LATEST NEWS

एक युद्ध नशे के विरूद्ध थीम पर विशाल रैली का आयोजन किया गया

टीकमगढ़ केन्द्रीय मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय डॉ. वीरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में आज जिला मुख्यालय टीकमगढ़ पर एक युद्ध नशे के विरूद्ध थीम पर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली के प्रारंभ में केंद्रीय मंत्री डॉ कुमार ने उपस्थित सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। तत्पश्चात नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत विभिन्न स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों, अधिकारियों एवं अन्य नागरिको को  प्रशस्ति पत्र तथा शील्ड देकर सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री डॉ कुमार ने अतिथियों के साथ नजरबाग प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली नजरबाग प्रांगण ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर मिश्रा तिराहा से जवाहर चौराहा, कटरा बाजार, लक्ष्मी टॉकीज, स्टेट बैंक, किले का मैदान होते हुये पुनः नजरबाग में समाप्त हुई। रैली के समापन पर छात्र-छात्राओं को स्वल्पाहार दिया गया। इस अवसर पर अमित नुना,  विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि  अनुराग वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला न्यायाधीश हितेन्द्र सिंह सिसौदिया, अन्य न्यायाधीशगण, कलेक्टर अवधेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक  मनोहर सिंह मंडलोई, एएसपी  सीताराम ससत्या, एसडीएम टीकमगढ़  संजय कुमार दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस पदाधिकारी, एनसीसी, खेल विभाग, महाविद्यालय सहित विभिन्न शासकीय तथा अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुये।

शानदार प्रदर्शन के बाद टेस्ट टीम में हो सकती है ध्रुव जुरेल की एंट्री

मेलबर्न. विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में भारत ए की ओर से खेलते हुए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दो महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़कर भारत की सीनियर टेस्ट टीम में संभावित स्थान के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। जुरेल की दोनों पारियों में संयम और तकनीकी समझ की झलक देखने को मिली, जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दबावों के लिए उनकी काबिलियत का पता चलता है। इस महीने के आखिर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए सीनियर भारतीय टीम तैयार है, ऐसे में जुरेल का यह प्रदर्शन उन्हें टीम इंडिया में मौका दिला सकता है। पहली पारी में 23 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज 11/4 के खराब स्कोर पर क्रीज पर उतरा। फिर, शुरुआत में धीमी और जुझारू बल्लेबाजी करते हुए जुरेल ने 186 गेंदों पर 80 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी दूसरी पारी भी उतनी ही प्रभावशाली रही, जब स्कोर 44/4 था और उन्होंने 122 गेंदों पर 68 रन बनाए। एक बार फिर टीम के शीर्ष क्रम के फ्लॉप होने के बाद, उन्होंने पारी को संभाला और नितीश कुमार रेड्डी के साथ 94 रन की ठोस साझेदारी करके टीम को 229 रन तक पहुंचने में मदद की। दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट से पहले इंडिया ए टीम में शामिल किए गए विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल दोनों पारियों में फ्लॉप रहे। भारतीय पारी की शुरुआत करने का मौका मिलने पर उन्होंने क्रमशः 4 और 10 रन बनाए। मैच की दोनों परिस्थितियां कठिन थी, एमसीजी के आसमान में बादल छाए हुए थे और पिच ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की मददगार थी। इन पारियों ने न केवल जुरेल की तकनीक और स्वभाव को दिखाया, बल्कि दबाव में उनकी परिपक्वता को भी दर्शाया। दोनों पारियों में ठोस प्रदर्शन के बाद, भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने जुरेल को एक बल्लेबाज के रूप में प्लेइंग-11 में शामिल करने की वकालत की।

वन विभाग को भदेसर में मिली सफलता, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में बकरी के लालच में पिंजरे में फंसा तेंदुआ

चित्तौड़गढ़. जिले के भदेसर उपखंड क्षेत्र में कुछ दिनों से जनता के लिए चिंता का विषय बना तेंदुआ आखिर वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। बकरी के लालच में यह तेंदुआ पिंजरे में आ गया। इसकी जानकारी मिली तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों को दूर करने के लिए भदेसर थानाधिकारी मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। तेंदुए को अब चित्तौड़गढ़ लाया जा रहा है, जिसे वन विभाग की सेमलपुरा स्थित नर्सरी में रखा जाएगा। बाद में उसे प्राकृतिक आवास पर छोड़ा जाएगा। जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय से करीब 25-30 किलोमीटर दूर स्थित भदेसर उपखंड मुख्यालय के आस-पास तेंदुए का मूवमेंट था। इसे देख कर लोगों में दहशत व्याप्त थी। क्षेत्र के लोगों की मांग और सुरक्षा को देखते पिंजरा लगाने का निर्णय किया था। इस पर उपवन संरक्षक विजय शंकर पांडे के निर्देश पर एक पिंजरा भदेसर कस्बे में थाने के पीछे कस्बे से बाहर घाटी के जंगल में लगाया गया था। यह पिंजरा मंगलवार को ही लगा दिया था। फ्लाइंग रेंजर नेपालसिंह के नेतृत्व में टीम तेंदुए पर नजर रखे हुई थी। वहीं, शुक्रवार को इसमें बकरी को बांधा गया था। शुक्रवार शाम तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग पिंजरे के पास जाने लगे। इस पर भदेसर सीआई मोतीराम सारण मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। लोगों को पिंजरे से दूर भगाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पिंजरे को वाहन में रख कर चित्तौड़गढ़ भेजने की तैयारी की जा रही है। आखिर चौथे दिन जाकर मिली सफलता तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में वन विभाग की टीम ने बकरी को बांधा था। इसकी खुशबू और शिकार के लालच में तेंदुआ पिंजरे तक खींचा चला आया। चार दिन से पिंजरा लगा हुआ था और शुक्रवार को सफलता मिल गई। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली है। वहीं वन विभाग की टीम ने बकरी को सुरक्षित निकाल कर उसके मालिक को सौंप दिया।

7 साल से फरार आरोपी को बरमान पुलिस ने धर दबोचा

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक महोदय नरसिंहपुर के निर्देशन में फरार आरोपियों की धर पकड़ के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी बरमान पुलिस द्वारा 7 साल से फरार स्थाई वारंटी आरोपी अनिल महोबिया पिता उमेश महोबिया उम्र 28 साल निवासी ग्राम बरमान को माननीय न्यायालय नरसिंहपुर द्वारा तीन प्रकरण में जारी स्थाई वारंट में दिनांक 8 तारीक की रात में गिरफ्तार किया गया है जिसे दिनांक 9 /11/ 24 को माननीय न्यायालय पेश किया गया है जो माननीय न्यायालय द्वारा तीनों प्रकरणों में जेल वारंट जारी किया गया है आरोपी को जेल दाखिल किया गया है उक्त स्थाई वारंटी को पकड़ने में तेंदूखेड़ा एसडीओपी मधुर पटेरिया सुबह तलब थाना प्रभारी बी,एल, त्यागी बरमान चौकी प्रभारी सुमित तिवारी, आरक्षक धर्मेंद्र 220, आरक्षक आकाश 480, आरक्षक अनुराग 45, आरक्षक 680 आशीष पटेल की विशेष भूमिका रही

भोपाल से रीवा और खजुराहो के लिए जल्द ही शुरू होगी फ्लाइट, यहां देखें पूरा शेड्यूल

 भोपाल  फ्लाइट में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप 15 नवंबर से फ्लाई बिग एयरलाइन कंपनी 19 सीटर विमान की शुरुआत करने होने जा रही है. फ्लाई बिग की विमान सेवा चार शहरों को जोड़ेगी. भोपाल से रीवा तक का किराया महज 999 रुपये होगा. फ्लाई बिग एयरलाइन कंपनी ने लखनऊ, खजुराहो, रीवा और चित्रकूट के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार एयरलाइन कंपनी ने सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का शेड्यूल जारी किया है. फ्लाइट की वजह से बड़े शहरों के बीच लोगों को कनेक्टिंग उड़ानें भी आसानी से मिल सकेंगी. रीवा फ्लाइट की नाइट पार्किंग व्यवस्था राजा भोज एयरपोर्ट पर होगी. पहले दिन फ्लाइट की पूरी सीट बुक हो चुकी है. उड़ान का साधारण किराया 1999 रुपये के करीब है, लेकिन 50 प्रतिशत कम फेयर का ऑफर यात्रियों को मिल रहा है. फ्लाइट का शेड्यूल सोमवार का शेड्यूल: फ्लाइट (एस9-333) हर सोमवार को लखनऊ से सुबह 8.30 बजे उड़ान भरकर सुबह 9.25 बजे चित्रकूट पहुंचेगी. चित्रकूट से सुबह 9.30 बजे उड़ान भरकर सुबह 10.35 बजे खजुराहो पहुंचेगी. खजुराहो से 11 बजे सुबह उड़ान भरकर 11.55 बजे सुबह रीवा पहुंचेगी. रीवा से दोपहर 12 बजे रवाना उड़ान भरकर दोपहर 2.25 बजे भोपाल पहुंचेगी. मंगलवार, बुधवार और गुरुवार का शेड्यूल: भोपाल से फ्लाई बिग की विमान सेवा सुबह 8 बजे उड़ान भरकर सुबह 10.15 बजे रीवा पहुंचेगी. रीवा से सुबह 10.30 बजे उड़ान भरकर सुबह 11.25 बजे खजुराहो पहुंचेगी. खजुराहो से सुबह 11.50 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12.45 बजे रीवा पहुंचेगी. इसी तरह रीवा से दोपहर 1.10 बजे उड़ान भरकर दोपहर 3.15 बजे भोपाल पहुंचेगी. शुक्रवार का शेड्यूल: भोपाल से सुबह 8 बजे उड़ान भरकर फ्लाइट 10.05 बजे सुबह रीवा पहुंचेगी. रीवा से सुबह 10.30 बजे उड़ान भरकर सुबह 11.25 बजे खजुराहो पहुंचेगी. खजुराहो से सुबह 11.50 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12.35 बजे चित्रकूट पहुंचेगी. चित्रकूट से दोपहर 1 बजे उड़ान भरकर लखनऊ में फ्लाइट दोपहर 2.05 बजे उतरेगी. बता दें कि 21 अक्टूबर को रीवा एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का उद्घाटन हुआ था. उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा से भोपाल फ्लाइट संचालन की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री की घोषणा पर अब अमल होने जा रहा है. 15 नवंबर से फ्लाई बिग की उड़ान सेवा शुरू होगी.  

थाना बमीठा पुलिस ने हाईवे किनारे से करीब सवा 3 किलो गांजा जप्त कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

छतरपुर छतरपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध मादक पदार्थ जप्त कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है, अवैध मादक पदार्थ गांजा की विधिवत विनिष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है। थाना बमीठा पुलिस को रोड पेट्रोलिंग के दौरान फोरलेन हाईवे के किनारे ग्राम घूरा में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। थाना बमीठा पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची। छतरपुर पन्ना हाईवे के किनारे ग्राम घूरा में दो व्यक्ति जो बोरी लिए खड़े थे, पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। बोरी की तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा था। अवैध मादक पदार्थ गांजा मात्रा करीब सवा 3 किलोग्राम कीमत करीब 50000 रुपए जप्त कर दोनों आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपी 1. अखिलेश उर्फ धनीराम पटेल पिता मुन्नीलाल पटेल ग्राम रिछाई थाना बमीठा 2. बबलू कुशवाहा पिता रामदीन कुशवाहा ग्राम नयागांव थाना खजुराहो के विरुद्ध  एनडीपीएस एक्ट के अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन छतरपुर में अवैध शराब का प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध है। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी खजुराहो श्री सलिल शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा उप निरीक्षक मोहर सिंह, उप निरीक्षक हरदेव सिंह , उप निरीक्षक एम एल मरावी, प्रधान आरक्षक राजेश पाठक रामकृपाल आरक्षक उदय, निकेश, भानु पटेल की भूमिका रही।

सर्दी ने दी दस्तक, राजस्थान-सिरोही के माउंट आबू में पारा गिरकर 12 डिग्री पहुंचा

जयपुर. राजस्थान में मौसम का मिजाज अब बदलना शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में दर्ज किए गए तापमान में सिरोही प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सीकर में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री, चूरू में 16.9 डिग्री, फतेहपुर में 15.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य के मुकाबले 4.1 डिग्री ज्यादा है। जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है। राजधानी जयपुर की बात करें तो बीते 24 घंटों में यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में यहां न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की कमी आ सकती है।

35 हजार का था इनाम, छत्तीसगढ़-दुर्ग पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश की मौत

दुर्ग. दुर्ग में बदमाश की पुलिस की जवाबी फायरिंग में मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि हवाई फायरिंग का फरार आरोपी अमित जोश भिलाई पहुंचा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम अमित जोश की तलाश में भिलाई के जयंती स्डेटियम के पास पहुंची थी। इसी दौरान फरार आरोपी अमित जोश अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर घूम रहा था, जिसे पकड़े के लिए पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी, जिसके बाद क्राइम ब्रांच के डीएसपी और क्राइम ब्रांच प्रभारी के द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में फरार आरोपी अमित जोश के एक गोली पैर पर लगी और दूसरी गोली सीने पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ल ने बताया कि सेक्टर 10 के ग्लोब चौक में चार माह पहले दो लोगों पर मृतक अमित जोश ने फायरिंग की थी। इसके बाद से आरोपी अमित जोश फरार चल रहा था। पुलिस फरार आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई थी, लेकिन जगह बदल-बदलकर छिपा हुआ था। इसके बाद फरार आरोपी की सूचना देने वाले पर 35 हजार के इनाम की घोषणा भी की थी। पुलिस को दो दिन पूर्व फरार आरोपी अमित जोश की भिलाई पहुंचने की सूचना मिली थी, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस पकड़ने के लिए गई, लेकिन फरार आरोपी अमित जोश अपने पास रखी पिस्टल से क्राइम ब्रांच के डीएसपी और प्रभारी पर पहले फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए फरार आरोपी पर फायरिंग में पैर और सीने में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल को सील कर जांच में जुट गई है।

थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के भंडारण में मारा छापा, 550 लीटर से अधिक शराब एवं स्कूटी जप्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

छतरपुर छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब विक्रेता, संग्रह एवं तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। प्रभात भ्रमण के दौरान थाना कोतवाली पुलिस को नारायणपुर रोड बर्फ फैक्ट्री के पास एक स्थान पर भारी मात्रा में अवैध शराब संग्रह की सूचना प्राप्त हुई। थाना कोतवाली पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित स्थान पहुँची। संदेही एक टपरे के बाहर स्कूटी में अवैध शराब रखते मिले, पुलिस टीम ने जाकर चेक किया, टपरे में तिरपाल से ढकी भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां रखी थी। पेटियों को खोलकर चेक किया गया, अंग्रेजी व्हिस्की गोवा, देसी अवैध शराब सहित कुल 63 पेटी 550 लीटर से भी अधिक शराब कीमत करीब 4 लाख 50 हज़ार मिली, वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। उक्त अवैध शराब जप्तकर एवं फुटकर फुटकर अवैध शराब विक्रय हेतु परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की गई। मौके से दो आरोपियों 1. रसूल खान पिता रफीक खान निवासी गुप्ता लॉज के पीछे छतरपुर 2. गबड़ू उर्फ हरिशंकर यादव निवासी ग्राम पठापुर थाना ओरछा रोड को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपी तथा उक्त अवैध शराब संग्रह में संलिप्त तीसरे आरोपी 3. निकेश राय के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है, आदतन अपराधी रसूल खान के विरुद्ध हत्या, बलवा, अवैध हथियार अवैध शराब जैसे आधा दर्जन एवं गबड़ू यादव के विरुद्ध पशु क्रूरता, मारपीट अवैध हथियार जैसे आधा दर्जन अपराध पूर्व से दर्ज हैं। अन्य आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुजूर उप निरीक्षक नंदकिशोर सोलंकी, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, जुगल किशोर, आरक्षक अखंड प्रताप सिंह, शिव प्रताप, नित्य प्रकाश, आशीष, रामशरण, नरेश परिहार एवं पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।

जल जीवन मिशन के ठेकेदार की मनमानी बिना परमिशन के ही खोदी प्रधानमंत्री सड़क

The arbitrariness of the Jal Jeevan Mission contractor dug the Prime Minister’s Road without permission. विदिशा ! गंजबासौदा जनपद की ग्राम पंचायत आटासेमर ग्राम पंचायत के ग्राम नान्नूखेडी से बरबटी के बीच जल जीवन मिशन के ठेकेदार के द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क खोद दीजिसके कारण ग्रामीण सड़क से निकलते समय दुर्घटना का शिकार हो रहे है । जल जीवन मिशन का कार्य जिंदल पाइप लिमिटेड के द्वारा कराया जा रहा है । इस सड़क पर ठेकेदार के द्वारा बिना परमिशन के ही प्रधानमंत्री सड़क की सर्विस सड़क खोद कर पाइपलाइन बिछाई गई है। इस संबंध में जब स्थानीय ग्रामीण प्रकाश सेन, शुभम दांगी ऋषभ दांगी के द्वारा बताया गया है कि ठेकेदार के द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य किया जा रहा है जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया है कि, यह सड़क बागरोद चौराहा से आटासेमर तक डली हुई है । जल जीवन मिशन के ठेकेदार के द्वारा सड़क खुद देने के चलते ग्रामीणों को निकालने में काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में जब प्रधानमंत्री सड़क के जीएम एस पी आर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ठेकेदार के द्वारा सड़क खोदने की कोई परमिशन नहीं ली गई है। मौके पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

खेल-खेल में दिल दहलाने वाला झगड़ा, राजस्थान-सिरोही में नाबालिग ने चाकू घोंपकर दोस्त की आंतें निकालीं

सिरोही. राजस्थान के सिरोही जिले के देलदर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खेल के दौरान हुए विवाद में एक 14 वर्षीय किशोर ने अपने 10 वर्षीय साथी पर चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना भयानक था कि बच्चे की आंतें बाहर आ गईं। गंभीर हालत में बच्चे को अहमदाबाद रेफर किया गया है। बता दें कि बरलूट थाना क्षेत्र के देलदर गांव में दो नाबालिग बच्चे खेल के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ गए। जिसके बाद एक 14 साल के नाबालिग बच्चे ने गुस्से में आकर दूसरे 10 साल के तुषाल पुत्र केराराम मेघवाल के पेट में चाकू से जोरदार वार कर दिया। जिससे मासूम बच्चे के पेट की आंत तक बाहर निकल गई। हादसे के बाद परिजन तुरंत घायल बच्चे को लहूलुहान हालत में लेकर बरलूट अस्पताल पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने उन्हें सिरोही जिला अस्पताल रेफर किया। परिजन घायल बच्चे को लेकर सिरोही अस्पताल पहुंचे तो, वहां के डॉक्टरों ने घायल बच्चों को बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन बच्चे को गुजरात के अस्पताल ले गए, जहां बच्चे का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बरलूट थाना क्षेत्र के देलदर गांव मे सुबह एक 10 साल के तुषाल पुत्र केराराम मेघवाल अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। इस दौरान खेल को लेकर किसी बात से नाराज वराड़ा निवासी चिराग पुत्र शंकरलाल मेघवाल (14) ने गुस्से में आकर चाकू लेकर पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी नाबालिग दो दिन पहले दोस्तों के साथ सुंधा माता के दर्शन करने गया था। वहां से चाकू और टॉर्च खरीदकर लाया था। नाबालिग के पिता की मौत हो चुकी है। नाबालिग 3 दिन पहले मौसी के यहां आया हुआ था।

जहरखुरानी की आशंका, छत्तीसगढ़-कोरिया वन मंडल में मिला बाघ का शव

कोरिया. कोरिया वन मंडल व गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान के सीमा स्तिथ रामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत देवसील ग्राम पंचायत के मार्ग में खनकोपर नदी के तट में एक मृत बाघ का शव मिला है। जिस जगह पर बाघ का शव मिला है, वह इलाका वन परिक्षेत्र सोनहत के कोरिया वन मंडल अंतर्गत आता है। मामले को लेकर अभी शुरुआती जानकारी ही मिली है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इलाके में मौजूद बाघ की मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्प्ष्ट होगा। वहीं, विगत तीन वर्ष पहले इसी इलाके में  ग्रामीणों ने जहर देकर एक बाघ को मार दिया था, जिससे जहरखुरानी की संभावना भी जताई जा रही है। वन सीमा से नदारद रहने वाले जिम्मेदार अधिकारी इस घटना के बाद मोबाइल बंद कर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी जानकारी उपलब्ध कराने की बात कह रहें। जबकि जून 2022 में कोरिया जिले के गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान के रामगढ़ रेंज में सलगवांखुर्द में बाघ का शव मिला था। इस घटना के बाद जिले से लेकर प्रदेश के अफसरों में हड़कंप मच गया था। वहीं, गुरुघासीदास नेशनल पार्क, छत्तीसगढ़ में स्थित है. इसका प्रमुख हिस्सा 1,440 वर्ग किलोमीटर का है। जानकारी अनुसार, कोरिया जिले के अंतर्गत स्तिथ एक मात्र राष्ट्रीय उद्यान व कोरिया वन मंडल में अधिकारियों के मुख्यालय से लगातार नदारत रहने  व मध्यप्रदेश में स्तिथ किसी राष्ट्रीय उद्यान के बाघ की मौत कहि न कही वन विभाग के अधिकारियों के निवास में न रहने व गस्ती को लेकर कई सवाल छोड़ गया, जिसका जवाब अब पदस्थ अधिकारी के पास भी नही की आखिर इस मौत का जिम्मेदार कौन हैं! जानकारी अनुसार गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान व कोरिया वन मंडल में लगभग कुछ जगह सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रभारी डिप्टी रेंजरों व रेंजरों पर हैं, जो कि जुगाड़ में रेंजर की कुर्सी पर बैठ तो गए लेकिन अपने-अपने मुख्यालय से ज्यादातर नदारत रहते हैं। अब बाघ की मौत ने इन प्रभारी रेंजरों व रेंजरों की सुरक्षा को लेकर मॉनिटरिंग पर कई सवाल छोड़ गये कि आखिर क्या मजबूरी है कि इन जुगाड़ के डिप्टी रेंजरों व रेंजरों का तबादला नहीं होने के कारण एक ही जगह पर टिके हैं, जिसे लेकर अब सवाल उठना लाजमी है। वहीं, यदि इनके लोकेशन की जांच की जाए तो ज्यादातर प्रभारी अधिकारी मुख्यालय से नदारत ही मिलेंगे।

पूछताछ में खुलेंगे कई राज, राजस्थान-जोधपुर अनीता चौधरी के हत्यारे को मुंबई से पकड़कर लाई पुलिस

जोधपुर. राजस्थान की सनसिटी जोधपुर में मौत के घाट उतारी गई ब्यूटीशियन अनीता चौधरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन शुक्रवार देर रात मुंबई से जोधपुर ले आया गया। जोधपुर पुलिस की टीम ने मुंबई पुलिस की मदद से गुलामुद्दीन को पकड़ा था। अब गुलामुद्दीन की यहां गिरफ्तारी किए जाने के बाद उससे पूछताछ होगी। दूसरी तरफ हत्याकांड को 9 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक अनीता चौधरी के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। उसका शव छह टुकड़ों में एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है। अब तक पुलिस पर आरोप लगा रहे अनीता के परिजनों पर अब पुलिस ने जांच में सहयोग नहीं करने का बड़ा आरोप लगाया है। इससे पहले पुलिस ने पूरे केस को लूट के इरादे से की गई हत्या बताते हुए मुख्य अभियुक्त गुलामुद्दीन की पत्नी आबिदा को गिरफ्तार किया था, लेकिन यह बात अनिता के परिजनों के गले नहीं उतर रही। उनका कहना है कि यह हत्या लूट के लिए नहीं बल्कि किसी और इरादे से की गई है। परिजनों का व्यवहार पैदा कर रहा है नए शक इस बीच अनीता के पति और उसकी सहेली सुनीता उर्फ सुमन सेन की बातचीत का एक ऑडियो सामने आया था। उसके तैयब अंसारी पर अनीता की हत्या का अंदेशा जताया गया था। इसके साथ ही कुछ फोटो और वीडियो को लेकर बात की गई थी। पुलिस इस मामले में लूट, बदला और ब्लैकमेल सभी एंगल से जांच कर रही है, लेकिन अनीता के परिजनों का धरना स्थल से गायब हो जाना और पुलिस के आने के बाद फिर लौट आना नए शक पैदा कर रहा है।

जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकवाद लाना चाह रही कांग्रेस, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का निशाना

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में फिर से आतंकवाद और अलगाववाद का काला दौर लाना चाहती है। जम्मू- कश्मीर विधानसभा में धारा 370 और 35A को फिर से लाने के नेशनल कांफ्रेंस के प्रस्ताव का समर्थन कर कांग्रेस ने देश को तोड़ने का कुचक्र फिर से चल दिया है। उन्होंने कहा कि कल विधानसभा में जो भी कुछ हुआ, वह पाकिस्तान और देश विरोधी लोगों को खुश करने के लिए किया गया, जम्मू-कश्मीर की जनता को गुमराह करने के लिए किया गया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज जो देश की एकता के लिए खड़े हैं, जम्मू-कश्मीर वे विकास और शांति के पक्ष में खड़े हैं, उन्हें मार्शल के जरिये बेरहमी से जम्मू-कश्मीर विधानसभा से बाहर निकाला जा रहा है। कांग्रेस-एनसी, पीडीपी – ये सब जम्मू-कश्मीर में फिर से आतंकवाद को लाना चाहते हैं। यह कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का राष्ट्रविरोधी एजेंडा है। शेख अब्दुल्ला से लेकर उमर अब्दुल्ला तक, भावनात्मक ब्लैकमेल करना नेशनल कॉन्फ्रेंस की दिनचर्या है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर धारा 370 तथा 35A के काले साए से कब का निकल चुकी है। वह विकास के रास्ते पर चल पड़ी है, लेकिन कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी ये सब कश्मीर घाटी में आई शांति से परेशान हैं। ये जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद व अलगाववाद के काले दौर को वापस लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने वादा किया था कि जम्मू-कश्मीर को विधानसभा देंगे, चुनाव करायेंगे, केवल 5 साल के अंदर मोदी सरकार ने चुनाव कराये और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल किया। हम आगे भी जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए काम करेंगे। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस फिर से धारा 370 बहाल करके की बात करके यह बताना चाहती है कि हम वाल्मीकियों, गोरखा समाज, पश्चिमी पाकिस्तान शरणार्थी, पहाड़ी और गुर्जर के खिलाफ हैं। कांग्रेस ने नेशनल कांफ्रेंस के घोषणापत्र का समर्थन कर जम्मू-कश्मीर में आरक्षण को ख़त्म करने का समर्थन किया था। वैसे भी राहुल गांधी अमेरिका जाकर आरक्षण को ख़त्म करने की बात कर चुके हैं। सीएम साय ने बताया कि धारा 370 के हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आई है। नागरिकों की मृत्यु में भी लगभग 80% की कमी आई है। विदेशी नागरिकों के पर्यटन में 300 प्रतिशत का उछाल आया है। जम्मू-कश्मीर का बजट 17 प्रतिशत बढ़ा है। पत्थरबाजी की घटना बिलकुल बंद हो गई। आतंकवादी घटनाएं दो-तीन जिलों में ही सिमट कर रह गई। जहाँ पहले 5-7 प्रतिशत मतदान होता था, वहां भी 50 प्रतिशत मतदान होने लगा। जो पहले अलगाववाद और आतंकवाद की वकालत कर रहे थे, वे भी अब हिंदुस्तान के संविधान में लोकतंत्र को मजबूती देते हुए वोट मांगते दिखाई दिए। जी-20 की बैठक जम्मू-कश्मीर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जम्मू-कश्मीर को 80 हजार करोड़ रुपये का विशेष पैकेज मिला, 56 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया। आजादी से लेकर धारा 370 के हटने तक जम्मू-कश्मीर में जितना निवेश आया, उसकी तुलना में तीन गुना निवेश पिछले 4 सालों में जम्मू-कश्मीर में हुआ। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस को इसका जवाब देना होगा। इनके इरादे ठीक नहीं है। कांग्रेस नेता फिर से 90 के दशक वाला जैसा माहौल जम्मू-कश्मीर में बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस विधायक दल के नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को कम करने और विभाजन के खिलाफ लोगों की नाराजगी का समर्थन किया था और किया है। गुलाम अहमद मीर ने एक तरह से प्रस्ताव का समर्थन किया, कांग्रेस विधानसभा में इस प्रस्ताव के समर्थन में खड़ी नजर आई। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अनुच्छेद 370 को हटाने पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे। कांग्रेस के एक और पुराने नेता सैफुद्दीन सोज ने प्रेस रिलीज करके इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में जो प्रस्ताव पास किया गया है, भले ही उसमें से चालाकी से धारा 370 और 35A का जिक्र नहीं किया गया है लेकिन उस प्रस्ताव में जो मांग की गई है, वह धारा 370 और 35A के जैसा ही है। जब विधानसभा में यह प्रस्ताव पारित हो रहा था, तो भाजपा सदस्य इसका विरोध कर रहे थे जबकि कांग्रेस के सदस्य इसका मौन समर्थन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मीडिया से आई जानकारी में पता चला है कि स्पीकर ने स्वयं ही मंगलवार (5 नवंबर) को मंत्रियों की बैठक बुलाई थी और खुद ही प्रस्ताव तैयार किया। ये सरासर असंवैधानिक है। ये प्रस्ताव लाना पहले से सदन की कार्यवाही में लिस्टेड भी नहीं था। जब विधानसभा में एलजी के अभिभाषण पर चर्चा होनी थी तो प्रस्ताव कैसे लाया गया? इस प्रस्ताव को बिना किसी बहस के पारित कर दिया गया क्योंकि स्पीकर ने शोरगुल के बीच इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया। इतने बड़े विषय पर चर्चा नहीं होने दी गई। ये कैसा लोकतंत्र है? साय ने कहा कि इस प्रस्ताव की कोई कानूनी वैधता नहीं है क्योंकि जम्मू-कश्मीर विधानसभा संसद या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर नहीं है। कोई भी विधानसभा अनुच्छेद 370 और 35A को वापस नहीं ला सकती। धारा 370 और 35A इतिहास बन चुकी है, इस इतिहास को अब कोई बदल नहीं सकता। नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर के लोगों को गुमराह कर रही है। जो लोग पहले धारा 370, 35A, स्वायत्तता और जमात-ए-इस्लामी के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाने की राजनीति करते थे, वे अब 5 अगस्त 2019 के बाद से स्थापित शांति से परेशान हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस राज्य के दर्जे पर बातचीत शुरू करके गरीब लोगों को फिर से सड़क पर लाना चाहती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अभी जब घाटी में आतंकी हमले हुए और उसमें पाकिस्तान के हाथ होने का मामला सामने आया, तब भी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान का जिक्र तक नहीं किया।

वाई-फाई से जुड़ी समस्याओं का इन आसान तरीको से करें समाधान

नई दिल्ली हम सभी ने कभी न कभी वाई-फाई से जुड़ी समस्याओं का सामना जरूर किया होगा। अक्सर ऐसा होता है कि हमारा फोन वाई-फाई से कनेक्ट नहीं हो पाता। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि समस्या हमेशा फोन में ही हो, कई बार राउटर में भी खराबी हो सकती है। इसलिए, बिना जांच-पड़ताल के समस्या का सटीक कारण जानना मुश्किल होता है। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपका Android फोन वाई-फाई से कनेक्ट नहीं हो रहा है, तो आप इस समस्या को कैसे दूर कर सकते हैं। पहला कदम: किसी अन्य डिवाइस से वाई-फाई कनेक्टिविटी चेक करें अगर आपका फ़ोन वाई-फाई से कनेक्ट नहीं हो रहा, तो पहले यह जानना ज़रूरी है कि समस्या आपके फ़ोन में है या राउटर में। इसके लिए, किसी दूसरे वाई-फाई डिवाइस, जैसे कि लैपटॉप या टैबलेट, को उसी वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट करके देखें। यदि दूसरा डिवाइस बिना किसी परेशानी के कनेक्ट हो जाता है, तो समस्या आपके फ़ोन में है। लेकिन अगर दूसरा डिवाइस भी कनेक्ट नहीं हो पाता, तो समस्या आपके राउटर में है। समाधान 1: एयरप्लेन मोड ऑन और ऑफ़ करें कई बार फ़ोन में नेटवर्क सेटिंग्स से जुड़ी मामूली गड़बड़ी के कारण भी वाई-फाई कनेक्ट नहीं हो पाता। ऐसे में, एयरप्लेन मोड को ऑन और ऑफ़ करने से यह समस्या दूर हो सकती है।अपने फ़ोन की स्क्रीन को ऊपर से नीचे की ओर स्लाइड करें और एयरप्लेन मोड के आइकॉन पर टैप करें।कुछ सेकंड रुके और फिर से एयरप्लेन मोड को ऑफ़ कर दें।अब फिर से वाई-फाई से कनेक्ट करने की कोशिश करें। समाधान 2: अपने फ़ोन को रीबूट करें अगर एयरप्लेन मोड से समस्या हल नहीं होती, तो अपने फ़ोन को रीबूट करके देखें। फ़ोन को रीबूट करने से उसकी टेम्पररी सेटिंग्स और फाइल्स रीसेट हो जाती हैं जिससे छोटी-मोटी गड़बड़ियाँ दूर हो जाती हैं। समाधान 3: राउटर को रीस्टार्ट करें जैसे आपके फ़ोन में समस्या हो सकती है, वैसे ही आपका राउटर भी सही से काम नहीं कर रहा होगा। इसलिए, राउटर को भी एक बार रीस्टार्ट करके देखें। ज़्यादातर राउटर्स को रीस्टार्ट करने के लिए उनके पीछे एक पावर बटन दिया होता है। अगर आपको पावर बटन न मिले, तो कुछ सेकंड के लिए राउटर का प्लग निकालकर फिर से लगा दें। समाधान 4: नेटवर्क सेटिंग्स को रीसेट करें कभी-कभी गलत नेटवर्क सेटिंग्स के कारण भी फ़ोन वाई-फाई से कनेक्ट नहीं हो पाता। ऐसे में, आप अपने फ़ोन की नेटवर्क सेटिंग्स को रीसेट कर सकते हैं।     अपने फ़ोन की “Settings” में जाएं।     “System” पर टैप करें और “Reset options” चुनें।”Reset Wi-Fi, mobile & Bluetooth” पर टैप करें।     सेटिंग्स रीसेट होने के बाद, फिर से अपने वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट करने की कोशिश करें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet