LATEST NEWS

चेहरे के बाल हटाने के लिए वैक्सिंग क्यों नुकसानदायक है

मुंहासें, दाग-धब्बे और झुर्रियां जैसी कई चीजें आपके चेहरे की सुंदरता को कम कर देती हैं। जिन्हें दूर करने के लिए आप कई तरीके अपनाते हैं। इन सभी चीजों की तरह चेहरे पर मौजूद अनचाहे बाल भी आपकी चेहरे की सुंदरता को कम कर देती हैं। चेहरे से बाल हटाने के लिए महिलाएं कई तरीके अपनाती हैं। इनमें से कुछ घरेलू उपाय होते हैं। मगर कुछ महिलाएं चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग भी करवाती हैं। हाथ, पैर और अंडरआर्म्स से बालों को हटाने के लिए आपने वैक्सिंग के बारे में तो सुना ही होगा। अब चेहरे से बाल हटाने के लिए भी वैक्सिंग कराई जाती है। चेहरे पर वैक्सिंग करने के होने वाले नुकसानों के बारे में बताते हैं। चेहरे पर वैक्सिंग कराने के नुकसान- रैशेज : चेहरे पर वैक्सिंग करने से कुछ समय के लिए रैशेज और जलन होना सामान्य होता है। हालांकि यह रैशेज साइड इफेक्ट होते हैं। यह रैशेज एक दिन तक रहते हैं। अगर यह रैशेज ज्यादा समय तक रहते हैं तो उस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना बंद कर दें। सन सेंसिटिविटी : अगर आपको सन बर्न हुआ है तो उस दौरान चेहरे पर वैक्स नहीं करनी चाहिए। उस दौरान आपको अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना चाहिए। साथ ही अगप आपने अगर चेहरे पर वैक्स कराई है तो धूप में निकलने से बचना चाहिए। चेहरे पर वैक्सिंग के दौरान बालों के साथ त्वचा की ऊपरी परत एपिडर्मिस भी हट जाती है। जिसकी वजह से आपकी त्वचा सूरज की रोशनी में ज्यादा संवेदनशील हो जाती है। इनग्नोन हेयर : शेविंग के साथ वैक्सिंग की वजह से भी इनग्रोन हेयर की समस्या हो जाती है। वैक्सिंग के दौरान इनग्रोन हेयर से बचने के लिए बालों के विपरीत तरफ स्ट्रिप खीचें। कई बार बालों की जड़ें मजबूत होने की वजह से यह वैक्सिंग की मदद से पूरी तरह निकल नहीं पाते हैं जिससे इनग्रोन हेयर रह जाते हैं। दर्द : वैक्सिंग की वजह से दर्द बहुत होता है। ऐसा तब होता है जब बहुत जल्दी वैक्स स्ट्रिप को हटा दिया जाता है। इस दौरान संवेदनशील त्वचा पर सबसे ज्यादा दर्द होता है। इंफेक्शन : कुछ लोगों को वैक्सिंग की वजह से इंफेक्शन हो जाता है। कई बार वैक्सिंग के दौरान त्वचा से खून आने लगता है या त्वचा खराब हो जाती है। अगर किसी जगह पर पहले से कट है तो वहां वैक्स लगाने से इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है।  

नीमराणा होटल में फायरिंग सहित आधा दर्जन हैं मामले, राजस्थान-अलवर की 20 हजार की इनामी लेडी डॉन गिरफ्तार

अलवर. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर नीमराणा के मोहलड़िया गांव के समीप होटल हाईवे किंग पर 8 सितंबर को 5 करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में कौशल चौधरी गैंग की लेडी डॉन और कौशल की पत्नी मनीषा और उसके भाई मनीष को गिरफ्तार किया गया है। मनीषा को क्राइम ब्रांच मानेसर की टीम ने पकड़ा है। वहीं मनीष गुरुग्राम की भौंडसी जेल में बंद था, उसे नीमराणा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। मनीषा पर गुरुग्राम के एक होटल मालिक से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का भी आरोप है। मनीषा कौशल गैंग को ऑपरेट कर रही थी और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गैंग ऑपरेट करने में विदेश में बैठा उसका भाई गैंगस्टर सौरभ गाडौली उसकी मदद कर रहा था। गौरतलब है कि नीमराना की होटल पर फायरिंग करने वाली कौशल चौधरी गैंग ने 32 राउंड फायर कर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। मामले में पुलिस ने सचिन उर्फ प्रवीण उर्फ धोलिया, योगेश उर्फ मोनू, विजय कुमार उर्फ काले, धर्मेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश, दीपक यादव, सूबेसिंह यादव, गौरव सिंह पुत्र सत्यप्रकाश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो शार्प शूटर पंजाब के जालंधर निवासी पुनीत शर्मा उर्फ पुनीत जालंधर, नरेंद्र कुमार उर्फ शर्मा उर्फ लल्ली अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इन दोनों शूटरों पर पंजाब के अंतरराष्ट्रीय सर्कल स्टाइल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया की हत्या सहित तीन बड़े हत्याकांडों को अंजाम देने का आरोप है। इनकी तलाश में पंजाब पुलिस और वहां की एजेंसियां पिछले करीब तीन साल से लगी हुई हैं। मनीषा को 2019 में खांडसा मंडी में रंगदारी के मामले में भी पकड़ा गया था। जमानत मिलने पर जेल से बाहर आने के बाद फिर से सक्रिय हो गई थी 15 सितंबर को भिवाड़ी के समीप स्थित हरियाणा के एक होटल मालिक से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी, जिसके बाद बिलासपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। होटल के नंबर पर कॉल कर फिरौती मांगने वाले ने खुद को कौशल चौधरी और अमित डागर गिरोह का बदमाश बताया था। फिरौती नहीं देने पर फायरिंग की धमकी दी थी। कहा था कि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। सोमवार को मानेसर क्राइम ब्रांच इंचार्ज एसआई ललित कुमार की टीम ने आरोपी मनीषा निवासी नाहरपुर रूपा, गुड़गांव को देवीलाल कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। मनीषा के खिलाफ करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। वह इससे पहले भोंडसी जेल, गुरुग्राम और होशियारपुर (पंजाब) जेल में भी रह चुकी है। आरोपी मनीषा कौशल के गैंग को ऑपरेट कर रही थी। वारदात में उसकी संलिप्तता जानने के लिए पुलिस ने उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

BRTS के विशेष कॉरिडोर में चल रहीं आईबसों में टिकट घोटाला, डेढ़ करोड़ रुपये हजम कर लिए गए कर्मचारी

 इंदौर  अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) भी रोडवेज की राह पर चलती दिख रही है। बीआरटीएस के विशेष कॉरिडोर में चल रहीं आईबसों में टिकट घोटाला सामने आया है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये हजम कर लिए गए। घोटाले के लिए बदनाम नगर निगम के तैनात कर्मचारी यहां भी केंद्र में हैं। मामला सामने आने के बाद दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। कुछ की जगह बदल कर इधर-उधर किया गया है। आशंका है कि घोटाले का आकार काफी बड़ा हो सकता है। अधिकारी अभी जांच जारी रहने की बात कह रहे हैं। ये कर रहे थे घोटाला आईबस के टिकट काउंटर पर तैनात कर्मचारियों से लेकर कंपनी में निगरानी के लिए तैनात सुपरवाइजर और अन्य अधिकारी टीम बनाकर घोटाले को अंजाम दे रहे थे। आईबस में जितने टिकट काटे जाते और जो कुल रुपया जमा होता, रिकॉर्ड में उसे कम दिखाया जाता था। इसके लिए आईबस के टिकटिंग सिस्टम को भी बदल दिया गया। करीब डेढ़ साल से यह फर्जीवाड़ा जारी था। गोपनीय शिकायत मिली इस बीच किसी ने गोपनीय शिकायत कर दी। नगर निगम के अपरआयुक्त और सिटी बस कंपनी के प्रभारी अधिकारी ने अपने स्तर पर जांच की। धांधली में शामिल एक कर्मचारी ने पूछताछ में कबूल भी कर लिया। इसके बाद खामोशी से नगर निगम ने दो कर्मचारियों की बर्खास्तगी का आदेश निकाल दिया। सिस्टम में शामिल कुछ लोगों की जगह बदल दी गई। न तो एफआइआर की गई न ही जांच का दायरा बढ़ाया गया। ऐसे किया घोटाला घोटाले को अंजाम देने के लिए आइबस स्टेशन पर टिकट खिड़की से घोटाले की शुरुआत हुई। ऑनलाइन सिस्टम को बंद कर हाथ में पकड़ी जाने वाली इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन (ईटीएम) से टिकट काटे जाते थे। संबंधित कर्मचारी मशीन का डाटा दर्ज करवाने शाम को एआईसीटीएसएल के दफ्तर जाते थे। वहां सुपरवाइजर और कंप्यूटर ऑपरेटर भी इनसे मिला होता था। ये लोग मिलकर टिकट की संख्या और रुपये को कम कर सिस्टम में दर्ज करते थे। इसके बाद उस मशीन का डाटा डिलीट कर दिया जाता था। दो कर्मियों को किया बर्खास्त घोटाले की प्रारंभिक पुष्टि होने के बाद कंपनी के सीईओ और नगर निगम अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह ने अपने स्तर पर जांच को अंजाम दिया। इसके बाद सुपरवाइजर (ईटीएम) सुखदेव ग्रेवाल को बर्खास्त कर दिया गया है। एक अन्य आउटसोर्स कर्मचारी धर्मेंद्र राजावत को भी हटा दिया गया है। इन लोगों पर निगरानी की जिम्मेदारी वाले तीन अन्य अधिकारियों चेतन कर्निक, जगजीतसिंह और अमित पाल की जगह बदली गई है। बताया जा रहा है कि घोटाले की जानकारी पूर्व के कुछ अधिकारियों को भी थी। अब यह भी जांच की जा रही है।

भगवान बिरसा मुंडा ’’माटी के वीर पदयात्रा’’ आज जशपुर के पुरना नगर मैदान से हुई शुरू

रायपुर भगवान बिरसा मुंडा ’’माटी के वीर पदयात्रा’’ आज जशपुर के पुरना नगर मैदान से हुई शुरू। पदयात्रा में केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 हज़ार से  अधिक माय भारत युवा स्वयंसेवकों के साथ पदयात्रा कर रहे हैं।           माटी के वीर पदयात्रा में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव,  वित्त, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग, कृषि विकास एवं कृषि कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिक विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम, खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री श्री टंक राम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, विधायक रामकुमार टोप्पो, विधायक सुशांत शुक्ला, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव शामिल हैं। पदयात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समापन रणजीता स्टेडियम में होगा।   भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी और भगवान बिरसा मुंडा की वेशभूषा धारण किए युवा पदयात्रा की शोभा बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री गोपाल वोरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने श्री वोरा के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पत्रकार श्री गोपाल वोरा का आज सवेरे रायपुर में निधन हो गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गोपाल वोरा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दैनिक नवभारत, देशबंधु और लोकमत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों में कुशलतापूर्वक अपने पत्रकारीय दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने अपनी सक्रिय पत्रकारिता से लंबे समय तक रायपुर और प्रदेशवासियों को देश-दुनिया की खबरों से रू-ब-रू कराया। उनके निधन से रायपुर ने पत्रकारिता जगत का एक प्रमुख चेहरा खो दिया है।  वे राजू और मनीष वोरा के पिता थे।

रेलवे प्लेटफॉर्म पर गूंजी किलकारी : रेल्वे स्टेशन में प्रसव, GRP और RPF की भूमिका सराहनीय

गौरेला  पेंड्रारोड रेल्वे स्टेशन में कराया गया महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया।रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 03 में हुआ महिला का प्रसव हुआ।जी आर पी और आर पी एफ पेंड्रारोड के स्टाफ की मदद से और स्टेशन में उपस्थित अन्य महिलाओं के सहयोग से  सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसूता और प्रसूत  दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं। प्रसव के उपरांत गौरेला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया ।महिला कल्पना लकड़ा लैलूंगा जिला जशपुर के रहनी वाली हैजो अपने एक रिश्तेदार के साथ उत्कल एक्सप्रेस बिलासपुर से दिल्ली की यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान महिला को पेंड्रारोड स्टेशन पहुँचने के पहले ही अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने लगी और स्टेशन पर ही दर्द के कारण उतर गई।इसकी सूचना मिलने पर GRP और RPF के स्टाफ के साथ अन्य महिलाओं के साथ रेलवे प्लेटफॉर्म पर ही गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। ठंड में और खुले आसमान के नीचे सुरक्षित प्रसव होने के बाद ,नन्हें मासूम की किलकारी से स्टेशन मौजूद लोगों में चेहरे में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। प्रसव के पश्चात उपस्थित जनों के सहयोग से दोनों को गौरेला के शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

पश्चिम मध्य रेल्वे से गुजरने वाली रेलगाड़ियाँ निरस्त, सूची की जारी

भोपाल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत करकेली स्टेशन में प्री एनआई व एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाड़ियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी। इस कार्य के दौरान पश्चिम मध्य रेल्वे से प्रारम्भ/ टर्मिनेट होने वाली एवं गुजरने वाली रद्द रेलगाड़ियाँ का विवरण इस प्रकार है। पश्चिम मध्य रेल्वे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली प्रारंभिक तिथियों से निरस्त रेलगाड़ियाँ 1) दिनांक 16 से 19 नवम्बर 2024 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 2) दिनांक 17 से 20 नवम्बर 2024 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 3) दिनांक 15 से 19 नवम्बर 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 4) दिनांक 16 से 20 नवम्बर 2024 तक रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 5) दिनांक 18 नवम्बर 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 6) दिनांक 19 नवम्बर 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 7) दिनांक 16 से 19 नवम्बर 2024 तक कटनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी पैसेंजर रद्द रहेगी। 8) दिनांक 17 से 20 नवम्बर 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी पैसेंजर रद्द रहेगी। पश्चिम मध्य रेल्वे से गुजरने वाली निरस्त रेलगाड़ियाँ 9) दिनांक 17 नवम्बर 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18203 दुर्ग-कानपूर सेन्ट्रल एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 10) दिनांक 18 नवम्बर 2024 को कानपूर सेन्ट्रल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18204 कानपूर सेन्ट्रल-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 11) दिनांक 14 नवम्बर 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18205 दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 12) दिनांक 16 नवम्बर 2024 को नवतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18206 नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी। रेल्वे की यात्रियों से अपील यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन आईपीएल सत्र में सीएसके की ओर से खेल सकते हैं: माइकल वॉन

लंदन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन साल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से खेल सकते हैं। इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले एंडरसन ने अपने करियर में पहली बार आईपीएल मेगा नीलामी के लिए पंजीकरण कराया है। जिसके बारे में कहा है कि वह अपना खेल का ज्ञान बढ़ाने के लिए आईपीएल खेलना चाहते हैं। वॉन ने कहा कि सीएसके अधिकतकर अनुभवी खिलाड़ियों को खरीदती है। ऐसे में वह एंडरसन की स्विंग क्षमता को देखते हुए उन्हें खरीद सकती है। ये तेज गेंदबाज शुरुआती ओवरों में नई गेंद से प्रभावशाली साबित हो सकता है।  वॉन ने कहा, आपने जेम्स एंडरसन की बात की, मुझे हैरानी नहीं होगा अगर एंडरसन सीएसके में शामिल हो जाएं। इसका कारण ये है कि सीएसके ऐसी टीम हैं जो ऐसे खिलाड़ी को पसंद करती हैं जो पहले कुछ ओवरों में स्विंग करा सकें। उनके पास पहले भी शार्दुल ठाकुर जैसे स्विंग गेंदबाज रहे हैं, इसलिए अगर एंडरसन सीएसके में आते हैं तो ये उनके लिए बेहतर होगा। आईपीएल नीलामी के लिए पंजीकरण करने के समय ही एंडरसन ने कहा कि वह संन्यास के बाद भी क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं। एंडरसन ने ये भी कहा था कि उन्हें अभी भी लगता है कि उनके पास खेल को देने के लिए बहुत कुछ है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मैं फिर से क्रिकेट खेलना चाहता हूं। मुझे चुना जाता है या नहीं, यह अलग बात है, लेकिन मेरे अंदर निश्चित रूप से यह भावना है कि मेरे पास किसी न किसी रूप में और भी बहुत कुछ देने को है। गौरतलब है कि एंडरसन के टी20 क्रिकेट में अनुभव सीमित लेकिन उल्लेखनीय है। उन्होंने 44 टी20 मैचों में 32.14 की औसत और 8.47 की इकॉनमी से 41 विकेट लिए हैं। उन्होंने 19 टी20आई भी खेले हैं जिसमें 7.84 की औसत से 18 विकेट लिए हैं।  

ऐसे बनाएं ब्रांड इमेज…

मैं कौन हूं। यह आत्ममंथन का मूल सवाल है। मूल रूप से यह पहचान से जुड़ा हुआ सवाल है। दूसरे शब्दों में इस सवाल के जरिए यह मंथन किया जाता है कि मैं क्या करता हूं और मेरे होने का मतलब क्या है। मैं खुद को एक चिकित्सक या एक बेहतरीन चिकित्सक के रूप में देख सकता हूं। मैं खुद को एक सरकारी अधिकारी के रूप में या एक भ्रष्ट या निकम्मे बाबू के रूप में या एक कर्मचारी या एक भरोसेमंद कर्मचारी के रूप में खुद को देख सकता हूं। इन सबके बीच स्पष्ट अंतर है। इसलिए मैं कौन हूं यह सवाल हमें परिभाषित करना है। यह सवाल एक व्यक्ति, संगठन, संस्थान और कंपनी के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है। इसलिए एक कंपनी या कारोबार के लिए यह जानना जरूरी है कि वह कौन है, उसके होने का अर्थ क्या है, उसे किस प्रकार परिभाषित किया जा सकता है और इसलिए उसे दूसरों से अलग कैसे किया जा सकता है। यही है यूनीक सेलिंग प्रोपोजिशन (यूएसपी) या ब्रांडिंग। यदि कंपनी अपनी यूएसपी को स्पष्ट तरीके से परिभाषित नहीं करे, तो उसकी दूसरों से अलग कोई पहचान नहीं बनेगी। एक बार ब्रांड का निर्माण करने के बाद कंपनी को लगातार ग्राहकों को संतुष्ट करते हुए उसकी रक्षा करनी होती है। ब्रांड का निर्माण करने में लंबा समय लगता है, लेकिन उसे नष्ट करने में मिनट भी नहीं लगता। ब्रांड निर्माण में प्रभावी संवाद बहुत महत्वपूर्ण है। इस तथ्य को नजरंदाज नहीं करना चाहिए कि धारणा कितनी मजबूत होती है। लेकिन यह धारणा झूठ पर आधारित नहीं हो सकती है। अगर यह झूठ पर आधारित है, तो इसे जल्द से जल्द सही किया जाना चाहिए, वरना इसका प्रभाव गहरी जड़े जमा लेता है। इसका परिणाम यह होता है कि ब्रांड नष्ट हो जाता है। संवाद का काम आपके उत्पाद की सही बातों को बताना होता है। लेकिन यदि आपके द्वारा रची जा रही बातें झूठी लगेंगी, तो यह ग्राहकों को धोखा देने के समान होगा। प्रभावी संवाद स्थापित करने के नौ सिद्धांत हैं। 1. सिर्फ सच्चाई ही बिकती है: ग्राहकों से कभी झूठे वादे मत कीजिए। यदि उत्पाद खराब है, तो कितनी भी अच्छी तरह पैकेजिंग करने से यह बेहतर नहीं हो जाएगा। संवाद से भरोसे का निर्माण होना चाहिए। 2. खराब साबित हो चुके सामान को अच्छा मत बताते रहिए: यदि ग्राहक किसी उत्पाद को खराब बताकर अस्वीकार कर देता है, तो उसे दुकान से हटा दीजिए। यदि आप इससे जबरदस्ती बेचते रहेंगे, तो आपकी साख घट जाएगी। 3. अपने उत्पाद पर भरोसा रखिए: आपको अपने उत्पाद पर भरोसा होगा, तभी आप उसे लक्षित ग्राहकों को बेच पाएंगे। यदि आप किसी कार कंपनी के लिए काम करते हैं, तो आपको दूसरी कंपनियों की कारें नहीं इस्तेमाल करनी चाहिए, वरना ग्राहकों को आपकी कार पर भरोसा नहीं होगा। 4. ग्राहकों को समझिए: एक ही सामान सभी ग्राहकों को नहीं बेचा जा सकता। आपको अपने ग्राहकों को समझना होगा, ताकि आप अलग-अलग ग्राहकों के लिए अलग-अलग बिक्री योजना बना सकें। 5. पुराने ग्राहकों को सहेजिए: बाजार में ग्राहक तभी बढ़ते हैं, जब आप पुराने ग्राहकों को सहेजते हुए नए ग्राहकों का निर्माण करते हैं। नए दोस्त बनाने का मतलब यह नहीं है कि आप पुराने दोस्त भूल जाएं। 6. बाजार पर नजर टिकाए रखिए: बाजार में प्रभाव बनाए रखने के लिए आपको इसे समझना होगा। जमाना जब लैपटॉप, आईपैड और मोबाइल का है, तब आप टाइपराइटर का निर्माण करेंगे, तब लोग आपको पिछड़ा हुआ समझेंगे। और यदि आप फिर भी टाइपराइटर बेच रहे हैं, तो आपको प्रभावकारी तरीके से बताना होगा कि आप टाइपराइटर क्यों बेच रहे हैं। 7. अपने संवाद को स्पष्ट तरीके से रखिए: ग्राहकों को यह स्पष्ट तरीके से समझ में आना चाहिए कि एक उत्पाद क्या कर सकता है और क्या नहीं कर सकता है। उत्पाद एक रहस्य पर आधारित उपन्यास की तरह नहीं होता। उत्पाद में वे बातें मिलनी चाहिए, जिसके लिए ग्राहकों ने कीमत का भुगतान किया है। 8. अपने प्रतियोगी को कम नहीं समझें: उत्पादों के बीच प्रतियोगिता होती है और स्वस्थ्य प्रतियोगिता से बाजार चलता है। लेकिन जब प्रतियोगिता आक्रामक और ओछेपन पर उतर आती है, तो बाजार से ग्राहक हटने लगते हैं। 9. सदा जागरूक रहिए: बेहतर बिक्री योजना और बेहतर उत्पाद के बारे में हमेशा प्रयास करते रहना चाहिए। वे खुद-ब-खुद बेहतर बने हुए नहीं रहते। बाजार का विश्लेषण और उपभोक्ताओं के व्यवहार के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए और जरूरत होने पर उपयुक्त कदम उठाने चाहिए। संवाद का प्रभावी रूप से किया जाना बहुत जरूरी है। इससे ब्रांड बनता है और उसकी रक्षा करनी होती है। लेकिन ऐसा करने के लिए यह जानना जरूरी है कि हम बेच क्या रहे हैं। दूसरे शब्दों में यह जानना जरूरी है कि हम कौन हैं और किन बातों के पक्ष में खड़े हैं।  

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए टी20 मैचों से बाहर

सेंट जॉन्स (एंटीगुआ) वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन T20 मैचों से बाहर कर दिया गया है। उन्हें पहले मैच के दौरान बाएं टखने में चोट लग गई थी। पहले मैच में यह चोट लगने के कारण रसेल दूसरा मैच नहीं खेल सके, जिसमें वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिससे वह सीरीज में 0-2 से पीछे हो गई। रसेल की जगह शमार स्प्रिंगर को टीम में शामिल किया गया है, जो श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में दो टी20 मैच खेल चुके हैं। इसके साथ ही अल्जारी जोसेफ अपने दो मैचों के बैन के बाद टीम में वापस आ रहे हैं। वह अंतिम महत्वपूर्ण चरण के लिए सेंट लूसिया में टीम से जुड़ेंगे और शमार जोसेफ की जगह लेंगे। अल्जारी को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में बिना अनुमति के मैदान छोड़ने पर वेस्टइंडीज क्रिकेट ने दो मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया था, जिससे वेस्टइंडीज की टीम में एक खिलाड़ी कम हो गया था। सीरीज के बाकी मैच सेंट लूसिया में होंगे, जिसमें तीसरा मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। वेस्टइंडीज को सीरीज में बने रहने के लिए गुरुवार को होने वाले तीसरे टी20 मैच में जीत हासिल करनी होगी। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की टीम इस समय कैरेबियाई दौरे पर है जहां उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल ली है। इस सीरीज के मेजबान वेस्टइंडीज ने 2-1 से जीता था। अब दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के तीसरे मैच की तरह चौथा और पांचवां मैच भी सेंट लुसिया में होगा। चौथा और पांचवां टी20 मुकाबला क्रमशः 16 और 17 नवंबर को होगा। वेस्टइंडीज टी20 टीम: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, टेरेंस हाइंड्स, शाई होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुइस, गुडाकेश मोटी, निकोलस पूरन, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शमार स्प्रिंगर।  

प्राणघातक हो सकती है कैल्शियम की कमी

कैल्शियम को सदा से ही मजबूत हड्डियों और दांतों के लिए आवश्यक माना जाता रहा है किन्तु नए शोधों के अनुसार इसके अतिरिक्त भी कैल्शियम हमारे शरीर के लिए कई बीमारियों को दूर रखने में सहायता करता है। हड्डियां हमारे शरीर के लिए कैल्शियम के स्टोर का कार्य करती हैं जहां से आवश्यकतानुसार शरीर कैल्शियम लेता रहता है। हमारे भोजन से हड्डियों को कैल्शियम मिलने और हड्डियों से शरीर को कैल्शियम मिलने की प्रक्रिया हेतु विटामिन डी की उपस्थिति अनिवार्य है। विशेषज्ञों के अनुसार हर वयस्क को न्यूनतम 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की दैनिक आपूर्ति होनी आवश्यक है। यदि भोजन से इतना कैल्शियम नहीं मिल पाता तो हमारे शरीर को पैराथायराइड हार्मोन विटामिन डी के सहयोग से हड्डियों से रक्त का कैल्शियम स्थानांतरित कर देता है। यदि व्यक्ति के भोजन में लगातार कैल्शियम या विटामिन डी की कमी चलती रहे तो उसकी हड्डियां कमजोर हो जाएंगी। नवीन शोधों के अनुसार कैल्शियम की कमी का निम्र रोगों पर भी प्रभाव पड़ता है। उच्च रक्तचाप मनुष्य के रक्तचाप पर कई चीजों का प्रभाव पड़ता है। शरीर का वजन, शारीरिक गतिविधि, नमक व पारिवारिक पृष्ठभूमि का रक्तचाप पर प्रायः प्रभाव पड़ता है किन्तु अब शोधों से पता चला है कि शरीर में कैल्शियम की कमी से आयु के साथ रक्तचाप में भी प्रभाव पड़ता है। 1997 में अमरीका में पाया गया है कि कम वसा वाले दूध, फल और सब्जियों के नियमित प्रयोग से (जिसमें लगभग 1200 मिलीग्राम कैल्शियम हो) रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है। यह नहीं कि कैल्शियम के साथ नमक अधिक लिया जाए किन्तु अधिक नमक और कम कैल्शियम खाने वाले व्यक्ति में उच्च रक्तचाप की संभावना बढ़ जाती है। डा. डेविड मैकरोन के अनुसार कम नमक वाले भोजन के स्थान पर दूध से बने पदार्थ उच्च रक्तचाप को काबू करने में अधिक प्रभावशाली हैं। उनके अनुसार अधिकतर बच्चे कैल्शियम की सही मात्रा नहीं लेते क्योंकि वे दूध, फल और सब्जी का सही मात्रा में सेवन नहीं करते। कैंसर: हमारे शरीर में बहुत से सैल बनते रहते हैं और समाप्त होते रहते हैं। पेट के अंदर ऐसे सैल प्रायः 3 से 10 दिन में बदल जाते हैं पर कभी-कभी ये सैल तीव्र गति से बढने लगते हैं, जिससे पेट के कैंसर की संभावना हो सकती है। अमरीकन मैडीकल एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित एक लेख के अनुसार जिन लोगों में पेट के कैंसर की संभावना थी, उन्हें 1500 मिलीग्राम कैल्शियम प्रतिदिन दिए जाने पर सैलों में बढ़ौतरी ठीक हो गई। मासिक धर्म: प्रायः महिलाओं को मासिक धर्म प्रारंभ होने से पूर्व कई तकलीफें होती हैं। सूसन थाई जैकब के अनुसार इसके लिए भी कैल्शियम की कमी ही उत्तरदायी है। उन्होंने 466 महिलाओं को 1200 मिलीग्राम कैल्शियम प्रतिदिन दिया और पाया कि अधिकतर महिलाओं की तकलीफें 48 प्रतिशत कम हो गईं। उनको होने वाली दर्द में भी कमी हुई। यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने आहार को इस प्रकार संयोजित करें कि हमें लगभग 1200 मिलीग्राम कैल्शियम प्रतिदिन मिलता रहे। 240 मिलीलीटर गाय के दूध में 288 मिलीग्राम कैल्शियम होता है जबकि 200 ग्राम दही में 268 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। 100 ग्राम सूखे नारियल में 400 मिलीग्राम कैल्शियम होता है जबकि 100 ग्राम खजूर में 120 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसके अतिरिक्त गूड़, पनीर, सोयाबीन, फूलगोभी और मछलियों में भी कैल्शियम पाया जाता है।  

रामगढ़ में अधिक तो दौसा में सबसे कम, राजस्थान में दोपहर तक 39.35 प्रतिशत मतदान

झुंझनू/दौसा. राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024 के तहत मतदान जारी है। सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक 24.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024 के तहत मतदान जारी है। सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक 39.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अब तक सर्वाधिक 45.4 फीसदी मतदान रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत – 0- रामगढ़: 45.4 0- खींवसर: 42.74 0- चौरासी:  40.95 0- सलूम्बर: 40.03 0- देवली उनियारा: 37.78 0- झुंझनू: 35.71 0- दौसा: 32.17 दौसा उपचुनाव 2024 दौसा विधानसभा उपचुनाव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय व्यास मोहल्ला में मतदान संख्या 92, 93 पर नव विवाहिता ने विदाई से पहले मतदान किया। नवविवाहिता खुशी बंसीवाल ने कहा, मतदान जरूरी है। रामगढ़ (अलवर) के नोगवां में स्थित राजकीय वरिष्ठोपाध्याय संस्कृत विद्यालय में नवविवाहित जोड़ा भी वोट डालने पहुंचा। इस जोड़े की कल देवउठनी ग्यारस पर ही शादी हुई थी और आज यह जोड़ा वोट देने अपने बूथ पर पहुंच गया। वोट लड़की ने डाला, जबकि नवविवाहित पति इसके साथ पोलिंग स्टेशन तक गया। इन दोनों ने पोशाक भी शादी वाली ही पहन रखी थी। इनको वोट देते हुए देखने के लिए बूथ के बाहर परिवार वाले भी खड़े हुए थे। झुंझुनूं में मतदान जारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी कर रहे निरीक्षण झुंझुनूं में मतदान शुरू होने के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी रामावतार मीणा और एसपी शरद चौधरी मुस्तैद नजर आ रहे हैं। दोनों अधिकारी मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण निरीक्षण कर रहे हैं, जिसमें शहीद पीरू सिंह स्कूल स्थित मतदान केंद्र, जिला परिषद स्थित मतदान केंद्र, पीरू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र, महर्षि दयानंद बालिका महाविद्यालय स्थित पिंक बूथ, शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व जेके मोदी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित संवेदनशील मतदान केंद्र का निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारियों व कार्मिकों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। झुंझुनूं शहर के जिला परिषद स्थित मतदान केंद्र पर पहली बार मतदान करने वाले युवा को सम्मानित किया गया। महर्षि दयानंद बालिका महाविद्यालय स्थित पिंक बूथ का भी जायजा लिया गया। यह बूथ पूर्णतया महिला कार्मिकों द्वारा प्रबंधित है। जिला निर्वाचन अधिकारी रामावतार मीणा ने बताया कि 263 मतदान केन्द्रों पर दो लाख 74 हजार 698 मतदाता कर सकेंगे। मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। अभी तक मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। एसपी शरद चौधरी ने बताया कि साढ़े सोलह सो पुलिस जवान लगे हुए। संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा बल भी लगाए गए हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान करवाया जा रहा है। नरेश मीणा ने SDM को मारा थप्पड़ टोंक के देवली उनियारा विधानसभा उपचुनाव में समरावता में मतदान बहिष्कार का मामला सामने आया। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा और उनके समर्थकों ने मतदान केंद्र में घुसने का प्रयास किया, जिससे पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के साथ झड़प हुई। एएसपी बृजेंद्र सिंह भाटी सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। यह घटना मतदान प्रक्रिया में खलल डालने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है। राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024 के तहत मतदान जारी है। सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक 24.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अब तक सर्वाधिक 28.97 फीसदी मतदान रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत     रामगढ़: 28.97     खींवसर: 26.67     चौरासी:  26.42     सलूम्बर: 25.26     झुंझनू: 23.12     देवली उनियारा: 22.69     दौसा: 20.43 मतदान के प्रति उत्साह सभी सात निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में महिला और दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंच रहे हैं। मतदान के बाद लोग सेल्फी भी ले रहे हैं। राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा सुगम मतदान के लिए दिव्यांगों और बुजुर्गों सहित सभी मतदाताओं के लिए व्यवस्था की गई है। वोट मित्रों द्वारा दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की मतदान में सहायता की जा रही है। मतदान प्रोत्साहन के लिए प्रमाण-पत्र मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए बूथों पर कई गतिविधियां की जा रही हैं। दौसा विधानसभा क्षेत्र में सुबह-सुबह मतदान करने वाले मतदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। रामगढ़ से बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों ने वोटिंग कर किए जीत के दावे रामगढ़ उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सुखवंत सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन जुबेर खान ने अपने- अपने बूथों पर जाकर वोट डाले। सुखवंत सिंह अपने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ वोट देने पहुंचे। जबकि आर्यन अकेले ही कार्यकर्ताओं के साथ अपना वोट देने गए। इस मौके पर सुखवंत सिंह कदम कॉलोनी स्थित बूथ संख्या-241 पर अपने परिवार के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे। उन्होंने अपने परिवार के साथ मतदान किया। उनके साथ उनकी छोटी बेटी पत्नी और बेटा मौजूद रहे। आमजन से अपील किए कि अधिक से अधिक पहले मतदान करें, फिर जलपान करें। उन्होंने कहा कि बीजेपी सबका साथ, सबका विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ रही है और उनकी यही प्रथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत की है और उनकी मेहनत चुनाव में अवश्य रंग लाएगी। बीजेपी इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में अवश्य जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ज्यादा से ज्यादा पोलिंग करवाना चाहती है, ताकि उनको पूरा फायदा मिल सके। उधर दूसरी ओर आर्यन जुबेर खान ने रामगढ़ में अपना वोट डाला। वे मतदान केंद्र पर पहुंचकर लाइन में लगे और बाद में बूथ के अंदर जाकर अपना वोट भी डाला। वोट डालने के बाद आर्यन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह उनके लिए अत्यंत दुख का विषय है कि उन्हें यहां से चुनाव लड़ना पड़ रहा है। इससे पहले उनके पिता यहां से चुनाव लड़ते थे और वे केवल चुनाव में काम करते थे। उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार ही शुरू से कांग्रेस से जुड़ा रहा है और इसीलिए वे कांग्रेस से ही चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने उनके परिवार को बहुत कुछ दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, पहले मतदान करें, फिर जलपान करें! आगामी राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में आप सभी सम्मानित मतदाताओं से मेरी अपील है कि अपने क्षेत्र के समग्र … Read more

साइबर ठगी जालसाज ने लगाया मंत्री कृष्णा गौर के बेटे को लाखों का चूना

भोपाल मध्य प्रदेश में साइबर ठगी का हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है. जालसाज ने मोहन यादव सरकार में मंत्री कृष्णा गौर के बेटे को बेटे निशाना बनाया है. लेबर सप्लाई का ठेका दिलाने के नाम पर आकाश गौर से 3.19 लाख का चूना लगा दिया गया. पूर्व मंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर के पोते आकाश गौर की शिकायत पर साइबर क्राइम ब्रांच ने 9 नवंबर को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि जालसाज ने महिन्द्रा कंपनी में लेबर सप्लाई, ट्रांसपोर्ट का ठेका दिलाने का झांसा देकर रकम हड़पी है. वारदात को अंजाम देने के लिए जालसाज ने डीएसपी साइबर क्राइम की मिलती जुलती ई-मेल आईडी का बैंक अकाउंट खुलवाने में उपयोग किया गया. आकाश ने बताया कि 20 मार्च 2024 को प्राइवेट कंपनी महिन्द्रा में लेबर सप्लाई के टेंडर दिलाने का फोन कॉल आया. कॉलर ने पूछा कि आप लेबर सप्लाई का काम करते हैं. मंत्री के बेटे से लाखों की धोखाधड़ी आकाश ने बताया कि ठेकेदारी करते हैं. कॉलर ने कहा कि आपको काम का टेंडर मिल जाएगा. आपको क्यूआर कोड पर एक एंट्री करनी होगी और काम अलॉट हो जाएगा. जालसाज ने आकाश के व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजकर निर्धारित शुल्क जमा करने को कहा. जालसाज ने जानें कैसे लगाया चूना झांसे में आए आकाश ने जालसाज के कहे अनुसार अलग अलग बैंक खातों से रकम ट्रांसफर कर दिये. ठगी का अहसास होने के बाद आकाश ने टोल फ्री नंबर 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई थी. साइबर क्राइम ब्रांच की टीम धोखाड़ी के हाई प्रोफाइल मामले की जांच कर रही है. बता दें कि साइबर जालसाज ठगी के नये नये तरीके निकाल रहे हैं. मध्य प्रदेश में साइबर अपराधियों के निशाने पर आम आदमी के साथ अब वीआईपी भी हैं. वर्तमान में डिजिटल अरेस्ट कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा है.

महाराष्ट्र की विदर्भ पट्टी पर भाजपा कर रही ज्यादा मेहनत, इंदौर के ढाई सौ नेता चुनाव में निभा रहे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

इंदौर   महाराष्ट्र चुनाव में इंदौर के ढाई सौ भाजपा नेता अलग-अलग जिम्मेदारी निभा रहे है। दो दिन पहले सभी नेता नागपुर पहुंचे। नागपुर जिले के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने उन पदाधिकारियों की बैठक ली और उन्हें काम सौंपे गए। जिले की 12 सीटों पर इंदौर नेता तैनात किए गए है। वे जनसंपर्क के अलावा जातिगत समीकरणों के हिसाब से भी वोटरों से मिल रहे है। इंदौर से मराठीभाषी नेत्रियां भी गई है जो मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की जानकारी महाराष्ट्र की महिला वोटरों को दे रही है। महाराष्ट्र की विदर्भ पट्टी पर भाजपा ज्यादा मेहनत कर रही है,क्योकि लोकसभा चुनाव में विदर्भ में ही भाजपा को तागड़ा नुकसान हुआ था। विदर्भ के नागपुर जिले की 12 सीटों पर इंदौर के ढाई सौ नेता चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे है।   इन 12 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होना है। इंदौर के नेता चुनावी शोर थमने तक 18 नवंबर तक महाराष्ट्र में डेरा डाले रहेंगे। इंदौरी नेता कटोल, सावनेर, हिंगना, उमरेड, नागपुर वेस्ट, नागपुर साउथ, नागपुर ईस्ट, नागपुर सेंट्रल, नागपुर नार्थ,कामठी, रामटेक विधानसभा में मेहनत कर रहे है। नागपुर साउथ सीट से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस भी चुनाव लड़ रहे है।  नागपुर जिले की कुछ सीटें मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से सटी हुई है। यहां के वोटरों को साधने की जिम्मेदारी इंदौर नेता निभा रहे है। भाजयुमो अध्यक्ष सौगात मिश्रा के अलावा हाल ही में अखिल भारतीय महिला मराठीभाषी महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी स्वाती काशिद, पूर्व पार्षद सूरज केरो, हरिनारायण यादव, वीरेंद्र व्यास सहित कई नेता महाराष्ट्र में डेरा डाले हुए है। मराठीभाषी नेता भी इनमें शामिल है, जो जातिगत समीकरणों का भी आंकलन कर रहे है और वोटरों की नब्ज टटोल कर चुनावी माहौल की रिपोर्ट रणनीति में जुटे नेतागणों को दे रहे है।

कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योग, स्नान और दीपदान का है विशेष महत्व

 कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि का अत्यधिक महत्व है। प्रत्येक महीने की पूर्णिमा का अपना विशेष स्थान होता है, किंतु कार्तिक पूर्णिमा का महत्व अद्वितीय है। इस दिन देव दीपावली उत्सव मनता है। इस दिन स्नान और दान करने से जीवन में समृद्धि और खुशहाली का संचार होता है। साथ ही, यह दिन सुख और शांति का भी प्रतीक है। कब है कार्तिक पूर्णिमा     पं. अजय जोशी के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 15 नवंबर सुबह 6.20 बजे प्रारंभ होगी और समापन मध्यरात्रि 2.59 बजे होगा।     पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान और दीपदान का अत्यधिक महत्व होता है। संध्या के समय दीपदान करना चाहिए।     इस दिन उचित समय पर नदी में स्नान करने से व्यक्ति पापों से मुक्त हो जाता है। जरूरतमंदों को दान देने की परंपरा भी है। कार्तिक पूर्णिमा पर बनने वाले शुभ योग पं. जोशी ने बताया कि इस वर्ष पूर्णिमा पर चंद्रमा और मंगल का राशि परिवर्तन एक विशेष योग का निर्माण करेगा, जिसमें दोनों ग्रह एक-दूसरे की राशि में स्थित रहेंगे। इस दिन रात के समय गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। इसके अतिरिक्त, बुधादित्य राजयोग भी इस दिन बनेगा। विशेष रूप से 30 वर्षों के बाद कार्तिक पूर्णिमा पर विशेष राजयोग का निर्माण हो रहा है, क्योंकि अगले 30 वर्षों तक शनि कुंभ राशि में गोचर नहीं करेंगे। इस प्रकार, कार्तिक पूर्णिमा पर किए गए उपाय और दान पुण्य के कार्यों का फल 100 गुना अधिक प्राप्त होगा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet