LATEST NEWS

पैकिंग के दौरान इन चीजों को रखें साथ, आपके सफर को बनाएंगी खुशगवार

यात्रा के प्लान बनाने का सबसे अहम हिस्सा है- पैकिंग करना। अगर आपने ढ़ग से पैकिंग कर रखी है, तो सफर में आपको ज्यादा परेशानी नही उठानी नही होगी। हम आपको ऐसी ही 13 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप सरल सुलभ यात्रा का मजा ले सकते हैं। लेकिन अगर आपने सफर के दौरान इन चीजों का ध्यान नही रखा तो आपकी यात्रा सुखद तो नही दुखद जरुर हो सकती है। अगर देखा जाता है कि लोग सफर के दौरान भारी लगेज की वजह से परेशान रहते हैं। इस टिप्स के नियम बहुत ही सरल हैं।   स्पेयर ड्राई सीट का प्रयोग करें- अगर आपके पास स्पेयर ड्राई सीट है,तो इनको अपने सूटकेस और कपड़ों के बीच में लगाकर रखो। इससे आपके कपड़ों की महक ताजी रहेगी, और आपके कपड़े भी सही रहेंगे।   टिशू पेपर का प्रयोग करें- सफर के दौरान झुर्रीदार कपडों को ले जाना एक प्रकार का कष्ट है। लेकिन अगर आप झुर्रीदार कपडों को टिशू पेपर में लपेट कर रखे तो ये फ्रेश रह सकते हैं।   कपड़ो को लपेट कर रखें- सफर के दौरान कपड़े ज्यादा हो जाते हैं और सूटकेस में स्पेस कम होता है, जिसकी वजह से काफी परेशानी होती है। लेकिन कपड़ो को रोल करके सूटकेस के स्पेस को मैनेज किया जा सकता है।   मोबाइल चार्ज ले जाएं- सफर के दौरान अपने मोबाइल और टैबलेट का चार्जर और हेडफोन जरुर रखें।   शाक्स को सूज में रखें- अपने सूटकेस के स्पेस को बचाने के लिए हमेशा अपने मोजों को अपने जूतों में फोल्ड करके रखें। इससे आपके सूटकेस का स्पेस बच सकता है। आपकी पेपर बिंडर क्लिप आपकी शेविंग रेजर को सुरक्षित रख सकती है। इसीलिए यात्रा के दौरान इसका प्रयोग जरुर करें। एक शोवर कैप से अपने जूतों को लपेट कर रखें। इससे आपके जुतों के शोल सुरक्षित रह सकते हैं। लड़कियों को अपनी हेयर क्लिप को हमेशा टिक-टैक या कैंडी की डिब्बी में लगा कर रखना चाहिए। अपनी बेल्ट को हमेशा शर्ट की कालर में फंसा कर रखे। इससे आप सर्ट की कालर को सुरक्षित रख सकते हैं, और आपकी सूटकेस की स्पेस भी बच सकता है। आप अपने स्मार्टफोन में हमेशा गूगल मैप एप्लीकेशन को रखे, और डाटा पैक न हो तो पहले से ही ऑफ लाइन होने पर इसे पहले से ही सेव रखें। अगर आप अपना चार्जर भूल गए है, तो आप टीवी औप यूएसबी स्लॉट के जरिए भी मोबाइल चार्ज कर सकते हैं। आप अपने चार्जर केबल के जरिए अपनी पैन ड्राइव से भी मोबाइल चार्ज कर सकते हैं। आप इस एप्लीकेशन के जरिए होटल और फ्लाइट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।        

खमरिया की आयुध निर्माणी खमरिया में भीषण हादसा… बिल्डिंग नंबर 200 में ब्लास्ट, 13 घायलों , दो की मौत

जबलपुर जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया के एफ6 अनुभाग में मंगलवार की सुबह पिच्योरा बम को बॉयल्ड आउट करते समय फायर हो गया। जिस समय ब्‍लास्‍ट हुआ उस वक्‍त भवन में लगभग 12 से 13 लोग काम कर रहे थे। सभी लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को महाकौशल हॉस्पिटल भेज दिया गया है, जहां उपचार जारी है।मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (हथियार बनाने वाली कंपनी) में जबरदस्त धमाका हुआ है। जिले के खमरिया में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट से दो कर्मचारियों की मौत हो गई है जबकि 9 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, कंपनी के एफ 6 सेक्शन में यह धमाका हुआ है। धमाका इतना तेज था कि बिल्डिंग का एक हिस्सा धराशायी हो गया। मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की खबर आ रही है। मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका चिकित्‍सकों ने बताया कि महाकौशल हॉस्पिटल रेफर किया गया है उनके नाम है श्यामलाल और रणधीर है। दोनों की हालत गंभीर है, जिन्‍हें कम चोट लगी है उनका भी उपचार किया जा रहा है। वहीं मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका। राहत बचाव कार्य जारी है। ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में मंगलवार सुबह 10:45 बजे एफ6 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 201 में ब्लास्ट हुआ है जिसमें प्रारंभिक सूचना के मुताबिक दो कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें जबलपुर के महाकौशल हॉस्पिटल ले जाया गया है। फैक्ट्री की इस बिल्डिंग में थाउजेंड पाउडर बम का उत्पादन होता है जो कि भारतीय वायुसेना उपयोग करती है। हादसे में पूरी बिल्डिंग उड़ गई।  जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया के एफ6 अनुभाग में मंगलवार की सुबह पिच्योरा बम को बॉयल्ड आउट करते समय फायर हो गया। जिस समय ब्‍लास्‍ट हुआ उस वक्‍त भवन में लगभग 12 से 13 लोग काम कर रहे थे। सभी लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को महाकौशल हॉस्पिटल भेज दिया गया है, जहां उपचार जारी है। कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका चिकित्‍सकों ने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर है, जिन्‍हें कम चोट लगी है उनका भी उपचार किया जा रहा है। वहीं मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका। राहत बचाव कार्य जारी है।

सुंदरता और स्वास्थ्य का अच्छा दोस्त है नारियल पानी

हरा नारियल शीतल प्रकृति का पुष्टिकारक व रक्त विकारों को नष्ट करने वाला फल है। नारियल का पानी प्यास बुझाने में सहायक होता है। नारियल का पानी गुणों का भंडार है। इसके नियमित सेवन से कई लाभ हैं… -हैजा होने पर नारियल का पानी देना लाभकारी होता है। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद देता है। -गुर्दे की पथरी या पेशाब में जलन होने पर नारियल का पानी पीना हितकर है। -नारियल के पानी से चेहरा धोने पर दाग-धब्बे, कील मुंहासे आदि में लाभ होता है और त्वचा की कांति बढ़ती है। -गर्भवती महिलाएं यदि कच्चा नारियल थोड़ा सा प्रतिदिन लें या नारियल पानी का सेवन करें तो बच्चा सुंदर और गोरे रंग का होता है। -नारियल पानी से आंखें धोने पर आंखों की ज्योति बढ़ती है। -नारियल पानी के सेवन से पाचन शक्ति बढ़ती है। -नारियल पानी हृदय रोगियों के लिये भी हितकर माना जाता है। -नकसीर आने पर प्रतिदिन 100 से 125 मिलीलीटर नारियल पानी दस दिन तक खाली पेट पीने को दें। लाभ मिलता है। नारियल पानी संक्रामक रोगों में भी रोगी को आराम देता है। -बार-बार प्यास लगने पर नारियल का पानी प्यास बुझाता है। -नारियल पानी में यह सबसे महत्वपूर्ण लाभ है कि इसमें किसी प्रकार का कोई एसिड मिला नहीं होता। -नारियल पानी स्वास्थ्य लाभ में पूर्ण रूप से फायदेमंद है। -अत्यधिक सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक लंबे समय तक इसका सेवन न करें।  

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने वाले फैजान ने HC के आदेश पर थाने पहुंचकर 21 बार दी तिरंगे को सलामी

जबलपुर जबलपुर हाई कोर्ट के आदेश के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले आरोपी फैजान ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए 21 बार सलामी दी। आरोपी फैजान को मिसरोद थाने में पुलिस की मौजूदगी में तिरंगे को सलामी दिलवाई गई। फैजान ने कहा कि उसे अपने किए पर पछतावा है और अब वह पूरी जिंदगी भारत माता की जय के नारे लगाएगा। मिसरोद थाने के टीआई मनीष राज भदोरिया ने कहा की कोर्ट के निर्देश के चलते आरोपी फैजान से तिरंगे को सलामी दिलवाई गई है। हर पहले और चौथे मंगलवार को आरोपी यहां पर आएगा। रील बनाने के जोश में उसने यह गलती की है। जिसकी उसको सजा मिल रही है। लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि रील बनाने में जाने अनजाने वो देश विरोधी कोई कृत्य ना करें। जानकारी के अनुसार, जबलपुर हाई कोर्ट ने आरोपी फैजान को इस शर्त पर जमानत दी है कि वह हर महीने के पहले और चौथे मंगलवार को तिरंगे को सलामी देगा। कोर्ट ने कहा कि फैजान को भोपाल के मिसरोद थाने में महीने में दो बार राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देनी होगी। जिस वक्त वह सलामी देगा उस वक्त 21 बार भारत माता की जय का नारा भी लगाएगा। बता दे, जस्टिस दिनेश कुमार पालीवाल ने कहा कि ये शर्तें फैजान में जिम्मेदारी की भावना और देश के प्रति गर्व पैदा करने के लिए रखी गई हैं। कोर्ट ने भोपाल के पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि ये भी देखा जाए कि युवक राष्ट्रीय ध्वज और नारे के संबंध में जमानत की शर्तों को पूरा कर रहा है या नहीं। जानेंं क्या है पूरा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक ढाबे के बाहर फैजान नाम के युवक ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। इस दौरान एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। इसमें युवक कह रहा था कि पाकिस्तान जिंदाबाद। इस वीडियो के सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता उसे समझाने गए तो वह उनसे मारपीट करने लगा। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर मिसरोद थाने का घेराव कर दिया। जिसके बाद मिसरोद पुलिस ने धारा 153 के तहत FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

धार जिले में दो युवकों के कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटा, घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप

मनावर धार जिले में दो युवकों के कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटा गया। दोनों पर महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप है। महिला की चीख सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे।मामला तारापुर गांव का है। धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया, तब्बू उर्फ ताहिर पर आरोप है कि 14 अक्टूबर की रात तारापुर में वह महिला के घर में घुसा और उससे दुष्कर्म किया। उसका साथी सलमान बाहर पहरा दे रहा था। पीड़िता की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को बचाया। दोनों युवकों को पकड़कर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों की पिटाई का वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में दिख रहे सलमान और तब्बू उर्फ ताहिर पगारा धरमपुरी के रहने वाले हैं। जान से मारने की धमकी देकर गलत काम किया पीड़िता के ससुर ने बताया, 14 अक्टूबर को बेटा धार कोर्ट में पेशी पर गया था। बहू दोनों बच्चों के साथ घर में सोई थी। रात करीब 8 बजे लाइट चली गई। तभी ताहिर और सलमान महिला के घर पहुंचे। ताहिर ने उससे पीने के लिए पानी मांगा और घर में घुस गए। बहू को जान से मारने धमकी देकर एक आरोपी ने रेप किया। बहू की पीठ, दाहिने गाल पर और बाएं हाथ की कोहनी पर गंभीर चोट आई है। वीडियो वायरल करने वालों पर होगी कार्रवाई धरमपुरी थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया, 15 अक्टूबर को पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया। उन्हें जेल भेज दिया है। वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ताहिर की मां ने साजिश का आरोप लगाया आरोपी ताहिर की मां का आरोप है कि पीड़ित और उसके परिजनों ने साजिश के तहत दोनों युवकों को बुलाया। उनके मोबाइल और पैसे लूट लिए। बाइक भी रख ली। जब उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो उन्हें नग्न कर पीटा।  

गौतम अडानी ने 8,100 करोड़ के इक्विटी मूल्य पर ओरिएंट सीमेंट को खरीदा

मुंबई  भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी ने एक और सीमेंट कंपनी को खरीद लिया है। अडानी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 8,100 करोड़ रुपये के इक्विटी मूल्य पर ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड (OCL) का अधिग्रहण करेगी। ओरिएंट सीमेंट सीके बिड़ला ग्रुप की कंपनी है। यह सौदा 395.4 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ है। अंबुजा ने साथ ही कंपनी में अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए ओपन ऑफर पेश किया है। इस अधिग्रहण से अडानी सीमेंट को देश के मुख्य बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और सीमेंट मार्केट में अपनी हिस्सेदारी में 2% की वृद्धि करने में मदद मिलेगी। अडानी ग्रुप देश की दूसरी बड़ी सीमेंट कंपनी है। आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक पहले नंबर पर है। अंबुजा सीमेंट ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि 3-4 महीनों के भीतर ओपन ऑफर SAST से नियमों के प्रावधानों के अनुसार पूरा हो जाएगा। ओपन ऑफर 395.40 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर किया जा रहा है। इस घोषणा के बाद शुरुआती कारोबार में दोनों सीमेंट कंपनियों के शेयर में तेजी दिख रही है। अंबुजा के शेयर 1.49% बढ़कर 580 रुपये पर पहुंच गए जबकि ओरिएंट सीमेंट के शेयर 9:20 बजे तक 1.65% बढ़कर 358.25 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। कितनी बढ़ेगी क्षमता डील के मुताबिक ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड के मौजूदा प्रमोटरों और कुछ सार्वजनिक शेयरधारकों से अंबुजा 46.8% शेयर हासिल करेगी। अधिग्रहण को पूरी तरह से आंतरिक स्रोतों से फंड किया जाएगा। अंबुजा सीमेंट्स के डायरेक्टर करण अडानी ने कहा कि यह अधिग्रहण अंबुजा सीमेंट्स की विकास यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। अंबुजा के अधिग्रहण के दो वर्षों के भीतर सीमेंट क्षमता में 30 MTPA की वृद्धि हुई है। OCL के अधिग्रहण से अंबुजा वित्त वर्ष 2025 में 100 MTPA सीमेंट क्षमता तक पहुंचने के लिए तैयार है। अडानी ने कहा कि ओसीएल के पास स्ट्रैटजिक लोकेशन, हाई क्वालिटी वाले चूना पत्थर के भंडार और सभी तरह के जरूरी अप्रूवल हैं। निकट भविष्य में इसी सीमेंट उत्पादन क्षमता 16.6 एमटीपीए तक बढ़ सकती है। अडानी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी लिमिटेड को $10.5 अरब में स्विट्जरलैंड के होलसिम ग्रुप से खरीदा था। इस साल अगस्त में अंबुजा सीमेंट्स ने गुजरात में सांघी इंडस्ट्रीज को 5,000 करोड़ रुपये में खरीदा। इसकी उत्पादन क्षमता 6.1 MTPA है।

अहोई अष्टमी व्रत, बच्चों की दीर्घायु, सुख और समृद्धि के लिए रखने वाला व्रत

अहोई अष्टमी का व्रत भारतीय संस्कृति में माताओं द्वारा अपने बच्चों की दीर्घायु, सुख और समृद्धि के लिए रखा जाता है। यह व्रत विशेष रूप से उत्तर भारत में बहुत प्रचलित है। अहोई अष्टमी व्रत कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस व्रत में माताएं पूरे दिन निर्जल व्रत रखती हैं और शाम को तारों को देखकर व्रत खोलती हैं। यह व्रत खासतौर पर संतान सुख और उसकी लंबी आयु के लिए समर्पित होता है। अहोई अष्टमी पर तारों को क्यों पूजा जाता है? अहोई अष्टमी पर तारों को देखकर व्रत खोलने की परंपरा का धार्मिक महत्व है। इस व्रत का उद्देश्य संतान की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करना होता है। तारों का संबंध संतान की सुरक्षा और दीर्घायु से जोड़ा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तारों को देखकर व्रत खोलने से मां को संतान के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन तारों का दर्शन करना शुभ माना जाता है, और पूजा के बाद ही महिलाएं अपना व्रत पूर्ण करती हैं। अहोई अष्टमी व्रत की परंपरा अहोई अष्टमी व्रत को तारों के दर्शन के बाद ही पूर्ण माना जाता है। तारों को देखकर व्रत खोलने की परंपरा का संबंध कई धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। यह माना जाता है कि तारों का संबंध संतान से है, और उनका आशीर्वाद लेकर मां अपने बच्चों की रक्षा के लिए आशीर्वाद प्राप्त करती है। इस परंपरा के पीछे एक कथा भी प्रचलित है: प्राचीन कथा के अनुसार, एक समय एक स्त्री अपने सात पुत्रों के साथ सुखी जीवन व्यतीत कर रही थी। वह दिवाली के पहले दीवारें लीपने के लिए मिट्टी खोदने गई थी, तब गलती से उसकी खुरपी से एक शेर के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद, उस महिला को श्राप मिला, जिससे उसके सभी पुत्रों की मृत्यु हो गई। श्राप से मुक्ति के लिए उसने तपस्या और व्रत किए। उसे सलाह दी गई कि वह कार्तिक मास की अष्टमी तिथि को अहोई माता की पूजा करके व्रत रखे और संतान सुख की कामना करे। इसके बाद से यह परंपरा शुरू हुई कि माताएं अपनी संतान की भलाई के लिए यह व्रत रखती हैं। अहोई अष्टमी व्रत की पूजा विधि और महत्व अहोई अष्टमी के दिन माताएं अहोई माता की पूजा करती हैं, उनके चित्र के साथ सात तारों की प्रतीकात्मक पूजा भी की जाती है। तारों का महत्व इस व्रत में इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि उन्हें संतान की दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है। इस दिन व्रत रखने वाली माताएं शाम को तारों के दर्शन करने के बाद व्रत खोलती हैं, ताकि उनके बच्चों की उम्र लंबी हो और उनका जीवन सुखमय हो। यह व्रत न सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि मातृत्व के प्रेम और देखभाल का भी प्रतीक है।

पुणे टेस्ट से भी बाहर हुए केन विलियमसन, बड़ी मुश्किल में फंसा न्यूजीलैंड

 पुणे  भारत के खिलाफ 24 अक्टूबर से पुणे में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को करारा झटका लगा है। टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन दूसरे टेस्ट से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार की सुबह इसकी घोषणा की। श्रीलंका दौरे पर हुए थे इंजर्ड केन विलियमसन को हाल ही में खत्म हुई श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कमर में खिंचाव आ गया था, जिसके चलते वह बेंगलुरु में हुए पहले टेस्ट में भी नहीं खेल पाए थे। मुख्य कोच गैरी स्टीड ने फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि विलियमसन की रिकवरी प्रगति पर है, लेकिन वह अभी टेस्ट क्रिकेट की शारीरिक मांगों के लिए पर्याप्त रूप से फिट नहीं हैं। कोई चांस नहीं लेना चाहती थी टीम स्टीड ने बताया, ‘केन सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन वह अभी भी 100% फिटनेस पर नहीं हैं। हमें उम्मीद है कि वह और सुधार दिखाएंगे और तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे।’ न्यूजीलैंड टीम विलियमसन की रिकवरी को लेकर सतर्क रुख अपना रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए आवश्यक समय मिले। स्टीड ने कहा, ‘हम उसे तैयार होने के लिए जितना संभव हो सके उतना समय देंगे, लेकिन निश्चित रूप से सतर्क रुख अपनाते रहेंगे।’ सीरीज 1-0 से आगे न्यूजीलैंड विलियमसन की अनुपस्थिति कीवी टीम के लिए एक झटका है, जो बेंगलुरु में रोमांचक पहला टेस्ट जीतने के बाद तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रही है। न्यूजीलैंड का खेमा तीसरे टेस्ट में विलियमसन की उपलब्धता की उम्मीद लगाए बैठा था। टीम मैनेजमेंट उनकी रिकवरी पर करीबी नजर रख हुआ है। इस बीच, न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में 36 साल में भारतीय धरती पर पहली जीत हासिल कर इतिहास रच दिया था। आखिरी दिन 107 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवियों ने भारत को आठ विकेट से हराया था। रचिन रविंद्र (नाबाद 39) और विल यंग (नाबाद 48) ने मैच विनिंग 75 रन की साझेदारी की थी। जिससे मेहमान टीम को सीरीज में 1-0 की बढ़त मिल गई।

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2024: 20000 रुपये के अंदर खरीदने के लिए बेस्ट मोबाइल

20000 से कम में खरीदने के लिए बेस्ट मोबाइल की ये लिस्ट लोगों को खूब पसंद आ रही है। Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2024 में स्मार्टफोन पर काफी शानदार और शानदार डील्स भी दी जा रही हैं। यदि आप बचत के साथ टॉपटेक लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये डिलिवरी आपके लिए काफी अच्छी हो सकती है। इस लिस्ट में आपको वनप्लस, सैमसंग, आईक्यूओओ, रियलमी और कई टॉप ब्रांडेडटेक भी दिए जा रहे हैं। इन बेस्ट मोबाइल पर भारी बचत करने के लिए कई अन्य शानदार ऑफर मिल रहे हैं। अमेज़न बिग सेल में आप बिना समयावधि के नो कास्ट प्लास्टर और इजाज़त ऑफर भी ले सकते हैं। आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू बैंक के कार्ड से खरीदारी पर 10% तक का एक्स्ट्रा एडिशन भी दिया जा रहा है। Samsung Galaxy M55s 5G (कोरल ग्रीन, 8GB RAM): यह कोरल ग्रीन कलर का Samsung Galaxy M55s है। यह कई अन्य रंग प्लेसमेंट में भी मिल जाएगा। यह सर्टिफिकेट मार्ट फोन बैटरी बैटरी में मौजूद है, जो लोन मैग लास्टिंग का मुकाबला करता है। यह सुविधा 8 जीबी रैम मेमोरी 128 जीबी की स्टोरेज क्षमता के साथ शहर में आएगी। इस उपकरण में 6.67 इंच का सुपर ब्राइट एमोलेड लगाया गया है। सेल ऑन अमेज़न से आप 20000 से कम रेंज में वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी (एक्वा सर्ज, 8 जीबी रैम) खरीद सकते हैं: अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है, तो आप इस नामांकित ब्रांड के वनप्लस नॉर्ड सीई 3 को ले सकते हैं। यह फीचर 8GB रैम और 128GB स्टोरेज में आता है। डेरी बैटरी बैटरी के लिए इसमें 5000 एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। 6.7 इंच का सुपर एमोलेड मिरर वाला यह शानदार कैमरा स्टोन के साथ आ रहा है। Amazon ग्रेट इंडियन सेल में यह सामान नो कास्ट प्लास्टर पर भी खरीद सकते हैं। Redmi Note 13 5G (क्रोमैटिक पर्पल, 6GB RAM): यह रेडमी नोट 13टेक कैमरा सबसे अच्छा और बेहतरीन माना गया है। इसके अलावा साइड के इलेक्ट्रॉनिक्स कैमरे में 200MP का हाई रिजॉल्यूशन वाला वॉल्यूशन कैमरा दिया जा रहा है, जो हाई फोटो के साथ ही शानदार डिजाइन वाली वीडियो भी कर सकता है। इस आर्टिकल में आपको FHD+ क्वालिटी वाली POLED स्क्रीन दी गई है। इस उपकरण का डिज़ाइन बेहद अनोखा है। यह 33W फ़ास्ट वॉर्कॉएड को भी सपोर्ट करता है। iQOO Z9 5G (ग्राफीन ब्लू, 8GB रैम): यह नवीनतम 120Hz की फुल एचडी + एमोलेड डिस्प्ले में आने वाला iQOO Z9 5G तकनीक है। इसमें 5000mAh की ड्यूरेबल बैटरी भी दी गई है। यह उपकरण अल्ट्रा स्लिम डिजाइन वाला है, जो आपको काफी पसंद भी आ सकता है। इसमें ड्यूल बुक्स के निर्देश दिए गए हैं। यह सुविधा Amazon ग्रेट इंडियन सेल से ऑलस्टॉप पर खरीदी जा सकती है। गेमिंग के लिए भी यह लेटेस्ट टेक्नोलॉजी बेस्ट है। Realme NARZO 70 Turbo 5G (टर्बो पर्पल, 6GB RAM): यह नवीनतम 12GB RAM के साथ आता है। यह रियलमी NARZO 70 टर्बो मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 5G प्रोडक्ट काफी हाई स्पीड है, जो आपको फ्री में लैग और काफी कम्युनिकेशन में भी काफी मदद कर सकता है। इस उपकरण का रंग और डिज़ाइन यह काफी मात्रा में असामेटिव बना हुआ है। मल्टीटास्किंग के लिए भी आप इस टूल को ले सकते हैं। गेमर्स को भी यह उपकरण काफी पसंद आ रहे हैं। बचत के लिए आप इस स्टॉक को सेल से ले सकते हैं।

उज्जैन में युवक पर चाकू से ताबातोड़ वार कर हत्या, तलाश में जुटी पुलिस

उज्जैन महाकाल नगरी उज्जैन में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। महिदपुर थाना प्रभारी राजवीरसिंह गुर्जर ने बताया कि रात 8.30 से 9 बजे के बीच एक युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया। युवक पर चाकू से हमला किया गया था, उस का गला काट दिया था और शरीर पर भी चाकू के कई घाव थे। उसका उपचार किया जा रहा था कि तभी उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर पुलिस घटनास्थल रामलीला मैदान 12 पत्थर पहुंच गई थी। वहीं एक टीम को अस्पताल भेजा गया, जहां मृतक का नाम बबलू उर्फ अब्दुल शेख निवासी केसरपुरा रामलीला मैदान होना सामने आया। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। हमला करने वालों में 3 से 4 आरोपियों के शामिल होने का पता चला है। जिनकी तलाश में एक टीम रवाना की गई है। मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गये थे, लेकिन कुछ बता पाने की हालत में नहीं थे। आरोपियों के गिरफ्त में आने पर ही हत्या का कारण सामने आ पायेगा। दो आरोपी राउंडअप दो कि चल रही तलाश सोर्स बताते हैं कि इस मामले में पुलिस ने सलमान और सोहेल नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश अभी जारी है। सोर्स का यह भी कहना है कि छेड़छाड़ के विवाद में यह हमला किया गया था, जिसमें बबलू उर्फ अब्दुल शेख की जान चली गई।

उत्‍तर प्रदेश में 9 सीटों पर उपचुनाव की रणभेरी बज चुकी, बीजेपी डोर टू डोर अभियान चलाकर वोटरों से संपर्क करने की तैयारी

मथुरा  उत्‍तर प्रदेश में 9 सीटों पर उपचुनाव की रणभेरी बज चुकी है। 13 नवंबर को यहां वोटिंग होगी। भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक अपने प्रत्‍याशियों का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि जल्‍द ही उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट आ सकती है। इस बीच, मंगलवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मथुरा दौरे पर आ रहे हैं। वह यहां 10 दिनों का प्रवास कर रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शाम छह बजे दोनों की मुलाकात हो सकती है। इस दौरान उपुचनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की जा सकती है। गौरतलब है कि मथुरा के परखम में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक चल रही है। इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ संघ के सभी प्रमुख प्रचारक भी मौजूद रहेंगे। संघ की यह बैठक भविष्य की योजनाओं का खाका खींचने के लिए हो रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत से उत्‍साहित आरएसएस यूपी उपचुनाव में भी ऐसी ही रणनीति तैयार करने में जुटा है। संघ हरियाणा के तरह यूपी में भी नुक्‍कड़ सभाओं और डोर टू डोर अभियान चलाकर बीजेपी के लिए माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। 5 हजार छोटी सभाएं करने का लक्ष्‍य बताया जा रहा है कि हरियाणा चुनाव में जिस तरह बीजेपी ने ओबीसी वोटरों को अपने पक्ष में किया, उसी तरह यूपी में भी प्रयास कर रही है। इसके लिए पांच से सात लोगों के छोटे-छोटे ग्रुप बनाए जाएंगे जो अपने इलाकों में लोगों के घर-घर जाकर वोटरों से संवाद करेंगे। संघ ने उन इलाकों की पहचान की है, जहां बीते लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उम्‍मीदों के अनुसार वोट नहीं मिले। सभी 10 विधानसभाओं में संघ ने करीब पांच हजार छोटी सभाएं करने का लक्ष्‍य बनाया है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में आएंगे योगी गौरतलब है कि मंगलवार को मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक होनी है। इसमें शामिल होने के लिए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आ रहे है। वह विकास परिषद के अध्‍यक्ष हैं। बताया जा रहा है कि शाम 4 बजे परिषद की बैठक शुरू होगी। इस दौरान डेढ़ दर्जन से ज्‍यादा के प्रस्‍ताव रखे जाएंगे। करोड़ों रुपयों के इन प्रस्‍ताव पर मुख्‍यमंत्री की अध्‍यक्षता में मुहर लगाई जाएगी।

दूसरा अभी भी लापता, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा की हसदेव नदी में बहे युवक की 25 घंटे बाद मिली लाश

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के ग्राम देवरी में बर्थडे पार्टी मानने गए 12 दोस्तों के साथ हसदेव नदी के बहाव में डूबने से एक युवक लिखेश पटेल 22 वर्ष का शव 25 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम को मिली है। वहीं दूसरे युवक सुखेंद्र बरेठ की तलाश जारी है। घटना पंतोरा चौकी थाना क्षेत्र की है। गौरतलब है कि रविवार की दोपहर दो बजे ग्राम कापन निवासी सुखेंद्र बरेठ 22 वर्ष अपने दोस्तों के साथ अपनी बर्थडे पार्टी मानने के लिए अपने 12 दोस्तों के साथ देवरी गांव पहुंचे हुए थे। सुखेंद्र बरेठ की एक दिन पहले बर्थडे था। जिसके लिए रविवार को बर्थडे पार्टी मानने के लिए गए हुए थे। इस दौरान अपने एक और साथी लिखेश पटेल 22 वर्ष के साथ नहाने गया हुआ था। जिसके बाद दोनों ही नदी के तेज बहाव में बह गए। पंतोरा चौकी प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह से ही लगातार ने पानी में डूब युवकों की तलाश की जा रही थी। जिसमें एक युवक का शव मिला है। बलौदा सीएचसी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया है। दूसरे युवक की तलाश जारी है।

सात नग साल की लकड़ी बरामद, छत्तीसगढ़-बलरामपुर के जंगल से आधी रात को पकड़ी पिकअप

बलरामपुर-रामानुजगंज. बलरामपुर-रामानुजगंज गेम रेंज कोदौरा के अंतर्गत इमारती लकड़ी अंबिकापुर अवैध रूप से पिकअप में लोड कर बिक्री के लिए ले जाने की सूचना पर देर रात्रि वन अधिकारियों की मिली। तत्काल रेंजर अजय सोनी के नेतृत्व में सरगावा जंगल से तस्करी करते पिकअप वाहन को पकड़ा। जिसमें साल प्रजाति का सात नग लट्ठा था। जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये के करीब आकी जा रही है। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार के मध्य रात्रि गेम रेंज कोदौरा के रेंजर अजय सोनी के द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो टीम का गठन किया। देर रात सरगावा जंगल से एक पिकअप आता दिखाई दी। जिसे ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसमें सात नग साल प्रजाति का लट्ठा था। जिसकी कीमत 60000  रुपए के करीब आकी जा रही है। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए। वन अधिनियम के तहत वन विभाग के द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

भाई-बहन और भांजे की मौत, छत्तीसगढ़-दुर्ग में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए तीन बाइक सवार

दुर्ग. जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में तीन लोगो की मौत हो गई। सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे सीएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों आक्रोशित हो गया है। शव को उठाने नहीं दिया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मोटर साइकिल पर सवार होकर कचंदूर से बासीन जा रहे थे। इसी दौरान सीएम मेडिकल कॉलेज रोड पर मांडले ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दो साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी एक बाइक में सवार थे। हादसे के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में आक्रोशित होकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया है। इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। सड़क पर सुरक्षा के इंतजाम, मुआवजा समेत ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृतकों में राजेश साहू 32 वर्ष उसकी बहन ऋतु साहू 28 वर्ष और 12 साल भांजा शामिल है। वहीं दो साल की भांजी की हालत नाजुक है। ये सभी कचान्दूर में बासीन जा रहे थे। इसी दौरान रामेश्वरम महादेव मंदिर के पास ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल घटना पर मौजूद है। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों भी पहुंचे है। जहां अक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास कर रहे हैं।

सलमान खान नहीं होंगे अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ का हिस्सा

रोहित सैमुअल की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ अगले महीने सुपरस्टार में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में स्टार्स की फौज है, जिसमें चुलबुल पैजेंड यानि सलमान खान भी शामिल थे। उनके कैमियो रोल की खूब चर्चा हो रही थी, लेकिन अब चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है। ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि सुरक्षा बिंदुओं से अब भाईजान इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे! बॉलीवुड की सुपरस्टार रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान अब सिंघम अगेन फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। सलमान ने ये फैसला लगातार मिल रहे जान से मारने की धमकियों के बीच लिया, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। मुंबई में हुई थी शूटिंग, बाबा की हत्या के कारण हुई थी शूटिंग इसके बाद रोहित और अजय ने फिल्मी बातचीत की और महसूस किया कि इस विवाद के बीच सलमान खान से शूटिंग करने का मौका असंवेदनशील होगा। फिल्म अभी सेंसर बोर्ड के पास भी है, इसलिए उन्होंने सलमान की गैर मौजूदगी में ही इसे सीबीएफसी में सबमिट करने का फैसला किया है।’ हालाँकि, सूत्र ने बताया कि पोस्ट-क्रेडिट सीन में चुलबुल पेंडेज़ का बैकशॉट भी हो सकता है। हालाँकि, ये अभी स्पष्ट नहीं है। बाजीराव सिंघम के साथ होते हैं चुलबुल पैंडे! सलमान खान ने ‘चुलबुल पैजेंड’ का किरदार ‘दबंग’ फिल्म और इसके सीक्वल में डाला है। उनका स्टाइल और स्वैग प्रेमी को बहुत पसंद है। ‘सिंघम अगेन’ फिल्म कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है। इसमें सभी स्टार पुलिस के रोल में हैं। अजय अपनी बाजीराव सिंघम का किरदार निभा रहे हैं तो दीपिका को ‘लेडी सिंघम’ बनी हुई हैं। ‘सिंबा’ के इंस्पेक्टर भालेराव यानरावण सिंह, ‘सूर्यवंशी’ के वीर सूर्यवंशी यानी अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं। ऐसे में रोहित शेट्टी अपनी फिल्म में चुलबुल पैंडेस को भी कैमियो रोल के लिए लाना चाहते थे। बाबा की हत्या के बाद 12 अक्टूबर को बाबा की हत्या कर दी गई। इसके जिम्मेदार वन्यजीव लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने ली। सलमान के करीबी रहने वाले लोगों को भी मिली आग। इस हमले के बाद सलमान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। अब उनकी किताब में शेरा के साथ 40 गार्ड और Y+ के कमांडो तक शामिल हो गए हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet