LATEST NEWS

हरियाणा बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान, इन टिप्स संग करें जमकर तैयारी

चण्डीगढ़ हरियाणा। हरियाणा बोर्ड की तरफ से परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मैट्रिक और इंटमीडिएट परीक्षाओं 2025 की तारीख से जुड़ा एक आधिकारिक नोटिस वेबसाइट पर जारी किया गया है। साथ ही ये कहा गया है कि सेकेंडरी कक्षा की परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी 2025 से शुरू होने वाला है। ऐसे में आपको परीक्षा के लिए खुद को कैसे तैयार करना है ताकि आप बेहतर मार्क्स पा सकें तो आइए जानते हैं उसके बारे में यहां। सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा 2025 का आयोजन 27 फरवरी से लेकर 15 मार्च 2025 तक किया गया है। वहीं, सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं का आयोजन 26 फरवरी से 28 मार्च तक है। इन परीक्षार्थी से जुड़े नोटिस को आप आधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in/home पर जाकर आराम से देख सकते हैं। ऐसे में अब परीक्षा में ज्यादा वक्त नहीं रहा है तो उससे पहले आपको कई जरूरी चीजों का ध्यान रखना होगा, ताकि आपके एग्जाम अच्छे से जा सकें। परीक्षा देने से पहले जरूरी बातें – परीक्षा से पहले आप लिखने की प्रैक्टिस करेंगे तो ये आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इसके जरिए आप तय वक्त में परीक्षा पूरी कर पाएंगे और आपको कई भी प्रश्न नहीं छूट पाएगा। – इसके अलावा आपको अपना टाइम टेबल भी सेट करना होगा। ताकि सभी सब्जेक्ट को आप अच्छे से कवर कर पाएं। ताकि कमजोर सबजेक्ट को कवर करने का टाइम मिल सकें। – परीक्षा के लिए आपको रोजना पढ़ाई करनी होगी। साथ ही रिवीजन करें ताकि अच्छे से हर सबजेक्ट आपके माइंड में क्लियर हो जाए। – सिलेब्स का अच्छे से विश्लेषण करें ले। इससे आपको ये समझ में आ जाएगा कि कौन विषय ज्यादा मार्क्स का आने वाला है और कौन सा कम। – सही से पढ़ाई करने के लिए आपको अच्छा टाइम टेबल बनाना होगा। दिन के हिसाब से आपको किसी एक सबजेक्ट पर पढ़ाई करने होगी ताकि आपका सिलेब्स अच्छे से कवर हो सकें।

कोलकाता के अस्पताल ने हिंदू के अत्याचार और तिंरगे के अपमान के बाद बांग्लादेशी मरीजों का इलाज न करने की बात कही

 कोलकाता कोलकाता के उत्तरी हिस्से माणिकतला स्थित जेएन रे अस्पताल ने एक फैसला लेते हुए बांग्लादेशी मरीजों को इलाज देने से इंकार कर दिया है. यह कदम बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ विरोध जताने के लिए उठाया गया है. शुक्रवार को अस्पताल के अधिकारी, सुभ्रांशु भक्त ने बताया कि यह निर्णय तब लिया गया जब भारतीय ध्वज का बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा अपमान किया गया. अस्पताल ने अपनी अधिसूचना में कहा कि “आज से अगले आदेश तक हम किसी भी बांग्लादेशी मरीज को इलाज के लिए स्वीकार नहीं करेंगे. यह खास तौर पर उनके द्वारा भारत के प्रति दिखाए गए अपमान के कारण है.” सुभ्रांशु भक्त ने इस व्यवस्थापन का पालन करने के लिए शहर के अन्य अस्पतालों से भी उनका समर्थन करने का आग्रह किया. अन्य अस्पतालों से भी की अपील भक्त का कहना है, “हम तिरंगे के अपमान को देखते हुए बांग्लादेशियों का इलाज रोकने का निर्णय लिया है. भारत ने बांग्लादेश की स्वतंत्रता में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन इसके बावजूद आज हम भारत-विरोधी भावनाओं को देख रहे हैं. हम आशा करते हैं कि अन्य अस्पताल भी हमारा समर्थन करेंगे और इसी प्रकार के कदम उठाएंगे.” यह निर्णय एक गंभीर मुद्दे को प्रदर्शित करता है, जहां अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को राजनीतिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ जोड़ रहा है. इससे दोनों देशों के बीच की जटिलताएं और बढ़ सकती हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि अन्य अस्पताल इस फैसले का अनुसरण करते हैं या नहीं और भविष्य में इसका क्या प्रभाव पड़ता है. बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार मसलन, बांग्लादेश में नई अंतरिम सरकार आने के बाद से हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं. इस दौरान मंदिरों में तोड़फोड़ किया गया है और समुदाय के कई लोग मारे भी गए हैं. इस बीच हिंसा लगातार जारी है और भारत ने इसका कड़ा विरोध किया है.  

ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड टेस्ट से पहले लगा बड़ा झटका, टीम का सबसे अहम गेंदबाज दूसरे टेस्ट से बाहर

एडिलेड भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर से पिंक बॉल टेस्ट खेला जाना है. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह दूसरा मैच होगा. इस टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया का सबसे अहम गेंदबाज चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी कर बताया कि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होने की वजह से एडिलेड में खेला जाने वाला डे-नाइट टेस्ट नहीं खेलेंगे. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड को लेफ्ट पैर में चोटल लगी है, जिस वजह से वह 6 दिसंबर से एडिलेड में भारत के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट से बाहर हो गए हैं. अपने डेब्यू के बाद से ऐसा पहली बार होगा, जब हेजलवुड घर पर भारत के खिलाफ कोई टेस्ट मैच मिस करेंगे. इसमें कोई संदेह नहीं है कि हेजलवुड के चोटिल होने से ऑस्ट्रेलिया का तेज गेंदबाजी अटैक कमजोर हुआ है. जोश हेजलवुड की जगह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दो नए तेज गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया है. दो अनकैप्ड गेंदबाज सीन एबॉट और ब्रैंडन डोगेट भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए कंगारू टीम में शामिल किए गए हैं. इन दोनों ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू नहीं किया है. हालांकि, एबॉट कोई नए खिलाड़ी नहीं हैं, वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. खैर, बता दें कि हेजलवुड की जगह इन दोनों ही गेंदबाजों को मौका मिलने की उम्मीद नहीं है. एडिलेड में अब हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को मौका मिलने की संभवाना है. बोलैंड जुलाई, 2023 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैच खेले थे.   भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 295 रनों से जीत दर्ज की थी. दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्र्लियाई टीम में सिर्फ एक बदलाव ही माना जा रहा है. पहले खबर थी कि मिचेल मार्श भी दूसरा टेस्ट मिस कर सकते हैं. हालांकि, अब बताया जा रहा है कि वह एडिलेड टेस्ट खेलेंगे.

एक्टर चंकी पांडे ने बताया करियर के बुरे दौर के बारे में

मुंबई एक्टर चंकी पांडे ने हाल ही एक इंटरव्यू में अपने करियर के उस बुरे दौर के बारे में बात की, जब उनके पास काम नहीं था। फिल्मों के ऑफर खत्म हो चुके थे। तब मजबूरी में उन्हें बांग्लादेश का रुख करना पड़ा ताकि घर-परिवार का गुजारा कर सकें। चंकी पांडे ने यह भी बताया कि चूंकि वह बुरी तरह टूट चुके थे और काम नहीं था, इसलिए वह बेटी अनन्या या पत्नी भावना को सेट पर भी नहीं बुलाते थे। चंकी पांडे और अनन्या ने यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की। चंकी ने बताया कि कैसे बांग्लादेश जाकर उन्होंने 4-5 साल तक वहीं काम किया और उसे अपना दूसरा घर बना लिया। चंकी पांडे ने बताया सेट पर अनन्या को क्यों नहीं बुलाते थे चंकी पांडे ने बेटी अनन्या से बात करते हुए कहा, ‘तुम कभी सेट पर क्यों नहीं आईं क्योंकि जब तुम्हारी मां और मेरी शादी हुई, मैं वक्त में था। मैं तभी बांग्लादेश से लौटा था और अपने लिए काम तलाश रहा था। मैं कभी तुम्हें या तुम्हारी मां को सेट पर बुलाने की बात में नहीं पड़ा, और तब से यह ऐसे ही चलता आया।’ बांग्लादेश चले गए, फिल्में कीं और हिट हो गए मालूम हो कि 90 के दशक में चंकी पांडे को लीड हीरो के रोल मिलने बंद हो गए थे, और सिर्फ सपोर्टिंग किरदार ही ऑफर हो रहे थे। कोई काम नहीं मिल रहा था। चंकी पांडे का करियर एकदम गर्त में चला गया। इसलिए वह बांग्लादेश चले गए और वहां की फिल्मों में काम करने लगे। खुशकिस्मती से चंकी पांडे की बांग्लादेशी फिल्में चल गईं और एक्टर को ‘बांग्लादेश का शाहरुख खान’ भी कहा जाने लगा। प्रॉपर्टी डीलर बने और इवेंट्स कंपनी भी खोली चंकी पांडे ने उस दौर को अपने करियर का सबसे डरावना वक्त बताया। वह बोले, ‘मैंने काम करना बंद नहीं किया। बल्कि वहां एक इवेंट्स कंपनी खोल ली और इवेंट्स करने लगा। मैं प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने लगा और जमीन खरीदने-बेचने लगा। सोचो मैंने घर-घर जाकर काम किया। मैंने अपना ईगो अपने अंदर रखा और सोचा कि मुझे सर्वाइव करना है।’ मां-बाप को कुछ नहीं बताया, बोले- पत्नी को भी नहीं पता कि कितना है कितना नहीं चंकी पांडे ने फिर कहा, ‘मैं आर्थिक तौर पर बुरी तरह टूट गया था। काम नहीं था, पर मैं माता-पिता से पैसे नहीं लेना चाहता था। अगर आप एक लड़के हो और अपना करियर शुरू कर चुके हो, तो आप वापस जाकर मां-बाप से पैसे नहीं मांग सकते। मैंने उन्हें कभी पता चलने ही नहीं दिया कि क्या हो रहा था। ना ही पत्नी को पता चलने दिया कि मेरे पास कितना है और कितना नहीं है।’

किम कार्दशियन ने टेस्ला रोबोट के साथ कराया स्टीमी फोटोशूट

न्यूयॉर्क किम कार्दशियन ने हाल ही में टेस्ला के 30,000 डॉलर (2,537,479.17 रुपये) के ऑप्टिमस रोबोट के साथ स्टीमी फोटोशूट कराया, जिस वजह से इंटरनेट पर तहलका मच गया है। अपने Balenciaga campaign के दौरान किम ने तस्वीरों में गोल्ड ह्यूमनॉइड बॉट के साथ पोज़ दिए, जिसे देखकर इंटरनेट पर अब खूब चर्चा हो रही है। चर्चा ऐसी भी थी कि इन पोज़ और तस्वीरों के लिए किम को टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से पैसे मिले हैं। हालांकि, अब किम कार्दशियन को भुगतान किए जाने की अफवाहों के बीच उनके टीम मेंबर इस तरह की खबरों को गलत बताया है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में से एक में कार्दशियन रोबोट की गोद में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने स्किन टोन वाला बैलेनियागा लेगिंग और ब्लैक बॉम्बर जैकेट पहन रखी है। एक अन्य तस्वीर में किम रोबोट का हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं, जबकि एक जगह वो एक गोल्ड टेस्ला साइबरट्रक के अंदर बैठी दिख रही हैं, जिस पर एक एलियन इमोजी का इस्तेमाल किया गया है। रोबॉट ने किम के साथ मिलकर बनाया हाथों से दिल कार्दशियन के रिप्रजेंटेटिव ने शुक्रवार को ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ को बताया कि उन्हें फोटोशूट के लिए पैसे नहीं दिए गए। एक वीडियो में कार्दशियन रोबोट के साथ अपना वीडियो शेयर किया और अपने 75.1 मिलियन फ़ॉलोअर्स से उसे मिलवाती दिख रही हैं। इस वीडियो में किम रोबॉट से कहती हैं- हाय! क्या तुम ये (हाथ से दिल का शेप) बना सकते हो? आई लव यू।’ इसके बाद रोबॉट किम के हाथ से अपना हाथ मिलाकर दिल वाला शेप बना देता है जिसे देखकर किम हैरान रह जाती हैं। लोगों ने पूछा- टेस्ला और एलन ने किम को दिए कितने पैसे एक अन्य क्लिप में उन्होंने दिखाया कि किस तरह एक रोबोट टेस्ला साइबरट्रक के अंदर बैठा दिख रहा है। इन वीडियोज़ पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने कहा है, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि टेस्ला और एलन को किम से ये सब करवाने के लिए कितने पैसे खर्च करने पड़े होंगे।’ वहीं कुछ ने कहा है- तो क्या अब किम का सोलमेट ये रोबोट है? कई लोगों ने इतनी शानदार टेक्नॉलजी के लिए सिलेब्रिटीज़ प्रमोशन पर उंगलियां उठाई हैं। बता दें कि टेस्ला ऑप्टिमस रोबोट, जिसे 2021 में एलन मस्क ने प्रोटोटाइप के तौर पर रोबोटिक्स के भविष्य के रूप में पेश किया गया है, जिसमें घरेलू कामों में हेल्प से लेकर फैक्ट्री के काम तक के काम करने की क्षमता है।

टीम इंडिया का पिंक बॉल वॉर्मअप मैच हुआ दिलचस्प, पहले दिन का खेल रद्द होने के बाद लिया गया ये फैसला

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर XI पिंक बॉल वॉर्मअप मैच के पहले दिन का खेल रद्द हो गया है। बारिश के कहर के चलते पहले दिन टॉस भी नहीं हो पाया। हालांकि दूसरे दिन दोनों टीमें 50-50 ओवर का मैच खेलने को राजी हो गई है जिसका अपडेट बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर दिया है। इसी के साथ बीसीसीआई ने यह भी अपडेट दिया है कि दूसरे दिन का खेल कब शुरू होगा और टॉस किस समय होगा। बता दें, इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया डे नाइट टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है। आगामी टेस्ट की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए भारत के लिए यह मैच प्रैक्टिस जरूरी है। बीसीसीआई के पोस्ट के अनुसार, “पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया है और कल (रविवार) सुबह 9:10 बजे खेल फिर से शुरू होगा। सुबह 8:40 बजे टॉस होगा। टीमों ने प्रत्येक पक्ष के लिए 50 ओवर खेलने पर सहमति जताई है।” इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पर्थ में खेले गए पहले मुकाबले में मेजबानों को 295 रनों के बड़े अंतर से धूल चटाई थी। यह सेना देशों में भारत की रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत है। इस टेस्ट में टीम इंडिया की अगुवाई जसप्रीत बुमराह ने की थी। दूसरे बच्चे के जन्म के चलते पर्थ टेस्ट मिस करने वाले नियमित भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अब टीम के साथ जुड़ गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई कंडिशन में ढलने के लिए रोहित के लिए प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ यह वॉर्मअप मैच काफी अहम है। इसी प्रैक्टिस में टीम इंडिया अपना बैटिंग ऑर्ड भी सेट करने में मदद मिलेगी।

MP में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, पचमढ़ी से भी ठंडा रहा भोपाल पारा 8.2 डिग्री लुढ़का, मंडला सबसे ठंडा

भोपाल  मध्य प्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दिया है। राजधानी भोपाल में 8.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। भोपाल की रात हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडी हो गई है। गुरुवार-शुक्रवार की रात भोपाल में तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी में पर 9.6 डिग्री रहा। सबसे ठंडा पूर्वी हिस्से का मंडला शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। बैतूल में 9.4 डिग्री, राजगढ़ में 8 डिग्री, जबलपुर में 8.5 डिग्री, खजुराहो में 9.4 डिग्री, नौगांव में 8 डिग्री, रीवा में 9.5 डिग्री, उमरिया में 7.4 डिग्री और मलाजखंड में 9.5 डिग्री तापमान रहा। जबकि इंदौर में 12.2 डिग्री, ग्वालियर में 10 डिग्री और उज्जैन में 12 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसलिए तेजी से बढ़ रही ठंड मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम 278 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बह रही है। एक दिन में ही 18 किमी रफ्तार बढ़ी है। इस वजह से प्रदेश में भी सर्द हवाएं आ रही हैं। अभी हवा की ऊंचाई 12.6 किमी है। जब यह नीचे बहेगी, तब ठंड का असर और तेज हो जाएगा। इसके अलावा पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर डीप डिप्रेशन एक्टिव है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिल रहा है। कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में दिसंबर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. 30 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे सर्द हवाएं तेज होंगी और ठंड और कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति बनेगी. इस दौरान खासकर मालवा और निमाड़ क्षेत्र में तापमान में गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार इस विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में बर्फबारी भी हो सकती है, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा. इस बदलाव से ठंड बढ़ेगी और ठिठुरन महसूस होगी, जिससे लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है. प्रदेश कई शहर पचमढ़ी से ठंडे मध्य प्रदेश एक मात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी हरियाली से घिरा होने से यहां अब तक दिन और रात का तापमान सबसे कम रहा, लेकिन फिलहाल प्रदेश के शहडोल, मंडला राजगढ़, उमरिया, जबलपुर, भोपाल पचमढ़ी से ज्यादा ठंडे हैं। बुधवार-गुरुवार की रात में शहडोल में टेम्प्रेचर 6.5 डिग्री और मंडला में 6.1 डिग्री भोपास का 8.2 डिग्री उमरिया में 7.5 डिग्री, नौगांव में 8.6 डिग्री, जबलपुर 8.5 डिग्री दर्ज किया गया जबकि पचमढ़ी में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रीवा में पारा 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल गुरुवार को मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान मंडला में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं टीकमगढ़ में 7.5 डिग्री, नौगांव में 8.6 डिग्री, मलाजखंड में 9.3 डिग्री और रीवा में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. भोपाल में 10.2 डिग्री, इंदौर में 13.2 डिग्री, ग्वालियर में 10.9 डिग्री, उज्जैन में 12.2 डिग्री और जबलपुर में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. हवा नीचे बहेगी तो ठंड और बढ़ेगी मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार ने बताया, अभी जेट स्ट्रीम हवा की ऊंचाई 12.6 किमी है। जब यह नीचे बहेगी, तब ठंड का असर और तेज हो जाएगा। इसके अलावा पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर डीप डिप्रेशन एक्टिव है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिल रहा है। पहली बार भोपाल में पचमढ़ी से भी कम टेम्प्रेचर नवंबर में पहली बार भोपाल में रात का तापमान पचमढ़ी से भी कम हो गया। गुरुवार-शुक्रवार की रात भोपाल में तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी में 9.6 डिग्री रहा। इससे पहले भोपाल में 1988 में पारा 7.5 डिग्री दर्ज किया गया था। इधर, सबसे ठंडा पूर्वी हिस्से का कल्याणपुर रहा। यहां तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। मंडला में 6.8 डिग्री रहा। बैतूल में 9.4 डिग्री, राजगढ़ में 8 डिग्री, खजुराहो में 9.4 डिग्री, नौगांव में 8 डिग्री, रीवा में 9.5 डिग्री, उमरिया में 7.4 डिग्री और मलाजखंड में 9.5 डिग्री तापमान रहा। बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में 12.2 डिग्री, जबलपुर में 8.5 डिग्री, ग्वालियर में 10 डिग्री और उज्जैन में 12 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दिन में पचमढ़ी में पारा 22.1 डिग्री पहुंचा प्रदेश में रात के साथ दिन भी ठंडे हैं। शुक्रवार को हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा सबसे कम 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायसेन में 23 डिग्री, नरसिंहपुर में 24.4 डिग्री, सीधी में 24.8 डिग्री और मलाजखंड में 24.1 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल और इंदौर में पारा 25 डिग्री से नीचे रहा। भोपाल में 24.9 डिग्री, इंदौर में 24.6 डिग्री, उज्जैन में 25.7 डिग्री, ग्वालियर में 25.5 डिग्री और जबलपुर में 25.9 डिग्री दर्ज किया गया।

हिस्टेरिया डर से 23 छात्र हुए बीमार, छत्तीसगढ़-बीजापुर के स्कूल में प्रार्थना में चक्कर खाकर गिरे बच्चे

बीजापुर. बीजापुर जिले में शुक्रवार की देर शाम बालक आश्रम शाला भोपालपटनम के 23 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए, जिन्हें अधीक्षक नें अस्पताल मे भर्ती कराया है। अचानक एक साथ इतने बच्चों के बीमार पढ़ने से हड़कंप मच गया हैं। आश्रम में शाम को प्रार्थना करते समय अचानक से पांच-छह बच्चे चक्कर खाकर गिर पड़े। देखते ही देखते अन्य बच्चों  को भी चक्कर आने लगा। अधीक्षक ने तुरंत सभी बच्चों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। डॉक्टरो नें बच्चो का इलाज शुरू किया। डॉक्टर के मुताबिक, हिस्टेरिया डर कि वजह से बच्चों को चक्कर आया है। फिलहाल सभी स्वस्थ हैं। अस्पताल मे इलाज के बाद भूत-प्रेत का शक जाहिर करते हुए अधीक्षक ने बच्चों को झाड-फूंक भी कराया है।

Realme ने चीनी बाजार में लॉन्च किया Realme V60 Pro

Realme ने चीनी बाजार में Realme V60 Pro लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के नए Dimensity 6300 प्रोसेसर, लंबी बैटरी लाइफ, और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है. Realme ने इसे V60 और V60s के अपग्रेड के रूप में पेश किया है. Realme V60 Pro की कीमत     12GB + 256GB वेरिएंट: ¥1,599 (लगभग 18,677 रु. ).     12GB + 512GB वेरिएंट: ¥1,799 (लगभग 20,958 रु. ). यह स्मार्टफोन रॉक ब्लैक, लकी रेड, और ऑब्सीडियन गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसमें 2 साल की सामान्य वारंटी और 1 साल की वॉटरप्रूफ वारंटी दी गई है. Realme V60 Pro स्पेसिफिकेशंस     डिस्प्ले     6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले.     HD+ रेजॉल्यूशन: 720×1604 पिक्सल.     120Hz रिफ्रेश रेट. प्रोसेसर और परफॉर्मेंस     MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट.     Arm Mali-G57 MC2 GPU.     12GB LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज.     2TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट. ऑपरेटिंग सिस्टम Android 14 पर आधारित Realme UI 5.0. कैमरा सेटअप     रियर कैमरा: 50MP का प्राइमरी सेंसर.     फ्रंट कैमरा: 8MP का सेल्फी कैमरा. बैटरी और चार्जिंग     5,600mAh की बड़ी बैटरी.     45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग. कनेक्टिविटी और सुरक्षा     5G और Dual 4G VoLTE.     ब्लूटूथ 5.3, Wi-Fi, GPS, ड्यूल सिम सपोर्ट.     साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर.     USB Type-C पोर्ट. डिजाइन और बिल्ड पानी और धूल से बचाव: IP68+IP69 रेटिंग. डायमेंशन:     लंबाई: 165.69 मिमी.     चौड़ाई: 76.22 मिमी.     मोटाई: 7.99 मिमी.     वजन: 196 ग्राम. Realme V60 Pro: विशेषताएं जो इसे खास बनाती हैं     शक्तिशाली प्रोसेसर: Dimensity 6300 चिपसेट से लैस, जो तेज और प्रभावी प्रदर्शन देता है.     लंबी बैटरी लाइफ: 5,600mAh बैटरी के साथ पूरे दिन का बैकअप.     प्रीमियम कैमरा: 50MP का मुख्य कैमरा, जो शानदार फोटोग्राफी अनुभव देता है.     IP68+IP69 रेटिंग: धूल और पानी से सुरक्षा.     120Hz डिस्प्ले: स्मूद विज़ुअल्स के लिए. Realme V60 Pro एक बजट सेगमेंट स्मार्टफोन है, जिसमें प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. इसका दमदार प्रोसेसर, लंबी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन इसे 20,000 रुपये से कम की कैटेगरी में एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं. यह उन यूजर्स के लिए एक बढ़िया विकल्प है, जो किफायती दाम में अच्छा प्रदर्शन और स्टाइलिश लुक चाहते हैं.

ताना मारने वालों को दिया करारा जवाब, नया शक्तिमान आएगा, लेकिन अभी तलाश जारी: मुकेश खन्ना

मुंबई साल 1997 से लेकर 2005 तक टीवी पर शक्तिमान ने बड़ों से लेकर बच्चों तक को खूब एंटरटेन किया। शक्तिमान का किरदार मुकेश खन्ना ने निभाया था। उनके फैंस तब खुश हो गए, जब पता चला कि अब शक्तिमान बड़े पर्दे पर दिखाई देगा। कुछ दिनों पहले वो अपने उसी पुराने अवतार में नजर आए, लेकिन लोगों ने उन्हें ‘बूढ़ा’ कहकर खूब ट्रोल किया। अब एक्टर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नया शक्तिमान आएगा, लेकिन अभी तलाश जारी है। मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं अपने दर्शकों के एक वर्ग की उस गलत धारणा को स्पष्ट करने आया हूं, जो ये है कि इस गाने और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मैं ये दुनिया को ये बताने आया हूं कि मैं अगला शक्तिमान बनूंगा। ये पूरी तरह से गलत है।’ ‘मैं तुम सबसे जवान हूं’, 66 साल के मुकेश खन्ना ने कोसने वालों पर किया पलटवार, बोले- शक्तिमान की उम्र नहीं होती ‘मैं तो पहले से ही शक्तिमान हूं’ एक्टर ने आगे लिखा, ‘सबसे पहले तो मैं क्यों कहूं कि मैं अगला शक्तिमान बनूंगा। मैं तो पहले से ही शक्तिमान हूं। दूसरा शक्तिमान तभी होगा, जब कोई शक्तिमान होगा। और मैं वह शक्तिमान हूं। मेरे बिना दूसरा शक्तिमान नहीं हो सकता। चूँकि शक्तिमान के रूप में मुझे शक्तिमान की विरासत बनानी है।’ इसलिए पहनी थी शक्तिमान की ड्रेस उन्होंने आगे लिखा, ‘दूसरी बात यह कि मैं यह साबित करने या दिखाने नहीं आया हूं कि मैं रणवीर सिंह या किसी और से बेहतर हूं, जो शक्तिमान का जामा पहनेगा। अगला शक्तिमान बनो। मैं आज की पीढ़ी को एक संदेश देने के लिए पुराने शक्तिमान के रूप में आया हूं, क्योंकि मुझे लगा कि पुराने शक्तिमान नए शक्तिमान की तुलना में ऐसा करने की बेहतर स्थिति में होंगे, क्योंकि पुराने शक्तिमान के पास पिछले 27 सालों से पहले से ही तैयार दर्शक हैं।’ बच्चों पर अंधकार और बुराई हावी वो आगे लिखते हैं, ‘मैं पुराने शक्तिमान के रूप में एक देशभक्तिपूर्ण क्विज सॉन्ग लेकर आया हूं, क्योंकि मैं और सभी को यह स्पष्ट रूप से देखना चाहिए कि आज के बच्चों पर अंधकार और बुराई हावी हो रही है। शक्तिमान की भाषा में यह कहा जा सकता है – ‘अंधेरा कायम हो रहा है।’ इसलिए समय की मांग है कि इस संदेश को तुरंत फैलाया जाए। ‘नया शक्तिमान आएगा…’ मुकेश खन्ना ने आखिरी में कहा, ‘तो निश्चिंत रहें कि नया शक्तिमान आएगा। वह कौन होगा। मैं नहीं कह सकता। क्योंकि मुझे भी नहीं पता। अभी भी तलाश जारी है। तब तक इस देशभक्ति गीत का आनंद लें और सीखें।’

धान उपार्जन 2024-25: मिलर्स की समस्याओं का समाधान अनिवार्य, लंबित भुगतान और सुविधाओं की मांग

Paddy procurement 2024-25: Solution to millers’ problems mandatory, demand for pending payment and facilities जितेन्द्र श्रीवास्तव (विशेष संवाददाता) जबलपुर ! जैसा कि ज्ञात है, 2 दिसंबर से प्रदेश में धान उपार्जन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शासन की मंशा है कि परिवहन, भंडारण एवं सूखत से होने वाली क्षति को कम करने के लिए अधिक से अधिक धान समितियों से सीधे मिलर्स को मिलिंग हेतु धान का प्रदाय किया जाए। हालांकि, प्रदेश के मिलर्स की कई समस्याओं के निराकरण के बिना वर्ष 2024-25 में उपार्जित धान की मिलिंग प्रक्रिया चालू कर पाना संभव नहीं है। मुख्य समस्याएं और उनके समाधान की मांग: लंबित भुगतान का अभाव: वर्ष 2022-23 और 2023-24 में मिलर्स द्वारा जमा किए गए बारदाने, मिलिंग, परिवहन, और हमाली की राशि अब तक अप्राप्त है। इसके अलावा, सीएमआर के साथ मिक्सिंग में उपयोग किए गए 1% FRK चावल और जमा किए गए अतिरिक्त बारदाने की राज्यांश राशि भी नहीं मिली है।मांग: मिलर्स को इन लंबित राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए ताकि वे आर्थिक कठिनाइयों से उबर सकें और धान मिलिंग अनुबंध करने में सक्षम हो सकें। अपग्रेडेशन राशि का आदेश: भारतीय खाद्य निगम द्वारा प्रतिवर्ष मिलर्स को रेशों अनुसार अपग्रेडेशन राशि दी जाती है। परंतु उपार्जन वर्ष 2023-24 और आगामी 2024-25 के लिए अपग्रेडेशन राशि जारी करने संबंधी आदेश अब तक जारी नहीं हुए हैं।मांग: उपार्जन शुरू होने से पहले अपग्रेडेशन राशि संबंधित आदेश जारी किए जाएं। लोडिंग-अनलोडिंग के भुगतान का अभाव: उपार्जन वर्ष 2023-24 की मिलिंग में चावल की गोदाम प्वाइंट की अनलोडिंग के लिए मात्र 4.75 रुपये प्रति क्विंटल के भुगतान का निर्देश दिया गया है। हालांकि, धान की लोडिंग-अनलोडिंग और चावल की मिल प्वाइंट लोडिंग की राशि पर कोई आदेश नहीं आया है।मांग: बढ़ती महंगाई को देखते हुए सभी प्रकार की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए उचित भुगतान सुनिश्चित करने का आदेश जारी हो। FRK चावल मिक्सिंग का भुगतान: निर्देशानुसार, सीएमआर चावल में 1% FRK (फ्रैक्शनल राइस कर्नेल) मिक्सिंग करके जमा किया जाता है। हालांकि, इस कार्य के लिए प्रतिवर्ष मिलर्स को दी जाने वाली 5 रुपये प्रति क्विंटल की राशि का भुगतान 2023-24 के लिए अब तक नहीं हुआ है।मांग: नान और विभाग मिलर्स को लंबित भुगतान तुरंत करें। समाधान की आवश्यकता: इन समस्याओं के निराकरण के बिना प्रदेश में धान मिलिंग प्रक्रिया शुरू कर पाना असंभव है। मिलर्स की वित्तीय स्थिति सुधारने और अनुबंध प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए सरकार को तत्काल कदम उठाने होंगे।

कोर्ट ने दी सजा-ए-मौत, छत्तीसगढ़-रायपुर में महिला से इश्क लड़ाने एक मासूम को किडनैप कर जिंदा जलाया

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंडस्ट्रियल एरिया उरला के बहुचर्चित हर्ष हत्याकांड में कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। अदालत ने इस मामले में आरोपी को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। आरोपी ने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए हैवानियत का नंगा खेल खेला। अंधे और एकतरफा प्रेम में वशीभूत होकर आरोपी ने ढाई साल पूर्व चार साल के मासूम हर्ष का अपहरण कर जिंदा जलाकर मार दिया। इस मामले में अदालत ने 38 वर्षीय पंचराम गेंड्रे को मृत्युदंड की सजा सुनाई है।  कोर्ट ने पिछले दिनों अपने फैसले में कहा कि अपराधी पंचराम ने हर्ष के साथ ही उसके बड़े भाई को भी जलाकर मारने की कोशिश की थी पर वह अपनी सूझ-बूझ से बच गया। वह दोनों को बहुला- फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था। उस दौरान बड़े भाई ने  उसके साथ जाने से मना कर दिया। इससे उसकी जान बच गई। आरोपी दो बच्चों की मां से एकतरफा प्रेम करता था, लेकिन महिला उससे बात नहीं करती थी। उसी को सबक सिखाने के लिए उसने दोनों बच्चे की हत्या करने की प्लानिंग रची। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि ऐसे कृत्य करने वाले समाज में रहने लायक नहीं है, इसलिए इन्हें मृत्यु दंड दिया जाता है। इसे केस में फोरेंसिक रिपोर्ट, तकनीकी जांच और डीएनए टेस्ट के बाद आरोपी के कबूलनामे के साथ उसे मौत की सजा सुनाई गई है। मामले में आठ साल के दिव्यांश का बयान सबसे बेहद कारगर रहा। उरला के तत्कालीन टीआई भरत बरेठ के मुताबिक, उरला निवासी दोषी पंचराम मजदूरी करता था। वह अपनी मां के साथ रहता था। उसके पड़ोस में जयेंद्र चेतन का घर था। पंचराम का उसके घर आना-जाना था। इस दौरान जयेंद्र की पत्नी को वह चाहने लगा पर वह उसके बच्चों से नफरत करता था। महिला का प्यार पाने के लिए उसने दोनों बच्चों की हत्या करने की योजना बनाई। वह 5 अप्रैल 2022 को महिला के घर गया। उसे समय उसका पति काम पर गया था। पंचराम हर्ष और दिव्यांश को घूमाने के बहाने अपने साथ ले गया। दोनों भाइयों को वह करीब आधे घंटे तक उरला क्षेत्र में बाइक से घूमाते रहा। दोनों को नहाने के लिए नदी चलने के लिए कहा। इस पर दिव्यांश ने जाने से मना कर दिया और घर छोड़ने की बात कही। इस पर पंचराम दिव्यांश को घर छोड़कर दोबारा हर्ष को साथ लेकर चला गया। मामले दंपती की शिकायत पर सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल लोकेशन पंचराम का पता लगा पता चला कि वह नागपुर में है। वहां छापा मारकर उसे पकड़ा गया। उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने हर्ष को जलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना स्थल से हर्ष की बॉडी अवशेष मिले थे। डीएनए टेस्ट में सच साबित होते ही 19 लोग गवाह बनाए गए। दिव्यांश ही घटनाक्रम का प्रत्यक्षदर्शी था। उसने पूरी घटना के बारे में बताया। उसी के बयान पर कोर्ट ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

ग्रस्त जीवन से ऑफिस में वापसी करने के सफर को एसे बनाएं आसान

दुनिया भर की कामकाजी महिलाओं को कभी परिवार तो कभी बच्चे की परवरिश और कभी अन्य व्यक्तिगत कारणों से अपने अच्छे-खासे करियर से ब्रेक लेना पड़ता है। हालांकि कुछ महिलाएं ब्रेक के बाद अपने काम पर लौट आती हैं, लेकिन सभी के लिए यह सफर आसान नहीं होता है। असल में लंबे समय के बाद काम पर वापसी की बात सोचकर ही आत्मविश्वास कम हो जाता है। लंबे समय तक अपने कार्यक्षेत्र से दूर रहने से नए कौशल और काम करने के तौर-तरीकों में आए बदलावों के बारे में पता नहीं चल पाता। नए लोगों के साथ काम करने की झिझक भी उन्हें काम पर वापस लौटने से रोकती है। लेकिन यह कोई गंभीर समस्या नहीं है क्योंकि आपको एक नए सिरे से शुरुआत नहीं करनी, बल्कि उस पीछे छूट चुके सिरे को दोबारा जोड़ना है। इसके लिए एक सही रणनीति बनाकर उस पर अमल करने की जरूरत है: परखें अपना कौशल लंबे समय बाद काम पर वापसी से पहले अपनी काबिलियत का मूल्यांकन करना बहुत जरूरी है। समय के साथ प्रत्येक क्षेत्र में बदलाव आते हैं, ऐसे में संभव है कि आपका कौशल वर्तमान में बाजार की जरूरतों के अनुरूप सटीक ना बैठे। अपने कौशल और हुनर को डायरी में लिख लें और फिर जांचें कि दोबारा से काम शुरू करने के लिए आपको कौन से अतिरिक्त कौशल यानी अपस्र्किंलग की जरूरत होगी। मजबूत करें नेटवर्क रोजगार के बेहतर अवसर पाने के लिए आपके संपर्क सूत्र मजबूत होने चाहिए। लेकिन महिलाओं पर घर और दफ्तर की इतनी जिम्मेदारी होती है कि अपना नेटवर्क बढ़ाने का समय उन्हें मुश्किल से ही मिल पाता है। इसका विपरीत प्रभाव काम से लंबा ब्रेक लेने के दौरान ज्यादा पड़ता है क्योंकि उस समय जीवन की प्राथमिकताएं अलग होती हैं। लेकिन नई नौकरी खोजने के लिए अपने नेटवर्क को दोबारा से मजबूत बनाएं। अपने दोस्तों और पुराने सहयोगियों से इस विषय पर चर्चा करें और ऐसे लोगों से बात करें, जो काम के नए अवसर दिलाने में आपकी सहायता कर सकते हों। करियर गैप को लेकर रहें सहज बहुत सी महिलाओं को लगता है कि एक बार काम से दूरी बना लेने के बाद वह उतनी मुस्तैदी से काम नहीं कर पाएंगी और यही सोच उनका आत्मविश्वास कमजोर करने लगती है। लेकिन याद रखें, अपने करियर से ब्रेक लेने वाली आप पहली महिला नहीं हैं। करियर में ब्रेक की बात को लेकर सहज रहें और इंटरव्यू में इस विषय पर सवाल पूछे जाने पर ईमानदारी के साथ अपने ब्रेक का कारण सामने रखें। इंटरव्यू की करें तैयारी बेहतर होगा कि इंटरव्यू पर जाने से पहले आप अपना होमवर्क अच्छी तरह कर लें ताकि गलती की कोई आशंका ही ना रहे। जिस इंडस्ट्री में आप काम करना चाहती हैं, उससे संबंधित नवीनतम जानकारी पहले से जुटा लें ताकि नियोक्ता पर आपका अच्छा प्रभाव पड़े। साथ ही उस संस्थान के विषय में भी जानकारी प्राप्त करें, जहां आप साक्षात्कार देने जाने वाली हैं। यदि आप इंटरव्यू में कोई प्रेजेंटेशन देना चाहती हैं, तो उसकी भी अच्छी तरह तैयारी करें। बेहतर होगा घर पर ही शीशे के सामने बोलने का अभ्यास कर लिया जाए। सर्टिफिकेट हासिल करें आज के समय में ज्यादातर संस्थान काम से लंबे ब्रेक को बड़ी अड़चन नहीं मानते हैं क्योंकि उनके लिए आवेदक की योग्यता ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। कहीं नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले जरूरी कोर्स करने के ऊपर ध्यान दें। साथ ही इंटर्नशिप के अवसर भी तलाशें ताकि आप काम करने के नए तरीकों से अवगत हो सकें। इन सभी कोर्सेज और इंटर्नशिप करने पर मिलने वाले सर्टिफिकेट बहुत महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि यह प्रमाणपत्र आपकी योग्यता और हौसला दर्शाते हैं। दुरुस्त करें अपना रेज्यूमे एक समय था जब सिर्फ किसी की सिफारिश भर से ही नौकरी मिल जाती थी, लेकिन अब जमाना रेज्यूमे और सीवी का है और इसमें भी नए बदलाव होते रहते हैं। मौजूदा समय की मांग के अनुरूप अपने रेज्यूमे के फॉर्मेट, भाषा शैली तथा कवर लेटर को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के ऊपर काम करें। अपने नए कौशल के विषय में प्रमुखता से बताएं। इस बात पर भी ध्यान दें कि आपका रेज्यूमे उस इंडस्ट्री के अनुरूप हो, जहां आप काम करना चाहती हैं। प्रभावी रेज्यूमे तैयार करने के लिए किसी पेशेवर की मदद भी ले सकती हैं।

एक देश एक स्टूडेंट आईडी की योजना के तहत बनाए जा रहे यह आईडी कार्ड, जानें इसके बारे में सब कुछ

देश भर के ज्यादातर राज्यों के स्कूलों में अपार आईडी कार्ड बनवाने का कार्य चल रहा है। हालांकि, कई हिस्सों से इस आईडी कार्ड को बनवाने में देरी की रिपोर्ट भी सामने आ रही है। केंद्र सरकार की ‘एक देश एक स्टूडेंट आईडी की योजना के तहत बनाए जा रहे यह आईडी कार्ड हर छात्र-छात्राओं के लिए बड़े काम के हैं। इससे उनकी स्टूडेंट्स लाइफ बेहद आसान होने वाली है। आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ। अपार आईडी कार्ड का फुल फॉर्म है ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री। यह आधार कार्ड की तरह ही होगा। इस कार्ड पर संबंधित स्टूडेंट्स की यूनिक आईडी मेंशन होगी। बता दें कि यह कार्ड प्राइमरी से लेकर हायर एजुकेशन तक के छात्र-छात्राओं के लिए बनाया जाएगा। हालांकि, इस कार्ड को बनवाने के लिए पैरेंट्स की सहमति लेना अनिवार्य होगा। अपार आईडी कार्ड में ये डिटेल्स होगी मेंशन अपार आईडी कार्ड में नाम, पता, पैरेंट्स का नाम, फोटो के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की एकेडिमक से लेकर स्पोर्ट्स तक की हर छोटी बड़ी डिटेल होगी। साथ ही मार्कशीट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट, स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट सहित अन्य दस्तावेज भी मौजूद होंगे। अगर कोई छात्र एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिवटीज, ओलिंपियाड या फिर अगर किसी स्पोर्ट्स में नेशनल या इंटरनेशनल लेवल पर खेलता है तो इसकी जानकारी भी इस आईडी कार्ड में दर्ज कराई जाएगी। स्टूडेंट्स को अपारआईडी कार्ड बनाने का ये होगा फायदा अपारआईडी कार्ड बनाने से स्टूडेंट्स को बेहद फायदा होगा। अगर वे एक स्कूल छोड़कर किसी दूसरे स्कूल जा रहे हैं तो इसके लिए उन्हें सभी डॉक्यूमेंट्स लेकर नहीं जाने पड़ेगें। वे अपनी इस यूनिक आईडी कार्ड का नंबर देखकर सब डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि इस आईडी कार्ड का इस्तेमाल पूरे देश में किया जाएगा। साथ ही यह कभी नहीं बदलेगा। सरकार को भी एक जगह छात्र-छात्राओं का डाटा प्राप्त होने के बाद योजनाएं बनाने में आसानी होगी। ABSS में हो चुकी है अपार आईडी कार्ड पर चर्चा साल 2023 में इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय शिक्षा समागम (ABSS) में चर्चा हुई थी, जिसमे कहा गया था कि, देश में 30 करोड़ छात्र हैं, जिनमें से करीब 4.1 करोड़ उच्च शिक्षा में हैं और अन्य 4 करोड़ स्किल डोमेन से हैं। इन सभी स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

कई हिस्सों में बारिश के आसार, छत्तीसगढ़ में सुबह से छाया रहा घना कोहरा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। घना कोहरा छाया हुआ है। चक्रवाती तूफान की वजह से प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का प्रवेश हो रहा है। इससे ठंड बढ़ने लगी है। आज शनिवार से प्रदेश के कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं अंबिकापुर में सबसे ज्यादा ठंड रहा। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘फेंजल’ दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 30 नवंबर की दोपहर उत्तरी तमिलनाडु तट को पार करने की संभावना है।  इसके प्रभाव से आज शनिवार को छत्तीसगढ़ में एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। साथी आगामी कुछ दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा और बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित चक्रवती तूफान ‘फेंजल’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में नमी का प्रवेश हो रहा है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहे। वहीं आज दिन भर आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। आगामी दो दिनों बाद प्रदेश में ऐसी मौसम बने रहने की संभावना है। साथ ही हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वही सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी के आगमन की वजह से ठंड बढ़ने लगी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet