LATEST NEWS

मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारत पर ट्रैविस हेड का खतरा मंडरा रहा

नई दिल्ली मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारत पर ट्रैविस हेड का खतरा मंडरा रहा है। संजय बांगर और चेतेश्वर पुजारा ने मेहमान टीम को सलाह दी है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज को बड़े रन बनाने से कैसे रोका जाए। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज़ की अपनी पहली पारी में सिर्फ़ 11 रन पर आउट होने के बावजूद, हेड ने अपनी अगली तीन पारियों में 89, 140 और 152 रन बनाए हैं। 140 रनों की पारी ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घरेलू मैदान एडिलेड ओवल में दस विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हेड ने इससे पहले 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल और वनडे विश्व कप फ़ाइनल में भारत के ख़िलाफ़ शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को खिताबी जीत दिलाई थी। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच बांगर ने हेड के क्रीज पर फ्रेश होने पर भारत को राउंड-द-विकेट बॉलिंग एंगल आजमाने के लिए कहा। “अगर वह पहली 15-20 गेंदों में सफल रहता है, तो प्लान ए यह है कि आप राउंड द विकेट से आएं, इसे चौथे स्टंप या ऑफ स्टंप पर रखें। अगर आप इसमें सफल नहीं होते हैं, तो तुरंत ओवर द विकेट जाएं, और दूसरे फील्डर को ऑन-साइड ले जाएं, और डीप थर्ड मैन लें। “आपको मिडिल स्टंप में भी लाइन डालनी होगी, आपको इसे लगातार डालना होगा ताकि वह कुछ अलग करे। आपको बीच-बीच में शॉर्ट बॉल भी डालनी होगी। अगर आप ये सब करते हैं, तो आप उसे दोनों तरह से मजबूर करेंगे। “सबसे पहले, उसे आसान रन नहीं मिलेगा। अगर आपको आसान रन नहीं मिलता है, तो वह कुछ अलग करने की कोशिश करेगा। फिर शॉर्ट बॉल के खिलाफ, उसकी बल्लेबाजी जारी रहती है। इसलिए, अगर कोई डीप थर्ड मैन है, तो यह कैचिंग पोजीशन बन जाती है। एक डीप स्क्वायर और एक डीप फाइन लेग लें। इसलिए, तीन क्षेत्ररक्षक कैचिंग पोजीशन में हैं। बांगर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए स्टार स्पोर्ट्स वीडियो में कहा, “तब तक, आप रन बना चुके होते हैं। भारतीय टीम को लंबे समय तक इस योजना पर बने रहना होगा। यदि आप उस योजना पर जाल बिछाते हैं, और थोड़ा धैर्य रखते हैं, तो ट्रैविस हेड का सिरदर्द कम हो सकता है।” अनुभवी भारतीय बल्लेबाज पुजारा, जो ऑस्ट्रेलिया में भारत की 2-1 टेस्ट सीरीज़ जीत के सदस्य रहे हैं, ने गेंदबाजों से हेड को गेंदबाजी करते समय टाइट लाइन रखने का आह्वान किया। “लाइन बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। लाइन को मिडिल और लेग स्टंप पर रखें। भले ही आप राउंड द स्टंप के साथ खेल रहे हों, लाइन ऑफ स्टंप के बीच में होनी चाहिए। जब लाइन होती है, तो यह बहुत असहज लगती है। साथ ही शॉर्ट बॉल के लिए, आपको एक क्षेत्ररक्षक की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा, “अब यह वैरिएशन गेम है, इसलिए आपको हर गेंद को शॉर्ट डिलीवरी के तौर पर नहीं डालना है। आपको ज़्यादातर गेंदें स्टंप पर डालनी हैं, जबकि एक शॉर्ट गेंद मिडिल पर डालनी है। अगर यह रणनीति अपनाई जाए, तो सफलता मिलने की संभावना ज़्यादा है।”  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- प्रदेश में मिलेट्स उत्पादन को किया जाए प्रोत्साहित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप प्रदेश में मोटे अनाज अर्थात मिलेट्स के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विशेषज्ञ और विभागीय अधिकारियों की समिति बनाकर कार्य-योजना विकसित की जाए। समिति में कृषक प्रतिनिधियों को भी अनिवार्यत: शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह निर्देश मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में रविवार को कृषि विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। कृषकों की आय में होगी वृद्धि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मोटे अनाजों के उत्पादन से फसल लेने की लागत में कमी आएगी और कृषकों की आय में वृद्धि होगी। यह पहल किसानों के सामाजिक आर्थिक स्तर में सुधार लाने और खेती को लाभ के व्यवसाय के रूप में स्थापित करने में सहायक होगी। उत्पादन बढ़ाने कृषकों का करें सहयोग मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में तिलहन और दालों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी कृषकों को प्रेरित किया जाए। इसके लिए कृषकों को नवीन कृषि तकनीक, उन्नत बीज, उपयुक्त उर्वरक और कीटनाशक के संबंध में मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। बैठक में जानकारी दी गई की प्रदेश में धान का क्षेत्राच्छादन साधन 36 लाख 33 हजार हेक्टर क्षेत्र में है और उपार्जन के लिए 7 लाख 76 हजार किसान पंजीकृत हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।  

जबलपुर हाई कोर्ट के आदेश पर शुरू हुई प्रक्रिया, दिव्यांगता की चार श्रेणियों में नौकरी देगी सरकार

भिंड भिंड नगर पालिका ही नहीं बल्कि, मध्य प्रदेश के सभी नगरीय निकाय में दृष्टिबाधित, कम दृष्टिबाधित के लिए सफाई कर्मचारी, चालक और फायरमैन के पद के लिए सरकार ने भर्ती निकाली है। यह जानने के बाद आपके मन में पहला सवाल ये आएगा, क्या एक दृष्टिहीन व्यक्ति इन पदों के योग्य है? इसके पीछे सरकार की क्या मंशा है? इसका जवाब अधिकारियों के पास भी नहीं है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने 15 जुलाई को प्रदेश की सभी नगरीय निकाय के लिए पत्र जारी किया था। इस पत्र में उल्लेख था कि उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा याचिका में दिए निर्देशों के परिचालन में लोकसभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता की समाप्ति के बाद दिव्यांगजनों के लिए रिक्त पदों की पूर्ति के लिए बिंदुओ का पालन किया जाए। सीधी भर्ती के लिए स्वीकृत नियमित-संविदा पदों को लेकर दिव्यांगों को 6 प्रतिशत के मान से दिव्यांगता की चार श्रेणी जैसे दृष्टिबाधित, कम दृष्टिबाधित, लोकोमीटर और मूक-बधिर हैं। इन श्रेणियों में 1.5, 1.5 प्रतिशत के हिसाब से पदों का चिन्हांकन किया जाए।   26 पदों के लिए 334 आवेदन आए, जानिए भर्ती के नियम भिंड नगर पालिका द्वारा 26 पदों के लिए नियमित एवं संविदा कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। वर्तमान में इन पदों के लिए 334 आवेदन आए हैं। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम की धारा 34(2) के प्रावधानुसार भर्ती वर्ष में- यदि दिव्यांगता में पात्र उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होता है तो रिक्त आगामी भर्ती वर्ष में कैरी फॉरवर्ड होगी। आगामी वर्ष में भी संबंधित दिव्यांगता में पात्र उम्मीदवार न मिलने की स्थिति में दिव्यांगता की अन्य श्रेणियों में परस्पर अदला-बदली की कार्रवाई की जा सकती है। केवल जब उक्त वर्ष में भी पद के लिए दिव्यांगजन उपलब्ध नहीं होता है तो नियोक्ता किसी दिव्यांगजन से भिन्न किसी व्यक्ति की नियुक्ति द्वारा रिक्त को भर सकते हैं।  

बाबा अली ने लगाया फाइनल मुकाबले में दहला ।

Baba Ali created a stir in the final match. हरिप्रसाद गोहे  आमला। नगर के रेलवे खेल मैदान पर 13 दिसंबर 2024 से आयोजित टैनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज दोपहर बाद मुख्य अतिथि सतीश मीना के हस्ते सिक्का उछाल शुरू हुआ । प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बैतूल जिले की शानदार टीम रेड रोज सारणी एवं रेड डायमंड बैतूल आमने सामने है। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सतीश मीना, गोल्डी ठाकुर के द्वारा सिक्का उछालकर प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ कर दोनों ही टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया । फाइनल मुकाबले का टास रेडरोज सारणी ने जीतकर रेड डायमंड बैतूल को क्षेत्ररक्षण करने आमंत्रित किया। मुकाबले की शुरुआत काफी धीमी रही रेड रोज सारणी के दोनों ही सलामी बल्लेबाज जल्द ही पवेलियन पहुंच गए। वहीं रेड डायमंड बैतूल के गेंदबाजों द्वारा शानदार गेंदबाजी के प्रदर्शन किया जा रहा था। खबर लिखे जाने तक रेडरोज सारणी के वन डाउन बेस्टमैन बाबा अली एवं आलोक की जोड़ी ने धुंआधार बल्लेबाजी कर फाइनल मुकाबले का रोमांच बढ़ाया। वहीं बाबा अली ने गगनचुंबी दहला लगाकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। मैच में पांच ओवर की समाप्ति पर रेड रोज सारणी ने दो विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए थे। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरुस्कार वितरण देर शाम को होंगा ।

वित्त वर्ष 24 में देश की 28 भारतीय न्यू ऐज स्टार्टअप कंपनियों के 51 संस्थापकों ने कुल 283.5 करोड़ रुपये का वेतन लिया

नई दिल्ली देश की 28 भारतीय न्यू ऐज स्टार्टअप कंपनियों के 51 संस्थापकों ने वित्त वर्ष 24 में कुल 283.5 करोड़ रुपये का वेतन लिया है। आईएनसी 42 की रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में स्टार्टअप संस्थापकों के औसत वेतन में वित्त वर्ष 24 में कमी देखने को मिली है और यह वित्त वर्ष 23 के 7.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 26.9 प्रतिशत कम होकर 5.55 करोड़ रुपये रह गया है। इन कंपनियों में स्टॉक ब्रोकिंग से लेकर कंज्यूमर गुड्स स्टार्टअप तक शामिल हैं। इन सभी स्टार्टअप में ईकॉमर्स स्टार्टअप फर्स्टक्राई के संस्थापक, सुपम माहेश्वरी ने वित्त वर्ष 24 में सबसे अधिक 103.8 करोड़ रुपये का वेतन लिया है। हालांकि, यह वित्त वर्ष 23 में लिए गए वेतन 200.7 करोड़ रुपये से करीब 50 प्रतिशत कम है। वित्त वर्ष 24 में फर्स्टक्राई की परिचालन से आय 6,480 करोड़ रुपये रही है और इस दौरान कंपनी को 321.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। जीरोधा के संस्थापक निखिल और नितिन कामथ इस लिस्ट में वित्त वर्ष 24 में दूसरे स्थान पर थे। दोनों भाईयों में से प्रत्येक ने 33.8 करोड़ रुपये का वार्षिक वेतन पिछले वित्त वर्ष में लिया है। वित्त वर्ष 23 प्रत्येक ने 48 करोड़ रुपये के वेतन लिया था। वित्त वर्ष 24 में जीरोधा की परिचालन से 9,372.1 करोड़ रुपये थी और इस दौरान कंपनी को 5,496.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कैपिलरी टेक्नोलॉजीज के संस्थापक अनीश रेड्डी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर थे। वित्त वर्ष 24 में उन्होंने 13.3 करोड़ रुपये का वेतन लिया है। यह वित्त वर्ष 23 के वेतन 84 लाख रुपये से 1,480 प्रतिशत अधिक है। होटल सॉफ्टवेयर कंपनी रेटगेन के संस्थापक, भानू चोपड़ा को वित्त वर्ष में वेतन के रूप में 5.8 करोड़ रुपये मिले हैं। वित्त वर्ष 23 में यह 6.1 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 24 में रेटगेन की परिचालन से आय 69 प्रतिशत बढ़कर 957 करोड़ रुपये हो गई है और कंपनी ने इस दौरान 146.3 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पेटीएम के एमडी और सीईओ, विजय शेखर शर्मा इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर थे। वित्त वर्ष 24 में उन्होंने 4.4 करोड़ रुपये का वार्षिक वेतन लिया है, जो कि वित्त वर्ष 23 में लिए गए वार्षिक वेतन 4 करोड़ रुपये से 10 प्रतिशत ज्यादा है। मामाअर्थ के सीईओ, वरुण अलघ का वार्षिक वेतन वित्त वर्ष 24 में 3.97 करोड़ रुपये रहा है, जो कि वित्त वर्ष 23 के वार्षिक वेतन 1.49 करोड़ रुपये से 166.9 प्रतिशत अधिक है। वहीं, उनकी पत्नी और स्टार्टअप की सह-संस्थापक को वित्त वर्ष 24 में 1.79 करोड़ रुपये का वेतन मिला है, जो कि वित्त वर्ष 23 के 99 लाख रुपये से 80.8 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 24 में मामाअर्थ की परिचालन से आय 1,919.9 करोड़ रुपये थी और इस दौरान कंपनी को 110.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।  

अब किसानों की किस्मत मक्का से चमकेगी

नई दिल्ली दुनिया भर में खानपान में बदलाव को देखते हुए अब सिर्फ गेहूं, धान और गन्ना की फसल उगाने से किसानों का भला नहीं होने वाला नहीं है। खेती में विविधता और खाद्य प्रसंस्करण पर जोने देने से ही किसानों की माली हालत सुधर सकती है। मक्का और गन्ना से अब इथोनॉल के साथ-साथ कई बायो प्रोडक्ट्स तैयार हो रहे हैं। इससे किसानों को भी फायदा होगा। इंडो एग्री फ्यूचर फूड समिट में विशेषज्ञों ने यह निष्कर्ष निकाला है। यह समिट मोटा अनाज, मक्का, डीडीजीएस और इथेनॉल यानी एमएमडीई पर केंद्रित रही। डीडीजीएस का मतलब है डिस्टिलर ड्राइड ग्रेन्स विद सॉल्यूबल्स जो इथेनॉल उत्पादन प्रक्रिया का एक बायो प्रोडक्ट है। इस प्रोडक्ट का उपयोग पशुओं के चारे के रूप में किया जाता है। समिट में विशेषज्ञों ने चिंता जताई कि जिस तरह से आबादी बढ़ रही है और खेती का रकबा घट रहा है, इससे भविष्य में भोजन के लिए अनाज की मांग की पूर्ति करना बड़ी चुनौती साबित होगी। इसलिए किसानों को खेती में विविधता लाने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। समिट के पहले सत्र में मक्का के आउटलुक पर विचार-विमर्श हुआ। जिस तरह सरसों और सोयाबीन में से तेल निकालने बाद खली बचती है उसी मक्का से इथेनॉल बनाने के बाद कई तरह के बायो प्रोडक्ट बनते हैं जिनकी बाजार में तेजी से मांग बढ़ रही है। इस समिट में कमोडिटीज, फूड प्रोसेसिंग, वेयरहाउस और एग्रीकल्चर से जुड़े दुनियाभर के एक्सपर्ट्स शामिल हुए। इनमें एनएफसीएसएफ के एमडी प्रकाश नाइकनावरे, रेणुका शुगर के ईडी रवि गुप्ता, एमईआईआर कमोडिटीज के एमडी राहिल शेख, ग्रीन लीफ के फाउंडर हर्ष सोनी, डीसीएम श्रीराम के रोशन टामक, डालमिया भारत के कपिल नेमा, इकोनॉमिस्ट चंद्रशेखर और विजय सरदाना आदि शामिल हुए। विशेषज्ञों ने कहा कि मक्का अब सिर्फ भोजन का ही विकल्प नहीं रह गई है। कुछ साल पहले तक इस अनाज को कोई पूछता तक नहीं था लेकिन अब इकोनॉमी में इसे लोग पूज रहे हैं। मक्का से अब इथेनॉल बनाने के बाद कई तरह बायो प्रोडक्ट बन रहे हैं। किसानों की माली हालात सुधारने में यह फसल क्रांतिकारी विकल्प साबित हो रही है। मक्का अन्य फसलों की तुलना में सबसे कम समय मे पकने वाली फसल है। अब इस फसल के दाम भी अच्छे मिल रहे हैं। ऐसे किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए मक्का की फसल को तरजीह देनी चाहिए। केंद्र सरकार ने 2024 तक पेट्रोल में 15 फीसद इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। अब 2025 तक 20 फीसद मिश्रण का लक्ष्य रखा है। यह सफलता मक्का और गन्ना के बूते ही संभव हो पाई है। अब चीनी मिलों में गन्ना से चीनी, इथेनॉल के अलावा भी कई बायो प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं। देश में इथेनॉल का उत्पादन बढ़ने से देश की क्रूड के आयात पर निर्भरता कम हो रही। साथ ही कार्बन उत्सर्जन में कमी लाकर पर्यावरण को सहेजने में मदद मिल रही है। इस तरह इथेनॉल के उत्पादन से इंडियन इकोनॉमी को कई मोर्चों पर सहारा मिल रहा है। समिट के दूसरे सत्र में डीडीजीएस की मांग और आपूर्ति पर पैनल डिस्कशन हुआ। तीसरे और अंतिम सत्र में इथेनॉल मार्केट के परिदृश्य पर चर्चा हुई। इस दौरान फसलों के प्रसंस्करण और उन्हें संरक्षित करने पर खासतौर जोर दिया गया।  

महाकुंभ: सीएम योगी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने संत महात्माओं के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की

महाकुंभनगर महाकुंभ में इस बार स्वच्छता के लिहाज से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सीएम योगी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने संत महात्माओं के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। यहां मच्छर और मक्खियों से पूरी तरह से निजात मिलेगी। सीएम योगी के निर्देश पर कुछ इस तरह के इंतजाम किए गए हैं कि महाकुंभ के किसी भी कोने से बस एक कॉल करते ही 30 मिनट के भीतर ऑटोमैटिक ब्लोअर मिस्ट मौके पर पहुंचकर मच्छर और मक्खी को खत्म कर देगी। अखाड़ों और टेंट सिटी को इंसेक्ट फ्री बनाने के साथ ही स्वच्छ वातावरण के लिए बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं, जिसके तहत 110 अत्याधुनिक ब्लोअर मिस्ट और 107 मिनी फॉगिंग मशीन तैनात की जा रही हैं। सीएम योगी के निर्देश पर महाकुंभनगर में सफाई व्यवस्था का विशेष इंतजाम किया जा रहा है। महाकुंभ के नोडल जॉइंट डायरेक्टर (वेक्टर कंट्रोल) डॉ वीपी सिंह ने बताया कि महाकुंभ के दौरान चप्पे-चप्पे पर कीटनाशक का छिड़काव किए जाने की तैयारी है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए इसके लिए 62 पल्स फॉगिंग मशीनें भी मंगवाई गई हैं। इस बार महाकुंभ में संतों और श्रद्धालुओं की हिफाजत के लिए 78 स्पेशल ऑफिसर तैनात किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी इस बार के महाकुंभ को हर बार के कुंभ से ज्यादा दिव्य और भव्य बनाना चाहते हैं, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग को इस बार विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। मेला क्षेत्र में मलेरिया इंस्पेक्टर की तैनाती की जा रही है, जो श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखेंगे। एक-एक अखाड़े में जाकर मलेरिया इंस्पेक्टर संतों और महात्माओं से बात करेंगे और मच्छर, मक्खी की समस्या का तत्काल निदान भी करेंगे। मेला में वेक्टर कंट्रोल के असिस्टेंट नोडल और डीएमओ डॉ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ में पहली बार संतों और श्रद्धालुओं की हिफाजत के लिए इतने व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। 78 स्पेशल ऑफिसर तैनात किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अभी फिलहाल 45 मलेरिया इंस्पेक्टरों की तैनाती की योजना बनाई गई है। इनके अलावा 28 असिस्टेंट मलेरिया इंस्पेक्टर भी तैनात किए जाएंगे, जो साधु-संतों के साथ साथ श्रद्धालुओं की भी देखभाल करेंगे। इनके अलावा 5 डीएमओ की भी अलग से तैनाती की जा रही है, ताकि महाकुंभ में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।  

रोहित छठे नंबर पर बल्लेबाजी करे तो सफेद गेंद की सफल रणनीति को अपनाने की जरूरत है : शास्त्री

नई दिल्ली भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सुझाव दिया है कि कप्तान रोहित शर्मा को गुरुवार से मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे आगामी बॉक्सिंग डे टेस्ट में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरते समय अपनी सफेद गेंद की सफल रणनीति को अपनाने की जरूरत है। रोहित ने पर्थ में 295 रनों की जीत में सलामी बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल के अच्छे प्रदर्शन के बाद नंबर छह पर कदम रखा, यह मैच वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण नहीं खेल पाए थे। लेकिन बल्लेबाजी क्रम में छठे नंबर पर आने के बाद, रोहित ने अब तक चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में 10, तीन और छह रन बनाए हैं। “मुझे लगता है कि उसे अपनी मानसिकता में बहुत स्पष्ट होना चाहिए कि वह मैदान पर जाए और विपक्ष पर आक्रमण करे और किसी और चीज की चिंता न करे। आखिरी चीज जो आप चाहते हैं वह यह है कि वह दो दिमागों में रहे कि बचाव करना है या आक्रमण करना है। उसके मामले में, यह आक्रमण होना चाहिए। वह तेजी से लेंथ पकड़ लेता है, उसे इस नंबर पर विपक्षी टीम का सामना करना चाहिए। “क्योंकि अगर वह पहले 10-15 मिनट में आउट हो जाता है, तो वह 15-20 मिनट, आधे घंटे से आगे नहीं बढ़ पाता। तो आप एक स्वाभाविक खेल क्यों नहीं खेलते, विपक्षी टीम पर आक्रमण करते हैं और फिर आगे बढ़ते हैं? क्योंकि मुझे लगता है कि यह न केवल फॉर्म में वापस आने का, बल्कि भारत के लिए मैच जीतने का भी उसका सबसे अच्छा तरीका है। “क्योंकि वह नंबर एक महत्वपूर्ण नंबर है। दुनिया में सबसे अच्छे नंबर 6 वे लोग हैं जो जानते हैं कि जवाबी हमला कैसे करना है। वे स्थिति को अच्छी तरह समझते हैं। हां, अगर बहुत सारे विकेट गिर गए हैं, तो शायद थोड़ी देर के लिए। शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू शो में कहा, “आपको सावधान रहना होगा, लेकिन इरादा जल्द से जल्द होना चाहिए। खासकर तब जब आपके पास उस तरह की क्षमता हो और खासकर तब जब आप भारत के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत करते हैं और आपके पास ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों के लिए सभी शॉट होते हैं।” पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी के साथ, शास्त्री ने राहुल की भी तारीफ की, जो छह पारियों में 47 की औसत से 235 रन बनाकर दौरे पर भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं और यशस्वी जायसवाल के साथ मजबूत ओपनिंग साझेदारी की है। ब्रिस्बेन में राहुल की 84 रन की पारी ने भी भारत को फॉलोऑन से बचने में मदद की थी। “मैं उनसे (रोहित) आखिरी टेस्ट मैच में ओपनिंग करने के लिए कहता, लेकिन जिस तरह से राहुल ने बल्लेबाजी की, मेरा मतलब है कि उन्हें देखना मजेदार था और जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, मुझे लगता है कि उन्होंने शानदार फॉर्म हासिल किया है। “यह एक ऐसी स्थिति हो सकती है जिसे वह बनाए रखना चाहते हैं और जिस तरह से वह खेल रहे हैं, उसमें सुधार करना चाहते हैं क्योंकि उनकी तकनीक में कोई खामी नहीं है। जिस तरह से उन्होंने गेंद को छोड़ा, जिस तरह से उन्होंने गेंद को बल्ले पर आने दिया, मेरा मतलब है कि उनके कुछ कवर ड्राइव इस समय विश्व क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेले गए कवर ड्राइव जितने अच्छे थे। शास्त्री ने निष्कर्ष निकाला, “और इसलिए मुझे लगता है कि जब इतना आत्मविश्वास होता है, तो आप जानते हैं, इसे होने दें। मैं रोहित शर्मा को देखना चाहूंगा, उनकी रणनीति में थोड़ा बदलाव आएगा क्योंकि वह अभी भी उस नंबर (छह) पर बेहद खतरनाक हो सकते हैं।”  

प्रयागराज के महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी ने बताया- 20 जनवरी को देशभर के महापौर करेंगे शिरकत

प्रयागराज दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ में 20 जनवरी को देशभर के महापौर शिरकत करेंगे। प्रयागराज के महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी ने रविवार को बताया कि वह पिछले दिनों जयपुर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय मेयर समिट में हिस्सा लेने गए थे। समिट में ही श्री केसरवानी ने देश के अलग-अलग शहरों से आए महापौरों को महाकुंभ में भाग लेने के लिए न्योता दिया। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक महाकुंभ की विशेषता पर बोलते हुए राजस्थान के आम लोगों को महाकुंभ के आध्यात्मिक महात्म को समझने के लिए प्रयागराज आने को आमंत्रित किया। श्री केसरवानी ने बताया कि समिट में राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा और नगर विकास मंत्री झाबर सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि उपस्थित महापौरों ने हालांकि 20 जनवरी को आने के लिए कहा है लेकिन हो सकता है लोग अपनी सुविधा के अनुसार पहुचे।  

मोदी ने आज रोजगार मेले में नवनियुक्त कर्मियों को आभासी माध्यम से 71,000 से अधिक नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रोजगार मेले में केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों तथा संगठनों में नवनियुक्त कर्मियों को आभासी माध्यम से 71,000 से अधिक नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे। वह इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण और आत्म-सशक्तिकरण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा। रोजगार मेला देश भर में 45 स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के लिए समय समय पर भर्तियां की जा रही हैं। देश भर से चयनित नए कर्मचारी गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग सहित विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में तैनात किये जायेंगे।  

स्पेशल दर्शन टिकट से ही ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट को हुई 4.46 करोड़ की इनकम, 4 लाख से ज्यादा में बिके नारियल

खंडवा देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ ही श्रीजी ओंकारेश्वर पब्लिक ट्रस्ट की आय में भी वृद्धि हुई है। गत दिनों हुई ट्रस्ट की बैठक में सालाना आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इसमें पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष 2023-24 के वित्तीय वर्ष में आय में करीब सात करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट जारी किया गया है। वर्ष 2019-20 में ट्रस्ट के पास प्रारंभिक शेष राशि 13 करोड़ 64 लाख 13 हजार 850 रुपये थी, वहीं 2019-20 में ट्रस्ट की आय छह करोड़ 80 लाख 18 हजार 444 रुपये रही। व्यवस्थाओं और मंदिर संचालन में ट्रस्ट द्वारा चार करोड़ 31 लाख 73 हजार 391 रुपये खर्च किए गए।   2021-22 में मंदिर ट्रस्ट की आय 3.95 करोड़ रुपये थी ट्रस्ट की वर्ष 2020-21 में आय दो करोड 52 लाख 94 हजार 42 रुपये थी। ट्रस्ट का व्यय दो करोड़ 50 लाख 85 हजार 529 रुपये था। वर्ष 2021-22 में मंदिर ट्रस्ट की आय तीन करोड़ 95 लाख 91 हजार 65 रुपये और ट्रस्ट का व्यय दो करोड़ 75 लाख 84 हजार 605 रुपये रहा। 2023-24 में 17.96 करोड़ रुपये आय हुई थी वर्ष 2022-23 में ट्रस्ट की आय 10 करोड़ 57 लाख 32 हजार 628 रुपये थी तो वहीं ट्रस्ट के पांच करोड़ 12 लाख 58 हजार 648 रुपये व्यय हुए। श्री ओंकारेश्वर पब्लिक ट्रस्ट को वर्ष 2023- 24 में 17 करोड़ 96 लाख 68 हजार 159 रुपये की आय हुई है, वहीं वित्तीय वर्ष में सात करोड़ 48 लाख 34 हजार 484 रुपये का व्यय रहा। इस प्रकार 33 करोड़ 27 लाख 81 हजार 531 रुपये ट्रस्ट के पास बचत है। श्री ओंकारेश्वर पब्लिक ट्रस्ट की वर्ष 2023-24 में ट्रस्ट की आय के मुख्य मद श्रीजी आय तीन करोड़ 94 लाख 39 हजार 439 रुपये श्रीजी भेंट रसीद से तीन करोड़ 28 लाख 31 हजार 102 रुपये अभिषेक से 20 लाख 56 हजार 330 रुपये, 102 रुपये नारियल बिक्री से चार लाख 86 हजार 750 रुपये कृषि भूमि को खोट से लीज पर देने से तीन लाख 92 हजार 500 रुपये बैंकों से ब्याज एक करोड़ 28 लाख 32 हजार 618 रुपये विशेष दर्शन शुल्क से चार करोड़ 46 लाख 90 हजार  

दिल्ली में आज से शुरू होंगे महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली दिल्ली की महिलाओं और बुजुर्गों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली में महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज इसका ऐलान किया। इसके लिए ‘आप’ कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर महिलाओं और बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन करेंगे। ‘आप’ मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि महिला सम्मान निधि के 2100 रुपये के लिए दिल्ली सरकार द्वारा कल से रजिस्ट्रेशन शुरू किया जा रहा है। ‘आप’ पार्टी की तरफ से टीम लोगों के घर जाएगी और वहां पर जाकर रजिस्ट्रेशन करेगी। दूसरी योजना संजीवनी के तहत 60 से अधिक उम्र के बुजुर्गों का मुफ्त इलाज करने की योजना है। सबके इलाज का खर्चा दिल्ली सरकार की तरफ से वहन किया जाएगा। इसका रजिस्ट्रेशन भी कल से किया जाएगा क्या है महिला सम्मान योजना केजरीवाल ने बीते 12 दिसंबर को ही दिल्ली सरकार की ओर से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने की घोषणा की थी। केजरीवाल ने कहा था कि यदि चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी फिर से सत्ता में लौटती है तो मासिक सहायता राशि 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये की जाएगी। ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ की घोषणा इस वर्ष का बजट पेश करते हुए मार्च में 2,000 करोड़ रुपये के आवंटन के प्रावधान के साथ की गई थी। उसे दिल्ली कैबिनेट ने भी मंजूरी दे दी है। योजना के तहत दिल्ली में 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को मूल रूप से 1,000 रुपये प्रति माह देने का प्रस्ताव था। ‘आप’ सरकार ने मौजूदा बजट के तहत इस योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। संभावित लाभार्थियों की पात्रता के लिए मानदंड यह है कि महिला सरकारी नौकरी न करती हो या उसे पेंशन नहीं मिलती हो और वह जीएसटी या आयकर का भुगतान नहीं करती हो। ‘बुजुर्गों का मुफ्त इलाज होगा’ इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने 18 दिसंबर को ऐलान किया था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद हमारी ‘आप’ की सरकार बनने के बाद संजीवनी योजना लागू कर दिल्ली के 60 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग का मुफ्त इलाज कराएंगे। केजरीवाल ने कहा था कि हमारी सरकार बनने पर 60 साल से अधिक सभी बुजुर्गों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि बुढ़ापे में सभी को एक चीज तकलीफ देती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे 100 बीमारियां आदमी को घेर लेती हैं। आदमी की सबसे बड़ी चिंता होती है कि वह इलाज कैसे कराएगा। मैं दिल्ली के बुजुर्गों के लिए ‘संजीवनी योजना’ का ऐलान कर रहा हूं। 60 साल से ऊपर के जितने भी बुजुर्ग हैं, उनका पूरा इलाज मुफ्त कराया जाएगा। हम चुनाव के बाद इस योजना को पारित करेंगे। ‘आप’ संयोजक ने कहा कि बुजुर्ग चाहे सरकारी अस्पताल में इलाज कराना चाहें या प्राइवेट अस्पताल में, उनका पूरा इलाज मुफ्त कराया जाएगा। अमीर हो या गरीब, सभी बुजुर्गों का इलाज मुफ्त कराया जाएगा। इस योजना में कोई अपर लिमिट नहीं होगी, जितना भी बुजुर्गों की बीमारी पर खर्चा आएगा उसे दिल्ली सरकार वहन करेगी।

तीर्थ दर्शन स्पेशल ट्रेन की समय सारणी घोषित, आज 300 यात्रियों को लेकर रवाना होगी तीर्थ दर्शन जगन्नाथ पुरी स्पेशल ट्रेन

जबलपुर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा करने का इंतजार कर रहे वरिष्ठजनों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जगन्नाथ पुरी जाने वाली स्पेशल ट्रेन जबलपुर से आज रात 11:30 बजे मुख्य रेलवे स्टेशन आएगी और रात 11:45 बजे रवाना हो जाएगी। तीर्थ दर्शन स्पेशल ट्रेन की समय सारणी घोषित कर दी गई है। हालांकि शिर्डी दर्शन के लिए जाने वाले वरिष्ठजनों को अभी और इंतजार करना होगा। ये ट्रेन फरवरी में रवाना होगी। 300 तीर्थ यात्रियों को लेकर होगी रवाना कलेक्टर कार्यालय की धर्मस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जगन्नाथ पुरी स्पेशल ट्रेन जबलपुर से 300 तीर्थ यात्रियों को लेकर रवाना होगी। धर्मस्थ शाखा के मुताबिक योजना के तहत पात्र चयनित वरिष्ठ जनों को टिकट प्राप्त करने के लिए उसी शासकीय कार्यालय में संपर्क करना होगा, जहां उन्होंने आवेदन किया था। तीर्थयात्रा के दौरान वरिष्ठजनों को मूल आधार कार्ड साथ रखना भी आवश्यक होगा। अन्य जानकारी के लिए तीर्थयात्री अनुरक्षक यात्रा प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं। विदित हो कि ये ट्रेन 15 दिसंबर को रवाना होने वाली थी जिसे बाद में रद कर दिया गया था। ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा, जबलपुर स्टेशन में हुई डिलेवरी इस बीच जबलपुर से मिली रेलवे से जुड़ी एक अन्य खबर में मुंबई से रीवा जा रही एक महिला को चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा हुई। महिला के पति ने रेल मदद पोर्टल के माध्यम से सहायता मांगा। मामले की जानकारी लगते ही जबलपुर रेल मंडल के चिकित्सकीय दल को सक्रिय किया गया। ट्रेन पहुंचने के पहले चिकित्सक दल जबलपुर स्टेशन पहुंच गया। जहां, ट्रेन के आने के बाद महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने बताया कि शनिवार को सुबह गाड़ी संख्या 02188 के एस-टू कोच की 58 नंबर सीट पर यात्री करुणा साकेत (20) सवार थी। वह गर्भवती थी। पति एवं देवर के साथ कल्याण से रीवा के लिए यात्रा कर रही थी। गर्भवती को चलती ट्रेन में अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। तेज दर्द होने पर स्वजन ने रेलवे से चिकित्सा सहायता मांगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) हेमंत पेंद्रे की सहायता से तुरंत रेलवे अस्पताल में सूचना दी गई। गाड़ी आगमन पर रेलवे डॉ. रसिका के साथ महिला यात्री को अटेंड किया गया। डाक्टर ने परिचारिका के सहयोग से प्रसव कराया। महिला यात्रा ने पुत्री को जन्म दिया। जांच में प्रसूता एवं नवजात, दोनों स्वस्थ्य मिले। दोनों को अग्रिम उपचार के लिए एल्गिन हास्पिटल में भेजा गया।

शिव शक्ति इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव की धूम

Celebration of annual festival at Shiv Shakti International School जितेंद्र श्रीवास्तव विशेष संवाददाताजबलपुर। शिव शक्ति इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में नीरज कुचिया, एस.ई., एम.पी.ई.बी., और मोहम्मद सहजीब, ए.जी.एम., बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत गायन, एकल नृत्य, और सामूहिक लोक नृत्य जैसे विभिन्न कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों की कला और उत्साह ने समारोह में चार चांद लगा दिए। समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों द्वारा किए गए प्रयासों की भी प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधक सचिन यादव ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने समारोह को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया और उपस्थित मेहमानों, शिक्षकों, और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। शिव शक्ति इंटरनेशनल स्कूल का यह वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का भी माध्यम बना।

किसान दिवस 2024: अन्नदाता के सम्मान और स्वाभिमान का पर्व

Farmer’s Day 2024: Honoring food providers and Farmer’s Day भोपाल। हर वर्ष 23 दिसंबर को पूरे देश में किसान दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में किसानों के योगदान को सम्मानित करने और उनके संघर्षों को याद करने के लिए समर्पित है। चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हक और उनकी उन्नति के लिए न सिर्फ महत्वपूर्ण नीतियां बनाई, बल्कि अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा उनके हितों के लिए समर्पित कर दिया। किसान दिवस हमें यह याद दिलाता है कि देश की अर्थव्यवस्था और प्रगति का आधार हमारे अन्नदाता हैं। उनका अथक परिश्रम और त्याग ही हमें रोज भोजन की सुरक्षा प्रदान करता है। खेतों में सूरज की पहली किरण से लेकर देर रात तक उनका श्रम न सिर्फ उनकी जीविका का साधन है, बल्कि यह पूरी मानवता के जीवन का आधार है। चुनौतियों के बावजूद उम्मीद कायम आज के समय में किसानों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जलवायु परिवर्तन, बेमौसम बारिश, कर्ज़ का बोझ और बाजार में फसल के सही मूल्य का न मिल पाना उनकी स्थिति को और कठिन बना देता है। बावजूद इसके, भारतीय किसान अपनी मेहनत से हर बाधा को पार करते हुए देश की खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करता है। समर्पण और समाधान की दिशा में कदम इस किसान दिवस पर हमें न केवल किसानों का आभार व्यक्त करना चाहिए, बल्कि उनके सामने आने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी विचार करना चाहिए। सरकार और समाज दोनों को मिलकर उनकी स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है, जैसे कि नई तकनीकों का प्रसार, सिंचाई सुविधाओं का विकास, कर्ज़ माफी, और बाजार में फसलों के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित करना। आइए, इस किसान दिवस पर हम सभी अन्नदाता के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करें और यह संकल्प लें कि हम उनके स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। किसान खुशहाल होगा, तो देश भी खुशहाल होगा। “जय जवान, जय किसान।”सहारा समाचार टीम भोपाल की ओर से आप सभी को किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet