LATEST NEWS

जो बाइडेन ने हमारे देश के सबसे बुरे हत्यारों में से 37 की मौत की सजा कम कर दी है, भड़के ट्रंप

वाशिंगटन अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघीय मौत की सजा पाए 37 व्यक्तियों की सजा कम करने के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन के फैसले की आलोचना की है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “जो बाइडेन ने हमारे देश के सबसे बुरे हत्यारों में से 37 की मौत की सजा कम कर दी है। जब आप उनमें से प्रत्येक के कृत्यों को सुनेंगे, तो आपको विश्वास नहीं होगा कि उन्होंने ऐसा किया है। इसका कोई मतलब नहीं है। खबर के अनुसार, ट्रंप की यह टिप्पणी बाइडेन द्वारा यह घोषणा करने के एक दिन बाद आई है कि वह संघीय मृत्युदंड की सजा काट रहे 40 व्यक्तियों में से 37 की सजा को पैरोल की संभावना के बिना आजीवन कारावास में बदल रहे हैं। बाइडेन ने एक बयान में कहा, “मैं इन हत्यारों की निंदा करता हूं, उनके घृणित कृत्यों के पीड़ितों के लिए शोक मनाता हूं और उन सभी परिवारों के लिए दुख व्यक्त करता हूं, जिन्हें अकल्पनीय और अपूरणीय क्षति हुई है।” बाइडेन ने आगे कहा, “लेकिन मेरी अंतरात्मा और एक सार्वजनिक वकील, सीनेट न्यायपालिका समिति के अध्यक्ष, उपराष्ट्रपति और अब राष्ट्रपति के रूप में मेरे अनुभव के आधार पर मैं पहले से कहीं अधिक आश्वस्त हूं कि हमें संघीय स्तर पर मृत्युदंड के उपयोग को रोकना चाहिए।” निवर्तमान राष्ट्रपति ने कहा, “अच्छे विवेक के साथ मैं पीछे नहीं हट सकता और एक नए प्रशासन को फांसी को फिर से शुरू करने नहीं दे सकता, जिन्हें मैंने रोका था।” मंगलवार को एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि जैसे ही उनका पदभार ग्रहण होगा, वे न्याय विभाग को अमेरिकी परिवारों और बच्चों को “हिंसक बलात्कारियों, हत्यारों और राक्षसों” से बचाने के लिए “मृत्युदंड को सख्ती से लागू करने” का निर्देश देंगे। ट्रंप ने कहा, “हम फिर से कानून और व्यवस्था का राष्ट्र बनेंगे।” डेथ पेनाल्टी इन्फॉर्मेशन सेंटर के अनुसार अमेरिका में कुल मिलाकर 2250 कैदी मौत की सजा का सामना कर रहे हैं। यह एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसका मिशन मीडिया, नीति निर्माताओं और आम जनता को मृत्युदंड और इससे प्रभावित होने वाले लोगों से संबंधित मुद्दों पर डेटा और विश्लेषण उपलब्ध कराना है।

भीमताल में हुए दर्दनाक बस हादसा, रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत कई घायल, कई घायल

नैनीताल उत्तराखड़ के अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर आमडाली के पास 1500 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस बस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। भीमताल में हुए दर्दनाक बस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। दुर्घटना के बाद एनडीआरएफ (नेशनल डिसास्टर रिस्पांस फोर्स) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं। इन टीमों ने घायलों को निकालने और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्तपताल ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला जा रहा है। भीमताल में हुए बस हादसे के बाद प्रशासनिक अमला पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। बचाव कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए 15 एम्बुलेंस हल्द्वानी भेजे गए हैं, ताकि घायल यात्रियों को जल्दी से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सके। सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।” उत्तराखंड में हाल के दिनों में सड़क हादसों में वृद्धि ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले महीने नवंबर में अल्मोड़ा में एक और बड़ा हादसा हुआ था, जब यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस दर्दनाक घटना में 36 लोगों की मौत हो गई थी। इसी तरह, 12 नवंबर को देहरादून में भी एक भयावह कार दुर्घटना हुई, जिसमें छह छात्रों की मौत हो गई थी।

प्रवेश वर्मा ने कहा- केजरीवाल एक बार फिर महिलाओं को धोखा दे रहे हैं, जैसा उन्होंने पंजाब में किया

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एक ओर जहां सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने ‘महिला सम्मान योजना’ की घोषणा की है तो दूसरी तरफ भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में “जरूरतमंद” महिलाओं को नकद सहायता देनी शुरू कर दी है। इसे लेकर अब दोनों दलों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा कि आप ने ‘महिला सम्मान योजना’ के नाम पर लोगों को सरकारी कार्ड दिया है और दूसरी तरफ आज उन्हीं के विभाग ने अखबारों में विज्ञापन देकर कहा है कि ऐसी कोई योजना शुरू नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल एक बार फिर महिलाओं को धोखा दे रहे हैं, जैसा उन्होंने पंजाब में किया। नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के संभावित उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, “मैं महिला सम्मान के लिए खड़ा हुआ तो आज ये बौखला गए हैं।” इससे पहले प्रवेश वर्मा के यहां पहुंचने वाली हर महिला को 1,100 रुपये देने को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा नेता के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करने, उनको गिरफ्तार करने और उनके घर ईडी की जांच करने की मांग की थी। आतिशी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास पर महिलाओं को बुलाया जा रहा है और उन्हें लिफाफे में 1,100 रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास 20 विंडसर प्लेस पर महिलाओं को 1,100 रुपये बांटे जा रहे हैं। ईडी-सीबीआई और दिल्ली पुलिस को इनके आवास पर छापा मारना चाहिए, वहां करोड़ों रुपये रखे हुए हैं। प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और अब इस मामले में चुनाव आयोग को भी जवाब देना चाहिए।” उन्होंने कहा कि भाजपा के पास दिल्ली के लिए कोई एजेंडा नहीं, कोई काम नहीं और कोई चेहरा नहीं है। प्रवेश वर्मा ने आतिशी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह कोई गलत काम नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि ये पैसे उनके खुद के और राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्थान के हैं जिसकी स्थापना 25 साल पहले उनके पिता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा ने की थी। पाई-पाई की हिसाब किताब है। उन्होंने कहा कि संस्था की तरफ से योजना बनाकर मासिक सहायता राशि देने का काम चुनाव के बाद भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली में आचार संहिता लागू नहीं हुई है और आप सरकार चाहे तो वह भी महिलाओं के खाते में पैसे दे सकती है। लेकिन उनकी मंशा ही नहीं है। उन्होंने आप की घोषणा को “केवल चुनावी स्टंट” बताते हुए कहा कि वोट दीजिए, तब पैसे देंगे यह दुर्भाग्य की बात है। भाजपा नेता ने साफ किया कि उनकी योजना आचार संहिता लागू होने तक जारी रहेगी और “जो भी महिला-बहन मेरे घर पर आएंगी निराश नहीं जाएंगी”। प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “11 दिन से मैं यहां की महिलाओं का जो दुख देख रहा हूं वह केजरीवाल 11 साल में नहीं देख पाए।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि वह कम से कम शराब नहीं बांट रहे हैं जो अरविंद केजरीवाल पूरी दिल्ली को बांट रहे थे। भाजपा नेता ने कहा कि कोविड के समय जब दिल्ली के लोग दवा मांग रहे थे, अस्पताल मांग रहे थे, केजरीवाल उन्हें शराब बांट रहे थे, ‘शीश महल’ बना रहे थे।

वीर बाल दिवस सप्ताह में विद्यार्थियों ने बनाये शहीदों के चित्र

भोपाल प्रदेश की शिक्षण संस्थाओं में ‘वीर बाल दिवस’ सप्ताह के मौके पर 26 दिसम्बर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस दौरान स्कूलों में विद्यार्थियों ने गुरू गोविंद सिंह जी के वीर पुत्रों साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत पर चित्र बनाए। प्रदेश के अनेक स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘मुझे किससे खुशी होती है’, ‘राष्ट्र निर्माण में बच्चों की भूमिका’ और ‘विकसित भारत के लिये मेरा दृष्टिकोण’ विषय पर चित्रकला, निबंध लेखन, कविता और डिजिटल प्रेजेन्टेशन के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये। अनेक स्कूलों में प्रार्थना सभा और विशेष सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों की प्रेरणा के लिये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त बच्चों की प्रेरणादायी कहानी सुनाई गई। उल्लेखनीय है कि सिक्खों के 10वें गुरू गोविंद सिंह जी के वीर पुत्रों ने 26 दिसम्बर 1705 को 9 वर्ष और 6 वर्ष की अल्पायु में अपने प्राणों की आहुति दी थी। इन दोनों महान बाल वीरों को श्रद्धाजंलि देने के लिये स्कूलों में यह आयोजन किये गये। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किये थे।  

राजस्थान में अवैध चंदन तस्करी का ये मामला अब राजस्थान के लिए एक बड़ी चेतावनी बन चुका, हुआ भंडाफोड़

जयपुर कर्नाटक के वन विभाग से मिली सूचना पर राजस्थान वन विभाग ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है, जिसने पुष्पा-2 फिल्म की तस्करी की कहानी को हकीकत में बदल दिया। अवैध चंदन तस्करी का ये मामला अब राजस्थान के लिए एक बड़ी चेतावनी बन चुका है, और इसके खुलासे के बाद यह सवाल उठता है कि क्या तस्करों की पहुंच सरकार तक है, जैसा कि फिल्म में दिखाया गया है। शास्त्री नगर स्थित RSY Enterprises नामक फर्म के खिलाफ यह कार्रवाई 24 दिसंबर को की गई, और यह एक हकीकत से भरी क्राइम स्टोरी की तरह सामने आई। यह फर्म दक्षिण भारत से चंदन की लकड़ी मंगवाकर उसे कर्नाटक में अवैध रूप से भेजने का धंधा चला रही थी। वन विभाग की कड़ी निगरानी और सटीक सूचना ने इस तस्करी के धंधे का पर्दाफाश कर दिया। मुख्य वन संरक्षक राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि यह कार्रवाई तस्करी के खिलाफ वन विभाग की सख्ती का हिस्सा है। फर्जी कागजात के सहारे चल रहे इस कारोबार को नष्ट करने के लिए हर मुमकिन कदम उठाए जा रहे हैं। कर्नाटक वन विभाग द्वारा 19 दिसंबर को दी गई जानकारी के बाद राजस्थान वन विभाग ने इस फर्म के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। 24 दिसंबर को जब विभाग ने शास्त्री नगर स्थित फर्म के पते पर दबिश दी, तो वहां किसी भी तरह का ऑफिस नहीं मिला। लेकिन, ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल के जरिए पते और पुलिस थाना भट्टा बस्ती के सहयोग से फर्म के मालिक यूसुफ खान तक पहुंचने में सफलता मिली। विद्याधरनगर में छापेमारी के दौरान 100 किलो चंदन की लकड़ी, चिप्स, बुरादा और तेल बरामद किए गए। इन सभी उत्पादों के पास कोई वैध ट्रांजिट पास नहीं था, और राजस्थान वन अधिनियम के तहत इन्हें जब्त कर लिया गया। यह पहली बार है जब इस फर्म के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है। तीन दशकों से यह फर्म चुपके-चुपके इस अवैध व्यापार में लिप्त थी, और अब इसे वन विभाग के द्वारा नकेल कसी जा रही है। इस जब्ती को राजस्थान में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुष्पा-2 की तस्करी के किरदार अल्लू अर्जुन की तरह, इन तस्करों की पहुंच और उनकी रणनीतियों का पर्दाफाश इस कार्रवाई के जरिए हुआ है। वन विभाग के द्वारा उठाए गए ठोस कदम तस्करी के इस नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकते हैं। इस कार्रवाई से वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलेगी, और अवैध तस्करी पर एक बड़ा अंकुश लगेगा।

नव नियुक्त उपाध्यक्ष श्रीयुक्त श्रीनिवास राव ने कार्यभार गृहण किया

भोपाल श्रीयुक्त श्रीनिवास राव ने मंगलवार को भोपाल में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय पहुंचकर उपाध्यक्ष का पदभार गृहण किया। मूलत: अकादमिक पृष्ठभूमि से आने वाले श्री राव सदैव शैक्षणिक दायित्वों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने पिछले 20 वर्षों में अपने अध्यापन कार्य से अनेक विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता अर्जित करने में मार्गदर्शन दिया है। कार्यभार गृहण करने के बाद श्रीयुक्त श्रीनिवास राव ने कहा कि वे टीम भावना के साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल में पारदर्शिता के साथ परीक्षा व्यवस्थाओं का संचालन सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में तनावरहित वातावरण प्रदान करने से विद्यार्थी परीक्षाओं में पूरी क्षमता के साथ शामिल हो सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव श्री के.डी. त्रिपाठी ने मंडल की गतिविधियों की जानकारी दी।  

कजाकिस्तान से 110 यात्रियों के साथ विमान दुर्घटनाग्रस्त, 52 टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं

अक्ताऊ (कजाकिस्तान) कजाकिस्तान से 110 यात्रियों के साथ रूस जा रहा एक यात्री विमान देश के अक्ताऊ शहर में हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह जानकारी कजाकिस्तान इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने दी। स्थानीय मीडिया आउटलेट काजप्रावदा केजेड ने बताया कि इस दुर्घटना की वजह से विमान में आग लग गई। मंत्रालय ने कहा, “कजाख इमरजेंसी मिनिस्ट्री के कुल 52 राहत एवं बचाव टीमें और 11 उपकरण टीमें घटनास्थल पर बचाव कार्य के लिए भेजी गई हैं। इन टीमों के घटनास्थल पर पहुंचने पर विमान को आग की लपटों में घिरा हुआ पाया गया। फायर ब्रिगेड कर्मी फिलहाल आग बुझाने में जुटे हैं। कुछ लोगों के जीवित बचे रहने की संभावना है।” शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि विमान में 105 यात्री और चालक दल के 5 सदस्य सवार थे। हालांकि, मृतकों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन 25 लोगों के जीवित बचे होने की खबर है, जिनमें से 22 अस्पताल में भर्ती हैं। बचाव कार्य जारी है और पीड़ितों के बारे में विवरण की पुष्टि की जा रही है। विमान, अजरबैजान एयरलाइंस एम्ब्रेयर ईआरजे-190, बाकू, अजरबैजान से रूस के चेचन्या में ग्रोजनी के लिए उड़ान भर रहा था। घने कोहरे के कारण इसे अक्ताऊ की ओर मोड़ दिया गया। यह विमान दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 6:28 बजे हुई। विमान हवाई अड्डे से कुछ किलोमीटर दूर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फ्लाईट रडार 24 के अनुसार, विमान “मजबूत जीपीएस जैमिंग के संपर्क में था, जिसके कारण विमान खराब एडीए-बी डेटा भेज रहा था।” एजेंसियों ने इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट वीडियो में दुर्घटनाग्रस्त होते समय विमान का वीडियो दिखाया गया है। वीडियो में आग की लपटें उठ रही हैं और आसमान में घना काला धुआं उठ रहा है। कजाकिस्तान इमरजेंसी मिनिस्ट्री के कमांड सेंटर में एक परिचालन मुख्यालय स्थापित किया गया है, जिसमें पूछताछ के लिए एक हॉटलाइन उपलब्ध कराया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर राजस्थान, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ राज्य को बाघ देने की स्वीकृति जारी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा राजस्थान, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ राज्य को बाघ हस्तांतरित करने के आदेश जारी कर दिये गये हैं। जारी आदेश में बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व, पेंच टाइगर रिजर्व और कान्हा टाइगर रिजर्व से राजस्थान को 4 मादा बाघ, उड़ीसा को एक नर एवं 2 मादा बाघ और छत्तीसगढ़ राज्य को 2 नर एवं 6 मादा बाघ सौंपे जायेंगे। जारी आदेश में कहा गया है कि बाघ देने की सैद्धांतिक प्रक्रिया में बाघ एवं बाघिन को ट्रांसलोकेट करने की कार्यवाही अधिकृत पशु चिकित्सक की देखरेख में की जाये। बाघों के जीवन को किसी प्रकार का खतरा न हो, इसका ध्यान रखा जाये। ट्रांसलोकेट किये जाने का सम्पूर्ण व्यय संबंधित राज्य द्वारा वहन किया जायेगा। हस्तांतरण की विधिवत अनुमति भारत सरकार से प्राप्त की जाये।  

मंत्री विश्वाससारंग ने कहा- हर पंचायत में पैक्स, सभी को रोजगार और सुव्यवस्थित सहकारी आंदोलन ही हमारा लक्ष्य

भोपाल सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि हर पंचायत में पैक्स, सभी को रोजगार और सुव्यवस्थित सहकारी आंदोलन ही हमारा लक्ष्य है। सहकारिता को आगे बढ़ाने के लिये इसका विस्तार पंचायत स्तर पर करना होगा। सहकारिता के हर एक मूल भाव को आत्मसात करते हुए देश को समृद्ध बनाना ही हमारा लक्ष्य है। पैक्स के माध्यम से हर पंचायत तक रोजगार सृजित हो, इसके लिये बहुउद्देश्यीय पैक्स की अवधारणा गठित की गयी है। मंत्री श्री सारंग भोपाल के समन्वय भवन में आयोजित सहकार से समृद्धि राज्य स्तरीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के पूर्व नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने 10 हजार नवगठित बहुउद्देश्यीय पैक्स, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वर्चुअल जुड़कर देखा गया। परिवार सहकारिता का उत्कृष्ट उदाहरण मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में आमूलचूल परिवर्तन हुए हैं। समृद्ध राष्ट्र के लिये समाज को जोड़ने की जरूरत है और समाज को जोड़ने का केवल एक ही प्रकल्प है, सहकारिता। समाज का निर्माण सहकारिता के माध्यम से ही होता है। सभी की भागीदारी के साथ लक्ष्य को साधने का नाम ही सहकारिता है। परिवार सहकारिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। रोजमर्रा की जिंदगी में भी सहकारिता के बिना कुछ नहीं हो सकता। सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण होती है। पैक्स के माध्यम से हों रोजगार सृजित मंत्री श्री सारंग ने कहा कि भागीदारी और बराबरी होने से अच्छे परिणाम निकलने का प्रतिशत बढ़ जाता है। सहकारी आंदोलन को मजबूत बनाने के लिये हरेक वर्ग को जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में हर पंचायत में पैक्स का लक्ष्य पूर्ण करने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो। पैक्स के माध्यम से रोजगार सृजित हों और सदस्यों को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि पैक्स पशुपालन, मत्स्य-पालन और ऋण वितरण तक ही सीमित नहीं रहे, पैक्स पेट्रोल पम्प और गैस एजेंसी भी चलाये, जिसके पास जगह हो वह शादी हॉल, मैरिज गार्डन भी बनायें, इससे पैक्स मजबूत होगा। हर पंचायत में हो पैक्स मंत्री श्री सारंग ने कहा कि अगले साल तक हर पंचायत में पैक्स हो, यही संकल्प लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारा नारा है कि बिना सहकार नहीं उद्धार और बिना संस्कार नहीं सहकार। पूर्ण अनुशासन में संस्कार के साथ सहकारी आंदोलन को मध्यप्रदेश में स्थापित करने के लक्ष्य में सभी का सहयोग आवश्यक है। सहकारी मंथन के माध्यम से हो लक्ष्य निर्धारित मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी लक्ष्य है कि रोजगार सृजित कर हरेक घर तक रोजगार पहुँचे। इसमें पैक्स की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। युवा साथियों के माध्यम से हम सुनिश्चित करेंगे कि पैक्स बहुउद्देश्यीय हो जाये। उन्होंने कहा कि जल्द ही हम सहकारी मंथन के माध्यम से नीचे से लेकर ऊपर तक सभी के साथ संवाद करेंगे और अगले वर्षों का लक्ष्य निर्धारित करेंगे। उत्कृष्ट अधिकारी तैयार करें मंत्री श्री सारंग ने कहा कि उत्कृष्ट काम करने वालों का हमेशा सम्मान होता है। इसलिये आज कार्यक्रम में भी उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि कनिष्ठों को उत्कृष्ट काम करने के लिये तैयार करें, जिससे वे वरिष्ठों की श्रेणी तक आने पर और ज्यादा सफल हो सकें। संभावनाएँ अनंत, तलाशने की जरूरत अपर मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने कहा कि संभावनाएँ अनंत हैं, तलाशने की जरूरत है। पैक्स को बिजनेस बढ़ाने और हितग्राहियों को लाभ पहुँचाने की दिशा में काम करना होगा। इसके लिये सहकारिता संस्थाओं को आपस में भी व्यवसाय करने की जरूरत है। विमोचन : कार्यक्रम में मंत्री श्री सारंग ने सहकारी बैंकों के सुदृढ़ीकरण की मानक परिचालन प्रक्रियाओं पर आधारित पुस्तक, विधि प्रक्रिया एवं सरलीकृत समाधान पर आधारित पुस्तिका और सहकार से समृद्धि कार्यक्रम अंतर्गत महत्वपूर्ण गतिविधियों पर आधारित ब्रोशर का विमोचन किया। सम्मान : कार्यक्रम में सीबीएस पर काम करने वाली पूर्णत: कम्प्यूटरीकृत हो चुकी प्राथमिक कृषि सहकारी समिति नहारगढ़ (मंदसौर) के प्रबंधक श्री पवन जैन, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री सूरज विश्वकर्मा, मनासा (धार) के प्रबंधक श्री राधेश्याम यादव, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री सुनील यादव, सोनकच्छ (देवास) के प्रबंधक श्री संतोष शुक्ला, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री देवेन्द्र सिंह  एवं अपेक्स बैंक द्वारा पूरे प्रदेश में 6 अक्टूबर से 10 दिसम्बर तक आयोजित विशेष ऋण महोत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने हुए अधिकतम ऋण वितरित करने वाले शाखा प्रबंधकों क्रमश:  श्री सुनील सिंघल, भरतपुर शाखा (उज्जैन), श्री शैलेन्द्र रावत, फ्रीगंज (उज्जैन) एवं श्री अशोक चंदेल, टी.टी.नगर (भोपाल) को भी पुरस्कृत किया। उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में उक्त अवधि में अपेक्स बैंक ने निर्धारित लक्ष्य रूपए 50 करोड़ के विरुद्ध रुपए 50.13 करोड़ का ऋण इस अवधि में वितरित किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएँ श्री मनोज पुष्प, प्रबंध संचालक मार्कफेड श्री आलोक कुमार सिंह, उप सचिव श्री मनोज सिन्हा, महाप्रबंधक नाबार्ड श्री कमर जावेद, अपर आयुक्त श्री बी.एस. शुक्ला सहित शीर्ष सहकारी संस्थाओं के प्रबंध संचालक, सभी सहकारी संस्थाओं/बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अरविंद बोध ने किया और प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक श्री मनोज गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

कटरा रोपवे परियोजना के विरोध में हड़ताल, भक्तों को इस दौरान घोड़ा और पालकी जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकेंगी

नई दिल्ली माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने कटरा रोपवे परियोजना के विरोध में तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल बुधवार सुबह से शुरू हो गई है और इसका असर यात्रा पर पड़ सकता है। भक्तों को इस दौरान घोड़ा और पालकी जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकेंगी। पहले भी 18 दिसंबर को रोपवे के विरोध में प्रदर्शन हुआ था, और एक दिन के लिए बाजार बंद कर दिया गया था, जिसके कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। प्रशासन के साथ बैठक के बाद जब कोई सहमति नहीं बनी, तो संघर्ष समिति ने 72 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया। हड़ताल के कारण स्थानीय दुकानें और ढाबे बंद रहे। पहले, जब दुकानदारों और ढाबों को बंद किया गया था, तो जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया था कि 23 दिसंबर तक कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। लेकिन 25 दिसंबर को संघर्ष समिति के पक्ष में कोई निर्णय नहीं हुआ, जिसके बाद हड़ताल की शुरुआत हुई। श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कटरा से ताराकोट मार्ग और सांझी छत के बीच 12 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाने का निर्णय लिया है। इस परियोजना की लागत 250 करोड़ रुपये है। लेकिन स्थानीय लोग, दुकानदार और पालकी वाले इसे अपने रोजगार पर असर डालने वाला मानते हैं। उनका कहना है कि यह रोपवे बाजार को बाईपास करेगा, जिससे तीर्थयात्री बाजार से नहीं गुजर पाएंगे और उनकी रोजी-रोटी पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। 15 दिसंबर को भी स्थानीय लोगों ने मुख्य बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया था, और मंदिर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की थी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से उन लोगों की रिहाई की मांग की थी, जो पिछले महीने के प्रदर्शन में पुलिस से भिड़ गए थे। लोग अब इस परियोजना को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के शहादत दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा

भोपाल गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के शहादत दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष 26 दिसम्बर को मनाया जाता है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस वर्ष वीर बाल दिवस को व्यापक पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक जिला मुख्यालय पर स्थानीय सहयोग से ‘वीर बाल दिवस’ को केन्द्र में रखते हुए पंजाबी साहित्य, पंजाबी बोली, पंजाबी गीत-संगीत आदि पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा चार साहिबजादों के शहादत के शौर्य पर केन्द्रित लघु फिल्म (अवधि 15 मिनिट) तैयार की गई है, इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिलों में लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जायेगा।

मेयर के चुनाव को लेकर जालंधर में हाई वोल्टेज ड्रामा, हिरासत में लिया बड़ा Congress नेता

जालंधर जालंधर में मेयर के चुनाव को लेकर आज हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचने के लिए जहां ‘आप’ अन्य दलों के जीते हुए पार्षदों को आम आदमी पार्टी में शामिल करने में जुटी है, वहीं आज कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी वार्ड नंबर 47 में कांग्रेस पार्षद के घर के बाहर समर्थकों के साथ पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया गया। पार्षद पर आरोप है कि पार्षद लोगों को धोखा देकर ‘आप’ में शामिल हुए हैं, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बेरी और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेताओं को भार्गो कैंप पुलिस स्टेशन ले गई है। थाने पहुंचकर भी कांग्रेस नेताओं ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद सभी को छोड़ दिया। बता दें कि वार्ड नंबर 47 से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद बनीं मनमीत कौर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं, जिसके खिलाफ आज जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अवतार नगर में मनमीत कौर के घर के बाहर धरना दिया गया।

राजस्थान के करौली जिले में बस की टक्कर से एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

करौली राजस्थान के करौली जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा एक कार और बस की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। पीड़ित परिवार मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका अगला हिस्सा बस के नीचे फंस गया। करौली के पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित कैलादेवी मंदिर में दर्शन करने के बाद गंगापुर सिटी की ओर जा रहे थे तभी सलेमपुर-कुडगांव रोड पर यह हादसा हुआ। कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नयन देशमुख (60), उनकी बहन प्रीति भट्ट (60), उनके बेटे खुश देशमुख (22), बेटी मनस्वी (25) और एक अन्य रिश्तेदार अनीता (55) के रूप में हुई है। कुडगांव की थानाधिकारी रुक्मणी गुर्जर ने बताया कि पीड़ित मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले थे। वे कैला देवी मंदिर से निकलकर दौसा के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जा रहे थे। यह घटना कैला देवी मंदिर से निकलने के बमुश्किल आधे घंटे बाद हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, “आज उनके परिवार के सदस्यों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।”

ऑस्ट्रेलिया की कमज़ोर बल्लेबाजी लाइन-अप का मतलब है कि भारत आगे है : शास्त्री

मेलबर्न भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया की कमज़ोर बल्लेबाजी लाइन-अप का मतलब है कि गुरुवार से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारत आगे है। पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज़ फिलहाल 1-1 से बराबर है। “मुझे लगता है कि यह काफी कमज़ोर रही है। जब आप इस ऑस्ट्रेलियाई लाइन-अप को देखते हैं, तो मुझे बहुत समय हो गया है जब मैंने ऐसा ऑस्ट्रेलियाई लाइन-अप देखा है जिसमें शीर्ष क्रम इतना कमज़ोर हो। भारत ने इसका फ़ायदा उठाया है और आगे भी उठाता रहेगा। शास्त्री ने न्यूज़डॉटकॉमडॉटएयू से कहा, “मुझे लगता है कि यह एक शानदार मैच होने वाला है। मुझे लगता है कि भारत इस सीरीज़ को जीत लेगा, जिस तरह से यह सीरीज़ आगे बढ़ रही है। कोई भी विदेशी टीम 1-1 से बराबरी पर हो, खासकर जब मैच पर्थ, एडिलेड और ब्रिसबेन में हो, तो वे इसे जीत लेंगे। बॉक्सिंग डे में 1-1 से बराबरी पर जाना सबसे अच्छी स्थिति है। मैं कहूंगा कि भारत आगे है।” उन्होंने सैम कोंस्टास के बारे में भी अपना दृष्टिकोण साझा किया, जो एमसीजी में अपना टेस्ट डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, पहले तीन मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद नाथन मैकस्वीनी को बाहर कर दिया गया था। युवा कोंस्टास के लिए सबसे बड़ी चुनौती 21 विकेट लेकर मौजूदा सीरीज में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का मुकाबला करना होगा। “भारत सीरीज में 1-1 से बराबर है और उस आदमी (बुमराह) ने अकेले ही भारत को उस स्थिति में पहुंचा दिया है। जहां तक कोंस्टास की बात है, मुझे लगता है कि वह बहुत तरोताज़ा है। उसके पास प्रतिभा है, वह शानदार है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट तो टेस्ट क्रिकेट है। मुझे लगता है कि उसकी तकनीक और बेहतर होगी और वह ऑस्ट्रेलिया का भविष्य बनेगा।” शास्त्री ने कहा, “मैकस्वीनी बहुत बदकिस्मत था। मुझे लगा कि उसने कड़ी मेहनत की है, लेकिन वह एक मध्यक्रम का बल्लेबाज है। मैं उसे ऑस्ट्रेलियाई टीम के श्रीलंका जाने पर वहां जाते हुए देखता हूं और वहां से अपना करियर फिर से बनाता हूं । लेकिन मुझे लगता है कि कोंस्टास को शामिल करना एक अच्छा कदम है, क्योंकि आपको किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो भारतीय टीम पर आक्रमण कर सके, क्योंकि प्रहार कहीं से भी आ रहे थे।” उन्होंने आगे कहा कि भारत ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज जीतेगा, इससे पहले 2018/19 और 2020/21 में भी भारत ने यहां जीत दर्ज की थी। “बहुत बढ़िया। लंबे समय से किसी भी टीम ने ऐसा नहीं किया है। ऑस्ट्रेलिया जब भी यहां आता है, तो वह टीमों पर भारी पड़ता है। भारत के लिए लगातार तीन सीरीज जीतना कुछ खास होगा।” “लेकिन उन्हें अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया इस टेस्ट मैच में कड़ी टक्कर देगा, खासकर गेंदबाजों के साथ। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती बल्लेबाजी होगी। भारत यहां जीतने के लिए आया है, वह यहां नंबर बढ़ाने के लिए नहीं आया है।” “जब मैं कोच था, तब भी हमारा मंत्र बेहद कड़ी मेहनत, निष्पक्षता और जीत हासिल करना था। आपको ऑस्ट्रेलिया को हराने का तरीका सोचना होगा, न कि सिर्फ प्रतिस्पर्धा करना। आपको सही तरीके से योजना बनानी होगी कि अपने 20 विकेट कैसे लें। भारत ने ऐसा किया है और बहुत आक्रामक रहा है। शास्त्री ने कहा, “वे ऑस्ट्रेलिया के सामने हैं और जितना हो सके उतना अच्छा प्रदर्शन किया है। यह मनोरंजक और जोशपूर्ण रहा है। भारत आगे है। मुझे लगता है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट का पहला दिन तय करेगा कि सीरीज किस तरफ जाएगी।” रविचंद्रन अश्विन के अचानक अंतरराष्ट्रीय संन्यास के बाद, शास्त्री ने यह कहते हुए अपनी बात समाप्त की कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय टीम के बल्लेबाजी विभाग में जल्द ही नए चेहरे आएंगे। “बल्लेबाजी विभाग में, मैं एक या दो साल में कुछ नए चेहरे देख सकता हूं। जायसवाल युवा हैं। शुभमन गिल काफी युवा हैं, ऋषभ पंत अभी भी बहुत युवा हैं। मिश्रण में काफी अन्य खिलाड़ी हैं जो बहुत जल्द आ सकते हैं।”  

धामी राष्ट्रीय खेलों से जुड़ी मशाल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

नैनीताल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों से जुड़ी मशाल यात्रा को गुरुवार को हल्द्वानी से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रीय खेलों से राज्य की जनता को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय खेलों से जुड़ी मशाल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कल हल्द्वानी में इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यात्रा सभी 13 जिलों से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय खेलों का महाकुभ अगले महीने 25 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेगा। इस अवसर पर शहीद पार्क से मिनी स्टेडियम तक एक सांस्कृतिक रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पहाड़ की संस्कृति की झलक दिखेगी। राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर ‘मौली’ भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा राष्ट्रीय खेल के प्रचार- प्रसार और युवाओं को जोड़ने के लिए जगह-जगह सेल्फी पॉइंट्स भी बनाए गये हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login