LATEST NEWS

दिल्ली दंगों के पोस्टर बॉय शाहरुख पठान को सीलमपुर सीट से उतारा जा सकता है, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के संकेत

नई दिल्ली ताहिर हुसैन के बाद दिल्ली दंगों के एक और आरोपी शाहरुख पठान को भी चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन संकेत जरूर दिए हैं। चर्चा है कि शाहरुख पठान को सीलमपुर सीट से उतारा जा सकता है। दिल्ली में फरवरी में चुनाव हो सकते हैं और ओवैसी की पार्टी करीब 10 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इस चर्चा की शुरुआत तब हुई जब एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई ने दिल्ली दंगों के पोस्टर बॉय बन चुके शाहरुख पठान के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की। दिल्ली दंगों के दौरान वह हथियार लहराते हुए दिखा था। उसने एक पुलिसकर्मी पर पिस्टल तान दी थी। शाहरुख इस समय जेल में बंद है। शाहरुख से पहले ओवैसी की पार्टी दंगों के एक और बड़े आरोपी ताहिर हुसैन को टिकट दे चुकी है। दो दिन पहले जमई ने एक्स पर पठान की मां से मुलाकात की तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, ‘पिछले दिनों जेल में बंद शाहरुख पठान के घर पर उनकी मां से मेरी मुलाकात हुई। दिल्ली मजलिस (AIMIM) का एक डेलिगेशन उनके परिवार से मुलाकात करके उनके हालात और कानूनी सहायता के सिलसिले में बातचीत की है। दिल्ली में इंसाफ की मुहीम में हमारा यह छोटा सा कदम कई परिवारों को हौसला देगा, जिनके बच्चे बिना ट्रायल के सालों से जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार जमानत उन कैदियों का अधिकार है जिनके मामले लंबित हैं। उनकी मां का कहना है कि अरविंद केजरीवाल के इशारे पर ही उनके बेटे पर केस दर्ज किया गया और यह बात वह भूल नहीं सकेंगे।’ जमई ने कुछ मीडिया चैनल्स से बातचीत में कहा कि टिकट को लेकर अंतिम फैसला हाईकमान करता है। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मेरी जो जिम्मेदारी थी वह पूरी की है। शाहरुख को टिकट मिलने की चर्चा को खारिज किए बिना उन्होंने कहा कि अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन सीलमपुर से एक मजबूत उम्मीदवार की आवश्यकता है, क्योंकि आप और कांग्रेस के नेता पाला बदल चुके हैं। एमआईएम जिनको भी सीलमपुर से टिकट देगी वह मजबूत उम्मीदवार को देगी।

राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने रद्द की पुलिस भर्ती प्रक्रिया

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है. पुलिस भर्ती प्रक्रिया गड़बड़ी मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार आरक्षक भी शामिल हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में परिधि निषाद, योगेश कुमार धुर्वे, पवन कुमार साहू, नुतेश्वरी धुर्वे, धर्मराज मरकाम और पुष्पा चंद्रवशी का नाम शामिल है. राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया गड़बड़ी मामले में लालबाग थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था. विवेचना के दौरान धारा 61(2), 3(5) BNS जोड़ी गई. विवेचना के दौरान आरक्षक भर्ती संवर्ग में अभ्यर्थियों को मशीन में छेड़खानी कर अंक में लाभ दिलाने को लेकर अभ्यर्थी मीना पात्रे ने पूछताछ में बताया था कि 14 दिसंबर को सुबह आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान अपनी परिचित पुलिस स्टॉफ को अनुचित तरीके से आर्थिक लुभावना ऑफर दिया था. आरोपिया मीना पात्रे के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. आरक्षक की आत्महत्या से हुआ खुलासा बता दें कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया में धांधली का खुलासा तब हुआ जब पुलिस आरक्षक अनिल कुमार रत्नाकर का शव 21 दिसंबर को ग्राम रामपुर के पास फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था. आरक्षक के हाथ में लिखा था कि भर्ती प्रक्रिया में केवल कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है, जबकि अधिकारी भी इस घोटाले में शामिल हैं. बनाई गई है एसआईटी आरक्षक के आत्महत्या के बाद जब मामला गरमाया तो पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है. आईजी ने एसआईटी को 10 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.

रूस जा रही फ्लाइट हुई क्रैश, हादसे में छह यात्रियों के जीवित बचने की पुष्टि की गई है, जबकि दर्जनों लोगों के मारे जाने की आशंका

कजाकिस्तान कजाकिस्तान के एक्टाऊ शहर के पास एक विमान दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में छह यात्रियों के जीवित बचने की पुष्टि की गई है, जबकि दर्जनों लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। कजाकिस्तान की सरकार के अनुसार, यह दुर्घटना एक्टाऊ हवाई अड्डे के पास हुई। विमान अजरबैजान एयरलाइन्स का था। रूस के ग्रोजनी जा रहा था। ग्रोजनी में घने कोहरे के कारण इसे मार्ग बदलने के लिए कहा गया था। विमान पर 105 यात्री और 5 चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ डरावनी तस्वीरें सामने आईं। उनमें विमान को क्रैश होकर जमीन पर गिरते हुए और आग के गोले में तब्दील होते हुए देखा गया। आपातकालीन बचावकर्मी विमान के टूटे-फूटे हिस्सों के पास दिखे। वह जीवित बचने वालों को निकालने की कोशिश कर रहे थे। अजरबैजान एयरलाइन्स से अभी तक इस दुर्घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, कुछ रिपोर्टों में पुष्टि की गई है कि छह यात्री दुर्घटना में बच गए हैं। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इससे पहले ब्राजील में हुई एक और हवाई दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई थी। यह विमान ग्रामाडो शहर में एक मोबाइल फोन की दुकान में गिरा। इसमें 10 यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए। इस दुर्घटना में 12 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में 2.51 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया जाएगा, 2030 तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य

छतरपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ड्रीम प्रोजेक्ट केन-बेतवा लिंक परियोजना का शुभारंभ किया । यह परियोजना बुंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगी। बांदा सहित यूपी के चार जिलों के लगभग 2.51 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता सिंचाई मंडल बांदा श्याम जी चौबे ने बताया कि बांदा और पैलानी में केन नदी पर दो नए बैराज बनाए जा रहे हैं। वर्तमान में यहां केन नहर प्रणाली से 87 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होती है। इस परियोजना के माध्यम से इसे बढ़ाकर लगभग दो लाख हेक्टेयर किया जाएगा। इससे बांदा के किसान खुशहाल होंगे। अन्य जिलों को भी लाभ परियोजना से महोबा, झांसी और ललितपुर के हजारों हेक्टेयर भूमि को भी सिंचित किया जाएगा। महोबा में 37 हजार हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। झांसी में 17 हजार हेक्टेयर भूमि संचित होगी। जबकि ललितपुर में 3 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया जाएगा। पुराने बांधों का होगा जीर्णोद्धार बुंदेलखंड के ऐतिहासिक बांधों का पुनर्निर्माण भी परियोजना का हिस्सा है। बरुआ सागर बांध जो 300 साल पहले 1700 में निर्मित हुआ था, अब जीर्णोद्धार होगा। बरियारपुर वियर 1906 में बना था, इसका भी पुनर्निर्माण कराई जाने की योजना है। पारीक्षा वियर 1910 में निर्मित हुआ था इसे नए रूप में संवारा जाएगा। इसी तरह परियोजना के तहत यूपी में 21 किमी लंबी लिंक चैनल बनाई जाएगी। इसके लिए 271 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। 2030 तक पूरा होगा सपना बांदा और पैलानी में दो बैराज बनाए जाएंगे। इनमें करीब 2,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका निर्माण कार्य जून 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है। योगी सरकार ने परियोजना को 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा महोबा में 510 करोड़ रुपये की लागत से 15 बांध और तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य भी मार्च 2028 तक पूरा किया जाएगा।

राज्य मंत्री ने ग्राम उमरदा में आयोजित कार्यक्रम में 3 अटल ग्राम सुशासन भवनों (पंचायत भवन) का किया भूमि-पूजन

अनूपपुर मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि आज का दिन मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। जो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने नदी जोड़ो परियोजना का स्वप्न देखा था, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने साकार करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अथक प्रयास से देश की पहली केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास हुआ है। यह सच्चे अर्थों में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती को सार्थक करेगा। मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग (राज्य मंत्री) श्री दिलीप जायसवाल आज अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम उमरदा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार में हर क्षेत्र में विकास की धाराएं बह रही है। हमारी सरकार युवा, गरीब, महिला एवं किसानों का उत्थान एवं कल्याण के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित कर रही है। जिससे उनके जीवन में आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन आ सके। उन्होंने कहा कि अनूपपुर जिले के 3 ग्रामों में अटल ग्राम सुशासन भवन (पंचायत भवन) का भूमि पूजन हो रहा है। यह पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी का मत था कि पंचायत भवन, ग्राम पंचायत की सर्वाधिक मूल एवं महत्वपूर्ण अधोसरंचना है। इन भवनों की ग्राम पंचायतों के व्यवहारिक रूप से कार्य एवं दायित्वों के संवहन और कार्य संपादन में महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से अटल ग्राम सुशासन भवन (पंचायत भवन) जिले के ग्राम पंचायत खमरौध, उमरदा एवं बहेराबांध का भूमि पूजन किया। प्रत्येक अटल ग्राम सुशासन भवन (पंचायत भवन) में 37.50 लाख रुपए की लागत से निर्माण किया जाएगा। जिसका राज्य मंत्री ने भी भौतिक रूप से उपस्थित होकर मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया। कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न से सम्मानित स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर मध्यप्रदेश के खजुराहो में देश की पहली महत्वाकांक्षी और बहुउद्देशीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्बोधन सीधा प्रसारण के माध्यम से देखना एवं सुना गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत कोतमा के अध्यक्ष श्री जीवन सिंह, उपाध्यक्ष श्री अभिषेक सिंह, जनपद सदस्य श्रीमती मीना साहू, श्रीमती गेंदिया सिंह श्याम, श्री रामखेलावन तिवारी, सरपंच उमरदा श्री अखिलेश सिंह, सरपंच बहेराबांध श्री मनमोहन सिंह, सरपंच खमरौध श्रीमती पिंकी सिंह, मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत कोतमा सुश्री उषा किरण गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक गण उपस्थित थे।

जसप्रीत बुमराह बने टेस्ट इतिहास में सबसे रेटिंग पॉइंट हासिल करने वाले संयुक्त रूप से पहले भारतीय, रचा इतिहास

नई दिल्ली एक ओर भारतीय टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट की तैयारी में जुटी है और उसे ऑस्ट्रेलिया से मेलबर्न में लोहा लेना है तो दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है। भारत के गेंदबाजी में ‘कप्तान’ जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज के तीसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट झटके थे। इसके साथ ही वह टेस्ट इतिहास में सबसे रेटिंग पॉइंट हासिल करने वाले संयुक्त रूप से पहले भारतीय बन गए हैं।   गाबा टेस्ट में दमदार प्रदर्शन से बुमराह ने रचा इतिहास उन्होंने गाबा टेस्ट में 94 रन देकर 9 विकेट लेने के साथ ही रेटिंग पॉइंट में 14 अंक जोड़े और अब उनके 904 रेटिंग अंक हो गए हैं। इससे पहले हाल ही में संन्यास लेने वाले रविचंद्रन अश्विन ने इतने ही अंक दिसंबर 2016 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के बाद हासिल किए थे। सीरीज में अब तक बुमराह ने 21 विकेट लिए हैं, जिससे उन्हें गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी बढ़त को 48 रेटिंग अंकों तक बढ़ाने में मदद मिली है। कागिसो रबाडा (856) और जोश हेजलवुड (852) दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। रविचंद्रन अश्विन अभी भी टॉप-5 में शामिल लिस्ट में मोहम्मद सिराज एक पायदान चढ़कर 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं और ट्रेविस हेड गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 100 में शामिल हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस 822 अंकों के साथ चौथे और रिटायरमेंट लेने वाले भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 789 पॉइंट के साथ 5वें नंबर पर हैं। रविंद्र जडेजा को 4 स्थानों का नुकसान हुआ है और वह अब 10वें नंबर पर हैं। मिचेल स्टार्क 11वें, जबकि नाथन लायन 7वें नंबर पर हैं। मैट हेनरी छठे, श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या 8वें और पाकिस्तान के नोवान अली 9वें नंबर पर हैं। सबसे अधिक टेस्ट रेटिंग पॉइंट हासिल करने वाले 5 गेंदबाज यहां बताना जरूरी है कि इंग्लैंड के सिडनी बर्न्स के नाम विश्व रिकॉर्ड है। 1914 में उन्होंने 932 अंक हासिल किए थे, जबकि दूसरे नंबर पर ही इंग्लैंड के जॉर्ज लोहमैन 931 अंकों के साथ हैं। पाकिस्तान के विश्व विजेता कप्तान इमरान खान 922 अंकों के साथ टेस्ट इतिहास की इस खास लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन 920 अंकों के साथ चौथे और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा 914 अंकों के साथ 5वें नंबर पर हैं।  

महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना अभी अधिसूचित नहीं है, दिल्ली सरकार ने कहा-कोई कागज दिया तो फ्रॉड हो सकता है

नई दिल्ली दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से घोषित मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली सरकार की ओर से अखबारों में विज्ञापन देकर बताया गया है कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना अभी अधिसूचित नहीं है। विज्ञापन में लोगों को संभावित फर्जीवाड़े से सावधान करते हुए कहा गया है कि किसी को बैंक खाते, वोटर कार्ड, आधार कार्ड जैसे दस्तावेज ना दें। वहीं, ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने मुख्यमंत्री आतिशी की गिरफ्तारी की आशंका जताई है। केजरीवाल ने घर-घर जाकर दोनों योजनाओं के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की थी। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से अखबारों में पब्लिक नोटिस निकालकर सावधान किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि एक राजनीतिक दल की ओर से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 2100 रुपए मासिक देने का वादा किया जा रहा है। यह साफ किया जाता है कि ऐसी किसी योजना को दिल्ली सरकार की ओर से नोटिफाई नहीं किया गया है। इसी तरह संजीवनी योजना को लेकर भी कहा गया है कि यह अभी अधिसूचित नहीं है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने कहा है कि जब भी ऐसी किसी योजना को अधिसूचित किया जाएगा। विभाग की ओर से आवेदन के लिए एक वेबसाइट को लॉन्च किया जाएगा। योग्यता की शर्तें और नियमों को भी साफ किया जाएगा। पब्लिक नोटिस में साफ किया गया है कि चूंकि ऐसी कोई योजना अभी है ही नहीं, इसलिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म/आवेदन का सवाल ही पैदा नहीं होता। नोटिस में कहा गया है कि यदि कोई शख्स/राजनीतिक दल ऐसे फॉर्म/आवेदन या आवेदकों की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं तो यह फर्जीवाड़ा और बिना अधिकार के है। नागरिकों को सावधान किया जाता है कि बैंक अकाउंट डिटेल, वोटर कार्ड, फोन नंबर, पता या ऐसी किसी संवेदनशील जानकारी को साझा करने से उनके साथ फर्जीवाड़ा हो सकता है। अपराध, साइबर अपराध, बैकिंग धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। दिल्ली के आम जनमानस को सवाधान किया जाता है कि अस्तित्व में मौजूद नहीं ऐसी किसी स्कीम पर ध्यान ना दें। महिला एवं बाल विकास विभाग ने यह भी कहा है कि यदि कोई जानकारी साझा करता है और उसके साथ कोई धोखाधड़ी होती है तो विभाग जिम्मेदार नहीं। संजीवनी योजना पर भी किया गया सावधान इसी तरह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की ओर से ‘संजीवनी योजना’ पर सावधान किया गया है। पब्लिक नोटिस में कह गया है कि अभी योजना लागू नहीं है और इसके नाम पर किसी को किसी तरह की व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। नोटिस में कहा गया है कि वोटर कार्ड, फोन नंबर, बैंक डिटेल आदि देने से फर्जीवाड़े का खतरा है। जब ऐसी स्कीम लागू होगी तो वेबसाइट लॉन्च किया जाएगा जिस पर लोग खुद अपना आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में 60 साल से अधिक के सभी बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा की घोषणा की गई है। इसके लिए भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन करने में जुटे हैं। आतिशी की गिरफ्तारी का प्लान: केजरीवाल इस बीच आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आतिशी की गिरफ्तारी की आशंका जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं। अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर आतिशी जी को गिरफ्तार करने का इन्होंने प्लान बनाया है। उसके पहले ‘आप’ के सीनियर नेताओं पर रेड की जाएंगी।’

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बोले-‘मध्यस्थता लोक जीवन की महत्त्वपूर्ण व्यवस्था’, राजस्थान-ई-दाखिल में देश में तीसरे स्थान पर

जयपुर। खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री श्री सुमित गोदारा ने मंगलवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मध्यस्थता व्यवस्था एवं कंज्यूमर केयर कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया। गोदारा ने कहा कि मध्यस्थता व्यवस्था उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में बड़ा नवाचार है। यह लोक जीवन में समस्या सुलझाने की सदियों पुरानी व क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली कारगर व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोई विवाद हो तो मध्यस्थ व्यक्ति पर विश्वास करना आवश्यक है, इसमें समाधान अवश्य निकलता है। श्री गोदारा ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में भारत की न्यायपालिका का बहुत बड़ा योगदान है, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में न्यायपालिका ने महत्वपूर्ण निर्णय दिए हैं। अगली बार प्रयास किये जाय कि जिला फोरम के रोचक निर्णयों को प्रेरणा स्वरूप लोगों को बताए जाएं ,इससे लोगों में उत्साह बढ़ेगा ।न्यायपालिका के  निर्णयों से 15 – 20 वर्षों में सबसे बड़ा परिवर्तन गुणवत्ता बढ़ोतरी में आया है। इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्ता का सामान मिलने लगा है। इसी के आधार पर भारत की अर्थव्यवस्था 12वीं नंबर से पांचवें नंबर पर आई है, इसी की बदौलत भारत आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में ई- केवाईसी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार करवाई जा रही है जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के लाभार्थियों को 31 दिसंबर, 2024 तक करवानी है अन्यथा सूची से उनका नाम हटा दिया जाएगा। जिला उपभोक्ता संरक्षण मंचों में अध्यक्ष व सदस्यों के लिए नया परिवर्तन किया गया है। इसमें मार्च तक 87 सदस्यों की नियुक्तियां की जाएगी। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जागरूकता के लिए उचित मूल्य की प्रत्येक दुकान पर हेल्पलाइन नंबर का ज्यादा प्रचार किया जाएगा जिससे गांव—ढाणी में बैठा व्यक्ति भी लाभ ले सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जागो ग्राहक जागो अभियान को और अधिक सफल बनाएंगे। साथ ही, विभाग के अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। न्यायाधिपति श्री इंद्रजीत सिंह ने कहा कि किसी भी विवाद का निस्तारण मुख्यतः दो प्रकार से होता है, प्रथम निर्णय से तथा द्वितीय समझौतावादी प्रक्रिया से। आज के समय में समझौतावादी प्रक्रिया को अपनाना समाज के हित में महत्वपूर्ण है। इसमें एक तटस्थ व्यक्ति दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत व समझौते के माध्यम से समाधान तक पहुंचाने में मदद करता है। मध्यस्थता वह कला है जिसमें समझौता नहीं समाधान खोजा जाता है। मध्यस्थता से समय की बचत होती है, आर्थिक दृष्टि से लाभकारी भी है। इससे रिश्तों की रक्षा, गोपनीयता व निष्पक्षता बनी रहती है। न्यायाधिपति एवं राजस्थान राज्य उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष श्री देवेंद्र कच्छावा ने कहा कि उपभोक्ता मामलों में तीव्र गति से सुनवाई हो रही है। लोग न्याय की अभिलाषा से आते हैं। उन्हें शीघ्रता से न्याय नहीं मिल पाता। इसके लिए मध्यस्थता व्यवस्था के माध्यम से  प्रकरणों का निस्तारण किए जाने के प्रयास किए जाएं। राज्य – जिला विधिक प्राधिकरणों में मध्यस्थता अब विधिक प्रक्रिया के माध्यम से की जा रही है। वरिष्ठ न्यायाधीश श्री हरि ओम अत्रि ने कहा कि मध्यस्थता व्यवस्था के लिए विस्तृत नीति तैयार की गई है। उपभोक्ता विषयों के लिए राज्य- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मिडिएशन सेंटर शुरू किए गए हैं। यह अपेक्षा करते हैं कि राज्य प्रतितोष आयोग एवं जिला प्रतितोष मंच से प्राप्त प्रकरणों में मध्यस्थता के माध्यम से उच्च सेवाएं प्रदान करेंगे। जिससे लंबित प्रकरणों की संख्या कम हो सके। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपभोक्ता जागृति का संदेश दिया गया एवं ”मिडीएशन ईज ऑफ़ लिविंग -ईज ऑफ़ जस्टिस” नामक पुस्तिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में उल्लेखनीय एवं उपलब्धि पूर्ण कार्यों के लिए सुश्री रुखसार, सुश्री भावना दयाल, श्री मनीष भटनागर, श्रीमती जय श्री शर्मा एवं श्री देवेंद्र मोहन माथुर को प्रशस्ति पत्र के साथ शाल ओढ़ाकर एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। रजिस्ट्रार श्री अशोक शर्मा ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विभाग की निदेशक श्रीमती पूनम प्रसाद सागर ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।

अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी

हैदराबाद ‘पुष्पा 2 : द रूल’ के मेकर्स के साथ ही अभिनेता अल्लू अर्जुन ने 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान भगदड़ में दम तोड़ने वाली महिला और गंभीर रूप से घायल उनके बेटे की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। पीड़ित परिवार के लिए दो करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। यह घोषणा अल्लू अर्जुन के पिता और मशहूर निर्माता अल्लू अरविंद बुधवार को केआईएमएस अस्पताल में इलाज करा रहे भगदड़ में घायल श्री तेजा से मुलाकात के बाद की। अल्लू अरविंद ने मीडिया को बताया कि 2 करोड़ रुपए का चेक तेलंगाना राज्य फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष दिल राजू को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि लड़के और उसके परिवार की मदद के लिए फिल्म यूनिट ने 2 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। अल्लू अर्जुन ने 1 करोड़ रुपए दिए हैं, वहीं फिल्म के निर्माता माइथ्री मूवीज ने 50 लाख रुपए की सहायता राशि दी है। फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने भी परिवार को 50 लाख रुपए दिए हैं। अल्लू अरविंद ने कहा, ”मैंने डॉक्टर्स से बात की और यह जानकर खुशी हुई कि बच्चा ठीक हो रहा है।” 4 दिसंबर की घटना के दो दिन बाद अल्लू अर्जुन ने परिवार के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। उन्होंने लड़के के इलाज के खर्च सहित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया था। घायल श्री तेजा के पिता भास्कर ने मंगलवार को बताया था कि उन्हें अल्लू अर्जुन से 10 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट मिला। अभिनेता के प्रबंधक भी लड़के की स्थिति के बारे में अपडेट पाने के लिए परिवार के साथ संपर्क में हैं। परिवार को तेलंगाना सरकार और अल्लू अर्जुन दोनों से सहायता मिल रही है। भास्कर ने कहा कि सड़क एवं भवन मंत्री वेंकट रेड्डी ने उन्हें 25 लाख रुपए का चेक दिया था। उन्होंने बताया था कि 20 दिनों के बाद उन्होंने अपने बेटे के शरीर में कुछ हलचल देखी। उसने अपनी आंखें भी खोली, लेकिन हममें से किसी को पहचाना नहीं। अभिनेता अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया था। चिक्कड़पल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर मंगलवार को अल्लू अर्जुन से तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।

‘केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाएं’, राजस्थान-पाली के सांसद चौधरी की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक

जयपुर। पाली लोकसभा सांसद एवं संयुक्त संसदीय समिति ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के अध्यक्ष श्री पी पी चौधरी ने मंगलवार को जोधपुर जिले के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जोधपुर ग्रामीण जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं और प्रगतिरत कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से और तय समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य कर जोधपुर शहर एवं ग्रामीण जिले के सर्वांगीण विकास में सहयोग करें। सांसद श्री चौधरी ने जल जीवन मिशन, सड़क निर्माण, बिजली आपूर्ति और अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की ढाणियों का सर्वेक्षण कर अवैध कनेक्शनों को हटाने की प्रक्रिया तेज की जाए। साथ ही, जिन जलाशयों का निर्माण हो चुका है, उनमें शीघ्र पानी भरा जाए। चौधरी ने निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन सड़कों की स्थिति की सूची तैयार की जाए। जिन सड़कों का कार्य समय सीमा में पूर्ण नहीं हुआ है, उन पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा सुझाए गए बिंदुओं पर समयबद्ध कार्यवाही कर रिपोर्ट तैयार करें। बैठक में संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने कहा कि विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर त्वरित और समयबद्ध कार्यवाही हो। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत रोजगार सृजन को बढ़ाया जाए और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, और अन्य योजनाओं की प्रगति पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाएं। स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर— सांसद श्री चौधरी ने कहा कि जोधपुर जिला चिकित्सा संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने टीबी मुक्त जोधपुर अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सरकारी स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सा विभाग के रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त कर उनको भरने के लिए विभाग को दिशा-निर्देश दिए एवं उन्होंने चिकित्सालयों में आवश्यक उपकरणों सहित मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिये। चौधरी ने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही, सरस डेयरी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी उत्पादकों को नवीन तकनीक का प्रशिक्षण देने के लिए मेले आयोजित किए जाएं। विधायक ओसियां श्री भैराराम चौधरी ने जल जीवन मिशन के तहत ढाणियों को जोड़ने और सड़कों पर आ रहे विद्युत पोल को स्थानांतरित करने का सुझाव दिया। विधायक शेरगढ़ श्री बाबू सिंह राठौड़ ने मनरेगा में अधिक कार्य प्रारंभ करने और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्याओं का समाधान करने की बात कही। विधायक बिलाड़ा श्री अर्जुन लाल गर्ग ने सड़क की पेचवर्क, पेयजल सप्लाई, आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में शौचालयों की समस्या पर सभी ध्यान आकृष्ट करवाया। वहीं विधायक भोपालगढ़ श्रीमती गीता बरवड़ ने अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से सभी को अवगत करवाया। बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त कर इसमें तेजी एवं गुणवत्ता पूर्ण सुधार के आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जोधपुर जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ धीरज कुमार सिंह, जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्री उत्साह चौधरी अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

Apple Face ID सपोर्ट वाला स्मार्ट डोरबेल

नई दिल्ली iPhone, iPad और अन्य वियरेबल्स बनाने के लिए मशहूर Apple अब स्मार्ट होम सेगमेंट में अपने कदम बढ़ा रहा है. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी Face ID और iCloud सपोर्ट वाले एक स्मार्ट डोरबेल पर काम कर रही है. Face ID सपोर्ट वाला स्मार्ट डोरबेल प्रसिद्ध Apple विश्लेषक Mark Gurman ने अपनी Power On न्यूज़लेटर में खुलासा किया कि यह स्मार्ट डोरबेल Face ID के साथ आएगा. यह डोरबेल उसी तरह से काम करेगा जैसे आप अपना iPhone अनलॉक करते हैं. डिवाइस में लगे कैमरे के सामने निवासी के आने पर दरवाजा स्वतः खुल जाएगा. यह सुविधा Apple Secure Enclave चिप का उपयोग करेगी, जो Face ID की जानकारी को सुरक्षित रूप से स्टोर और प्रोसेस करती है. इसके अलावा, यह डिवाइस HomeKit-संगत स्मार्ट लॉक के साथ काम करने की संभावना रखता है. Proxima चिप और iCloud इंटीग्रेशन डोरबेल में Apple की इन-हाउस “Proxima” Wi-Fi/Bluetooth चिप का उपयोग होगा. यह चिप Face ID से संबंधित इमेज को डिवाइस पर ही प्रोसेस करेगी, जिससे डेटा गोपनीय रहेगा. डेटा को iCloud पर बैकअप करने की सुविधा भी होगी, जिससे Apple के क्लाउड सब्सक्रिप्शन सर्विस को बढ़ावा मिलेगा. संभावित लॉन्च और अतिरिक्त फीचर्स यह स्मार्ट डोरबेल अभी विकास के शुरुआती चरण में है. Gurman के अनुसार, इसे 2025 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है. यह 6-इंच टचस्क्रीन स्मार्ट होम हब के साथ लॉन्च हो सकता है, जिसमें Apple Intelligence और FaceTime का सपोर्ट होगा. स्मार्ट होम हब के लिए एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम आने की भी संभावना है. Apple का यह स्मार्ट डोरबेल और स्मार्ट होम हब न केवल सुरक्षा को बढ़ाएगा, बल्कि स्मार्ट होम डिवाइसेस के साथ कंपनी के एकीकृत इकोसिस्टम को भी और मजबूत बनाएगा. अगर यह प्रोडक्ट लॉन्च होता है, तो यह स्मार्ट होम इंडस्ट्री में Apple के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है.

बाबा साहब वंचित, शोषित व गरीबों की बात करते थे, कांग्रेस को यह खलता था- डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित – बाबा साहब को चुनाव हराने वाले को पद्म भूषण देने जैसे अनेकाें अन्याय कांग्रेस ने किए – बाबा साहब वंचित, शोषित व गरीबों की बात करते थे, कांग्रेस को यह खलता था – कांग्रेस ने बाबा साहब को न भारत रत्न दिया, न स्मारक बनवाएं, सिर्फ अपने परिवार का ध्यान रखा – बाबा साहब कांग्रेस के लिए सिर्फ वोट बैंक, उनके विचारों की वाहक भाजपा – अमित शाह जी के भाषण को एडिट कर कांग्रेस झूठ प्रसारित कर रही है – पं. नेहरू के जमाने से आज तक कांग्रेस अंबेडकर विरोधी रही, जनता के सामने उसका दोहरा चरित्र उजागर – डॉ. मोहन यादव भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न स्व. डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के प्रति कांग्रेस पार्टी के दोहरे रवैये को लेकर मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर वंचित, शोषित व गरीबों की बात करते थे, कांग्रेस पार्टी और उनके नेता जवाहरलाल नेहरू इसी कारण बाबा साहब का विरोध करते थे। कांग्रेस ने बाबा साहब को पहले 1952 का लोकसभा चुनाव हरवाया, इसके बाद उपचुनाव में भी हराने का कार्य किया। जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस का बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति दोहरा चरित्र इसी बात से उजागर होता है कि जिन काजरोलकर ने बाबा साहब को उपचुनाव में कांग्रेस की मदद से हराया, उन्हें कांग्रेस की सरकार ने पद्म भूषण दे दिया। बाबा साहब की वैश्विक स्तर पर पहचान और नाम होने के बाद भी उन्हें भारत रत्न व कोई सम्मान नहीं मिला। डॉ. अंबेडकर जी के मामले में कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर जनता के सामने उजागर हो चुका है। कांग्रेस बाबा साहब को सिर्फ वोट बैंक मानती है, चुनावों के समय याद करती है। कांग्रेस को देश से माफी मांगना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस चुनावों में मिल रही लगातार हार से बौखला रही है और वह केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के भाषण को एडिट कर जनता के बीच झूठ प्रसारित कर षड्यंत्र कर रही है। कांग्रेस को मध्यप्रदेश की जनता ने पहले विधानसभा फिर लोकसभा चुनाव में नकार कर बता दिया है कि बाबा साहब के विचारों का सच्चा सम्मान करने वाली भाजपा के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब के विचारों का सच्चा सम्मान भाजपा ने किया है। कांग्रेस को विपक्ष में रहकर जनता के विश्वास हासिल करने के लिए कार्य करना चाहिए। कांग्रेस ने बाबा साहब को देश के कानून मंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया। कांग्रेस को अपने नेताओं और पं. नेहरू द्वारा किए गए बाबा साहब अंबेडकर के अपमान के लिए पूरे देश से बिना शर्त माफी मांगना चाहिए। कांग्रेस ने बाबा साहब को परेशान किया, मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा अंबेडकर विरोधी रही है। जब भी कोई व्यक्ति मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देता है, तो सदन में उसे बोलने का मौका दिया जाता है। लेकिन बाबासाहब अंबेडकर जी के इस्तीफे के बाद सदन में उन्हें बोलने तक नहीं दिया गया। अपने त्याग पत्र में बाबा साहब अंबेडकर ने पंडित नेहरू के खिलाफ लिखा था कि “मैं वित्त और उद्योग क्षेत्र में शिक्षित था, मगर मुझे उससे जुड़ा एक भी विभाग नहीं दिया गया और न ही संसदीय कमेटी का हिस्सा बनाया गया। मुझे कानून मंत्रालय दिया मगर ईमानदारी से काम नहीं करने दिया गया। मुझे हिंदू कोड बिल के कार्य को पूरा नहीं करने दिया गया। केवल मुसलमानों की चिंता की गई, लेकिन एससी और एसटी को उचित संरक्षण प्रदान नहीं किया गया। प्रधानमंत्री का सारा ध्यान सिर्फ मुस्लिम समुदाय पर केंद्रित रहता है। मुसलमानों के संरक्षण से मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन क्या देश में केवल मुसलमानों को ही सुरक्षा की आवश्यकता है? बाबा साहब के इस सच से घबराई कांग्रेस पार्टी और पं. नेहरू ने उनके त्यागपत्र को जनता के बीच नहीं आने दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब देश के विभाजन के पक्ष में नहीं थे, धारा 370 थोपने के भी पक्ष में नहीं थे। पूर्वी बंगाल में हिंदुओं पर हुए अत्याचारों पर भी बाबा साहब अंबेडकर ने टिप्पणी की थी। सम्मान तो दूर, बाबा साहब का मजाक उड़ाती थी कांग्रेस मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा साहब का सम्मान करना तो दूर की बात है, कांग्रेस के नेता और पं. नेहरू उनका मजाक उड़ाया करते थे। बाबा साहब ने जब इस्तीफा दिया था, तो पं. नेहरू ने डॉ. बी.सी. राय को लिखे पत्र में कहा था कि भीमराव अंबेडकर जी के इस्तीफे से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यही नहीं, बल्कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तो एडविना माउंटबेटन को पत्र लिखकर बाबा साहब अंबेडकर के कैबिनेट में न रहने की खुशी जाहिर की थी। डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को तो भारत रत्न, पद्म भूषण या पद्मश्री नहीं दिया, लेकिन बाबा साहब अंबेडकर को चुनाव में हराने वाले नारायण सदोबा काजरोलकर को 1970 में पद्म भूषण देकर सम्मानित किया। काजरोलकर के पक्ष में पंडित नेहरू भी प्रचार भी किया था। ये है कांग्रेस की असली हकीकत। उन्होंने कहा कि ऐसी सोच और चरित्र वाली कांग्रेस पार्टी आज बाबा साहब के सम्मान की बात कर रही है, जो एक बहुत ही शर्मनाक है। कांग्रेस पार्टी को अपना यह ढोंग बंद करना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिस तरह से पंडित नेहरू और कांग्रेस के नेताओं ने बाबा साहब अंबेडकर के साथ बदसलूकी की, उनका अपमान किया, जिसके साक्ष्य भी मौजूद हैं, उसके लिए कांग्रेस को बिना शर्त माफी मांगी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने की उपेक्षा, भाजपा सरकार ने दिया सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जब भी कोई बड़ा नेता जाता है, तो उनकी विरासत को संजोया जाता है। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने बाबा साहब का एक भी स्मारक बनाने की अनुमति नहीं दी। कांग्रेस ने खुद तो बाबा साहब की स्मृतियाँ संजोने के लिए कोई कदम नहीं उठाए, अड़चनें डालती रही। कांग्रेस पार्टी तो देश में सैकड़ों स्मारक, अस्पताल, सड़कों के नाम पं. नेहरू, इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी के … Read more

राजस्थान-मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गन्ना क्रय मूल्य में की वृद्धि हजारों किसानों की आय में होगी बढ़ोत्तरी

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गन्ना क्रय मूल्य में 10 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की स्वीकृति प्रदान की है। इस वृद्धि से श्रीगंगानगर के हजारों गन्ना उत्पादक किसानों की आय में 2 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री श्री शर्मा के कृषक हितैषी निर्णय के अनुसार अब गन्ना की अगेती किस्म को 401 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री शर्मा के कृषक हितैषी निर्णय के अनुसार अब गन्ना की मध्य किस्म को 391 रुपये एवं पछेती किस्म को 386 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। वर्तमान वर्ष 2024-25 में श्रीगंगानगर जिले के 3 हजार 170 किसानों द्वारा लगभग 19 हजार 4 बीघा क्षेत्र में गन्ने की बिजाई की गई है। राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड इन किसानों का लगभग 20 लाख क्विंटल गन्ना  खरीदेगा। इससे किसानों को लगभग 80 करोड़ 20 लाख रुपये का भुगतान अपेक्षित है।

‘स्क्विड गेम’ के डायरेक्टर और राइटर का खुलासा, 5 साल पहले 2600 लोग बने थे शिकार

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का सबसे सक्सेसफुल शो ‘स्क्विड गेम्स’। एक ऐसा जानलेवा, खूंखार और दिल दहला देने वाला शो, जिसे पहले ना कभी देखा और ना सुना गया। आर्थिक तंगी के कारण अपनी-अपनी जिंदगियों में परेशान कुछ लोग, बच्चों वाला गेम, लेकिन आखिरी में मौत का तांडव। इस साउथ कोरियन वेब सीरीज की कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित नहीं है, लेकिन कुछ पहलू रियल लाइफ की चुनौतियों को दर्शाते हैं। इसका खुलासा शो के डायरेक्टर और राइटर Hwang Dong-hyuk ने हाल ही में किया है। 17 सितंबर 2021 को Squid Game का पहला सीजन रिलीज हुआ। इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये अब तक की सबसे ज्यादा देखी गई वेब सीरीज है। अब इसका दूसरा सीजन रिलीज होने जा रहा है। ये नेटफ्लिक्स पर 26 दिसंबर (गुरुवार) को दस्तक दे रहा है। नौकरी से निकाला गया कर्मचारी गि-हुन इससे पहले डायरेक्टर-राइटर Hwang Dong-hyuk ने कहा कि मेन हीरो गि-हुन एक नौकरी से निकाला गया कर्मचारी है। उसके जो अनुभव हैं, वो साल 2009 में हुए हिंसक सैंगयोंग (मोटर्स) हड़ताल से प्रेरित थे। ह्वांग डोंग ह्युक ने कही ये बात ‘स्क्विड गेम’ की कहानी लिखने और शो का निर्देशन करने वाले ह्वांग डोंग ह्युक ने कहा, ‘मैं ये दिखाना चाहता था कि आज हम जिस दुनिया में रह रहे हैं, उसमें कोई भी साधारण मिडिल क्लास फैमिली का व्यक्ति रातोंरात आर्थिक सीढ़ी के निचले पायदान पर गिर सकता है।’ 2009 में हुई थी हड़ताल मई 2009 की बात है। दक्षिण कोरिया के Pyeongtaek में सैंगयोंग मोटर्स कंपनी ने 2600 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाल दिया था। यहीं से फैक्ट्री पर कब्जे और 77 दिनों की हड़ताल की शुरुआत हुई। ये गुलेल और स्टील पाइपों से लैस हड़तालियों और रबड़ की गोलियों व टेसर से लैस दंगा पुलिस के बीच झड़पों में समाप्त हुई। कई यूनियन सदस्यों को बुरी तरह पीटा गया और कईयों को जेल में भी डाल दिया गया। चिमनी के ऊपर 100 दिनों का धरना ये संघर्ष खत्म नहीं हुआ। 5 साल बाद यूनियन के नेता ली चांग कुन ने हड़तालियों के खिलाफ और कंपनी के पक्ष में दिए गए फैसले के विरोध में फैक्ट्री की चिमनी के ऊपर 100 दिनों तक धरना दिया। उन्हें रस्सी से बंधी टोकरी से खाना भिजवाया जाता था। 30 लोगों की चली गई थी जान ली चांग कुन ने एएफपी को बताया था कि जो लोग इस स्थिति से गुजरे थे, वो ‘स्क्विड गेम’ पर चर्चा नहीं कर पा रहे थे। हड़ताल के दुष्परिणामों, लंबी कानूनी लड़ाइयों के कारण श्रमिकों और उनके परिवारों पर वित्तीय और मानसिक विपत्ति आ पड़ी थी। इस वजह से किसी ने सुसाइड तक कर लिया। तनाव के कारण 30 लोगों की जान गई थी। हड़तालियों के साथ बहुत बुरा हुआ! उन्होंने कहा, ‘हमें अयोग्य कमाने वाले और पुराने श्रमिक कार्यकर्ताओं के रूप में देखा गया, जो अपना दिमाग खो चुके हैं। हमारे बेहोश हो जाने के बाद भी पुलिस हमें पीटती रही। ये हमारे कार्यस्थल पर हुआ और इसे कई लोगों ने देखा।’ ‘सीरीज देख खाली और निराश महसूस हुआ’ ली चांग कुन ने कहा कि वो स्क्विड गेम के पहले सीजन के सीन से बहुत प्रभावित हुए थे, जहां गि-हुन अपने साथी प्रतियोगियों को धोखा ना देने के लिए संघर्ष करता है। 2021 में ‘स्क्विड गेम’ की सफलता ने उन्हें ‘खाली और निराश’ महसूस कराया। उन्होंने कहा, ‘उस समय ऐसा लगा कि सैंगयोंग मजदूरों की कहानी को सीरीज में एक वस्तु में बदल दिया गया है।’

दक्षिण मध्य रेलवे ने महाकुंभ कारण यात्री ट्रेनों का संचालन में बदलाव, कई यात्री ट्रेनें की निरस्त

भोपाल  दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट-विजयवाड़ा खंड के मोटूमारी जंक्शन स्टेशन पर इंटरलाकिंग कार्य चल रहा है। इस कारण भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कई यात्री ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। यह ट्रेनें हुईं निरस्त     ट्रेन 22646 कोच्चुवेली-इंदौर एक्सप्रेस 28 दिसंबर से चार जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 22645 इंदौर-कोच्चुवेली एक्सप्रेस 30 दिसंबर से छह जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 12511 गोरखपुर-कोचूवेली एक्सप्रेस 26 दिसंबर से पांच जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 12512 कोचूवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस 31 दिसंबर से आठ जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस 23 दिसंबर से छह जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस दिनांक 27 दिसंबर से 10 जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 01927 कानुपर-मदुरै स्पेशल 25 दिसंबर से आठ जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 01928 मदुरै-कानुपर स्पेशल 27 दिसंबर से 10 जनवरी तक निरस्त रहेगी।     ट्रेन 04717 हिसार-तिरुपति स्पेशल 28 दिसंबर एवं चार जनवरी को निरस्त रहेगी।     ट्रेन 04718 तिरुपति-हिसार स्पेशल 30 दिसंबर एवं छह जनवरी को निरस्त रहेगी।     ट्रेन 06509 केएसआर बेंगलुरू – दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 30 दिसंबर एवं छह जनवरी को निरस्त रहेगी।     ट्रेन 06510 दानापुर – केएसआर बेंगलुरू एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन एक जनवरी एवं आठ जनवरी को निरस्त रहेगी। भोपाल मंडल की पैसेंजर, मेमू ट्रेनें हुईं निरस्त महाकुंभ के कारण भोपाल मंडल में यात्री ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेल प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया है। यात्री यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति के बारे में रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये ट्रेनें हुईं निरस्त 27 दिसंबर से 28 फरवरी तक     ट्रेन 06603-06604 – बीना-कटनी मुडवारा-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू ट्रेन 06623-06624 – कटनी-बरगवां-कटनी मेमू स्पेशल ट्रेन 11606-11605 – भोपाल-बीना मेमू ट्रेन 06632 – बीना-भोपाल पैसेंजर स्पेशल मेमू 28 दिसंबर से 1 मार्च तक     ट्रेन 06631 – भोपाल-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet