LATEST NEWS

केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना से पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में खुलेंगे समृद्धि और खुशहाली के नये द्वार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

खजुराहो, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने श्रद्धेय अटल जी की 100वीं जयंती पर खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास, ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण, मध्यप्रदेश में 1153 अटल ग्राम सेवा सदनों का भूमि-पूजन एवं श्रद्धेय अटल जी की स्मृति में डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा है कि पिछले 1 वर्ष में मध्यप्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। आज मध्यप्रदेश में हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत हुई है। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के सपने को साकार करती हुई देश की पहली नदी जोड़ी परियोजना केन-बेतवा का आज यहाँ शिलान्यास हुआ है। इसके साथ ही देश के पहले फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्रोजेक्ट, ओंकारेश्वर का भी शिलान्यास हुआ है। इसके लिए मध्यप्रदेश के “कर्मठ मुख्यमंत्री” डॉ. मोहन यादव की सरकार और यहां की जनता को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने अपने संबोधन की शुरूआत बुंदेलखंडी बोली में करते हुए कहा, ‘वीरों की धरती ई बुंदेलखंड पे रहबे बारे सबई जनन खों हमाई तरफ से हाथ जोड़के राम-राम पौंचे’। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि देश के विकास में अटल जी का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। वे सुशासन के प्रतीक थे। आज उनकी जन्म शताब्दी के अवसर पर उनकी स्मृति में मध्यप्रदेश में 1153 अटल ग्राम सेवा सदन का निर्माण प्रारंभ हो रहा है, जिसकी पहली किश्त भी जारी की गई है। सुशासन हमारी सरकार की पहचान है। हमारे लिए जनहित, जनकल्याण और विकास सर्वोपरि है। हम जन सामान्य के लिए समर्पित हैं। आजादी के दीवानों ने देश के लिए अपना लहू बहाया था, हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए पसीना बहाते हैं। अच्छी योजनाओं के साथ ही उन्हें लागू करना और उनका लाभ 100% लाभार्थी तक पहुंचाना सुशासन का पैमाना है। बुंदेलखंड क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली के द्वार खुलेंगे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली के द्वार खुलेंगे। बुंदेलखंड क्षेत्र में बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष किया है, परंतु पूर्ववर्ती सरकारों ने जल संकट का कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला। आजादी के सात दशक बाद भी राज्यों के बीच नदियों के जल के लेकर विवाद चलते रहे, परंतु उन्हें दूर करने का कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया। जब अटल जी की सरकार बनी तो उन्होंने नदी जोड़ो के रूप में इसका स्थाई हल निकाला और उसका कार्य भी शुरू कर दिया गया, परन्तु 2004 के बाद वह बंद कर दिया गया। आज अटल जी का नदी जोड़ने का सपना मध्यप्रदेश की भूमि पर साकार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने जल शक्ति और जल संसाधन के विकास के लिए लिए बाबा साहेब अंबेडकर के विजन और किए गए प्रयासों की सराहना भी की। मां नर्मदा के आशीर्वाद से गुजरात का भाग्य बदला प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने कहा कि जल समस्या 21वीं सदी की सबसे बड़ी चुनौतियों में एक है। वही देश आगे बढ़ेगा जिसके पास पर्याप्त जल और उसका उचित प्रबंध होगा। गुजरात में सूखा पड़ता था परंतु मां नर्मदा के आशीर्वाद से गुजरात का भाग्य बदल गया। मध्यप्रदेश ने सूखाग्रस्त गुजरात को जलयुक्त बनाया। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने कहा कि मैंने बुंदेलखंड की बहनों और किसानों से जो वादा किया था, आज मैं 45 हजार करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजना के साथ उसे पूरा करने आया हूं। आज यहां दौधन बांध का शिलान्यास हुआ है। इससे जो नहर निकलेगी वो लगभग 11 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई करेगी। जल सुरक्षा और जल संरक्षण के रूप में याद किया जाएगा यह दशक प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि देश में यह दशक जल सुरक्षा और जल संरक्षण के दशक के रूप में याद किया जाएगा। देश में पिछले सात दशक में सिर्फ 3 करोड़ परिवारों के पास नल से जल पहुंचता था। हमारी सरकार ने पिछले 5 वर्षों में 12 करोड नए परिवारों तक नल से जल पहुंचाया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत पीने के पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए देशभर में 2100 वॉटर क्वालिटी लैब बनाए गए हैं और 25 लाख महिलाओं को शिक्षित किया गया है। शुद्ध पेयजल बीमारी से बचाव भी करता है। अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को कराया पूरा प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में 100 बड़ी सिंचाई परियोजनाएं अधूरी पड़ी थी, हमारी सरकार ने हजारों करोड़ रुपए खर्च करके उन्हें पूरा करवाया है। देश में आधुनिक तरीके से एक करोड़ हैक्टेयर भूमि में माइक्रो इरिगेशन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में पिछले 10 साल में 5 लाख हैक्टेयर भूमि में माइक्रो इरिगेशन हो रहा है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश के हर जिले में 75-75 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। “कैच द रेन” अभियान के अंतर्गत 3 लाख से अधिक रिचार्ज वेल बनाए गए हैं। मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में जहाँ-जहाँ भूजल स्तर कम था, वहाँ अटल भूजल योजना चलाई गई है। मध्यप्रदेश दुनिया के 10 सबसे बड़े आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश पर्यटन में अव्वल है। एक अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश दुनिया के 10 सबसे बड़े आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल है। हमारी सरकार देश-विदेश की पर्यटकों को सुविधाएं बढ़ा रही है। विदेशों के लिए ई-वीजा सुविधा प्रारंभ की गई है। G-20 की खजुराहो में हुई बैठक में एमपी टूरिज्म का प्रचार-प्रसार किया गया। देश में हेरिटेज और वाइल्डलाइफ टूरिज्म का विस्तार किया जा रहा है। इसकी मध्यप्रदेश में अभूतपूर्व संभावना है। केंद्र की स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत ईको टूरिज्म और हेरिटेज टूरिज्म का विस्तार किया जा रहा है। गांधी सागर, बाणसागर, इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर, सांची, खजुराहो, ग्वालियर ओरछा, चंदेरी, मांडू आदि पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। केन-बेतवा योजना की लिंक नहर के माध्यम से पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटन बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने कहा कि भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है। आज दुनिया भारत को जानना चाहती है। पिछले दो दशकों में मध्यप्रदेश ने कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। आने वाले … Read more

राशिद खान अनुपलब्ध, गजनफर अफगानिस्तान की टेस्ट टीम में शामिल

नई दिल्ली स्पिनर एएम ग़ज़नफ़र को गुरुवार को बुलावायो में शुरू होने वाली ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ आगामी टेस्ट सीरीज़ के लिए अफ़गानिस्तान की टीम में शामिल किया गया है। यह घटनाक्रम उन रिपोर्टों के बाद हुआ है, जिनमें कहा गया था कि राशिद खान व्यक्तिगत कारणों से बॉक्सिंग डे गेम के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। अफ़गानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने बुधवार को अपने एक्स पोस्ट के ज़रिए कहा,”एएम ग़ज़नफ़र को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए अफ़गानिस्तान की टीम में शामिल किया गया है, जिसका पहला मैच कल बुलावायो में शुरू होगा।” गज़नफ़र को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है, जब उन्होंने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीसरे वनडे में 5/33 के प्रभावशाली आंकड़े हासिल किए, जिससे अफ़गानिस्तान को आठ विकेट से जीत हासिल करने और 2-0 से सीरीज़ जीतने में मदद मिली। दिलचस्प बात यह है कि ग़ज़नफ़र ने अपने क्रिकेट करियर में अभी तक कोई प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला है। 2024 ग़ज़नफ़र के लिए एक शानदार साल रहा है, जिन्होंने दक्षिण अफ़्रीका में अंडर-19 पुरुष विश्व कप में अफ़गानिस्तान के लिए खेलना शुरू किया, जहां उन्होंने 3.35 की इकॉनमी रेट से चार मैचों में आठ विकेट लिए और उसके बाद मार्च में आयरलैंड के खिलाफ़ सीनियर वनडे में पदार्पण किया। इसके बाद उन्होंने अफ़गानिस्तान ए को 2024 में अपना पहला एसीसी पुरुष टी20 इमर्जिंग टीम एशिया कप खिताब जीतने में मदद की, ओमान में श्रीलंका ए के खिलाफ़ फ़ाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जीता। अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ सीरीज़ का पहला मैच क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, यह पहली बार होगा जब ज़िम्बाब्वे 28 साल में अपने घर में अपना पहला बॉक्सिंग डे टेस्ट आयोजित करेगा। इसके बाद जिम्बाब्वे अपने पहले नए साल के टेस्ट की मेजबानी करेगा, जो 2-6 जनवरी, 2025 के लिए निर्धारित है। अफगानिस्तान की अद्यतन टेस्ट टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, इकराम अलीखाइल, अफसर जजई, रियाज हसन, सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल मलिक, बहीर शाह महबूब, इस्मत आलम, अजमतुल्लाह उमरजई, जहीर खान, जिया उर रहमान अकबर, जहीर शहजाद, यामीन अहमदजई, बशीर अहमद अफगान, नवीद जादरान, फरीद अहमद मलिक और एएम गजनफर।  

चोरों ने एक बार फिर सूने घर को बनाया निशाना, 2 लाख नगद और सोने-चांदी चोरी

रायपुर राजधानी रायपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. चोरों ने एक बार फिर सूने घर को निशाना बनाया है. मुंबई निवासी ठेकेदार अवधेश सिंह के सूने घर में चोरों ने कैश और किमती जेवरात पर हाथ साफ किया है. वहीं शातिर चोर CCTV का DVR भी अपने साथ ले गए. मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, राजेंद्र नगर के कुकरेजा फार्म हाउस इलाके में मुंबई निवासी ठेकेदार अवधेश सिंह का घर है. यहां मंगलवार रात चोरों ने धावा बोलते हुए 2 लाख नगदी और सोने चांदी के जेवरात समेत CCTV का DVR चोरी कर शातिर चोर फरार हो गए. घटना के दौरान अवधेश सिंह मुंबई में थे. मुंबई में CCTV मोबाइल से डिस्कनेक्ट होने पर पीड़ित ने छोटे भाई घर को कॉल कर देखने के लिए भेजा तब जाकर चोरी का खुलासा हुआ है. अवधेश सिंह ने मामले में FIR दर्ज कराया है.

मुख्यमंत्री साय बोले- छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष‘ के रूप मनाया जाएगा

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर के सराईटोली में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर आयोजित अटल सुशासन चौपाल में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के निर्माता श्रद्धेय अटल जी को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से नमन किया। मुख्यमंत्री ने देश के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष‘ के रूप मनाया जाएगा। इस दौरान अधोसंरचना विकास के कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य छत्तीसगढ़ उनकी ही देन है।उन्होंने कहा कि अटल जी  हमेशा अपने मूल्यों और सिद्धांतों पर अडिग रहते थे। आज पूरे प्रदेश में उनकी जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अटल जी का मानना था कि छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा तो इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। यहां के निवासियों और जनजातियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे। उनकी प्रगति को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के स्वप्न को पूरा कर रही है।   मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में लगातार मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम राज्य सरकार कर रही है। 3100 रूपए प्रति क्विंटल एवं 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जा रही है। महतारी वंदन योजना में 70 लाख माताओं-बहनों को हर माह एक हजार रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है। रामलला दर्शन योजना के साथ अब तीर्थ यात्रा योजना भी जल्द शुरू की जाएगी। तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक की दर 4000 रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए कर दी गई है।सीजीपीएससी घोटाले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। इसमें लिप्त लोगों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इससे छात्रों का भरोसा सीजीपीएससी पर फिर से लौटा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाया जा रहा है। गुड गवर्नेंस के लिए सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है।  बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। राज्य सरकार पूरे प्रदेश में सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।   पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी के योगदान के लिए पूरे देश के साथ विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के लोग उनके बहुत आभारी हैं। उन्होंने हमें छत्तीसगढ़ के रूप में एक अलग राज्य की सौगात दी। आज छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। मोदी की गारंटी के अधिकांश वायदे हमने एक वर्ष में पूरे किए हैं।   मुख्यमंत्री श्री साय ने सराईटोली में अनेक विकास कार्यों की घोषणा की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  क्षेत्र के किसानों की सुविधा की दृष्टि से फरसाबहार में अपेक्स बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही कोतईबीरा से कपाटद्वार तक लक्ष्मण झूला की तर्ज पर सस्पेंशन ब्रिज निर्माण सहित  अन्य विकास कार्यों की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अटल सुशासन चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को सहायता राशि और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किया। उन्होंने मछुआ सहकारी समिति एवं दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को पंजीयन प्रमाण पत्र देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने  छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक द्वारा पे-केसीसी कार्ड के वितरण सहित अनेक  हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल, राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि एवं दिव्यांग बच्चों को निःशक्तजन छात्रवृत्ति का प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को अच्छी पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ महिला कोष के माध्यम से मां तारिणी स्व-सहायता समूह को 80 हजार रुपए एवं जय मां अम्बे स्व सहयता समूह को एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर कौशल्या देवी साय,  रोहित साय,  भरत साय सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

बाथरूम में नहा रही थी और देर तक बाहर नहीं आई 15 साल की बेटी, गेट खोलकर देखा तो हुई मौत, गैस गीजर से हादसा

जयपुर राजस्थान में एक बड़ा हादसा हो गया। श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी क्षेत्र में एक किशोरी की बाथरूम में गैस गीजर के रिसाव से दम घुटने के कारण मौत हो गई। मृतक किशोरी की पहचान 15 वर्षीय संध्या के रूप में हुई है, जो 10वीं कक्षा की छात्रा थी। यह घटना उस समय हुई जब वह बाथरूम में नहा रही थी और देर तक बाहर नहीं आई। जब परिवार ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खोला। वहां किशोरी अचेत पाई गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि गैस गीजर से गैस रिसाव की वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि, मृतक के परिवार ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करने से मना कर दिया, जिसके बाद किशोरी का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। सोमवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। गैस गीजर के बढ़ते उपयोग के साथ इस तरह के हादसे पहले भी हो चुके हैं। पिछले साल भी श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में गैस गीजर से संबंधित हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें सभी महिलाएं शामिल थीं। विशेषज्ञों का कहना है कि गैस गीजर कार्बन मोनोऑक्साइड उत्पन्न करता है, जो वेंटिलेशन की कमी के कारण बाथरूम में जमा हो सकता है, जिससे ऑक्सीजन की कमी और गैस का प्रभाव बढ़ता है। ऐसे हादसों से बचने के लिए गैस गीजर को बाथरूम के बाहर लगाने की सलाह दी जाती है।

भारत के खिलाफ बॉक्सिंग टेस्ट मैच के लिए 19 साल के युवा सैम कोंस्टास को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया टीम ने मेलबर्न में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के खिलाफ बॉक्सिंग टेस्ट मैच के लिए 19 साल के युवा सैम कोंस्टास को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इस युवा खिलाड़ी पर अपना भरोसा जताया है। 2011 में साउथ अफ्रीका में डेब्यू करने वाले कमिंस ने अपने पदार्पण से पहले के दिनों को याद किया और सैम कोंस्टास से कहा कि ‘इस पल का आनंद लें’। पैट कमिंस ने बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मुझे लगता है कि आप हमेशा अच्छा करना चाहते हैं (लेकिन) मैं दूसरे दिन सैम (सैम कोंस्टास) से यह कह रहा था, मुझे याद है कि 18 साल की उम्र में मैं सोच रहा था कि मुझे बहुत अधिक छूट मिली है क्योंकि मैं युवा था। मुझे लगभग ऐसा लगा कि अगर मेरा खेल अच्छा नहीं रहा, तो यह मेरी गलती नहीं होगी। ‘चयनकर्ताओं की होगी गलती’ कमिंस ने आगे कहा, अगर मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा तो इसमें चयनकर्ताओं की गलती होगी क्योंकि उन्होंने एक 18 साल के युवा को टीम में चुना है। मैं सैम से कहना चाहूंगा कि आप अपने करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र में कर रहे हैं और यह बॉक्सिंग डे है। इससे बहेतर कुछ नहीं हो सकता, इसलिए बस इस पल का आनंद लें। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, मुझे याद है कि मैं वाकई बहुत उत्साहित था और मुझे लगता है कि इस हफ्ते सैम के लिए भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है। आप बस मैदान में जाकर खेलें ठीक वैसे जैसे आप बचपन में खेला करते थे। बिना किसी डर और दबाव के। आप बस खेल को आगे बढ़ाना चाहते हैं और मजे करना चाहते हैं और … इस बारे में ज़्यादा नहीं सोचना चाहते। तो यही सैम को संदेश है। निश्चित रूप से 18 साल की उम्र में मुझे भी ऐसा ही महसूस हुआ। मैं वाकई बहुत उत्साहित था। और एक बार जब खेल शुरू हो जाता है, तो आप गेम मोड में चले जाते हैं। ऐसा रहा है कोंस्टास का प्रदर्शन गौरतलब हो कि 19 साल के सलामी बल्लेबाज ने नाथन मैकस्वीनी के बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाई है। सैम कोंस्टास ने अब तक अपने करियर में 11 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 718 रन बनाए हैं। पिछले हफ्ते, युवा खिलाड़ी बिग बैश लीग में डेब्यू पर अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने।

मुख्यमंत्री ने सराईटोली में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

 श्रद्धेय अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन रायपुर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम सराईटोली में श्रद्धेय अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया और द्वीप प्रज्ज्वलन कर उन्हें नमन किया।          मुख्यमंत्री श्री साय ने अटल जी के नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और देश के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। श्री साय ने इस मौके पर श्रद्धेय श्री अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर सरगुजा क्षेत्र  आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती छत्तीसगढ़ में सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है। राज्य भर में सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिनमें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं अंतर्गत सभी को लाभान्वित किया जा रहा है।

नगरीय निकायों की चुनाव की तैयारी अब अंतिम चरण में, महापौर-अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए खर्च की सीमा हुई तय

रायपुर  नगरीय निकायों की चुनाव की तैयारी अब अंतिम चरण में है. इस कड़ी में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर नगर पालिका निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में महापौर / अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए खर्च की अधिकतम सीमा तय कर दी है. राज्य निर्वाचन आयोग के परामर्श से प्रत्याशियों के लिए खर्च की अधिकतम सीमा तय की गई है. पांच लाख से अधिक आबादी वाले नगरपालिक निगम के लिए महापौर / अध्यक्ष के लिए 25 लाख रुपए, तीन लाख से पांच लाख की आबादी वाले निगम के लिए 20 लाख रुपए और तीन लाख से कम आबादी वाली निगम के लिए 15 लाख रुपए की सीमा तय की गई है. वहीं 50 हजार या उससे अधिक आबादी वाले नगरपालिका परिषद में महापौर / अध्यक्ष के लिए 10 लाख रुपए और पचास हजार से कम आबादी वाली नगरपालिका परिषद के लिए खर्च की सीमा 8 लाख रुपए तय की गई है. इसी तरह नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 6 लाख रुपए की अधिकतम सीमा तय की गई है.

कार सड़क के नीचे पानी भरी खंती में पलटा, रायबरेली से भाजपा नेता दिलीप गुप्ता की दुर्घटना में मौत, मची चीखपुकार

रायबरेली उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के रहने वाले भाजपा नेता दिलीप गुप्ता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। उनका वाहन सड़क के नीचे पानी भरी खंती में पलटा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीजेपी नेता की मौत की सूचना से परिजनों में चीख पुकार मच गई। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में भी गहरा शोक है।    परिजनों में मचा कोहराम गौरतलब हो कि मंगलवार शाम 7 बजे दिलीप घर से अपनी कार से चित्रकूट जाने की बात कहकर निकले थे। बबेरू के पास उनकी चार पहिया सड़क के नीचे पानी भरी खंती में पलटी मिली थी। स्थानीय पुलिस द्वारा मिली सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। इस दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शाम तक भाजपा नेता का शव उनके पैतृक गांव सेवनपुर थाना खीरों आने की संभावना है। होटल व्यवसाई भी थे भाजपा नेता बता दें कि दिलीप गुप्ता रायबरेली के खीरों कस्बा के एक होटल व्यवसाई होने के साथ-साथ भाजपा मंडल खीरों के कोषाध्यक्ष भी हैं। दिलीप ने भाजपा मंडल अध्यक्ष खीरों के पद के लिए नामांकन किया था।

केल्हारी में सुशासन दिवस पर अटल जी को किया गया याद

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी आज जिले विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत केल्हारी अटल चौक सहित आस पास के ग्राम पंचायत में भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस मनाया गया और अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन परिचय के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला सदस्य दृगपाल सिंह, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता पीताम्बर गुप्ता जनपद सदस्य अनीता सिंह, सुनील तिवारी ने अटल जी के छायात्रित पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी का मुंह मीठा कराया गया। इस कार्यक्रम में सरपंच आशा सिंह, सचिव गंगा राम, अशोक कुमार, शिवकुमार, सौरभ, जयसिंह, संतोष, अजीत जायसवाल, सुरेश गुप्ता, आनंद गुप्ता सहित अनेक ग्रामीण लोग शामिल रहे।

पीएम मोदी ने विद्वान लोगों से आजादी के 75 साल के बाद पुरानी सरकारों और भाजपा की सरकारों के विकास के कार्यों का मूल्यांकन करने का निवेदन किया

खजुराहो भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्मजयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के खजुराहो में ‘केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना’ का शिलान्यास किया साथ ही ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण एवं 1153 नवीन अटल ग्राम सेवा सदन का भूमिपूजन भी किया। पीएम मोदी ने इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उनकी जन्म स्थल मध्य प्रदेश आकर उनके सपने को पूरा किया, पीएम मोदी ने बुंदेलखंड के खजुराहो में ‘केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना’ का शिलान्यास किया पीएम मोदी ने बेतवा और केन नदी से भरे जल को एक मॉडल  में डालकर प्रदेश को समर्पित किया। पीएम मोदी ने बुन्देली भाषा में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा, भारत माता की जय, भारत माता की जय वीरों की धरती बुन्देलखाद में रहवे वारे सभी जन खों हमाई तरफ से हाथ जोड़के राम राम पहुंचे, उन्होंने देश दुनिया में बसे  इसाई समुदाय के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की तारीफ करते हुए उन्हें कर्मठ मुख्यमंत्री बताते हुए पीएम ने सरकार का एक साल पूरा होने पर बधाई दी, पीएम ने कहा इस एक वर्ष में मप्र के विकास को नई गति मिली है। देश के विकास में अटल जी का योगदान भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा आज हम सबके के लिए प्रेरणादायी दिन है, आज अटल जी की जन्म जयंती है भारत रत्न अटल जी के जन्म के 100 साल हो रहे है ये पर्व सुशासन का, सुसेवा की हमारी प्रेरणा का भी पर्व है, थोड़ी देर पहले जब में अटल जी का  डाकटिकट और स्मारक सिक्का जारी कर रहा था तो अनेक बातें दिमाग में चल रहीं थी उन्होंने बरसों तक हम जैसे कार्यकर्ताओं को सिखाया है, संस्कारित किया है देश के विकास में अटल जी का योगदान हमेशा हम सबके स्मृति पटल पर रहेगा। सुशासन भाजपा सरकारों की पहचान है मोदी ने कहा सुशासन दिवस हमारे लिए सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम भर नहीं है सुशासन भाजपा सरकारों की पहचान है देश की जनता ने लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई मप्र में आप लगातार भाजपा को चुन रहे हैं इसके पीछे सुशासन का भरोसा ही सबसे प्रबल है। पीएम मोदी ने कहा, मैं तो जो विद्वान लोग हैं लिखने पढ़ने में माहिर हैं उनसे आग्रह करूँगा कि अब जबकि आजादी के 75 साल हो चुके है तो एक बार मूल्यांकन किया जाये 100, 200 विकास के, जनहित के , सुशासन के पैरामीटर निकालें फिर हिसाब लगाये और बताएं कि क्या अंतर हैं। सुशासन पर लोगों को भरोसा है पीएम ने कहा हमारे लिए सुशासन दिवस केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है। यह भाजपा सरकारों की पहुंचान है। देश की जनता ने तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई। एमपी में आप सभी लगातार भाजपा को चुन रहे हैं। इसलिए क्योंकि सुशासन का भरोसा ही सबसे प्रबल है। हमारी सरकार ने विकास में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं विद्वानों से आग्रह करुंगा कि देश की आजादी से अब तक किसकी सरकार ने क्या काम किया। मैं दावे से कहता हूं, देश में जब-जब भाजपा को जहां-जहां भी सेवा करने का मौका मिला है, हमने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर जनहित के कार्यों में सफलता पाई है। आजादी के बाद सबसे पहले नदी जल का महत्व बाबा साहब आंबेडकर ने समझा पीएम ने कहा भारत के लिए नदी जल का महत्व सबसे पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समझा। भारत में जो नदी घाटी परियोजनाएं बनीं, इसके पीछे उन्हीं का विजन था। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने उनके इस योगदान के लिए किसी को पता नहीं चलने दिया। उन्होंने कहा कि कई राज्यों के बीच नदी जल को लेकर विवाद चल रहा है। जिस समय कांग्रेस की सकरार थी वो इस विवाद को सुलझा सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अटलजी की सरकार ने पानी से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास किया, लेकिन उनकी सरकार जाते ही कांग्रेस ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। आजादी के दीवानों के सपनों को पूरा करने के लिए हम पसीना बहा रहे उन्होंने कहा जहाँ कांग्रेस की सरकार रही, जहाँ कम्युनिस्ट सरकार रही, जहाँ परिवारवादी सरकारें रहीं वहां क्या हुआ और जहाँ जहाँ भाजपा को सरकार चलाने का मौका मिला वहां क्या हुआ? जब जब भाजपा को जहाँ जहाँ भी सेवा करने का अवसर मिला है हमें पुराने रिकॉर्ड तोड़कर जनहित के, जन कल्याण के काम किये, पीएम बोले आजादी के दीवानों ने जो सपने देखे थे उन सपनों को पूरा करने के लिए हम पसीना बहा रहे हैं। बुंदेलखंड को हमेशा कांग्रेस ने धोखा किया : डॉ मोहन यादव पीएम मोदी को आधुनिक भागीरथ बताते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को सौगात देने के लिए धन्यवाद दिया, सीएम ने कहा मध्य प्रदेश में जब भी सूखा पड़ता था तब लोग आंख बंदकर जान लेते थे कि ये बुंदेलखंड ही होगा, लोग पलायन करते थे घर बंद कर जाते थे, लेकिन ये गौरवशाली क्षेत्र लक्ष्मीबाई, महाराजा छत्रसाल, आल्हा उदल का क्षेत्र किसी के सामने झुका नहीं, अपनी जवानी, खून पानी की तरह बहाया, लेकिन किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया, किसी से पानी नहीं मांगा। कांग्रेस ने बरसों गरीबों से वोट लिए, वादे किये, सरकार बनाई लेकिन भूल गए कोई पैकेज नहीं दिया,लेकिन अब आपके आशीर्वाद से ये बुंदेलखंड समृद्धशाली बुंदेलखंड बनेगा।

बाइक ने स्कूटी को जोरदार मारी टक्कर, इलाज के दौरान स्कूटी सवार की मौत

रायपुर राजधानी रायपुर में बीती रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. बाइक सवार युवक ने तेलीबांधा की ओर जा रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे स्कूटी सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं तेलीबांधा पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है. तेलीबांधा थाना टीआई विजय बघेल ने लल्लूराम डॉट कॉम को बताया कि बीती रात तेलीबांधा चौक के पास CG 04 PP 0233 क्रमांक एक्टिवा सवार युवक पचपेड़ी नाका से आ रहा था, जब वह तेलीबांधा की और मुड़ रहा था. इस दौरान महासमुंद से आने वाली CG 06 HA 2699 क्रमांक बाइक ने  जोरदार टक्कर मार दी. इससे एक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान विजय कुमार बोहरा, जो अमलीडीह पानी टंकी, राजेंद्र नगर का निवासी था.

26 वर्ष से दिल्ली की सत्ता से बाहर रही भाजपा मोदी के कार्यक्रमों के जरिए चुनावी माहौल बनाने का प्रयास करेगी

नई दिल्ली दिल्ली दंगल में भाजपा प्रधानमंत्री के दो बड़े कार्यक्रमों के सहारे ताल ठोकेगी। 26 वर्ष से दिल्ली की सत्ता से बाहर रही भाजपा मोदी के कार्यक्रमों के जरिए चुनावी माहौल बनाने का प्रयास करेगी। दोनों स्थानों पर दिल्ली से जुड़ी विकास योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। विकास योजनाएं और पीएम के चेहरे के सहारे भाजपा दिल्ली में 10 वर्ष से काबिज आप को चुनौती देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को रोहणी के जापानी पार्क में कार्यक्रम कर मेट्रो फेज-चार का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन न्यू अशोक नगर तक नमो भारत का परिचालन शुरू हो सकता है। इसके बाद तीन जनवरी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कार्यक्रम किया जाएगा। यहां पीएम दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के दो चरणों का उद्घाटन कर सकते हैं। दोनों कार्यक्रमों में दिल्ली से जुड़ी अन्य विकास योजनाओं का भी उद्घाटन किया जा सकता है। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी शुरू हो गई है। द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन भी किया जा सकता है। भाजपा ने संगठन स्तर पर भी कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली के दो बड़े इलाकों में पीएम के कार्यक्रमों के बाद भाजपा अन्य नेताओं के कार्यक्रम क्षेत्रवार लगाएगी। आचार संहिता लगते ही काम रुकेंगे दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा जनवरी के पहले सप्ताह में हो सकती है। पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना है। इसी के आसपास चुनाव आयोग राजधानी में चुनावों को घोषणा कर सकता है। इसके बाद दिल्ली में आचार संहिता लग जाएगी और विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास रुक जाएगा। सीटों के समीकरणों के आधार पर गुणा-भाग में जुटी भाजपा ने विधानसभा सीटों पर अभी पहली सूची जारी नहीं की है। आप के अलावा कांग्रेस भी अपनी दूसरी सूची जारी कर चुकी है, लेकिन भाजपा में अभी मंथन चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम के कार्यक्रमों के बाद सूची जारी होने की संभावना है। भाजपा बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने की संभावना और सीटों के समीकरणों के आधार पर गुणा-भाग में जुटी है। प्रदेश स्तर पर चर्चा के बाद नामों को आलाकमान के पास भेज दिया गया है। केंद्रीय नेताओं की सहमति के बाद पहली सूची जारी की जाएगी। इसमे पूर्व सांसदों के नाम भी शामिल हो सकते हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी के सुशासन एवं विकास का स्वप्न मध्य प्रदेश में हुआ साकार: राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल

अनूपपुर मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि आज का दिन मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। जो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने नदी जोड़ो परियोजना का स्वप्न देखा था, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने साकार करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अथक प्रयास से देश की पहली केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास हुआ है। यह सच्चे अर्थों में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती को सार्थक करेगा। मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग (राज्य मंत्री) श्री दिलीप जायसवाल आज अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम उमरदा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार में हर क्षेत्र में विकास की धाराएं बह रही है। हमारी सरकार युवा, गरीब, महिला एवं किसानों का उत्थान एवं कल्याण के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित कर रही है। जिससे उनके जीवन में आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन आ सके। उन्होंने कहा कि अनूपपुर जिले के 3 ग्रामों में अटल ग्राम सुशासन भवन (पंचायत भवन) का भूमि पूजन हो रहा है। यह पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी का मत था कि पंचायत भवन, ग्राम पंचायत की सर्वाधिक मूल एवं महत्वपूर्ण अधोसरंचना है। इन भवनों की ग्राम पंचायतों के व्यवहारिक रूप से कार्य एवं दायित्वों के संवहन और कार्य संपादन में महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से अटल ग्राम सुशासन भवन (पंचायत भवन) जिले के ग्राम पंचायत खमरौध, उमरदा एवं बहेराबांध का भूमि पूजन किया। प्रत्येक अटल ग्राम सुशासन भवन (पंचायत भवन) में 37.50 लाख रुपए की लागत से निर्माण किया जाएगा। जिसका राज्य मंत्री ने भी भौतिक रूप से उपस्थित होकर मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया। कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न से सम्मानित स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर मध्यप्रदेश के खजुराहो में देश की पहली महत्वाकांक्षी और बहुउद्देशीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्बोधन सीधा प्रसारण के माध्यम से देखना एवं सुना गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत कोतमा के अध्यक्ष जीवन सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, जनपद सदस्य मीना साहू, गेंदिया सिंह श्याम, रामखेलावन तिवारी, सरपंच उमरदा अखिलेश सिंह, सरपंच बहेराबांध मनमोहन सिंह, सरपंच खमरौध पिंकी सिंह, मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत कोतमा उषा किरण गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक गण उपस्थित थे।

भू-माफिया के अवैध कब्जे को हटाने को लेकर ग्रामीणों ने घेरा पुलिस थाना, धरना की दी चेतावनी

बिलासपुर जिले के गांव पौंसरा में आज ग्रामीणों ने भू-माफिया के अवैध कब्जे को हटाने के लिए पुलिस थाना का घेराव किया. साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर पुलिस थाने में धरना देने की भी चेतावनी दी. इसके बाद से कोनी थाने में तनावपूर्ण स्थिति है. वहीं मामले को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. दरअसल, भू-माफिया संजय सिंह ने गांव पौंसरा में एक एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया है. इससे नाराज ग्रामीणों ने आज बड़ी संख्या में एकजुट होकर कोनी थाने का घेराव किया. जिससे थाने में तनावपूर्ण स्थिति बन गई. ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफिया संजय सिंह ग्रामवासियों को जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है. ग्रामीणों ने अवैध कब्जा हटाने की मांग की है और मांगे पूरी नहीं होने पर थाने में धरने की चेतावनी दी है. बता दें कि पूर्व बीजेपी विधायक रजनीश सिंह पौंसरा गांव के निवासी है. विधायक सुशांत से भवन निर्माण की मांग वहीं गांव वालों ने विधायक सुशांत शुक से समाज के लिए भवन निर्माण की मांग की है. पत्र लिखकर बताया कि ग्राम पंचायत पौंसरा के धुरीपारा मोहल्ला में धुरी समाज के लिए 50 डिसमील जमीन ग्राम पंचायत पौंसरा में चिन्हांकित किया गया है. वर्तमान में धुरी समाज के समाजिक कार्यक्रम करने में परेशानी होती है. जिसके लिए जमीन वापस करने की मांग की है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet