LATEST NEWS

उपचुनाव के रिजल्ट के बाद कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, बदले जाएंगे कई जिलाध्यक्ष

भोपाल  मध्य प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं. कांग्रेस की ओर से इस उपचुनाव के रिजल्ट के बाद संगठन में बड़ा फेरबदल करने की बात कही जा रही है. चर्चा है कि मध्य प्रदेश के कई जिला अध्यक्षों को बदल दिया जाएगा. इसके अलावा संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर बैठे कांग्रेस नेताओं की जिम्मेदारी में भी बदल सकती है. मध्य प्रदेश में बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर पूरे प्रदेश के लोगों की नजर है. खास तौर पर विजयपुर सीट पर सभी राजनेताओं की निगाह है. यहां पर कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी से रामनिवास रावत अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने उपचुनाव के पहले ही बड़ा ऐलान कर दिया है. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक के मुताबिक, उपचुनाव के बाद संगठन में बड़े फेरबदल की संभावना है. उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश में जिन जिला अध्यक्षों को तीन साल से अधिक का वक्त हो गया है, उन्हें हटाकर नए लोगों को मौका दिया जाएगा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी चाहते हैं कि सभी कांग्रेस नेताओं को काम करने का मौका मिले. इसी को देखते हुए प्रदेश स्तर पर भी कई और नियुक्तियां हो सकती है.” उपचुनाव के पहले मच सकता था घमासान राजनीति के जानकार मानते हैं कि उपचुनाव के पहले संगठन में फिर फेरबदल से घमासान मच सकता था, इसी वजह से उपचुनाव के बाद ही संगठन में फेरबदल किया जाएगा. वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा के मुताबिक, “मध्य प्रदेश में कई कैसे पदाधिकारी हैं जो पूर्व अध्यक्ष की ओर से बनाए गए थे. जीतू पटवारी अपनी नई टीम तैयार करना चाहते हैं शायद इसी वजह से फेर बदल की संभावना है.”

कई लोगों से की लाखों की धोखाधड़ी, राजस्थान-केकड़ी में वांछित जालसाज गिरफ्तार

केकड़ी. केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी कर कई लोगों के लाखों रुपये हड़प करने के मामले में दो साल से फरार चल रहे एक आरोपी सीताराम उर्फ शैतान तेली को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी को पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। इसके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी हो रखे थे। केकड़ी सीटी थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि रेखा धनजानी पत्नी भोजराज धनजानी ने न्यायालय के जरिए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि तेली मोहल्ला केकड़ी निवासी सीताराम उर्फ शैतान तेली (39) पुत्र छीतरमल तेली ने मकान बेचान में बेईमानी की व 20 लाख रुपए हड़प कर लिए। जबकि सीताराम उर्फ शैतान तेली ने उक्त मकान मुकेश ताथेड़ को भी बेच रखा था। पुलिस ने रेखा धनजानी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। लेकिन आरोपी फरार हो गया। बताया जाता है कि शैतान तेली अब तक कई लोगों को ब्याज का लालच देकर लाखों रुपए हड़प कर चुका है। देनदारों द्वारा रुपए का दबाव बनाने पर पूर्व में बेचान की हुई प्रोपर्टी को ही बार बार बेचान कर देता है अथवा इकरारनामा या मुख्त्यारनामा निष्पादित करवा कर धोखाधड़ी कर रुपए हड़प लेता है। शैतान पिछले दो साल से फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। विशेष टीम ने सीताराम उर्फ शैतान तेली की तलाश में जयपुर, दिल्ली, हरियाणा, भीलवाड़ा, माण्डल, उदयपुर सहित छिपने के अन्य संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। गत दिनों मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सीताराम उर्फ शैतान तेली को भीलवाड़ा से केकड़ी आते समय डिटेन कर लिया। पुलिस ने गहन पूछताछ के बाद शैतान को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरूद्ध सिटी थाना पुलिस में धोखाधड़ी के संबंध में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है तथा इसके खिलाफ न्यायालय ने स्थायी वारंट भी जारी कर रखा है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, एएसआई राकेश कुमार, हैड कांस्टेबल रामफूल व कालूराम, कांस्टेबल शुभकरण, पंकज कुमार, राजेन्द्र आचार्य व राकेश कुमार शामिल थे।

नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाने के साथ हल्की बारिश का अनुमान, ठिठुरन बढ़ेगी

भोपाल मध्यप्रदेश में 15 नवंबर के बाद ठंड बढ़ने के आसार है। इससे दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री तो रात के तापमान में भी कमी आएगी। वही नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार है।इस दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में मौसम खुला रहेगा लेकिन दिन गर्म और रातें ठंडी रहेंगी। एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज सोमवार को मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, हालांकि तापमान में हल्का उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।अगले 5-6 दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा, इसके बाद ठंडी हवाओं का असर तेज होगा और तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ेगी। अगले हफ्ते से तापमान के 15 डिग्री से नीचे पहुंचने का अनुमान है। पूर्वी हवाएं आती जाती रहेंगी एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बंगाल की खाड़ी में चल रही पूर्वी हवाएं प्रदेश में आती रहेंगी। इससे उत्तरी हवाएं नहीं आएंगी और ठंड का असर ज्यादा नहीं बढ़ेगा। कुछ शहरों में रात का टेम्प्रेचर सामान्य से एक से डेढ़ डिग्री तक अधिक रह सकता है।उत्तर भारत में बर्फबारी होने के बाद पूरा प्रदेश ठिठुरने लगता है। हर साल नवंबर के दूसरे सप्ताह में उत्तर से ठंडी हवाएं आने लगती है, लेकिन वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में पूर्वी हवाओं का जोर है। पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल     प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात का तापमान 10 से 20 डिग्री और दिन का पारा 30 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।     पचमढ़ी, शाजापुर-राजगढ़ में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।     शनिवार-रविवार की रात पचमढ़ी में 12.4 डिग्री और शाजापुर में 13.9 डिग्री और राजगढ़ में तापमान 15 डिग्री सेल्सिय रिकॉर्ड किया गया।     जबलपुर और भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान सबसे कम 30.5 डिग्री दर्ज ।     इंदौर में 31.4 डिग्री, उज्जैन में 32.5 डिग्री और ग्वालियर में सबसे ज्यादा 33 डिग्री दर्ज हुआ।     रविवार को अधिकतम तापमान खजुराहो में 33.4 डिग्री, गुना में 33.3 और रतलाम में 33.2 डिग्री दर्ज हुआ।     अमरकंटक 13.9, भोपाल 15.2, मंडला 15.2, सीहोर 15.5, मलाजखंड 15.7, टीकमगढ़ 15.9, रायसेन 16.0, नौगांव 16.5, रीवा 16.6 एवं धार का न्यूनतम तापमान 16.6 दर्ज किया गया।

यूपी पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा दो दिन में कराने और नॉर्मलाइजेशन के खिलाफप्रयागराज में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन

प्रयागराज यूपी पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा दो दिन में कराने और नॉर्मलाइजेशन (मानकीकरण) के खिलाफ सोमवार को प्रयागराज में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। इस मुद्दे पर कई दिनों से आंदोलित छात्रों ने पहले ही इस प्रदर्शन का ऐलान किया था जिसे देखते हुए सुबह से यूपीपीएससी के आसपास पुलिस बल का भारी इंतजाम किया गया था। पुलिस, छात्रों को धरनास्‍थल पर भेजने के प्रयास में थी लेकिन हजारों की संख्‍या में छात्र आयोग के गेट नंबर दो पर पहुंच गए हैं। अभ्यर्थियों ने साफ किया है कि जब तक मानकीकरण निरस्त होने की नोटिस जारी नहीं होती और परीक्षा एक दिन में नहीं होती तब तक उनका शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक धरना जारी रहेगा। धरने में उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली और अन्य राज्यों से कई प्रतियोगी छात्र भी प्रदर्शन में शामिल हैं। उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के गेट नंबर दो पर हजारों की संख्‍या में छात्र जुटे हैं। प्रदर्शन में कुछ छात्राएं भी हैं। छात्रों की भीड़ और उनके दबाव से चौराहे पर लगी बैरिकेडिंग टूट गई। 2013 के त्रिस्तरीय आरक्षण आंदोलन के 11 साल बाद छात्रों का इतना बड़ा प्रदर्शन प्रयागराज में देखने को मिल रहा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सात और आठ दिसंबर को पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग के सचिव अशोक कुमार ने उन सभी 41 जिलों के डीएम को आठ नवंबर को निर्देश भेजे जहां परीक्षाएं कराई जाएंगी। लेकिन छात्र आयोग के निर्णय को किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं हैं। दो नम्बर गेट के बाहर पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान बैरीकेडिंग कर खड़े हैं। तिरंगे के साथ प्रदर्शन छात्र हाथों में तिरंगा और भगत सिंह की तस्वीर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। नारेबाजी और तालियों के बीच कुछ सुनना मुश्किल हो रहा है। यूपीपीएससी का दो नम्बर गेट पूरी तरह से पैक हो गया है। छात्रों के बीच से ‘आवाज़ दो हम एक हैं,’ छात्र एकता जिंदाबाद’, ‘आयोग की तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगातार लगाए जा रहे हैं। उनके नारों के आगे हैंडहेल्ड स्पीकर की आवाज भी दब जा रही है। कब और कहां से शुरू हुआ मामला, सिलसिलेवार समझें  बीते 1 जनवरी 2024 को UPPSC ने अपर सबऑर्डिनेट सर्विस (PCS) प्रीलिम्स एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी किया था. इसके अनुसार 17 मार्च 2024 को परीक्षा होनी थी. लेकिन ये स्थगित हो गई. फिर 3 जून को इसी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करते हुए घोषणा की गई कि 27 अक्टूबर को परीक्षा होनी है. एक बार फिर डेट बदली और बीती 5 नवंबर को UPPSC ने एक बार फिर नोटिफिकेशन जारी कर दिया. इस नोट‍िफिकेशन के साथ ही एक नया नियम भी सामने आया. इसी के बाद से अभ्यर्थी नाराज हैं. दरअसल इस नोटिफिकेशन में कहा गया था कि परीक्षा का आयोजन एक दिन के बदले दो दिन में किया जाएगा.  ऐसे शुरू हुआ बवाल  दरअसल 11 फरवरी 2024 को समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी यानी आरओ एआरओ का प्रीलिम्स एग्जाम हुआ था. उसी दिन शाम होते-होते सोशल मीडिया पर पेपर लीक की खबरें आने लगीं. कई लोगों ने लिखा कि परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो गया. इस बात पर छात्रों का विरोध शुरू हो गया. दोबारा परीक्षा की मांग हुई तो आयोग ने स्पेशल टास्क फोर्स (STF) से मामले की जांच कराने का फैसला लिया. छात्रों के भारी व‍िरोध के बाद दो मार्च को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 6 महीने में दोबारा परीक्षा होगी. उन्होंने ट्वीट पर ल‍िखा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी 2024 को आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2023 को निरस्त करने और आगामी 6 माह में इसे दोबारा कराने के आदेश दिए हैं. परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा. युवाओं के दोषियों को ऐसी सजा दिलाएंगे, जो नजीर बनेगी. अब इधर हजारों अभ्यर्थी जो पीसीएस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे. अचानक 7 मार्च को आयोग ने नोटिस जारी किया कि 17 मार्च की PCS प्रीलिम्स परीक्षा ‘अपरिहार्य कारणों’ से स्थगित की जाती है. बताया गया कि परीक्षा जुलाई में हो सकती है. लेकिन कोई तारीख नहीं दी गई. इससे यूपी पीसीएस के अभ्यर्थी भी निराश हो गए.  कैसे बढ़ी नाराजगी  अभ्यर्थी मुख्यमंत्री योगी के ट्वीट के बाद आश्वस्त थे कि 6 महीने में RO/ARO एग्जाम दोबारा होगा. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ क्योंकि परीक्षा के पेपर लीक की जांच जारी रही. इसमें कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. लेकिन पेपरलीक कैसे हुआ, इसकी कोई अपडेट नहीं आई. इस बीच 3 जून को पीसीएस एग्जाम करवाने को लेकर फिर से नोटिफिकेशन आया ज‍िसमें 27 अक्टूबर को प्रीलिम्स की परीक्षा की डेट दी गई. मगर, एग्जाम से कुछ दिन पहले फिर 16 अक्टूबर को आयोग ने फिर से परीक्षा स्थगित करने की सूचना दी. इसमें एग्जाम सेंटर बनाने में देरी की वजह बताई गई. इसी नोटिस में कहा गया कि दिसंबर के पहले पखवाड़े तक परीक्षा करवाई जा सकती है. आयोग ने 19 जून के सरकार के आदेश का हवाला दिया कि इसके अनुसार परीक्षा केंद्र मिलने पर अभ्यर्थियों को अगली डेट की जानकारी दे दी जाएगी. क्या था जून का वो आदेश आपको बता दें कि इससे पहले 19 जून को यूपी सरकार ने परीक्षा केंद्रों को लेकर कुछ गाइडलाइन जारी की थी. इसमें परीक्षा केंद्र चुनने के लिए दो कैटेगरी बनाई गई थी. कैटगरी ‘ए’ में राजकीय इंटर कॉलेज, सरकारी डिग्री कॉलेज, राज्य और केंद्र के विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग और राज्य के मेडिकल कॉलेज को रखा गया था. वहीं ‘बी’ में उन सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को रखा गया, जिनकी ‘छवि’ अच्छी हो. प्राइवेट संस्थानों को सेंटर नहीं बनाने का आदेश आया. इसके अलावा ये भी कहा गया कि एग्जाम सेंटर्स बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन के 10 किलोमीटर के दायरे में हों. साथ ही एक पाली में अधिकतम 5 लाख अभ्यर्थियों को ही रखने का आदेश आया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आयोग को PCS प्रीलिम्स करवाने के लिए 1758 एग्जाम सेंटर्स की जरूरत थी. लेकिन आदेश का पालन करते हुए आयोग को ऐसे 978 परीक्षा केंद्र ही मिल पाए. जबकि इस परीक्षा के लिए  5 लाख 76 हजार 154 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं. … Read more

बाघ की शिफ्टिंग से बढ़ेगी रौनक, राजस्थान-बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व को मिला नया राजा

बूंदी. बूंदी जिले के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में एक नर बाघ के रूप में नया राजा मिल गया है। सरिस्का टाइगर रिजर्व से बाहर निकले टाइगर 2303 को रविवार शाम हरियाणा में झाबुआ के जंगल से ट्रेंकुलाइज कर उसे रामगढ़ टाइगर रिजर्व में शिफ्ट कर दिया गया है। बता दें कि यह नर बाघ करीब तीन साल का युवा और काफी हष्ट-पुष्ट बाघ है। उम्मीद है कि आने वाले समय में रामगढ़ में यह बाघ कुनबा बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। पूर्व में रणथंभौर से खुद चलकर आया बाघ आरवीटी 1 मौजूद है। अब हरियाणा के झाबुआ से एक और बाघ आने से टाइगर रिजर्व में दो नर, एक मादा और दो मादा बाघिन हो गई है। शीघ्र ही मादा बाघिन भी शिफ्ट होने की संभावना है। शुरू में बाघ को शॉफ्ट एनक्लोजर में रखा जाएगा। सरिस्का टाइगर रिजर्व का बाघ टी 2305 एक साल से टेरिटरी की तलाश में भटक रहा था। यह बाघ दो बार सरिस्का से बाहर निकल चुका था और वन विभाग के लिए इसकी मॉनिटरिंग चुनौती बनी हुई थी। कई बार इसे ट्रेंकुलाइज करने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। पहली बार रामगढ में ट्रेंकुलाइज कर लाया गया नर बाघ राज्य के चौथे एवं तेजी से उभरते रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पहली बार एक नर बाघ को ट्रेंकुलाइज कर शॉफ्ट एनक्लोजर में रिलीज किया गया। इससे पूर्व अब तक यहां नर बाघ खुद चलकर आते रहे हैं। इससे पहले यहां दो मादा बाघिन छोड़ी गई थी। नए बाघ को आरवीटी 4 के रूप में पहचाना जाएगा और उम्मीद है कि इसे जल्दी ही खुले जंगल मे छोड़ दिया जाएगा। एक बाघिन दूसरे राज्य से लाने की भी वन विभाग तैयारी कर रहा है।

निवेश किंग के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर अब तक 15 लोगों से 1 करोड़ 38 लाख की ठगी

कवर्धा छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 1 करोड़ 38 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपियों ने मिलकर नारायण प्लाजा के 2nd फ्लोर में निवेश किंग के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर अब तक 15 लोगों ठगी का शिकार बनाया है. ठगी की शिकायत मिलते ही पुलिस 1 महिला समेत 4 आरोपियों के खिलाफ धोखेधड़ी का प्रकरण दर्ज कर मामले जांच में जुट गई है. ASP पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि ठगी का मामला तब सामने आया जब कवर्धा के वार्ड क्रमांक 21 निवासी शिव सोनी ने कोतवाली थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई. प्रार्थी ने शिकायत में लिखा कि कवर्धा और बिलासपुर निवासी धर्मेश धुर्वे यतीन्द्र धुर्वे, नारायण धुर्वे और हर्षिता से उसकी वर्ष 2022 में मुलाकात हुई. उन्होंने बताया कि वे मिलकर बताया एक कंपनी (Dypdhurwebrother PVT.LTD.) चलाते हैं, जिसमें लोगो से रकम निवेश कराया जाता है और निवेशक को मूल की राशि का प्रतिमाह 10% मासिक लाभ और 12 माह बाद मूल रकम वापसी की गारंटी होती है. इस माध्यम से आरोपी ठगी की घटना को अंजाम दे रहे थे. उनके झांसे में आकर प्रार्थी ने चेक, ऑनलाइन और नगद के माध्यम से कंपनी के खाते में कुल 4 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद फरवरी 2024 से वादे के मुताबिक जब प्रार्थी ने 10% मासिक लाभ की राशि मांगी, तो वे टालमटोल करने लगे. इसके बाद जब शिव सोनी (प्रार्थी) ने अपनी मूल राशि की मांग किये, तो आरोपी धर्मेश धुर्वे ने रकम लौटाने से इंकार करते हुए कहा कि उसने शिव सोनी के पैसों को ट्रेड नहीं किया, बल्कि रोटेट किया. इसके साथ ही आरोपी धर्मेश ने प्रार्थी को झूठे मामले में फंसा देने की धमकी दे कर वापिस भेज दिया. इस पूरे घटना क्रम के बाद शिव सोनी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि फिलहाल सूचना पर चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उनके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.  

अवैध कारोबार में आसपास के तीन मकान जले, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ के घर में वैन से पेट्रोल भरे ड्रम उतारते समय लगी आग

चित्तौड़गढ़. चित्तौड़गढ़ शहर में आबादी के बीच पेट्रोलियम पदार्थ का अवैध धंधा करने वाले एक आदमी की लापरवाही के कारण तीन मकानों में आग लग गई। इसमें एक मकान तो पूरी तरह से जल गया, जबकि दो मकान में भी नुकसान की बात सामने आई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आगजनी में एक वैन कबाड़ में तब्दील हो गई। मकान में पेट्रोलियम पदार्थ से भरे ड्रम रखे हुए थे, जो काफी देर तक जलते रहे। कोई जनहानि नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली है। आरोपित मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ शहर के सदर थाना क्षेत्र में आने वाले सेवा हाउसिंग बोर्ड के तिलक नगर में बीती रात को यह हादसा हुआ। यहां एक मकान में सतपाल सोनी उर्फ सरदारजी रहते हैं जिस पर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ के कारोबार का आरोप है। बीती रात को एक वैन में पेट्रोलियम पदार्थ से भरे ड्रम मकान में खाली किए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई। आग सतपाल सोनी के मकान में फैल गई, जहां पहले से ही कई ड्रम रखे थे। पेट्रोलियम पदार्थ में आग से लपटे उठने लगी। यह देख कर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सतपाल सोनी और इसके यहां काम करने वाले लोग तो मौके से भाग गए। क्षेत्र के लोगों ने आगजनी की सूचना दमकल के लिए की। इस पर नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू करने का प्रयास किया गया। बताया गया कि वैन में भी पेट्रोलियम पदार्थ से भरे ड्रम रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से भभकी। इससे सामने स्थित अरुण तिवारी और दीपक खांडेकर के मकान पर भी आग पहुंच गई। इससे मकान के बाहरी हिस्से में नुकसान हुआ है। यहां एसी और वायरिंग जलने के अलाव अन्य सामान जल गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे में एक मकान तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। फिलहाल इस हादसे में नुकसान का आंकलन निकाला जा रहा है। इधर, क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सतपाल सोनी उर्फ सरदारजी लंबे समय से अवैध पेट्रोलियम पदार्थ का कारोबार कर रहा था। इसकी शिकायत भी कई बार की गई थी। साथ ही सतपाल सोनी को भी उलाहना दिया था लेकिन उस पर भी कोई फर्क नहीं पड़ा। समय रहते इस मामले में कार्रवाई हो जाती तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता।

न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को पांच रन से हराया

दांबुला श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दो टी 20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच दंबुला में खेला गया. लो स्कोरिंग वाले मैच में श्रीलंका के पास जीतने और सीरीज अपने नाम करने का बड़ा मौका था लेकिन कीवी टीम की घातक गेंदबाजी के सामने श्रीलंकाई टीम पूरी तरह बिखर गई और एक निराशाजनक हार को गले लगा बैठी. श्रीलंका को जीत के लिए सिर्फ 109 रन का लक्ष्य मिला था. जीत का टीम के पास आसान मौका था लेकिन कीवी टीम की अनुशासित गेंदबाजी के सामने श्रीलंका 19.5 ओवर में 103 रन पर सिमट गई और मैच 5 रन से हार गई. श्रीलंका 103 तक भी नहीं पहुंचती अगर पाथुम निसांका ने 51 गेंद पर 52 रन की पारी नहीं खेली होती. निसांका के अलावा सभी टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज फ्लॉप रहे. न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 ओवर में 7 रन देकर 3, ग्लेन फिलिप्स ने 1.5 ओवर में 6 रन देकर 3, माइकल ब्रेसवेल ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 और सेंटनर-फॉल्क्स ने 1-1 विकेट लिए. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. न्यूजीलैंड 19.3 ओवर में सिर्फ 108 रन पर सिमट गई. कीवी टीम के लिए विल यंग ने सबसे ज्यादा 30 रन की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान सेंटनर ने 19 और जाकारी फॉल्क्स ने 24 रन बनाए. श्रीलंका के लिए स्पिनर वानिंदु हसरंगा और तेज गेंदबाज मथिशा पाथिराना ने शानदार गेंदबाजी की. हसरंगा ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए. वहीं पाथिराना ने 4 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिए. नुवान थुसारा को 2 और थिक्षाणा को 1 विकेट मिला.  

पैरोल से फरार मर्डर के आरोपी ने देसी कट्टे से की फायरिंग, पुलिस ने सक्रियता से किया गिरफ्तार

रायपुर जेल से पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार हुआ कुख्यात मर्डर आरोपी राजा बैझड़ उर्फ रशीद अली राजधानी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. टिकरापारा पुलिस की टीम ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए देर रात आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी राजा बैझड़ ने पुलिस पर देसी कट्टे से हमला करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे काबू में कर लिया. घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के मोती नगर की है, जहां मर्डर का यह आरोपी पैरोल से फरार था. पुलिस को सूचना मिलने के बाद टिकरापारा थाने की टीम आरोपी को पकड़ने गई थी. इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर देसी कट्टे से फायर करने का प्रयास किया. पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक लोडेड कट्टा बरामद किया गया. इस कार्रवाई में पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं. घायल पुलिसकर्मियों में प्रधान आरक्षक महेश नेताम, आरक्षक असवन साहू और सुनील पाठक शामिल हैं. टिकरापारा थाना प्रभारी मनोज साहू की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें विवेक यादव, आनंद शर्मा और रूप धुर्वेशी भी शामिल थे. एडिशनल एसपी डी आर पोर्ते ने बताया कि कोविड के दौरान राजा बैझड़ पैरोल पर बाहर आया था, लेकिन उसने नियत तिथि में जेल में आमद नहीं दी थी, जिसके बाद जेल प्रशासन की ओर से थाना टिकरापारा में इसकी सूचना मिली थी. लगातार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी. इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी मोती नगर इलाके में है. पेट्रोलिंग की टीम को मौके पर भेजा गया, जहां आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर देसी कट्टे से फायरिंग करने की कोशिश भी की, पुलिस ने साहसिक कदम उठाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई के दौरान 3 आरक्षक को भी चोट आई है.

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से से हराया

बारबाडोस गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद जॉस बटलर (83) और विल जैक्स (38) की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ओवर में फिल सॉल्ट (शून्य) का विकेट गवां दिया। उन्हें अकील हुसैन ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान जॉस बटलर ने विल जैक्स के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट लिये 128 रनों की साझेदारी हुई। 13वें ओवर में रोमारियो शेफडर् ने विल जैक्स को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। विल जैक्स ने 29 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से (38) रनों की पारी खेली। इसी ओवर में शेफडर् ने जॉस बटलर को भी आउट कर पवेलियन भेज दिया। बटलर ने 45 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के लगाते हुए (83) रन बनाये। लियम लिविंगस्टन (23) और जेकब बेथेल (तीन) रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड ने 14.5 ओवर में तीन विकेट पर 161 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। कप्तान जॉस बटलर को उनकी 83 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। वेस्टइंडीज की ओर से रोमारियो शेफडर् ने दो विकेट लिये। अकील हुसैन ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 35 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिये। ब्रैंडन किंग (एक),एविन लुइस (8) और रॉस्टन चेज (13) रन बनाकर आउट हुए। 11वें ओवर में लियम लिविंगस्टन ने निकोलस पूरन (14) को सॉल्ट के हाथों स्टंप आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। शरफन रदरफोडर् (एक) गुडाकेश मोती (नौ) रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रोवमन पॉवेल ने टीम के लिए 41 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से (43) रनों की पारी खेली। रोमारियो शेफडर् ने 12 गेंदों में (22) रन बनाए। मैथ्यू फोर्ड (13) और टिरेंस हाइंड्स (पांच) रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 158 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद, लियम लिविंगस्टन और डैन माउजली ने दो-दो बल्लेबाज को आउट किया। आदिल रशीद और जोफ्रा आर्चर को एक-एक विकेट मिला।  

वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार, छत्तीसगढ़-कोरिया में नदी किनारे चार दिन से मृत पड़ा बाघ

कोरिया. गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान व कोरिया वनमण्डल की सीमा पर मृत मिले बाघ के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान यह बात भी सामने आई कि 5 नवम्बर से ही बाघ नदी किनारे मृत पड़ा था, लेकिन देखने से ऐसा लग रहा था कि बाघ सोया हुआ है। बाघ के मृत मिलने की सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुँचा और बाघ की सुरक्षा करते हुए आसपास के इलाके की सर्चिंग की । डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया लेकिन कुछ निकलकर नहीं आ सका। शनिवार को चार सदस्यीय चिकित्सकों का दल यहां पहुँचा जिसने पोस्टमार्टम किया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। कोरिया वनमण्डल और गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान की सीमा क्षेत्र में कुदरी और कटवार के जंगल में एक दिन पहले शुक्रवार को  बाघ मृत अवस्था में मिला था। नदी के समीप खनखोपर नाले में बाघ को देखा गया जिसके बाद हड़कंप मच गया। वन अमला मौके पर पहुँचा , अम्बिकापुर से खुद मुख्य वन संरक्षक  व्ही मातेश्वरन भी रात में मौके पर पहुँचे इलाके की सर्चिंग की गई लेकिन कुछ हाथ नही लगा । रात भर बाघ की निगरानी करने के बाद शनिवार की दोपहर पीएम कर उसका अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी मिली कि बाघ के शरीर के सभी अंग मौजूद थे और वह पूरी तरह वयस्क था । मौके पर  वन अमले के अलावा वाइल्ड लाइफ  डॉग स्क्वायड टीम पशु चिकित्सक और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे । ग्रामीणों ने बताया कि उनके इलाके में बाघ का मूवमेंट पहले नही रहा है । गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व  बनाये जाने की मंजूरी मिल चुकी है ऐसे में बाघ की मौत को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे है । इसके पहले भी इस क्षेत्र में एक बाघ और बाघिन की मौत हो चुकी है ऐसे में वन विभाग को कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

दोनों सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं और ऑस्ट्रेलिया में दमदार वापसी करेंगे : गंभीर

मुंबई भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हाल में खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रहे कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बचाव करते हुए सोमवार को यहां कहा कि यह दोनों सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं और ऑस्ट्रेलिया में दमदार वापसी करेंगे। गंभीर ने इन बातों को भी खारिज कर दिया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में तीनों टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम दबाव में है। गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘भारतीय टीम में अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक अपनी भूमिका शानदार तरीके से निभाई है।’’ उन्होंने कहा,‘‘मैं किसी तरह का दबाव महसूस नहीं कर रहा हूं। भारतीय टीम का कोच बनना सम्मान और सौभाग्य की बात है।’’ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। गंभीर से जब पूछा गया कि क्या उन्हें डंकन फ्लेचर के समय जैसा दबाव महसूस होता है जब टीम बदलाव के दौर में थी, उन्होंने कहा ,‘‘मैं बदलाव के बारे में नहीं बल्कि पांच टेस्ट मैचों के बारे में सोच रहा हूं। बदलाव हो या न हो, अगर ऐसा होना है तो होगा, लेकिन मैं भारतीय टीम में कुछ ऐसे अविश्वसनीय खिलाड़ियों को देख रहा हूं जो अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं।’’ भारतीय कोच ने यह भी पुष्टि की अगर रोहित शर्मा निजी कारणों से पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाते हैं तो उप कप्तान जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि टीम के पास सलामी बल्लेबाज के स्थान के लिए केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन के रूप में विकल्प मौजूद हैंं।  

चयनित 20 कॉलेजों में होंगे बदलाव, राजस्थान-बूंदी का भगवा रंग में नजर आएगा राजकीय महाविद्यालय

बूंदी. कॉलेजों में वातावरण को और सकारात्मक बनाना और छात्रों के लिए एक बेहतर शिक्षा माहौल तैयार करने के उद्देश्य से राजस्थान के सरकारी कॉलेजों के परिसर में अब नया बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य सरकार के निर्णयानुसार, इन कॉलेजों के मेन गेट और एंट्रेंस हॉल को भगवा रंग में रंगा जाएगा। बता दें कि इस कार्य के लिए कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय द्वारा पहले चरण में 20 कॉलेजों को चयनित किया है, जिनमें कॉलेज बिल्डिंग के फ्रंट एरिया, एंट्रेंस हॉल और गैलरी को व्हाइट गोल्ड और ऑरेंज-ब्राउन रंगों में रंगा जाएगा। राजस्थान के इन चयनित 20 कॉलेजों में बूंदी जिले का राजकीय महाविद्यालय भी शामिल है, जहां यह बदलाव देखने को मिलेगा। राजस्थान के उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार, इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य कॉलेज परिसर में सकारात्मकता, स्वच्छता और एक प्रेरणादायक माहौल का निर्माण करना है। भगवा रंग को ऊर्जा, शक्ति और संकल्प का प्रतीक माना जाता है। विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. विजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ये रंग छात्रों को कॉलेज में प्रवेश करते ही और सकारात्मकता का अनुभव कराएंगे, जिससे वे शिक्षा के प्रति अधिक प्रेरित महसूस करेंगे। यह होंगे बदलाव कॉलेज परिसर में भगवा रंग के अलावा, व्हाइट गोल्ड और ऑरेंज ब्राउन रंगों का भी प्रयोग किया जाएगा। यह संयोजन कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार, गैलरी, और एंट्रेंस हॉल में होगा, जिससे कि छात्रों के लिए स्वच्छ, प्रेरणादायक और सकारात्मक वातावरण बनाया जा सके। इसे आवश्यक बदलाव मानते हुए शिक्षाविदों का कहना है कि इससे कॉलेज के परिसर में जहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, वहीं, कुछ ने रंगों में बदलाव के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता को भी सुधारने की आवश्यकता जताई। यह हैं पहले चरण में चयनित कॉलेज —- 0- राज्य के 10 संभागों में कुल 20 कॉलेजों को पहले चरण में चुना गया है। ये सभी कॉलेज राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित हैं। यहां उन कॉलेजों की सूची दी गई है, जहां भगवा रंग का काम शुरू किया जा रहा है। 0- अजमेर संभाग में एसपीसी गवर्नमेंट कॉलेज और एसबीआरएम गवर्नमेंट कॉलेज। 0- बांसवाड़ा संभाग में राजकीय महाविद्यालय बांसवाड़ा और राजकीय महाविद्यालय प्रतापगढ़। 0- बीकानेर संभाग में गवर्नमेंट डूंगर कॉलेज और गवर्नमेंट कॉलेज गंगानगर। 0- भरतपुर संभाग में एमएसजे गवर्नमेंट कॉलेज और एससीआरएस गवर्नमेंट कॉलेज सवाई माधोपुर।जयपुर संभाग के बीएसआर गवर्नमेंट कॉलेज अलवर और एलबीएस गवर्नमेंट कॉलेज कोटपुतली।जोधपुर संभाग में गर्वमेंट कॉलेज जोधपुर और एमबीआर गवर्नमेंट कॉलेज बालोतरा। 0- कोटा संभाग में गवर्नमेंट साइंस कॉलेज कोटा और गवर्नमेंट कॉलेज बूंदी। 0- पाली संभाग में गवर्नमेंट बांगर कॉलेज पाली और गवर्नमेंट कॉलेज जालोर। 0- सीकर संभाग में एसके गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज सीकर और गवर्नमेंट लोहिया कॉलेज चूरू। 0- उदयपुर संभाग में गवर्नमेंट मीरा गर्ल्स कॉलेज उदयपुर और एमपी गवर्नमेंट कॉलेज चितौड़गढ़ शामिल हैं।

अबु धाबी में शुभंकर 32वें स्थान पर, वारिंग को खिताब

अबु धाबी भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा अंतिम दौर में सात अंडर-65 का टूर्नामेंट का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एचएसबीसी अबु धाबी चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से 32वें स्थान पर रहे। शुरुआती दो दौर में 71 और 73 के स्कोर के बाद शुभंकर ने अंतिम दो दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 और 65 का स्कोर बनाया। शुभंकर ने अंतिम दौर में सात बर्डी, एक ईगल और दो बोगी से सात अंडर का स्कोर बनाया। इंग्लैंड के पॉल वारिंग ने अंतिम दौर में बोगी रहित 66 के स्कोर से कुल 24 अंडर पार के स्कोर से अपना पहला रोलेक्स सीरीज खिताब जीता। वारिंग ने रोलेक्स सीरीज पर चार बार के विजेता टाइरेल हेटन को दो शॉट से पछाड़ा। हेटन से एक शॉट पीछे रोरी मैकेलरॉय, मैट वॉलेस और डेन थोरबोर्न ओलेस संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।  

मौत के कारणों की पुलिस कर रही जांच, छत्तीसगढ़-सक्ति के खदान तालाब किनारे मिला युवक का शव

सक्ति. सक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र के खदान तालाब के किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की मौत कैसे और कब हुई इसकी अभी कोई जानकारी नहीं  हुई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीबन 6 बजे डभरा पुलिस को सूचना मिली कि खदान तालाब के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम पहुंची तब मृतक युवक की पहचान संतोष सारथी (30)वर्ष ग्राम बसंतपुर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह करीबन 9 बजे मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था जिसके बाद रात को घर वापस नहीं आया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet