LATEST NEWS

विमान में बम है! अब ऐसी अफवाहें फैलाने वालों को मिलेगी उम्रकैद

नई दिल्ली विमान में बम है! ऐसी धमकियां आजकल आए दिन मिल रही हैं। इनके चलते एयरपोर्ट अथॉरिटीज को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग कराकर चेकिंग होती है तो कभी फ्लाइट्स के टेकऑफ से पहले ही घंटों जांच होती है। ऐसे मामलों को लेकर अब सरकार भी सख्त रुख अपना सकती है। सोमवार को उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि अफवाह फैलाने लोगों पर कड़ा ऐक्शन होना चाहिए। ऐसे मामलों को संज्ञेय अपराध माना जाए। इसके अलावा उन्हें नो-फ्लाई लिस्ट में डाला जाए यानी उनके उड़ान भरने पर हमेशा के लिए रोक लगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक कानून बनना चाहिए, जिसमें अफवाहें फैलाने के लिए उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान हो। नायडू ने कहा इस तरह की फर्जी कॉल्स से गंभीर स्थिति पैदा होती है। पूरा प्रशासन परेशान होता है और यात्रियों को भी मुसीबत झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि बीते एक सप्ताह के अंदर ही ऐसी 100 कॉल्स आई हैं, जिनसे परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने UDAN स्कीम के 8वें साल के मौके पर कहा कि यह संवेदनशील मामला है। जब हम फर्जी कॉल्स की बात करते हैं तो हमें यह भी सोचना चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करना पड़ता है। इसलिए किसी भी धमकी पर पूरी जांच करनी पड़ती है। इसमें वक्त लगता है और पूरे प्रोटोकॉल को फॉलो किया जाता है। नायडू ने कहा कि अब उड़ानों में बम या हमले जैसी धमकियों वाले फर्जी कॉल्स को संज्ञेय अपराध बनाया जाएगा। ऐसा करने वालों को नो फ्लाई लिस्ट में डाला जाएगा। इसके अलवा हम चाहेंगे कि ऐसे मामलों में सख्त से सख्त सजा मिले। ऐसे केसों में उम्रकैद तक की सजा का भी प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने सिक्योरिटी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई है। इससे एयरपोर्ट्स की मॉनिटरिंग और मजबूत हुई है। इसके अलावा हम गृह मंत्रालय से भी बात कर रहे हैं कि कैसे इन मामलों से निपटा जाए। हमें एयरक्राफ्ट सिक्योरिटी रूल्स में बदलाव करना होगा और हमने यह बात होम मिनिस्ट्री के सामने रख दी है। नए कानून में उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान कराया जाएगा।

पुलिस जांच में जुटी, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में अधिकारी के आवास में दिनदहाड़े लाखों की चोरी

सूरजपुर. सूरजपुर में एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के ऑफिसर कॉलोनी में बीते शाम एक अधिकारी के सुने आवास में दिनदहाड़े लाखों रुपए कैश समेत करीब 26 लाख रुपये के बेशकीमती जेवरात की चोरो के द्वारा बड़ी घटना को अंजाम दे दिया गया है। जिससे पुलिस सकते में आ गई है। उल्लेखनीय है कि बीते शाम भटगांव ऑफीसर कॉलोनी के C/17  दिनेश कुमार जो की क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान में एटीओ के पदस्थ है। चोरी के घटना के संबंध में श्री कुमार ने बताया कि 15 अक्टूबर को पुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम तय करने हेतु अपने गृह ग्राम पालीगंज पटना गए हुए थे। उन्होंने घर के बाहरी हिस्से की देखरेख करने के लिए तथा फूल पौधा में पानी देने के लिए अपने एक परिचित कॉलरी कर्मी को चाबी देकर गए थे। जो प्रतिदिन लाइट जलता था। साथ ही पौधों में पानी भी डालने का काम करता था। उसने बीते शाम फोन करके बताया कि शाम को जब वह लाइट जलाने तथा पौधों में पानी डालने के लिए गया तो देखा कि उनके घर के पीछे का दरवाजा को कोई काट करके तोड़ दिया है। जिसके बाद चोरी जैसी घटना की आशंका पर उस कर्मी ने खिड़कियों से जब झांक कर घर के अंदर देखा तो पता चला कि घर के सारे सामान बिखरे हुए हैं तथा अलमारी बहु खुले हुए है। उन्होंने अधिकारी दिनेश कुमार को इसकी सूचना दी। परिचित की सूचना पर आज जब वह पहुंचे हैं। तो उन्होंने पूरे घर को खोल कर देखा। अज्ञात चोरों ने कल दिन में घर में घुस करके पूजा घर मे रखी अलमारीयों,बेड रूम की अलमारीयों और दराज को तोड़ कर उसमे रखे सोना चांदी के लगभग 20 लाख के जेवर तथा 4 लाख कैश चुरा करके फरार हो गए। अधिकारी दिनेश कुमार के शिकायत पर भटगांव थाना मैं चोरी का मामला दर्ज करके विवेचना प्रारंभ की गई है तथा डॉग स्कवाड़ व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया। इन सामनो में किये हाथ साफ 2 नग सोने का चैन, एक नग सोने का हार, 4 नग सोने की कँगन, एक नग सोने का मंगलसूत्र, एक नग मांग टीका, एक नग सोने का ब्रेसलेट, 2 नग अंगूठी, 6 नग कान का सेट, आधा किलो वजन का चांदी का कमर धनी दो नग पायल, लगभग 100 चांदी के सिक्के, कुछ कीमती घडी, कुछ कीमती साड़ियां वह रेबेन का चश्मा चुरा कर ले गए। दिनेश कुमार का कहना है कि सोने के गहने का वजन करीब 250 ग्राम होगा तथा चांदी के गहनों का वजन एक किलो के आसपास होगा। जिस क्वार्टर नंबर सी 17 में चोरी हुई है। उसकी एक क्वार्टर बाद ही सी 15 में भटगांव थाना प्रभारी जे एस कँवर रहते है तथा सामने तरफ भी पुलिस ऑफिसर का घर है। उसके पास भी दूसाहसी  चोरों ने दिनदहाड़े कतर से कटकर तथा चावल से तोड़ करके घर में प्रवेश करके चोरी कर लिए। चोरों ने इस तरह की चोरी अज्ञात चोरों ने 19 अक्टूबर को दिन में किसी समय दिनेश कुमार के सुने आवास के पीछे के दरवाजा को कटर मशीन से काट करके आँगन मे प्रवेश किया।फिर आँगन का लकड़ी का दरवाजा को सबाल से फोड़ दिया और घर मे प्रवेश कर गए और अलग अलग कमरे मे रखे अलमारियों को तोड़ कर या खोल कर उसमे रखा सारा जेवर और 4 लाख कैश चुरा कर पीछे के रास्ते फरार हो गए। अब तक के चोरी में बीते शाम भटगांव मे हुए सबसे बड़ी चोरी के मामले की जानकारी आने से लोग सकते मे है। जिस घर में चोरी हुई है उसके बगल में ही भटगांव थाना प्रभारी का आवास है तथा सामने भी पुलिस अधिकारी का आवास है। इसके बाद भी दिन दहाड़े लाखों की चोरी होने से लोग तरह तरह के सवाल उठा रहे हैं।

सोनी सब के कलाकारों ने धनतेरस के लिए अपनी तैयारियों के बारे में बताया

मुंबई, सोनी सब के कलाकारों ने धनतेरस के लिए अपनी तैयारियों के बारे में बताया है। श्रीमद् रामायण में सीता की भूमिका निभाने वाली प्राची बंसल ने कहा, धनतेरस पर, मेरी मां आमतौर पर वह सब कुछ खरीद लेती हैं जो खरीदने की ज़रूरत होती है। लेकिन चूँकि मैं पिछले कुछ समय से अकेली रह रही हूं, इसलिए मैं पूजा करना सुनिश्चित करती हूं। जब भी मुझे शूटिंग से छुट्टी मिलती है, तो मैं अपनी माँ और पिताजी के लिए कुछ खरीदने की कोशिश करती हूं। मैंने वास्तव में अपने लिए कभी कुछ नहीं खरीदा है, और इस साल भी, अगर मुझे समय मिला, तो मैं निश्चित रूप से अपनी माँ के लिए नए बर्तन और सोना खरीदना चाहूँगी। पुष्पा इम्पॉसिबल में दीप्ति की भूमिका निभाने वाली गरिमा परिहार ने कहा, हर धनतेरस पर हम आमतौर पर सोना खरीदकर समृद्धि का स्वागत करते हैं, लेकिन इस साल, मैंने अपनी दिवाली की शुरुआत कुछ अलग और रोमांचक तरीके से करने का फैसला किया है – एक नई कार! यह त्यौहारी सीज़न की एक नई शुरुआत है, और मुझे यकीन है कि यह आगे चलकर एक शानदार सफ़र होने वाला है, शाब्दिक और लक्षण, दोनों तरह से। यहाँ नई परंपराओं को अपनाने और दिवाली के साथ आने वाली सभी खुशियों और उत्सवों का बेसब्री से इंतज़ार है! बादल पे पांव है में शिल्पा खन्ना की भूमिका निभाने वाली मानसी शर्मा ने कहा, इस धनतेरस पर मेरा मानना है कि पूजा के लिए चांदी की थाली खरीदना ज़रूरी है, क्योंकि यह पवित्रता और सौभाग्य लाती है। चांदी का हमारी परंपराओं में एक विशेष स्थान है। अनुष्ठानों में इसका उपयोग करने से आशीर्वाद मिलता है। इस साल मैं अपने कलेक्शन में कुछ अनोखा जोड़ने के लिए उत्साहित हूँ, कुछ ऐसा खास जो न केवल उत्सव का हिस्सा होगा बल्कि मुझे इस त्यौहारी सीज़न की खुशी और सकारात्मकता की याद भी दिलाएगा। ‘बादल पे पांव है’ में पूनम खन्ना की भूमिका निभाने वाली शेफाली राणा ने कहा, धनतेरस त्योहारों की शुरुआत का प्रतीक है, क्योंकि हम अपने घरों में समृद्धि और खुशियों का स्वागत करते हैं। प्रवेश द्वार को सजाने के लिए जीवंत रंगोली बनाना, गर्मी और रोशनी लाने वाले दीये जलाना और घर को रंग-बिरंगे तोरणों से सजाना जैसी तैयारियाँ उत्साह और प्रत्याशा से भरी होती हैं। हम नए कपड़े और आभूषण भी खरीदते हैं, खासकर कीमती सोना, जिसे सौभाग्य को आकर्षित करने वाला माना जाता है। घर की सफाई से लेकर पूजा की व्यवस्था करने तक हर छोटा-मोटा काम खुशी और सकारात्मकता की गहरी भावना लेकर आता है, जो आने वाले त्योहारी सीज़न के लिए माहौल तैयार करता है।

मुखबिरी के शक की जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-सुकमा में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या

सुकमा. छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को लगातार कामयाबी मिल रही है. अबूझमाड़ नक्सल ऑपरेशन में 38 नक्सलियों के खात्मे के बाद से लाल आतंक बौखलाया हुआ है. शनिवार देर रात को सुकमा में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी. बीते दो दिनों में नक्सलियों की यह तीसरी बड़ी वारदात है. पुलिस के मुताबिक पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीणों की हत्या की है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने 19 अक्टूबर की देर रात इस घटना को अंजाम दिया है. इस घटना की पुष्टि सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने की है. पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या: सुकमा पुलिस ने जानकारी दी है कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में यह हत्या की है. मृतक की पहचान किस्टाराम के मेटागुडा गांव के मरकाम अंडा के निवासी के तौर पर हुई है. सुकमा पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पुलिस मुखबिर होने के संदेह में अंडा की हत्या की गई. शनिवार रात को घटना के बारे में पुलिस को सूचना मिलने के बाद एक टीम इलाके में पहुंची हत्यारों को पकड़ने के लिए अभियान जारी है.” बीजापुर में एक कांग्रेस नेता का मर्डर: शनिवार को ही बीजापुर के उसूर इलाके में नक्सलियों ने एक कांग्रेस नेता की हत्या कर दी. कांग्रेस नेता तिरुपति भंडारी को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया. धारदार हथियार से उसके ऊपर माओवादियों ने हमला किया और उसकी हत्या कर दी. पुलिस इस केस की जांच कर रही थी कि इस बीच सुकमा में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को मार डाला. नारायणपुर में नक्सलियों ने किया था आईईडी ब्लास्ट: शनिवार को ही नक्सलियों ने नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट किया था. इस घटना में चार जवान घायल हुए थे. जिसमें दो जवान शहीद हो गए. नक्सलियों का आईईडी बरामद: नक्सली अबूझमाड़ ऑपरेशन के बाद बौखलाए हुए हैं. रविवार को सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की आईईडी वाली साजिश को नाकाम कर दिया. कोरचोली गांव के जंगलों में नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया था. जिसे सुरक्षाबलों ने बरामद कर डिफ्यूज कर दिया.

रोनाल्डो और अल नासर का एसीएल मैच सुरक्षा कारणों से ईरान की बजाय दुबई में

वॉशिंगटन क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अल नासर क्लब का तेहरान के एस्तेगलाल क्लब के खिलाफ एएफसी चैम्पियंस लीग एलीट फुटबॉल मैच ईरान में सुरक्षा चिंताओं के कारण अब संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में होगा। एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने पिछले सप्ताह जारी बयान में इसकी जानकारी दी थी। भारत ने इस फैसले पर हैरानी जताई है क्योंकि सात अक्टूबर को एएफसी ने कहा था कि कोलकाता के मोहन बागान क्लब ने ट्रैक्टर एससी के खिलाफ दो अक्टूबर को दूसरी श्रेणी के एएफसी चैम्पियंस लीग दो के मैच के लिये ईरान जाने से इनकार किया था लिहाजा माना जायेगा कि उसने नाम वापिस ले लिया है। सिर्फ अल नासर ही नहीं बल्कि ट्रैक्टर का ताजिकिस्तान के रावशान के खिलाफ घरेलू मैच भी अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। ईरान और कतर के बीच 15 अक्टूबर का मैच भी कतर से दुबई स्थानांतरित किया गया। मोहन बागान के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘क्लब ने देखा है कि एएफसी ने आखिरकार माना कि ईरान में सुरक्षा हालात गंभीर है और इसी वजह से कई मैच स्थानांतरित किये गए। मोहन बागान के मामले में भी ऐसा नहीं करने से लगेगा कि एएफसी पक्षपात कर रहा है।’’ प्रवक्ता ने बताया कि मोहन बागान ने अनुरोध किया था कि मैच की तारीख या स्थान बदला जाये। क्लब ने कहा कि एएफसी की सबंधित समिति के सामने अपील की गई है और उम्मीद है कि उसे खेलने का मौका मिलेगा।  

अगले महीने स्पेन में होने वाले बिली जीन किंग कप के फाइनल्स में चोट की वजह से हिस्सा नहीं लेंगी: नाओमी ओसाका

टोक्यो चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका ने कहा है कि वह अगले महीने स्पेन में होने वाले बिली जीन किंग कप के फाइनल्स में चोट की वजह से हिस्सा नहीं लेंगी। ओसाका ने क्योडो न्यूज से कहा, “मैंने इस साल बहुत से टूर्नामेंट खेले हैं, इसलिए यह मेरे लिए एक बहुत मुश्किल फैसला था कि मैं इस टूर्नामेंट और बिली जीन किंग कप में हिस्सा नहीं लूंगी।” उन्होंने कहा, “मुझे इस टूर्नामेंट में खेलकर बहुत मजा आया और इसने मुझे एक खिलाड़ी के रूप में बेहतर बनने में मदद की।” अक्टूबर में, 58वीं रैंक की ओसाका ने चीन ओपन के दौरान कोको गॉफ के खिलाफ मैच में अपनी पीठ में चोट लगा ली थी और मैच से रिटायर हो गईं। इसके बाद, उन्होंने जापान के दो टूर्नामेंट्स से नाम वापस ले लिया, जिनमें सोमवार से शुरू होने वाला पैन पैसिफिक ओपन भी शामिल है। रविवार को 27 वर्षीय ओसाका ने बताया कि उनके पेट की मांसपेशियों को भी नुकसान पहुंचा है। ओसाका ने कहा, “मैंने सोचा था कि मेरी पीठ में सिर्फ खिंचाव आया है, लेकिन बीजिंग में एमआरआई कराने के बाद पता चला कि मेरी पीठ की एक डिस्क खिसक गई है और पेट की मांसपेशियों में भी चोट आई है।” उन्होंने यह भी कहा, “मैं लॉस एंजेलिस में इस टूर्नामेंट के लिए तैयारी कर रही थी, लेकिन जब मैंने फिर से एमआरआई करवाया, तो पता चला कि चोट अभी भी ठीक नहीं हुई है।” बिली जीन किंग कप का फाइनल 13 से 20 नवंबर के बीच मलागा, स्पेन में होगा। ओसाका ने अप्रैल में कज़ाखस्तान को हराकर जापान को फाइनल्स में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। यह 2020 के बाद उनका पहला बिली जीन किंग कप था। अब ओसाका प्रतिष्ठित फ्रेंच कोच पैट्रिक मूरतोग्लू के साथ काम कर रही हैं और वह जनवरी में होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करेंगी।  

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती, छत्तीसगढ़-कवर्धा में आमरण अनशन पर बैठीं पार्वती साहू

कवर्धा. कवर्धा शहर के राजमहल चौक स्थित धरना स्थल राजीव गांधी पार्क में 14 अक्टूबर से प्रदेश साहू समाज के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री पार्वती साहू आमरण अनशन पर बैठी थी। सात दिन बाद 20 अक्टूबर शनिवार देर रात पार्वती साहू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं दोपहर में पार्वती साहू को समर्थन देने ओबीसी महासभा के नेताओं ने मुलाकात किया है। बता दें कि पार्वती साहू ने लोहारीडीह घटना के बाद न्याय की गुहार लगाते हुए 8 सुत्रीय मांग सरकार और प्रशासन के समक्ष रखी है। इसे लेकर 14 अक्टूबर से वह अनमरण अनशन में बैठी थी। उनकी मांगों में मृतक परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा, परिवार के 1 सदस्य को सरकारी नौकरी, जेल में बंद निर्दोष को रिहा करना, घटना की सीबीआई जांच समेत 8 मांग शामिल है। दूसरी ओर लोहारीडीह मामले को लेकर कल 21 अक्टूबर सोमवार को कवर्धा में कांग्रेस पार्टी का बड़ा प्रदर्शन होने वाला है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 5 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं द्वारा कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस घेराव कार्यक्रम में पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज नेता शामिल है। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए कवर्धा शहर में सुरक्षा को लेकर आज रविवार शाम से पुलिस बल तैनात किए जा रहे है। कई जगहों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं।

आरक्षण और निर्वाचन: आज भी देश में इंसान को इंसान की नज़र से देखने वाले कम है

आरक्षण और निर्वाचन: आज भी देश में इंसान को इंसान की नज़र से देखने वाले कम है भारत में आज आरक्षण और निर्वाचन दोनों विषयों पर निरंतर बहस जारी है साथ ही दोनों विषयों पर जनता संदेह करती ही रहती है। आज के समय में दोनों विषयों पर चर्चा और विश्वसनीयता बनाना सरकार का पहला कदम होना चाहिए। आरक्षण –देश में आरक्षण कमजोर और भेद भाव और पीढ़ी दर पीढ़ी अस्पर्शता का दंश झेल रहे अनु जाति जन जाति और पिछड़े वर्गों को सामाजिक,आर्थिक, राजनेतिक स्तर पर बराबरी पर लाने के लिए ये व्यवस्था भारतीय संविधान में अंकित किया गया जिससे देश में कमजोर अनु जाति, जन जाति वर्ग को सम्मानजनक जीवन मिल सकें। परंतु समय के साथ साथ इन वर्गों को समान अवसर जरुर मिले पर इसके साथ साथ उनके साथ अत्याचार, भेद भाव, और अन्याय भी बढ़ते गए। आज भी देश में इंसान को इंसान की नज़र से देखने वाले कम है।आज राजनीतिक रूप से भी उचित स्थान इन वर्गों को नहीं मिला। आरक्षण और वर्तमान भारत में 1950 मै जब आरक्षण विधेयक पारित हुआ तो उसके साथ ही अनु जाति जन जाति पिछड़ा वर्ग को शासकीय सेवाओं, राजनीतिक पार्टियों और निर्वाचन क्षेत्रों में ये व्यवस्था लागू हो गई। इसका मुख्य कारण ये रहा की इन वर्गों को देश में कभी समान अवसर नहीं मिले ना ही इन वर्गों का खान पान और रहवास अन्य वर्ग के समान सुखद नहीं रहा आज भी इन वर्गों की बस्तीया टोला, मढिया, हरिजन बस्ती हरिजन वार्ड, आदिवासी मुहल्ला, टीला, मलिन बस्तियों, और गरीब बस्तीयो, के विभिन्न नामों से पुकारी जाती है। इन वर्गों की आबादी में आज भी केवल चुनाव और मुख्य वजह पर ही सरकार की नज़र जाती हैं। परंतु समय के साथ इन वर्गों के अपने अधिकारों को लेकर जागरूकता की कमी के कारण इसका दुरुपयोग प्रारम्भ हो गया।बड़े ही शर्म की बात है की किसी भी वर्ग का व्यक्ति अनु जाति जन जाति वर्ग का प्रमाण पत्र बनवा कर विधायक, मंत्री, सरपंच, आदि बन जाता है जब तक ये जानकारी लगती है या न्यायलाय द्धारा फर्जी सिद्ध होता है जब तक वो कार्यकाल पूरा कर लेता है। अनेक व्यक्ती सामान्य वर्ग के अनु जाति, जन जाति वर्ग से विवाह देखा कर पति पत्नी के रुप में रहकर इस आरक्षण का लाभ उठा लेते हैं। वास्तविक स्वरूप में बहुत कम पात्र जरुरतमंद लोगों को आरक्षण का लाभ मिल पाता है।आरक्षण के वर्तमान समय में आरक्षण मै महिला वर्ग, दिव्यांगजन भी आरक्षित वर्ग से आउटसोर्स, संविदा, निजीकरण, ठेकेदारी प्रथा ने इन वर्गों को समान अवसर समान अधिकारो का हनन किया है। भारतीय जनता पार्टी नित सरकार द्वारा 10% EWS आरक्षण देकर वर्ष 2019 मै अनु जाति जन जाति वर्ग को, कही ना कहीं रोका गया है। अनु जाति जन जाति वर्ग पर लागू हित साधन अनु जाति जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के आदेश पर भी जो घटना 2अप्रैल 2018 को प्रदर्शन देश भर में हुआ वो भी एक इस वर्ग को चिंता मत मै किए हैं।आज वर्ष 2024 मै भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अनु जाति जन जाति वर्ग में आरक्षण मै उपवर्गीकरण भी इस वर्ग को आरक्षण से दूर करने को असंकित करता है। आज देश में लेट्रिंग से लेकर कैटरिंग तक सभी जगह निजीकरण ठेकेदारी हावी है। देश में विशेष वर्ग आज भी संपन्न है और ये वर्ग पिछड़े है। आज अमीर और गरीब मै जमीन आसमान का अन्तर हो गया है। देश में एनजीओ, सहकारिता, निजीकरण, और पूंजीवाद हावी है। जिस से इन वर्गों के अधिकारों का निरंतर हनन हो रहा है। निर्वाचन -भारत में निर्वाचन को लोकतंत्र की प्रमुख हिस्सा माना गया है। जिस नागरिक ने भारत में जन्म लिया है वो 18 वर्ष पूर्ण करने पर देश का ज़िम्मेदार नागरिक के तौर पर मतदाता होता है। और 25 वर्ष में प्रत्याशी के रुप में देश में  लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर नागरिक को विशेष अधिकारो को दिए गए हैं जिसमें मतदान भी है। आज देश के लिए एक चिंतनीय विषय बहुत बड़ा है वो है निर्वाचन आयोग के कार्यों पर विश्वयनीयता । महंगे चुनाव, धन आधारित चुनाव मैदान, लोक सभा, विधान सभा में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त और धनवान लोगों का जाना कहीं ना कहीं निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाती हैं। EVM जब देश में निर्वाचन के लिए उपयोग में लाई गई थी तब देश में तकनीकी ज्ञान और तकनीक का इतना विकास नहीं हुआ था। आज हर एक दल निर्वाचन आयोग को ईवीएम मशीनों को लेकर लागतार शिकायत दर्ज करता रहता है। इसी प्रकार से वीपीपीटी पर्ची के ईवीएम से मतदान के साथ 100% मिलान की मांग होती रही है। साथ ही पुनः ईवीएम मशीन के मतगणना में लगने वाली 47000 रु प्रति ईवीएम मशीन की राशि कम करने की मांग होती रही है। वैलेट पेपर से चुनावों को कराने की मांग आज के समय में सम्भव भी है क्योंकि आज हमारे पास परिवहन के संसाधन है पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी कैमरों जिसे व्यवस्था है जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम है। पारदर्शिता के लिए सभी संसाधन मौजूद है। अब इन निर्वाचन मुद्दों के साथ एक देश एक चुनाव पर भी विचार हो रहा है।  एक देश एक चुनाव क्या ये सही है एक बार वोट दो और जनता 5 साल को फुर्सत। मतलब चुनाव के बाद आप सरकार से सवाल जवाब करे पर वोट रूपी वरदान को नजरंदाज कर। एक देश एक चुनाव के बाद कही एक चरण में मतदान भी लागू ना हो जाए। फिर क्या जब जनता को समझाने में वर्षो लग जाते है फिर एक दिन में चुनाव संपन्न करना कही ना कहीं संदेह के परे है। आज देश में ब्लू टुथ, AI , GPS, ड्रोन जिसे उपकरण चलने लगे हैं आज इलेक्ट्रोल बॉन्ड भी निर्वाचन मै एक रिश्वत भ्रष्टाचार का आधार बनता दिख रहा है। समय रहते हमें लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभों की रक्षा करना ज़रूरी है एवं आधुनिकता के साथ जनता में विश्वास बनाएं रखना सरकार का कर्तव्य है।      हेमन्त आजाद स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार        मध्य प्रदेश

PM नरेंद्र मोदी ने सरकार में शिवराज सिंह चौहान का कद बढ़ाया, अब चौहान देशभर में सरकार की नई और जारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे

भोपाल / नई दिल्ली NDA सरकार में कृषि मंत्री की भूमिका निभा रहे शिवराज सिंह चौहान का कद बढ़ता नजर आ रहा है। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके तहत वह देशभर में सरकार की नई और जारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। दरअसल, पीएम मोदी ने एक नई टीम गठित की है, जिसकी कमान चौहान को दी गई है। हाल ही में इस संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें सचिव स्तर के कई बड़े अधिकारी शामिल हुए थे।टीम का क्या होगा काम हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कृषि मंत्री बनने से पहले मध्य प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे चौहान की अगुवाई में गठित समूह हर महीने समीक्षा बैठक करेगा। यह मीटिंग प्रधानमंत्री कार्यालय में होगी, जहां सभी सरकारी योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में शामिल रहे अधिकारी बताते हैं कि पीएम मोदी ने चौहान को घोषणा किए गए सभी प्रोजेक्ट्स की प्रगति देखने की शक्तियां दे दी हैं। इसके तहत केंद्रीय मंत्री साल 2014 यानी पहली एनडीए सरकार के कार्यकाल से लेकर अब तक घोषित परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। हालांकि, सरकार ने इस समूह को लेकर जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।शिवराज सिंह चौहान को ये जिम्मा खबर है कि चौहान प्रधानमंत्री को पोर्टल पर प्रकाशित सभी योजनाओं, वो परियोजनाएं जिनकी आधारशिला पीएम मोदी की तरफ से रखी गई है, बजट में की गई घोषणाओं, ऐसे कानून जिनपर नियम बनाए जाने बाकी हैं और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करेंगे। अगर किसी प्रोजेक्ट में देरी नजर आती है या वहां मंत्री स्तर पर किसी समर्थन की जरूरत होती है, तो इस संबंध में चौहान संबंधित सचिवों से संपर्क साधेंगे। पहली बैठक हुई खबर है कि 18 अक्टूबर को पीएम कार्यालय में इस समूह की पहली बैठक हो चुकी है, जहां सरकार के सभी सचिव शामिल हुए थे। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी सरकारी योजनाओं के लागू होने में हो रही देरी को लेकर चिंतित हैं और बंद दरवाजों के पीछे होने वाली बैठकों में इस संबंध में सचिवों और PMO के अधिकारियों को बता भी चुके हैं।

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी वर्ल्ड कप फाइनल में सिल्वर मेडल जीता

ट्लाक्सकाला (मैक्सिको) भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी वर्ल्ड कप फाइनल में सिल्वर मेडल जीतकर अपना छठा वर्ल्ड कप फाइनल मेडल हासिल किया। फाइनल मुकाबले में उन्हें चीन की ली जियामन से 0-6 से हार का सामना करना पड़ा। 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स की चैंपियन दीपिका ने क्वार्टर और सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने ली की चीनी साथी यांग जियाओली को 6-0 से हराया और फिर ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली एलेजांद्रा वैलेंसिया को 6-4 से उनके ही घर में मात दी। दीपिका ने कहा, “इस वर्ल्ड कप का हिस्सा बनना और जीतना मेरे लिए सम्मान की बात है। अब मैं इससे भी ज्यादा मेहनत करूंगी।” वहीं, ली ने अपने पहले ही प्रयास में इस प्रीमियर अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। इस टूर्नामेंट में दुनिया के शीर्ष 8 तीरंदाज हिस्सा लेते हैं, जो या तो तीन वर्ल्ड कप स्टेज में से एक जीतकर या अपनी वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई करते हैं। ली ने कहा, “पहला मुकाबला थोड़ा तनावपूर्ण था, लेकिन आखिरी दो मुकाबले कुछ ज्यादा चुनौतीपूर्ण लगे। मैंने अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन पहले मैच की तुलना में बाद के मैचों में मैं कम नर्वस थी। मैं बस अच्छे तीर मारने की कोशिश कर रही थी, जीत या हार के बारे में ज्यादा नहीं सोचा।” पांच सदस्यीय भारतीय टीम, जिसमें तीन कंपाउंड और दो रिकर्व तीरंदाज थे, ने इस सीजन के आखिरी टूर्नामेंट में एक मेडल के साथ अपना अभियान समाप्त किया।  

छींद वाले दादाजी के नाम सुंदरकांड में हुए 27 भक्तों का सम्मान

भोपाल             प्रत्येक माह के एक शनिवार को आयोजित श्री परशुराम मंदिर शिवाजी नगर भोपाल में एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम श्रृंखला संगीतमय सुंदरकांड 16वें पाठ में सनातन प्रेमी बंधुओ   27 भक्तों का अक्टूबर माह में जन्मदिन होने के कारण पाठ के उपरांत स्वागत सम्मान किया गया जिसमें मुकुंद तिवारी एक उम्र वर्ष भी शामिल थे। डा अनिल भार्गव वायु, बच्चन आचार्य ने बताया कि श्री सुंदरकांड पारिवारिक मंडल विगत 16 पाठों में 576 महानुभावों को सम्मानित कर चुका है। अगला 17 वा पाठ 9 नवंबर के  द्वितीय शनिवार को आयोजित किया जाएगा।   आयोजन में पूर्व मंत्रीद्वय श्री रामा शंकर चौधरी, श्री पी सी शर्मा, डॉ जेपी पालीवाल श्री प्रमोद भार्गव श्री अजय चतुर्वेदी श्री बच्चन आचार्य श्री अमित चतुर्वेदी, श्री हेमंत शर्मा, श्री चंद्रशेखर तिवारी पंडित लेखराज शर्मा, आज्ञाराम चौधरी, संजय शर्मा, श्री दिनेश तिवारी मदन त्रिपाठी श्रीमती देवमणि चतुर्वेदी श्रीमती स्वाति भार्गव श्रीमती संजना विचार श्रीमती जयमाला श्रीमती रानी ठाकुर श्रीमती कमला द्विवेदी श्रीमती सरोज भार्गव श्रीमती दीपा शर्मा श्रीमती अंजना चतुर्वेदी आदि ने उपस्थित होकर दरबार में हाजिरी लगाई।

राज्यपाल पटेल ने शहीद परिजन से आत्मीय मुलाकात कर कहा – प्रदेश की जनता, सरकार, पुलिस और प्रशासन आपके साथ

आमजन के प्रति पुलिस सजग, संवेदनशील और विनम्र रहे : राज्यपाल पटेल राज्यपाल ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि राज्यपाल पटेल ने शहीद परिजन से आत्मीय मुलाकात कर कहा – प्रदेश की जनता, सरकार, पुलिस और प्रशासन आपके साथ भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पुलिस, सशक्त समाज का आधार होती है। पुलिस की सक्रियता और उसका व्यवहार आम आदमी को सुरक्षित महसूस कराता है। आमजन के प्रति पुलिस सजग, संवेदनशील और विनम्र रहे। राज्यपाल पटेल पुलिस स्मृति दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्रांउड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित कर शहीद पुलिस कर्मियों के परिजन से आत्मीय मुलाकात की। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग जैन भी मौजूद थे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि पुलिस, समाज का अभिन्न हिस्सा है। पुलिस की सक्रिय भागीदारी के बिना विकास की सोच को फलीभूत करना संभव नहीं है। विकास के लिए समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे का वातावरण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम सब के लिए गर्व की बात है कि मध्यप्रदेश पुलिस की गणना देश के श्रेष्ठ बलों में की जाती है। प्रदेश पुलिस ने ‘देशभक्ति-जनसेवा’ के सूत्र वाक्य को सार्थक किया है। कर्त्तव्यनिष्ठा के उच्च प्रतिमान के साथ कीर्तिमान स्थापित किए हैं। बदलती परिस्थितियों में पुलिस स्वयं को निरंतर अपडेट रखे राज्यपाल पटेल ने कहा कि पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी है कि कानून-व्यवस्था को सुनिश्चित करते हुए देश-प्रदेश की अखंडता, सामाजिक और सांस्कृतिक सद्भाव को बनाए रखें। जनता से समन्वय बनाए रखना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बदलती परिस्थितियों के अनुरूप पुलिस स्वयं को निरंतर अपडेट रखे। राज्यपाल पटेल ने एक ही दिन में सवा लाख पौधे रोपने, सभी जिलों में पुलिस बैंड और महिला थाना की स्थापना, पुलिस परिवारों के लिए 25 हजार मकान बनाने के लक्ष्य एवं 950 महिला ऊर्जा डेस्क की स्थापना जैसे कार्यों के लिए प्रदेश पुलिस की सराहना की। राज्यपाल पटेल को कार्यक्रम में पाल-बेयरर पार्टी द्वारा शहीद जवानों की सम्मान सूची सौंपी गई। पार्टी द्वारा परेड सलामी की समस्त कार्यवाही की गई। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने श्रद्धांजलि उद्बोधन दिया। उन्होंने 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के दुर्गम इलाकों में हुई भारतीय जवानों के शौर्य और शहादत को नमन् किया। साथ ही मध्यप्रदेश पुलिस के शहीद जवानों को भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों और विशिष्टजनों ने शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित की। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव एस.एन. मिश्रा, एडीजी शापू, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सेनानिवृत्त पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी और शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।  

मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल ने एजुकेशन वर्ल्ड की जारी रैंकिंग में लगातार तीसरे साल उत्कृष्ट जगह बनाई

“एजुकेशन वर्ल्ड” स्कूल रैंकिंग में मॉडल स्कूल लगातार तीसरी बार टॉप 10 में “एजुकेशन वर्ल्ड” स्कूल रैंकिंग में शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल लगातार तीसरी बार टॉप 10 में मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल ने एजुकेशन वर्ल्ड की जारी रैंकिंग में लगातार तीसरे साल उत्कृष्ट जगह बनाई श्रेष्ठ शिक्षण और अन्य गतिविधियों से मिला स्थान भोपाल “एजुकेशन वर्ल्ड” स्कूल रैंकिंग में भोपाल का शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल टीटी नगर लगातार तीसरी बार टॉप 10 में जगह बनाकर हैट्रिक लगाने वाला मध्यप्रदेश का पहला एवं एकमात्र स्कूल बना है। मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल ने एजुकेशन वर्ल्ड की ओर से जारी सरकारी स्कूलों की रैंकिंग में लगातार तीसरे साल उत्कृष्ट जगह बनाई है। इस वर्ष एजुकेशन वर्ल्ड द्वारा जारी रैंकिंग में मॉडल स्कूल को सातवां स्थान मिला है। “एजुकेशन वर्ल्ड” शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए एक पोर्टल है, जो हर साल स्कूलों की रैंकिंग जारी करता है। यह रैंकिंग विद्यालय के पिछले परीक्षा परिणाम, सांस्कृतिक गतिविधियों, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षकों की उपलब्धता एवं उनका आउटपुट, मेंटल-इमोशनल सेवाओं, खेल, अकादमिक गतिविधियों और अन्य आधारों पर की जाती है। इन सभी क्षेत्रों में उपलब्धि के आधार पर पूरे भारत से स्कूल चयनित कर उसके आधार पर निर्धारित मानकों से अंक दिए जाते हैं। स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर मार्किंग की जाती है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल टीटी नगर, भोपाल लगातार 3 वर्ष से शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार करने में सफल रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बधाई स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मॉडल स्कूल को श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर वर्ल्ड रैकिंग में स्थान मिलने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने मॉडल स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रेखा शर्मा, समस्त स्टाफ, शिक्षक, माध्यमिक शिक्षा मंडल और विद्यार्थियों को भी बधाई दी है। “एजुकेशन वर्ल्ड” द्वारा नई दिल्ली में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 17 से 19 अक्टूबर 2024 तक किया गया। समारोह में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रेखा शर्मा को शासकीय क्षेत्र में देश में सातवीं पायदान हासिल करने के लिए पुरस्कृत किया गया।  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में पदोन्नति की प्रक्रिया की समीक्षा

ग्रामीण चिकित्सकीय सेवाओं को सशक्त करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य केंद्रों का सुदृढ़ीकरण कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये  उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में पदोन्नति की प्रक्रिया की समीक्षा सीएचसी के सुदृढ़ीकरण के दिये निर्देश भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का सुदृढ़ीकरण कर फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) के रूप में विकसित करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में पदोन्नति की प्रक्रिया की समीक्षा की और नियमों के अनुसार प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के गुणवत्तापूर्ण प्रदाय के लिए चिकित्सकीय मैनपॉवर का मनोबल और उत्साहवर्धन अत्यंत आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय में विभिन्न विभागीय विषयों की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिये। ग्रामीण क्षेत्रों में रेडियोलॉजिस्ट सेवा प्रदाय की करें व्यवस्था उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आईपीएचएस मानकों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की और समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिये। प्रशासनिक औपचारिकताओं की पूर्ति में कमी से प्रक्रिया में व्यवधान नहीं आये यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने और मातृ मृत्यु दर तथा शिशु मृत्यु दर में सुधार के उद्देश्य से सोनोलॉजिस्ट की उपलब्धता आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में सोनोलॉजिस्ट (रेडियोग्राफर) की सेवा के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए तकनीकी समस्याओं का निदान कर प्रक्रिया पूर्ण की जाये। स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी प्रदाय और प्रबंधन के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का करें उपयोग उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी प्रदाय और प्रबंधन के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने डिजिटल हस्तक्षेपों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के कुशल प्रबंधन के लिए एचआरएमएस और एचएमआईएस के त्वरित क्रियान्वयन के लिये आवश्यक कार्यवाही करने को भी कहा। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त स्वास्थ्य तरुण राठी उपस्थित थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet