LATEST NEWS

लोकल बॉडी विभाग शहरों में कार्पोरेशनों की जायदाद को बेच कर भगवंत मान सरकार विकास कार्यों पर खर्च कर सकती है

पंजाब पंजाब का लोकल बॉडी विभाग शहरों में कार्पोरेशनों की जायदाद को बेच कर करोड़ों रुपए कमा सकता है और इस पैसे को शहरों में भगवंत मान सरकार विकास कार्यों पर खर्च करके जनता से किए वायदों को पूरा कर सकती है। ‘द पंजाब मैनेजमेंट एंड ट्रांसफर और म्युनिस्पिल प्रापर्टीज एक्ट’ को 2020 में बनाया गया था जिसमें यह प्रावधान किया गया था कि 12 वर्षों से म्युनिसिपल दुकानों पर काबिज किराएदारों को मालिकाना हक दे दिया जाए। यह दुकानें न केवल जालंधर बल्कि लुधियाना, अमृतसर, पटिायाला व अन्य शहरों में भी स्थित हैं। अकेले जालंधर में ही 252 दुकानों की पहचान हुई थी जो कार्पोरेशन की हैं। इसके अलावा भी कार्पोरेशन की शहरों में अन्य जायदादें भी स्थित हैं। अगर इन जायदादों को बेचा जाता है तो कार्पोरेशनों को करोड़ों रुपए की कमाई हो सकती है। गुरदीप सिंह जोकि ऐसी ही एक दुकान के किराएदार हैं, ने बताया कि भगवंत मान सरकार किराएदारों के हक में फैसला लेकर उनका दिल जीत सकती है और किराएदारों को मालिकाना हक देने से यह सभी लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि 2020 के एक्ट को लागू करने की जरूरत है। लोकल बाडी विभाग में कई मंत्री आए और चले गए परन्तु इस एक्ट को लागू करने में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि जालंधर में तो पहले यह कहा गया था कि दुकानों के रेट कम हैं परन्तु बाद में जब जालंधर के डिप्टी कमिश्रर घनश्याम थ्योरी बने थे तो उन्होंने डी.सी. रेट में 70 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी कर दी थी। उनके बाद भी डी.सी. रेट में काफी बढ़ौतरी हो चुकी है इसलिए अब लोकल बाडी विभाग को तुरन्त इस संबंध में फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने भी एक्ट को लागू करने की तरफ ध्यान नहीं दिया। किराएदारों को मालिकाना हक न मिलने से उन्हें नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किराएदारों ने इस संबंध में मंत्रियों को कई बार ज्ञापन भी सौंपे हैं परन्तु इसके बावजूद कोई भी मंत्री धड़ल्लेदार फैसला नहीं ले सका है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से गुहार लगाई कि वह शहरों में कार्पोरेशनों की जायदादों को बेचने का आदेश अधिकारियों को जारी करें जिसका लाभ सरकार को होगा।

राहुल गांधी के आर्टिकल पर उबला राजपरिवारों का खून, राहुल के इस लेख पर बीजेपी ने भी जमकर निशाना साधा

नई दिल्ली लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक आर्टिकल पर देश के राजपरिवारों का गुस्सा फूट पड़ा है। राहुल के इस लेख पर बीजेपी ने भी जमकर निशाना साधा। अपने लेख में राहुल ने लिखा था कि ईस्ट इंडिया कंपनी तो खत्म हो गई लेकिन उसने जो डर पैदा किया था वह आज भी कायम है। राहुल गांधी के इस लेख पर भारत के तमाम राजपरिवारों के नेताओं ने उन पर निशाना साधा है। केंद्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस आर्टिकल को राहुल गांधी की अज्ञानता का परिचायक बताया तो वहीं राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी राहुल को जमकर खरी खोटी सुनाई। एक अखबार में छपे अपने लेख में राहुल गांधी ने लिखा है कि भारत को ईस्ट इंडिया कंपनी ने चुप करा दिया था। यह उनकी व्यापारिक ताकत नहीं थी बल्कि हमारे राजा महाराजाओं के दब्बूपने से हुआ। कंपनी ने हमारे दब्बू राजा महाराजाओं और नवाबों के साथ डील करके, उन्हें रिश्वत देकर और धमकाकर हमारा गला घोंट दिया। इस कारण से हमारे बैंकिंग, नौकरशाही और सूचना नेटवर्क का नियंत्रण कंपनी के हाथों में चला गया। हमने अपनी आजादी किसी दूसरे के हाथों ने नहीं खोई थी, बल्कि हमने इसे एक एकाधिकारवादी तंत्र के हाथों गंवाया था जो कि एक दमनकारी तंत्र चलाता था। राहुल गांधी के इस आर्टिकल पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने एक्स पर राहुल गांधी की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी भारत के पूर्व राजपरिवारों को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। एकीकृत भारत, जिसमें आज हम रह रहे हैं वह सपना राजपरिवारों के बलिदान के कारण ही संभव हो सका है। ऐतिहासिक तथ्यों की आधी अधूरी व्याख्या के आधार पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरफ से निराधार हैं। यह पूरी तरफ से अस्वीकार्य हैं। उनकी अज्ञानता का का प्रदर्शन- सिंधिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल के आर्टिकल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नफरत बेचने वालों को भारतीय गौरव और इतिहास पर व्याख्यान देने का कोई भी अधिकार नहीं है। भारत की समृद्ध विरासत के बारे में उनकी अज्ञानता ने उनकी औपनिविशिक मानसिकता की सभी सीमाओं को पार कर लिया है। राहुल में इतिहास के ज्ञान की कमी- यदुवीर वाडियार मैसूर ने भाजपा सांसद यदुवीर वाडियार ने कहा कि राहुल गांधी में इतिहास के ज्ञान की कमी है। उनका लेख भारतीय विरासत के संरक्षण के लिए उस समय की रियासतों द्वारा किए गए योगदान के प्रति उनकी अज्ञानता को दर्शाता है। लेख में उनके शब्दों के चयन की मैं कड़ी निंदा करता हूं। यह उनकी अज्ञानता है या फिर जानबूझकर बदनाम करने की साजिश?- विश्वराज सिंह मेवाड़ राजस्थान के नाथद्वार से भाजपा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने इस आर्टिकल के लिए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या यह राहुल गांधी की ऐतिहासिक तथ्यों को लेकर अज्ञानता है या फिर गलतबयानी। यह फिर वह राजपरिवारों को बदनाम करने का एकाधिकार लिए बैठे हैं।

ममता सरकार में मंत्री ने BJP की महिला नेता को कहा माल, PM मोदी को दाढ़ी वाला, बंगाल में बवाल

कोलकाता पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम ने अब भाजपा की एक महिला नेता को माल कहा है। इतना ही नहीं फिरहाद हकीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दाढ़ी वाला आदमी भी कहा है। इससे राज्य में सियासी बवाल मच गया है और विवाद उठ खड़ा हुआ है। दरअसल, हकीम ने पिछले लोकसभा चुनाव में बशीरहाट से भाजपा की पराजित उम्मीदवार रेखा पात्रा को ‘हारी हुई माल’ कहा है। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ना सिर्फ इसे अपमानजनक बताया है बल्कि मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एक कार्यक्रम में बोलेते हुए फिरहाद हकीम ने संदेशखाली मुद्दे का भाजपा पर राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और इसके लिए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया। हकीम ने कहा, “लोकसभा चुनाव से पहले एक दाढ़ी वाला आदमी बंगाल आया था। क्या आपको उसका नाम याद है? उसका नाम नरेंद्र मोदी है। वह बंगाल आया और संदेशखाली की माताओं और बहनों के लिए झूठी चिंता व्यक्त की। भाजपा ने संदेशखाली से एक उम्मीदवार की भी घोषणा की। वो उम्मीदवार (रेखा पात्रा) हार गई… कहां है हेरो माल (हारी हुई माल )? भाजपा चुनाव हारती है। वह केवल मामले दर्ज करना जानती है।” फिरहाद हकीम की यह टिप्पणी महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) नेता अरविंद सावंत की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने भाजपा से एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना में गईं महिला नेता शाइना एनसी को माल कहा था। दरअसल, भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार हाजी नुरूल के खिलाफ संदेशखाली मामले में गवाह रही महिला रेखा पात्रा को बशीरहाट संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था लेकिन चुनावों में रेखा पात्रा की हार हो गई थी। वह दूसरे नंबर पर रही थीं। TMC उम्मीदवार को आठ लाख से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि रेखा पात्रा को 4.70 लाख वोट मिले थे। इधर, फिरहाद हकीम के कमेंट पर रेखा पात्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा,”फिरहाद हकीम ने प्रधानमंत्री और मुझ पर हमला किया है। यह शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि उन पर किया गया शर्मनाक हमला सिर्फ मुझ पर ही नहीं बल्कि संदेशखाली की उन सभी महिलाओं पर हमला है, जिन्होंने विरोध प्रदर्शन किया था। मैं इसकी निंदा करती हूं।” बता दें कि इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल के संदेशखाली ने देश भर का ध्यान तब खींचा था, जब महिलाओं के एक वर्ग ने तृणमूल कांग्रेस से निलंबित नेता शेख शाहजहां और उसके सहयोगियों के खिलाफ जमीन हड़पने और यौन शोषण के आरोप लगाए थे औ उग्र विरोध प्रदर्शन किया था। रेखा पात्रा विरोध प्रदर्शनों में सबसे आगे थीं और यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाली पहली महिला थीं। संदेशखाली कांड के जरिए भाजपा ने लोकसभा चुनावों से पहले ममता बनर्जी सरकार को घेरने की कोशिश की थी। इसी रणनीति के तहत भाजपा ने रेखा पात्रा को बशीरहाट से उम्मीदवार बाया था। इसी लोकसभा क्षेत्र के तहत संदेशखाली भी आता है लेकिन भाजपा वहां से चुनाव नहीं जीत सकी।

आगजनी के बाद मेंटेनेंस को मिली मंजूरी, छत्तीसगढ़-रायपुर के मेकाहारा अस्पताल का सुधरेगा फायर सिस्टम

रायपुर. राजधानी स्थित मेकाहारा अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के ओटी में हाल ही में आग लग गई थी. इस दौरान बड़ी मुश्किल से मरीजों और डॉक्टरों का रेस्क्यू किया गया था. इस घटना के बाद फायर सिस्टम के मेंटेनेंस के लिए तत्काल बजट की अनुमति मिल गई है. प्रबंधन अस्पताल के फायर फाइटिंग सिस्टम को दुरुस्त करने में जुट गया है. इसके अलावा अस्पताल में फायर सिस्टम का ऑडिट भी किया जाएगा. बता दें, 5 नवंबर को अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) के हड्डी रोग विभाग के ओटी में आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया था. फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुुंची. इस दौरान ओटी में ऑपरेशन चल रहा था. खिड़की काटकर डॉक्टर और मरीज को बाहर निकाला गया. आग लगने के कारण धुएं से ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर बेहोश हो गए थे. उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था. कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाया. घटना की सूचना पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, रायपुर एसएसपी संतोष सिंह समेत पुलिस, फायर ब्रिगेड के अधिकारी, कर्मचारी, तहसीलदार और जोन कमिश्नर सहित बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे थे.

माइनिंग विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध तरीके से जम्मू कश्मीर से पंजाब में रेत-बजरी लेकर आ रहे ट्रकों को विभाग द्वारा पकड़ा

बमियाल/दीनानगर सरहदी क्षेत्र में अवैध माइनिंग के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बीती रात अवैध तरीके से जम्मू कश्मीर से पंजाब में रेत-बजरी लेकर आ रहे ट्रकों को विभाग द्वारा पकड़ लिया गया और उन पर जुर्माना लगाया गया। दरअसल, माइनिंग विभाग और तारागढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि जम्मू कश्मीर से अवैध तरीके से रेत-बजरी पंजाब में लाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी की और तारागढ़ थाना के तहत कथलोर पुल पर दो ट्रकों को पकड़ा, जो जम्मू कश्मीर से अवैध तरीके से रेत-बजरी लेकर पंजाब आ रहे थे। अधिकारियों द्वारा जब ट्रक चालकों से सामग्री के दस्तावेज मांगे गए, तो वे कुछ भी नहीं दिखा सके। इसके बाद माइनिंग विभाग के एसडीओ संदीप सम्याल ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की और उन्हें जुर्माना किया। इस संबंध में माइनिंग विभाग के एसडीओ संदीप सम्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि ये ट्रक जम्मू कश्मीर से अवैध तरीके से रेत-बजरी लेकर पंजाब आ रहे थे और उनके पास कोई भी दस्तावेज नहीं थे। इस कारण उन पर कार्रवाई कर जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

आर्टिकल 370 के मसले पर जमकर बवाल हुआ और मारपीट की नौबत, विधानसभा में बवाल के बाद भड़की भाजपा

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गुरुवार को एक बार फिर घमासान हुआ। आर्टिकल 370 के मसले पर जमकर बवाल हुआ और मारपीट की नौबत आ गई। वजह यह थी कि बुधवार को इस बारे में एक प्रस्वात आया था और फिर गुरुवार को सुबह पोस्टर लहराए गए। इन पोस्टरों में आर्टिकल 370 वापसी की मांग की गई थी। इन्हें देखते ही भाजपा के सदस्य भड़क गए और जमकर बवाल मचा। इससे हाथापाई तक की नौबत आ गई। अब इसे लेकर भाजपा हमलावर है और उसके सीधे गांधी परिवार पर हमला बोला है। स्मृति ईरानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऐसा प्रस्ताव रखना भारत के संविधान के खिलाफ है। स्मृति ईरानी ने कहा, ‘आज मैं भारत के उस गुस्से की बात कर रही हूं, जो भारतीय संविधान के खिलाफ लोगों में है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDI अलायंस ने सदन में भारतीय संविधान के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया है। यह प्रस्ताव भारतीय संविधान के खिलाफ है और सुप्रीम कोर्ट की राय की भी अवहेलना करता है। कांग्रेस की लीडरशिप में यह जो प्रस्ताव आया है, वह चिंता की बात है। इस पर गांधी परिवार को जवाब देना चाहिए। गांधी फैमिली के लोग बताएं कि क्या वे आतंकवाद का समर्थन करते हैं और जम्मू-कश्मीर में विकास के खिलाफ हैं? क्या वे संविधान के पक्ष में नहीं है।’ भाजपा की पूर्व सांसद ने कहा कि यह प्रस्ताव जम्मू-कश्मीर में दलितों, आदिवासियों, बच्चों और महिलाओं के खिलाफ है। कांग्रेस नेतृत्व को इस पर जवाब देना चाहिए। स्मृति ईरानी ने कहा कि हम भारत के नागरिकों को यकीन दिलाना चाहते हैं कि भाजपा आपकी लड़ाई लड़ेगी। आर्टिकल 370 वापस नहीं आ सकेगा। जम्मू-कश्मीर को देश से अलग करने के कोई भी प्रयास सफल नहीं होंगे। भाजपा इन लोगों के विरोध में हर वक्त रहेगी। बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आर्टिकल 370 की मांग को लेकर हंगामे का दौर दो दिनों से जारी है। एक तरफ पीडीपी इसे लेकर आक्रामक है तो वहीं कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस चुप्पी साधे हुए हैं। भाजपा प्रस्ताव का तीखा विरोध कर रही है।

‘हिंदुत्व के लिए गुरुनानक देव ने किया जीवन समर्पित’, छत्तीसगढ़-रायपुर में आरएसएस कार्यालय पहुंची श्री गुरुनानक शोभायात्रा

रायपुर. सिखों के पहले गुरू पूज्य श्री गुरुनानक के 555 वें प्रकाश पर्व के निमित्त रायपुर में आज भव्य शोभायात्रा निकाली गई. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय जागृति मंडल में शोभा यात्रा-प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया. यहां मातृशक्ति द्वारा श्रद्धेय श्री गुरुनानक देव जी के जीवन कृतित्व को व्यक्त करने वाले अत्यंत प्रेरक कीर्तन प्रस्तुत किए गए. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पालकी साहब में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा जी अपने उद्बोधन में कहा कि “श्रीगुरुनानक देवजी का संपूर्ण जीवन हिंदुत्व और धर्म की रक्षा में बीता. उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण समाज को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र हित में कार्य करने की आवश्यकता है. श्रीगुरुनानक देव भारत मां के सच्चे सुपुत्र व प्रेरणापुंज हैं.” इस अवसर पर बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पालकी साहब में पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने की मंगलकामना की. प्रभात फेरी के अवसर पर नारायण नामेदव ने पीता वारया ते लाल चारो वारे ओ हिंदू तेरी शान….गीत गाया, जिससे लोग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गए. कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ प्रचारक शांताराम सर्राफ, प्रांत कार्यवाह चंद्रशेखर देवांगन जी, प्रांत प्रचारक अभय राम वर्मा, सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव, सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय तिवारी, महानगर संघचालक घनश्याम बिड़ला जी, सज्जन सिंह, जागीर सिंह, कुलविंदर सिंह तथा ज्ञानी सिंह समेत बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता व समाजसेवी उपस्थित रहे.

विधानसभा सत्र से पहले गृह मंत्री अमित शाह से मिले विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण

चंडीगढ़ हरियाणा में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरूआत से पहले नवचयनित विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने देश के गृह मंत्री अमित शाह के मुलाकात की। केंद्रीय गृह मंत्री ने कल्याण को नए दायित्व के लिए बधाई व अच्छे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कल्याण ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से लोग काफी प्रभावित हैं। बता दें कि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष बनने के बाद हरविंद्र कल्याण ने पिछले दिनों उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से भी मिलकर आए थे। एक दिन पहले ही उन्होंने लोकसभ अध्यक्ष ओम बिरला के साथ भी मुलाकात की थी। हरविंद्र कल्याण हाल ही में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए हैं। हरविंद्र कल्याण ने हाल ही में विधानसभा के विधायी कार्यों से संबंधित कार्यों को भी गति दी है। हरियाणा में विधायकों को अलॉट होने वाले एमएलए फ्लैट्स के मामले में भी उन्होंने कार्यों में गतिशीलता लाई है। ऐसी जानकारी मिली है कि शैक्षणिक दृष्टि से इंजीनियरिंग पास हरविंद्र कल्याण हरियाणा की ई-विधानसभा को और सुदृढ़ बनाने के लिए सकारात्मक प्रयास करेंगे।   विधायकों को ई-लाइब्रेरी, ई-संवैधानिक जानकारी तथा वैधानिक जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए हरविंद्र कल्याण इन कार्यों को प्राथमिकता दे सकते हैं। अतीत में राजनीति में रहते हुए गैर विवादास्पद व्यक्तित्व के रूप में पहचान रखने वाले हरविंद्र कल्याण प्रचार-प्रसार की बजाए व्यवहारिकता में कामों में अमलीजामा पहनाने में यकीन रखते हैं। 

सड़क, बिजली, पार्किंग, पेयजल सहित इज्तिमा आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को समय पर करना सुनिश्चित करें- मंत्री श्रीमती गौर

भोपाल सड़क, बिजली, पार्किंग, पेयजल सहित इज्तिमा आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को समय पर करना सुनिश्चित करें। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने यह निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने ईंटखेड़ी में इज्तिमा आयोजन की तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि भोपाल में मुस्लिम समाज का एक बड़ा आयोजन इज्तिमा होता है। इस आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं के आने-जाने और ठहरने के साथ अन्य सभी व्यवस्थाओं को संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदारी के साथ समय पर पूरा करेंगे। श्रद्धालुओं को आयोजन स्थल पर किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि 29, 30 नवम्बर एवं एक एवं 2 दिसम्बर को होने वाले आलमी तबलीगी इज्तिमा में शामिल होने वाले श्रद्धालु खुशी से वापस जायें, ऐसी व्यवस्थाएँ की जायें। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने विभागवार कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल ईंटखेड़ी को जोड़ने वाले विभिन्न मार्गों और आयोजन स्थल के आंतरिक मार्गों के निर्माण में अपेक्षित प्रगति नहीं हैं। अधिकारी इस ओर ध्यान देना सुनिश्चित करें। अगले एक हफ्ते में व्यवस्थाएँ होना चाहिये। उन्होंने पार्किंग, पार्किंग रैम्प, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्थाओं पर विभिन्न अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में बताया गया कि इज्तिमा आयोजन कमेटी के 25 हजार वॉलेंटियर्स आयोजन के दौरान 24×7 काम करते हैं। इस बार इज्तिमा में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित रखेंगे। आयोजन स्थल पर धूल नहीं उड़े, इसके लिये भी व्यवस्था की जायेगी। पर्याप्त साफ-सफाई के साथ सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग कर गीले कचरे से खाद बनाने की पहल भी की जायेगी। बैठक में विधायक बैरसिया विष्णु खत्री, अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी, कलेक्टर भोपाल कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक भोपाल ग्रामीण प्रमोद कुमार सिन्हा, इज्तिमा आयोजन कमेटी के डॉ. उमर हफीज खान, आरिफ गौहर खान, मुख्तार उद्दीन, सभी विभागों के जिला अधिकारी और आयोजन कमेटी के सदस्य मौजूद थे।  

सुशासन एवं अभिनव सफल प्रथाओं के लिये किये जा रहे प्रयासों की पहचान करना राज्य नीति आयोग का प्रमुख कार्य

योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग में बेस्ट प्रैक्टिसेस के आवेदन आमंत्रित नीति आयोग जिलों के नवाचार और बेस्ट प्रेक्टिसेस को प्रोत्साहित करने एक मंच प्रदान कर रहा  सुशासन एवं अभिनव सफल प्रथाओं के लिये किये जा रहे प्रयासों की पहचान करना राज्य नीति आयोग का प्रमुख कार्य नीति आयोग कर रहा है प्रोत्साहित भोपाल प्रमुख सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग संजय कुमार शुक्ल ने जिला कलेक्टर्स को जिले में हो रहे नवाचार एवं बेस्ट प्रेक्टिसेस को प्रोत्साहित करने के लिये नीति आयोग के निर्देशानुसार आवेदन आमंत्रित करने पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि नीति आयोग जिलों के नवाचार और बेस्ट प्रेक्टिसेस को प्रोत्साहित करने एक मंच प्रदान कर रहा है। इसके लिये विषयवार संगोष्ठी का आयोजन प्रस्तावित है। सुशासन एवं अभिनव सफल प्रथाओं के लिये किये जा रहे प्रयासों की पहचान करना राज्य नीति आयोग का प्रमुख कार्य है। प्रमुख सचिव शुक्ल ने कहा है कि आयोग द्वारा जिलों से प्राप्त आवेदनों को उनके नवाचार के आउटकम, रिप्लीकेबिलिटी और स्केलेबिलिटी के आधार पर चयनित किया जाएगा। चयनित किए गए जिलों के कलेक्टर या उनके जिलों के उप सचिव स्तर से अनिम्न अधिकारी को संगोष्ठी में प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया जाएगा अथवा बेस्ट प्रेक्टिसेस का प्रकाशन किया जाएगा। इस संबंध में समन्वय हेतु ईश गुप्ता, कसलटेंट, राज्य नीति आयोग (ईमेल gupta.ish@mp.gov.in मोबाईल- 9826050969) से संपर्क किया जा सकता है। सभी को निर्देशित किया गया है कि संलग्न लिंक में अपने जिलों की बेस्ट प्रेक्टिसेस की जानकारी प्रविष्ट करें। सभी जिले गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन जमा करने के पात्र होंगे। आवेदन की गूगल फॉर्म की लिंक तथा जानकारी प्रारूप संलग्न है। लिंक एवं जानकारी प्रारूप के लिये यहां क्लिक करें।  

अनुच्छेद 370 कभी पुनर्स्थापित नहीं होगा, भारत को विभाजित करने का उनका प्रयास कामयाब नहीं होगा : स्मृति ईरानी

नई दिल्ली  जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 को लेकर मचे बवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीकों से चुनी गई सरकार विकास के मुद्दों पर काम करने की बजाय भारत को जोड़ने की बजाय तोड़ने का प्रमाण दे रही है। मैं कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं से कहना चाहती हूं कि अनुच्छेद 370 कभी पुनर्स्थापित नहीं होगा, भारत को विभाजित करने का उनका प्रयास कामयाब नहीं होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भी चुनौती दी। उन्होंने कहा, ” जहां तक अनुच्छेद 370 की बहाली के मुद्दे का सवाल है, मुझे नहीं पता कि उमर अब्दुल्ला ने क्या बयान दिया है। लेकिन, अगर उनमें हिम्मत है, तो मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि वह झारखंड और महाराष्ट्र में जाकर किसी भी मंच से यह बात बोल दें।” भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, “  इंडी गठबंधन ने जो प्रस्ताव पारित किया है, उसके तहत वह जम्मू-कश्मीर में भारत के संविधान के खिलाफ एक नई जंग लड़ते दिख रहे हैं। आज मैं इंडी गठबंधन के नेताओं से पूछना चाहती हूं कि भारत की संसद और सुप्रीम कोर्ट के फैसले जो सबको स्वीकार्य हैं, उसके निर्णय का अपमान और अवहेलना करने का अधिकार कांग्रेस और एनसी को देश में किसने दिया? मैं कांग्रेस, एनसी और इंडी गठबंधन के सभी नेताओं से पूछना चाहती हूं कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद आदिवासी समाज को जो अधिकार मिले हैं, क्या कांग्रेस-एनसी सरकार उसके खिलाफ खड़ी होगी? दलितों और पिछड़े समाज को जो अधिकार मिले हैं, क्या उसके खिलाफ कांग्रेस-एनसी सरकार खड़ी होगी? कल का प्रस्ताव उग्रवाद और आतंकवाद के समर्थन में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेताओं के रणनीतिक समर्थन को दर्शाता है।” उन्होंने आगे कहा कि भारत में हर नागरिक को ज्ञात है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद नागरिकों की मृत्यु में 80 प्रतिशत की कमी आई है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी हुई है। लोकतांत्रिक तरीकों से चुनी गई सरकार विकास के मुद्दों पर काम करने की बजाय भारत को जोड़ने की बजाय तोड़ने का प्रमाण दे रही है। मैं कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं से कहना चाहती हूं कि अनुच्छेद 370 कभी पुनर्स्थापित नहीं होगा, भारत को विभाजित करने का उनका प्रयास कामयाब नहीं होगा। दरअसल जम्मू-कश्मीर विधानसभा में इंजीनियर राशिद के भाई और लेंगेट से विधायक खुर्शीद अहमद शेख द्वारा अनुच्छेद 370 पर बैनर दिखाए जाने के बाद हंगामा हुआ था। जिसके बाद भाजपा नेताओं और उनके बीच नोकझोंक हो गई। इतना ही नहीं नौबत हाथापाई तक आ गई। जिसके चलते मार्शलों को बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ा। जिस वक्त सदन में हंगामा हो रहा था उस दौरान खुद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला वहां मौजूद थे।    

चतुर्थ श्रेणी कर्मी को महिला अधिकारी और उसकी सहयोगी ने जड़े थप्पड़, पूरे सिविल अस्पताल में हड़कंप का माहौल

सोनीपत सोनीपत सिविल अस्पताल के एक्स रे रूम में कार्यरत दीपक नाम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को महिला अधिकारी आशा सहरावत ने अपनी सहयोगी स्टाफ नर्स राजेश के साथ थप्पड़ जड़ दिए। उसके बाद पूरे सिविल अस्पताल में हड़कंप का माहौल देखने को मिला और एक के बाद एक सभी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर इक्कठा हो गए और दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ जयंत आहुजा ने सभी को उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया तो दीपक की तरफ से शिकायत सिविल अस्पताल प्रबंधन को दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के खरखौदा में कई माह पहले तत्कालीन एसएमओ आशा सहरावत और स्टाफ नर्स राजेश के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया था, जिसके बाद दोनों का वहां से तबादला भी कर दिया गया था लेकिन आज आशा सहरावत और स्टाफ नर्स ने सोनीपत सिविल अस्पताल के एक्स रे रूम में कार्यरत दीपक नाम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को पहले रूम से बाहर बुलाया और फिर वहां उस पर कई थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान रेडियोलॉजिस्ट राजेश दहिया भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आशा सहरावत और स्टाफ नर्स राजेश ने दीपक को थप्पड़ मारे है, तो दीपक ने बताया कि बिना बेवजह डॉक्टर आशा सहरावत और स्टाफ नर्स ने उसके साथ मारपीट की है। इस थप्पड़ कांड की गूंज पूरे अस्पताल में सुनने को मिली और अधिकारियों और डॉक्टरों के बीच में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। वहीं इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ जयंत आहुजा ने बताया कि ये मामला मेरे संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों की बात को सुना गया है और मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही मामले जांच की जाएगी। ये मामला मनमुटाव का है और खरखौदा से मामला चला आ रहा है। जांच में ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिरकार मामला क्या है।

पेसा मित्रों की पहल से ग्राम पंचायतों में सकारात्मक बदलाव दिख रहा

भोपाल मध्यप्रदेश में पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियम-2022 लागू हैं। यह नियम प्रदेश में निवासरत जनजातीय समुदायों के प्राकृतिक रहन-सहन को केन्द्र में रखकर उनकी स्व-शासन की भावना को मान्यता प्रदान करते हैं। प्रदेश की सभी पेसा ग्राम पंचायतों में इन दिनों एक नई सकारात्मक लहर देखने को मिल रही है। पेसा मित्रों या कहें पेसा मोबलाईजर्स का योगदान ग्रामीणों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। राज्य की 5 हजार 133 पेसा ग्राम पंचायतों में 4 हजार 665 पेसा मित्र कार्यरत हैं, जो अपनी भूमिका को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभा रहे हैं। ये पेसा मित्र न केवल ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं, बल्कि उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित भी कर रहे हैं। इस दिशा में शहडोल जिले का काम विशेष रूप से सराहनीय रहा है। यहां पेसा मित्रों ने ग्राम पंचायतों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया, जिससे ग्रामीणों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, कृषि और रोजगार जैसी योजनाओं के प्रति रूचि बढ़ी है। पेसा मित्रों ने ग्रामीण (विशेषकर जनजातीय) समुदायों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में एक सशक्त सोशल नेटवर्क तैयार किया है, जो ग्राम स्तर पर सबके स्वावलंबन को बढ़ावा दे रहा है। पेसा मित्रों की इस पहल से ग्राम पंचायतों में सकारात्मक बदलाव दिख रहा है। ग्रामीण, जो पहले सरकारी योजनाओं से अनजान थे, अब न केवल इनसे परिचित हो रहे हैं बल्कि योजनाओं का लाभ भी उठा रहे हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और वे स्वयं के जीवन को बेहतर बना पा रहे हैं। प्रदेश में पेसा मित्रों का यह कार्य न केवल ग्रामीण विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम है बल्कि समाज में सामूहिक जागरूकता और सहभागिता की भावना भी विकसित कर रहा है।  पेसा मित्र बन रहे सच्चे मददगार शहडोल जिले की पेसा ग्राम पंचायतों में नियुक्त पेसा मित्र (मोबलाईजर) महती भूमिका निभा रहे हैं। पेसा मित्रों द्वारा पेसा एक्ट में उल्लेखित हितग्राहीमूलक विकास कार्यों, समग्र ई-केवाईसी, जनजातीय समुदायों को मछली पालन के लिए प्रोत्साहित करना, खनिज समिति व मादक पदार्थ नियंत्रण समिति के तहत आर्थिक दंड वसूल करना जैसे अन्य विभिन्न कार्य प्राथमिकता के साथ किये जा रहे हैं। जिले के जयसिंहनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ठेंगरहा के पेसा मित्र (मोबलाईजर) अजय सिंह परस्ते द्वारा इस ग्राम पंचायत क्षेत्र में जल समिति द्वारा मछली पालन, मादक पदार्थ समिति द्वारा लोगों को मादक पदार्थ का सेवन न करने के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही बाजार समिति के जरिये ग्राम पंचायत द्वारा बाजार कर लेने का प्रस्ताव पारित करने में भी महती भूमिका का निर्वहन किया गया। साथ ही समग्र आई-डी, ई-केवाईसी, समग्र सत्यापन, समग्र में नाम जोड़ना, समग्र परिवार विभाजन, आवास रजिस्ट्रेशन, राशन पोर्टल में पात्र परिवारों की फीडिंग, पीएम जन-मन पक्का आवास रजिस्ट्रेशन, मनरेगा सबन्धित कार्यों का मस्टर रोल जारी करने, शांति एवं विवाद निवारण समिति के अंतर्गत समन्वय कार्य, पीएम जन-मन पक्का आवास का जियो-टैग जैसे कार्य किये गये। इसी प्रकार जयसिंहनगर ब्लॉक की पेसा मित्र (मोबलाईजर) सुमुस्कान गुप्ता, सुवेदकली पटेल, सुकल्पना तिवारी,  कुलदीप सिंह व अन्य पेसा मित्रों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित हितग्राहीमूल एवं समुदायमूलक योजनाओं का संबंधितों को लाभ दिलाने के लिए स्व-प्रेरणा से सेवा कार्य किये गये। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के 20 जिलों के 88 विकासखंडों की 5 हजार 133 ग्राम पंचायतों के अधीन 11 हजार 596 ग्राम पेसा क्षेत्र में आते हैं। अलीराजपुर, झाबुआ, मंडला, बड़वानी, अनूपपुर एवं डिंडोरी पूर्ण पेसा जिलों में रूप में चिन्हित हैं। जबकि बालाघाट, बैतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, धार, खंडवा, नर्मदापुरम, खरगोन, सिवनी, शहडोल, श्योपुर, सीधी उमरिया एवं रतलाम आंशिक पेसा जिले हैं। प्रदेश में ग्राम स्तर, पंचायत स्तर, विकासखंड, जिला एवं राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिये पेसा एक्ट के क्रियान्वयन में तेजी से प्रगति आई है। पेसा मित्र इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।  

जंगल में नर्स से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार

चित्रकूट उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक निजी अस्पताल की 22 वर्षीय नर्स से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पीड़िता ने गैंगरेप का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस जांच में रेप की पुष्टि हुई, जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है। बता दें कि घटना के 12 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है, अभी हालांकि एक ही आरोपी पकड़ा गया है। जंगल में नर्स से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार मिली जानकारी के मुताबिक, चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में शंकरगढ़ के रहने वाले शुभम मिश्रा को पुलिस ने सुबह 5.30 बजे अरवारी मोड़ से गिरफ्तार किया गया। ये घटना 26 अक्टूबर को बरगढ़ थाना क्षेत्र में हुई थी। पीड़िता के पिता ने तीन-चार अज्ञात युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। घटना के 12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि इस मामले में केवल एक आरोपी शामिल है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जो कि आदतन अपराधी है।

ट्रंप 2.0 में भले ही टैरिफ का मुद्दा भारत और अमेरिका के बीच में एक कांटा बन सकता है, लेकिन बाकी मुद्दों पर समर्थन की उम्मीद

वाशिंगटन अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। अमेरिका में ट्रंप के चुने जाने के बाद पूरी दुनिया में कई मुद्दों पर अमेरिकी स्टैंड में बदलाव की उम्मीद है। ट्रंप 2.0 में भले ही टैरिफ का मुद्दा भारत और अमेरिका के बीच में एक कांटा बन सकता है लेकिन इससे इतर बाकी मुद्दों पर अमेरिका के भारत के समर्थन में आने की उम्मीद बनती दिख रही है। चीन के साथ टैरिफ के मुद्दों पर खुले तौर पर अपना पक्ष रखने वाले ट्रंप इस मामले में भारत का समर्थन कर सकते हैं। वहीं पाकिस्तान को लेकर भारत शुरुआत से ही आतंकवाद पर अमेरिका का कड़ा रुख चाहता है, ट्रंप के हालिया और पिछली सरकार के फैसलों को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि ट्रंप सरकार पाकिस्तान पर नकेल कस सकती है।भारत और अमेरिका के संबंधों के विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की सत्ता में वापसी के बाद दोनों देशों के बीच हालिया समय में जो तनातनी देखी गई है उसमें कमी आने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्रंप की सत्ता में वापसी के लिए बधाई देने में ज्यादा देर नहीं लगाई। पीएम ने एक्स पर ट्रंप को अपना दोस्त बताते हुए चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर अपनी शुभकामनाएं दीं। पीएम ने दोनों ही देशों के बीच के ऐतिहासिक और रणनीतिक साझेदारी को और गहरे तक ले जाने के लिए ट्रंप के साथ काम करने की इच्छा जताई। पीएम मोदी और ट्रंप का दोस्ताना ट्रंप के पिछले कार्यकाल के दौरान दिखाई दिया था, जब अमेरिका में हाउडी मोदी और अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप के जरिए दोनों देशों ने अपने मजबूत रिश्तों की आधारशिला रखी थी। बांग्लादेश के मुद्दे पर ट्रंप कर सकते हैं भारत का समर्थन बांग्लादेश के मुद्दे पर ट्रंप की ज्यादा रुचि उनके चुनाव प्रचार के दौरान सामने नहीं आई है। लेकिन बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की हालिया परिस्थितियों को लेकर ट्रंप के बयानों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि ट्रंप बांग्लादेश में भारत के हितों का समर्थन कर सकते हैं। क्योंकि मुहम्मद यूनुस क्लिंटन फाउंडेशन से खुले तौर पर जुड़े हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप के राष्ट्रपति पद पर बैठने के बाद दक्षिण एशिया के कई मुद्दों पर अमेरिका की तरफ से बयानबाजी भी बंद हो सकती है। बाइडन प्रशासन के दौरान अमेरिका की तरफ से दिए गए कई बयानों ने भारत के लिए असुविधा की स्थिति को उत्पन्न किया था। ऐसे में भारत के लिए ट्रंप का आना एक सुखद स्थिति हो सकता है। इससे इतर भारत पन्नू के मामले में भी ट्रंप प्रशासन के नजरिए पर भी कड़ी नजर रखेगा। रक्षा सहयोग में मिलेगा भारत को फायदा हाल के समय में भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग एक मुख्य मुद्दा रहा है। दोनों ही देश अपनी इस साझेदारी से एक दूसरे के करीब आए हैं। क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (icet) पर ऐतिहासिक पहल और जेट इंजन के निर्माण के लिए जीई-एचएएल समझौते जैसे रक्षा सौदे बिडेन प्रशासन के तहत कुछ उपलब्धियां रही हैं। बाइडन प्रशासन के दौरान क्वाड को भी गति मिली है, इन पहलों पर और तेजी आने की उम्मीद है। ट्रम्प की व्हाइट हाउस में वापसी से भारत को भी फायदा हो सकता है क्योंकि चीन पर नए टैरिफ का वादा उन्होंने पहले ही कर दिया है। चीन और ट्रंप के बीच में टसल से अमेरिकी कंपनियों के चीन से ट्रांसफर होकर भारत आने की उम्मीद भी बढ़ जाती है। पाकिस्तान के आतंकवाद के मुद्दें पर भी ट्रंप प्रशासन भारत के हितों को महत्वता दे सकता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet