LATEST NEWS

उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन बोले- दिसंबर तक पूरा करें कन्वेंस चैनल बिछाने का काम

कानपुर. उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन आरपी सिंह और सदस्य सचिव संजीव कुमार सिंह ने जाजमऊ में जटेटा द्वारा निर्मित 20 एमएलडी के सीईटीपी प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने सीईटीपी के कन्वेंस चैनल को बिछाने का काम हर हाल में महाकुंभ से पहले पूरा करने के आदेश दिए। उन्हें बताया गया कि 23407 मीटर कन्वेंस चैनल बिछाने का काम होना है। अभी 950.50 मीटर कार्य शेष है। 417 चैंबर में से 145 चैंबर का काम होना है। चेयरमैन ने कहा कि हर हाल में ये काम दिसंबर तक या महाकुंभ से पहले पूरा कर लिया जाए। पंपिंग स्टेशन 1,2 एवं 4 का शेष निर्माण जल्द पूरा कराएं। सीईटीपी के कन्वेंस सिस्टम एवं चैंबर से 60 दिनों में समस्त टैनरी का कनेक्शन किया जाए। उन्हें बताया गया कि कनेक्शन के लिए टेनरियों को धारा 33 ए के तहत नोटिस जारी कर दी गई है। चेयनमैन ने कहा कि जटेटा द्वारा अधिकृत कंपनी के मैनेजर नगर निगम, कैंट बोर्ड और पीडब्ल्यूडी से जरूरी अनुमति ले लें। चेक पोस्ट जाजमऊ में राइजिंग मेनलाइन डालने का कार्य 20 दिवस में पूरा किया जाए। 150 फिट रोड में रोड कटिंग के लिए नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से बातचीत करें। गल्ला गोदाम से गज्जू पुरवा क्षेत्र में राइजिंग मेनलाइन के लिए लोनिवि से रोड कटिंग की अनुमति लेने का आदेश दिया।

आम आदमी पार्टी ने किया विद्यालयों के बंद होने पर प्रदर्शन

बहराइच. प्रदेश सरकार की ओर से 27000 स्कूलों को बंद किए जाने के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। प्रदेश सरकार के कुछ अधिकारियों ने कम संख्या वाले स्कूलों को दूसरे स्कूल में समायोजित करने और ऐसे विद्यालयों को बंद करने की सलाह दी थी। इसकी संख्या पूरे प्रदेश में 27000 है यह खबर समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों को जानकारी हुई तो नाराजगी बढ़ने लगी। इस मामले को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप पाठक की अगुवाई में पदाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया सभी का कहना है कि छात्र अनुपात के हिसाब से वैसे ही स्कूल कम हैं और सरकार खुले स्कूलों को बंद करने में तुली हुई है। सभी ने टीईटी पास अभ्यर्थियों को रोजगार देने समेत अन्य मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को दिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का होगा आयोजन, वर्चुअली शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

रायपुर भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को राजधानी रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जमुई बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़कर इस समारोह का शुभारंभ करेंगे और पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राजधानी रायपुर के अलावा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी एक दिवसीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों में दो तरफा संवाद एवं शेष जिलों में केवल प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जमुई, बिहार से गौरव दिवस का शुभारंभ कर संबोधित करेंगे। इस मौके पर आयोजित होने वाली कार्यक्रमों में केन्द्र व राज्य के मंत्रीगण, सांसद, विधायक तथा पंचायत प्रतिनिधि, जनजातीय परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा साथ ही अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया है। जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन में स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान एवं उनके वंशजों को सम्मानित किया जाएगा। पी.एम. जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम स्तर, विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ ही 15 से 26 नवंबर, 2024 तक सभी चिन्हांकित ग्रामों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा में वन अधिकार अधिनियम, पेसा अधिनियम, सतत् विकास लक्ष्य का पंचायत स्तर पर स्थानीयकरण एवं गौरवशाली जनजातीय इतिहास के बारे में चर्चा की जाएगी। जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर जिला स्तर, विकास खण्ड स्तर और छात्रावास-आश्रमों एवं प्रमुख स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। आश्रम, छात्रावास, एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, छात्रवृत्ति संबंधी जागरूकता, कैरियर काउंसलिंग, चित्रकारी भाषा एवं जागरूकता रैली का आयोजन भी होगा। जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर 15 से 26 नवंबर तक की अवधि में सुविधानुसार पृथक-पृथक दिवसों में जिला स्तर पर सामाजिक, आर्थिक विकास, आजीविका एवं उद्यमिता, कला-संस्कृति और धरोहर, शिक्षा एवं कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं जीवन शैली पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत गतिविधियों में जन जागरूकता शिविर, विकास प्रदर्शनी लगाने के भी निर्देश प्रमुख सचिव ने दिए हैं।

भारत को दूसरे टी20 में जीत दर्ज करके अपना विजय अभियान जारी रखना है तो शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी

गकेबरहा  संजू सैमसन अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे लेकिन भारत को अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत दर्ज करके अपना विजय अभियान जारी रखना है तो उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। सैमसन ने डरबन में खेले गए पहले मैच में 50 गेंद पर 107 रन की शानदार पारी खेली थी जिससे भारत ने यह मैच 61 रन से जीता। भारत के अन्य बल्लेबाज हालांकि पर्याप्त योगदान नहीं दे पाए थे जो टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय होगा।  सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कई मौके मिलने के बावजूद उनका फायदा नहीं उठा पाए जो टीम प्रबंधन के लिए बड़ी चिंता है। वह इस साल के शुरू में जिंबॉब्वे के खिलाफ शतक बनाने के बाद रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भारत की अंतिम एकादश में बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन टीम प्रबंधन अभिषेक के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव को देखकर निराश होगा। विशेषकर तब जबकि वह रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इस छोटे प्रारूप में सलामी बल्लेबाज के अन्य विकल्पों की तलाश कर रहा है। तिलक वर्मा ने 18 गेंद पर 33 रन की तूफानी पारी खेली लेकिन उन्हें इस तरह की शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की जरूरत है। भारतीय मध्य क्रम में एक स्थान के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है और अगर वर्मा को अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पहले मैच में अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी उम्मीद पर खरे नहीं उतरे। भारतीय मध्यक्रम कागजों पर मजबूत नजर आता है लेकिन पहले मैच में वे साझेदारी निभाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। भारत ने 36 रन के अंदर छह विकेट गवाएं जिससे एक समय बेहद मजबूत स्थिति में होने के बावजूद वह आठ विकेट पर 202 रन तक ही पहुंच पाया। इससे भारत के मध्य और निचले क्रम की कमजोरी भी उजागर हुई। भारत को दूसरे मैच में इस क्षेत्र में सुधार करना होगा। भारत के गेंदबाजों ने हालांकि अच्छा प्रदर्शन किया तथा दक्षिण अफ्रीका को पहले मैच में 17.5 ओवर में 141 रन पर आउट कर दिया। वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लेकर अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा जबकि उनके स्पिन जोड़ीदार रवि बिश्नोई ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई। जहां तक दक्षिण अफ्रीका का सवाल है तो वह इस साल जून में भारत के हाथों टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करने में असफल रहा। उसे अपने कई सीनियर खिलाड़ियों की कमी खल रही है। दक्षिण अफ्रीका को अगर भारत का विजय अभियान रोकना है तो उसके युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अनुरूप प्रदर्शन करना होगा। टीम इस प्रकार हैं: भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक। आवेश खान, यश दयाल. दक्षिण अफ्रीका: एडेन मारक्रम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रुगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, ट्रिस्टन स्टब्स। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।  

जिला शिक्षा अधिकारियों ने नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े शिक्षकों की जानकारी जुटाने के लिए नोटिस जारी किए

रायपुर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में हर्बल प्रोडक्ट्स की नेटवर्क मार्केटिंग (Network Marketing) और चिटफंड व्यवसाय (Chit Fund Business) से जुड़े फ्रॉड (Fraud) को लेकर सरकार सख्ती दिखा रही है. इसी मामले में छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग (Education Department) ने एक नोटिस जारी किया है. इसमें साफ तौर पर उन शिक्षकों (CG Teachers) के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही गई है जो इस तरह के मामलों में लिप्त पाए जाएंगे. शिक्षा विभाग की ओर से महासमुंद, बिलाईगढ़ और कोरबा समेत अन्य जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा हर्बल लाइफ और नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े शिक्षकों की जानकारी जुटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं. वहीं अब दुर्ग के जिला शिक्षा अधिकारी ने नेटवर्क मार्केटिंग और चिटफंड से जुड़े शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. गरियाबंद में भी ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. स्कूल टाइम पर कई टीचर मार्केटिंग से जुड़े रहते हैं सूत्रों के मुताबिक गरियाबंद के विभिन्न स्कूलों जैसे बेहराबुड़ा, सढ़ौली, पारागांव, बेन्दकुरा, भिलाई, और आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल आदि में शिक्षकों की संख्या काफी है, जो विद्यालयीन समय में मार्केटिंग कार्यों में जुटे रहते हैं. कई मामलों में पति-पत्नी दोनों एक साथ इस व्यवसाय में जुड़े हुए हैं. व्हाट्सएप पर शिक्षकों से संपर्क करने पर हर्बल प्रोडक्ट्स के प्रचार के संदेश भी देखे गए हैं.   विशेषज्ञों का मानना है कि ये गतिविधियां न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित कर रही हैं, बल्कि सरकारी सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का भी उल्लंघन कर रही हैं, जो सरकारी कर्मचारियों को अन्य व्यवसायों में संलिप्त होने से रोकता है. अधिकारियों का क्या कहना है? जिला शिक्षा अधिकारी एके सारस्वत ने बताया कि शिक्षकों की सूची मंगवाई जा रही है और जानकारी आने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी.

यूक्रेन युद्ध के चलते रूस में जनसंख्या संकट और बढ़ा, ‘सेक्स मंत्रालय’ बना जन्म दर बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार करना होगा

मॉस्को रूस में जनसंख्या घटने की गंभीर समस्या से निपटने के लिए एक बेहद अनोखे कदम पर विचार किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सहयोगी और रूसी संसद की फैमिली प्रोटेक्शन और बाल संरक्षण समिति की अध्यक्ष नीना ओस्तानीना एक ‘सेक्स मंत्रालय’ स्थापित करने के प्रस्ताव की समीक्षा कर रही हैं। इस मंत्रालय का उद्देश्य देश की जन्म दर बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार करना होगा। यह कदम ऐसे समय पर उठाया जा रहा है जब यूक्रेन युद्ध के चलते देश में जनसंख्या संकट और बढ़ गया है। रूसी मैगजीन मोस्कविच के अनुसार, ग्लैवपीआर एजेंसी द्वारा पेश एक याचिका में ‘सेक्स मंत्रालय’ स्थापित करने का सुझाव दिया गया, जो जन्म दर से जुड़ी योजनाओं का नेतृत्व करेगा। मॉस्को की डिप्टी मेयर अनास्तासिया राकोवा ने जोर देकर कहा कि देश में जनसंख्या वृद्धि बेहद जरूरी है। राकोवा ने बताया कि मॉस्को में महिलाओं की प्रजनन क्षमता का परीक्षण करने के लिए एक विशेष तरीका अपनाया जा रहा है, जिससे महिलाओं को बच्चा पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। अजीबोगरीब प्रस्तावों की हो रही चर्चा जन्म दर बढ़ाने के लिए कई अजीबोगरीब प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। इनमें से एक योजना के अनुसार, रात 10 बजे से सुबह 2 बजे तक इंटरनेट और बिजली बंद करने की बात हो रही है, ताकि लोग इन घंटों में अपने रिश्तों पर ध्यान दें और बच्चे पैदा करने की दिशा में आगे बढ़ें। इसके अलावा, प्रस्ताव में गृहिणियों को उनके घरेलू कामों के लिए वेतन देने की बात है, जो उनकी पेंशन में गिना जाएगा। इसके अलावा, पहली डेट के लिए सरकार 5,000 रूबल (लगभग 40 पाउंड) की आर्थिक सहायता भी प्रदान कर सकती है, ताकि जोड़े अपने रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित हो सकें। यही नहीं, सरकारी खर्च पर जोड़ों के लिए शादी की रात के होटल में ठहरने की सुविधा भी देने का प्रस्ताव है, जिसकी लागत लगभग 26,300 रूबल (लगभग 208 पाउंड) होगी। विभिन्न क्षेत्रों में भी लोगों को बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने के अलग-अलग उपाय लागू किए जा रहे हैं। खबारोवस्क में, 18 से 23 साल की उम्र की महिला छात्रों को बच्चे पैदा करने पर 900 पाउंड तक की राशि दी जा रही है, जबकि चेल्याबिंस्क में पहली संतान के लिए यह राशि 8,500 पाउंड तक है। जनसंख्या बढ़ाने के लिए निजी जीवन की निगरानी मॉस्को में सरकारी अधिकारी महिलाओं के निजी जीवन की गहराई से जांच कर रहे हैं। महिला पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों को उनकी यौन और प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़े सवालों से भरे विस्तृत प्रश्नावली दिए गए हैं। इस प्रश्नावली में गहरे व्यक्तिगत सवाल पूछे गए हैं, जैसे कि: – आपने यौन सक्रियता कब शुरू की? – क्या आप कंडोम या हार्मोनल गर्भनिरोधक का उपयोग करती हैं? – क्या आपको संभोग के दौरान दर्द या रक्तस्राव का अनुभव होता है? – क्या आप बांझपन का सामना कर चुकी हैं या गर्भधारण हुआ है? अगर हां, तो कितनी बार? – आपके कितने बच्चे हैं, और क्या आप अगले साल में और बच्चे पैदा करने की योजना बना रही हैं? यहां तक कि जिन कर्मचारियों ने इन प्रश्नावली को खाली छोड़ दिया, उन्हें डॉक्टर से मिलने के लिए बुलाया गया, जहां उनसे ये सवाल प्रत्यक्ष रूप में पूछे गए। इन सभी योजनाओं और पहल के बावजूद, जनसंख्या वृद्धि के लिए इस प्रकार के कदम उठाए जाने से देश में एक अलग प्रकार का सामाजिक और सांस्कृतिक विमर्श शुरू हो गया है। क्या रूस में सेक्स मंत्रालय बनाकर जनसंख्या संकट का समाधान ढूंढा जा सकेगा? यह देखना अभी बाकी है, परंतु इतना तय है कि यह पहल पूरे विश्व में चर्चा का विषय बन चुकी है।

लखनऊ ऑक्शन में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चुनने की कोशिश करेगी: कोच लैंगर

आरसीबी को बेहतर बनाने चहल, अश्विन सहित इन खिलाड़ियों को शामिल करें : डिविलियर्स पर्थ में ख्वाजा के जोड़ीदार के तौर पर उतरेंगे मैकस्वीनी : बेली लखनऊ ऑक्शन में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चुनने की कोशिश करेगी: कोच लैंगर मुंबई दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में रहे स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने 2025 आईपीएल नीलामी को लेकर अपने सुझाव दिये हैं। डिविलियर्स ने कहा कि टीम को बेहतर बनाने के लिए गेंदबाजी में बदलाव की जरुरत है। उन्होंने कहा कि गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और आर अश्विन जैसे खिलाड़ियों को खिलाड़ियों को शामिल करना होगा। इसके अलावा तेज गेंदबाज के तौर पर कैगिसा रबाडा और भुवनेश्वर कुमार को भी शामिल किया जाये। डिविलियर्स ने कहा कि आरसीबी को चहल को अपनी टीम में वापस लाना चाहिए।इसके अलावा अश्विन को अपनी टीम से जोड़ना चाहिए। साथ ही कहा कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ये दोनों टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। चहल और अश्विन दोनों ही पिछले सत्र में साथ थे। ये दोनों ही राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे, जिन्हें इस बार बरकरार नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा कि रबाडा और भुवनेश्वर को टीम में लाइए। रबाडा, चहल, भुवी और अश्विन मिलकर कमाल कर सकते हैं। अब देखना होगा कि आरसीबी प्रबंधन उनकी सलाह को कितनी गंभीरता से लेता है। इसमें विराट कोहली की भी अहम भूमिका रह सकती है, जो आरसीबी के लिए पहले सत्र से खेल रहे हैं। गौरतलब है किआरसीबी ने आईपीएल के लिए 3 खिलाड़ियों को रीटेन किया है। उसने विराट कोहली को 21 करोड़, रजत पाटीदार को 11 करोड़ और यश दयाल को 5 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम के साथ जोड़े रखा है। पर्थ में ख्वाजा के जोड़ीदार के तौर पर उतरेंगे मैकस्वीनी : बेली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ 22 नवंबर से शुरु हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारियों में लगी है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने सबसे बड़ा सवाल ये था कि डेविड वार्नर के संन्यास के कारण पारी की शुरुआत के लिए किये उस्मान ख्वाजा के साथ किसे भेजा जाये क्योंकि स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पारी की शुरुआत करते हुए असफल रहे हैं। ऐसे में अब एक युवा बल्लेबाज का नाम सामने आया है। माना जा रहा है कि भारतीय टीम के खिलाफ पर्थ में नैथन मैकस्वीनी पारी शुरु करेंगे। मैकस्वीनी अभी ऑस्ट्रेलिया ए टीम के कप्तान हैं। उनके नाम की घोषणा स्वयं मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने की थी। दाएं हाथ के बल्लेबाज मैकस्वीनी पहली बार अपने करियर में पारी शुरु करेंगे। मैकस्वीनी ने इंडिया ए के खिलाफ पहले मैच की दोनों पारियों में अच्छी बल्लेबाजी कर अपने चयन को सही साबित किया है। मैकस्वीनी के साथ मार्कस हैरिस शीर्ष क्रम में होंगे। वहीं 19 वर्षीय सैम कोंस्टास चौथे नंबर पर खिसक गए हैं, इससे अंदाजा होता है कि उनके अंतिम ग्यारह मेंचयन की संभवना कम है जबकि मैकस्वीनी ने पहले मैच में रन बनाकर अपनी दावेदारी मजबूत की है। वहीं, कैमरोन बैनक्रॉफ्ट तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। मैकस्वीनी को अभी तक ओपनिंग का कोई अधिक अनुभव नहीं है, क्वींसलैंड से दक्षिण ऑस्ट्रेलिया आने के बाद से ही वह तीसरे नंबर प बल्लेबाजी करते रहे हैं। लखनऊ ऑक्शन में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चुनने की कोशिश करेगी: कोच लैंगर आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन को लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियों और होमवर्क में जुटी हुई है। इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ने का इरादा जताया है। लखनऊ ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान और आयुष बदौनी को रिटेन किया है। ऑक्शन के लिए इस टीम के पास 69 करोड़ रुपये का पर्स होगा। लैंगर ने फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “यह सब रणनीति पर निर्भर करता है। लेकिन मैं बस इतना जानता हूं, ‘प्रतिभा तो प्रतिभा ही होती है, और दुनिया में बहुत कम ऑलराउंडर हैं क्योंकि ऐसा करना वाकई बहुत मुश्किल काम है। चाहे वह बल्लेबाजी ऑलराउंडर हो या गेंदबाजी ऑलराउंडर, इसलिए वे हमेशा महत्वपूर्ण होते हैं।” “यह इस मायने में एक अच्छा सवाल है कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि विशेषज्ञों का सबसे बड़ा प्रभाव होता है। लेकिन अगर हम मार्कस स्टोइनिस जैसे किसी खिलाड़ी को लेते हैं, तो वह अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ-साथ बोनस के तौर पर भी टीम में आ जाता है। हम नीलामी में जितने प्रतिभाशाली खिलाड़ी चुन सकते हैं, उतने चुनने की कोशिश करेंगे क्योंकि प्रतिभा और क्लास ही जीत दिलाती है।” आईपीएल 2025 में लखनऊ के शीर्ष पांच रिटेंशन तय करने के पीछे के कारण के बारे में पूछे जाने पर लैंगर ने बताया, “यह किसी के लिए भी आश्चर्य की बात नहीं होगी कि हमने रवि बिश्नोई को रिटेन किया। न केवल गेंद से बल्कि वह इस टीम गेम में एक नई जान डालते हैं। हम इस साल उनसे बड़ी उम्मीदें कर रहे हैं। मोहसिन खान भी अच्छा ऑप्शन है और वह बहुत प्रतिभाशाली हैं। अगर वह स्वस्थ और फिट रहते हैं, तो वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। “एक और नाम है आयुष बदौनी का। मुझे लगता है कि उनमें बहुत प्रतिभा है और वे अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। अगर वह यह प्रदर्शन जारी रखेंगे, तो उन्हें मौके मिलेंगे। मयंक यादव बस फिट रहे क्योंकि अगर ऐसा रहा तो वो अपनी छाप जरूर छोड़ेंगे।अगर वह फिट और स्वस्थ रहा तो भारतीय टीम में उससे बड़ी उपलब्धियां देखने को मिलेंगी।” लखनऊ ने 2022 और 2023 सीजन में आईपीएल प्लेऑफ में प्रवेश किया है, लेकिन 2024 संस्करण में इससे बाहर हो गया। लैंगर ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम कई लोगों के लिए सिरदर्द है।    

एप्पल ने भारत में अपनी पहली रिसर्च और डेवलपमेंट सहायक कंपनी की स्थापित

भारत का स्मार्टफोन बाजार इस साल 7-8 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान  प्रीमियम, 5जी और एआई स्मार्टफोन की मजबूत मांग के कारण भारत के स्मार्टफोन बाजार में इस साल तेजी का अनुमान एप्पल ने भारत में अपनी पहली रिसर्च और डेवलपमेंट सहायक कंपनी की स्थापित नई दिल्ली  प्रीमियम, 5जी और एआई स्मार्टफोन की मजबूत मांग के कारण भारत के स्मार्टफोन बाजार में इस साल तेजी का अनुमान जताया जा रहा है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत के स्मार्टफोन बाजार में 7-8 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। वहीं, भारत में मोबाइल हैंडसेट बाजार में स्थिर वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है। साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) के विश्लेषक-इंडस्ट्री इंटेलिजेंस ग्रुप (आईआईजी) पंकज जादली ने कहा, “जैसे-जैसे ब्रांड टेक्नोलॉजी के अंतर को कम करने और किफायती 5जी डिवाइस पेश करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं, प्रतिस्पर्धा तेज होने की संभावना बढ़ती जाती है। आने वाली तिमाहियों में एआई-इनेबल्ड डिवाइस को लेकर ग्राहकों की पसंद बनी रहेगी।” तीसरी तिमाही में, वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत के स्मार्टफोन बाजार में 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। भारत में उपभोक्ता मांग मजबूत बनी हुई है, जो मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन को पसंद करने के कारण है। 5जी स्मार्टफोन शिपमेंट की हिस्सेदारी बढ़कर 82 प्रतिशत हो गई, जो कि सालाना आधार पर 49 प्रतिशत की एक बड़ी वृद्धि है। तिमाही के दौरान 18 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ वीवो 5जी स्मार्टफोन बाजार में सबसे आगे रहा, जबकि सैमसंग 17 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। सीएमआर की एनालिस्ट-इंडस्ट्री इंटेलिजेंस ग्रुप मेनका कुमारी के अनुसार, भारत का स्मार्टफोन बाजार अनुकूलनशीलता प्रदर्शित कर रहा है, जिसमें उपभोक्ता प्राथमिकताएं 5जी अपनाने और प्रीमियम सुविधाओं पर अधिक केंद्रित हैं। 5जी स्मार्टफोन की निरंतर वृद्धि 10 हजार-13 हजार प्राइस बैंड के साथ जुड़ी है। जो कि किफायती कीमत पर हाई-परफॉर्मेंस डिवाइस चाहने वाले ग्राहकों की बढ़ती संख्या का संकेत है। इसके अतिरिक्त, प्रीमियम फोन की लहर मजबूत बनी हुई है, प्रीमियम सेगमेंट (25,000 रुपये से ऊपर) में 26 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि देखी गई। एप्पल ने सबसे महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की, जिसमें शिपमेंट में 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में फीचर फोन बाजार में तीसरी तिमाही में 14 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जिसका मुख्य कारण 4जी फीचर फोन शिपमेंट में 46 प्रतिशत की एक बड़ी गिरावट है।   एप्पल ने भारत में अपनी पहली रिसर्च और डेवलपमेंट सहायक कंपनी की स्थापित आईफोन निर्माता एप्पल ने भारत में अपनी नई रिसर्च और डेवलपमेंट सहायक कंपनी की शुरुआत की है। भारत में सहायक कंपनी स्थापित करने को लेकर यह कदम चीन के बाहर एप्पल की सप्लाई चेन और रिसर्च को लेकर अहम माना जा रहा है। एप्पल की यह सहायक कंपनी रिसर्च, डिजाइन, टेस्टिंग-प्रोवाइडिंग और थर्ड पार्टी के निर्माताओं को सहायता देने को लेकर काम करेगी। बाजार के जानकारों के अनुसार, एप्पल का भारत में रिसर्च और डेवलपमेंट सुविधा स्थापित करने का कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे कंपनी को लोकल मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को समझने, मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) के साथ बेहतर ढंग से जुड़ने और भारत-स्पेसिफिक उत्पाद और समाधान बनाने में मदद मिलेगी। वर्तमान में एप्पल के पास अमेरिका, चीन, जर्मनी और इजरायल में रिसर्च और डेवलपमेंट सुविधाएं हैं। कंपनी ने रिसर्च और डेवलपमेंट को लेकर भारत की अपनी भविष्य की योजनाओं पर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) के वीपी-इंडस्ट्री रिसर्च ग्रुप, प्रभु राम के अनुसार, जिस तरह से चीन ने अतीत में एप्पल के विकास को बढ़ावा दिया, उसी तरह भारत अगले दशक में भी ऐसा ही करने के लिए तैयार है। राम ने बताया, “इस वृद्धि की वजह केवल रिटेल और मार्केटिंग ही नहीं है, बल्कि मजबूत आरएंडडी ऑपरेशन भी है। भारत-केंद्रित आरएंडडी पर ध्यान केंद्रित कर, एप्पल भारतीय ग्राहकों और उससे आगे की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए इनोवेशन के अगले स्तर को बढ़ावा दे रहा है।” एप्पल भारत और वियतनाम में अपनी मैन्युफैक्चरिंग योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। व्यापार करने में आसानी और अनुकूल लोकल मैन्युफैक्चरिंग नीतियों से उत्साहित, एप्पल के ‘मेक इन इंडिया’ आईफोन पिछले सभी निर्यात रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। कंपनी के सीईओ टिम कुक के अनुसार, भारत में चार और खुद के ब्रांडेड रिटेल स्टोर खोलने की तैयारी है। वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के दौरान कुक ने कहा, “हम भारत में जो उत्साह देख रहे हैं, उससे हम उत्साहित हैं, जहां हमने अब तक का सबसे बड़ा राजस्व रिकॉर्ड बनाया है। एप्पल के लिए यह इनोवेशन का एक असाधारण वर्ष रहा है। हम भारत में ग्राहकों के लिए चार नए स्टोर खोलने का इंतजार नहीं कर सकते।” कुक ने कहा, “हम शिक्षा के प्रति जुनूनी हैं और मानते हैं कि शिक्षकों को अपने छात्रों को प्रेरित करने और छात्रों को अपने आसपास की दुनिया के बारे में जानने में मदद करने में टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।” लेटेस्ट इंडस्ट्री आंकड़ों के अनुसार, टेक दिग्गज भारत से निर्यात के वित्त वर्ष 2024 के आंकड़ों को पार करने की राह पर है, जो इस वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 25) के पहले छह महीनों में 50,000 करोड़ रुपये (6 बिलियन डॉलर से अधिक) तक पहुंच गया है। भारत से आईफोन निर्यात 2022-23 में 6.27 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2023-24 में 10 बिलियन डॉलर को पार कर गया। कुल मिलाकर, आईफोन निर्माता का भारत परिचालन पिछले वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 24) में 23.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। एप्पल ने पिछले वित्त वर्ष में भारत में 14 बिलियन डॉलर के आईफोन असेंबल किए और 10 बिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के डिवाइस निर्यात किए।    

तुलसी विवाह के साथ ही हिंदू धर्म में सभी मांगलिक कार्यों का होगा शुभारंभ

कार्तिक मास में भगवान विष्णु और तुलसी माता के विवाह का बहुत महत्व है। तुलसी विवाह के साथ ही हिंदू धर्म में सभी मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो जाता है। इस वर्ष तुलसी विवाह कब और कैसे मनाया जाएगा, इसका विवरण नीचे दिया गया है। तुलसी विवाह का महत्व सनातन धर्म में भगवान विष्णु के शालिग्राम अवतार और माता तुलसी के विवाह को विशेष धार्मिक मान्यता प्राप्त है। तुलसी विवाह के माध्यम से विवाह और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ समय की शुरुआत होती है। भक्त अपने घरों और मंदिरों में भगवान श्रीहरि विष्णु और माता तुलसी का विवाह पूरे विधि-विधान से संपन्न करते हैं। यह दिन भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति लाने का प्रतीक माना जाता है। तुलसी विवाह की तिथि – द्वादशी तिथि की शुरुआत: 12 नवंबर, मंगलवार, सायं 4:02 बजे – द्वादशी तिथि की समाप्ति: 13 नवंबर, बुधवार, दोपहर 1:01 बजे उदया तिथि के अनुसार, तुलसी विवाह 13 नवंबर को मनाया जाएगा। तुलसी विवाह की पूजा विधि तुलसी विवाह के लिए एक साफ चौकी पर नया कपड़ा बिछाकर उस पर तुलसी और शालिग्राम की मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद, चौकी के चारों ओर गन्ने से मंडप सजाएं और कलश की स्थापना करें। पहले कलश और गौरी-गणेश की विधिवत पूजा करें। फिर तुलसी माता और भगवान शालिग्राम को धूप, दीप, वस्त्र, माला, और फूल अर्पित करें। माता तुलसी को सोलह श्रृंगार और लाल चुनरी अर्पित करें। पूजा के दौरान तुलसी मंगलाष्टक का पाठ श्रद्धापूर्वक करें और फिर तुलसी माता और शालिग्राम के फेरे करवाएं। फेरे पूर्ण होने के बाद भगवान विष्णु और तुलसी माता की आरती करें और प्रसाद का वितरण करें। तुलसी विवाह का फल तुलसी विवाह के दिन विधि-विधान से पूजा करने पर घर में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इस दिन का पालन करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे जीवन में सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होता है। तुलसी विवाह पर किए जाने वाले महत्वपूर्ण उपाय 1. वैवाहिक जीवन में शांति के लिए: भगवान शालिग्राम और तुलसी माता की विधिवत पूजा करने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। 2. अखंड सौभाग्य के लिए: इस दिन तुलसी माता को सोलह श्रृंगार अर्पित करने से जीवन में अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 3. दरिद्रता दूर करने के लिए: शाम के समय पीपल वृक्ष के नीचे दीप जलाने से घर की दरिद्रता दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है। 4. महालक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए: तुलसी के पौधे की सात बार परिक्रमा करें और गोधूलि बेला में घी का दीपक जलाएं।

अमेरिका थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसा वैध आप्रवासियों की संख्या 2000 में 24.1 मिलियन से बढ़कर 2022 में 36.9 मिलियन हो गई

वाशिंगटन डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में जनवरी 2025 में शपथ लेंगे। ट्रंप को जीत तो मिल गई लेकिन उनके सामने अब चुनौतियां मुंह बाए खड़ी हैं। इसमें सबसे बड़ी समस्या अवैध प्रवासियों की अमेरिका में एंट्री है। नए आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में हर चौथा प्रवासी अवैध है। भारतीयों सहित अधिक से अधिक लोग अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। आइए इसे आंकड़ों के साथ विस्तार से समझते हैं। अवैध अप्रवासियों की संख्या बढ़ी है अवैध आप्रवासन को लेकर राष्ट्रपति जो बिडेन पर हमला करते हुए, ट्रम्प ने अक्टूबर में कहा था कि उनके राष्ट्रपति रहते पिछले तीन वर्षों में 2 करोड़ 10 लाख लोग आए। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के आंकड़ों से पता चलता है कि 2020 के बाद से देश में अवैध प्रवासियों की संख्या में वृद्धि हुई है, लेकिन यह आंकड़ा ट्रम्प के विचार के करीब नहीं है। हर चौथा प्रवासी अवैध है अमेरिका स्थित थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार, पूर्ण संख्या में, वैध आप्रवासियों की संख्या 2000 में 24.1 मिलियन से बढ़कर 2022 में 36.9 मिलियन हो गई। सीमाओं पर बड़ा ढेर प्यू ने जुलाई 2024 की एक रिपोर्ट में कहा कि अवैध अप्रवासी आबादी संभवतः पिछले दो वर्षों में बढ़ी है। उस दृष्टिकोण के लिए उद्धृत कारकों में से एक 2022-23 में अमेरिकी सीमाओं पर प्रवासियों के साथ मुठभेड़ों का रिकॉर्ड स्तर है। अधिक भारतीय छिपने की कोशिश कर रहे हैं अक्टूबर 2023 और सितंबर 2024 के बीच, 90,000 से अधिक भारतीय मेक्सिको या कनाडा के साथ इसकी भूमि सीमाओं के पार अमेरिका में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़े गए थे। तथाकथित डंकी रूट, जिसमें भूमि सीमा का उपयोग करके अवैध रूप से टार्गेट के उद्देश्य से कई देशों से गुजरना शामिल है। यह भारतीयों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अमेरिकी सीमा अधिकारियों की ओर से गिरफ्तार किए गए भारतीयों की संख्या 2021 और 2024 के बीच तीन गुना बढ़ गई है।  

नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो के दिग्गज जान जेलेज्नी के साथ एक नई पारी की शुरुआत

नई दिल्ली लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने करियर में एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत की। उन्होंने जैवलिन थ्रो के दिग्गज जान जेलेज्नी के साथ एक नई पारी की शुरुआत की है। तीन बार के ओलंपिक चैंपियन और मौजूदा विश्व रिकॉर्ड धारक जान जेलेज्नी लंबे समय से चोपड़ा के आदर्श रहे हैं और अब वह कोच के रूप में उनका मार्गदर्शन करेंगे। दरअसल, नीरज चोपड़ा अभी तक जर्मन कोच क्लॉस बार्टोनिएट्ज के साथ काम कर रहे थे, लेकिन क्लॉस बार्टोनिएट्ज ने हाल ही में कोचिंग से संन्यास लिया है। चोपड़ा ने कहा, “मैं हमेशा से जान की तकनीक और सटीकता का मुरीद रहा हूं। मैंने उनके कई वीडियो देखे और उससे बहुत कुछ सीखा। वह इतने वर्षों तक खेल में सर्वश्रेष्ठ रहे और मेरा मानना है कि उनके साथ काम करना अमूल्य होगा क्योंकि हमारे थ्रो करने की शैली काफी मेल खाती है। उनका ज्ञान बेजोड़ है और भविष्य में उनका मार्गदर्शन मेरे लिए अहम होगा। अपने करियर में अगले स्तर की ओर बढ़ने के लिए जान का मेरे साथ होना सम्मान की बात है।” जान जेलेज्नी ने कहा, “मैंने कई साल पहले ही नीरज के बारे में एक बेहतरीन प्रतिभा के रूप में बात की है। जब मैंने उन्हें उनके करियर की शुरुआत में देखा था, तो मुझे शीर्ष परिणामों के लिए बहुत संभावनाएं महसूस हुईं। मैंने यह भी कहा कि अगर मुझे चेकिया के बाहर से किसी को कोचिंग देनी पड़े, तो मेरी पहली पसंद नीरज होंगे। मुझे उनकी कहानी पसंद है और मुझे उनमें बहुत संभावनाएं नज़र आती हैं, क्योंकि वह युवा हैं और सुधार करने में सक्षम हैं। कई एथलीट कोचिंग के लिए मुझसे संपर्क कर रहे हैं, इसलिए मेरे लिए यह काम करना बहुत सम्मान की बात है। हम एक-दूसरे को और करीब से जान रहे हैं और दक्षिण अफ्रीका में एक पारंपरिक शीतकालीन शिविर में व्यक्तिगत रूप से शुरुआत करेंगे। मुझे उनकी प्रगति पर विश्वास है, खासकर तकनीकी पहलू में, ताकि वह मुख्य चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान हासिल करना जारी रख सकें।” 1992, 1996 और 2000 ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता जेलेज्नी के नाम अब तक के दस सर्वश्रेष्ठ थ्रो में से पांच हैं, और उन्होंने 1996 में जर्मनी में 98.48 मीटर के वर्तमान रिकॉर्ड को हासिल करने के दौरान चार बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था। जब चोपड़ा ने टोक्यो 2020 में स्वर्ण पदक जीता था, तब जान जेलेज्नी दोनों अन्य पदक विजेताओं जैकब वाडलेज (रजत) और विटेजस्लाव वेस्ली (कांस्य) के कोच थे। उन्होंने दो बार की ओलंपिक चैंपियन और तीन बार की विश्व चैंपियन बारबोरा स्पोटाकोवा को भी कोचिंग दी है।  

पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाने को तैयार नहीं

लाहौर  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नक़वी ने कहा है कि वह चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाने को तैयार नहीं हैं। लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “उनकी इस बारे में बीसीसीआई से कोई आधिकारिक बात नहीं हुई है और ना ही बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से कोई आपत्ति जताई है।” नक़वी ने आगे कहा, “मैंने इस बारे में अपनी टीम से बात की है और हमारा रूख़ साफ़ है कि अगर उन्हें कोई आपत्ति है तो हमें इसको लिखित रूप में दें। तब तक हाइब्रिड मॉडल के बारे में कोई भी बात नहीं होगी और हम इसे स्वीकार करने को तैयार भी नहीं हैं। भारतीय मीडिया भले ही ऐसा कुछ रिपोर्ट कर रही हो, लेकिन अभी तक पीसीबी से इस बारे में कोई औपचारिक बात नहीं हुई है।” नक़वी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने पिछले साल वनडे विश्व कप के लिए भारत का दौरा किया था, इसलिए भारत को भी पाकिस्तान आना चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर हमें भारत से कोई पत्र मिलता है तो हम अपनी सरकार के पास जाएंगे और उनके निर्णय को मानेंगे। इससे पहले पाकिस्तान ने भारत के लिए बड़ा दिल दिखाते हुए एशिया कप का आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर किया था और पाकिस्तान की टीम वनडे विश्व कप के लिए वहां गई थी। लेकिन हर बार ऐसा नहीं हो सकता। अगर ऐसा होता है तो अगली बार से हम भी भारत में किसी टूर्नामेंट में जाने के लिए सरकार से अनुमति लेंगे, ना कि पीसीबी कोई निर्णय लेगी।” राजनीतिक तनाव के कारण 2012-13 के बाद से दोनों देशों के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज़ नहीं हुई है, वहीं दोनों देशों के बीच आख़िरी टेस्ट 2007 में हुआ था। नक़वी ने कहा कि क्रिकेट, राजनीति से मुक्त होना चाहिए। चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए लाहौर, रावलपिंडी और कराची तीन मैदान निर्धारित किए गए हैं, लेकिन भारत को प्रस्ताव दिया गया है कि वे अपने सभी मैच लाहौर में खेल सकते हैं, जो कि भारतीय बॉर्डर से काफ़ी पास है। इससे भारतीय दर्शकों को भी सुविधा होगी। पीसीबी ने बताया है कि उसने भारतीय दर्शकों के लिए लगभग 17,000 वीज़ा की व्यवस्था की है। नक़वी ने कहा, “लगभग सभी देश चाहते हैं कि टूर्नामेंट पाकिस्तान में हो और पीसीबी उन्हें हर सुविधा देने को तैयार है। मैं कुछ बोर्ड के भी संपर्क में हूं और सभी यहां खेलने के लिए उत्साहित हैं। मुझे नहीं लगता कि इसे कोई राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहिए। हम हर टीम को हर तरह की सुविधा देंगे। हम चाहते हैं कि इस टूर्नामेंट के लिए विदेशों से भी फ़ैंस आएं।” ईएसपीएन क्रिकइंफो को मिली जानकारी के मुताबिक़ बीसीसीआई ने भले ही इस मामले को औपचारिक रूप से साझा नहीं किया है, लेकिन उनका रूख़ बदलने वाला नहीं है। वे पाकिस्तान जाने के लिए भारत सरकार की अनुमति का इंतज़ार करते रहे हैं और अभी भी वही करेंगे। हालांकि अभी साफ़ नहीं हो पाया है कि बीसीसीआई ने अभी तक इस टूर्नामेंट के लिए अनुमोदन मांगा है या नहीं। ग़ौरतलब है कि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में 19 फ़रवरी से 9 मार्च के बीच होने वाला है, जिसके शेड्यूल की औपचारिक घोषणा आईसीसी द्वारा अभी होनी बाक़ी है।    

प्रयागराज महाकुंभ :स्वच्छ कुंभ कोष के माध्यम से सफाईकर्मीयों के रहने, खाने-पीने और बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की जा रही

प्रयागराज  प्रयागराज महाकुंभ 2025 को स्वच्छ और सुंदर बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प को साकार करने में मेला प्रशासन पूरी तत्परता से जुट गया है। लगभग 10 हजार सफाईकर्मी दिन रात पूरे महाकुंभ क्षेत्र को चमकाने के लिए लगाए गए हैं। ये सभी सफाईकर्मी सीएम योगी की मंशा के अनुरूप स्वच्छ महाकुंभ की दिशा में कार्य कर रहे हैं। महाकुंभ जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, इनकी गतिविधियों में भी तेजी आ रही है। योगी सरकार भी इन कर्मियों की सुविधा और सम्मान का विशेष ध्यान रख रही है। स्वच्छ कुंभ कोष के माध्यम से इनके रहने, खाने-पीने और बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है। योगी सरकार की इस पहल से न केवल महाकुंभ की स्वच्छता सुनिश्चित हो रही है, बल्कि सफाईकर्मियों और उनके परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा भी मिल रही है। सेनिटेशन कॉलोनी का निर्माण महाकुंभ मेला की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा ने बताया कि महाकुंभ को स्वच्छ महाकुंभ बनाने में सफाईकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है। ये सफाईकर्मी दिन रात अपने काम में लगे हैं। ऐसे में सीएम योगी के निर्देशों के अनुरूप इनकी सुरक्षा और सुविधा की जिम्मेदारी का निर्वहन किया जा रहा है। मेला क्षेत्र में सफाईकर्मियों के लिए एक सैनिटेशन कॉलोनी बनाई गई है, जहां उनके खाने-पीने और रहने की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की गई है। इस पहल से सफाईकर्मियों को आराम और सुरक्षा दोनों मिल रही है। बच्चों के लिए प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र महाकुंभ में सफाईकर्मियों के बच्चों की शिक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हर सेक्टर में एक प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र खोले जा रहे हैं। शुक्रवार को ही मेला क्षेत्र में एक प्राइमरी विद्यालय की स्थापना की गई है, जहां बच्चों को शिक्षा के साथ ही खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इन विद्यालयों में बच्चों को मिड डे मील जैसी सुविधाएं भी प्राप्त हों सकेंगी। जरूरत पड़ने पर कुछ सेक्टर्स में एक से ज्यादा प्राइमरी स्कूल भी स्थापित किए जा सकते हैं। ये सुविधाएं महाकुंभ के दौरान अस्थाई रूप से संचालित की जाएंगी। मानदेय का डीबीटी के माध्यम से भुगतान सफाईकर्मियों के मानदेय का भुगतान भी त्वरित गति से किया जा रहा है, ताकि उनकी दैनिक जरूरतें आसानी से पूरी हो सकें। तय व्यवस्था के अनुसार उनका निर्धारित मानदेय हर 15 दिन में डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है। महाकुंभ को सफल और स्वच्छ बनाने के लिए सफाईकर्मियों के लिए एक विशेष स्वच्छ कुंभ कोष की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से सफाईकर्मियों को हर संभव सहायता दी जा रही है। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार की अन्य योजनाओं से भी इन्हें जोड़ने का प्रयास हो रहा है, ताकि वे सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।

उच्च और मध्यम आय वाले देशों के युवाओं में बढ़ रहे कैंसर के मामलों की मुख्य वजहें मोटापा: शोध

वॉशिंगट  कैंसर आजकल केवल वृद्ध लोगों की समस्या नहीं रह गया है, बल्कि यह तेजी से युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। हाल ही में 44 देशों के कैंसर रजिस्ट्री डेटा की समीक्षा में यह तथ्य सामने आया है कि आंत और पाचन तंत्र से जुड़े 13 प्रकार के कैंसर के शुरुआती मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, खासकर 50 साल से कम उम्र के लोगों में। यह वृद्धि विशेष रूप से उच्च और मध्यम आय वाले देशों में देखी जा रही है, जहां जीवनशैली और खानपान में बदलाव इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि युवाओं में बढ़ रहे कैंसर के मामलों की मुख्य वजहें मोटापा, निष्क्रियता, डायबिटीज, स्मोकिंग, एल्कोहल का सेवन, प्रदूषण और पश्चिमी देशों में रेड मीट का अत्यधिक सेवन हो सकती हैं। उनका यह भी माना कि कुछ अज्ञात कारक जैसे खाद्य पदार्थों में मिलाए जाने वाले रासायनिक तत्व भी इस समस्या को बढ़ा रहे हैं, जिनका अभी तक सही ढंग से पता नहीं चला है। विशेषज्ञों के अनुसार, कैंसर के अधिकतर मामले पेट और पाचन तंत्र से जुड़े होते हैं। उनका कहना है कि हर साल अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और जापान में कोलोरेक्टल कैंसर के मामलों में औसतन दो फीसदी की वृद्धि हो रही है। ब्रिटेन में यह दर तीन फीसदी  है, जबकि कोरिया और इक्वाडोर में यह बढ़ोतरी 5% तक पहुंच गई है। ओगिनो इसे मुद्रास्फीति के जैसे बढ़ते आंकड़ों से तुलना करते हुए बताते हैं कि अगर यह वृद्धि जारी रही तो अगले 10-20 सालों में इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। मोटापा अब एक सामान्य समस्या बन चुका है, जो कैंसर के जोखिम को और बढ़ा रहा है। डॉ. एलिजाबेथ प्लैट्ज़, जो जॉन्स हॉपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की महामारी विज्ञानी हैं, मानती हैं कि यह रिव्यू इस बात को उजागर करता है कि युवा पीढ़ी भी अब कैंसर के शिकार हो रही है। वे कहती हैं कि मोटापा अब एक आम समस्या बन चुका है, जो पहले दुर्लभ था, और यह अब युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान समय में, कैंसर एक ऐसी बीमारी बन गई है जो न केवल बुढ़ापे बल्कि युवाओं में भी फैल रही है। युवा वर्ग में इसकी बढ़ती घटनाओं को देखते हुए, विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ जीवनशैली, नियमित शारीरिक गतिविधि, और संतुलित आहार को प्राथमिकता देना आवश्यक है, ताकि इस जानलेवा बीमारी से बचा जा सके।    

उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश पर लगभग 500 से अधिक बेटियां ANM के पद पर होगी नियुक्ति।

On the orders of Jabalpur High Court, more than 500 daughters will be appointed to the post of ANM. मुख्यमंत्री मोहन यादव जी स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला जी एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल जी से मुलाकात कर सबूतो के आधार पर दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की करेंगे मांग।– सैयद जाफर पीड़ित बेटियों को उच्च न्यायालय में पूरी मदद करने वाले सैयद जाफर ने आगे बताया कि 2023 में मध्य प्रदेश में ANM के लगभग 1200 से अधिक पदों की नियमित नियुक्ति होना था जिसमें तीन ऐसे गलत नियम बना दिए गए थे जिससे प्रदेश की हजारों बेटियां इस नियुक्ति प्रक्रिया में भाग नहीं ले पा रही थीजिस पर प्रदेश की सैकड़ो ANM कार्यकर्ताओं की मदद करते हुए छिंदवाड़ा निवासी तबस्सुम कुरैशी एवं अन्य की तरफ से जबलपुर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई जिस पर माननीय उच्च न्यायालय ने तत्काल राहत देते हुए वंचित बेटियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान कर दीपरीक्षा में शामिल होने के बाद मेरिट लिस्ट पर नाम आने के बाद भी अधिकारियों की गलत नीतियों के कारण इन बेटियों को नियमित पदों पर नियुक्ति नहीं मिल रही थी जिस पर उच्च न्यायालय ने छिंदवाड़ा निवासी तबस्सुम कुरैशी की याचिका एवं अन्य जो जो शासन की नियमों से पीड़ित थे माननीय उच्च न्यायालय संपूर्ण मध्य प्रदेश में जो इस तरह की गलत नियम बनाकर नियुक्ति नहीं दी जा रही थी जिस पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा उक्त गलत नियमों को दरकिनार रखते हुए याचिका में वर्णित तर्कों को स्वीकार करते हुए प्रदेश की पीड़ित एएनएम बेटियों को नियमित पद पर नियुक्ति करने के लिए प्रदेश सरकार को आदेशित किया। क्या थे गलत नियम उच्च न्यायालय जबलपुर ने इन तीनों नियम को नियम विरुद्ध मानते हुए छिंदवाड़ा निवासी तबस्सुम कुरैशी की याचिका एवं मध्य प्रदेश के एएनएम बहनों की याचिकाएं पर स्पष्ट आदेश करते हुए सभी को नियमित पद पर नियुक्ति करने के लिए सरकार को आदेशित किया गया है । सैयद जाफर ने बताया कि याचिका कर्ता तबस्सुम कुरैशी एवं अन्य की तरफ से उच्च न्यायालय में एडवोकेट राजमणि सिंगरौल द्वारा बताया गया कि मा.उच्च न्यायालय का आदेश विस्तृत एवं स्पष्ट रूप से है की यदि 8/ 11/ 2024 सरकार द्वारा एएनएम को नियुक्ति आदेश नहीं करता है स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर कोर्ट की अवमानना के पात्र होंगे इनके खिलाफअवमानना की कार्यवाही भी की जाएगी ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet