LATEST NEWS

दोनों पक्षों के झगड़े में 6 लोग घायल, राजस्थान-करौली में बच्चों की कहासुनी में बड़ों ने चलाए लाठी-डंडे

करौली. जिला मुख्यालय स्थित मेला गेट के पास आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। घायलों को करौली जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है, कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि मेला दरवाजे के पास बच्चों के खेलने के दौरान कहासुनी हो गई और ये झगड़े में बदल गई। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए और इनके बीच जमकर चले लाठी-डंडे में 6 लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को करौली जिला चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों में शेर सिंह पुत्र लख सिंह राजपूत, जय सिंह पुत्र उग्र सिंह, पप्पू सिंह पुत्र खेम सिंह राजपूत, समय सिंह पुत्र उग्र सिंह राजपूत, वसीम पुत्र सलीम और  नदीम पुत्र सलीम घायल हुए हैं। बहरहाल करौली अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इंदौर पुलिस ने वीवीआईपी की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने “एंटी ड्रोन सिस्टम डिवाइस” को अपने सुरक्षा तंत्र में शामिल किया

 इंदौर इस्राइल के युद्ध में आपने कई बार एंटी ड्रोन सिस्टम के बारे में सुना होगा। कुछ इसी तरह का सिस्टम इंदौर में भी बन गया है। इंदौर पुलिस ने वीवीआईपी की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने के लिए अत्याधुनिक “एंटी ड्रोन सिस्टम डिवाइस” को अपने सुरक्षा तंत्र में शामिल किया है। डेढ़ साल की मेहनत के बाद तैयार की गई इस डिवाइस का परीक्षण हाल ही में कनाड़िया थाने में सफलता के साथ किया गया। व्यापक क्षेत्र में नजर रखने में सक्षम है यह सिस्टम अतिरिक्त डीसीपी अमरेंद्र सिंह चौहान ने परीक्षण के दौरान इस तकनीक की जानकारी देते हुए बताया कि यह डिवाइस हाईराइज बिल्डिंग पर दूरबीनधारी जवानों की तरह एक व्यापक क्षेत्र में नजर रखने में सक्षम है। यह एंटी ड्रोन सिस्टम एक किलोमीटर के दायरे में आसमान में किसी भी अज्ञात ड्रोन या संदिग्ध वस्तु को पहचानने की क्षमता रखता है। जैसे ही कोई ड्रोन या संदिग्ध वस्तु इस दायरे में प्रवेश करती है, इस डिवाइस से एक अलार्म बज उठता है और वह वस्तु की तस्वीर भी कैप्चर कर लेता है। पुलिस विभाग का दावा है कि मध्य प्रदेश में पहली बार इस तरह की उन्नत तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जो संभावित खतरे की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया देने में सक्षम है। विज्ञापन सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी बेहतर सुरक्षा मिलेगी इस डिवाइस का सबसे पहला उपयोग 12 नवंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इंदौर दौरे के दौरान किया जाएगा। उपराष्ट्रपति अपने इस दौरे में शहर में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और उज्जैन में आयोजित 66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह में भी शामिल होंगे। इस मौके पर सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिसमें “एंटी ड्रोन सिस्टम डिवाइस” का प्रयोग पहली बार किया जाएगा। इस नई तकनीक के माध्यम से इंदौर पुलिस उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने देना चाहती है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह, डीसीपी जोन 2 अभिनय विश्वकर्मा और पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने इस परीक्षण के दौरान इस तकनीक को सफलतापूर्वक परखते हुए डिवाइस बनाने वाली टीम की सराहना की। इस नई तकनीक से पुलिस विभाग को न केवल वीवीआईपी सुरक्षा बल्कि विभिन्न प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी बेहतर सुरक्षा देने में मदद मिलेगी। हवाई सुरक्षा को लेकर एक नया स्तर यह डिवाइस तकनीक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि आज के समय में ड्रोन के बढ़ते उपयोग के कारण सुरक्षा में जोखिम बढ़ गए हैं। ऐसे में, इंदौर पुलिस का यह प्रयास अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीक को अपनाने और शहर को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। इस डिवाइस के निर्माण में “पिसर्व टेक्नोलॉजी” के विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस टीम में कंपनी के सीईओ अभिषेक मिश्रा के साथ दुर्गेश शुक्ला, रोशनी शुक्ला और अक्षत सिंह चौहान भी शामिल रहे। उनके सामूहिक प्रयास और निपुणता के कारण इस तकनीक का सफल निर्माण और परीक्षण संभव हो पाया है। इस डिवाइस को तैयार करने का उद्देश्य यह है कि किसी भी वीवीआईपी या सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हवाई सुरक्षा को लेकर एक नया स्तर स्थापित किया जा सके।

छत्तीसगढ़ में कुल 400 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सालाना लगभग सवा करोड़ मरीजों की ओपीडी

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार बेहद संवेदनशील है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वास्थ्य बजट को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल  स्वास्थ्य सेवाओं को सजग रूप से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। राज्य स्तर पर डीकेएस और मेकाहारा जैसे अस्पताल अत्याधुनिक तकनीकों से लैस हो रहे हैं तो वहीं संभाग स्तर पर सुपर स्पेशिलिटी अस्पतालों का कार्य निरंतर जारी है। इसी तरह से जिले और ब्लाक स्तर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर राज्य के लोगों की सेहत का विशेष ध्यान रख रहे हैं। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कुल 400 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। ये आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेद के मूलभूत सिद्धांतों की सामान्य जानकारी एवं रोगों के घरेलू उपचार तथा औषधियों की जानकारी प्रदान करने में बेहद मददगार साबित हो रहे हैं । इसके अंतर्गत संपूर्ण 12 सेवाओं का आयुष पद्धति के माध्यम से क्रियान्वयन किया जा रहा है जिससे मरीजो को लगातार लाभ मिल रहा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योग प्रशिक्षकों के माध्यम से जनसामान्य को दैनिक योगाभ्यास हेतु प्रेरणा एवं प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है ताकि मरीज शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रहें। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) द्वारा निरंतर मरीजों का इलाज किया जा रहा है एवं उनकी देखभाल की जा रही है। राज्य सरकार की इस पहल से लोगों को लगातार लाभ भी मिल रहा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सालाना 1 करोड़ 38 लाख ओपीडी और मासिक 3 लाख एनसीडी मरीजों का इलाज हो रहा है जो अपनी सफलता की कहानी स्वयं बयां करता है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रदान की जाने वाली मुख्य 12 स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान देखभाल, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, बाल एवं किशोर स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, परिवार नियोजन गर्भनिरोधक सेवाएं और अन्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित संचारी रोगों का प्रबंधन, सामान्य संचारी रोगों का प्रबंधन तथा तीव्र साधारण बीमारियों और छोटी बीमारियों के लिए बाह्य रोगी देखभाल शामिल हैं। इसी तरह से गैर संचारी रोगों की जांच, रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन, सामान्य नेत्र और ईएनटी समस्याओं की देखभाल, बुनियादी मौखिक स्वास्थ्य देखभाल, वृद्धजन एवं उपशामक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं तथा  मानसिक स्वास्थ्य बीमारियों की जांच और बुनियादी प्रबंधन जैसी सेवाएं भी शामिल हैं।

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाईः सीहोर के कार्यपालन यंत्री को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सीहोर मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बाद भी रिश्वतखोरी के मामले कम नहीं हो रहे है। आये दिन किसी न किसी विभाग के अधिकारी लोकायुक्त की कार्रवाई की जद में आ रहे है। ताजा मामला सीहोर जिले का है जहां नगर पालिका सीहोर के कार्यपालन यंत्री को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। समाचार के लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार के विभिन्न अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। नगर पालिका कार्यालय सीहोर में लोकायुक्त की टीम ने कार्यपालन यंत्री रमेश वर्मा को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लुनिया चौराहे के नजदीक बनाया जा रहे मकान मालिक सुरेश दागी से एक लाख की रिश्वत मांगी थी। उन्होंने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की थी। कार्रवाई भोपाल लोकायुक्त की टीम ने की है।

मानवता की सेवा करना सनातन धर्म है, जो हिंदू धर्म का पर्याय है: मोहन भागवत

सतना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने  कहा कि रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास युद्ध को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडरा रहा है. मोहन भागवत मध्य प्रदेश के महाकौशल क्षेत्र की दिवंगत संघ महिला नेता डॉ. उर्मिला जामदार की स्मृति में आयोजित एक व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे. मोहन भागवत ने कहा, “हम सभी को तीसरे विश्व युद्ध खतरा मंडराता हुआ महसूस हो रहा है. इस पर अटकलें कि यह यूक्रेन में शुरू हो सकता है या गाजा में.” उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि विज्ञान ने बहुत प्रगति की है, लेकिन इसका लाभ अभी भी देश या दुनिया भर के गरीबों तक नहीं पहुंच रहा है और दुनिया को नष्ट करने वाले हथियार हर जगह पहुंच गए हैं. पर्यावरण की स्थिति भी चिंताजनक- भागवत उन्होंने कहा, “कुछ बीमारियों की दवा ग्रामीण इलाकों में उपलब्ध नहीं हो सकती है, लेकिन देशी रिवॉल्वर (देशी कट्टा) उपलब्ध है.” उन्होंने पर्यावरण पर चिंता जताते हुए कहा कि यह ऐसी स्थिति में पहुंच गया है जहां यह बीमारियों का कारण बन रहा है. भागवत ने कहा कि मानवता की सेवा करना सनातन धर्म है, जो हिंदू धर्म का पर्याय है. उन्होंने कहा कि हिंदुत्व में दुनिया को राह दिखाने की क्षमता है. भागवत ने कहा कि हिंदू शब्द भारतीय धर्मग्रंथों में आने से बहुत पहले से मौजूद है. उन्होंने कहा कि इसे पहली बार गुरु नानक देव ने सार्वजनिक प्रवचन में पेश किया था.

कृषि मंत्री बोले- बुधनी में जनता, बीजेपी और शिवराज एक है, झारखंड चुनाव और राहुल गांधी के बयान पर कही ये बात

भोपाल  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। खाद की उपलब्धता के लिए निरंतर प्रयास जारी है। प्रदेश में कहीं कोई कमी नहीं है, लगातार खाद पहुंचाई जा रही है। बुधनी मेरी आत्मा- शिवराज सिंह सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने एमपी उपचुनाव को लेकर कहा कि बुधनी में जनता, बीजेपी और शिवराज एक है। विकास, जनकल्याण का चुनाव है। विकास की गंगा लगातार बही है और बह रही है। बुधनी मेरी आत्मा है, भारी बहुमत से जीतना है। झारखंड में हार से घबराई कांग्रेस वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि यहां डबल इंजन स्थापित होगा। झारखंड में वादा खिलाफी का चुनाव है। घुसपैठियों से जनता नाराज है। सहयोगियों के साथ NDA सरकार बना रही है। संभावित हार से कांग्रेस घबरा गई है। राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार वहीं शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के जातिवाद वाले बयान पर निशाना भी साधा हैं। उन्होंने कहा कि पहले राष्ट्र फिर कास्ट है। राहुल गांधी देश को तोड़ने में लगे हैं, देश को बांटने वाले हैं। वे देश हितैषी नहीं हैं। देश को तोड़ने वाले कभी सफल नहीं होंगे। एमपी और झारखंड में 13 नवंबर को मतदान आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार का शोर थम जाएगा। एमपी में बुधनी, विजयपुर सीट और झारखंड में पहले फेस में 43 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। झारखंड में दूसरा चरण 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं 23 नवंबर को मतगणना होगी।

कबड्डी मैच में विदेशियों की हार, राजस्थान-अजमेर के पुष्कर मेले में देशी-विदेशी खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

अजमेर. राजस्थान में अजमेर जिले के पुष्कर में इन दिनों चल रहे मेले में जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से देशी-विदेशी सैलानियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारतीय और विदेशी टीम के खिलाड़ी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। दोनों टीमों के बीच हो रहे मैच में स्थानीय टीम के खिलाड़ी बाजी मार रहे हैं और विदेशी मेहमानों को शिकस्त दे रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले के तीसरे दिन मेला मैदान में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के बीच कबड्डी मैच का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने बाजी मारते हुए विदेशी खिलाड़ियों को शिकस्त दी। निर्णायक टीम के सदस्य विक्रम शर्मा ने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों ने 43-29 से जीत दर्ज की। भारतीय टीम में 10 खिलाड़ियों में विदेशी टीम में आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया।भारतीय खिलाड़ियों ने 43 अंक प्राप्त किए तो वहीं विदेशी खिलाड़ियों ने 29 अंक प्राप्त किए। भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि हर बार हम मैच में भाग लेते हैं और जीत दर्ज करते हुए विदेशी टीम को हराते हैं। हमने खेल को खेल की भावना से खेला और जीत दर्ज की, हमको बहुत अच्छा लगा। उन्होंने प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि जो खेल विलुप्त हो रहे हैं, उसको प्रशासन ने उठाने का काम किया है और ऐसे खेल होते रहने चाहिए। विदेशी खिलाड़ियों ने कहा कि उनको भी मैच खेलकर बहुत अच्छा लगा। कबड्डी मैच में दोनों ही टीमों की ओर से काफी उत्साह देखा गया। उल्लेखनीय है कि पुष्कर में इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला चल रहा है, जिसमें देश के साथ विदेश से भी बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए पर्यटक पुष्कर पहुंच रहे हैं। कल कार्तिक एकादशी के साथ पुष्कर में धार्मिक मेले की शुरुआत हो जाएगी, जो पूर्णिमा तक जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुष्कर सरोवर में स्नान करने के लिए पुष्कर पहुंचेंगे और जगत पिता ब्रह्मा के दर्शन भी करेंगे। मेले को देखते हुए अजमेर जिला प्रशासन ने पूरी व्यवस्थाएं कर ली है, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग में अंडर ग्राउंड पैसेज में जाने का प्रवेश व निकासी गेट बनाया जाएगा

इंदौर  एयरपोर्ट के पास मेट्रो का अंडरग्राउंड स्टेशन बनना है। ऐसे में एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग से मेट्रो के स्टेशन तक 200 मीटर हिस्सें में यात्रियों की सुविधा के लिए अंडरग्राउड पैसेज बनाया जाएगा। ऐसे में टर्मिनल बिल्डिंग की कैनोपी वाले हिस्से में जमीन के करीब 15 मीटर नीचे इस अंडर ग्राउंड पैसेज में जाने का प्रवेश व निकासी गेट बनाया जाएगा। इस संबंध में मेट्रो कंपनी के अधिकारियों की दिल्ली में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ चर्चा में सहमति बनी। अंडर ग्राउंड पैसेज में स्वचलित ट्रेवलेटर लगाया जाएगा। ट्रेवलेटर से पहुंच सकेंगे मेट्रो स्टेशन तक ऐसे में भविष्य में एयरपोर्ट से उतरने वाले यात्री मेट्रो स्टेशन तक ट्रेवलेटर पर खड़े हो मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। गौरतलब है कि पहले एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा बाउंड्रीवाल के पास तक ही मेट्रो का प्रवेश व निकासी गेट बनाने पर सहमति दी गई थी। मेट्रो प्रबंधन चाहता था कि टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर तक मेट्रो के अंडर ग्राउंड पैसेज से प्रवेश व निकासी की व्यवस्था की जाए। इस पर एयरपोर्ट प्रबंधन सहमत नहीं हुआ। इसके बाद एयरपोर्ट टर्मिनल इमारत के प्रवेश व निकासी के गेट के बाहर वाले हिस्से में टर्मिनल के सामने प्रवेश व निकासी गेट बनाने पर सहमति बनी। अंडर ग्राउंड पैसेज टर्मिनल इमारत के सामने पिक एंड ड्राप लेन के लिए नीचे से जाएगी। दो हिस्सो में तैयार करने की योजना ऐसे में मेट्रो प्रबंधन द्वारा अंडर ग्राउंड हिस्सों को दो हिस्सों में तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। एयरपोर्ट से रीगल तक प्रस्तावित हिस्सा एक एजेंसी को देकर काम शुरू करवाया जाएगा। मेट्रों के अंडर ग्राउंड हिस्से को रीगल से बंगाली चौराहे तक बढ़ाने पर बजट भी बढ़ रहा है। ऐसे में राशि स्वीकृत होने के बाद मेट्रो के दूसरे अंडर ग्राउंड हिस्से के लिए दूसरी एजेंसी तय की जाएगी। गांधी नगर से एयरपोर्ट की ओर किया जा रहा निर्माण गांधी नगर स्टेशन से एयरपोर्ट की ओर मेट्रो के ओवरहेड हिस्से के निर्माण के लिए भुजा का निर्माण किया जा रहा है। गांधी नगर नगर चौराहे से एयरपोर्ट तक मेट्रो का ढलान रहेगा और मेट्रो अंडर ग्राउंड होगी। इस वजह से मेट्रो पिलर को यहां से ढलान देने के लिए पिलर का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है।

भाजपा को जनता का समर्थन देख कांग्रेस बौखलाई, राजस्थान-अलवर सांसद भूपेंद्र सिंह ने रामगढ़ में की सभा

अलवर. रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि हमारी सभी टीमें मिलकर काम कर रही हैं। भाजपा ने मेहनती व निष्ठावान कार्यकर्ता सुखवंत सिंह को रामगढ़ से टिकट दिया है। रामगढ़ में निश्चित रूप से भाजपा ही विजयी होगी। हम सबका साथ सबका विकास के एजेंडे को लेकर चल रहे हैं और भाजपा को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है, जिसे देखकर कांग्रेस में बौखलाहट मची हुई है। अलवर की जनता ने जो मान-सम्मान दिया है, वे उसके ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमने जो भी वायदे किए हैं, उन्हें पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार से भी बजट में बहुत राशि स्वीकृत कराई है। विशेष तौर पर रामगढ़ ओर गोविंदगढ़ में ट्रेनों के ठहराव का मसला हो या फिर आरओबी से काम कराने का मामला हो सभी काम तय समय में पूरे करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा एनसीआर क्षेत्र में केंद्र की बजट योजना का भी काफी काम रामगढ़ क्षेत्र में हुआ है। यादव ने कहा कि ईआरसीपी के पानी का मामला भी काफी हद तक भाजपा सरकार ने पूरा कर दिया है और जल्द ही इसका पानी भी रामगढ़ को मिलेगा। रूपारेल नदी के मामले में भी राज्य सरकार ने काफी पैसा दिया है। उन्होंने कहा कि गांवों में घूमने के बाद वे यह कह सकते हैं कि रामगढ़ में सभी बिरादरी और कौम का समर्थन भाजपा को मिल रहा है और यहां से भाजपा उम्मीदवार सुखवंत सिंह ही चुनाव जीतेंगे। उन्होंने सातों विधानसभा सीटों पर जीत का दावा किया।

लोको पायलट ने पटरी पर युवक को लेटा देखकर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रोकी, युवक की जान बची

भोपाल  एक युवक  दोपहर 3.40 भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पटरी पर लेट गया। लोको पायलट ने उसे पटरी पर लेटा देखकर समय पर 12708 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रोक दी। इससे युवक की जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि संपर्क क्रांति एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन से तिरुपति जा रही थी। युवक अचानक ट्रेन के आगे कूद गया, कुछ देर तक वह पटरी से नहीं हटा तो आरपीएफ ने दो कुलियों को बुलाकर उसे पटरी से हटाया और प्लेटफार्म पर लेटा दिया। इस दौरान युवक के चेहरे पर चोट के निशान आए, जिसके बाद उसे वहा से जाने दिया।   भोपाल एक्सप्रेस में चढ़ते समय गिरा यात्री, आरपीएफ ने बचाया ग्वालियर  रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन की ओर जा रही भोपाल एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक यात्री असंतुलित होकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच के हिस्से में जा गिरा और घायल हो गया। मौके पर तैनात आरपीएफ के जवान ने सूझबूझ दिखाते हुए चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया और अन्य यात्रियों की मदद से ट्रेन के नीचे से बाहर निकालकर इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक, एलआइजी कालोनी नारियल खेड़ा भोपाल निवासी 46 वर्षीय रामकुमार सूर्य पुत्र मोतीलाल भोपाल एक्सप्रेस से आगरा तक एस-1 कोच की बर्थ नंबर 41 पर सफर कर रहा था। ट्रेन रविवार तड़के पौने पांच बजे ट्रेन ग्वालियर स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक दो पर आई। इस दौरान रामकुमार कुछ सामान लेने के लिए कोच से उतर गया। ट्रेन जब चलने लगी, तो वह चढ़ते समय असंतुलित होकर ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच के हिस्से में गिर गया। मौके पर तैनात आरपीएफ के प्रधान आरक्षक सुनील कुमार राठौर ने यात्री को बचाने का प्रयास किया। ट्रेन को रुकवाकर अन्य यात्रियों की मदद से उसे बाहर निकाला। इसके बाद प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। -खजुराहो एक्सप्रेस से गिरकर घायल हुआ यात्री- खजुराहो से ग्वालियर की ओर आ रही खजुराहो इंटरसिटी से अनंतपैठ के पास एक यात्री गिर गया। घायल यात्री को गार्ड ने एसी कोच में शिफ्ट किया। साथ ही कंट्रोल को इसकी जानकारी दी। ग्वालियर स्टेशन पर सूचना मिलने पर डिप्टी एसएस अखिलेश तिवारी व हेड कांस्टेबल शिव सिंह यादव प्लेटफार्म पर पहुंचे। ट्रेन के आने पर घायल यात्री को उतारकर उसे एंबुलेंस से जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। यात्री ने अपना नाम धनीराम पुत्र बादाम सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष पता सिमरिया डबरा बताया। घायल होने के कारण वह अपने स्वजन का संपर्क सूत्र नहीं बता पा रहा था।  

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- जनता हमारे साथ

ग्वालियर चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। कहा कि- चुनाव हमारे लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुभंकर है। दुनिया के सामने भारत ने अपनी लोकतंत्र की ताकत भी बताई है। आज भारत के बगैर कोई भी बड़ी महाशक्ति कल्पना नहीं कर सकती। भारत के साथ जुड़ने में ही वह अपना भला देखती है। हमने अभी अमेरिका के चुनाव में भी देखा है, ट्रंप जीते या हैरिस, दोनों भारत पर ही अवलंबित थे। हमें इस बात की प्रसन्नता है कि ट्रंप तो मोदी के व्यक्तिगत मित्र और रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी हमारे करीबी हैं। चुनाव के मसले पर जनता मोदी को चाहती है। भारत में मोदी की लोकप्रियता की गहराई की कल्पना नहीं की जा सकती, इसीलिए लगभग 60 साल के बाद भी तीसरी बार सरकार बनी। विजयपुर और बुधनी की जनता विकास के साथ और भाजपा को जिताएगी। श्योपुर जिला विकास में बहुत पीछे रह गया था। रामनिवास ने हमसे भी कहा कि छह बार कांग्रेस से लड़कर चुनाव जीते और मंत्री भी बने लेकिन वह कांग्रेस सरकार में कुछ कर नहीं पाए, यह उनके मन में दर्द था। इसीलिए विधायकी को लात मारकर क्षेत्रीय जनता के भले के लिए भाजपा में आए। हमने भी कहा कि अबकी बार श्योपुर में भाजपा के विधायक के साथ ही एक मंत्री भी मिलेंगे। हम पूरे प्रदेश की जनता के साथ खड़े हैं ऐसे में हम विजयपुर और बुधनी दोनों में चुनाव जीत रहे हैं।

सक्सेस पाने के लिये आपको छोड़नी होगीं ये आदतें

किसी भी उपलब्धि को पाने के लिए आपको ऊंची छलांग लगानी चाहिए। हो सकता है कि आप दुनिया के सबसे तेज व प्रतिभाशाली व्यक्ति न हों, किंतु लगातार मेहनत करें तो सफलता किसी भी कीमत पर आपकी होगी। इस दुनिया में हमारी जीत निरंतर प्रयत्नशीलता पर ही टिकी है। कामयाबी और खुशी हमारी आदतों पर निर्भर करती हैं। अगर हम अपनी आदतों को संवार लें, तो फिर ऐसा कुछ नहीं जो हमारी पहुंच से दूर हो। जानिये कौन सी आदतों को छोड़कर हम तरक्कीि और खुशी पा सकते हैं। कामयाबी हर किसी की चाह जीवन में सब कामयाब होना चाहते हैं। लेकिन हमारी कुछ आदतें ही कामयाबी और खुशी की राह में रोड़ा बन जाती हैं। हम जाने अनजाने इन आदतों के गुलाम बन जाते हैं। हम यह भूल जाते हैं कि कामयाब होने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। गलत लोगों के साथ वक्त न बितायें जिदंगी बहुत छोटी है आखिर गलत लोगों के साथ बिताकर इसे क्योंह खराब किया जाए। अगर किसी को जिंदगी में आपकी जरूरत है तो वह आपके लिए जगह बनायेगा। आपको अपनी जगह के लिए लड़ना नहीं चाहिये। ऐसे किसी व्यीक्ति के साथ समय न बितायें जो बार-बार आपको नजरअंदाज करते हैं। याद रखिये असली दोस्ति वे नहीं होते जो कामयाबी में आपके साथ होते हैं, बल्कि वे होते हैं, जो मुश्किएल में आपके साथ होते हैं। गलती करने से न डरें अगर आप कोई गलती नहीं करते, तो आप कुछ सीखते नहीं हैं। कुछ करके गलती करना, खाली बैठने से बहुत अच्छाी होता है। हर कामयाबी के पीछे नाकामयाबी की लंबी फेरहिस्तक होती है। और नाकामी आपको सफलता की ओर ले जाती है। अंत में आपको चीजें न करने का अफसोस, चीजें करने के मुकाबले ज्याऔदा होगा। अपनी जरूरतों का रखें ध्यान आप किसी को बहुत चाहते हैं और उसे खुश रखने के चक्क र में आप खुद को कहीं भूल जाते हैं। आप यह भूल जाते हैं कि आप भी खास हैं। जी, बेशक दूसरों की मदद करने में कोई बुराई नहीं। लेकिन, स्वेयं को नजरअंदाज न करें। अगर आप कुछ ऐसा काम करना चाहते हैं जो आपका जुनून है और आपके लिए बहुत मायने रखता है, तो अभी इसी पल उसे शुरू कर दें। अपनी परेशानियों से भागें नहीं कोशिश करने वालों कभी हार नहीं होती। मुश्किलों का डटकर सामना करें। हालांकि, ऐसा करना आसान नहीं है। ऐसा कोई भी व्योक्ति नहीं है जिसके जीवन में कभी कोई मुश्किल न आई हो। और हर परेशानी का हल फौरन मिल जाए, ऐसा भी संभव नहीं है। दुखी, उदासी, कष्ट  और लड़खड़ाना मानवीय प्रवृत्ति का हिस्सान है। यही तो जीवन है। मुश्किलों का सामना करने के लिए आपको लगातार सीखना, खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालना और फिर उन्हेंर सुलझाने में जुट जाना होता है। और यही आपको एक बेहतर इनसान बनने में मदद करता है। खुद से झूठ न बोलें आप दुनिया में सबसे झूठ बोल सकते हैं, लेकिन अपने आप से नहीं। हमारा जीवन तभी सुधरता है जब आप जोखिम उठाते हैं। और सबसे पहला और चुनौतीपूर्ण काम जो हमें करना चाहिये वह है अपने आप से ईमानदारी बरतना। खुद को न बदलें आप जो हैं वही बने रहना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। हम अपनी काफी ऊर्जा वह बनने में लगा देते हैं, जो हम नहीं हैं। कोई न कोई आपसे खूबसूरत होगा और कोई न कोई ज्याइदा स्मायर्ट होगा, लेकिन वह आप नहीं हैं। उनमें आप जैसी खूबियां नहीं हैं। किसी से सीखना अलग बात है, लेकिन खुद को किसी पर ढाल देना बिलकुल ही दूसरी बात। अपने आप को इसलिए न बदलें कि लोग आपको पसंद करना शुरू कर देंगे। आप जो हैं वही रहें सही लोग आपको इसी अंदाज में पसंद करेंगे। पिछली बातों को याद रखना जीवन चलने का नाम है। अगर आप रुक जाएंगे तो कभी नया मुकाम हासिल नहीं कर पायेंगे। बीती बातों में अटके रहना छोड़ दें। आप नया पन्नो तब तक नहीं पढ़ सकते, जब तक आप पुरानी ही बातों में अटके रहेंगे। खुशियां खरीदी नहीं जातीं हमारी चाहत की कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनकी कीमत बहुत ज्या,दा होती है। लेकिन सच यह है कि जो चीजें हमें वास्ताव में संतुष्टी करती हैं, वे पूरी तरह फ्री हैं। प्या र, हंसी और जुनून के साथ अपना काम करने के लिए आपको किसी प्रकार का धन खर्च करने की जरूरत नहीं है। जिंदगी आपको दोस्तो और परिजन भी बिना किसी कीमत के देती हैं। उनके साथ का आनंद उठाइये। बाहर खुशियां तलाशना आप अंदर से अपने आपसे खुश नहीं हैं, तो आप बाहर भी लंबे समय तक दूसरों से खुश नहीं रह सकते। आप लंबे समय तक चलने वाले किसी संबंध में दूसरों के साथ भी खुश नहीं रह सकते। आपके अपने भीतर स्थिरता का भाव लाना होगा। जब आप भीतर से संतुष्टन नहीं हैं, तब तक आप दूसरों को भी खुशी या संतुष्टि नहीं दे सकते। निष्क्रि यता छोड़ें बहुत ज्यायदा न सोचें। ऐसा करके आप खुद को किसी अनजान समस्याी में फंसा लेंगे। परिस्थितियों का आकलन करें और फिर निर्णयात्मईक कदम उठायें। कामयाब होने के लिए कम्फनर्ट लेवल को तोड़ना जरूरी है। बिना जोखिम उठाये कामयाबी नहीं मिलती। दूसरों से मुकाबला न करें दूसरे लोग आपसे क्या  बेहतर कर रहे हैं इसे लेकर फिक्रमंद न हों। रोजाना खुद से बेहतर बनने का प्रयास करें। कामयाबी की जंग में आपका मुकाबला सिर्फ और सिर्फ आपसे है।  

पश्चिम बंगाल -दिल्ली समेत 4 राज्यों में अंतरराज्यीय साइबर ठग किए गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। कोरोना वायरस के लॉकडाउन के बाद से छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी के मामले बढ़ने लगे हैं। बीते दिनों राजधानी में 3 अलग-अलग मामलों में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को करोड़ों का चूना लगा दिया। इन मामलों के सामने आने के बाद रायपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देशन पर साइबर थाना रेंज रायपुर ने बड़ी कार्रवाई की। साइबर थाना रेंज रायपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश से 4 अंतरराज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों को पुलिस ने रायपुर कोर्ट में पेश किया था, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। पहला मामला राजधानी की रहने वाली एक महिला से साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर 88 लाख रुपये की ठगी की थी। महिला की शिकायत के बाद रेंज साइबर थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश, बिहार, चेन्नई, कोलकाता से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि दो आरोपी सुमन सिल (उम्र 28 साल) और देवराज कुशवाहा (उम्र 40 साल) फरार चल रहे थे, जिन्हें रायपुर पुलिस ने क्रमशः 24 परगना, पश्चिम बंगाल और भोपाल, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के विभिन्न बैंक खातों में मौजूद ठगी के 84 लाख रुपये होल्ड करवाए हैं। दूसरा मामला राजधानी के ही एक युवक ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर 99 लाख रुपये की ठगी होने की रिपोर्ट थाना तेलीबांधा में दर्ज कराई थी। इस मामले में तेलीबांधा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी थी। मामले की जांच के दौरान साइबर टीम ने दिल्ली में छिपकर बैठे एक आरोपी दीपक (उम्र 29 साल) को जेजे कॉलोनी, द्वारका सेक्टर 3 में दबिश देकर गिरफ्तार किया। यह ठग मूल रूप से उत्तर प्रदेश के संभल जिले का रहने वाला है। तीसरा मामला राजधानी के रहने वाले एक व्यक्ति ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर उनसे 1.16 करोड़ रुपये की ठगी होने की रिपोर्ट पंडरी थाना में दर्ज कराई थी। इस मामले में साइबर टीम ने एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया था। इसी कड़ी में साइबर ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने के आरोप में पुलिस ने सैयद जानी बासा (उम्र 46 साल) को विजयवाडा, आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। प्रकरण में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। 4 महीनों में 400 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़, 28 गिरफ्तार गौरतलब है कि रायपुर रेंज साइबर पुलिस ने बीते 4 महीनों के दौरान बड़े साइबर घोटालों का पर्दाफाश किया है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि अब तक 37 मामलों में पुलिस ने 400 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का भंडाफोड़ करते हुए 28 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन ठगों के खिलाफ देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 7900 से अधिक मामले दर्ज हैं। साइबर ठगी से बचने इन बातों का रखें खास ख्याल — A) शेयर ट्रेडिंग के फर्जी एप्लीकेशन के जरिए होने वाले ठगी का शिकार होने से बचने के लिए अत्यधिक लाभ प्राप्त करने के फेर में ना पड़ें। B) डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई प्रावधान कानून में नहीं है, कोई भी सरकारी एजेंसी फोन पर ऐसी धमकी नहीं देती, वीडियो कॉल पर पूछताछ नहीं करती है और ना ही पैसा की मांग करती है। अगर डर लगे तो समझिए कुछ गड़बड़ है। साइबर अपराधियों के झांसे में ना आएं। C) साइबर अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया के द्वारा गूगल में रिव्यू लिखने के नाम से पैसे कमाने का झांसा दिया जाता है जिसके चक्कर में पड़कर कई लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं, इससे सावधान रहें। D) इसी प्रकार वर्क फ्रॉम होम के बहाने फ्रॉड हो रहे हैं जिसके माध्यम से साइबर फ्रॉडस्टर आपको घर बैठे पेंसिल पैकिंग या पीडीएफ फाइल को वर्ड में कन्वर्ट करने का आदि झांसा देकर काम निकलवा लेते हैं, उसके पश्चात किए गए कार्य में गलतियां बता कर पेनल्टी लगाने की बात पर पैसे की मांग की जाती है और पैसे ना देने पर कोर्ट में झूठा मुकदमा का पेपर तैयार कर फर्जी वारंट भेजा जाता है। जिससे घबराकर लोग आरोपियों को रूपये देने तैयार हो जाते हैं। किसी लालच में ना फंसे ना ही घबराएं। कभी भी कोई भी व्यक्ति आपको घर बैठे रुपए कमाने का अवसर नहीं देगा। पुलिस की जनता से अपील रायपुर पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि अगर वे किसी भी तरह के साइबर अपराध का शिकार बनते हैं, तो तुरंत अपने निकटतम पुलिस थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराएं। इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज ने सभी पुलिस अधीक्षकों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी साइबर अपराध की सूचना मिलने पर तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। अपराध पंजीकरण के बाद, आगे की जांच के लिए प्रकरण को रेंज साइबर थाने में भेजा जाएगा, जहां साइबर अपराध समाधान के लिए आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। यदि किसी कारणवश थाना में एफआईआर दर्ज नहीं होती है, तो नागरिक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, रेंज रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।

हमें मुकदमा नहीं लड़ना समाधान खोजना है और जल्दी ही हम JC mill समाधान खोज लेंगे : मुख्यमंत्री यादव

ग्वालियर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ वर्षों से बंद पड़ी जेसी मिल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ जेसी मिल की जमीन का नक्शा भी देखा, मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे हमारी सरकार ने दूसरी बंद पड़ी मिलों का समाधान निकाला जल्दी ही जेसी मिल का समाधान भी निकालेंगे यहाँ के मजदूरों की देनदारी पर जल्दी ही फैसला होगा। मोहन यादव ने कहा प्रधानमंत्री मोदी की मंशानुरूप गरीब, महिला, युवा और किसान चारों वर्गों का हित हमारी प्राथमिकता है इसलिए हमरी सरकार इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से और अन्य आयोजनों के माध्यम से इनके रोजगार और आमदनी बढ़ाने पर ध्यान दे रही है साथ ही पुरानी बंद पड़ी इंडस्ट्री के मजदूरों के पैसों को चुकाना भी हमारी प्राथमिकता है इसलिए इस दिशा में तेजी काम कर रही है। हमारा फर्ज है हम देनदारी चुकाएं, लावारिस पड़ी कीमती जमीनों का उपयोग करें उन्होंने कहा,  मुझे बताया गया है कि जेसी मिल के 8 हजार से ज्यादा मजदूर कई वर्षों से उनकी देनदारी मिलने की  उम्मीद में हैं इनमे से कई तो काल कवलित हो गए लेकिन उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। हमारा पहला फर्ज है हम देनदारी चुकाएं साथ ही ऐसी कीमती जमीन का उपयोग करें इससे विकास बढेगा, इसे लावारिस नहीं छोड़ सकते है मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं जल्दी इस विषय में निर्णय लिया जायेगा। हमें मुकदमा नहीं लड़ना समाधान खोजना है मुख्यमंत्री ने कहा हमने इंदौर की हुकुमचंद मिल का निराकरण किया है वहां भी इतने ही मजदूरों की देनदारी थी, उज्जैन की विनोद विमल बिल के मजदूरों का पैसा दिलवाया इसी तरह जल्दी ही जेसी मिल के लिए भी करेंगे, हम न्यायालय में अपना पक्ष रखेंगे वकीलों को एक्टिव कर रहे है, उन्होंने कहा, हमें मुकदमा नहीं लड़ना समाधान खोजना है और जल्दी ही समाधान खोज लेंगे। पीएम मोदी के कारण  दुनिया के बड़े देश भारत से जुड़ने में अपना हित देखते हैं   चुनावों से जुड़े सवाल पर सीएम ने कहा हमारे पीएम मोदी शुभंकर हैं आज भारत के बिना कोई भी महाशक्ति अपनी कल्पना नहीं कर सकती भारत के साथ जुड़कर ही वो अपना हित देखती हैं, अमेरिका हो या रूस, सबके शीर्ष नेता मोदी जी को चाहते है भारत में उनके नेतृत्व की गहराई की कल्पना नहीं की जा सकती इसलिए हम झारखंड और महाराष्ट्र जीत रहे हैं साथ ही मप्र की बुधनी और विजयपुर दोनों जीतने वाले हैं। रामनिवास रावत के मन में श्योपुर विजयपुर के पिछड़ने का दर्द था इसलिए कांग्रेस छोड़ी   मोहन यादव ने कहा कि जनता विकास चाहती है और केंद्र में और मप्र में भाजपा की सरकार है और विकास कर रही है, रामनिवास रावत कांग्रेस से कई बार विधायक रहे लेकिन विकास में श्योपुर पीछे रह गया , वे 6 बार जीते लेकिन उनके मन में विकास को लेकर दर्द था इसीलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ी, इसलिए चुने जाने के बाद भी भाजपा में आये अबकी बार वहां एक विधायक , मंत्री सांसद और मैं खुद वहां मौजूद रहूँगा। 23 नवम्बर से 1 दिसंबर तक जर्मनी और इंग्लैड के दौरे पर रहेंगे सीएम डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री ने कहा हम रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव के माध्यम से प्रदेश में आर्थिक मजबूती का माहौल बन रहे हैं 7 दिसंबर को प्रदेश की छठवीं इंडस्ट्री कॉनक्लेव नर्मदापुरम ने होगी और फिर जनवरी में शहडोल में होगी, हम फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट भोपाल में करने जा रहे हैं इसी सिलसिले में मैं 23 नवम्बर से 1 दिसंबर तक जर्मनी और इंग्लैड के दौरे पर जा रहा हूँ जिससे वहां के इन्वेस्टर को मप्र में उद्योग लगाने के लिए निवेदन कर सकूँ हमारा प्रयास है कि प्रदेश के हित में ये सकारात्मक माहौल बना रहे।

भारतीय टीम के लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली ने हाल ही अपने गैराज में दो नई कारें जोड़ी

नई दिल्ली भारतीय टीम के लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली ने हाल ही अपने गैराज में दो नई कारें जोड़ी हैं। वह भारत में ऑडी (Audi) के ब्रांड एंबेसडर हैं और उनके कलेक्शन में कई महंगी और एक्सोटिक कारें हैं। ऐसा लगता है कि विराट अब धीरे-धीरे अन्य ब्रांडों की कारों की ओर भी बढ़ रहे हैं। उन्हें हाल ही में सार्वजनिक रूप से अपनी बिल्कुल नई लैंड रोवल डिफेंडर (Land Rover Defender) और BMW iX1 EV के साथ देखा गया था। Cars For You ने अपने YouTube चैनल पर इसका वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विराट कोहली को लैंड रोवर डिफेंडर SUV (Land Rover Defender SUV) से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही वह गाड़ी से बाहर निकलते हैं, उनके लिए इंतजार कर रहे फोटोग्राफर तुरंत उन्हें घेर लेते हैं और अंदर जाने से पहले तस्वीरें खिंचवाने का अनुरोध करते हैं। विराट कोहली ने नई लैंड रोवर डिफेंडर लग्जरी SUV और BME iX1 EV विराट व्लॉगर और पैपराजी से कहते हैं कि उन्हें देर हो रही है। हालांकि, वह तस्वीरों के लिए पोज देते हैं और उन्हें बाद में उनका पीछा न करने के लिए कहते हैं। वीडियो में दिखाई गई SUV एक लैंड रोवर डिफेंडर 110 (Land Rover Defender 110) है। यह SUV का 5-डोर वर्जन है, जो ऑफ-रोड क्षमताओं से समझौता किए बिना सभी लक्जरी फीचर्स के साथ आता है। फीचर्स क्या हैं? इसमें 12.3-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, कनेक्टेड कार फीचर्स, मेरिडियन का प्रीमियम स्पीकर सिस्टम, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, हीटेड फ्रंट सीट्स, ब्लाइंड-स्पॉट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 6 एयरबैग, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री, रबर फ्लोरिंग और बहुत कुछ मिलता। इंजन पावरट्रेन और कीमत लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) 2.0-लीटर और 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ-साथ 3.0-लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है। लैंड रोवर ने Defender 110 और 90 दोनों वर्जनों के लिए 5.0-लीटर V8 पेट्रोल इंजन विकल्प भी पेश किया है। बिल्कुल नई लैंड रोवर (Land Rover) की कीमत 1.04 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है और 1.57 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है। लैंड रोवर डिफेंडर 130 की कीमत लैंड रोवर (Land Rover) भारत में डिफेंडर (Defender) का एक एक्सटेंडेड व्हीलबेस वैरिएंट भी बेचती है। डिफेंडर 130 (Defender 130) में 130 इंच का बड़ा व्हीलबेस मिलता है, जो इसे यहां बेची जाने वाली सबसे लंबी डिफेंडर (Defender) बनाता है। लैंड रोवर डिफेंडर 130 (Land Rover Defender 130) की एक्स-शोरूम कीमत 1.41 करोड़ रुपये से शुरू होती है। BMW iX1 में नजर आए दंपति BMW iX1 लोकप्रिय X1 एंट्री-लेवल SUV पर बेस्ड है। BMW iX1 का एक्सटीरियर डिजाइन स्पष्ट कारणों से X1 के समान है। इस वीडियो में हम विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दोनों को गाड़ी के बाहर देख सकते हैं। दंपति एक रेस्तरां जा रहे थे, जब व्लॉगर ने उन्हें देखा। यह इलेक्ट्रिक SUV पिछले साल लॉन्च हुई थी और यह ग्रे, सिल्वर, ब्लैक और व्हाइट शेड्स में उपलब्ध है। वीडियो में दिखाई गई SUV ग्रे कलर की है। मसाज फंक्शन वाली फ्रंट सीट्स यह एक लक्जरी EV है और इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मसाज फंक्शन वाली फ्रंट सीट्स, 12 स्पीकर वाला हर्मन कार्डोन साउंड सिस्टम, 6 एम्बिएंट लाइटिंग मोड और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। बैटरी पैक, स्पीड, रेंज और कीमत इलेक्ट्रिक SUV 66.4 kWh की बैटरी पैक का यूज करती है, जो 313hp की पावर और 494Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इलेक्ट्रिक SUV सिर्फ 5.6 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी दावा की गई ड्राइविंग रेंज 440 किमी. है। बिल्कुल नई BMW iX1 की कीमत 66.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet