LATEST NEWS

लखनऊ में लेन-देन के विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने इंटीरियर डिजाइनर को अपने घर बुलाकर पीटा

लखनऊ लखनऊ के आशियाना के रजनीखंड में गुरुवार को एक हिस्ट्रीशीटर ने लेन-देन के विवाद में इंटीरियर डिजाइनर को अपने घर बुलाकर बंधक बना लिया। फिर अपने साथियों के साथ उसे पीटते हुए दुबग्गा के बेगरिया में एक घर पर ले जाकर बेल्ट से पीटा। खुद को पूर्व केन्द्रीय मंत्री का करीबी बताकर खूब धमकाया, फिर पीड़ित के साझीदार को फोन कर कहा कि मंत्री के घर में ही इसे रखा हुआ है। साझेदार ने कन्ट्रोल रूम में सूचना दी, पुलिस चौकी गया पर सब जगह उसे टरकाया जाता रहा और इंटीरियर डिजाइनर को हिस्ट्रीशीटर प्रताड़ित करता रहा। इस बीच पूर्व मंत्री तक भी इस घटना की सूचना पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के डर से हिस्ट्रीशीटर ने किसी से कुछ न कहने की बात कहकर धमकाया और उसे छोड़ दिया। नौकर को हिरासत में लेकर छोड़ा दहशत में आए इंटीरियर डिजाइनर विवेक कुमार ने शुक्रवार दोपहर आशियाना कोतवाली में तहरीर दी। आशियाना इंस्पेक्टर ने आरोपी के घर पुलिस भेजी तो वह फरार मिला। पुलिस उसके नौकर को पकड़ लाई। नौकर ने पहले तो डिजाइनर के घर न आने की बात कही, पर पुलिस की सख्ती पर उसने सच कुबूला। उसने कहा कि मालिक के कहने पर ही उसने डिजाइनर विवेक के कमरे में आते ही दरवाजा बंद कर लिया था। समझौता कराने में जुटी पुलिस आशियाना पुलिस ने आरोपी को फोन किया तो उसने दूसरे दिन आने को कहा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बजाए आशियाना पुलिस ने विवेक से कहा कि वह अपने लेन-देन का पूरा ब्योरा लेकर शुक्रवार को थाने पहुंचे। पूर्व मंत्री का करीबी बताकर विवेक को प्रताड़ित करने वाले के खिलाफ पुलिस नरमी दिखा रही है। यही वजह है कि पीड़ित और दहशत मे आ गया है। डीसीपी पूर्वी शशांक कुमार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

तुलसी विवाह एवं एकादशी के साथ 108 जोड़ों का होगा विवाह

रायपुर विधानसभा रोड स्थित स्वर्णभूमि में तुलसी विवाह समिति द्वारा 12 व 13 नवंबर को सामूहिक तुलसी विवाह एवं एकादशी उद्यापन का आयोजन किया गया है जहां 108 जोड़ों का कन्यादान होगा। मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि आचार्य राजेंद्र महाराज सहित भागवताचार्य देवकृष्ण महाराज के सानिध्य में संगीतमय संकीर्तन का आयोजन होगा। सोमवार को आचार्यों के आगमन के साथ ही वेदी निर्माण एवं मंडप रचना की जाएगी जिसके पश्चात मंगलवार को प्रात: 9 बजे से 108 जोडियों द्वारा संकल्प व वेदियों की पूजा प्रतिष्ठा के साथ शुभारंभ होगा। दोपहर 3 बजे श्रीठाकुर जी की बारात निकलेगी जिसके बाद बुधवार को प्रात: हवन के पश्चात यजमान जोडियों एवं व्रतधारियों के लिए महाप्रसादी एवं महाभंडारे का आयोजन किया गया है। उक्त आयोजन के प्रभारी हेमलता बंसल, अनिता खंडेलवाल, आरती अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल व कांता सिंघानिया द्वारा लगातार कार्यक्रम को भव्य एवं विशाल रूप देने बारीकी से तैयारी की जा रही है व वन बंधु परिषद रायपुर चैप्टर द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

कांग्रेस OBC नाम सुनते ही चिढ़ जाती है… PM मोदी ने क्यों किया आंबेडकर के पंचतीर्थ का जिक्र, किसे दी चुनौती

अकोला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जिस किसी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, वह राज्य पार्टी के ‘शाही परिवार’ के लिए एटीएम बन जाता है। मोदी ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के सिलसिले में अकोला में एक चुनाव प्रचार रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम महाराष्ट्र को कांग्रेस का एटीएम नहीं बनने देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस के शाही परिवार को चुनौती देता हूं कि वे साबित करें कि उन्होंने कभी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के पंचतीर्थ का दौरा किया है।’’ मोदी ने आंबेडकर के जन्म स्थान महू, ब्रिटेन में अध्ययन के दौरान लंदन में उनके रहने की जगह, नागपुर में उनके बौद्ध धर्म अपनाने से संबंधित दीक्षा भूमि, दिल्ली में उनके ‘महापरिनिर्वाण स्थल’ और मुंबई में ‘चैत्य भूमि’ को दर्शाने के लिए ‘पंचतीर्थ’ शब्द का इस्तेमाल किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने ‘एक हैं तो सेफ हैं’ मंत्र का पालन करते हुए कांग्रेस की साजिश विफल कर दी। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को पता है कि जब देश कमजोर होगा, वह सिर्फ तभी मजबूत हो पाएगी। उस पार्टी की नीति एक जाति को दूसरी जाति के खिलाफ खड़ा कर देना है।’’ उन्होंने अकोला में कहा, “कांग्रेस पार्टी जानती है, देश जितना कमजोर होगा, कांग्रेस उतनी मजबूत होगी. इसीलिए अलग-अलग जातियों को लड़ाना, यही कांग्रेस की फितरत है. आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने कभी हमारे दलित समाज को एकजुट नहीं होने दिया, कांग्रेस ने हमारे ST समाज को भी अलग अलग जातियों में बांटकर रखा. OBC नाम सुनते ही कांग्रेस चिढ़ जाती है, OBC समाज की अलग से पहचान न बनें, इसलिए कांग्रेस ने तरह-तरह के खेल खेले हैं.”  

तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास, ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने में अग्रणी

भोपाल. मध्यप्रदेश के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग ने डिजिटल कार्यप्रणाली में 100 प्रतिशत ई-ऑफिस प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। सचिव रघुराज राजेंद्रन ने बताया कि ई-ऑफिस प्रणाली में अब मंत्री स्तर तक सभी फाइलें और दस्तावेज डिजिटल प्रारूप में संचालित होंगे, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी और भी गति आएगी। इसमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित होगी। सरकार ने निर्णय लिया है कि 1 जनवरी 2025 से मंत्रालय में मैनुअल फाइलों का प्रयोग पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। ई-ऑफिस प्रणाली के लागू हो जाने से कागज की खपत में कमी आएगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। सरकार की यह पहल राज्य में न केवल आधुनिक प्रशासनिक बदलाव लाएगी, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होगी। ई-ऑफिस प्रणाली से फाइलों की डिजिटल रूप में निगरानी की जाएगी, जिससे कार्य में देरी करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जा सकेगी। इस प्रणाली के लागू होने से मंत्रालय स्तर पर फाइलों का संचालन अधिक सुगम और तेज़ होगा। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग ने यह पहल कर अन्य विभागों के लिए एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह कदम एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे राज्य में कागज के उपयोग में भारी कमी आएगी। ई-ऑफिस प्रणाली को तीन चरणों में लागू किया जा रहा है, जिसमें पहले चरण में मंत्रालय स्तर पर 1 जनवरी से कार्यान्वयन होगा, दूसरे चरण में संचालनालयों में, और तीसरे चरण में जिलों में इसे अपनाया जाएगा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-ऑफिस के माध्यम से प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि इस नई प्रणाली को सुगमता से अपनाया जा सके। तकनीकी शिक्षा विभाग की यह पहल न केवल प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्पूर्ण कदम है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के साथ उम्मीदवार जुबेर मौजूद, राजस्थान-अलवर के रामगढ़ में डोटासरा ने किया गमछा डांस

अलवर. कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गमछा डांस ने रामगढ़ उपचुनाव में समा बांध दिया। कल रामगढ़ के बडोदामेव में कांग्रेस की जनसभा में डोटासरा ने जोरदार गमछा डांस किया। इस सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और असम के प्रभारी जितेंद सिंह और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली, कांग्रेस उम्मीदवार आर्यन जुबेर और जिला अध्यक्ष योगेश मिश्री भी उपस्थित थे। बता दें कि डोटासरा ने भाषण की जगह गमछा डांस ही किया। डोटासरा ने गमछा डांस के बाद कांग्रेस उम्मीदवार आर्यन को गले लगाया और यह गमछा उनसे गले मिलकर गले में डाल दिया। डोटासरा ने काफी देर तक गमछा लेकर ठुमके लगाए, जिससे मीटिंग में आनंद आ गया। डोटासरा का गमछा डांस देख कर जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली के साथ जनसभा में आये लोग भी आनंद लेते दिखे। डोटासरा पहले भी कई जगह इस तरह का गमछा डांस कर चुके है। हालांकि उनका भाषण भी जोरदार रहता है और भाजपा सरकार को पर्ची सरकार का नाम भी डोटासरा ने ही दिया है। वे कहते है कि मुख्यमंत्री पर्ची से ही निकले है। कल उन्होंने भाषण तो बहुत कम दिया या यूं कहे कि डांस काफी देर तक जोरदार किया। इस डांस का लोगों ने भी भरपूर लुत्फ उठाया।

“प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना” के लिए 10 नवम्बर तक होंगे आवेदन

भोपाल. “प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना” के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। प्रदेश के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, पीएम इंटर्नशिप योजना अंतर्गत आधिकारिक पोर्टल https://pminternship.mca.gov.in पर 10 नवंबर 2024 तक पंजीयन कर सकेंगे। “प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना” के लिए जो उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें पहले पोर्टल पर ऑनलाइन एक प्रोफाइल बनाकर आवेदन करना होगा। “प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना” एवं इसके लाभ “प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना” केंद्र सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान कर, रोजगार परक बनाना हैं। यह कार्यक्रम युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में वास्तविक जीवन के व्यवसायिक वातावरण से अवगत करवाना है, जिससे उन्हें व्यवहारिक कौशल एवं कार्यानुभव प्राप्त करने में सहायता मिले। इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण, नवीनतम तकनीक एवं प्रक्रिया के माध्यम से प्रशिक्षण एवं नियमित रोज़गार प्राप्त करने की योग्यता अर्जित करने का अवसर प्राप्त होगा। इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को 5 हजार रुपए प्रतिमाह की स्टाइपेण्ड एवं इंटर्नशिप पूर्ण होने के उपरांत एकमुश्त 6 हजार रुपये राशि प्राप्त होगी। इंटर्नशिप की अवधि 12 माह होगी। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए पात्रता प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए ऐसे युवा पात्र होंगे, जिनकी आयु 21 से 24 वर्ष के मध्य हो, जिनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं या उससे उच्च हो। ऐसे युवा इंटर्नशिप के लिए अपात्र होंगे, जो पूर्णकालिक रोजगार एवं शिक्षा मे है एवं जिनके परिवार (स्वयं, जीवनसाथी, माता-पिता) के किसी भी सदस्य की आय वित्तीय वर्ष 2023-24 में 8 लाख से अधिक हैं तथा परिवार के सदस्य शासकीय सेवा में है। प्रदेश के इच्छुक पात्र युवा पीएम इंटर्नशिप योजना अंतर्गत पंजीयन लिंक https://pminternship.mca.gov.in पर 10 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार टोल फ्री नंबर 1800116090 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं पंजीयन में सहायता के लिए जिले में स्थित शासकीय इंजीनियरिंग/पॉलीटेक्निक/आईटीआई संस्थानों में भी संपर्क कर सकते हैं। प्रदेश के युवा अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध इंटर्नशिप अवसरों के विरुद्ध भी आवेदन कर सकेंगे।

देसी कट्टे और तीन जिंदा कारतूस जब्त, राजस्थान-अलवर में बदमाश गिरफ्तार

अलवर. जानकारी के अनुसार ASI हितेंद्र सिंह ने बताया कि आज सुबह मुखबिर से सूचना लगी कि स्कीम नंबर एक पर एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और कोई वारदात की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार कृष्णा वाटिका पार्क हरि बाबा के मन्दिर के पास स्कीम न. 01 मेंं एक नौजवान लड़का अवैध हथियार और 315 बोर एवं 03 जिन्दा कारतूस लेकर घूम रहा था। इस पर उसको हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। जिस पर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। थाने के एएसआई हितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिनेश उर्फ विशाल पुत्र  पप्पुराम जाति कोली उम्र 22 साल निवासी स्वर्ग रोड, कोली मौहल्ला अलवर का रहने वाला है जो थाना कोतवाली जिला अलवर में रहता है। पुलिस ने इसके कब्जे से एक देशी कट्टा 315 बोर मय 3 जिन्दा कारतूस बरामद किया है। अभी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस पूरे मामले में जुट गई है। आरोपी को कल सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा और कोर्ट से रिमांड की मांग की जाएगी। इससे यह जानकारी की जाएगी कि यह कट्टा और कारतूस इसके पास कहां से आया। पुलिस के अनुसार अवैध कट्टा लेकर घूम रहे इस युवक से यह पूछताछ की जाएगी कि यह किस वारदात की फिराक में वहां आया था।

मलाइका अरोड़ा ने अरहान को दी जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामानाएं

  मुंबई, अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे अरहान खान को 22वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मलाइका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने बेटे अरहान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कुछ फोटो शेयर किए। अरहान के बचपन की तस्वीरों के साथ उन्होंने बेटे के लिए एक पोस्ट भी लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेबी बॉय मां तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती है।” इंस्टाग्राम पर मलाइका ने कई फोटो शेयर की। पहली फोटो में मलाइका ने अरहान को गले लगाया हुआ है और दोनों साथ में पोज दे रहे हैं। दूसरी में मां-बेटे की जोड़ी पार्क में टहलते हुए नजर आ रही है। तीसरी कुछ तस्वीरों का एक कोलाज है। जिसमें अरहान के बचपन की तस्वीर भी शामिल हैं। एक तस्वीर में वह अपने डॉग के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। मलाइका के पोस्ट पर बॉलीवुड से उनके दोस्तों ने भी अरहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना, सोफी चौधरी, सीमा सजदेह ने भी अरहान को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक मेरे अरहान।” बेटे अरहान के जन्मदिन पर मलाइका हर साल एक पोस्ट जरूर शेयर करती हैं। जिससे दोनों के बीच अटूट प्यार की झलक देखने को मिलती है। अरहान के 21वें जन्मदिन पर मलाइका ने एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो पोस्ट में मलाइका ने लिखा था, “मेरा बेटा आज 21 साल का हो गया है मैं चाहती हूं कि तुम जितना संभव हो सके उतना अच्छा जीवन जियो। हंसो, खिलखिलाओ, जितना मेहनत करो, उतना ही खेलो। ईमानदार रहो। उन लोगों और चीजों के लिए समय निकालो जिन्हें तुम पसंद करते हो। अच्छी नींद लो और सबसे अच्छे सपने देखो। मलाइका ने आगे लिखा, “हमेशा अपनी मुस्कान बनाए रखो और अपने मजाकिया अंदाज से हमें हंसाना बंद मत करो। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे बेटे। मां तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती है और उसे तुम पर बहुत गर्व है।” बता दें कि अरहान खान मलाइका और अरबाज खान का बेटे हैं। 1997 में शादी करने वाली इस जोड़ी ने 2017 में तलाक ले लिया था। अरबाज ने दिसंबर 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की थी।

बीएसएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत

जांजगीर-चांपा सक्ती जिले के पुटेकेला गांव निवासी दाऊराम कंवर बीएसएफ का जवान है और त्रिपुरा बार्डर में तैनात था। ड्यूटी करते वक्त हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। त्रिपुरा बार्डर में डयूटी के दौरान पांच नवंबर को जवान दाऊराम कंवर हार्ट अटैक आने पर बार्डर से इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ने दम तोड़ दिया। वर्तमान में त्रिपुरा में जवान की पोस्टिंग थी। 39 वर्षीय जवान दाऊराम कंवर को पांच नवंबर को त्रिपुरा के बार्डर में ड्यूटी के समय हार्ट अटैक आने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही जवान दाऊराम कंवर की मौत हो गई। सात नवंबर को रायपुर से बीएसएफ के जवानों द्वारा बलिदानी जवान के पार्थिव शरीर को गांव लाया गया तब गांव वालों की आंख नम हो गई। ग्रामीणों ने यहां बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही बीएसएफ जवानों के द्वारा सलामी दी गई।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित तीन महिलाएं गंभीर घायल, छत्तीसगढ़-सक्ति में छोटा हाथी पलटा

सक्ति. हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम परसाद गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन पलट गया। वाहन में 18 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाएं एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रही थी। जानकारी अनुसार, हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत में ग्रामीणों से भरा छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार सभी महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। गाड़ी से हड़ताल के लिए सभी महिलाएं सक्ति जा रही थी। 18 महिलाएं गाड़ी में सवार थी। राहगीरों एवं हसौद पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। सभी महिलाओं को जैजैपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें भर्ती कराया गया है। वहीं, एख महिला को बिलासपुर रेफर किया गया, जिसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। वहीं, हादसे के पीछे चालक की लापरवाही बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि चालक नशे में था।

कांग्रेस को चुनौती, पिछले चुनाव में जितना वोट मिले, उससे ज्यादा पाकर दिखायें: अग्रवाल

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान में तीन दिन बाकी रह गए हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच ही है। अब तक इस सीट पर विधायक रहने का रिकार्ड बनाने वाले बृजमोहन अग्रवाल रायपुर सांसद बन चुके हैं लेकिन अपनी रिक्त सीट पर पसंद के प्रत्याशी सुनील सोनी को न केवल उतारा है बल्कि उसे जिताने पूरी ताकत भी झोंक रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होने कांग्रेस को सीधे-सीधे चुनौती दे दी है कि पिछले चुनाव में जितना वोट कांग्रेस को मिला था उससे ज्यादा पाकर दिखायें। बताना जरूरी होगा कि बृजमोहन अग्रवाल पिछला चुनाव महंत रामसुंदर दास को हराकर 67 हजार वोट से चुनाव जीते थे। 

उत्तर प्रदेश से लौट रही पुलिस टीम की पलटी, सब-इंस्पेक्टर की हुई मौत, एक आरक्षक गंभीर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे गौरेला थाना क्षेत्र के मेदुका के पास सडक दुर्घटना में पुलिस सब-इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की जान चली गई और आरक्षक शैलेंद्र तंवर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के समय पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक अपराध विवेचना कर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी खाली सडक पर तेज गति से चल रही थी, तभी अचानक सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे गाड़ी कई मीटर तक घसीटती हुई पलट गई। हादसे में सब-इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल आरक्षक शैलेंद्र तंवर को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य पुलिसकर्मी भी गाड़ी में सवार थे, लेकिन उन्हें मामूली चोटें आई हैं। गौरेला थाना की पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

पेटी कांट्रेक्टर ने सीएम से की शिकायत, छत्तीसगढ़-बीजापुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के ठेकेदार ने रोका भुगतान

बीजापुर. पीएमजीएसवाई विभाग के ठेकेदार के कारनामे के चलते एक महिला पेटी ठेकेदार ने लेनदेन को लेकर सीएम से लिखित रूप से शिकायत की है। इधर प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना विभाग के ठेकेदार के कार्यों को करवाने के बावजूद पेटी ठेकेदार को भुगतान के लिए ठेकेदार का चक्कर काटना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के ठेकेदार अंकित गुप्ता ने जिले में सड़क, पुल, पुलिया, निर्माण कार्यों का अनुबंध स्थानीय महिला पेटी ठेकेदार से कर रखा है। काम कर भुगतान की राशि के लिए पेटी ठेकेदार आज भी भटक रही है। स्थानीय महिला पेटी ठेकेदार नीता शाह ने बताया है कि चार अक्तूबर को सीएम प्रवास के दौरान पीएमजीएसवाई विभाग के ठेकेदार अंकित गुप्ता पर लेनदेन को लेकर सीएम से शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार अंकित गुप्ता से अनुबंध कर जिले में सडक पुल-पुलिया का निर्माण करवाया गया है, लेकिन ठेकेदार अंकित गुप्ता के द्वारा कार्यों का भुगतान आज तक नही किया गया है। नीता शाह ने आगे बताया कि ठेकेदार अंकित गुप्ता लगातार गुमराह करने काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अंकित गुप्ता जिले के क्षेत्रों में सड़क, पुल, पुलिया निर्माण कार्यों को करवाने के लिए पेटी ठेकेदार से सहायता लेकर कार्य करवाते हैं। लेकिन पेटी ठेकेदारों के द्वारा किये गये कार्यों का भुगतान नहीं करते हैं। विदित हो कि ऐसे और भी कई पेटी ठेकेदारों का विभिन्न निर्माण कार्यों का कार्य पूरे होने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ है। पेटी ठेकेदारों द्वारा सीएम कलेक्टर एवं पीएमजीएसवाई के समस्त अधिकारियों को लिखित रूप भुगतान नहीं होने कि शिकायत किया गया है, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पेटी ठेकेदार भुगतान को लेकर भटकने को मजबूत हैं। नीता शाह ने ऐसे ठेकेदारों को ब्लेक लिस्टेड व रजिस्ट्रेशन रद करते हुऐ उक्त ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर कांट्रेक्टर अंकित गुप्ता से बात करने उन्हें कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का राजभवन आगमन पर हुआ गरिमामय स्वागत

भोपाल. भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का राजभवन आगमन पर गरिमामय स्वागत हुआ। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का राजभवन में म.प्र. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति सुरेश कुमार कैत ने आत्मीय स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद भी पधारी हैं। अतिथियों का राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चन्द्र गुप्ता ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव सहित राजभवन के अधिकारीगण मौजूद थे।

एमपी हाईकोर्ट का फैसला, छत्तीसगढ़-कबीरधाम के शिवप्रसाद का शव कब्र से निकालकर दोबारा होगा पोस्टमार्टम

कबीरधाम/बालाघाट. लोहरीडीह मामले को लेकर एमपी हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक फैसला दिया है। मृतक शिवप्रसाद साहू उर्फ कचरू के शव को कब्र से खोदकर निकाला जाएगा। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम होगा। कोर्ट ने शिवप्रसाद साहू के शव परिजनों की मौजूदगी में कब्र से निकालकर विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम से पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने कहा है। इस मामले में मृतक की बेटी ने हाईकोर्ट में अपने वकील में माध्यम से याचिका लगाई थी। दरअसल, 15 सितंबर को लोहारीडीह गांव के रहने वाले शिवप्रसाद साहू का शव एमपी के बालाघाट जिला अंतर्गत बोरसी थाना क्षेत्र के जंगल में पेड़ पर फांसी पर लटका मिला था। शुरूआती जांच में बोरसी पुलिस ने इसे आत्महत्या कहा था। हालांकि, 16 अक्तूबर को बालाघाट पुलिस ने खुलासा किया था कि शिवप्रसाद साहू की हत्या कर उसके शव को फांसी पर लटका दिया था। पुलिस ने इस मामले में टेकचंद पिता सनूकलाल पटेल (24) निवासी भेलवाटोला थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम, दिनेश कुमार पिता रघुनाथ साहू (33) निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम, रोमन पिता सनूकलाल साहू (32) निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम व राखीलाल पिता सुखराम हिरवाने (40) निवासी बनाफरटोला ग्राम रेलवाही थाना बिरसा बालाघाट (एमपी) को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अब फिर से शव का पीएम होने से आने वाले समय में बड़ा खुलासा हो सकता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet