LATEST NEWS

सीएम साय और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे पदयात्रा, छत्तीसगढ़-जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर कल

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर में 13 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर एक खास पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस पदयात्रा का नेतृत्व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे। यह आयोजन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में हो रहा है, जिसमें आदिवासी समुदाय के योगदान और उनकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को सम्मानित किया जाएगा। इस पदयात्रा में 10,000 से अधिक मेरा युवा (MY) भारत के युवा स्वयंसेवक शामिल होंगे, जो आदिवासी संस्कृति, धरोहर और परंपराओं को बढ़ावा देंगे। पदयात्रा कोमोडो गांव से शुरू होकर रंजीत स्टेडियम तक 7 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में आदिवासी कला, संगीत, और पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन होगा, जिसमें आदिवासी समुदाय की समृद्ध संस्कृति की झलक मिलेगी। इस पदयात्रा के दौरान कई सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी, जिनमें आदिवासी नायकों की झांकियाँ, रंगोली, पारंपरिक पेंटिंग्स और लाइव कार्यशालाएं शामिल होंगी। इसके अलावा, आदिवासी भोजन का स्वाद चखने का अवसर भी मिलेगा, जो सेहत के लिए लाभकारी है। यह आयोजन आदिवासी धरोहर और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक प्रयास है, और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युवाओं को इस आयोजन में शामिल होने और आदिवासी संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया है।

आज कोर्ट में होगी पेशी, छत्तीसगढ़-रायपुर से शाहरुख खान को धमकाने वाला आरोपी फैजान गिरफ्तार

रायपुर. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी फैजान खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। सीएसपी अजय सिंह ने उसकी गिरफ्तारी की है। इस संबंध में रायपुर पुलिस को जानकारी दे दी गई है। मामले में मुंबई पुलिस आज रायपुर पहुंची। फैजान को अरेस्ट करने की ट्रांजिट रिमांड के साथ मंगलवार सुबह 11 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले आरोपी ने कहा कि वो बांदा पुलिस थाने में अपना बयान दर्ज कराने मुंबई जाएगा। वहीं आरोपी को लगातार धमकी मिल रही थी। इसकी वजह से उसने मुंबई पुलिस कमिश्नर को आवेदन देकर लिखा कि वह व्यक्तिगत रूप से नहीं ऑनलाइन माध्यम से पेश होना चाहता है।  इन धाराओं में मामला दर्ज इसके पूर्व आरोपी ने कहा था कि उसका फोन पांच दिन पहले दो नवंबर को चोरी हो गया था। इस संबंध में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 308 4, 351 3 4, के तहत शिकायत दर्ज है। मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच में पता है कि जिस मोबाइल नंबर से फोन किया गया था, वो नंबर छत्तीसगढ़ के रायपुर के फैजान नाम के शख्स का है। फैजान को मुंबई लेकर जाएगी पुलिस पुलिस की साइबर सेल की ओर से नंबर ट्रेस करने पर रायपुर का लोकेशन मिला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस फैजान को रिमांड पर लेकर मुंबई जाएगी और उससे पूछताछ करेगी। इससे पहले भी शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

मनमानी फीस वसूली और फर्जी पुस्तकों के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का दिया आदेश

जबलपुर प्रशासन द्वारा मनमानी फीस वसूली और फर्जी पुस्तकों को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की जांच में सख्त कार्रवाई न किए जाने के मामले में आधा दर्जन निजी स्कूल प्रबंधनों ने जबलपुर हाईकोर्ट का रुख किया। याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ के समक्ष शासन की ओर से स्टेटस रिपोर्ट पेश की गई। युगलपीठ ने रिपोर्ट को संतोषजनक नहीं पाया और एक नई स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ता रॉयल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लिटिल किंगडम, स्मॉल वंडर्स, नचिकेता हायर सेकेंडरी स्कूल, स्टेम फील्ड इंटरनेशनल सहित अन्य निजी स्कूल प्रबंधनों की ओर से दायर अपील में कहा गया है कि मनमानी फीस वृद्धि और फर्जी पुस्तकों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की जांच जबलपुर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। पूर्व में कई स्कूल प्रबंधनों के खिलाफ मामले दर्ज कर प्राधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। स्कूल प्रबंधन जांच में सहयोग करने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें आशंका है कि दीवाली अवकाश के दौरान प्रशासन उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकता है। युगलपीठ ने याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के दौरान आरोपी स्कूल संचालकों और स्टाफ के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई न करने के आदेश दिए थे। युगलपीठ ने याचिकाकर्ता स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया है कि वे जिला समिति की जांच में पूरा सहयोग करें और अपेक्षित दस्तावेज प्रस्तुत करें। साथ ही युगलपीठ ने जिला प्रशासन से कार्रवाई के संबंध में जवाब मांगा था। प्रशासन की रिपोर्ट को संतोषजनक न पाते हुए युगलपीठ ने उक्त आदेश जारी किए। याचिका पर अगली सुनवाई 13 नवंबर को होगी। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अंशुमान सिंह ने पैरवी की।

सिद्ध बाबा पहाड़ पर दंतैल हाथी का दस्तक, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

सिद्ध बाबा पहाड़ पर दंतैल हाथी का दस्तक, वन विभाग ने जारी की चेतावनी “एमसीबी जिले के सिद्ध बाबा पहाड़ पर दंतैल हाथी घुस आया है. चिरमिरी वन विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट रहने की चेतावनी जारी की है” मनेंद्रगढ़ चिरमिरी मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर चिरमिरी के सिद्ध बाबा पहाड़ में एक दंतैल हाथी ने पिछले दो दिनों से आतंक मचा रखा है. वन विभाग के मुताबिक, यह हाथी लगातार क्षेत्र में विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है. वन विभाग ने लोगों को जंगल में प्रवेश न करने की हिदायत दी है. साथ ही ग्रामीणों को हाथी से दूर रहने की सलाह दी जा रही है. हाथी को लेकर वन विभाग अलर्ट  चिरमिरी रेंजर सूर्यदेव सिंह ने बताया कि हाथी सिद्ध बाबा पहाड़ के आसपास मौजूद है. वन विभाग की टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है. उन्होंने कहा है कि अभी तक इस हाथी ने किसी जगह और लोगों पर हमला नहीं किया है. किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन लोगों को सावधान रहने अलर्ट जारी किया गया है. सिद्ध बाबा पहाड़ पर दिखा दंतैल हाथी हम टीम के साथ चौक पर तैनात हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते कार्रवाई की जा सके. हमारा उद्देश्य मानव हाथी संघर्ष को रोकना है. इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं- सूर्यदेव सिंह, रेंजर, चिरमिरी वन परिक्षेत्र हाथी के आमद से ग्रामीणों में भय का माहौल इस क्षेत्र में हाथी के विचरण से आसपास के गांवों के लोग दहशत में हैं. हालांकि, वन विभाग की टीम सतर्कता के साथ हर कदम पर हाथी की निगरानी कर रही है. ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को टाला जा सके. वन विभाग लोगों को सावधान रहने और हाथी के पास न जाने की अपील कर रहा है.

‘वन्य जीव और पर्यावरण भी नष्ट हो रहा, अब बचा क्या है?’, छत्तीसगढ़-बिलासपुर हाईकोर्ट की फटकार

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में वन्य जीव के संरक्षण को लेकर लगी याचिका पर आज सुनवाई हुई। जिसमें प्रदेश में हुई बाघ की मौत को भी संज्ञान में लिया गया। वन्यजीवों के मौत के मामले में मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी को अहम माना जा रहा है। दरअसल छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा की डीबी में सुनवाई हुई जिसमें कोर्ट ने वन्यजीवों की मौत और पर्यावरण की अनदेखी पर बेहद कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि वन्य जीव नष्ट हो रहे हैं, पर्यावरण भी नष्ट हो रहे हैं अब बचा क्या? मुख्य न्यायाधीश की डीबी ने कहा कि वन्य जीव नहीं बचा पाएंगे और जंगल नहीं बच पाएंगे तो कैसे चलेगा? वन्यजीव है तो जंगल हैं, छत्तीसगढ़ में कम से कम यही सब है। जिसके जवाब में महाधिवक्ता ने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कोर्ट ने बाघ की मौत को लेकर भी टिप्पणी की है। कहा यह दूसरी मौत है, टाइगर हिंदुस्तान में जल्दी मिलता नहीं, यहां है तो संरक्षण नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल 8 नवंबर 2024 को सरगुजा के कोरिया वन मंडल के पास खनखोपड़ नाला के किनारे बाघ का शव मिला, जिसे वन विभाग ने आधिकारिक तौर पर जहर खुरानी की घटना बताया है, जिसकी जांच जारी है। हाईकोर्ट ने एफिडेविट के माध्यम से कार्रवाई के बारे में पूछा। जिस पर शासन का पक्ष महाधिवक्ता ने रखा। हाईकोर्ट ने APCCF को नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से शपथपत्र का जवाब तलब किया है। कोर्ट ने पूछा है कि वन्यजीवों के संरक्षण के लिए क्या कदम उठाए गए हैं? मामले में अगली सुनवाई आगामी 21 नवंबर को निर्धारित की है।

मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे और मतदान की तैयारियों की व्यवस्था करेंगे

भोपाल प्रदेश के बुधनी और विजयपुर विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार सुबह मतदान दल रवाना हुआ। ये दल कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे और मतदान की तैयारियों की व्यवस्था करेंगे। इन दोनों सीटों पर चुनाव के लिए करीब 2800 कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दोनों ही सीटों पर कुल 5,31,616 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर नए विधायक चुनेंगे। दोनों जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर आज अपनी निगरानी में मतदान दलों को रवाना करेंगे। चुनावी शोर थमा, नेता अपने क्षेत्र लौट चलें बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए चुनावी शोर सोमवार शाम पांच बजे थमने के बाद अब प्रत्याशी और उनके समर्थक घर-घर जाकर सीधे संपर्क कर वोट मांग रहे हैं। वहीं, चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक, चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद अपने प्रत्याशी की जीत के लिए डेरा जमाए नेता अब अपने क्षेत्रों को लौट आए हैं या इन जिलों से बाहर चले गए हैं। आज सुबह से ही मतदान दलों को रवाना करने के लिए विजयपुर और बुधनी विधानसभा मुख्यालय पर अधिकारियों की टीम जुटी हुई है। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें चुनाव आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की हिदायत के साथ भेजा गया है। बुधवार को दिन भर मतदान कराने के बाद टीमों को ईवीएम वहीं जमा करनी हैं, जहां से वे रवाना हुए थे। विजयपुर विधानसभा में करीब 1,308 और बुधनी में 1,452 कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

हर की पौड़ी पर 3 मुस्लिम विधायकों को निमंत्रण पर विवाद, डीएम से बोले हिंदू नेता-मुस्लिम विधायकों को क्यों …

हरिद्वार  उत्तराखंड के हरिद्वार में सरकारी कार्यक्रम में मुस्लिम विधायकों को निमंत्रण दिए जाने के मामले पर हंगामा खड़ा हो गया। जिला प्रशासन की तरफ से उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर हर की पैड़ी घाट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां क्षेत्र के 3 मुसलमान विधायकों को आमंत्रित किए जाने के मसले पर विवाद खड़ा हो गया। दरअसल घाट का प्रबंधन करने वाली संस्था गंगा सभा की तरफ से मुस्लिम नेताओं को बुलाए जाने सख्त विरोध किया गया।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम और लाइट शो का आयोजन किया गया। प्रोटोकॉल के तहत जिला प्रशासन ने लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद, पिरान कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद, मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन को आमंत्रित किया था। हालांकि, निमंत्रित किए गए तीनों मुस्लिम विधायकों में से कोई भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ। गंगा सभा संस्था की ओर से तर्क दिया गया कि तीनों मुस्लिम विधायकों को आमंत्रित नहीं किया जाना चाहिए था। इसके पीछे तर्क दिया गया कि गैर हिंदुओं को लंबे समय से घाट पर प्रवेश की अनुमति नहीं है। अंग्रेजों ने भी इसे हरिद्वार म्युनिसिपल ऐक्ट 1935 के तहत एक नियम बना दिया था। बजरंग दल के स्टेट कोर्डिनेटर अनुज वालिया ने इस मामले में कहा, ‘हमने मुस्लिम विधायकों को बुलाने पर कड़ा ऐतराज जताया था। प्रशासन ने अपनी गलती मानी और फिर हमें यह बताया कि विधायक यहां क्रार्यक्रम नहीं आएंगे।’ गंगा सभा से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि कुछ मुद्दे उठाए गए थे, लेकिन यह पुष्टि की गई कि कोई भी विधायक नहीं आ रहा है। उन्होंने आगे इस पर कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए कहा कि सबकुछ ठीक रहा। इस बारे में बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा, ‘हमें दक्षिणपंथी संगठनों के विरोध की परवाह नहीं है। हम गंगा और हर की पैड़ी की पवित्रता को जानते हैं और उसका सम्मान करते हैं। मैं सरकारी कार्यक्रमों में नहीं जाता क्योंकि भाजपा नेता उन्हें हाईजैक कर लेते हैं और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत नहीं किया जाता।’ वहीं कांग्रेस पार्टी के दोनों मुस्लिम विधायक- काजी निजामुद्दीन और फुरकान अहमद ने कहा कि जब यह कार्यक्रम हुआ तो वे लोग उत्तराखंड में नहीं थे। दोनों विधायकों ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का प्रचार करने का हवाला दिया।

शाहरुख को धमकी देने वाला गिरफ्तार,धमकी में कहा था- 50 लाख दो वरना जान से मार दूंगा, कोर्ट में होगी पेशी

मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आने के बाद इंडस्ट्री और फैन्स शॉक रह गए थे. पुलिस ने इस मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी थी और रायपुर के एक व्यक्ति फैजान खान से इस मामले में पूछताछ की जा रही थी. अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है. पुलिस ने कथित रूप से मंगलवार सुबह फैजान खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में होगी फैजान खान की पेशी जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह मुंबई पुलिस ने फैजान खान को रायपुर, छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में सुबह तड़के मुंबई पुलिस, फैजान को अरेस्ट करने की ट्रांजिट रिमांड के साथ रायपुर पहुंची. फैजान को मंगलवार सुबह 11 बजे ही कोर्ट में पेश किया जाएगा. फैजान ने कहा था कि वो 14 नवंबर को, बांद्रा पुलिस में अपना बयान दर्ज कराने मुंबई आएगा. हालांकि, उसके परिचितों ने बताया कि उसे पिछले दो दिनों से कई धमकियां मिल रही थीं इसलिए उसने मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखा था कि सुरक्षा कारणों से वह फिजिकली नहीं बल्कि ऑडियो-वीडियो माध्यम से उनके सामने पेश होना चाहता है. फैजान खान की गिरफ्तारी CSP अजय सिंह ने की है और इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस को दे दी गई है. फैजान खान से की जा रही थी पूछताछ शाहरुख को धमकी मिलने के बाद मामले में जांच कर रही मुंबई पुलिस को कॉल ट्रेस करने पर पता चला था कि ये कॉल रायपुर से किया गया है. जिस नंबर से कॉल किया गया था वो फैजान खान नाम के एक व्यक्ति का निकला जिससे रायपुर में पुलिस ने पूछताछ की. फैजान ने कहा था कि उसका फोन 5 दिन पहले, 2 नवंबर को ही चोरी हो चुका है. शाहरुख को मिली थी जान से मारने की धमकी 5 नवंबर को, दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर बांद्रा पुलिस को शाहरुख खान के नाम एक धमकी भरा कॉल आया था. फोन करने वाले ने कहा, ‘शाहरुख खान मन्नत बैंड स्टेंड वाला है ना… अगर उसने मुझे 50 लाख रुपये नहीं दिए, तो उसे मार डालूंगा.’ जब पुलिस ने कॉल करने वाले से उसकी पहचान पूछी तो जवाब मिला, ‘ये मैटर नहीं करता कि मेरा नाम क्या है… अगर लिखना ही है तो मेरा नाम हिन्दुस्तानी लिखो.’

उज्जैन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का रेड कार्पेट स्वागत, राज्यपाल और सीएम ने किया अभिनंदन

Red carpet welcome of Vice President Jagdeep Dhankhar in Ujjain, Governor and CM congratulated उज्जैन। भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज मध्य प्रदेश की धर्म नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए हैलीपेड पर रेड कार्पेट बिछाया गया। उज्जैन आगमन पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान कौशल विकास व रोजगार एवं प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और पर्यटन एवं धार्मिक न्यास राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी मौजूद रहे। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इसके बाद कालिदास संस्कृत अकादमी में आयोजित ’66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह की अध्यक्षता करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव भी मौजूद थे। बता दें कि समारोह का शुभारंभ शाम 4 बजे से हो गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 7 बजे से प्रस्तुत किए जायेंगे। बुधवार 13 नवम्बर को सुबह 10 बजे महाकवि कालिदास के साहित्य में पंच महाभूत विमर्श पर आधारित राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का प्रथम सत्र, दोपहर 2 बजे विक्रम विश्वविद्यालय के अंतर्गत राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी और शाम 5 बजे पंडित सूर्यनारायण व्यास व्याख्यान माला का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 7 बजे शास्त्रधर्मी शैली पर आधारित तथा पारम्परिक शैली सेअनुप्रेरित नृत्य नाटिका का प्रस्तुतिकरण होगा। इसके पहले सोमवार को मंगल कलश यात्रा निकाली गई और कालिदास अकादमी में नान्दी-भक्ति संगीत का कार्यक्रम हुआ।

Vijaypur by-election: मतदान से पहले आदिवासी बस्ती में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 घायल, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

विजयपुर मध्य प्रदेश के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव से एक दिन पहले फायरिंग हो गई। बाइक से आए 9 बदमाशों ने आदिवासियों को धमकाते हुए फायरिंग कर दी। गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने एक आरोपी को बंदूक के साथ पकड़ लिया। घटना ढोढर थाना क्षेत्र के धनाचया गांव में सोमवार रात 10 बजे हुई है। कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर अराजकता गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। गाली-गलौज से रोकने पर ताबड़तोड़ फायरिंग वारदात में प्रकाश और हरविलास नाम के दो आदिवासी युवक घायल हो गए हैं। पुलिस को उन्होंने बताया कि रात में कुछ लोग बंदूकें लेकर बाइक से आए थे। बस्ती में पहुंचते ही गाली–गलौज करने लगे। मना करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस को सूचना दी तो एसडीओपी राजीव गुप्ता जवानों के साथ गांव पहुंचे। आचार संहिता के बीच फायरिंग, पुलिस पर सवाल विजयपुर में 13 नवंबर को वोटिंग है। इस समय चुनावी आचार संहिता लागू है। लिहाजा, निर्वाचन क्षेत्र में सभी लाइसेंसी बंदूकें पुलिस ने जब्त करा ली है। आसपास की सीमाएं भी सील कर दी गई हैं। इन सबके बावजूद सरेआम गोलीबारी होना पुलिस की निगरानी पर सवाल उठाता है। पटवारी बोले-कलेक्टर-एसपी को हटाए आयोग     प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घटना से जुड़ा एक वीडियो शेयर कर कलेक्टर-एसपी को हटाए जाने की मांग की है। कहा, विजयपुर में आज प्रचार समाप्त हुआ और मतदाताओं पर अत्याचार शुरू हो गया। भाजपा उपचुनाव को भी लाल स्याही से रंग रही है।     जीतू पटवारी ने कहा, एक ओर आचार संहिता लागू है, और दूसरी और भाजपा प्रत्याशी के हथियारबंद गुंडे आदिवासी भाइयों पर गोली चला रहे हैं। विजयपुर कलेक्टर और भाजपा में सांठ-गांठ की बात मैं लगातार कह रहा हूं, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया गया। अब इसके परिणाम सामने दिख रहे हैं। आरोपियों की हो तत्काल गिरफ्तारी श्योपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल सिंह चौहान ने कहा, भाजपा नेता अराजकता फैलाकर गुंडागर्दी की राजनीति करते हैं। गरीब आदिवासियों पर फायरिंग उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाती है। पुलिस-प्रशासन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करें, नहीं तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। सूचना पर एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। अन्य आरोपियों की तलाश में टीमों को रवाना किया। श्योपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल सिंह चौहान का कहना है कि भाजपा के लोग अराजकता फैलाकर गुंडागर्दी की राजनीति करना चाहते हैं। गरीब आदिवासियों पर इस तरह फायरिंग ओछी मानसिकता को दर्शाती है। प्रशासन और पुलिस आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करें, नहीं तो कांग्रेस आदिवासियों के साथ लड़ाई लड़ेगी। विजयपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले प्रशासन और पुलिस ने जिलेभर के सभी शस्त्र लाइसेंस थानों में जमा कर लिए हैं। इसके बावजूद आरोपी बंदूक लेकर गांव में पहुंचे। कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब लाइसेंस जमा हो गए थे तो फिर हथियार कहां से आए? विजयपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भले ही बीजेपी विकास और कांग्रेस गद्दार के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है, मगर जातिगत समीकरण चुनाव पर हावी है। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के समर्थन में आदिवासी और कुशवाह समाज के लोग लामबंद दिखाई दे रहे हैं। श्योपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल सिंह चौहान का कहना है कि भाजपा के लोग अराजकता फैलाकर गुंडागर्दी की राजनीति करना चाहते हैं। गरीब आदिवासियों पर इस तरह फायरिंग करना उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। प्रशासन और पुलिस को आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए, नहीं तो कांग्रेस आदिवासियों के साथ मिलकर लड़ाई लड़ेगी। विजयपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले प्रशासन और पुलिस ने जिलेभर के सभी शस्त्र लाइसेंस थानों में जमा करवा लिए थे। इसके बावजूद आरोपी बंदूक लेकर गांव में कैसे पहुंचे? कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब लाइसेंस जमा हो गए थे तो हथियार कहां से आए? विजयपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा विकास के मुद्दे पर और कांग्रेस गद्दारी के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है, लेकिन जातिगत समीकरण चुनाव में हावी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के समर्थन में आदिवासी और कुशवाह समाज के लोग लामबंद होते नजर आ रहे हैं। कमलनाथ ने भाजपा पर बोला हमला इधर, घटना को लेकर मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा- श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वोटिंग से पहले आदिवासियों पर फायरिंग की घटना अत्यंत चिंताजनक है। इस घटना में आदिवासी समुदाय के कई लोग घायल हो गए। घटना से स्पष्ट होता है कि विधानसभा उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी क्षेत्र का माहौल खराब करना चाहती है और मतदाताओं को डराना चाहती है। वोटिंग से ठीक पहले इस तरह की वारदात कानून व्यवस्था और चुनाव के इंतजाम पर भी बेहद गंभीर सवाल खड़े करती है। घटना से स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी खरीद फरोख्त की राजनीति से बाज नहीं आ रही। वह विधायक तो खरीद सकती है, लेकिन जनता को नहीं खरीद सकती, इसलिए मतदाताओं के ऊपर गोलियां चलाई जा रही हैं। निर्वाचन आयोग से अपील करता हूं कि घटना को अत्यंत गंभीरता से ले और विजयपुर विधानसभा में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराएं।  

CM नायडू पर बयान देकर फंसे राम गोपाल वर्मा, फिल्ममेकर के खिलाफ केस हुआ दर्ज

हैदराबाद ‘सत्या’, ‘रंगीला’ और ‘कंपनी’ जैसी यादगार फिल्में बना चुके फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा आजकल अपनी फिल्मों के लिए कम और विवादों के लिए चर्चा में ज्यादा रहते हैं. अब राम गोपाल एक बार विवादों में आ गए हैं. आंध्र प्रदेश पुलिस ने उनपर, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक कंटेंट सर्कुलेट करने के लिए केस दर्ज किया है. राम गोपाल वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे नारा लोकेश समेत टीडीपी नेताओं और जनसेना पार्टी के चीफ, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की मॉर्फ्ड फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं. आंध्र प्रदेश में रामगोपाल वर्मा के खिलाफ केस  टीडीपी लीडर रामलिंगम ने प्रकाशम जिले के मद्दिपडु पुलिस स्टेशन में राम गोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. उनका आरोप है कि फिल्ममेकर ने सीएम नायडू, उनके बेटे लोकेश और बहू ब्राह्मिनी समेत परिवार को टारगेट करते हुए अपमानजनक कंटेंट सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया. अपनी शिकायत में रामलिंगम ने आरोप लगाया कि वर्मा की सोशल मीडिया पोस्ट्स मुख्यमंत्री, उनके डिप्टी और परिवार को समाज में नीचा दिखाती हैं. रविवार रात को वर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से अपमानजनक कंटेंट पोस्ट अपलोड करने की शिकायत दर्ज की गई. प्रकाशम के पुलिस एसपी ए.आर. दामोदर के अनुसार ये केस आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया, ‘हमने मौजूदा मुख्यमंत्री, उनके परिवार के सदस्यों और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ ऑफेंसिव तरीके से तस्वीरें मॉर्फ करने के लिए, मद्दिपडु पुलिस स्टेशन में राम गोपाल वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है.’ नायडू पर विवादित फिल्म भी बना चुके हैं रामगोपाल वर्मा राम गोपाल वर्मा, YSR कांग्रेस पार्टी से करीबी रखने के लिए जाने जाते हैं और वो लंबे समय से चंद्रबाबू नायडू की खुलकर आलोचना करते रहे हैं. उनकी फिल्म ‘Lakshmi’s NTR’ (लक्ष्मी के एनटीआर), टीडीपी के फाउंडर और पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामा राव के जीवन पर आधारित थी. इस फिल्म का फोकस लक्ष्मी पार्वती से एनटीआर के रोमांस और शादी की कहानी पर था. फिल्म में एनटीआर के राजनीतिक पतन में चंद्रबाबू की भूमिका को आलोचना की नजर से दिखाया गया था. कहानी में 1995 की उन घटनाओं को हाईलाइट किया गया था जब एनटीआर के दामाद चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी के अंदर गुटबंदी करके, एनटीआर को ही पार्टी से बाहर निकलवा दिया था और खुद मुख्यमंत्री बन गए थे.  

देहरादून में भीषण सड़क दुर्घटना में छह छात्रों की मौत, एक घायल

देहरादून उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक इनोवा कार ट्रक से टकरा गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में जान गंवाने वालों में तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं. इसके अलावा एक लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है. ये एक्सीडेंट इतना भीषण था कि हादसे का शिकार बनी इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए. जानकारी के मुताबिक, ये हादसा सोमवार देर रात करीब दो बजे देहरादून के ओएनजीसी चौराहे के पास हुआ. यहां कार में एक साथ सात लड़के और लड़कियां घूमने निकले थे, जिनमें से तीन लड़के और तीन लड़कियों की मौत हो गई. जबकि एक युवक की हालत गंभीर है, उसे नजदीकी सेनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कार में सवार सभी लोगों की उम्र 25 साल से कम है. 5 मृतक देहरादून और एक चंबा से इस हादसे में जिन लड़कियों की मौत हुई उनमें गुनीत D/O तेज प्रकाश सिंह (19), नव्या गोयल D/O पल्लव गोयल (23) और कामाक्षी D/O तुषार सिंघल (20) शामिल है. ये तीनों ही लड़कियां देहरादून शहर के अलग-अलग इलाकों की रहने वाली थीं. इसके अलावा जिन लड़कों की मौत हुई उनकी पहचान कुणाल कुकरेजा S/O जसवीर कुकरेजा (23), अतुल अग्रवाल S/O सुनील अग्रवाल (24) और ऋषभ जैन S/O तरुण जैन (24) के रूप में हुई है. इनमें कुणाल कुकरेजा हिमाचल के चंबा के रहने वाले थे, जबकि बचे हुए लोग देहरादून के ही निवासी थे. घायल युवक देहरादून का रहने वाला इसके अलावा जो एक युवक घायल हुआ है, उसकी पहचान सिद्धेश अग्रवाल S/O विपिन कुमार अग्रवाल (25) के रूप में हुई है. वो देहरादून के आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड का ही रहने वाला है. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  

पुलिस कमिश्नर की फर्जी FB आईडी से ठगी : बैंक खातों में मिला 92 लाख का लेनदेन

Police Commissioner cheated with fake FB ID: Transaction worth Rs 92 lakh found in bank accounts भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल पुलिस कमिश्नर की फर्जी फेसबुक आईडी से ठगी मामले में अपडेट सामने आया हैं। दो बैंक खातों में 92 लाख रुपये का लेनदेन मिला है। यह दोनों खाते किराये पर लिए गए थे। पकड़े गए आरोपियों से 10 खाते मिले है। आरोपियों ने पूछताछ में 100 से ज्यादा ठगी की वारदात कबूली है। लड़की की आवाज़ में बातचीत, फिर रिकॉर्डिंग और ब्लैकमेल कर भी ठगी की गई। मध्य प्रदेश समेत उत्तर प्रदेश, असम, ओडिशा और दिल्ली तक से अकाउंट में पैसे आने के सबूत मिले है। दरअसल, भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों के साथ ठगी करने वाले दो शातिर बदमाशों को भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने राजस्थान से गिरफ्तार किया था। दोनों ही आरोपी बड़े पदों पर पदस्थ अधिकारियों के फोटो और नाम से फर्जी फेसबुक ID बनाते थे। इसके बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट में जुड़े लोगों से फर्जी आईडी से दोस्ती कर लेते थे। क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए आरोपी के नाम शकील पिता आशु उर्फ़ आश मोहम्मद (24) निवासी नगला बंजरिका सदन का बांस थाना बगड़ तिराहा। वहीं दूसरे का नाम सुनील कुमार पिता सूरज कुमार (26) निवासी नगला बंजरिका सदन का बांस थाना बगड़ तिराहा है। दोनों ठग इतने शातिर थे कि अधिकारियों को ट्रांसफर होने का बताकर सस्ते दामों में फर्नीचर बेचने का झांसा देते थे। इसके बाद बिल बनवाने और ट्रांसपोर्ट से भेजने के नाम पर लोगों से पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे। भोपाल क्राइम ब्रांच को आरोपियों से लगभग 100 लोगों से धोखाधड़ी करने के सबूत मिले थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

‘उम्मीदवार की जाति, धर्म और नस्ल देखकर वोट…’, मतदाताओं से क्या बोले नितिन गडकरी?

‘Vote considering the caste, religion and race of the candidate…’, what did Nitin Gadkari say to the voters? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस ही थी जिसने अपने स्वार्थ के लिए संविधान को तोड़ा-मरोड़ा और अब वह इसका दोष भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर मढ़ रही है. नितिन गडकरी ने काटोल में बीजेपी प्रत्याशी चरणसिंह ठाकुर के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए सोमवार (10 नवंबर, 2024) को कहा कि भाजपा न तो डॉ. बी आर आंबेडकर का संविधान बदलेगी और न ही किसी को ऐसा करने देगी. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी. नितिन गडकरी ने कहा, ‘हम न तो बाबासाहेब आंबेडकर का संविधान बदलेंगे और न ही हमें किसी को ऐसा करने देंगे. संविधान की मूल संरचना को बदला नहीं जा सकता है.’ उन्होंने अपनी बात के समर्थन में ऐतिहासिक केशवानंद भारती मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी हवाला दिया. नितिन गडकरी ने कहा, ‘संविधान की मुख्य विशेषताएं जैसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, लोकतंत्र, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता के साथ-साथ मौलिक अधिकारों को कोई भी नहीं बदल सकता है. आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी ने संविधान को तोड़-मरोड़ा. देश के इतिहास में कांग्रेस ही थी जिसने संविधान को तोड़ने-मरोड़ने का पाप किया और अब वे हम पर दोष मढ़ रहे हैं.’ छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि महाराज ने लोगों को भगवान राम के राम राज्य के समान शिवशाही दी, जिसके बारे में महात्मा गांधी हमेशा कहते थे कि देश में इसे स्थापित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘अगर आप राम राज्य स्थापित करना चाहते हैं तो यह नेताओं के हाथ में नहीं बल्कि जनता के हाथ में है. जाति, नस्ल, धर्म और भाषा के आधार पर मतदान न करें. कोई व्यक्ति अपनी जाति से नहीं बल्कि अपने गुणों से बड़ा होता है. छूआछूत और जातिवाद खत्म होना चाहिए.’ नितिन गडकरी ने कहा कि जो नेता अपनी योग्यता के आधार पर नहीं जीत सकते, वे चुनावी लाभ के लिए जाति का इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने कहा, ‘आप भोजन और स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छे व्यक्ति के पास उसकी जाति देखे बगैर जाते हैं. जब तक आप ईमानदार, गैर-भ्रष्ट नेताओं और दल को नहीं चुनते, तब तक आपका भविष्य नहीं बदलेगा.’ उन्होंने कहा कि महायुति सरकार लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लेकर आई है. नितिन गडकरी ने पूछा कि क्या इनमें से कोई भी ऐसी योजना है जिसमें मुस्लिम और दलित आवेदन नहीं कर सकते?

ग्वालियर में बुनयादी ढांचे को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और प्रयास : ऊर्जा मंत्री

 ग्वालियर उपनगर ग्वालियर में बुनयादी ढांचे को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और प्रयास है। हर क्षेत्र में समृद्धि और विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता जारी है। हमारा प्रयास है कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। यह बात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर में विभिन्न वार्डों में  4 करोड 14 लाख रूपये से अधिक के विकास कार्यों के भूमि पूजन के अवसर पर कही। ऊर्जा मंत्री तोमर ने सोमवार को वार्ड क्रमांक-5 में हड्डी मिल में खेल मैदान का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का भूमि पूजन कर क्षेत्र के नव निर्माण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। खेल और सामुदायिक गतिविधियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने से हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा और अवसर मिलेंगे। हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक के लिए समृद्ध और समर्थ माहौल तैयार करें। आप सभी का सहयोग ही हमारी प्रेरणा है और इसी के बल पर हम विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाते रहेंगे। मंत्री तोमर ने सोमवार को ग्वालियर के वार्ड क्रमांक-1 किशन बाग में नई सीवर लाइन एवं एबी रोड कटी घाटी पर स्थित टिल्लू बाबा की पहाड़ी पर सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। क्षेत्र के विकास और स्वच्छता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए यह परियोजना स्थानीय निवासियों की सुविधा और स्वस्थ वातावरण के लिए एक अहम कदम है। आप सभी के सहयोग से इस विकास यात्रा को निरंतर गति मिल रही है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।    

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet