LATEST NEWS

MP में विद्यार्थियों को फैक्ट्रियों का भ्रमण करवाया जाएगा, ताकि वे बेहतर करियर विकल्प चुन सके

भोपाल मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को औद्योगिक वातावरण से परिचित कराने के लिए अनूठी पहल की है। अब उन्हें फैक्ट्रियों का भ्रमण करवाया जाएगा। इससे महाविद्यालयों के विद्यार्थी उद्यमिता की ओर प्रेरित होंगे। वहीं उन्हें अपने आसपास ही रोजगार के अवसरों और उसके लिए जरूरी कौशल की जानकारी हो पाएगी।पहले चरण में प्रधानमंत्री उत्कृष्ट महाविद्यालय व उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान को शामिल किया गया है। फैक्ट्रियों तक आवागमन और अन्य व्यय के लिए प्रति कालेज 15-15 हजार रुपये की राशि भी दी गई है। प्रदेश में आर्थिक विकास को गति देने के लिए सरकार तेजी के साथ उद्योगों की स्थापना पर ध्यान दे रही है। इसका मकसद अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के साथ रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करना भी है।विद्यार्थियों को उद्यमिता की ओर प्रेरित करने के लिए औद्योगिक वातावरण से परिचित कराने फैक्ट्रियों का भ्रमण कराया जाएगा।   इसकी शुरुआत प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कालेज व जिले के 51 उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान से की जाएगी। सभी कालेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे औद्योगिक भ्रमण के लिए चयनित विद्यार्थियों से प्रोजेक्ट रिपोर्ट अवश्य तैयार करवाएं। इसे महाविद्यालय के करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ में रखें, ताकि अन्य विद्यार्थी भी उसे पढ़ कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें। प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि इसके तहत ऐसे औद्योगिक संस्थानों के चयन को प्राथमिकता दें, जहां विद्यार्थियों को रोजगार की संभावना अधिक हो। साथ ही वे उद्योग विद्यार्थियों को रोजगार के लिए मार्गदर्शित भी कर सकें। रोजगार पर फोकस शासन का फोकस रोजगार के लिए युवाओं को तैयार करना है। इसके अनुरूप ही पाठ्यक्रम भी तैयार किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विभिन्न कार्य समूह बनाए गए हैं, जो रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए सरकार को पाठ्यक्रम में संशोधन के लिए अनुशंसा करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से प्रत्यक्ष रूप से संपर्क करवाने के लिए औद्योगिक भ्रमण कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थी उद्याेगों की गतिविधियों को समझ सकें और स्वयं को रोजगार के लिए तैयार कर सकें। विज्ञानी संस्थान और साइंस सिटी भी दिखाएंगे फैक्ट्रियों के भ्रमण के अलावा विद्यार्थियों को विज्ञानी संस्थान, साइंस सिटी, आब्जरर्वेटरी, संग्रहालय और एेतिहासिक स्थान दिखाने भी ले जाया जाएगा। इस तरह की गतिविधियां निरंतर संचालित होंगी। प्रोजेक्ट वर्क और इंटर्नशिप में मिलेंगे अंक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक के चारों वर्ष के पाठ्यक्रम में प्रोजेक्ट वर्क और इंटर्नशिप अनिवार्य किया गया है।इसमें भी औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण और इंटर्नशिप भी करना है।इसके लिए अंक भी दिए जाएंगे। 35 प्रकार के व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी किया गया है शामिल राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक प्रथम वर्ष में 35 प्रकार के व्यावसायिक पाठ्यक्रम शामिल किया गया है। इसमें जैविक खेती, व्यक्तिव विकास, हस्तशिल्प, वर्मी कम्पोस्टिंग, बागवानी,पर्यटन, वेब डिजाइनिंग, पोषण और आहार विज्ञान सहित अन्य रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री आतिशी के सरकारी आवास पर गंदे पानी से भरी बोतल लेकर पहुंचीं स्वाति मालीवाल ने कहा- यह नल से ‘कोका-कोला’ की स्कीम

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के सरकारी आवास पर गंदे पानी से भरी बोतल लेकर पहुंचीं और सीएम आवास के बाहर फेंक दिया। उनका दावा है कि यह पानी दिल्ली के लोगों को घरों में सप्लाई किया जा रहा है। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मालीवाल ने कहा कि, ‘सागरपुर, द्वारका के लोगों ने मुझे बुलाया था, वहां के हालात बहुत खराब हैं। मैं वहां एक घर में गई और देखा कि वहां नल में काला पानी सप्लाई हो रहा है। मैंने उस काले पानी को एक बोतल में भरा और मैं उस पानी को यहां मुख्यमंत्री साहिबा के आवास पर लेकर आईं। 2015 से हम सुनते आ रहे हैं कि अगले साल सब ठीक हो जाएगा।’ आगे उन्होंने कहा, ‘वो काला पानी जो आज मैं यहां लेकर आई हूं, क्या ये काला पानी दिल्ली पिएगी। उन्हें कोई शर्म नहीं आती? मैंने मुख्यमंत्री को चेतावनी दी है कि यह तो बस एक नमूना था, अगर पंद्रह दिन के अंदर उन्होंने पूरी दिल्ली की पानी सप्लाई ठीक नहीं करी तो मैं ऐसे ही पानी से भरा एक पूरा टैंकर भरकर आऊंगी। मैं ये पानी उनके लिए छोड़कर जा रही हूं, वो चाहे तो इस पानी से नहाएं, या इस पानी को पिएं या अपने पापों की शुद्धि करें।’ मालीवाल बोलीं- घरों में हो रही कोका-कोला सप्लाई इससे पहले शनिवार दोपहर को मालीवाल शहर के द्वारका इलाके में गई थीं। जहां के लोगों ने उन्हें फोन करके घरों में बेहद गंदे पानी की सप्लाई होने की जानकारी दी थी। जब मालीवाल वहां पहुंची तो नल में आ रहे पानी को देखकर हैरान रह गईं। इसके बाद उन्होंने यहां का एक वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अभी द्वारका विधानसभा के एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर के घर आई थी, महीनों से पूरे इलाके में गंदा बदबूदार पानी आ रहा है। दिवाली पर मुख्यमंत्री आतिशी ने इनके घर पर नल से सीधा कोका कोला सप्लाई करवाई है। हज़ारों परिवारों की दिवाली बर्बाद हो गई। ये पानी की बोतल अभी दिवाली के गिफ्ट के रूप में CM मैडम को देने जा रही हूं।’

CM शिंदे ने कहा- ‘खटाखट कहने वालों ने चवन्नी भी नहीं दी, महाराष्ट्र की सरकार ने लोगों के बैंक खातों में पट पटा पट पैसे ट्रांसफर किए

महाराष्ट्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में एक कार्यक्रम के दौरान अपने नेताओं को सलाह दी थी कि उन्हें जनता से वही वादे करने चाहिए, जो वे पूरे कर सकें। इस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। एकनाथ शिंदे ने कहा कि कुछ नेताओं ने जनता को खटाखट पैसे देने का वादा किया था, लेकिन वे एक भी रुपया नहीं दे पाए। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र की सरकार ने लोगों के बैंक खातों में पट पटा पट पैसे ट्रांसफर किए हैं। कांग्रेस का इरादा केवल पैसे लेना शिंदे ने कहा कि कांग्रेस का इरादा जनता को पैसे देने का नहीं है, बल्कि वे सिर्फ लोगों से पैसे लेना जानते हैं। उनका कहना था कि खरगे सही हैं; कांग्रेस को यह समझ नहीं है कि मदद कैसे की जाती है। सीएम शिंदे ने बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रुपया देते हैं, तो वह सीधे लोगों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होता है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अभी तक यह सीख नहीं पाई है कि जनता की मदद कैसे करनी है। लाडली बहन योजना की सफलता शिंदे ने लाडली बहन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना को कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए उन्होंने पूरे साल का बजट अलग रखा है। उन्होंने कर्नाटक, हिमाचल और तेलंगाना का उदाहरण देते हुए कांग्रेस के वादों को अधूरा बताया। पिछली सरकार की आलोचना एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली अघाड़ी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार केवल अपने फायदे के लिए काम कर रही थी। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ प्रॉपर्टी बना रहे थे, जबकि हमारी सरकार लोगों के लिए काम कर रही है। आगामी चुनावों का दावा सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि लाडली बहन योजना के तहत नवंबर महीने का पैसा अक्तूबर में ही संबंधित खातों में ट्रांसफर कर दिया गया है। शिंदे ने कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनका गठबंधन निश्चित रूप से हारने जा रहा है। उनका मानना है कि लोगों में उनकी सरकार के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और यह चुनाव परिणामों में साफ दिखेगा।

मारपीट के आरोपियों का राजनगर पुलिस ने निकाला जुलूस, ग्राम डिगोनी में युवक के साथ मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

छतरपुर छतरपुर जिले मैं राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डिगोनी मैं दीपावली के दिन पटेल परिवार के सदस्यों द्वारा सत्यम दुबे नाम के युवक के साथ बेरहमी तालिबानी तरीके से मारपीट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तत्काल ही सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर पकड़ लिया गया, आरोपियों पर धारा 323, 294, 506, 34, 327 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया जिसमें एक आरोपी नाबालिक बताया गया और बाकी तीन आरोपी धीरेंद्र पटेल, उमेश पटेल, और रामसिंह पटेल बालिक बताए जा रहे हैं अभी रज्जन पटेल, दरेश पटेल और उसकी पत्नी फरार बताये जा रहे है जिसकी तलाश जारी है आज सभी आरोपियों का राजनगर पुलिस ने जुलूस निकाला, मारपीट करना पाप है पुलिस हमारी बाप है कहते नजर आए सभी आरोपी इस कार्यवाही में छतरपुर एसपी अगम जैन के निर्देशन पर खजुराहो एसडीओपी शलिल शर्मा के मार्गदर्शन में राजनगर थाना में पदस्थ के.एल. दाहिया si,एम.वी.सिंह si,सहित आरक्षक सूर्य प्रकाश बाजपेई, अंकित द्विवेदी आरक्षक,आरक्षक संजय कुमार, आरक्षक शिव कुमार, आरक्षक शत्रुघन कुशवाहा ,आरक्षक राजा राम की अहम भूमिका रही

अमित शाह के खिलाफ बेतुके आरोप के खिलाफ विदेश मंत्रालय ने प्रतिनिधि को तलब करते हुए कड़ा विरोध भी जताया

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बेतुके आरोप लगाने वाले कनाडा पर भारत भड़क गया है और चेतावनी दी है कि इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकतों के द्विपक्षीय संबंधों पर गंभीर परिणाम होंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडाई उच्चायोग के प्रतिनिधि को तलब करते हुए कड़ा विरोध भी जताया है। पिछले साल खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में खटास आ गई है और हाल के दिनों में कनाडा ने भारत के खिलाफ बिना सबूत के कई बेतुके आरोप लगाए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने कल कनाडाई उच्चायोग के प्रतिनिधि को तलब किया था। 29 अक्टूबर को ओटावा में सार्वजनिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर स्थायी समिति की कार्यवाही के संदर्भ में एक राजनयिक नोट सौंपा गया।” जायसवाल ने आगे कहा, “नोट में यह बताया गया कि भारत सरकार उप-मंत्री डेविड मॉरिसन द्वारा समिति के समक्ष भारत के केंद्रीय गृह मंत्री के बारे में किए गए बेतुके और निराधार संदर्भों का कड़े शब्दों में विरोध करती है।” रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कनाडा की धरती पर सिख अलगाववादियों को निशाना बनाने की साजिश के पीछे थे। कनाडा के उप विदेश मंत्री डेविड मॉरिसन ने एक संसदीय पैनल से कहा कि उन्होंने वॉशिंगटन पोस्ट को बताया कि शाह साजिशों के पीछे थे। बुधवार को अमेरिका ने शाह के खिलाफ कनाडा के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें चिंताजनक बताया। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, “कनाडा सरकार द्वारा लगाए गए आरोप चिंताजनक हैं और हम उन आरोपों के बारे में कनाडा सरकार से परामर्श करना जारी रखेंगे।” हालांकि, भारत ने स्पष्ट कहा है कि कनाडा के आरोप बेतुके और निराधार हैं। भारत ने कनाडा पर गंभीर आरोप लगाया है कि जस्टिन ट्रूडो सरकार वहां के भारतीय अधिकारियों की ऑडियो और वीडियो निगरानी कर रही है। रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमारे कुछ वाणिज्य दूतावास अधिकारियों को हाल ही में कनाडा सरकार द्वारा बताया गया कि वे ऑडियो और वीडियो निगरानी में हैं और यह निगरानी अब भी जारी है। उनके कम्युनिकेशन को भी बाधित किया गया है। हमने कनाडा सरकार के समक्ष औपचारिक रूप से विरोध जताया है, क्योंकि हम इसे प्रासंगिक राजनयिक और वाणिज्य दूतावास सम्मेलनों का घोर उल्लंघन मानते हैं। तकनीकी पहलुओं का हवाला देकर, कनाडा सरकार इस तथ्य को उचित नहीं ठहरा सकती। हमारे राजनयिक और वाणिज्य दूतावास अधिकारी पहले से ही उग्रवाद और हिंसा के माहौल में काम कर रहे हैं। कनाडा सरकार की यह कार्रवाई स्थिति को और खराब करती है और स्थापित राजनयिक मानदंडों के खिलाफ है।”

देवास में लापरवाही: बिजली के हादसे में एक की मौत, हाइटेंशन लाइन का पोल खड़ा करते समय लगा करंट

देवास शहर के मुखर्जी नगर में शनिवार को हाइटेंशन लाइन का पोल खड़ा करते समय करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई। मजदूर समझ रहा था कि काम के लिए परमिट ले लिया गया है और बिजली सप्लाई बंद है, जबकि असल में बिजली सप्लाई जारी थी। स्थानीय पार्षद के प्रतिनिधि राहुल पंवार के अनुसार रहवासियों ने शुक्रवार से कई बार बिजली कंपनी को शिकायत की थी, क्योंकि उनके घरों में बिजली उपकरण जल रहे थे। इसके बाद बिजली कंपनी की टीम एक हाइड्रोलिक क्रेन लेकर मौके पर पहुंची और खंभा खड़ा करने का काम शुरू किया। हादसे का कारण श्रमिक आकाश निवासी पिपलिया राव खंभे को धक्का दे रहा था। इसी दौरान क्रेन का उपरी सिरा हाइटेंशन के तार से टकरा गया, जिससे वह अचानक गिर गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर हड़कंप हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और रहवासियों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। एक अधिकारी ने तो अपना क्षेत्र नहीं होने की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। एसडीएम की कार्रवाई सूचना मिलते ही एसडीएम बिहारी सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोन पर बिजली कंपनी के एक अधिकारी को जमकर फटकार लगाई और कहा कि श्रमिक की मौत की जांच की जाएगी। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

प्रतिनियुक्ति का नया निर्देश, अब पेंशन में नहीं आएगी परेशानी! रिटायरमेंट से छह माह पहले मूल विभाग में वापस भेजा जाएगा

भोपाल मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सेवानिवृत्ति से छह माह पहले सभी प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत सरकारी सेवकों को उनके मूल विभाग में वापस भेजा जाएगा। इसका उद्देश्य पेंशन और अन्य देयकों के मामलों का समय पर निपटारा करना है। प्रतिनियुक्ति का नया निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने सभी कार्यालयों को निर्देश जारी किया है कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत काम कर रहे विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी और अन्य कर्मचारी, जो विभिन्न संस्थाओं में प्रतिनियुक्ति पर हैं, उन्हें सेवानिवृत्ति के छह माह पूर्व अपने मूल विभाग में लौटना होगा। पेंशन और स्वत्वों का निपटारा इस निर्णय का मुख्य कारण यह है कि अगर अधिकारी प्रतिनियुक्ति स्थान पर सेवानिवृत्त होते हैं, तो उनके पेंशन और अन्य स्वत्वों के मामलों में कठिनाई हो सकती है। कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर होते हैं, तो उनका यूनिक एम्पलाई कोड स्वास्थ्य सेवाओं के संचालनालय से स्थानांतरित हो जाता है, जिससे पेंशन के मामलों में दिक्कतें आती हैं। प्रतिनियुक्ति की अवधि स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रतिनियुक्ति की अवधि दो साल होती है, जिसे आवश्यकता अनुसार और दो वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है। प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त होने के बाद सभी शासकीय सेवकों को अपने मूल विभाग में लौटना होगा। भविष्य की योजनाएं स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि प्रतिनियुक्ति पर भेजने से पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अधिकारी को सेवानिवृत्ति के छह माह पहले उसके मूल विभाग में वापस किया जा सके। इससे कर्मचारियों को अपने पेंशन मामलों को समय पर निपटाने में मदद मिलेगी। उन्हें किसी भी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

धमकियों के बीच एयर इंडिया के विमान में कारतूस मिला, दुबई से आया था दिल्ली

नई दिल्ली पिछले दिनों एक के बाद फ्लाइटों को मिली बम से उड़ाने की धमकी के बीच अब एयर इंडिया के विमान में कारतूस मिला है। फ्लाइट दुबई से दिल्ली लैंड हुई थी। इसी दौरान फ्लाइट की सीट के एक पॉकेट से एक कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद स्टाफ ने तुरंत सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और एयरपोर्ट पुलिस को मामले की सूचना दी। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घटना 27 अक्टूबर की है। प्रवक्ता ने बताया कि 27 अक्टूबर 2024 को दुबई से दिल्ली उतरने के बाद हमारी फ्लाइट AI916 की एक सीट की जेब में एक गोला-बारूद कारतूस पाया गया था। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित विमान से उतर गए थे। एयर इंडिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 25 फ्लाइटों को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी इससे पहले भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित 25 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को 25 अक्टूबर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पिछले महीने 12 दिन में भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित 275 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकियां मिली थी। इनमें से अधिकांश धमकियां सोशल मीडिया के माध्यम से दी गईं थीं। सूत्रों ने बताया था कि इंडिगो, विस्तारा और स्पाइसजेट की सात-सात उडा़नों जबकि एयर इंडिया की छह उड़ानों को धमकियां मिलीं थी। उधर इंडिगो के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा था, उदयपुर से दिल्ली जाने वाली उड़ान 6ई 2099 को बम की धमकी मिली। सुरक्षा एजेंसी के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, उड़ान भरने से पहले विमान को एकांत स्थान में भेज दिया गया और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया गया। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया। सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘मेटा’ और ‘एक्स’ से विमानन कंपनियों को बम की धमकी वाले संदेशों के बारे में डेटा शेयर करने के लिए कहा था और इन गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी गई थी। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा था कि सरकार विमानन कंपनियों को बम धमकी मिलने की घटनाओं से निपटने के लिए विधायी कार्रवाई की योजना बना रही है, जिसमें ऐसी धमकी देने वालों को ‘नो-फ्लाई’ सूची में डालना भी शामिल है।

CM ने खुद सड़क की मरम्मत कर अभियान शुरू किया, अब आंध्र प्रदेश की सड़के होगी बेहरतर

अमरावती आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की सड़कों को बेहरतर बनाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया। सीएम ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की। 861 करोड़ की लागत का अभियान 861 करोड़ रुपये की लागत के इस अभियान को सड़कों की समस्या को देखते हुए शुरू किया गया है। अनकापल्ली जिले के चिंतलागोर्लिवनिपालम गांव से राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने खुद एक गड्ढे को मोर्टार से भरकर उसकी मरम्मत की। CM ने खुद सड़क की मरम्मत की इस दौरान उनके साथ गृह मंत्री वांगलापुडी अनिता और अन्य नेता और अधिकारी भी मौजूद थे। बाद में उनकी मौजूदगी में एक बड़े गड्ढे को भी ट्रक से भरकर ठीक किया गया। नायडू ने खुद कुदाल उठाई और दक्षिणी राज्य में मरम्मत कार्यों को गति देने के लिए गड्ढे को समतल किया।  

अज्ञात वाहन की चपेट में आने 25 वर्षीय बाइक सवार की मौत

औरंगाबाद एक नवंबर की रात घर से घूमने के लिए निकले दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र के सिमरी कला गांव निवासी परशुराम पासवान के 25 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र पासवान के रूप में की गई है। अज्ञात वाहन की चपेट में आने के बाद वहां मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। औरंगाबाद सदर अस्पताल दोनों सवारों को ले जाया गया जहां धीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र पासवान अपने दोस्त अनिल राम के साथ घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान बाइक सवार हरिहरगंज थाना क्षेत्र के एन एच 98 पर तेंदुआ मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस थाना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कस्टडी में लिया और पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। धीरेंद्र पासवान की मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। धीरेंद्र की दो बेटियां भी हैं। वह परिवार चलाने के लिए मजदूरी करता था। परिजनों ने जिला प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी आर्थिक सहायता की जाए। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।  

लाइट विवाद मामले में नितेश राणे ने चेतावनी देते हुए कहा – इस तरह के लोगों को 90 प्रतिशत हिंदुओं का ध्यान रखना होगा जो यहां रहते

नवी मुंबई महाराष्ट्र के नवी मुंबई के एक सोसायटी में चेयरमैन द्वारा दीपावली पर लाइट लगाने से रोकने वाले विवाद के बाद भाजपा नेता नितेश राणे ने पीड़ित पक्ष से मुलाकात की। साथ ही लाइट लगाने से रोकने वाले आरोपियों को कड़ी चेतावनी भी दी। दरअसल, नवी मुंबई के एक सोसायटी में चेयरमैन ने लोगों को दीपावली के अवसर पर अपने-अपने घरों पर लाइट लगाने पर रोका था, वहीं महिलाओं के साथ अभद्रता भी की थी। लोगों को लाइट लगाने से रोकने वाला चेयरमैन मुस्लिम समुदाय का था। मामला बढ़ने के बाद मौके पर दोनों पक्षों के लोग इकट्ठे हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ लोगों को गाली-गलौज और धमकी देने का मामला दर्ज किया था। मामला प्रकाश में आने के बाद भाजपा नेता नितेश राणे ने पीड़ित पक्ष से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने इस पूरे मामले में अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिहादी मानसिकता के लोगों द्वारा प्रताड़ित करने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। नितेश राणे ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के लोगों को 90 प्रतिशत हिंदुओं का ध्यान रखना होगा जो यहां रहते हैं। वर्ना यह टकराव घातक साबित होगा और मुस्लिम पक्ष भी अपने त्योहार को शांति से नहीं मना पाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर कहीं पर कानून कम पड़ेगा, तो आगे की शिक्षा हम देंगे। हाई कोर्ट का जजमेंट है कि सोसायटी में बकरा नहीं काटा जा सकता, इसलिए ईद के समय पर एक महिला ने बकरा काटने पर सवाल उठाया था और जिसका बदला लिया जा रहा था। लेकिन, ये तो कानून है कि सार्वजनिक जगहों पर बकरा नहीं काटा जा सकता। बता दें कि पूरा मामला महाराष्ट्र के नवी मुंबई के तलोजा स्थित पंचानंद सोसायटी का है। जब सोसायटी के लोग 28 अक्टूबर को अपने घरों के बाहर और इमारत पर लाइट लगा रहे थे, उस समय सोसायटी के मुस्लिम चेयरमैन ने लाइट लगाने को लेकर अपनी आपत्ति जताई और लाइटिंग निकालकर फेंकने की धमकी दी साथ ही साथ महिलाओं के साथ गाली-गलौज भी की।  

तरावड़ी के दया नगर के रहने वाले सन्नी नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में चाकू गोदकर हत्या

करनाल हरियाणा के करनाल में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के तरावड़ी के दया नगर के रहने वाले सन्नी नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। खबर लिखे जाने तक हत्या का मकसद और हत्यारों का पता नहीं चल पाया है। सन्नी (32) अपने साले से फोन पर बात करने के बाद पास के तखाना गांव चला जाता है। वहां पर किसी व्यक्ति के साथ उसकी कहासुनी हो जाती है। इसके बाद उसकी चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज द‍िया। अभी तक हत्या की वजह और हत्यारे का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी ने बताया, “वह बाइक लेकर किसी से मिलने के लिए गए थे। वहां पता नहीं क्या हुआ, उन लोगों ने इनकी हत्या कर दी।” मृतक की पत्नी ने दो लोगों के नाम बताए, जो इसके पीछे हो सकते हैं। सन्नी का किसी से कोई पुराना झगड़ा नहीं है।” घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिवार के एक सदस्य ने बताया, “ संद‍िग्धा तखाने गांव के रहने वाले हैं। वे इसे घर से बुला के ले गए थे। सन्नीय के साले को पता है कि वे लोग कौन हैं। यहां से बुला कर ले गए और घर पर ले जाकर सन्नी की हत्या कर दी। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। मृतक के एक अन्य परिजन बताते हैं, “वह किसी से मिलने गया था। उसके बाद उसका किसी से विवाद हुआ और चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले की जांच कर रहे पुल‍िस अधि‍कारी सुखविंदर सिंह ने बताया, “मेरे पास डॉक्टर का फोन आया था कि किसी व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मैं यहां पहुंचा। यहां आने पर घटना के बारे में पता चला। पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है। दोषियों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।  

त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पश्चिम मध्य रेल से गुजरेगी छह स्पेशल ट्रेनें

भोपाल त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन सेवा चलाने का निर्णय लिया है। पश्चिम मध्य रेल से छह स्पेशल ट्रेनें गुजरने वाली वाली है। यह ट्रेन 20 नवंबर तक चलेगी, जो कि भोपाल मंडल के भोपाल और इटारसी स्टेशन से होकर जाएगी। छपरा-यशवंतपुर-छपरा स्पेशल ट्रेन 05185 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 नवंबर एवं 9 नवंबर को शनिवार सुबह 05:30 बजे छपरा से प्रस्थान करेगी और सोमवार सुबह 10:30 बजे यशवंतपु पहुंचेगी। 05186 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 नवंबर एवं 11 नवंबर को प्रत्येक सोमवार को रात 10:40 बजे यशवंतपु से प्रस्थान करेगी और बुधवार रात 11:55 बजे छपरा पहुंचेगी। काचीगुडा-हजरत निजामुद्दीन-काचीगुडा स्पेशल ट्रेन 07617 स्पेशल ट्रेन 04, 11 नवंबर एवं 18 नवंबर को प्रत्येक सोमवार रात 11:15 बजे काचीगुडा से प्रस्थान करेगी और बुधवार सुबह 4:40 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। 07618 स्पेशल ट्रेन 06, 13 नवंबर एवं 20 नवंबर को प्रत्येक बुधवार सुबह 8:20 बजे हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान करेगी और गुरुवार सुबह 11:45 बजे काचीगुडा पहुंचेगी। एसएमवीटी बेंगलुरु-बरौनी-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन 06237 स्पेशल ट्रेन सोमवार 4 नवंबर को रात 9:15 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी और बुधवार रात 8 बजे बरौनी पहुंचेगी। 06238 स्पेशल ट्रेन शनिवार 9 नवंबर को सुबह 10 बजे बरौनी से प्रस्थान करेगी और सोमवार दोपहर 1:30 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु पहुंचेगी।  

अकौना गांव के दबंग लोगों ने अकौना की अहिरवार महिला सरपंच को घर में घुस कर मारा, थाने में दर्ज हुई एफ आई आर

खजुराहो खजुराहो  थाना अंतर्गत ग्राम अकौना में ग्राम पंचायत की अहिरवार महिला सरपंच को ग्राम के दबंग लोगों ने एक राय होकर जाती सूचक अपमान कर बुरी तरह मार पीट की ,आखिर इन दबंगों को किसका संरक्षण प्राप्त है, कानून को मजा बनाकर रखा है इन लोगों ने ,खजुराहो थाने फरियादी पूरन लाल अहिरवार पति बलवा अहिरवार उम्म्र 42 साल निवासी ग्राम अकौना थाना खजुराहो का हमराह अपनी पत्नी श्रीमति उमा अहिरवार के थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट किया कि मैं ग्राम अकौना का राहने वाला हूँ। मेरी पत्नी उमा अहिरवार ग्राम पंचायत अकौना की सपरंच है आज दिनांक 01.11.24 को शाम करीबन 07.30 बजे की बात है। मैं तथा मेरी पत्नी उमा अपने घर में थे मेरी पत्नी उमा रसोईघर में खाना बना रही थी कि उसी समय गांव का अमित सिंह परिहार मेरे घर के अन्दर आया तथा रसोईघर में पत्नी उमा को बोलने लगा कि तुम गांव की किस बात की सरपंच हो कि हमारे दरवाजे से आम रास्ता जाने को ठीक नहीं करवाते हो तथा मेरी पत्नी को मां बहिन की गंदी गंदी गाली देने लगा तथा उनके साथ धक्का मुक्की करने लगा तब मैं अपनी पत्नी वाले रसोईघर गया तथा अमित सिंह परिहार को धक्का देकर बाहर निकालने लगा तो अमित सिंह परिहार मुझे हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये खींचकर बाहर निकालने लगा तथा जमीन पर पटक दिया व मुझे भी लात धूसो से मारपीट करने लगा तथा अमित सिंह परिहार बोल रहा था किजाति सुचक देखता हूं कि तुम किस तरह सरपंची करते हो तब मेरी पत्नी उमा व मेरा लड़का सोनू व मोनू आ गये जिन्होने मुझे बीचबचाव कर छुडाया मारपीट से मेरे बाये हाथ की छिंगरी के पास व बाये पैर की पिड़ली में चोट लग कर सूज गया है तथा अमित सिंह परिहार मुझे बोल रहा था कि इस बार तो बच गये हो दोबारा मिलोगे तो जान से खत्म कर दूंगा सो मै थाना आया हूं रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाये रिपोर्ट पर से अपराध धारा 333,296,115(2),351(2), बी. एन. एस. 3 (1) (द), 3 (1) (ध), 3 (2) (va) एससी एसटी एक्ट का पाये जाने से विवेचना में लिया जाता है, आखिर पुलिस इन दबंगों को कब गिरफ्तार करेगी,निरंतर यह अहिरवार परिवार को जान से  मारने की धमकी दे रहे है

किया छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण, भव्यता के साथ मनाया जायेगा लोक आस्था का महापर्व : मंत्री श्री सारंग

भोपाल सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर शनिवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर बने छठ पूजन सूर्य कुंडों का निरीक्षण किया। मंत्री श्री सारंग ने अन्ना नगर शाखा ग्राउंड, सुभाष नगर दुर्गा मंदिर, एकतापुरी पार्क, राजेंद्र नगर, संजीव नगर पर तैयार किये जा रहे छठ पूजन स्थलों का निरीक्षण किया। मंत्री श्री सारंग ने जल कुंडों की साफ-सफाई, स्वच्छता, शुद्ध जल व पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था एवं छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने छठ कुंडों की सुंदरता बढ़ाने फ्लोटिंग फाउंटेन लगाने की भी घोषणा की। निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती मालती राय, नगर निगम, राजस्व, विद्युत एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। भव्यता के साथ होगी छठ पूजा मंत्री श्री सारंग ने बताया कि नरेला विधानसभा में प्रत्येक वर्ष छठ का त्यौहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। नरेला विधानसभा में छठ पूजा के लिये सूर्य कुण्डों का निर्माण कर घाटों का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पूजन के दौरान व्रतियों के लिये छठ घाटों पर सुविधा एवं सुरक्षा का ध्यान रखते हुए व्यवस्था की जा रही है, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। पूरी तैयारी के बाद पूजा स्थलों पर भव्यता के साथ छठ पूजा की जायेगी। छठ पूजन कुंडों में लगाये जायेंगे फ्लोटिंग फाउंटेन मंत्री श्री सारंग ने छठ कुंडों के सौंदर्यीकरण के लिये फ्लोटिंग फाउंटेन लगाये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि छठ कुंडों के उन्नयन व सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से फ्लोटिंग फाउंटेन लगाये जायेंगे। छठ पूजन कुंडों का सदुपयोग करते हुए उनमें फ्लोटिंग फाउंटेन लगाये जायेंगे। यह फाउंटेन पूजन के समय कुंड से निकाल लिये जायेंगे। वहीं पूजन के बाद उन्हें वापस लगा दिया जायेगा। महिलाओं की सुविधा के लिये लगाये जायेंगे अस्थाई चेंजिंग रूम मंत्री श्री सारंग ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलायें पूजन में शामिल होती हैं। ऐसे में महिलाओं की सुविधा के लिये छठ घाटों के समीप अस्थाई चैंजिंग रूम लगाये जायेंगे। साथ ही नगर निगम द्वारा चलित शौचालय की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के लिये क्षेत्र के सूर्य कुंडों की मरम्मत एवं सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। छठ पूजन के लिये बनाये गये हैं सूर्य कुण्ड उल्लेखनीय है कि नरेला विधानसभा में हर वर्ष छठ मैया और भगवान सूर्य देव की उपासना का महापर्व ‘छठ पूजा’ बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। बड़ी संख्या में भोजपुरी समाज के नागरिक नरेला विधानसभा में निवासरत है, जिससे इस पर्व का महत्व और भी बढ़ जाता है। नागरिकों की आस्था को देखते हुए क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर छठ पूजन के लिये सूर्य कुण्डों का निर्माण करवाया गया है। जहाँ पहुँचकर क्षेत्र की महिलाएं पूरी आस्था, भक्ति व निष्ठा भाव से भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूर्ण करती हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet