LATEST NEWS

कई नेताओं ने छोड़ा सपा का साथ, थामा कमल का हाथ

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजनीति के पुरोधा रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव के सामने अपने यादव वोट बैंक को बचाने की चुनौती है. साथ ही अपने नेताओं को भी संभालने की जरूरत है. बता दें कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद समाजवादी पार्टी के कई बड़े यादव नेता और अन्य बिरादरियों के नेताओं ने सपा का साथ छोड़ दिया है. प्रदेश में यादवों की संख्या करीब 12 प्रतिशत है, जबकि पिछड़े वर्ग के यादव की संख्या साढ़े 19 फीसदी है. ऐसे में इटावा, मैनपुरी, औरैय्या, फिरोजाबाद, कन्नौज, फर्रुखाबाद में सपा का गढ़ माना जाता है. यहां पर तमाम कोशिशें की गई, लेकिन समाजवादी पार्टी की जड़ों को हिलाया नहीं जा सका है. हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से स्थितियां अब बदल चुकी हैं. कभी थे करीब अब दूरी बढ़ चुकी है कभी समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले यादव नेताओ का एक बड़ा धड़ा अब अलग अलग सियासी दलों के साथ खड़ा हो चुका है. जिसमें पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, पूर्व सांसद सुखराम सिंह यादव, पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व सभापति रमेश यादव, पूर्व विधायक हरिओम यादव अब साइकिल छोड़कर कमल खेमे के साथ खड़े हैं. इस तरह से कई और यादव नेता गुमनामी में है और समाजवादी पार्टी के खिलाफ कार्य कर रहे हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए अखिलेश-शिवपाल में छिड़ी थी रार मुलायम सिंह यादव के जीवित रहते ही शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव में भरे मंच पर रार छिड़ी थी. जिसकी वजह से हर तरफ सपा की फजीहत हुई थी. इसके बाद शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी छोड़कर नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भी बनाए थे, लेकिन समय बीतने के बाद अखिलेश और शिवपाल में समझौता हुआ और आज शिवपाल फिर से सपा के साथ हैं. अभी हाल में लोकसभा चुनाव में भी बदायूं से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन शिवपाल सिंह यादव अपने बेटे के लिए टिकट के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने कहना पड़ा था, जिसके बाद उनके पुत्र को टिकट दिया गया.

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाया एटीएम में तोड़फोड़ और चोरी का प्रयास करने वाला आरोपित

बिलासपुर  सरकंडा क्षेत्र में मोपका नया तालाब के पास स्थित बैंक आफ इंडिया के एटीएम में तोड़फोड़ और चोरी के प्रयास के मामले में चौकी प्रभारी एसआइ रामनरेश यादव ने बताया कि सान्तेश मिश्रा ने 23 नवंबर को बैंक आफ इंडिया के एटीएम में तोड़फोड़ की शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिससे आरोपित की पहचान संजय ध्रुव (25) निवासी बिल्हा नवागांव के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह गोलमोल जवाब दे रहा था। थाने लाकर कड़ाई करने पर आरोपित ने बताया कि वह गांव से शहर मजदूरी करने आया था। वह मोपका में अपने भतीजे के साथ रहकर काम की तलाश कर रहा था। काम नहीं मिलने के कारण वह कबाड़ एकत्र कर गुजर बसर कर रहा था। इसी दौरान उसने एटीएम लूटने की योजना बनाई। उसने दो रात एटीएम के आसपास रेकी की। इसके बाद वह घर से कुल्हाड़ी लेकर आया। तोड़फोड़ कर वह रकम निकालने में कामयाब नहीं हो सका। जिन कपड़ों से हुई पहचान उसे घर जाने से पहले जला दिया था मोपका चौकी प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपित के कपड़ों की पहचान की गई। पूछताछ में पता चला कि आरोपित अपने भतीजे के जैकेट को पहनता था। उसी को पहनकर वह एटीएम में घुसा था। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बताया कि घर जाने के पहले उसने जैकेट को जला दिया था। इसके अलावा वह सुबह ही कबाड़ी के पास भी रुपये मांगने गया था। रुपये नहीं मिलने पर वह पैदल ही गांव चला गया।

अरविंद केजरीवाल ने बताई अपनी ‘चिंता’, चुनाव हार गए तो उनका क्या होगा, उन्हें चिंता दिल्लीवालों की है

नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ‘आप’ के स्थापना दिवस पर कहा कि 12 साल में उन्होंने देश को एक नया ‘मॉडल ऑफ गवर्नेंस’ दिया है। केजरीवाल ने इस दौरान दिल्ली चुनाव को लेकर भी बात की और कहा कि उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि हार गए तो उनका क्या होगा, उन्हें चिंता दिल्लीवालों की है। केजरीवाल ने भरोसा जताया कि कुछ सीटें कम-ज्यादा हो सकती हैं, लेकिन सरकार उनकी ही बनेगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 12 सालों में हर छह महीने में उनकी सरकार के लिए ‘श्रद्धांजलि’ लिखी गई और कहा गया कि अब आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले 14 मई 2014 को ओबिचूएरी लिखी गई थी। मैंने कहा था कि अमित शाह के साथ डिबेट के लिए तैयार हूं। उस दिन उन्होंने कहा था कि 16 मई 2014 के बाद यदि केजरीवाल राजनीति में रहा तो मैं डिबेट करूंगा। मैं हूं राजनीति में। मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और मैं जेल गए तब भी कहा गया कि अब यह पार्टी खत्म हो गई। देख लो अभी भी है आम आदमी पार्टी।’ केजरीवाल ने कहा कि हर छह महीने में हमारी श्रद्धांजलि लिखी जाती है कि अब तो गए। एक पत्रकार मिले तीन चार दिन पहले, बोला कि केजरीवाल जी हवा तो यही है कि दिल्ली में आप लोगों की सरकार आ रही है, दो चार सीटें ऊपर नीचे हो सकती हैं, यही चल रहा है ना दिल्ली में आजकल कि 2-4 सीटें ऊपर नीचे हो जाए लेकिन सरकार तो… लेकिन कहता है कि मान लो केजरीवाल जी अगर आप हार गए तो आपका क्या होगा? मैंने कहा कि दोस्त मुझे इस बात कि चिंता नहीं कि हार गया तो मेरा क्या होगा। मुझे चिंता है कि मैं हार गया तो दिल्ली में पढ़ने वाले 18 लाख बच्चों का क्या होगा। दिल्ली जैसे स्कूल देश में कहीं नहीं हैं। बड़ी मुश्किल से स्कूल अच्छे किए हैं। हमारी सरकार चली गई तो उनके अभिभावकों का क्यो होगा जिन्होंने उम्मीद देखी है कि उनका भी बच्चा डॉक्टर इंजीनियर बनेगा। केजरीवाल ने आगे कहा कि मेरी चिंता इस बात की नहीं है कि मेरा क्या होगा। मैं यहां सत्ता के लिए नहीं आया। मुझे चिंता है कि दिल्ली में जब कोई गरीब बीमार होता है तो उसे पैसे की चिंता नहीं होती। उन सब लोगों का क्या होगा जिनके घर में कोई बीमार होता है। अगर हमारी सरकार चली गई तो दिल्ली में फिर से 8-10 घंटे के पावर कट लगने लगेंगे। हमारे देश की राजधानी का क्या होगा। 2 करोड़ लोगों का क्यो होगा। केजरीवाल ने कहा कि यह संयोग नहीं है कि उनकी पार्टी का गठन संविधान दिवस पर हुआ। उन्होंने कहा कि भगवान जो भी करते हैं उसके पीछे उनकी कुछ मंशा होती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 साल में क्या पाया, इस पर कोई कहेगा कि दो राज्यों में सरकार और कई प्रदेशों में विधायक हैं, लेकिन सबसे बड़ी उपलब्धि है कि उनकी पार्टी ने शासन का नया तरीका दिया है, जिसमें लोगों को सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ उन्होंने लोगों को सुविधाएं दीं तो दूसरी तरफ इन्फ्रास्ट्रक्चर का भी विकास किया और फिर भी बजट फायदे में रहा। उन्होंने कहा कि अब उनकी देखादेखी राजनीति में स्कूल, पानी, बिजली, सड़क आदि की बातें होने लगी हैं।

रेल मंत्रालय की 7,927 करोड़ रुपये लागत की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

रेलवे लाईन के विस्तार से प्रदेश के नागरिकों को सुविधा और पर्यटन को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने रेलवे की तीन मल्टी ट्रैकिंग परियोजना को मिली मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय कैबिनेट का माना आभार रेल मंत्रालय की 7,927 करोड़ रुपये लागत की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा रेल मंत्रालय की 7 हजार 927 करोड़ रुपये लागत की 3 मल्टी ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान करने पर प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में रेलवे के बढ़ते नेटवर्क से प्रदेश विकास पथ पर तीव्र गति से अग्रसर है, प्रदेशवासियों के लिए आवागमन भी तीव्र गति से सुगम हुआ है। प्रदेश को मिल रही नित नई सौगातों के लिए प्रदेशवासी प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि रेल लाइन के विस्तार से धार्मिक, सांस्कृतिक एवं इको पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। इस पहल से प्रदेश में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (खंडवा), खजुराहो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, असीरगढ़ किला और रीवा किला जैसे विभिन्न आकर्षणों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। मध्यप्रदेश सहित महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के 7 जिलें होंगे कवर उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री-मंडल ने रेल मंत्रालय की 3 परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनकी लागत 7 हजार 927 करोड़ रुपये है। इनमें जलगांव-मनमाड चौथी लाइन (160 किमी), भुसावल-खंडवा तीसरी और चौथी लाइन (131 किमी) तथा प्रयागराज (इरादतगंज) मानिकपुर तीसरी लाइन (84 किमी) शामिल हैं। ये परियोजनाएँ 3 राज्यों अर्थात महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 7 जिलों को कवर करेंगी। इससे भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 639 किलोमीटर की वृद्धि होगी। निर्माण अवधि के दौरान लगभग एक लाख मानव-दिनों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार उत्पन्न होंगे। इससे कोयला परिवहन और यात्री ट्रेनों के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी और मालगाड़ी के यात्रा समय में कमी करने में भी मदद मिलेगी। तीर्थ यात्रियों, प्रकृति प्रेमियों को मिलेगा लाभ स्वीकृत परियोजना खंडवा और चित्रकूट जैसे 2 आकांक्षी जिलों में कनेक्टिविटी बढ़ाएगी, जिससे लगभग एक हजार 319 गांवों और लगभग 38 लाख आबादी को सेवा मिलेगी। मुंबई-प्रयागराज-वाराणसी रूट पर अतिरिक्त यात्री ट्रेनों के संचालन को सक्षम करके कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा। नासिक (त्र्यंबकेश्वर) और वाराणसी (काशी विश्वनाथ) के ज्योतिर्लिंग के साथ प्रयागराज, चित्रकूट, गया और शिरडी जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को लाभ होगा। अजंता और एलोरा गुफाएँ यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, देवगिरी किला, यावल वन्यजीव अभयारण्य, केवटी फॉल्स और पुरवा फॉल्स आदि जैसे विभिन्न आकर्षणों तक बेहतर पहुँच के माध्यम से प्रकृति प्रेमियों और इतिहास में रूचि रखने वाले पर्यटकों को भी सुविधा होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

लाखों खर्च के बाद भी इको पार्क के गेट पर ताला

गरियाबंद शहर में साल 2019 में इको पार्क की नींव रखी गई। तय हुआ कि इसे ऑक्सी जोन के रूप में विकसित कर एक संपूर्ण गार्डन का स्वरूप दिया जाएगा। अनुमानित बजट में फाउंटेन, ओपन हाउस, बच्चों के लिए जरूरी झूले, रोज गार्डन, पाथवे और विभिन्न प्रकार के पेड़ों के अलावा एक विकसित आकर्षक गार्डन का स्वरूप देना था। इस तय अनुमान में ढाई करोड़ से ज्यादा खर्च होने थे। साल 2019 में लगभग 45 लाख रुपए कैंपा मद में आए, जिससे वृक्षारोपण और तार-घेरा जैसे काम कराए गए। लगभग 20 लाख रुपए बाउंड्री वॉल, गेट, पाथवे और रखरखाव जैसे अन्य कार्यों में खर्च किए गए। जानकारी के मुताबिक अब तक 65 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं, फिर भी लाखों का यह गार्डन किसी उपयोग में नहीं आ रहा है और महीनों से प्रवेश द्वार पर ताला लटका हुआ है। नेशनल हाईवे में मॉर्निंग वॉक जिला बनने के बाद गरियाबंद का विकास जिस गति से होना चाहिए था, नहीं हुआ। मॉर्निंग वॉक के लिए लोग नेशनल हाईवे पर चलते हैं। धुंध में जान जोखिम में रहती है, फिर भी लोग वॉकिंग पर निकल रहे हैं। कुछ लोग कलेक्टर परिसर, पुलिस ग्राउंड और खेल मैदान भी जाते हैं। मॉर्निंग वॉक पर निकले इमरान मेमन, तरुण यादव और बिंदु ने बताया कि इको पार्क में ताला लगा रहता है, जिसके चलते हम सड़क पर मजबूरी में वॉकिंग करते हैं। इको पार्क जिस स्थिति में भी है, अगर गेट खोल देते तो यह वॉकिंग के काम आता। जनहित याचिका करेंगे दायर – अधिवक्ता प्रशांत मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी ने कहा कि इको पार्क और ऑक्सी जोन जैसे स्थान औद्योगिक क्षेत्र के लिए बनाए जाने थे। फिर भी, अगर इसे बनाया गया तो इसका उपयोग करने के लिए खोला जाना चाहिए था। देखरेख के अभाव में पेड़-पौधे मर रहे हैं। तत्कालीन कलेक्टर श्रुति सिंह के समय स्थल को बस स्टैंड के लिए प्रस्तावित किया गया था। आज बस स्टैंड के लिए जमीन तलाशी जा रही है। जरूरत को प्राथमिकता देते हुए, अगर नगरवासी इको पार्क के लिए सहमत हुए, तो इसे नगर को देना चाहिए। मामले में जल्द ही जनहित याचिका दायर करूंगा। फंड मांगा गया है – डीएफओ गरियाबंद वन मंडल के डीएफओ लक्ष्मण सिंह ने कहा कि इको पार्क का काम होना बाकी है। फंड के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। फंड आते ही काम शुरू करेंगे। उन्होने बताया कि वह जल्द ही मौके का निरीक्षण करेंगे, स्थिति का जायजा लेने के बाद आवश्यकता के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संभल पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा अभी तो ये 20% हैं तो पत्थरबाजी, 50 हुए तो उठा ले जाएंगे बेटियां

छतरपुर मध्य प्रदेश में इन दिनों ‘हिंदू एकता यात्रा’ पर निकले बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उत्तर प्रदेश के संभल में हुई घटना को लेकर मुसलमानों पर विवादित बयान दिया है। बाबा बागेश्वर ने कहा कि अभी वे 20 फीसदी हैं तो पत्थरबाजी कर रहे हैं, 50 पर्सेंट हो गए तो बेटियों को उठा ले जाएंगे। उन्होंने हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की। यात्रा के दौरान   बाबा बागेश्वर से जब संभल की घटना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘अभी तो हमारी एकता पर फोकस है। यदि तो हम हिंदुओं को बताना चाहते हैं कि 20 पर्सेंट में वो पत्थरबाजी कर रहे हैं 50 हो जाएंगे तो तुम्हारे घरों की बेटियों को उठा ले जाएंगे।’ उन्होंने कहा कि संभल के उपद्रवियों को जेलर के हाथ सौंपने की आवश्यकता है। बाबा ने यह भी कहा कि देश में 100 करोड़ हिंदू हैं, एक करोड़ को सड़क पर आना चाहिए नहीं तो आने वाले समय में वे घरों में कब्जा कर लेंगे। जाति का भेदभाव मिटाने के उद्देश्य से निकाली जा रही यात्रा के दौरान सोमवार को उन्होंने कहा कि भारत को बांग्लादेश नहीं बनाना चाहते तो तो जात-पात से ऊपर उठ जाओ। बॉलिवुड अभिनेता संजय दत्त भी उनकी यात्रा में शामिल हुए। बाबा बागेश्वर की यह यात्रा 29 नवंबर को पूरी होगी। छतरपुर के अपने आश्रम से वह ओरछा के राम राजा दरबार तक यह यात्रा निकाल रहे हैं। बागेश्वर बाबा की यात्रा में भारी भीड़ उमड़ रही है। क्या हुआ संभल में? एक स्थानीय अदालत के आदेश पर पिछले मंगलवार को जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया था जिसके बाद से संभल में पिछले कुछ दिनों से तनाव व्याप्त था। रविवार को दोबारा टीम सर्वेक्षण के लिए पहुंची तो हिंसा भड़क उठी। पत्थराव और गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई तो कई लोग जख्मी हो गए। हिंदू पक्ष का दावा है कि यह मस्जिद पूर्व में हरिहर मंदिर था।

मध्यप्रदेश के 21 जिलों में पीवीटीजी परिवारों के लिये बनेंगे पक्के आवास

भोपाल केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश को प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) में 33 हजार 138 आवास मंजूर किये गये हैं। पीएम जन-मन के तहत ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विशेष रूप से कमजोर एवं पिछड़े जनजातीय समूह (पीवीटीजी) परिवारों के ‘पक्के घर’ बनाये जा रहे हैं। मंत्रालय द्वारा प्रदेश के 21 जिलों में रहने वाले पीवीटीजी परिवारों को पक्के घर की सौगात देते हुए यह विशेष मंजूरी दी गई है। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने मध्यप्रदेश को बड़ी संख्या में पीएम आवास मंजूर करने के लिये केन्द्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। मध्यप्रदेश को इन पीएम आवासों की 25 नवम्बर को मंजूरी दी गई है। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा श्योपुर जिले को 7561, शिवपुरी को 5154, उमरिया को 4092, शहडोल 2591, अशोकनगर 2294, गुना 2084, सिंगरौली 1895, डिंडोरी 1532, अनूपपुर 1522, सीधी 1042, मंडला 903, मुरैना 695, विदिशा 448, बालाघाट 401, ग्वालियर 266, छिंदवाड़ा 202, नरसिंहपुर 158, सिवनी 117, दतिया 110, जबलपुर 42 एवं रायसेन जिले को 29 पीएम आवास मंजूर किये गये हैं। मध्यप्रदेश को 1 लाख 44 हजार 200 पीएम आवासों की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है। इस प्रकार मध्यप्रदेश को अब तक 1 लाख 77 हजार 338 पीएम आवास स्वीकृत हो चुके हैं। केन्द्र सरकार द्वारा पीएम जन-मन के तहत प्रदेश के 24 जिलों में रहने वाले पीवीटीजी परिवारों के समग्र विकास के लिये विभिन्न प्रकार के विकास एवं हितग्राहीमूलक कार्य किये जा रहे हैं। पीएम जन-मन में ‘सबको पक्का घर’ के तहत सभी पीवीटीजी परिवारों के पक्के घर बनाकर इन घरों में विद्युतिकरण भी कराया जा रहा है।

आप पार्टी का स्थापना दिवस : केजरीवाल ने कहा- हर एक दिन संघर्ष के साथ बीता और अब पार्टी यहां तक पहुंच चुकील

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया के जरिए सभी कार्यकर्ताओं और आम आदमी पार्टी से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा है कि हर एक दिन संघर्ष के साथ बीता और अब पार्टी यहां तक पहुंच चुकी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “2012 में आज का ये दिन इतिहास का वो पल है, जब देश के आम आदमी ने अपनी ताकत पहचानी और “आम आदमी पार्टी” की स्थापना की। अब तक का हमारा ये सफ़र संघर्ष, बलिदान और जीत की कहानियों से भरा रहा। पिछले एक साल में तो हमें मिटाने की लाख कोशिशें हुईं, लेकिन हमारी ईमानदारी, जनता के प्यार और कार्यकर्ताओं के हौसले ने हमें और मजबूत बना दिया। हम अन्याय और तानाशाही के खिलाफ पहले से ज्यादा मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बचाने की हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी। आइए, पार्टी के इस स्थापना दिवस पर देश को और बेहतर बनाने का संकल्प लें। जय हिंद।” अरविंद केजरीवाल ने संविधान दिवस की भी सबको बधाई देते हुए कहा, “संविधान केवल एक दस्तावेज़ नहीं, ये हमारे अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार है। बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान निर्माताओं के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं। हमारा संविधान हमारी पहचान है, और इसे बचाना हमारा धर्म। सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।” आम आदमी पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएँ। 12 साल पहले शुरू हुई इस क्रांति ने करोड़ों लोगों के दिलों में काम की राजनीति के ज़रिए उम्मीद और बदलाव का सपना जगाया और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में इस सपने को पूरा किया जा रहा है। 12 साल का यह सफर आसान नहीं था। हर दिन एक नई चुनौती आई लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत, विश्वास और जनता के प्यार से हम आगे बढ़ते रहे। आइए इस स्थापना दिवस पर संकल्प लें कि, आम आदमी को बेहतर जिंदगी देने की इस क्रांति को देश के हर हिस्से में पहुंचाएंगे और भारत को दुनिया का नंबर.1 देश बनायेंगे।”  

खनिज विभाग ने रेत और मुरुम के अवैध परिवहन कर रहे 9 हाईवा जब्त

अभनपुर छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में खनिज विभाग ने बीती रात गौण खनिजों के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. खनिज विभाग की टीम ने बीती रात जिले के अभनपुर इलाके में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 7 हाईवा और नवा रायपुर से 2 हाईवा मुरुम को जप्त कर पुलिस चौंकी उपरवारा को सुपुर्द कर दिया है. यह कार्रवाई रायपुर कलेक्टर के आदेश और खनिज विभाग के उप संचालक के.के. गोलघाटे के निर्देश पर की गई. अवैध परिवहन पर कार्रवाई खनिज विभाग के सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा के नेतृत्व में टीम ने गरियाबंद जिले से रेत का और नवा रायपुर से मुरुम का अवैध परिवहन कर रहे हाईवा वाहनों को पकड़ा. इन वाहनों को पुलिस चौकी उपरवारा के सुपुर्द कर दिया गया. पकड़े गए वाहनों की जानकारी जब्त हाईवा बेमेतरा, रायपुर और दुर्ग जिलों के बताए जा रहे हैं. इनका रजिस्ट्रेशन नंबर इस प्रकार है:     CG 04 NW 5583     CG 04 PB 9982     CG 04 PS 3972     CG 04 3971     CG 25 M 4501     CG 22 T 9722     CG 97 CE 5668     CG 07 BR 6343     CG 25 M 3396 टीम का सहयोग इस कार्रवाई में वीरेंद्र बेलचंदन, सैनिक रूपेश चंद्राकर, राजू बर्मन, गोलू वर्मा और जितेंद्र केशरवानी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. अवैध उत्खनन का मामला अभनपुर क्षेत्र में लंबे समय से रेत और मुरुम का अवैध उत्खनन और परिवहन हो रहा है. जनप्रतिनिधियों और खनिज माफिया की सांठगांठ की वजह से यह कारोबार फल-फूल रहा है. हालांकि, जनाक्रोश को देखते हुए खनिज विभाग कभी-कभी कार्रवाई कर अपनी सक्रियता दिखाने का प्रयास करता है.

‘वोट जिहाद’ को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अब मौलाना सज्जाद नोमानी ने माफी मांग ली

नई दिल्ली महाराष्ट्र चुनाव के दौरान ‘वोट जिहाद’ को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अब मौलाना सज्जाद नोमानी ने माफी मांग ली है। चुनावी नतीजों के बाद मौलाना नोमानी ने एक पत्र जारी कर अपने बयान पर बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था। मौलाना का यह बयान देशभर में चर्चा का विषय बन गया था और इसके बाद तनाव बढ़ गया था। मौलाना की ओर से माफी मांगने के बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया की प्रतिक्रिया सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने सवाल किया कि मौलाना ने माफी मांग ली है, अब राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे माफी कब मांगेंगे? मौलाना सज्जाद नोमानी ने कहा कि, “भाजपा का समर्थन करने वाले मुसलमानों का बायकॉट करने का जो मेरा बयान इस समय चर्चा में है वो एक विशेष संदर्भ में कई लोगों के सवाल के जवाब में दिया गया था। यह वो लोग थे जिनको लोकसभा इलेक्शन में वोट डालने के मौलिक अधिकार से रोका गया था। मेरी वह प्रतिक्रिया उन लोगों के लिए थी जो भारत के आम नागरिक को मतदान करने के संवैधानिक अधिकार से रोक रहे थे। इसलिए मेरे वक्तव्य को उस विशेष संदर्भ से हटा कर देखना अनुचित होगा। मेरा उक्त वक्तव्य महाराष्ट्र चुनाव से काफी पहले सितंबर 2024 का है।” उन्होंने आगे कहा, “मेरा वह वक्तव्य किसी भी समाज के खिलाफ बिल्कुल भी नहीं था न मेरा ऐसा उद्देश्य था और न ही वह किसी भी प्रकार का फतवा था। फिर भी यदि मेरे इस तरह कहने से किसी की भावनाएं आहत हुई हों तो मैं अपने शब्द वापिस लेता हूं और बिना शर्त माफी मांगता हूं। मैं हमेशा से ही सत्य और इंसाफ के लिये संघर्ष करता आया हूं और मैंने हमेशा हर उस व्यक्ती का विरोध किया है जिसने आम जनता को परेशान किया है चाहे वो मुसलमान हो या कोई और।”  

दिल्ली के सभी इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुका, स्कूल चल रहे है ऑनलाइन

नई दिल्ली दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में अभी भी हवा जहरीली बनी हुई है और लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। दिल्ली के सभी इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुका है। वहीं अगर बात करें तो दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी में भी हवा काफी ज्यादा जहरीली है। खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में अभी भी स्कूल ऑनलाइन चल रहे हैं। एनसीआर में हवा अभी भी साफ नहीं हुई है। अभी भी कक्षा 12 तक के स्कूल बंद हैं। कभी दिन में मौसम साफ रहता है तो शाम को धुंध जैसा मौसम बना रहता है। तो कभी दिन निकलते ही धुंध है। धूप खिलने पर धुंध छंट जा रही है, लेकिन दिन में अलग अलग क्षेत्रों में मौसम खराब बना हुआ है। दिल्ली में अगर वायु गुणवत्ता की बात करें तो एवरेज 392 एक्यूआई बना हुआ है। वही आनंद विहार में एक्यूआई 440, रोहिणी में 421 और विवेक विहार में एक्यूआई 419 बना हुआ है। इसी तरह दिल्ली के लगभग सभी इलाके में हाल बेहाल है। ऐसे में अगर गाजियाबाद की बात करें तो दिल्ली से गाजियाबाद के लोनी का इलाका बिल्कुल सटा हुआ होने की वजह से यहां पर भी हवा काफी ज्यादा जहरीली हो चुकी है। जबकि गाजियाबाद के अन्य इलाकों में कुछ राहत जरूर दिखाई दे रही है। गाजियाबाद में एवरेज वायु गुणवत्ता एक तरफ जहां 285 है तो वहीं लोनी में एक्यूआई 331 पर पहुंचा हुआ है। लगातार कंस्ट्रक्शन पर रोक के साथ-साथ अन्य उपाय किए जा रहे हैं लेकिन फिर भी बढ़ते प्रदूषण से निजात मिलती नहीं दिखाई दे रही है। दिल्ली से सटे नोएडा में भी औसत वायु गुणवत्ता 285 है और नोएडा के सेक्टर 116 में एक्यूआई 326 पर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल अभी स्थिति में सुधार आने के हालात नज़र नहीं आ रहे हैं। अगर बारिश होती है और तेज हवा चलती है तभी वातावरण से ये स्मॉग की चादर हटने के आसार हैं।  

संविधान दिवस के अवसर पर वन परिक्षेत्र जतारा में रन फॉर कांस्टीट्यूशन का किया गया आयोजन

जतारा संविधान दिवस के अवसर पर वन परिक्षेत्र जतारा अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत् सर्वप्रथम समस्त स्टॉफ को वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए संविधान की शपथ दिलाई गई। संविधान की शपथ दिलाने के उपरांत रन फॉर कांस्टीट्यूशन रैली का आयोजन किया गया जो वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा से शुरू होकर बस स्टैंड जतारा, हॉस्पिटल जतारा होते हुए नगरपालिका जतारा से नायक जी के चौराहा से वापिस रेंज ऑफिस में रन फॉर कांस्टीट्यूशन रैली का समापन किया गया। रन फॉर कांस्टीट्यूशन रैली के दौरान वन अमले के द्वारा संवैधानिक/मानवीय मूल्यों (समता स्वंतत्रता न्याय समाजिक सौहार्द एवं पर्यावरण मित्रता)  का संदेश आम जनमानुष को देते हुए संविधान और पर्यावरण को अक्षुण बनाए रखने की अपील की गई।

बालाघाट बलात्कार मामले में प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नूरी खान ने पीसीसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर हमला बोला

भोपाल बालाघाट बलात्कार मामले में प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नूरी खान ने पीसीसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गरीब किसी मामले में फंसता है तो उनके घर पर बुलडोजर चलता है, लेकिन वहीं भाजपा के नेता की बलात्कार के मामले में अभी तक गिरफ्तारी तक नहीं हुई। नूरी खान ने पुलिस को सात दिन का समय दिया और कहा है अगर गिरफ्तारी नहीं होती है तो महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी और आंदोलन करेगी। बता दें, बालाघाट जिले के भाजयुमो जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे पर महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता ने युवा नेता की सगाई के दौरान पहुंचकर हंगामा किया और यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एमपी में में 28857 महिलाएं एमपी से गायब नूरी खान ने कहा कि मध्य प्रदेश में से पिछले पौने 3 साल में 28857 महिलाएं गायब हुई हैं। रोज औसतन 28 महिलाएं और 3 बच्चियों गायब होने के केस दर्ज किए जा रहे हैं। महिला अपराधों का ग्राफ चिंताजनक और भयावह है। 7 महीने में 2319 रेप और 150 से ज्यादा गैंगरेप के मामले सामने आ चुके हैं। पीड़ितों में 3 साल की बच्चियों से लेकर 60 साल की महिलाएं शामिल हैं। अकेले जबलपुर में 70 छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया। महू में सेना के अधिकारियों की महिला मित्रों के साथ दुष्कर्म, उज्जैन में फुटपाथ पर दुष्कर्म, ऐसे कई मामले हैं, जो सामने नहीं आ पाते। नारी न्याय आंदोलन शुरू मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने देशभर में नारी न्याय आंदोलन और नारी न्याय यात्रा का आगाज किया है। 15 सितंबर से महिला कांग्रेस की देशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई है। अब तक 3 लाख महिलाओं ने देशभर में महिला कांग्रेस की सदस्यता ली है। एमपी में अब तक 20 हजार महिलाएं कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले चुकी हैं।

आंध्र प्रदेश अडानी समूह से जुड़े पावर सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट को कैंसिल कर सकता है, लगेगा झटका

आंध्र प्रदेश अमेरिका में सोलर पावर कॉन्ट्रैक्ट के लिए रिश्वत और निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के आरोप के बाद गौतम अडानी और अडानी समूह की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। अब खबर है आंध्र प्रदेश अडानी समूह से जुड़े पावर सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट को कैंसिल कर सकता है। इसके लिए आंध्र सरकार फाइलों की समीक्षा कर रही है। यह जानकारी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में दी गई है। क्या है डिटेल राज्य के वित्त मंत्री पय्यावुला केशव ने सोमवार को रॉयटर्स को बताया कि आंध्र प्रदेश की राज्य सरकार पिछले प्रशासन की सभी इंटरनल फाइलों की जांच कर रही है, जिसके तहत कथित आरोप लगाए गए हैं। केशव ने कहा, ‘हम यह भी देखेंगे कि आगे क्या किया जा सकता है, जैसे कि क्या कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल करने की संभावना है… राज्य सरकार इस मुद्दे पर बारीकी से विचार कर रही है।’ क्या है मामला अमेरिकी अधिकारियों ने गौतम अडानी और सात अन्य पर 2021 और 2022 के बीच ओडिशा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के संघीय क्षेत्र में सोलर एनर्जी सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट पाने करने के लिए कुछ भारतीय सरकारी अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने के लिए सहमत होने का आरोप लगाया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी सहित सात अन्य पर बाजार रेट से महंगी सोलर एनर्जी खरीदने के लिए आंध्र प्रदेश और ओडिशा के अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, इसमें अधिकारियों के नाम का खुलासा नहीं किया गया। आरोप है कि आंध्र प्रदेश राज्य सरकार के एक अधिकारी को 25 लाख रुपये प्रति मेगावाट का भुगतान किया गया था। उसके बाद राज्य सेकी से 7,000 मेगावाट (7 गीगावाट) सोलर एनर्जी खरीदने के लिए सहमत हुआ। हालांकि, अडानी समूह ने सभी आरोपों से इनकार किया और उन्हें निराधार बताया है। वहीं, आंध्र प्रदेश की पिछली सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने पिछले हफ्ते किसी भी गलत काम से इनकार किया था। इधर, फ्रांसीसी तेल प्रमुख टोटलएनर्जीज ने सोमवार को अडानी समूह में और निवेश रोक दिया। बता दें कि टलएनर्जीज की अडानी ग्रीन में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है। चंद्रबाबू नायडू भी जता चुके हैं नाराजगी बता दें कि बीते शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य सरकार के पास पूर्ववर्ती वाईएसआरसीपी सरकार और अडानी समूह से जुड़े कथित रिश्वत घोटाले से संबंधित अमेरिका में दायर ‘आरोपपत्र रिपोर्ट’ है। उन्होंने अनियमितताओं पर कार्रवाई करने का ‘वादा’ किया। नायडू ने कहा कि वाईएसआरसीपी सरकार और अडानी समूह से जुड़े आरोपों से दक्षिणी राज्य की प्रतिष्ठा और ब्रांड के तौर पर उसकी छवि को ठेस पहुंची है और उन्होंने इसे ‘बहुत दुखद घटनाक्रम’ बताया।

संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया: संजय कुमार झा

नई दिल्ली जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस मनाने की शुरुआत पीएम मोदी ने की थी। विपक्ष ने लोकसभा चुनाव में जनता के बीच संविधान को लेकर झूठ फैलाने की कोशिश की। लेकिन चुनावी राज्यों में हार के बाद विपक्ष का चेहरा बेनकाब हो गया है। जनता विपक्ष के झूठ और फरेब की राजनीति में आने वाली नहीं है। पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए तमाम काम किए है। जनता का भरोसा पीएम मोदी पर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। संजय झा ने आगे कहा कि पहले चुनाव नहीं होते थे, गरीबों को सत्ता से वंचित कर दिया जाता था। पहले मतपत्रों और मतपेटियों को लूट लिया जाता था। गरीबों को ताकत तब मिली जब ईवीएम आया। हम इसके समर्थक हैं। जब विपक्ष चुनाव जीते तो ईवीएम ठीक जब हारे तो इसे दोषी ठहराना जायज नहीं है। जनता ऐसे लोगों का हिसाब ले रही है। सर्वसमाज को लेकर चलना और वंचित समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभ्य समाज में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। संविधान सदन में संविधान दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम मोदी ने संविधान की ऐतिहासिक यात्रा और गौरवशाली विरासत का सम्मान करने के लिए एक विशेष डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने “भारत के संविधान का निर्माण: एक झलक” और “भारत के संविधान का निर्माण और इसकी गौरवशाली यात्रा” नामक पुस्तकों का विमोचन भी किया। संविधान दिवस भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में 26 नवंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस दिन 1949 में भारत की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet