LATEST NEWS

होटल-रेस्टोरेंट्स में 30 प्रतिशत तक छूट, छत्तीसगढ़-रायपुर उपचुनाव में वोटिंग पर स्पेशल ऑफर

रायपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रायपुर दक्षिण उपचुनाव में वोट देने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने चुनाव आयोग की पहल पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. इस पहल के तहत रायपुर शहर के प्रमुख होटल और रेस्टोरेंट्स ने मतदान करने वाले नागरिकों को खाने-पीने और रूम बुकिंग पर शानदार छूट देने की घोषणा की है. इस ऑफर का लाभ लेने के लिए मतदाताओं को मतदान के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखानी होगी. इस पहल में शहर के प्रतिष्ठित होटल और रेस्टोरेंट्स जैसे सुखसागर रेस्तरां, मंजू-ममता रेस्तरां, मे-फेयर होटल, फेयर-वे होटल और बेबीलोन होटल ने भाग लिया है. इन जगहों पर 13 नवंबर से 19 नवंबर तक विभिन्न प्रकार के ऑफर दिए जाएंगे—– 0- सुखसागर और मंजू-ममता रेस्टॉरेंट (एमजी रोड) में 13 नवंबर से 15 नवंबर तक बिल पर 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. 0- मेय-फेयर होटल (नवा रायपुर) में 13 नवंबर से 19 नवंबर तक मेन्यू पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा और तीन बुफे पर एक बुफे मुफ्त मिलेगा. 0- फेयर-वे होटल (नवा रायपुर) में 13 नवंबर से 19 नवंबर तक मेन्यू पर 30 प्रतिशत छूट और रूम बुकिंग पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी. 0- बेबीलोन होटल (वीआईपी रोड) ने रूम बुकिंग पर 30 प्रतिशत, मॉकटेल पर 25 प्रतिशत, मेन्यू पर 20 प्रतिशत और बुफे पर 15 प्रतिशत छूट देने के साथ ही तीन बुफे पर एक बुफे मुफ्त देने का ऑफर दिया है.

पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में थाने के सामने सैकड़ों लोगों ने किया हंगामा

रायगढ़. रायगढ़ जिला मुख्यालय पहुंचकर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने थाने के सामने हंगामा शुरू कर दिया है। महिलाओं का आरोप है कि उनके क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वाले की शिकायत करने पर शराब कोचिये के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई थी, इसकी शिकायत करने के बावजूद पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने से नाराज होकर थाने के सामने बैठकर हंगामा कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाने के सामने सड़क में बैठकर प्रदर्शन कर रही सैकड़ो महिलाओं का आरोप है कि कोसमपाली, बरमुडा सहित आसपास के क्षेत्रों में कुछ लोगों के द्वारा अवैध तरीके से महुआ शराब का विक्रय किया जा रहा था। इस मामले की शिकायत उन्होंने थाने में की थी जिससे क्षुब्ध होकर शराब कोचिये ने महिला सरपंच के बेटे के साथ मारपीट की  थी। इस मामले की शिकायत करने के बावजूद शराब कोचिये पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नही करने से नाराज होकर आज लगभग आधे दर्जन से भी अधिक गांव की सैकड़ो महिलाओं ने कोतरा रोड थाने का घेराव करते हुए सड़क में बैठकर चक्काजाम शुरू कर दिया। नाराज महिलाओं ने कोतरा रोड थाने की पुलिस टीम पर शराब कोचिये के साथ मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। नाराज महिलाओं का आरोप है कि खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांव में पिछले लंबे समय से अवैध महुआ शराब का विक्रय किया जा रहा है। इस मामले की शिकायत करने के बावजूद पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नही की जाती है। नाराज होकर वे रायगढ़ जिला पहुंचकर आंदोलन करने को विवश हो चुके है। महिलाओं के इस आंदोलन की जानकारी मिलते ही रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक सहित कई कांगे्रसी नेता कोतरा रोड थाने पहुंच गए हैं वहीं बताया जा रहा है कि इस आंदोलन की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल भी  कोतरा रोड थाना पहुंचने वाले हैं। ग्राम पंचायत कोसमपाली की सरपंच अनसुईयां उराव ने बताया कि छठ पूजा से पहले गांव की कई महिलाओं ने उनसे गांव में बिकने वाली अवैध महुआ शराब की शिकायत की थीं। तब उन्होंने एकजुट होकर गांव में बिकने वाली अवैध शराब को बंद कराने के लिये कोतरा रोड थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा था। तब पुलिस ने उन्हें छठ पूजा के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत एसपी आफिस पहुंचकर की जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उसी दिन शाम करीब 4 बजे पुलिस टीम पहुंचकर छापामार कार्रवाई करते हुए शराब पकड़ा गया। इसके बाद गांव की 18 समिति की महिलाएं घर-घर जाकर चेक किया गया कि इस कार्रवाई के बावजूद कहीं फिर से शराब तो नही बनाया जा रहा है। तब शराब का कारोबार करने वाले लोगों के द्वारा उनसे गाली गलौज करते हुए दोबारा घर आने पर झूठे केश में फंसाने की धमकी दी गई थी। महिला सरपंच ने यह भी बताया कि बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की गई। इसकी शिकायत करने के बावजूद पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नही करने से नाराज होकर वे आज थाने पहुंची है। इस मामले में पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल ने बताया कि आज सुबह उन्हें फोन के जरिये सूचना मिली कि कोसमपाली की महिलाओं के साथ थाने में दुव्र्यवहार हो रहा है।  कल शाम रिपोर्ट लिखाने पहुंची महिलाओं को यहां के टीआई ने उल्टा उन्हीं के उपर एफआईआर हो जाने की बात कही गई। इस वजह से आज भारी संख्या में महिलाएं थाने पहुंची है और इन महिलाओं ने थाने के अलावा एसपी आफिस में ज्ञापन सौंपा था और जिस तरह से गांव में शराब बिक रही जिससे गांव के बच्चे बिगड़ रहे हैं। उमेश पटेल ने कहा कि महिलाओं का आरोप था कि शराब कारोबारी के द्वारा सरपंच के बेटे के साथ मारपीट की गई है और पुलिस आरोपी को संरक्षण दे रही है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से पुलिस का जनता के प्रति जो रवैया बहुत ही गलत रवैया है। शराब माफियाओं को जिस तरह से संरक्षण दिया जा उसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। गांव में जिस तरह महिलाएं संगठित हैं इन्हें तोड़ने का काम किया जा रहा है और इन्हें डराने धमकाने का काम किया जा रहा है। इस मामले मे पुलिस अगर एकतरफा कार्रवाई करेगी तो हम भी आगे कार्रवाई करेंगे।

बालों के टूटने से परेशान हैं, आजमाएं ये घरेलू उपाय

लंबे घने बाल किसको पसंद नहीं होते हैं। लेकिन हेयरफॉल अकसर आपकी इस चाहत को पूरा नहीं होने देता है। बालों के टूटने से परेशान होकर इसे रोकने के लिए आप सबकुछ करती हैं। आइए, आपको कुछ आसान घरेलू उपाय बताते हैं जिससे आप हेयरफॉल को मात दे सकती हैं। आयरन की कमी तो नहीं? शरीर में आयरन की कमी होने से बाल टूटते-झड़ते हैं, साथ ही आपके बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। बाल शाइन करें, इसके लिए ब्रोकली, गोभी और हरी सलाद का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। नारियल पानी नारियल पानी आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद है। रोजाना खाली पेट नारियल पानी पीने से आपके बाल स्ट्रांग बनेंगे और इनके टूटने-झड़ने की समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। पत्तेदार सब्जियां हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और हाई प्रोटीन युक्त आहार जैसे दाल, अंडा, स्प्राउट्स और विटमिन-सी युक्त फ्रूट्स का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। इनके सेवन से आपके बाल अंदरूनी रुप से स्ट्रांग बनेंगे। ऑलिव ऑइल ऑलिव, नारियल या कनोला का तेल लेकर उसे गर्म कर लें। बालों की जड़ों में इससे मसाज करें। लगभग एक घंटे तक बालों में तेल लगा रहने दीजिए इसके बाद शैंपू से धो लें। ग्रीन टी एक कप गर्म पानी में ग्रीन टी के दो बैग डालकर इसे मिला लें। इसके बाद इसे बालों की जड़ों में लगाएं और एक घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद धो लें। ग्रीन टी में ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो बालों को गिरने से रोकते हैं और बालों के बढ़ने में सहायक होते हैं। हेड मसाज हफ्ते में एक दिन हेड मसाज लेने से बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है। इससे बाल स्ट्रॉग होते हैं और तनाव में कमी आती है। यही नहीं, यह बालों को स्ट्रेंथ भी देता है। लहसुन का तेल लहसुन के जूस, प्याज या अदरक के जूस की मालिश करने से भी आपको खासा फायदा मिलेगा। रात में सोते समय इसे सिर में लगा लें और सुबह धो लें। इससे आपके बालों की जड़ें मजबूत होंगी और बाल गिरने की समस्या कम हो जाएगी।  

सलमान, शाहरुख के बाद मिथुन चक्रवर्ती को धमकी, पाकिस्तानी डॉन बोला- पछताना पड़ेगा

दुबई सलमान खान और शाहरुख खान के बाद अब फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भी धमकी मिलने लगी है। उन्हें पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी ने धमकी दी है और कहा है कि वह 15 दिनों के भीतर माफी मांग लें नहीं तो पछताना पड़ेगा। भट्टी ने दुबई से दो वीडियो जारी किए हैं। इन वीडियो में वह मिथुन चक्रवर्ती को बुरा-भला कहता दिखाई देता है। दूसरे वीडियो में वह मिथुन चक्रवर्ती के बयान को चलाता है और पीछे से डायलॉगबाजी करता है। दरअसल 27 अक्टूबर को कोलकाता में एक रैली के दौरान गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मिथुन ने कहा था. एक नेता ने कहा था कि यहां की 70 फीसदी आबादी मुसलमान है। हिंदुओं को काटकर भागीरथी में बहा दिया जाएगा। मैं कहता हूं कि हम तुम्हें काटकर नदी में नहीं बहाएंगे लेकिन तुम्हारी जमीन में जरूर गाड़ देंगे। पाकिस्तानी डॉन ने कहा, यह वीडियो मिथुन चक्रवर्ती के लिए है। कुछ दिन पहले उसने कहा था कि मुसलमानों को काटूंगा और गाड़ दूंगा। मिथुन साहब, आपको मेरा मशविरा है कि 10 से 15 दिनों की भीतर आप इस बकवास के लिए माफी मांग लें नहीं तो पछताना पड़ेगा। भट्टी ने आगे कहा, आपके फैन मुसलमान भी हैं। मुस्लिमों ने आपको इज्जत दी और आपने दिल दुखा दिया। आपकी फ्लॉप फिल्में देखने भी हम जाते थे। आज आप जो कुछ हो इसी की वजह से हो। आप जिस उम्र में हैं उस उम्र में बकवास नहीं चरनी चाहिए, बाद में पछताना पड़ता है। उसने कहा, यह कोई फिल्म नहीं रियल लाइप है। स्टेज पर चढ़कर आप बदमाश बन रहे हैं। उसने मिथुन की तस्वीर में जूते का निशान बनाकर दूसरा वीडियो जारी किया। बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती के भाषण के बाद उपर दो एफआईआर दर्ज की गई थीं। पहली प्राथमिकी एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर बिधाननगर दक्षिण पुलिस थाने में जबकि दूसरी प्राथमिकी बहूबाजार पुलिस थाने में दर्ज की गई। बिधाननगर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।” चक्रवर्ती को इस वर्ष की शुरुआत में भारत के सर्वोच्च फिल्म सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। चक्रवर्ती ने 27 अक्टूबर को कहा था कि 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल का “मसनद” (सिंहासन) भाजपा का होगा और उन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कुछ भी करने का वादा किया था।

गौतम गंभीर की भूमिका को से उन्हें तीन साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सफल वापसी करने में मदद मिली: वरुण चक्रवर्ती

नई दिल्ली टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में पांच विकेट चटकाए। उनकी गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने मैच में दमदार वापसी की थी, हालांकि अंत में भारतीय टीम को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा और सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। वरुण ने कहा कि घरेलू क्रिकेट में खेलने और हेड कोच गौतम गंभीर की भूमिका को लेकर स्पष्टता से उन्हें तीन साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सफल वापसी करने में मदद मिली। 33 साल के वरुण चक्रवर्ती ने मैच के बाद कहा, ‘निश्चित रूप से पिछले तीन साल काफी कठिन रहे। मैंने इस बीच अधिक से अधिक क्रिकेट खेली। मैंने घरेलू लीग में भी खेलना शुरू किया और इससे निश्चित तौर पर मुझे अपना खेल समझने में मदद मिली।’ वरुण इस साल आईपीएल चैंपियन बनने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे। हाल में भारत के हेड कोच का पद संभालने वाले गंभीर भी तब इस फ्रेंचाइजी टीम से जुड़े हुए थे। नैशनल टीम में वापसी के बारे में चक्रवर्ती ने कहा कि इसमें गंभीर की भूमिका अहम रही। उन्होंने कहा, ‘हां हम बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में खेल रहे थे और वह टीम के कोच थे। हमने निश्चित तौर पर काफी बातचीत की और उन्होंने मेरी भूमिका को लेकर काफी स्पष्टता दी।’ वरुण ने कहा, ‘उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मैं 30-40 रन भी लुटा देता हूं तो कोई बात नहीं। आपको केवल विकेट लेने पर फोकस करना है और टीम में आपकी भूमिका यही है। इस तरह की स्पष्टता से मुझे निश्चित तौर पर वापसी करने में मदद मिली।’ भारत दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के सामने 125 रन का लक्ष्य ही रख पाया लेकिन वरुण की शानदार गेंदबाजी से भारत ने अच्छी वापसी की लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स (47) और गेराल्ड कोएट्जी (19) ने अटूट साझेदारी निभाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। वरुण ने कहा, ‘ब्रेक के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमें रिजल्ट के बारे में नहीं सोचना है और अपना बेस्ट करना है। हमने ऐसा किया और हम जीत के करीब भी पहुंच गए थे।’ उन्होंने कहा, ‘जब आप छोटे लक्ष्य का बचाव करने के लिए उतरते हैं तो आपकी मानसिकता आक्रामक होती है। हम विकेट लेकर ही मैच जीत सकते थे। हम अगले दो मैच में भी इसी मानसिकता के साथ खेलेंगे क्योंकि अब यह मैच हमारे लिए करो या मरो जैसे बन गए हैं।।’

रामकुमार गौतम ने कहा- हुड्डा के खिलाफ एक तरह का नैरेटिव चल पड़ा, जिससे भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने में मदद मिली

जींद हरियाणा में जींद जिले के सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा की तारीफ की है। उन्होंने दावा किया कि हुड्डा के खिलाफ एक तरह का नैरेटिव चल पड़ा, जिससे भाजपा को हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने में मदद मिली। हिसार में अपने गृह नगर नारनौंद में अभिनंदन समारोह के दौरान सभा को संबोधित करते हुए गौतम ने ये बातें कहीं। उन्होंने चुनाव के दौरान अपने भाषणों में हुड्डा पर की गई टिप्पणियों पर भी खेद भी जताया। भाजपा विधायक रामकुमार गौतम पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के खिलाफ भी अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। भूपिंदर सिंह हुड्डा को लेकर उन्होंने कहा, ‘मैं हुड्डा को नापसंद नहीं करता हूं। वह अच्छे इंसान हैं। उनका नाता स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से रहा है। हुड्डा के पिता रणबीर सिंह एक स्वतंत्रता सेनानी थे।’ उन्होंने कहा कि अगर मैंने उनके खिलाफ नहीं बोला होता तो भाजपा हरियाणा में सत्ता में नहीं आती। मैंने उनके खिलाफ ऐसी बहुत सी बातें कहीं, जो मुझे नहीं कहनी चाहिए थीं। उन्हें बुरा लगा होगा। चुनाव से पहले भाजपा में हुए शामिल रामकुमार गौतम ने कहा, ‘बीजेपी के फायदे के लिए हुड्डा के खिलाफ नकारात्मक बातें फैलाईं। मैं उस हद तक चला गया जो मुझे शोभा नहीं देता।’ बता दें कि रामकुमार गौतम 5 साल से मंत्री पद की दौड़ में रहे। साल 2019 में जननायक जनता पार्टी ने नारनौंद सीट से उन्हें टिकट दिया। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को हरा भी दिया था। उस वक्त हरियाणा में भाजपा और जजपा गठबंधन की सरकार बनी। जजपा कोटे से वह मंत्री नहीं बन पाए तो दुष्यंत चौटाला से उनका विवाद हो गया। साल 2024 में चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए।

शिक्षक संघ करेंगे मोदी की गारंटी की मांग, छत्तीसगढ़-रायपुर उपचुनाव में CM साय आज अंतिम दिन करेंगे रोड शो

रायपुर. आज रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. प्रचार थमने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर दक्षिण में रोड शो करेंगे. इस दौरान वह बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी के लिए वोट मांगेंगे. रोड शो दोपहर 2 बजे जयस्तंभ चौक से शुरू होगा और रायपुर दक्षिण के विभिन्न इलाकों से होते हुए शाम 5.50 बजे समाप्त होगा. इस रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे. वहीं, रायपुर दक्षिण में कांग्रेस के दिग्गज नेता भी प्रचार में जुटे हैं. प्रचार समाप्त होने के बाद, 11 नवंबर की शाम से प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे. 13 नवंबर को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा. छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा आज 11 नवंबर को शिक्षक मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर रायपुर जिले के विभिन्न विकासखंडों में सैकड़ों शिक्षक ‘मोदी की गारंटी’ लागू करने की मांग करेंगे. वे अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे. वे मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं, जो कि पहले सामूहिक अवकाश के रूप में सामने आया था, और अब यह ज्ञापन देने के रूप में जारी रहेगा. श्रीराम कथा और यज्ञ का आयोजन बागेश्वर सरकार की कृपापात्र बहन शुभि दासी और महिला भागवत समिति द्वारा सड्डू स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सेक्टर-5 में प्रातः 8.30 बजे से यज्ञ और दोपहर 1 बजे से संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा. जिन भक्ति त्रिलोक तीर्थ यात्रा राजधानी के संभवनाथ जैन मंदिर विवेकानंद नगर में आयोजित आत्मोल्लास चातुर्मास के अंतर्गत पंचाह्निका महोत्सव के दौरान ‘जिन भक्ति’ और ‘त्रिलोक तीर्थ वंदना’ का संगीतमय कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से शुरू होगा.

प्रेग्नेंट होने पर कराया गर्भपात, छत्तीसगढ़-सक्ति में नाबालिग लड़की से 27 दिन किया दुष्कर्म

सक्ति. बाराद्वार थाना क्षेत्र में मंदबुद्धि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी रामरति यादव को पुलिस ने सागौन बाड़ी डुमरपारा से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने नाबालिग के साथ संबंध बनाए और गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। महिला ने बताया कि तीनों देवरानी-जेठानी परिवार सहित कमाने खाने के लिए राउरकेला (ओडिशा) चले गये थे। छोटी ननद (14) है, जो अपने पिता के साथ ग्राम कडारी में थी। दिवाली त्योहार मनाने अपने घर कडारी आए। त्योहार मनानें के बाद सात नवंबर की रात में उसके पास छोटी ननद सोई थी। तब उसने बताया कि ग्राम कडारी का रामरति यादव ऊर्फ बुटु यादव ने तीन जून 2024 से 30 जून 2024 तक लगातार दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई। अपराध को छिपाने के उद्देश्य से पीड़िता को बहला-फुलाकर व उम्र बढ़ाकर गर्भपात कराने हॉस्पिटल ले गया था। वहीं, मामले के आरोपी रामरति यादव उर्फ बुटु गांव से फरार होकर ग्राम डुमरपारा सागौन बाड़ी में जाकर छिपा था। पुलिस ने आरोपी रामरति यादव उर्फ बुटु निवासी कड़ारी थाना बाराद्वार को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

शिलॉन्ग के स्टीव ज्यरवा ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4’, चमचमाती कार और 15 लाख रुपये

मुंबई डांसिंग रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4’ का तीन महीने बाद समापन हुआ। 10 नवंबर को इसका ग्रैंड फिनाले था, जिसकी ट्रॉफी शिलॉन्ग के स्टीव ज्यरवा ने उठा ली। इसके साथ ही उन्हें 15 लाख रुपय विनिंग अमाउंट भी मिला। साथ ही एक चमचमाती कार भी दई गई। वहीं, उनके कोरियोग्राफर रक्तिम ठाकुरिया को 5 लाख रुपये प्राइज के तौर पर दिए गए। स्टीव का मुकाबला, हर्ष केशरी, नेक्स्टियन, नेपो, आकांक्षा मिश्रा उर्फ अकिना और आदित्य मालवीय से था, जिन्हें उन्होंने हरा दिया। ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 4’ में बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर ने बतौर जज अपनी शुरुआत की थी। वह कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ जज पैनल में शामिल हुई थीं। वहीं, इस डांस रियलिटी शो को जय भानुशाली और अनिकेत चौहान ने होस्ट किया था। स्टीव की जीत पर खुश हैं माता-पिता स्टीव ज्यरवा 17 साल के हैं। उन्होंने अपनी जीत के बारे में ‘ईटाइम्स’ से कहा, ‘मैं अपने कोरियोग्राफर रक्तिम की मदद से यह शो जीतकर बहुत खुश हूं। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक सपना सच होने जैसा है। यहां तक कि मेरे माता-पिता भी बहुत खुश हैं। जब मेरा नाम विनर के रूप में अनाउंस किया गया तो वो खुशी से झूम उठे। हमारे शहर से कोई भी इस तरह के स्टेज पर नहीं आया और शो नहीं जीता।’ स्टीव बचपन में चल नहीं पाते थे बचपन में जहां मैं चल नहीं सकता था। आज मैं बहुत अच्छा डांस करता हूं। मेरे फुटवर्क की तारीफ होती है। मुझे यकी नहीं होता कि बचपन में चल नहीं पाता था। मेरी नानी ने मुझे इससे उबरने में मदद की। उनकी मेहनत के कारण ही मैं आज चल पा रहा हूं और डांस भी कर सकता हूं।’ स्टीव के लिए जीती हुई रकम मायने रखती है स्टीव ने बताया, ‘उनके लिए ये जीत बहुत मायने रखती है। उन्हंने अपने परिवार को पैसों के मामले में और मेरी वजह से रिश्तेदारों के साथ बहुत स्ट्रगल करते देखा है। मेरी नानी और मां के अलावा मेरा बाकी परिवार डांस करने के खिलाफ था। मैंने उनको गलत साबित किया। मेरी जीत उनकी सभी शंकाओं के खिलाफ है।’

वाह मोहन भैया आपने जेसी मिल का निरीक्षण कर ग्वालियर मजदूरों, युवाओं और उद्योग जगत मे एक उम्मीद जगा दी

ग्वालियर ग्वालियर शहर की पहचान राजघराने सिंधिया के साथ-साथ उद्योगों के लिए भी जाना जाता है I जिसमें जेसी मिल जैसे उद्योगों की पहचान किसी से छुपी नहीं है I मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका निरीक्षण करके एक सकारात्मक संदेश ग्वालियरवासियों को दिया है I जिससे उम्मीद की जा सकती है कि अब ग्वालियर को विकास और रोजगार भरपूर मिलेगा I मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज ग्वालियर में जे.सी. मिल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों / स्थानीय नेताओं और मन्त्रियों से मिल के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर के जे सी मिल और अन्य उपेक्षित मिलों के मजदूरों के हित में निर्णय लेकर एक उचित दिशा में काम कर सर्वजन हिताय की परिभाषा को चरितार्थ करेंगे I

पैन कार्ड को बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की नहीं है जरुरत

नई दिल्ली पैन कार्ड का इस्तेमाल काफी कॉमन हो गया है। बैकिंग लेनदेन में पैन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। वहीं अगर किसी को ज्यादा अमाउंट ट्रांसफर करना है, तो उस वक्त भी पैन कार्ड की जरूरत होती है। हालांकि पैन कार्ड को बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने होते हैं, लेकिन हम आपको 10 मिनट में पैन कार्ड बनाने का तरीका बताएंगे। आप घर बैठे महज 10 मिनट में पैन कार्ड बनवा सकते हैं। इसका प्रॉसेस बेहद आसान है। पैन कार्ड बनवाने की पहली शर्त है कि आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है। आधार के जरिए ही ई-पैन कार्ड बनवाया जा सकता है। ई-पैन कार्ड को लेकर किसी तरह की दुविधा नहीं होनी चाहिए। ई-पैन कार्ड को पैन कार्ड की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। पैन कार्ड पर एक खास नंबर होता है। यह खास नंबर ही आपके पैन की पहचान होता है। इसमें अंग्रेजी के शब्द और नंबर होते हैं। कैसे बनाएं ई-पैन कार्ड     सबसे पहले आपको https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाना होगा।     अब पेज को स्क्रॉल करना होगा, जहां नीचे की तरफ instant E-PAN कार्ड का ऑप्शन दिखेगा।     इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा, जिसके लेफ्ट साइड में Get New e-PAN का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।     इसके बाद आपको अपने आधार की 12 डिजिट को दर्ज करना होगा।     फिर आपको नीचे दिये गये I confirm that ऑप्शन पर टैप करना होगा।     इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।     फिर ओटीपी डालकर आपको वेरिफाई करना होगा।     इसके बाद ई-मेल आईडी डालें और पैन कार्ड के लिए जरूरी जानकारी दर्ज करें।     फॉर्म को फिल करने के कुछ देर बाद कन्फर्मेशन नंबर मिलेगा। इसे चेक करें। अगर सही जानकारी हुई, तो आपको डाउनलोड ऑप्शन के जरिए पैन नंबर मिल जाएगा।     इस पैन को आप रेगुलर पैन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

आरोपी प्लेसमेंट कर्मचारी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-सक्ति में महिला को नौकरी से निकालने की धमकी देकर छेड़छाड़

सक्ति. सक्ति जिले में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली महिला को नौकरी से निकालने की धमकी देकर छेड़छाड़ और युवती को फोन से अश्लील बात कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने वाले आरोपी को डभरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने बताया कि वह नगर पंचायत डभरा के मानी कंचन केंद्र में दो वर्ष पहले काम करती थी। जिसमें वार्ड नंबर एक के प्रभारी रमेश बंजारे ने शरीर संबंध बनने का दबाव बनाया जिसे मना करने पर नौकरी से निकलने की धमकी दी और शरीरक सम्बन्ध नहीं बनाने पर दूसरे को रखने की बात कही, जिसका विरोध करने पर महिला को नौकरी से निकाल दिया था। अभी 25.10.2024 को नए सीएमओ से बात करने पहुंची हुई थी। इस बीच रमेश बंजारे वहीं पर खड़ा हुआ था जिसने सीएमओ से मिलने नहीं दिया और हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। वहीं एक और महिला कर्मचारी ने भी फोन में अश्लील बात करने की शिकायत दर्ज कराई थी डभरा थाने में मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। जिसपर आरोपी रमेश बंजारे 51 वर्ष को तत्काल पकड़ा गया और पूछने पर जुर्म स्वीकार किया हैं जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

हेराफेरी की 35 टन सरिया बरामद, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ट्रक चालक समेत व्यापारी गिरफ्तार

रायगढ़. रायगढ़ जिले में 35 टन सरिया हेराफेरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक समेत एक व्यापारी को एमपी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का पूरा माल बरामद करते हुए दोनों को जेल भेज दिया है। उक्त मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पूंजीपथरा पुलिस ने 35 टन सरिया की हेराफेरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक और एक स्थानीय व्यापारी को गिरफ्तार कर 19 लाख रुपये का चोरी हुआ माल बरामद कर लिया है। पूंजीपथरा पुलिस ने इस कार्रवाई में आरोपी ट्रक चालक विकास सिंह और व्यापारी दिनदयाल गुप्ता उर्फ बटू को मध्य प्रदेश के शहडोल में दबिश देकर पकड़ा, व्यापारी ने चोरी किए गए सरिया का बड़ा हिस्सा अपने गोदाम में खरीद कर रख लिया था। सात नवंबर को हुई थी एफआईआर 7 नवंबर को दीपक बंसल उम्र 27 वर्ष ने पूंजीपथरा थाना में आवेदन देकर बताया था कि 16 अक्टूबर को रायगढ़ इस्पात एवं पावर प्रालि देलारी से हरियाणा के हिसार स्थित शुभम एसोसिएट के लिए 35.1 टन सरिया, जिसकी कीमत लगभग 18.96 लाख रुपये है, को ट्रांसपोर्टर एमपी छत्तीसगढ़ ट्रांसपोर्ट के जरिए भेजा गया था। सरिया लेकर जाना था हरियाणा सरिया लोड कर ट्रक क्रमांक सीजी 04 पीपी -5256 में ट्रक चालक विकास सिंह को हरियाणा के लिए रवाना किया गया, परन्तु 6 नवंबर तक गंतव्य स्थान पर सामान नहीं पहुंचने पर शिकायतकर्ता ने ट्रक चालक और ट्रांसपोर्टर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जिसके बाद उसने थाना पूंजीपथरा में 35.1 टन सरिया की चोरी की रिपोर्ट लिखाई थी जिस पर पुलिस ने धारा  316(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया था। शहडोल में पकड़ाए आरोपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई जयराम सिदार के नेतृत्व में पुलिस टीम को शहडोल भेजा गया। 8 नवंबर को पुलिस टीम ने ट्रक चालक विकास सिंह को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने शहडोल जिले के ब्यौहारी में व्यापारी दिनदयाल गुप्ता उर्फ बटू के गोदाम में 15 टन सरिया अनलोड कर दिया था। पुलिस ने विकास सिंह और व्यापारी दिनदयाल गुप्ता के मेमोरेंडम पर कुल 35.1 टन सरिया जब्त कर लिया, जिसकी कीमत लगभग 18.96 लाख रुपये है।

कई KM तक मिले खून के धब्बे, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में हाथी के बच्चे ने खाया बम, शिकारी पर रखा इनाम

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बम विस्फोट से एक हाथी का बच्चा घायल हो गया है। यह घटना उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में हुई। अधिकारियों ने बताया कि हाथियों के झुंड के घुमने वाले इलाके में खून के धब्बे मिले हैं। हमारी टीम जांच कर रही है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के निदेशक वरुण जैन ने कहा कि उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के पास के इलाके से हमें सूचना मिली कि हाथियों के झुंड के घूमने वाले इलाके में बड़ी मात्रा में खून के धब्बे देखे गए हैं। जब शिकार विरोधी टीम ने जांच की, तो हमने 6-7 किलोमीटर तक पैरों के निशान के लिए खून के धब्बों का पता लगाया। निदेशक वरुण जैन ने कहा कि ड्रोन विजुअल के माध्यम से हमारे कर्मचारियों ने देखा कि एक हाथी का बच्चा जो 5 से 6 साल का है, घायल है, उसका जबड़ा सूजा हुआ है और उसके पैर में भी चोट है। हमें पोटेशियम बम का अवशेष भी मिला। हमने रायपुर से डॉक्टरों की टीम बुलाई है। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। आगे कहा कि हम शिकारियों की तलाश कर रहे हैं। हमने शिकारियों के बारे में कोई भी जानकारी देने वालों के लिए 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। हमने विस्फोटक वस्तु के बारे में पुलिस को शिकायत भी दी है। थर्मल के माध्यम से ड्रोन से हम क्षति की सीमा का पता लगाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब हाथी का बच्चा बम को खाने की कोशिश कर रहा था।

रोहित पहले टेस्ट में कप्तान नहीं,बुमराह करेंगे कप्तानी, पोंटिंग ने ऐसा क्या कहा

मुंबई  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पुष्टि की है कि अगर रोहित शर्मा निजी कारणों से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेल पाते हैं तो स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। सोमवार (11 नवंबर) को मुंबई में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए गंभीर ने कहा, “अगर रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं होते हैं तो पर्थ में पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह भारत की कप्तानी करेंगे।” इस दौरान गंभीर ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ मेरी बातचीत केवल भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने को लेकर होती है। यही टीम खेल होता है। इसमें टीम पहले होती है। गंभीर ने कहा कि अगर रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होते तो केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन सलामी बल्लेबाज के विकल्प होंगे। उन्होंने कहा कि मैं किसी तरह का दबाव महसूस नहीं कर रहा हूं, भारत का कोच बनना सम्मान और सौभाग्य की बात है। कोच ने कहा कि हम जिन आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं हमें वह स्वीकार हैं। हमें अब आगे बढ़ना होगा। ऑस्ट्रेलिया एक नई सीरीज है। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की आलोचना के बाद सीनियर बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि रिकी पोंटिंग को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बारे में सोचना चाहिए। वह भारतीय क्रिकेट को लेकर क्यों चिंतित हैं। विराट और रोहित वापसी करेंगे। पोंटिंग ने हाल ही में कहा था कि विराट ने पिछले पांच सालों में केवल दो टेस्ट शतक बनाए हैं। यह मुझे सही नहीं लगा, लेकिन अगर यह सही है, तो मेरा मतलब है, यह चिंता का विषय है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने कहा, “पहली और सबसे बड़ी चुनौती निश्चित रूप से परिस्थितियां हैं। क्योंकि जब आप भारत में खेलते हैं तब ऑस्ट्रेलिया की तुलना में परिस्थितियां पूरी तरह से अलग होती हैं। मुझे लगता है कि अगर हम सीरीज शुरू होने से पहले 10 दिन अच्छी तैयारी कर पाते हैं, तो हम अच्छी स्थिति में होंगे। हमारे पास कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जो कई बार ऑस्ट्रेलिया जा चुके हैं। इसलिए उनका अनुभव युवा खिलाड़ियों के काम आएगा। ये 10 दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं। 22 तारीख की सुबह हमें पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए और पहली गेंद से ही धमाकेदार शुरुआत करनी चाहिए।” न्यूजीलैंड के साथ सीरीज में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर गौतम गंभीर ने कहा, “हमें जो आलोचना मिल रही है, हम उसे स्वीकार करते हैं। हम आगे बढ़ते रहते हैं, और हर दिन बेहतर होते रहते हैं। मुझे पता है कि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन इससे कुछ भी नहीं बदलता। ऑस्ट्रेलिया एक नई सीरीज और एक नया प्रतिद्वंद्वी है। हम यह सोचकर मैदान पर उतरते हैं कि हम निश्चित रूप से उस सीरीज को जीतने की कोशिश करेंगे।” ‘सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं’ गंभीर ने हाल में खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रहे कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बचाव करते हुए कहा कि यह दोनों सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं और ऑस्ट्रेलिया में दमदार वापसी करेंगे। गंभीर ने इन बातों को भी खारिज कर दिया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में तीनों टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम दबाव में है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। गंभीर से जब पूछा गया कि क्या उन्हें डंकन फ्लेचर के समय जैसा दबाव महसूस होता है जब टीम बदलाव के दौर में थी, उन्होंने कहा, “मैं बदलाव के बारे में नहीं बल्कि पांच टेस्ट मैचों के बारे में सोच रहा हूं। बदलाव हो या न हो, अगर ऐसा होना है तो होगा, लेकिन मैं भारतीय टीम में कुछ ऐसे अविश्वसनीय खिलाड़ियों को देख रहा हूं जो अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं।” भारतीय कोच ने यह भी पुष्टि की है कि अगर रोहित शर्मा निजी कारणों से पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाते हैं तो उप कप्तान जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि टीम के पास सलामी बल्लेबाज के स्थान के लिए केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन के रूप में विकल्प के रूप में मौजूद हैं। हमें सही समय पर सही सवाल पूछने चाहिए: पोंटिंग अगर रोहित मैच में नहीं खेलते हैं तो टीम की अगुआई की जिम्मेदारी उप-कप्तान बुमराह पर होगी. पोंटिंग ने कहा कि 30 वर्षीय बुमराह के पास भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करते हुए टीम की कप्तानी की जिम्मेदारियों को संभालने का काफी अनुभव है. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में उसके लिये काफी सारे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं और मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप इस अनुभव का इस्तेमाल करें. भले ही आप कप्तान हों. पोंटिंग ने कहा कि हमें सही समय पर सही सवाल पूछने चाहिए, क्योंकि चाहे हमने कितना भी क्रिकेट खेला हो, हम हमेशा सही नहीं होते. बुमराह में है मुश्किल परिस्थितियों से उबरने की क्षमता खेल के लंबे प्रारूप में बुमराह अब भी भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बने हुए हैं और वह आईसीसी टेस्ट सूची में तीसरे स्थान पर काबिज है. पोंटिंग का मानना ​​​​है कि बुमराह में मुश्किल परिस्थितियों से उबरने की काबिलियत है. उन्होंने यह भी कहा कि बुमराह जैसे खिलाड़ी अतिरिक्त दबाव और जिम्मेदारी में अच्छा खेल दिखाते हैं. वैसे भी वह हमेशा लंबे समय से तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करते रहे हैं. भले ही यह लाल गेंद का क्रिकेट हो, टी20 हो या फिर वनडे. वह मुख्य खिलाड़ी हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम निकल चुकी है. भारत को लगभग 1.5 महीने के इस दौरे पर पांच टेस्ट खेलने हैं. टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका मिल सकता है. ऑस्ट्रेलिया दौरे के भारतीय टीम की स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet