LATEST NEWS

चीन की अर्थव्यवस्था जुलाई-सितंबर तिमाही में 4.6 प्रतिशत की दर से बढ़ी

हांगकांग  चीन की अर्थव्यवस्था जुलाई-सितंबर तिमाही में अपेक्षा से कम 4.6 प्रतिशत की दर से बढ़ी।सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की वार्षिक वृद्धि धीमी हो रही है। यह जुलाई-सितंबर तिमाही में अपेक्षा से कम 4.6 प्रतिशत की दर से बढ़ी जो 2024 के लिए निर्धारित किए ‘‘ करीब पांच प्रतिशत ’’ की वृद्धि के आधिकारिक लक्ष्य से कम है। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने बयान में कहा, ‘‘जटिल तथा गंभीर बाहरी वातावरण’’ और जटिल घरेलू आर्थिक वृद्धि के बावजूद अर्थव्यवस्था ‘‘ सामान्य रूप से स्थिर व निरंतर प्रगति कर रही है।’’ वर्ष 2022 के अंत में कोविड-19 वैश्विक महामारी से जुड़ी पाबंदियां हटाए जाने के बावजूद अर्थव्यवस्था सुस्त बनी हुई है। उपभोक्ता विश्वास कम है और रियल एस्टेट बाजार अर्थव्यवस्था पर बोझ बना हुआ है। वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में चीन की वृद्धि दर 4.8 प्रतिशत रही। तिमाही आधार पर सितंबर में समाप्त तिमाही में अर्थव्यवस्था 0.9 प्रतिशत बढ़ी, जबकि पिछली तिमाही में 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। चीन का कारखाना उत्पादन पहली तीन तिमाहियों में 5.8 प्रतिशत बढ़ा, जबकि खुदरा बिक्री पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 3.3 प्रतिशत बढ़ी। हालांकि, संपत्ति निवेश में 10.1 प्रतिशत की गिरावट आई और नए मकानों की बिक्री का मूल्य 22.7 प्रतिशत घटा जो आवास क्षेत्र में कमजोर रुख को दर्शाता है। इस सप्ताह की शुरुआत में चीन ने बताया था कि सितंबर में उसके निर्यात में काफी कमी आई है, जो पिछले साल की तुलना में केवल 2.4 प्रतिशत बढ़ा है। अगस्त में सालाना आधार पर इसमें 8.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। आयात भी कमजोर रहा और इसमें केवल 0.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो अनुमान से कम है।  

बीयू के छात्रावास में पासआउट विद्यार्थी कमरों से निकालने हुई समिति का गठित

भोपाल  बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के छात्रावास में पासआउट हो चुके विद्यार्थी अपने कमरों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। इससे नव प्रवेशित विद्यार्थियों को छात्रावास में रहने के लिए कमरे आवंटित नहीं हो रहे हैं। ऐसे अनाधिकृत विद्यार्थियों को छात्रावास से बाहर करने के लिए बीयू प्रबंधन ने समिति का गठन किया है। अब समिति विद्यार्थियों से कमरे खाली कराने की कार्रवाई करेगी। बीयू के जवाहर और मुंशी प्रेमचंद छात्रावास में पासआउट विद्यार्थी कमरे छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। वर्तमान सत्र में उन्हें किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं मिल सका है। इसके कारण बीयू के छात्रावास में रहने की पात्रता नहीं रखते हैं। बीयू प्रबंधन को उन्हें छात्रावास के कमरों से बाहर करने में परेशानी आ रही है। इस संबंध में छात्रावास के चीफ वार्डन ने बीयू प्रबंधन से शिकायत की है। बीयू प्रबंधन ने छात्रावास में रहने वाले अनाधिकृत विद्यार्थियों को बाहर करने के लिए समिति का गठन किया है। यह समिति छात्रावास के एक-एक कमरे में जाकर विद्यार्थियों का परीक्षण करेगी। जहां अनाधिकृत तौर पर रह रहे विद्यार्थियों से कमरों को खाली कराने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विवि पुलिस की भी मदद ली जाएगी। हालांकि विवि ने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों को फीस भरने के लिए 21 अक्टूबर तक का समय दिया है। अगर इसके बाद भी जो विद्यार्थी फीस जमा नहीं करेंगे, उन्हें अनाधिकृत माना जाएगा। समिति में ये शामिल समिति का अध्यक्ष चीफ वार्डन हेमंत खंडई को बनाया गया है। उनके साथ सात सदस्यों में डॉ. अच्छेलाल, डॉ. सुनील स्नेही, डॉ. सीएस गर्ग, प्राक्टोरियल बोर्ड के सभी सदस्य, अनुशासन समिति के सभी सदस्य, सुरक्षा प्रभारी कपिल सोनी और सुरक्षा अधिकारी डॉ. राघवेंद्र शर्मा को शामिल किया गया है। नए विद्यार्थी हो रहे परेशान बीयू के विभागों में बाहर से आए नए विद्यार्थियों ने यूजी के प्रथम वर्ष और पीजी के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश ले लिया है, लेकिन पासआउस विद्यार्थियों द्वारा छात्रावास के कमरे खाली नहीं करने के कारण नए विद्यार्थियों को छात्रावास में रहने के लिए कमरे आवंटित नहीं हो रहे हैं। ये छात्र कमरे के लिए परेशान हो रहे हैं। पाठ्यक्रम पूरा कर चुके पुराने विद्यार्थियों और अनाधिकृत विद्यार्थियों को बाहर करने के लिए बीयू प्रबंधन द्वारा समिति गठित की गई है। इसके तहत कार्रवाई की जाएगी। चीफ वार्डन से अनाधिकृत विद्यार्थियों की संख्या मांगी गई है। – पवन मिश्रा, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण समिति, बीयू

भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक साल में इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का शतक लगाने वाला भारत पहला देश बना

बेंगलोर इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत पहले ही अपने नाम कर चुका है। भारत ने इस साल इंग्लैंड का दो साल पुराना रिकॉर्ड पहले ही ध्वस्त कर दिया था, लेकिन अब कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो किसी और टीम के लिए दोहरा पाना आसान नहीं होगा। साल 2021 में भारत ने कुल 87 इंटरनेशनल छक्के लगाए थे, यह रिकॉर्ड 2022 में इंग्लैंड ने तोड़ा और 89 छक्के लगा डाले। भारत इस साल पहले ही इंग्लैंड के 89 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ चुका है और अब 100 छक्कों का आंकड़ा भी पार कर चुका है। एक साल में इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का शतक लगाने वाला भारत पहला देश बन गया है। साल 2024 टीम इंडिया के लिए अभी तक काफी खास रहा है। भारतीय टीम ने इसी साल वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला गया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अगर भारत के नाम हो गया, तो इसमें ज्यादा चौंकने वाली बात भी नहीं है, क्योंकि इस मामले में रोहित फ्रंट से अपनी टीम को लीड करते हैं। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया जिस तरह का अटैकिंग क्रिकेट खेल रही है, वह बाकी देशों के लिए मिसाल बनता जा रहा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में विराट कोहली द्वारा लगाया गया छक्का भारत का साल 2024 में 100वां छक्का था। इस टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत महज 46 रनों पर ऑलआउट हो गया था। इसके बाद न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर भारत को दबाव में डाल दिया। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने वापसी की है। अब देखना यह है कि क्या इस मैच में कोई चमत्कार हो पाता है और भारतीय टीम होम ग्राउंड पर टेस्ट में जीत दर्ज करने का अपना सिलसिला जारी रख पाती है या नहीं?

विलय के बाद भी विस्तारा का उड़ान अनुभव समान रहेगा: एयर इंडिया

नई दिल्ली  एयर इंडिया ने कहा कि विलय के बाद विस्तारा के मार्ग तथा समय सारणी के साथ-साथ उड़ान के दौरान मिलने वाला अनुभव समान ही रहेगा। विस्तारा के विमानों से संचालित उड़ानों का कोड ‘एआई2’ होगा। दोनों पूर्ण सेवा वाहकों का विलय 12 नवंबर को पूरा होने वाला है, जिसके बाद सिंगापुर एयरलाइंस की नई इकाई में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। विस्तारा टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस का संयुक्त उद्यम है। विलय के बाद, एकीकृत इकाई के ‘फ्रीक्वेंट फ्लायर’ कार्यक्रम के जरिये विंटेज ‘महाराजा’ को बरकरार रखा जाएगा। एयर इंडिया ने बयान में कहा, ‘‘क्लब विस्तारा के मौजूदा सदस्यों को एयर इंडिया के ‘फ्लाइंग रिटर्न्स’ कार्यक्रम में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इस विलय के साथ ‘फ्लाइंग रिटर्न्स’ भी एक नए अवतार ‘महाराजा क्लब’ में परिवर्तित हो जाएगा।’’ विलय के बाद भी विस्तारा द्वारा प्रदान किया गया अनुभव ग्राहकों के लिए समान रहने की बात दोहराते हुए एयर इंडिया ने कहा कि विस्तारा की पहचान चार अंकों वाले एक विशेष एयर इंडिया कोड से होगी जिसकी शुरुआत अंक ‘2’ से होगी। बयान में कहा गया, ‘‘उदाहरण के लिए ‘यूके 955’ 12 नवंबर के बाद एआई 2955 बन जाएगा, जिससे बुकिंग के समय ग्राहकों को उनकी पहचान करने में मदद मिलेगी।’’ इसके अलावा, उसने कहा कि विस्तारा विमानों द्वारा संचालित मार्ग तथा समय सारणी वही रहेगी। साथ ही एयरलाइन का उड़ान के दौरान का अनुभव भी समान रहेगा। कुछ हलकों में इस बात को लेकर चिंता है कि क्या विलय के बाद विस्तारा के यात्रियों को अब पहले जैसी ही सेवाएं मिलती रहेंगी, क्योंकि परिवर्तन के दौर से गुजर रही एयर इंडिया को हाल के दिनों में सेवा संबंधी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एयर इंडिया ने दो अक्टूबर को कहा था कि विलय के बाद भी विस्तारा का अनुभव समान रूप से बरकरार रहेगा। विस्तारा के चेयरमैन भास्कर भट ने बुधवार को कहा कि एकीकृत इकाई दोनों विमानन कंपनियों की सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करेगी और। एयर इंडिया-विस्तारा विलय की घोषणा नवंबर 2022 में की गई थी।  

भारत ने तीसरे दिन दूसरी पारी में 231 रन बना लिए, भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम, रोहित-कोहली, सरफराज की फिफ्टी

नई दिल्ली बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका, लेकिन दूसरे दिन टीम इंडिया ने 46 रनों पर घुटने टेक दिए थे और न्यूजीलैंड ने 130 रनों से ज्यादा की बढ़त हासिल कर ली थी। वहीं, तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने फिर से दमदार खेल दिखाया और रचिन रविंद्र के शतक, टिम साउदी और डेवन कॉनवे के अर्धशतकों की बदौलत टीम ने 402 का स्कोर हासिल किया और 356 रनों की विशाल बढ़त हासिल की। इसके जवाब में भारत ने तीसरे दिन 49 ओवर में तीन विकेट खोकर 231 रन बना लिए हैं। विराट कोहली आखिरी गेंद पर आउट हुए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर सरफराज (70) क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की। रोहित और यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी हुई। यशस्वी 52 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। वहीं कप्तान रोहित शर्मा 63 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली और सरफराज के बीच शतकीय साझेदारी हुई। कोहली 102 गेंद में 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सरफराज 78 गेंद में 70 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने बनाए 231 रन सरफराज खान और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी से भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट 231 रन बनाकर मैच में अच्छी वापसी की। पहली पारी में 356 रन से पिछड़ने वाली भारतीय टीम अब भी न्यूजीलैंड से 125 रन से पीछे है और उसके सात विकेट शेष है। विराट कोहली आखिरी गेंद पर हुए आउट भारत को पहले टेस्ट के तीसरे दिन आखिरी ओवर में बड़ा झटका लगा। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 102 गेंद में 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलिप ने उन्हें आउट किया।

शेयर में मोटा मुनाफे का झांसा देकर 400 लोगों से की 100 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर छत्‍तीसगढ़ के रायपुर में एक साधारण चाय बेचने वाले भूनेश्वर साहू ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 400 से अधिक लोगों से करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में यह मामला सामने आया, जहां पुलिस ने इस ठगी के मास्टरमाइंड भुवनेश्वर साहू को उसके साथी मनोहर साहू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह वही शख्स है, जिसने चाय का ठेला चलाने से लेकर करोड़ों की ठगी तक का सफर तय किया। भुवनेश्वर साहू ने खुद को शेयर बाजार में बड़ा खिलाड़ी बताते हुए सैकड़ों लोगों को यह भरोसा दिलाया कि अगर वे उसके जरिए शेयर ट्रेडिंग में निवेश करेंगे तो उन्हें दोगुना मुनाफा मिलेगा। शुरुआत में उसने छोटे-छोटे मुनाफे देकर लोगों का विश्वास जीत लिया और धीरे-धीरे उनसे लाखों रुपये का निवेश करवा लिया। उसके इसी झांसे में आकर 400 से अधिक लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई गंवा दी। कैसे हुआ ठगी का खुलासा? मामले का खुलासा तब हुआ जब मंदिर हसौद निवासी कुबेर वर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कुबेर ने बताया कि भुवनेश्वर ने उसे शेयर बाजार में मुनाफा दिलाने का वादा किया था और इस वादे पर भरोसा कर उसने 7 लाख रुपये भुवनेश्वर के बताए बैंक खातों में जमा कर दिए। कुछ समय बाद जब कुबेर ने मुनाफे के बारे में पूछताछ की, तो भुवनेश्वर का फोन बंद मिला और वह गायब हो गया। इसके बाद कुबेर को ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शातिर ठग को किया गिरफ्तार शिकायत मिलते ही पुलिस ने ठगी के मामले की जांच शुरू की और पाया कि भुवनेश्वर साहू और उसके साथी मनोहर साहू ने मिलकर लगभग 400 लोगों से ठगी की है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि भुवनेश्वर का नाम आरंग थाने में भी दर्ज है, जहां उसके खिलाफ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। धमतरी में भुवनेश्वर साहू की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी भुवनेश्वर और उसके साथी मनोहर साहू के बैंक खातों को होल्ड कर दिया है और ठगी से खरीदी गई करोड़ों की संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ठगी से जुटाई गई रकम का एक बड़ा हिस्सा डीमैट खाते में निवेश किया गया था, लेकिन वह भी डूब चुका है। 100 करोड़ की ठगी का जाल पूछताछ में भुवनेश्वर ने खुलासा किया कि उसने और उसके साथियों ने 400 से ज्यादा लोगों को शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगा है। इस ठगी के जरिए उन्होंने करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति इकट्ठा की है। पुलिस अब फरार चल रहे अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

हाइ कोर्ट ने मासूम से ज्यादती फिर सिर काटने वाले की फांसी की सजा उम्रकैद में बदली

 जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच के न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल व न्यायमूर्ति देव नारायण मिश्रा की युगलपीठ ने सागर अंतर्गत बंडा में मासूम बहन से दुष्कर्म के बाद सिर काटकर जघन्य हत्या के बहुचर्चित मामले में सत्र न्यायालय के फैसले को पलट दिया। मामला दुर्लभतम मामलों की श्रेणी में नहीं आता है हाई कोर्ट ने अपने आदेश में साफ किया कि यह मामला दुर्लभतम मामलों की श्रेणी में नहीं आता है, जहां अपीलकर्ता को केवल मृत्युदंड ही दिया जाना उचित है। आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था ऐसा इसलिए भी क्योंकि घटना के बाद आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। वह समाज के वंचित श्रमिक वर्ग से आता है, अतएव उसकी सामाजिक आर्थिक पृष्ठभूमि, शिक्षा के स्तर को ध्यान में रखते हुए सजा बदली। एक बेहतर नागरिक बनने के लिए अवसर मिले इस आधार पर हाई कोर्ट का सुविचारित मत है कि मृत्युदंड के स्थान पर पश्चाताप से ग्रस्त एक युवा को सुधार करने और एक बेहतर नागरिक बनने के लिए इसी जीवन में अवसर मिलना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता ने पक्ष रखा इस मामले की सुनवाई के दौरान अपीलकर्ता सागर, बंडा निवासी राम प्रसाद अहिरवार सहित अन्य की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त व दिलीप सिंह परिहार ने पक्ष रखा। पेशेवर हत्यारा नहीं , उसका पहला अपराध था अधिवक्ता ने दलील दी कि सत्र न्यायालय ने इस मामले को विरल से विरलतम श्रेणी में रखकर मृत्युदंड जैसा अपेक्षाकृत कठोर फैसला सुना दिया। बावजूद इसके कि अपीलकर्ता राम प्रसाद अहिरवार एक पेशेवर हत्यारा नहीं है। यह उसका पहला अपराध था। मृतिका की वास्तविक आयु सिद्ध करने में भी विफल अभियोजन पक्ष मृतिका की वास्तविक आयु सिद्ध करने में भी विफल रहा है। आरोपित व्यक्ति समाज के वंचित वर्ग अनुसूचित जाति समुदाय से हैं। उसके माता-पिता की मजदूर पृष्ठभूमि से आते हैं। सामाजिक परिवेश के संदर्भ में देखा जाना चाहिए उनके लिए उपलब्ध शिक्षा और सामाजिक संपर्क का स्तर जातिगत गतिशीलता और हमारे समाज में मौजूद ग्रामीण शहरी विभाजन के सामाजिक परिवेश के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। यद्यपि हत्या करना क्रूरता है लेकिन राम प्रसाद अहिरवार की आयु और उसके द्वारा अपराध स्वीकार करने को भी ध्यान में रखना चाहिए। क्या था मामला नाबालिग 13 मार्च, 2019 को घर से स्कूल परीक्षा देने निकली थी। जब घर वापस नहीं लौटी तो 14 मार्च, 2019 को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। गन्नी नामक युवक ने पुलिस को बताया कि वह रामभगत के खेत की ओर गया था, जहां एक बालिका का सिर कटा शव देखा है। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसी के साथ अपराध पंजीबद्ध किया गया।

हमारे पड़ोस में हिंदुओं की दुर्दशा के सबसे निराशाजनक पहलू, संरक्षकों की बहरी चुप्पी की ओर ध्यान आकर्षित किया : धनखड़

नई दिल्ली  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पड़ोसी देशों में हिंदुओं के खिलाफ मानवाधिकारों के उल्लंघन पर वैश्विक चुप्पी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोस से अपनी अंतरात्मा की आवाज पर चलने का पाप करने के कारण कठोर दमन के तहत भारत भागकर आए राज्यविहीन शरणार्थियों का मानवाधिकारों के नाम पर विरोध किया गया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने मानवाधिकारों के सभ्यतागत संरक्षक के रूप में भारत की असाधारण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने हमारे पड़ोस में हिंदुओं की दुर्दशा के सबसे निराशाजनक पहलू और तथाकथित नैतिक उपदेशकों, मानवाधिकारों के संरक्षकों की बहरी चुप्पी की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा, “वे पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं। वे ऐसी चीज के भाड़े के सैनिक हैं जो मानवाधिकारों के बिल्कुल विपरीत है। लड़कों, लड़कियों और महिलाओं के साथ किस तरह की बर्बरता, यातना, दर्दनाक अनुभव होता है, इसे देखें। हमारे धार्मिक स्थलों को अपवित्र होते हुए देखें।” उन्होंने वैश्विक आक्रोश की कमी की ओर इशारा करते हुए कुछ क्षेत्रों में हिंदुओं द्वारा सामना किए जा रहे मानवीय संकटों पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के उल्लंघनों के प्रति बहुत अधिक सहनशील होना उचित नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक के बाद एक प्रकरणों में सबूत जमा हो रहे हैं कि “डीप स्टेट” उभरती शक्तियों के खिलाफ कानूनी लड़ाई में शामिल है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों का इस्तेमाल विदेश नीति के एक उपकरण के रूप में दूसरों पर शक्ति और प्रभाव डालने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। नाम लेना और शर्मिंदा करना कूटनीति का एक घटिया रूप है। आपको केवल वही उपदेश देना चाहिए जो आप करते हैं। हमारी स्कूल प्रणाली को देखें-हमारे यहां उस तरह की गोलीबारी नहीं होती है जो कुछ विकसित होने का दावा करने वाले देशों में नियमित रूप से होती है। उन देशों के बारे में सोचें जो मानवाधिकारों के ऐसे भयानक उल्लंघनों पर भी आंखें मूंद लेते हैं। धनखड़ ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की सराहना करते हुए कहा कि इस अधिनियम का उद्देश्य अपने देश में उत्पीड़न से बचने के लिए अपने विवेक का पालन करने वाले राष्ट्रविहीन व्यक्तियों को शरण प्रदान करना है। भारत का मानवाधिकार रिकॉर्ड बेजोड़ है। उन्होंने कहा कि दोस्तो, दुनिया भर में देखिए। मानवाधिकारों, खासकर अल्पसंख्यकों, हाशिए पर पड़े और समाज के कमजोर वर्गों के संरक्षण के मामले में आप पाएंगे कि भारत अन्य देशों से बहुत आगे है। उपराष्ट्रपति ने भारत के मानवाधिकार रिकॉर्ड को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने के लिए काम कर रही हानिकारक ताकतों के खिलाफ भी आगाह किया। उन्होंने कहा, हमारे अंदर और बाहर ऐसी हानिकारक ताकतें हैं जो एक सुनियोजित तरीके से हमें गलत तरीके से कलंकित करने की कोशिश करती हैं। ये ताकतें बहुत सक्रिय हैं और उनका एजेंडा मानवाधिकारों की चिंता से कोसों दूर है। इस अवसर पर एनएचआरसी की कार्यवाहक अध्यक्ष विजया भारती सयानी, एनएचआरसी के महासचिव भरत लाल और अन्य गण्यमान्य भी उपस्थित थे। कुछ हानिकारक ताकतें भारत की खराब छवि पेश करने की कोशिश कर रही हैं: धनखड़  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि कुछ हानिकारक ताकतें भारत की ‘‘खराब छवि’’ पेश करने की कोशिश कर रही हैं और उन्होंने ऐसे प्रयासों को बेअसर करने के लिए ‘‘प्रतिघात’’ करने का आह्वान किया। धनखड़ ने साथ ही कहा कि भारत को दूसरों से मानवाधिकारों पर उपदेश या व्याख्यान सुनना पसंद नहीं है। उन्होंने यहां राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए विभाजन, आपातकाल लागू किए जाने और 1984 के सिख विरोधी दंगों को ऐसी दर्दनाक घटनाएं बताया, जो ‘‘याद दिलाती हैं कि आजादी कितनी नाजुक होती है।’’ धनखड़ ने कहा, ‘‘कुछ ऐसी हानिकारक ताकतें हैं जो एक सुनियोजित रूप से हमें अनुचित तरीके से कलंकित करना चाहती हैं।’’ उन्होंने कहा कि इन ताकतों का अंतरराष्ट्रीय मंचों का इस्तेमाल कर ‘‘हमारे मानवाधिकार रिकॉर्ड पर सवाल उठाने’’ का ‘‘दुष्ट इरादा’’ है। उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतों को बेअसर करने की जरूरत है और भारतीय संदर्भ में वे इसके लिए ‘‘प्रतिघात’’ शब्द का इस्तेमाल करेंगे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि इन ताकतों ने सूचकांक तैयार किए हैं और ये दुनिया में हर किसी को ‘रैंक’ दे रही हैं ताकि ‘‘हमारे देश की खराब छवि’’ पेश की जा सके। उन्होंने भुखमरी सूचकांक पर भी निशाना साधा, जिसकी सूची में भारत की रैंकिंग खराब है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान सरकार ने जाति और पंथ की परवाह किए बिना 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया।      

कांग्रेस जनता को गुमराह करती है, उनकी सोच बांटो और राज करो की रही है : पीएम मोदी

चंडीगढ़ कांग्रेस जनता को गुमराह करती है। उनकी सोच बांटो और राज करो की रही है। जब कांग्रेस खतरे में आती है तो वो संविधान खतरे में होने का शोर मचाती है। यह बात चंडीगढ़ में एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कही। परिवारवाद के मुद्दे पर भी पीएम ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि वहां एक घराना पार्टी तंत्र चलाना है। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि हमने संविधान निर्माताओं की सोच को आगे रखा। संविधान की रक्षा का संकल्प जनता तक पहुंचाएंगे। भारत का संविधान सुरक्षित है। संविधान के खतरे में होने की बात कहने वाले खुद खतरे में रहते हैं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इनकी आदत फूट डालो और राज करो की है। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल लगाकर और राजीव गांधी शाहबानो मामले में संविधान को कुचलने का काम किया। पीएम मोदी ने धारा 370 समेत कई मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पब्लिक सब देख रही है। कांग्रेस के बहकावे में, उनके फूट डालो-राज करो वाली नीति पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। हरियाणा चुनाव को लेकर मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव में गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बीजेपी का लोगों ने समर्थन किया। हरियाणा में बीजेपी की लगातार तीसरी बार शानदार जीत से पार्टी पूरे जोश में है। अब उनकी निगाहें महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव पर है। यही वजह है कि बीजेपी ने आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस को घेरने के लिए खास रणनीति तैयार की है। बीजेपी नेतृत्व ने तय किया है कि वो आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ मनाएगी, कैसे कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाई उसे लोगों के बीच लेकर जाएंगे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि चंडीगढ़ में एनडीए के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि शासन के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। इस पर ध्यान केंद्रित कर हम इसको आगे बढ़ाएं।  

सैनी सरकार हरियाणा में 22 अक्टूबर को करेगी रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं के लिए अवसर

रोहतक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पुन्हाना में 22 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमे नूंह, तावडू,फिरोजपुर झिरका व पुन्हाना की आईटीआई के सभी पास आउट बच्चे अपना रजिस्ट्रेशन कराकर भाग ले सकते है। मेले में शामिल कंपनियां पात्र छात्रों के साक्षात्कार लेंगी। इसके आधार पर छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। पुन्हाना आईटीआई के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने बताया की 22 अक्टूबर मंगलवार को अप्रेंटिसशिप मेला 2024 का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पुन्हाना में किया जा रहा है। कहां लगा है इस रोजगार मेले के द्वारा ज्यादा से ज्यादा आईटीआई पास छात्रों को अप्रेंटिस लगवाने और प्लेसमेंट करवाने का लक्ष्य है। इस रोजगार मेले में फरीदाबाद और पलवल सहित अन्य जिलों की बड़ी-बड़ी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। मेले में सभी ट्रेडों के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते है। जिन प्रार्थियों का नाम विभाग की साइट पर दर्ज नहीं होगा उनके लिए मौके पर ही रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी की जाएगी। रोजगार मेले में नौकरी 2024 रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अपने साथ जरूरी दस्तावेज जैसे दसवीं की मार्कशीट आईटीआई पास आउट सर्टिफिकेट निवास प्रमाण पत्र पैन कार्ड आधार कार्ड बैंक पासबुक दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आए। उन्होंने बताया कि छात्रों का अप्रेंटिस लगना यह एक सुनहरा मौका है और इसमें इन्हें इंडस्ट्रीज फर्स्ट एक्सपीरियंस का भी फायदा मिलेगा जिससे कौशल का स्तर भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा की सभी पास आउट प्रार्थियों के लिए यह मेला काम की जगह है। चयन प्रक्रिया इस रोजगार में चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों में रोजगार के अपार मौके तो मिलेंगे साथ ही बढ़िया सैलरी भी मिलेगी। इसके लिए कंपनियां अपनी सुविधा और रिक्तियों के हिसाब से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेंगी। इंटरव्यू के आधार पर ही उम्मीदवारों को नौकरी के लिए सेलेक्शन किया जाएगा। इसके बाद सीधे अप्रेंटिस ट्रेनिंग या प्लेसमेंट के बाद नौकरी के लिए अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। ऐसे में जो भी युवा पढ़ाई पूरी होने के बाद अच्छी जॉब ढूंढ रहे हैं, वो इस जॉब फेयर में शामिल होकर अपने करियर की बेहतरीन शुरुआत कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रोजगार मेले में समय से पहुंचे।

विराट कोहली टेस्ट में 9000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने, सचिन-द्रविड़ और गावस्कर के क्लब में मारी एंट्री

बेंगलोरे भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी के अर्धशतकीय पारी खेलकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 9,000 रन पूरे कर लिए हैं। इस मैच से पहले उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 53 रनों की जरूरत थी, पहली पारी में वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने संभलकर शुरुआत की और 15वीं गेंद पर पहला रन लिया। कोहली ने 70 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। विराट कोहली टेस्ट में 9000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के लिए सचिन, द्रविड़ और सुनील गावस्कर ये कारनामा कर चुके हैं। हालांकि कोहली सबसे ज्यादा पारियां खेलने के बाद इस उपलब्धि तक पहुंचे हैं। उन्होंने 197वीं पारी में ये कारनामा किया। वह टेस्ट में नौ हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले 18वें बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 116 मैच खेलते हुए 9000 से ज्यादा रन बनाए है जिसमें 29 शतक और सात दोहरा शतक शामिल है। उन्होंने 31 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 254 है।

लिस्टिंग के बाद जोमेटो पहली बार जुटाएगी फंड

नई दिल्ली  फूड डिलीवरी सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में से एक जोमैटो 30 सितंबर को समाप्त होने वाली वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा से पहले क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के माध्यम से धन जुटाने पर विचार कर रही है। कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में यह जानकारी दी। हालांकि, कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह कितनी राशि जुटाने की योजना बना रही है। एक्सचेंज फाइलिंग में जोमैटो ने कहा ‎कि यह सूचित किया जाता है कि कंपनी के निदेशक मंडल की एक बैठक मंगलवार, 22 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें अन्य विषयों के साथ-साथ, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट के माध्यम से धन जुटाने पर विचार किया जाएगा। धन जुटाने की यह कवायद शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। यदि इसे मंजूरी मिलती है, तो यह फूड डिलीवरी कंपनी द्वारा तीन साल पहले शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद पहली बार फंड जुटाने की प्रक्रिया होगी। इसके अतिरिक्त बोर्ड 22 अक्टूबर, 2024 को वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की भी घोषणा करेगा। बीएसई पर गुरुवार को जोमैटो के शेयर 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 270.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए। फूड एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म जोमैटो द्वारा फंड जुटाने की यह कवायद एक ऐसे समय शुरू करने की जा रही है जब फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है। जोमैटो की प्रतिद्वंद्वी स्विगी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम लाने की तैयारी कर रही है। बेंगलुरु स्थित इस कंपनी ने खुलासा किया है कि वह आईपीओ के माध्यम से 45 करोड़ डॉलर तक की नई पूंजी जुटाने की योजना बना रही है।  

ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए चोटिल, तीसरे दिन नहीं करेंगे विकेटकीपिंग: बीसीसीआई

बेंगलुरु भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा है कि भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। दूसरे दिन के खेल के आखिरी सत्र में, न्यूजीलैंड की पहली पारी के 37वें ओवर में डेवोन कॉनवे को स्टंप करने की कोशिश करते समय रवींद्र जडेजा की तेज टर्निंग डिलीवरी से दाएं घुटने पर चोट लगने के बाद पंत लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए। उनकी अनुपस्थिति में, स्थानापन्न कीपर ध्रुव जुरेल भारत के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दिसंबर 2022 में जानलेवा कार दुर्घटना में घायल होने के बाद पंत के दाहिने घुटने का ऑपरेशन किया गया था, उसके बाद वह आईपीएल 2024 में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। बीसीसीआई की ओर से शुक्रवार को जारी अपडेट में कहा गया, “ऋषभ पंत भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है।” भारत बेंगलुरू में अपनी पहली पारी में 46 रन पर आउट हो गया, जो घरेलू मैदान पर उसका सबसे कम टेस्ट स्कोर और लंबे प्रारूप में उसका तीसरा सबसे कम स्कोर था, जिसमें पंत ने 20 रन बनाकर शीर्ष स्कोर किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने जडेजा की गेंद पर पंत के दाहिने घुटने में सूजन की पुष्टि की थी। “दुर्भाग्य से, गेंद सीधे उनके घुटने की टोपी पर लगी, उसी पैर पर जिस पर उनकी सर्जरी हुई है। इसलिए उनके घुटने में थोड़ी सूजन है। यह वही घुटना है जिस पर उनकी सर्जरी हुई है। रोहित ने कहा, “इस समय मांसपेशियां काफी कोमल हैं, इसलिए यह एहतियाती उपाय है। हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। ऋषभ जोखिम नहीं लेना चाहते क्योंकि उनके उस पैर की सर्जरी हुई है। यही कारण है कि उन्हें मैदान में उतरना पड़ा।”  

‘भूल भुलैया 3’ में ‘मंजुलिका’ बनीं माधुरी दीक्षित, विद्या बालन से होगी जोरदार टक्कर

  मुंबई, अनीस बज्मी की हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म निर्माता सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट साझा कर रहे हैं। इस बीच विद्या बालन ने माधुरी दीक्षित के साथ धमाकेदार मुकाबले की एक रोमांचक क्लिप जारी की है। फिल्म निर्माताओं ने फिल्म के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कई टीजर और ट्रेलर जारी करने के बाद शुक्रवार को टी-सीरीज ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया टीजर जारी किया, जिस पर लिखा है ‘इस दिवाली, रूह बाबा बनाम मंजुलिका देखने के लिए तैयार हो जाइए! ‘भूल भुलैया-3’ का ट्रेलर आउट।’ वीडियो की शुरुआत कार्तिक आर्यन की कमेंट्री से होती है, जिसमें वो कहते हैं कि केवल मूर्ख ही भूतों से डरते हैं। उसी समय माधुरी दीक्षित मंजुलिका के रूप में चिल्लाती सामने आती हैं और कहती हैं ‘आप तो डर गए’। इसके बाद कार्तिक का किरदार रूह बाबा विद्या से कहता है ‘मंजू, मैं तुम्हारे लिए आ रहा हूं’। इस बीच कार्तिक और विद्या लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ पर फिल्म का प्रचार करते नजर आएंगे। उनका एपिसोड आज (शुक्रवार) प्रसारित होगा। एपिसोड के कई प्रोमो पहले ही जारी किए जा चुके हैं, जिसे लेकर प्रशंसक उत्साहित हैं और बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अनीस बज्मी की आगामी फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, संजय मिश्रा, तृप्ति डिमरी और राजपाल यादव, संजय मिश्रा समेत अन्य कलाकार अहम रोल में हैं।  फिल्म का ट्रेलर 17 अक्टूबर को जयपुर में लॉन्च किया गया था। यह भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।  

बसपा इस उपचुनाव में दलित वोटों के बीच अपनी पैठ को एक बार फिर से साबित करे

लखनऊ लोकसभा चुनाव में जीरो पर आउट हो चुकी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सामने उपचुनाव में अपना कुनबा बढ़ाने की एक बड़ी चुनौती आ गई है। पार्टी को प्रतिदिन घटते जनाधार का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बसपा के लिए अपने प्रभाव को बचाने के लिए जरूरी हो गया है कि इस उपचुनाव में दलित वोटों के बीच अपनी पैठ को एक बार फिर से साबित करे। राजनीतिक जानकारों की मानें तो जिन नौ सीटों पर अभी उपचुनाव होने जा रहे हैं, उनमें से एक भी सीट पर बसपा का खाता नहीं खुला था। बसपा ने महज बलिया की रसड़ा सीट पर जीत दर्ज की थी। अब अगर 2022 के चुनावी आंकड़ों पर नजर डालें तो बसपा आंबेडकर नगर की कटेहरी सीट पर तीसरे नंबर पर आई थी। यहां उनके प्रत्याशी प्रतीक पांडेय को 58,186 वोट मिले। इस सीट पर सपा के लालजी वर्मा ने जीत दर्ज की थी। मीरापुर विधानसभा में बसपा तीसरे स्थान पर रही थी। उसके उम्मीदवार को 23,733 वोट मिले थे। इस सीट पर रालोद के उम्मीदवार चंदन चौहान ने जीत दर्ज की थी। गाजियाबाद में भी बसपा तीसरे नंबर पर थी। यहां उसके उम्मीदवार को 32,554 वोट मिले थे। यहां पर भाजपा के उम्मीदवार अतुल गर्ग को जीत मिली थी। कुंदरकी विधानसभा में भी बसपा तीसरे स्थान पर रही। उसके उम्मीदवार को 42,645 वोट मिले थे। कानपुर के सीसामऊ सीट पर बसपा चौथे नंबर पर थी। इस सीट से पार्टी के उम्मीदवार को महज 2,891 वोट मिले थे। जबकि यहां से सपा के हाजी इरफान सोलंकी ने जीत दर्ज की थी। मैनपुरी की करहल सीट पर बसपा प्रत्याशी 15,643 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर था। यहां से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की थी। उनके सांसद चुने जाने बाद इस सीट पर चुनाव हो रहा है। इसी तरह मिर्जापुर की मझवां सीट पर भी बहुजन समाज पार्टी तीसरे नंबर पर आई थी। उसके उम्मीदवार को 52,825 वोट मिले थे। यहां से निषाद पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। खैर सीट पर बसपा दूसरे नंबर पर थी। पार्टी के उम्मीदवार को 64,996 वोट मिले थे। इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार अनूप प्रधान ने जीत दर्ज की थी। फूलपुर में 32,869 वोटों के साथ बसपा तीसरे स्थान पर रही थी। यह सीट भाजपा ने जीती थी। वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि उपचुनाव बसपा के सामने बड़ा मौका लेकर आया है। अकेले दम पर मैदान में उतरकर अपने कुछ सीटों पर उम्मीदवार भी उतारे हैं। उनके जो भी उम्मीदवार हैं वो जातीय समीकरण के सटीक हैं। नौ में से कुछ सीटें ऐसी हैं जहां पर बसपा का जनाधार ठीक रहा है। मझवां सीट पर बसपा कई बार जीत दर्ज कर चुकी है। इसी तरह मीरापुर और कटेहरी सीट बसपा के लिए ज्यादा मुफीद रही है। लेकिन वर्तमान समय में चुनाव दर चुनाव में मिली हार की वजह से उसकी हालत पतली है। बसपा को इस चुनाव में सिद्ध करना होगा। मत प्रतिशत बढ़ाकर जनाधार साबित करना होगा। इस चुनाव के जरिए ही बसपा दलित मतदाताओं का सही आकलन भी कर सकेगी। हालांकि, बसपा पहले उपचुनाव से दूरी बनाती थी। लेकिन इस बार बहुत पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने आगे कहा कि बिना किसी दल के साथ गठबंधन किए ही पार्टी अकेले दम पर मैदान में है। हालांकि, पार्टी के पास लीडरशिप का भी संकट है। इस कारण यह चुनाव उसके लिए बड़ी चुनौती है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल कहते हैं कि उपचुनाव में हमारी पार्टी अकेले दम पर मैदान में है। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा सीट जीतकर बहन जी के हाथों को मजबूत करें। चुनाव को लेकर लगातार नेताओं की छोटी बड़ी जनसभाएं चल रही हैं। हमने कटेहरी से अमित वर्मा मझवां से दीपू तिवारी, फूलपुर में शिव बरन पासी को उम्मीदवार बनाया गया है। बचे हुए नाम एक दो दिन में आ जाएंगे। जहां-जहां चुनाव है वहां चौपाल और जनसभाएं चल रही हैं। बसपा सुप्रीमो ने कोऑर्डिनेटरों से अपने-अपने क्षेत्र की विधानसभा सीटों पर कैंप करने का निर्देश दिया है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मीडिया हमको लड़ाई में नहीं दिखाती है। जबकि हमारी तैयारी सभी दलों से बहुत पहले से है। कार्यकर्ता पूरी दम से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर का मीडिया हौव्वा खड़ा कर रही है। ज्ञात हो कि यूपी में निर्वाचन आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर होगी। 28 अक्टूबर को नामांकन की जांच के बाद नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर होगी। मतदान 13 नवंबर और मतगणना 23 नवंबर को होगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet