LATEST NEWS

विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024: ऑस्‍ट्रेलिया ने विश्‍व कप का किया विजयी आगाज, पहले मैच में श्रीलंका को रौंदा

नई दिल्ली विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 5वें मुकाबले शनिवार को ऑस्‍ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का सामना श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम से हुआ। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने न्‍यूजीलैंड को 6  विकेट से मात दी। इसके साथ ही ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने विश्‍व कप का विजयी आगाज किया। शानदार गेंदबाजी के लिए मेगन स्‍कट को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मेगन ने काफी किफायती गेंदबाजी की। उन्‍होंने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए। श्रीलंका ने बनाए 93 रन श्रीलंका महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 93 रन ही बनाए। नीलाक्षी डी सिल्वा ने सबसे ज्‍यादा नाबाद 29 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 40 गेंदों का सामना किया। उनके अलावा हर्षिता मडावी ने 35 गेंदों पर 23 रन, विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी ने 15 गेंदों पर 16 रन और कविशा दिलहारी ने 5 रन बनाए। ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से मेगन स्‍कट ने सबसे ज्‍यादा 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा सोफी मोलिनक्स ने 2, एशले गार्डनर-जॉर्जिया वेयरहैम ने 1-1 विकेट लिया।

दिल्ली में नमो भारत का सफर करने के लिए हो जाए तैयार, जल्द ही नमो भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा

नई दिल्ली दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर जल्द ही नमो भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए साहिबाबाद से दिल्ली के न्यू अशोक नगर के बीच इसका ट्रायल रन शुरू कर दिया गया है। अगले वर्ष जून तक 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर इस ट्रेन का परिचालन शुरू करने का लक्ष्य है। इससे एक घंटे से भी कम समय में दिल्ली से मेरठ की यात्रा संभव हो सकेगी। वर्तमान में नमो भारत ट्रेन रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के साहिबाबाद स्टेशन से मेरठ साउथ तक 42 किलोमीटर के खंड में संचालित है। साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन चलने से आरआरटीएस के संचालित खंड की लंबाई बढ़कर 54 किलोमीटर हो जाएगी, जिसमें 11 स्टेशन होंगे। दिल्ली में न्यू अशोक नगर, आनंद विहार और सराय काले खां तीन आरआरटीएस स्टेशन हैं। ट्रेन को मैन्युअल तरीके से चलाया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थिति में शनिवार को ट्रायल रन की शुरुआत हुई। सिविल स्ट्रक्चर की जांच के लिए ट्रेन को मैन्युअल तरीके से चलाया गया। ट्रैक, सिग्नलिंग, प्लेटफार्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) और ओवरहेड बिजली आपूर्ति आदि की भी जांच होगी। अगले कुछ माह में ट्रेन के हाई-स्पीड टेस्ट सहित अन्य जांच पूरी की जाएगी। नमो ट्रेन से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर इस खंड की लंबाईः लगभग 12 किमी आनंद विहार और न्यू अशोक नगर दो आरआरटीएस स्टेशन हैं। आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन सबसे ज्यादा भीड़ वाला स्टेशन होगा। इस स्टेशन से दो मेट्रो लाइनों (ब्लू और पिंक), आनंद विहार रेलवे स्टेशन और दिल्ली व कौशांबी (उत्तर प्रदेश) दो आईएसबीटी जुड़ेंगे। इसे मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन के मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन से न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन 100 मीटर से भी कम दूरी पर स्थित है। दोनों को फुटओवर ब्रिज (एफओबी) से जोड़ा जाएगा। आरआरटीएस स्टेशन पर पहुंचने के लिए चिल्ला गांव व मयूर विहार एक्सटेंशन की ओर से और प्राचीन शिव मंदिर के पास से दो एफओबी होंगे।  

जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न

  मनेन्द्रगढ़/एमसीबी  जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में जिले के समग्र विकास और जनसुविधाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिसमें आंगनबाड़ी, स्कूल में भी पानी पहुंचाया जाए। पीएचई विभाग को निर्देश दिए कि सभी बसाहटों में स्वच्छ पानी की आपूर्ति की जाए, ताकि लोगों को साफ और सुरक्षित पानी मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री ने क्रेड़ा विभाग को जिले के खड़गवां, उधनापुर, अखराडाड़ के अलावा अन्य क्षेत्रों में स्थापित हाईमास्ट लाइटों को जल्द सुधारने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले के विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए खड़गांव, मनेंद्रगढ़, खोंगापानी, चिरमिरी और भरतपुर क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल ठीक कराने और नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। बैठक में लंबे समय से लंबित मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज की मांग पर भी चर्चा हुई। मंत्री जायसवाल ने कहा कि इसके लिए गंभीर प्रयास जारी हैं और जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा। यह मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाएगा और लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होने शिक्षा विभाग को भी निर्देश दिए कि जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बच्चों के लिए खेल सुविधाओं की बेहतरी और स्कूल परिसर में पेड़-पौधों की देखभाल पर भी जोर दिया। स्कूलों की नियमित जांच और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा । मंत्री ने चिरमिरी क्षेत्र की सभी सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए और कहा कि नगरीय निकायों में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की आवश्यकता जताई। साथ ही मंत्री ने कुटीर उद्योग के विकास पर बल देते हुए कहा कि जिले में लघु उद्योगों के विकास के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना बनाई जानी चाहिए। इसके तहत लावलीवुड कॉलेज खोलने पर विचार हुआ, जिससे  युवाओं  को तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा और इससे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जिले के चिरमिरी वन क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए भी निर्देशित किया। इसके अलावा खड़गवां और भरतपुर क्षेत्रों में मलेरिया की बढ़ती समस्या को देखते हुए मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को मलेरिया की जांच और रोकथाम के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में बढ़ते सीने के दर्द के मामलों पर ध्यान देते हुए उन्होंने मरीजों की सही जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया । बैठक में मनेंद्रगढ़, चिरमिरी में अटल आवास बनाने के लिए जगह चिन्हांकित करने के लिए कहा है । इसके साथ ही चिरमिरी क्षेत्र को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा की गई। साथ ही आंगनबाड़ी और शिक्षा विभाग के भवनों के भौतिक सत्यापन और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए। बैठक में उपस्थित जिला खनिज संस्थान न्यास के सदस्यों ने भी आवश्यक सुझाव दिए। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने कहा कि बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के सुझाव को अमल में लाते हुए जिला खनिज संस्थान न्यास की राशि का उपयोग नियमानुसार जिले के विकास के लिए किया जायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया श्रीमती रेणुका सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री दृगपाल सिंह, जनपद सदस्य मनेंद्रगढ़ श्रीमती अनिता सिंह, कसौरी सरपंच श्रीमती मुन्नी बाई, बुंदेली सरपंच आनंद भगत, मनवारी सरपंच रामलखन सिंह, पार्षद झगराखण्ड श्रीमती कमला गुप्ता, पार्षद मनेंद्रगढ़ श्रीमती सुनैना विश्वकर्मा, जनपद सदस्य, पार्षद नई लेदरी रामरति यादव, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, वनमण्डलाधिकारी, मनीष कश्यप, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह,सीएमएचओ अविनाश खरे सहित जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

सरकारी एलिमेंट्री स्कूल और गांव जंगवाल में आंगनवाड़ी केंद्र में मिड-डे मील का निरीक्षण खाद्य आयोग के चेयरमैन ने किया, मची खलबली

लुधियाना पंजाब खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने शनिवार को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल और गांव जंगवाल में आंगनवाड़ी केंद्र में मिड-डे मील का निरीक्षण किया। शर्मा ने जांच के दौरान साफ-सफाई, अनाज के भंडारण और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मिड-डे मील रसोई में उचित सफाई बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि सर्दियों की सब्जियों के पत्तों को पानी में उबाला जाना चाहिए और रसोइयों को गाजर, लाल मिर्च और शलजम के पत्तों का पानी छात्रों को देना चाहिए, जिससे अधिकारियों को कोई खर्च नहीं आएगा और अच्छा पोषण मिलेगा। उन्होंने शिक्षकों को लोगों के बीच किचन गार्डनिंग को बढ़ावा देने और सीखने की सलाह भी दी। चेयरमैन ने मिड-डे मील की नियमित जांच पर भी जोर दिया और स्कूलों में भोजन परीक्षण रजिस्टर रखने, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने और भोजन तैयार करते समय स्वच्छता बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पीने के पानी की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि छात्रों की स्वास्थ्य जांच और स्कूलों में मिड-डे मील वर्करों की हर छह महीने में मेडिकल जांच की जाए। उन्होंने अधिकारियों से मध्याह्न भोजन के दौरान विद्यार्थियों को ताजी सब्जियां/फल उपलब्ध कराने को भी कहा।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा- प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिये तेजी से काम हो रहा है

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिये तेजी से काम हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार का प्रयास स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को देश का शीर्ष राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क, बिजली, पेयजल और सिंचाई के क्षेत्र में अभूतपूर्व गति से काम हुये हैं। कृषि के क्षेत्र में प्रदेश सात वर्षों से देश का सिरमौर बना हुआ है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जबलपुर के मझौली में 10 करोड़ रुपये लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का भूमिपूजन किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आयुष्मान योजना से लाखों गरीबों ने अच्छे अस्पतालों में अपना निःशुल्क उपचार कराया है। आयुष्मान कार्डधारियों को अपने उपचार के लिये अब किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता, उनका इलाज सरकार करा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 70 वर्ष से अधिक की आयु के प्रत्येक बुजुर्ग को आयुष्मान योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। इसके दायरे में इनकम टैक्स चुकाने वाले और सेवा निवृत्त शासकीय अधिकारी-कर्मचारी भी आयेंगे, अमीर या गरीब का कोई भेद नहीं रहेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन का 100 बिस्तर अस्पताल में होगा उन्नयन उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन का 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन कर इसे सिविल अस्पताल बनाने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी के नवीन भवन के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नये बने चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक स्टॉफ की पदस्थापना भी जल्द की जायेगी। सरकार का प्रयास है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ज़िला अस्पताल स्तर की सुविधाएँ देने के प्रयास किये जा रहे हैं ताकि लोगों को निकट स्थित केंद्र में ही स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों और जिला अस्पताल जाने की जरूरत न पड़े। सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अजय विश्नोई स्थानीय जन प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

500 करोड़ के घोटाले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस

हाल ही में, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप से जुड़े 500 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में नोटिस भेजा है। रिया पर आरोप है कि उन्होंने विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए प्रेरित किया, जो कि एक फ्रॉड ऐप साबित हुआ है। आइए जानते हैं इस मामले का पूरा विवरण। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती पर यह आरोप है कि उन्होंने HIBOX ऐप के प्रचार के जरिए लोगों को इसके निवेश में शामिल होने के लिए कहा। इस ऐप के जरिए लगभग 30,000 लोगों के साथ ठगी की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता, सिवाराम को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की थी। इसके बाद, फरवरी 2024 में HIBOX ऐप लॉन्च किया गया, जिसमें निवेश के नाम पर लोगों से पैसे लिए गए। HIBOX ऐप क्या है और कैसे काम करता है? HIBOX ऐप को एक निवेश योजना के रूप में प्रस्तुत किया गया था, जिसमें उपयोगकर्ताओं को उनके निवेश पर आकर्षक रिटर्न का आश्वासन दिया गया था। ऐप दावा करता है कि यह निवेशकों को 1 से 5 प्रतिशत तक ब्याज और एक महीने में 30-90 प्रतिशत तक रिटर्न प्रदान करता है। शुरू में ऐप ने निवेशकों को रिटर्न भी दिए, लेकिन जुलाई 2024 में तकनीकी समस्याओं और कानूनी मुद्दों का हवाला देते हुए सभी भुगतान रोक दिए गए। इसके बाद, कई यूजर्स ने इसके खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई, जिससे मामला और गरमा गया। अन्य नाम शामिल दिल्ली पुलिस ने इस घोटाले में केवल रिया चक्रवर्ती का ही नाम नहीं लिया है। कॉमेडियन भारती सिंह, यूट्यूबर एल्विश यादव, लक्ष्य चौधरी और अभिषेक मल्हान जैसे कई बड़े सितारों का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने इन सभी से पूछताछ के लिए नोटिस भेजे हैं। यह मामला न केवल रिया के लिए, बल्कि अन्य हस्तियों के लिए भी गंभीर साबित हो सकता है, क्योंकि इससे उनकी छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

सिंथेटिक ड्रग्स रैकेट में पैसे का सर्कुलेशन करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर राजधानी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ’’नेटफ्लिक्स मनी हाईस्ट’’ सिंथेटिक ड्रग्स रैकेट में पैसे का सर्कुलेशन करने वाला नाइजीरियन मूल का आरोपी ओनेएक्का स्टेपन ओजुचुक्क एवं बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला बैंक खाता धारक नजरे आलम को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई सिंथेटिक ड्रग्स के रैकेट में पैसे के सर्कुलेशन के संबंध में की गई. दोनों आरोपियों को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ATM, पासबुक और 2 मोबाईल फोन जब्त कर लिया है. आरोपियों के विरूद्ध टिकरापारा थाने में अपराध क्रमांक 735/24 धारा 21बी, 29 नारकोटिक एक्ट 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है. बता दें, पिछले कुछ दिनों में, 23, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर 2024 को इस रैकेट के अन्य सात आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारियों के दौरान पुलिस ने 04 पैकेट चरस, 98 एम.डी.एम.ए टैबलेट, 189 ग्राम एम.डी.एम.ए ड्रग्स (कोकीन), एक पिस्टल, पांच मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, और अन्य सामग्री बरामद की है. कुल मिलाकर इन सामग्रियों की कीमत लगभग 41 लाख रुपये है. पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ओनेएक्का स्टेपन ओजुचुक्क ने पुलिस को बताया कि वह सिंथेटिक ड्रग्स के बदले में प्राप्त रकम को नजरे आलम के बैंक खाते में डालता था. नजरे आलम ने अपने बैंक खाते का उपयोग कुछ कमीशन के बदले में ओनेएक्का को उपलब्ध कराया. स्थानीय निवासियों की समस्याएँ गौरेला और आसपास के क्षेत्रों से भी नशीली दवाओं के उपयोगकर्ताओं को चिन्हित किया गया है. उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जा रहा है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो ए.टी.एम., एक पासबुक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. नशे के खिलाफ अभियान रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम गठित की गई है. सभी थाना प्रभारियों को नशीली सामग्री की बिक्री और सप्लाई करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान: 1. ओनेएक्का स्टेपन ओजुचुक्क (44 वर्ष, नाइजीरिया) 2. नजरे आलम (33 वर्ष, नई दिल्ली).

MP में डॉक्‍टर: मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी को 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता देने की तैयारी कर रही

भोपाल राज्य सरकार ने आगामी वर्षों में 14 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। इनमें पांच तो अगले वर्ष ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। कॉलेज शुरू करने में सबसे बड़ी चुनौती यहां फैकल्टी के उच्च पदों को भरना है। इसके लिए सरकार छोटे और पिछड़े जिलों के मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी को 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता देने की तैयारी कर रही है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय शीघ्र ही इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा। क्‍यों बन रहे हैं ये हालात इस वर्ष प्रारंभ हुए सिवनी, नीमच और मंदसौर मेडिकल कालेज में फैकल्टी की कमी के चलते एमबीबीएस की 100 सीटों की अनुमति ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिल पाई, जबकि चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने 150-150 सीटों के लिए आवेदन किया था। सबसे अधिक परेशानी एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पद भरने में आ रही है। नीमच, सिवनी, मंदसौर मेडिकल कॉलेजों से हुआ साबित दूरस्थ क्षेत्र के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के डाॅक्टरों को सरकार पहले से ही अतिरिक्त भत्ता दे रही है। दरअसल, निजी प्रैक्टिस के मोह में बड़े डाॅक्टर छोटे जिलों में नहीं जाना चाहते। नीमच, सिवनी और मंदसौर मेडिकल कॉलेज में यह साबित हो चुका है। इस कारण मजबूरी में सरकार नीति बनाने की तैयारी कर रही है। नहीं मिल पाते फैकल्‍टी     नए कॉलेजों में पहले वर्ष तो गैर चिकित्सकीय विषय एनाॅटमी, फिजियोलाजी और बायोकेमेस्ट्री में ही फैकल्टी की आवश्यकता होती है।     लेकिन आगे के वर्षों के लिए चिकित्सकीय विषय जैसे मेडिसिन, सर्जरी आदि विषयों में फैकल्टी नहीं मिल पाते।     प्रोत्साहन राशि के संबंध में विस्तृत रूपरेखा बनने के बाद तय होगा कि किन जिलों को पिछड़े के श्रेणी में रखा जाएगा।     यहां काम करने वाले फैकल्टी को कितना लाभ मिलेगा।  

ट्रैफिक के बीच खड़ी कार को बस चालक ने बुरी तरह से मारी टक्कर, गरमाया माहौल

जालंधर जालंधर में स्कूल बस (School Bus) व कार (Car) की टक्कर होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक Dr. B.R. Ambedkar Chowk के पास स्कूल बस व कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इसके बाद मौके पर माहौल गर्मा गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार चालक वंश ने बताया कि उसकी गाड़ी ट्रैफिक के बीच खड़ी थी इस दौरान बस चालक ने उसकी कार को बुरी तरह से टक्कर मार दी। इसके बाद वंश ने बस चालक से जब लाइसेंस मांगा तो वह आनाकानी करने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बस और गाड़ी के बीच टक्कर हो गई है। उन्होंने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया जहां उनका राजीनामा हो गया।   

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर की घटना पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के निर्माणाधीन आईटीसी होटल के किचन में गैस पाइप लाइन टेस्टिंग के दौरान आग लगने की घटना में एक महिला की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना में मृतक महिला के शोकाकुल परिजन के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घायलों को बेहतर उपचार देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, इसके लिए जिला प्रशासन जबलपुर को समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रशासन से इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने तथा होटल संचालकों से सुरक्षा के निर्धारित मापदंडों का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश भी दिए हैं।  

81 लाख किसानों की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने व्यक्त किया आभार

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि के अंतर्गत प्राप्त राशि से प्रदेश के 81 लाख किसानों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए चलाई गई किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 20 हजार करोड़ की राशि मध्यप्रदेश के किसानों के खाते अंतरित की गई। डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार मानते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।  

रानी दुर्गावती जयंती अद्वितीय मनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल वीरांगना रानी दुर्गावती की  500वीं जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले के जबेरा तहसील स्थित सिंगौरगढ़ के किले के हाथी दरवाजा का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रानी दुर्गावती के इतिहास पर केन्द्रित पुरातत्व विभाग की प्रदर्शनी का फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रीगणों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन कर रानी दुर्गावती के इतिहास और शौर्य से रू-ब-रू हुए। मुख्यमंत्री ने हाथी दरवाजा पर विजिटर पंजी में लिखा कि अद्भुत दृश्य, ऐतिहासिक किला, रानी दुर्गावती  और अन्य पुरातत्व महत्व के स्थानों पर आकर खासकर मंत्रीगणों के साथ आना अत्यंत आनंददायक रहा। इतिहास बना। रानी दुर्गावती जयंती अद्वितीय मनी। मंत्रीगणों द्वारा भी शुभकामनाएं लिखी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रानी दुर्गावती की जयंती एक ऐतिहासिक दिन है। कई योजनाएं भी रानी दुर्गावती के नाम पर संचालित होगी। उन्होंने कहा कि इस स्थल पर प्रदेश और देश से लोग आएं तथा रानी दुर्गावती के गौरवान्वित करने वाले इतिहास से अवगत हो। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रीगणों को बधाई दी और कहा कि पर्यटन की दृष्टि से इस स्थल को नए केलेवर में विकसित किया जाएगा। किले की उम्र कई सौ साल होने के बाद भी उसकी दीवारें आज भी मजबूती से खड़ी हैं। रानी महल, हाथी दरवाजे, स्नान के लिए किले के अंदर बने जलाशय और किले की पहाड़ियों में बने गुप्त रास्तों का रहस्य आज भी पहेली लगता है। किले के मुख्य हाथी दरवाजे से कुछ दूरी पर सिंगौरगढ़ जलाशय है यहां आज भी बारह महीने पानी रहता है। रानी दुर्गावती की वीरता के किस्से और प्रसिद्धि अब भी चहुंओर फैली है।

मुख्यमंत्री ने मातृ-शक्ति के खातों में अंतरित किये 1574 करोड़ रूपए: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती का दिन शौर्य और बलिदान के स्मरण, नारी सशक्तिकरण एवं सम्मान का दिन है। रानी दुर्गावती अदम्य साहस और वीरता की प्रतीक थीं। उनके जीवित रहते कभी भी मुगल, पठान, सुल्तान या अन्य कोई भी आक्रांता गोंडवाना की तरफ आँख उठाकर नहीं देख सका। रानी दुर्गावती ने अंतिम श्वांस तक अपने राज्य को आक्रांताओं से सुरक्षित रखा और उसकी सुरक्षा करते हुए हंसते-हंसते प्राणोत्सर्ग कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके शौर्य और बलिदान को पुन: स्मरण करने के लिये सिंग्रामपुर में जनजातीय क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिखने के लिये केबिनेट करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मुझे बेहद प्रसन्नता है कि वीरांगना रानी दुर्गावती की पहली राजधानी से आज लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना में हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक से 1934 करोड़ 71 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई है। साथ ही 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों के लिए आयुष्मान कार्ड योजना का शुभारंभ और क्षेत्र के विकास के लिये 5 करोड़ 47 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को दमोह जिले के ग्राम सिंग्रामपुर में महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, श्री राजेन्द्र शुक्ल सहित मंत्रि-परिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी सम्मान सर्वोपरि है। सभी वर्ग की महिलाओं के लिये अनेक हितग्राही और स्व-रोजगार मूलक योजनाएँ प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024-25 में लाड़ली बहना योजना में 18 हजार 984 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि सिर्फ दमोह जिले में ही ढाई लाख लाड़ली बहनों को योजना का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बहनों को लखपति बनाने की योजना लागू की है। प्रधानमंत्री ने ‘एक देश-एक चुनाव’ की घोषणा की है। अब लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इस व्यवस्था से बहनों के महत्व का एहसास होगा। हमारी बहनें सत्ता के साथ सुव्यवस्था और विकास लायेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिये आज से नवरात्रि तक विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जायेंगी, जिसमें मॉर्शल ऑर्ट, सायबर टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण भी शामिल है। इन गतिविधियों से नारी को आत्म-निर्भर और जागरूक बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुंदेलखण्ड क्षेत्र के किसानों के लिये प्रधानमंत्री श्री मोदी ने केन-बेतवा परियोजना की बड़ी सौगात दी है। आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के किसानों के खेतों में पानी पहुँचेगा और अच्छी फसल होगी। यह क्षेत्र कृषि उत्पादन में पंजाब और हरियाणा को भी पीछे छोड़ेगा। मुख्यमंत्री ने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी कृषि भूमि किसी भी स्थिति में न बेचें। केन-बेतवा नदी परियोजना से आने वाला समय किसानों के लिये स्वर्णिम होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को जीरो प्रतिशत पर फसल ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय आज कैबिनेट में लिया गया है। राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिये दृढ़ संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे गौरवशाली इतिहास से भावी पीढ़ी को परिचित करवाने के लिये भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के मध्यप्रदेश में जहाँ-जहाँ चरण पड़े हैं, उन स्थानों को तीर्थ-स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। हमारी सरकार ने सभी त्यौहारों को पूरे उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया है। हाल ही में रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्मी पूरे प्रदेश में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अब आने वाला दशहरा पर्व भी हम उत्साह एवं उमंग के साथ मनायेंगे। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि दशहरा पर्व पर सभी जिलों में शस्त्र-पूजन किया जायेगा। इसमें मैं स्वयं और पूरे मंत्री-मण्डल के साथ सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्र में शस्त्र-पूजन करेंगे। दमोह को दी अनेक सौगातें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दमोह में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए दमोह को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दमोह में रानी दमयंती संग्रहालय के उन्नयन, वीरांगना रानी दुर्गावती की प्राचीन राजधानी सिंग्रामपुर में स्वास्थ्य केंद्र, शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने दूसरे चरण में सीएम राइज स्कूल बनाने, हाई-मास्क लाइट और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, रानी दुर्गावती की याद में मंगल भवन का निर्माण करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई एवं पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और जल-संरक्षण के लिए स्टॉप डेम और चेक डैम बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सागर में आयोजित रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव में 23 हजार करोड़ के औद्योगिक निवेश पर सहमति हुई है। इससे बुंदेलखण्ड में औद्योगिक निवेश से विकास के साथ बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

हरियाणा में कांग्रेस तो जम्मू कश्मीर में भाजपा ने चौंकाया, देखें एग्जिट पोल के नतीजे

नई दिल्ली. हरियाणा को लेकर ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने भाजपा की हार का अनुमान जताया है। यही नहीं कई Exit Polls ने जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा को झटका लगने की भविष्यवाणी की है। इंडिया टुडे के सर्वे की बात करें तो उसमें कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा को 27 से 32 सीटें ही मिलेंगी, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस को 40 से 48 सीटें मिल सकती हैं। यदि यह आंकड़ा हुआ तो फिर INDIA अलायंस सरकार बनाने के करीब होगा। इसके अलावा पीपल्स पल्स और दैनिक भास्कर के सर्वे में भी जम्मू-कश्मीर में INDIA अलायंस के मुकाबले भाजपा के पिछड़ने का अनुमान जाहिर किया गया है। वहीं भाजपा ने इन एग्जिट पोल्स को खारिज किया है। जम्मू-कश्मीर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि हम एग्जिट पोल्स पर भरोसा नहीं करते। ये अनुमान अपनी जगह हैं, लेकिन हमारी जानकारी यह है कि भाजपा सरकार बना लेगी। उन्होंने एग्जिट पोल्स की भविष्यवाणियों से अलग अपना अनुमान जाहिर किया। उनके अनुमान में भी भाजपा अपने दम पर सरकार नहीं बना सकेगी, लेकिन वह निर्दलियों के सहारे सरकार गठित कर सकती है। रविंद्र रैना ने कहा कि हमारा भरोसा है कि भाजपा को जम्मू-कश्मीर में अकेले 35 सीटें मिल जाएंगी। इसके अलावा हमारे विचार से सहमति रखने वाले करीब 12 से 15 निर्दलीय चुनाव जीत सकते हैं। भाजपा के एक अन्य नेता जफर इस्लाम ने भी कहा कि हम और हमारे कुछ सहयोगी मिलकर 47 सीटों पर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा जम्मू-कश्मीर में बड़ा बदलाव लेकर आएगी। रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बड़ा बदलाव आया है। पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से दिल्ली और दिल की दूरी अब खत्म हुई है। इसके अलावा होम मिनिस्टर अमित शाह के प्रयासों से आतंकवाद पर लगाम लगी है। इसका फायदा भाजपा को मिलेगा। बता दें कि जम्मू क्षेत्र में विधानसभा की कुल 43 सीटें हैं, जबकि 47 सीटें कश्मीर क्षेत्र में हैं। यदि एग्जिट पोल्स के अनुमान सही साबित हुए तो इससे साफ होगा कि जम्मू क्षेत्र में भी हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण भाजपा के पक्ष में नहीं हो सका, जहां से उसे काफी उम्मीदें हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंग्रामपुर कैबिनेट बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित किया, निवेश बढ़ाने के लिए हैदराबाद में 16 अक्टूबर को रोड-शो

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विशेष सशस्त्र पुलिस बल (SAF) की 35वीं बटालियन, मण्डला का नामकरण वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर किया जाएगा। वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर सिंग्रामपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक का हिस्सा बनना सभी सदस्यों का सौभाग्य हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रानी दुर्गावती का जन्म दुर्गा अष्टमी के दिन ही हुआ था। जैसा उनका नाम था वैसा ही उन्होंने अपने जीवन काल में 23 हजार से अधिक गांवों के साम्राज्य पर कुशलता, पराक्रम और शौर्य से शासन किया। उन्होंने 51 लड़ाइयों में दुश्मनों का वीरता से सामना कर विजय प्राप्त करने के साथ जनता के लिए कल्याणकारी कार्य करते हुए अपने “दुर्गा” नाम को सार्थक किया। दुर्भाग्यवश 52वीं लड़ाई में आसफ खान से युद्ध लड़ते हुए वीरांगना रानी दुर्गावती वीरगति को प्राप्त हुई। रानी दुर्गावती का यह बलिदान प्रदेश में सदैव स्मरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह जिले के सिंग्रामपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक के पूर्व मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे। रानी दुर्गावती के अभूतपूर्व योगदान के सम्मान में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम् गान के साथ शुरू हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती के शासन सूत्र, जन-कल्याणकारी नीतियां और शासन अविस्मरणीय है। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रदेश के प्राणपुर, साबरवानी और लाड़पुरा खास को देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम के लिये प्रदत्त सम्मान का प्रशस्ति-पत्र भेंट किया। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के मौके पर प्राणपुर को पारंपरिक चन्देरी क्रॉफ्ट श्रेणी और साबरवानी व लाड़पुरा खास को रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म श्रेणी में चुना गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरांगना रानी दुर्गावती के सिंगौरगढ़ दुर्ग के इतिहास, महत्व, वास्तुकला और अन्य विशेषताओं पर निर्मित ब्रोशर का विमोचन किया। मंत्रि-परिषद की बैठक के दौरान वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन, संघर्ष और कल्याणकारी कार्यों के महत्व को प्रदर्शित करता रानी दुर्गावती स्मारक एवं उद्यान परियोजना पर केन्द्रित वीडियो का भी प्रदर्शन किया गया। स्मारक एवं उद्यान, जबलपुर में मदन महल पहाड़ी के 24 एकड़ भूमि पर 100 करोड़ रूपये की लागत से तैयार किया जाएगा। स्मारक में संग्रहालय, ओपन एयर थिएटर, जल संरक्षण संरचनाएं, फूड जोन, रानी दुर्गावती की कांस्य प्रतिमा आदि निर्मित किए जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा किए गए ग्रामीण पर्यटन और पर्यटन के विकास और प्रचार-प्रसार के कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की। विजयादशमी को शस्त्र पूजन कार्यक्रम लोकमाता देवी अहिल्या बाई के नाम पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थी। लगभग 300 वर्ष पहले महिला सशक्तिकरण के लिए उनके द्वारा अपने शासनकाल में अनेक कार्य कराए गए। इस वर्ष विजयादशमी पर शस्त्र-पूजन कार्यक्रम लोकमाता देवी अहिल्या बाई के नाम पर किया जाएगा। देवी अहिल्याबाई के शासन स्थल महेश्वर में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में वे स्वयं हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद के सभी सदस्यों से अपने विधानसभा क्षेत्र और जिले के शस्त्र-पूजन कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया। ‘शक्ति अभिनंदन अभियान” अंतर्गत 5 अक्टूबर से महिला सशक्तिकरण और जागरूकता पर होंगे विशेष कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक ‘शक्ति अभिनंदन अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान में जिला, विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर पर महिला सशक्तिकरण और जागरूकता पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। अब 5 अक्टूबर से संवाद कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य संवेदी कार्यक्रम, सोशल मीडिया कैंपेन और शक्ति संवाद जैसे कार्यक्रम संचालित किए जायेंगे। संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत बदलाव की कहानियाँ, रोजगार, व्यवसाय एवं उद्यमिता में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के साथ महिला एवं बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा। बालिकाओं के प्रशिक्षण के लिए सशक्त वाहिनी पंजीयन, सेफ्टी वॉक का आयोजन किया जाएगा। मानसिक स्वास्थ्य संवेदी कार्यक्रम और विकास में महिला भागीदारी पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। बालिकाओं द्वारा मार्शल आर्ट का प्रदर्शन, सकारात्मक पुरूष भागीदारी पर चर्चा और महिला सुरक्षा वातावरण निर्माण के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके साथ सायबर सिक्योरिटी/सोशल मीडिया सिक्योरिटी पर प्रशिक्षण, ‘मैं निडर हूँ : बालिकाओं का दृष्टिकोण” के लिए सोशल मीडिया कैम्पेन चलाया जाएगा। ”शक्ति संवाद” कार्यक्रम अंतर्गत प्रदेश के समस्त थानों पर महिला सुरक्षा के लिए संवाद किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा महिला नेतृत्व पर आधारित विकास, महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों का निरन्तर क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद के सभी सदस्यों और विधायकों से अपने विधानसभा क्षेत्र और जिले के कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया। प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए हैदराबाद में 16 अक्टूबर को रोड-शो मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। आगामी 16 अक्टूबर को हैदराबाद में रोड-शो किया जाएगा। भोपाल में 17 और 18 अक्टूबर को माइनिंग कॉन्क्लेव और 23 अक्टूबर को रीवा रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद के सदस्यों को बताया कि सागर में हुए इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव से लगभग 23 हजार 181 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिसमें हजारों लोगों के लिये रोजगार सृजन संभावित है। इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव में 10 राज्यों से आए 3500 से अधिक निवेशकों और प्रतिभागियों ने सहभागिता की। रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव सागर में 96 इकाइयों के आशय-पत्र जारी किये गये, जिनमें 240 एकड़ भूमि आवंटित की गई। मध्यप्रदेश की बेरोजगारी दर सबसे कम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की बेरोजगारी दर देश के औसत तथा अन्य राज्यों में सबसे कम है। भारत सरकार के सांख्यिकीय एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के द्वारा वर्ष 2024 में Periodic Labour Force Survey के द्वारा बेरोजगारी से संबंधित आंकडे जारी किए गए हैं। सर्वे के अनुसार पूरे देश की बेरोजगारी दर 10.2% है। मध्यप्रदेश की बेरोजगारी दर पूरे देश में सबसे कम 2.6% है। राज्यों में सबसे अधिक बेरोजगारी दर केरल (29.9%) में है। विकास के लिए विभागों का विज़न डॉक्यूमेंट मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार का एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। प्रत्येक विभाग के विजन और विगत एक वर्ष में किए गए मुख्य कार्यों की समीक्षा कर विज़न डॉक्यूमेंट तैयार करें। उन्होंने मंत्रि-परिषद के सभी सदस्यों … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet