LATEST NEWS

डिजिटल लाइब्रेरी का किया उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुभारंभ, आॅनलाइन पढ़ी जा सकेंगी लाइब्रेरी की किताबें

बिलासपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के सेंट्रल लाइब्रेरी के फेस-2 स्मार्ट इंटीग्रेटेड लाइब्रेरी एवं कैंटीन सुविधा का लोकार्पण किया। डिजिटल लाइब्रेरी 2.0 में पाठकों को पुस्तकालय में उपलब्ध सभी किताबों का डिजिटल संस्करण मिलेगा। साथ ही पोर्टल के जरिए किताब जारी करने और वापस करने की भी सुविधा मिलेगी। डिजिटल लाइब्रेरी के लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह और सुशांत शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह एवं नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार भी मौजूद थे। डिजिटल लाइब्रेरी 2.0, डिजिटल लाइब्रेरी वेब पोर्टल पुस्तकालय में उपलब्ध सभी भौतिक पुस्तकों का विवरण है। इस पोर्टल से छात्र पुस्तक जारी करने और वापसी की प्रक्रिया स्वयं कर सकते हैं। डिजिटल लाइब्रेरी में नए पंजीयन एवं पुराने पंजीयन का नवीनीकरण भी किया गया है। लाइब्रेरी के वेब पोर्टल पर शैक्षणिक विषयवस्तु से संबंधित कई लिंक भी एकीकृत किए गए हैं जिनके माध्यम से छात्र-छात्राएं विषय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे अलग-अलग राज्यों और केंद्र सरकार की जॉब वैकेंसी फॉर्म भी भरे जा सकते हैं।  

सेना ने घोषणा की कि तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों में हमास के शीर्ष नेता रावी मुश्ताहा को किया ढेर

इजरायल इजरायली सेना ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुरुवार को सेना ने घोषणा की कि तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों में हमास सरकार के प्रमुख रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया गया। यह हमला उत्तरी गाजा के एक भूमिगत परिसर पर किया गया था, जिसे हमास के कमांड और कंट्रोल सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। इजरायली सेना के मुताबिक, मुश्ताहा और कमांडर समेह अल-सिराज और समी औदेह हमले के दौरान वहीं शरण लिए हुए थे। इजरायली सेना के बयान के अनुसार, “मुश्ताहा हमास के शीर्ष नेताओं में से एक थे और हमास की बल तैनाती से जुड़े फैसलों पर उनका सीधा प्रभाव था।” समेह अल-सिराज हमास के राजनीतिक ब्यूरो में सुरक्षा पोर्टफोलियो संभालते थे, जबकि समी औदेह एक महत्वपूर्ण कमांडर थे। मुश्ताहा को हमास के शीर्ष नेता यह्या सिनवार का करीबी माना जाता था, जिसे 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमले की साजिश में शामिल बताया जा रहा है। सिनवार के फिलहाल गाजा में कहीं छिपे होने की संभावना जताई जा रही है। गाजा पर जारी इजरायली हमले उधऱ इजरायल के गाजा पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे। हाल ही में दक्षिणी गाजा में भीषण हवाई हमले किए गए, जिसमें 51 लोगों की मौत हो गई। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह हमले तब किए गए जब इजरायल पर ईरान की तरफ से मिसाइलें दागी गई थीं। 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले के बाद से इजरायल ने गाजा में लगातार हमले तेज कर दिए हैं। लेबनान में भी बमबारी इजरायल की बमबारी सिर्फ गाजा तक सीमित नहीं है। लेबनान पर भी इजरायली हवाई हमले जारी हैं। ताजा हमलों में बेरूत के बाचौरा इलाके में संसद के पास एक इमारत को निशाना बनाया गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। यह हमला लेबनान की सरकार के मुख्यालय के पास हुआ, जिसे अब तक का सबसे करीबी इजरायली हमला माना जा रहा है।

केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी के प्राचार्य को दी गई भावभीनी विदाई

चिरमिरी. केन्द्रीय विद्यालय चिरमिरी के प्राचार्य एन.के.सिन्हा सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ-साथ प्रबुद्ध जनों ने प्राचार्य सिन्हा को भावपूर्ण विदाई दी। सभी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर उनके सेवाकाल की चर्चा की। इस अवसर पर एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के महाप्रबंधक एवं केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नवनीत श्रीवास्तव ने सिन्हा को शाल-श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान सभी वक्ताओं द्वारा सिन्हा को योग्य और अनुभवी प्राचार्य बताते हए उनके कार्य की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति उपरांत भी सिन्हा अपने अनुभवों से शिक्षा जगत को लाभान्वित करते रहेंगे, विद्यालय परिवार उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा। उनके कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं, हम सभी कार्यरत शिक्षकों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में बने रहेंगे। वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक आजीवन ज्ञान की धारा से जुड़ा रहता हैं। वे विद्यालय और पद से निवृत हो सकते है, लेकिन शिक्षा सेवा से कभी निवृत नहीं हो सकते है।   इस दौरान प्राचार्य सिन्हा के पिता अजय कुमार सिन्हा, एवं परिवार के अन्य सदस्यगण, केवि बैकुंठपुर के प्राचार्य अवनी प्रकाश, केवि झगराखंड के प्राचार्य भोलेंद्र श्रीवास्तव, डीपी चौबे, टायसन कुशवाह, चन्दन कुमार, सहायक प्राध्यापक डॉ राम किंकर पाण्डेय, डॉ विनीता पाण्डेय, आशीष मद्धेशिया के अलावा विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पॉल उदय अरोंग, निशांत कुमार सिंह, श्रीमती अंजू वर्मा समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

अवैध गांजा और बिना नम्बर की बाईक सवार को किया गया गिरफ्तार

कोंड़ागांव. थाना फरसगांव पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि उड़ीसा, उमरकोट, माकड़ी की ओर से फरसगांव होते हुये रायपुर की ओर जा रही एक पुराना नीले रंग के टीव्हीएस अपाचे मोटर सायकल बिना नम्बर में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर फरसगांव पुलिस ने रांधना रोड़ में ग्राम पासंगी पुलिया के आगे फरसगांव माकड़ी मेन रोड में गुरूवार सुबह नाकेबंदी की गई जो मुखबीर के बताए अनुसार एक पुराना नीले रंग के टीव्हीएस अपाचे मोटर सायकल बिना नम्बर को रोककर हमराह स्टाफ के द्वारा तलाशी में मोटर सायकल के सामने टंकी में एक सफेद बोरी एवं पिटू बैग में 8 पैकेट गांजा मिला। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम पराग मण्डल पिता परिमल मण्डल उम्र 27 वर्ष निवासी नाईकगुड़ा यूवी. 11 उमरकोट थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर उड़ीसा का रहने वाला बताया। जिनके कब्जे से कुल 39.370 किलो गांजा एवं एक बिना नम्बर मोटर सायकल जप्त कर एनडीपीएस की धारा 20 के तहतू कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।  

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 : बांग्लादेश का जीत के साथ आगाज, स्कॉटलैंड को 16 रन से हराया

नई दिल्ली आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के उद्घाटन में मैच में बांग्लादेश और स्कॉटलैंड का आसना-सामना हुआ। बांग्लादेश महिला टीम ने जीत के साथ आगाज किया है। बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड को 16 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 119 रन बनाए थे। शारजाह में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रानी और मुर्शीदा खातून के बीच पहले विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी की। खातून 12 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि रानी ने 29 रनों का योगदान दिया। शोबना ने 38 गेंद पर 36 रन की पारी खेली। हॉर्ली ने लिए तीन विकेट कप्तान सुल्ताना महज 18 बनाकर हॉर्ली का शिकार बनीं। इसके बाद हॉर्ली ने शोरना अख्तर और ऋतु मोनी को आउट कर बांग्लादेश को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। बांग्लादेश ने 7 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। सस्किया हॉर्ली ने दो ओवर में महज 13 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 12 रन के स्कोर पर सस्किया हॉर्ली का विकेट गंवाया दिया। कप्तान कैथरीन ब्राइस 11 रन बनाकर मारुफा अख्तर का शिकार बनीं। ऐलसा लिस्टर भी 11 रन का ही योगदान दे सकीं। इसके बाद तो जैसे विकेटों की झड़ी लग गई। ब्राइस ने खेली नाबाद 49 रन की पारी स्कॉटलैंड की तरफ विकेटकीपर बल्लेबाज सेरा ब्राइस ने नाबाद 49 रन की पारी खेलीं। उन्होंने टीम को जीत दिलाने के लिए आखिर तक लड़ाई लड़ी लेकिन नाकाम रहीं। बांग्लादेश की तरफ से रितू मोनी ने दो विकेट चटकाए।

कैंपर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा बाइक चालक उसमें घुस गया, हुई मौत

रेवाड़ी हरियाणा के रेवाड़ी शहर में महेंद्रगढ़ रोड स्थित ओवरब्रिज के पास कैंपर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा बाइक चालक उसमें घुस गया, जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरोपी कैंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। रेवाड़ी शहर के मोहल्ला कुतुबपुर निवासी रजनीश ने बताया कि बीती शाम को जब वह महेंद्रगढ़ फ्लाईओवर के पास घूम रहा था तो एक कैंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे चल रहा बाइक चालक उसमें घुस गया और गिरकर बेहोश हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। घायल के पास मिले दस्तावेजों से पता चला कि वह गांव डहीना का पीतेंद्र प्रकाश है, जिसके बाद उसके परिजनों को सूचित किया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार हुआ मोटर सायकल सवार

सुकमा. जिले के थाना कुकानार पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर थाना कुकानार से निरीक्षक नरेश देशमुख, थाना प्रभारी कुकानार के नेतृत्व में सउनि शोभाराम देशमुख एवं सउनि. मंगतू राम मरकाम के हमराह स्टाफ का वल राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 में थाना के सामने मोबाईल चेक पोस्ट की कार्यवाही किया गया, मार्ग में आने-जाने वाले वाहनों के जांच के दौरान 1 व्यक्ति ग्लैमर मोटर सायकल क्रमांक अ‍ोड -30-2533 में सवार होकर ओड़िसा की ओर से जगदलपुर की ओर जा रहे थे, जिसे रोककर वाहन की तलाशी लिया गया, तलाशी में 1 पैकेट तथा मोटर सायकल के हैण्डल में टंगे सफेद रंग के प्लास्टिक झोले के अंदर भूरे रंग के टेप पैकिंग किया हुआ 2 पैकेट मादक पदार्थ गांजा वजनी 11 किलो 60 ग्राम परिवहन करते हुये पाया गया। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से उक्त आरोपी बलराम मंडल पिता दुखीराम मंडल उम्र लगभग 31 जाति नमोशुद्र निवासी एम.व्ही. 48 थाना मलकानगिरी जिला मलकानगिरी (ओड़िसा) के खिलाफ थाना कुकानार में अपराध क्रमांक 18/2024 धारा 20 (ख) मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर आज गुरूवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल किया गया।

अडानी समूह ने दिग्ग्ज टेक कंपनी गूगल के साथ डील की, मिलकर करेंगे काम

नई दिल्ली अडानी समूह से जुड़ी एक बड़ी डील की खबर है। अडानी समूह ने दिग्ग्ज टेक कंपनी गूगल के साथ डील की है। यह डील क्लीन एनर्जी को लेकर है। इस समझौते के जरिए अडानी ग्रुप गुजरात के खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट में स्थित एक नई सोलर-विंड हाइब्रिड परियोजना से क्लीन एनर्जी की सप्लाई करेगा। इस नई परियोजना के 2025 की तीसरी तिमाही तक कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने की उम्मीद है। गूगल ने यहां ‘गूगल फॉर इंडिया’ कार्यक्रम में इसकी घोषणा की, जबकि अडानी समूह ने बयान में इसके बारे में डिटेल जानकारी दी। अडानी समूह ने क्या कहा? अडानी समूह के बयान में कहा, ‘‘ इस साझेदारी के जरिए अडानी गुजरात के खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट में स्थित एक नई सौर-पवन हाइब्रिड परियोजना से स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति करेगी। इस नई परियोजना का वाणिज्यिक परिचालन 2025 की तीसरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।’’ यह इनोवेशन डील भारत में ‘क्लाउड’ सेवाओं तथा परिचालन को स्वच्छ ऊर्जा द्वारा समर्थित कर गूगल के चौबीसों घंटे कार्बन-मुक्त ऊर्जा लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही इस प्रकार भारत में गूगल की सतत वृद्धि में योगदान देगा। अडानी ग्रुप के शेयरों के हाल आपको बता दें कि आज गुरुवार को शेयर बाजार 1500 अंक तक गिर गया है। इस दौरान अडानी समूह के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई है। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर कारोबार के इंट्रा डे में करीबन 5% तक गिरकर 1869.25 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में भी 3% तक की गिरावट है और यह शेयर इंट्रा डे में 3102.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अडानी पावर के शेयर में 3% से अधिक की गिरावट है और यह शेयर 633.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशन के शेयर में 3% से अधिक की गिरावट है और कंपनी के शेयर 1039 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। इसके अलावा अडानी टोटल गैस, अडानी पोर्ट और अडानी विल्मर तक के शेयरों में 3% तक की गिरावट देखी गई है।

नक्सलियों को मुठभेड़ में लगी गोली, नक्सली कैंप ध्वस्त

सुकमा. जिले के थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत नक्सलियों के कोर जोन चिंतावागू नदी में किनारे सुरक्षा बलों का पीएलजीएल बटालियन एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ आज गुरूवार सुबह मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में करीब 30 मिनट तक चली, जिसमें कुछ नक्सलियों को गोली भी लगी है, जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त किया है। मौके से बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। वापसी के बाद विस्तृत जानकारी मिल पाएगी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोटेलंका, एरनपल्ली के जंगलों में नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 मौजूद है। इसी सूचना के आधार पर सुकमा से सीआरपीएफ, डीआरजी, कोबरा के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। जवान जब इसी इलाके में स्थित चिंतावागु नदी के किनारे पहुंचे तो नक्सलियों ने जवानों को देख गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से करीब 30 मिनट तक गोलीबारी हुई। नक्सलियों ने जवानों पर बीजीएल भी दागे। हालांकि जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। जब मुठभेड़ रुकी तो जवानों ने इलाके में सर्च आॅपरेशन चलाया, जिसमें मुठभेड़ स्थल पर खून के धब्बे दिखे। मुठभेड़ में शामिल जवानों का कहना है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को गोली लगी है। घायलों को उनके साथी मुठभेड़ स्थल से अपने साथ लेकर चले गए हैं। वहीं जवानों ने मौके पर नक्सलियों के कैंप को भी ध्वस्त किया है। घटना स्थल से विस्फोटक समेत नक्सल सामान बरामद किया गया है।

पराली जलाने के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब हो रही, सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा और पंजाब को लगाई फटकार

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पंजाब और हरियाणा सरकारों को पराली जलाने वाले किसानों से केवल नाममात्र का मुआवजा वसूलने पर कड़ी फटकार लगाई। पराली जलाने के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब हो रही है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। इसके साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को भी खूब सुनाया। कोर्ट ने कहा कि आयोग पराली जलाने की घटनाओं पर नियंत्रण करने में असफल रहा है। कोर्ट ने कहा कि आयोग ने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए उनके निर्देशों को लागू करने का कोई प्रयास नहीं किया है। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की पीठ ने यह भी कहा कि 29 अगस्त को दिल्ली में वायु प्रदूषण पर चर्चा के लिए बुलाई गई आयोग की बैठक में केवल 11 में से 5 सदस्य ही उपस्थित हुए थे, और अदालत के निर्देशों पर कोई चर्चा भी नहीं हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि जब तक लोग यह नहीं समझेंगे कि उन्हें वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा, तब तक पराली जलाना नहीं रुकेगा। प्रदूषण फैलाने के खिलाफ कार्रवाई करने की जिम्मेदारी वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को सौंपी गई है। हालांकि अदालत ने पाया कि न तो आयोग और न ही पंजाब और हरियाणा की राज्य सरकारें इस समस्या को समाप्त करने के प्रति गंभीर हैं, जहां पराली जलाने की घटनाएं अब भी हो रही हैं। जस्टिस अभय एस ओका की अध्यक्षता वाली बेंच ने CAQM की स्थिति रिपोर्ट की समीक्षा के बाद ये टिप्पणियां कीं। अदालत ने पिछले हफ्ते आयोग और उसकी विभिन्न उप-समितियों से इस समस्या को सुलझाने के लिए वर्षों से उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी मांगी थी, क्योंकि सर्दियों के महीनों में पराली जलाने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो जाती है। रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए, बेंच जिसमें जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह भी शामिल थे। उन्होंने कहा, “जब तक लोग यह नहीं जानेंगे कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा, तब तक वे नहीं रुकेंगे और न ही उन्हें उपलब्ध मशीनों का इस्तेमाल करेंगे।” अदालत ने यह भी नोट किया कि आयोग केवल राज्य सरकारों के साथ बैठकें आयोजित करने में व्यस्त है और अपने आदेशों को लागू करने के प्रयास नहीं कर रहा है। अदालत ने कहा कि आयोग को अधिनियम की धारा 14 और 15 के तहत अपराधियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने, जुर्माना लगाने और प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों को बंद करने का अधिकार है। अदालत ने कहा, “किसी न किसी कारण से वे किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करना चाहते। आपको अपने आदेशों को पत्र और भावना में लागू करना चाहिए। केवल बैठकें बुलाने से कुछ नहीं होगा, कार्रवाई जरूरी है।” केंद्र और CAQM की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) ऐश्वर्या भाटी ने अदालत को बताया कि पराली जलाने पर कड़ी कार्रवाई के आदेश 10 जून, 2010 को जारी किए गए थे और उसके बाद कई आदेश पारित हुए, जिनमें आखिरी आदेश अप्रैल 2024 का है। इसमें राज्य सरकारों को अवैध पराली जलाने के खिलाफ कार्रवाई करने और आयोग और केंद्र द्वारा प्रस्तावित अन्य उपायों को लागू करने का निर्देश दिया गया था, जिसमें पराली हटाने की मशीनें उपलब्ध कराना और पराली जलाने वाले किसानों को हतोत्साहित करना शामिल है। ASG ने यह भी बताया कि इस साल अब तक आयोग की तीन उप-समितियों की 11 बैठकें हो चुकी हैं। अदालत ने कहा, “आयोग खुद ही अपने आदेशों को लागू कराने का प्रयास करता नहीं दिख रहा है।” अदालत ने पंजाब और हरियाणा सरकारों से जून 2010 और अप्रैल 2024 के आदेशों को लागू करने के लिए उठाए गए कदमों की रिपोर्ट मांगी है। अदालत ने यह भी कहा कि आयोग के आदेशों को लागू करने के लिए बनाई गई उप-समिति की अंतिम बैठक 29 अगस्त को हुई थी, जिसमें जून 2010 के आदेश का कार्यान्वयन एजेंडे में नहीं था। अदालत ने कहा, “यदि किसानों के खिलाफ मुकदमा नहीं चल सकता, तो अधिकारियों को दोषी ठहराया जाना चाहिए। आपको दिखाना चाहिए कि आपने जो तंत्र 2021 के अधिनियम के तहत बनाया था, वह अभी भी मौजूद है।” ASG ने अदालत को बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत एफआईआर दर्ज की गई हैं, जो अधिकारियों द्वारा जारी आदेशों की अवहेलना से संबंधित है। बेंच ने कहा, “आपने दंडित करने के लिए सबसे हल्का प्रावधान चुना है, जबकि आपके पास CAQM अधिनियम के तहत कठोर प्रावधान हैं।” CAQM द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों से पता चला कि 15 से 30 सितंबर के बीच पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की 129 अवैध घटनाएं हुईं। अदालत ने कहा कि उनसे जुर्माना वसूलना कोई उद्देश्य पूरा नहीं करेगा, क्योंकि इस समय की जरूरत है कि उन्हें कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाए। पंजाब सरकार ने अदालत को बताया कि किसानों को वैकल्पिक प्रोत्साहन प्रदान करने के बाद ही दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए, जैसे कि पराली हटाने की मशीनें। राज्य के एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में 1.4 लाख से अधिक मशीनें उपलब्ध हैं, लेकिन 10 एकड़ से कम भूमि वाले छोटे किसानों को इन मशीनों को चलाने के लिए ड्राइवर और ईंधन चाहिए। 

डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से निकाले गये गार्ड्स ने सौंपा चित्रकोट विधायक को ज्ञापन

जगदलपुर. बस्तर जिला मुख्यालय के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में कायर्रत गार्ड्स का आरोप है कि, नई संस्था बीआईएस ने उन्हें काम से निकाल दिया है। संस्था की सुपरवाइजर ने उनसे कहा कि चित्रकोट विधायक उनकी जेब में हैं, 10 लाख रुपए में उन्हें खरीद लिया गया है, इसलिए वे इस मामले में कुछ नहीं करेंगे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के गार्ड्स सीधे चित्रकोट विधायक विनायक गोयल के पास पहुंचे और उनसे कहा कि आपने हमारे साथ आखिर ऐसा क्यों किया ? आक्रोशित गार्ड्स ने चित्रकोट विधायक से जवाब मांगते हुए आज गुरूवार को एक ज्ञापन चित्रकोट विधायक विनायक गोयल को सौंपा है। इस पर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने कहा कि मेरे ऊपर लगे सारे आरोप गलत हैं। मैंने गार्ड्स और बीआईएस कंपनी के लोगों को बुलाया है। आमने-सामने बैठकर उनसे सीधी बात करूंगा, लेकिन पैसे लेने वाली बात झूठी है, मेरा मेडिकल कॉलेज में कायर्रत गार्ड्स एवं वहां की ठेका कंपनी से कोई लेना-देना नही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2-3 दिन पहले डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से निकाले गये गार्ड्स चित्रकोट विधानसभा से भाजपा  विधायक विनायक गोयल से मिलने गए थे। गार्ड्स उनके चैंबर में जमकर बरसे। गार्ड्स ने विधायक विनायक गोयल से कहा कि काम से निकालकर बीआईएस कंपनी उनका जीवन बर्बाद कर रही है। ऐसे में उनकी और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति और दयनीय हो जाएगी, वे बेरोजगार हो जाएंगे, उनका साथ आप भी दे रहे हैं। गार्ड्स ने इसका वीडियो भी बना लिया, विधायक से बातचीत करते हुए उनका वीडियो अब वायरल हो रहा है। उल्लेखनिय है कि डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी कर रहे करीब 50 से 60 गार्ड को नौकरी से निकाल दिया गया है। निकाले गये सभी गाडर्स अब तक सीडीअ‍ो कंपनी के जरिए काम पर लगे थे। इनका आरोप है कि जब सीडीअ‍ो की अवधि पूरी हुई तो नई कंपनी बीआईएस आ गई। अब इस कंपनी ने इन्हें ड्यूटी पर आने से मना कर दिया है। इनकी जगह नए लोगों की भर्ती की जा रही है। इनका कहना है कि अब हम फिर से बेरोजगार हो गए हैं। लंबे समय से काम कर रहे हैं इसलिए पहली प्राथमिकता हमें मिलनी चाहिए।

आकाशीय बिजली गिरने से बच्चे की हुई मौत, 2 बच्चियां घायल

दंतेवाड़ा. जिले के बांगापाल थाना क्षेत्र अंर्तगत बीजापुर सीमा पर इंद्रावती नदी पार कौरगांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है, जबकि 2 बच्चियां घायल हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे गाय चराने जंगल गए थे, इसी दौरान अचानक बारिश हुई और बिजली गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार इंद्रावती नदी के पार बसे नक्सल प्रभावित कौरगांव के रहने वाले 3 बच्चे सागर उम्र 12 वर्ष, कुमारी कांटे उम्र 16 वर्ष और कुमारी पिडे उम्र 10 वर्ष गुरूवार सुबह गाय चराने जंगल गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला, तेज बारिश होने लगी, बारिश से बचने के लिए तीनों बच्चे पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। जिसके बाद पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में तीनों बच्चे आ गए। गाज की चपेट में आने से सागर की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दोनों बच्चियां घायल हो गई हैं। गनीमत रही कि उसी इलाके में गांव के कुछ और ग्रामीण भी मौजूद थे। बिजली गिरते ही वे लोग तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों घायल बच्चियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस प्राकृतिक आपदा की सूचना प्रशासन और पुलिस को भी दी गई है।  

साईं बाबा की मूर्तियां हटाने के मामले में ‘सनातन रक्षक दल’ के मुखिया अजय शर्मा को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया

वाराणसी (उप्र) वाराणसी के विभिन्न मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाने वाले एक कथित हिंदूवादी संगठन के प्रमुख को देर रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि हिंदूवादी संगठन ‘सनातन रक्षक दल’ के मुखिया अजय शर्मा को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया गया है। शर्मा ने बुधवार को बताया था कि वह लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर सहित अब तक 14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्ति हटा चुका है। बाकी कुल 50 और मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाई जाएंगी। वाराणसी में ‘सनातन रक्षक दल’ द्वारा लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाये जाने के बाद बुधवार को वाराणसी के साईं भक्तों और साईं मंदिर के प्रबंधकों ने बैठक कर नाराजगी जताई थी। श्री साई मंदिर के प्रबंधन से जुड़े अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी के साईं मंदिर के प्रबंधकों और भक्तों ने बैठक कर साईं मंदिरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह के कृत्य से वाराणसी और देश का माहौल खराब हो सकता है। उन्होंने कहा कि लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाये जाने की जानकारी हमें सोशल मीडिया से प्राप्त हुई है। अगर किसी को साईं बाबा की मूर्ति लगाने से आपत्ति है तो वे साईं बाबा की मूर्ति को उन्हें सौंप दें, उनका अनादर नहीं करें।  

कैबिनेट मंत्री ने किया मैत्री हेल्पलाइन नंबर लांच

कोरबा. कोरबा पुलिस प्रशासन के द्वारा सजग कोरबा सतर्क कोरबा के तहत बालिका एवं महिला सुरक्षा से संबंधित मैत्री व्हाट्स ऐप हेल्पलाइन नंबर कलेक्टर अजीत वसंत की उपस्थिति में जारी किया गया है, जिसका शुभारंभ वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कल गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में किया। इस अवसर पर देवांगन ने कहा कि कोरबा पुलिस के द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा हेतु कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मैत्री हेल्पलाइन नंबर +91-9479282100 जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन नंबर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा अपराधियों पर नियंत्रण के लिए महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि बालिका एवं महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं, छिटाकसी आदि शिकायतों के विषय में लोकलाज के डर से महिलाएं या बालिकाएं पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने से संकोच करती हैं। ऐसी स्थिति में मैत्री हेल्पलाइन नंबर पर घटना की शिकायत तत्काल कर सकती हैं। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत मिलने पर 96 घंटे के भीतर अपराधी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

जेमिनी AI हिंदी सहित 8 अन्य भारतीय भाषाओं में लॉन्च, देखें कैसे करेगा काम

 नई दिल्ली  अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी गूगल के ‘गूगल फॉर इंडिया’ इवेंट का आगाज हो गया। यह इस इवेंट का 10वां साल है। इस इवेंट में गूगल जेमिनी एआई के नए फीचर्स से परदा उठा सकती है। साथ ही, मेक इन इंडिया इनिशिएटिव का एलान भी हो सकता है। साथ ही, अमेरिकी टेक कंपनी यह भी बताएगी कि वह भारत में इंटरनेट एक्सेस, डिजिटल साक्षरता और टेक्नोलॉजी-ड्रिवेन सॉल्यूशन को बढ़ाने की दिशा में क्या नया कर रही है। Gemini AI में भारत के लिए नया क्या? गूगल ने भारत में जेमिनी लाइव को लॉन्च कर दिया है। यह अंग्रेजी में पहले से ही उपलब्ध थी। अब गूगल ने इसे भारत में हिंदी के साथ-साथ 8 अन्य भाषाओं में भी पेश कर दिया है। आप इस सुविधा का फायदा आज से ही उठा सकते हैं। जेमिनी लाइव के माध्यम से कोई भी इंसान जेमिनी लाइव से रियल टाइम में सवाल-जवाब कर सकता है। Google Pay पर अब गोल्ड लोन भी मिलेगा देशभर में Google Pay यूजर्स के लिए अब से गोल्ड लोन उपलब्ध होगा। इसके लिए गूगल ने मुथूट फाइनेंस के साथ पार्टनरशिप की है। लोन के लिए क्या प्रोसेस होगी अभी इसकी जानकारी कंपनी ने हीं दी है। गूगल पे ने अपनी लोन लिमिट को भी 5 लाख रुपए तक बढ़ा दिया है। Google ने भारत में AI के लिए वाइट पेपर जारी किया वाइट पेपर का टाइटल “AI अपॉर्च्यूनिटी एजेंडा फॉर इंडिया” है। इसका उद्देश्य “तीन की-प्रायोरिटीज पर फोकस करके सरकार के भारत AI मिशन को पूरा करने में मदद करना है। तीन प्रायोरिटीज है- ‘इनोवेशन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश, AI-रेडी वर्कफोर्स बिल्डिंग, इन्क्लूसिव एडॉपटेशन और एक्सेसिबिलिटी को बढ़ावा देना।’ गूगल इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर रोमा दत्ता चौबे ने गूगल फॉर इंडिया 2024 के 10th एडीशन की शुरुआत की। उन्होंने कहा – उन दिनों को याद करें जब ट्रेन टिकट बुक करने का मतलब था घंटों लाइन में लगना या बिलों का पेमेंट करना दिन भर का काम था। पिछले 20 सालों में भारत गूगल के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ा है। यूपीआई ने पेमेंट में क्रांति ला दी है, और ऑर्डर दस मिनट से कम समय में डिलीवर किए जा रहे हैं। क्या है Gemini Live? Gemini Live एक मॉडर्न आर्टिफिशियल इटेंलीजेंस वर्जन है. मोबाइल यूजर्स इसके साथ एक व्यक्ति की तरह बातचीत कर सकेंगे. इसे ऐप में नीचे दाईं ओर से यूज कर पाएंगे.  यूजर्स को ऐप में होल्ड और एंड बटन दिया गया है, जो काफी काम के साबित होंगे. Google से ले सकेंगे लोन अब Google App पर अब 5 लाख रुपये का नॉर्मल लोन ले सकेंगे और 50 लाख रुपये तक गोल्ड लोन ले सकेंगे. इसके अलावा Google ने Apollo हॉस्पीटल के साथ पार्टनशिप की है. यहां वह 800 से ज्यादा health knowledge panels बनाएगी, जिसकी मदद से वह यूजर्स को हिंदी और इंग्लिश में जानकारी देगी. AI को लेकर बड़ी प्लानिंग, Noam Shazeer को किया शामिल Google Gemini एक पावरफुल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिस्टम है. इसकी शुरुआत गूगल ने बीते साल की थी. इसको लेकर कंपनी काफी प्लानिंग कर रही है, जिससे लिए उसने हाल ही में Noam Shazeer को कंपनी में शामिल किया है. OpenAI और Microsof से मुकाबला Google के Gemini AI का मुकाबला OpenAI के ChatGPT और Microsoft के copilot से है. AI इंडस्ट्री में ChatGPT काफी पॉपुलर है. इसका पेड वर्जन भी मौजूद है, जिसे ChatGPT Plus का नाम दिया है. इसके अलावा हाल ही में Microsoft ने अपने  copilot का

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet