LATEST NEWS

भगवान बिरसा मुंडा हम सबके लिए जल, जंगल, जमीन का अधिकार सुरक्षित रखने के लिए संघर्ष किया- मुख्यमंत्री मोहन यादव

 शहडोल आदिवासियों के अस्तित्व, जल , जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले महान आदिवासी योद्धा भगवान बिरसा मुंडा की आज 150वीं जयंती देश मना रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विशेष दिन 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस नाम दिया है जिसका आयोजन उनकी मंशा के अनुसार पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है, आज इसे लेकर मध्य प्रदेश में भी कई कार्यक्रम आयोजित किये गए, पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के दो आदिवासी संग्रहालयों का वर्चुअली लोकार्पण भी किया। भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए, सीएम ने कहा ये हमारा सौभाग्य है कि भगवान बिरसा मुंडा ने 1857के स्वतंत्रता संग्राम से  से पहले ही अंग्रेजों के षड्यंत्रों को समझ लिया था और हम सबके लिए जल, जंगल, जमीन का अधिकार सुरक्षित रखने के लिए  संघर्ष किया, उन्होंने संघर्ष के लिए आदिवासियों को खड़ा किया इतना ही नहीं उन्होंने इसाई मिशनरीज के धर्मान्तरण के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी, ऐसे महापुरुष के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जनजातीय गौरव दिवस के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए कही ये बड़ी बात   मुख्यमंत्री ने कहा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष को देशवासी जानते तो थे लेकिन मानते नहीं थे 15 नवम्बर को  आदिवासियों के गौरव को सच्चे अर्थों में बनाने का काम किसी ने किया है तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है उनके कारण ही आज देश की जनता बिरसा मुंडा के संघर्ष उनकी तपस्या और देश के लिए दिए योगदान को जान पाया है। राज्यपाल ने सिकल सेल को लेकर दिया सामाजिक सन्देश कार्यक्रम में शामिल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सिकल सेल पर विशेष जोर दिया, उन्होंने कहा कि अब तक 82 लाख लोगों की जाँच सरकार ने कराई है और जो रह गए है उनकी भी जल्दी ही जाँच कराई जाएगी, उन्होंने एक सामाजिक सन्देश देते हुए कहा कि यदि आप शादी कर रहे हैं दो लड़का लड़की दोनों की जाँच करवा लें यदि सिकल सेल है तो बिलकुल शादी नहीं करें वर्ना बच्चा भी पीड़ित पैदा होगा, इसलिए हमें सिकल सेल के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है, उन्होंने अधिकारियों से भी कहा कि सिकल सेल पर बहुत ध्यान देने की जरुरत है। PM Modi ने किया दो संग्रहालयों का उद्घाटन    इस विशेष कार्यक्रम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के दो जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालयों का वर्चुअली उद्घाटन किया, इनमें से एक है श्री बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय, छिंदवाड़ा और दूसरा है राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय, जबलपुर, इन संग्रहालयों में आदिवासी समाज की जीवन शैली, उनके संघर्ष, उनकी लोक परंपरा से जुडी च्जों को प्रदर्शित किया गया है जिससे नई पीढ़ी इसे जान पाए।

आप पार्टी में शमूल हुए कांग्रेस के तीन बार के विधायक रहे दलित नेता वीर सिंह धींगान

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के तीन बार के विधायक रहे दलित नेता वीर सिंह धींगान ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और स्वागत किया। ‘आप’ ने हाल के दिनों में कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल किया है। वीर सिंह धींगान सीमापुरी सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। दिल्ली सरकार के खादी ग्रामोद्योग और एससी-एसटी बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने उन्हें सीमापुरी सीट से उतारा था। इस सीट पर ‘आप’ के राजेंद्र पाल गौतम ने जीत हासिल की थी। वह पिछले दिनों ‘आप’ को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। अब ‘आप’ ने कांग्रेस से हिसाब बराबर कर लिया है। माना जा रहा है कि पार्टी धींगान को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट दे सकती है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि वीर सिंह धिंगान आप पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘वह दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा व्यक्तित्व हैं और सामाजिक सेवा में जुटे रहे हैं। उनके आने से आप पार्टी को मजबूती मिलेगी। खासतौर से दलितों के लिए किए जाने वाले कार्यों को मजबूती मिलेगी। सीमापुरी क्षेत्र के वह भावी विधायक बन सकते हैं। अरविंद ने कहा कि आज अच्छे-अच्छे लोग आप पार्टी में काम की वजह से जुड़ रहे हैं। भाजपा एवं कांग्रेस के नेता आप पार्टी में आ रहे हैं जो बताता है कि आने वाले चुनाव में आप पार्टी अच्छे बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।’ आप पार्टी में शामिल होते हुए वीर सिंह धिंगान ने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुड़े रहे हैं। आज कांग्रेस एवं भाजपा में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अंदर कुछ और एवं बाहर कुछ और कहते हैं। गुरुवार को आयोजित निगम चुनाव में हमारे नेताओं ने भाजपा को सपोर्ट किया जिसका उन्हें काफी दुख है। इसलिए उन्होंने निर्णय लिया है कि वह आप पार्टी में रहकर लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए वह आप पार्टी से जुड़ रहे हैं। वीर सिंह धिंगान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एनजीओ चलाने के समय सीमापुरी इलाके में काम करते थे। उन्होंने देखा है कि उस समय किस तरह अरविंद ने घर-घर जाकर लोगों के लिए काम किया। वह किस तरह गरीबों, पिछड़ों और दलितों के लिए काम करते हैं, वह काबिले तारीफ हैं। दलितों के लिए राजनीतिक पार्टियों ने केवल बोला है, लेकिन वास्तव में अगर किसी ने दलितों के लिए काम किया है तो वह अरविंद केजरीवाल ने किया है। उन्होंने ही दलितों के लिए योजनाओं को बेहतर तरीके से चलाया है।दिल्ली के विकास में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दिल्ली के शिक्षा मॉडल को उन्होंने देश-विदेश में प्रसिद्ध किया है। इसलिए वह बिना किसी लालसा के आप पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पार्टी को मजबूत करने के लिए वह बेहतर ढंग से काम करेंगे।

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड) न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की जिसमें पूर्व कप्तान केन विलियमसन अपनी चोट से उबरने के बाद टेस्ट टीम में वापस आ गए। विलियमसन सितंबर में श्रीलंका के खिलाफ लगी कमर की चोट से जूझ रहे हैं और हाल ही में भारत में हुई सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे, जिसमें न्यूजीलैंड ने रोहित शर्मा की टीम को 3-0 से हराया था। विलियमसन पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और 28 नवंबर को क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं। टॉम लाथम कप्तान बने रहेंगे और उन्हें अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउथी के साथ टीम में शामिल किया गया है जिन्होंने शुक्रवार को मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अभियान के पूरा होने पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की योजना की घोषणा की। यह हैमिल्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले हो सकता है क्योंकि ब्लैक कैप्स को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप स्टैंडिंग में शीर्ष दो स्थानों पर रहने और अगले साल लॉर्ड्स में होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए क्वालीफाई करने के लिए इंग्लैंड पर क्लीन स्वीप की आवश्यकता होगी। न्यूजीलैंड की टीम में तेज गेंदबाज बेन सियर्स (घुटने) और काइल जैमीसन (पीठ) के लिए कोई जगह नहीं है क्योंकि वे चोट से उबर रहे हैं, बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने विलियमसन के लिए जगह बनाई है, जबकि स्पिन जोड़ी एजाज पटेल और ईश सोढ़ी के लिए कोई जगह नहीं है, हालांकि भारत के खिलाफ हाल ही में कुछ अच्छे प्रदर्शन हुए हैं। साथी स्पिनर मिशेल सेंटनर को सीरीज के दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए शामिल किया गया है क्योंकि वह साइड स्ट्रेन से उबर रहे हैं जिसके कारण उन्हें भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट छोड़ना पड़ा था जबकि गेंदबाजी ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को न्यूजीलैंड में घरेलू स्तर पर कुछ बेहतरीन प्रदर्शन के बाद शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के चयनकर्ता सैम वेल्स इंग्लैंड ने आईसीसी के हवाले से कहा, ‘विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह टीम के लिए बड़ी सीरीज है और टिम साउथी जैसे खिलाड़ी को विदाई देना इसे और भी महत्वपूर्ण बना देता है। टिम का करियर शानदार रहा है और वह महान ब्लैक कैप्स में से एक के रूप में जाने जाएंगे। मुझे यकीन है कि टीम और जनता टिम को इस बहुप्रतीक्षित सीरीज में शानदार विदाई देना चाहेंगे।’ सीरीज का शेड्यूल : पहला टेस्ट : 28 नवंबर – 2 दिसंबर, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च। दूसरा टेस्ट : 6-10 दिसंबर, बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन। तीसरा टेस्ट : 14-18 दिसंबर, सेडन पार्क, हैमिल्टन। न्यूजीलैंड टीम : टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, विल ओ’रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर (दूसरा और तीसरा टेस्ट), नाथन स्मिथ, टिम साउथी, केन विलियमसन, विल यंग।

ब्राजील में सुप्रीम कोर्ट के बाहर मचा हड़कंप, शख्स ने खुद को बम से उड़ाया

ब्राजील ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में प्रवेश करने में असफल रहे एक व्यक्ति ने इमारत के बाहर विस्फोट कर खुद को खत्म कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद न्यायाधीशों और कर्मचारियों ने इमारत खाली कर दी और बाहर आ गए। ब्राजील के उच्चतम न्यायालय की ओर से इस घटना पर बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि सत्र समाप्त होने के बाद शाम को करीब साढ़े 7 बजे दो बार तेज धमाकों की आवाज सुनी गई। ऐसे में सभी न्यायाधीश और कर्मचारी सुरक्षित रूप से भवन से बाहर निकल गए। अग्निशमन कर्मियों ने राजधानी ब्रासीलिया में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो जाने की पुष्टि की। हालांकि, मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है। ब्राजील के संघीय जिले की लेफ्टिनेंट गवर्नर सेलिना लियो ने कहा कि संदिग्ध ने पहले संसद की पार्किंग में एक कार में विस्फोटक लगाया था। मगर, इससे कोई हताहत नहीं हुआ। स्पीकर आर्थर लिरा के अनुसार, लीओ ने जोखिमों से बचने के लिए गुरुवार को संसद बंद करने का सुझाव दिया था। ब्राजील की सीनेट ने उनकी बात मान ली और निचला सदन दोपहर तक बंद रहा। 20 सेकंड के अंतराल पर हुए विस्फोट ब्रासीलिया के थ्री पॉवर्स प्लाजा में सुप्रीम कोर्ट के बाहर लगभग 20 सेकंड के अंतराल पर विस्फोट हुए। इस स्थान पर उच्चतम न्यायालय, संसद और राष्ट्रपति भवन सहित ब्राजील की मुख्य सरकारी इमारतें स्थित हैं। घटना के बाद काफी समय तक अफरातफरी मची रही। कुछ दिनों पहले ब्राजील के शहर मैसियो में एक आवासीय इमारत में विस्फोट हुआ था। इस घटना में 10 वर्षीय बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। अग्निशमन विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। नागरिक सुरक्षा प्रवक्ता की प्रारंभिक जानकारी से पता चला कि विस्फोट मैसियो के सिडेड यूनिवर्सिटेरिया पड़ोस में एक अपार्टमेंट के सिस्टम से गैस रिसाव के कारण हुआ। विस्फोट से आग लग गई जिससे 2 मंजिला इमारत नष्ट हो गई, जिसमें 20 अपार्टमेंट थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आदिवासी महापुरुष और क्रांतिकारी बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई भी दी। वहीं, सीएम योगी ने ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”स्वाधीनता संग्राम के अमर महानायक, अरण्य संस्कृति और जनजातीय अस्मिता के उन्नायक, मातृभूमि और ‘जल-जंगल-जमीन’ की रक्षा हेतु संघर्ष की सीख देने वाले महान क्रांतिवीर ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन ! माँ भारती की सेवा, सम्मान और रक्षा हेतु समर्पित महान जनजातीय विभूतियों के पावन स्मरण दिवस ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ! जय जोहार…।” लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण भगवान बिरसा मुंडा की महान तपोभूमि, वीर बलिदानियों की पावन धरा एवं आध्यात्मिक व ऐतिहासिक धरोहरों की अतुल्य वसुधा झारखण्ड राज्य के स्थापना दिवस की झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! जय जोहार…।” प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण भगवान बिरसा मुंडा की महान तपोभूमि, वीर बलिदानियों की पावन धरा एवं आध्यात्मिक व ऐतिहासिक धरोहरों की अतुल्य वसुधा झारखण्ड राज्य के स्थापना दिवस की झारखण्ड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

देवेंद्र फडणवीस ने कहा- रिजल्ट के बाद ही पता चलेगा कौन किसके साथ

मुंबई महाराष्ट्र में कभी 4 राजनीतिक दल हुआ करते थे, लेकिन शिवसेना और एनसीपी में बंटवारे के चलते 6 पार्टियां चुनावी मैदान में हैं। इस बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या चुनाव के बाद भी यही तस्वीर बनी रहेगी या कुछ दल पालाबदल भी कर सकते हैं। अजित पवार की पार्टी ने इसके संकेत भी दिए हैं और कहा है कि असली तस्वीर चुनाव के बाद ही सामने आएगी। इस बीच डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी स्वीकार किया है कि चुनाव के बाद कुछ भी हो सकता है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि विधानसभा चुनाव ‘अजब’ है और 23 नवंबर को परिणाम घोषित होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कौन गुट किसका समर्थन कर रहा है। फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा और भाजपा के गठबंधन ‘महायुति’ को कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) पर बढ़त हासिल है। फडणवीस ने कहा, ‘ये चुनाव अजीब हैं। हमें नतीजों के बाद ही पता चलेगा कि कौन किसके साथ है। महायुति के भीतर भी आंतरिक विरोधाभास है।’ उन्होंने दावा किया कि एमवीए को भी इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। फडणवीस ने कहा कि उनकी पार्टी का नारा ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ एमवीए के चुनाव प्रचार अभियान के जवाब में गढ़ा गया है। भाजपा नेता ने दावा किया कि उनके सहयोगियों अशोक चव्हाण और पंकजा मुंडे के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री अजित पवार इसके ‘मूल’ अर्थ को समझने में विफल रहे। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बार-बार इस्तेमाल किए जाने वाले इस नारे ने विपक्ष को इसकी निंदा करने के लिए एकजुट कर दिया है। विपक्ष का दावा है कि इस नारे के सांप्रदायिक निहितार्थ हैं, जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ नेताओं ने भी इस पर आपत्ति जताई है। फडणवीस ने कहा कि ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ कांग्रेस नीत महाविकास आघाडी के विभाजनकारी चुनाव प्रचार अभियान के जवाब में गढ़ा गया नारा है। इस नारे का मूल संदेश यह है कि ‘सभी को एक साथ रहना होगा।’ फडणवीस ने कहा, ‘इस नारे का मतलब यह नहीं है कि हम मुस्लिमों के खिलाफ हैं। हमने यह नहीं कहा कि लाडकी बहिन योजना का लाभ मुस्लिम महिलाओं को नहीं दिया जाएगा।’ उन्होंने दावा किया, ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ भी कांग्रेस और एमवीए के तुष्टिकरण का जवाब है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान ‘वोट जिहाद’ का प्रयोग किया और मस्जिदों में पोस्टर लगाए गए, जिसमें लोगों से एक विशेष पार्टी को वोट देने का आग्रह किया गया। यह किस तरह की धर्मनिरपेक्षता है। सीएम बनने के सवाल पर बोले- जीना यहां, मरना यहां इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव बाद खुद के सीएम बनने की संभावनाओं पर भी बात की। उनसे पूछा गया कि क्या आपका प्रमोशन होगा? इस सवाल को वह हंसकर टाल गए। लेकिन यह भी कहा, ‘भाजपा मुझसे जो भी करने को कहेगी, मैं वह करूंगा। ‘जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां।’ भाजपा जहां भी जाने को कहेगी, मैं वहां जाऊंगा।’

गौतम गंभीर-रिकी पोंटिंग विवाद को पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हैडिन ने दोनों के बीच वाकयुद्ध के पीछे की वजह का खुलासा किया

नई दिल्ली भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के बीच चल रहे विवाद के बीच पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हैडिन ने दोनों के बीच वाकयुद्ध के पीछे की वजह का खुलासा किया है। यह सब तब शुरू हुआ जब गंभीर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की खराब फॉर्म पर पोंटिंग की टिप्पणियों पर उन्हें जवाब दिया। गंभीर ने उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा, इससे पहले दिग्गज बल्लेबाज ने तीखा पलटवार करते हुए भारतीय कोच को एक चिड़चिड़ा व्यक्ति बताया। गंभीर ने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स में पोंटिंग के नेतृत्व में खेला, जो एक खिलाड़ी के रूप में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनका अंतिम सीजन साबित हुआ। उन्होंने उस सीजन में केवल आधे मैच खेले जबकि शेष मैचों में श्रेयस अय्यर ने टीम की अगुआई की। हालांकि हैडिन ने दोनों के बीच की पिछली कहानी पर से पर्दा उठाने की कोशिश की, जिसका खुलासा वह आने वाले दिनों में करेंगे। हैडिन ने कहा, ‘गंभीर एक ऐसा किरदार है जो इसे हम बनाम वे मानसिकता के रूप में इस्तेमाल करेगा। और आप उम्मीद करते हैं कि आपका कोच खिलाड़ियों का साथ देगा। उसकी प्रतिक्रिया वहां तीखी थी, और आपको अपने कोच को उस तरह के परिदृश्य में फंसने की जरूरत नहीं है जब तक कि उसकी रणनीति हम बनाम वे बनाने की न हो। मुझे पता है कि पिछली कहानी क्या है। मैं आपको बताता हूं; बस सप्ताह के अंत तक प्रतीक्षा करें। थोड़ी कोहनी, निलंबन और जुर्माना था।’ हैडिन ने गंभीर की तुलना ऑस्ट्रेलियाई रग्बी कोच वेन बेनेट से भी की, जो अपनी टीम से दबाव हटाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह वेन बेनेट की कोचिंग शैली से अलग है। इसलिए हम अब रोहित शर्मा या [विराट] कोहली के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। हम गंभीर और रिकी [पोंटिंग] के बारे में बात कर रहे हैं। गंभीर ने अपनी टीम से दबाव हटा लिया है। अब सब कुछ उनके बारे में है; यह उनके बारे में है कि वे कितने चुभने वाले हैं। और अब वे अपनी टीम को तैयार करने में सक्षम हो सकते हैं। आप यह मानना ​​चाहेंगे कि उनके पास इस बारे में एक बहुत ही स्पष्ट योजना है कि वे कैसे तैयार होना चाहते हैं।’ वे इस बात से सहमत थे कि गंभीर कभी-कभी ‘चुभने वाले चरित्र’ के हो सकते हैं, हैडिन ने आश्चर्य जताया कि क्या गंभीर जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं, खासकर जब उनकी टीम न्यूजीलैंड से सीरीज हारने के बाद वास्तव में दबाव में है। उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि वह एक चिड़चिड़ा व्यक्ति है और कभी भी खुद को भड़का सकता है। क्या वह अब अपने साथियों से ध्यान हटाने के लिए ऐसा कर रहा है? मुझे नहीं पता। यह तो समय ही बताएगा। अगर यह भावनात्मक प्रतिक्रिया है, तो समस्या है। लेकिन अगर वह चीजों को भटकाने और अपनी टीम से ध्यान हटाने के लिए ऐसा कर रहा है, तो यह अलग बात है।’

1000 साल की अवधि में भारत विज्ञान में पीछे रह गया, उस दिशा में सोच ही विकसित नहीं हो सकी: नारायणमूर्ति

बेंगलुरु आईटी कंपनी इन्फोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति का कहना है कि भारत यदि विज्ञान पिछड़ गया तो इसकी वजह यह रही 1000 साल तक हमलावरों का राज रहा। उन्होंने कहा कि 1000 साल की अवधि में भारत को विज्ञान में पीछे रह गया और यहां माहौल ऐसा रहा कि युवाओं की उस दिशा में सोच ही विकसित नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि 1000 ईसवी से 1947 तक का काल ऐसा था, जिसमें साइंस को लेकर सोच विकसित नहीं हो सकी। इस दौरान साइंस को लेकर विचार नहीं पनपा और विश्लेषणात्मक सोच का अभाव रहा। यही कारण रहा कि इस अवधि में भारत में नवाचार, आविष्कार या शोध नहीं दिखते। नारायणमूर्ति ने 2024 इन्फोसिस साइंस प्राइजेज सेरेमनी के दौरान दिए वर्चुअल भाषण में ये बातें कहीं। इजरायल के पूर्व नेता शिमोन पेरेज के भाषण का भी उन्होंने जिक्र किया। पेरेज ने कहा था, ‘इज़राइल में हमने अपनी सबसे बड़ी धरोहर को पहचाना है और वह हमारा दिमाग। हमने रचनात्मकता, नवाचार और नए आविष्कारों के माध्यम से बंजर रेगिस्तानों को फलते-फूलते खेतों में बदल दिया और विज्ञान और प्रौद्योगिकी को नई ऊंचाइयां दीं और दुनिया का नेतृत्व किया।’ मूर्ति ने कहा किसी भी देश के विकास के लिए ऐसे विचार क्रांतिकारी हैं। इसके आगे वह कहते हैं कि इतिहास बताता है कि एक दौर में भारत गणित, विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग, मेडिसिन और सर्जरी में अग्रणी था। वैदिक काल से तब तक ऐसी स्थिति थी, जब तक हमलावरों ने भारत पर आकर कब्जा नहीं किया। 700 से 1520 ई. तक उज्बेकिस्तान से अफगानिस्तान तक के हमलवारों ने अटैक किए और यहां सत्ता भी कायम की। इसके बाद अंग्रेज आ गए, जिन्होंने भारत को अपना उपनिवेश ही बना लिया था। उन्होंने कहा कि जो हमलावर आए थे, उनका साइंस, मैथ से कोई लेना-देना नहीं था। हालांकि उनकी तुलना में अंग्रेजों ने भारतीयों को महत्वाकांक्षी कामों के लिए कुछ हद तक प्रोत्साहित भी किया। वह कहते हैं कि हमारी प्रोग्रेस धीमी रही है। इसका कारण था कि हमारी युवा पीढ़ी पर बीते दौर की छाप थी। जिज्ञासु दिमागों की कमी हो गई। विश्लेषणात्मक सोच एवं नवाचार का विचार पहले जैसा नहीं रहा। समस्या को समझना और उसका हल निकालना, यह विचार कम दिखा। वह कहते हैं कि स्वतंत्रता के बाद भारत में विज्ञान की दोबारा शुरुआत हुई और इतने कम अरसे में ही हमने दिखाया है कि साइंस के माध्यम से क्या-क्या बदला जा सकता है। इसे अभी और विस्तार देने की जरूरत है।

भोपाल डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, महिला का कहना शादी का झांसा देकर किया रेप, देर रात हुई एफआईआर

भोपाल राजधानी भोपाल में पदस्थ डेप्युटी कलेक्टर पर रेप का केस दर्ज हुआ है। उन्होंने राजगढ़ जिले में पदस्थ एक महिला कर्मचारी के साथ शादी के नाम पर रेप किया है। डेप्युटी कलेक्टर पर आरोप है कि शादी का झांसा देकर दो साल तक महिला के साथ संबंध बनाते रहे। इस दौरान महिला को डेप्युटी कलेक्टर ने भोपाल भी बुलवाया है। भोपाल स्थित गेस्ट हाउस में महिला को रुकवाया। बाद में डेप्युटी कलेक्टर शादी से मुकर गए। रात 11 बजे के करीब दर्ज हुआ केस महिला की शिकायत पर डेप्युटी कलेक्टर से करीब 13 घंटे तक पूछताछ हुई है। इसके बाद रात 11 बजे डेप्युटी कलेक्टर राजेश सोरते पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के बाद डेप्युटी कलेक्टर की गिरफ्तारी भी हो सकती है। आरोप है कि डेप्युटी कलेक्टर राजेश सोरते जब राजगढ़ जिले में तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे तो महिला कर्मचारी से शादी का वादा कर संबंध बनाए थे। शादी से मुकर गए दो सालों तक रिश्ते में रहने के बाद डेप्युटी कलेक्टर राजेश सोरते शादी से मुकर गए। इसके बाद महिला कर्मचारी आरपार के मूड में आ गई। महिला कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दी थी। शिकायत करने के बाद 15 दिन डेप्युटी कलेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में लग गए। यह केस पचोर थाने में दर्ज हुआ, यह राजगढ़ जिले में है। बताया जा रहा है कि पचोर थाने में महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसके बाद देर रात डेप्युटी कलेक्टर पर केस दर्ज हुआ है। महिला कर्मी ने कहा कि डेप्युटी कलेक्टर दो साल तक अलग-अलग जगहों पर संबंध बनाते रहे हैं। भोपाल स्थित बंगले पर भी बुलाया। इसके साथ ही सर्किट हाउस भी बुक करवाया था। शादी की बात आने पर उन्होंने दूरी बना ली। तहसीलदार अपने चैंबर में बार-बार बुलाते थे पीड़ित महिला ने बताया कि 24 साल पहले शादी हुई थी। एक बेटा भी है। साल 2014 में पति की मौत के छह साल बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली। 2022 में राजेश सोरते ने बतौर तहसीलदार जाॅइन किया। कुछ दिन तो ठीक-ठाक चला। बाद में तहसीलदार अपने चैंबर में मुझे बार-बार बुलाते थे। वह बुलाने का बहाना ढूंढते थे। एक रात में मुझे कॉल किया। मैं घबरा गई। सोचा कि ऐसी क्या गलती हो गई, जो इतने समय साहब का कॉल आया है। फिर उन्होंने हालचाल पूछा। सामान्य बातचीत के बाद कॉल कट कर दिया। कुछ दिन बाद तहसीलदार काम करने सरकारी बंगले पर बुला लेते। यहां साफ-सफाई, खाना पकाने का काम करती थी। प्रेम जाल में फंसाया, फिर डेढ़ साल तक रेप एक दिन वह रसोई में आ गए। मुझे हाथ लगाने लगे। मैं घबराकर रोने लगी। कहा कि यह गलत है। उन्होंने कहा- मेरा भी दुनिया में कोई नहीं है। मैं तुम्हारा बुरा नहीं चाहूंगा। तलाकशुदा हूं। बीवी-बच्चे नहीं हैं। परेशान हूं। मुझे तुम्हारी मदद चाहिए। मैं भी तुम्हारी मदद करूंगा। बिना जवाब दिए मैं चली गई। दो–चार दिन तक टालती रही। फिर बोलने लगे कि तुम्हारी अनुकंपा नियुक्ति है। काम ज्यादा दे देंगे। छुटि्टयां नहीं मिलेंगी। नौकरी से निकलवा दूंगा। जैसा मैं कहता हूं, वैसा करो। मेरे सामने दूसरी महिलाकर्मियों को बुरी तरह डांटा। यह देखकर मैं डर गई। सोचा, काम से निकाल दिया, तो क्या करूंगी। दबाव में फिर काम करने लगी। बोलचाल बढ़ने लगी। घर से परेशान थी। अकेली भी थी, तो बातों में आ गई।’  

आज देव दिवाली पर शाम की पूजा का शुभ मुहूर्त 2 घंटे 37 मिनट का

 कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध कर देवताओं को स्वर्ग पुनः प्रदान किया और इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण कर प्रलय काल में धरती पर जीवन की रक्षा की। इस दिन को देव दिवाली नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवता धरती पर विराजते हैं। दीपक को प्रज्वलित करके उचित स्थान पर रखना दीपदान कहलाता है। देव दिवाली के दिन देव स्थान परदीपक लगानेको दीपदान कहा जाता है। देव दिवाली पूजन शुभ मुहुर्त– पूर्णिमा तिथि 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट पर प्रारंभ हो गई है और 16 नवंबर को सुबह 02 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी। प्रदोष काल देव दिवाली का मुहूर्त शाम 05 बजकर 10 मिनट से शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। पूजन की कुल अवधि 02 घंटे 37 मिनट की है। कृतिका नक्षत्र में पर्व-ज्योतिषविद् ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 15 नवंबर को प्रात 06 20 बजे से रात 02 59 बजे तक रहेगी। भरणी नक्षत्र 14 नवंबर को मध्यरात्रि के बाद 12:33 बजे से लग जाएगा जो 15 नवंबर की रात 09:55 बजे तक रहेगा। फिर कृतिका नक्षत्र आरंभ होगा। देव दिवाली से जुड़े हैं तीन पौराणिक प्रसंग– देव दीपावली के उत्सव से तीन पौराणिक प्रसंग जुड़े हैं। यह प्रसंग शिव, पार्वती और विष्णु पर केंद्रित हैं। पौराणिक मान्यता यह है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही देवाधिदेव महादेव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसी दिन दुर्गारूपिणी पार्वती ने भी महिषासुर का वध करने के लिए शक्ति अर्जित की थी। इसी दिन सायंकाल गोधूली बेला में भगवान विष्णु ने मत्स्यावतार लिया था। इन तीनों ही अवसरों पर देवताओं ने काशी में दीपावली मनाई थी। भृगु संहिता विशेषज्ञ पं. वेदमूर्ति शास्त्री के अनुसार इस दिन देवाधिदेव महादेव और भगवान विष्णु के साथ ही शिवपुत्र कार्तिकेय की पूजा का विशेष महात्म्य है।

सराय काले खां बस अड्डे के बाहर चौक का नाम बिरसा मुंडा चौक किया गया

नई दिल्ली झारखंड में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को संपन्न हो चुका है और दूसरे चरण के तहत 20 नवंबर को मतदान होगा। झारखंड में तो चुनावी पारा चढ़ा ही है। अब दिल्ली से भी झारखंड को साधने की कोशिश हो रही है। दिल्ली में सराय काले खां बस अड्डे के बाहर बड़े चौक का नाम भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर रख दिया गया है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज यानी शुक्रवार 15 नवंबर को इसकी घोषणा की। यहां बिरसा मुंडा की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया ऐलान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “मैं आज घोषणा कर रहा हूं कि यहां आईएसबीटी बस स्टैंड के बाहर बड़े चौक को भगवान बिरसा मुंडा के नाम से जाना जाएगा। इस प्रतिमा और उस चौक का नाम देखकर न केवल दिल्ली के नागरिक बल्कि बस स्टैंड पर आने वाले लोग भी निश्चित रूप से उनके जीवन से प्रेरित होंगे।” बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “अभी हमारे एलजी साहब ने मुझे बताया कि ये 30 हज़ार हेक्टेयर ज़मीन जिस पर ये बांसेरा बनाया गया है, कभी कूड़े का ढेर हुआ करता था और आज यहां लाखों पक्षी आते हैं। जब कोई सरकार लोगों और समाज के कल्याण को ध्यान में रखकर आती है, तो ये उसका उत्तम उदाहरण है…” उन्होंने कहा, इस चौक का नाम भगवान बिरसा मुंडा के नाम से रखा जाता है, ताकि दिल्ली के नागरिक, न सिर्फ दिल्ली के नागरिक, बल्कि अन्य प्रांतों से भी यहां पर आने-जाने वाले लोग जब यहां से गुजरेंगे तो इस प्रतिमा का दर्शन और उस चौक का नाम उनके नाम होने से, उनके जीवन से हमेशा-हमेशा के लिए हमें प्रेरणा मिलती रहेगी।

राजस्थान के मौसम में तगड़ा बदलाव, 17 नवंबर के बाद पड़ेगी जबरदस्त ठंड!

जयपुर  राजस्थान में तापमान में गिरावट के साथ ही कोहरे का असर भी दिखने लगा है. बीते 14 नवंबर को बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में अति घना कोहरा दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में मौसम शुष्क  रहेगा. साथ ही बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में आगामी 3 दिन घना कोहरा छाने की संभावना है. ठंड की बात करें तो फिलहाल पश्चिम विक्षोभ नहीं आया है, जिससे तापमान में भारी गिरावट नहीं हुई है. राजस्थान (Rajasthan) ही नहीं, बल्कि पूरे देश में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दिख रहा है. आगामी 17 नवंबर से ठंड बढ़ने की संभावना. न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट की संभावना है. अजमेर में 32.8 तो गंगानगर में 25.2 डिग्री तापमान कई जिलों में अधिकमत तापमान 35 डिग्री से कम है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई है. अजमेर में अधिकतम तापमान 32.8, भीलवाड़ा में 32.3, अलवर में 30.5 डिग्री, जयपुर में 32.4, सीकर में 30.5, कोटा में 32.7, चित्तौड़गढ़ में 33.8, धौलपुर में 33.8, सिरोही में 33.6, करौली में 31.6, जैसलमेर में 33.1, जोधपुर में 34.2, बीकानेर में 32, चूरू में 32.5, फलोदी में 31.8, गंगानगर में 25.2 और जालौर में 34 डिग्री अधिकतम तापमान है. अगले कुछ राजधानी जयपुर में कुछ ऐसा रहेगा मौसम अगले कुछ दिन राजधानी में भी पारा लुढ़कने की संभावना है. जयपुर में आगामी 19 नवंबर तक न्यूनतम पारा 3 डिग्री तक गिरकर 15 डिग्री तक पहुंच सकता सकता है. जबकि 15 और 16 नवंबर को पारा 16 डिग्री तक रहने की संभावना है.

शादी सीजन में राहत सोना-चांदी हुआ सस्ता ₹5000 तक गिर गया गोल्ड का भाव, चेक करें सिटी वाइज लेटेस्ट रेट

मुंबई शेयर बाजार (Share Market) में बीते कुछ दिनों से बड़ी गिरावट देखने को मिली है. गुरुवार को भी Sensex-Nifty ने तेज शुरुआत की और कुछ देर बाद फिर से गिरावट में कारोबार करता दिखाई दिया. लेकिन सिर्फ शेयर बाजार ही नहीं, सोना (Gold) भी लगातार टूट रहा है. Gold Rates में बीते 1 नवंबर से अब तक यानी दो हफ्ते में ही 5000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. आइए जानते हैं क्या है आज 24 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट… लगातार सस्ता हो रहा सोना सोने की कीमतों में इस साल बड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिला है. एक ओर जहां मोदी 3.0 का पहला बजट (Union Budget 2024) पेश होने के दौरान सरकार की ओर से सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी हटाने का ऐलान किए जाने के बाद ये भरभराकर टूटा था, तो इसके अगले ही महीने से Gold Price ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए शिखर पर पहुंच गया. लेकिन बीते दो हफ्तों से Gold Rate में गिरावट दर्ज की गई है. गुरुवार को ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 700 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई. दो हफ्ते में इतना घटा Gold Rate एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमतों में बीते दो हफ्ते में हुए बदलाव पर नजर डालें, तो महीने की शुरुआत में यानी 1 नवंबर को पांच दिसंबर की एक्सपायरी वाला Gold Rate 78,867 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, लेकिन गुरुवार 14 नवंबर 2024 मतलब आज ये गिरकर 73,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इस हिसाब से देखें तो सोने की कीमत में 1 से 14 नवंबर के दौरान 5,117 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की बड़ी गिरावट (Gold Price Fall) आई है. घरेलू मार्केट में क्या चल रहा सोने का भाव मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के साथ ही घरेलू मार्केट में भी सोने की कीमत (Gold Price) में गिरावट देखने को मिली है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोशियएसन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, बीते 1 नवंबर फाइन गोल्ड (999) की कीमत 81 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई थी, लेकिन अब इसका भाव कम होकर 75,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. मतलब 24 कैरेट गोल्ड के रेट में दो हफ्ते में 6000 रुपये स् ज्यादा की कमी आई है. अन्य क्वालिटी के गोल्ड की घरेलू मार्केट में कीमत पर नजर डालें तो… क्वालिटी        दाम (IBJA के मुताबिक) 24 कैरेट        75,260 रुपये/10 ग्राम 22 कैरेट        73,450 रुपये/10 ग्राम 20 कैरेट        66,980 रुपये/10 ग्राम 18 कैरेट        60,960 रुपये/10 ग्राम गौरतलब है कि घरेलू मार्केट में सोने का ये दाम 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना हैं. मेकिंग चार्ज अलग-अलग होते हैं और इसके चलते देश के तमाम शहरों में सोने की कीमत में बदलाव देखने को मिलता है. Budget के बाद भरभराकर टूटा था सोना वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बीते 23 जुलाई को संसद में मोदी 3.0 का बजट पेश करने के बाद अचानक सोने की कीमत में बड़ी गिरावट क्यों देखने को मिली थी? तो बता दें कि बजट में कई बदलावों का ऐलान हुआ था और इनमें से एक Gold-Silver से जुड़ा हुआ था. दरअसल, सरकार ने गोल्ड पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया और इसका असर बजट वाले दिन ही सोने के भाव में करीब 4000 रुपये की गिरावट के रूप में देखने को मिला था और ये गिरावट कई दिनों तक जारी रही थी. ऐसे चेक करें Gold की शुद्धता बता दें कि देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्यों के कर और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है. यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं. आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क दर्ज होता है. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है.  

सीरीज का पहला टेस्ट मैच पर्थ स्टेडियम में 22 नवंबर से खेला जाना है, वॉर्म-अप मैच में राहुल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

नई दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आगाज में अभी ज्यादा समय नहीं बचा है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच पर्थ स्टेडियम में 22 नवंबर से खेला जाना है। टेस्ट सीरीज की तैयारी भारतीय टीम पर्थ के पुराने टेस्ट वेन्यू वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन (WACA) स्टेडियम पर कर रही है। यहीं भारतीय टीम इंट्रा स्क्वॉड मैच खेल रही है, जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ इंडिया ए के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मैच के पहले दिन केएल राहुल को चोटिल होकर मैदान से लौटना पड़ा। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद उनकी कोहनी पर लग गई, जिसके बाद वह रिटायर आउट हो गए। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि यशस्वी जायसवाल के साथ भारतीय पारी का आगाज कौन करेगा। कप्तान रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, इंट्रा स्क्वॉड मैच में भी यशस्वी के साथ राहुल ओपन करने उतरे थे, जिसका मतलब है कि भारतीय टीम उनसे ही पर्थ टेस्ट में ओपन कराने का प्लान बना रही है। भारतीय टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा अभिमन्यु ईश्वरन भी हैं, लेकिन उन्होंने इंडिया ए के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो अनऑफिशियल टेस्ट में जिस तरह से प्रदर्शन किया, उसके बाद उनका प्लेइंग XI में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। इंट्रा स्क्वॉड मैच में विराट कोहली जब बैटिंग के लिए आए तो कुछ अच्छे शॉट्स खेले, लेकिन फिर दूसरी स्लिप में कैच थमाकर आउट हो गए। जायसवाल भी 15 रन बनाकर ही आउट हो गए। ब्रेक के समय तक बैटिंग साइड ने 28 ओवर में 106 रन बनाए थे, जबकि पांच विकेट निकल चुके थे। केएल राहुल की चोट को लेकर अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। केएल राहुल अब बचे हुए इंट्रा स्क्वॉड मैच में उतरते हैं या नहीं, यह देखना अहम होगा। 22 नवंबर से टेस्ट मैच शुरू होना है, ऐसे में भारतीय टीम खिलाड़ियों की चोट पर करीबी नजर बनाए रखेगी। जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के दौरान अच्छे टच में नजर आए, जो भारतीय टीम के लिए बढ़िया साइन रहा।

मध्य प्रदेश में बीजेपी का बूथ संगठन पर्व शुरू, हर इकाई में तीन महिलाओं को बनाया जाएगा सदस्य

भोपाल मध्य प्रदेश में बीजेपी (BJP) का बूथ संगठन पर्व शुरू हो गया है. इसमें बूथ स्तरीय इकाईयों का गठन किया जाएगा. हर इकाई में तीन महिलाओं को सदस्य बनाया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भोपाल में हुजूर विधानसभा के बूथ क्रमांक-223 पर बूथ संगठन पर्व का शुभारंभ कर पन्ना प्रमुख बने. राज्य की पहली बूथ अध्यक्ष अर्चना गोस्वामी सहित 11 पदाधिकारियों और सदस्यों को सहमति से चुना गया. वहीं, पन्ना प्रमुख का दायित्व ग्रहण करने के बाद प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि मेरे बूथ पर पन्ना प्रमुख की भूमिका मिली है. संगठन पर्व के पहले फेज में सदस्यता पर्व में प्रदेश ने इतिहास रचा है और आज तक 1.65 करोड़ से ज्यादा सदस्य पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं. हमारा दूसरा फेज बूथ के संगठन पर्व की शुरुआत गुरुवार से हो गई. यह 20 नवंबर तक चलेगा. उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को लेकर बीजेपी हमेशा आगे रही है. बूथ संगठन पर्व का शुभारंभ कर पन्ना प्रमुख बने वीडी शर्मा संगठन पर्व पर प्रदेश के 65,013 बूथों में हर बूथ पर तीन महिलाओं को स्थान दिया जाएगा. बूथ कमेटी में हर वर्ग के लोगों को स्थान देने की शुरुआत भी हो गई है. इसी दिशा में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए इंचार्ज, व्हाट्सएप इंचार्ज सहित लाभार्थी इंचार्ज भी बनाया गया और प्रदेशभर में इस तरह संगठन पर्व के तहत सभी वर्गों को शामिल कर प्रतिनिधित्व दिया जाएगा. बीजेपेी अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से गरीबों का कल्याण कर उनके जीवन में खुशियां लाने का काम कर रही हैं. केंद्र और राज्य सरकार नई-नई योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरोपों का जवाब देते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जब चुनाव जीतती है तो राहुल गांधी के सिर पर सेहरा सजाती है. हारने का आभास होता है तो गुंडागर्दी करने पर उतारू हो जाती है और प्रशासन एवं ईवीएम पर ठीकरा फोड़ती है. विजयपुर में कांग्रेस नेताओं ने गुंडागर्दी की है, मैनें वहां जाकर इसका विरोध किया है. 23 नवंबर को जब परिणाम आएंगे, तब विजयपुर और बुधनी की जनता का जवाब कांग्रेस को मिलेगा.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet