LATEST NEWS

महावीर मेडिकल कॉलेज के छात्र परवलिया मुबारकपुर जोड़ स्थित ढाबे से खाना खाकर बिना हेलमेट लौट रहे थे, हादसे में ,मौत

भोपाल रफ्तार के शौक ने राजधानी भोपाल के मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे फाइनल ईयर के दो छात्रों की जान ले ली। सोमवार रात 3.30 बजे महावीर मेडिकल कॉलेज के छात्र रोमिल शाक्य (24) और समर्थ पाटीदार (24) परवलिया मुबारकपुर जोड़ स्थित ढाबे से खाना खाकर बिना हेलमेट लौट रहे थे। रोमिल स्पोर्ट्स बाइक चला रहा था। समर्थ पीछे बैठा था। 100 की रफ्तार में एयरपोर्ट रोड से एयरोसिटी वाली सड़क पर बाइक पहुंची तो मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। बाइक डिवाइडर पर लगे करीब 6 इंच मोटे कनेर के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोमिल 10 फीट दूर जाकर गिरा। कनेर का पेड़ भी टूट गया। रोहित दूसरी ओर फेंकाया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक कई टुकड़ों में बंट गई। हैंडिल तक अलग हो गया। राहगीरों ने देखा और डायल-100 को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची, दोनों मेडिकल छात्रों की सांसें थम चुकी थीं। बेटे की मौत से टूटे पिता, सपने रह गए अधूरे समर्थ बड़वानी जिले का रहने वाला था। यहां महावीर मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहा था। पिता राकेश पाटीदार किसान हैं। बेटे की मौत की खबर से वे टूट गए। उनके मुंह से यही निकला कि अब बेटा डॉक्टर बनने वाला था। वह परिवार के सपने पूरे करता। अब सब अधूरे रह गए। उसका साथी रोमिल मूलत: ग्वालियर का रहने वाला है। उसके पिता बीपी शाक्य नर्मदा प्रोजेक्ट में महेश्वर में सब इंजीनियर हैं। परिवार इंदौर में रहता है। बिना हेलमेट फर्राटे, कई परिवार उजड़ गए 7 सितंबर: भोपाल में नेहरू नगर चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने मैनिट के स्कॉलर राहुल सिंह की बाइक को टकर मारी। हेलमेट नहीं पहना था, मौत। 23 जून: भोपाल में यश श्रीवास्तव, झल्ला जाट, संदीप नागर बाइक से जा रहे थे। गति तेज थी कि बाइक कमला पार्क स्थित चमेली वाले बाबा मजार से टकराई, तीनों की मौत। 19 सितंबर: भोपाल में चूनाभट्ठी में रॉन्ग साइड से बाइक चला रहा था। हेलमेट नहीं थी, कार ने टक्कर मारी, मौत 2023 में सड़क दुर्घटना में मप्र में 13,798 मौतें 2022 में कुल दुर्घटनाएं 4.61 लाख 2023 में 4.8 लाख। 2023 में सड़क हादसों में 2.8% वृद्धि, 13798 की मौत हर साल होने वाली मौतों में 60% लोगों की उम्र 18-34 साल 2022 में 1.68 लाख मौतें 2023 में 4.63 लाख मौतें  

वनकर्मियों ने रात भर दिया पहरा, सफल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, हाथी के बच्चे को बांधवगढ़ नेशनल पार्क पहुंचाया

उमरिया  मध्य प्रदेश में इन दिनों हाथियों की चर्चा बहुत हो रही है, बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हुई 10 हाथियों की मौत का रहस्य अभी बना हुआ है, इस बीच हाथियों के जंगल छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचने की खबरें भी आ रही है, अब एक हाथी का बच्चा भटककर एक खेत में घुस गया, सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर बांधवगढ़ नेशनल पार्क पहुंचाया। बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हुई हाथियों की मौत के बाद से किरकिरी झेल रहा वन विभाग इस समय चुस्त दुरुस्त बना हुआ है, एक एक हाथी सहित अन्य जानवरों के मूवमेंट पर विशेष निगरानी राखी जा रही है, गस्ती दल, टास्क फ़ोर्स सब एक्स्ट्रा एक्टिव मोड में हैं और एक एक खबर पर तत्काल मूव कर रहे हैं। भटककर खेत में पहुंचा हाथी का बच्चा   वन विभाग को इसी दौरान सूचना मिली कि एक हाथी का बच्चा भटककर खेत में पहुंच गया है, सूचना मिलते ही उमरिया और कटनी के वन अमला एक्टिव हुआ, हाथी के बच्चे की खोजबीन की गई तो वो एक किसान के धान के खेत में मिला, उसके रेस्क्यू के लिए प्लानिंग की गई। वनकर्मियों ने रात भर दिया पहरा, सफल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन वन विभाग  के करीब 100 कर्मचारियों की टीम रात भर खेत में हाथी के बच्चे पर निगरानी रखे रही, अफसरों ने चार हाथियों की टीम बनाई और फिर उजाला होते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, थोड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने सफलता पूर्वक हाथी के बच्चे को रेस्क्यू कर लिया और फिर पिकअप वाहन से बांधवगढ़ नेशनल पार्क में पहुंचा दिया।

इंडियन आइडल 15 के दमदार थिएटर राउंड में, प्रतियोगी मिसमी और मानसी ने पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस दी

मुंबई,  इंडियन आइडल 15 के दमदार थिएटर राउंड में, प्रतियोगी मिसमी और मानसी ने पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस दी है। इस वीकेंड, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के बहुचर्चित सिंगिंग रियलिटी शो, ‘इंडियन आइडल सीज़न 15’ में, टॉप 15 प्रतियोगी ‘थिएटर राउंड’ के दौरान गाना गाकर शो में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। जज विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल और मेहमान जज नीति मोहन के साथ, यह प्रतियोगिता कड़ी होगी क्योंकि हर प्रतिभाशाली प्रतियोगी अपना बेस्ट परफ़ॉर्मेंस देकर दूसरे को पछाड़ने की कोशिश करेगा। टॉप 15 में जगह बनाने के लिए होगी प्रतियोगियों की तकरार; थिएटर राउंड में शानदार संगीतमय मुकाबला पेश करने वाली, ऐसी ही एक जोड़ी है ‘आइडल की ज़िद्दी गर्ल’ मिसमी और ‘आइडल की क्रेज़ी गर्ल’ मानसी घोष, जो क्रमशः ‘सिलसिला ये चाहत का’ और ‘आ ज़रा’ पर अपना सिंगिंग परफ़ॉर्मेंस देकर मंच पर छा जाएंगी। गुवाहाटी की प्रतिभाशाली गायिका, मिसमी बोस ने कई सालों तक इंडियन आइडल का ऑडिशन दिया है। अंक ज्योतिष से प्रेरित मेकओवर और अपने नाम की नई स्पेलिंग के साथ, मिसमी का दृढ़ संकल्प सफल हुआ है और वह शो में विजयी होने के लिए तैयार हैं। थिएटर राउंड में, मिसमी ने हर नोट में अपना दिल और मन लगा दिया। श्रेया घोषाल ने उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। इस शानदार परफ़ॉर्मेंस के लिए मिसमी की तारीफ करते हुए, श्रेया ने कहा, “आपकी सिंगिंग असाधारण थी! आपके गीत में कई पहलू शामिल थे और आपने उन सभी को कवर किया। आपका सफर और संकल्प हर लाइन में झलकता है। आपने जो कौशल और सांसों पर नियंत्रण दिखाया है वह लाजवाब है, और आपने गीत में जो भावना दिखाई है वह प्रेरणादायक है। कमाल है। मुझे याद है कि बादशाह ने कहा था कि आपकी आवाज़ फ्लॉलेस है और मैं इससे सहमत हूं। आपने गलती की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी।” तारीफों के पुल बांधते हुए, विशाल ददलानी ने पिछले कुछ सालों में मिसमी की प्रगति की सराहना की, उसके सुधार और अटूट फोकस की प्रशंसा की, जबकि नीति मोहन ने उनके लाजवाब नियंत्रण की बात कही। दूसरी ओर, कोलकाता की मानसी 16 साल की उम्र से ही अपने परिवार में कमाने वाली एकमात्र सदस्य रही हैं; अपनी बहुमुखी म्यूज़िक स्टाइल के साथ, मानसी अपने परिवार का समर्थन करने के लिए लाइव शो में फास्ट, फंकी और सूफी जैसी विभिन्न शैलियों में परफ़ॉर्मेंस देती हैं। मानसी ने पहले भी अपनी सादगी और क्रेज़ीनेस से जजों को प्रभावित किया है, चाहे वह ‘खाना, बनाना, गाना, जलाना’ का उनका अनोखा शौक हो या शाकाहारी खाने को खत्म करने की उनकी इच्छा। थिएटर राउंड में उनके करिश्माई परफ़ॉर्मेंस से हैरान होकर, श्रेया ने उनकी सिंगिंग की क्षमता की तुलना सुनिधि चौहान से की, साथ ही मानसी की आवाज़ में महसूस होने वाली मौलिकता पर भी चर्चा करते हुए कहा, “आपके लो नोट्स और अनूठी वोकल टोन ताज़गी का एहसास देती है जो वास्तव में अलग हैं।” विशाल ददलानी ने भी उनके परफ़ॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा, “वह जीतने के लिए ही यहां आई है और मुझे यह पसंद है!” दोनों गायकों ने अपनी विविध शैलियों से जजों को प्रभावित किया। श्रेया ने कहा, “इन दोनों की सिंगिंग संस्कृतियां अनूठी हैं, और उन्होंने ऐसे गाने चुने हैं जिन्होंने वाकई उनके कौशल और फोकस की परीक्षा ली है।”  

राज्य शासन ने निजी प्रैक्टिस पर लगाया प्रतिबंध, 20 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

राजनांदगांव राज्य शासन की ओर से निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाए जाने से नाराज राजनांदगांव के करीब 20 डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से इस्तीफा दे दिया है. आदेश में संशोधन नहीं होने पर सामूहिक रूप से विरोध जताते हुए मंगलवार को एक साथ 20 डॉक्टरों ने इस्तीफा देने की पेशकश करते हुए सामूहिक हस्ताक्षर युक्त पत्र मेडिकल काॅलेज के डीन को सौंपा है. डाॅक्टरों के सामूहिक त्यागपत्र से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था बिगड़ गई है. मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में सीनियर और जूनियर डॉक्टरों के स्वीकृत पदों के विरुद्ध 30% ही डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. डॉक्टरों की कमी से जो स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए वह पहले से ही पूरी नहीं हो पा रही है. इस बीच राज्य शासन द्वारा डॉक्टर के निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाए जाने संबंधी आदेश जारी होने से यहां पदस्थ डॉक्टरों में आक्रोश है. डॉक्टराँ का कहना है कि चिकित्सा शिक्षा संचनालय के अधीन चिकित्सा पृथक श्रेणी में आते हैं इसलिए उनके संबंधित आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नहीं होना चाहिए. चिकित्सा शिक्षा के लिए निजी प्रैक्टिस संबंधी नियम पूर्ण और प्रासंगिक है. इसे तत्काल संशोधित किया जाना चाहिए. वर्तमान में डॉक्टरों को सिर्फ अपने घर में क्लीनिक चलाने की अनुमति दी गई है, जो पूरी तरह अव्यवहारिक है. डॉक्टरों ने इस आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की है. इस्तीफे से चिकित्सा व्यवस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ा : डॉ. जेठानी मेडिकल काॅलेज के असिस्टेंट मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डाॅ. पवन जेठानी ने बताया कि त्यागपत्र देने वाले डाॅक्टरों के साथ बैठक कर हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है. मेडिकल काॅलेज में चिकित्सा व्यवस्था पर फिलहाल कोई फर्क नहीं पड़ा है. मामले का जल्द समाधान निकाला जाएगा : रमन सिंह इधर राजनादगांव प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ बैठक कर मामले का हल निकाला जाएगा. 20 डॉक्टरों के इस्तीफा देने के मामले में डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले में मैंने स्वास्थ्य मंत्री से बात की है और आगे इसका जल्द हल निकाला जाएगा, लेकिन एक साथ इतने डॉक्टर का इस्तीफा देना कहीं ना कहीं चिंता का विषय है.

100 करोड़ की परियोजना: यमुना नदी से लेकर 30 किलोमीटर लंबी रेनीवेल की लाइन बिछाई जाएगी, जल्द होगा काम शुरू

फरीदाबाद अरावली पहाड़ी की तलहटी में बसे सेक्टर, कॉलोनी व सोसायटी और एनआईटी क्षेत्र को राहत देने की दिशा में काम शुरू होने वाला है। इन क्षेत्रों में यमुना का जल लाने के लिए 100 करोड़ की परियोजना के टेंडर इसी महीने हो जाएंगे। अगले महीने से काम शुरू होगा। मतलब यमुना नदी से लेकर इन क्षेत्रों तक करीब 30 किलोमीटर लंबी रेनीवेल की लाइन बिछाई जाएगी। यह लाइन एक हजार एमएम की मोटाई से लेकर 900 एमएम वाली होगी। पहले चरण में 30 एमएलडी पानी रोज आएगा। इससे पांच लाख से अधिक लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। शहर में पेयजल आपूर्ति की मांग 450 एमएलडी और आपूर्ति 330 एमएलडी हो रही है। एफएमडीए ने नगर निगम व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कुल 22 रेनीवेल टेकओवर कर लिए हैं। बूस्टर तक पानी पहुंचाने का काम एफएमडीए का है। बूस्टर से शहर में पेयजल सप्लाई का जिम्मा नगर निगम का है। 100 करोड़ आएगा लाइन का खर्चा यमुना नदी किनारे 12 रेनीवेल लगाए जा रहे हैं। 100 करोड़ रुपये की लागत से रेनीवेल लाइन शहर तक बिछाई जानी है। 94 करोड़ की लागत से बूस्टिंग स्टेशन व अन्य काम होंगे। सरकार ने इस परियोजना के लिए कुल 294 करोड़ का बजट पास किया है। रेनीवेल की लाइन बीच में पड़ने वाली नहरों, एक्सप्रेस-वे, हाईवे व अन्य सड़कों के नीचे से निकाली जाएगी।  

नमित मल्होत्रा ने भारत की सबसे बड़ी फिल्म रामायण-पार्ट 1 और 2 की रिलीज डेट का किया ऐलान!

मुंबई,  जाने माने फिल्मकार नितेश तिवारी निर्देशित मच अवेटेड महाकाव्य रामायण-पार्ट 1 और 2 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। प्राइम फोकस स्टूडियोज के विजनरी लीडर के तौर पर, नमित मल्होत्रा ने हॉलीवुड के कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है, जैसे ड्यून और इंसेप्शन, और हालिया हिट द गारफील्ड मूवी भी इसमें शामिल है। उन्होंने एंग्री बर्ड्स 3 का भी अनाउंसमेंट किया है। नमित मल्होत्रा की विजुअल स्टोरीटेलिंग की गहरी समझ उन्हें हॉलीवुड के सबसे खास इंडियंस में से एक बनाती है। नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा है, “एक दशक से ज्यादा समय पहले, मैंने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश शुरू की, जिसने 5000 साल से भी ज्यादा वक्त तक अरबों दिलों पर राज किया है। और आज, मुझे इसे खूबसूरती से आकार लेते हुए देखकर खुशी हो रही है, क्योंकि हमारी टीमें एक ही उद्देश्य के साथ मेहनत कर रही हैं: हमारी “रामायण” का सबसे सच्चा, पवित्र और अद्भुत रूप दुनिया भर के लोगों के सामने लाना है, जो हमारे इतिहास, हमारी सच्चाई और हमारी संस्कृति को दर्शाता है।हमारे साथ जुड़ें और अपने सबसे महान महाकाव्य को गर्व और श्रद्धा के साथ जीवित करने का सपना पूरा करें।…दिवाली 2026 में पार्ट 1 औरदिवाली 2027 में पार्ट 2।  

हमारा लक्ष्य इस सीजन में ट्रॉफी हासिल करना है: आईपीएल नीलामी से पहले पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन

चंडीगढ़ आईपीएल 2025 के आगामी सीजन के लिए मेगा नीलामी से पहले, पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के सीईओ सतीश मेनन ने कहा कि बहुत सारे आश्चर्य होंगे क्योंकि फ्रेंचाइजी नीलामी में 2024 की टीम के कुछ खिलाड़ियों के साथ अपना कोर ग्रुप बनाएगी। पीबीकेएस ने 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में होने वाली 2025 की मेगा नीलामी से पहले आने वाले संस्करण के लिए बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह को अपने खिलाड़ी रिटेंशन के रूप में घोषित किया है। मेनन ने कहा, “हमारे पास कोर को जोड़ने के लिए एक योजना है। आप बहुत सारे आश्चर्य भी देखेंगे। आप कोर ग्रुप को बनते हुए देखेंगे और हमें विश्वास है कि हम इस सीजन में पूरी ताकत से खेलेंगे और बड़ा खेल दिखाएंगे।” प्रभसिमरन 2019 से पंजाब के साथ हैं और पिछले छह सालों में विकेटकीपर ने 34 मैचों में 22.24 की औसत और 146.23 की स्ट्राइक रेट से 756 रन बनाए हैं। इस बीच, शशांक पिछले सीजन में टीम के लिए प्रमुख खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभरे, जिन्होंने 14 मैचों में 44.25 की औसत और 164.65 की स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए। उन्होंने कहा, “हमने पिछले छह वर्षों में प्रभसिमरन को विकसित होते देखा है। वह एक ऐसा खिलाड़ी है जिस पर हमने बहुत भरोसा किया है। हमने उसे खिलते हुए देखा है। उसने पिछले साल कुछ शानदार पारियां खेली थीं। हमें विश्वास है कि वह बड़ी लीग में जगह बनाने के कगार पर है।” मेनन ने कहा, “जहां तक शशांक का सवाल है, वह क्रम में कई पदों पर बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पिछले सीजन में अपनी क्षमता दिखाई। वह उसी शैली और जुनून के साथ आगे भी जारी हैं। यही एक बड़ा कारण था कि हमने उन्हें बरकरार रखा। वह एक बेहतरीन फील्डर हैं। और ये दोनों खिलाड़ी हमारे लिए सबसे उपयुक्त हैं।” इस साल की शुरुआत में पीबीकेएस ने आने वाले सीजन के लिए रिकी पोंटिंग को मुख्य कोच के रूप में घोषित किया था और मेनन ने संकेत दिया था कि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज आगामी नीलामी में नए और ताजा विचार लेकर आएंगे। उन्होंने आगे कहा कि उनकी टीम इस सीजन ट्रॉफी पर नजर रखेगी। “यह नीलामी महत्वपूर्ण होगी क्योंकि हम अधिकतम पर्स के साथ वहां जाएंगे। हम इस समय जो हमारे पास है, उसी पर काम करेंगे। यह एक दिलचस्प नीलामी होगी, खासकर हमारे लिए, क्योंकि हमारे पास रिकी पोंटिंग के रूप में एक नया कोच भी है। वह क्रिकेट के सबसे तेज दिमागों में से एक हैं। आप देखेंगे कि हम एक असाधारण टीम विकसित कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य इस साल ट्रॉफी हासिल करना है – इससे कम कुछ नहीं।”  

शिवराज सिंह चौहान ने छठ महापर्व पर दिवंगत शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छठ महापर्व पर दिवंगत लोकगायिका डॉ. शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। इसके साथ ही उन्होंने झारखंड और महाराष्ट्र में आगामी चुनावों, इंडिया गठबंधन, और मध्यप्रदेश उपचुनावों को लेकर कई मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डॉ. शारदा सिन्हा के गीतों के बिना छठ महापर्व की कल्पना अधूरी है। छठ पर्व और उनके गीत एक-दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। छठ के दिन ही उनके देवलोक गमन ने इस पर्व को भावुक बना दिया है।उन्होंने डॉ. शारदा सिन्हा के लोकगीतों की महत्ता को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इन दिनों मैं झारखंडी बन गया हूं केंद्रीय मंत्री ने झारखंड और महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इन दिनों मैं झारखंडी बन गया हूं। झारखंड और महाराष्ट्र की जनता को इंडिया गठबंधन के झूठे वादों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन की गारंटी झूठ का पुलिंदा है, जिसने 5 लाख सरकारी नौकरियों और बेरोजगारी भत्ते का वादा किया था, जो अब तक अधूरा है। उन्होंने कहा कि जनता को अब इन पर भरोसा नहीं है। भाजपा सरकारों ने अपने हर वादे को निभाया शिवराज सिंह ने भाजपा सरकारों की सफलता को रेखांकित करते हुए कहा कि हमने हर वादे को निभाया है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरी ईमानदारी से पूरा किया है। जनता हमारे साथ है क्योंकि हमने उनके विश्वास को कभी टूटने नहीं दिया। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए चौहान ने कहा कि राहुल विदेशों में जाकर कहते हैं कि समय आने पर आरक्षण समाप्त कर देंगे। ऐसे में उनकी बातों पर कैसे भरोसा किया जा सकता है?  उन्होंने इंडिया गठबंधन को जनता को भ्रमित करने वाला बताया। मध्य प्रदेश में जनता का भरोसा हमारे साथ मध्यप्रदेश में बुधनी और विजयपुर के उपचुनावों पर शिवराज ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जा रही है। हमने महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया है और जनता का भरोसा हमारे साथ है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के लिए जनता भगवान के समान है और भाजपा जनता की सेवा को सर्वोपरि मानती है।

थामा मेरे करियर का सबसे खास प्रोजेक्ट: आयुष्मान खुराना

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि फिल्म थामा उनके करियर का सबसे खास प्रोजेक्ट है। मैडॉक फिल्म्स ने हाल ही में अपनी ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म थामा की घोषणा की है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म थामा दिवाली 2025 पर रिलीज़ होगी और यह फिल्म निर्माता दिनेश विजन के साथ आयुष्मान की बाला के बाद दूसरी फिल्म है। बाला ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। आयुष्मान ने कहा, “मुझे खुशी है कि दिनेश विजन को लगता है कि यह मेरे लिए उनके ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में शामिल होने का सही समय है। स्त्री 2 के बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ी फिल्म बनने के बाद मैं इस यूनिवर्स का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा हूँ। मुझे यकीन है कि यह एक ऐसा सिनेमाई अनुभव होगा जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे।दिनेश ने इस यूनिवर्स को जिस तरह से बनाया है, वह काबिले तारीफ है। एक दोस्त, सहयोगी और उनके काम का प्रशंसक होने के नाते मैं देख सकता हूँ कि उनके भव्य विस्तार के विचारों के साथ यह यूनिवर्स और भी ताकतवर बनेगा।” बाला के बाद फिर से दिनेश विजन के साथ काम करने पर आयुष्मान ने कहा, “दिनेश और मेरे बीच एक जैसी दृष्टि है। हमारी फिल्म बाला को दर्शकों ने एक नए दृष्टिकोण के लिए सराहा था। थामा हमारी दूसरी फिल्म है, जो इतनी नई है कि लोग इसे देख चौंक जाएंगे। यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो भारत में पहले किसी ने नहीं देखा। दिनेश, निर्देशक आदित्य सरपोतदार और लेखक निरेन भट्ट जैसे साथी क्रिएटिव के साथ काम करने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं। थामा को अपने करियर की सबसे खास फिल्म बताते हुए आयुष्मान ने कहा, “यह हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पहली लव स्टोरी है, और यह अपने आप में रोमांचक है। इसकी ‘ब्लडी’ लव स्टोरी का वादा आज के दर्शकों के लिए बिल्कुल नया और रोमांचक है। अपने करियर में मैंने हमेशा ऐसे ही अनोखे प्रोजेक्ट्स की तलाश की है और मुझे खुशी है कि महान निर्देशक और फिल्म निर्माता मुझे इस तरह की फिल्में बनाने का मौका देते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक इसे दिल से पसंद करेंगे।  

कलेक्टर गाइडलाइन में कीमतें बढ़ाने के प्रस्ताव को समिति ने दी मंजूरी, भोपाल को रखा होल्ड पर

भोपाल मध्यप्रदेश के 55 जिलों में 3500 लोकेशंस पर प्रॉपर्टी के रेट बढ़ा दिए गए हैं। कलेक्टर्स ने 1 लाख 12 हजार लोकेशंस पर प्रॉपर्टी पर स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन चार्ज से सरकार की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजे थे। कलेक्टर गाइडलाइन में कीमतें बढ़ाने के प्रस्ताव को केंद्रीय मूल्यांकन समिति ने मंजूरी दे दी है। बड़े महानगरों में सबसे ज्यादा 3% की बढ़ोतरी इंदौर जिले में की गई है। भोपाल में फिलहाल कीमतें होल्ड पर हैं। डिप्टी सीएम के हस्तक्षेप से रुका भोपाल का फैसला भोपाल जिले की प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ाने के मामले में कलेक्टर भोपाल क्रेडाई (कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) की बैठक बुलाकर सुझाव देंगे, इसके बाद ही यहां कीमतें बढ़ाने का फैसला किया जाएगा। भोपाल की जमीन संबंधी कलेक्टर गाइडलाइन के मामले में यह निर्णय केंद्रीय मूल्यांकन समिति ने लिया है। दरअसल, डिप्टी सीएम और वित्त व वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा से भोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक भोपाल दक्षिण पश्चिम भगवान दास सबनानी ने प्रॉपर्टी की कीमतें नहीं बढ़ाने की मांग की थी। इसके साथ ही भोपाल क्रेडाई ने भी इसका विरोध किया था और इसको लेकर सांसद, विधायक को पत्र लिखकर कहा था कि क्रेडाई का पक्ष नहीं सुना जाता है, इसलिए आईजी पंजीयन ने तय किया है कि पहले भोपाल कलेक्टर क्रेडाई का पक्ष सुनेंगे, इसके बाद जो प्रस्ताव वृद्धि के संबंध में भेजेंगे, उस पर विचार किया जाएगा। भोपाल की कुल 243 लोकेशन में प्रॉपर्टी के रेट 5 से 200% तक रेट बढ़ाने का प्रस्ताव फिलहाल होल्ड पर चला गया है। केंद्रीय मूल्यांकन कमेटी की मीटिंग से पहले बुधवार सुबह भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से उनके आवास पर मुलाकात की। इससे बाद क्रेडाई सदस्यों भी वित्त मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे।

ज्ञानावर्णीय कर्म को क्षय करने का माध्यम स्वाध्याय है. ज्ञान के बिना जीवन अंधकारमय है : मुनि सुधाकर

रायपुर श्री लाल गंगा पटवा भवन, टैगोर नगर रायपुर में गतिमान चातुर्मासिक प्रवास अंतर्गत आचार्य महाश्रमण के सुशिष्य मुनिश्री सुधाकर व मुनिश्री नरेश कुमार के सान्निध्य में आज “ज्ञान पंचमी” पर विशेष कार्यशाला व अनुष्ठान का आयोजन किया गया. मुनिश्री सुधाकर ने पंचमी तिथि में ज्ञान पंचमी तिथि के विशेष महत्व पर उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित किया. मुनिश्री सुधाकर ने कहा कि जैन दर्शन अनुसार आठ कर्मों में पहला कर्म है ज्ञानावर्णीय कर्म. ज्ञानावर्णीय कर्म को क्षय करने का माध्यम स्वाध्याय है. ज्ञान के बिना जीवन अंधकारमय है. ज्ञान प्रकाशकर है, जिससे मोक्ष का वरण हो सकता है. ज्ञान लाभ और सौभाग्य की जननी है. ज्ञानी व्यक्ति अपने ज्ञान कौशल से लाभ व सौभाग्य को प्राप्त कर सकता है. मुनिश्री ने आगे कहा कि आज विशेष योग ज्ञान पंचमी पर बन रहा है. आज बुध्दि का दिन बुधवार भी है. मुनिश्री ने बताया कि ज्ञानावर्णीय कर्म बंधन के छः कारण है – ज्ञान का दान नहीं करना, ज्ञान और ज्ञानी की असाधना करना, ज्ञान प्राप्ति पर व्यवधान उत्पन्न करना, ज्ञान और ज्ञानी को रोकना, ज्ञान और ज्ञानी के प्रति विद्वेष की भावना करना, ज्ञान और ज्ञानी में दोष खोजना. मुनिश्री ने कहा कि ज्ञान होने पर ज्ञान का अभिमान नहीं करना चाहिए बल्कि यह चिंतन करना चाहिए कि देव गुरु धर्म के प्रताप व शुभ कर्मों के योग से मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है. ज्ञान तो बांटने की वस्तु है, जितना बांटेंगे उतनी अभिवृद्धि होगी. मुनिश्री सुधाकर ने उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को ज्ञान पंचमी पर पांच विशिष्ट मंत्रों का उच्चारण कराते हुए अनुष्ठान करवाया, जिससे बुध्दि का विकास व अर्जन हो सके.

बैरागढ़ में 91 पिल्लरों पर खड़ा होगा एलिवेटेड डबल डेकर ब्रिज, भोपाल से इंदौर, उज्जैन की ओर सीधे गुजर सकेंगे वाहन

भोपाल  संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) मेन रोड पर प्रस्तावित प्रदेश के पहले एलिवेटेड डबल डेकर ब्रिज के पिलरो पर ही मेट्रों का बेस बन सकेगा। भविष्य में बैरागढ़ को मेट्रो रूट से जोड़ने की योजना है। पिलर पहले से ही तैयार होने के कारण मेट्रो चलाना आसान होगा। ब्रिज बनने से बैरागढ़ की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। लोक निर्माण विभाग ने एलिवेटेड ब्रिज का काम तेज कर दिया है।विधायक रामेश्वर शर्मा ने एलिवेटेड निर्माणाधीन डबल डेकर ब्रिज का अवलोकन किया। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण यंत्री जावेद शकील ने उन्हें योजना के बारे में जानकारी दी। ब्रिज की लंबाई लगभग तीन किलोमीटर है। इसकी चौड़ाई 24 से 26 मीटर तक है। ऊंचाई करीब नौ मीटर रहेगी। विधायक ने निर्माण के दौरान कट प्वाइंट कम समय के लिए बंद करने को कहा ताकि व्यापारियों को कोई परेशानी नहीं हो। फिलहाल मेन रोड पर बैरिकेड लगाकर काम किया जा रहा है। कुछ हिस्से में बेरिकेड लगने के बाद वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। विधायक ने परेशानी दूर करने के निर्देश दिए। ब्रिज बनने से भोपाल से इंदौर एवं उज्जैन महाकाल जाने वाले वाहनों को आसानी होगी। बैरागढ़ उपनगर में प्रवेश किए बिना वाहन सीधे रवाना हो सकेंगे। हर 15 दिन में निरीक्षण, चार्ट बनेगा एलिवेटेड ब्रिज के निर्माण के लिए 306 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। केबिनेट की बैठक में इसकी प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू हुआ। इसकी समय सीमा 32 माह है, लेकिन विधायक रामेश्वर शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि पहला चरण 18 माह में पूरा कर लिया जाए, ताकि मेन रोड से आवाजाही आसान हो सके। उन्होंने कहा कि हर 15 दिन में निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण चार्ट भी बनेगा। ब्रिज निर्माण होने के कारण भोपाल-इंदौर के बीच चल रही बसें एवं बड़ी ट्रकों का रूट डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। निरीक्षण के दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमल वीधानी, चंदूभाई इसरानी, किशन अच्छानी, पीडब्ल्यूडी के ओएसडी रवि शुक्ला एवं नगर निगम अधिकारी भी उपस्थित थे। संत हिरदारामजी की कुटिया के निकट भी मिक्स लेन में काम शुरू बैरागढ़ मेन रोड पर प्रस्तावित एलिवेटेड डबल डेकर ब्रिज 91 पिल्लरों पर खड़ा होगा। लोक निर्माण विभाग की निगरानी में मिट्टी की टेस्टिंग का काम पूरा हो गया है। सीहोर नाका एवं हलालपुर छोर के बाद अब संत हिरदारामजी की कुटिया के निकट तीसरे छोर पर भी काम शुरू कर दिया गया है। इसके निर्माण पर करीब 306 करोड़ रूपये खर्च होने का अनुमान है। ब्रिज का काम सिंगल पिल्लर सिस्टम के तहत किया जाएगा। भविष्य में इसी ब्रिज के ऊपर मेट्रो लेन बिछाई जा सकेगी। हलालपुर से सीहोर नाका स्थित विसर्जन घाट तक बीआरटीएस लेन हटाने के साथ ही इसका काम प्रारंभ किया गया था। पिल्लर खड़े करने से पहले साइल एवं पाइल टेस्टिंग की गई। टेस्टिंग के बाद प्रारंभिक काम किया जा रहा है। पिल्लर ख़ड़े करने की तैयारी की जा रही है। पिल्लर खड़े करने की शुरूआत सीहोर नाका एवं संतजी की कुटिया के पास होगी। पहले इस ब्रिज को संत हिरदारामजी की कुटिया से थोड़ा आगे सीवेज पंप हाउस से शुरू किया जााना था। अब इसे हलालपुर के निकट से शुरू किया जा रहा है। तीन जगह मिक्स लेन बंद हुई बीआरटीएस मार्ग के बीच में बनी मिक्स लेन वाले हिस्से को अब बेरिकेड रखकर बंद किया गया है। मिक्स लेन कुछ समय में पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है किबाकी दोनों लेन से ट्रेफिक पहले की तरह संचालित होगा। ब्रिज बनाने का काम प्रारंभ होने से व्यापारिक संगठन संभावित तोड़फोड़ से चिंतित थे। संत हिरदाराम मार्केट का कुछ हिस्सा टूटने की आशंका बनी हुई है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि ब्रिज के लिए जितनी जगह चाहिए उतनी उपलब्ध है इसलिए तोड़फोड़ की संभावना नहीं है। ब्रिज की चौड़ाई करीब 26 मीटर रहेगी। यह काम लोक निर्माण विभाग की सेतू शाखा के माध्यम से किया जाएगा। भविष्य में ब्रिज के नीचे ही पार्किंग विकसित की जाएगी।

एलएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस इंडक्शन प्रोग्राम 2024 ‘ज्ञानारांभ’ का हुआ आयोजन

भोपाल  कोलार रोड़ स्थिति एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के एलएन मेडिकल कॉलेज में बुधवार को एमबीबीएस इंडक्शन प्रोग्राम 2024 ‘ज्ञानारांभ’ का आयोजन किया गया। कॉलेज के सीनियर छात्रों द्वारा नवप्रवेशित छात्रों का गरमजोशी के साथ स्वागत किया गया। सीनियर्स द्वारा खास स्वागत करने पर उनकी खुशी और दो गुना बढ गई। कार्यक्रम में उत्साह एवं उमंग के साथ जूनियर व सीनियर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने गीत, संगीत व नृत्य की त्रिवेणी प्रवाहित की तो दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अथिति के रूप में शामिल हुए एलएनसीटी ग्रुप के फाउंडेशन जय नारायण चौकसे, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी की चांसलर पूनम चौकसे, एलएनसीटी ग्रुप के सेकेट्री डॉ. अनुपम चौकसे, यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर धर्मेन्द्र गुप्ता, यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ श्वेता अनुपम चौकसे, यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पूजा श्री चौकसे, यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. एन के थापक, एलएन मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. नलिनी मिश्रा, डॉ. सत्यपति, और यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ए.के. सोनी ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की। बच्चों के डेवलपमेन्ट में माता पिता का इन्वॉलमेंट जरुरी : जय नारायण चौकसे एलएनसीटी ग्रुप के फाउंडेशन जय नारायण चौकसे ने नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की और कहा, एलएन मेडिकल कॉलेज का यह 16वां वर्ष है। जीवन का सबसे अच्छा वर्ष 16 वर्ष को माना जाता है, आप सभी बहुत भाग्यशाली है जिन्होंने इस वर्ष यहां दाखिला लिया है। उन्होंने नवप्रवेशित छात्रों के अभिभावकों को एलएन मेडिकल कॉलेज और यहां के एजुकेशन सिस्टम के बारेमें विस्तार से बताया। साथ ही कहा की, जिस तरह वह आज उनके बच्चों के ‘ज्ञानारांभ’ कार्यक्रम में शामिल होने आए है उसी तरह महीने में एक बार जरूर उनसे मिलने आए और उनकी पढ़ाई के बारेमें जाने, ताकि आगे चल कर वें अच्छे डॉक्टर बन सके। उन्होंने कहा, बच्चों के डेवलपमेन्ट में माता पिता का इन्वॉलमेंट बहुत जरुरी होता है। अब मेडिकल एजुकेशन योग्यता आधारित पाठ्यक्रम हो गया है : डॉ. नलिनी मिश्रा नए छात्रों का स्वागत करते हुए एलएन मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. नलिनी मिश्रा ने कहा, एलएन मेडिकल कॉलेज मध्य भारत का सबसे प्रतिष्ठित कॉलेज है। उन्होंने छात्रों को बताया की अब मेडिकल एजुकेशन योग्यता आधारित पाठ्यक्रम हो गया है। आज से 45 साल पहले मेडिकल की पढ़ाई उतनी संरचित नहीं हुआ करती थी जितनी आज है। अब यह अधिक छात्र केंद्रित हो गई है। हमारी पूरी कोशिश रहेगी की आप की मेडिकल की पढ़ाई खत्म होने तक हम आप को एक कॉम्पिटेन्ट मेडिकल ग्रेजवेट बना सके। उन्होंने छात्रों को बताया की एक अच्छा डॉक्टर बनने के लिए आप को जीवन भर सीखना पड़ेगा। साथ ही यह भी बताया की आने वाले समय में किस तरह एक मरीज और उनके परिजनों के साथ व्यवहार रखना है। छात्रों में मेहनत करने का मोटिवेशन होना बहुत जरुरी : एन के थापक यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर  डॉ एनके थापक ने कहा, हमारा संस्थान सिर्फ एक संस्थान ही नहीं है बल्कि एक जीती जागती संस्कृति है। हम आप को आप के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का यहां एक प्लेटफार्म प्रदान करते है। उन्होंने कहा छात्रों में मेहनत करने का मोटिवेशन होना बहुत जरुरी है। बदलाव के लिए तैयार रहें, और हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश करते रहें। एलएन सीटी से जुडा हर बच्चा न केवल मनुष्यता के गुण सीखता है बल्कि यहां की संस्कृति को आत्मसाह करने की कोशिश भी करता है। उन्होंने कहा कोई भी संस्थान तभी महान बनता है जब वहां रोज़ प्रेरणा देने वाली संस्कृति होती है, ऐसी ही संस्कृति एलएनसीटी ग्रुप आप को हर रोज़ प्रदान करता है। अपने माता पिता का सपना पूरा करने लिए पूरी जान लगा दें।

मौत पर भी उत्सव जारी रखने पर भड़के लोग, छत्तीसगढ़-सारंगढ़ में राज्योत्सव में सहायक शिक्षक को लगा करंट

सारंगढ़. राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक शिक्षक की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारी की गई। इस दौरान सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ खेलभांटा मैदान में चल रही तैयारी के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे के दौरान कार्यक्रम स्थल पर हडकंप मच गया। दरअसल, कार्यक्रम स्थल पर बैनर लगते समय एक शिक्षक बिजली के चपेट में आ गया। करंट लगने से शिक्षक की मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ खेलभांटा मैदान में राज्योत्सव के आयोजन की तैयारी के दौरान शासकीय विभागों की स्थलों पर बैनर लगाया जा रहा था। इस बीच शिक्षा विभाग के स्थल पर बैनर लगा रहे शिक्षक बिजली के चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। आनन-फानन में शिक्षक को जिले के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, 52 वर्षीय सरकारी शिक्षक भगत राम पटेल भेड़वन में संकुल समन्वयक के पद पर कार्यरत थे। राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए थे। वे अपने विभाग के स्थल पर बैनर लगा रहे थे। इस दौरान वे करंट के चपेट में आ गए। वहीं मौके पर शिक्षक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर हड़कंप मच गया है। इस पूरी घटना को लेकर एक फेसबुक यूजर ने सोशल मीडिया लिखा कि सहायक शिक्षक की मौत के बाद भी राज्य उत्सव में जिला प्रशासन डूबी हुई है। उन्होंने विरोध करते हुए लिखा कि हद है कि सहायक शिक्षक भगत राम पटेल के मौत के बाद भी जिला प्रशासन का राज्य उत्सव जारी है।

प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, आग ने फैक्टरी के दोनों तलों को अपनी चपेट में ले लिया

सोनीपत बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज एक में धागा लपटने के लिए प्लास्टिक गीटियां बनाने के लिए तैयार की जा रही 137 नंबर फैक्टरी के स्टोर रूम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने फैक्टरी के दोनों तलों को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान आग से उठ रही लपटें साथ लगती लोहे के बर्नर बनाने वाली फैक्टरी के प्रथम तल तक पहुंच गई। इस बीच बड़ी औद्योगिक क्षेत्र दमकल केंद्र की दमकल गाड़ी को मौके पर बुलाया, लेकिन आग पर काबू न पाता देख गन्नौर व सोनीपत से भी दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में महादेव मल्टीप्लास्ट में धागे लपटने के लिए प्लास्टिक गीटियां तैयार करने का काम शुरू किया जाना था। फैक्टरी संचालक द्वारा इसके लिए तैयारियां की जा रही थी। फैक्टरी में इसके लिए कच्चा माल व मशीने भी लाकर रखी गई थी। मंगलवार को फैक्टरी के स्टोर रूम के साथ वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। इसी बीच वेल्डिंग से निकली चिंगारी स्टोर रूम में रखे प्लास्टिक के कच्चे माल में जा पहुंची। जिससे आग धधकनी शुरू हो गई। फैक्टरी कर्मियों ने आस-पास के लोगों की मदद से पहले आग पर खुद काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई और उसने साथ लगती लोहे के बर्नर बनाने वाली फैक्टरी के प्रथम तल को भी अपनी चपेट में ले लिया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet