LATEST NEWS

भारत ए ने ओमान को छह विकेट से हराया

अल अमीरात आयुष बदोनी की 27 गेंद में 51 रन की पारी से भारत-ए ने इमर्जिंग एशिया कप में ओमान को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब अंतिम चार में उसका सामना अफगानिस्तान ए से होगा। भारत ने ग्रुप बी में सभी मैच जीते। ओमान ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 140 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में चार विकेट पर 146 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। ओमान के लिए मोहम्मद नदीम ने 41 और हमद मिर्जा ने नाबाद 28 रन बनाए। साई किशोर ने 21 रन पर 1 विकेट लिया। भारत ए के लिए अभिषेक शर्मा ने 34 और कप्तान तिलक वर्मा ने नाबाद 36 रन बनाए। बदोनी ने बेहतरीन शॉट्स लगाए बदोनी ने गजब का खेल दिखाया। उन्होंने स्पिनर्स पर जमकर शॉट खेले। बदोनी ने रिवर्स स्लॉग स्वीप और एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से कई शॉट खेले। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद में 34 रन बनाए। वहीं, कप्तान तिलक वर्मा ने 30 गेंद में 36 रन बनाए। इससे पहले कप्तान तिलक ने ओमान के खिलाफ आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। इनमें से पांच गेंदबाजों को विकेट मिले। आर साई किशोर ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं, लेग स्पिनर राहुल चाहर ने चार ओवर में 20 रन दिए। ओमान ने मोहम्मद नदीम के 41 रन की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 140 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और छह विकेट से जीत हासिल की। अंक तालिका का हाल इस जीत की बदौलत भारतीय टीम ग्रुप बी में तीन मैचों में तीन जीत और +2.481 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची। पाकिस्तान की टीम ने तीन मैचों में दो जीत और +3.017 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची। ग्रुप-ए से श्रीलंका पहले स्थान पर और अफगानिस्तान ने दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। भारत ने इससे पहले पाकिस्तान और यूएई को हराया इससे पहले भारत ए क्रिकेट टीम ने सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए एसीसी इमर्जिंग एशिया कप टी-20 में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। शीर्ष क्रम के शानदार प्रदर्शन से भारत ए ने आठ विकेट गंवाकर 183 रन बनाए। पाकिस्तान ए टीम सात विकेट पर 176 रन ही बना पाई। इसके बाद दूसरे मैच में भारत ने यूएई को सात विकेट से हराया था।  

दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 92 रन बनाए

पुणे न्यूजीलैंड ने गुरुवार को दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजन काल तक दो विकेट 92 रन बना लिये है। आज यहां न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 76 के स्कोर अपने दो विकेट गवां दिए। आठवें ओवर में रविचंद्रन अश्विन ने कप्तान टाॅम लेथम (15) को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद उन्होंने 24वें ओवर में विल यंग (18) को अपना शिकार बनाया। भोजन कालतक डेवन कॉन्वे (नाबाद 47) और रचिन रवींद्र (नाबाद 5) रन बनाकर खेल रहे थे। भारत ने आज टीम में तीन बदलाव किये है। मोहम्मद सिराज की जगह आकाश दीप, केएल राहुल की जगह शुभमन गिल और कुलदीप यादव के स्थान पर वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह दी गई है।  

दरवाजे के बाहर से झांक रहे थे खरगे, BJP ने शेयर किया वीडियो, कहा- दलित का अपमान

वायनाड कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को वायनाड लोकसभा सीट से उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। वह कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरी हैं। बुधवार को उनके नॉमिनेशन के लिए भव्य तैयारियां की गईं। कांग्रेस के सभी दिग्गज और राष्ट्रीय स्तर के सीनियर नेता शामिल हुए। इस दौरान एक वीडियो सामने आया है। इसमें मल्लिकार्जुन खरगे नॉमिनेशन के दौरान गेट के बाहर से झांकते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें अंदर एंट्री नहीं दी गई। बीजेपी अब इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा रही है। उन्होंने कहा कि खरगे को नामांकन प्रक्रिया से बाहर इसलिए रखा गया क्योंकि वह दलित हैं। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और उनका पूरा परिवार नॉमिनेशन के दौरान डीएम कार्यालय में मौजूद है। वहीं मल्लिकार्जुन खरगे नदारद हैं। वह गेट के बाहर से जरा से खुले दरवाजे से अंदर झांक रहे हैं। वीडियो में बेबस नजर आए मल्लिकार्जुन खरगे! वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स गेट पर खड़ा है। वह उन्हें अंदर नहीं आने देता तो वह बाहर से ही यहां-वहां किसी तरह झांकने की कोशिश करते हैं। बीजेपी ने कहा कि खरगे का अपमान हुआ और सारा सम्मान गांधी परिवार को मिला। बीजेपी ने यहां तक कहा कि दलित होने के कारण प्रियंका गांधी के नामांकन में मल्लिकार्जुन खरगे को एंट्री नहीं दी गई। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस वीडियो के लेकर कहा गया कि अंदर सिर्फ 5 लोग ही जा सकते थे इसलिए मल्लिकार्जुन खरगे को कलेक्टर ऑफिस के कर्मचारी ने अंदर नहीं जाने दिया। हालांकि जब उन्हें जानकारी हुई तो खरगे को एंट्री दी गई। हिमंत बिस्व सरमा बोले- बेहद निराशाजनक असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘वायनाड में आज तथाकथित होली ट्रिनिटी के मल्लिकार्जुन खरगे जैसे अनुभवी सांसद और दलित नेता के प्रति दिखाए गए अनादर को देखना बेहद निराशाजनक है। चाहे वह एआईसीसी का अध्यक्ष हो या पीसीसी, क्या परिवार उन लोगों को अपमानित करने में गर्व महसूस करता है जिन्हें वे केवल रबर स्टैंप मानते हैं?’ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने ली चुस्की केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस घटनाक्रम पर चुस्की ली। उन्होंने लिखा, ‘जब आप खरगे हों तो घर के नहीं।’ प्रेम शुक्ला ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, ‘बेचारे खरगे जी ! इटली वाली बाई की बेटी वायनाड से नामांकन कर रही है। कांग्रेस के जीजाजी, सासूजी, बेटा, बेटी के बेटे अंदर हैं और कांग्रेस के अध्यक्ष सुराख से झांक रहे हैं कि कोई उन्हें भी अंदर ले ले। इसीलिए बालासाहब ठाकरे कहते थे कि सोनिया के सामने हिजड़े झुकते हैं!’ गौरव भाटिया ने कहा, गजब बेइज्जती बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, ‘गजब बेइज्जती है। क्या दलित होना पाप है। मल्लिकार्जुन खड़गे जी को प्रियंका वाड्रा गांधी के नामांकन के दौरान कमरे से बाहर रखा गया। सीताराम केसरी, फिर पीवी नरसिम्हा राव जी अब खड़गे जी। संदेश स्पष्ट है- अगर तुम गांधी परिवार से नहीं हो तो याद रखो गांधी परिवार के पिद्दी की हैसियत भी कांग्रेस अध्यक्ष से ज्यादा है।’

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान दाना का असर मध्य प्रदेश में भी होगा

भोपाल  बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान दाना का असर मध्य प्रदेश में भी होगा. मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान दाना उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है, जिससे इसका असर एमपी  में भी होगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन जिले में दो दिन बारिश की संभावना जताई है.  मौसम विभाग के अनुसार, दाना तूफान के असर की वजह से मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में आज और कल यानी 24-25 अक्टूबर को आंधी के साथ बारिश का अनुमान है. इंदौर, भोपाल, उज्जैन, सीहोर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, छिंदवाड़ा में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है. इधर मौसम में हुए बदलाव की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह-शाम हल्की ठंड मौसम में आ रहे बदलाव की वजह से सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का असर होने लगा है. हालांकि, दिन के समय कड़ाके की धूप निकल रही है. रात के तापमान में हर दिन थोड़ी गिरावट हो रही है. पचमढ़ी में सुबह का तापमान भी 20 डिग्री के नीचे जा रहा है, जबकि रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. पचमढ़ी की रात सबसे सर्द प्रदेश में सर्दी की दस्तक के साथ ही पचमढ़ी में सबसे ठंडी रातें दर्ज की जा रही हैं. पचमढ़ी में रात का तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, रायसेन, रजागढ़, छिंदवाड़ा, बैतूल, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नौगांव, रीवा, सतना, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में भी तापमान 20 डिग्री के नीचे दर्ज किया जा रहा है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि दाना तूफान ओडिशा के राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच सतह से टकरा सकता है. यह 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा की ओर आ रहा है. 

अजयगढ़ तहसीलदार की बड़ी कार्रवाई, 19 लाख की 380 ट्रॉली अवैध रेत जब्त

पन्ना  मध्य प्रदेश का पन्ना जिला आए-दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब पुलिस विभाग द्वारा रेत का अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इससे पूरे इलाके के माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, मामला अजयगढ़ क्षेत्र के उदयपुर गांव का है। जब तहसीलदार को ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थी कि सड़क किनारे अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने टीम का गठन किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर दबिश दी। इस दौरान रेत से भरी 380 ट्रॉली जब्त की गई, जिसकी मात्रा 1000 घन मीटर बताई जा रही है। मार्केट में इसकी कीमत करीब 19 लाख रुपए बताई गई है। माफियाओं में हड़कंप बता दें कि यहां पर रेत का परिवहन बड़े पैमाने पर किया जाता है। बारिश के मौसम में इस काम को पूरी तरह से रोक दिया जाता है, लेकिन बारिश खत्म होते ही यह काला कारोबार फिर शुरू कर दिया जाता है। माफियाओं द्वारा खुलेआम पुलिस को चुनौती दी जाती है। ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने पर उन्हें धमकाया भी जाता है। हालांकि, पुलिस भी मामले में लगातार कार्रवाई करती रहती है। फिलहाल, इस मामले में खनिज विभाग को रिपोर्ट दे दी गई है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

मिस्र की सबसे खूबसूरत रानी क्लियोपेट्रा के सुंदरता के राज

हर सदी और दशक की एक ऐसी खूबसूरत महिला जरूर मौजूद है जिसकी मिसाल मिशाल ने लोगों के बीच दी है, नींद में से एक है मिस्र की महारानी क्लियोपेट्रा, जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ प्रतिभा और प्रतिभा के लिए जानी जाती थी। 51-30 ईसा पूर्व तक मिस्र के टॉलेमिक साम्राज्य के अंतिम शासक रहे, इस महारानी की दमकती और निखरी त्वचा का राज तो आप भी जानते होंगे। आज हम आपको पुराने खूबसूरत लुक के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तरीकों के बारे में बताएंगे। क्लियोपेट्रा के इस गुप्त रहस्य के बारे में हमें बताया गया है डर्मेटेंसी, टीचर और ऑथर डॉक्टर रश्मि अलॉटमेंट ने। अगर आप भी ग्लोइंग और साफ-सफाई चाहते हैं तो क्लियोपेट्रा के गुप्त रहस्य को अपना सकते हैं। दुनिया की सबसे खूबसूरत महारानी क्लियोपेट्रा को इंटरनेट पर जानकारी के अनुसार दुनिया की सबसे खूबसूरत महारानी क्लियोपेट्रा का नाम प्राप्त है। क्लियोपेट्रा का जन्म मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में जनवरी ईसा-पूर्व 69 में हुआ था। रंग-रूप से लेकर नयन-नक्श तक, क्लियोपैट्रा बहुत ही खूबसूरत है। यही कारण है कि आज भी उनकी स्वाभाविकता की चर्चा होती है। इसके अलावा 30 ईसा पूर्व में मार्क एंटनी और रानी क्लियोपेट्रा वी। हार के बाद मिस्र रोमन प्रांत बन गया। इसलिए इतिहास और लोगों के बीच क्लियोपेट्रा का नाम है। त्वचा पर क्या इस्तेमाल किया जाता है क्लियोपेट्रा डॉक्टर क्लियोपैट्रा डॉक्टर ने 3 दिन पहले अपनी कल्पना पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि क्लियोपैट्रा का ब्यूटी सीक्रेट मिल्क बाथ यानी दूध से नहाना था। लेख में कहा गया है कि बाहरी तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले दूध में पानी, फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। जो दाग को रेन, सिलिकॉन और स्मूथ बनाने का काम करता है। इसके अलावा पुराने समय में कच्चे दूध का भी प्रयोग किया जाता था। डॉक्टर रश्मि ने नामांकित दूध के त्वचा बेनिटिट्स दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है और डर्मेटशिअम रश्मि ने इसके फायदे बताए हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ‘लैस्टिक एसिड एक्सफोलिएट करता है जबकि लैक्टिक एसिड और प्रोटीन इलास्टिसिटी को कम किया जाता है।’ ‘आज, नए समुद्र तट के स्किन केयर ब्रांड आपकी त्वचा को वो रॉयल प्रोजेक्ट के लिए अपने उत्पादों में दूध की शक्ति का उपयोग कर रहे हैं! आप भी क्लियोपेट्रा की तरह डीप हाईड्रेशन और रेडिएंट ग्लो का अनुभव करें।’

पाकीजा शोरुम पर नगर निगम का एक्शन, कार्रवाई का विरोध कर रहे कर्मचारी

इंदौर इंदौर के रीगल तिराहे एमजी रोड पर स्थित सबसे बड़े और पुराने शोरूम में से एक पाकीजा के अवैध निर्माण पर पहली बार नगर निगम टीम के हथौड़े चले हैं। गुरुवार सुबह सात बजे ही निगम की टीम रीगल तिराहे पर पहुंच गई और छत से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई कई गई। इसे रोकने के लिए भरसक दबाव-प्रभाव जारी थे लेकिन निगमायुक्त शिवम वर्मा के सख्त रूख और दबाव में नहीं आने की उनकी कार्यशैली ने पाकीजा संचालकों की एक नहीं चलने दी। निगम ने पहले 11 अक्टूबर को दस दिन में अवैध निर्माण हटाने का नोटिस दिया, जब यह नहीं हुआ तो फिर बुधवार को 24 घंटे का नोटिस दिया, जो पूरा होने के बाद गुरूवार को कार्रवाई की गई। निगमायुक्त के साफ निर्देश, गलत पर कार्रवाई हो निगमायुक्त शिवम वर्मा ने इंदौर और मप्र के सबसे चर्चित शोरूम में से एक पाकीजा को लेकर आ रहे सभी दबाव-प्रभाव को दरकिनार रखा, उन्होंने बता दिया कि सीएम डॉ. मोहन यादव की यह सरकार और नगर निगम किसी दबाव में नहीं आती है और गलत के खिलाफ कार्रवाई करने से नहीं हिचकती है। लगातार इस मामले में पाकीजा संचालकों द्वारा हर तरह के हथकंडे अपनाते हुए कार्रवाई रुकवाने की कोशिश हो रही थी। लेकिन निगमायुक्त की कार्यशैली के चलते ही इसमें हर किसी के हाथ बंध गए और विधिवत नोटिस जारी कर समय से यह कार्रवाई शुरू हुई। छत पर कामन वाटर टैंक था जिस पर पाकीजा का ही कब्जा था। इससे बिल्डिंग सिद्धार्थ प्लाजा के अन्य प्रॉपर्टी धारकों को भी पाकीजा संचालकों के कब्जे से राहत मिली है। छत पर दो पेंटहाउस बने हैं, जिन पर हथौड़े चलाकर कब्जे हटाए गए। संचालकों ने हाथ जोड़ने के सभी तरीके अपनाए नगर निगम रिमवूल टीम की उपायुक्त लता अग्रवाल के साथ दो थानों का पुलिस बल और रिमूवल दस्ता कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान पाकीजा संचालकों के वकील व संचालक खुद पहुंच गए। इन्होंने पहले चेतावनी देते हुए कहा कि हमें हाईकोर्ट से स्टे मिला है, कार्रवाई नहीं हो सकती। निगम की टीम को धमकाते हुए चेतावनी दी कि सभी के खिलाफ अवमानना लगाएंगे। जब अधिकारी दबाव में नहीं आए तो फिर कुछ लोगों ने हाथ भी जोड़े कि कार्रवाई नहीं की जाए, पेट का सवाल है। लेकिन सारे तरीके फेल हुए। रिमवूल टीम ने छत पर जाकर अवैध बने हिस्से पर हथौड़े चलाने शुरू कर दिए। बेसमेंट पर स्टे इसलिए अभी कार्रवाई नहीं बेसमेंट में पार्किंग की जगह अवैध शोरूम चलाने के मामले में निगम के नोटिस पर एक अक्टूबर को पाकीजा संचालक हाईकोर्ट से स्टे ले आए थे। एक महीने का स्टे मिला हुआ है। इसके चलते निगम की टीम ने हाईकोर्ट के स्टे का सम्मान रखते हुए नियमानुसार अन्य हिस्से पर रिमूवल की कार्रवाई की और बेसमेंट छोड़कर जहां भी अवैध हिस्सा है उस पर हथौड़े चलाए गए। इन सभी को दिया गया था नोटिस नपती में भारी अनियमितता सामने आने के बाद नगर निगम ने मंजूर हुसैन गोरी पिता नूर मोहम्मद, मकसूद हुसैन गोरी पिता नूर मोहम्मद, इकबाल हुसैन गोरी पिता एहमद हुसैन, महबूब हुसैन गोरी पिता नूर मोहम्मद व अन्य को नोटिस भी जारी कर दिया है। इसमें सात दिन के भीतर अवैध निर्माण हटाकर दस दिन के भीतर सूचित करने की बात कही गई है। ऐसा नहीं करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह सारी अनियमितता सामने आई थी नपती में जोन 11 वार्ड 55 के तहत भूखंड 564 एमजी रोड पर भवन सिटी प्लाजा व सिद्दार्थ प्लाजनिर्मित है। भवन निरीक्षण व नपती के दौरान नक्शा स्वीकृति के विपरीत अवैध निर्माण व अधिभोग पाया गया है।      बेसमेंट से छत लेवल तक ओटीएस (ओपन टू स्काय) है, लेकिन मौके पर भूतल पर संपूर्ण बेसमेंट की छत को कंक्रीट स्लैब निर्माण कर ढक लिया गया। इस तरह इसका व्यावसायिक शोरूम बनाकर उपयोग किया जा रहा है।     बेसमेंट में सिटी प्लाजा 210 वर्गमीटर एरिया व सिद्दार्थ प्लाजा 288 वर्गमीटर गोदाम उपयोग के लिए स्वीकृत है। लेकिन मौके पर इससे अधिक एरिया उपयोग में हैं और वह भी गोदाम की जगह पर व्यावसायिक उपयोग है।     नक्शे के विपरीत आंतरिक परिवर्तन किया गया है और संयुक्तीकरण किया गया है। साथ ही व्यावसायिक गतिविधि शोरूम का संचालन किया जा रहा है।      निगम ने चार मंजिला निर्माण की मंजूरी दी थी लेकिन चौथी मंजिल की छत पर भी बिना मंजूरी के ही निर्माण कर व्यावसायिक संचालन किया जा रहा है     फायर सेफ्टी सिस्टम पर्याप्त नहीं है। संपत्ति कर की भी चोरी नगर निगम ने नक्शे के विपरीत निर्माण के साथ ही भारी स्तर पर संपत्तिकर की चोरी पाई है। रीगल तिराहा पाकीजा पर कुल 36 संपत्तिकर खाते पाए गए। यहां बिल्टअप एरिया के हिसाब से ही संपत्ति कर भरा जा रहा है। लेकिन मौके पर इससे अधिक एरिया निर्मित पाया गया और साथ ही व्यावसायिक उपयोग भी पाया गया। ऐसे में निगम ने संपत्ति कर को भी लेकर मंजूर हुसैन गोरी, मकसूद हुसैन, इकबाल हुसैन और मेहबूब हुसैन, रुकसाना पति मंजूर गोरी, शाहेदा बी पति मकसूद हुसैन, रईसा पति इकबाल हुसैन और मेहरून बी पति मेहबूब हुसैन सभी पर कार्रवाई होगी। व्यापारियों ने किया चक्काजाम सपना संगीता क्षेत्र में साड़ी के एक बड़े शोरूम संचालक ने दुकान के बाहर सड़क तक सजावट करते हुए गेट लगा रखा था। रिमूवल टीम ने इसे जब्त कर लिया। इसके बाद क्षेत्र के व्यापारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने हंगामा करते हुए चक्काजाम कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा मामा पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि दीपावली तक कोई रिमूवल कार्रवाई नहीं होगी। दुकानदारों से कहा कि सजावट में ध्यान रखें कि जाम की स्थिति न बने।  

कृषि मंत्री ने बताया- बोवनी की प्राथमिकता और जिले में उपलब्ध खाद के भंडार को देखते हुए उर्वरक व्यवस्था की जा रही है

भोपाल प्रदेश में कई स्थानों पर खाद के लिए रात में लाइनें लगने और धरना-प्रदर्शन जैसी स्थिति सामने आ रही है। कांग्रेस इसे लेकर हमलावर है तो सरकार भी दावा कर रही है कि खाद की कोई कमी नहीं है। पिछले वर्ष की तुलना में वर्तमान स्थिति में अधिक खाद उपलब्ध है। विपणन संघ के गोदामों से खाद टोकन पर ही दी जाएगी। निजी क्षेत्र के उर्वरक विक्रय केंद्रों की भी निगरानी की जाएगी ताकि कोई गड़बड़ी न हो। कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने बताया कि बोवनी की प्राथमिकता और जिले में उपलब्ध खाद के भंडार को देखते हुए उर्वरक व्यवस्था की जा रही है। अक्टूबर, 2023 में यूरिया का विक्रय 4.67 लाख टन हुआ था, जिसके विरुद्ध इस वर्ष अक्टूबर में 8.53 लाख टन परिवहन मिलाकर उपलब्ध है। इसमें से 2.40 लाख टन यूरिया का विक्रय हुआ है और 6.13 लाख टन भंडार में है।   इसी तरह डीएपी और एनपीके अक्टूबर, 2023 में 4.37 लाख टन बिका था, जबकि इस वर्ष अक्टूबर, 2024 में 5.58 लाख मीट्रिक टन ट्रांजिट सहित उपलब्ध है। 2.20 लाख मीट्रिक टन डीएपी और एनपीके का विक्रय हो चुका है। भारत सरकार से भी यूरिया, डीएपी, एनपीके की आपूर्ति हो रही है। विपणन संघ के डबल लाक केंद्रों (गोदाम) पर टोकन से ही खाद देने की व्यवस्था बनाई गई है। दो दिसंबर से होगा धान का उपार्जन, 7.85 लाख किसानों ने कराया पंजीयन प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन दो दिसंबर से किया जाएगा। वहीं, ज्वार और बाजरा 22 नवंबर से खरीदा जाएगा। इसके लिए 7 लाख 85 हजार 41 किसानों ने पंजीयन कराया है। इनका क्षेत्र 14 लाख 12 हजार 857 लाख हेक्टेयर है। इसका सत्यापन राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कराया जा रहा है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि धान, ज्वार और बाजरा के उपार्जन की तैयारी हो चुकी है। सर्वाधिक एक लाख 29 हजार 373 किसानों ने बालाघाट में पंजीयन कराया है। रीवा में 64 हजार 215, सतना में 58 हजार 960, जबलपुर में 54 हजार 546, सिवनी में 52 हजार 407, कटनी में 52 हजार 279, मंडला में 41 हजार 461, पन्ना में 33 हजार 472, शहडोल में 33 हजार 661, मैहर में 26 हजार 757 किसान उपार्जन केंद्रों पर उपज विक्रय के लिए पंजीयन कराया है। सबसे कम 880 किसान विदिशा में पंजीकृत हुए हैं।

एक ग्रामीण की मौत और कई घायल, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में अनियंत्रित होकर पलटी स्कार्पियो

रायगढ़. धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आमापाली गांव के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो क्रमांक सीजी 15 डीएन 1588 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। स्कार्पियो सवार सभी ग्रामीण चंद्रपुर से देवी दर्शन करके सूरजपुर की तरफ जा रहे थे। वे आमापाली गांव के पहुंचे ही थे, तभी अचानक मोड़ में रास्ता नहीं दिखने के कारण वाहन चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह घटना घटित हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जगह पर पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी हैं। स्कार्पियो पलटने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने धरमजयगढ़ पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

महिलाओं को मिलेगा रोजगार, छत्तीसगढ़-जशपुर में मुख्यमंत्री साय ने दी ‘बिजली सखी योजना’ की सौगात

जशपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ‘बिजली सखी योजना’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आयोजित इस कार्यक्रम में बगीचा विकास खंड की 21 स्व-सहायता समूह की महिलाओं को बिजली सखी के रूप में चुना गया, जिन्हें मुख्यमंत्री ने विशेष बिजली किट प्रदान किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिजली सखी योजना अभी केवल बगीचा ब्लॉक में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जा रहा है। बिजली सखी गांवों में मीटर रीडिंग करके वहीं उपभोक्ता को बिजली बिल देंगी। जिससे उपभोक्ता समय पर बिल पटाकर अधिक बिल बढ़ने,फिर उसे पटाने के बोझ से बचेगा।पहले समय पर बिल नहीं पहुंचने से लोग ज्यादा बिल आ जाने की शिकायत करते थे। जिसे रोकने के लिए यह प्रयोग किया जा रहा है। यह प्रयोग सफल होता है तो इसे जशपुर जिले में लागू किया जाएगा,फिर पूरे प्रदेश में बिजली सखी योजना चलेगी।उन्होंने स्व सहायता समूह से जुड़ीं सभी बिजली सखियों को लखपति दीदी बनने की शुभकामना दी। बिजली सखी योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ना है। जशपुर जिले के कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारंभ किया गया है, जहां बिजली सखी बनने वाली महिलाओं को मीटर रीडिंग का प्रशिक्षण दिया गया है। योजना के तहत महिलाओं को प्रत्येक घर की मीटर रीडिंग लेने पर 12 रुपये का भुगतान किया जाएगा, जिससे उन्हें नियमित आय होगी और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा, “बिजली सखी योजना महिलाओं के लिए एक स्वर्णिम अवसर है। यह योजना उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी और रोजगार के नए द्वार खोलेगी।” उन्होंने योजना के सफल क्रियान्वयन पर जिला प्रशासन और जनपद पंचायत बगीचा के प्रयासों की सराहना की। योजना के पीछे प्रमुख विचार यह है कि मीटर रीडर की कमी के कारण उपभोक्ताओं को अक्सर असमान्य बिजली बिल का सामना करना पड़ता है। अब बिजली सखी द्वारा नियमित मीटर रीडिंग से उपभोक्ताओं को समय पर बिल मिल सकेगा, जिससे उन्हें बिल के भुगतान में सहूलियत होगी और बिजली विभाग की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। बगीचा एसडीएम ओंकार यादव ने बताया कि इस योजना का लक्ष्य 300 महिलाओं को बिजली सखी बनाकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना है। वर्तमान में 21 महिलाओं को इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत नियुक्त किया गया है। इस पहल से जशपुर जिले की महिलाओं को न केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर ‘लखपति दीदी’ के रूप में उभरेंगी। राज्य सरकार की इस नई पहल से अन्य जिलों में भी महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता का बड़ा अवसर मिलेगा, जिससे राज्य में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।

तूफान के साथ दो दिन होगी बारिश, छत्तीसगढ़ में ‘दाना’ चक्रवात बदलेगा मौसम

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इन दिनों ठंड महसूस होने लगा है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन जारी है। इसके साथ ही चक्रवात ‘दाना’ मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इसके प्रभाव से 25 से 27 अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश के आसार हैं। साथ ही तूफानी हवाएं चलने के भी संभावना है। प्रदेश में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह और रात के समय ठंडक महसूस हो रही है, वहीं दोपहर में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘दाना’ मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इसके प्रभाव से 25 से 27 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में हल्की माध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 25 और 26 अक्टूबर को उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में 20-30 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। जो बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश के आसार हैं। साथ ही एक दो जगहों पर तेज हवाएं चल सकती है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘दाना’ मध्य-पूर्व और उससे सटे मध्य-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और आज की सुबह उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान में बदलने की संभावना है। इसके बाद 24 की रात और 25 अक्टूबर की सुबह पूरी और सागर द्वीप के मध्य के क्षेत्र को एक प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान के रूप में पार करने की संभावना है। इस दौरान क्षेत्र में 100-100 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती है। चक्रवात ‘दाना’ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक-दो जगहों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके दो बाद भी प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। आज प्रदेश के एक-दो जगह पर छीटें पड़ सकती है। वहीं बीते दिनों बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। तड़के की सुबह और रात के समय ठंड महसूस हुई है। हालांकि दोपहर में गर्मी बरकरार है।

कई वर्षों से मंडी में हितग्राही बेच रहा अनाज, छत्तीसगढ़-सूरजपुर के गांव की सड़क पर उगती है धान

सूरजपुर. सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत करसी पंचायत करसी का बताया जा रहा है। जहां सड़क की पूरी जमीन का फर्जी तरीके से वन अधिकार पट्टा बनाकर हितग्राही के द्वारा हर साल बिना खेती के ही मंडी में धान बेचा जा रहा है। अब वन अधिकार पट्टा जारी का मामला उजागर होने के पश्चात फर्जीवाड़े में सम्मिलित लोगों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग उठने लगी है। ग्राम करसी के खसरा नंबर 791/ 2 का मामला है। जहाँ उक्त भूमि सड़क की बताई जा रही है। लेकिन इसमें हर साल धान उगता है। मामला प्रतापपुर तहसील के धान खरीदी के नाम पर विचौलियों को सक्रियता और फर्जीवाड़े की बातें हमेशा कार्यवाही हो या न हो, लेकिन अब जो मामला प्रतापपुर तहसील के करसी से सामने आ रहा है। वह अजीब है। यहां एक ऐसी सड़क है जो धान पैदा करती है। लेकिन वास्तविकता में नहीं बल्कि कागजों में  इस सड़क का वन अधिकार पट्टना बन गया है। हर साल धान टुकूडांड समिति में बिक भी रहा है। हर साल लाखों का सरकार को चुना इसके बाद से लगातार वे टुकुडांड समिति में धान बेच रहे हैं और हर साल लाखों का चुना सरकार को लगा रहे हैं। चूंकि यह जमीन सड़क है इसलिए इसमें खेती नहीं होती है और धान कागजों में पैदा होता है और कागजों में ही बिक जाता है। सड़क धान उगाता है और इसका फर्जी मालिक धड़ल्ले से धान बेच हर साल लाखों कमा रहा है जो राशि उसे धान की कीमत और बोनस के रूप में मिल रही है। बरहाल यह गंभीर मामला है, जांच का विषय है कि सड़क की जमीन उसके नाम से कैसे हो गई। बन अधिकार पट्टा कैसे बन गया और इस जमीन के नाम से वह धान कैसे बेच रहा है। मामले जांच के साथ दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग हो रही है। गिरदावरी में भी धान की खेती छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी से पहले गिरदावरी का नियम बनाया गया है जिसमें संबंधित पटवारी जमीन बार इस चात का सत्यापन करते हैं कि उक्त जमीन में धान की खेती हुई है या नहीं। मिली जानकारी के अनुसार खसरा नंबर 791/2 जो रिकॉर्ड में सड़क है को भी गिरदावरी में खरीफ फसल बता दिया गया। इससे यह साफ हो रहा है कि और भी जमीनें होंगी जहां के नाम से फर्जी तरीके से धान बेचा गया होगा और जांच के बाद ही सामने आ सकता है। कलेक्टर से शिकायत, वृहद जांच की मांग मिली जानकारी के अनुसार मामले को लेकर कलेक्टर सूरजपुर से शिकायत की गई है, शिकायत में टुकुडांड समिति में अब तक वर्षवार बिके धान से संबंधित जमीनों का भौतिक सत्यापन करने, जमीन किस मद में दर्ज है. धान किसने बेचा और पैसे किसके खाते में आए वन अधिकार पट्टा वाली जमीनें कितनी हैं जिनमें धान बिका, पट्टा सही है फर्जी सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की मांग की गई है। शिकायत में इस समिति से खाद वितरण की जांच भी करने की मांग की गई है जिससे यह पता चल सके कि खाद सही किसानों ने लिया है या फर्जी। फर्जीवाड़े का ऐसे खुला राज भू अधिकार अभिलेख में सड़क मद में दर्ज इस जमीन का मूल खसरा नंबर 791 है. सड़क बड़कापारा से ग्राम पंचायत के बॉर्डर तक है और इसी सड़क के आधे हिस्से में धान पैदा हो रहा है, इसका वन अधिकार पट्टा बन गया है ।स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह बात तब सामने आई जब पंचायत इसमें सीसी सड़क बनाना चाहता था और स्वीकृति के लिए जरूरी नक्शा खसरा लेने राजस्व विभाग गए। बताया जा रहा है कि यह मामला पूरे गांव में सामने आ गया है और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग हो रही है।

एसपी ने नाइट गश्त में लगे ASI को किया सस्पेंड, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में दुकान से लाखों रुपये की चोरी

बेमेतरा. बेमेतरा जिले के साजा में 21 अक्तूबर की रात एक हार्डवेयर दुकान से 4.75 लाख रुपये व तीन नग मोबाइल फोन की चोरी हुई थी। चोरी के बाद चोरों का सीसीटीवी में डांस करते वीडियो सामने आया। इस मामले में अब तक चोर गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं, मौके पर बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने साजा थाना के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) बनवाली राम सोनकर को सस्पेंड कर दिया। क्योंकि, वारदात की रात इसी क्षेत्र में एएसआई बनवाली राम सोनकर की नाइट गश्त में ड्यूटी लगी थी। इसके बाद भी यहां चोरी की वारदात हुई है। एएसआई को पुलिस लाइन बेमेतरा में अटैच किया गया है। इसी प्रकार एसपी रामकृष्ण साहू ने थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने, रात्रि में गश्त, पेट्रोलिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।सिटी कोतवाली बेमेतरा के सीसीटीएनएस (CCTNS) ऑपरेटर को केश डायरी कम एंट्री करने के संबंध में एक वेतन वृद्धि रोकने, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। जानें क्या है मामला इस मामले में साजा जैन स्टोर के मालिक जितेन्द्र जैन पिता स्व.जुगराज जैन उम्र 51 ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने थाना में दिए आवेदन में बताया कि 20 अक्टूबर की रात 8 बजे दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। 4 लाख75 हजार रुपए को दुकान के चारों ड्राज के अंदर में रखा हुआ था। तीन नग मोबाइल टेलब के ऊपर रखा हुआ था। 21 अक्टूबर की सुबह 6बजे छोटा भाई अरूण जैन दुकान के सफाई के लिए आया तो देखा कि दुकान के शटर में लगा ताला टूटा हुआ था। ड्राज में अलग अलग रखे रकम करीबन 4 लाख 75 हजार रुपए व तीन नग मोबाइल की चोरी हो गई है। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किए तो 21 तारीख की रात 1.27 बजे दुकान के सामने एक व्यक्ति सलवार सूट में आया व शटर के ताला को तोड़ रहा था। दो लड़के थोड़े दूर में बैठे थे। फिर करीब 2.43 बजे  तीन लोग दुकान अंदर घुस गए। एक लड़का दुकान के बाहर था, एक जैन मंदिर के पास खड़ा हुआ था। एक व्यक्ति सैलून के पास खड़ा था। तीनों व्यक्ति ड्राज में रखे रकम करीबन 4 लाख 75 हजार रुपए व तीन नग मोबाइल को रखकर दुकान से बाहर निकलकर बाहर खड़े व्यक्ति को दिए। फिर 6 लड़के जैन मंदिर के बाजू गली है, वहां से भागते हुए चले गए। कैमरा में अज्ञात 5-6 चोर दिखाई दे रहे हैं, जो पहचान में नहीं आ रहा हैं। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305(a), 331(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं इस चोरी की घटना के बाद से व्यापारी नाराज है। चोर को जल्द गिरफ्तार करने की मांग रखी है।

रिद्धिमा कपूर का खुलासा: संजय कपूर पर था क्रश, लेकिन बुलाती थीं ‘अंकल’

अभिनेता कपूर की बहन रिद्धिमा इस वक्ता अपने अभिनय को लेकर चर्चा में हैं। वह शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ के तीसरे सीजन में नजर आ रही हैं। इस शो की शुरुआत में ही मंच पर रिद्धिमा ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बारे में खुलासा किया था। यह सुनकर महीप कपूर चौंक गए और रिद्धिमा को चेतावनी दी कि वे नष्ट हो जाएं। असल रिद्धिमा को एक्टर संजय कपूर पर क्रश थे, जो महीप कपूर के पति हैं। रिद्धिमा कपूर उम्र में 15 साल छोटी हैं संजय कपूर से, फिर भी थे एक्टर्स पर क्रश। उन्होंने फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के तीसरे सीजन के एक एपिसोड में महीप कपूर से बोलीं, ‘मेरा कभी संजय कपूर पर क्रश था। पर तब मैं उन्हें अंकल बुलाती थी। अब क्या खोलें? रिद्धिमा बोलीं- संजय कपूर पर था तगड़ा क्रश ये डूबा हुआ नीलकंठ कोठारी भी हैरान रह जाते हैं। तब रिद्धिमा बोलती हैं, ‘मैं सच बोल रही हूं।’ मेरा तगादा वाला क्रश था और तब मैं उन्हें अंकल अंकल बुलाती थी।’ महीप कपूर बोलीं- अत्याधुनिक मत बुलाना, पीट द एस्पेक्ट इस पर महीप ने रिद्धिमा से तुरंत कहा, ‘मुझे अतल मत बुलाना, पीट द एस्पेक्ट नहीं।’ हालांकि, इसके बाद महीप ने रिद्धिमा की तारीफ की और कहा कि मेन्स को उनकी चॉइस काफी अच्छी और क्यूट भी लगती है। चंकी पैंडेज़ बोले- मेरी रिद्धिमा की मां न्यूटन पर क्रश थीं, इसके बाद उन्होंने चंकी पैंडेज़ से यह बात कही थी कि जब वह बच्ची थीं तो उनके क्रिस्चियन संजय कपूर थे। इस पर चंकी पैजेंड ने तुरंत जवाब दिया कि वह रिद्धिमा की मां निओनी कपूर के लिए क्रेजी थीं। अविश्वासी पर उनका प्यार था।

सिरोही जिले में सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

 सिरोही राजस्थान में ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे (NH-62) पर गुरुवार सुबह करीब 7.15 बजे टायर फटने के कारण बड़ा हादसा हो गया है। कार नाले में गिर गई और एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। कार सवार पिंडवाड़ा से जोधपुर की तरफ जा रहे थे।एसपी सिरोही अनिल कुमार ने बताया है कि कार का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ है। पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि, एक महिला घायल हो गई है। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिरोही में सारनेश्वर ब्रिज के पास यह हादसा हुआ है। कार का टायर फटने से कार बेकाबू हो गई और यह हादसा हो गया। दूसरी तरफ सिरोही कोतवाली थानाधिकारी कैलाश दान ने बताया कि कार में सवार एक परिवार गुजरात से जोधपुर की तरफ जा रहा था। तभी सारनेश्वर जी पुलिए के पास कार के आगे का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाडर को पार करते हुए नाले में गिर गई। हादसा इतना दर्दनाक था फलोदी के खारा गांव के निवासी दो महिला, दो पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मुकेश चौधरी, कोतवाली थानाधिकारी मय टीम के मौके पर पहुंचे और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है। सीआई कैलाशदान ने बताया कि जानकारी में सामने आया है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हो सकते हैं। सभी गुजरात गए थे और वापस अपने गांव खारा लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे में घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। दिवाली मनाने आ रहा था परिवार पुलिस के मुताबिक, फलोदी (राजस्थान) का परिवार 40 साल से गुजरात के दाहोद में रहता था। परिवार दिवाली मनाने गुजरात से फलोदी आ रहे थे। गुरुवार सुबह 7 बजे तेज रफ्तार कार कोतवाली थाना इलाके में ब्यावर-पिंडवाड़ा NH-62 पर थानेश्वरजी पुलिया के पास पहुंची ही थी कि अचानक टायर फट गया। स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे से नीचे नाले में गिर गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया। घायल महिला को सिरोही हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे में इनकी गई जान एक्सीडेंट में दाहोद (गुजरात) निवासी प्रताप (53) पुत्र कांती लाल भाटी, रामूराम (50) पुत्र प्रेमाराम भाटी, उषा (50) पत्नी प्रताप भाटी, पुष्पा (25) पत्नी जगदीश भाटी और आशु (11 महीने) पुत्र जगदीश भाटी की मौत हो गई। शारदा (50) पत्नी रमेश भाटी घायल हो गईं। परिवार गुजरात का रहने वाला था। आशु, पुष्पा का बेटा था। इस हादसे में दोनों की जान चली गई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet