LATEST NEWS

पार्वती-कालिसिंध-चंबल लिंक परियोजना के लाभांवित गांवों में 17 दिसंबर को जिला स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा

उज्जैन. उज्जैन सहित प्रदेश के 12 जिलों में संशोधित पार्वती-कालिसिंध-चंबल लिंक परियोजना के संभावित लाभांवित गांवों में उक्त परियोजना के अंतर्गत सिंचाई, पेयजल एवं उद्योगों के लिए जल उपलब्धता तथा इससे इन ग्रामों के आर्थिक तथा सामाजिक विकास का आधार बनने पर केन्द्रित जन जागरण के कार्यक्रम आगामी 25 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग के सचिव के द्वारा सभी संबंधित जिलों के कलेक्टर्स को कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अनुसार प्रत्येक संभावित लाभान्वित ग्राम में गांव के मुख्य मार्गों पर राम जल सेतु कलश यात्रा और प्रभात फेरियां निकाली जाएं जिसमें अधिक से अधिक संख्या में ग्रामवासियों की सहभागिता रहे। यात्रा के समापन स्थल पर संशोधित पार्वती-कालिसिंध-चंबल लिंक परियोजना के महत्व को वर्णित किया जाए। समस्त संभावित लाभांवित ग्रामों में संशोधित पार्वती-कालिसिंध-चंबल लिंक राष्ट्रीय परियोजना के महत्व तथा जल की आवश्यकता पर केन्द्रित नुक्कड नाटकों, भजन मण्डलियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम के चबूतरों, सार्वजनिक स्थलों एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों पर किया जाए तथा भजन मण्डलियों के माध्यम से विशेष रूप से संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के महत्व को जन-जन तक पहुँचाया जाए। समस्त संभावित लाभान्वित ग्रामों के विद्यालयों में जल पर केन्द्रित चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। सभी विद्यालयों में एक विशेष कक्षा का सत्र संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के महत्व पर रखा जाए एवं इससे होने वाले सकारात्मक प्रभावों को वर्णित किया जाए। इसके अलावा जिला मुख्यालयों पर 17 दिसंबर को किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाए जिसमें जन प्रतिनिधियों को सम्मिलित किया जाए। सभा स्थल पर आम जन के अवलोकन हेतु प्रदर्शनी भी लगाई जाए। उल्लेखनीय है कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना का आगामी 17 दिसंबर को भूमि पूजन माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा किया जाएगा जिसका सीधा प्रसारण प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में किया जाएगा।

भोपाल में एक बार फिर बाघ की दहाड़ सुनाई पड़ी, मेंडोरा रोड 13 गेट के पास मूवमेंट दिखा, वन विभाग सचेत

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर बाघ की दहाड़ सुनाई पड़ी है। राजधानी में बाघ का मूवमेंट दिखा है। अपने तीन शावकों के साथ बाघिन नजर आई है। बाघ का मूवमेंट कैमरे में कैद हो गया है। दरअसल रात करीब 1.40 बजे बाघिन नजर आई है। मेंडोरा रोड 13 गेट के पास मूवमेंट दिखा है। बाघ के मूवमेंट की खबर पर वन विभाग की टीम नजर बनाए हुए हैं। इसके पहले भी कई बार सड़कों पर बाघ की चहलकदमी हो चुकी है। वहीं बाघ दिखने से लोगों में भय का माहौल है। लोग रात को घरों से नहीं निकल रहे है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस का प्रदर्शन: रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस की बैरिकेडिंग, आ रहे कांग्रेस नेताओं को रोका

Demonstration of Madhya Pradesh Congress: Police barricading at Roshanpura intersection, stopped the coming Congress leaders. राजधानी भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा भी पहुंची MP Congress Protest: मध्य प्रदेश कांग्रेस का विधानसभा का घेराव का प्रदर्शन जारी है। सोमवार को एमपी कांग्रेस के इस प्रदर्शन में प्रदेशभर के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। अभी भोपाल के जवाहर चौक इलाके में सभा चल रही है। इसके बाद कांग्रेस के नेता हजारों कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा की ओर कूच करेंगे। उनको रोकने के लिए पुलिस ने रोशनपुरा चौराहे पर बैरिकेडिंग कर रखी है। यहां वाटर कैनन भी मौजूद है। वहीं दूसरे जिलों से आ रहे कांग्रेस नेताओं को रोकने के लिए पुलिस ने भोपाल से लगी सड़कों पर भी बैरिकेड्स लगा रखे हैं। राजगढ़ जिले से आए कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो जिला पंचायत अध्यक्ष चन्दर सिंह राजगढ़ की अधिकारियों से बहस हो गई। प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। मनोज परमार के बच्चों की करेंगे मदद: सज्जन कांग्रेस की सभा में सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- मणिपुर जल रहा है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में सुरक्षित हैं लेकिन वहां हिंदू मारे जा रहे हैं। वर्मा ने कहा कि मनोज परमार और उनकी पत्नी नेहा ने बीजेपी और ईडी के दबाव में आत्महत्या कर ली। आज बीजेपी के लोग उन बच्चों को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। मैं कल अपने पार्टी के तमाम साथियों से मदद लेकर एक बड़ी गुल्लक उन बच्चों को देने जाऊंगा। ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए और भविष्य में तकलीफ न हो। रावत को लेकर जयवर्धन का तंज पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने लाड़ली बहन योजना की राशि 1250 रुपए में एक रुपया भी नहीं बढ़ाया। चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने लाड़ला नेता योजना शुरू की। उस लाड़ला योजना के सबसे पहले लाभार्थी बने रामनिवास रावत। रामनिवास बीजेपी में गए लेकिन विजयपुर की जनता ने, माताओं-बहनों ने गरीब आदिवासी मुकेश मल्होत्रा को विधानसभा पहुंचा दिया। बीजेपी के लाड़ले नेता रामनिवास जी को घर बैठा दिया। बीजेपी सरकार चीन का लहसुन खिला रही कांग्रेस की सभा में पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा- आज बांग्लादेश के जरिये चीन का लहसुन हमारे यहां आ रहा है। बीजेपी सरकार के राज में हमें चीन का लहसुन खिलाया जा रहा है। किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा। मैं जब ऊर्जा मंत्री था, कांग्रेस की सरकार 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली देती थी। आज 1500 रुपए में 100 यूनिट बिजली मिल रही है। किसानों पर फर्जी केस लगाए जा रहे हैं। आज एकजुट होकर इस भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ना है। अलका लांबा बोलीं- सरकार को घुटने पर लाएंगे महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा भी प्रदर्शन स्थल पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को बने हुए एक साल के ऊपर हो गया है। आधी आबादी यानी महिलाओं से सुरक्षा का वायदा था। एक साल में कितनी बहनें सुरक्षित हुईं? रीवा में इनको जिंदा गाड़ने की हिम्मत दबंगों ने दिखाई है। उज्जैन में नाबालिग बेटी को लहूलुहान हमने देखा है। बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। कौन सी बहन को साढ़े 400 रुपए में गैस सिलेंडर मिल रहा है, जिसकी गारंटी मोदी जी ने दी थी। महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा इन मुद्दों पर हम सरकार को घुटनों पर लाएंगे। अपना समय भी आएगा : कमलनाथ कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत बड़ा राजनीतिक परिवर्तन हुआ है। नौजवानों, समझ लो। आज आपसे निवेदन करना चाहता हूं कि इस राजनीतिक परिवर्तन को आप पहचानिए। जब तक आप घर-घर नहीं जाएंगे, हम बीजेपी से कभी मुकाबला नहीं कर पाएंगे। हमारा कर्तव्य है कि इस राजनीतिक परिवर्तन को पहचानें और उस हिसाब से काम करें। मुझे विश्वास है कि आप निराश नहीं होंगे। कमर ठाने रखिएगा। अपना समय भी आएगा। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा- प्रदेश की तस्वीर आप सभी के सामने है। आज बड़े दुख के साथ मुझे कहना पड़ता है कि मध्य प्रदेश की पहचान घोटाला प्रदेश की है। हर क्षेत्र में घोटाला। नौजवानों के रोजगार में घोटाला। किसानों के बीज-खाद में घोटाला। जहां देखो घोटाला-घोटाला। आज हमारे कृषि क्षेत्र में कितनी समस्या है। एक बात याद रखिएगा कि मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था 70 प्रतिशत कृषि क्षेत्र पर आधारित है। अगर कृषि क्षेत्र डूबता है तो पूरा प्रदेश डूबता है। रात में हटाए गए होर्डिंग शहर में कांग्रेस के प्रदर्शन के जगह जगह होर्डिंग भी लगाए गए हैं। 15 दिसंबर, रविवार रात को नगर निगम के अमले ने कुछ जगहों से होर्डिंग भी हटाए हैं। इसे लेकर विवाद की छुटपुट घटनाएं भी हुई। कांग्रेस ने इसे लेकर कड़ा ऐतराज जताया है। कांग्रेस की हैं ये मांगें?

‘ब्रेन डेड’ युवक के अंगों से छह लोगों को मिलेगा जीवनदान, युवक के महत्वपूर्ण अंगों को हेलीकॉप्टर के जरिए जयपुर लाया गया

जयपुर राजस्थान में एक ‘ब्रेन डेड’ युवक के विभिन्न अंगों से कम से कम छह लोगों को नया जीवन मिलने जा रहा है। युवक के महत्वपूर्ण अंगों को झालावाड़ से हेलीकॉप्टर के जरिए जोधपुर और जयपुर लाया गया। राज्य में शायद यह पहली बार है जब जयपुर और जोधपुर में प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए अंगों को हेलीकॉप्टर से लाया गया। झालावाड़ जिले के मानपुरा पीपाजी निवासी विष्णु प्रसाद (33) 10 दिसंबर को हाथापाई में घायल हो गए थे। चिकित्सकों की एक टीम ने 12 दिसंबर को उन्हें ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया, जिसके बाद उनके परिजनों द्वारा दान किए गए अंगों को जोधपुर और जयपुर लाया गया। सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दीपक माहेश्वरी ने कहा, ‘‘एसएमएस अस्पताल में आज अंग प्राप्त हुए हैं और प्रत्यारोपण सर्जरी की जा रही है। एक किडनी, दो फेफड़े और हृदय जयपुर में जरूरतमंद मरीज को प्रत्यारोपित किए जाएंगे, जबकि एक किडनी और लिवर जोधपुर में प्रत्यारोपित किए जाएंगे।’’ झालावाड़ से अंगों को लेकर एक हेलीकॉप्टर जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज पहुंचा। यहां से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ‘ऑर्गन बॉक्स’ को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। हेलीकॉप्टर में ईंधन भरा गया और बाद में जोधपुर के लिए उड़ान भरी। अंगों को प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए जोधपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया जाएगा। झालावाड़ में न्यूरोसर्जन डॉ. रामसेवक योगी ने संवाददाताओं को बताया कि विष्णु प्रसाद को घायल अवस्था में उपचार के लिए 11 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान युवक के दिमाग ने काम करना बंद (ब्रेन डेड) कर दिया। इसके बाद एक कमेटी बनाई गई, जिसमें युवक को ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया गया। झालावाड़ जिलाधिकारी अजय सिंह राठौड़ और अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों की मौजूदगी में मृतक के पिता तथा उसकी पत्नी अनीता की समझाइश की गई। वे अंगदान पर सहमत हो गए।  

वंदे भारत एक्सप्रेस को छत्तीसगढ़ में नहीं मिल रहे यात्री, 16 से काम कर किए 8 कोच

रायपुर दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 16 कोच हैं, जो पूरी तरह नहीं भर पा रही है। केवल 30 से 35 प्रतिशत ही यात्री इसमें सफर कर रहे हैं। लिहाजा रेलवे ने कोच की संख्या कम करने का विचार किया है। यही स्थिति नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की थी, जिसके कारण रेलवे को कोच कम करना पड़ रहा है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि आठ कोच कम होने से वंदे भारत एक्सप्रेस को पर्याप्त संख्या में यात्री मिलने लगेंगे।     कोच कम करने के लिए मुख्यालय को पत्र भी भेजा गया है। वंदे भारत ट्रेनों में रूट और अपेक्षित यात्रियों की संख्या के आधार पर आठ, 16 या 20 कोच हो सकते हैं। आठ कोच वाली रेक बेहतर हो सकती है।     इस ट्रेन में दो एग्जीक्यूटिव क्लास कोच और 14 चेयर कार कोच हैं। इसमें 1,128 यात्रियों के बैठने की क्षमता हैं। टिकट महंगा होने के कारण ही ट्रेन को लेकर यात्रियों में उत्साह नहीं है।     इसी के कारण कम यात्री मिलने से रेलवे को नुकसान उठाना पड़ रहा है। रायपुर-विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन को लेकर यात्रियों में कोई खास उत्साह नहीं है। इसके चलते दोनों तरफ से वंदे भारत पूरी तरह से भर नहीं पा रही है। इन्हीं रूट पर एक्सप्रेस ट्रेनों में वेटिंग रायपुर स्टेशन से विशाखापट्टनम के लिए एक दिन में वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक नियमित एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं। इनमें समता एक्सप्रेस में एसी व स्लीपर में वेटिंग है, जबकि रायपुर-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस एसी थर्ड में सीट उपलब्ध है। यहीं स्थिति अन्य ट्रेनों की भी है। जनवरी के बाद कोच कम करने का फैसला रेलवे जोन के सूत्रों ने बताया कि रायपुर-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस सीटें लगातार खाली होने की समीक्षा की जा रही है। जनवरी तक इसे देखने के बाद रेलवे बोर्ड कोच कम करने के बारे में फैसला ले सकता है। वंदे भारत की टिकट की यह कीमत     एग्जीक्यूटिव क्लास में ब्रेकफास्ट, चाय और लंच के साथ किराया: 2,825 रुपये     एग्जीक्यूटिव क्लास में बिना नाश्ते के किराया: 2,410 रुपये     चेयर कार में ब्रेकफास्ट, चाय और लंच के साथ किराया: 1,565 रुपये     चेयर कार में बिना नाश्ते और पानी के किराया: 1,205 रुपये  

अंधेरी रात के बाद का उजला सवेरा, सहरिया परिवारों का बदला जीवन

भोपाल ‘उसने अपनी जिंदगी में कभी ऐसे दिन भी देखे, जब उसके उदर में अन्न का दाना तक न था, सर छुपाने को कोई ठिकाना न था, उदासी थी, मायूसी थी और बस न-उम्मीदों का एक डरावना सा ताना-बाना था। पर दिन सबके बदलते हैं, उसके भी बदल गये। जिंदगी से अबतक जो दर्द मिले थे, वो सर्द हवाओं की तरह फिज़ाओं में फ़ना हो गये।’ बदलाव की यह कहानी शिवपुरी जिले की है। यहां के हातोद ब्लॉक में रहने वाली श्रीमती शांति सहरिया एक समय अपनी झोपड़ी में कठिनाइयों भरा जीवन जीती थीं। उनके परिवार के लिए रोजमर्रा की जरूरतें भी संघर्ष का विषय था। दिहाड़ी मजदूरी से जो कुछ थोड़ी सी कमाई होती, वो उदर पोषण में ही चली जाती। बरसात में उनकी झोपड़ी टपकती और रातें जागते हुए कटती थीं। पढ़ाई-लिखाई और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं उनके लिए सपना थीं। लेकिन आज शांति सहरिया और उनका परिवार एक सुखद बदलाव का अनुभव कर रहा है। शांति बताती हैं “पहले हमारा जीवन बहुत कठिन था। खाने-पीने का कोई ठिकाना ही न था। न पक्का घर था, न कोई स्थायी रोजगार। पानी के लिए कुएं तक जाना पड़ता था और बच्चों को स्कूल भेजना तो बड़ा ही मुश्किल काम था।” इस बदलाव की शुरुआत हुई सरकार की योजनाओं से। पीएम आवास योजना के तहत शांति के परिवार को एक पक्की कुटीर मिली। इससे उनका जीवन सुरक्षित और सुविधाजनक हुआ। अब उनका परिवार पूरी कॉलोनी में पक्के मकान के साथ एक सम्मानजनक जीवन जी रहा है। शांति खुशी-खुशी बताती हैं – “अब हमारे पास अपना घर है, जो बरसात में भी सुरक्षित रहता है। पक्की सड़कों से हम शहर तक आसानी से जा पाते हैं। घर-घर तक नल से जल आने से पीने के पानी की समस्या भी खत्म हो गई है।” इसके अलावा आय का जरिया विकसित करने के लिए शांति ने बकरियां पालना शुरू किया। पीएम उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस सिलेंडर ने उनके परिवार को चूल्हे के धुएं से स्थायी राहत दे दी। आयुष्मान भारत (निरामयम) योजना से अब उनका परिवार स्वास्थ्य उपचार सेवाओं का मुफ्त लाभ ले सकता है। “हम हर महीने पोषण आहार की राशि प्राप्त करते हैं, जिससे हमारे बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर हुआ है। अब मुझे विश्वास है कि मेरे बच्चे पढ़-लिखकर एक अच्छा जीवन जी सकेंगे।” शांति गर्व के साथ कहती हैं। आज शांति और उनका परिवार अपने नए जीवन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दिल से धन्यवाद देते हैं। शांति की कहानी एक जीवंत उदाहरण है कि सामूहिक प्रयासों से समाज और गरीबों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।  

चंद्र अभियान की बनी योजना, 108 देशों की कक्षा 8 और 9 की लड़कियां भाग लेंगी

चेन्नई चंद्रयान की सफलता के बाद देश के बच्चों में भी उसके बारे में और अधिक जाने की उत्सकता बढ़ गई है इसको देखते हुए चेन्नई स्थित स्पेस स्टार्टअप कंपनी ने सितंबर 2026 तक महिलाओं द्वारा संचालित वैज्ञानिक चंद्र अभियान की योजना बनाई है। इस अभियान में 108 देशों की कक्षा 8 और 9 की लड़कियां भाग लेंगी। यह अभियान तकनीकी रूप से महत्वाकांक्षी है, बल्कि भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी कंपनियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा। स्पेस किड्ज इंडिया चांद की सतह पर 80 किलोग्राम के भार वाला एक यान क्रैश लैंड कराने की योजना बना रहा है। इस यान में एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक प्रोपल्सन मॉड्यूल शामिल किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य केवल चांद पर यान पहुंचाना नहीं, बल्कि 108 देशों की लड़कियों को सैटेलाइट तकनीक में प्रशिक्षित करना और उन्हें इस मिशन का हिस्सा बनाना है। अभियान के तहत जनवरी 2025 से 12 हजार लड़कियों को सैटेलाइट तकनीक का प्रशिक्षण ऑनलाइन दिया जाएगा। सितंबर 2025 तक हर देश से एक लड़की को चुनकर भारत लाया जाएगा। यहां वह स्पेस किड्ज इंडिया की टीम के साथ मिलकर चंद्रयान के निर्माण का हिस्सा बनेंगी। स्पेस किड्ज इंडिया ने इससे पहले भी फरवरी 2023 में आजादीसैट नामक सैटेलाइट मिशन का नेतृत्व किया था, जिसे भारत के 750 सरकारी स्कूलों की छात्राओं ने बनाया था। इसे इसरो के एसएसएलवी-डी2 रॉकेट से लॉन्च किया था। स्पेस किड्ज इंडिया का यह मिशन वसुधैव कुटुंबकम के संदेश को बढ़ावा देगा। अभियान पूरी तरह से लड़कियों द्वारा संचालित किया जाएगा। इस मिशन के लिए पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल का इस्तेमाल किया जाएगा। इस मिशन पर अनुमानित खर्च 80 लाख से 1 करोड़ अमेरिकी डॉलर आएगा। यह मुख्य रूप से कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी फंडिंग से संचालित होगा। स्पेस किड्ज इंडिया इसरो और अन्य वैश्विक एजेंसियों के साथ साझेदारी कर रही है ताकि बच्चों को प्रशिक्षित किया जा सके और मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। अगर यह अभियान सफल होता है, तो यह भारत की निजी अंतरिक्ष कंपनियों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। यह मिशन न केवल विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत की शक्ति को प्रदर्शित करेगा, बल्कि दुनिया भर में लड़कियों को विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करेगा। चेन्नई की यह स्पेस कंपनी अंतरिक्ष क्षेत्र में महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने के साथ विज्ञान के क्षेत्र में भारत को ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में काम कर रही है।  

फतेह सिंह के बलिदान के मौके पर 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाया जाता, स्कूलों में होंगे आयोजन

भोपाल सिक्खों के 10वें गुरु गोविंद सिंह जी के वीर पुत्रों, साहिबजादा ज़ोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान के मौके पर 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर प्रदेश के स्कूलों में वीर पुत्रों के बलिदान पर केन्द्रित आयोजन होंगे। वीर बाल दिवस के मौके पर “मेरे सपनों का भारत’, ‘मुझे किससे खुशी होती है’, विषय पर चित्रकला, कहानी एवं निबंध लेखन की गतिविधियाँ होंगी। माध्यमिक स्तर के बच्चों के लिये ‘राष्ट्र निर्माण में बच्चों की भूमिका और विकसित भारत के लिये मेरा दृष्टिकोण’ विषय पर निबंध लेखन, कविता, वाद-विवाद एवं डिजिटल प्रेजेंटेशन होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने समस्त जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि उनके जिले की शालाओं में प्रार्थना सभा में बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों की प्रेरणादायी कहानियाँ सुनाई जायें। MyGov/MyBharat प्लेटफार्म पर कहानियों के सत्र, रचनात्मक लेखन, पोस्टर निर्माण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों की अधिक से अधिक सहभागिता करायी जाये।  

प्रयागराज महाकुंभ के 45 दिन के दौरान प्रदेश सरकार 100 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए तैयारी कर रही है: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ के 45 दिन (13 जनवरी से 26 फरवरी) के दौरान 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार 100 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए तैयारी कर रही है। सरकार का अनुमान है कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर मुख्य मुहूर्त में प्रयागराज में छह करोड़ श्रद्धालु स्नान करेंगे, लेकिन तैयारी 10 करोड़ की होगी। महाकुंभ के लिए 12 किमी की लंबाई में घाट तैयार किए जा रहे हैं। कुल 10 हजार एकड़ क्षेत्रफल में कुम्भ का विस्तार किया गया है। यहां चार धाम के भी दर्शन होंगे। द्वादश ज्योतिर्लिंग और अन्य प्रमुख ज्योतिर्लिंग के भी दर्शन होंगे। प्रयागराज कुम्भ, खोया-पाया के बारे में एआई टूल, भाषिणी ऐप के माध्यम से देश की 11 भाषाओं में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कुंभ में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की गिनती भी सरकार के पास होगी। जीरो लिक्विड डिस्चार्ज, 1.50 लाख शौचालय, सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री कुंभ होगा। यह महाकुंभ उत्तर प्रदेश की आर्थिक समृद्धि के रोडमैप को आगे बढ़ाने में मार्गदर्शक होगा। संभल के मुद्दे पर भी उन्होंने बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में चर्चा संविधान के 75 साल की गौरवशाली यात्रा पर हो रही थी और मुद्दा संभल का उठ रहा था। उन्हीं के समय में 46 वर्ष पहले संभल में जिस मंदिर को बंद कर दिया गया, वह मंदिर फिर से सबके सामने आ गया और इनकी वास्तविकता को सबके सामने प्रस्तुत कर दिया। संभल में इतना प्राचीन मंदिर, बजरंग बली की प्राचीन मूर्ति और ज्योतिर्लिंग रातों-रात तो नहीं आई। उन्होंने कहा कि 46 वर्ष पहले जिन दरिंदों ने संभल के अंदर नरसंहार किया था, उन्हें आज तक सजा क्यों नहीं मिली। संभल में जिनकी निर्मम हत्या हुई, उन निर्दोषों का क्या कसूर था। जो भी सच बोलेगा, उसे धमकी दी जाएगी, मुंह बंद कराने का प्रयास होगा। ये लोग कुम्भ के बारे में भी दुष्प्रचार का कुत्सित प्रयास करेंगे। सीएम योगी ने कहा कि जिसने भी 2019 का कुम्भ देखा, उन्हें लगा होगा कि यहां लीक से हटकर कार्य हुआ है। पहली बार प्रयागराज में स्वच्छ-सुरक्षित और सुव्यवस्थित कुम्भ देखने को मिला। जो कुम्भ गंदगी, भगदड़, अव्यवस्था, असुरक्षा का प्रतीक बन गया था, वही प्रयागराज कुम्भ 2019 में दिव्य और भव्य बना। महाकुंभ-2025 में आस्था और आधुनिकता का संगम भी दिखाई देगा। सीएम ने इशारों में कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 9 नवंबर 2019 को उच्चतम न्यायालय ने श्रीराम जन्मभूमि से संबंधित फैसला दिया, जिससे विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो गया। लेकिन वे लोग आज भी जज को धमकी देते हैं। यह वही लोग हैं, जो संविधान के नाम पर पाखंड कर रहे हैं। राज्यसभा के सभापति (उप राष्ट्रपति) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उनकी आवाज को दबाना चाहते हैं। सभापति ने कर्तव्यों के निर्वहन की बात की और कहा कि सदन चलना चाहिए। जनता से जुड़े मुद्दे सदन में रखे जाने चाहिए। इस पर इन लोगों (विपक्षियों) ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस दिया। निष्पक्ष चुनाव कराने के कारण चुनाव आयोग और सच कहने के कारण इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति को कठघरे में खड़ा किया गया। वे लोग उच्च सदन में महाभियोग का प्रस्ताव लेकर आ जाते हैं, यानी सच बोलने और देश की विरासत की चर्चा करने वाले हर व्यक्ति को यह लोग धौंस-धमकी दिखाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनता तो एयरपोर्ट, रेल की डबल लाइन, कनेक्टिविटी नहीं हो पाती। आमजन खुश है, श्रद्धालु कृतज्ञता ज्ञापित करता है, लेकिन देश के संविधान का गला घोंटकर इसमें चोरी से सेक्युलर शब्द डालने वाले लोग अपने घर में शोक मना रहे हैं। उन्हें काशी, अयोध्या के आध्यात्मिकता और विकास से परेशानी है। उन लोगों ने दशकों तक शासन किया, लेकिन कुछ कर नहीं पाए। अब अपने निकम्मेपन पर हम लोगों को कोस रहे हैं। अपनी अकर्मण्यता का दोष हमारी सफलता को कोसकर दे रहे हैं। हमें उनकी मानसिकता को देखना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयास है कि इसी बहाने प्रयागराज का कायाकल्प हो। पहली बार संगम में पक्के घाट के दर्शन होंगे। पहली बार गंगा नदी पर रिवर फ्रंट देखने को मिलेगा। संगम का जल निर्मल और अविरल भी होगा। अक्षयवट कॉरिडोर में श्रद्धालु वर्ष भर दर्शन कर सकेंगे। सरस्वती कूप का कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया है। बड़े हनुमान जी मंदिर, महर्षि भारद्वाज आश्रम कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया। श्रृंगवेरपुर में भी भगवान राम और निषादराज की गले मिलते हुए 56 फीट ऊंची मूर्ति व कॉरिडोर का लोकार्पण पीएम के करकमलों से हो चुका है। प्रयागराज के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है। 216 से अधिक मार्ग ऐसे हैं, जो सिंगल से डबल, डबल से फोर लेन, फोर लेन से सिक्स लेन कराए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश का अनूपपुर बेहाल, अमरकंटक में 1 डिग्री पहुंचा तापमान, हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ी, ओंस रूपी बर्फ जमा

भोपाल/ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिसंबर के 12 दिन हमेशा ही कड़ाके की ठंड के लिए जाने जाते हैं। अगर 2022 की बात करें, तो पारा लुढ़क कर 3.6 डिसे तक पहुंच गया था, जबकि इस बार तो सबसे कम न्यूनतम तापमान ही 4.6 डिग्री सेल्सियस है। लोग इसे ही कड़ाके की ठंड मान रहे हैं, जबकि मौसम विभाग के रिकॉर्ड की मानें तो ग्वालियर में तो 26 दिसंबर 1961 को तापमान लुढ़ककर माइनस 0.4 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि अब यह इतिहास ही बन चुका है, क्योंकि इसके बाद ग्वालियर में कभी इतनी सर्दी नहीं पड़ी है। अमरकंटक में 1 डिग्री पहुंचा तापमान मैकल पहाड़ी पर घने जंगल और ऊंचाई पर स्थित प्राकृतिक सौंदर्य स्थल अमरकंटक में एक बार फिर तापमान गिरने से यहां ओंस रूपी बर्फ जमा हो गई। इसी तरह अनूपपुर में रविवार की सुबह सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।     उत्तर भारत में होने वाली ठंडक ग्वालियर से ही प्रदेश में दाखिल होती है। बाद में धीरे-धीरे ठंड के तेवर ढीले पड़ने लगते हैं। ऐसे में नवंबर माह में गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगता है।     दिसंबर तक तो कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाती है। घरों में कूलर, पंखे बंद हो जाते हैं, रजाई, कंबल निकल आते हैं। इस बार भी ठंड तो बढ़ी है, लेकिन ग्वालियर में जैसी कड़ाके की ठंड पड़ती रही है, वैसी इस बार नहीं है।     दिसंबर के 13 दिन गुजर चुके हैं और केवल 12 दिसंबर को सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। शहर के आसमान में छाए बादल छंटने के कारण शनिवार को दिन के तापमान में उछाल दर्ज किया गया।     दोपहर के समय खिली तेज धूप ने सर्दी से राहत दिलाई। हालांकि रात के तापमान में एक बार फिर गिरावट हुई। इसके चलते रात में ठंडक का अहसास हुआ। घरों में अब लोगों ने मोटे कंबलों और रजाईयों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में इजाफा होगा। भोपाल: सर्दी का यू टर्न, रात का पारा 3.8 डिग्री पर राजधानी में दूसरी बार दिसंबर माह में सर्दी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। शनिवार को तो सर्दी ने जैसे यू टर्न लिया। रात का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जो शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री की तुलना में चार डिग्री कम रहा। पिछले सात दिन से शहर में रात का पारा 10 डिग्री से कम पर है। शाम ढलते ही सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ाने लगती हैं। शनिवार शाम साढ़े पांच बजे तापमान 20 डिग्री पर था, जो तीन घंटे बाद 8.2 डिग्री लुढ़ककर रात साढ़े आठ बजे 11.8 डिग्री पर आ गया था। उधर भीषण ठंड खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वालों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। एक दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर तक 11 लोग मौत की नींद सो चुके हैं। शनिवार को भी जहांगीराबाद थाना पुलिस ने जिंसी चौराहा के पास सेंटर पाइंट के पास फुटपाथ से 55 वर्षीय गुड्डन उर्फ इकबाल का शव बरामद किया गया। जबलपुर: शीतलहर से गिरा पारा, कंपकपा उठे लोग शनिवार का दिन सबसे ठंडा दिन रहा, जबकि शुक्रवार को सर्द सीजन की सबसे सर्द रात रात का न्यूनतम तापमान पहली बार 4.6 डिग्री तक नीचे आ गया। धुंध के बीच बर्फीली हवा से लोग कंपकपा उठे। रात की ठंड का असर सुबह तक बना रहा। शनिवार को सुबह से सर्द हवा के झोंके लोगों को झकझोरते रहे। शीतलहर लोगों को ठिठुराती रही। वातावरण में गलाव वाली ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जबलपुर जिले के लिए शीतलहर का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इंदौर: पांच दिन में तीसरी बार 9 डिग्री से नीचे आया पारा, रात में बढ़ी ठंडक पिछले एक सप्ताह से रात में उत्तरी हवाओं ने ठंड की तीव्रता बढ़ा दी है। शनिवार को शहर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। पिछले पांच दिन में तीसरी बार रात का पारा 9 डिग्री से नीचे आया है। दिन में निकली धूप व हवाओं की गति कम होने के कारण शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली।  

मोहन यादव सरकार के 1 साल पूरा होने पर कांग्रेस वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए आज करेगी विधानसभा का घेराव

भोपाल सीएम डॉ. मोहन यादव सरकार के 1 साल पूरा होने पर कांग्रेस वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए विधानसभा का घेराव करने की तैयारी कर चुकी है. आज 50,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं व नेताओं के इस आंदोलन में शामिल होने के दावे किए जा रहे हैं. पुलिस प्रशासन द्वारा भी आंदोलन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कई ऐसे वादे किए थे जो अभी तक पूरे नहीं हुए हैं. महिलाओं को 3000 रुपये लाडली बहना योजना के तहत दिए जाने के साथ-साथ अन्य कई वादे भी बीजेपी ने लोगों से किए थे, मगर एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने के बावजूद इन बातों को पूरा नहीं किया जा सका है. इसी के चलते कांग्रेस कमेटी ने आंदोलन शुरू कर दिया है. करप्शन और क्राईम होगा मुद्दा उन्होंने कहा कि आज जवाहर चौक में दोपहर 12:00 बजे तक कार्यकर्ता और नेता एकत्रित होंगे. इसके बाद नई विधानसभा की ओर पैदल रैली निकाली जाएगी. उन्होंने दावा किया कि इस आंदोलन में 50,000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. आप प्रदेश प्रवक्ता का यह भी कहना है कि करप्शन और क्राईम को लेकर भी मुद्दे आंदोलन में उठाए जाएंगे. कांग्रेस नेताओं की होगी गिरफ्तारी भोपाल का पुलिस कमिश्नर ने पहले ही आदेश जारी करते हुए नई विधानसभा के आसपास 5 किलोमीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के आंदोलन को अनुमति देने से इंकार करते हुए आदेश जारी किया. ऐसी स्थिति में भी कांग्रेस आंदोलन कर रही है. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश नायक के मुताबिक कांग्रेस का यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और अनुशासन के साथ कांग्रेस नेताओं द्वारा गिरफ्तारी दी जाएगी.

29 करोड़ रुपए लागत से बनने वाले 9.83 कि.मी बलवारी-गंधवानी मार्ग का भूमिपूजन किया

धार नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सावित्री ठाकुर ने 29 करोड़ रुपए लागत से बनने वाले 9.83 कि.मी बलवारी-गंधवानी मार्ग का भूमिपूजन किया। साथ ही बलवारी हनुमान जी के दर्शन कर पूजन- अर्चन भी किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, मनोज सोमानी, जयदीप पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिकगण मौजूद रहे।     उल्लेखनीय है की गंधवानी से प्रसिद्ध बलवारी धाम तक की पूरी तरह जर्जर हो चुकी यह सड़क नए सिरे से तैयार होगी। जिसके लिए शासन स्तर से 29 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है।नई सड़क बनने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। यहां डामर का मार्ग था। अब यह सड़क 7 मीटर चौड़ाई वाली बनाई जाएगी।

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल आज लोकसभा में नहीं होगा पेश, जानें सरकार ने क्यों बदला फैसला

नई दिल्ली बीते कुछ दिनों से देश में “वन नेशन, वन इलेक्शन” (एक राष्ट्र, एक चुनाव) के विषय पर चर्चा तेज हो गई है। इस विषय से जुड़े दो महत्वपूर्ण विधेयक आज लोकसभा में पेश किए जाने थे, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि इन विधेयकों को स्थगित कर दिया गया है। आज पेश होने वाला यह बिल अब लोकसभा के कार्यसूची से हटा दिया गया है। सरकार ने क्यों बदला फैसला? इससे पहले शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी कार्यसूची में कहा गया था कि ये विधेयक सोमवार को संसद में रखे जाएंगे, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सरकार ने अचानक बिल पेश करने का फैसला क्यों बदला। फिलहाल, यह भी नहीं बताया गया है कि इन विधेयकों को कब लाया जाएगा। कब खत्म होगा शीतकालीन सत्र लोकसभा का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर को समाप्त हो रहा है, और यह देखना होगा कि सरकार इस बिल को इसी सत्र के दौरान पेश करती है या बाद में। सूत्रों के अनुसार, सरकार अब इन विधेयकों को तब लाने पर विचार कर रही है जब वित्तीय व्यवसाय पूरा हो जाएगा। पहले यह विधेयक, संविधान (129वां संशोधन) विधेयक और संघ शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश होने थे। लोकसभा सचिवालय की संशोधित कार्यसूची में इन विधेयकों को अब सोमवार के एजेंडे से हटा दिया गया है। हालांकि, लोकसभा स्पीकर की अनुमति से सरकार इन विधेयकों को आखिरी समय में भी सदन में पेश कर सकती है। “वन नेशन, वन इलेक्शन” विधेयक क्या है? यह विधेयक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ कराने से संबंधित हैं। पिछले सप्ताह, इन विधेयकों की प्रतियां सदस्यों को वितरित की गई थीं। सरकार इन विधेयकों को संसद में चर्चा और मंजूरी के लिए लाने पर विचार कर रही है, हालांकि अब तक इसकी तारीख स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस बदलाव से यह स्पष्ट होता है कि सरकार इस महत्वपूर्ण और विवादित मुद्दे पर और अधिक विचार करना चाहती है। “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के विषय पर चर्चा के बाद ही कोई ठोस कदम उठाया जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live