LATEST NEWS

आढ़ती पर फायरिंग के दौरान दो के खिलाफ मामला दर्ज

गुरदासपुर थाना सदर पुलिस गुरदासपुर ने आढ़ती पर फायरिंग करने वाले दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में ए.एस.आई. जीवन सिंह ने बताया कि हरिंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी राजपुरा पुलिस स्टेशन सदर गुरदासपुर ने बयान दिया कि वह गजनीपुर फोकल प्वाइंट पर अपनी आढ़त की दुकान गोराया कमीशन ऐजैंट पर बैठा था। शाम लगभग 5.30 बजे जब वह अपनी दुकान पर खड़ा था कि दो लड़के जिन्होंने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था, मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने उसे देखकर जान से मारने की नियत से उस पर गोली चलानी शुरू कर दी। इस पर उसने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरिंदर सिंह के बयानों पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

25 करोड़ की लागत से स्थापित ट्रांसफार्मर, रबी सीजन में बढ़ने वाले लोड को ध्यान में रखकर ऊर्जीकृत किया

भोपाल एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने भोपाल सूखी सेवनिया स्थित अपने 400 के.व्ही. सबस्टेशन में भोपाल एवं मध्यप्रदेश का दूसरा 400/220/132 के.व्ही. 500 एम.व्ही.ए. क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत करने में सफलता हासिल की है। एम.पी. ट्रांसको के मुख्य अभियंता प्रवीण गार्गव ने बताया कि लगभग 25 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित इस ट्रांसफार्मर को भोपाल एवं उससे जुड़े क्षेत्रों में रबी सीजन के दौरान बढ़ने वाले लोड की संभावना को ध्यान में रखकर समय पूर्व इसे ऊर्जीकृत किया गया। इस उपलब्धि पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एवं अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव ने इस कार्य से जुडे़ अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी है। भोपाल समेत अन्य क्षेत्रों को होगा भरपूर फायदा इस ट्रांसफार्मर की स्थापना से भोपाल के शहरी और औद्योगिक क्षेत्र के अलावा बैरागढ़, विदिशा, गंजबसोदा, शुजालपुर, मुगालियाछाप को इसी रबी सीजन में भरपूर फायदा मिलेगा। साथ ही आष्टा, उज्जैन क्षेत्र को भी जरूरत पड़ने पर सूखी सेवनिया (भोपाल) 400 के.व्ही. सबस्टेशन से सपोर्ट मिल सकेगा। इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से 400 के.व्ही. सबस्टेशन भोपाल की क्षमता 1630 एम.व्ही.ए. की हो गई है। भोपाल जिले की ट्रांसफार्मेशन कैपेसिटी में बढ़ोतरी भोपाल जिले में एम.पी. ट्रांसको अपने 18 सबस्टेशनों से विद्युत पारेषण करती है, जिसमें 400 के.व्ही. का 1, 220 के.व्ही. के 4 तथा 132 के.व्ही. के 13 सबस्टेशन शामिल हैं। इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से भोपाल जिले की कुल ट्रांसफार्मेशन कैपेसिटी अब 4463 एम.व्ही.ए. की हो गई है। 80484 एम.व्ही.ए. हो गई है एम.पी. ट्रांसको की कुल स्थापित क्षमता एम.पी. ट्रांसको की कुल स्थापित ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर अब 80484 एम.व्ही.ए. की हो गई है। इसमें 400 के.व्ही. में 11380 एम.व्ही.ए., 220 के.व्ही. में 33230 एम.व्ही.ए. तथा 132 के.व्ही. में 35874. एम.व्ही.ए. क्षमता विद्यमान है। एम.पी. ट्रांसको मध्यप्रदेश में अपने 416 अति उच्चदाब सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। इसमें 400 के.व्ही. के 14, 220 के.व्ही. के 88 तथा 132 के.व्ही. के 314 सबस्टेशन शामिल हैं। एम.पी. ट्रांसको के प्रदेश में कुल 1021 पावर ट्रांसफार्मर क्रियाशील हैं।  

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक एक प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि के साथ हरे निशान में बंद हुए

मुंबई भारतीय शेयर बाजार ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की संभावित जीत का स्वागत किया है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक एक प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि के साथ हरे निशान में बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में आईटी सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी देखी गई। सेंसेक्स 901.50 अंक या 1.13 प्रतिशत चढ़कर 80,378.13 पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 270.75 अंक या 1.12 प्रतिशत चढ़ने के बाद 24,484 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 110.15 अंक या 0.21 प्रतिशत चढ़ने के बाद 52,317.40 पर आ गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स कारोबार के अंत में 1,240.35 अंक या 2.21 प्रतिशत चढ़ने के बाद 57,355.80 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 402.65 अंक या 2.18 प्रतिशत चढ़ने के बाद 18,906.10 पर बंद हुआ। निफ्टी के ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियलिटी, मीडिया और एनर्जी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। सारे सेक्टर हरे निशान पर कारोबार करने के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स पैक में टीसीएस, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी और मारुति टॉप गेनर्स रहे। टाइटन, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर्स रहे। बाजार का रुझान सकारात्मक रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 3,013 शेयर हरे, 961 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, 89 शेयर में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं रहा। बाजार के जानकारों के अनुसार, अमेरिकी चुनाव के नतीजों के बाद वैश्विक बाजारों में राहत की लहर देखी गई, जिससे ट्रंप के मजबूत जनादेश के साथ राजनीतिक अनिश्चितता कम हुई। इससे कर कटौती और सरकारी खर्च में वृद्धि की उम्मीदों से प्रेरित मजबूत जोखिम-भावनाएं पैदा हुई हैं। उन्होंने आगे कहा कि घरेलू खरीद व्यापक आधार पर हुई, जिसमें आईटी ने अमेरिका में आईटी खर्च में उछाल की उम्मीद में बढ़त हासिल की। आईटी दूसरी तिमाही के नतीजों के अनुसार अमेरिका में बीएफएसआई खर्च में सुधार हुआ है, जो भारत के लिए सकारात्मक है।

फिरोजाबाद में मजदूरों से भरी डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 से अधिक घायल, बड़ा हादसा

फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां पर यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस पलट गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस, डबल डेकर थी, जो यात्रियों को लेकर हमीरपुर से हाथरस, इगलास की ओर जा रही थी। बस में करीब 20 से 22 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इसमें मौजूद लोग मजदूरी का काम करते हैं और ईट भट्टे पर काम करने के लिए जा रहे थे। बता दें कि यह सड़क दुर्घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के चनोरा पुल के पास हुई है। हादसे के बाद बस में मौजूद करीब सभी मजदूर घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घायलों में दो को ज्यादा चोट लगने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है। बस में सवार हमीरपुर जिले के एक यात्री मान सिंह ने हादसे को लेकर जानकारी दी। बस ड्राइवर के ऊपर शराब पीकर गाड़ी चलाने की आशंका भी जाहिर की गई है। मान सिंह ने बताया कि प्राइवेट बस थी, जिसमें 20-22 लोग मौजूद थे। हादसे में सभी लोग घायल हुए हैं। उसने बताया की बस यात्रियों को लेकर हाथरस जा रही थी। इसमें ईट भट्टों पर काम करने वाले मजदूर मौजूद थे, जो हादसे में घायल हो गए। यह घटना बुधवार तड़के सुबह की बताई जा रही है। मजदूरों को लेकर एक प्राइवेट डबल डेकर बस हमीरपुर से हाथरस, इगलास जा रही थी। तभी फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में चनोरा पुल के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में मौजूद सभी लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस हादसे के कारण का पता लगा रही है।  

चार हाथियों के दल और 100 वनकर्मियों की मदद से किया दो दिन से भटक रहे हाथी के बच्चे का रेस्क्यू

उमरिया मध्य प्रदेश में उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दो दिन से भटक रहे हाथी के बच्चे का आज रेस्क्यू किया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, कटनी और उमरिया वन विभाग की टीम शामिल थी। जिनके चार हाथियों के दल और करीब 100 वन कर्मियों ने मिलकर आज सुबह करीब 11:00 बजे हाथी के बच्चे का रेस्क्यू हुआ। अब हाथी शावक को पिकअप वाहन के माध्यम से बांधवगढ़ ले जाया जा रहा है। दरअसल, 10 हाथियों की मौत के बाद कल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली हाथी का शावक देखा गया था। जिसके बाद से आसपास के गांवों और वन विभाग को सतर्क किया गया। बताया जा रहा था कि यह शावक उन 10 हाथियों में से ही किसी का है, जिनकी मौत हुई है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने धान के खेत में रात भर पहरा दिया। इसके बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, कटनी और उमरिया वन विभाग के चार हाथियों के दल और करीब 100 वन कर्मियों ने मिलकर सुबह करीब 11:00 बजे हाथी के बच्चे का रेस्क्यू किया। अब हाथी के बच्चे को पिकअप वाहन के माध्यम से बांधवगढ़ ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, हाथी के बच्चे की उम्र लगभग डेढ़ वर्ष है। बच्चा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का है या फिर छत्तीसगढ़ से आए झुंड से बिछड़ गया इसकी जांच की जाएगी।

सेंट्रल जेल गोलीकांड में बदनाम करने का आरोप, छत्तीसगढ़-रायपुर महापौर ढेबर ने बीजेपी नेताओं पर लिखाई रिपोर्ट

रायपुर. रायपुर के सेंट्रल जेल गोलीकांड के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने कांग्रेस के साथ आरोपियों का कनेक्शन बताया हैं। वहीं रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने बीजेपी पर नाम बदनाम करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर महापौर ढेबर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। महापौर ढेबर ने बीजेपी नेताओं पर अपराधी के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बीजेपी नेताओं ने उनकी छवि धूमिल कर रह हैं और उन्हें टारगेट कर रहे हैं। इसलिए अपराधी के साथ उनकी फोटो वायरल किया गया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक होने के कारण निशाना बनाए जा रहा है। महापौर ढेबर ने बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव और बीजेपी नेता गौरीशंकर श्रीवास पर कांग्रेस पदाधिकारियों के अपमान का आरोप लगाया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की साजिश बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

रग्बी विश्व कप क्वालीफायर 2027, नामीबिया ने स्थानीय कोचिंग टीम नियुक्त की

विंडहोक नामीबिया के रग्बी यूनियन (एनआरयू) ने 2025 में होने वाले रग्बी विश्व कप क्वालीफायर अभियान में टीम का नेतृत्व करने के लिए नामीबियाई कोचिंग टीम नियुक्त की। उल्लेखनीय नियुक्ति जैक्स बर्गर की है, जो एक सेवानिवृत्त नामीबियाई रग्बी यूनियन लूज फॉरवर्ड और पूर्व कप्तान हैं, जिन्हें दक्षिण अफ्रीका के एलिस्टर कोएत्ज़ी की जगह रग्बी का निदेशक नियुक्त किया गया है। एनआरयू ने मीडिया ब्रीफ और अपने सोशल मीडिया पेज पर, पूर्ण कोचिंग टीम की घोषणा की, जिसमें एक अन्य साथी और पूर्व नामीबियाई रग्बी खिलाड़ी, क्रिसेंडर बोथा मुख्य कोच के रूप में शामिल हैं, जैको एंगेल्स, रोहन किट्सहॉफ और डेविड फिलेंडर सहायक कोच और स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच, सर्जियो डे ला हार्प हैं। इस साल, नामीबिया की टीम को रग्बी अफ्रीका कप के सेमीफाइनल में अंतिम विजेता जिम्बाब्वे से हार का सामना करना पड़ा था। युगांडा में आयोजित होने वाला 2025 रग्बी अफ्रीका कप, विश्व रग्बी द्वारा आयोजित 2027 पुरुष रग्बी विश्व कप के लिए दो साल का क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट है। मौजूदा रग्बी अफ्रीका कप चैंपियन जिम्बाब्वे ने जुलाई में आयोजित 2024 टूर्नामेंट के फाइनल मैच में अल्जीरिया के खिलाफ जीत हासिल की। 2025 टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे, अल्जीरिया, नामीबिया, केन्या, सेनेगल, कोटे डी आइवर शामिल होंगे। विश्व रग्बी के अनुसार, पुरुषों का रग्बी विश्व कप 2027 ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा और इसमें 24 टीमें भाग लेंगी।  

इगा स्वियातेक की हार से आर्यना सबालेंका का साल के आखिर में नंबर एक पर रहना तय

रियाद इगा स्वियातेक की डब्ल्यूटीए फाइनल में हार से आर्यना सबालेंका का पहली बार महिलाओं की रैंकिंग में साल के आखिर में नंबर एक पर रहना सुनिश्चित हो गया। कोको गॉफ की स्वियातेक पर 6-3, 6-4 से जीत से यह तय हो गया कि बेलारूस की 26 वर्षीय खिलाड़ी सबालेंका वर्ष 2024 के आखिर में महिलाओं के रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज रहेगी। सबालेंका ने पिछले साल सितंबर में स्वियातेक को पीछे छोड़कर कुछ समय के लिए विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। स्वियातेक हालांकि डब्ल्यूटीए फाइनल जीत कर फिर से शीर्ष पर पहुंच गई थी। डब्ल्यूटीए ने मंगलवार को यह भी घोषणा की कि कतेरीना सिनियाकोवा साल के अंत में युगल रैंकिंग में नंबर एक पर रहेंगी। चेक गणराज्य की यह खिलाड़ी इससे पहले 2018, 2021 और 2022 के आखिर में भी महिला युगल रैंकिंग में भी शीर्ष पर रही थी।    

पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक Scholarship Scheme पोर्टल पर नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ

भोपाल पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मध्यप्रदेश ट्राइवल अफेयर्स एण्ड शड्यूल कॉस्ट वेलफेयर ऑटोमेशन सिस्टम (एमपीटीएएएस) पोर्टल पर नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त, सौरभ सुमन ने नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की जानकारी देते हुए पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सभी जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए है। आयुक्त, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण सुमन ने विभागीय अधिकारियों से कहा है कि वह अपने जिले की संबंधित संस्थाओं को नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की विधिवत सूचना दे और पात्र विधार्थियों के आवेदन पत्र भरवाना सुनिश्चित करें।  

‘LMV लाइसेंस धारक 7500 KG तक वजन वाले ट्रांसपोर्ट वाहन चलाने का अधिकार ‘, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

नई दिल्ली वाणिज्यिक वाहन चालकों को राहत देते हुए उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि हल्के मोटर वाहन (एलएमवी) का लाइसेंस धारक व्यक्ति 7,500 किलोग्राम तक वजन वाले परिवहन वाहन चला सकता है। प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ का फैसला बीमा कंपनियों के लिए एक झटका है। बीमा कंपनियां उन दावों को खारिज कर देती थीं, जो एक विशेष वजन के परिवहन वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं से संबंधित होते थे और चालक कानूनी शर्तों के अनुसार उन्हें चलाने के लिए अधिकृत नहीं थे। पीठ के लिए सर्वसम्मति से फैसला लिखने वाले न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय ने कहा कि ऐसे कोई आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं जो यह दर्शाते हों कि देश में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि के लिए एलएमवी लाइसेंस धारक जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि एलएमवी लाइसेंस धारक, जो अधिकतम समय वाहन चलाते हैं, न्यायालय से जवाब मांग रहे हैं और उनकी शिकायतों को तकनीकी आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता। प्रधान न्यायाधीश और न्यायमूर्ति रॉय के अलावा पीठ में न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा, न्यायमूर्ति पंकज मिथल और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल हैं। पीठ ने 21 अगस्त को इस जटिल कानूनी मुद्दे पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, जब केंद्र की ओर से अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने दलील दी थी कि मोटर वाहन (एमवी) अधिनियम, 1988 में संशोधन के लिए विचार-विमर्श ‘‘लगभग पूरा हो चुका है।’’ शीर्ष अदालत ने केंद्र से कानून में संशोधन की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने को कहा। पीठ ने उस कानूनी पहलू का समाधान किया कि क्या हल्के मोटर वाहन (एलएमवी) का लाइसेंस धारक व्यक्ति 7,500 किलोग्राम तक वजन वाले परिवहन वाहन चलाने का भी हकदार है। इस मुद्दे ने एलएमवी लाइसेंस धारकों द्वारा चलाए जा रहे परिवहन वाहनों से जुड़े दुर्घटना मामलों में बीमा कंपनियों की तरफ से दावों के भुगतान को लेकर विभिन्न विवादों को जन्म दिया है। बीमा कम्पनियां आरोप लगाती रही हैं कि मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) और अदालतें हल्के मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस के संबंध में उनकी आपत्तियों की अनदेखी करते हुए उन्हें बीमा दावों का भुगतान करने के लिए आदेश पारित करते हैं।  बीमा कम्पनियों ने कहा कि बीमा दावा विवादों पर निर्णय करते समय अदालतें बीमाधारक का पक्ष लेती हैं।    

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पोर्टल 10 नवंबर तक पंजीकरण के लिए है खुला

नई दिल्ली प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पोर्टल युवाओं के लिए 10 नवंबर 2024 तक पंजीकरण के लिए खुला है। इच्छुक और योग्य अभ्यकर्थी इस योजना के लिए अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://pminternship.mca.gov.in/login पर 10 नवंबर तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। वित्तन मंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत 21-24 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। युवाओं के लिए यह पोर्टल 10 नवंबर तक पंजीकरण के लिए खुला हुआ है। योजना के तहत भारत की टॉप 500 कंपनियों में 12 महीने तक इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के मुताबिक लगभग 800 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस योजना की शुरुआत 2 दिसंबर से पायलट प्रोजेक्ट्सु के तहत इंटर्नशिप के लिए होगी। इस योजना की घोषणा केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024-25 में की थी। इस योजना को कॉर्पोरेट मंत्रालय के विकसित पोर्टल https://pminternship.mca.gov.in/login/डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.पीएमइंटर्नशि.एमसीए.जीओवी.आईएन के जरिए लागू किया गया है। इसके तहत अभी 280 कंपनियों की ओर से 1,27,000 इंटर्नशिप के ऑफर दिए हैं। इस योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के लिए सवा लाख युवाओं को इंटर्नशिप देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए योजना के तहत 25 नवंबर से चयनित युवाओं को ऑफर लेटर भेजा जाएगा, जबकि 2 दिसंबर से चुने गए युवाओं की इंटर्नशिप शुरू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना शुरू की है। इसके तहत देश के उन सभी नागरिकों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए जिन्होंने अपनी शिक्षा पूरी कर ली है और वर्तमान में बेरोजगार हैं। योजना के तहत प्रशिक्षु को 12 महीने तक 5 हजार रुपये मासिक वित्तीय सहायता और 6 हजार रुपये का एकमुश्त अनुदान भी दिया जाएगा। ये योजना 12 महीनों के लिए भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने और सर्वश्रेष्ठ से सीखने का अवसर प्रदान करेगी।  

रायपुर दक्षिण में चुनावी सभा लेने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के लिए प्रचार करने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रायपुर पहुंचे हैं. वे आज दक्षिण विधानसभा में दो जनसभाओ को संबोधित करेंगे. रायपुर एयरपोर्ट पर सचिन पायलट ने कहा, बाई इलेक्शन के माध्यम से संदेश देना जरूरी है. नौजवान को टिकट दिया है. अच्छा चुनाव लड़ रहे हैं. पूरी सरकार चुनाव में लगी हुई है. नौजवानों के ऊर्जा के बल पर उपचुनाव जीतेंगे. पायलट ने कहा, सरकार के 1 साल के कार्यकाल का आकलन कर रहे हैं. आज लायन आर्डर के हालात बने हैं, मुख्यमंत्री के खुद के क्षेत्र में हत्याएं हो रही है. उप मुख्यमंत्री के क्षेत्र में हिंसक घटनाएं हो रही है. विपक्ष को लगातार दबाने का काम किया जा रहा है. एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं. सभी वर्ग के लोग हमारे प्रत्याशी के साथ खड़े हुए हैं. चुनाव में अच्छा समर्थन हम लोगों को मिल रहा है. प्रदेश में हो रही घटनाओं पर कांग्रेस का हाथ है, बीजेपी के इस आरोप पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, अपनी गलतियां छुपाने के लिए बिना तथ्य लांछन लगा रहे. फेक आईडी बनाकर बदनाम करने की कोशिश की गई. अपने जान बचाने के लिए सारे हथकंडे अपना रहे हैं. अपनी जवाबदेही से भगा रहे हैं. केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार है. छोटी सी बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के लिए लोगों में खौफ नहीं है. असामाजिक तत्व के लोग गोलियां चला रहे हैं. कांग्रेस पर आरोप लगाना सरकार की कमजोरी को दिखाता है.

लोक गायिका कल्पना-गायत्री-परिणीता और दुकालू देंगे प्रस्तुति, छत्तीसगढ़-रायपुर में छठ पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चार दिवसीय छठ महापर्व की आज यानी मंगलवार से शुरुआत हो गई है। पहले दिन मंगलवार को व्रती नहाय-खाय के साथ 72 घंटे का निर्जला व्रत शुरू कर चुके हैं। इस बार महादेवघाट स्थित खारून नदी तट और 60 तालाबों पर व्रती अर्घ्य देंगे। महादेवघाट में छठ पूजा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। इस बार सात नवंबर को महादेवघाट पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका कल्पना पटवारी (मुंबई), अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका गायत्री यादव (लखनऊ), लोक गायिका परिणीता राव पटनायक, मशहूर छत्तीसगढ़ी लोक गायक दुकालू यादव और अन्य स्थानीय कलाकार छठ गीतों से समां बांधेंगे। सभी व्रतियों और श्रद्धालुओं को छठी मइया की भक्ति में डूबोयेंगे। छठ महापर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि समिति के सदस्यों ने महादेव घाट रायपुर में पहुंचकर श्रमदान किया । रायपुर नगर निगम की ओर से भी महादेव घाट की सफाई की जा रही है। महादेव घाट को पूरी तरह से सजाया संवारा गया है। आयोजन प्रमुख राजेश सिंह, संरक्षक मंडल के सलाहकार परमानंद सिंह, रविंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह गौतम, आयोजन उप प्रमुख कन्हैया सिंह, संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव प्रचार प्रसार महादेव घाट बृजेश कुमार सिंह, राकेश सिंह, विधि व्यवस्था प्रमुख अजय शर्मा, घाट व्यवस्था प्रमुख वेद नारायण एवं रविंद्र शर्मा, अनिल कुमार सिंह, मनोज सिंह, संजय सिंह, जयप्रकाश सिंह, रणजीत मिश्रा, संजीव सिंह, जयंत सिंह, सरोज सिंह, संतोष सिंह एवं अन्य सदस्य ने आज महादेव घाट पर अपना श्रम दान किया। महादेवघाट और 60 तालाबों पर अर्घ्य देंगे व्रती इस बार महादेवघाट स्थित खारून नदी तट और 60 तालाबों पर व्रती अर्घ्य देंगे। महादेवघाट में छठ पूजा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत पांच नवंबर से नहाय खाय के साथ शुरू हो गई है। इस बार महादेव घाट रायपुर में छठ महापर्व बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इसे लेकर छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू पहले दिन पांच नवंबर को नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हुई। इसके बाद 6 नवंबर को खरना, 7 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य और 8 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन होगा। छठ पर्व को शक्ति पूजा और सूर्य सष्टी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, पूर्वांचल, पश्चिम बंगाल और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। छठ पूजा सूर्य और उनकी बहन छठी मैया को समर्पित है। त्योहार और व्रत के अनुष्ठान कठोर है। चार दिनों तक मनाए जाने वाले इस व्रत में महिलायें पवित्र स्नान, उपवास और निर्जल, लंबे समय तक पानी में खड़े रहना, प्रसाद, प्रार्थना और सूर्य देवता को अर्घ्य देना शामिल है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग जिस देश और राज्यों में बसे हैं। वहां अपनी संस्कृतियों को आज भी संजोये हुए हैं।

अनुच्छे 370 के तहत विशेष दर्जा की बहाली को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने पारित किया प्रस्ताव

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने बुधवार को प्रदेश का विशेष दर्जा बहाल करने को लेकर प्रस्ताव पारित किया। केंद्र शासित प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर सिंह चौधरी ने बुधवार को विधानसभा में जम्मू-कश्मीर से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत विशेष दर्जा बहाली का प्रस्ताव पेश किया और स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने प्रस्ताव का समर्थन किया। जैसे ही यह प्रस्ताव सदन में पेश हुआ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों ने विरोध करते हुए कहा कि यह आज सदन के कामकाज में शामिल नहीं है। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। उल्लेखनीय है कि पांच साल पहले भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को निरस्त और जम्मू- कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में विभाजित कर दिया था। इस कदम को कानूनी रूप से चुनौती दी गई थी और पिछले साल दिसंबर में उच्चतम न्यायालय ने अनुच्छेद 370 को ‘अस्थायी’ प्रावधान मानते हुए निरस्तीकरण को बरकरार रखा। प्रस्ताव के मुताबिक विधानसभा प्रदेश के विशेष दर्जे और संवैधानिक गारंटी के महत्व की पुष्टि करती है, जो जम्मू- कश्मीर के लोगों की पहचान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा करती है और उनके एकतरफा हटाने पर चिंता व्यक्त करती है। यह विधानसभा भारत सरकार से विशेष दर्जा, संवैधानिक गारंटी की बहाली के लिए जम्मू- कश्मीर के लोगों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बातचीत शुरू करने और इन प्रावधानों को बहाल करने के लिए संवैधानिक तंत्र तैयार करने का आह्वान करती है। यह विधानसभा इस बात पर जोर देती है कि विशेष दर्जा की बहाली की किसी भी प्रक्रिया मेंराष्ट्रीय एकता और जम्मू- कश्मीर के लोगों की वैध आकांक्षाओं दोनों की रक्षा करनी चाहिए।  

बीबीएल : सिडनी थंडर के कप्तान नियुक्त हुए डेविड वार्नर

सिडनी डेविड वॉर्नर पर कप्तानी का प्रतिबंध हटाए जाने के बाद उन्हें बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी संस्करण के लिए सिडनी थंडर का कप्तान घोषित किया गया है। बाएं हाथ के इस अनुभवी खिलाड़ी ने क्रिस ग्रीन की जगह ली है, हालांकि ग्रीन एक खिलाड़ी के रूप में टीम का हिस्सा बने रहेंगे। वार्नर को कप्तानी के लिए पात्र हुए दो सप्ताह से भी कम समय हुआ है, तीन सदस्यीय स्वतंत्र पैनल ने संतुष्टि व्यक्त की है कि उन्होंने प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए सभी मानदंडों को पूरा किया है। वार्नर ने क्लब की ओर से जारी एक बयान में कहा, इस सीजन में फिर से थंडर की कप्तानी करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं शुरू से ही टीम का हिस्सा था, और अब अपने नाम के आगे ‘सी’ के साथ वापस आना शानदार लगता है। मैं आगे बढ़कर नेतृत्व करने और आने वाली युवा प्रतिभाओं के साथ अपना अनुभव साझा करने के लिए उत्सुक हूं। उन्होंने कहा, मैदान के बाहर नेतृत्व भी उतना ही महत्वपूर्ण है। मैं ऐसा माहौल बनाना चाहता हूँ जहाँ हम सभी खेल से ब्रेक ले सकें, एक-दूसरे से जुड़ सकें और आनंद ले सकें। चाहे टीम के साथ खाना हो, गोल्फ़ कोर्स पर हो या पश्चिमी सिडनी में अपने प्रशंसकों से मिलना हो, यह सब सौहार्द बनाने और ज़मीन से जुड़े रहने के बारे में है। मैं ग्रीनी (क्रिस ग्रीन) के नेतृत्व करने के तरीके की सराहना करना चाहता हूँ। वह शानदार नेतृत्व गुणों वाला एक असाधारण प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। जेसन संघा भी एक शानदार खिलाड़ी हैं। मैंने दोनों से बहुत अच्छी जानकारी हासिल की है और मुझे पता है कि इस सीजन में मैं उन पर भरोसा कर सकता हूं।। थंडर को उम्मीद है कि वार्नर की कप्तानी उन्हें सफलता की ओर प्रेरित करेगी, क्योंकि पिछले सीजन में वे सबसे निचले पायदान पर रहे थे। बीबीएल 14 की शुरुआत 15 दिसंबर से होगी। थंडर का पहला मैच 17 दिसंबर को कैनबरा में एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ होगा। सिडनी थंडर की टीम: डेविड वार्नर (कप्तान), वेस एगर, कैमरून बैनक्रॉफ्ट, सैम बिलिंग्स, ओलिवर डेविस, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट गिलकेस, क्रिस ग्रीन, लियाम हैचर, सैम कोंस्टास, निक मैडिनसन, नाथन मैकएंड्रू, शेरफेन रदरफोर्ड, विलियम साल्ज़मैन, डैनियल सैम्स, जेसन संघा, तनवीर संघा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet