LATEST NEWS

कांग्रेस की शिकायत के बाद EC का एक्शन, महाराष्ट्र की DGP रश्मि शुक्ला को हटाया गया

मुंबई महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला को हटा दिया गया है। कई दलों ने डीजीपी की शिकायत की थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने यह कार्यवाही की है।चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वह कैडर के अगले सबसे सीनियर अधिकारी को उनका प्रभार सौंपे। मंगलवार दोपहर 1 बजे तक तीन आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजने का निर्देश दिया गया है। कांग्रेस की शिकायत पर की गई कार्रवाई महाराष्ट्र कांग्रेस की शिकायत पर रश्मि शुक्ला को हटाया गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा था और रश्मि शुक्ला को हटाने की मांग की थी। नाना पटोले ने अपने पत्र में कहा था कि वह एक विवादित अधिकारी हैं और उन्होंने बीजेपी का पक्ष लिया है। नाना पटोले ने कहा था कि उनके पद पर बने रहने से पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने पर संदेह पैदा होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने भी इससे पहले अधिकारियों को निष्पक्ष और उचित व्यवहार करने की चेतावनी दी थी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने विधानसभा चुनाव के तारीख की घोषणा के दौरान कहा था कि अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय गैर पक्षपाती व्यवहार करें। रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की पहली महिला डीजीपी हैं। वह 1988 बैच की महाराष्ट्र कैडर की अधिकारी रह चुकी हैं। रश्मि शुक्ला SSB की महानिदेशक भी रह चुकी है। जब महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी की सरकार थी। उस दौरान रश्मि शुक्ला खुफिया विभाग की प्रमुख थीं। महाराष्ट्र में कुछ वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं के फोन टैपिंग के मामले सामने आए थे, जिनमें उनके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे। उन पर मुंबई में एक एफआईआर दर्ज है, जिसमें संजय राउत और एकनाथ खडसे के फोन टैप करने का आरोप है। संजय राउत ने लगाए थे आरोप 2 दिन पहले ही संजय राउत ने रश्मि शुक्ला को निशाने पर लिया था और कहा था कि वह सीधे-सीधे भाजपा के लिए काम करती हैं। संजय राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र की पुलिस दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं पर जबरन केस किया जा रहा है और फर्जी आधार कार्ड से वोटर लिस्ट में धांधली की जा रही है। संजय राउत ने कहा था कि रश्मि शुक्ला के बारे में बहुत ही गंभीर आरोप है और आज वह डीजीपी हैं।  

मिथुन चक्रवर्ती की पहली वाइफ हेलेना ल्यूक का यूएसए में निधन

मुंबई बॉलीवुड से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है. मिथुन चक्रवर्ती की पहली वाइफ हेलेना ल्यूक की मौत हो गई है. इनके निधन की जानकारी डांसर और एक्टर कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया पर दिया है. खबर है कि हेलेना ल्यूक की तबीयत बीते कुछ दिनों से काफी खराब थी. लेकिन उन्होंने डॉक्टरों को नहीं दिखाया था. जिसके बाद उन्होंने 3 नवंबर को यूएसए में आखिरी सांस लिया है. तबीयत थी खराब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हेलेना ल्यूक की लंबे वक्त से तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. वो यूएसए में रह रही थीं, लेकिन डॉक्टर को नहीं दिखाया था. जिसके बाद 3 नवंबर को मौत को गले लगा लिया. हेलेना ल्यूक भी बॉलीवुड एक्ट्रेस थीं और कई फिल्मों में काम किया. सबसे ज्यादा पॉपुलर रोल अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ का हुआ था, जिसमें वो ब्रिटिश रानी के रोल में थीं. इन फिल्मों में किया काम मिथुन चक्रवर्ती और हेलेना ल्यूक को पहली नजर में प्यार हो गया था. जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी. लेकिन शादी महज 4 महीने बाद ही टूट गई थी. एक पुराने स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने शादी को बुरा सपना कहा था. साथ ही ये भी कहा था कि काश ये शादी एक बुरा सपना होती. इतना नहीं तलाक के बाद हेलेना ने मिथुन से ऐलिमनी भी नहीं ली थी और ये भी कहा था कि कभी मिथुन को उनसे प्यार था ही नहीं. मिथुन चक्रवर्ती से तलाक के बाद हेलेना ल्यूक फिल्मों में किस्मत आजमाई. महज 9 फिल्मों में काम किया. जिसमें ‘भाई आखिर भाई होता है’, ‘ये नजदीकियां’, ‘रोमांस’, ‘मर्द’, ‘साथ साथ’, ‘जुदाई’, ‘एक नया रिश्ता’, ‘आओ प्यार करें’ और ‘दो गुलाब’ शामिल हैं. फिल्मों में हेलेना को सक्सेस नहीं मिली तो वो सब कुछ छोड़कर फिर अमेरिका शिफ्ट हो गईं.

ये चुनाव इस बात के लिए है कि हम आगे अपने देवी देवताओं की पूजा पाएंगे: सीएम यादव

 भोपाल /रांची मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज झारखंड की राजधानी रांची की कांके विधानसभा पहुंचे, उन्होंने यहाँ आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड में हो रही घुसपैठ पर बड़ा हमला किया, मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बांग्लादेशी घुसपैठिये आपके मकान, दुकान, रोजगार और हक़ पर कब्ज़ा कर रहे हैं और इसे झारखंड की सरकार संरक्षण दे रही है, इसे रोकना होगा। कांके विधानसभा रांची पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का क्षेत्र के लोगों ने दिल से स्वागत किया,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उपस्थित जन समूह से कहा मैं बाबा महाकाल की धरती उज्जैन से आता हूँ यहाँ मुझे मालूम पड़ा है कि पहाड़ी बाबा भी महाकाल का ही रूप हैं मैं दोनों को प्रणाम करता हूँ, उन्होंने कहा कि ये जो झारखंड की सरकार है, कांग्रेस की सरकार है उसके पीछे कोई औ र्लोग हैं ये लोग केवल झूठ बोलते हैं। ये चुनाव इस बात के लिए है कि हम आगे अपने देवी देवताओं की पूजा पाएंगे? घुसपैठ पर हमला करते हुए सीएम ने कहा मैं आपको डरा नहीं रहा लेकिन ये बात सही है ये चुनाव इस बात का है कि हम आगे अपने देवी देवताओं की पूजा पाएंगे? होली दिवाली मना पाएंगे कि नहीं? क्योंकि घुसपैठ बहुत तेजी से हो रही है, उन्होंने कहाकि बांग्लादेश में हिन्दुओं का नर संहार हो रहा है लेकिन ये चुप है क्योंकि ये केवल कुर्सी चाहते है इसलिए ये षड्यंत्र कर रहे हैं। ये घुसपैठिये आपकी आने वाली पीढ़ी के लिए संकट बन रहे हैं   सीएम ने कहा मैं आबादी का रेशो देख रहा था यहाँ 7 प्रतिशत हिन्दू कम हुए है आदिवासी वर्ग जो कभी 41 प्रतिशत था आज 28 रह गया है, अरे जब आबादी बढ़ रही है तो ये लोग कम क्यों हो रहे हैं? वो इसलिए कि झारखंड सरकार घुसपैठ को शरण दे रही है मुख्यमंत्री ने कहा कि ये घुसपैठिये आपके रोजगार पर, दुकान पर, मकान पर कब्ज़ा कर रहे हैं इतना ही नहीं ये आपका हक़ भी छीन रहे है ये घुसपैठ आपकी आने वाली पीढ़ी के लिए संकट पैदा कर रही है डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के कर्मों के कारण जनता ने उन्हें लोकसभा चुनावों में सबक दिखाया है, जम्मू कश्मीर में 40 हजार हत्याओं का पाप कांग्रेस के सिर पर है, कांग्रेस के कर्मों के कारण जो हालत जम्मू कश्मीर में हुई है यदि रोका नहीं गया तो वो हालत झारखंड की भी होगी। ये चुनाव ईमानदारों और बेईमानों के बीच है मुख्यमंत्री ने कहा झारखंड के लिए भाजपा ने सोचा, बिहार के साथ जुड़कर यहाँ की प्रगति रुकी हुई थी अटल जी ने इसे अलग राज्य बनाया, यहाँ प्राकृतिक सुन्दरता बहुत, है अटल जी ने कहा था कि ये देश का नंबर एक राज्य होगा लेकिन अटल जी को क्या पता होगा कि यहाँ ऐसी सरकार आयेगी जो भ्रष्टाचारी होगी, इस सरकार में बैठे लोगों ने इतना भ्रष्टाचार किया है कि यदि सौ सौ के नोट हो तो एक रेल गाड़ी भर जाएगी, इसलिए समझिये ये चुनाव ईमानदारी और बेईमानी के बीच है, बेईमानों का आपको बाहर का रास्ता दिखाना है।

25 दिसंबर से 25 फरवरी तक लगने जा रहा है सबसे बड़ा मेला, 11 नवंबर तक स्वीकार की जाएंगी मेले के लिए निविदाएं

ग्वालियर ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑनलाइन निविदाएँ 11 नवम्बर को दोपहर 12 बजे तक प्रस्तुत की जा सकती हैं। पोर्टल पर प्राप्त निविदाएँ 12 नवम्बर को दोपहर 12 बजे खोली जायेंगीं। मेला की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्यों के ठेके लेने के इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थायें निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर निविदा की शर्तें उपलब्ध हैं। ग्वालियर व्यापार मेला में टीनशेड, बेरीकेटिंग, माइक, टेंट, टैक्सी, अस्थायी विद्युत फिटिंग, सजावट कार्य व सुरक्षा गार्ड व्यवस्था इत्यादि के ठेके के लिये पोर्टल पर निविदाएँ अपलोड कर दी गई हैं। इसके अलावा फ्लैक्स प्रिंटिंग कार्य, अस्थायी सीसीटीव्ही कैमरा, मंच पर प्रकाश व्यवस्था, सम्पूर्ण मेला परिसर की साफ-सफाई शिल्प बाजार की दुकानें तैयार करने, सीवर संधारण, होर्डिंग, दुपहिया व चार पहिया वाहन पार्किंग, पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम, स्वच्छता परिसरों की साफ-सफाई, पानी की लाइन बिछाने इत्यादि व्यवस्थाओं के संबंध में भी निविदाएँ पोर्टल पर अपलोड की गई हैं। साथ ही विधिवत विज्ञापन भी प्रकाशित कराया गया है। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के सचिव से मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन निविदाएं 11 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक प्रस्तुत की जा सकती हैं। पोर्टल पर मिली निविदाएं 12 नवम्बर को दोपहर 12 बजे खोली जाएंगी। मेला की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्यों के ठेके लेने के इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर निविदा की शर्तें उपलब्ध हैं। मेला संबंधी इन व्यवस्थाओं की निविदाएं मांगी ग्वालियर व्यापार मेला में टीन शेड, बैरिकेडिंग, माइक, टेंट, टैक्सी, अस्थायी बिजली फ़िटिंग, सजावट कार्य व सुरक्षा गार्ड व्यवस्था के ठेके के लिए पोर्टल पर निविदाएं अपलोड कर दी गई हैं। इसके अलावा फ्लैक्स प्रिंटिंग कार्य, अस्थायी सीसीटीवी कैमरा, मंच पर प्रकाश व्यवस्था, सम्पूर्ण मेला परिसर की साफ-सफाई, शिल्प बाजार की दुकानें तैयार करने, सीवर संधारण, होर्डिंग, दोपहिया व चार पहिया वाहन पार्किंग, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, परिसरों की साफ-सफाई, पानी की लाइन बिछाने के संबंध में भी निविदाएं पोर्टल पर अपलोड की गई हैं। साथ ही विधिवत विज्ञापन भी प्रकाशित कराया गया है। 104 एकड़ में लगता है व्यापार मेला ग्वालियर व्यापार मेला की खासियत है कि यह 104 एकड़ में लगता है। यह मेला पहले सागर ताल के पास मैदान में लगता था। पर एक सदी पहले यह वर्तमान मेला मैदान में आया। इस मेला की एक और विशेषता है। यहां मध्य प्रदेश शासन द्वारा वाहन की खरीद पर 50 प्रतिशत की रोड टैक्स छूट मिलती है। इसके चलते मेले में लगने वाला ऑटो मोबाइल सेक्टर अपने आप में खास होता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव के लिए दी बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा प्रदेशवासियों को राज्योत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को दिए संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़, विकास के नए सोपानों की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ द्वारा अपने स्थापना दिवस पर राज्य उत्सव का आयोजन हर्ष और प्रसन्नता का विषय है। मध्यप्रदेश से अलग होकर ही छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ, जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का बहुत पुराना संबंध है, दोनों राज्य, विकास और जन कल्याण की दिशा में समन्वित रूप से प्रगति पथ पर अग्रसर होने के लिए संकल्पबद्ध हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ से बड़े समूह में आने वाले हाथियों की सूचना के आदान-प्रदान और उनके प्रबंधन के संबंध में कार्य योजना बनाने पर भी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।  

मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन

भोपाल नवम्बर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदे-मातरम गायन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, मुख्य सचिव, श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव, श्री के.सी. गुप्ता, श्री संजय दुबे, प्रमुख सचिव श्री नीरज मंडलोई सहित सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

BMC की शहरवासियों के लिए स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने की पहल, लगाएगी डस्टबिन

भोपाल बीएमसी यानि भोपाल नगर निगम इस साल के सर्वेक्षण से पहले स्वच्छ अंक हासिल करने के लिए कई सार्वजनिक स्थानों पर फिर से डस्टबिन लगाएगी। इन कूड़ेदानों का इस्तेमाल करने के पिछले प्रयास साल-दर-साल विफल रहे हैं। साथ में ही सार्वजनिक धन की काफी बर्बादी हुई है। हालांकि, बीएमसी आयुक्त हरेंद्र नारायण के अनुसार इस बार सफलता सुनिश्चित करने के लिए बीएमसी भोपाल में 100 से अधिक स्थानों पर ट्रिपल कूड़ेदान लगाने की योजना बना रही है। कूड़ेदानों की बहाली स्वच्छ सुविधाओं में पहचानी गई विसंगतियों के बीच हुई है। इससे बीएमसी द्वारा प्रबंधित कूड़ेदानों की प्रभावशीलता और रखरखाव के बारे में विपक्ष की चिंताएं बढ़ गई हैं। विपक्ष ने उठाए गंभीर सवाल बीएमसी विपक्षी नेता सबिस्ता जकी ने कूड़ेदानों की स्थिति के बारे में कई मुद्दे उठाए हैं, उनका दावा है कि ये कूड़ेदान क्वालिटी में से इतने खराब हैं कि नियमित उपयोग के बाद भी टिक नहीं पाते हैं या ध्वस्त हो चुके होते हैं। जकी ने बताया कि बीएमसी द्वारा लगाए गए प्लास्टिक के शौचालय भी टिक नहीं पाए हैं। लोगों के द्वारा दिए गए करोड़ों रुपये बर्बाद हो गए हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि पिछले कूड़ेदानों का क्या हुआ? साथ ही बीएमसी से उनके गायब होने के लिए जवाबदेही की बात कही है। भोपाल नगर निगम में आर्थिक तंगी का दौर बीएमसी एक गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। इसका असर वेतन देने, सड़कों की मरम्मत करने और एक नए सीवेज नेटवर्क के लिए निविदा जारी करने की उसकी क्षमता को प्रभावित कर रही है। फिर भी नागरिक निकाय इन कूड़ेदानों को फिर से शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हे इस बार बेहतर परिणाम की उम्मीद है। लगेंगे ट्रिपल कूड़ेदान इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना और निवासियों द्वारा उचित अपशिष्ट निपटान को प्रोत्साहित करना है। विभिन्न स्थानों पर 100 लीटर की क्षमता वाले ट्रिपल कूड़ेदानों की मरम्मत, स्थापना और रखरखाव के लिए एजेंसियों को सूचीबद्ध किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इन एजेंसियों का चयन आवश्यक मानकों को पूरा करने और आवश्यक कार्यों को तुरंत और प्रभावी ढंग से करने की उनकी क्षमता के आधार पर किया जाएगा। इस कारण से बीएमसी उठा रही कदम बीएमसी को उम्मीद है कि वह कचरा प्रबंधन के मुद्दों को अधिक प्रभावी ढंग से संबोधित करेगी। भोपाल में स्वच्छ सुविधाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करेगी। प्रशासन को उम्मीद है कि इन प्रयासों से स्वच्छता लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। शहर के निवासियों के लिए स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा मिलेगा।

रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक ले जाने वाले रोप-वे को उड़ीसा की एक कंपनी बनायेगी

 उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक ले जाने वाला रोप वे उड़ीसा की कंपनी बनायेगी। कंपनी का टेंडर फाइनल हो गया है। माना जा रहा है कि साल 2026 तक यह पूरा हो जायेगा। महाकाल दर्शन के लिए दर्शनार्थी उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप-वे से आ-जा सकेंगे। इसके लिए उड़ीसा की एमएस इंफ्रा इंजीनियर कंस्ट्रक्शन कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी ने इनिशियल वर्क भी शुरू कर दिया है। उज्जैन रेलवे स्टेशन से नूतन स्कूल-महाकाल मंदिर प्रशासक कार्यालय तक बनने वाला यह रोप-वे 1.76 किलोमीटर लंबा होगा। मोनोकेबल डिटैचेबल गोंडोला (एमडीजी) सिस्टम से ऑपरेट होने वाले रोपवे में रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 3 स्टेशन बनाए जाएंगे। रोप-वे में होंगे 48 केबिन सूत्रों के मुताबिक रोप-वे में 48 केबिन होंगे। हर 1 केबिन में एक समय में 10 लोग आ-जा सकेंगे। रोप-वे 16 घंटे चालू रहेगा। इस हिसाब से मोटे तौर पर माना जा रहा है कि 16 घंटे में 60 हजार से अधिक श्रद्धालु इसमें आना-जाना कर सकेंगे। रेलवे स्टेशन से आखिरी स्टेशन तक पहुंचने में करीब 6 मिनट का समय लगेगा। रोपवे 2026 तक शुरू हो जाएगा। रोजाना दो से ढाई लाख दर्शनार्थी आते हैं उज्जैन सिहस्थ 2028 को देखते हुए रोप-वे को बेहद अहम माना जा रहा है। श्री महाकाल लोक बनने के बाद से सामान्य दिनों में ही महाकाल के दर्शन करने के लिए रोजाना औसतन दो से ढाई लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।जबकि पर्व-त्योहार और विशेष अवसरों पर ये संख्या बढ़कर 5 लाख से 10.50 लाख तक पहुंच रही है। ऐसे में शहर में भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोप-वे की प्लानिंग की गई है। इसके लिए केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय ने 189 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे रखी है। रोप-वे का विकास, संचालन और रखरखाव नेशनल हाईवे-रोपवे प्रोजेक्ट करेगा। 2022 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की थी घोषणा 2022 में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी सडकों के लोकार्पण के लिए उज्जैन पहुंचे थे। तब उन्होंने महाकाल मंदिर आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए हवा में टैक्सी चलाने की बात कही थी। बाद में उन्होंने मंच से रोप-वे की सौगात देकर कहा था कि शहर में जल्द ही महाकाल के भक्तों के लिए इसकी शुरूआत करेंगे। इसके बाद सर्वे प्लानिंग, डीपीआर समेत दूसरे जरूरी काम पूरे किए गए। अब टेंडर होने के बाद रोप-वे का काम शुरू हो चुका है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में इस बात की भी जानकारी दी थी कि रोप-वे स्टेशन में लोगों के लिए फूड जोन, प्रतीक्षालय, शौचालय के साथ बस और कार पार्किंग की फैसिलिटी भी मिलेगी।

आरोपी भनक लगते ही फरार, राजस्थान-नागौर में घर से 77 किलो डोडा पोस्त जब्त

नागौर. नागौर पुलिस ने खींवसर उपचुनाव चुनाव को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए खींवसर विधानसभा क्षेत्र के पांचौड़ी थाना इलाके के भोमासर गांव में मुकनाराम उर्फ मुकेश पुत्र सुखराम जाट घर से 11.60 लाख रुपये का अवैध डोडा पोस्त जब्त किया। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उपचुनाव के दौरान अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त की तस्करी करने के इरादे से आरोपी ने अपने घर में 11 लाख 60 हजार रुपये के डोडा पोस्त को घर में छुपाकर रखा था। मुखबिर से सूचना मिलते ही पांचौड़ी थाना पुलिस ने अचानक दबिश दी लेकिन आरोपी को जैसे ही पुलिस की भनक लगी वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके घर से 77 किलो 290 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। थाना अधिकारी हरजीराम ने बताया कि मुखबिर सूचना मिलने के बाद आरोपी के घर पर दबिश दी गई, जिसमें आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से प्लास्टिक के पांच कट्टों में भरा 77.290 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है, जिसकी बाजार में कीमत 11.60 लाख रुपये है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जिन राज्यों में है- वहां की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है

नई दिल्ली  भारतीय जनता पार्टी ने  कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपने किसी भी वादे को कभी भी पूरी नहीं कर पाई। कांग्रेस पार्टी जब-जब जिस राज्य की सत्ता में आती है, उस राज्य और देश के लिए आर्थिक चुनौतियां लेकर आती है।  भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जिन राज्यों में है- वहां की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में तो उनके पास इतना भी पैसा नहीं रह गया है कि वो सही ढंग से सैलरी दे सकें। ऐसी ही हालत कर्नाटक में है। ये दर्शाता है कि कांग्रेस जब-जब सत्ता में आती है तो जो कहा गया… वो कभी पूरा नहीं कर पाती है। इसके बावजूद अफसोस की बात है कि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनके दिमाग इतने खाली होते हैं कि सत्ता में आने पर खजाना खाली कर देते हैं लेकिन जनता को वांछित व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराते हैं। इसी तरह की कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दल हैं। सुधांशु ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुंह से जो निकला है, उन्होंने दिखाया है कि अगर सत्ता जनता के लिए संपत्ति और समृद्धि बननी चाहिए तो उनके हाथ में आकर वो विपत्ति बन जाती है। इससे हटकर हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किस प्रकार से जन-जन के कल्याण के लिए आगे बढ़ते हैं, उसके कई प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि लग्जरियस आइटम्म पर टैक्स और जरूरतमंद जनता को फ्री अनाज मुहैया कराना… मोदी का ये विचार उस भगवान राम के आर्दश से प्रेरित है, जिनके लिए लिखा गया है, “मणि-माणिक महंगे किए, सहजे तृण, जल, नाज। तुलसी सोई जानिए, राम गरीब नवाज॥” आज मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सुधांशु ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा। इससे कांग्रेस के दिल का दर्द इतना उभरा होगा कि जब से मोदी आए हैं, उनका खाना मुहाल हो गया है। जब राजीव गांधी कहते थे कि एक रुपये भेजता हूं तो जनता के पास 15 पैसे ही पहुंचते हैं… 85 पैसे बीच में गायब हो जाते हैं। इसलिए कांग्रेस की छटपटाहट अब समझी जा सकती है।  

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगमा, पीडीपी ने अनुच्छेद 370 को लेकर रखा प्रस्ताव

श्रीनगर  नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर सोमवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष चुने गये। कृषि उत्पादन, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सहकारिता एवं निर्वाचन मंत्री ने विधानसभा में राथर के नाम का प्रस्ताव पेश किया और सदन के सदस्य अर्जुन सिंह ने राथर को अध्यक्ष के चुने जाने का समर्थन किया। इससे पहले केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का पहला विधानसभा सत्र मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रीनगर में शुरू हुआ। सात बार के विधायक राथर का जन्म 1944 में चाडूरा के बांदीपोरा गांव में हुआ था और वह बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ विधानसभा क्षेत्र से जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने पिछली नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकारों में वित्त सहित कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार संभाला था। उन्होंने 1968 में कश्मीर विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की और 1971 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एल.एल.बी. किया। गौरतलब है कि राथर ने पहली बार नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार के रूप में चरार-ए-शरीफ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 1977 में जम्मू-कश्मीर विधान सभा चुनाव जीता। बाद में वह 1983, 1987, 1996, 2002 और 2008 में लगातार पांच बार जीते। वर्ष 2014 में राथर जम्मू- कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के गुलाम नबी लोन से हार गए। राथर ने हाल ही में हुए विधान सभा चुनाव में चरार-ए-शरीफ से सातवीं बार जीत हासिल की।   जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगमा, पीडीपी ने अनुच्छेद 370 को लेकर रखा प्रस्ताव  जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के विधायक वहीद-उर-रहमान पारा की ओर से संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने की मांग किये जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद सदन में बोलते हुए पारा ने जम्मू-कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 को बहाल करने की मांग करते हुए प्रस्ताव पारित करने का अनुरोध किया। उन्होंने पीडीपी का प्रस्ताव अध्यक्ष को सौंपते हुए कहा, “मैं विधानसभा से अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए प्रस्ताव पारित करने का अनुरोध करता हूं।” इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सदन में खड़े हो गए और अध्यक्ष से वहीद के शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटाने का आग्रह किया। अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने हालांकि भाजपा नेताओं को सलाह दी कि वे इसे उन पर छोड़ दें। उन्होंने कहा, “आप अध्यक्ष को शर्तें नहीं बता सकते।” इसके बाद भाजपा विधायक हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने हालांकि सदस्यों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विधायक हंगामा करते रहे। इस मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, “उन्हें पता था कि कुछ सदस्य प्रस्ताव पेश करेंगे, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि सत्र के पहले दिन ऐसा होगा।” हंगमा देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।    

‘कांग्रेसियों का मन मेरी तरफ, उनसे पूछना’, राजस्थान-दौसा के BJP प्रत्याशी जगमोहन ने चौकाया

दौसा. राजस्थान में उपचुनाव दिलचस्प होते जा रहे हैं। दौसा में मैच फिक्सिंग की चर्चाओं के बीच बीजेपी प्रत्याशी जगमोहन मीणा का एक रोचक बयान सामने आया। इसमें जगमोहन कह रहे हैं कि यहां सभी कांग्रेसी नेताओं का मेरी तरफ मन है। आज सचिन पायलट की भी दौसा में सभाएं कह रहे हैं। देखना यह है कि कांग्रेस की तरफ से जगमोहन को क्या जवाब मिलता है। राजस्थान की सबसे चर्चित सीट दौसा में जिस मैच फिक्सिंग की चर्चा हो रही थी, उस सीट से बीजेपी प्रत्याशी जगमोहन का एक रोचक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चर्चा यह थी कि जगमोहन के समर्थन में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच मैच फिक्सिंग हो गई। खुद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी पिछले दिनों दौसा में हुई चुनावी सभा के दौसान इस चर्चा का जिक्र किया था। हालांकि उन्होंने इसे अफवाह बताया था। लेकिन अब बीजेपी प्रत्याशी जगमोहन मीणा ने भी इन चर्चाओं से मिलता जुलता बयान दे दिया है। दौसा में सचिन पायलट की सभा को लेकर पूछे सवाल में उन्होंने कहा, सचिन पायलट कांग्रेस के नेता हैं। सभी अपनी पार्टी के लिए प्रयास करते हैं, वह भी आएंगे। उनका क्या रहेगा, कितना रहेगा…मेरी तरफ सभी कांग्रेस नेताओं का मन है। मुरारीलाल मीणा को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि वे मुझे लेकर पूछे गए सवालों पर कन्नी इसी लिए काटते हैं कि उनका मेरे प्रति स्नेह है। उनसे लंबा जुड़ाव रहा है। इनसे मिलकर चला हूं सदा, ये मेरा स्वभाव जानते हैं। आप तो कांग्रेस के किसी भी नेता से पूछ लो कि जगमोहन कैसा है…तो चार लाइन में आपको सारा जवाब मिल जाएगा। गौरतलब है कि बीजेपी के जगमोहन मीणा के जवाब में कांग्रेस ने यहां डीडी बैरवा को प्रत्याशी बनाया है। लेकिन मीणा बाहुल्य सीट होने के चलते यहां जगमोहन के पक्ष में एक जाति के वोट लामबद्ध हो रहे हैं। अब अन्य जातियों की स्थिति क्या रहती है इस पर चुनाव निर्भर करेगा। यहां गुर्जर वोट भी बड़ी संख्या में हैं और सचिन पायलट का उन पर बड़ा असर है। ऐसे में आज पायलट की सभा कांग्रेस के लिए काफी अहम रहने वाली है।

Air Pollution : जहरीली हवा से पाक के शहर बेहाल, AQI पहुंचा 1000 के पार

लाहौर पाकिस्तान का लाहौर प्रदूषण से जूझ रहा है, इसको देखते हुए वहां के सभी प्राइमरी स्कूलों को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है. शनिवार को पाकिस्तान के लाहौर में प्रदूषण का स्तर 1000 के पार पहुंच गया, ये काफी खतरनाक स्तर है. वहीं पाकिस्तान के पंजाब में भी AQI रविवार को 1000 पहुंच गया है. जो कि अभूतपूर्व है. लाहौर के 14 मिलियन के करीब लोग प्रदूषण का शिकार हो रहे हैं, ये प्रदूषण, डीजल वाली गाड़ियों से निकालने वले धुआं और पराली जलाने के साथ- साथ मौसम सर्द होने के कारण बढ़ रहा है. लाहौर के पर्यावरण अधिकारी ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शहर की हवा आने वाले 6 दिनों में ऐसी ही रहने वाली है और इसमें सुधार की गुंजाइश नहीं है. जिस वजह से लाहौर के सभी प्राथमिक स्कूलों को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है. बच्चों के लिए प्रदूषण ज्यादा खतरनाक है पंजाब (पाकिस्तान)  की मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा कि ये धुआं लोगों के लिए कभी हानिकारक है, हम लगातार स्थितियों पर नजर रख रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमने बच्चों के लिए स्कूल में मास्क को अनिवार्य कर दिया है. बच्चों को प्रदूषण से ज्यादा खतरा होता है, क्योंकि बच्चों का फेफड़ा बड़ो की तुलना में कम विकसित होता है. औसत जीवन प्रत्याशा में आई गिरावट पिछले सप्ताह लाहौर के अधिकारियों ने सारे स्कूलों में बाहर की गतिविधियों पर अगले साल की जनवरी तक के लिए रोक लगा दिया था, साथ ही प्रदूषण से बचने के लिए स्कूल के समय भी बदलाव किया था. इसके अलावा लाहौर के सरकारी और निजी दफ्तरों ने भी अपने आधे कर्मचारियों को सोमवार से घर से काम करने के लिए कहा है. वहीं शिकागो विश्वविद्यालय के एनर्जी पॉलिसी इंस्टीट्यूट के अध्ययन के अनुसार लाहौर के लोगों की औसतन जीवन प्रत्याशा में 7.5 साल की कमी आई है.    

सेंट्रल जेल के बाहर अज्ञात युवकों ने एक युवक को गोली मारकर की हत्या की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर अज्ञात युवकों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या की कोशिश की है। वहीं घायल य़ुवक को मेकहारा अस्पताल में भर्ती करया गया। जहां उसका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर साहिल खान नाम के युवक पर पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात युवकों ने गोली चला दी गई। आरोपियों ने घटना को अंजाम देते हुए दो राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद साहिल खान को तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है । वहीं इस घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है. मिली जानकारी के मुताबिक करीबन एक साल पहले से मौदहपारा के युवकों के साथ साहिल का विवाद चल रहा था. जिसके चलते गोलीकांड की घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है. क्राईम ब्रांच और गंज पुलिस तलाश ने जुटी हुई है.

भारत की सीनियर टीम ने ब्रिज ओलंपियाड में रजत पदक जीता

ब्यूनस आयर्स, अपने पिछले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारत की सीनियर टीम को 16वें विश्व ब्रिज ओलंपियाड के फाइनल में अमेरिका से 165-258 से हारने के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय टीम में कमल मुखर्जी, विभास टोडी, बादल दास, प्रणब बर्धन, अरुण बापट, रवि गोयनका और गैर खिलाड़ी कप्तान गिरीश बिजूर शामिल थे। भारतीय टीम ने 96 बोर्ड के फाइनल में शुरू में अमेरिका की टीम के सामने कड़ी चुनौती पेश की। अमेरिका की टीम ने हालांकि दो दिन तक चल फाइनल में आखिर तक अपनी लय बनाए रखी। इस बीच इसी प्रतियोगिता के साथ खेली गई युगल स्पर्धा में संजीत डे और बिनोद साव की युवा भारतीय जोड़ी ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया।    

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet