Councillor Khushboo Atulkar’s efforts successful, water cooler installed at the bus stand.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। भगतसिंह वार्ड क्रमांक 09 की पार्षद खुशबू विजय अतुलकर की मांग पर नगर पालिका ने यात्रियों की सुविधा के लिए बुधवार को बस स्टैंड प्रतीक्षालय के सामने वाटर कूलर लगा दिया। इससे अब आमजन को पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बीते दिनों पार्षद खुशबू अतुलकर ने नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे और सीएमओ नितिन बिंजवे को पत्र लिखकर प्रतीक्षालय में पुताई-प्लास्टर, बिजली फिटिंग, पंखे और वाटर कूलर लगाने की मांग की थी।

पार्षद ने कहा कि वाटर कूलर लगने से यात्रियों, व्यापारियों और क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। जल्द ही प्रतीक्षालय का कायाकल्प कर पुताई, बिजली फिटिंग और साफ-सफाई भी कराई जाएगी। वाटर कूलर लगने पर उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष व सीएमओ का आभार जताया।
इस मौके पर पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजयसिंह सोलंकी, गोलू डांगरे, अतीक खान सहित व्यापारी व यात्री मौजूद रहे।










