LATEST NEWS

केबल चोरी के कारण मेट्रो रुक-रुक कर चल रही, यात्री परेशान

नई दिल्ली दिल्ली नोएडा के सबसे व्यस्त रूट यानि ब्लू लाइन पर मेट्रो की रफ्तार धीमी हो गई है। केबल चोरी के कारण मेट्रो रुक-रुक कर चल रही है। डीएमआरसी ने इसकी वजह केबल चोरी को बताया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में भी अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी। सलाह दी है कि लोग ज्यादा समय लेकर घर से निकले। डीएमआरसी ने कहा कि मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच केबल चोरी होने के कारण ब्लू लाइन पर सेवाओं में देरी हो रही है। डीएमआरसी न ने यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने का आग्रह किया है साथ ही शुक्रवार सुबह तक सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो जाने की उम्मीद है। डीएमआरसी ने असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है। एक्स हैंडल पर लिखा गया है, “मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच ब्लू लाइन पर केबल चोरी की समस्या रात में परिचालन समय समाप्त होने के बाद ही ठीक हो सकेगी, चूंकि दिन के दौरान प्रभावित खंड पर ट्रेनें प्रतिबंधित गति से चलेंगी, इसलिए सेवाओं में कुछ देरी होगी।” एक्स हैंडल पर आगे कहा गया, “यात्रियों से अनुरोध है कि वे मौजूदा स्थिति को देखते हुए ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं, क्योंकि यात्रा में कुछ अतिरिक्त समय लगेगा।” ब्लू लाइन बिजी रूट के तौर पर जाना जाता है। मेट्रो फ्रीक्वेंसी में भी कमी देखने को मिल रही है। इस वजह से मेट्रो में यात्रियों की भारी भीड़ भी देखी जा रही है। बता दें कि ब्लू लाइन, द्वारका सेक्टर 21 को नोएडा सिटी सेंटर और वैशाली से जोड़ती है। इस लाइन पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं।  

मंत्री पटेल ने बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ पर हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता की

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम और भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार को भिण्ड में “हम होंगे कामयाब” पखवाड़े के अन्तर्गत बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ पर हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने घरेलू हिंसा से बचाव और जेंडर असमानता उन्मूलन पर तैयार सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी भी ली। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राजय सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केवल पखवाड़े तक ही सीमित न रहे। हमारी मानसिकता में हमेशा महिलाओं के लिए बराबरी का दर्जा, सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण की भावना होनी चाहिए। इस अवसर विधायक, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर और जिलाधिकारी उपस्थित रहे।  

विच्छेदित कनेक्शन बिल भरते ही अपने आप जुड़ जाएगा : मंत्री श्री तोमर

भोपाल मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने स्मार्ट मीटर से संबंद्ध उपभोक्ताओं को गुरुवार से एक और सुविधा प्रदान की है। यदि किसी स्मार्ट मीटर से संबंधित उपभोक्ता का कनेक्शन बकाया बिल राशि तय समय तक जमा नहीं करने पर ऑटोमेटिक कटता है, तो ऑन लाइन बिल भरते ही उसका कनेक्शन कुछ मिनट में ही पुनः जुड़ जाएगा। उसे बिजली कार्यालय आने या किसी को फोन करने, जमा रसीद भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। मप्र में सबसे पहले इंदौर से स्मार्ट मीटर कन्ज्यूमर ऑटोमेशन प्रक्रिया प्रारंभ होने और नई उपभोक्ता सुविधा प्रदान करने पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री नीरज मंडलोई ने कार्मिकों को बधाई दी। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि सबसे पहले ऑटोमेशन की यह सुविधा 2020 से 2024 तक लगे स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को प्रदान की गई है। इसके लिए कंपनी की सूचना प्रौद्योगिकी शाखा, पेमेंट गेटवे सिस्टम और स्मार्ट मीटर परियोजना शाखा को एक दूसरे से रियल टाइम संबद्ध किया गया है। बिजली कंपनी उपभोक्ताओं को नियत तिथि तक बिल राशि जमा करने की सुविधा व राशि जमा करने का संदेश देती है, इसके बाद भी यदि स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं की बकाया राशि जमा नहीं होने पर बिजली ऑटोमेटिक रूप से कटती, तो बिल राशि एवं बिजली कनेक्शन काटने, जोड़ने की राशि सहित कुल बिल मोबाइल/कम्प्यूटर पर दिखेगा। कुल बिल राशि जमा करते ही कनेक्शन अपने आप जुड़ जाएगा। इस सुविधा के लिए पेमेंट गेटवे से सूचनाएं तुरंत ही बिजली कंपनी की सूचना प्रौद्योगिकी शाखा के पास आएगी, कुछ सेकंड में यह सूचना अपने आप स्मार्ट मीटर परियोजना के सर्वर तक पहुंच जाएगी उसके बाद कनेक्शन ऑटोमेटिक जुड़ जाएगा। पहले चरण में यह सुविधा 2020 से 2024 के बीच लगे 7.25 लाख स्मार्ट मीटर से संबद्ध उपभोक्ताओं को दी गई है। इस अवधि के पहले के स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को भी यह सुविधा प्रदान करने के लिए विभागीय तौर पर कार्य किया जा रहा है। समय पर बिल राशि भरने की अपील मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा कि शासन के आदेशानुसार कृषि क्षेत्र के लिए 10 घंटे एवं अन्य सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावी है। ऐसे में उपभोक्ता बकाया बिजली बिल समय पर जमा करें, कैशलेस बिजली बिल जमा करने पर नियामक आयोग के आदेशानुसार प्रति बिल छूट दी जाती है। वहीं राशि जमा नहीं करने पर अधिभार एवं कनेक्शन काटने, जोड़ने की राशि वसूल की जाती है।  

हर चार महीने में होने वाले इस रखरखाव को रेलवे अब हर दो महीने में करने का रख रहा है लक्ष्य: रेल मंत्री

नई दिल्ली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इंटीग्रेटेड ट्रैक मॉनिटरिंग सिस्टम (ITMS) और रोड सह रेल निरीक्षण वाहन (RCRIV) का अवलोकन किया। यह अत्याधुनिक प्रणाली भारतीय रेलवे की ट्रैक सुरक्षा और संचालन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।   उन्होंने  इस मौके पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा, कि RCRIV  ने हमारे ट्रैकमैन, गैंगमैन, कीमैन और पीडब्ल्यूआई (स्थायी पथ निरीक्षक) के कार्य करने के तरीके में बड़े बदलाव किए हैं। इन बदलावों से न केवल सुरक्षा में सुधार होगा बल्कि उनके कामकाज और जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। आने वाले पांच वर्षों में सभी रेल ज़ोन में इस नई प्रणाली को लागू करने का लक्ष्य है। यह विशेष रूप से ट्रैक निरीक्षण और रखरखाव के आधुनिकीकरण में रेलवे विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगा। यह तकनीकी प्रणाली न केवल ट्रेक की निगरानी और माप करने में मदद करेगी, बल्कि रेलवे संचालन को भी और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाएगी। उन्होंने बताया कि यह प्रणाली प्रत्येक रेलवे जोन में उपलब्ध कराई जाएगी। रेलवे का लक्ष्य है कि हर चार महीने में होने वाले इस रखरखाव को अब हर दो महीने में किया जाए। यह नवीन टेक्नोलॉजी भारतीय रेल से हर  रोज यात्रा करनेवाले लगभग 2.3 करोड़ यात्रियों की सुरक्षा में बढ़ोतरी करेगी। ITMS और इसका कार्य इंटीग्रेटेड ट्रैक मॉनिटरिंग सिस्टम (ITMS) एक उच्च-प्रदर्शन प्रणाली है, जो ट्रैक की निगरानी, माप और सुरक्षा के लिए नवीनतम तकनीकों का इस्तेमाल करती है। ITMS ट्रैक रिकॉर्डिंग कार (टीआरसी) पर स्थापित है, जो 20 से 200 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रैक का विश्लेषण कर सकता है। इसमें लेजर सेंसर, हाई-स्पीड कैमरे, GPS और अन्य सेंसर शामिल होते हैं, जो ट्रैक की स्थिति और संभावित दोषों का पता लगाते हैं। प्रमुख विशेषताएँ त्वरण माप: ITMS प्रणाली में एक्सेलेरोमीटर का उपयोग किया जाता है, जो कोच और एक्सल बॉक्स पर त्वरण (acceleration) को मापता है। यह सिस्टम सवारी की गुणवत्ता की निगरानी करता है और ऐसे स्थानों की पहचान करता है जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता होती है। उल्लंघन माप प्रणाली: यह प्रणाली LiDAR तकनीक का उपयोग करती है, जिससे किसी भी ट्रैक उल्लंघन  (infringement) या बाधा का तुरंत पता लगाया जा सकता है। यह रेलवे ट्रैक के आसपास की सुरक्षा को और भी मजबूत बनाता है। RCRIV की विशेषताएँ रोड सह रेल निरीक्षण वाहन(RCRIV)  टाटा योद्धा मॉडल से रूपांतरित करके बनाया गया है, जिसमे आगे 250 mm के दो लोहे के पहिए और पीछे 750 mm के दो लोहे के पहिए जुड़े है,  जो कि इस गाड़ी को सड़क के साथ-साथ रेलवे ट्रेक पर चलने में सक्षम बनाता है ।  इसमें 3 कैमरे है जो 15 दिन के बैकअप के साथ ट्रेक का रेकॉर्डिंग करेंगे ।  

बिजली चोरी के मामले में 35 हजार 482 रूपये का जुर्माना लगाया

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के मुलताई में विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम जिला बैतूल ने बिजली चोरी के मामले में दोष सिद्ध होने पर आरोपी को 35 हजार 482 रुपये के अर्थदंड तथा अदायगी नहीं करने पर 4 माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बैतूल वृत्त अंतर्गत ग्राम छिंदी तहसील मुलताई में चेकिंग के दौरान श्री लालजी आत्मज बातू पाठेकर द्वारा उनकी आटा चक्की में स्थापित कनेक्शन में डायरेक्ट कट लगाकर विद्युत चोरी पकड़ते हुए, माननीय न्यायायल के समक्ष परिवाद दायर किया गया था। इस पर विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम मुलताई श्री पंकज चतुर्वेदी ने दोष सिद्ध होने पर आरोपी श्री लालजी पाठेकर को सजा सुनाई है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इस निर्णय के परिप्रेक्ष्य में सभी आम लोगों से आग्रह किया है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें। अनाधिकृत या अवैध रूप से बिजली चोरी दण्डनीय अपराध है तथा इसमें जुर्माना और कारावास का भी प्रावधान है।  

अवधपुरी के रहवासियों को जल्द मिलेगा नर्मदा जल: राज्य मंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि अवधपुरी के रहवासियों को जल्द ही नर्मदा जल मिलेगा। श्रीमती गौर ने गुरुवार को अवधपुरी के वार्ड-60 में विकास कार्यों का भूमि- पूजन के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से न्यू फोर्ट एक्सटेंशन और जवाहर नगर के रहवासियों को सड़क के निर्माण की दरकार थी, जो आज पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुरूप क्षेत्र में सड़कों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही न्यू फोर्ट एक्सटेंशन में भी अन्य समस्याओं का निराकरण में शीघ्र किया जाएगा। अवधपुरी के वार्ड 60 में रीगल सिविक सेंटर से पत्रकार कॉलोनी तक लागत 37 लाख रुपए लागत के सड़क मरम्मत कार्य के विकास कार्य का भूमि-पूजन किया । राज्यमंत्री श्रीमती गौर अवधपुरी के वार्ड 60 में शिवशक्ति धाम मंदिर से जवाहर नगर तक सीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया, जिसकी लागत 20 लाख रुपए है। इस दौरान पार्षद वी शक्तिराव, मधु सबनानी, शिवलाल मकोरिया, संजय सबनानी, गणेश राव, आनंद पाठक और क्षेत्र के रहवासी एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नई दिल्ली में ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ सम्बन्धी त्रिपक्षीय बैठक में हुए शामिल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्षा जल को संग्रहित कर भूगर्भ में जल भंडारण क्षमता के विकास के लिए चलाई जा रही ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ योजना एक अभिनव पहल है। इस योजना में गुजरात में रहकर व्यापार करने वाले अन्य प्रदेशों के व्यापारियों द्वारा स्वयं के संसाधनों से अपने राज्यों में बोर लगवाने का काम किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के सतना जिले में इस योजनान्तर्गत कार्य आरम्भ हो गया है। प्रसन्नता की बात है कि योजना में पूरे प्रदेश में 15 हजार बोर लगाने का लक्ष्य है। शासकीय संसाधनों के बिना गुजरात व्यापार करने वाले व्यापारियों की भागीदारी से चल रहा बूंद-बूंद जल बचाने का यह अभियान प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को श्रम शक्ति भवन नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के साथ ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर त्रिपक्षीय बैठक की। योजना के क्रियान्वयन के लिये बैठक में जिला कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त करने, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से योजना को पूरा करने और इसके क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जलसंचय संकल्प को जन-आंदोलन बनाने के क्रम में ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ कार्यक्रम की परिकल्पना की गई है। इसमें गुजरात में रह रहे मध्यप्रदेश, राजस्थान और बिहार के व्यवसायी अपनी जन्म भूमि में जल संचय के उद्देश्य से बोर की व्यवस्था कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इसमें राजस्थान में एक लाख 60 हजार और मध्यप्रदेश में 15 हजार बोर बनवाए जाने है। बिहार राज्य के 10 जिलों में प्रत्येक गांव में 4 बोर बनवाए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने राज्यों के सहयोग से इस योजना के सफल क्रियान्वयन की आशा व्यक्त की। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर सूरत के व्यापारियों द्वारा शुरू की गई यह योजना राजस्थान के सिरोही और जोधपुर जिलों में प्रारंभ हो चुकी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राजस्थान राज्य में वाटर रिचार्ज में सहयोग के लिए यह योजना वरदान साबित होगी।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एडवेंचरस टूरिज्म अवार्ड के लिए प्रदेशवासियों को दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध भारत के हृदयप्रदेश मध्यप्रदेश को प्राप्त एडवेंचरस टूरिज्म अवार्ड के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश एडवेंचरस टूरिज्म का महत्वपूर्ण सेन्टर बनकर उभर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को ‘बेस्ट एडवेंचरस टूरिज्म स्टेट’ अवॉर्ड से सम्मानित होने पर मध्यप्रदेश के पर्यटन विभाग सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। मध्यप्रदेश को यह अवार्ड 4 दिसम्बर को मिला है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में स्काई डाइविंग, ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग और जंगल सफारी जैसी गतिविधियों के संचालन से एडवेंचरस टूरिज्म काफी बढ़ा है। इन एडवेंचरस एक्टिविटी गतिविधियों से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ रोजगार के अवसरों में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।  

उपग्रहों का प्रक्षेपण गौरवपूर्ण उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इसरो की नई उपलब्धि भारतीयों का गर्व बढ़ा रही है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ईएसए के साथ मिलकर पीएसएलवी-सी 59 के माध्यम से पीआरओबीए-3 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए इसरो की पूरी टीम और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आनंद की बात है कि यह मिशन सूर्य के बाहरी वातावरण का अध्ययन करने के लिए लॉन्च किया गया है, जिसकी सफलता से सूर्य के कई रहस्यों पर से पर्दा उठेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अंतरिक्ष के क्षेत्र में नित नये इतिहास रच रहा है। प्रधानमंत्री के सक्षम नेतृत्व और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उनके दृष्टिकोण का देशवासी अभिनंदन करते हैं।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को मुम्बई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री फडणवीस द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए जाने के बाद उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर श्री एकनाथ शिंदे तथा श्री अजीत पवार को भी आत्मीय बधाई और शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में विशेष रूप से उपस्थित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की और उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन और महाराष्ट्र में श्री फडणवीस के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने से राज्य में समग्र विकास एवं लोक-कल्याण के नए प्रतिमान स्थापित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का स्वरूप विकसित भारत – विकसित महाराष्ट्र के संकल्प को साकार करने में भी सहायक होगा।

कश्मीर में पड़ रही कड़ाके की ठंड, -2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडी रात दर्ज

गांदरबल कश्मीर में भीषण शीत लहर ने अपना कहर बरपाया हुआ है, पूरे क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। गांदरबल जिले में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, यहां तापमान -2.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। भीषण ठंड के कारण बुजुर्ग निवासियों और बच्चों को दोपहर तक घर के अंदर ही रहना पड़ रहा है। अभी हालात ये देखे जा रहे हैं कि जब तापमान में थोड़ी वृद्धि होती है, सड़कों के किनारे स्थानीय लोग जलाऊ लकड़ी के चारों ओर इकट्ठा होकर घाटी में फैली ठंड से बचने की कोशिश करते हैं। गांदरबल के डिग्री कॉलेजों के छात्रों ने प्रशासन से सर्दियों की छुट्टियां घोषित करने की अपील की है। दिलचस्प बात यह है कि गांदरबल के एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल सोनमर्ग में तुलनात्मक रूप से हल्का तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कठोर मौसम के बावजूद, दुनिया भर से पर्यटक कश्मीर की यात्रा करना जारी रखते हैं, और इस क्षेत्र की प्रसिद्ध सर्दियों की सुंदरता का आनंद लेने के लिए बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार करते हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि 7 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 15 दिसंबर तक कोई महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि की उम्मीद नहीं है।

राज्यपाल ने मध्यप्रदेश रत्न अवॉर्ड समारोह में शामिल हुए

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि सम्मानित प्रतिभाएं उत्कृष्ट कार्यों की ध्वज वाहक होती है। उनके उत्कृष्ट कार्य समाज को चुनौतियों का सामना करने का विश्वास और विज़न प्रदान करते है। भावी पीढ़ियां उनके पथ का अनुसरण कर समाज को गतिशील और जीवंत बनाती है। उन्होंने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना वास्तव में समाज को गौरवान्वित करने, स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य है। भावी प्रतिभाओं के पथ प्रदर्शन की नैतिक और सामाजिक दोनों दृष्टियों से समाज की जिम्मेदारी है। राज्यपाल पटेल, प्रेस क्लब भोपाल द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश रत्न अवॉर्ड समारोह को रवीन्द्र भवन में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद जी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अतिथियों का तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। राज्यपाल पटेल का प्रेस क्लब मध्यप्रदेश के अध्यक्ष नवीन आनंद जोशी ने श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। राज्यपाल पटेल ने कहा कि हम सब देख समझ रहें है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी लोकतांत्रिक संस्था, आर्थिक शक्ति, वैज्ञानिक कौशल, संस्कृति और विविधता का दुनिया ने लोहा माना है, लेकिन मजबूत राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में आज भी हमारे समक्ष आतंकवाद, विघटनकारी शक्तियों की चुनौतियां है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और उच्च मानकों के साथ समाज के वंचित वर्गों के लिए न्याय के प्रयासों और विकास के अवसरों को और अधिक विस्तारित करना भी जरूरी है। उन्होंने अपेक्षा की है कि समावेशी विकास के लिए तुलनात्मक रूप से वंचित और पिछड़े क्षेत्रों के समुदायों का हाथ पकड़ कर समाज के मुख्य धारा में शामिल कराने के प्रयासों का दिशा दर्शन सम्मानित विशिष्ट प्रतिभाएं करें। समारोह समाज में सकारात्मकता को बढ़ाने और उत्कृष्ट कार्यों के लिए समाज विशेषकर युवाओं को प्रेरित प्रोत्साहित करने में सफल होने की मंगल कामना की है। राज्यपाल पटेल ने कहा कि सामाजिक सरोकारों में मीडिया की सहभागिता से वह बहुत अधिक प्रसन्न है, जिन प्रतिभाओं के कार्यों से वे अभिभूत है। उन्हें ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करने का अवसर मिला है। वह स्वयं को सौभाग्यशाली मान रहे है। उन्होंने सामाजिक सरोकारों में मीडिया की सहभागिता की प्रशंसा की। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा यूरोप की यात्रा का उल्लेख करते हुए प्रदेश में बड़ी मात्रा में विदेशी निवेश आने की जानकारी के संदर्भ में कार्यक्रम के दौरान देश भर के विद्वान और विचारकों की मध्यप्रदेश के विकास के संबंध में बौद्धिक और वैचारिक विचारों को साझा किए जाने को प्रदेश की प्रगति और समृद्धि के प्रयासों की गति को और अधिक बढ़ाने में सहयोगी होने की पहल बताया। राज्यपाल पटेल ने कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त वाइस एडमिरल विमल वर्मा, पद्मनृत्य गुरु डॉ. पुरू दाधीच, प्रसिद्ध टीवी एंकर सुमित अवस्थी, वस्त्र उद्योग उद्यमी गौतम कोठारी, फिल्म और नाटक के अभिनेता शरद सक्सेना, शिक्षाविद् डॉ. एस.पी. गौतम, एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही श्रीमती ज्योति रात्रे, रंगमंच कलाकार वरिष्ठ अभिनेता राजीव वर्मा और प्रसिद्ध साहित्यकार लेखक डॉ. रमेश निर्मल को मध्यप्रदेश रत्न अवॉर्ड प्रदान किए। राज्यपाल ने मध्यप्रदेश प्रतिभा अवॉर्ड से भारतीय सेना के मेजर अनिकेत चतुर्वेदी, महर्षि विश्वविद्यालय के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश वर्मा, ब्यूरो चीफ ए.एन.आई. न्यूज एजेंसी संदीप कुमार सिंह, समाज सेवी शिक्षाविद् जय नारायण चौकसे, कार्यकारी वाइस चेयरमैन आईसेक्ट समूह सिद्धार्थ चतुर्वेदी, उद्योगपति रोहित गोविंद सोमानी, समाज सेवी शिक्षाविद् डॉ. डेविश जैन, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट दैनिक समाचार पत्र, पत्रिका दीपेश अवस्थी, युवा प्रतिभावान लेखक दिव्यांश व्यास और सुमेघा दीक्षित को सम्मानित किया। आभार प्रदर्शन प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने किया।  

भारत में स्थिरता के माहौल को बढ़ावा देने की कोशिशों को सराहा, जिसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लागू किया गया: पुतिन

रूस रूसी राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन ने आज मास्को में आयोजित 15वें वीटीबी रूस कॉलिंग इन्वेस्टमेंट फोरम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की “इंडिया फर्स्ट” नीति और “मेक इन इंडिया” पहल की सराहना की। राष्ट्रपति पुतिन ने इन पहलों को भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली नीतियां बताया और यह बताया कि कैसे इन नीतियों ने भारत की विकास यात्रा को बढ़ावा दिया है। उन्होंने भारत में स्थिरता के माहौल को बढ़ावा देने की कोशिशों को सराहा, जिसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लागू किया गया है। राष्ट्रपति पुतिन ने “मेक इन इंडिया” पहल का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यह पहल भारत को एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इसके जरिए भारत ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। उन्होंने इस पहल को विदेशी निवेश आकर्षित करने के संदर्भ में भी अहम बताया। पुतिन ने यह भी कहा कि रूस की इच्छा है कि वह “मेक इन इंडिया” के अंतर्गत भारत में विनिर्माण संयंत्र स्थापित करे, और यह निवेश रूस और भारत दोनों के लिए लाभकारी होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि रूस की तेल कंपनी रोसनेफ्ट ने हाल ही में भारत में 20 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। राष्ट्रपति पुतिन ने ब्रिक्स देशों के संदर्भ में भी चर्चा की और कहा कि ब्रिक्स निवेश मंच वैश्विक दक्षिण और पूर्वी देशों को वित्तीय संसाधन प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण होगा। पुतिन ने इस मंच के बारे में कहा कि यह सभी भागीदार देशों को लाभ पहुंचाने की क्षमता रखता है और यह वैश्विक अर्थव्यवस्था को समर्थन देने में मदद करेगा। उन्होंने एसएमई (छोटे और मंझले उद्योग) के विकास के लिए ब्रिक्स देशों के बीच और अधिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। पुतिन ने विशेष रूप से ब्रिक्स देशों के बीच त्वरित विवाद समाधान प्रणाली स्थापित करने की बात की, ताकि व्यापारिक लेनदेन में कोई अड़चन न आए। राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी कहा कि रूस के आयात घटाने के कार्यक्रम के तहत नए रूसी ब्रांड्स का उभार हुआ है, जो पश्चिमी कंपनियों के बाजार से बाहर जाने के बाद रूस के घरेलू उद्योग में जगह बना रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ता वस्त्र, आईटी, उच्च तकनीकी उद्योगों और कृषि में स्थानीय निर्माताओं की सफलता की सराहना की और इसे रूस के आयात घटाने के कार्यक्रम का अहम हिस्सा बताया।  पुतिन ने ब्रिक्स देशों के नेताओं से अपील की कि वे अगले वर्ष ब्राजील में होने वाली शिखर सम्मेलन के दौरान सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों की पहचान करें। उन्होंने कहा कि यह मंच और इसका सहयोग न केवल ब्रिक्स देशों के लिए, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी विकास की नई दिशा प्रदान करेगा।

सुक्खू ने ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ खेलों में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि से नवाजा गया

शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने युवा सेवाएं और खेल विभाग द्वारा आयोजित नकद पुरस्कार वितरण समारोह में 21 अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ खेलों में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि से नवाजा गया, जिसमें ऊना के पैरालंपिक एथलीट निषाद कुमार को सबसे बड़ी पुरस्कार राशि 7.80 करोड़ रुपए से नवाजा गया। अपने संबोधन में सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि 8 गुना बढ़ा दी है, क्योंकि जब खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करते हैं, तो प्रदेश का भी नाम होता है। उन्होंने बताया कि इस साल के बजट में स्कूल और कॉलेज खेलों के लिए डाइट मनी बढ़ाई गई है, ताकि खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सीएम ने यह भी घोषणा की कि हर विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम बनाए जाएंगे और हिमाचल प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय मानकों के शूटिंग रेंज, स्वीमिंग पूल, बॉक्सिंग, कुश्ती, लॉन टेनिस कोर्ट जैसे अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का निर्माण कार्य अगले साल से शुरू होगा। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय मानकों के इंडोर स्टेडियम बनाने की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा रहे हैं। सीएम सुक्खू ने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी थी तो खजाने में धन की कमी थी, लेकिन हमने फिर भी हार नहीं मानी। हम ऐसे निर्णय ले रहे हैं, जिनका फायदा आम लोगों को मिल रहा है। सरकार  प्रदेश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठा रही है।

झूला झूल रही बच्ची सैकड़ों फीट की ऊंचाई से गिरी, मौजूद लोगों ने तत्परता से बच्ची को बचाया और टला हादसा

लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में चल रहे ऐतिहासिक झोलहू बाबा मेले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मेले में झूला झूल रही एक बच्ची अचानक हवाई झूले से सैंकड़ों फीट की ऊंचाई से गिर गई लेकिन गिरते वक्त उसने झूले के एंगल को पकड़कर अपनी जान बचा ली। यह घटना मेले में झूला झूलने आए लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती थी लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता से बच्ची को बचाया और हादसा टल गया। घटना का विवरण यह घटना लखीमपुर खीरी जिले के रकेहटी क्षेत्र में चल रहे ऐतिहासिक झोलहू बाबा मेले में हुई। वीडियो में दिखाया गया कि बच्ची झूले का आनंद ले रही थी तभी अचानक वह झूले से गिरने लगी। गिरते समय बच्ची ने झूले के एंगल को मजबूती से पकड़ लिया जिससे वह कुछ समय तक लटकी रही। इस दौरान लोग घबराए हुए थे लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह नीचे उतार लिया और उसकी जान बचा ली। सुरक्षा इंतजामों की कमी चर्चा की जा रही है कि इस मेले में पुलिस और तहसील प्रशासन की मिलीभगत से झूले का संचालन किया जा रहा था लेकिन सुरक्षा के कोई भी ठोस इंतजाम नहीं किए गए थे। झूले में बच्चों और वयस्कों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय नहीं किए गए थे जिससे यह दुर्घटना हुई। यदि समय रहते बच्ची को नहीं बचाया जाता तो यह एक बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों का गुस्सा घटना के बाद स्थानीय लोग और मेला घूमने आए लोग सुरक्षा इंतजामों की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस तरह के मेलों में सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो सकें। वहीं इस घटना ने एक बार फिर मेलों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet