LATEST NEWS

एक ही स्थान पर मिलेगी खाद, बीज, मिट्टी और कृषि उपकरणों की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पीएम किसान समृद्धि केन्द्र वन स्टॉप सेंटर के रूप में कार्य करेंगे। इनमें खाद, बीज, कृषि उपकरण और मिट्टी परीक्षण के अतिरिक्त खेती-किसानी से संबंधित अन्य जानकारियाँ भी उपलब्ध कराई जायेंगी। उल्लेखनीय है कि 3 सितम्बर को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सहकारिता विभाग और नर्मदा नियंत्रण मण्डल के कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रत्येक ग्राम पंचायत में पीएम किसान समृद्धि केन्द्र स्थापित किये जाने के निर्देश दिये थे। पीएम किसान समृद्धि केन्द्रों का उद्देश्य है कि एक ही स्थान पर किसानों को मिट्टी, बीज, उर्वरक इत्यादि की जानकारी उपलब्ध कराई जाये। इसके साथ ही इन केन्द्रों को कस्टम हॉयरिंग सेंटर्स से जोड़कर किसानों को कृषि संबंधी छोटे और बड़े उपकरण भी उपलब्ध कराये जायें। किसानों को कृषि की बेहतर पद्धतियों और विभिन्न शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारियाँ प्रदान की जायें। किसानों को मिलेंगे ये लाभ ग्राम पंचायतों में पीएम किसान समृद्धि केन्द्र स्थापित हो जाने से किसानों को अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें केन्द्र में ही खेती-किसानी के लिये आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध होंगे। संसाधन उपलब्ध न होने पर किसान समृद्धि केन्द्र समन्वयक की भूमिका निभाकर उन्हें संसाधन उपलब्ध करायेगा। इससे किसानों का खाद, बीज, उर्वरक और कृषि उपकरणों की खरीदी के लिये आने-जाने का समय भी बचेगा और अन्य व्यय भी नहीं होंगे। उन्हें किसान समृद्धि केन्द्र पर ही गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध होगी, जिससे वे बेहतर उपज भी प्राप्त कर सकेंगे। किसान समृद्धि केन्द्र पर रहेगी हेल्प-डेस्क पीएम किसान समृद्धि केन्द्र पर हेल्प-डेस्क भी रहेगी। यहाँ से मृदा विश्लेषण और मृदा परीक्षण के आधार पर पोषक तत्वों के उपयोग की जानकारी मिलेगी। मौसम पूर्वानुमान की जानकारी मिलेगी। केन्द्र से फसल बीमा, ड्रोन, कृषि वस्तुओं की जानकारी के साथ अधिक लाभार्जन के लिये फसलों के पेटर्न के पैकेज संबंधी जानकारी भी मिलेगी। प्रगतिशील किसानों का रहेगा व्हाट्सएप ग्रुप पीएम किसान समृद्धि केन्द्र के संचालक कृषि विभाग और कृषि संबंधी कार्यक्रम और गतिविधियों से जुड़े रहेंगे। पीएम किसान समृद्धि केन्द्र से जुड़े प्रगतिशील किसानों के किसान समृद्धि समूह नामक व्हाट्स-अप ग्रुप का निर्माण भी किया जायेगा।

कांकेर नक्सल मुठभेड़ में शामिल जवान केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक होंगे सम्मानित

कांकेर  कांकेर पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला समेत जिले के 58 जवान केंद्रीय दक्षता पदक से सम्मानित हुए हैं. उन्हें ये सम्मान हापाटोला मुठभेड़ में सफल ऑपरेशन पर दिया गया. इस मुठभेड़ में लगभग 1 करोड़ 80 लाख के इनामी 29 नक्सली मारे गए थे. कांकेर के जवानों को सम्मान: गृह मंत्रालय की तरफ से हर साल विशेष ऑपरेशन, जांच और फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले देशभर के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया जाता है. साल 2024 में छत्तीसगढ़ के 182 अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने के साथ ही कांकेर के पुलिस अधीक्षक आई. कल्याण ऐलिसेला के अलावा जिले के अन्य 57 अधिकारियों व कर्मचारियों को इस पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा दिवाली के दिन की गई. इस पदक की घोषणा हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाती है. 16 अप्रैल 2024 को मारे गए थे 29 नक्सली: कांकेर पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने कहा कि छत्तीसगढ़ और कांकेर जिला पुलिस के लिए ये सम्मान बड़ी उपलब्धि है. 16 अप्रैल 2024 को हापाटोला मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे. उन पर 1 करोड़ 80 लाख का इनाम घोषित था. इनमें कई बड़े नक्सली शामिल थे. इस घटना के बाद कांकेर में नक्सली घटनाओं में काफी कमी आई है. इस घटना के बाद लोकसभा चुनाव हुआ था जो काफी शांतिपूर्ण हुआ. इस में नक्सली एनकाउंटर का काफी महत्व रहा. आई के एलिसेला ने बताया कि इस सफल एनकाउंटर को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक की घोषणा की गई. इस ऑपरेशन में शामिल 60 लोगों को इस पदक से सम्मानित किया गया. बाकी लोगों के लिए भी वीरता पदक की अनुशंसा की गई है. अमित शाह के दौरे के बाद हापाटोला मुठभेड़: कांकेर जिले के कलपर-हापाटोला मुठभेड़ के कुछ माह पहले गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान अगले साल तक नक्सलियों का सफाया करने की बात कहीं थी. इसके बाद ही ये ऑपरेशन चलाया गया. एसपी आई कल्याण ऐलीसेला ने कांकेर और सीमावर्ती जिलों की सीमा पर नक्सल ऑपरेशन के लिए खाका तैयार किया और अंदरुनी इलाके में नेटवर्क बढ़ाया. कलपर हापाटोला पहाड़ी में नक्सलियों की उपस्थिति का इनपुट मिलने पर नक्सलियों के कैंप पर हमला बोलने की रणनीति तैयार की गई. इस ऑपरेशन में पखांजुर एएसपी प्रशांत शुक्ला, पखांजुर डीएसपी रवि कुमार कुजूर, पखांजुर थाना प्रमारी लक्ष्मण केवट और तत्कालीन बांदे थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रणनीति पर ऑपरेशन किया. यह आपरेशन उस समय का सबसे बड़ा ऑपरेशन था, जिसमें 29 नक्सलियों को मार गिराने में कांकेर पुलिस और अन्य बल को सफलता मिली. नक्सलियों के कई बड़े लीडर एनकाउंटर में मारे गए. कांकेर मुठभेड़ समेत कई ऑपरेशनों में विशेष योगदान इस सम्मानित सूची में उन पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने कांकेर नक्सल मुठभेड़ समेत विभिन्न अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इनके साहस और निडरता के कारण इन अभियानों में सफलता प्राप्त हुई. इनकी बहादुरी से ही अंतिम सांसें ले रहा नक्सलवाद छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में कभी नक्सल प्रभावित राज्य के रूप में नकारात्मक रूप में लिया जाता था. साल की शुरुआत में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सात राज्यों के डीजीपी और मुख्य सचिवों की बैठक लेकर नक्सलवाद के खात्मे के लिए खाका तैयार किया. छत्तीसगढ़ के पुलिस अफसरों और जवानों में उन्होंने ऐसा जोश भरा कि इसके बाद सिलसिलेवार मुठभेड़ों का दौर शुरू हो गया. कांकेर से लेकर नारायणपुर व बीजापुर में पुलिस अफसरों की रणनीति और मैदान में जवानों की बहादुरी से इसे अंजाम तक पहुंचाया गया. यही वजह रही कि अवॉर्ड सूची में छत्तीसगढ़ के जवानों व पुलिस अफसरों की संख्या पूरे देश में सर्वाधिक है.

दीपावली के बाद ‘वास्तविकता’ में वापस लौटीं अभिनेत्री सारा अली खान

मुंबई,  “केदारनाथ” अभिनेत्री और पटौदी खानदान की लाडली सारा अली खान रोशनी के त्योहार दीपावली के जश्न के बाद अब काम पर वापस लौट चुकी हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है। सारा अली खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर एक उगते सूरज की तस्वीर डाली और कैप्शन में लिखा “दीपावली के बाद शूटिंग का दिन। वास्तविकता में वापसी और हां अभी भी सूरज का पीछा करना है।” हालांकि, अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा ने यह नहीं बताया कि वह किस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। 25 अक्टूबर को सारा ने खुलासा कर फैंस को जानकारी दी कि वह फिल्म निर्माता अमर कौशिक और अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ हिमाचल प्रदेश के मनाली में जासूसी-कॉमेडी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में तस्वीरें शेयर कर बताया कि उन्होंने 24 मीटर ऊंचे हिडिंबा देवी मंदिर का दौरा किया। सारा ने निर्देशक और अभिनेता के साथ अलाव के पास बैठे हुए कई तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर में अभिनेत्री काले और सफेद रंग की हुडी के साथ डार्क कलर की जींस और इयरमफ्स में नजर आ रही हैं। कौशिक और आयुष्मान भी काले रंग के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। इससे पहले दीपावली पर सारा ने भाई इब्राहिम अली खान के साथ तस्वीरें शेयर कर भाई-बहन के बीच के खूबसूरत रिश्ते को दिखाया था। सारा अपने भाई के साथ ‘कभी खुशी कभी गम’ पल को एंजॉय करती नजर आई थीं। सारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इब्राहिम के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, “कभी खुशी कभी गम मेरे भाई जान के साथ, यह हमेशा मजेदार होता है। कभी हंसी और कभी-कभी वह डांटता है और अप्पा जान वही करेंगी जो उन्हें कहा जाएगा।”

जैतहरी तहसील के ग्राम पंचायत अमगवां में राजस्व एवं जन कल्याण शिविर बुधवार 06 नवम्बर को

अनूपपुर जिला प्रशासन द्वारा तहसील जैतहरी के ग्राम पंचायत अमगवां में बुधवार 06 नवम्बर 2024 को ग्राम पंचायत परिसर में राजस्व सहित जन समस्याओं के निवारण के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में ग्राम पंचायत अमगवां सहित नगरीय निकाय जैतहरी तथा ग्राम पंचायत बैहार, गौरेला, पगना, झाईंताल, गोबरी, खोलाड़ी, सिवनी, लहरपुर, पचौहा, टकहुली, मौहरी, महुदा, क्योंटार के नागरिकगण लाभान्वित हो सकेंगे।    कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने तहसीलदार जैतहरी व जनपद पंचायत जैतहरी के सीईओ एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी जैतहरी को शिविर के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिविर में जन समस्या रजिस्टर एवं राजस्व प्रकरण रजिस्टर संधारित करते हुए प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है। शिविर में नामांतरण, बंटवारा, राजस्व संबंधी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। संबंधित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय के नागरिकगणों से राजस्व एवं जन कल्याण शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

जापान ने जीता आईआईएचएफ आइस हॉकी महिला एशिया चैम्पियनशिप का खिताब

बीजिंग जापान ने बीजिंग के शौगांग आइस हॉकी एरेना में चीन को 5-0 से हराकर आईआईएचएफ आइस हॉकी महिला एशिया चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। जापान ने शुरू से ही नियंत्रण बनाए रखा, पहले दौर में 23 शॉट लगाए और एक गोल के साथ शुरुआती बढ़त हासिल की। चीन ने दूसरे दौर में अपना बचाव कड़ा किया, जिससे जापान के स्कोरिंग के मौके सीमित हो गए, लेकिन अंतर को पाटने में असफल रहा। अंतिम दौर में, जब चीन ने बराबरी करने के लिए कड़ी मेहनत की, तो घरेलू टीम की गलतियाँ बढ़ने लगीं, जिससे जापान को चार और गोल करने और 5-0 की जीत के साथ चैंपियनशिप पर कब्ज़ा करने का मौका मिला। इससे पहले रविवार को कजाकिस्तान ने पेनल्टी शूटआउट में दक्षिण कोरिया को 5-4 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और कजाकिस्तान की टीमें शामिल थीं। यह टूर्नामेंट तीन दिनों तक राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला गया। अगला संस्करण 2025 में कजाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित किया जाएगा।    

घरेलू विवाद के बाद निलंबित जवान ने आरक्षक पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी

बालाघाट  एसएफ (विशेष बल) से निलंबित सनकी जवान ने रविवार रात पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित पत्नी के शव के पास रहा और सुबह लगभग 7.30 बजे कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। मामला कोतवाली क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-13 महाराणा प्रताप नगर की है। हत्या की वजह घरेलू विवाद बताया गया है। विशाल बघेल पत्नी उपासना बघेल और दो साल के बेटे के साथ रहता है गली नंबर पांच में गेंदलाल सनोडिया के मकान में सिवनी निवासी विशाल बघेल पत्नी उपासना बघेल और दो साल के बेटे के साथ रहता है। अगस्त 2023 को सुसर, साले और बुआ सास पर फायरिंग कर घायल करने के मामले में विशाल जेल में है, जो 4 फरवरी 2024 को जमानत पर छूटा था। रात में विशाल और उपासना के बीच घरेलू विवाद हुआ था मृतका पुलिस लाइन बालाघाट में महिला आरक्षक के पद पर थी। 3 नवंबर, रविवार की रात विशाल और उपासना के बीच घरेलू विवाद हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, विशाल अपने ऊपर दर्ज सास, साले की हत्या के प्रयास के प्रकरण में राजीनामा करने का दबाव बना रहा था। आवेश में आकर उपासना की गला घोंटकर हत्या कर दी विशाल ने आवेश में आकर उपासना की गला घोंटकर हत्या कर दी। सुबह घटना का पता तब चला, जब विशाल अपने दो साल के बेटे के साथ कोतवाली पहुंचा और पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी। एफएसएल की टीम पहुंची और बारीकी से जांच की पुलिस ने तस्दीक करते हुए कमरे से शव बरामद किया। मौके पर एएसपी विजय डावर, कोतवाली टीआइ प्रकाश वास्कले सहित एफएसएल की टीम पहुंची और बारीकी से जांच की। पुलिस ने मृतका के स्वजनों को सूचना दे दी है। दीपावली से पहले साथ में की थी घर की साफ-सफाई मकान मालिक गेंदलाल सनोडिया की पत्नी माधुरी ने बताया कि विशाल और उपासना दोनों कुछ महीनों से ही साथ रह रहे थे। दोनों ने दीपावली से पहले साथ में घर की साफ-सफाई की थी। माधुरी का कहना था कि वह दीपावली मनाने सिवनी अपने घर गए थे और रविवार रात को ही बालाघाट लौटे थे। एक साल पहले भी विशाल उपासना की हत्या करना चाहता था सुबह सूचना मिली कि विशाल ने उपासना की हत्या कर दी है। जानकारी में सामने आया है कि एक साल पहले भी विशाल उपासना की हत्या करना चाहता था। इसके लिए वह सिवनी स्थित अपने ससुराल लोनिया गांव गया था, लेकिन तब उपासना घर पर नहीं थी। इस बीच उसने अपने साले और बुआ सास पर गोली चलाई थी। इसके कुछ दिन पहले भी विशाल ने अपने ससुर पर जानलेवा हमला किया था।

एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं श्रेयस

नई दिल्ली  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में चार भारतीय भी हैं। इसमें नंबर एक पर हैं श्रेयस अय्यर। आजकल भारतीय टीम से बाहर चल हरे श्रेयस ने एक ओवर में 31 रन बनाए हैं। श्रेयस ने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया था। श्रेयस ने विशाखापत्तनम एकदिवसीय में वेस्टइंडीज के गेंदबाज रोस्टन चेज के एक ही ओवर में 31 रन बना दिये थे।इस दौरान श्रेयस ने 4 छक्के और एक चौका लगाया था। श्रेयस ने तब 32 गेंदों पर 53 रन बनाये थे। वहीं महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर है हैं।  सचिन ने 1999 में हैदराबाद में हुए एकदिवसीय में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक ओवर में ही 28 रन बटोर थे। सचिन ने तब क्रिस ड्रम के एक ओवर में ही चौकों और छक्कों के साथ 150 गेंदों पर 186 रन बनाये थे। तीसरे नंबर पर तेज गेंदबाज जहीर खान का नाम है। जहीर ने साल 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए जोधपुर एकदिवसीय में एक ओवर में 27 रन बना दिये। जहीर ने रन तेज गेंदबाज हेनरी ओलंगा के ओवर में बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के लगाये थे। इसके अलावा चौथे नंबर पर पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं। सहवाग ने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ एक ओवर में 26 रन बटोरे थे जिसमें 5 चौके और एक छक्का लगा था। सहवाग ने ये रन श्रीलंका के गेंदबाज दिलहारा लोकुहेटिज की गेंदों पर बनाए थे।        

रूस की श्नाइडर ने जीता डब्ल्यूटीए हांगकांग ओपन का खिताब

हांगकांग  डायना श्नाइडर ने रविवार को ब्रिटिश खिलाड़ी केटी बौल्टर को 6-1, 6-2 से हराकर डब्ल्यूटीए हांगकांग ओपन का खिताब जीत लिया। विश्व में 14वें स्थान पर काबिज शीर्ष वरीयता प्राप्त श्नाइडर ने जर्मनी में बैड होम्बर्ग ओपन, थाईलैंड में हुआ हिन चैंपियनशिप और हंगरी में बुडापेस्ट ग्रैंड प्रिक्स में खिताबी जीत के साथ इस सत्र का अपना चौथा खिताब जीता। खिताबी जीत के बाद 20 वर्षीय रूसी खिलाड़ी ने कहा, मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं उच्च स्तर पर थी। निश्चित रूप से,मैं जिस तरह से प्रतिस्पर्धा कर रही हूं, उससे खुश और गौरवान्वित हूं। दूसरी वरीयता प्राप्त और सत्र का अपना तीसरा खिताब जीतने की कोशिश में जुटी बौल्टर ने इस कठिन मैच के बारे में कहा, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती थी। लेकिन यह पर्याप्त नहीं था।

बेअंत हत्याकांड: बब्बर खालसा सदस्य राजोआना को नहीं मिली राहत

नई दिल्ली,  उच्चतम न्यायालय ने पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह और 16 अन्य की करीब 29 साल पहले हुई हत्या के मामले में मौत की सजा पाए प्रतिबंधित बब्बर खालसा सदस्य 57 वर्षीय राजोआना को अंतरिम राहत देने से सोमवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने करीब तीन दशकों से जेल में बंद राजोआना को राहत देने से मना कर दिया तथा इस मामले में पंजाब सरकार को अपना जवाब दाखिल करने के लिए और दो सप्ताह का समय दिया। राजोआना ने अपनी दया याचिका पर फैसला में अत्यधिक देरी के कारण अपनी सजा कम करने की शीर्ष अदालत से गुहार लगाई की थी। शीर्ष अदालत के समक्ष राजोआना की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि यह चौंकाने वाला मामला है, क्योंकि याचिकाकर्ता 29 साल से हिरासत में है। वह कभी जेल से बाहर नहीं आया। उन्होंने पीठ से गुहार लगाते हुए कहा,“कृपया उसे (याचिकाकर्ता) कुछ अंतरिम राहत दी जाए। उसे देखने दिया जाए कि बाहर क्या है।” इस पर पीठ ने कहा कि इस स्तर पर कोई अंतरिम राहत नहीं दी जा सकती। पीठ ने पंजाब सरकार के वकील से पूछा कि क्या राज्य सरकार ने याचिका पर जवाब दाखिल किया है। इस पर वकील ने निर्देश के लिए समय मांगा। इसके बाद पीठ ने मामले को 18 नवंबर को सुनवाई के सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अंतरिम राहत की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें इस मामले में निर्देश लेने की आवश्यकता है। श्री रोहतगी ने दलील देते हुए कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद 21 का पूरी तरह से उल्लंघन है, क्योंकि उनकी दया याचिका 12 वर्षों से विचाराधीन है। शीर्ष अदालत ने सितंबर में इस मामले में नोटिस जारी किया था। अदालत ने तीन मई 2023 को दया याचिका पर फैसला करने में 10 साल से अधिक की अत्यधिक देरी के कारण राजोआना की मौत की सजा को कम करने की याचिका को खारिज कर दी थी। तब अदालत ने कहा था कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर निर्णय लेना कार्यपालिका का अधिकार क्षेत्र है। पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह सहित 16 अन्य लोगों की 31 अगस्त 1995 को एक बम विस्फोट में मृत्यु हो गई थी, जबकि एक दर्जन अन्य घायल हो गए थे। इस मामले में याचिकाकर्ता राजोआना को 27 जनवरी 1996 को गिरफ्तार किया गया था। जिला अदालत ने 27 जुलाई 2007 को याचिकाकर्ता के साथ-साथ सह-आरोपी जगतार सिंह हवारा, गुरमीत सिंह, लखविंदर सिंह, शमशेर सिंह और नसीब सिंह को दोषी ठहराया था। याचिकाकर्ता के साथ-साथ सह-आरोपी जगतार सिंह हवारा को मौत की सजा सुनाई गई थी। उच्च न्यायालय ने 10 दिसंबर 2010 को याचिकाकर्ता की दोषसिद्धि और सजा की पुष्टि की थी। हालांकि, उच्च न्यायालय ने जगतार की मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया था।  

सीहोर : हाइवे पर मॉर्निंग वॉक कर रहे तीन लोगों को कार ने कुचला, दो की मौत

सीहोर  सीहोर जिले में सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे के बाद कार बीच सड़क पर ही पलट गई थी. उसे क्रेन मशीन से हटाया गया. जानकारी के अनुसार, भोपाल-इंदौर हाइवे पर सैकड़ा खेड़ी के पास एक अनियंत्रित कार ने मॉर्निंग वॉक कर रहे तीन लोगों को रौंद दिया, जिसमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक रिटायर्ड फौजी और मेडिकल संचालक बताया जा रहे हैं. हादसे में 2 की मौत, एक गंभीर घायल बताया गया है कि कार चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके बाद ये हादसा हुआ. इस हादसे में गोविंद (50) और मुकेश (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ड्राइवर को नींद आने की वजह से हुआ हादसा पुलिस अधिकारी ने बताया कि सागर से तीन युवक कार से इंदौर जा रहे थे तभी लापरवाही से कार ड्राइव करने के कारण ये हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि कार सवारों को भी मामूली चोटें आईं. अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान कार सवार लोगों ने कहा कि ड्राइवर को नींद आ गई थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई.  

ग़मगीन माहौल में नम आंखो से बेटी ने किया पिता का अंतिम संस्कार, पंचतत्व में विलीन हुए पत्रकार मनीष रैकवार

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी ग़मगीन माहौल में नम आंखो से बेटी ने किया पत्रकार पिता का अंतिम संस्कार, चार साल से पत्रकार पिता बीमार थे । 50 वर्ष की आयु में रविवार को आकस्मिक निधन हो गया । छोटी बेटी मानसी ने किया दाह संस्कार, और  पिता को मुखाअग्नि दी। बड़ी संख्या में लोग पहुँचे थे अंतिम यात्रा में । पत्रकार मनीष रैकवार अपनी पत्रकारिता की शुरूआत ओम दर्पण अख़बार से की थी ,उसके उपरान्त पेज 16 अखबार में अपनी सेवा दी, एक अलग हटकर अपनी पहचान बनाई, इनके पत्रकारिता की लगन देखते हुए दैनिक भास्कर ने मनेन्द्रगढ़ का ब्योरो बनाया था, इनकी पत्रकारिता की ललक रही कि  नव भारत मे अपनी सेवा देनी है, उस मुकाम तक पहुचे और नवभारत में ब्यौरा का कार्य संभालते हुए अनेक कार्य समाज को जगाने व जो समाज का उत्थान में अपनी योगदान दिया। मनेन्द्रगढ़ पत्रकार संघ के अध्यक्ष के रूप में भी इन्होंने कार्य किया पत्रकारों के लिए कई अच्छे कार्य किए हैं जो की स्मरणीय रहेगा, वही कारोना काल में यह कारोना के चपेट में आ गए थे जिसका इलाज बिलासपुर से करवाया था उसके उपरांत इन्हें लकवा की शिकायत हुई लगातार 3 वर्षों से बीमारी से लड़ते हुए आज इनका देहांत हो गया। जो पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी  छति के रूप में देखा जा रहा है ।

भ्रष्टाचार का आरोप, अधिकारी नहीं कर रहे जांच

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिला एमसीबी भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जमथान में खुलेंआम भ्रष्टाचार हो रहा है, लेकिन भरतपुर प्रशासनिक अधिकारी कार्यवाही करने से पीछे हटते हुए नजर आ रहे हैं क्या उनकी भी मिली भगत हो सकती है क्षेत्र के जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान दे तो कार्रवाई हो सकते हैं, ग्राम पंचायत जामथान में सूत्रों से मिली जानकारी पुराना हैंडपंप में एक ही सेंमर सीएल मोटर डालकर लोगो को पानी उपलब्ध कराया जा रहा, है, जिसमें सरपंच सचिव निर्माण कार्य के नाम पर मनमानी तरीके से बिल लगाकर पैसा निकाल कर बंदर बांट किया जा रहा है और शासकीय राशि का दुरुपयोग करते हैं . ग्रामीण वासियों को बोलते हैं सिर्फ झूठा, आश्वासन, जिसमें पंचायत वासियों का भी कहना है कि लगभग 50,000 रूपए की लागत से होगा लेकिन इसमें इस पर साफ-साफ दिखाई देता है कितना पैसा लगाया गया है ग्राम आम जनता जांच की कर रहे हैं मांग, जोकि जमथान पंचायत में पांच जगहों पर लगा हुआ है पुराना हैंड, पंप जबकि हाल ही में आधे से ज्यादा खराब, हो गये है पर उसकी जानकारी लेने वाला कोई जिम्मेदार नहीं है ग्रामीण वासियों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे कई मामले जमथान पंचायत में निर्माण कार्य के नाम पर करवायें गये है, लेकिन सभी का हल एक जैसा ही है (सरपंच-सचिव) के द्वारा खुलेआम भ्रष्टाचार किया गया है।

प्रयागराज : महाकुंभ में मुस्लिमों की एंट्री हो बैन, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री की मांग

भोपाल बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रयागराज महाकुंभ में मुसलमानों की दुकानों और गैर हिंदुओं की एंट्री बैन करने की बात का समर्थन किया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जब उन्हें राम से कोई काम नहीं है तो राम के काम से क्या काम। इसलिए गैर हिंदुओं को महाकुंभ में प्रवेश वर्जित कर देना चाहिए। बागेश्वर बाबा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन्हें सनातन संस्कृति का ज्ञान हो, हिंदू धर्म के बारे में पता हो, देवी-देवताओं के बारे में पता हो, पूजन पद्धति के बारे में पता हो, पूजन की सामग्री का कितना सम्मान किया जाए इस बारे में पता हो उसी को यह कार्य दिया जाए, तो ही उत्तम है। उन्होंने आगे कहा कि अब जिन्हें इस बारे में पता ही नहीं है, वो अगर विक्रय करेंगे तो निश्चित रूप से नाश ही करेंगे। उल्टा ही करेंगे। कहीं थूक कांड मिले, फलों के ऊपर गंदगी चिपकाते मिले, एक जगह पेशाब कांड मिला। इससे यह सिद्ध होता है कि कुछ षडयंत्रकारी, हम यह नहीं कहते कि ये वो लोग हो सकते हैं, कोई भी हो सकता है। इसलिए गैर हिंदुओं को महाकुंभ में प्रवेश वर्जित कर देना चाहिए। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम, वहां पर त्रिवेणी है, संगम है, महाकुंभ है, संतों का दर्शन है। तुम्हें कथा से कुछ लेना-देना नहीं, तुम्हें हिन्दुत्व से लेना-देना नहीं, तुम्हें सनातन से लेना-देना नहीं। तुम्हें राम से लेना-देना नहीं। जब तुम्हें राम से कोई काम नहीं है तो राम के काम से तुम्हारा क्या काम। बता दें कि, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले साल आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 को भव्य बनाने के लिए योगी सरकार तैयारी तेज कर दी है। महाकुंभ से 45 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगा रोजगार वार्ता के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है और आगामी महाकुंभ इस पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। सूत्रों ने कहा कि अनुमान है कि इस भव्य आयोजन से जुड़े प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों से 45,000 से अधिक परिवारों को लाभ होगा। गौरतलब है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयागराज में कई प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन पहलों का उद्देश्य विक्रेताओं और सेवा प्रदाताओं के कौशल को बढ़ाना है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे महाकुंभ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए अच्छी तरह से तैयार हों। मौजूदा व्यवसायों को समर्थन देने के अलावा, इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों से विभिन्न धार्मिक पर्यटन स्थलों के आसपास रोजगार के नए स्रोत पैदा होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास में और योगदान मिलेगा। योगी सरकार ने यूपी में पर्यटन क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए कई पहल की हैं, जिसमें नई पर्यटन नीति-2022 को मंजूरी देना भी शामिल है, जिससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिला है। नीति का लक्ष्य 20,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करना और 10 लाख लोगों के लिए रोजगार सृजित करना है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन उद्योग में सेवा प्रदाताओं को कौशल विकास और प्रबंधन प्रशिक्षण से जोड़ना है। प्रयागराज महाकुंभ इस प्रयास के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में कार्य कर रहा है।

स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ा, बिना शतक जड़े इस साल खेली सबसे ज्यादा पारियां

दुबई पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है। वह साल 2024 में बिना शतक जड़े संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में उन्होंने हमवतन सैम अयूब की बराबरी की है। इन दोनों पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने इस साल सभी फॉर्मेट मिलाकर 27 पारियां खेल ली है, मगर एक भी बार ना तो बाबर और ना ही सैम अयूब 100 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे हैं। वैसे इस सूची में भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का भी नाम दर्ज है। विराट कोहली हाल ही में हुई न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में काफी खराब फॉर्म में नजर आए। तीन मैचों की 6 पारियों में शतक तो छोड़ों वह पूरी सीरीज में ही 100 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए। जी हां, न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 पारियों में उनके बल्ले से 15.50 की औसत से 93 रन निकले। इस दौरान वह एक ही बार 50 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे। विराट कोहली के लिए साल 2024 कुछ खास नहीं रहा है। इस साल उनकी 76 रनों की पारी के दम पर भारत जरूर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब रहा, मगर उसके अलावा उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। कोहली ने इस साल 25 पारियां खेल ली है, मगर उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है। फैंस उनका 81वां इंटरनेशनल शतक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल बिना शतक बनाए सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले बल्लेबाज- वहीं बात भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की करें तो, इस साल उनके बल्ले से तीन शतक निकले हैं। इनमें से दो सेंचुरी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बनाई थी, वहीं एक बार उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में 100 रन का आंकड़ा पार किया था। वैसे हिटमैन के बल्ले से शतक निकले अब 21 पारियां हो गई है।

अनूपपुर पुलिस के सतत प्रयास का असर, अक्टूबर माह में सड़क दुर्घटनाओ में 7% की आई कमी, मृतकों की संख्या हुई 28% कम

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोतिउर रहमान की पहली प्राथमिकता सड़क दुर्घटना में कमी लाकर दुर्घटना में हो रही असमय मृत्यु को रोकना प्रयास करना है,इस दिशा में मार्गदर्शन के परिणाम स्वरूप अनूपपुर जिले में लगातार 3 महीने से सड़क दुर्घटनाओं में पिछली वर्ष की तुलना में अभूतपूर्व कमी परिलक्षित हो रही है  अक्टूबर माह में एक्सीडेंट की संख्या में 07% की  कमी एवं दुर्घटना मृत्यु की संख्या में 28% की कमी आई। अक्टूबर माह में एक्सीडेंट रोकने की दिशा में किए गए स्कूली वाहनों चालको का विशेष चेकिंग अभियान पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से स्कूली वाहन चालकों का चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें ट्रैफिक पुलिस द्वारा 29 स्कूलों के 92 वाहन चालकों की चेकिंग की । चेकिंग के दौरान दो स्कूली वाहन चालक शराब के नशे में पाए गए, जिनके विरूद्ध प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था।   शराब के नशे में वाहन  चलाने वाले 37 वाहन चालकों पर कार्रवाही 09 वाहन चालको के लाइसेंस निलंबन के लिए भेजे गए प्रस्ताव साय कालीन समयअवधि मे एक्सीडेंट होने की दर सर्वाधिक होती है, इस समय प्रतिदिन सभी  थाना क्षेत्रों में मुख्य मार्गो पर ब्रेथ एनालाइजर से प्रत्येक वाहन चालक की चेकिंग की जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप नशे में वाहन चलाने की प्रवृत्ति में कमी आ रही है ,जिससे एक्सीडेंट की संख्या  लगातार  कम हो रही है।  ,शराब के नशे में वाहन चलाना दुर्घटना का मुख्य कारण है। जिस पर अनूपपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा अंकुश  लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क किनारे खड़े वाहनों को  व्यवस्थित  करवाना और पार्किंग लाइट जलवाने का कार्य*पुलिस में अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार प्रतिदिन सभी थानों की पेट्रोलिंग मोबाइल सड़क किनारे खड़े हैवी वाहनों की पार्किंग लाइट जलवाने का कार्य कर रही है ,जिससे अंधेरे के कारण खड़े वाहनों से टकराने से होने वाले एक्सीडेंट को रोका जा सके।  पूर्व में अनूपपुर जिले में खड़े वाहनों से मोटरसाइकिलों के टकराने  घटनाएं ज्यादा घटित हुई थी जिसमे इस माह में कमी आई है। गति नियंत्रण की दिशा में प्रयास*तेज गति से वाहन चलाना सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण है जिस दिशा में प्रयास करते हुए अनूपपुर कस्बा एवं कस्बा से संलग्न मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों की गति नियंत्रण हेतु गति अवरोधक  के रूप में ड्रम एवं स्टॉपर लगवाए  गए स्टॉपर लगवाए गए, जिससे शहर के अंदर होने वाले एक्सीडेंट में कमी आई है। स्कूलों एवं कस्बाई क्षेत्र में लगातार प्रचार प्रसार कार्यक्रम यातायात पुलिस सहित जिले के सभी थानों द्वारा स्कूलों में जाकर बच्चों को ,बच्चों के माध्यम से उनके परिजनों को एवं कस्बा मुख्य बाजारों में नुक्कड़ के माध्यम से ट्रैफिक रूल्स का पालन करने एवं सावधानी से वाहन चलाने की समझाइस देने का लगातार कार्य किया जा रहा है, जिससे वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता आई है । हमारे यह प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। यातायात पुलिस अनूपपुर

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet