LATEST NEWS

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मंगलकामना की है कि नव वर्ष 2025 सभी के लिए सुख, शांति, सद्भाव, समृद्धि और सफलता लेकर आये। उन्होंने कहा है कि नव वर्ष का आगमन जीवन में नए संकल्प और लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ने का अवसर होता है। प्रदेशवासी नव वर्ष का स्वागत, समाज तथा राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भागीदारी, दायित्व बोध के संकल्प के साथ करें। राज्यपाल श्री पटेल ने अपने सन्देश में कहा है कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के लिए नागरिक संकल्पित हों। नागरिकों से अपील की है कि अपने आचरण और व्यवहार से संविधान से प्राप्त अधिकारों और सौंपे गए कर्तव्यों के पालन के लिए प्रतिबद्ध रहकर समरस समाज निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।

रिटायर्ड IAS मनोज श्रीवास्तव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, MP के नए राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया, आदेश जारी

भोपाल रिटायर्ड IAS मनोज श्रीवास्तव को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार ने उन्हें मध्य प्रदेश का नया निर्वाचन आयुक्त बनाया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि मनोज श्रीवास्तव हाल ही में परिसीमन आयोग के अध्यक्ष बनाए गए थे। निर्वाचन आयुक्त बनाए जाने के बाद उन्होंने परिसीमन आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

यूनियन कार्बाइड के शेष बचे 337 मीट्रिक टन रासायनिक अपशिष्ट का होगा विनष्टीकरण

भोपाल संचालक गैस राहत एवं पुनर्वास श्री स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया है कि केन्द्र सरकार की ओवर साइट कमेटी के निर्देशों एवं सुपरविजन के अनुसार यूनियन कार्बाइड के शेष बचे 337 मीट्रिक टन रासायनिक अपशिष्ट के विनष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि 337 मीट्रिक टन यूसीआईएल अपशिष्ट की पैकिंग, लोडिंग और परिवहन सीपीसीबी द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ विशेष 12 कंटेनरों से किया जायेगा। कंटेनर्स के साथ पुलिस सुरक्षा बल, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड तथा क्विक रिस्पाँस टीम रहेगी। यह कंटेनर लीक प्रूफ एवं फायर रेजिस्टेंट हैं। प्रति कंटेनर 2 प्रशिक्षित ड्राइवर नियुक्त किये गये हैं। इन कंटेनरों का मूवमेंट जीपीएस द्वारा मॉनिटर किया जायेगा। अपशिष्ट का परिवहन भोपाल से पीथमपुर टीएसडीएफ तक एक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर शीघ्र किया जायेगा। संचालक श्री सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक इकाइयों में निकलने वाले रासायनिक तथा अन्य अपशिष्ट के निष्पादन के लिये धार जिले के पीथमपुर में एकमात्र प्लांट है, जहां पर भस्मीकरण से अपशिष्ट पदार्थों का विनष्टीकरण किया जाता है। यह प्लांट प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित उद्योगों द्वारा जनित खतरनाक एवं रासायनिक अपशिष्ट के सुरक्षित निष्पादन के लिये स्थापित किया गया है। यह प्लांट सेन्ट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के दिशा-निर्देशानुसार संचालित है। सीपीसीबी की मॉनिटरिंग में सभी निर्धारित पैरामीटर अनुसार सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए 10 मीट्रिक टन अपशिष्ट विनिष्टिकरण का ट्रॉयल रन-2015 में किया गया। शेष बचे 337 मीट्रिक टन रासायनिक अपशिष्ट पदार्थों का निष्पादन सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालय द्वारा समय-समय पर पारित आदेशों के अनुक्रम में तथा उच्च न्यायालय द्वारा गठित ओवर साइट कमेटी/टास्क फोर्स कमेटी के निर्णय 19 जून 2023 के अनुक्रम में किया जा रहा है। पीथमपुर में अत्याधुनिक बुनियादी ट्रीटमेंट, स्टोरेज एवं डिस्पोजल फेसिलिटी (टीएसडीएफ) अनुसार वर्ष-2006 से अन्य संस्थाओं के अपशिष्ट का भस्मीकरण ठीक उसी प्रकार से किया जा रहा है, जैसे लगातार क्रियाशील यूसीआईएल में अपशिष्ट संग्रहित हैं। देश में पीथमपुर जैसे 42 संयंत्र क्रियाशील हैं, जिसमें ऐसे रासायनिक अपशिष्ट पदार्थों का उपचार उपरांत निपटान किया जाता है। पीथमपुर में स्थापित यह कॉमन हैज़र्डस वेस्ट ट्रीटमेंट, स्टोरेज और डिस्पोज़ल फैसिलिटी (CHW-TSDF) एक अत्याधुनिक सुविधा है, जिसमें ख़तरनाक कचरे को सटीकता और सुरक्षा के साथ निष्पादन करने हेतु डिज़ाइन किया गया है। री-सस्टेनेबिलिटी लिमिटेड की सहायक कंपनी PIWMPL (पीथमपुर इंडस्ट्रियल वेस्ट मेनेजमेंट प्रा.लि.) द्वारा संचालित, यह सुविधा भस्मीकरण, लैंडफ़िल प्रबंधन और उत्सर्जन नियंत्रण के लिए उन्नत तकनीकों का उपयोग कर अपशिष्टों का निष्पादन करती है। अपशिष्टों के निष्पादन के दौरान इस सुविधा द्वारा लगातार जल एवं वायु मापन कार्य किया जाता है। इस प्रकार यह सुविधा खतरनाक कचरे को पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित रूप से निपटाने और प्राकृतिक संसाधनों को दूषित करने के जोखिम को कम करने के लिये विशिष्ट समाधान प्रदान करती है। संचालक श्री सिंह ने बताया कि सीपीसीबी द्वारा 2015 में किये गये यूसीआईएल अपशिष्ट विनिष्टिकरण के ट्रायल रन के दौरान तथा बाद में उत्सर्जन मानक, निर्धारित राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पाये गये। परिणामों के आधार पर वर्णित किया गया है कि यूसीआईएल. कचरे के निष्पादन पश्चात किसी तरह के हानिकारक तत्व पानी अथवा वायु में नहीं पाये गये तथा इनसीनेरेशन (भस्मीकरण) के पश्चात शेष बचे रेसीड्यूज़ का निष्पादन टीएसडीएफ (ट्रीटमेंट स्टोरेज एंड डिस्पोजल फेसेलिटी) में लैण्ड फिल के माध्यम से डबल कम्पोजिट लाइनर सिस्टम से किया गया। इसका किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव पर्यावरण एवं स्वास्थ्य पर नहीं पाया गया। श्री सिंह ने बताया कि यह सीपीसीबी का कथन है, जिसकी पुष्टि संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई है। उक्त स्थिति से सर्वोच्च न्यायालय को भारत सरकार द्वारा शपथ पत्र द्वारा अवगत कराया गया है। संचालक श्री सिंह ने बताया कि कलेक्टर धार द्वारा “पीथमपुर के जिन स्थानों पर अपशिष्ट जलाया गया, वहां फसल उत्पादन में 98 प्रतिशत घटने और पानी 5 गुना अधिक दूषित होने” के समाचारों की विस्तृत जांच कराई गई है। धार कलेक्टर के प्रतिवेदन में वर्णित है कि तहसील-पीथमपुर के राजस्व निरीक्षक, वृत्त-पीथमपुर के ग्राम में विगत 10 वर्षों के अंतर्गत फसल सोयाबीन एवं गेहूं के रकबे में वृद्धि हुई है तथा फसल मक्का और चना में किसानों की रुचि कम होने से रकबे में कमी परिलक्षित हुई है। उक्त चारों फसलों से फसली रकबे में 11.83 प्रतिशत की वृद्धि पाई गई है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर के प्रतिवेदन के आधार पर कुल 28 सर्वे क्रमांक का कुल रकबा 14.857 हेक्टेयर भूमि निजी स्वत्व पर पाया गया, कुल 7 सर्वे क्रमांक 13.032 हेक्टेयर भूमि शासकीय मद के पाये गये और कुल 6 सर्वे क्रमांक का कुल 3.478 हेक्टेयर भूमि व्यावर्तित पाई गई। संचालक श्री सिंह ने बताया कि समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार पीथमपुर स्थित प्लांट क्षेत्र में पास के नाले में प्रदूषित लाल पानी आने और उससे लोगों को स्किन इंफेक्शन, श्वांस संबंधी परेशानी के संबंध में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल के स्किन एक्सपर्टस् और आईसीएमआर के शोध वैज्ञानिकों तथा विभाग के संबंधित चिकित्सकों की टीप गठित कर संबंधित 12 गांवों में ‘स्वास्थ्य सर्वेक्षण’ कराया गया।

महाकुंभ 2025 में योगी सरकार का विशेष इंतजाम, मिलेगा 5 रुपये में आटा और 6 रुपये में चावल

महाकुंभनगर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ मेला को लेकर तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। महाकुंभ में योगी सरकार ने अखाड़ों, संस्थाओं और कल्पवासियों के लिए बड़े पैमाने पर अन्न भंडार की व्यवस्था की है। ऐसा पहली बार है, जब महाकुंभ में इतने बड़े पैमाने पर अखाड़ों, संस्थाओं और कल्पवासियों को नाम मात्र की कीमत पर राशन की सुविधा प्रदान की जा रही है। सीएम योगी के निर्देश पर अखाड़ों-संस्थाओं और कल्पवासियों को मात्र 5 रुपए में आटा और 6 रुपए में चावल उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था है। इसके लिए मेला क्षेत्र में 138 उचित मूल्य की दुकानों पर राशन उपलब्ध कराया गया है। 18 रुपए प्रति किलो की दर पर चीनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार महाकुंभ को दिव्य, भव्य के साथ साथ नव्य रूप देने में लगे हैं। इसके लिए उन्होंने अफसरों को सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। खासकर श्रद्धालुओं के भोजन के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने महाकुंभ में आने वालों के लिए अन्न भंडार खोल दिया है। यहां मेला क्षेत्र में उचित मूल्य की 138 दुकानें खोली गई हैं, जहां पर कल्पवासियों के लिए एक लाख बीस हजार सफेद राशन कार्ड बनाने की व्यवस्था की गई है। इस बार कल्पवासियों, अखाड़ों और संस्थाओं को राशन के लिहाज से बेहद कम कीमत पर राशन उपलब्ध कराया जा रहा हैं। महाकुंभ में अखाड़ों-कल्पवासियों को 5 रुपए प्रति किलो की दर से आटा और 6 रुपए प्रति किलो के हिसाब से चावल उपलब्ध कराया जाना है। इसके अलावा कल्पवासियों को 18 रुपए प्रति किलो की दर से चीनी भी उपलब्ध कराई जाएगी। अखाड़ों और संस्थाओं को 800 परमिट की व्यवस्था है। गैस कनेक्शन की भी सुविधा राशन देने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने भोजन पकाने के लिए भी सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इस काम के लिए सभी 25 सेक्टर्स में एजेंसियां निर्धारित की गई हैं। ये एजेंसियां कल्पवासियों, अखाड़ों और संस्थाओं को नया गैस कनेक्शन प्रदान कर रही हैं। इसके साथ ही उन्हें रिफिल करने का भी पूरा इंतजाम है। इसके अलावा जिन कल्पवासियों के पास अपना खुद का खाली गैस सिलेंडर है, उन्हें भी यहां पर रीफिल करा सकते हैं। तीन विशेष प्रकार के सिलेंडर भरने की व्यवस्था महाकुंभ में की गई है। इनमें 5 किलो, 14.2 किलो और 19 किलो के सिलेंडर भरे जा सकेंगे। अन्न भंडार के पांच गोदाम स्थापित महाकुंभ में अखाड़ों-कल्पवासियों और संस्थाओं को भोजन के लिए किसी प्रकार की समस्या न आने पाए, इस लिहाज से मेला क्षेत्र में 138 दुकानों पर विशेष इंतजाम किया गया है। साथ ही अन्न भंडार के पांच गोदाम भी तैयार किए गए हैं। इन गोदामों पर 6000 मीट्रिक टन आटा और 4000 मीट्रिक टन चावल और 2000 मीट्रिक टन चीनी भी रहेगी। इन सामग्रियों की रहेगी व्यवस्था मेला क्षेत्र में दी जा रही इस विशेष सुविधा के अंतर्गत हर कल्पवासी को 3 किलो आटा, 2 किलो चावल और एक किलो चीनी उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था है। जनवरी से फरवरी अंत तक राशन की यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही वन नेशन वन कार्ड की सुविधा भी प्राप्त होगी। 100 कुंतल सामान हर दुकान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

ग्वालियर की बेटी ने मध्य प्रदेश का नाम किया रोशन, 67वें शूटिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

ग्वालियर ग्वालियर की बेटी ने मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। जी हां दिल्ली में आयोजित67वें शूटिंग चैंपियनशिप में ग्वालियर की बेटी वंशिका तिवारी ने जूनियर इंडिविजुअल कैटेगरी में सिल्वर मेडल और सीनियर कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। 18 साल की वंशिका का लक्ष्य भारत के लिए ओलंपिक में खेलने के साथ गोल्ड मेडल जीतना है। 13 साल की उम्र में शूटिंग एकेडमी में हुआ चयन ग्वालियर की बेटी वंशिका तिवारी शहर के कम्पू क्षेत्र में रहती है। वह MP की पहली ऐसी शूटिंग खिलाड़ी है। जिनका चयन महज 13 साल की उम्र में MP शूटिंग एकेडमी भोपाल में साल 2019 में हुआ था। वंशिका ने दिल्ली में 11 दिसंबर से 19 जनवरी तक चलने वाली 67वें शूटिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की टीम में जगह बनाकर बड़ा मुक़ाम हासिल किया। वंशिका ने देश के अलग-अलग राज्यों की टीम के खिलाड़ियों के सामने जूनियर इंडिविजुअल कैटेगरी में सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके साथ ही सीनियर कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल पर भी कब्जा जमाया। वंशिका वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भी अपनी शूटिंग का लोहा मनवा चुकी है। वंशिका ने साल 2024 में ही इस चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया था। वंशिका के पिता चंद्रशेखर तिवारी का कहना है कि, उनकी बेटी ने मेडल जीतकर परिवार के साथ ही मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। अब ग्वालियर चंबल अंचल में लोगों की सोच बदल रही है और बेटियों को भी बढ़ाया जा रहा है। वंशिका ने पढ़ाई में अव्वल रहने के साथ ही खेल में भी अव्वल रहकर समाज को बड़ा संदेश भी दिया है। मेडल जीतने पर ग्वालियर कलेक्टर ने रुचिका चौहान ने भी वंशिका को शुभकामनाएं देने दफ्तर बुलाया। वंशिका का कहना है कि अभी तक वह देश और प्रदेश के लिए सिल्वर मेडल जीत चुकी है। उनका सबसे बड़ा सपना अब देश के लिए ओलपिंक में खेलते हुए गोल्ड जीतना है। वंशिका ने 18 साल की उम्र में ग्वालियर और प्रदेश का नाम रोशन किया है। वंशिका समाज के लिए उदाहरण भी बनी है। कि अब बेटा-बेटी एक समान है। और अब अंचल की यह बेटियां अपनी काबिलियत का लोहा भी मनवा रही है।

साल 2024 के अंत में जारी एडीआर की रिपोर्ट ने देश के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति और देनदारियों की दिलचस्प तस्वीर पेश की

नई दिल्ली साल 2024 के अंत में जारी एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट ने देश के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति और देनदारियों की दिलचस्प तस्वीर पेश की है। इस रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बन गए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 15.38 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री हैं। आइए, इस रिपोर्ट की प्रमुख बातें जानते हैं। सबसे ‘अमीर’ मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू ने 931 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, जो उन्हें भारत का सबसे धनी मुख्यमंत्री बनाती है। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का नाम आता है, जिनकी संपत्ति 332.57 करोड़ रुपये है। तीसरे स्थान पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं, जिनके पास 51.94 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सबसे ‘गरीब’ मुख्यमंत्री सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्रियों की सूची में ममता बनर्जी शीर्ष पर हैं। उनकी संपत्ति केवल 15.38 लाख रुपये है। उनके बाद जम्मू-कश्मीर के उमर अब्दुल्ला (55.24 लाख रुपये) और केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन (1.19 करोड़ रुपये) का स्थान है। देनदारियों में कौन सबसे आगे? इस रिपोर्ट के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू 180.28 करोड़ रुपये की देनदारियों के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (23.77 करोड़ रुपये) और चंद्रबाबू नायडू (10.32 करोड़ रुपये) का नाम आता है। बुजुर्ग मुख्यमंत्रियों की सूची आयु के मामले में, केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन 77 वर्ष की उम्र के साथ सबसे वरिष्ठ हैं। उनके बाद कर्नाटक के सिद्धारमैया (75 वर्ष) और आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू (74 वर्ष) हैं। क्यों हैं आंध्र प्रदेश के सीएम खास? आंध्र प्रदेश में अमीर मुख्यमंत्री होना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने साल 2019 और साल 2024 के बीच 510 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। नायडू ने भी साल 2014 से 2019 के बीच 177 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। आपराधिक मामलों में कौन आगे? रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि देश के 31 मुख्यमंत्रियों में से 13 (42%) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू के खिलाफ सबसे ज्यादा 19 मामले दर्ज हैं, जिनमें भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत 32 गंभीर आरोप शामिल हैं।

पत्नी का शव सड़क पर फेंक शराब पीकर सो गया पति, आंखों को चूहों ने कुतरा, पुलिस ने की एफआईआर दर्ज

भोपाल पत्नी के शव का अनादर करने के मामले में पति पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोपित पति ने पत्नी की मौत के बाद शव को सड़क पर फेंक दिया था, शव दिनभर वहां पड़ा रहा और आंखों को चूहों ने कुतर दिया था। ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने छह नवंबर की सुबह ग्राम रायपुर के पास महिला का शव बरामद किया था। घर के पास फेंका शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत स्वाभाविक रूप से होना बताई गई थी। जांच में पता चला कि पत्नी की मौत के बाद पति ने शव घर से 50 मीटर दूर ले जाकर फेंक दिया था। इस आधार पर सोमवार को पति के खिलाफ शव का अनादर करने का केस दर्ज कर लिया गया है। ईंटखेड़ी थाने के एसआइ रिंकू जाटव ने बताया कि छह नवंबर की सुबह ग्राम रायपुर स्थित चंदूखेड़ी के पठार पर एक युवती का शव बरामद किया गया था। शव खुले में पड़ा होने के कारण जीव-जंतु उसकी आंखों को कुतर चुके थे। युवती के पहचान घटना स्थल से 50 मीटर की दूरी पर रहने वाली काजल अहिरवार पत्नी विजय अहरिवार के रूप में हुई थी। बीमारी से हुई थी मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि युवती की मौत बीमारी के कारण हुई थी। जांच में पता चला कि विजय को शराब पीने की लत है। पत्नी की मौत होने पर उसके स्वजन व आसपास के लोगों को जानकारी नहीं दी। शव फेंकने के बाद शराब पीकर सो गया पति रात के समय पत्नी के शव को घर से कुछ दूर लेजाकर फेंक दिया था। अगले दिन भी वह शराब पीकर घर में सोता रहा। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद कर मामले को जांच में लिया था। आरोपित विजय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिला की नहीं हो सकी पहचान, ढाई माह बाद हत्या का केस दर्ज ईंटखेड़ी थाना इलाके में ग्राम अगरिया के पास पांच अक्टूबर को सुबह 10 बजे पुलिस ने हलाली नदी से एक महिला का तिरपाल में लिपटा शव बरामद किया गया था। महिला को गला घोंटकर मारने का नदी में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने महिला का फोटो और हुलिए की जानकारी भोपाल के अलावा आसपास के जिलों के थानों में भेज दी थी, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सोमवार रात पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।   हाथ में कई नामों के गोदने ईंटखेड़ी थाना प्रभारी दुर्जनसिंह बरकड़े ने बताया कि पन्नी के तिरपाल में महिला के शव को लपेटने के बाद नारियल की रस्सी से बांधकर नदी में फेंका गया था। महिला के सीधे हाथ में गोदने से दिल बना हुआ था। उसके बीच में जीएस लिखा है। पास ही गंगाराम, अंकुश एवं शुभम नाम लिखे थे। वह मंगलसूत्र, पायल, बिछिया भी पहने थी। उसके पैरों में महावर भी लगा मिला हुआ था। संभावना है कि हत्या करने के बाद महिला के शव को तिरपाल में लपेटकर किसी वाहन से लाकर नदी के किसी पुल से पानी में फेंका गया था। काफी कोशिश करने के बाद भी महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

दोनों महान भविष्यवक्ताओं ने वर्ष 2025 में आने वाली घटनाओं के बारे में कुछ अजीब और चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की: बाबा वेंगा

नई दिल्ली भविष्यवक्ता बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की 2025 के लिए की गई भविष्यवाणियां इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। इन दोनों महान भविष्यवक्ताओं ने वर्ष 2025 में आने वाली घटनाओं के बारे में कुछ अजीब और चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की हैं, जिनमें एलियन संपर्क, रूस का वर्चस्व, यूरोप में विनाशकारी युद्ध, व्लादिमीर पुतिन की हत्या का प्रयास, और किंग चार्ल्स के शासन में अशांति जैसी घटनाएं शामिल हैं। जैसा कि वर्ष 2025 नजदीक आ रहा है, इन भविष्यवाणियों को लेकर लोगों में एक रहस्यमयी उत्सुकता देखने को मिल रही है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां बाबा वेंगा, जिनका निधन 1996 में हुआ, एक प्रसिद्ध बल्गेरियाई रहस्यवादी थीं जिन्हें अपनी कई सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। वेंगा ने अपनी भविष्यवाणियों में वैश्विक घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं और राजनीतिक संकटों के बारे में आश्चर्यजनक पूर्वानुमान किए थे। उनकी 2025 के लिए की गई भविष्यवाणियां बेहद डरावनी और चौंकाने वाली हैं। 1. Devastating war in Europe: बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि 2025 में यूरोप में एक विनाशकारी युद्ध होगा, जो महाद्वीप को पूरी तरह तबाह कर देगा। इस संघर्ष के कारण यूरोप की आबादी में भारी गिरावट आ जाएगी। यह भविष्यवाणी उन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है, जिनमें रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा संघर्ष और वैश्विक राजनीति की बढ़ती अस्थिरता शामिल हैं। 2. Dominance of Russia: वेंगा ने यह भी कहा कि रूस इस युद्ध में न केवल बच जाएगा, बल्कि वह दुनिया पर हावी हो जाएगा। यह भविष्यवाणी रूस की बढ़ती सैन्य शक्ति और राजनीतिक प्रभाव को देखते हुए परेशान करने वाली है। 3.Natural disasters: बाबा वेंगा ने प्राकृतिक आपदाओं की एक श्रृंखला की भविष्यवाणी की है, जिसमें अमेरिका के पश्चिमी तट पर भूकंप और निष्क्रिय ज्वालामुखियों में विस्फोट शामिल है। उनका मानना था कि ये आपदाएं बड़ी तबाही का कारण बन सकती हैं। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां माइकल डी नोस्त्रेदमस, जिन्हें नास्त्रेदमस के नाम से जाना जाता है, ने 16वीं सदी में अपनी प्रसिद्ध पुस्तक “लेस प्रोफेटीज” लिखी थी, जिसमें उन्होंने भविष्यवाणियां की थीं। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां अक्सर प्रतीकात्मक और रहस्यमय होती थीं, और वे भविष्य की घटनाओं का पूर्वानुमान करते हुए अक्सर वैश्विक संकटों का संकेत देते थे। 1. Conflicts in Europe: नास्त्रेदमस के अनुसार, 2025 में यूरोप अपनी सीमाओं के भीतर क्रूर युद्धों में उलझा रहेगा, जो न केवल यूरोप बल्कि पूरी दुनिया में राजनीतिक अस्थिरता और नए दुश्मनों की वृद्धि का कारण बनेगा। इस भविष्यवाणी को वैश्विक संघर्षों और बढ़ते तनाव के संदर्भ में देखा जा सकता है। 2. Return of the pandemic: नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि एक पुरानी, खतरनाक महामारी वापस लौटेगी, जो पहले से कहीं ज्यादा घातक होगी। उनका कहना था कि यह महामारी वैश्विक स्तर पर तबाही मचाएगी और कई देशों को अपनी अर्थव्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था को फिर से बनाने के लिए मजबूर कर देगी। 3. Ruin of Britain: नास्त्रेदमस ने यह भी भविष्यवाणी की है कि विनाशकारी संघर्ष और महामारी के बाद ब्रिटेन बर्बाद हो जाएगा। उनके अनुसार, ब्रिटेन को एक भीषण संकट का सामना करना पड़ेगा, जो उसकी राजनीतिक और सामाजिक स्थिति को बिगाड़ देगा। एलियन से हो सकता संपर्क बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस दोनों ने 2025 में एलियन संपर्क की संभावना जताई है, जो इस समय के सबसे चौंकाने वाले विचारों में से एक है। इन दोनों भविष्यवक्ताओं ने भविष्यवाणी की है कि मनुष्य एलियनों से संपर्क करेगा, और यह घटना मानवता के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकती है। क्या ये भविष्यवाणियां सच होंगी? बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां हमेशा से विवादों और बहसों का विषय रही हैं। हालांकि, इन दोनों के कई पूर्वानुमान ऐतिहासिक घटनाओं के सही होने के कारण चर्चा में रहे हैं, जैसे 9/11 हमले, चेरनोबिल आपदा और ब्रिटेन का ब्रेक्सिट। फिर भी, इन भविष्यवाणियों को लेकर कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं, और इसलिए यह कहना मुश्किल है कि ये भविष्यवाणियां 2025 में सच होंगी या नहीं। हालांकि, इन भविष्यवाणियों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि 2025 में वैश्विक स्तर पर कुछ बड़े बदलाव और संकट हो सकते हैं, जिनसे न केवल यूरोप बल्कि पूरी दुनिया प्रभावित हो सकती है। बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की 2025 के लिए की गई भविष्यवाणियां बेहद चौंकाने वाली और डरावनी हैं। इनमें विनाशकारी युद्ध, महामारी, एलियन से संपर्क, और ब्रिटेन की बर्बादी जैसी घटनाओं का उल्लेख किया गया है। हालांकि इन भविष्यवाणियों का सत्यापन करना कठिन है, लेकिन यह निश्चित है कि इन भविष्यवक्ताओं ने वैश्विक घटनाओं और संकटों को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त की हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 2025 में क्या वाकई इन भविष्यवाणियों के अनुसार घटनाएं घटित होती हैं या नहीं।

नव वर्ष का जश्न सड़क पर हुंड़दंग के साथ मनाने की मंशा छोड़ देने में ही भलाई है, पुलिस सख्ती से पेश आएगी

नई दिल्ली साल 2024 खत्म होने वाला है और 2025 आने वाला है। नए साल के जश्न से पहले कुछ बातें ध्यान रखना जरूरी है। नव वर्ष का जश्न सड़क पर हुंड़दंग के साथ मनाने की मंशा छोड़ देने में ही भलाई है क्योंकि ऐसा करने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी।  इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस अलर्ट मोड पर है। डीजीपी ने की एडवाइजरी जारी यूपी के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के आदेशानुसार पुलिस नव वर्ष का जश्न मनाने के दौरान हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त रवैया अपनायेगी। आदेश में साफ कहा गया है कि नव वर्ष का जश्न मनाने की आड़ में कायदे-कानून तोड़ने वाले नागरिकों को उत्तर प्रदेश की पुलिस अच्छा खासा सबक सिखाएगी। नववर्ष 2025 के अवसर पर सुरक्षा को देखते हुए डीजीपी ने खास एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि नव वर्ष से संबंधित सभी आयोजनों की सूची तैयार की जाएगी और हाटस्पॉट को चिह्नित किया जाएगा। साथ ही राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाएगी और नियमित फुट पेट्रोलिंग की जाएगी।   सार्वजनिक स्थानों पर होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था डीजीपी ने निर्देश दिया है कि नए साल के द्दष्टिगत कमिश्नरेट/जनपद के संवेदनशील स्थलों, आयोजन स्थलों, होटलों, क्लबों, मनोरंजन गृहों और सार्वजनिक स्थानों पर समुचित पुलिस प्रबंध किया जाएगा और विशेष सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। महिलाओं के आवागमन के मार्गों पर समुचित पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाएगी। यूपी-112 के कर्मियों को भी समुचित ब्रीफ करते हुए उनका प्रभावी व्यवस्थापन किया जाएगा। नशे में वाहन दाैड़ाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस पुलिस महानिदेशक ने कहा, नववर्ष के अवसर पर युवाओं द्वारा सड़कों पर मोटरसाइकिल/चारपहिया वाहन तेज गति से चलाए जाने के फलस्वरूप सड़क दुर्घटना आदि की प्रबल संभावना बनी रहती है। ऐसे में दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की चेकिंग ब्रेथ एनालाइजर द्वारा प्रभावी तौर पर सुनिश्चित की जाएगी। सोशल मीडिया की राउंड-द-क्लॉक मॉनिटरिंग की जाएगी। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर सतकर् द्दष्टि रखते हुए भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित होने पर संज्ञान में आते ही संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए तत्काल अफवाहों का खंडन किया जाएगा।

तालिबान ने सैन्य चौकी पर किया कब्जा, दोनों देशों के बीच सीमा पर होने वाली झड़पें और संघर्ष लगातार बढ़ते जा रहे

इस्लामाबाद   पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच सीमा पर होने वाली झड़पें और संघर्ष लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अफगानिस्तान के तालिबानी लड़ाके डूरंड लाइन पार करके पाकिस्तान के अंदर घुस रहे हैं और वहां स्थित पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमले कर रहे हैं। हाल ही में एक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जब तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने पाकिस्तान की एक सैन्य चौकी पर कब्जा कर लिया और इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में तालिबान के लड़ाके पाकिस्तानी सैन्य चौकी पर ध्वज उखाड़कर अपनी झंडे लहरा रहे हैं। हालांकि, अब पाकिस्तान की सेना ने इस घटना पर अपनी सफाई दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि यह चौकी हमले से पहले ही खाली कर दी गई थी और सैन्यकर्मियों को अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया जा चुका था। पाकिस्तान और तालिबान के बीच बढ़ता तनाव पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्तों में हमेशा तनाव बना रहता है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से तालिबान के हमलों ने इन रिश्तों को और भी गंभीर बना दिया है। पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर तालिबानी लड़ाकों के हमले और उनके द्वारा पाकिस्तानी ध्वज को उखाड़ने की घटनाओं ने पाकिस्तान को बेहद शर्मिंदगी का सामना कराया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में तालिबान के लड़ाके पाकिस्तानी चौकी पर जश्न मनाते हुए देखे जा सकते हैं, जबकि वे पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को हटाकर टीटीपी का ध्वज लहरा रहे हैं। वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि तालिबान के लड़ाके पूरी तरह से पाकिस्तानी सेना की चौकी पर नियंत्रण बनाए हुए हैं, जिससे यह संदेश जा रहा है कि पाकिस्तान की सेना अपनी चौकियों और क्षेत्रों को बचाने में विफल रही है। हालांकि, पाकिस्तान की सेना ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह चौकी हमले से कुछ समय पहले ही खाली कर दी गई थी और सैनिकों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया था। पाकिस्तानी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह चौकी हमले से पहले ही खाली कर दी गई थी। सैन्यकर्मियों को अन्य सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया था। यह कदम केवल बाजौर तक सीमित नहीं था, बल्कि उत्तरी और दक्षिणी वजीरिस्तान में भी इसी तरह के कदम उठाए गए थे।” अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया नियमित रूप से होती है, जब सुरक्षा की स्थिति बिगड़ने का खतरा होता है। पाकिस्तान की सैन्य स्थिति और तालिबान का खतरा पाकिस्तान की सैन्य स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। अफगान तालिबान के पास न केवल अत्याधुनिक हथियार हैं, बल्कि उनकी रणनीतिक स्थिति भी पाकिस्तान के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। तालिबान के पास एके-47, मोर्टार, रॉकेट लॉन्चर जैसे अत्याधुनिक हथियारों का विशाल भंडार है। इसके अलावा, अफगानिस्तान के दुर्गम पहाड़ी इलाकों और गुफाओं से तालिबानी लड़ाके पाकिस्तान में घुसकर हमले करते हैं, जिससे पाकिस्तानी सेना के लिए इन इलाकों में आतंकवादियों का मुकाबला करना बेहद कठिन हो गया है। तालिबान के पास इन छिपने के स्थानों के बारे में गहरी जानकारी है, जिससे वे आसानी से पाकिस्तानी सैनिकों से बच जाते हैं और अचानक हमले करते हैं। पाकिस्तान की सेना को इस रणनीतिक स्थिति का सामना करना एक बड़ी चुनौती बन चुकी है।   पाकिस्तान का आंतरिक संकट और तालिबान से टकराव तालिबान के खिलाफ संघर्ष पाकिस्तान के आंतरिक संकट को और बढ़ा रहा है। पाकिस्तान पहले ही आर्थिक संकट, सीपैक प्रोजेक्ट में देरी और बलूचिस्तान में अलगाववादी आंदोलनों जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। इन मुद्दों ने पाकिस्तान की सरकार और सेना दोनों को कमजोर किया है। इसके अलावा, शहबाज शरीफ सरकार के सामने विदेशी सहायता, निवेश और व्यापार में लगातार गिरावट जैसी समस्याएं हैं। इन सबके बीच, अफगान तालिबान से बढ़ता संघर्ष पाकिस्तान के लिए और भी बड़ी चुनौती बन चुका है। तालिबान के बढ़ते प्रभाव ने पाकिस्तान को अपनी सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा पर पुनः विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है। पाकिस्तान की सेना पहले ही बलूचिस्तान में सक्रिय आतंकवादी समूहों, जैसे कि बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA), के खिलाफ संघर्ष कर रही है। अब तालिबान के साथ संघर्ष ने पाकिस्तानी सेना की स्थिति को और भी कठिन बना दिया है।  

डॉक्टर की लापरवाही के चलते महिला को चढ़ाया ‘गलत ब्लड ग्रुप’ का खून, मासूम की गई जान, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

आजमगढ़ यूपी के आजमगढ़ जिले में गलत ब्लड चढ़ाने से महिला मरीज की मौत का मामला सामने आया है। महिला मरीज को हीमोग्लोबिन की कमी की शिकायत पर जिले के सरोज हॉस्पिटल में 9 दिसंबर को भर्ती किया गया था। जहां डॉक्टर पंकज जयसवाल महिला मरीज की देखरेख कर रहे थे। रुटीन चेकअप के दौरान जब महिला के ब्लड का सैंपल लिया गया तो महिला को AB पॉजिटिव ब्लड की कमी बताई गई। चार दिनों के भीतर चार यूनिट ब्लड भी चढ़ाया गया। 5 दिन बाद अस्पताल प्रबंधन ने महिला को डिस्चार्ज कर दिया। घर ले जाने पर महिला की बिगड़ी हालत घर ले जाने पर महिला की हालत बिगड़ने लगी इसके बाद परिजन महिला को लेकर सीधे वाराणसी ले गये। वाराणसी में जब डॉक्टरों ने ब्लड का सैंपल लिया। तो वहां पर महिला का ब्लड ग्रुप A पॉजिटिव पाया गया। वाराणसी के अस्पताल प्रबंधन ने जब इस मामले की जानकारी परिजनों को दी तो परिजन इस बात को लेकर विरोध जताने वालों की आजमगढ़ के जिस अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा था। वहां के डॉक्टरों ने महिला का ब्लड ग्रुप AB पॉजिटिव बताया था। ऐसे में वाराणसी में महिला को A पॉजिटिव ब्लड चढ़वा दिया गया। जिसके कारण इंफेक्शन हो गया। महिला की आज यानी मंगलवार को मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल के खिलाफ परिजनों में आक्रोश आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के पुनपर बड़ा गांव की रहने वाली तृप्ति मिश्रा की 9 दिसंबर को तबीयत खराब हुई थी। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला मरीज की मौत के बाद जब जांच में इस बात का पता चला कि महिला को दो अलग-अलग ग्रुप का ब्लड चढ़ाया गया है। ऐसे में परिजनों ने इस मामले में सिधारी थाने में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की शिकायत की है। जिले के सीएमओ को भेजा गया पत्र एसपी सिटी ने बताया कि इस बारे में जिले के सीएमओ को पत्र लिख दिया गया है। महिला की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है। तो अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

कलाकृतियों के गिफ्ट पाकर खुश हुए मुख्यमंत्री साय, छत्तीसगढ़-स्कूली बच्चों ने नई शिक्षा नीति के तहत बनाई लकड़ी की नेम प्लेट और पोट्रेट

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कैबिनेट के मंत्रीगणों के लिए नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मडानार स्कूल से आज विशेष उपहार आया। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मडानार के स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री और सभी मंत्री गणों के लिए अपने हाथों से तैयार लकड़ी की नेम प्लेट भेंट की। मुख्यमंत्री साय उपहार पाकर इतने प्रसन्न हुए कि उन्होंने इस नेम प्लेट को तत्काल मंत्रालय स्थित अपने चेंबर के टेबल पर लगवाया और सभी मंत्रियों से भी कहा कि सभी अपने चेंबर में इसे लगवाएं। इन बच्चों ने आज मुख्यमंत्री से मंत्रालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि बस्तर की अद्भुत कला को जिस समर्पण के साथ हमारे बच्चे आगे बढ़ाने का काम कर रहे है, वह सराहनीय है। बच्चों की शिक्षा और नया सीखने के प्रति लगन बस्तर की उन्नति का रास्ता खोलने का काम करेगी। उन्होंने सभी बच्चों का परिचय लिया और उनकी कला की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री साय ने इस कला को सीखने के लिए बच्चों के प्रयासों को सराहा और जब उन्हें पता चला कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चों ने यह सीखा है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यही उद्देश्य था कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से बच्चे न केवल पढ़ाई करें बल्कि अपने रुचि के कार्यों में भी पारंगत हो। शिक्षा को रुचिकर बनाने, कला-संस्कृति को सहेजने के साथ-साथ रोजगार के बड़े उद्देश्य की पूर्ति नई शिक्षा नीति के माध्यम से साकार हो रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री को बच्चों ने काष्ठ पर उकेरे गए संविधान की उद्देशिका भेंट की और उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा को पोट्रेट भेंट किया। स्कूली बच्चों के साथ आए शिक्षक शिवचरण साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि नेम प्लेट को 12वीं कक्षा की छात्रा कशिक ने अपने हाथों से तैयार किया है। वहीं पोट्रेट को खिलेंद्र बघेल ने और संविधान की उद्देशिका को छात्र सागर ने तैयार किया है। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पूर्व व्यवसायिक शिक्षा अंतर्गत यह प्रशिक्षण मिला है और बच्चे रुचि के साथ इसे सीख रहे हैं। शिवचरण साहू ने बताया कि सालाना लगभग 3 लाख रुपए इन कलाकृतियों के विक्रय के माध्यम से उन्हें प्राप्त हो रहे हैं। बच्चों द्वारा तैयार यह कलाकृतियां अब अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसे बड़े ऑनलाइन बाजार में भी उपलब्ध है। इस अवसर पर कई मंत्री रहे उपस्थित इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वन केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन उपस्थित थे।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, नए साल में बढ़ेगा महंगाई भत्ता, सैलरी-पेंशन में होगी फिर वृद्धि

नईदिल्ली  2024 की तरह नया साल 2025 केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए सौगातों भरा होने वाला है, क्योंकि जनवरी 2025 से एक बार फिर कर्मचारियों पेंशनरों के महंगाई भत्ते में इजाफा होगा। हालांकि डीए में कितनी बढ़ोतरी होगी यह AICPI के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करेगा। अबतक जुलाई से अक्टूबर के आंकड़े आ चुके है लेकिन नंवबर दिसंबर के अंक आना बाकी है, इसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी। दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा हर साल 2 बार केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जो अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करता है। यह वृद्धि हर साल जनवरी/जुलाई से की जाती है।साल 2024 की बात करें तो जनवरी 2024 से 4% तो जुलाई से 3% DA बढ़ाया गया था, जिसके बाद डीए 53% हो गया है, अब अगली वृद्धि जनवरी 2024 से होना है, जिसका ऐलान बजट 2025-26 के बाद होने की संभावना है। DA Hike 2025: कितने प्रतिशत बढ़ेगा महंगाई भत्ता?     वर्तमान में 48 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनरों को 53% डीए का लाभ मिल रहा है। अब अगला डीए जनवरी 2025 से बढ़ाया जाना है, जो कि AICPI इंडेक्स के जुलाई से दिसंबर 2024 के आंकड़ों पर निर्भर करेगा।     जुलाई से अक्टूबर तक के आंकड़ों पर गौर करें तो AICPI Index अंक 144.5 और DA स्कोर 55.05% पहुंच चुका है, ऐसे में डीए में 3% वृद्धि होना तय है, हालांकि अभी नवंबर दिसंबर के आंकड़े आना बाकी हैं।     नवंबर के आंकड़े 31 दिसंबर को श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किए जाएंगे और दिसंबर के अंक 30 जनवरी 2025 को जारी होंगेइसके बाद तय होगा डीए में कितने प्रतिशत वृद्धि होगी।     अनुमान है कि जनवरी 2025 से 3 से 4 फीसदी वृद्धि हो सकती है।इसका ऐलान मार्च में होली के आसपास हो सकता है।यह वृद्धि 7th Pay Commission के तहत की जाएगी।     उदाहरण के तौर पर जिन कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18,000 रुपये है, उन्हें 3 फीसदी डीए बढ़ने पर 540 रुपये और 2,50,000 रुपये की अधिकतम सैलरी पाने वालों को 7,500 रुपये की बढ़ोतरी मिलेगी। पेंशनभोगियों को भी इसका लाभ मिलेगा, जिनकी पेंशन में 270 से 3,750 रुपये तक का इजाफा हो सकता है। ऐसे होती है महंगाई भत्ते की गणना     डीए और डीआर में बढ़ोतरी का कैलकुलेशन औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के 12 महीने के औसत में हुई प्रतिशत वृद्धि के आधार पर की जाती है। सरकार अमूमन हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को इन भत्तों में संशोधन करती है।     केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए DA ऐसा होता है कैलकुलेट- DA% = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 12 महीने के लिए – 115.76)/115.76] x 100     पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए DA ऐसा होता है कैलकुलेट- DA% = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 3 महीने के लिए – 126.33)/126.33] x 100

डॉक्टर्स की भूमिका में नजर आएगी UP पुलिस, जवान सीपीआर चोकिंग एवं अन्य जीवन रक्षक जानकारियां ले रहे हैं

प्रयागराज संगम तट पर लगने वाले देश के सबसे बड़े आध्यात्मिक मेले महाकुंभ को लेकर हर विभाग तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है। करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने महाकुंभ नगर पहुंचेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज रेलवे स्टेशन में तैनात पुलिस के जवान खास ट्रेनिंग में लगे हुए हैं। पुलिस के जवान ले रहे सीपीआर देने की ट्रेनिंग आपको बता दें कि बीते कुंभ 2013 में रेलवे स्टेशन में भगदड़ मची थी, जिसमें 35 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हुई थी इसी को ध्यान में रखते हुए कोई आपात स्थिति न पैदा हो, इसके लिए पुलिस के जवान सीपीआर चोकिंग एवं अन्य जीवन रक्षक जानकारियां ले रहे हैं, ताकि महाकुंभ मेला में आए श्रद्धालुओं को होने वाली किसी प्रकार की आपदा या हृदयाघात आने से मौके पर ड्यूटी रत स्टाफ प्राथमिक उपचार देकर किसी की जान बचा सके। हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज जैसी समस्या से निपटने को दी जा रही ट्रेनिंग आरपीएफ प्रभारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि तकरीबन 1000 जवानों को यह ट्रेनिंग दी जा रही है क्योंकि कड़ाके की ठंड के दौरान बुजुर्गों को काफी दिक्कतें आती हैं। साथ ही किसी तरह की आपदा, हार्ट अटैक,  ब्रेन हेमरेज जैसी समस्या भी आ सकती है। ऐसी स्थिति में जब तक डॉक्टर आएं, तब तक मरीज की हालत और खराब हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए फरहान आलम और उनकी टीम की मदद से यह ट्रेनिंग जवानों को दी जा रही है। ‘मानवता सबसे बड़ा धर्म है’ फरहान आलम बताते हैं कि आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के साथ-साथ अन्य पुलिस के जवानों को भी ट्रेनिंग दी गई है। ट्रेनिंग ले रहे पुलिस के जवान काफी खुश हैं और उनका कहना है कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है। पुलिसिंग के साथ-साथ अगर प्रथम उपचार की जरूरत पड़ेगी तो वह भी कर सकेंगे।

केरल को ‘मिनी पाकिस्तान’ बताने पर अब CM पिनराई विजयन का आया जवाब, नितेश राणे पर बदनाम करने का आरोप

कोच्चि, मुंबई महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और भाजपा लीडर नितेश राणे ने पिछले दिनों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के केरल से चुने जाने पर हमला बोला था और राज्य को ‘मिनी पाकिस्तान’ करार दिया था। इस पर जमकर बवाल मचा तो नितेश राणे ने सफाई भी दी और कहा कि मैंने इसलिए केरल को मिनी पाकिस्तान कहा था क्योंकि वहां लव जिहाद का एजेंडा आगे बढ़ रहा है। हिंदू और मुसलमान महिलाओं का धर्मांतरण कराया जाता है। हमारा देश कैसे हिंदू राष्ट्र बना रहे, हमें इसके लिए प्रयास करने होंगे। यह तो सच है कि राहुल गांधी और प्रियंका को वहां जीत मिली क्योंकि वह आतंकियों का समर्थन लेते हैं। यदि मैं गलत हूं तो फिर कांग्रेस मुझे गलत साबित करे। नितेश राणे के विवादित बयान देने और उस पर कायम रहने के बीच अब केरल के सीएम का ही बयान आया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने नितेश राणे पर राज्य को बदनाम करने का आरोप लगाया है और कहा कि यह संघ परिवार का एजेंडा है। पिनराई विजयन ने एक्स पर लिखा, ‘महाराष्ट्र के मत्स्य पालन और जहाजरानी मंत्री नितेश राणे ने केरल को मिनी पाकिस्तान का लेबल दिया है। यह बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है। इस तरह के नफरती बयान बताते हैं कि कैसे संघ परिवार की ओर से केरल के खिलाफ एजेंडा चलाया जाता रहा है और उसे बदनाम किया जाता है। केरल तो सेकुलरिज्म और सांप्रदायिक सद्भाव की जमीन है।’ उन्होंने कहा कि हम केरल के खिलाफ इस तरह के आपत्तिजनक बयान की निंदा करते हैं।’ यही नहीं पिनराई विजयन ने कहा कि केरल के लोगों को संघ के इस हेटफुल एजेंडे के खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए। महाराष्ट्र के दिग्गज नेता नारायण राणे के बेटे नितेश फिलहाल देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री हैं। वह पहले भी ऐसे बयान दे चुके हैं, जिस पर विवाद छिड़ गया था। हाल ही में उन्होंने वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी की जीत को लेकर टिप्पणी की थी। राणे का कहना है कि केरल से ही दोनों भाई-बहन इसलिए चुनाव लड़ने जाते हैं क्योंकि वहां से उनका जीतना आसान है। इसके अलावा केरल में मुस्लिमों की बड़ी आबादी को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए नितेश ने राज्य को ‘मिनी पाकिस्तान’ करार दिया था। नितेश राणे ने कहा था, ‘केरल मिनी पाकिस्तान है। इसीलीए राहुल गांधी और उनकी बहन वहां से चुनाव लड़ने जाते हैं। सारे आतंकवादी उन्हें वोट करते हैं। यह सच है औऱ आप पूछ सकते हैं। वे लोग आतंकियों को साथ लेकर ही सांसद चुने गए।’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live