LATEST NEWS

सरे ने अमर विर्दी को किया रिलीज

सरे. ऑफ स्पिनर अमर विर्दी को सरे ने रिलीज कर दिया है, क्योंकि लगातार तीन काउंटी चैंपियनशिप खिताब जीतने के दौरान उन्हें नजरअंदाज किया गया था। 26 वर्षीय विर्दी ने 2018 में सरे के चैंपियनशिप जीतने वाले सीजन में 39 विकेट लिए थे और उस समय उन्हें भविष्य का टेस्ट खिलाड़ी माना जा रहा था, उन्होंने 2016 और 2017 में इंग्लैंड अंडर-19 टीम के लिए खेला था। वह 2020 के कोविड-19 सीजन के दौरान इंग्लैंड के ट्रेनिंग बबल का हिस्सा थे और 2021 की शुरुआत में श्रीलंका और भारत के खिलाफ सीरीज के लिए रिजर्व के तौर पर उपमहाद्वीप का दौरा किया था। मई 2017 में अपने प्रथम श्रेणी के पदार्पण पर, उन्होंने सैम करन, रयान पटेल और ओली पोप के साथ मिलकर इतिहास रच दिया था, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से काउंटी के लिए खेलने वाले किशोरों की पहली चौकड़ी है, और इतिहास में केवल पाँचवीं। लेकिन अपने समकालीनों के विपरीत, जिनमें से सभी सरे की पहली XI में शामिल हो गए हैं, विर्दी के अवसर हाल के वर्षों में कम हो गए हैं, सरे ने अपने स्पिन के बोझ को उठाने के लिए विल जैक्स या डैन लॉरेंस जैसे बल्लेबाजी ऑलराउंडर को प्राथमिकता दी है। विर्दी ने 2024 काउंटी सीज़न के उत्तरार्ध को वॉर्सेस्टरशायर में ऋण पर बिताया, जहाँ उन्होंने चार मैचों में 14 विकेट लिए, जिसमें सितंबर में हैम्पशायर के खिलाफ़ पाँच विकेट शामिल थे। इससे पहले वह 2022 में समरसेट में ऋण पर थे, और सरे के लिए उनका सबसे हालिया चैम्पियनशिप आउटिंग सितंबर 2021 में हुआ था। विर्दी ने कहा, 11 साल की उम्र से ही मैं क्लब का हिस्सा रहा हूं, मैं सरे में बिताए अपने समय को बड़े प्यार से याद करूंगा और मेरे पास क्लब के लिए खेलने की कुछ अविश्वसनीय यादें हैं। 2018 काउंटी चैंपियनशिप जीतना एक व्यक्तिगत उपलब्धि थी और कई वर्षों के बाद क्लब को फिर से सफलता दिलाने वाली टीम का हिस्सा बनना अविश्वसनीय था। चयन और पिचों के साथ सरे में पिछले कुछ वर्षों में कठिन समय बिताने के बाद, मुझे अभी भी विश्वास है कि मेरे पास खेल को देने के लिए बहुत कुछ है जैसा कि वॉर्सेस्टरशायर में मेरे हालिया ऋण कार्यकाल में दिखा है और मैं अपने खेल करियर में जो भी अगला कदम है, उसके लिए उत्सुक हूं। सरे क्रिकेट निदेशक एलेक स्टीवर्ट ने कहा, क्लब से किसी खिलाड़ी को जाने देना हमेशा कठिन होता है और खासकर तब जब वह खिलाड़ी कम उम्र से ही हमारे साथ रहा हो। हाल के वर्षों में चैंपियनशिप में हमारे गेंदबाजी आक्रमण के संतुलन के साथ जिसने हमें बड़ी सफलता दिलाई है, विर्ड्स शुरुआती ग्यारह में जगह नहीं बना पाए हैं। स्टीवर्ट ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी गेंदबाजी में दूसरे काउंटी को देने के लिए बहुत कुछ है और उम्मीद है कि उन्हें एक नया घर मिलेगा जहाँ वह अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे और अपने करियर को आगे बढ़ा सकेंगे। मैं उन्हें एक अच्छा समाधान खोजने में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करूँगा। इस बीच, सरे सीसीसी में सभी की ओर से, मैं विर्ड्स को उनके द्वारा दी गई सेवा के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ और हमें 2018 काउंटी चैम्पियनशिप का खिताब जीतने के दौरान उनके द्वारा किए गए प्रभाव को कभी नहीं भूलना चाहिए।

एनएसयूआई प्रदेश सचिव केतन तिवारी हटाए गए

रायपुर विगत दिनो पुराने कंकालीअस्पताल चौक से आजाद चौक जाने की मार्ग पर देर रात तेज रफ्तार वाहन चालन से बिजली खंभे व कुछ अन्य वाहनों को क्षति पहुंचाने के बाद भी मौके पर मौजूद लोगों से दुर्व्यव्यहार करने के बाद पुलिस एफआईआर हुई थी . अज्ञात युवक का नाम पुलिस के द्वारा एनएसयूआई प्रदेश सचिव केतन तिवारी के रूप में सामने लाया गया।  यह भी जानकारी आई थी कि युवक नशे की हालत में था। पार्टी की छवि धूमिल करते पाये जाने वाले कृत्य के बाद एनएसयूआई के प्रभारी आकाश चौधरी ने केतन तिवारी को पदमुक्त कर दिया है।

वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में अमन-चैन नहीं दहशतगर्दी चाहती है

 भोपाल  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर भाजपा के संकल्प को पूरा किया। धारा-370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में अमन-चैन है, घाटी विकास के पथ पर आगे बढ़ चुकी है। लेकिन जबसे कांग्रेस के समर्थन से जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस की सरकार बनी है, तब से वहां देश विरोधी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। उमर अब्दुल्ला सरकार ने असंवैधानिक तरीके से जम्मू-कश्मीर में धारा 370 बहाली का प्रस्ताव विधानसभा में पारित कर राष्ट्र, संविधान और दलित विरोधी मानसिकता को उजागर किया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडियाकर्मियों को प्रतिक्रिया देते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में अमन-चैन नहीं दहशतगर्दी चाहती है। नौजवानों को रोजगार नहीं पत्थरबाज और उपद्रवी बनाना चाहती है। कांग्रेस फिर से यह बताना चाहती है कि वह वाल्मीकियों, गोरखा समाज, पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थी, पहाड़ी और गुर्जर समाज के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश जम्मू-कश्मीर सरकार के इस असंवैधानिक निर्णय और षड्यंत्र के विरुद्ध है, इसे देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि संविधान विरोधी इस प्रस्ताव का समर्थन करके क्या आप हमारे उन सफाईकर्मियों को जिंदगी भर वहीं सफाईकर्मी रखना चाहते हैं। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद लाल चौक में शान से तिरंगा फहराया जाता है। घाटी के एक-एक गांव में अमन-चैन है। आतंकवाद का सफाया हो गया है, नौजवान रोजगार से जुड़ रहे हैं, पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और घाटी विकास की मुख्यधारा से जुड़ गई है। यह विकास कांग्रेस और उसकी सहयोगी नेशनल कांफ्रेंस को पच नहीं रहा है। उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस को अमन-चैन नहीं चाहिए। तिरंगा जलाओ, देश का अपमान करो, यही कांग्रेस का असली चरित्र है। विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने नेशनल कांफ्रेंस के घोषणा-पत्र का समर्थन कर जम्मू-कश्मीर में आरक्षण को खत्म करने का समर्थन किया था। राहुल गांधी विदेशों में भी आरक्षण को खत्म करने की बात कर चुके हैं, यही उनका असली चेहरा है।

नाबालिग ने बच्चे को दिया था जन्म, नवजात शिशु के शव को कब्र से निकाल कर करवाया DNA टेस्ट

बिलासपुर  नाबालिग बालिका के नवजात शिशु के शव को 12 दिन बाद कब्र खोदकर बाहर निकाला गया. दरअसल पुलिस ने कोर्ट से DNA टेस्ट करने के लिए शव को कब्र से निकालने की अनुमति मांगी थी. अनुमति मिलने पर शव को बाहर निकाला गया. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही. बता दें कि बीते दिनों कोटा क्षेत्र से एक मामला सामने आया था, जहां नाबालिग बालिका के साथ आरोपी युवक ने अनचार किया था. इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई और उसका प्रसव भी हुआ था, लेकिन नवजात शिशु की कुछ घंटों बाद मौत हो गई थी. इस मामले में आरोपी को पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार भी कर लिया गया था, लेकिन नवजात शिशु का अंतिम संस्कार करते हुए उसे दफना दिया गया. पुलिस ने इस मामले में DNA टेस्ट कराने के लिए नवजात के शव को जमीन से खोदकर बाहर निकालने की अनुमति कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से मांगी थी. अनुमति मिलने के बाद शव को बाहर निकाला गया है और आगे की प्रक्रिया की जा रही है.

अर्जुन के 20 अंकों के बावजूद जयपुर को मिली पटना से दो अंको की हार

हैदराबाद. पहले सीजन की चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स को अपने स्टार रेडर अर्जुन देसवाल के 20 अंकों के बावजूद पटना पाइरेट्स से शुक्रवार को हार का सामना करना पड़ा। पटना पाइरेट्स के लिए अयान (14) और देवांक (11) ने जयपुर की चमक फीकी की और गाचीबोवली के जीएमसीबी इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 41वें मैच में तीन बार के चैंपियन पटना ने जयपुर को 43-41 से हरा दिया। पटना की सात मैचों में यह चौथी जीत है जबकि जयपुर के इतने ही मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा। यह मैच कितना रोमांचक था, इसका इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहला डू ओर डाई रेड 32वें मिनट में आया। दोनों टीमों ने अच्छी शुरुआत करते हुए 6 मिनट के खेल में 6-6 की बराबरी बना रखी थी लेकिन सातवें मिनट में लगातार दो अंक लेकर जयपुर ने 8-6 की लीड बना ली। इसी बीच पटना को एक अंक मिला लेकिन अर्जुन ने टो टच पर एक अंक लेकर पटना को सुपर टैकल सिचुएशन में डाल दिया। अगली रेड पर अर्जुन ने एक और शिकार कर पटना को आलआउट की ओर धकेल दिया। अर्जुन अगली रेड पर फिर अंक लेकर लौटे औऱ फिर जयपुर ने पटना को आलआउट कर 14-10 की लीड ले ली। आलइन के बाद अपनी लीड 5 की कर ली। पटना ने हालांकि इसके बाद लगातार दो अंक लेकर स्कोर 13-16 कर दिया लेकिन अर्जुन ने सुपर रेड के साथ न सिर्फ अपना सुपर-10 पूरा किया बल्कि फासला भी 6 का कर दिया। इस बीच अयान ने दो अंक लिए औऱ फिर डिफेंस ने अर्जुन को लपक कर स्कोर 16-19 कर दिया। फिर अयान ने अर्पित का शिकार कर जयपुर को सुपर टैकल सिचुएशन में डाल दिया। इसके बाद नीरज भी बाहर हो गए। जयपुर पर अब आलआउट का खतरा था। फिर जयपुर को आलआउट कर पटना ने 22-20 की लीड ले ली। बररहाल, पटना ने 25-21 स्कोर पर पाला बदला। ब्रेक के बाद अर्जुन ने गियर बदला औऱ पांच अंक की रेड के साथ न सिर्फ जयपुर को 27-25 की लीड दिलाई बल्कि उसे दूसरी बार आलआउट की ओर धकेल दिया। इसके चंद मिनट बाद जयपुर ने पटना को आलआउट कर 32-29 की लीड ले ली। इस बीच अयान ने सुपर-10 पूरा किया। उनके शानदार खेल की बदौलत पटना ने 30 मिनट की समाप्ति तक स्कोर 34-35 कर दिया। मैच की पहली डू ओर डाई रेड 32वें मिनट में आई। अभिजीत गए और दो अंक लेकर लौटे। फिर अंकुश ने डू ओर डाई रेड पर देवांक को लपक लिया। स्कोर 38-35 हो गया था। फिर डिफेंस ने अयान को भी बाहर का रास्ता दिखाया। पटना के लिए सुपर टैकल आन था। अर्जुन डू ओर डाई रेड पर आए पर लपक गए। पटना ने दो अंकों के साथ स्कोर 38-39 कर दिया। सुपर टैकल सिचुएशन में नीरज गए और पटना ने उन्हें लपकत हुए स्कोर 40-40 कर दिया। इसी बीच दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। अब सिर्फ दो मिनट बचे थे। देवांक ने डू ओर डाई रेड पर बोनस लेकर पटना को आगे कर दिया। इसी बीच शुभम ने सोमवीर को लपक पटना को 2 अंक की लीड दिला दी। देवांक ने समय बर्बाद किया और इस तरह पटना ने एक रोमांचक जीत हासिल की।

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री ने खाते में डाली 18वीं किस्त

इंदौर इंदौर के नेहरू स्टेडियम में शनिवार को पांच हजार युवतियों ने एक साथ तलवारबाजी का रिकॉर्ड बनाया। इस आयोजन के साक्षी बने मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमने लाडली बहना के खाते में किस्त डालकर महिला सशक्तीकरण को बढ़ाया है। लाडली बहन योजना की राशि सरकार और बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर ने सफाई से लेकर तलवारबाजी तक धाक जमाई है। इंदौर जो भी करता है अद्भुत करता है। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े लोकतंत्र में होने वाले राज्य और आम चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएंगी। मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने भी घुमाई तलवार स्टेडियम में सोलहहाथ का लुगड़ा पहनकर आई युवतियां जय भवानी जय शिवाजी का नारा लगा रही थीं। इसके बाद देशभक्ति के गीतों के बीच तलवारबाजी की गई। आयोजन में एक लड़की को तलवार से चोट भी लग गई। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी तलवार घुमाई। आयोजन में उन्होंने लाडली बहना योजना की किस्त की राशि सिंगल क्लिक से जारी की। अन्य योजनाओं की राशि भी हितग्राहियों को जमा की। आयोजन में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, पूर्व अभिनेत्री जया प्रदा भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक अन्य आयोजन में दिव्यागों को ट्राईसिकल भी दी।

प्रो कबड्डी लीग: तमिल थलाइवाज को दबंग दिल्ली ने 13 अंक से हराया

हैदराबाद. दबंग दिल्ली ने गाचीबोवली के जीएमसीबी इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 42वें मैच में तमिल थलाइवाज को 39-26 के अंतर से हराया। इसी के साथ दबंग दिल्ली चार हार के बाद वापसी करते हुए लगातार दो जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में स्वयं को मजबूत किया है। दिल्ली की जीत में आशू मलिक (12) के अलावा डिफेंस से योगेश दहिया (7) और आशीष मलिक (7) ने कमाल किया औऱ अपनी टीम को तालिका में आठवें से तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया। दूसरी ओर, सचिन तंवर (4) और नरेंदर कंडोला (6) जैसे स्टार रेडर्स की नाकामी से हकलान थलाइवाज को लगातार तीसरी हार मिली है। पीकेएल इतिहास में दोनों टीनों टीमों के बीच बराबरी के रिकार्ड को देखते हुए उम्मीद थी कि यह मुकाबला काफी रोचक होगा और हुआ भी यही। शुरुआती पांच में दिल्ली को 5-3 की लीड मिली हुई थी लेकिन मुकाबला लगभग बराबरी का होता हुआ दिखा। थलाइवाज ने जल्द ही स्कोर 4-5 कर दिया लेकिन दिल्ली ने 10 मिनट की समाप्ति तक तीन अंक की लीड बना ली। ब्रेक के बाद थलाइवाज ने डिफेंस में एक अंक लिया और फिर दो अंक की रेड के साथ मोइन शफागी ने स्कोर 8-8 कर दिया। फिर अनुज ने एक बेहतरीन डैश के साथ थलाइवाज को मैच में पहली बार आगे कर दिया। फिर सचिन ने अपने पहले अंक के साथ फासला 2 का कर दिया। हालांकि अगली रेड पर वह सुपर टैकल कर दिए गए। दिल्ली अब 11-10 से आगे थे। इसी बीच आशू ने लीड 2 की कर दी। फिर दिल्ली के डिफेंस ने शफागी को लपक सुपर टैकल के दो अंक हासिल किए। योगेश ने अपना हाई-5 पूरा किया। इसी बीच मोनू ने डू ओर डाई रेड पर दो अंक लेकर दिल्ली को हाफ टाइम तक 16-10 से आगे कर दिया। अब थलाइवाज सुपर टैकल सिचुएशन में थे। आशू ने ब्रेक के बाद दो अंक की रेड की और फिर दिल्ली ने थलाइवाज को आलआउट कर 22-12 की लीड ले ली। आलइन के बाद थलाइवाज ने 2 के मुकाबले तीन अंक लेकर वापसी की बिगुल बजाई लेकिन सुपर-10 पूरा कर चुके आशू ने दो अंक की रेड के साथ रफ्तार थाम दी। सचिन लगातार अंक ले रहे थे लेकिन दिल्ली ने जल्द ही लीड 10 की कर ली। इसी बीच शफागी ने एक अंक के साथ दिल्ली को सुपर टैकल सिचुएशन में डाल दिया। 30 मिनट के बाद स्कोर 31-21 से दिल्ली के हक में था। इसी बीच आशीष ने अपना हाई-5 पूरा किया औऱ फिर नरेंदर का शिकार कर दिल्ली ने 12 अंक की लीड ले ली लेकिन थलाइवाज ने लगातार दो अंक लेकर फासला 10 का कर दिया। तमाम कोशिशों के बाद थलाइवाज ने फासला 8 का किया लेकिन दिल्ली ने फिर गियर बदलकर फासला 12 का करते हुए एक आसान जीत हासिल की। दिल्ली के डिफेंस ने कमाल करते हुए 10 के मुकाबले 19 अंक लिए और यही उसकी जीत का अहम कारक रहा।

सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन लगातार दो टी-20 में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

डरबन. भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच के 15वें ओवर में शतक बनाकर लगातार दो शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। सैमसन ने आज यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत की। संजू सैमसन ने अफ्रीका टीम के खिलाफ टी-20 मैच पहली बार शतक बनाया। संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक मात्र 27 गेंदों तथा शतक 47 गेंदों पर पूरा किया। अपनी शतकीय पारी के दौरान संजू ने नौ छक्के और सात चौके भी लगाए। इस कारनामे के साथ ही वह टी-20 के लगातार दो मैचों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बल्लेबाज बन गये है। उन्होंने आज के मैच में एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपना पहला शतक 12 अक्टूबर 2024 को बंगालादेश के खिलाफ हैदराबाद में लगाया था।

इंदौर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने गंधवानी में जनपद पंचायत लेखापाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

धार पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देश पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए इंदौर लोकायुक्त इकाई ने एक बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। इसमें शनिवार को दोपहर करीब एक बजे जनपद पंचायत कार्यालय गंधवानी के लेखापाल मनोज कुमार बैरागी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। ग्राम पंचायत बलवारी कला के सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह अजनारे ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार पंचायत द्वारा 10 लाख रुपये से सीसी रोड का निर्माण कार्य करवाया जा रहा था,। इसकी पहली किस्त के रूप में 3,00,000 रुपये की राशि पंचायत के खाते में जारी हो चुकी थी। 50 हजार रुपये मांग रहे थे इस परियोजना की शेष राशि जो अंतिम मूल्यांकन के आधार पर जारी की जानी थी, उसके लिए लेखापाल मनोज बैरागी को मांग पत्र तैयार कर जिला पंचायत कार्यालय भेजना था। आरोप है कि लेखापाल मनोज बैरागी ने इस मांग पत्र को जिला पंचायत कार्यालय भेजने के बदले सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह अजनारे से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी। एसपी लोकायुक्त से की थी शिकायत आवेदक ने इस संबंध में शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय से की थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान बातचीत में यह लेनदेन तय पाया गया और 50,000 रुपये की रिश्वत देने का सहमति पत्र प्राप्त हुआ। लोकायुक्त पुलिस की टीम कर रही है जांच शनिवार को जनपद पंचायत गंधवानी के लेखापाल मनोज कुमार बैरागी को उनके कार्यालय कक्ष में 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है आगे की जांच जारी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संकल्प से रोजगार सृजन को नई दिशा: एकीकृत समग्र पोर्टल के निर्माण की पहल

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा और उनके मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में रोजगार और स्व-रोजगार सृजन को गति देने के लिए एकीकृत समग्र पोर्टल का निर्माण किया जा रहा है। इस संकल्प का उद्देश्य रोजगार एवं स्व-रोजगार से जुड़ी समस्त योजनाओं को एक मंच पर लाकर युवाओं, महिलाओं, किसानों और उद्यमियों को एक सुलभ और एकीकृत समाधान प्रदान करना है। इस दिशा में विगत दिवस संत शिरोमणि ग्लोबल स्किल्स पार्क में सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार श्री रघुराज राजेंद्रन की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें रोजगार और स्व-रोजगार से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 19 अक्टूबर 2024 की समीक्षा बैठक में सभी विभागों को अपने रोजगार एवं स्व-रोजगार से संबंधित पोर्टल्स को राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने और उन्हें हर्ष पोर्टल से इंटीग्रेट करने के निर्देश दिए थे, जिसके अनुपालन में शीघ्र ही समग्र पोर्टल बनाया जाएगा। इस समग्र पोर्टल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी, जिससे रोजगार सृजन के अवसरों को प्रदेश भर में सरलता से प्रचारित और सुलभ बनाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों से इस पहल का उद्देश्य न केवल जनता के लिए रोजगार विकल्पों की उपलब्धता बढ़ाना है, बल्कि विभागीय समन्वय को भी सुदृढ़ करना है, जिससे युवा वर्ग को रोजगार और स्व-रोजगारसे जोड़कर प्रदेश की आर्थिक प्रगति हो और आत्म-निर्भरता की दिशा में सार्थक कदम उठाए जा सकें।

योगी सरकार में भ्रष्‍ट अफसरों की अब खैर नहीं, मंगाई लिस्‍ट

लखनऊ यूपी में भ्रष्‍ट अफसरों की अब खैर नहीं है। उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने प्रदेश भर से राज्‍य कर विभाग के सबसे भ्रष्‍ट और खराब छवि वाले अधिकारियों की लिस्‍ट मंगाई है। प्रमुख सचिव राज्य कर एम देवराज ने इस संबंध समीक्षा बैठक के दौरान सभी जोनल आयुक्तों और संयुक्त आयुक्तों को निर्देश दिए। हर जिले में सचल दल और विशेष जांच दल (एसआईबी) के एक-एक सर्वाधिक भ्रष्ट अफसर के नाम मांगे गए हैं। प्रमुख सचिव एम देवराज ने जोनवार समीक्षा करते हुए यूपी के सभी अपर आयुक्‍त ग्रेड-1 और अपर आयुक्‍त ग्रेड-2 (एसआईबी) को निर्देश दिए किए एसआईबी और सचल दल के सबसे भ्रष्‍ट और खराब छवि वाले अफसरों के नाम बताएं। उन्‍होंने परफार्मेंस के आधार पर भी लिस्‍ट मांगी है। इसे लेकर उन्‍होंने एसआईबी और सचल दल के लिए मानक भी जारी कर दिए हैं। इन मानकों पर खरा न उतरने वाले अधिकारियों की लिस्‍ट बनेगी। सबसे खराब प्रदर्शन वाले एक-एकअधिकारी का नाम शासन के पास भेजा जाएगा। अधिकारियों में मचा हड़कंप सबसे भ्रष्‍ट, खराब छवि और प्रदर्शन वालों की लिस्‍ट मांगे जाने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभागों में इसे लेकर काफी चर्चा है। कहीं उनका नाम लिस्‍ट में न आ जाए इसे लेकर अधिकारी चिंता में हैं। कई लोगों का कहना है कि भ्रष्‍टाचार के मामलों में पहले से जांचें जारी हैं। हर साल अधिकारियों की गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) में भी इसका जिक्र किया जाता है। लेकिन सबसे ज्‍यादा भ्रष्‍ट और सबसे खराब प्रदर्शन कैसे तय होगा। इन मानकों से तय होगी परफार्मेंस एसआईबी -टैक्स कलेक्शन की स्थिति – केस प्रोफाइल की गुणवत्ता -रिपोर्ट भेजने और उसके स्तर की गुणवत्ता -वाहन चेकिंग के सापेक्ष टैक्स केस -ईवे बिल स्कैनिंग और टैक्स कलेक्शन -50 हजार से कम के बिलों का संकलन व टैक्स कलेक्शन का असर

टोपलाल वर्मा बोले- सुशासन में मातृशक्ति का योगदान अहिल्या जी का जीवन

रायपुर महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती समारोह मनाया गया .इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता के तौर पर  प्रांत संघचालक राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ श्री टोपलाल वर्मा अहिल्याबाई होलकर समिति के सचिव संजय जोशी,सकल गुजराती समाज के अध्यक्ष कौशिक दत्ताकार तथा महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष श्री अजय कालेकर एवं महंत कॉलेज के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी  की विशेष उपस्थित रही। आयोजन में मुख्य प्रवक्ता श्री टोपलाल वर्मा ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से जानकारी रखी उन्होंने बताया कि किस तरह से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का संपूर्ण जीवन सभी वर्गों के लिए समर्पित रहा है उनका कहना था कि देश में मंदिरों के पुनर्निर्माण का काम प्रारंभ हुआ है यह भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की विचारों की देन है। 12 ज्योतिलिंर्गों की स्थापना में लोकमाता का स्थान रहा है न्याय प्रिय धार्मिक कार्यों में आगे बढ़कर हिस्सा के साथ ही सदाचारिता की शिक्षा देने पर अहिल्याबाई होल्कर का विशेष स्थान पाया जाता है।  देश में दत्तक पुत्र की परंपरा को प्रारंभ करने का श्रेय भी लोक माता को है ,महिला सशक्तिकरण सामाजिक सुरक्षा इत्यादि में भी लोकमाता के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता उन्हें भ्रष्टाचार पसंद नहीं था वह एक न्याय प्रिय  एवम सुशासन के लिए जानी जाती थी, आज भी पूरे देश में कठोर शासन व्यवस्था के साथ न्यायवादिता के लिए अहिल्याबाई होल्कर को जाना जाता है पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में भी देवी अहिल्याबाई होल्कर की विशेष भूमिका रही है जिसे आज देश आत्मसात करके आगे बढ़ रहा है उनके देखे गए सपने भारत एक हिंदू राष्ट्र बनेगा सशक्त राष्ट्र बनेगा इसी विचार पर देश की केंद्रीय शक्ति काम कर रही है अहिल्याबाई होल्कर की सोच एकात्मकता की रही है। आयोजन में सकल गुजराती समाज के अध्यक्ष कौशिक दत्ताकार करने भी विचार रखें उन्होंने बताया कि समाज किस तरह से निरंतर कार्य कर रहा है अहिल्याबाई होलकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनका कहना था कि पूरी मानवता के लिए कार्य करने वाली महिला रही है देश फिर से सोने की चिडि?ा बनेगा यह सपना हम सभी भारतीय मिलकर पूर्ण करेंगे व्यक्ति को खुशी धन कमाने से नहीं मिल सकती किसी की समस्या को हल करने में खुशी मिल सकती है।आयोजन की शुरूआत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने स्वागत उद्बोधन रखा और महारानी अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए देश में चुनिंदा महारानी रही है जिनके नेतृत्व को पूरा देश समर्पित होकर स्मरण करता है और जानता है इसमें से महारानी देवी अहिल्याबाई होलकर रही है मुगल शासन व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर मुखर्जी ने कहा कि किस तरह से मुगल वंशियों ने देश की विरासत को मिटाने का प्रयास किया था कार्यक्रम में मंच संचालन  डॉ. अर्चना मोढक के द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन प्रोफेसर अपूर्वा शर्मा ने रखा।  कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक एवम बड़ी संख्या में छात्र छात्रओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इंजीनियरिंग दुनिया को बेहतर बनाने की कला है – राज्यपाल पटेल

भोपाल. रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज के हीरक जयंती में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि इंजीनियरिंग दुनिया को बेहतर बनाने की कला है। शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अधोसंरचना विकास में इंजीनियरों का बहुत बड़ा योगदान है। मानव को शिक्षा ही समर्थ और संस्कारवान बनाती है। रीवा इंजीनियरिंग कालेज बहुत गौरवशाली है। यहाँ अपनी प्रतिभा, योग्यता और परिश्रम से देश का नाम ऊँचा करने वाले कई पूर्व छात्र उपस्थित हैं। इनसे मार्गदर्शन और प्रेरणा लेकर नई पीढ़ी सफलता के शिखर छुएगी। हमारा देश तेजी से विकास कर रहा है। आज पूरी दुनिया में देश की प्रतिष्ठा दिनों दिन बढ़ रही है। 21वीं सदी भारत की सदी होने वाली है। इसे विकसित बनाने में हम जहाँ भी हैं वहाँ अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देकर देश के विकास में योगदान दें। राज्यपाल पटेल ने कहा कि विन्ध्य की धरा सफेद बाघ की जननी, चिरहुलानाथ स्वामी और महामृत्युंजय भगवान की कृपा पात्र तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमि है। रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज की 60 वर्ष की विकास गाथा सफलताओं से भरी है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि इंजीनियरिंग हर तरह के विकास का मूल है। रीवा में विकास के कई बड़े कार्य हुए हैं। इन सब में इंजीनियरों का सर्वाधिक योगदान रहा है। यह इंजीनियरिंग का ही चमत्कार है कि गुढ़ की पथरीली उजाड़ पहाड़ी में 750 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र सफलता की गाथा कह रहा है। रीवावासियों को गर्व है कि उनके सोलर प्लांट की बिजली से दिल्ली की मैट्रो ट्रेन दौड़ती है। विन्ध्य 40 मिलियन टन सीमेंट और 15 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहा है। विन्ध्य में इंजीनियरों के परिश्रम से अधोसंरचना का जो विकास हुआ है उसमें विन्ध्य के विकास की गाड़ी अब तेजी से दौड़ रही है। रीवा में पाँच साल में सिंचाई क्षमता तीन लाख से बढ़कर नौ लाख एकड़ हो जाएगी। इंजीनियरिंग कालेज के पूर्व छात्र मिलकर कालेज के विकास का रोडमैप बनाएंगे और इसे देश के सर्वश्रेष्ठ तकनीकी संस्थान के रूप में विकसित करेंगे। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही ज्ञान, विज्ञान, आध्यात्म और दर्शन की परंपरा रही है। इसी ज्ञान परंपरा को समाहित करके नई शिक्षा नीति बनाई गई है। हमारे देश में आज भी हजारों साल पुराने स्मारक स्थापत्य और विज्ञान की सफलता की कहानी कहते हुए विद्यमान हैं। भारत के एक इंजीनियर ने 13वीं शताब्दी में चीन में बीजिंग शहर और दुनिया के सबसे बड़े मंदिर कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर की डिजाइन बनाई थी। सूर्य ऊर्जा का सबसे बड़ा और अक्षय स्त्रोत है। इसीलिए हमारे देश में सूर्य की पूजा की जाती है। मंत्री परमार ने कहा कि रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज के विकास के संबंध में जो प्रस्ताव मिले हैं उन पर दिसम्बर 2024 में आयोजित बैठक में निर्णय लिए जाएंगे। राज्यपाल पटेल ने कॉलेज की स्मारिका के प्रथम पृष्ठ का डिजिटल विमोचन किया। राज्यपाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में सांसद जनार्दन मिश्र विधायक मनगवां इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय तथा बड़ी संख्या में पूर्व छात्र, वर्तमान छात्र एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संदीप पाण्डेय ने किया। राज्यपाल ने इंजीनियरिंग कालेज के स्वागत द्वार तथा ओपन थियेटर का किया लोकार्पण राज्यपाल ने इंजीनियरिंग कालेज के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा निर्मित भव्य स्वागत द्वार का लोकार्पण किया। राज्यपाल ने कॉलेज के प्रवेश के द्वार के समीप ही बनाए गए मुक्ताकाश ओपन थियेटर का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर बाबा अलाउदीन खान के द्वारा स्थापित मैहर बैण्ड के कलाकारों ने मोहक धुन प्रस्तुत की। इसका निर्माण 55 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। राज्यपाल पटेल ने इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई भविष्य के ज्ञान-विज्ञान की झलक देने वाली टेकफेस्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों से उनके द्वारा प्रदर्शित उपकरणों की जानकारी ली। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार, सांसद जनार्दन मिश्र, विधायक इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने बीहर रिवर फ्रंट का किया लोकार्पण राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रीवा शहर के मध्य से प्रवाहित बीहर नदी के तट पर बनाये गये बीहर रिवर फ्रंट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि बीहर रिवर फ्रंट रीवा के लिये अनुपम सौगात है। उन्होंने अनुष्ठानिक रीति से मंगलाचरण के बीच शिला पट्टिका का अनावरण कर रिवर फ्रंट जनता को समर्पित किया। राज्यपाल पटेल का का उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के प्रसिद्ध सुपारी से निर्मित विन्घ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल को रिवर फ्रंट के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में नदी के एक किनारे में 1600 मीटर लम्बाई का रिवर फ्रंट का निर्माण कराया गया है। बीहर नदी के अविरल जल प्रवाह को देखकर राज्यपाल जी अविभूत हो गये। राज्यपाल ने पचमठा आश्रम पहुंचकर माँ बीहर की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पचमठा के ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व से राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कैमोर पर्वत से निकली बीहर सलिला के तट पर स्थित रीवा पचमठा का इतिहास अति प्राचीन है। जगदगुरू शंकराचार्य जी ने धर्म दिग्विजय अभियान के दौरान यहां प्रवास किया था। आचार्य शंकर ने चारों दिशाओं में ज्योर्तिमठ, श्रृंगेरीमठ, गोवर्धनमठ तथा द्वारिकामठ की स्थापना की थी। उनकी परिकल्पना मध्यभारत में पाँचवे मठ की स्थापना की थी यह पाँचवा मठ है। पचमठा में चारों मठों की प्रतिकृति बनाकर इनका इतिहास प्रदर्शित किया गया है। राज्यपाल पटेल ने पचमठा आश्रम के अतिप्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। उल्लेखनीय है कि बीहर रिवर फ्रंट के प्रथम चरण का निर्माण म.प्र. ग्रह निर्माण मंडल एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा 25 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है। इसके तहत नदी के वांये तट में बाबा घाट से कोतवाली घाट तक 1600 मीटर लम्बे रिवर फ्रंट में ग्रेविटी बाल, पाथवे ग्रीन टी एरिया का निर्माण किया गया है।

दिव्यांगजनों को सीएम यादव ने बांटे लैपटॉप-मोट्रेट ट्राइसिकल, बोले -ऐसे कार्यक्रम में जाने से खुश हो जाता है मन

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम में 450 से अधिक दिव्यांगजनों को लैपटॉप, मोट्रेट ट्राइसिकल सहित अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने कहा की कई कार्यक्रम में जाने का मौका मिलता है, लेकिन ऐसे कार्यक्रम में जाने से मन खुश हो जाता है. सीएम मोहन ने कहा कि पुण्य पाने के लिए मृत्यु लोक में हमारा जन्म होता है, लेकिन यहां काम करने के लिए हमारे दिव्यांगजनों को भी पूरा मौका मिलना चाहिए. हमारे लिए तो अभी अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के लिए खुश होने का समय है. रामभद्राचार्य जी को अभी भी सारे अध्याय याद है. सीएम मोहन ने इंदौर प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने इतना अच्छा मौका उपलब्ध करवाया, हमने अपने आरक्षण में भी इस बात की गुंजाइश रखी है कि 33 प्रतिशत आरक्षण बहनों के लिए है. सभी प्रकार के नौकरियों में आपके हितों का ध्यान रखते हुए सरकार सब प्रकार का प्रोत्साहन देगी.

सरकार, दिव्यांगजनों के सामान्य जीवन यापन के लिये हर तरह की करेगी मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सरकार दिव्यांगजनों के सामान्य जीवन यापन के लिये हर तरह की मदद के लिये तत्पर है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि क्षेत्र में इन वर्गों के लोगों ने सदैव ही अपना परचम लहराया है। इतिहास के प्रसिद्ध शास्त्रार्थी अष्टावक्र, सूरदास, संगीतकार रविन्द्र जैन हों या संत रामभद्राचार्य, सभी ने दिव्यांगता को धता बता अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार दिव्यांगजनों को अवसर प्रदान करने के लिये संकल्पित हैं। यह प्रसन्नता का विषय है कि शासकीय सेवा में आने वाले दिव्यांगजन पूरी दक्षता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक संभागीय कमिश्नर जो दिव्यांग होने के बाद भी पिछले 6 माह से अपने दायित्वों का उत्कृष्टतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। सरकार दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास के लिये प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण का मौका दिये जाने पर ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि जीवन का नाम ही संघर्ष है। इस संघर्ष में विजयी होने के लिये सरकार सदैव ही दिव्यांगजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने दिव्यांगों और महिलाओं के लिये शासकीय सेवा में आरक्षण नियमों पर भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कहा कि पूरे देश में मध्यप्रदेश एक मात्र ऐसा राज्य है, जिसने महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया है। इसके अलावा आजीविका के लिये प्रोत्साहन और मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को इंदौर के ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर के 470 दिव्यांगजनों को लेपटॉप, मोट्रेट ट्राईसिकल सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किये। दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोडने के लिए उन्हें आत्म-सम्मान से जीवन-यापन करने के लिए राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार की एडिप योजना तथा अवंतिका गैस एजेन्सी के सीएसआर के साथ भारतीय रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से इंदौर जिले के 155 दिव्यांगजनों को मोट्रेट ट्राईसाइकल, निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 81 छात्र/छात्राओं को लैपटॉप, 6 दम्पतियों को मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता, 130 दिव्यांग वृद्धजनों को डिजीटल श्रवणयंत्र, 99 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, सी.पी.वेयर, बैशाखी और कैलीपर्स दिये गये। जिले के कुल 470 दिव्यांगजनों को 1 करोड़ 33 लाख रूपये की सामग्री का वितरण किया गया। इसके अलावा कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर दिव्यांगजनों को निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दृष्टि से प्रारंभ किये गए सशक्त दिव्यांग रोजगार पोर्टल के माध्यम से चयनित पाँच दिव्यांगजनों को नियुक्ति-पत्र भी सौंपे गये। आरंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दिव्यांगजनों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मनोज पटेल, महेन्द्र हार्डिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीय, गौरव रणदीवे, चिंटू वर्मा सहित जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और नागरिक मौजूद थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet