LATEST NEWS

श्रीभगवत गीता पर केन्द्रित क्विज प्रतियोगिता में 6 लाख विद्यार्थियों ने की भागीदारी

भोपाल. प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के मौके पर स्कूल शिक्षा विभाग ने इस्कॉन के सहयोग से स्कूल के विद्यार्थियों की श्रीभगवत गीता पर केन्द्रित क्विज प्रतियोगिता 26 से 29 नवम्बर तक आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के 6 लाख विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विद्यालयों में यह प्रतियोगिता ऑनलाइन हुई। शाला स्तर पर हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक जिले से 4-4 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर पर किया गया। योजना में चयनित विद्यार्थियों में से लेवल-2 पर 5 विद्यार्थियों का चयन किया गया। प्रथम स्थान पर 2 विद्यार्थियों को एक-एक लाख रूपये, द्वितीय स्थान पर चयनित एक विद्यार्थी को 51 हजार रूपये और तृतीय स्थान पर चयनित 2 विद्यार्थियों को 21-21 हजार रूपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जायेगी। मुख्यमंत्री करेंगे पुरस्कृत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 दिसम्बर को गीता जंयती पर उज्जैन में गीता महोत्सव में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत करेंगे। समारोह में विजेता विद्यार्थी श्रीभगवत गीता के महत्वपूर्ण बिंदुओं और संदेशों पर विचार व्यक्त करेंगे। यह प्रतियोगिता छात्रों के शैक्षणिक पाठ्यक्रम और आवश्यक नैतिक मूल्यों जैसे सत्यनिष्ठा, सहानुभूति, सम्मान और उत्तरदायित्व से समृद्ध बनाने के साथ ही उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से आयोजित की गयी थी। इस्कॉन के स्वयं सेवकों ने श्रीभगवत गीता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिये विद्यालयों का दौरा किया और छात्रों को श्रीभगवत गीता ग्रंथ के महत्व के बारे में बताया। इस्कॉन ने प्रतियोगिता से संबंधित पाठ्यक्रम को वेबसाइट www.gitacontest.in पर भी अपलोड भी किया था।

नक्सलियों ने तीन दिनों के भीतर चौथे ग्रामीण की हत्या की

जगदलपुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले बस्तर में नक्सलियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। नक्सलियों ने तीन दिनों के भीतर चौथे ग्रामीण की हत्या की है। शनिवार को ग्रामीण महिला सुकरा यालम की हत्या की गई है। इस वर्ष सुरक्षा बल से सीधी लड़ाई में लगातार मात खाने के बाद नक्सली बड़ी लड़ाई लड़ने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में वो स्माल एक्शन टीम को सक्रिय कर ग्रामीणों को निशाना बनाकर उनकी हत्या कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं। नक्सलियों ने बदली अपनी रणनीति पुलिस के अनुसार, नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम के चार से पांच सदस्य शनिवार को मद्देड़ थाना क्षेत्र के लोदेड़ गांव पहुंचे थे। वहां उन्होंने रामैया यालम और उसकी पत्नी सुकरा का अपहरण किया और गांव से लगभग तीन किमी दूर ले गए। रामैया यालम को डंडो से पीट कर छोड़ दिया और उसकी पत्नी सुकरा की गला घोंटकर हत्या कर दी। इससे पहले गुरुवार की रात नक्सलियों ने भैरमगढ़ के बिरियाभूमि के पूर्व संरपच और भाजपा नेता सुक्खु फरसा, नैमेड़ के कडेर निवासी पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या कर दी थी। गत शुक्रवार को तिम्मापुर की आंगनबाड़ी सहायिका लक्ष्मी पदम की उसके बेटे के सामने ही गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इस साल नक्सलियों को बड़ा नुकसान इस वर्ष अब तक नक्सलियों ने 63 ग्रामीणों की हत्या की है और 17 जवान शहीद हुए हैं। मगर, सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को बड़ी चोट पहुंचाई है। नक्सलियों ने स्वीकारा है कि इस वर्ष हुए मुठभेड़ों में 226 नक्सली मारे जाने से उनके संगठन को बड़ा नुकसान पहुंचा हैं। बस्तर पुलिस ने भी 97 मुठभेड़ में 25 लाख रुपये के पांच इनामी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) सदस्य सहित आठ करोड़ 84 लाख रुपये के इनामी 207 नक्सलियों के शव मिलने का दावा किया है। अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रहे नक्सली इधर, नक्सलियों के सबसे मजबूत गढ़ में सुरक्षा बल ने झिड़पल्ली-1 और झिड़पल्ली-2 में सप्ताह भरत के भीतर नए सुरक्षा कैंप बनाए हैं। नक्सली इन कैंपों पर पिछले तीन दिन से लगातार गोलीबारी कर रहे हैं। रविवार की सुबह भी नक्सलियों ने कैंप पर गोलीबारी की है। यह क्षेत्र डीकेएसजेडसी के साथ ही तेलंगाना स्टेट कमेटी के बड़े नक्सलियों के छिपने की जगह है। जगरगुंडा एरिया कमेटी, पामेड़ एरिया कमेटी और दक्षिण बस्तर सब जोनल ब्यूरो का यह गढ़ है। इसलिए किसी भी हालत में नक्सली अपना यह गढ़ छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। शीघ्र करेंगे नक्सलियों का समूल उन्मूलन बस्तर में केंद्रीय गृहमंत्री के बस्तरिया ओलिंपिक के समापन समारोह में शामिल होने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर बस्तर पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर में ग्रामीणों की हत्याओं को लेकर कहा है कि नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वर्ष 2026 तक नक्सलवाद के सफाये का मूलमंत्र दिया था। इसी संकल्प को पूरा करने का लक्ष्य लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार काम कर रही है। नक्सलियों के गढ़ में सुरक्षा बल मजबूत स्थिति में है। नक्सली हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटें और देश-प्रदेश के विकास में सहभागिता निभाएं।

परंपरा, खेल और संस्कृति का होगा महापर्व

भोपाल. राज्य के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में 14 से 28 जनवरी के बीच ‘आनंद उत्सव-2025’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह उत्सव परंपरा, खेल, और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सहभागिता और उल्लास का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करेगा। आनंद विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी किए है। आनंद उत्सव में नागरिकों की सहभागिता एवं उत्साह बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्थानीय स्तर के खेल जैसे कबड्डी, खो-खो, बोरा रेस, रस्साकसी, चम्मच दौड़, लोक संगीत, नृत्य, नाटक और भजन जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों की भागीदारी के लिए विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम आयोजन स्थल को “आनंद उत्सव स्थल” नाम दिया जाएगा। आनंद उत्सव का आयोजन 3 चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 14 से 24 जनवरी तक ग्रामीण और नगरीय स्तर पर, दूसरे चरण ने 14 से 24 जनवरी तक विकासखंड स्तर पर, तृतीय चरण में 24 से 28 जनवरी तक जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन की रूपरेखा और कार्यक्रमों का पर्यवेक्षण जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी। विकासखंड स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में गठित विकासखंडस्तरीय समिति करेगी और प्रत्येक “आनंद उत्सव स्थल” पर कार्यक्रम आयोजन समिति करेगी। सभी स्थलों का पंजीयन और विवरण https://www.anandsansthanmp.in/पर अपलोड किए जाएंगे । कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रदेश की 23 हजार 11 ग्राम पंचायतों में 10 हजार क्लस्टरों पर उत्सव का आयोजन किया जाएगा। ‘आनंद उत्सव-2025’ का उद्देश्य हर वर्ग, उम्र और समुदाय के लोगों को एक साथ जोड़ते हुए परंपरागत खेल और संस्कृति का उत्सव मनाना है। यह केवल मनोरंजन का मंच नहीं बल्कि सामुदायिक जीवन में खुशी और जुड़ाव का माध्यम बनेगा। आयोजन उल्लास, समरसता और सहभागिता का जीवंत प्रमाण बनेगा।

ग्राम उजागरिया में हितग्राहियों को सिलाई मशीन वितरण की

भोपाल. उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र का गांव उजागरिया में महिला हितग्राहियों को सिलाई मशीन वितरण की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों को सिलाई मशीन प्रदान करके बहनों को आत्म-निर्भर बनाने के लिये सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य में सभी गांव वालों को सहयोग करना चाहिए, जिससे महिलाएं भी अपने पैरों पर खड़ी हो सके। उन्होंने सभी बहनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि, हम सभी को साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। अगर आसपास कचरा हो तो उसकी साफ-सफाई करवाने की आदत डालनी चाहिए। अपने आसपास बिल्कुल गंदगी ना रहने दे। हमारा गांव प्लास्टिक मुक्त हो ऐसी हम सबको प्रयास करने चाहिए। इन सब व्यवस्था होने से हम सभी को अपने-अपने गांव को गर्व होगा।

कांकेर में वन रक्षक भर्ती के फिजीकल टेस्ट के दौरान बेहोश होकर गिरे युवक मौत

 कांकेर छत्तीसगढ़ के कांकेर में वन रक्षक भर्ती के फिजीकल टेस्ट के दौरान चारामा के कोचवाही निवासी महेंद्र कुमार कुरेटी की मौत हो गई है. सोमवार सुबह 8 बजे 200 मीटर दौड़ शुरु हुई, जिसमें महेंद्र भी शामिल हुआ था. इसी दौरान 50 मीटर दौड़ने के बाद युवक अचानक बेहोश होकर निचे गिर गया. आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कांकेर टीआई मनीष नागर ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि नगर सैनिक ग्राउंड में एक युवक की वन रक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट के दौरान मौत हो गई है. जिसका मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. युवक की मौत का कारण अज्ञात है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा. 25 हजार से ज्‍यादा कैंडिडेट्स शामिल कांकेर के जंगलवार कॉलेज में वन रक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्‍ट की प्रकिया जारी है, जो करीब 10 दिनों तक जारी रहेगा. जिसमें लगभग 25 हजार से ज्‍यादा कैंडिडेट्स हिस्‍सा लेने वाले हैं.

उप मुख्यमंत्री ने मल्हारगढ़ में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का किया शुभारंभ

भोपाल. उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री ने सरस्वती पूजन एवं कन्या पूजन कर किया। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने रोजगार मेले में 15 संस्थाओं एवं आठ विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। युवाओं को निराश और हताश कभी नहीं होना चाहिए। कभी हार नहीं माननी चाहिए, जो मेहनत करता है उसको सफलता जरूर मिलती है। पढ़ाई को पूरी गंभीरता के साथ लेना चाहिए। रोजगार मेले में उप मुख्यमंत्री ने युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत 25 स्व सहायता समूह की महिलाओं को 50 लाख का ऋण वितरण चेक प्रदान किया। विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को योजनाओं का हित वितरण प्रदान किया। सामाजिक न्याय विभाग अंतर्गत दिव्यांगजनों को स्व चालित ट्राई साईकिल एवं हाथ से चलने वाली ट्राई साइकिल प्रदान की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार मेलों का लाभ उठाना चाहिए। रोजगार मेलों में जिन विभागों को इंस्टॉल लगे हैं, सरकार द्वारा कौन-कौन सी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनसे युवाओं को क्या लाभ प्राप्त हो सकता है, उसके बारे में विस्तार से जानना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के साथ-साथ युवाओं को विभागों में जाकर भी अधिकारियों से योजनाओं के बारे में जानकारी लेना चाहिए। सभी युवा ध्यान से और मन लगाकर पढ़ाई करें। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित भारत होगा। विकसित देशों में भारत नंबर वन होगा, उसके लिए सरकार लगातार संकल्पित है और यह कार्य हम सबको मिलकर करना होगा। आज भारत विश्व की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। सरकार ने विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आयुष्मान कार्ड बनाया है, जिसमें प्रदेश के नागरिकों के इलाज के लिए प्रबंध किया है। अब तो 70 से अधिक उम्र वाले सभी व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड भी बन रहे हैं।

भोपाल में बीज प्रमाणीकरण संस्था की 10 करोड़ की एफडी को चपरासी द्वारा हड़पने का मामला सामने आया

भोपाल भोपाल में बीज प्रमाणीकरण संस्था की 10 करोड़ की एफडी को उसी के चपरासी द्वारा हड़पने का मामला सामने आया है। चपरासी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इमामीगेट शाखा में जमा 5-5 करोड़ की दो एफडी को बैंक मैनेजर की मिली भगत से तोड़कर ये घोटाला किया। अब इस मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले के मास्टर माइंड और संस्था के चपरासी सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बैंक मैनेजर लापता, पुलिस ने जब्त की जमीन पुलिस ने जमीन, भूखंड की रजिस्ट्री जब्त करते हुए विभिन्न खातों में जमा 51 लाख रुपये होल्ड करवाए हैं। इस मामले में बैंक मैनेजर की तलाश की जा रही है। डीसीपी जोन-तीन, रियाज इकबाल ने बताया कि 14 सितंबर 2024 को बीज प्रमाणीकरण अधिकारी सुखदेव प्रसाद अहिरवार ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बैंक मैनेजर से मिलीभगत कर चपरासी ने लगाया चूना शिकायत में बताया गया कि संस्था के चपरासी बीडी नामदेव ने सेंट्रल बैंक के मैनेजर नोयलसिंह से मिलीभगत कर संस्था की 10 करोड़ की एफडी तुड़वाकर राशि हड़पी है। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। 10 करोड़ के घोटाले को ऐसे दिया अंजाम चपरासी बीडी नामदेव ने संस्था के बाबू दीपक पंथी एजेंट शैलेंद्र प्रधान उर्फ आचार्य बाबा और सेंट्रल बैंक के मैनेजर नोयलसिंह के साथ मिलकर पूरा षड़यंत्र रचा। इन लोगों ने बीज प्रमाणीकरण संस्था की 10 करोड़ की दो एफडी को सेंट्रल बैंक में जमा करवाया। संस्था द्वारा करवाई गई एफडी को बीडी नामदेव और दीपक पंथी ने तुड़वाकर हासिल कर ली। बैंक मैनेजर ने एक फर्जी एफडी को संस्था को गुमराह करने के लिए रख दिया। विभाग की फर्जी सील और विभाग प्रमुख के कूट रचित हस्ताक्षर से तैयार दस्तावेज में भृत्य बीडी नामदेव को आहरण एवं वितरण अधिकारी बना दिया गया। पांच करोड़ की दो एफडी की तैयार बैंक मैनेजर की मिली भगत से चपरासी ने पांच-पांच करोड़ की दो डीडी तैयार कर ली। एमपी नगर स्थित येस बैंक के सेल्स मैनेजर धनंजय गिरि से साठगांठ कर बिना भौतिक सत्यापन के खाता खुलवाया गया और बीडी नामदेव का खाता खोलकर उसे बीज प्रमाणीकरण अधिकारी बताया गया। इसी खाते में 10 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।। इस राशि को शैलेंद्र प्रधान उर्फ बाबा ने अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न बैंकों में फर्जी फर्म तैयार कर उनके नाम से लगभग 50 चालू खाते खुलवाकर ट्रांसफर करवा लिया। खाता धारकों को कमीशन देकर हड़पी गई राशि निकाल ली गई। उससे जमीन, भूखंड खरीद लिया गया। पुलिस ने इन लोगों को किया गिरफ्तार मामले में पुलिस ने गौतम नगर, गोविंदपुरा निवासी 53 वर्षीय बीडी नामदेव (भृ्त्य), विदिशा निवासी 44 वर्षीय दीपक पंथी (बाबू), यश बैंक का सेल्स मैनेजर बावड़ियाकलां निवासी 48 वर्षीय धनंजय गिरि, रामायण बिल्डिंग, कटारा हिल्स निवासी 62 वर्षीय शैलेन्द्र प्रधान उर्फ आचार्य बाबा (फर्जी फर्म बनाकर खाते खुलवाए), हालमार्क सिटी, कोलार रोड निवासी 50 वर्षीय राजेश शर्मा (ऐजेंट), सिंधी कालोनी सीहोर निवासी 44 वर्षीय पियूष शर्मा (एजेंट) को गिरफ्तार किया है।  

बर्फबारी के बाद गुलमर्ग में -9 डिग्री पर लुढ़का पारा

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के हिमालयी इलाकों में बर्फबारी के एक दिन बाद सोमवार को कश्मीर के कई इलाकों में रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक ठंड रहने का अनुमान जताया है। श्रीनगर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि उत्तरी कश्मीर के स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री कम है। कश्मीर घाटी के मौसम निगरानी केंद्रों में यह इस मौसम में सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में कहा कि आने वाला सप्ताह ठंडा और शुष्क रहेगा। इसमें कहा गया है, “अगले 7 दिनों के दौरान कई केंद्रों पर कड़ाके की ठंड और शुष्क मौसम रहेगा।” हालांकि, सोमवार को राजधानी श्रीनगर में दिन में धूप खिली और अपेक्षाकृत गर्मी रही। मौसम विज्ञानी एम हुसैन मीर ने कहा, “धूप वाले दिन रात में आसमान साफ ​​रहने के कारण रात में तापमान में गिरावट आती है।” रविवार को गुलमर्ग, कुपवाड़ा और पीर की गली समेत कश्मीर के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे मुगल रोड और सिंथन रोड बंद हो गए। ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मुगल रोड, सिंथन रोड और श्रीनगर-सोनमर्ग और गुमरी रोड बर्फ जमा होने के कारण अभी भी बंद हैं। मौसम विभाग के अपडेट में कहा गया है कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के पर्यटन स्थल में भी इस मौसम का सबसे कम तापमान -6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 4 डिग्री कम है। दक्षिण के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान -5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 4.5 डिग्री कम है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पारा रविवार के -0.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सोमवार को -3.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राजधानी में शुक्रवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान -4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उत्तरी कश्मीर के सीमांत क्षेत्रों में भी पारा शून्य से नीचे चला गया है, जिसमें कुपवाड़ा भी शामिल है, जहां न्यूनतम तापमान -4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अब अगले तीन दिनों तक शुष्क मौसम का पूर्वानुमान लगाया है। IMD के मुताबिक, 12 दिसंबर को सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन में कहा है कि 13 से 18 दिसंबर तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा। रविवार को हुई बर्फबारी के कारण सुबह के समय ठंड के कारण पहाड़ी सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। इस बीच, केंद्र ने टूरिस्ट एडवायजरी में पर्यटकों और यात्रियों से प्रशासन की सलाह का पालन करने का आग्रह किया है। इसमें कहा गया है कि महत्वपूर्ण दर्रों और ऊंचे इलाकों की सड़कों पर तापमान शून्य से नीचे और बर्फीली स्थिति को देखते हुए पर्यटकों और यात्रियों को प्रशासन/यातायात सलाह का पालन करने की सलाह दी जाती है। कई जिला स्तरीय अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टरों से पहाड़ी सड़कों पर यात्रा करते समय 4 बाय 4 वाहनों का उपयोग करने या टायरों पर चेन लगाने का आग्रह करते हुए सलाह जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि कश्मीर में शीत लहर चल रही है। घाटी 40 दिनों की सबसे कठोर सर्दियों की अवधि के लिए तैयार है, जो 21 दिसंबर से शुरू होगी।

स्टार्स प्रोजेक्ट के अंतर्गत 3 दिवसीय डिजिटल केपेसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण शुरू

भोपाल. राज्य शिक्षा केन्द्र ने स्टार्स परियोजना में भोपाल में सोमवार से शिक्षकों के लिये 3 दिवसीय डिजिटल केपेसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण प्रारंभ किया। यह प्रशिक्षण क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज प्रशिक्षण केन्द्र में शुरू हुआ। प्रशिक्षण में प्रदेश के प्रत्येक जिले से समग्र शिक्षा मिशन के प्रोग्रामर और ब्लॉक एमआईएस समन्वयकों के साथ कुल 312 मास्टर ट्रेनर्स शामिल हो रहे हैं। प्रशिक्षण में मैदानी अमले को टेबलेट से स्कूल शिक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखने की जानकारी दी जा रही है। स्टार्स परियोजना में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्कूल शिक्षा विभाग के मैदानी अमले को टेबलेट उपलब्ध कराये गये हैं। यह प्रशिक्षण 3 स्तरों राज्य, जिला और सम्पूर्ण स्तर पर पूरा किया जायेगा। स्टार्स परियोजना प्रदेश में स्ट्रेन्थनिंग, टीचिंग, लर्निंग एण्ड रिजल्ट्स फॉर स्टेट्स (स्टार्स) परियोजना का क्रियान्वयन वर्ष 2020-21 से किया जा रहा है। स्टार्स परियोजना भारत सरकार की वर्ल्ड बैंक से वित्तीय सहायता प्राप्त परियोजना है। स्टार्स परियोजना के माध्यम से मुख्य रूप से प्रारंभिक वर्षों की शिक्षा का सुदृढ़ीकरण, सीखने के आंकलन की प्रणाली में सुधार, शिक्षक प्रदर्शन और कक्षागत कार्य में सुधार, सेवा प्रदाय का सुदृढ़ीकरण और व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण पर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में इसी प्रोजेक्ट में 46 डाइट्स में अर्ली चाइल्डहुड एज्युकेशन कक्ष का विकास किया गया है। इस प्रोजेक्ट में बच्चों में कौशल और नवीन नवाचार प्रदर्शन को बढ़ावा देने के लिये स्किल एक्सपो का आयोजन और बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के उन्मुखीकरण के लिये एक्सपोजर विजिट भी कराया जाता है।

पहले हिन्दुओं की रक्षा और धर्मस्थलों की सुरक्षा करें तय: विदेश सचिव विक्रम मिसरी

ढाका. पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर बढ़ते हमलों के बीच पहली बार विदेश सचिव विक्रम मिसरी बातचीत के लिए ढाका पहुंचे हैं। ढाका पहुंचते ही उन्होंने बांग्लादेश को दो टूक लहजे में कहा है कि सबसे पहले हिन्दुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की रक्षा और उनके धार्मिक स्थलों की सुरक्षा तय करनी होगी। उन्होंने अपने समकक्ष के सामने सख्ती से ये मुद्दा उठाया। विदेश सचि‍व मिसरी ने बांग्‍लादेश के विदेश सलाहकार से कहा क‍ि भारत सकारात्मक, रचनात्मक और साझा हित चाहता है, इसलिए बांग्लादेश को भी उसी तरह का व्यवहार करना चाहिए। अपनी उच्च स्तरीय बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मिसरी ने कहा, “मैंने आज बांग्लादेश प्राधिकरण की अंतरिम सरकार के साथ मिलकर काम करने की भारत की इच्छा को रेखांकित किया है।” दोनों देशों के संबंधों में आए तनाव के बीच विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सोमवार को ढाका में अपने बांग्लादेशी समकक्ष मोहम्मद जशीमुद्दीन के साथ बैठक की। अगस्त में प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के अपदस्थ होने के बाद भारत की ओर से यह पहला उच्च-स्तरीय दौरा है। मिसरी की यह यात्रा हसीना के सत्ता से हटने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर नई दिल्ली और ढाका के बीच संबंधों में बढ़ते तनाव के बीच हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि मिसरी भारतीय वायुसेना के विमान से ढाका पहुंचे। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा भी हवाई अड्डे पर मौजूद रहे। यहां पहुंचने के तुरंत बाद मिसरी ने जशीमुद्दीन के साथ बैठक की। बांग्लादेश विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे विदेश सचिव जशीमुद्दीन और उनके समकक्ष विक्रम मिसरी के बीच बैठक राज्य अतिथि गृह में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हो रही है। पहले उन्होंने आमने-सामने संक्षिप्त बातचीत की और फिर दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ औपचारिक बैठक शुरू हुई।’’ अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेशी पक्ष सोमवार को वार्ता के बारे में मीडिया को जानकारी देगा, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के सभी मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। दो दिनी दौरे के दौरान मिसरी बांग्लादेश के कार्यवाहक विदेश मंत्री मोहम्मद तौहीद हुसैन से भी मुलाकात करेंगे। उनका बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस से शिष्टाचार भेंट करने का भी कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि वह हिंदुओं पर हमलों को लेकर भारत की चिंताओं को ढाका के समक्ष उठाएंगे। अगस्त में बड़े पैमाने पर सरकार-विरोधी प्रदर्शनों के चलते तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। हसीना के भारत में शरण लेने के कुछ दिनों बाद ही यूनुस ने अंतरिम सरकार की बागडोर संभाल ली थी। पड़ोसी देश में हुए घटनाक्रम के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों में तनाव आ गया। हालिया हफ्तों में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों और हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद दोनों देशों के संबंध और भी तनावपूर्ण हो गए। त्रिपुरा के अगरतला में बांग्लादेश उप उच्चायोग में प्रदर्शनकारियों के जबरन घुसने के मामले पर भी दोनों देशों के संबंधों पर असर पड़ा।पिछले कुछ हफ्तों में पड़ोसी देश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं के साथ-साथ मंदिरों पर हमलों की घटनाएं हुई हैं, जिसे लेकर नई दिल्ली द्वारा गहरी चिंता जताई गई है।

11 दिसम्‍बर से 26 जनवरी 2025 तक चलेगा अभियान

भोपाल. राज्‍य शासन के निर्देशानुसार मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्‍वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों के अंतर्गत राज्‍य शासन एवं कंपनी द्वारा चलाई जा रही विभिन्‍न जनकल्‍याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत हितग्राहियों को पहॅुंचाने के उद्देश्‍य से ‘’मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण अभियान’’ चलाया जाएगा। यह अभियान कंपनी कार्यक्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान के तहत कंपनी द्वारा हितग्राही संबंधित योजनाओं का लाभ उनके पात्र हितग्राहियों को दिलाये जाने के लिये शिविर लगाए जाएंगे तथा बिजली उपभोक्ताओं को हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही बिजली संबंधित योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्‍ताओं से अपील की है कि वे जिलों में प्रशासन द्वारा आयोजित ‘’मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण अभियान’’ के दौरान 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक आयोजित शिविर के माध्‍यम से योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठाएं।

शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में विशेष जनजाति पहाड़ी कोरवा मरीज के जटिल फ्रैक्चर का हुआ सफल ऑपरेशन

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य मे स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर खासा ध्यान दिया जा रहा है। तरक्की और राज्य में सुशासन का सफर स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के रूप में लगातार नजर आ रहा है।  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने नई सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया है। इसी दिशा में स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ लगातार अपनी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए और मरीजों के बेहतर इलाज के लिए प्रतिबद्ध है। इस कड़ी में अस्थि रोग विभाग में भर्ती विशेष जनजाति पहाड़ी कोरवा के सदस्य करण सिंह कोरवा के जटिल व दुर्लभ फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन किया गया। करण सिंह कोरवा कोरबा  जिले में अपने गांव सियान जाते समय मोटरसाइकिरल से गिर गये थे। इससे उनके घुटने में गहरी चोट आई थी। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया था । उनके घुटने के नीचे की अस्थि का टुकड़ा (टिबिया कॉन्डाइल) जोड़ से टूट कर पीछे की तरफ रक्त वाहनियों एवं नसों के बीच में फंसा हुआ था। इस तरह का केस सामने आना अत्यंत दुर्लभ है।  इससे रक्त वाहनियों तथा नसों (नर्व) को चोट लगने से पैरों में लकवा अथवा पैर काटने का खतरा लगातार बना होता है। ऑपरेशन के दौरान भी रक्त वाहनियों अथवा नसों में चोट लगने से पैरों में सुन्नपन का खतरा बना रहता है। मेडिकल कालेज रायगढ़ के अस्थि रोग विभाग के चिकित्सकों ने यह जटिल ऑपरेशन सफलता पूर्वक किया गया। इससे वर्तमान में मरीज अपना घुटना मोड़ पा रहा है  तथा मरीज का पैर भी बच गया है। कुछ ही दिनों में मरीज वॉकर के सहारे से चलना भी शुरु कर सकता है। इस तरह मेडिकल कॉलेज रायगढ़ एक और उपलब्धि के साथ प्रगति की ओर अग्रसर है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य के शासकीय मेडिकल कालेजों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उन्हें 2 करोड़ रूपए तक के कार्यों के लिए वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान की है। इससे मरीजों के त्वरित इलाज के लिए अब राज्य स्तर पर स्वीकृति लेने की आवश्यकता न होकर मेडिकल कालेज की स्वशासी सोसायटी खुद ही निर्णय ले सकती है।

डोर-टू-डोर योजना बुजुर्ग उपभोक्ताओं के लिए बनी वरदान

भोपाल. इंदौर शहर के बुजुर्ग बिजली उपभोक्ता दयाराम हो या फिर महू क्षेत्र के सदाशिव देवास जिले के ग्रामीण क्षेत्र के रफीक भाई… इनके जैसे करीब आठ लाख बिजली उपभोक्ता इस बात से प्रसन्न है कि बिजली कंपनी बिल भुगतान के लिए डोर-स्टेप सुविधा प्रदान कर रही है। इस सेवा से बुजुर्ग, वयोवृद्ध, वे उपभोक्ता सबसे ज्यादा प्रसन्न है, जिन्हें ज्यादा उम्र के होने के कारण जोन वितरण केंद्र जाने में परेशानी होती है और उन्हें स्मार्ट फोन चलाना भी नहीं आता है। मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी की प्रबंध निदेशक सुरजनी सिंह ने बताया कि बिजली बिल भुगतान को लेकर केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण और मप्र विद्युत नियामक आयोग के आदेशों का गंभीरता से पालन किया जा रहा हैं। उन्होंने बताय़ा कि इंदौर शहर सहित सभी सर्कल, जिलों में डोर-टू-डोर एप से भी बिजली बिलों का भुगतान संबंधित पंजीकृत अभिकर्ता उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर प्राप्त करते है। बिल में दर्ज राशि के अतिरिक्त कोई अन्य राशि नहीं ली जाती है। ली गई राशि की हाथों-हाथ ई-रसीद भी प्रदान की जाती है। इससे जहां एक ओर अंतिम तिथि या उससे पहले भुगतान घर बैठे ही हो जाने से उपभोक्ता को न तो कनेक्शन कटने का डर सताता है, न हीं उन्हें अधिभार लगने संबंधी चिंता निर्मित होती है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि शहर की स्लम बस्तियों में, कस्बों की साथ ही यह सेवा गांवों में ज्यादा लोकप्रिय हो रही है। औसत हर माह आठ लाख उपभोक्ताओं से पंजीकृत अभिकर्ता बिल राशि प्राप्त करते हैं। इससे एक ओर जहां कंपनी को समय पर राजस्व संग्रहण करने में मदद मिल रही है, वहीं समय पर घर बैठे राशि चुकाने से बिजली कनेक्शन कटने और अधिभार लगने से भी निजात मिल रही है। सुरजनी सिंह ने बताया कि कंपनी उपभोक्ताओं की सुविओं में बढ़ोत्तरी के लिए समय समय पर निर्णय लेती है, आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। गांव वालों को विशेष राहत ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत केंद्रों के अधीन 15-20 गांव आते हैं। कई गांव, विद्युत केंद्र वाले गांव से 10-15 किमी तक दूर होते हैं। ऐसे में दूरस्थ गांवों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए डोर-टू-डोर एप योजना राहत प्रदान कर रही हैं। अब उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिये लंबी दूरी तय करना पड़ती है। भुगतान की ये सुविधाएं उपलब्ध बिजली बिल भुगतान की ऑन लाइन कैशलेस सुविधा पेटीएम, फोन पे, गुगल पे, अमेजन, बिजली कंपनी के पोर्टल, ऊर्जस ऐप इत्यादि माध्यमों से उपलब्ध हैं। सभी वितरण केंद्र जोन काउंटर पर कार्यालय अवधि में भुगतान स्वीकारा जाता है। ड़ोर-टू-डोर ऐप के माध्यम से कार्मिक बगैर अतिरिक्त शुल्क के घर बैठे बिजली बिल भुगतान राशि प्राप्त करते हैं।

संजय मल्होत्रा लेंगे शक्तिकांत दास की जगह, जानें कौन हैं RBI के नए गर्वनर

नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा बनाए गए हैं। सरकार ने रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा ​​को भारतीय रिजर्व बैंक का 26वां गवर्नर नियुक्त किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक कागजात का हवाला देते हुए बताया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मल्होत्रा ​​को 12 दिसंबर, 2024 से शुरू होने वाले तीन साल के कार्यकाल के लिए अगला आरबीआई गवर्नर नियुक्त किया है। बता दें कि मल्होत्रा, वर्तमान में वित्त मंत्रालय में रेवेन्यू सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत हैं और 11 दिसंबर से तीन साल के कार्यकाल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का प्रभार संभालेंगे। मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। वह मौजूदा गवर्नर शक्तिकान्त दास की जगह लेंगे, जिनका दूसरा कार्यकाल कल यानी मंगलवार (10 दिसंबर, 2024) को समाप्त हो रहा है। कौन हैं संजय मल्होत्रा? मल्होत्रा ​​के पास फाइनेंस, पावर, आईटी, टैक्सेशन और माइन्स समेत अलग-अलग सेक्टर में 33 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर वरिष्ठ भूमिकाओं में काम किया है। दिसंबर 2022 में रेवेन्यू सेक्रेटरी के रूप में नियुक्ति से पहले वह फाइनेंस सर्विस डिपार्टमेंट में सेक्रेटरी थे, जहां उन्होंने फाइनेंस सुधारों को आगे बढ़ाने और बैंकिंग सेक्टर को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने टैक्स कलेक्शन में वृद्धि को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और जीएसटी काउंसिल के एक्स-ओफ्फिसिओ सेक्रेटरी के तौर पर भी कार्य किया है। मल्होत्रा आईआईटी-कानपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है और प्रिंसटन विश्वविद्यालय, अमेरिका से पब्लिक पॉलिसी में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। अपनी रणनीतिक सोच के लिए जाने जाने वाले मल्होत्रा ​​पहले राज्य संचालित आरईसी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभाल चुके हैं। बता दें कि मल्होत्रा ​​की नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण चुनौतियों और सुधारों से गुजर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “राईजिंग राजस्थान – ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट” के लिए दी शुभकामनाएं

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सभी राज्य औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए कदम उठा रहे हैं। राजस्थान में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए 9, 10 और 11 दिसम्बर 2024 को जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हो रहा है। राजस्थान और मध्यप्रदेश सगे भाईयों के समान हैं। दोनों राज्यों की अधिकांश जनसंख्या में सांस्कृतिक समानता होने के परिणामस्वरूप संबंधों में प्रगाढ़ता भी है। सौभाग्य का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी की गरिमामय उपस्थिति भी इस कार्यक्रम में रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राईजिंग राजस्थान – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में सभी राज्यों को समान रूप से अपने प्रयत्नों की आहूति देनी है। मध्यप्रदेश में संभाग स्तर पर आरंभ की गई रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की श्रृंखला में अगली कॉन्क्लेव शहडोल में जनवरी-2025 में होगी। इसके बाद फरवरी-2025 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन भोपाल में किया जाएगा। हमारे लिए गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हम भारत की प्रगति में सहभागी होंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet