LATEST NEWS

पीटरसन ने टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी कौशल में गिरावट पर चिन्ता जतायी

ऑस्ट्रेलिया दौरे में बुमराह पर रहेगा अधिक दबाव : घावरी रोहित के बाद ऋषभ को टेस्ट कप्तान बनायें : कैफ पीटरसन ने टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी कौशल में गिरावट पर चिन्ता जतायी नई दिल्ली गुजरे जमाने के बांए हाथ के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे करसन घावरी ने कहा है कि भारतीय टीम के नये तेज गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलिया दौरे में लाइन व लैंथ के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। घावरी के अनुसार ऐसे में मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर ही पूरा दारोमदार रहेगा। भारतीय टीम इसी माह ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलेगी। घावरी ने कहा कि भारतीय टीम को अनुभवी तेज गेंदबाज मो शमी की कमी भी खलेगी। शमी फिट नहीं होने के कारण इस दौरे से बाहर हैं। ऐसे बुमराह पर ही पूरी जिम्मेदारी आ जाएगी। भारतीय टीम 22 नवंबर से 7 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया में 5 टेस्ट खेलेगा। इस दौरान तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व बुमराह करेंगे जबकि मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा जैसे गेंदबाज उनका साथ देंगे। घावरी ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण में अनुभव की कमी पर चिंता व्यक्त की और कहा कि नए खिलाड़ियों के लिए ऑस्ट्रेलिया में कठिन समय हो सकता है। घावरी ने कहा कि नए गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में संघर्ष करेंगे। उनके लिए उन हालातों में गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल होगा। शमी अगर होते तो बुमराह को अच्छा साथ मिलता पर वह वह वहां नहीं है। भारत केवल बुमराह पर निर्भर नहीं रह सकता है। सिराज वहां है और उसके पास कुछ अनुभव है पर बाकि 2 नए तेज गेंदबाजों को रखना आदर्श स्थिति नहीं है। घावरी ने कहा कि टेस्ट सीरीज के दौरान बुमराह काफी दबाव में होंगे और उन्हें सिराज से काफी समर्थन की आवश्यकता होगी। बुमराह और सिराज को नई गेंद से काफी बोझ उठाना होगा। आप तीसरे तेज गेंदबाज से यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वह अनुभवी लोगों की तरह प्रदर्शन करें। अगर वे तीन तेज गेंदबाजों को खिलाते हैं, तो आप अनिश्चित हैं कि तीसरा कैसा प्रदर्शन करेगा, इसलिए बुमराह और सिराज को निश्चित रूप से काफी प्रयास करने होंगे। रोहित के बाद ऋषभ को टेस्ट कप्तान बनायें : कैफ  पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि कप्तान रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी के तौर पर विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे बेहतर रहेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर भारतीय टीम की 3-0 से करारी हार के बाद रोहित की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में भविष्य को देखते हुए रोहित के उत्तराधिकारी की भी तलाश की जा रही है। इसी को लेकर कैफ ने कहा कि रोहित के पद छोड़ने के बाद आक्रामक बल्लेबाज ऋषभ को कमान सौंपी जानी चाहिए। कैफ ने कहा कि मौजूदा टीम से केवल ऋषभ ही टेस्ट कप्तान बनने की दौड़ में हैं। वह इसके योग्य है वह जब भी खेले, भारतीय टीम को आगे रखने में लगे रहे। वह जिस भी नंबर पर खेलने आएं, मैच जिताने वाली पारी खेलने के लिए तैयार रहेते हैं। उन्होंने सभी प्रकार की हालातों में रन बनाए हैं, चाहे वह इंग्लैंड हो, ऑस्ट्रेलिया हो या दक्षिण अफ्रीका। चाहे सीमिंग हो या टर्निंग ट्रैक, वह एक पूर्ण बल्लेबाज के तौर पर उभरकर आये हैं। इस पूर्व क्रिकेटर के अनुसार मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ जब भारत को 147 रनों का पीछा करना था तब भी ऋषभ ने अपनी ओर से पूरा प्रयास किया था। कीवी टीम ने तब तक दबाव महसूस किया जब तक वह विकेट पर था। कैफ ने कहा कि हाल के समय में इस यूवा ने अपनी विकेटकीपिंग में भी खासा सुधार किया है। उन्होंने आगे कहा कि जब ऋषभ अपना अंतिम टेस्ट मैच खेल रहे होंगे, तो वह एक दिग्गज खिलाड़ी के रूप में संन्यास लेंगे। उन्होंने दिखाया है कि पहले से ही उनकी कीपिंग में काफी सुधार हुआ है। जब तक वह क्रीज पर थे, न्यूजीलैंड को राहत नहीं लेने दी। इसी को देखते हुए मेरा मानना है कि वह कप्तानी के लिए सबसे बेहतर रहेंगे। पीटरसन ने टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी कौशल में गिरावट पर चिन्ता जतायी  इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी तकनीक में गुणवत्ता में आ रही कम पर चिंता जतायी है। पीटरसन ने सोशल मीडिया में कहा कि आजकल पारंपरिक बल्लेबाजी कौशल में गिरावट आई है। पीटरसन ने कहा कि किसी को भी टेस्ट मैच क्रिकेट में बल्लेबाजी अनुप्रयोग और तकनीक की कमी पर अब हैरान नहीं होना चाहिये क्योंकि क्रिकेट अब एक स्मैकर्स खेल है और खेल में ऐसे बल्लेबाजी कौशल नीचे आ रहा है। पीटरसन की टिप्पणियां क्रिकेट में टी20 और सीमित ओवरों के प्रारूपों के कारण टेस्ट बल्लेबाजी की कला कमजोर होने को लेकर है। इससे पहले पीटरसन ने भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा को ट्रोल करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया। केविन ने रिकी पोंटिंग का एक बयान पोस्ट किया। जिसमें लिखा था कि अगर आपका टेस्ट क्रिकेट में औसत 35 के पास है और आप फिर भी खेल रहे हैं तो आपके पिता को आपको बास्केटबॉल या फुटबॉल शूज देकर इन खेलों को खेलने के लिए कहना चाहिए। गौरतब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान विराट और रोहित रन बनाने में असफल रहे। दोनों ही एक एक अर्धशतक ही लगा पाये। पीटरसन का यह बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि भारतीय टीम को आगामी दिनों में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। अगर इसमें विराट और रोहित विफल रहे तो इनका विकल्प तलाशना जरुरी हो जाएगा।  

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बना सकता है, पोंटिंग ने एक भारतीय और एक ऑस्ट्रेलियन प्लेयर को इसलिए चुना

नई दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से शुरू हो रही है, जो कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम से भी जानी जाती है। इस सीरीज को लेकर अब चर्चा और भी तेज हो गई है। इसके पीछे कई कारण हैं, लेकिन हम यहां उन कारणों की बात नहीं कर रहे, बल्कि आप इस बारे में जान लीजिए कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इस सीरीज को लेकर क्या भविष्यवाणी की है। रिकी पोंटिंग ने उन दो खिलाड़ियों का नाम बताया है, जो उनके मुताबिक इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बना सकता है। पोंटिंग ने एक भारतीय और एक ऑस्ट्रेलियन प्लेयर को इसलिए चुना है। दरअसल, रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में बात करते हुए कहा कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में टॉप स्कोर ऋषभ पंत और स्टीव स्मिथ हो सकते हैं। ऋषभ पंत को अब ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव है, जबकि स्टीव स्मिथ पहले से ही ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी हैं और उन्हें अपनी परिस्थितियों का अंदाजा है। पोंटिंग ने कहा, “मुझे लगता है कि स्मिथ, यह तथ्य कि वह सलामी बल्लेबाज से वापस नंबर 4 पर आ गए हैं, शायद यह महसूस कराता है कि उसके पास साबित करने के लिए और भी बहुत कुछ है। उन्हें ये साबित करना है कि वे नंबर चार पर बेस्ट दे सकते हैं। वहीं, ऋषभ पंत के टीम में वापस आने और संभवतः मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने के साथ जब गेंद की चमक और कठोरता थोड़ी कम हो जाती है और वह जिस फॉर्म में है, मैं उसे लीडिंग रन स्कोरर के रूप में भी चुनूंगा।” रिकी पोंटिंग ने ये भी बताया है कि इस सीरीज को कौन जीतने वाला है। हालांकि, इसकी भविष्यवाणी वे पहले ही कर चुके हैं और उसी प्रिडिक्शन पर अभी भी टिके हुए हैं। रिकी पोंटिंग ने कहा है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाने वाली इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 3-1 से जीत दर्ज करेगी। पोंटिंग ने भारत की गेंदबाजी को लेकर कहा, “मोहम्मद शमी की वजह से उस गेंदबाजी समूह में बहुत बड़ा अंतर आ गया है। उस समय (अगस्त में) भी कुछ अटकलें थीं कि शमी फिट होंगे या नहीं। मुझे लगता है कि भारत के लिए हर एक टेस्ट मैच में 20 विकेट लेना सबसे बड़ी चुनौती होगी। मुझे लगता है कि वे मौजूदा बल्लेबाजों के साथ यहां अच्छी बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन उनकी परेशानी गेंदबाजी होने वाली है” भारत के पास इस समय एक ही अनुभवी पेसर हैं, जसप्रीत बुमराह। इनके अलावा अन्य कोई गेंदबाज उस तरह की लय में नजर नहीं आ रहा है।

छात्रा ने स्कूल में पानी की टंकी से कूद कर की आत्महत्या की कोशिश

बैतूल बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में आज एक नाबालिग छात्रा ने स्कूल कैंपस में बनी पानी की टंकी से कूद कर आत्महत्या की कोशिश की है। घटना में छात्रा बुरी तरह घायल हुई है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही एडिशनल एसपी समेत पुलिस बल अस्पताल पहुंच गया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। स्कूल प्राचार्य ने बताया कि, छुट्टी के समय अचानक छात्रा पानी की टंकी पर चढ़ गई। जिसकी जानकारी लगते ही स्टाफ से सभी लोगों ने समझाइश देकर नीचे उतारने की कोशिश करते रहें। लेकिन छात्रा ने किसी की बात नहीं मानी और पानी की टंकी से छलांग लगा दी। घटना में छात्रा बुरी तरह घायल हुई है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। मामले की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। आखिरकार छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया इन सभी तथ्यों की जांच की जा रही।

बाबा सिद्दीकी की हत्या का चश्मदीद गवाह को धमकी देते हुए कहा कि या तो 5 करोड़ दो वरना मार डालेंगे, पुलिस ने मामला किया दर्ज

मुंबई एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के चश्मदीद गवाह को धमकी मिली है। इस मामले में मुंबई के खार पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि एक अज्ञात शख्स ने हत्या के गवाह के पास फोन किया था। उसने धमकी देते हुए कहा कि या तो 5 करोड़ रुपये की रकम दो वरना तुम्हें भी बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अब तक इस संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह फोन किसने किया था। इसके अलावा लॉरेंस बिश्नोई गैंग या फिर किसी अन्य आपराधिक ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी भी नहीं ली है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हत्या हो गई थी। वह अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के निर्मल नगर इलाके में स्थित दफ्तर में गए थे। वहां से निकलते वक्त तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया था। इसके बाद उन्हें तुरंत ही लीलावती अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। उन पर हमले की जिम्मेदारी गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने ली थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में सीएम एकनाथ शिंदे खुद भी सक्रिय हैं। उन्होंने 2 नवंबर को दिए इंटरव्यू में कहा था कि हम कड़ा ऐक्शन लेंगे। उनका कहना था कि बाबा सिद्दीकी की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार की है। यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले के कई आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। सरकार और गृह विभाग इस मामले की तह तक जाएंगे। इस मामले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी पर कड़ा ऐक्शन होगा।’

राजधानी भोपाल में भीषण हादसा, दो MBBS स्टूडेंट्स की मौत

भोपाल समर्थ पाटीदार (24) और रोमिल शाक्य (24), 100 की स्पीड में थी बाइक, मोड़ पर खोया कंट्रोल डिवाइडर से टकराते ही बाइक के परखच्चे उड़े, दोनों की मौत। रफ्तार के शौक ने राजधानी भोपाल के मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे फाइनल ईयर के दो छात्रों की जान ले ली। सोमवार रात 3.30 बजे महावीर मेडिकल कॉलेज के छात्र रोमिल शाक्य (24) और समर्थ पाटीदार (24) परवलिया मुबारकपुर जोड़ स्थित ढाबे से खाना खाकर बिना हेलमेट लौट रहे थे। रोमिल स्पोर्ट्स बाइक चला रहा था। समर्थ पीछे बैठा था। 100 की रफ्तार में एयरपोर्ट रोड से एयरोसिटी वाली सड़क पर बाइक पहुंची तो मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। बाइक डिवाइडर पर लगे करीब 6 इंच मोटे कनेर के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोमिल 10 फीट दूर जाकर गिरा। कनेर का पेड़ भी टूट गया। रोहित दूसरी ओर फेंकाया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक कई टुकड़ों में बंट गई। हैंडिल तक अलग हो गया। राहगीरों ने देखा और डायल-100 को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची, दोनों मेडिकल छात्रों की सांसें थम चुकी थीं। बेटे की मौत से टूटे पिता, सपने रह गए अधूरे समर्थ बड़वानी जिले का रहने वाला था। यहां महावीर मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहा था। पिता राकेश पाटीदार किसान हैं। बेटे की मौत की खबर से वे टूट गए। उनके मुंह से यही निकला कि अब बेटा डॉक्टर बनने वाला था। वह परिवार के सपने पूरे करता। अब सब अधूरे रह गए। उसका साथी रोमिल मूलत: ग्वालियर का रहने वाला है। उसके पिता बीपी शाक्य नर्मदा प्रोजेक्ट में महेश्वर में सब इंजीनियर हैं। परिवार इंदौर में रहता है। बिना हेलमेट फर्राटे, कई परिवार उजड़ गए 7 सितंबर: भोपाल में नेहरू नगर चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने मैनिट के स्कॉलर राहुल सिंह की बाइक को टकर मारी। हेलमेट नहीं पहना था, मौत। 23 जून: भोपाल में यश श्रीवास्तव, झल्ला जाट, संदीप नागर बाइक से जा रहे थे। गति तेज थी कि बाइक कमला पार्क स्थित चमेली वाले बाबा मजार से टकराई, तीनों की मौत। 19 सितंबर: भोपाल में चूनाभट्ठी में रॉन्ग साइड से बाइक चला रहा था। हेलमेट नहीं थी, कार ने टक्कर मारी, मौत 2023 में सड़क दुर्घटना में मप्र में 13,798 मौतें 2022 में कुल दुर्घटनाएं 4.61 लाख 2023 में 4.8 लाख। 2023 में सड़क हादसों में 2.8% वृद्धि, 13798 की मौत हर साल होने वाली मौतों में 60% लोगों की उम्र 18-34 साल 2022 में 1.68 लाख मौतें 2023 में 4.63 लाख मौतें  

भारतीय मूल के डेमोक्रेट उम्मीदवार राजा कृष्णमूर्ति अमेरिकी चुनाव में जीते, लगातार दूसरी बार विजयी बने

वाशिंगटन अमेरिका में चुनाव जारी हैं। इसी बीच खबर है कि भारतीय मूल के डेमोक्रेट उम्मीदवार राजा कृष्णमूर्ति ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर ली है। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया। ताजा आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि डेमोक्रेट राष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस 205 पर आगे चल रही हैं। वहीं, रिपल्बिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप ने 270 के जादुई आंकड़े से कुछ दूरी पर ही हैं। कृष्णमूल्ति ने इलिनॉय के 8वें कांग्रेश्नल डिस्ट्रिक्ट से लगातार दूसरी बार चुनाव जीता है। वह अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने 57.1 फीसदी वोट हासिल कर चुनाव जीता है। जबकि, रिपब्लिकन पार्टी के मार्क राइस को 42.9 फीसदी वोट मिले थे। कृष्णमूर्ति ने पहली बार साल 2016 में चुानव जीता था। कौन हैं राजा कृष्णमूर्ति राजा कृष्णमूर्ति का जन्म भारत में हुआ, लेकिन वह अमेरिका के बफेलो में पले-बढ़े। कांग्रेस में शामिल होने से पहले इलिनॉय के डिप्टी स्टेट ट्रेजर का पद संभाल चुके हैं। वह इलिनॉय के स्पेशल असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के पॉलिसी डायरेक्टर भी रह चुके हैं। कृष्णमूर्ति मध्यवर्गीय परिवारों के लिए नीतियों की वकालत करते हैं, जिनमें शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा शामिल है। फिलहाल वह इंटेलीजेंस एंड ओवरसाइट समितियों के वरिष्ठ सदस्य हैं। शुरुआती मतगणना में कमला हैरिस से आगे हैं ट्रंप एसोसिएटेड प्रेस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने 230 निर्वाचक मंडल वोट जबकि हैरिस ने 205 निर्वाचक मंडल वोट हासिल कर लिए हैं। 270 या उससे अधिक निर्वाचक मंडल वोट जीतने वाला उम्मीदवार राष्ट्रपति चुना जाता है। व्हाइट हाउस की दौड़ में कौन जीतेगा यह तस्वीर एरिजोना, जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा, उत्तरी कैरोलाइना, पेन्सिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन सात ‘स्विंग राज्यों’ के नतीजों पर निर्भर करेगा।

प्रभास ने लॉन्च की ‘द स्क्रिप्ट क्राफ्ट’ वेबसाइट, लेखकों और कहानियों को मिलेगा नया मंच

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास ने राइटर्स को सपोर्ट और प्रोत्साहन देने के लिए द स्क्रिप्ट क्राफ्ट नामक वेबसाइट लॉन्च की है। द स्क्रिप्ट क्राफ्ट पर राइटर अपनी कहानी के आईडिया को 250 शब्दों के सारांश में भेज सकते हैं। दर्शक फिर आइडियाज को पढ़ सकते है और रेट कर सकते हैं, और जो सबसे ज्यादा पॉपुलर कहानियां होगी, वो टॉप पर आ जाएगी। इसमें फीडबैक सिस्टम में कमेंट्स के बजाय रेटिंग्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे एक सकारात्मक माहौल बनता है, जो राइटर्स को अपने आइडियाज के लिए आत्मविश्वास और समर्थन देता है। इसके लॉन्च का जश्न मनाने के लिए, द स्क्रिप्ट क्राफ्ट ने एक स्पेशल कांटेस्ट शुरू किया है, जिसका नाम है “अपने पसंदीदा हीरो की कल्पना सुपरपावर के साथ करें! राइटर्स को 3,500 शब्दों तक की कहानी भेजने के लिए इनवाइट किया गया है, जिसमें उन्हें एक सुपरहीरो के रूप में सोचना है। आख़िर में, एक राइटर को दर्शकों की रुचि के आधार पर चुना जाएगा, जिसका एक असली प्रोजेक्ट पर असिस्टेंट राइटर या असिस्टेंट बनने का खास मौका मिलेगा-ये एक कीमती अनुभव है, जो नए राइटर्स को हाइलाइट करेगा।इसके अलावा, स्क्रिप्ट क्राफ्ट एक ऑडियोबुक फीचर पेश करने की योजना बना रहा है, जो एरोटर्ड को अपनी कहानियों को इमर्सिव ऑडियो अनुभवों में बदलने की अनुमति देगा। यह पहल राइटर्स को उन लिसनर तक पहुंचने में मदद करेगी जो ऑडियो स्टोरीटेलिंग को पसंद करते हैं। प्रभास ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,अपनी कहानी शेयर करें, इस प्लेटफार्म पर दुनिया को प्रेरित करें, जहाँ राइटर्स अपने शब्दों को जीवंत करते हैं और दर्शक वास्तविकता को आकार देने के लिए वोट करते हैं। मूवमेंट में शामिल हो जाएं। #द स्क्रिप्ट क्राफ्ट टीम को शुभकमाएं!  

सायबर धोखाधड़ी से लोगों को बचाने के लिए सघन जागरूकता अभियान चले: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

 भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के दुरुपयोग से बचने के लिए पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा है। मंत्रालय में गृह विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस को ‘फ्यूचर रेडी’ यानी भविष्य के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी की अद्यतन तकनीकों का उपयोग किया जाए। प्रत्येक थाने में सायबर डेस्क, हर जिले में सायबर थाना और राज्य स्तर पर कॉल सेंटर बनाया जाए। सायबर धोखाधड़ी से लोगों को बचाने के लिए सघन जागरूकता अभियान चले। हाल ही में बांधवगढ़ में 10 हाथियों की मौत के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों में वन्य पशुओं की गतिविधियों से जन जीवन प्रभावित होने या जन हानि की आशंका है वहां वन विभाग से समन्वय और सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हुए पुलिस सक्रिय रहे। पुलिस सोशल मीडिया पर निगरानी रखे मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर चलने वाली गतिविधियों और मैसेज आदि पर निगरानी रखे। भ्रामक, गलत खबर फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई करें। कानून-व्यवस्था के साथ अन्य भ्रामक खबरों के बारे में संबंधित विभाग को तथ्यों की जांच करने के लिए कहें जिससे वस्तुस्थिति पता चल सके। नए क्रिमिनल कोड के संबंध में प्रशिक्षण दें। प्रत्येक प्रकरण की जांच और चालान प्रस्तुत करने के लिए आवश्यकतानुसार पेन ड्राइव, टेबलेट इत्यादि पुलिस स्टाफ को उपलब्ध कराने विभागीय स्तर पर बजट प्रविधान किया जाए। प्रत्येक संभाग में एफएसएल लैब बने। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। ये भी दिए निर्देश     एडीजी स्तर के अधिकारी नियमित रूप से संभाग स्तर पर दौरे और अपराधों की समीक्षा करें।     उज्जैन में महाकाल मंदिर क्षेत्र के प्रबंधन के लिए मंदिर क्षेत्र में थाना स्थापित करें।     महिला अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष प्रयास और महिला सशक्तीकरण पर केंद्रित गतिविधियां चलाएं।     नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म के आरोपितों को कठोरतम दंड दिलाना सुनिश्चित करें। गुम बालिकाओं की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चले।     संदिग्ध हुक्काबार, नाइट क्लब आदि पर भी निगरानी बढ़ाएं। नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों से समन्वय कर अंतरराज्यीय गिरोहों के विरुद्ध अभियान चलाएं। नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए कड़ी निगरानी की जाए।     पुलिसकर्मी और अधिकारी को स्वयं का आवास निर्मित करने के लिए विभाग की ओर से दी जाने वाली अनुमति और ऋण व्यवस्था की प्रक्रिया सरल बनाएं। समयबद्ध पदोन्नति हो।     गौ-तस्करों पर भी कठोर कार्रवाई की जाए। मार्च 2026 तक नक्सली गतिविधियों को पूरी तरह से खत्म करें बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल विरोधी अभियान संबंधी बैठक में मार्च-2026 तक नक्सल गतिविधियों को पूर्णत: समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इस लक्ष्य को पाने के लिए प्रदेश के संभावित नक्सल क्षेत्र में सघन आपरेशन चलाया जाए। आवश्यकतानुसार हाकफोर्स की भर्ती की जाए। जनसंख्या के अनुपात में पुलिसबल की भर्ती होगी मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस अनुपात में पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हो रहे हैं उस अनुपात में प्रतिवर्ष भर्ती की की जाए। प्रदेश की जनसंख्या के अनुपात में यदि अधिक पुलिस बल की आवश्यकता हो तो उसके अनुसार भर्ती करें। आगामी वर्षों में पुलिसकर्मी और हर स्तर पर पर्याप्त बल उपलब्ध हो और प्रदेश में काडर मैनेजमेंट व्यवस्थित बना रहे। श्रेष्ठ कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्यस्तरीय ‘रूस्तमजी’ पुरस्कार पुन: प्रारंभ करें।

बुलडोजर पर सवार Archana Chitnis फोपनार में आयोजित मेले में पहुंची

  बुरहानपुर बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस फोपनार में आयोजित मेले में पहुंची। जहां मेला स्थल पर पानी जमा होने के चलते विधायक जेसीबी पर सवार हो गईं। अपने समर्थकों के साथ विधायक ने जेसीबी पर सवार होकर नदी को पार कर मेला स्थल पर पहुंचीं और मेले का आनंद उठाया। बता दें कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली के बाद बुरहानपुर के फोपनार क्षेत्र में पाड़ों की टक्कर एवं मेला आयोजित किया जाता है। जिसे देखने के लिए बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस फोपनार पहुंची थीं। लेकिन नदी में पानी होने के चलते वह जेसीबी पर सवार होकर मेला स्थल के मंच तक पहुंचीं। उनके इस अंदाज को देखकर लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब जमकर वायरल भी हो रहा है।

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर शिक्षक ने गंवाए 24 लाख रुपए

जबलपुर मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक शिक्षक के साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित जोगेंद्र पाठक ने बताया कि उसने लिंक के जरिए डीमेट अकाउंट खोला था। लिंक भेजने वाले साइबर ठग ने शिक्षक को एक कंपनी का कर्मचारी बताया था। मामला गोराबाजार थाना क्षेत्र का है। शिक्षक ने बताया कि उन्होंने शेयर ट्रेडिंग के लिए अलग-अलग खातों में 24 लाख रुपए जमा किए थे। शेयर ट्रेडिंग एप से रुपए निकालने पर पता चला कि उनका खाता फ्रीज कर दिया गया है। इसके बाद रकम निकालने के बदले साइबर ठग ने 82 हज़ार रुपए मांगें थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जबलपुर एसपी सम्पत उपाध्याय ने सभी से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई भी आपको कम समय में ज्यादा रिटर्न देने का या फोन पर लिंक भेजता है तो प्रलोभन में न पड़ें। इससे कई बार हम जालसाजों के शिकार हो जाते हैं। इस मामले में जांच की का रही है कि पैसा कहां-कहां गया है। 

सौरभ भारत के रहने वाले हैं लेकिन देश छोड़कर अमेरिका चले गए, अब वह भारत वापसी की तैयारी में लग चुके

नई दिल्ली इसी साल अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप-2024 खेला गया था। इस वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान ने अपने शुरुआती राउंड के मैच अमेरिका में खेले थे। दोनों टीमों के ग्रुप में मेजबान अमेरिका की टीम थी जिसके तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर ने अपनी गेंदबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सौरभ भारत के रहने वाले हैं लेकिन देश छोड़कर अमेरिका चले गए। अब वह भारत वापसी की तैयारी में लग चुके हैं। सौरभ का जन्म भारत में ही हुआ था। वह मुंबई की अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे और सूर्यकुमार यादव के साथ भी खेले। लेकिन मौका न मिलने के कारण वह अमेरिका चले गए और वहां नौकरी के साथ-साथ क्रिकेट खेलने लगे। टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया था। पाकिस्तान के खिलाफ भी वह छा गए थे।

डॉक्टर बेहोश और मरीज को खिड़की काटकर निकाला, छत्तीसगढ़-रायपुर में मेकाहारा अस्पताल की ओटी में लगी आग

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में आगजनी को लेकर अपडेट सामने आया है। आग हड्डी रोग विभाग के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में लगी थी। ओटी में एक सर्जरी चल रहा था। इस दौरान अचानक आग लग गई। जिससे ओटी में स्थिति और भी गंभीर हो गई। खिड़की काटकर डॉक्टर और मरीज को बाहर निकाला गया। ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर धुएं की वजह से बेहोश हो गए हैं। मौके पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। आग से पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। घटना की सूचना पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, रायपुर एसएसपी संतोष सिंह समेत पुलिस, तहसीलदार और जोन कमिश्नर समेत बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। आग लगने के कारण का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। अस्पताल प्रशासन और पुलिस इस घटना की विस्तृत जांच में लगी है, ताकि आग लगने की असल वजह का खुलासा किया जा सके। वहीं महापौर एजाज ढेबर ने लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस नहीं होने से एसी फटने से आग लगी है।

एक करोड़ 24 लाख के सात विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र  में एक करोड़ 24 लाख के सात विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि क्षेत्र में विकास की रफ्तार यूं ही जारी रहेगी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने इंद्रपुरी के सी सेक्टर में  45 लाख रुपए लागत की बीमा हॉस्पिटल से चीनी टाइल्स तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। उन्होंने  दुर्गा मंदिर इंद्रपुरी सेक्टर ए में लगभग 7 लाख रुपए की बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। कर्मवीर नगर में 22 लाख रुपए लागत के  कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने नरेला शंकरी में भवानीधाम के अपोजिट साइड पर 8 लाख रुपए लागत के आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। इसके साथ ही  साई धाम कॉलोनी में 14 लाख रुपए लागत की सीसी रोड और रिटेनिंग वाल का भूमि-पूजन किया। इसकी नीरजा नगर फेस-2 के सामने पार्क में 9 लाख रुपए लागत के प्लेटफार्म शेड और एक्यूप्रेशर ट्रैक के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। पार्षद श्रीमती उर्मिला मोर्य, श्रीमती शिरोमणि शर्मा, श्रीमती ममता विश्वकर्मा, श्रीमती छाया ठाकुर, जीत राजपूत, मनोज विश्वकर्मा, छोटू पंडित, लवकुश यादव, भीकम सिंह यादव  आदि मौजूद रहे।  

स्पेशल ओलंपिक्स भारत 9 नवंबर को राजधानी दिल्ली में करेगा रन फॉर इनक्लूशन का आयोजन

नई दिल्ली  स्पेशल ओलंपिक्स भारत (एसओबी), जो बौद्धिक और विकासात्मक अक्षमताओं (आईडीडी) वाले एथलीटों के लिए खेल को बढ़ावा देने वाली राष्ट्रीय खेल महासंघ है, 9 नवंबर 2024 को एक अनूठी दौड़, रन फॉर इनक्लूशन आयोजित करेगा। यह दौड़ नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 18 से 23 नवंबर 2024 के बीच आयोजित होने वाली स्पेशल ओलंपिक्स एशिया पैसिफिक बोचे और बॉलिंग प्रतियोगिता की तैयारियों का हिस्सा होगी। यह भारत में अपनी तरह की सबसे बड़ी दौड़ है, जिसका उद्देश्य खेलों के माध्यम से समावेशन की ताकत का जश्न मनाना है, और यह चाणक्यपुरी स्थित सेंट्रल सिविल सर्विस ग्राउंड, नेहरू पार्क से शुरू होगी। दिल्ली एनसीआर से लगभग 10,000 प्रतिभागियों के इस 3 किलोमीटर दौड़ में शामिल होने की उम्मीद है, जो विशेष एथलीटों के समर्थन में भाग लेंगे। स्पेशल ओलंपिक्स भारत का लक्ष्य 100 से अधिक स्कूलों और कॉलेजों के लगभग 1000 विशेष एथलीटों (बौद्धिक अक्षमता वाले व्यक्ति) का स्वागत करना है, जो इस दौड़ में एकजुटता से हिस्सा लेंगे। दौड़ का मुख्य उद्देश्य, ईच वन, रीच वन (प्रत्येक एक, पहुँच एक) समावेशिता के महत्व पर जोर देगा और प्रत्येक प्रतिभागी को न केवल दौड़ में भाग लेने के लिए बल्कि विशेष एथलीटों तक पहुँचने के लिए भी प्रेरित करेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री, हर्ष मल्होत्रा (कारपोरेट मामलों और सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय) इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और इस पहल का पूरा समर्थन देंगे। इसके अतिरिक्त, पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा सदस्य कमलजीत शेरावत, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज और उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी भी इस अवसर पर अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराएंगे। एसओ भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा ने कहा, “रन फॉर इंक्लूशन” के माध्यम से, हम न केवल खेल की भावना का बल्कि समावेशन की अडिग शक्ति का जश्न मनाते हैं। यह पहल हमारी इस प्रतिबद्धता का प्रमाण है कि हम एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए कार्यरत हैं, जहाँ हर व्यक्ति, चाहे उसकी क्षमता कुछ भी हो, हिस्सा ले सकता है, उत्कृष्टता प्राप्त कर सकता है और प्रेरणा बन सकता है। हम सभी से आग्रह करते हैं कि हमारे साथ मिलकर बाधाओं को तोड़ें और एक ऐसा वातावरण बनाएँ जहाँ हर एथलीट को महत्व और सशक्तिकरण महसूस हो। चलिए, एक साथ मिलकर खेल की परिवर्तनकारी शक्ति का उपयोग करते हैं और अपने समुदायों में समावेशन का समर्थन करते हैं।” स्पेशल ओलंपिक्स एशिया पैसिफिक बोचे और बॉलिंग प्रतियोगिता, वैश्विक स्तर पर भारत में आयोजित होने वाली अपनी तरह की पहली प्रतियोगिता है। इसका उद्देश्य बौद्धिक और विकासात्मक अक्षमताओं (आईडीडी) वाले 22 वर्ष और उससे अधिक उम्र के एथलीटों पर केंद्रित है। इस प्रतियोगिता में 12 देशों के 100 से अधिक एथलीट भाग लेंगे, जो तीन अलग-अलग क्षेत्रों – पूर्वी एशिया, यूरोप यूरेशिया और एशिया पैसिफिक – से आ रहे हैं। यह स्पेशल ओलंपिक्स भारत (एसओबी) के लिए ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि इसने टेनपिन फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से विशेष एथलीटों के लिए बॉलिंग को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में पेश किया है।  

दिनदहाड़े सड़क से उठाकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

आरंग रायपुर जिले में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी ने दिनदहाड़े पीड़िता को सड़क से उठा लिया और अपने किराये के मकान में ले जाकर हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला जिले के आरंग थाना क्षेत्र के मोहमेला गांव का है. आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि यह घटना 27 अक्टूबर की है. आरोपी नेमीचंद ध्रुव का नया मकान पीड़िता के मकान के बगल में बन रहा है. इस दौरान आरोपी का पीड़िता के घर के पास आना जाना लगा रहता था. 27 अक्टूबर की दोपहर को जब पीड़िता अपने किसी रिश्तेदार के यहां पैदल जा रही थी, तब आरोपी नेमीचंद ध्रुव ने जबरदस्ती पीड़िता का मुंह दबाया और उसे उठाकर अपने किराए के मकान में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता को किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दे रखी थी, जिसकी वजह से पीड़िता ने कुछ दिनों तक डर में किसी से कुछ नहीं कहा. कुछ दिनों बाद पीड़िता ने अपने पति से पूरी आपबीती सुनाई जिसके बाद दोनों ने आरंग थाने में आरोपी नेमीचंद ध्रुव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 64(1),351(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet