LATEST NEWS

सपा को तय करना है कि वह मुझे कहां देखना चाहते हैं: राकेश प्रताप

अमेठी  समाजवादी पार्टी से विधायक राकेश प्रताप सिंह अयोध्या दर्शन पदयात्रा निकालेंगे। यह यात्रा 11 नवंबर से शुरू होगी और 14 नवंबर को समाप्त होगी। 14 नवंबर को यात्रा में शामिल लोग प्रभु श्रीराम लला का दर्शन करेंगे। सपा विधायक ने कहा है कि यह यात्रा उन विरोधियों को करारा जवाब देने का काम करेगी जो राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं। जो अयोध्या में राम के जन्म पर सवाल उठाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा, “श्रीराम जी के प्रति अपनी सामूहिक आस्था एवं विश्वास के बल पर अयोध्या दर्शन पदयात्रा का आयोजन किया गया है। आप सभी को स्नेह और आदरपूर्वक अयोध्या चलने के लिए आमंत्रित करते हुए विनम्र आग्रह है कि मेरे साथ अयोध्या धाम चलकर प्रभु राम जी के दर्शन कर परम पुण्य के भागीदार बनें।” बता दें कि यह यात्रा 11 नवंबर को गौरीगंज से शुरू होगी। 14 नवंबर को यात्रा में शामिल लोग अयोध्या के सरयू घाट पहुंचेंगे। इसके बाद हनुमान गढ़ी और प्रभु श्रीराम लला का दर्शन करेंगे। इस यात्रा को लेकर हाल ही में विधायक राकेश प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिले थे। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आगामी 11 नवंबर 2024 से अपने गौरीगंज से अयोध्या धाम तक शुरू हो रहे श्रीराम दर्शन यात्रा को लेकर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने यात्रा सकुशल संपन्न हो और प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी की कृपा आप पर सदैव बनी रही ऐसी शुभकामनाएं दीं।” राकेश प्रताप सिंह की भाजपा से करीबी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि लोकसभा चुनाव के दौरान उनके भाई समेत 11 लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। एक सवाल के जवाब में राकेश प्रताप सिंह ने कहा था कि सपा को तय करना है कि वह मुझे कहां देखना चाहते हैं।  

पेप्सिको, यूनिलीवर और डैनोन पैकेज्ड फूड कंपनियां भारत में ऐसे प्रोडक्ट बेच रही हैं जो कम हेल्दी हैं: एटीएमआई रिपोर्ट

नई दिल्ली आपने पेप्सिको, यूनिलीवर, डैनोन आदि कंपनियों के नाम सुने होंगे। ये कंपनियां कई तरह के प्रोडक्ट भारत समेत दुनियाभर में बेचती हैं। अब इन कंपनियों पर आरोप लगा है कि ये भारत समेत कई देशों में खराब क्वालिटी के प्रोडक्ट बेच रही हैं। ये आरोप एक एनजीओ एक्सेस टू न्यूट्रिशन इनिशिएटिव (ATNI) की नई इंडेक्स रिपोर्ट में लगाए गए हैं। पेप्सिको (PepsiCo) भारत में पेप्सी, सेवनअप, स्लाइस, स्टिंग, Lays चिप्स, कुरकुरे आदि बेचती है। वहीं यूनिलीवर (Unilever) हॉर्लिक्स, रेड लेवल चाय, ताज महल चाय, क्लोजअप टूथपेस्ट, क्लिनिक प्लस शैंपू और ऑइल, डव साबुन आदि बेचती है। इसके अलावा डैनोन (Danone) बेबी फूड आइटम्स बेचती है जिसमें प्रोटिनेक्स भी शामिल है। क्या है रिपोर्ट में? इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार एटीएमआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि पेप्सिको, यूनिलीवर और डैनोन जैसी विदेशी पैकेज्ड फूड कंपनियां भारत और अन्य कम आय वाले देशों में ऐसे प्रोडक्ट बेच रही हैं जो कम हेल्दी हैं। वहीं हाई इनकम वाले देशों में ये कंपनियां जो प्रोडक्ट बेच रही हैं, उनकी हेल्थ स्टार रेटिंग कहीं ज्यादा है। रिपोर्ट में निम्न और निम्न मध्यम आय वाले देशों की लिस्ट में भारत के साथ इथियोपिया, घाना, केन्या, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस, तंजानिया और वियतनाम को शामिल किया गया है। क्वालिटी के साथ ऐसे कर रहीं खिलवाड़ रिपोर्ट में प्रोडक्ट की क्वालिटी को उदाहरण से समझाया गया है। इसके अनुसार Lays चिप्स और ट्रॉपिकाना जूस बनाने वाली पेप्सिको ने न्यूट्री-स्कोर A/B को पूरा करने वाले प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। लेकिन यह केवल यूरोपीय संघ में इसके स्नैक्स पोर्टफोलियो पर लागू होता है। वहीं यूनिलीवर के फूड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में क्वालिटी वॉल्स और मैग्नम आइसक्रीम तथा नॉर सूप और रेडी-टू-कुक मिक्स शामिल हैं। डैनोन भारत में प्रोटीनेक्स सप्लीमेंट और एप्टामिल शिशु फॉर्मूला बेचता है। किसे कितने अंक मिले? अमेरिका की एटीएनआई इंडेक्स के अनुसार, हेल्थ स्टार रेटिंग सिस्टम के अनुसार, प्रोडक्ट्स को 5 अंकों में से उनके हेल्थ स्कोर के आधार पर रैंक किया जाता है। इसमें 5 को सर्वश्रेष्ठ स्कोर माना जाता है। 3.5 से ऊपर के स्कोर को स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। निम्न आय वाले देशों में फूड कंपनियों के पोर्टफोलियो का टेस्ट किया गया और उन्हें 1.8 अंक दिए गए। जबकि हाई इनकम वाले देशों में ऐसे प्रोडक्ट्स को औसतन 2.3 अंक दिए गए।

MGM Medical College के एमवाय अस्पताल में अब गोल्फ कार्ट स्ट्रेचर की सुविधा मिलेगी, ई-व्हीकल स्ट्रेचर से बिना किसी परेशानी के वार्ड तक पहुंचेंगे मरीज

इंदौर  अब तक हम सरकारी अस्पतालों में देखते थे कि मरीज को स्वजन या अस्पताल के कर्मचारी स्ट्रेचर पर धक्का लगाकर वार्ड में लेकर जाते थे। मगर, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के एमवाय अस्पताल में अब गोल्फ कार्ट स्ट्रेचर की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन सीएसआर फंड से गोल्फ कार्ट खरीदने की तैयारी कर रहा है। इस तरह की सुविधा फिलहाल देश के चुनिंदा संस्थानों में ही मरीजों को मिल रही है। इसमें मरीज आराम से लेटकर लिफ्ट तक पहुंचेंगे और उसे वार्ड तक ले जाया जाएगा। इसके अलावा तल मंजिल के वार्ड, ऑपरेशन थिएटर आदि में भी मरीजों को इसी की मदद से लेकर पहुंचेंगे। इसके साथ ही एमवायएच की कैजुअल्टी में आने वाले मरीज चाचा नेहरू अस्पताल, सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल, कैंसर अस्पताल, टीबी अस्पताल तक भी इसकी मदद से पहुंच जाएंगे।     अस्पताल में गोल्फ कार्ट स्ट्रेचर को सीएसआर से खरीदने की तैयारी की जा रही है। इससे मरीजों को सुविधा मिलने लगेगी। – डॉ. अशोक यादव, अधीक्षक, एमवायएच प्रदेश के किसी सरकारी अस्पताल में पहली बार ऐसी सुविधा दावा किया जा रहा है कि यह प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल होगा, जहां इस तरह की सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी। अधिकारियों ने बताया कि एमवायएच की केजुअल्टी में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। यहां इंदौर के अलावा आसपास के जिलों से भी मरीज आते हैं। ऐसे में अब स्ट्रेचर धकाकर मरीजों को लिफ्ट तक और फिर लिफ्ट से वार्ड तक ले जाया जाता है। इसमें समय ज्यादा लग जाता है। लेकिन गोल्फ कार्ट स्ट्रेचर की मदद से मरीजों को पहुंचाने की सुविधा मिलने लगेगी। खास बात यह है कि इस सुविधा को कॉलेज परिसर के अन्य अस्पतालों में भी उपलब्ध कराने की तैयारी है। मगर, यह तभी मिल पाएगी, जब इन अस्पतालों में सड़क निर्माण का काम पूरा हो जाएगा। गोल्फ कार्ट स्ट्रेचर में क्या-क्या सुविधाएं यह ई-व्हीकल होगा, जो एक बार चार्ज होने के बाद कई घंटों तक चलेगा। इसमें बोतल टांगने की भी व्यवस्था रहेगी। इसकी मदद से मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान आसानी से ले जाया जा सकेगा। वहीं, स्वजन को इस स्ट्रेचर को धक्का देने की जरूरत नहीं होगी। वर्तमान स्थिति में कई बार स्वजन स्वयं मरीज का स्ट्रेचर ले जाते नजर आते हैं। वह ही मरीजों को वार्ड तक लेकर जाते हैं। ऐसे में उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि, अस्पताल के कर्मचारी भी इस काम को करते हैं।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री हिंदुओं को करेंगे जागरूक, निकालेंगे 160 किमी की पदयात्रा, 8 जगहों पर हो सकती मुलाकात, जानें

छतरपुर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सुप्रसिद्ध बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जल्द एक और पदयात्रा शुरू करने वाले हैं। इसे लेकर जोरो शोरों से तैयारियां की जा रही हैं। यह पदयात्रा सनातन के जागरण और हिंदुओं को आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है। यह यात्रा 160 किमी की होने वाली है। जो 21 नवंबर 2024 से आरंभ होगी। बागेश्वर धाम से शुरू होकर यह भव्य पदयात्रा ओरछा धाम पहुंचेगी। इस दौरान बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कई स्थानों पर रुककर भव्य भजन संध्या जैसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आठ दिन चलने के बाद 29 नवंबर 2024 को इस यात्रा का समापन होगा। इन जगहों पर रुकेंगे बाबा बागेश्वर पहले दिन यह यात्रा बागेश्वर धाम से शुरू होगी। इसके बाद फोर लोन रोड से होते हुए पैदल चलकर बागेश्वर बाबा पहला स्टॉप कदारी गांव में लेंगे। दूसरे दिन 17 से 18 किमी चलकर यात्रा छतरपुर जिले के पेप्टेक टाउन पहुंचेगी। इसके बाद 23 तारीख को यह यात्रा नौगांव में विराम लेगी। चौथे दिन यहां से शुरू होकर देवरी डेम नामक स्थान पर विराम लेगी। इसके बाद पांचवे दिन यात्रा मऊरानीपुर पर विश्राम लेगी। 6वें दिन यात्रा निवाड़ी में विश्राम लेगी। इसके बाद अंतिम में यादव ढाबा होते हुए ओरछा धाम में यात्रा का समापन होगा। यात्रा के दौरान हर दिन चलेंगे पैदल 20 किमी पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि ‘हिंदुओं को एकजुट करने और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए 21 से 29 नवंबर तक पदयात्रा करेंगे.’ पंडित धीरेंद्र शास्त्री 21 नवंबर को बागेश्वर धाम तीर्थ से अपनी यात्रा शुरू करेंगे. यह यात्रा प्रतिदिन 20 किलोमीटर चलेंगे. वह 30 नवंबर को ओरछा पहुंचकर यात्रा का समापन करेंगे. रजिस्ट्रेशन के बाद ही यात्रा में शामिल हो सकेंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पदयात्रा में शामिल होने वाले अनुयायियों से अपील है कि वे पहले रजिस्ट्रेशन करवा लें. जिससे भोजन प्रसादी और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अभी से इंतजाम किया जा सके. धीरेंद्र शास्त्री ने ये भी कहा कि जो अनुयायी 8 दिनों तक यात्रा में साथ चलेंगे. वे अपने साथ कंबल, बिस्तर और थाली लेकर जरूर आएं. जो अनुयाई रजिस्ट्रेशन कराएंगे. इसी रजिस्ट्रेशन के आधार पर उनकी व्यवस्था की जाएगी. 21 नवंबर से शुरू होगा यात्रा पंडित धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म को बढ़ावा देना और हिंदू एकता को मजबूत करना है. नवंबर में निकलने वाली यात्रा का पड़ाव गांव मेंरहेगा. कार्यक्रम को लेकर बताया गया कि यात्रा में सबसे आगे बागेश्वर धाम से केसरिया ध्वज निकलेगा. जो कि समापन अवसर पर ओरछा स्थित रामराजा सरकार मंदिर में विधि विधान के साथ चढ़ाया जाएगा. राम राजा सरकार के दर्शन करेंगे पं. धीरेंद्र शास्त्री ओरछा पहुंचने के बाद यहां भव्य भजन संध्या का आयोजन और अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। फिर बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ओरछा के फेमस भगवान राम राजा सरकार के दर्शन करने के लिए जाएंगे। दर्शन के बाद उनके साथ भक्तों का सैलाब वापस बागेश्वर धाम की ओर वापसी करेगी।

मध्य प्रदेश उपचुनावों के लिए प्रचार अब आखिरी दौर में, बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने चुनाव में जीत के लिए अपनी ताकत झोंक दी

 भोपाल मध्य प्रदेश उपचुनावों के लिए प्रचार अब आखिरी दौर में है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने चुनाव में जीत के लिए अपनी ताकत झोंक दी है और दोनों ही पार्टियों के नेता अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. राज्य की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को चुनाव होना है. शिवराज सिंह चौहान के विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद बुधनी सीट खाली हुई थी जिस पर अब पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मैदान में हैं. उनके सामने कांग्रेस के राजकुमार पटेल की चुनौती है. वहीं, विजयपुर विधानसभा सीट में कांग्रेस से बीजेपी में आए रामनिवास रावत के सामने कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा हैं . बीजेपी के दिग्गज लगातार कर रहे प्रचार बीजेपी और कांग्रेस दोनों की ही तरफ से बड़े नेता प्रचार के लिए दोनों सीटों पर जुटे हैं. बुधनी में शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ कई मंत्री लगातार प्रचार कर रहे हैं. वहीं, कांग्रेस की तरफ से भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ पार्टी के कई बड़े नेता लगातार प्रचार कर रहे हैं. बीजेपी-कांग्रेस दोनों ने किया जीत का दावा हाल ही में जीतू पटवारी ने दावा किया कि विजयपुर विधानसभा सीट में कांग्रेस 50,000 वोटों से अधिक के अंतर से जीत हासिल करेगी. इस पर टिप्पणी करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी चुनाव में बड़े-बड़े दावे करती रही है और नतीजा सबने देखा है. उपचुनाव में कांटे की टक्कर कुल मिलाकर प्रदेश की दोनों विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर नजर आ रही है, बीजेपी के सामने बड़ी अंतर से दोनों सीटें जीतकर अपनी प्रतिष्ठा को कायम रखने की चुनौती है तो वहीं कांग्रेस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी खोई हुई जमीन और आत्मविश्वास हासिल करना चाहती है.

मंगल और धरती के बीच रियल टाइम में डाटा और इमेज भेजने में आसानी करेगी मस्क की कंपनी

न्यूयॉर्क एलन मस्क की कंपनी अब मंगल ग्रह से संपर्क में अहम भूमिका निभाने जा रही है। इसको लेकर एक अहम बैठक भी हुई। इसके मुताबिक यह स्टारलिंक की तर्ज पर तैयार किया जाएगा और नासा के मंगल मिशन में मदद करेगा। मीटिंग को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक स्पेसएक्स मंगल की ऑरबिट में कई सैटेलाइट लगाएगा। इन सैटेलाइट्स की मदद से जमीन से मंगल की सतह तक निगरानी बेहद आसान हो जाएगी। यह मंगल के राज खोलने में काफी मददगार होगा। इतना ही नहीं, स्टारलिंक धरती और मंगल के बीच कम्यूनिकेशन और तेजी से डाटा ट्रांसफर के लिए एडवांस सिस्टम भी तैयार करेगा। हाई-स्पीड डेटा रिले सिस्टम 1.5 खगोलीय इकाइयों में 4 एमबीपीएस या उससे अधिक कम्यूनिकेट करने में सक्षम होगा, जो धरती और मंगल के बीच की दूरी है। इस नेटवर्क के जरिए मंगल और धरती के बीच रियल टाइम में डाटा और इमेज भेजने में आसानी होगी। इसके अलावा मंगल ग्रह पर भविष्य में चलने वाले मिशन के लिए भी यह इस्तेमाल किया जा सकेगा। एलन मस्क ने खुद एक्स पर इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहाकि इसका असली मकसद इस तरह के काफी दूर स्थित ग्रहों पर डाटा ट्रांसफर की स्पीड को बढ़ाना है। उन्होंने लिखा कि वास्तव में यह पहला कदम है। धरती और मंगल के बीच ट्रांसफर की रफ्तार बढ़ाने के लिए और ज्यादा स्पीड की जरूरत होगी। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसकी काफी तारीफ की है। लोगों ने इसे किसी साई-फाई मूवी जैसा बताया है।

त्रिलोकी मां कालीबाड़ी में जगद्धात्री पूजा आज

रायपुर त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर द्वारा 10 नवंबर को जगद्धात्री पूजा का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया है। कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन आंवला नवमी के साथ ही जगद्धात्री पूजा का महा पर्व शुरू होता हैं। सचिव श्री विवेक बर्धन ने बताया कि 10 नवंबर को सुबह से पूजा प्रारंभ होगी। पुष्पांजलि, भोग आरती के पश्चात भोग वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

बड़ी खबरः बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 11 वें हाथी की मौत, 4 माह के बेबी एलिफेंट ने तोड़ा दम

Big news: 11th elephant dies in Bandhavgarh Tiger Reserve, 4 month old baby elephant dies उमरिया। विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की मौत का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह 4 माह के एक बेबी एलिफेंट की मौत हो गई है। डिप्टी डायरेक्टर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पीके वर्मा ने प्रेस रिलीज में बताया कि 8 नवंबर को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया अंतर्गत वन परिक्षेत्र पनपथा बफर के बीट खारीबड़ी टोला के कक्ष कमांक आर.एफ. 179 पटपरहा हार में जंगली हाथी का बच्चा झुण्ड से बिछड़कर लावारिस अचेत अस्वस्थ अवस्था में मिला था। जिसे तत्काल चिकित्सकीय दल द्वारा मौके पर पहुंचकर उपचार किया गया। उपयुक्त उपचार के लिए हाथी के बच्चे को परिक्षेत्र ताला के रामा हाथी कैंप लाया गया जिसका चिकित्सकीय दल द्वारा वहीं मौका स्थल पर कैम्पिंग करके दिन-रात लगातार उपचार किया जा रहा था। उपचार के दौरान आज 10 नवंबर को सुबह 6:06 बजे पर हाथी के बच्चे ने दम तोड़ दिया। SOP के अनुसार पोस्टमार्टम कर शव निपटान वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया जा रहा है।

राशिफल रविवार 10 नवंबर 2024

मेष राशि– मेष राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वृषभ राशि- वृषभ राशि वाले आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। मिथुन राशि– मिथुन राशि वालों का मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कर्क राशि- कर्क राशि वाले आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परंतु मन परेशान हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। सिंह राशि- सिंह राशि वालों का मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कन्या राशि– कन्या राशि वाले आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। कुटुंब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। तुला राशि– तुला राशि वाले आज आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि- आज वृश्चिक राशि वालों का मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। धनु राशि- धनु राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। मकर राशि– मकर राशि वालों को आज जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मन प्रसन्न रहेगा, परंतु संयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक व शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। कुम्भ राशि- कुंभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। परंतु मन में नकारात्मक विचारों से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मीन राशि- मीन राशि वालों की वाणी में मधुरता रहेगी। परंतु मन परेशान हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारोें से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परंतु कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

फोरलेन होने जा रही कटघोरा से अंबिकापुर तक की सड़क, मिली मंजूरी

अंबिकापुर  केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 में कटघोरा से अंबिकापुर तक फोरलेन सड़क की मंजूरी दी है। लगभग 140 किलोमीटर की यह सड़क वर्तमान में टू लेन है। फोरलेन हो जाने से सड़क की चौड़ाई दोगुनी से अधिक हो जाएगी। सड़क की वर्तमान चौड़ाई (नाली सहित) 14 मीटर की है। फोरलेन में सड़क की चौड़ाई कम से कम 26 मीटर की हो जाएगी। फोरलेन में सर्विस रोड का अलग से प्रविधान होता है। यातायात के भारी दबाब वाले इस सड़क पर पिछले कुछ समय से दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा टू लेन सड़क को फोरलेन करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भी लिखा गया था। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय द्वारा तत्संबंध में मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारियों से जानकारी भी मांगी गई थी। कटघोरा से अंबिकापुर के बीच चार ब्लाक मुख्यालय के अलावा एक दर्जन से अधिक बसाहट हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे घनी आबादी होने के कारण न सिर्फ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है बल्कि किसी भी आयोजन के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित करना पड़ता है। इस कारण जाम की समस्या भी उतपन्न होती है।कटघोरा से रवाना होने के बाद पोड़ी-उपरोड़ा, मड़ई,चोटिया,मोरगा,तारा,डांड़गांव , उदयपुर,लखनपुर , मेंडराकला, लहपटरा बड़ी बसाहट हैं। इसके अलावा लगभग एक दर्जन गांव और हैं जो इस मार्ग पर पड़ते हैं। अंबिकापुर – बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 में बिलासपुर से कटघोरा तक फोरलेन सड़क का निर्माण हुआ है लेकिन कटघोरा से अंबिकापुर तक सड़क टू लेन है। कटघोरा से तारा ,शिवनगर होते हुए अंबिकापुर तक टू लेन सड़क होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 पर यातायात का भारी दबाव होता है,जिससे लगातार दुर्घटन हो रही है। इन घटनाओं में असमय लोगों की जान जा रही है। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने तत्संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया था कि उक्त मार्ग एनएचएआई के अधीन अधिसूचित है। उन्होंने कटघोरा शिवनगर- अंबिकापुर मार्ग को एनएचएआई की जगह सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के अधीन फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति देने आग्रह किया था। एक और मांग है अभी लंबित अंबिकापुर से वाड्रफनगर – धनवार-रेणुकूट तक टू लेन सड़क निर्माण हुआ है, जबकि हाथीनाला से बनारस तक फोरलेन मार्ग बनाया जा चुका है। अंबिकापुर से रेणुकूट तक लगभग 166 किमी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग भी लंबे समय से की जा रही है। इस मार्ग के फोरलेन हो जाने से इस मार्ग का उपयोग करके रायपुर से दिल्ली तक का सफर आसान हो जाएगा। आवागमन सुविधाजनक होने से मालवाहक वाहनों से परिवहन सुगम होगा। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, कटघोरा अंबिकापुर, सूरजपुर, बलरामपुर कोरिया जिला के लोग धार्मिक व अन्य कार्य से वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज एवं विंध्यांचल आना-जाना करते हैं।निकट भविष्य में इस मार्ग की भी स्वीकृति की संभावना है। विधायक राजेश अग्रवाल ने की मुलाकात अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने रायपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर कटघोरा से अंबिकापुर तक फोरलेन सड़क निर्माण की स्वीकृति देने पर आभार जताया।विधायक राजेश अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने फोरलेन सड़क निर्माण की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री गडकरी द्वारा की गई घोषणाओं की इन परियोजनाओं से प्रदेश के विकास को गति मिलेगी।

लाहौर प्रदूषण में दिल्ली से आगे निकला , AQI 1000 के पार जाते ही प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का ऑर्डर जारी ; लाहौर हाईकोर्ट पहुंची बच्ची

लाहौर पाकिस्तान के कई शहरों में प्रदूषण से इतना बुरा हाल है कि सांस लेना मुश्किल हो गया है। पाक की पंजाब सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दे दिया है। इसके अलावा संग्रहालय और पार्क भी बंद कर दिए गए हैं। स्मोग इतना है कि दृश्यता बेहद कम हो गई है और वाहन चलना भी मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार को लाहौर, गुजरांवाला, फैसलाबाद, मुल्तान, शेखुपुरा, कसूर, ननकाना साहिब, गुजरात, हाफइजाबाद, मंडी बहाउद्दीन, टोबा टेक सिंह, वेहारी और खानेवाल में प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। दक्षिण पंजाब के सबसे बड़े शहर मुल्तान में वायु की गुणवत्ता सुबह 8 से 9 बजे के बीच 2135 के पार चली गई। हवा में पीएम 2.5 की मात्रा बढ़ने की वजह से लोगों का स्वास्थ्य खराब होने लगा है। मुल्तान का एक्यूआई रात के 10 बजे 980 के पार चला गया। 300 का स्तर ही खतरनाक की श्रेणी में होता है। मुल्तान के तीन क्वालिटी मॉनिटर कार्यालयों में हवा की गुणवत्ता 2313, 1635 और 1527 बताई गई है। पाकिस्तान के शिक्षा विभाग ने ट्यूशन सेंटर भी बंद करने के आदेश दे दिए हैं। बता दें कि शुक्रवार को पलूशन की रैंकिंग में पाकिस्तान के सात शहरों की हालत खराब थी। लाहौर और आसपास की जगहों पर हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे से भी कम है। ऐसे में प्रदूषण की मात्रा खतरनाक श्रेणी से बी ज्यादा हो गई है। लाहौर में पूरा दिन घने स्मोग की चादर छाई रहती है। यहां प्रशासन ने निर्माण का कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यहां एक्यूआई 784 को पार कर गया है। खतरनाक धुंध की वजह से दैनिक गतिविधियां मुश्कलि हो गई हैं। वहीं लोगों को बाहरी हवा के संपर्क में आने से बचने की सलाह दी गई है। लोग घरों से बाहर मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं।  

धर्मांतरण के मुद्दे पर गरमाई सियासत : पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, आदिवासी और हिंदू संगठनों के बीच तनाव

बिलासपुर जिले में एक बार फिर धर्मांतरण का मुद्दा गरमाने लगा है. अब यह आग आदिवासी समुदाय के प्रार्थना घर को लेकर फैली है. जिसे लेकर सियासत भी गरमा गई है. पक्ष-विपक्ष धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर आमने-सामने आ गए हैं. इतना ही नहीं, इस मुद्दे को लेकर सामाजिक लोग भी लामबंद होने लगे हैं. हिंदू संगठन और आदिवासी समाज खुलकर मुखर हो गए हैं. बिलासपुर जिले में धर्म नगरी रतनपुर से 25 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पुडु के आश्रित ग्राम बंगलाभाठा में आदिवासी समाज ने आदिवासी सामुदाय के प्रार्थना सभा घर का निर्माण कराया है. बीते दिनों इसके उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें कुछ बिशप और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव बतौर अतिथि शामिल होने वाले थे. लेकिन इससे पहले ही भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव हिन्दू संगठनों के साथ लामबंद हो गए और प्रार्थना घर के विरोध में उतर गए. इस दौरान उन्होंने सीधे तौर पर प्रार्थना घर के बहाने क्षेत्र में धर्मांतरण के षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए. कांग्रेस विधायक को ही कटघरे में खड़े कर दिया और कांग्रेस विधायक को धर्मांतरण का एजेंट बता दिया. इस विरोध के बीच प्रार्थना घर के उद्घाटन का कार्यक्रम जरूर टल गया. लेकिन अब इस पर सियासत और सामाजिक लामबंदी शुरू हो गई है, जिससे धर्मांतरण का मुद्दा सुलग गया है. जानबूझकर धर्मांतरण के आड़ में की जा रही राजनीति- अटल श्रीवास्तव कोटा के कांग्रेस विधायक और आदिवासी समाज के लोग इसे लेकर अब एकजुट हो गए हैं. कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने सीधे तौर पर धर्मांतरण के नाम पर भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस विधायक का कहना है कि भाजपा और भगवा धारी गुंडे कोटा क्षेत्र में अशांति फैलाना चाहते हैं. इसलिए जानबूझकर धर्मांतरण के आड़ में इसपर राजनीति कर रहे हैं. प्रार्थना घर आदिवासी समुदाय ने मिलकर बनाया है. धर्म को मानने न मानने की सबकी अपनी स्वतंत्रता है. इसके बावजूद भाजपा और धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले संगठन इसे धर्मांतरण से जोड़ रहे हैं. कांग्रेस विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यही स्थिति रही तो बलौदाबाजार और लोहारीडीह जैसी घटना यहां भी होगी. इधर कोटा विधायक के साथ आदिवासी समाज ने मामले में पुलिस से अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. संत समाज ने कोटा विधायक पर लगाया आरोप अब इस मामले में संत समाज की भी एंट्री हो चुकी है. संत समाज ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि विधायक अटल श्रीवास्तव ने हिंदू समुदाय को “भगवा गुंडे” कहकर संबोधित किया है, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. संत समाज और हिंदू संगठनों का कहना है कि विधायक धर्मांतरण को बढ़ावा दे रहे हैं और धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. इस संबंध में अखिल भारतीय संत समिति और सर्व हिंदू समाज ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी है और विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर मांग पूरी नहीं हुई, तो संत समाज उग्र आंदोलन करेगा.

कोरबा में कबाड़ व्यवसायी के ठिकानों पर GST का छापा

कोरबा शहर के राताखार क्षेत्र में कबाड़ का व्यवसाय करने वाले मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी के गोदाम और घर पर जीएसटी की टीम ने छापामार कार्रवाई की है. रायपुर से आई टीम ने घर और गोदाम दोनों जगह जांच कर रही. विभाग की यह कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय ढंग से हो रही है, इस कारण छापेमारी की वजह सामने नहीं आ सकी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सर्विस टैक्स में चोरी करने को लेकर जीएसटी ने यह छापा मारा है. विभाग की कार्रवाई अब भी जारी है. इस कार्रवाई से कबाड़ के व्यवसाय में लिप्त लोगों में हडकंप मच गया है. बताया जा रहा है कि रायपुर से टीम चारपहिया वाहन में सवार होकर दोपहर लगभग 1 बजे कोरबा पहुंची और कबाड़ व्यवसायी मुकेश के घर पर दबिश दी, जहां तमाम दस्तावेज की जांच की जा रही है. इस टीम में चार लोग शामिल हैं, जो अलग-अलग पूछताछ कर रही है. पहले भी कबाड़ व्यवसायी के ठिकानों पर पड़ चुका है छापा सूत्रों की माने तो इससे पहले भी मुकेश साहू के ठिकाने पर जीएसटी की टीम छापा मार चुकी है. इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य जो कबाड़ व्यवसाय से जुड़े लोग हैं उनमें हड़कंप मचा हुआ है. कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा, जिले में कबाड़ व्यवसाय को लेकर सख्त हैं. सूत्र बताते हैं कि कबाड़ व्यवसाय शहर में पूरी तरह से बंद है. जिले के थाना चौकी प्रभारी को भी विशेष निर्देश दिया गया है कि उनके क्षेत्र में अगर कबाड़ से जुड़े कोई व्यापार चल रहा है तो उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए.

सड़क हादसे में घायल दंपती की उपचार के दौरान मौत

प्रयागराज अयोध्या से दर्शन करके लौटते समय सड़क हादसे के शिकार हुए दंपती की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा था। हादसे में एक दस वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसा मऊआइमा थाना क्षेत्र के जोगापुर गल्ला आढ़त के पास शुक्रवार को भोर में हुआ था। दंपती की मौत के बाद हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या तीन पहुंच गई है। मध्य प्रदेश के रीवा गल्ला मंडी गोविंद गढ निवासी शैलेंद्र कुमार गुप्ता अपने परिजनों और रिश्तेदारों को दो कार से लेकर अयोध्या दर्शन करने गए थे। वापसी के समय भोर में लगभग तीन बजे कार मऊआइमा इलाके के जोगापुर गल्ला आढत के पास आढ तिरछा खडी ट्रकों में कार पीछे से घुस गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निकाला था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही शिवांशु गुप्ता (10) पुत्र फूलचंद की मौत हो गई थी, जबकि शैलेंद्र कुमार (45) और उनकी पत्नी कमलेश देवी (40) समेत सात लोग घायल हो गए थे। दंपती की हालत नाजुक बनी हुई थी। उपचार के दौरान दंपती की शनिवार को मौत हो गई। घायल पलक गुप्ता (18) पुत्री अरविंद, सेजल (23) पुत्री फूलचंद्र, तनु (13) ,पीहू (19) का उपचार चल रहा है। 

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग डब्ल्यूटीए फाइनल्स में

रियाद. चीन की पेरिस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग किनवेन ने शुक्रवार को डब्ल्यूटीए फाइनल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया हैं। झेंग ने यहां खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिकोवा को 6-3, 7-5 से हराया। झेंग ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स में पदार्पण करते हुए फाइनल में जगह बनाई और एक अन्य चीनी खिलाड़ी, पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन ली ना के 2013 में सर्वश्रेष्ठ परिणाम की बराबरी की। 22 वर्षीय झेंग का अगला मुकाबला शनिवार को होने वाले फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका और कोको गॉफ के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। बता दें कि क्रेजीकोवा ने कोको गॉफ को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, जिससे दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्विएतेक जीत दर्ज करने के बावजूद टूर्नामेंट से बाहर हो गईं थीं। शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका, झेंग और गॉफ पहली ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी थीं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet