LATEST NEWS

गौतम गंभीर का रिकी पोंटिंग पर पलटवार, कहा- भारत नहीं ऑस्ट्रेलिया की चिंता करें

मुंबई भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फॉर्म और भारतीय टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठाने वाले रिकी पोंटिंग पर पलटवार करते हुए सोमवार को यहां कहा कि ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी को केवल अपने देश की क्रिकेट को लेकर चिंता करनी चाहिए। पोंटिंग ने हाल में कहा था कि कोहली की फॉर्म चिंता का विषय है क्योंकि पिछले पांच वर्षों में यह भारतीय बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में केवल दो शतक लगा पाया है लेकिन उन्होंने इसके साथ ही कहा था कि यह स्टार बल्लेबाज वापसी करने में सक्षम है और इसके लिए ऑस्ट्रेलिया से बेहतर कोई दूसरी जगह नहीं हो सकती है। गंभीर ने भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना देना है। मुझे लगता है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट के बारे में चिंतित होना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चाहे विराट हो या रोहित, मैं किसी को लेकर चिंतित नहीं हूं।’’ कोहली इस साल अभी तक टेस्ट मैचों में केवल एक अर्धशतक लगा पाए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट में 70 रन बनाए थे। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपना आखिरी शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई 2023 में लगाया था। भारत हाल में न्यूजीलैंड से घरेलू श्रृंखला में तीनों मैच हार गया था। कोहली ने इस श्रृंखला में 93 जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 91 रन बनाए। गंभीर से जब पूछा गया कि क्या इन दोनों सीनियर बल्लेबाजों की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है, उन्होंने कहा,‘‘कतई नहीं। वे बेहद मजबूत खिलाड़ी हैं और उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी उपलब्धियां हासिल की हैं और वह भविष्य में भी काफी उपलब्धियां हासिल करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बातें है कि वे अब भी वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उनके पास अब भी जुनून है। वे अब भी काफी कुछ हासिल करना चाहते हैं और यह चीज बेहद महत्वपूर्ण है।’’ गंभीर ने कहा कि विशेषकर न्यूजीलैंड के हाथों हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होना काफी मायने रखता है। उन्होंने कहा,‘‘ भारतीय ड्रेसिंग रूम में अच्छा प्रदर्शन करने की अदम्य इच्छा होना मेरे और सभी खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्व रखता है विशेष कर पिछली श्रृंखला के परिणाम को देखकर। ’’ गंभीर को उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए कुछ खास तरह के विकेट तैयार नहीं करेगा और उन्होंने कहा कि भारत अगर अपनी पूरी क्षमता से खेलता है तो वह किसी भी तरह के विकेट पर जीत हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा,‘‘वे किस तरह का विकेट तैयार करते हैं इस पर हमारा नियंत्रण नहीं है। यह उन पर निर्भर करता है। हम किसी भी तरह के विकेट या किसी भी तरह की परिस्थितियों में खेलने के लिए तैयार हैं। हम सभी जानते हैं कि अगर हम अपनी क्षमता से खेलते हैं, अगर हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं तो हम किसी भी तरह की विकेट पर किसी भी टीम को हरा सकते हैं।’’  

कुमामोतो मास्टर्स जापान में फॉर्म हासिल करने की कोशिश करेंगे सिंधु और लक्ष्य

कुमामोतो (जापान) भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन मंगलवार से यहां शुरू हो रहे कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगवाई करते हुए फॉर्म में लौटने का प्रयास करेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों को पेरिस ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है। सिंधु डेनमार्क ओपन सुपर 750 में क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी लेकिन लक्ष्य सेन आर्कटिक ओपन सुपर 500 और डेनमार्क ओपन दोनों में जल्दी बाहर हो गए थे। इन असफलताओं के बावजूद सिंधु को विश्वास है कि अपने नए कोच अनुप श्रीधर और कोरिया के दिग्गज ली स्युन इल के साथ मिलकर काम करने से वह बेहतर परिणाम हासिल करेंगी। जापान ओपन के पहले दौर में सिंधु का मुकाबला थाईलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त बुसानन ओंगबामरुंगफान से होगा। सिंधु ने कहा,‘‘मैं शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में हूं। हमने खेल के विभिन्न पहलुओं पर काम किया है। मुझे उम्मीद है कि नए कोचों के मार्गदर्शन में मैं जापान और चीन में अच्छा प्रदर्शन करने सफल रहूंगी।’’ लक्ष्य सेन अपने अभियान की शुरुआत मलेशिया के लियोंग जून हाओ के खिलाफ करेंगे। इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद उनका अगला मुकाबला इंडोनेशिया के आठवीं वरीयता प्राप्त एंथोनी गिंटिंग से हो सकता है। त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला युगल जोड़ी भी इस टूर्नामेंट में अपनी चुनौती देश करेगी। पहले दौर में उनका सामना चीनी ताइपे की सू यिनहुई और लिन झिह युन से होगा।  

दूसरों की जारी है तलाश, छत्तीसगढ़-धमतरी में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

धमतरी. करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया जा रहा है कि उमेश कुमार पटेल ने आठ नवंबर को कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 अप्रैल 2022 से 22 जुलाई 2023 तक भिलाई के ज्ञान प्रकाश साहू और देव कृष्णा साहू द्वारा रोबोट ट्रेडर्स एफएक्स लिमिटेड नामक कंपनी में छल पूर्वक 8 लाख 67 हजार 680 रुपये की धोखाधड़ी की। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उक्त दोनों आरोपियों द्वारा अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी की है। इसकी कुल कीमत एक करोड़ 17 लाख 5  हजार 365 से ज्यादा बताया गया। जिस पर कोतवाली पुलिस ने 10 नवंबर रविवार को देवकृष्ण साहू निवासी भिलाई जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, धोखाधड़ी के मामले में एक अन्य आरोपी प्रकाश साहू फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

दमकलों ने दो घंटे में पाया काबू, राजस्थान-केकड़ी में चारे से भरा ट्रक बिजली तार से टकराकर जला

केकड़ी. केकड़ी जिले के सरवाड़ क्षेत्र में चारे से भरा ट्रक जल गया। ग्राम बिड़ला में रविवार देर रात बिजली के तारों के संपर्क में आने से चारे से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। हादसे में ट्रक में भरा लाखों रुपये का चारा और ट्रक पूरी तरह से जल गया। सरवाड़ और केकड़ी से आई दमकलों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार, सरवाड़ क्षेत्र में ग्राम स्यार से चारा लेकर एक ट्रक अजमेर जा रहा था। ट्रक में चारा काफी ऊंचाई तक भरा हुआ था। रास्ते में बिड़ला गांव से होकर गुजरते समय ट्रक में भरा चारा ऊपर से जा रहे बिजली के तारों को छू गया। तारों के संपर्क में आते ही चारे में आग लग गई। चारा धू-धू कर जलने लगा। वहां मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक में भरे चारे में आग की लपटें देखकर तुरन्त दौड़कर ट्रक चालक को चिल्लाकर बताया और ट्रक रुकवाया। जैसे ही ट्रक में आग लगने का पता चला, माजरा समझकर ट्रक चालक अपनी सूझबूझ व साहस का परिचय देते हुए तुरंत जलते हुए ट्रक को गांव की आबादी सीमा से बाहर ले गया, ताकि आग की चपेट में आकर कोई बड़ा हादसा न हो। बता दें कि तब तक आग ट्रक में भरे पूरे चारे में फैल गई और देखते ही देखते पूरा ट्रक आग की लपटों से घिर गया। आग की घटना को लेकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोग मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी के टैंकरों से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। घटना की सूचना मिलने पर सरवाड़ व केकड़ी से दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। दमकल की सहायता से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक ट्रक में भरा चारा व ट्रक पूरी तरह से जल कर खाक हो चुके थे। गनीमत रही कि आग फैलकर इधर उधर नहीं लगी और न ही कोई जन हानि हुई। बताया गया कि ट्रक में लगी आग इतनी विकराल थी कि गांव में एक बारगी दहशत हो गई। मगर ट्रक चालक के समझदारी से काम लेकर जलते ट्रक को गांव से बाहर ले जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न से सम्मानित, देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है एवं प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आइए, संकल्प लें कि कोई भी अमृत रूपी शिक्षा से अछूता न रहे, और हम पूरे देश को शिक्षा के प्रकाश से आलोकित करने में सहभागी बनें।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य कृपलानी की जयंती पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी, खादी व ग्रामोद्योग से समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने वाले आचार्य जे. बी. कृपलानी की जयंती पर सादर नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निःस्वार्थ भाव से माँ भारती की सेवा में समर्पित आचार्य कृपलानी का अनुशासित, आदर्श एवं अनुशासित जीवन देशवासियों के लिए अनुकरणीय है।  

गहने-रुपये और सामान चुराया, छत्तीसगढ़-सक्ति में महिला की गला दबाकर हत्या

सक्ति. हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम धमनी में हुई बुजुर्ग महिला मंगली बाई की हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी की नीयत से हत्या की गई थी। आरोपियों के कब्जे से गहने, नकदी रकम और बैंक पासबुक, गैस कार्ड और मोबाइल को बरामद किया गया है। जानकारी अनुसार, आठ नवंबर की रात को महिला मंगली बाई मित्तल घर में अकेली सोई हुई थी। इस बीच चार युवक व विकास मधुकर, सुभाष खूंटे निवासी धमनी और प्रहलाद श्रीवास, समीर रात्रें निवासी हसौद लुट के नियत से घर में घुसे हुए थे। इस दौरान महिला  चिल्लाने लगी तब समीर ने मुंह दबा दिया। वहीं, विकास और सुभाष ने गला दबाकर हत्या की। बुजुर्ग महिला ने पहना हुआ गहने और नकदी रकम, राशन कार्ड, मोबाइल, गैस कार्ड, दो बैंक पासबुक की चोरी कर फरार हो गए थे। इसमें आरोपियों के पास से 21 हजार रुपये में से 5 हजार रुपये को पिरदा गांव में चल रहे मेले में खर्चा करना बताया। वहीं, घटना में प्रयुक्त स्कूटी को बरामद किया गया है। रविवार को  चारों आरोपी विकास मधुकर ग्राम धमनी सुभाष  खूंटे ग्राम धमनी प्रहलाद श्रीवास हसौद समीर रात्रे हसौद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराणा श्री महेन्द्र सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्तौड़गढ़ के पूर्व सांसद एवं महाराणा प्रताप के वंशज, महाराणा श्री महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने एवं शोकाकुल परिवारजनों को इस अपार दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।  

बाथरूम में खुद को लॉक कर बचाई अस्मत, राजस्थान-जयपुर में युवती को धोखे से फार्म हाउस बुलाया

जयपुर. राजधानी जयपुर में सामोद थाना क्षेत्र के मोरीजा गांव में रविवार देर रात एक फार्म हाउस के कमरे में एक युवती को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। जहां पर युवती ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने भाई को मोबाइल फोन के जरिए दी। युवती के भाई ने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने पूरे मामले को लेकर तत्परता दिखाई और युवती के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस मोरीजा गांव स्थित फार्म हाउस पहुंची और युवती को दस्तयाब किया और परिजनों को सूचना दी। हालांकि, इससे पहले ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। वहीं, अब सामोद थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से एक सूचना मिली थी। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर मामले को गंभीरता सेलिया गया और तुरंत प्रभाव से युवती के मोबाइल लोकेशन के आधार परफार्म हाउस पर पहुंचे। जहां पर फार्म हाउस के कमरे का गेट टूटा हुआ मिला और फार्म हाउस से युवती को दस्तयाब किया गया है। चौमूं थाने लाकर प्राथमिक पूछताछ के बाद युवती को सामोद पुलिस को सुपुर्द किया गया है। इवेंट के बहाने युवती को फार्म हाउस पर लाया युवती इवेंट का काम करती है और इवेंट का काम करने के बहाने ही युवती को यहां पर लाया गया था। जहां पर फार्म हाउस पर काम करने वाले केयरटेकर ने युवती के साथ गलत घटना को अंजाम देने का प्रयास किया है। इस दौरान युवती ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया और केयरटेकर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। इस दौरान युवती ने वापस से अपने आप को बाथरूम में बंद कर लिया। इस दौरान आरोपी युवक ने बाथरूम का गेट तोड़ने का भी प्रयास किया। लेकिन इससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को बचा लिया। लेकिन आरोपी फिलहाल मौके से फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने लिए टीमें गठित सामोद थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि मोरीजा के फार्म हाउस पर युवती के साथ केयरटेकर द्वारा गलत काम करने का प्रयास किया गया है। मामले में युवती के बयानों के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं, आरोपी युवक को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

देवउठनी एकादशी के दिन भूलकर भी न खाएं ये चीजें

सनातन धर्म के लोगों के लिए देवउठनी एकादशी के व्रत का खास महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन चातुर्मास समाप्त होने के साथ चार माह से सोए हुए विष्णु जी योग निद्रा से जागते हैं। इसलिए इस दिन विष्णु जी की पूजा की जाती है। साथ ही देवी तुलसी की पूजा करना शुभ माना जाता है। हालांकि देवउठनी एकादशी के दिन पूजा-पाठ करने के साथ-साथ कुछ विशेष नियमों का पालन करना जरूरी होता है। नहीं तो पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। चलिए जानते हैं देवउठनी एकादशी की सही तिथि और व्रत से जुड़े नियमों के बारे में। 2024 में देवउठनी एकादशी कब है? वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल एकादशी तिथि का आरंभ 11 नवंबर को शाम 06 बजकर 46 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 12 नवंबर को दोपहर बाद 04 बजकर 04 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर इस बार 12 नवंबर 2024 को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। गलती से भी न खाएं ये चीजें देवउठनी एकादशी के दिन न तो चावल खाना चाहिए और न ही चावल को स्पर्श करना चाहिए। भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद यदि आपको प्राप्त करना है, तो देवउठनी एकादशी के दिन मसूर की दान का सेवन न करें। इसके अलावा मसूर की दाल को स्पर्श करने से भी बचें। देवउठनी एकादशी के दिन घर में प्याज, लहसुन और तामसिक भोजन नहीं बनाना चाहिए। इसके अलावा शराब और मांस-मदिरा का सेवन भी नहीं करना चाहिए। देवउठनी एकादशी व्रत से जुड़े नियम जो लोग देवउठनी एकादशी का व्रत रखते हैं, वो उपवास के दौरान फल का सेवन कर सकते हैं। लेकिन उन्हें अनाज नहीं खाना चाहिए। इससे व्रत टूट सकता है। व्रत के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही उन्हें उनके प्रिय चीजों का भोग लगाएं। माता तुलसी की पूजा करें। साथ ही पेड़ के पास घी का दीपक जलाएं। व्रत के दिन तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए। किसी से गलत न बोलें और न ही लड़ाई-झगड़ा करें।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पटवा की जयंती पर किया स्मरण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पथ प्रदर्शक स्व. सुंदरलाल पटवा की जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास में पटवा ने जीवन समर्पित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विलक्षण राजनेता एवं जनसेवक के रूप में प्रदेशवासियों के हृदय में सदा स्मरणीय रहेंगे।  

पुलिस गश्त के दौरान की कार्रवाई, छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में जंगली जानवरों के पांच शिकारी गिरफ्तार

बलौदाबाजार. बलौदाबाजार वनमंडल के वन अमलों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्ती की जा रही है। इसी दौरान नौ नवंबर की रात लगभग नौ बजे परिक्षेत्र अर्जुनी अंतर्गत वन क्षेत्र में गश्ती के दौरान परिक्षेत्र अर्जुनी रात्रि गश्ती टीम द्वारा कुछ लोगों को जंगल की तरफ गांजरडीह बीट में जाते हुए देखा गया। गश्ती टीम द्वारा उनका पीछा किया गया और जंगल में छिपकर उनको पकड़ने के लिए घात लगाकर बैठे रहे। सुबह तड़के करीब चार बजे शिकार के पांच आरोपियों को वन विभाग द्वारा धर दबोचा गया। मुख्य शिकारी कमल सिंह ग्राम गांजरडीह है, जो पूर्व में भी वन्यप्राणी के शिकार केस में जेल भेजा जा चुका है और जमानत में बाहर आकर दोबारा शिकार की घटनाओं को अंजाम देता है, उक्त व्यक्ति आदतन शिकारी है एवं अन्य चार आरोपी क्रमश कुंजराम विश्वकर्मा ग्राम करमेल, कुबेर सिंह भोई ग्राम करमेल, चैनूराम भोई ग्राम करमेल एवं युधिष्ठिर भोई ग्राम करमेल है। इनके पास से शिकार सामग्री करीब 6.7 किग्रा जीआई तार एवं सेट्रींग तार जब्त किया गया, जिसे जंगल में फैलाकर लकड़ी की खुंटी लगाकर 11000 वोल्ट के विद्युत खम्भे में कनेक्शन करके वन्यप्राणी के शिकार को अंजाम देने का प्रयास कर रहे थे। उपरोक्त गश्ती टीम में गोविंद राम निषाद वनरक्षक परिसर रक्षी गांजरडीह, सनद यादव, भानु प्रसाद केंवट, तुलाराम, मनोहर सुरक्षा श्रमिक शामिल थे। साथ ही दो दिन पूर्व ही वन विभाग की टीम द्वारा गांजरडीह एवं सराईपाली के आस-पास के गांव में बाघ एवं अन्य वन्यप्राणी विचरण के संबंध में मुनादी कराया गया था ग्रामीणों को समझाईस दी गयी थी कि वन क्षेत्र में न जावें। उसके बाद भी शिकारियों द्वारा वन्यप्राणी के शिकार करने का प्रयास किया गया। हालाकि वन विभाग की टीम ने शिकार होने के पूर्व ही शिकारियों को धर दबोचा। इसके पूर्व सोनाखान परिक्षेत्र के भुसड़ीपाली बीट में भी दो बंदूकधारी शिकारियों को उनके शिकार के पूर्व ही उन्हें पकड़ लिया गया था। उक्त शिकार में संलिप्त पांच शिकारियों के विरूद्ध नियमानुसार वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्रवाई में उप वन मंडलाधिकारी कसडोल हितेश कुमार ठाकुर, परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी अनिरूद्ध भोई, परिक्षेत्र सहायक सोनाखान योगेश कुमार साहू वनपाल एवं परिक्षेत्र अर्जुनी के समस्त वन अमला शामिल थे।

‘सरकार ने जिला समाप्त किया तो ईंट से ईंट बजा देंगे’, राजस्थान-जयपुर के सलूंबर में डोटासरा ने की सभा

जयपुर. जैसे-जैसे उपचुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे नेताओं की बयानबाजी में जोश भरता जा रहा है। कल कांग्रेस प्रत्याशी रेशमा मीणा के समर्थन में सलूंबर में आयोजित जनसभा में पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने कॉलेज खोले, भाजपा सरकार उसकी समीक्षा कर रही है, हमने पंचायतें बनाईं सरकार उसकी समीक्षा कर रही है, हमने जिले बनाए उसकी समीक्षा वे लोग कर रहे हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि सलूंबर जिला बनना चाहिए था या नहीं बनना चाहिए था। जब हमने सलूंबर जिला बनाकर आपका हक दिया तो आज मुख्यमंत्री और उनके अधिकारी कह रहे हैं सलूंबर जिला समाप्त करेंगे। डोटासरा ने कांग्रेस प्रत्याशी रेशमा मीणा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि मैं जनता से निवेदन करना चाहता हूं कि 13 नवंबर को यहां से इन्हें चटका दिखा दीजिए। हम सलूंबर जिला समाप्त नहीं होने देंगे, ईंट-ईंट से बजा देंगे। उन्होंने कहा कि मैं आपको एक ही बात कहना चाहता हूं कि यहां बैठे सभी नेता, कार्यकर्ता और जनता यह तय कर चुकी है कि यहां से कांग्रेस की महिला प्रत्याशी रेशमा मीणा ही जीतकर जाएंगी। बीजेपी से शांतादेवी मीणा हैं मैदान में गौरतलब है कि यहां से भाजपा ने शांता देवी मीणा को मैदान में उतारा है। शांता देवी मीणा दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा की पत्नी हैं, जिनके देहांत के बाद सलूंबर सीट खाली हो गई थी। इन दो महिला प्रत्याशियों के बीच भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने जितेश कटरा को उम्मीदवार बनाया है।

महालेखाकार सुश्री प्रिया पारिख ‘ माथुर दीपावली मिलन’ में सम्मानित

”उच्च शिक्षित युवा वर्ग में निजी क्षेत्र का आकर्षण”  भोपाल महालेखाकार (लेखापरीक्षा-प्रथम) मध्यप्रदेश  सुश्री प्रिया माथुर पारिख का कहना है कि उच्च शिक्षित युवा वर्ग में निजी क्षेत्र की नौकरियों और ज़्यादा पैकेज के प्रति आकर्षण बढ़ता जा रहा है, लेकिन असली कार्य संतुष्टि सरकारी क्षेत्र की नौकरी से ही मिलती है, जहाँ आप सीधे गवर्नेंस से जुड़ते हैं।  सुश्री प्रिया रविवार देर शाम आयोजित माथुर सभा, भोपाल के ‘दीपावली मिलन समारोह’ में सम्मानित होने के बाद उपस्थित स्वजातीय बंधुओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि वे इस धारणा से सहमत नहीं हैं कि प्रशासनिक सेवाओं में कायस्थ समाज का प्रतिनिधित्व लगातार कम हो रहा है, हालाँकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि जिन राज्यों में कायस्थ ज़्यादा संख्या में  हैं, वहाँ ऐसी धारणा बनना स्वाभाविक है, क्योंकि युवाओं का झुकाव निजी क्षेत्र और आकर्षक पैकेज के प्रति है। उन्होंने कहा कि यदि समाज के युवा प्रशासनिक सेवा परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, तो वे हर क़दम पर मार्गदशन करने को तैयार हैं।     सुश्री प्रिया ने जीवन में वर्क-लाइफ संतुलन की ज़रूरत को रेखांकित करते हुए अपनी कामयाबी का मूलमंत्र साझा किया। उन्होंने कहा कि माता- पिता के आशीर्वाद और उनके प्रोत्साहन के बिना जीवन में कुछ भी संभव नहीं हैं। सुश्री प्रिया पारीख 2006 बैच की आईएएंडएएस अधिकारी हैं। उनके पास वर्तमान में महालेखाकार (लेखापरीक्षा-प्रथम) मध्यप्रदेश, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार है। नृत्य-गायन की प्रस्तुतियों ने समां बाँधा समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने नृत्य और गायन की एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियाँ देकर समां बाँध दिया। सबसे पहले रचना माथुर ने पिया तोसे नैना लागे रे… गीत पर मोहक अंदाज़ में प्रस्तुति दी। इसके बाद, श्रावणी माथुर ने झूठी- मूठी मितवा…. गीत पर अपनी नृत्य भंगिमाओं से जमकर तालियाँ बटोरीं। अर्पित माथुर ने फ्यूज़न पर नृत्य पेश किया। छोटे बच्चों में मास्टर दैविक और गीतिका ने अपने-अपने नृत्यों से सभी का दिल जीत लिया।  कार्यक्रम में मनोज माथुर, दिनेश माथुर, राजेश माथुर, भारत भूषण माथुर और अर्पित माथुर ने गीत पेश किए। नव विवाहित दंपती अर्पित- सारिका के युगल गीत ‘आजकल तेरे-मेरे प्यार के चर्चे’…. को लोगों ने ख़ूब पसंद किया। ‘स्मारिका’ का विमोचन दीपावली मिलन समारोह में माथुर सभा, भोपाल की ‘स्मारिका’ का विमोचन पूर्व अपर मुख्य  सचिव प्रेम प्रकाश माथुर और समाज के अन्य गणमान्य अतिथियों जयराज किशोर माथुर, आरएस माथुर, सतीश माथुर, डॉ. अशोक माथुर और पीयूष माथुर ने किया। सभा के अध्यक्ष अनिल माथुर और सचिव शिवमोहन माथुर ने सभी का स्वागत किया। ‘स्मारिका’ में सारगर्भित लेखों, कविताओं और माथुर सभा के चैरिटी कार्यों के अलावा भोपाल डिवीज़न के माथुर परिवारों की डायरेक्टरी है। समारोह का प्रारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित करने और श्री चित्रगुप्त जी महाराज के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करने के साथ हुआ। कल्पना, नीना, रीता शालिनी, शोभा, लता और बीना ने  चित्रगुप्त जी की आरती और गणेश वंदना प्रस्तुत की। संचालन रविंद्र माथुर और अर्पित माथुर ने किया।

मध्य प्रदेश में 6वीं से 8वीं क्लास के बच्चों के लिए खुशखबरी, ‘नो बैग डे’ के लिए सरकार ने जारी की गाइडलाइन

भोपाल स्कूली शिक्षा में लर्निंग एजुकेशन और व्यवहारिक शिक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से सीएम डा. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नो बैग डे के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. शिक्षा विभाग जारी की गई नई गाइडलाइन्स में बच्चों को माह में एक दिन बिना बैग के ही स्कूल आना होगा. मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वालों बच्चों में व्यवहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए ‘नो बैग डे’ को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं. यानी सरकारी स्कूलों में महीने के एक शनिवार ‘नो बैग डे’ रहेगा और बच्चों को स्कूल बिना बैग के ही स्कूल आना होगा. महीने के एक शनिवार को सरकारी स्कूलों में रहेगा नो बैग डे मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा जारी नई गाइडलाइन्स के मुताबिक अब प्रदेश के सभी कक्षा 6वीं से 8वीं क्लास तक के स्कूलों कम से कम एक शनिवार को बैग लेस डे रहेगा. गाइडलाइन के मुताबिक नो बैग डे वाले दिन स्कूलों में पढ़ाई के अलावा बच्चों को विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक और व्यवहारिक गतिविधियां करवाई जाएंगी. बच्चों के तनाव को खत्म करने के लिए लिया गया फैसला मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने बच्चों के तनाव को दूर करने के लिए नो बैग डे कांसेप्ट लेकर आई है. बैग लेस डे को लेकर राज्य शिक्षा केन्द्र ने जिला शिक्षाधिकारियों और जिला परियोजना समन्वयक को निर्देश जारी किये हैं. शिक्षा विभाग का मानना है कि पारंपरिक शिक्षा से इतर महीने के एक दिन व्यवहारिक गतिविधियों में संलग्न होने से बच्चों का तनाव कम होगा. नो बैग डे के लिए गतिविधियों का कैलेंडर शाला के प्राचार्य व शिक्षक मिलकर तैयार करेंगे. गतिविधि ट्रेनिंग में खेती की आधुनिक पद्धतियों जैसे पॉलीफॉर्मिंग, ऑर्गेनिक फॉर्मिंग, औषधीय पौधों की जानकारियां और खेती में उपयोग होने वाले आधुनिक उपकरणों की जानकारी शामिल होंगी. राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में रखा गया है नो बैग डे का प्रावधान राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में यह प्रावधान रखा गया है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे 21वीं सदी के कौशल से परिचित हो सकें, इसके लिए कक्षा-6 से 8 तक के स्कूल के बच्चों के लिए प्रत्येक माह में न्यूनतम एक शनिवार को बस्ते-विहीन दिवस का आयोजन हो, इन दिवसों में विद्यार्थियों को व्यावहारिक कौशल की जानकारी दी जाए,  बैग लेस डे के बच्चों से कराए जाएंगे क्राफ्ट, ड्राइंग और पेंटिग नो बैग डे के लिए जारी दिशा-निर्देश में महीने के एक दिन होने वाले गतिविधियों में क्रॉफ्ट, ड्राइंग, पेंटिंग, मिट्टी के खिलौनों का निर्माण, मुखौटे, डॉल-मेकिंग और अनुपयोगी सामग्री से वस्तुओं का निर्माण शामिल है. वहीं साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बच्चों के बीच लोकगीत-नृत्य, लघु नाटिका, कविता पाठ, कहानी लेखन गतिविधियां करवाई जाएंगी.  बैग लेस डे के लिए प्राचार्य व शिक्षक तैयार करेंगे कैलेण्डर नो बैग डे के लिए गतिविधियों को कैलेंडर शाला के प्राचार्य और शिक्षक मिलकर तैयार करेंगे. गतिविधि ट्रेनिंग में बच्चों को खेती की आधुनिक पद्धतियों की जानकारी भी जाएगी. इसके लिए पॉलीफॉर्मिंग, ऑर्गेनिक फॉर्मिंग, औषधीय पौधों की जानकारियां और खेती में उपयोग होने वाले आधुनिक उपकरणों की जानकारी भी शामिल है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में यह प्रावधान रखा गया है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे 21वीं सदी के कौशल से परिचित कराने के लिए कक्षा-6 से 8 क्लास के बच्चों के लिए माह का एक दिन बस्ता-विहीन दिवस हो,जिसमें उनको व्यावहारिक कौशल की जानकारी दी जाए. नो बैग डे के दिन ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे छात्र नो बैग डे के दिन छात्रों को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण के अलावा लघु उद्योग व्यवसाय जैसे मधुमक्खी-पालन, मुर्गी एवं मछली-पालन इत्यादि की जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा बच्चों को स्थानीय बैंक, पुलिस थाना, अस्पताल और अनाज मण्डी का भ्रमण कराया जाएगा और बच्चों को हथकरघा, खिलौने निर्माण जैसी इकाइयों से परिचय कराया जाएगा.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet