LATEST NEWS

भिंड में एक अनोखा शादी का निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर छाया, कुरीति के खिलाफ उठाई आवाज

भिंड ज़िले में एक अनोखा शादी का निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस कार्ड पर लिखे संदेश ने सबका ध्यान खींचा है। खनेता धाम के महंत के भाई के बेटे सत्यदीप की शादी में मेहमानों से हथियार ना लाने की अपील की गई है। यह अपील चंबल इलाके में हथियारों के प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग की परंपरा को चुनौती देती है। भिंड-मुरैना में 56,000 से ज़्यादा लाइसेंसी हथियार हैं, जिन्हें लेकर घूमना यहां स्टेटस सिंबल माना जाता है। ख़ासकर शादियों में हथियार लाना और हर्ष फायरिंग करना आम है। हालांकि, इससे कई दुर्घटनाएं भी हुई हैं। प्रशासन के प्रयासों के बावजूद, इस प्रथा पर रोक नहीं लग पाई है। कुरीति के खिलाफ उठाई आवाज सत्यदीप के परिवार ने इस कुरीति के खिलाफ आवाज़ उठाई है। उन्होंने अपने शादी के कार्ड पर एक संदेश छपवाया है। इस संदेश में लिखा है, ‘करबद्ध निवेदन है- हमारे यहां दो परिवारों के बीच प्रेम के संबंध होने जा रहे हैं, लड़ाई झगड़ा नहीं कृपया शादी समारोह में हथियार लेकर ना आए।’ लोग कर रहे सराहना यह संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं। खनेता धाम, गोहद इलाके का एक प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर के महंत के परिवार द्वारा उठाया गया यह कदम समाज के लिए एक मिसाल है। चंबल में हथियारों का चलन चंबल क्षेत्र में हथियारों का चलन काफी पुराना है। लोग इसे अपनी शान और शौकत से जोड़कर देखते हैं। शादियों जैसे खुशी के मौकों पर हर्ष फायरिंग करना आम बात है। लेकिन कई बार यह खुशी मातम में बदल जाती है। हर्ष फायरिंग की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। प्रशासन ने इस पर रोक लगाने की कोशिश की है, लेकिन पूरी तरह से सफलता नहीं मिली है। जागरूकता फैलाने की कोशिश सत्यदीप के परिवार ने इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एक अनूठा कदम उठाया है। इससे लोगों में जागरूकता फैलाने की कोशिश की है। उम्मीद है कि उनकी यह पहल रंग लाएगी और लोग हथियारों के प्रदर्शन से दूर रहेंगे।  

‘एफए कप’ के तीसरे दौर में मैनचेस्टर यूनाइटेड का सामना आर्सेनल से होगा

लंदन ‘एफए कप’ के तीसरे दौर में मैनचेस्टर यूनाइटेड का सामना आर्सेनल से होगा। तीसरे दौर के मुकाबले सप्ताह के अंत 10-13 जनवरी में खेले जाएंगे, एफए ने अभी तक पूरे कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है। यह 17वां अवसर होगा जब ‘एफए कप’ के 14 बार के विजेता आर्सेनल और 13 बार के विजेता मैन यूनाइटेड प्रतियोगिता में आमने-सामने होंगे। इन मुकाबलों में 1979 और 2005 के फाइनल शामिल हैं, जिन्हें गनर्स ने जीता था। अन्य ऑल-प्रीमियर लीग मुकाबले में, सात बार के ‘एफए कप’ विजेता एस्टन विला ने वेस्ट हैम यूनाइटेड की मेजबानी की। टूर्नामेंट में क्लब तीन बार मिले हैं, विला ने दो बार जीत हासिल की और एक बार हार गया। प्रीमियर लीग के शीर्ष क्लब लिवरपूल का ड्रा लीग टू के एक्क्रिंगटन स्टेनली के साथ हुआ है। मैनचेस्टर सिटी, जिसने कुल सात बार ट्रॉफी जीती है, लीग टू की टीम सैलफोर्ड सिटी से भिड़ेगी। एवर्टन के 39 वर्षीय डिफेंडर एशले यंग संभवतः अपने 18 वर्षीय बेटे टायलर के खिलाफ खेल सकते हैं, जो पीटरबरो यूनाइटेड के लिए खेलते हैं, क्योंकि टॉफीज़ का ड्रा लीग वन साइड के साथ हुआ है। टोटेनहम हॉटस्पर टैमवर्थ की यात्रा करेगा, जो प्रतियोगिता में बचे हुए केवल दो गैर-लीग क्लबों में से एक है। जबकि न्यूकासल यूनाइटेड का सामना लीग टू के नए क्लब ब्रॉमले से होगा, जिसका मैनेजमेंट उनके पूर्व गोलकीपर कोच एंडी वुडमैन द्वारा किया जाता है।  

चार आरोपी अमरावती से गिरफ्तार, राजस्थान-सिरोही में फर्जी दुल्हन से विवाह करवाकर चार लाख नकदी और ज्वेलरी ठगी

सिरोही. सिरोही में सरूपगंज पुलिस टीम द्वारा पांच महीने पहले फर्जी दुल्हन से विवाह करवाकर चार लाख रुपये की नकदी और ज्वेलरी ठगी करने के मामले का खुलासा किया गया है। इस मामले में फरार गैंग की फर्जी दुल्हन सहित चार आरोपियों को अमरावती (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम को लगातार दो दिनों तक पैदल चलना पड़ा। यह कार्रवाई सरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह की अगुवाई में हेड कांस्टेबल गोविंद राम,  कांस्टेबल वागाराम, महेंद्र कुमार और रामू मकानी की टीम द्वारा वासा, पुलिस थाना रोहिड़ा, हाल नई धनारी, पुलिस थाना सरूपगंज, जिला सिरोही निवासी कैलाश पुत्र सुखदेव अग्रवाल, महादेव खोरी, न्यु प्रिया कॉलोनी, थाना फ्रेजरपुरा, अमरावती, शहर महाराष्ट्र निवासी सिन्धु उर्फ इन्दु पत्नी विलाशराव इगडे, राजकन्या पत्नी विजय तेलमोरे बुद्ध एवं आसेगांव, बुद्ध बिहार के पास, थाना आसेगांव, जिला अमरावती, ग्रामीण महाराष्ट्र निवासी सुषमा किशोर पुत्री किशोर अभयंकर पटेल को गिरफ्तार किया गया है। पांच महीने पूर्व का है मामला पुलिस के अनुसार, इस मामले में चार जुलाई 2024 को प्रार्थी ने सरूपगंज थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दलाल ने उसकी शादी उनके समाज में नहीं होने से उससे शादी कराने की एवज में ढाई लाख रुपये लेने की बात बताकर उसे अपने साथ मुकाम पांढरी पोस्ट सर्कापुर तहसील चांदुर बाजार जिला अमरावती महाराष्ट्र लेकर गए थे। जहां पर आरोपियों से उसकी मुलाकात करवाकर कर सुषमा को अविवाहित होने तथा अपने ओबीसी वर्ग के मराठा होना बताकर उसकी शादी करवाने की बात तय की थी। उसके बाद आरोपियों द्वारा सुषमा से उसकी शादी हिन्दू विधि से विवाह संस्कार पूर्ण करवाया गया था। आरोपियों द्वारा सुषमा को उसके साथ उसके घर भेजा गया था। जहां वे कुछ दिन साथ रहे थे। उसके घरवालों ने उसे सोने व चांदी के जेवरात खरीदकर उपहार में भी दिए थे। फिर वे बागेश्वरधाम, मध्यप्रदेश गए थे। वहां से वापस अजमेर आए जहां से पुष्कर दर्शन कर सालासर हनुमानजी धाम दर्शन करने गए थे। हनुमानजी मंदिर से दर्शन कर बाहर निकले तब सुषमा वहां से अचानक फरार हो गई। जो वहां से फरार होकर अपने घर अमरावती चली गई। उसने काफी समझाईश की, लेकिन पूरी गैंग ने उसके साथ धोखाधड़ी कर उससे अलग-अलग समय करीब 4 लाख रुपये ऐंठ लिए और शादी कर जैवरात तथा रुपए लेकर सुषमा को फरार करवा दिया। रिपोर्ट पर संगठित गैंग द्वारा फर्जी विवाह कर रुपए ठगने एवं दुल्हन के फरार हो जाने का मामला पाया गया था। इस पर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में ममला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। दो दिन पैदल चलकर आरोपियों को पकड़ा पुलिस के अनुसार इस मामले में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा गैंग का खुलासा कर आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा इस गैंग के सदस्यो के बारे में विशेष मुखबिरों से जानकारी प्राप्त की गई। इस गैंग के लोगों के महादेव खोडी, किया कॉलोनी अमरावती महराष्ट्र में होने की जानकारी मिलने के बाद टीम अमरावती महाराष्ट्र पहुंची थी। जहां टीम द्वारा फर्जी शादी करवाने वाले एजेन्ट के साथ लगातार दो दिन तक पैदल पैदल चलकर वहां पहुंची तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अग्रिम कारवाई की जा रही है।

तीन की मौत और महिला व बच्चे घायल, राजस्थान-हनुमानगढ़ में पेड़ से टकराई कार

हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ जिले के नोहर में शादी में जा रहे ज्वेलर्स के कार का टायर फटने से बेकाबू हो गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में ज्वेलर्स और उनके माता-पिता की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा नोहर थाना इलाके में हुआ। एएसआई छोटूराम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में राजेश सोनी (42) पुत्र सेठीराम सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। सेठीराम (65) और देवकी (62) को गंभीर हालत में नोहर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको हिसार रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। एएसआई ने बताया कि हादसे में राजेश सोनी की पत्नी सीमा, बेटियां रिद्धि (13), सिद्धि (10) और बेटा कन्हैया (पांच) घायल हो गए, जिनका हिसार अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें कि राजेश सोनी अपने परिवार के साथ हरियाणा के हिसार में किसी शादी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। एसपी अरशद अली ने बताया कि रावतसर का रहने वाला ज्वेलर्स परिवार कार लेकर जा रहा था। नोहर थाना क्षेत्र में देइदास गांव में टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे ज्वेलर्स की ऑन स्पॉट ही मौत हो गई। दंपती को हिसार रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

अंडर-19 एशियाकप: पाकिस्तान ने यूएई को 69 रनों से हराया

दुबई शाहजेब खान (132) और मुहम्मद रियाजुल्लाह (106) रनों की बेहतरीन शतकीय पारियों के बाद अब्दुल सुभान (छह विकेट) की दमदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने सोमवार को अंडर-19 एशियाकप के ग्रुप ए के सातवें मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 69 रनों से हरा दिया है। 315 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 57 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गवां दिये थे। यायिन राय (18), आर्यन सक्सेना (24) और अक्षत राय (पांच) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद एथन डिसूजा, मुहम्मद रेयान ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिय 113 रनों की साझेदारी हुई। मुहम्मद रेयान ने 66 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के लगाते हुए (50) रन बनाये। नूरुल्लाह अयोबी (एक), अयान अफजल खान (15), अब्दुल्ला तारिक (एक) रन बनाकर आउट हुये। एथन डिसूजा ने 102 गेंदों में 11 चौके लगाते हुए (84)रनों की पारी खेली। यूएई की टीम निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 245 रन ही बना सकी और 59 रनों से मुकाबला हार गई। पाकिस्तान की ओर से अब्दुल सुभान ने छह विकेट लिये। मोहम्मद अहमद ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। इससे पहले आज यहां संयुक्त अरब अमीरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की उस्मान खान ओर शाहजेब खान की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 94 रन जोड़े। 20वें ओवर में उदिश सूरी ने उस्मान खान (41) को आउट कर यूएई को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मुहम्मद रियाजुल्लाह ने शाहजेब खान के साथ दूसरे विकेट लिये 183 रन जोड़े। 46वें ओवर में नूरुल्लाह अयोबी ने शाहजेब खान को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। शाहजेब खान ने 136 गेंदों में 11 चौके और छह छक्के लगाते हुये (132) रन बनाये। पाकिस्तान का तीसरा विकेट मुहम्मद रियाजुल्लाह के रूप में मैच की आखिरी गेंद पर गिरा। उन्हें भी नूरुल्लाह अयोबी ने आउट किया। मुहम्मद रियाजुल्लाह ने 91 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के लगाते हुए (106)रनों की पारी खेली। फहाम-उल-हक 20 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में तीन विकेट पर 314 रन बनाये।संयुक्त अरब अमीरात की ओर से नूरुल्लाह अयोबी ने दो विकेट लिये। उदिश सूरी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।  

16 दिसंबर को यह साफ हो जाएगा की निर्मला सप्रे किस पार्टी की विधायक हैं और विधानसभा में कहां बैठेंगी!

सागर  लोकसभा चुनाव के समय चर्चा में आईं कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। निर्मला सप्रे को कांग्रेस ने विधानसभा में अपने साथ बैठाने से मना कर दिया है। वहीं, अभी तक उन्होंने बीजेपी की भी सदस्यता नहीं ली है। ऐसे में उनके सियासी सफर को लेकर अटकलों का दौर जारी है। हालांकि 16 दिसंबर को यह साफ हो जाएगा की निर्मला सप्रे किस पार्टी की विधायक हैं और विधानसभा में कहां बैठेंगी। निर्मला सप्रे को लेकर अब विधानसभा अध्यक्ष को फैसला करना है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसके ठीक पहले एमपी में कांग्रेस विधायक दल की बैठक प्रस्तावित है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने मीडिया से चर्चा के दौरान निर्मला सप्रे के मामले में स्पष्ट रूख अपनाते हुए कहा था कि उनको इसमें आमंत्रित नहीं किया जाएगा। दरअसल, बीना विधायक निर्मला सप्रे ने लोकसभा चुनाव के दौरान राहतगढ़ में सीएम मोहन यादव के मंच पर पहुंच गई थीं। उसके बाद से वे लगातार भाजपा के मंचों पर दिख रही हैं। लेकिन उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। विधानसभा अध्यक्ष को करना है निर्णय विधायक निर्मला सप्रे पर दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई करने और उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म करने को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष को लेटर लिखा है। कांग्रेस ने निर्मला सप्रे तीन नोटिस भी दिए, लेकिन उन्होंने किसी भी नोटिस का स्पष्ट जवाब नहीं दिया। विधानसभा अध्यक्ष को कांग्रेस की तरफ से शिकायत मिलने के बाद निर्मला सप्रे ने कहा था कि मैंने कांग्रेस नहीं छोड़ी है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि शीतकालीन सत्र के पहले दिन यानी की 16 दिसंबर को उनकी सदस्यता और बैठक व्यवस्था को लेकर फैसला हो सकता है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ काम किया लोकसभा चुनाव के दौरान पाला बदलकर बीना विधायक निर्मला सप्रे भाजपा के साथ खड़ी हो गईं थीं। उन्होंने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह (गुड्डू राजा) बुंदेला के खिलाफ काम किया था। कांग्रेस प्रत्याशी को बीना विधानसभा से भी करारी हार मिली थी। इसके बाद से विधायक खुलकर भाजपा के सदस्यता अभियान का हिस्सा बनी। निर्मला सप्रे भाजपा के स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ नजर आ रही हैं। विधायक की सोशल मीडिया पर भाजपा ही भाजपा बीना विधायक निर्मला सप्रे के सोशल मीडिया अकाउंट में भी बीजेपी की फोटो लगी है। उनके ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर उनकी डीपी के साथ भाजपा का सिम्बल और बैकग्राउंड में भाजपा के झंडे-बैनर ही नजर आ रहे हैं। उनकी पोस्ट व त्योहारों पर डाले जाने वाले पोस्टर और कार्यक्रमों में पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम डॉ. मोहन यादव सहित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की फोटो लगाई जा रही है। मामले को हाईकोर्ट लेकर जाएगी कांग्रेस कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बीना विधायक सप्रे को लेकर अपनी स्पष्ट राय जता चुके हैं। बीते दिनों सिंघार ने कहा था कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं करती है। उन्होंने यह भी कहा था कि निर्मला सप्रे को लेकर हमें कोई भ्रम नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष को उनकी सदस्यता पर निर्णय करना है।

अंडर-19 एशिया कप: भारत ने जापान को 211 रनों से दी शिकस्त

शारजाह कप्तान मोहम्मद अमान (नाबाद 122) की शतकीय, आयुष म्हात्रे (54) और केपी कार्तिकेय (57) की अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने सोमवार को अंडर-10 एशिया कप के आठवें मुकाबले में जापान को 211 रनों से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ भारत के दो मैचों में एक हार और एक जीत के साथ दो अंक हो गये और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। 340 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम की शुरुआत धीमी रही। ह्युगो केली और निहार परमार की सलामी जोड़ी ने संभल कर खेलते हुए पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। 14वें ओवर में हार्दिक राज ने निहार परमार (14) को आउट भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद कप्तान कोजी आबे (शून्य) को केपी कार्तिकेय ने बोल्ड कर भारत के लिए दूसरा विकेट झटका। काज़ुमा काटो-स्टैफ़र्ड (आठ) पर रनआउट हुये। 33वें ओवर में हार्दिक राज ने ह्युगो केली को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। केली ने 111 गेंदों में छह चौके लगाते हुये (50) रनों की पारी खेली। इसके बाद चार्ल्स हिंजे को छोड़कर जापान का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक नहीं टिक सका। चार्ल्स हिंजे ने 68 गेंदों में (नाबाद 35) रन बनाये। तिमुती मूरे (एक), आदित्य फाड़के (नौ) और केवाई लेक (एक) रन बनाकर आउट हुये। जापान की टीम निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 128 रन हीं बना सकी और 211 रनों से यह मुकाबला हार गई। भारत की ओर से चेतन शर्मा, हार्दिक राज और केपी कार्तिकेय ने दो-दो विकेट लिये। युद्धजीत गुहा को एक विकेट मिला। इससे पहले आज यहां जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 65 रन जोड़े। आठवें ओवर में चार्ल्स हिंजे ने वैभव सूर्यवंशी (23) को आउट कर जापान को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद 11वें ओवर में आर तिवारी ने आयुष म्हात्रे (50) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। आंद्रे सिद्धार्थ (37),निखिल कुमार (12), हरवंश पंगालिया (एक) रन बनाकर आउट हुये। केपी कार्तिकेय ने 49 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से (57) रनों की पारी खेली। कप्तान मोहम्मद अमान ने 118 गेंदों में सात चौके लगाते हुये (नाबाद 122) रन बनाये। हार्दिक राज ने 12 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 25) रनों की पारी खेली भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 339 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।जापान की ओर से केवाई लेक और ह्युगो केली ने दो- दो विकेट लिये। चार्ल्स हिंजे और आर तिवारी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।  

अब पीकेएल सीजन 11 अपने अंतिम चरण के लिए पुणे में आ गया है, जो पुनेरी पल्टन का घर है

पुणे पीकेएल सीजन 11 टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे मनोरंजक और कड़े मुक़ाबले वाले सीजन में से एक रहा है। अब पीकेएल सीजन 11 अपने अंतिम चरण के लिए पुणे में आ गया है, जो पुनेरी पल्टन का घर है, जो गत विजेता भी है। पुणे में अंतिम चरण 3 दिसंबर को शुरू होगा और 24 दिसंबर को समाप्त होगा। उसके बाद, पीकेएल सीजन 11 के प्लेऑफ़ भी पुणे में खेले जाएंगे, जिसमें एलिमिनेटर और सेमी-फ़ाइनल क्रमशः 26 और 27 दिसंबर को खेले जाएंगे, और 29 दिसंबर को ग्रैंड फ़ाइनल होगा। पुनेरी पल्टन, जिन्हें इस सीजन में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है, को उम्मीद है कि घरेलू लाभ और घरेलू प्रशंसक उन्हें प्रोत्साहित कर सकते हैं, जब वे अपने अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी यू मुंबा के खिलाफ करेंगे, जो महाराष्ट्र डर्बी के सबसे प्रतिस्पर्धी संस्करणों में से एक होने की उम्मीद है।  पीकेएल सीजन 11 के पहले दो चरणों के अंत में, पुनेरी पल्टन अंक तालिका में 5वें स्थान पर है, और यू मुंबा 7वें स्थान पर है। सीजन की शुरुआत में जब दोनों टीमें भिड़ी थीं, तो पुनेरी पल्टन ने यू मुंबा को हराया था, जब वे हैदराबाद में मिले थे। पिछले कुछ वर्षों में, पुनेरी पल्टन ने अपने प्रशंसकों को कई यादगार मैच दिए हैं। पुणे में 42 खेलों में, पल्टन – जिसने पीकेएल के सीजन 10 में अपना पहला खिताब जीता – ने 19 जीत, 18 हार और 5 ड्रॉ दर्ज किए हैं। इस बीच, यू मुंबा की टीम, जिसने सीजन 2 में पीकेएल का खिताब जीता था, का पुणे में अपने दौरों पर शानदार रिकॉर्ड रहा है। कुल मिलाकर, 20 खेलों में, उन्होंने 8 मैच हारे हैं जबकि 12 जीते हैं। पुनेरी पल्टन के खिलाफ, यू मुंबा ने बालेवाड़ी स्टेडियम में खेलते हुए 3 जीत और 2 हार दर्ज की हैं। सभी महत्वपूर्ण महाराष्ट्र डर्बी में जाने से पहले, पुनेरी पल्टन, जिन्होंने अब तक 15 गेम खेले हैं, ने 7 जीत दर्ज की हैं, 5 हारे हैं और 3 टाई रहे हैं। सीज़न 10 के चैंपियन ने अपने पिछले तीन मैचों में से एक जीत हासिल की है, और उम्मीद है कि वे अपने घर में गति बना पाएंगे। दूसरी ओर, यू मुंबा ने अब तक अपने 14 खेलों में से 8 जीते हैं, 5 हारे हैं और 1 ड्रॉ किया है। यू मुंबा और पुनेरी पल्टन ने पीकेएल में 23 बार एक दूसरे के खिलाफ मैच खेले हैं, जिसमें दोनों पक्षों ने 10-10 जीत दर्ज की हैं, जबकि 3 ड्रॉ रहे हैं, और अगर कोई भी टीम जीतती है, तो उन्हें अगले सीजन तक खिताब जीतने का मौका मिल जाएगा। पुणे लेग की शुरुआत से पहले प्रेस कांफ्रेस में पुनेरी पल्टन के कोच बीसी रमेश ने कहा, पीकेएल सीजन 11 अब तक का सबसे मुश्किल सीजन रहा है। लेकिन, अब पुणे में, पुनेरी पल्टन यह सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक हैं कि हम अपने सभी विरोधियों के लिए उचित योजना बनाएं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें पूरी तरह से लागू करें। हमारे लिए अपने प्रशंसकों के सामने खेलना एक अच्छा अवसर है। यू मुंबा के कोच घोलामारेजा माजंदरानी ने यह भी बताया कि इस अंतर-महाराष्ट्र मैच को लेकर प्रशंसकों और खिलाड़ियों में समान रूप से उत्साह है। यू मुंबा के कोच घोलमरेजा माजंदरानी ने कहा, पुनेरी पल्टन के खिलाफ खेलना बहुत मुश्किल है और अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने वे निश्चित रूप से अधिक प्रेरित होंगे, लेकिन यू मुंबा पूरी तैयारी के साथ उतरेगी, ठीक वैसे ही जैसे हम हर मैच के लिए योजना बनाते हैं और काम करते हैं। हमारे लिए अपनी योजनाओं को अच्छी तरह से लागू करना और अनुशासन के साथ खेलना महत्वपूर्ण है। प्रो कबड्डी लीग के लीग कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने कहा, पीकेएल सीजन 11 ने कबड्डी की प्रतिस्पर्धात्मक तीव्रता को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। एक जीत ने टीमों को स्टैंडिंग में 4-5 स्थान ऊपर पहुंचा दिया है, जबकि दूसरे और सातवें स्थान के बीच केवल छह अंक का अंतर है। इस सीजन की अप्रत्याशितता ने सुनिश्चित किया है कि कोई भी टीम सफलता को हल्के में नहीं ले सकती। लीग चरण के तीसरे और अंतिम चरण में प्रवेश करते ही, पुणे एक रोमांचक मुकाबले की मेजबानी करने के लिए तैयार है, जहां हर मैच टीमों के भाग्य को परिभाषित कर सकता है। पीकेएल सीजन 11 के तीसरे चरण के पहले दिन रात 9 बजे पुनेरी पल्टन और यू मुंबा के बीच धमाकेदार मुकाबला होगा, जबकि दिन के पहले मैच में बेंगलुरु बुल्स का मुकाबला गुजरात जायंट्स से होगा।  

72 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट से दो राज्यों का होगा कायापलट, बनेंगे 21 बांध-बैराज

भोपाल केंद्र सरकार के सहयोग से बनने वाला पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक प्रोजेक्ट देश के दो प्रमुख राज्यों राजस्थान और मध्यप्रदेश की कायापलट कर देगा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, मध्यप्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री तथा दोनों राज्यों के अपर मुख्य सचिव व सचिवों की उपस्थिति में 28 जनवरी को इस प्रोजेक्ट का डीपीआर बनाने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए थे। 72 हजार करोड़ के इस प्रोजेक्ट में कुल 21 बांध, बैराज और बैलेंसिंग रिजर्वायर आदि बनाए जाएंगे। प्रोजेक्ट अगले 5 साल में पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे संबंधित एक अहम अपडेट सामने आया है।  पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक प्रोजेक्ट में मालवा इलाके के सभी घटकों का काम अब पहले चरण में ही होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों के बाद यह संशोधन किया गया है। पहले सिंचाई और पेयजल संबंधित घटकों का निर्माण फेस-2 में रखा गया था। संशोधन के बाद मालवा को सिंचाई, पेयजल और औद्योगिक प्रयोजन के लिए योजना के पहले चरण में ही पर्याप्त पानी उपलब्ध हो जाएगा। संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक प्रोजेक्ट से प्रदेश के चंबल और मालवा इलाके के लाखों किसानों का जीवन बदल जाएगा। उन्हें न केवल सिंचाई और पेयजल के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा बल्कि यहां पर्यटन और उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रोजेक्ट में मध्यप्रदेश की 17 परियोजनाएं और राजस्थान की पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना शामिल है। प्रोजेक्ट पूरा हो जाने के बाद मध्यप्रदेश के करीब 6.11 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। पेयजल और उद्योगों के लिए 172 मि.घ.मी. पानी भी मिलेगा। प्रदेश के करीब 40 लाख परिवार लाभान्वित होंगे। प्रोजेक्ट में मध्यप्रदेश से निकलनेवाली वाली पार्वती, कूनो, कालीसिंध, चंबल, क्षिप्रा और अन्य सहायक नदियों के पानी का अधिकतम उपयोग किया जाएगा। प्रदेश में प्रोजेक्ट में कुल 35 हजार करोड़ रूपए के काम प्रस्तावित हैं। पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक प्रोजेक्ट के अंतर्गत श्रीमंत माधवराव सिंधिया सिंचाई कॉम्पलेक्स में 4 बांध बनेंगे। ये बांध कटीला, सोनपुर, पावा और धनवाड़ी में बनाए जाएंगे। इसके साथ ही श्यामपुर, नैनागढ में 2 बैराज बनेंगे। कुम्भराज कॉम्पलेक्स में 2 बांध तथा 7 अन्य बांध भी इसमें शामिल हैं। गांधी सागर बांध की अप-स्ट्रीम में चंबल, क्षिप्रा और गंभीर नदियों पर छोटे-छोटे कई बांधों का निर्माण भी किया जाएगा। प्रोजेक्ट से एमपी के मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, भिंड, श्योपुर, इंदौर, उज्जैन, धार, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास एवं राजगढ़ को लाभ होगा। इन 13 जिलों में सिंचाई, पेयजल, और औद्योगिक प्रयोजन के लिए भरपूर पानी मिल सकेगा। प्रोजेक्ट में मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच मौजूदा चंबल दायीं मुख्य नहर और मध्यप्रदेश में CRMC सिस्टम को अंतिम छोर तक आधुनिक बनाया जाएगा। इससे प्रदेश के श्योपुर, मुरैना, भिंड जिलों को आवंटित पानी मिल सकेगा। अधिकारियों के अनुसार संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक प्रोजेक्ट में मध्यप्रदेश की श्रीमंत माधवराव सिंधिया सिंचाई कॉम्पलेक्स की 6 परियोजनाओं की डीपीआर तैयार हो चुकी है।इन्हें राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण को भेजा जा चुका है। शेष डीपीआर की प्रक्रिया चल रही है।

बिना परमिट के मिले लाइसेंसी हथियार, राजस्थान-हनुमानगढ़ में बुजुर्ग महिला बंदूक और रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार

हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ जिले में टाउन पुलिस ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 12 बोर की बंदूक और 32 बोर की रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने लाइसेंसी हथियारों को पंजाब से बाहर लाने के लिए आवश्यक परमिट नहीं लिया था। पुलिस के अनुसार पंजाब के फरीदकोट जिले के जैतो मंडी निवासी गुरदेव कौर (80) गंगागढ़ गांव के सर्वजीत सिंह (43) के घर के बाहर हथियार लेकर बैठी थी। जिसकी सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली थी। इसके बाद एसआई रचना बिश्नोई के नेतृत्व में  पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की। जांच के दौरान उनके पास 12 बोर की बंदूक और एक थैली में 32 बोर की रिवॉल्वर बरामद हुई। पूछताछ में महिला ने दावा किया कि दोनों हथियार लाइसेंसी हैं लेकिन उनके पास इन हथियारों को पंजाब से बाहर लाने के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने इसे आर्म्स रूल्स का उल्लंघन मानते हुए मामला दर्ज किया और दोनों हथियार जब्त कर लिए हैं।

बांग्लादेशी पर्यटकों के लिए Tripura में न कमरे मिलेंगे, न भोजन

गुवाहाटी  बांग्लादेश से आने वाले पर्यटकों को कमरे नहीं देने का ऐलान ऑल त्रिपुरा होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन (ATHROA) ने किया है। एसोसिएशन के महासचिव ने बताया कि भारतीय ध्वज का अपमान और हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों के बाद कल हुई आपात बैठक में यह फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और सभी धर्मों का सम्मान करता है। “कुछ कट्टरपंथियों ने हमारे देश के झंडे का अपमान किया और अल्पसंख्यकों पर हमला किया।” उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं, लेकिन अब स्थिति हद से ज्यादा बिगड़ गई है। इससे पहले अगरतला में सैकड़ों लोगों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ विरोध रैली निकाली थी।  कुछ निजी अस्पतालों ने भी बांग्लादेशी नागरिकों को इलाज नहीं देने की घोषणा की थी। त्रिपुरा सरकार भी इस मामले में बांग्लादेश के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है। त्रिपुरा सरकार ने बांग्लादेश को 135 करोड़ रुपये का बिजली बकाया जल्द चुकाने को कहा है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति चिंताजनक बंद्योपाध्याय ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ कट्टरपंथियों के अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने इसे गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं अब बर्दाश्त से बाहर हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा हमेशा सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करता है, लेकिन यह कदम बांग्लादेश में हो रही घटनाओं के खिलाफ उठाया गया है। अस्पतालों का भी विरोध इससे पहले त्रिपुरा के आईएलएस मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने बांग्लादेशी मरीजों का इलाज करने से इनकार कर दिया था। यह अस्पताल बांग्लादेशी नागरिकों के बीच काफी लोकप्रिय है, लेकिन अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ यह फैसला लिया गया। कोलकाता के जेएन रे अस्पताल ने भी इसी तरह का कदम उठाते हुए बांग्लादेशी मरीजों का इलाज बंद करने का फैसला किया। अस्पताल के अधिकारी ने कहा कि भारत ने बांग्लादेश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन इसके बावजूद वहां से भारत-विरोधी गतिविधियां हो रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने घेरा बांग्लादेश उच्चायोग इस बीच, त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में प्रदर्शनकारियों का एक समूह बांग्लादेश उच्चायोग परिसर में घुस गया। इस घटना पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने खेद जताया है। बांग्लादेश के खिलाफ यह विरोध लगातार तेज होता जा रहा है, और “बांग्लादेश बॉयकॉट मूवमेंट” राज्य में जोर पकड़ता दिख रहा है।

मल्टीपर्पस गेम जोन में देर रात युवाओं के साथ खेला क्रिकेट, छत्तीसगढ़-रायपुर पहुंचे सुपर 30 के आनंद कुमार

रायपुर। राजधानी रायपुर पहुंचे सुपर 30 के आनंद कुमार देर रात को तेलीबांधा स्थित मल्टीपर्पस गेम जोन में पहुंचे. वहां पर युवाओं के साथ क्रिकेट खेला. इस दौरान कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप ने भी बल्ला थामा और युवाओं के साथ क्रिकेट खेलें. आनंद कुमार ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें शुभकामनाएं भी दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि मल्टीपर्पस गेम जोन में देर रात को क्रिकेट खेलने का खूब आनंद आया. साथ ही आनंद कुमार ने युवाओं का हौंसला बढ़ाया. उन्होंने मल्टीपर्पस गेम जोन बनाने पर जिला प्रशासन के कार्याें की सरहाना भी की. उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र के ओव्हरब्रिज के नीचे 9 स्थानों पर मल्टीपरपस गेम जोन तैयार किया है.

ईआरसीपी समेत एक लाख करोड़ के हो सकते हैं ऐलान, राजस्थान सरकार की पहली वर्षगांठ पर आएंगे प्रधानमंत्री

जयपुर. राजस्थान में भजनलाल सरकार का पहला साल पूरा होने के अवसर पर 17 दिसंबर को जयपुर के ददिया में पीएम नरेंद्र मोदी की सभा होने जा रही है। मुख्यमंत्री इसकी तैयारियों को लेकर ददिया का दौरा भी कर चुके हैं। सभा में भीड़ लाने के लिए सभी विधायकों को टारगेट भी दे दिए गए हैं। करीब 3 लाख लोगों को सभा स्थल तक लाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों से करीब 1 लाख करोड़ रुपये की बड़ी घोषणाएं करवाई जाएंगी, इनमें सबसे बड़ा ऐलान ईआरसीपी योजना की घोषणा होगी। इसके अलावा किसानों के खातों में राज्य सरकार की तरफ से आने वाले 1 हजार रुपये की किश्त भी इसी दिन जारी की जानी है। इनके अलावा करीब 60 हजार नई नौकरियों का ऐलान भी किया जाएगा। तीन दिन चलेगा कार्यक्रम जानकारी के मुताबिक सरकार की पहली वर्षगांठ का कार्यक्रम तीन दिन चलेगा। इसमें पहले दिन युवाओं के लिए जिलों में कार्यक्रम, दूसरे दिन महिलाओं के लिए कार्यक्रम और तीसरे दिन पीएम की सभा रखी गई है। हाल में पीएम की सभा की तैयारियों को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा खुद ददिया पहुंचे थे, जहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यक्रम की सुरक्षा तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा भी की थी। इस दौरान उनके साथ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा सहित कई अन्य नेता भी मौजूद थे। ईआरसीपी पर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी ईआरसीपी प्रोजेक्ट को लेकर भजनलाल सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। इस सभा के जरिए सरकार ईआरसीपी प्रोजेक्ट को लॉन्च कर विपक्ष के हमलों का जवाब भी देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनावों के दौरान दौसा में ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना की श्रेणी में शामिल करने की बात कही थी। क्या है ईआरसीपी? पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) में कालीसिंध, पार्वती, मेज और चाकन उप-बेसिनों में उपलब्ध व्यर्थ बहने वाले मानसून के पानी का उपयोग किया जाना है। इसे बनास, गंभीरी, बाणगंगा के पानी की कमी वाले उप-बेसिनों में मोड़कर चंबल बेसिन के भीतर पानी के इंटर बेसिन ट्रांसफर की परिकल्पना की गई थी। योजना के पूरा होने पर पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों को पीने और औद्योगिक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। परियोजना में लगभग 2.82 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई को लेकर दृष्टिकोण रखा गया है। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने 13 जिलों के 83 विधानसभा क्षेत्र में इस प्रोजेक्ट को चुनावी मुद्दा बनाया था। सबसे पहले ईआरसीपी प्रोजेक्ट की परिकल्पना पूववर्ती वसुंधरा सरकार के समय की गई थी।  योजना से लाभान्वित होने वाले जिलों में अलवर, दौसा, जयपुर, अजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, भरतपुर, धौलपुर और करौली शामिल हैं।

30 साल बाद हाईकोर्ट से मिली राहत, छत्तीसगढ़-रायपुर के प्रोफेसर दम्पति को बीमा कंपनी दे 6% ब्याज सहित डेढ़-डेढ़ लाख रूपए

बिलासपुर। 30 साल पहले मिनी बस से यात्रा के दौरान घायल हुए दंपती को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने दोषी वाहन चालक और बीमा कंपनी को निर्देश दिया है कि वे तीन माह के अंदर प्रत्येक घायल को 6 प्रतिशत ब्याज सहित डेढ़-डेढ़ लाख रुपये क्षतिपूर्ति राशि दें। जस्टिस राधा किशन अग्रवाल की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई। जानकारी के मुताबिक, 16 अगस्त साल 1994 को रायपुर निवासी शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के भौतिक विभाग के हेड डॉ. विठ्ठल कुमार अग्रवाल अपनी पत्नी सरला अग्रवाल के साथ मिनी बस से कोरबा से चांपा जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक लापरवाह ट्रक चालक ने बस को टक्कर मारी। दुर्घटना में डॉ. अग्रवाल और उनकी पत्नी को गंभीर चोट आई। दोनों को गंभीर चोट आने पर चांपा के अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें नागपुर ले जाया गया था। दंपती ने उपचार में आए खर्च और क्षतिपूर्ति के लिए मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में वाद प्रस्तुत किया था, लेकिन अधिकरण से वाद खारिज हो गया. इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अपील प्रस्तुत की। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने घटना में प्रत्येक को लगी चोटों के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये क्षतिपूर्ति और मुआवजे की राशि पर 6 प्रतिशत की दर से ब्याज देने के निर्देश दिए हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet