LATEST NEWS

मोदी ने दी उत्तराखंड स्थापना दिवस पर बधाई, प्रदेशवासियों और पर्यटकों से किए नौ आग्रह

देहरादून उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को प्रदेशवासियों को संबोधित किया। इस खास मौके पर देवभूमि रजतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएम ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ही इस राज्य के गठन का सपना पूरा किया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा, मैं अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन करता हूं। जिनके प्रधानमंत्री रहते हुए उत्तराखंड के गठन का सपना पूरा हुआ। उन्होंने कहा, “यह हम सभी के लिए हर्ष की बात है कि अटल जी द्वारा पुष्पित और पल्लवित हमारा उत्तराखंड आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे प्रदेश का चौतरफा विकास हो रहा है। हमारे प्रदेश का इन्फ्रास्ट्रक्चर आज तेजी से मजबूत हो रहा है। आज शहर से लेकर सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। विभिन्न जनपदों में हेलीपैड को विकसित किया जा रहा है।” उन्होंने कहा, “पहाड़ों में रेल पहुंचने का सपना पूरा हो रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के साथ ही सेटेलाइट निर्माण का भी कार्य किया जा रहा है, ताकि उन सभी लोगों तक विकास पहुंचने का मार्ग प्रशस्त हो सके, जो कि अभी इससे वंचित हैं।” उन्होंने उत्तराखंड की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, “आज की तारीख में उत्तराखंड हर क्षेत्र में सफलता के नए प्रतिमान गढ़ रहा है। आज हम कृषि, बागवानी और उद्योग सहित सभी क्षेत्रों मंं विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। राज्य में वृहद स्तर पर युवाओं के लिए नौकरियों के अवसर सृजित हो रहे हैं। हमारी सरकार ने औद्योगिक नीति, लॉजिस्टिक नीति, स्टार्टअप नीति सहित अनेक नीतियां बनाकर राज्य में निवेश के अवसर को बढ़ाने का काम किया है।” मोदी ने दी उत्तराखंड स्थापना दिवस पर बधाई, प्रदेशवासियों और पर्यटकों से किए नौ आग्रह  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है और कहा कि आज से ही उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ हो रहा है। श्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। हमें अब उज्जवल उत्तराखंड के भविष्य के लिए अगले 25 वर्ष की यात्रा शुरु करनी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में देश के कोने-कोने और विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले ही प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन का भी सफल आयोजन हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हमारे प्रवासी उत्तराखंड वासी राज्य की विकास यात्रा में ऐसे ही बड़ी भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि उत्तराखंड के आप लोग आने वाले 25 वर्षों के संकल्पों के साथ पूरे राज्य में अलग अलग कार्यक्रम कर रहे हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए उत्तराखंड के गौरव का प्रसार भी होगा और विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य की भी हर प्रदेशवासी तक बात पहुंचेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि नौ का अंक बहुत ही शुभ माना जाता है। उन्होंने प्रदेशवासियों और उत्तराखंड आने वाले यात्रियों-श्रद्धालुओं से नौ आग्रह किए। उन्होंने कहा कि पांच आग्रह उत्तराखंड के लोगों से और चार आग्रह यात्रियों-श्रद्धालुओं से। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपनी आने वाली पीढ़ियों को अपनी गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी जैसी बोलियां सिखाएं। ये बोलियां उत्तराखंड की पहचान को मजबूत बनाने के लिए भी जरूरी है। दूसरे, ‘एक पेड़ मां के नाम’ आंदोलन को हम सभी को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि देश भर में ये अभियान तेज गति से चल रहा है। उत्तराखंड भी इस दिशा में जितनी तेजी से काम करेगा, उतना ही हम पर्यावरण परिवर्तन की चुनौती से लड़ पाएंगे। श्री मोदी ने कहा, “मेरा तीसरा आग्रह है कि आप सभी नदी, नालों का संरक्षण करें। पानी की स्वच्छता को बढाने वाले अभियानों को गति दें। प्रधानमंत्री ने चौथा आग्रह किया कि अपनी जड़ों से जुड़े रहें। अपने गांव लगातार जाएं और वहां से संबंध मजबूत रखें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों से मेरा पांचवां आग्रह है कि अपने गांव के पुराने घरों को भी बचाएं। इन्हें आप होम-स्टे बनाकर अपनी आय बढ़ाने का साधन बना सकते हैं।” प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड आने वाले सभी पर्यटकों से भी चार आग्रह किए। उन्होंने अपेक्षा की कि जब भी आप हिमालय की गोद में पहाड़ों पर घूमने जाएं, तो स्वच्छता को सर्वोपरि रखें। वोकल फ़ॉर लोकल के मंत्र को वहां भी याद रखें। उन्होंने कहा, “आपकी यात्रा का जो खर्च होता है, उसमें से कम से कम पांच प्रतिशत स्थानीय लोगों द्वारा उत्पादित प्रोडक्ट खरीदने में खर्च करें। मेरा तीसरा आग्रह है कि आप जब भी पहाड़ पर जाएं तो वहां के ट्रैफिक नियमों का ध्यान जरूर रखें। चौथा और अंतिम आग्रह है कि धार्मिक स्थलों के रीति-रिवाजों, वहां के नियम-कायदों के बारे में यात्रा से पहले जरूर पता कर लें।” श्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार विकास के साथ विरासत को भी सहेजने में जुटी है। देवभूमि की संस्कृति के अनुरूप, केदारनाथ धाम का भव्य और दिव्य पुनर्निर्माण किया जा रहा है। बद्रीनाथ धाम में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानस खंड मंदिर माला मिशन के तहत, पहले चरण में 16 पौराणिक मंदिर क्षेत्रों को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद हुए हैं। कुछ साल पहले बाबा केदार के दर्शन के बाद उनके चरणों में बैठकर कहा था कि ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में उत्तराखंड ने मेरे इस विश्वास को सही साबित किया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के लोग प्रकृति और पर्यावरण के कितने बड़े प्रेमी होते हैं, ये सारा देश जानता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड ने हम सभी को, भाजपा को हमेशा खूब सारा प्यार और अपनत्व दिया है। भाजपा भी देवभूमि की सेवा की भावना से उत्तराखंड के विकास कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को अपनी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लंबे समय तक अलग राज्य के लिए प्रयास करना पड़ा था। ये … Read more

बिजली का बिल माफ करने के बदले संबंध बनाने की मांग, महिला ने जेई पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए की मौखिक शिकायत

बस्‍ती यूपी के बस्‍ती में एक महिला उपभोक्ता का बिजली का बिल माफ करने के बदले संबंध बनाने की मांग करने वाले जेई का कथित अश्लील वीडियो वॉयरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो कई महीने पुराना बताया जा रहा है। ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वॉयरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के एक उपकेंद्र पर तैनात एक जेई का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो वॉयरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला का बिल बकाया था, जेई कनेक्शन काटने की धमकी दे रहा था। इस दौरान महिला के घर जेई का आना-जाना हुआ और जेई ने बिल माफ करने के बदले सेक्स की मांग की। बाद में महिला ने जेई पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मौखिक शिकायत तत्कालीन अधिशासी अभियंता से की थी, लेकिन मामले को रफा-दफा कर दिया गया था। मामले में नया मोड़ तब आया जब महिला का करीबी बताये जाने वाले एक एसएसओ पर कई तरह के आरोप लगवाकर जेई ने उसकी सेवा समाप्त करवा दी। उसके बाद से मामला गर्म हो रहा गया था। वीडियो वॉयरल होने के बाद अब तक दबा प्रकरण सामने आ चुका है। इस बाबत अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ग्रामीण आदित्य भूषण भारती ने बताया कि मामला संज्ञान में है, लेकिन शिकायत नहीं मिली है। अगर पुलिस कार्रवाई करती है तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

नेट हाउस से बढ़ी निलेश की नेट इनकम

भोपाल. झाबुआ जिले के मांडन गांव के किसान श्री निलेश पाटीदार अब हर उस किसान के लिए एक प्रेरणा बन गये हैं, जो पारंपरिक खेती में सीमित होकर संघर्ष कर रहे हैं। निलेश के पास 18.750 एकड़ कृषि योग्य भूमि है, जहां वे सालों से पारम्परिक खेती कर रहे थे। लेकिन एक दिन उद्यानिकी विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी से मिले सुझाव ने उनकी जिंदगी बदल दी। क्षेत्रीय अधिकारी ने उन्हें पारम्परिक खेती छोड़कर एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत संरक्षित खेती योजना का लाभ लेने और उद्यानिकी खेती अपनाने की सलाह दी। निलेश ने इस दिशा में हौले-हौले कदम बढ़ाये। सफलता भी मिलने लगी। अब बागवानी मिशन से निलेश के जीवन की बगिया में मिशन मोड पर मिठास आ गई है। संरक्षित खेती में पहला कदम : नेटहाउस का निर्माण उद्यानिकी खेती के लाभों को समझते हुए निलेश ने शुरु में एक एकड़ भूमि पर नेटहाउस का निर्माण कराया। पहली ही फसल में उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ। इससे प्रेरित होकर उन्होंने अपनी खेती का दायरा बढ़ाया और धीरे-धीरे 3 और नेट हाउस बनवाये। इस वर्ष उन्होंने 3 एकड़ के नेट हाउस में देशी खीरा और ककड़ी की खेती की। इससे उन्हें 1050 क्विंटल उत्पादन मिला। इस उपज को उन्होंने जयपुर और दिल्ली में 2700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचा, जिससे उन्हें कुल 28 लाख 35 हजार रुपये आय हुई। खेती-बाड़ी का खर्चा निकालने के बाद उन्होंने इस नेट हाउस से करीब 21 लाख 35 हजार रुपये शुद्ध मुनाफा कमाया। अमरूद की खेती में भी मिली सफलता इसके बाद निलेश ने अपने खेत में 4 एकड़ भूमि पर अमरूद के 4000 पौधे लगाए। इससे उन्हें 700 क्विंटल अमरूद का उत्पादन प्राप्त हुआ। उन्होंने उपज को बक्सों में पैकिंग कर दिल्ली में 4000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचा। इससे निलेश को 28 लाख रुपये आय हुई। इस वर्ष पौधों को सहारा देने के लिए लोहे के एंगल और तार के स्ट्रक्चर बनाने में ही उन्होंने 12 लाख रुपये से अधिक पूंजी खर्च की। अमरूद की फसल से निलेश को 16 लाख रुपये शुद्ध मुनाफा हुआ। नई शुरुआत, नई संभावनाएं इन दोनों उद्यानिकी फसलों से निलेश ने कुल 37 लाख रुपये मुनाफा कमाया। इस मुनाफे से उन्होंने एक जेसीबी गाड़ी खरीद ली है और अब खेती के साथ-साथ जेसीबी व्यवसाय से भी अतिरिक्त आय ले रहे हैं। प्रेरणा की मिसाल निलेश की प्रगतिशीलता से न केवल उनके परिवार की जिंदगी बदली, बल्कि उन्होंने अन्य किसानों के सामने भी एक नजीर पेश की है। निलेश कहते हैं कि अगर सभी किसान भाई नये-नये तरीकों और उन्नत खेती तकनीकों को अपनाएं, तो वे भी उनकी तरह अपनी माली हालत मजबूत कर सकते हैं। संरक्षित (उद्यानिकी) खेती पद्धति से समृद्धि कैसे पाई जा सकती है, ये उन्होंने सीख लिया है।

भारत की आजादी के अंतिम क्षणों की कहानी कहता है ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ का ट्रेलर

मुंबई,  आगामी स्ट्रीमिंग सीरीज ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ का ट्रेलर सामने आया है। यह भारत की स्वतंत्रता के अंतिम क्षणों में क्या हुआ इसकी एक झलक दिखाता है। यह सीरीज मजबूत ऐतिहासिक कहानी कहने का दावा करती है। ट्रेलर की शुरुआत ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली द्वारा भारत की स्वतंत्रता की घोषणा से होती है। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और पाकिस्तान के पूर्व गवर्नर जनरल मोहम्मद अली जिन्ना जैसी शख्सियतें कैसे भविष्य को लेकर उधेड़बुन में उलझी रहती हैं इसे दिखाने की कोशिश की गई है। इसके बाद इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे जिन्ना की ओर से एक अलग देश पाकिस्तान के निर्माण की मांग उठती है। तो दूसरी तरफ ब्रिटिश अधिकारी भारत को आजाद करने और भारत-पाकिस्तान को बांटने की रणनीति बना रहे हैं। श्रृंखला में सिद्धांत गुप्ता ने जवाहरलाल नेहरू, चिराग वोहरा ने महात्मा गांधी, राजेंद्र चावला ने सरदार वल्लभभाई पटेल, आरिफ जकारिया ने मोहम्मद अली जिन्ना, इरा दुबे ने फातिमा जिन्ना, मलिष्का मेंडोंसा ने सरोजिनी नायडू, राजेश कुमार ने लियाकत अली खान, केसी शंकर ने वीपी मेनन, ल्यूक मैकगिबनी ने लॉर्ड लुईस माउंटबेटन, कॉर्डेलिया बुगेजा ने लेडी एडविना माउंटबेटन, एलिस्टेयर फिनले ने आर्चीबाल्ड वेवेल, एंड्रयू कुल्लुम ने क्लेमेंट एटली, रिचर्ड टेवरसन ने सिरिल रैडक्लिफ के किरदार अदा किए हैं। स्टूडियो नेक्स्ट के सहयोग से एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फ्रीडम एट मिडनाइट में पर्दे के पीछे एक शानदार टीम काम कर रही है। निखिल आडवाणी ने निर्देशक के रूप में जिम्मेदारी निभाई है, जबकि कहानी को अभिनंदन गुप्ता, अद्वितिया करेंग दास, गुंडीप कौर, दिव्य निधि शर्मा, रेवंत साराभाई और एथन टेलर सहित एक प्रतिभाशाली टीम ने लिखा है। यह सीरीज लैरी कॉलिन्स और डोमिनिक लैपियर की इसी नाम की किताब पर आधारित है। ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ 15 नवंबर से सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाली है।

स्पेन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 223 से ज्यादा हुई, 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

वैलेंसिया स्पेन के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्से वैलेंसिया, कैस्टिला-ला मांचा और अंडालूसिया में 29 अक्टूबर को अचानक से मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ आ गई। इस बाढ़ ने प्रभावित क्षेत्रों में तबाही मचा दी। बाढ़ की वजह से प्रभावित इलाकों में हर जगह पानी के साथ ही कीचड़ भी हो गया है। जब बाढ़ आई, तो उसमें कई गाड़ियाँ बह गई, पुल टूट गए, रेलवे की सुरंगें ध्वस्त हो गई जिससे कई जगह की ट्रेनें ठप हो गई , फसलें तबाह हो गई। कई घरों को भी बाढ़ की वजह से काफी नुकसान पहुंचा। बड़ी संख्या में घरों की बिजली गुल हो गई। कच्चे घर तो बाढ़ की चपेट में आ गए और बह गए। बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या अभी भी बढ़ रही है। मरने वालों की संख्या पहुंची 223 स्पेन के वैलेंसिया, कैस्टिला-ला मांचा और अंडालूसिया में अचानक आई इस बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या अब तक 223 पहुंच चुकी है। स्पेन के परिवहन मंत्री की तरफ से यह जानकारी दी गई है। 78 लोग अभी भी लापता बाढ़ की वजह से स्पेन के वैलेंसिया, कैस्टिला-ला मांचा और अंडालूसिया में अभी भी करीब 78 लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है। बचाव टीम ने अब तक हज़ार से ज़्यादा लापता लोगों को ढूंढ निकाला है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है बाढ़ के इतने दिन बाद भी कई लोगों के लापता होने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बचाव टीम ने हज़ारों लोगों को बाढ़ से बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान 8 लाख रुपये नगदी के साथ पकड़ा युवक

रायपुर आगामी उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में थाना पुरानी बस्ती और सीआरपीएफ की डी-62 कंपनी ने बुढ़ेश्वर चौक और पंकज गार्डन के पास चेकिंग पॉइंट स्थापित किए थे। इन चेकिंग पॉइंट्स पर की गई सख्त तलाशी के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रोका और उसके चालक से बाइक के बारे में पूछताछ की। इसी दौरान पुलिस ने जब वाहन चालक से काले रंग के बैग की तलाशी ली, तो उसमें 8 लाख रुपये की नगदी राशि मिली। इस भारी रकम के बारे में जब वाहन चालक से वैध दस्तावेज दिखाने को कहा गया, तो वह कोई दस्तावेज दिखा नहीं सका। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त राशि को जब्‍त कर लिया और आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में जिला मॉनिटरिंग सेल को भेज दिया। यह कार्रवाई प्रशासन की कड़ी निगरानी और चुनावी प्रक्रिया के प्रति सख्त रवैये का हिस्सा है। आचार संहिता के तहत, चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या मनी ट्रांसफर पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया है। पुलिस ने साफ किया कि चुनावी माहौल में अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई बिना किसी भेदभाव के की जाएगी। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे आचार संहिता का उल्लंघन करने से बचें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त न हों।

इंदौर नगर निगम के एक करोड़ से अधिक दस्तावेजों को स्कैन कर इन्हें डिजिटल फार्मेट में सहेजा जाएगा

इंदौर  इंदौर नगर निगम के एक करोड़ से ज्यादा दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन का काम शनिवार से शुरू हो जाएगा। यह काम दिल्ली की एक कंपनी करेगी। नगर निगम इस काम के लिए करीब दो करोड़ 30 लाख रुपये खर्च करेगा। काम पूरा करने के लिए 12 माह का समय निर्धारित किया गया है। काम पूरा होने के बाद दस्तावेजों के लिए आमजन को नगर निगम के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी। एक क्लिक पर दस्तावेज सामने आ जाएंगे। गौरतलब है कि नगर निगम पिछले लंबे समय से दस्तावेजों को स्कैन कर इन्हें डिजिटल फार्मेट में सहेजने की तैयारी चल रही है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बजट में इसकी घोषणा भी थी। पिछले दिनों नगर निगम ने इस संबंध में टेंडर जारी किए थे। इसके बाद दिल्ली की न्यूजन सॉफ्टवेयर टेक्नोलाजी लिमिटेड नामक कंपनी को दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन का काम सौंपा गया है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक कंपनी को निगम के दस्तावेजों को डिजिटल फार्मेट में तैयार करने के लिए 12 माह का समय दिया गया है। कंपनी आज से यह काम शुरू कर देगी। आमजन को सुविधा मिलेगी, चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन से आमजन को सुविधा होगी। उन्हें दस्तावेज प्राप्त करने के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं लगाना पडेंगे। बगैर आवेदन ही वे एक क्लिक पर दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे। बजट में की थी घोषणा शनिवार से निगम के दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन का काम शुरू हो जाएगा। दिल्ली की कंपनी को काम पूरा करने के लिए 12 माह का समय दिया गया है। महापौर ने दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन की घोषणा निगम बजट में की थी। – राजेश उदावत, प्रौद्योगिकी एवं आईटी समिति, प्रभारी नगर निगम इंदौर डेढ़ करोड़ की लागत से होगा रेडिसन चौराहे का सुंदरीकरण इंदौर नगर निगम करीब डेढ करोड़ रुपये की लागत से रेडिसन चौराहा का सुंदरीकरण करेगा। जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि इस काम के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। शुक्रवार को विधायक रमेश मेंदोला और राठौर ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ रेडिसन चौराहा के सुंदरीकरण कार्य व विकास कार्यो के संबंध में निरीक्षण भी किया। राठौर ने बताया कि सुंदरीकरण के तहत रेडिसन चौराहा पर हीरोस के म्यूनरल के साथ ही स्वच्छता माडल भी लगाया जाएगा। इसके साथ शहीद हरिसिंह नलवा की प्रतिमा भी चौराहे के पास लगाई जाएगी। मेंदोला और राठौर ने सुंदरीकरण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

ट्रैफिक चालान से बचाएगा डिजिलॉकर, जाने कैसे

नई दिल्ली ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालान कटना आम है। पहले जहां चालान का पता तुरंत चल जाता था, वहीं अब कई बार फोन पर मैसेज आने पर ही पता चलता है कि आपका चालान कट गया है। साथ ही, चालान की राशि भी पहले की तुलना में काफ़ी बढ़ गई है। कई बार हम जरूरी दस्तावेज साथ न होने के कारण चालान से नहीं बच पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डिजिलॉकर मोबाइल ऐप की मदद से आप इस परेशानी से बच सकते हैं? परिवहन मंत्रालय के मुताबिक डिजिलॉकर और एमपरिवहन ऐप पर उपलब्ध दस्तावेज की डिजिटल कॉपी को वैध माना जाएगा। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस को भी इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। मतलब, ट्रैफिक पुलिस अपने मोबाइल फोन से ही QR कोड स्कैन करके ड्राइवर और वाहन से संबंधित सभी ज़रूरी जानकारी हाासिल कर सकती है। साथ ही, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का रिकॉर्ड भी डिजिटल रूप से रखा जा सकता है। इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए, आप अपने स्मार्टफोन में डिजिलॉकर और एमपरिवहन ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करें। इसके बाद, अपना यूजरनेम और पासवर्ड सेट करके ऐप में लॉग इन करें। अब आपको डिजिलॉकर ऐप में अपना आधार नंबर लिंक करना होगा और OTP के ज़रिये उसे वेरिफ़ाई करना होगा। एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाने पर, आप डिजिलॉकर से अपना ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), और इंश्योरेंस की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर पाएंगे। एमपरिवहन ऐप में भी गाड़ी के मालिक का नाम, गाड़ी के रजिस्ट्रेशन की तिथि, मॉडल नंबर, इंश्योरेंस की वैधता आदि सभी ज़रूरी जानकारी मौजूद रहती है। इस तरह, डिजिलॉकर और एम परिवहन ऐप का यूज करके आप ट्रैफिक पुलिस को जरूरी दस्तावेज दिखा सकते हैं और चालान से बच सकते हैं।

वेबसीरीज हीरामंडी को बेहद खास मानती हैं मनीषा कोईराला

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला वेबसीरीज हीरामंडी को बेहद खास मानती हैं। मनीषा कोइराला ने इस साल संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में काम किया है। मनीषा कोईराला ने वेबसीरीज हीरामंडी में अपने निभाये किरदार के जरिये दर्शकों का दिल जीत लिया। मनीषा अब ‘हीरामंडी-2’ में काम करती नजर आयेंगी। मनीषा कोइराला ने कहा, हीरामंडी 2 मेरे लिए लाइफ टाइम का प्रोजेक्ट है। अभी मुझे नहीं पता है कि इस पर कब काम शुरू होगा। दरअसल, अभी तो संजय लीला भंसाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में व्यस्त हैं, इसके बाद ही वह ‘हीरामंडी-2′ पर काम करेंगे।कैंसर से ठीक होने के बाद मैं अपने जीवन का आनंद ले रही हूं। मुझे खुशी है कि मुझे काम करने और बेहतरीन किरदार करने का मौका मिल रहा है। मुझे अच्छे निर्देशकों के साथ भी काम करने का मौका मिला है। अब मैं चाहती हूं कि अभिनय में नए आयाम तलाश करूं। मैं चुनौती स्वीकार करना चाहती हूं। साइड रोल करने के लिए मैं उत्सुक नहीं हूं।’

हरमनप्रीत एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर वहीं पीआर श्रीजेश को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया

मस्कट. भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को साल 2024 के “प्लेयर ऑफ द ईयर” के खिताब से सम्मानित किया गया है, जबकि पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश को “गोलकीपर ऑफ द ईयर” का अवॉर्ड मिला। यह पुरस्कार शुक्रवार को ओमान में 49वें एफआईएच स्टेच्युटरी कांग्रेस में आयोजित एक भव्य समारोह में दिए गए। विजेताओं की घोषणा एक विशेषज्ञ पैनल, नेशनल एसोसिएशन्स – उनके संबंधित राष्ट्रीय टीमों के कप्तानों और कोचों – प्रशंसकों और मीडिया द्वारा प्रतिनिधित्व किए गए वोट के बाद की गई। हरमनप्रीत सिंह ने सभी पुरुष खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा वोट हासिल किए। पेरिस 2024 ओलंपिक में हरमनप्रीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 गोल किए, जिसमें क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और ब्रॉन्ज मेडल मैच में भी गोल शामिल थे। भारत ने इस मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक पदक जीता। टोक्यो 2020 ओलंपिक में भारतीय टीम ने 41 साल बाद पदक जीता था, और हरमनप्रीत टीम का अहम हिस्सा थे। उन्होंने पहले भी 2020-21 और 2021-22 में यह अवॉर्ड जीता था, लेकिन इस बार कप्तान के रूप में देश को ओलंपिक में पदक दिलाकर यह खिताब उनके लिए और खास हो गया है। हरमनप्रीत ने कहा, “मैं एफआईएच का धन्यवाद करना चाहता हूं। ओलंपिक के बाद घर वापस जाना और इतने सारे लोगों का स्वागत पाना बहुत खास था। मैं अपने सभी टीम साथियों का शुक्रिया अदा करता हूं क्योंकि उनके बिना यह संभव नहीं था। हॉकी इंडिया का भी धन्यवाद जो हमें हर स्तर पर सफल होने के मौके देता है। मेरी पत्नी और बेटी यहां हैं, और उनके सामने यह अवॉर्ड पाना मेरे लिए बहुत खास है।” दूसरी ओर, पीआर श्रीजेश ने पेरिस 2024 ओलंपिक में अपने करियर का अंत किया और दूसरी बार ओलंपिक पदक जीता। उन्हें तीसरी बार “एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर” का अवॉर्ड भी मिला। श्रीजेश ने भारतीय टीम के लिए कई शानदार परफॉर्मेंस दिए, खासकर ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में, जहां टीम ने ज्यादातर समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए जीत हासिल की। हरमनप्रीत सिंह की तरह श्रीजेश को भी सभी श्रेणियों के मतदाताओं से सबसे अधिक वोट मिले। अपने शानदार करियर में उनकी मदद करने वालों को धन्यवाद देते हुए, श्रीजेश ने कहा, “मैं आज बहुत खुश हूं। मेरे खेल करियर के अंतिम सम्मान के लिए धन्यवाद। जैसा कि ज्यादातर लोग जानते हैं, पेरिस 2024 मेरे देश के लिए खेला गया आखिरी टूर्नामेंट था और मैं हॉकी इंडिया को सभी वर्षों के लिए दिए गए समर्थन और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। यह पुरस्कार पूरी तरह से मेरी टीम, डिफेंस का है, जिन्होंने सुनिश्चित किया कि अधिकांश अटैक मुझ तक नहीं पहुंचे, और मिडफील्डर और फॉरवर्ड जिन्होंने मेरे द्वारा किए गए गोलों की तुलना में अधिक गोल करके मेरी गलतियों को कवर किया।”

आंवला नवमी कल, जानें इसके फायदे

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को 10 नवंबर, रविवार को पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इसी वजह से इसे अमला नवमी या आंवला नवमी भी कहा जाता है, और इसे करने से समृद्धि, स्वास्थ्य, और सुख-शांति प्राप्त होती है। वैसे आपको पता है सर्दियों में आंवले का जूस पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आंवला विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। यहां सर्दियों में आंवले का जूस पीने के कुछ महत्वपूर्ण फायदे दिए गए हैं- इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है आंवला विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। सर्दियों में बढ़ती ठंड के कारण सर्दी-जुकाम और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है, जिसे आंवला जूस पीकर कम किया जा सकता है। स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखता है सर्दियों में त्वचा रूखी हो जाती है, और आंवले में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को नमी देने और उसे अंदर से चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। पाचन को बेहतर बनाता है आंवले का जूस पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बढ़ावा देता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। वजन घटाने में सहायक आंवला मेटाबोलिज्म को तेज करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। ठंड में आंवले का जूस पीने से वजन नियंत्रित रहता है। बालों के लिए फायदेमंद आंवले का जूस बालों की जड़ों को पोषण देता है और बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ बालों का झड़ना भी कम करता है। सर्दियों में बालों की देखभाल के लिए आंवले का जूस फायदेमंद होता है। डायबिटीज में सहायक आंवले में क्रोमियम नामक तत्व होता है जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिलता है। हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर हृदय के लिए लाभकारी होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखता है। यूरिनरी सिस्टम को हेल्दी रखता है आंवले का जूस शरीर को डिटॉक्स करता है और यूरिनरी ट्रैक्ट को साफ रखने में सहायक होता है। सर्दियों में डिटॉक्सिफिकेशन की जरूरत होती है, जिसमें आंवला जूस लाभकारी होता है। सर्दियों में आंवले का जूस पीना न सिर्फ आपको अंदर से स्वस्थ रखता है बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।

दिनभर महसूस होती है थकान तो ऐसे करें दूर

ऑफिस में या काम करते वक्त आप बहुत थकान महसूस करते हैं। तो इसके कई कारण हो सकते हैं। आपकी इम्प्रॉपर डाइट या अपका स्लीपिंग शेंड्यूल। लेकिन अब फिक्र न करें बस इन टिप्स को फॉलो करें और थकान की समस्या से छुटकारा पाएं। सुबह जरूरी है सूरज की रोशनी: सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले कमरे की खिड़कियां खोल दें जिससे कमरे में सूरज की सीधी रोशनी पड़े। सनलाइट लेने से सुबह की सिकनेस भी दूर होगी और आप आपका मूड भी फ्रेश होगा। पानी पिएंः डिहाइड्रेशन के कारण भी हरदम थकान महसूस होती है और नींद आती रहती है। ऐसे में जरूरी है कि सुबह के समय आप खुद को हाइड्रेट रखें। सुबह उठकर हल्का गुनगुना पानी पीएं। प्रॉपर हो ब्रेकफास्ट: अगर आप सही तरह से ब्रेकफास्ट खाएं तो भी आप हेल्दी रह सकते हैं। आपको ब्रेकफास्ट में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। कार्बोहाइड्रेट युक्त फूड भी खा सकते हैं। कॉफी है रिफ्रेशिंग: सुबह के समय कॉफी पीना बुरा नहीं है लेकिन मिड मॉर्निंग में कॉफी पीना अच्छा आइडिया हो सकता है। कैफीन आपकी नींद भी भगाएगी और आपको तरोताजा भी रखेगी। पॉवरनैप रखेगा फ्रेश: अगर ऑफिस के समय में संभव हो तो तकरीबन 20 मिनट का पॉवरनैप ले सकते हैं। कुछ मिनटों की झपकियों से आप दिनभर तरोताजा रहेंगे।  

संजय तरण पुष्कर का उद्यान आज हो रहा जर्जर

बिलासपुर कुदुदंड स्थित संजय तरण पुष्कर (स्वीमिंग पूल) का उद्यान एक समय शहर के बेहतरीन उद्यानों में से एक था। नरम गददेदार घास, विभिन्न तरह के सुगंधित फूल, कई तरह के विशाल वृक्ष और वाटर फाउंटेन के साथ आकर्षक लाइटिंग इस उद्यान की सुंदरता पर चार-चांद लगाती थी, लेकिन समय के साथ यह उद्यान भी अनदेखी का शिकार होकर रह गया। फूल के पौधे सूख चुके, कुर्सियां टूट चुकी लोग यहां सुबह-शाम टहलना पसंद करते थे। लगभग 39 साल तक इसे मेनटेन भी रखा गया। इसके बाद कोरोना काल आने के बाद इस उद्यान का सूध लेना छोड़ दिया गया। हालांकि कोरोना काल को गए दो साल हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद से इस उद्यान पर ध्यान देना बंद कर दिया गया। वहीं अब दो साल में इस उद्यान की हालत पूरी तरह से खराब हो चुकी है। फूल के पौधे सूख चुके हैं, तो वाटर फाउंटेन खराब पड़े है। वहीं कुर्सियां टूट चुकी है। दीवारे बदरंग हो चुकी है। मौजूदा स्थिति में सिर्फ ओपन जिम ही बचा है। इस पर भी जंग लग चुका है। इसके बाद भी आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग ओपन जिम में कसरत करने के लिए आते हैं। इन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि आसपास झाड़ियां उग आई हैं। इसको लेकर आसपास के रहवासी लगातार शिकायत करते आ रहे हैं और मांग रख रहे हैं कि उद्यान की साफ-सफाई कराई जाए और घास के साथ फूल आदि के पौधे लगाए जाए, लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा है और उद्यान की हालत बद से बदतर होती जा रही है। सांप व जहरीले कीड़ों का डर गार्डन में अनावश्यक रूप से खरपतवार और अनउपयोगी घास उग आए है। जगह-जगह दो से तीन फीट तक झाड़ियां उग गई हैं। ऐसे में सांप के साथ जहरीले कीड़ों का वास इस उद्यान में हो गए हैं। इसकी वजह से भी लोग यहां नहीं आ रहे हैं और जिम्मेदार भी इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही आलम रहा तो आने वाले दिनों में यह उद्यान झाड़ियों के जंगल में परिवर्तित हो जाएगा। क्या कहते है लोग लगातार जानकारी देने के बाद भी स्थिति जस की तस नियमित रूप से ओपन जिम ने वाले जीपी पांडेय कहते हैं कि उद्यान की दुर्दशा को लेकर नगर निगम से कई बार शिकायत की जा चुकी है। हर बार कहा जाता है कि जल्द ही उद्यान को संवार लिया जाएगा, लेकिन एक साल से ज्यादा हो चुका है किसी तरह से उद्यान की सूध नहीं ली जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी प्रदेशवासियों को गोपाष्टमी पर मंगलकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संस्कृति एवं अध्यात्म की प्रतीक गौमाता की आराधना के पावन पर्व गोपाष्टमी की मंगलकामना दी है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने जगत का कल्याण करने वाली गौमाता से विश्वमांगल्य की प्रार्थना कर सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं वैभव की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर गौमाता की सेवा एवं गौ-वंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रही है।  

भारत ने 2024 में टी20 में दर्ज की अपनी 22वीं जीत

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच जीत लिया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रनों से जीत दर्ज की। यह भारत की साल 2024 में 22वीं टी20 अंतर्राष्ट्रीय जीत थी। भारतीय टीम ने टी20 में इस साल लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। ताजा जीत भी इसकी एक बानगी है। भारत ने साल 2024 में अपनी 22वीं टी20 अंतर्राष्ट्रीय जीत दर्ज करते हुए 95.6 का शानदार जीत औसत निकाला है। एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टी20 जीत के मामले में नंबर एक टीम युगांडा है। युगांडा 2023 में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीम थी। जिसने 29 मैच जीते थे और 87.9% जीत का प्रतिशत निकाला था। 2022 में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीम भारत थी जिसने 28 मैच, 70% जीत के प्रतिशत के साथ जीते थे। इस तरह से देखा जाए तो भारत का साल 2024 का जीत प्रतिशत बेस्ट है और यह टीम की इस फॉर्मेट में फॉर्म को दर्शाता है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच डरबन में हुआ जहां विकेटकीपर संजू सैमसन ने ओपनिंग में आकर 50 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 17 गेंदों पर 21 और तिलक वर्मा ने 18 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेलेी। भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को 141 रनों पर ढेर करने में अहम भूमिका अदा की। पेसर आवेश खान को भी 2 विकेट मिले। सीरीज के बाकी तीन मैच बचे हैं। दूसरा मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 13 और 15 नवंबर को क्रमशः तीसरा और चौथा टी20 मैच होगा। उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट टीम हाल में ही अपनी घरेलू जमीन पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में मिली 0-3 की हार से उभरने की कोशिश कर रही है। भारत के सामने अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की धरती पर पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को रिटेन करने की सबसे बड़ी चुनौती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet