LATEST NEWS

करोड़ों रुपयों का कारोबार प्रभावित, राजस्थान-केकड़ी मंडी में दलहन पर टैक्स हटाने चल रही हड़ताल

केकड़ी. केकड़ी में स्थित महावीर मिल्स के मनीष कटारिया, हेम इण्डस्ट्रीज के प्रेमचंद बाकलीवाल, केडीएम इण्डस्ट्रीज के हरिनारायण मंत्री, राजश्री इण्डस्ट्रीज के दिनेश काबरा, बरफीदेवी इण्डस्ट्रीज के पारस कुमार जैन, आर के इण्डस्ट्रीज के पार्थिक जैन, अरावली इण्डस्ट्रीज के विनोद जैन आदि मिल मालिकों ने बताया कि राजस्थान में दलहन पर 1.60 प्रतिशत मंडी शुल्क एवं 0.50 प्रतिशत कृषक कल्याण नामक सेस वसूला जा रहा है। जबकि अन्य राज्य गुजरात में मंडी टैक्स 0.60 प्रतिशत व हरियाणा में 1 प्रतिशत लिया जाता है तथा पंजाब, दिल्ली और बिहार में कोई मण्डी टैक्स नहीं लिया जाता है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में दलहन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार को आयातित दलहन को मंडी टैक्स के दायरे से बाहर करना चाहिए तथा कृषक कल्याण शुल्क भी समाप्त करना चाहिए। उन्होनें कहा कि दलहन उत्पादन में मध्यप्रदेश भले ही राजस्थान से आगे हो। लेकिन दाल उत्पादन में राजस्थान देश में नंबर वन पर है। राजस्थान में तीन हजार से ज्यादा दाल मिले है। प्रदेश के व्यवसायियों को कच्चे माल की पूर्ति के लिए पड़ोसी राज्यों से मंडी शुल्क चुका कर माल खरीदना पड़ रहा है। फिर यहां आते ही फिर से मंडी टैक्स के साथ कृषि कल्याण टैक्स की मार है। इसका फायदा उठाकर दूसरे राज्य के लोग राजस्थान में दाल बेचकर मुनाफा कमा रहे है और प्रदेश का दलहन उद्योग अन्य राज्यों में पलायन के लिए मजबूर हो रहा है। टैक्स की दोहरी मार के कारण प्रदेश का दलहन आधारित उद्योग संकट में है। ज्यादातर व्यापारी अपने उद्योग को उन पड़ोसी राज्य में शिफ्ट करने पर विचार कर रहे है, जहां टैक्स कम है। कृषि मण्डी व्यापारिक एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवप्रकाश तोषनीवान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दलहन पर जो टैक्स लिया जा रहा है, उसे तत्काल प्रभाव से हटाना चाहिए तथा अन्य राज्यों के समान टैक्स में छूट देने चाहिए, जिससे दाल मिल संचालकों को प्रोत्साहन मिल सके और दलहन की असीमित संभावनाओं वाले राजस्थान प्रदेश में व्यापार फल फूल सके। इस दौरान प्रमोद जैन, नमन जैन, विनय जैन, दीपक धूपिया, पारस जैन, मुकेश कुमार शर्मा, वैभव धूमिया, अमन जैन, मनीष मंत्री, शंभू प्रकाश पारीक, शांतिलाल जैन, गौतमसिंह जैन, भंवर लाल फतेहपुरिया, ओमप्रकाश फतेहपुरिया, शैलेंद्र कुमार बोरदिया, सुशील चौधरी, अमित धूपिया, विजय तोषनीवाल, सुरेश कुमार जैन सहित कई मंडी व्यापारी भी मौजूद थे।

कांग्रेसियों ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन, राजस्थान-अजमेर दरगाह के उर्स में हो पुख्ता व्यवस्था

अजमेर. ख्वाजा साहब के उर्स में पुख्ता व्यवस्था करने की बात, कांग्रेसियों ने दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापनअजमेर. विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के आगामी सालाना उर्स में जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था करने के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिला कलेक्टर अजमेर लोकबंधु को ज्ञापन दिया। कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय निवासी कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और आगामी ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के सालाना उर्स पर जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की। जिला कलेक्टर को दिए पत्र में उर्स मेला क्षेत्र में आने वाले वार्ड सं. 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 69 व 70 आते हैं। उर्स से पूर्व मेला क्षेत्र में सफाई कराते हुए आम रास्ते पर जमा मलबा व कचरा तुरंत प्रभाव से हटवाने व उर्स अवधि में 24 घण्टे राउंड द क्लॉक मेला क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था, जायरीनों के आने जाने के सुविधार्थ मेला क्षेत्र में निर्माण कार्यों पर पूर्णतः रोक लगवाये, विद्युत तार, टेलीफोन के तार व केबल के लटके हुए तारों को दुरस्त कराये, पर्याप्त रोड लाइट के लिये स्थायी व अस्थायी विद्युत व्यवस्था करे, उर्स मेला क्षेत्र की सड़कों पर उर्स प्रारंभ होने से पूर्व पेचवर्क कराया जाये एवं जहां आवश्यक हो वहां नई सड़क निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही दरगाह संपर्क सड़क को उर्स प्रारंभ होने से पूर्व दुरुस्त कराया जाए, क्योंकि उर्स में शामिल होने वाले जायरीन इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। उर्स मेला क्षेत्र की सभी नालियों को दुरस्त व साफ करवाए, ताकि नालियों का गंदा पानी सड़कों पर नहीं फैले, मेला क्षेत्र में जल सप्लाई की लाइनों के लीकेज को दुरस्त कर आवश्यकता अनुसार समय-समय पर जलापूर्ति करने का पेयजल विभाग को पाबंद करे। मेला क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा बंदोबस्त हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस इम्दाद लगाए व मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिवकुमार बंसल अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिला अध्यक्ष राशिद खान, वरिष्ठ पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता, मुनीरचंद तंबोली, मुख्तियार नवाब, अमाद चिश्ती, ऋषि घारू, एसएम अकबर ,आजाद लखन, पप्पू कुरैशी, संपत कोठारी, समीर भटनागर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे।

हसदेव क्षेत्र के राजनगर उपक्षेत्र स्थित झिरिया अंडरग्राउंड खदान में दो मजदूरों की मौत

राजनगर मध्य प्रदेश अनुपपुर जिले के झिरिया अंडरग्राउंड खदान में ब्लास्टिंग के बाद ड्रेसिंग के दौरान दुर्घटना हो गई। जिससे दो मजदूरों की मौत हो गईड्रेसिंग काम के ब्लास्टिंग के बाद मजदूर काम कर रहे थे तभी ऊपर छत से पत्थर गिरने से इसकी चपेट में आ गए दरअसल, यह पूरा मामला SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के हसदेव क्षेत्र के राजनगर उपक्षेत्र स्थित झिरिया अंडरग्राउंड खदान का है। जहां पर ब्लास्टिंग के बाद ड्रेसिंग के दौरान छत से गिरते पत्थरों के गिरने के कारण मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए। जिसके बाद तुरंत घायल मजदूर को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूरों का नाम लखन लाल और वॉल्टर तिर्की है। वहीं इस घटना के बाद से खदानों में मजदूरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मां के साथ गया था राशन की दुकान, राजस्थान-पाली में मासूम मनन की तलाश में जुटे 120 पुलिसकर्मी

पाली. पाली शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित आनंद नगर इलाके से मंगलवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहा मनन करीब 12 बजे अपनी मां डिंपल के साथ नजदीक स्थित राशन की दुकान तक गया था। इस दौरान जब उसकी मां अन्य महिलाओं से बातचीत कर रही थी, तभी वह अचानक गायब हो गया, जिसका गुरुवार सुबह तक कोई सुराग नहीं मिला है। घटना के बाद से औद्योगिक थाना पुलिस, कोतवाली पुलिस सहित ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस के करीब 120 जवान मनन की तलाश में जुटे हुए हैं और बुधवार को मनन को ढूंढने के लिए खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई, परन्तु मनन का कोई ठोस सुराग नहीं मिला। अपहरण की आशंका वहीं आनंद नगर, आईटीआई रोड, सरदार समंद रोड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बावजूद कोई सुराग हाथ नहीं लगने पर अब पुलिस मनन अपहरण की आशंका के मद्देनजर पाली शहर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट सहित टोल बूथ के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। यह है घटनाक्रम मंगलवार दोपहर 12 बजे अपने घर के बाहर खेल रहा मनन पुत्र दिनेश सरगरा अचानक गायब हो गया था, इस दौरान वह अपनी मां के साथ नजदीक ही स्थित राशन की दुकान तक भी गया था, जबकि उस वक्त मनन के पिता मजदूरी पर गए हुए थे। मनन के घर के बाहर गली में खेलने के दौरान उसकी मां वहीं थी और गली की औरतों से बातचीत में मशगूल थी। मनन के गायब होने का पता उस वक्त चला, जब उसकी मां ने गली में खेल रहे अपने बच्चे को देखा तो मनन वहां नहीं था। इसके बाद उसकी मां एवं पड़ोसियों ने अपने स्तर पर आस पास मनन को तलाश किया। सभी जगह ढूंढने के बाद भी जब वह कहीं नहीं मिला तो पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने घर के आस पास सहित पूरे क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन घर के आसपास एवं थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी में भी मनन की कोई गतिविधि नजर नहीं आने से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने आनंद नगर से लेकर रीको, ग्रेनाइट और महाराणा प्रताप सर्किल तक खाली पड़े भूखंड़ों के साथ कुएं व नालों तक को चैक किया परंतु वहां भी मनन नहीं मिला। 120 जवान जुटे हैं तलाश में बुधवार को दिनभर करीब 120 पुलिसकर्मियों ने डॉग स्क्वायड के साथ मोहल्ले के घरों में बने पानी के टांके, सड़कों पर बने नाले एवं खाली भूखंडों को भी छान मारा इसके बावजूद मनन का कोई सुराग नहीं मिला है।ऐसी आशंका है कि कोई बच्चे का अपहरण कर किसी गुप्त रास्ते से उसे छिपाकर ले गया है, जिसके चलते अब पुलिस शहर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट के साथ हाइवे के होटल ढाबों और टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिससे बच्चे का कोई सुराग मिल सके।

stock market में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 800 अंक चढ़ा

मुंबई शेयर बाजार में आज सुबह धीमी शुरुआत के बाद क्‍लोजिंग के दौरान अचानक शानदार तेजी आई. निफ्टी50 350 अंक के ऊपर चढ़ गया था. वहीं सेंसेक्‍स (Sensex) 1300 अंक से ज्‍यादा उछला था. हालांकि बाजार बंद होने पर निफ्टी 240.95 अंक चढ़कर 24,708.40 पर था. जबकि सेंसेक्‍स 809.53 अंक चढ़कर 81,765.86 पर थे.   BSE सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो NTPC और एशियन पेंट्स को छोड़कर सभी शेयर अच्‍छी तेजी दिखा रहे थे.  Infosys, Titan और TCS के शेयर सबसे ज्‍यादा चढ़े थे. जबकि बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयरों में 2 प्रतिशत से ज्‍यादा की तेजी देखी गई. मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के शेयरों में 1.53 फीसदी की तेजी आई है. इन शेयरों की वजह से बड़ी रैली आईटी, ऑयल और बैंकिंग शेयरों में उछाल के कारण शेयर बाजार में अचानक तेजी आई है. खासकर टीसीएस, इंफोसिस और रिलायंस के शेयर बाजार में बड़ी रैली का कारण बने. एनएसई पर आज 2,825 शेयरों में से 1,544 शेयरों में उछाल दिखाई दी, जबकि 1,199 शेयर गिरावट और 82 शेयर अनचेंज थे. 104 शेयर 52 सप्‍ताह के हाई लेवल पर थे और 8 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर थे. 119 शेयरों में अपर सर्किट और 27 शेयरों में लोअर सर्किट देखा गया. अचानक क्‍यों आई इतनी तेजी? शेयर बाजार में अचानक तेजी आईटी सेक्‍टर के शेयरों जैसे इंफोसिस, टीसीएस के शेयरों में उछाल के कारण आया. इसके अलावा, निवेशकों ने अंतिम समय में जमकर खरीदारी की है. आईटी सेक्‍टर में करीब 2 फीसदी की तेजी ने बाजार को ऊपर की ओर खींचा. वहीं कल आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक समाप्‍त हो रही है. ऐसे में कुछ राहत मिलने की उम्‍मीद की जा रही है. जिसे लेकर बाजार में तेजी आई है. फेडरल रिजर्व बैंक के चेयरमैन का बयान अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर कमेंट के बाद शेयर बाजार में शानदार तेजी दिखी. पॉवेल ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था का हालिया प्रदर्शन “उल्लेखनीय रूप से अच्छा” रहा है, जिससे केंद्रीय बैंकरों को सावधानीपूर्वक ब्याज दरों को कम करने की गुंजाइश मिली. फेड प्रमुख की टिप्पणियों से उत्साहित होकर, डॉव जोन्स ने पहली बार 45,000 का आंकड़ा पार किया, क्योंकि इसने 2024 की रैली को आगे बढ़ाया जिसने प्रमुख बेंचमार्क को रिकॉर्ड की एक चेन तक पहुंचाया. ये 10 शेयर 14 फीसदी तक चढ़े     स्‍मॉल सेक्‍टर की कंपनी महाराष्ट्र सीमलेस के शेयर (Mahseamless Share) आज करीब 14.57 प्रतिशत चढ़कर 762.80 पर पहुंच गए.     CDSL के शेयर 8 प्रतिशत चढ़कर 1900 रुपये के करीब पहुंच गए थे.     कलपतरू प्रोजेक्‍ट के शेयरों में 7 फीसदी की तेजी देखी गई और यह 1247 रुपये पर था.     फिनोलेक्‍स के शेयर 7 फीसदी चढ़कर 1311 रुपये पर पहुंच गए.     बीएसई के शेयरों में 12 फीसदी की उछाल आई और यह 5,200 पर पहुंच गया था.       इंद्रपस्त्र गैस के शेयर 8 फीसदी, टाटा एलेक्‍सी के शेयर 4 फीसदी, जोमैटो के शेयर 4 फीसदी, बोश के शेयर 3 फीसदी और संवर्धन मदर के शेयर 3.5 फीसदी उछल गए.  

50 पैसे के इनामी बदमाश को पुलिस से दबोचा, गर्लफ्रेंड के साथ काट रहा था फरारी

इंदौर इंदौर में पुलिस ने हत्याकांड के गवाह को धमकी देने वाले आरोपी पर 50 पैसे का इनाम घोषित किया था. आरोपी ने अनिल दीक्षित हत्याकांड के गवाह को धमकी दी थी, इसके बाद से वह फरार हो गया था. अब पुलिस ने आरोपी बिट्टू गौड़ को अरेस्ट कर लिया है. गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में आरोपी मकान की बालकनी से कूद गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार, दो साल पहले इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में अनिल दीक्षित हत्याकांड का मामला सामने आया था. बीते महीने कंडिलपुरा की रहने वाली महिला ने जिंसी डिपो के पास रहने वाले रोहन सागर और कृष्णबाग कॉलोनी के रहने वाले बिट्टू गौड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इन पर आरोप था कि इन्होंने धमकी दी है. दरअसल, जुलाई 2022 में हीरा नगर थाना क्षेत्र में अनिल दीक्षित हत्याकांड हुआ था. इस मामले में पुलिस ने शानू सागर और दुर्लभ कश्यप गैंग के आरोपी चयन सीके को गिरफ्तार कर किया था. पीड़ित महिला ने कहा कि इस केस में मेरा बेटा विक्की उर्फ विक्रांत गवाह है. कोर्ट में विचाराधीन इस मामले में 27 नवंबर को जेल में बंद बेटे विक्की की वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेशी थी. इसी मामले में गवाही नहीं देने को लेकर शानू सागर के दोस्त बिट्टू गौड़ और शानू सागर के छोटे भाई रोहन सागर ने बाइक से घर आकर धमकी दी थी. इंदौर में 50 पैसे का फरार इनामी पकड़ा गया, हत्याकांड के गवाह को दी थी धमकी इस मामले की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने रोहन सागर को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बिट्टू गौड़ फरार चल रहा था. पुलिस ने उस पर 50 पैसे का इनाम घोषित किया था. अब पुलिस ने उसे इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित एक घर पर दबिश देकर पकड़ लिया. पुलिस से बचने के चक्कर में बिट्टू गौड़ मकान की बालकनी से कूदकर गया. इससे उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया. इसके बाद पुलिस ने बिट्टू को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया.        

सात देशों के आएंगे मेहमान, राजस्थान-जयपुर में इन्वेस्टमेंट समिट में 20 लाख करोड़ के होंगे MOU

जयपुर. राजस्थान में इनवेस्टमेंट समिट का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक इनवेस्टमेंट समिट में करीब 20 लाख करोड़ रुपए के एमओयू होंगे। यानी अब तक राजस्थान में हुई इनवेस्टमेंट समिट से करीब 2 गुना ज्यादा के निवेश का दावा सरकार कर रही है। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने 2022 में हुई निवेश समिट में करीब 11 लाख करोड़ रुपए के निवेश के लिए एमओयू किए गए थे। समिट में कोरिया, जापान, यूएई, सिंगापुर, कतर, यूके व सऊदी अरब से आएंगे मेहमान समिट से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई अफसरों ने विदेश जाकर निवेशकों से मुलाकात की थी। जानकारी के मुताबिक समिट में कोरिया, जापान, यूएई, सिंगापुर, कतर, यूके व सऊदी अरब से निवेशकों का आना होगा। इसके अलावा राजस्थान सरकार ने जिलास्तर पर भी इनवेस्टर मीट का आयोजन करवाया था। इसलिए स्थानीय स्तर पर भी कई लाख करोड़ रुपए के एमओयू समिट के दौरान किए जाएंगे। समिट में 150 सीनियर अफसर, 250 स्टूडेंट की लगेगी ड्यूटी उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा ने बताया कि ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के 150 अधिकारी व करीब 250 स्टूडेंट व्यवस्थाओं को संभालेंगे। अफसरों को समिट में शामिल होने वाले मेहमानों, निवेशकों, कारोबार और उद्योग जगत के दिग्गजों व अन्य मेहमानों और प्रतिनिधियों को जयपुर हवाई अड्डे पर स्वागत करने से लेकर उन्हें होटल और इन्वेस्टमेंट समिट के आयोजन स्थल तक ले जाने का काम सौंपा गया है। वहीं स्टेडेंट्स को जेईसीसी में पंजीकरण डेस्क, पार्किंग क्षेत्र, हेल्प डेस्क, रात्रिभोज और सांस्कृतिक स्थलों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर तैनात किया जाएगा। राजस्थान एक नजर में — 1: जिंक और लेड का एक मात्र उत्पादक राज्य 2: मार्बल और लाइमस्टोन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य 3: ग्रेनाइट, पोटाश के सबसे बड़े रिजर्व यहां हैं 4: कच्चे तेल का दूसरा बड़ा उत्पादक राज्य 5: राजस्थान 22860.73 मेगावाट क्षमता के साथ सौर ऊर्जा में प्रथम स्थान पर है, तथा वर्ष में 325 से अधिक दिन साफ धूप वाले होते हैं 6: सरसों, बाजारा और मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक 7: मेडिसनल क्रॉप्स का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य 8: दूध उत्पादन में देश में दूसरे नंबर पर 9: सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों का प्रदेश

कतार में दो महिला पार्षद, राजस्थान-केकड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ी अटकलें

केकड़ी. केकड़ी जिले की सरवाड़ नगर पालिका में बेशकीमती भूमि का नियम विरुद्ध तरीके से फ्री होल्ड पट्टा जारी करने के आरोप में सरवाड़ पालिकाध्यक्ष छगन कंवर राठौड़ के निलंबित कर दिए जाने के बाद पालिकाध्यक्ष पद को लेकर कस्बे में भाजपा खेमे की राजनीति में गहमागहमी शुरू हो गई है। पद की दावेदारी में दो महिला पार्षद कतार में है। इनमें वार्ड 8 से पार्षद शारदा देवी माली व वार्ड 18 से पार्षद उर्वशी जैन शामिल है। पालिकाध्यक्ष की लॉटरी किसके नाम खुलेगी, इसके फैसले में विधायक शत्रुघ्न गौतम की अहम भूमिका रहेगी। पालिका बोर्ड की वर्तमान स्थिति- सरवाड़ नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड काबिज है। यहां कस्बे के 25 वार्ड में कांग्रेस के 15, भाजपा के 8 तथा दो पार्षद निर्दलीय चुने गए। बाद में दोनों निर्दलीयों द्वारा कांग्रेस को समर्थन देने से कांग्रेस के पास 17 पार्षदों का बहुमत है। वर्तमान कांग्रेस बोर्ड का कार्यकाल 13 माह का और शेष बचा है। जनवरी 2026 में सरवाड़ नगर पालिका के चुनाव प्रस्तावित है। संपूर्ण राज्य में सभी नगर पालिकाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने की स्थिति में कार्यकाल घट-बढ़ भी सकता है। ये है प्रावधान- कानूनी जानकारों के अनुसार अगले 6 माह तक आरक्षित वर्ग का उम्मीदवार पालिकाध्यक्ष बना रह सकता है। इसके बाद मनोनीत पालिकाध्यक्ष को सदन में बहुमत सिद्ध करना होगा। पालिकाध्यक्ष के निलंबन के बाद सामान्यतः पालिका उपाध्यक्ष को कार्यभार सौंपा जाता है, लेकिन बदली परिस्थितियों में स्वायत्त शासन विभाग की ओर से दो माह की अवधि के लिए आरक्षित वर्ग की उम्मीदवार की घोषणा किए जाने का भी प्रावधान है। बाद में यह अवधि विभाग की ओर से बढ़ाई भी जा सकती है। पालिकाध्यक्ष राठौड़ को किया था निलंबित- सरवाड़ नगर पालिका में एक बेशकीमती भूमि का नियम विरुद्ध तरीके से फ्री होल्ड पट्टा जारी करने के मामले में जांच के बाद दोषी पाए जाने पर सोमवार को स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव कुमार पाल गौतम ने पालिकाध्यक्ष छगन कंवर राठौड़ को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए पद व सदस्यता से निलंबित कर दिया और प्रकरण को न्यायिक जांच के लिए विधि अनुभाग को प्रेषित कर दिया गया। इस मामले में जुड़े पालिका के एक पार्षद अतीक तंवर को भी निलंबित किया गया। आरोप-प्रत्यारोप- निलंबन की इस कार्रवाई को लेकर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए गए हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरवाड़ के अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा ने कहा कि सरवाड़ नगर पालिका अध्यक्ष छगन कंवर राठौड़ पर की गई निलंबन की कार्रवाई राजनीतिक द्वेषतापूर्ण है। यह लोकतंत्र की हत्या है। जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि को इस तरह निलंबित करना गलत है। उधर सरवाड़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्यारेलाल खटीक ने इस कार्रवाई को सही बताया। उन्होनें कहा कि नियम विरुद्ध व मनमर्जी से काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

महाकाल मंदिर में श्रद्धालु किसी भी समय प्रसाद खरीद सकते है, वेंडिंग मशीन में लड्डू प्रसाद के तीन प्रकार के पैकेट उपलब्ध

उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बुधवार से वेंडिंग मशीन से लड्डू प्रसाद विक्रय की विधिवत शुरुआत हो गई। देशभर से आए श्रद्धालु नई सुविधा से प्रसन्न नजर आए। भक्तों ने कहा कि महाकाल मंदिर समिति का यह प्रयोग सराहनीय है। इससे श्रद्धालु किसी भी समय बिना किसी परेशानी के प्रसाद खरीद सकते हैं। भक्तों ने केवल योजना की तारीफ ही नहीं कि वे अपने साथ 47,700 रुपये का लड्डू प्रसाद भी खरीदकर ले गए हैं। मशीन से लड्डू विक्रय करने वाला देश का पहला मंदिर महाकाल मंदिर मशीन से लड्डू विक्रय करने वाला देश का पहला मंदिर बन गया है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने गेट नंबर एक के पास वेंडिंग मशीन से प्रसाद विक्रय का शुभारंभ किया था। अगले दिन सोमवार को मशीन को मंदिर के बैंक खाते से जोड़ने की शुरुआत हुई। मंगलवार शाम देर रात इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया। इसके बाद लड्डू प्रसाद विक्रय की शुरुआत हुई। बुधवार सुबह से शाम तक मशीन में तीन बार लड्डू प्रसाद के पैकेटों का भंडारण किया जा चुका था। मंदिर प्रशासन के अनुसार पहले दिन 47 हजार 700 रुपये का लड्डू प्रसाद बिका है। तीन पैक में प्रसाद विक्रय वेंडिंग मशीन से 100, 200 तथा 500 ग्राम के पैक में लड्डू प्रसाद का विक्रय किया जा रहा है। मशीन की क्षमता अनुसार एक बार में 500 ग्राम के 36 पैकेट, 200 ग्राम के 42 पैकेट तथा 100 ग्राम के 90 पैकेट का भंडारण किया जा रहा है। पहले दिन मशीन में तीन बार पैकेट का भंडारण किया गया। यह है प्रसाद की कीमत     500 ग्राम का पैकेट- 200 रुपये     200 ग्राम का पैकेट- 100 रुपये     100 ग्राम का पैकेट- 50 रुपये पहले दिन इतने पैकेट बिके     500 ग्राम के 108 पैकेट     200 ग्राम के 126 पैकेट     100 ग्राम के 270 पैकेट योजना श्रद्धालुओं को आ रही पसंद     वेंडिंग मशीन से लड्डू प्रसाद विक्रय की योजना श्रद्धालुओं को पसंद आ रही है। जल्द ही मंदिर में कुछ और स्थानों पर नई मशीन लगाई जाएगी। – गणेश कुमार धाकड़, प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर  

घातक रसायनों और पॉलीथीन से मृदा को बचाना जरूरी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

घातक रसायनों और पॉलीथीन से मृदा को बचाना जरूरी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने विश्व मृदा दिवस पर दिया संदेश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “विश्व मृदा दिवस” पर कहा है कि स्वस्थ मिट्टी हो, तो धरा की न केवल उपजाऊ शक्ति बढ़ेगी, बल्कि मानव का स्वास्थ्य भी उत्तम होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वस्थ और समृद्ध धरा के लिए मृदा को घातक रसायनों एवं पॉलीथीन से बचाने और धरती की सेवा और उसे पोषित करने के लिए स्वयं को समर्पित करने का आहवान किया है।

पुलिस के 5967 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़-बिलासपुर हाईकोर्ट ने हटाई रोक

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में 5967 पदों पर आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हट गई है। मामले में हाई कोर्ट में हुई आज सुनवाई हुई। कोर्ट ने प्रक्रिया जारी रखने के लिए निर्देश दिया है, जस्टिस राकेश मोहन पाण्डेय की बेंच में  सुनवाई हुई है। इसमें पुलिस कर्मियों के बच्चों को मिलने वाली छूट को हटाया गया है, शहीद पुलिस कर्मियों के बच्चों को मिलने वाली छूट यथावत रहेगी। नक्सल प्रभावित सुरक्षा कर जवानों के बच्चों को भी छूट मिलेगी, सभी पुलिसकर्मियों के बच्चों को छूट को माना गया गलत। पुलिस कर्मियों के परिजनों की छूट को कोर्ट ने माना आर्टिकल 14  और 16 का उल्लंघन। अब फिजिकल टेस्ट के बाद आगे बढ़ेगी भर्ती की प्रक्रिया।

सोशल मीडिया पर की थी गलत टिप्पणी, राजस्थान-दौसा में धार्मिक भावनाएं आहत करने पर आरोपी गिरफ्तार

दौसा. X (ट्विटर) के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचने का काम एक युवक को भारी पड़ गया। ऐसा इसलिए क्योंकि राजस्थान पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि महवा वृत्ताधिकारी रमेशचन्द तिवाडी के सुपरविजन में एक टीम गठित करते हुए आरोपी फैजान को गिरफ्तार किया गया है। फैजान पर ये आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए एक कमेंट किया था। दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि जयपुर रेंज द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जा रही थी। इसी निगरानी के दौरान एक्स पर पता चला कि फैजान पुत्र मोहम्मद इश्तियाक (19) निवासी भरतपुर रोड मम्मू कॉलोनी ने धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के लिये सोशल मीडिया साइट एक्स पर कुछ कमेंट किये हैं। जिसके बाद पुलिस ने उसपर ये कार्रवाई की है।

स्कूली बसों को लेकर हाईकोर्ट का सख्त निर्देश, नहीं चलेंगी ये बसें, DPS बस हादसे की याचिका पर सुनवाई में शासन को दिए निर्देश

इंदौर मध्य प्रदेश में स्कूल बसों के हादसों को गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट की इंदौर बैंच ने बड़ा फैसला दिया है. हाईकोर्ट ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गाइडलाइन जारी की है. होईकोर्ट की तरफ से सरकार को निर्देश दिया गया है कि एमपी मोटर व्हीकल एक्ट-1994 में स्कूल बस रजिस्ट्रेशन, संचालन व प्रबंधन के लिए नियमों का प्रावधान किया जाए. आइए जानते हैं क्या है गाइडलाइन… जानिए निर्देश स्कूली बसों को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश दिए हैं. हाईकोर्ट ने कहा कि अब प्रदेश के सभी स्कूलों में 12 साल पुरानी बसें नहीं चलाई जाएगी. बसों में स्पीड गवर्नर, जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे के जरुरी है. ताकि ऐप के जरिए बस को ट्रैक किया जा सके. इसके साथ ही कोर्ट ने निर्देश दिया है कि बस में एक स्कूल की तरफ से एक शिक्षक को रखा जाए, जो बस के आखिरी स्टॉप तक बस में रहे. वहीं, अगर स्कूल की तरफ से ऑटो रिक्शा से छात्रों को ले जाए जाता है तो इस ड्राइवर सहित ऑटो रिक्शा में चार लोग ही बैठ सकेंगे. कोर्ट ने कहा है कि आरटीओ, डीएसपी-सीएसपी ट्रैफिक इन गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाएं. आरटीओ, डीएसपी-सीएसपी ट्रैफिक इन गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाएं। इंदौर में हुए डीपीएस बस हादसे में चार स्कूल बच्चों और ड्राइवर की मौत हुई थी। इस पर लगी विविध जनहित याचिकाओं की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की डबल बेंच ने स्कूल व शैक्षणिक संस्थानों की बसों के लिए अहम आदेश जारी किया है। सात वर्ष पहले हुई थी चार बच्चों की मौत 2018 को डीपीएस की बस छु‌ट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। बायपास पर बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर फांदते हुए दूसरे लेन में चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में चालक स्टीयरिंग पर फंस गया। उसने वहीं दम तोड़ दिया। हादसे में चार बच्चों की भी मौत हो गई थी जबकि वह अन्य बच्चे घायल हो गए। ऑटो में नहीं बैठा सकेंगे 3 से ज्यादा बच्चे इसमें स्कूल बस और ऑटो के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। मप्र शासन को आदेश दिए हैं कि वह मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन करे। जब तक ऐसा नहीं होता यह गाइडलाइन लागू रहेगी। साथ ही उनका पालन कराने की जिम्मेदारी संबंधित जिले के आरटीओ और ट्रैफिक सीएसपी, डीसीपी की होगी। वहीं पीएस स्कूल शिक्षा विभाग, संबंधित जिले के कलेक्टर, एसपी इस मामले में ध्यान देंगे कि इनका पालन हो और इन गाइडलाइन को लेकर जागरूकता फैलाई जा सके। आदेश में यह भी कहा गया है कि ऑटो में तीन से ज्यादा स्कूली बच्चे नहीं बैठेंगे। ड्राइवर सहित कुल चार ही सवारी होंगी। जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी की डिवीजन बेंच ने यह फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि वर्तमान नियम ट्रांसपोर्ट व्हीकल के है। सरकार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत स्कूल बसों के लिए विशेष प्रावधान करे। इनके पालन की जिम्मेदारी भी तय करे। जानिए पूरी गाइडलाइन सरकारी स्कूल में प्राचार्य, निजी स्कूल में मालिक, प्रबंधन स्कूल के किसी सीनियर शिक्षक या कर्मचारी को बस का इंजार्च नियुक्त करेंगे. जो नियमों का पालन करवाएंगे. वहीं, बस में एक शिक्षक को रखा जाएगा, यह शिक्षक महिला या पुरुष कोई भी हो सकता है. जो बस के आखिरी स्टॉप तक बस में ही रहेगा. इस दौरान हादसा या उल्लंघन होने पर प्रबंधन के साथ वे भी जिम्मेदार होंगे. ये भी आदेश बस की खिड़की पर ग्रिल हो, साथ ही फर्स्ट एड किट व अग्निशमन यंत्र जरूरी है. स्कूल प्रबंधन ड्राइवर व कंडक्टर का मेडिकल चेकअप कराएं और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखें. बस का रंग पीला रहेगा। बस पर स्कूल बस या ऑन स्कूल ड्यूटी लिखा जाए. अनुबंधित बसों के पास मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार फिटनेस प्रमाण पत्र होना चाहिए. बसों में बीमा, परमिट, पीयूसी व टैक्स रसीद रखी जाए. स्कूल का नाम, पता, टेलिफोन व व्हीकल इंचार्ज का मोबाइल नंबर की पट्टी लगाएं. खिड़की में ग्रिल लगी होनी चाहिए. फिल्म व रंगीन ग्लास का उपयोग नहीं करें. बसों में फर्स्ट एड किट और अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से लगे हों. बस सहायक को स्कूल प्रबंधन की तरफ से इमर्जेंसी उपयोग व बच्चों को बैठाने-उतारने का प्रशिक्षण दिया जाए. ड्राइवर के पास स्थाई लाइसेंस व 5 साल का अनुभव हो.  ऐसे ड्राइवर नियुक्त न करें जिनका ओवर स्पीडिंग, नशा करके चलाने जैसे नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना या चालान किया गया हो. पेरेंट्स मोबाइल एप पर देख सकेंगे बस की स्थिति हाईकोर्ट जस्टिस विवेक रुसिया और जस्टिस विनोद कुमार द्विवेदी ने गाइडलाइन के साथ ही आदेश दिए हैं कि हर सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल और निजी स्कूल, शैक्षणिक संस्थान में ऑनर, प्रिंसिपल व अन्य जिम्मेदार व्यक्ति हर बस के लिए एक व्हीकल इंचार्ज नियुक्त करेगा। जो बस के परमिट, लाइसेंस, फिटनेस ड्राइवर के क्रिमिनल रिकॉर्ड व अन्य बातों पर नजर रखेगा। कोई भी घटना होने पर उन्हें ही सीधे जिम्मेदार माना जाएग। हाईकोर्ट ने यह भी आदेश दिए हैं कि हर बस में सीसीटीवी और जीपीएस भी होना चाहिए। इससे पेरेंट्स मोबाइल एप पर हर बस की स्थिति देख सकें। बस में मेल, फीमेल टीचर भी होना चाहिए, जो बच्चों के बस में आने-जाने को देखेगा। ड्राइवर का लगातार मेडिकल चैकअप भी किया जाएगा। मुआवजे का मुद्दा जनहित याचिका में नहीं उठाया जा सकता- कोर्ट इसके साथ ही बस दुर्घटना में मरने वालों और घायलों को उचित मुआवजा दिए जाने का मुद्दा भी जनहित याचिका में उठाया गया था। साथ ही प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई थी, लेकिन इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि मुआवजे का मुद्दा जनहित याचिका में नहीं उठाया जा सकता। इसलिए इस पर विचार नहीं किया जाएगा। जहां तक प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की बात है, तो उस समय पहले से ही मामला दर्ज था, इसलिए इन दो बिंदुओं पर विचार नहीं किया जा रहा है। लेकिन स्कूली बसों और ऑटो में बच्चों की सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश जरूर जारी किए जा रहे हैं।    

रतलाम : 40 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने पटवारी को पकड़ा

रतलाम  एमपी के रतलाम जिले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है. लोकायुक्त पुलिस ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा है. आरोपी ने सीमांकन के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने के एवज में फरियादी से घूस की डिमांड की थी. फिलहाल, इस मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है. बता दें कि इस कार्रवाई को उज्जैन लोकायुक्त ने अंजाम दिया है. पंचेड रहने वाले फरियादी गोपाल उपाध्याय ने बताया कि पटवारी रमेश चंद्र बैरागी जमीन की सीमांकन के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 50 हजार की डिमांड की थी. 40 हजार रुपये गुरूवार को देना तय किया था. बचे हुए 10 हजार बाद में देने का कहा गया था. इधर, फरियादी की शिकायत पर लोकायुक्त ने जाल बिछाया. अपनी मांग के अनुरूप पटवारी ने फरियादी से 40 हजार रुपये लिए. जैसे ही फरियादी ने रुपये देने का इशारा किया, वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्टाचारी पटवारी को धर दबोचा. बता दें कि 15 नवंबर को किसान गोपाल के जमीन का सीमांकन किया था. फरियादी किसान की मानें तो पटवारी 8 महीने से सीमांकन के लिए आनाकानी कर रहा था. उसका कहना है कि पटवारी सीमांकन में जमीन का 25 प्रतिशत ही बता रहा था. सही सीमांकन के बाद पटवारी रिपोर्ट पेश करने के नाम पर 50 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था. परेशान होकर 2 दिसंबर को लोकायुक्त को शिकायत की थी. वहीं फरियादी की शिकायत पर आज गुरुवार को लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर पटवारी को धर दबोचा. इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संसोधन 2018 ) के तहत केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है.

ASI प्रकरण में बढ़ेंगी मुश्किलें!, राजस्थान-जयपुर में मंत्री किरोड़ी के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज

जयपुर. जयपुर की महेश नगर थाना पुलिस ने कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के खिलाफ रोजनामचा में रिपोर्ट डाली है। मंत्री पर राजकार्य में बाधा डालने का आरोप है। मंगलवार देर रात हुए घटनाक्रम की रिपोर्ट डालने के बाद सीनियर अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है। अपनी ही सरकार में कैबिनेट मंत्री के खिलाफ राजकार्य में बाधा की रिपोर्ट से राजस्थान की राजनीति में हलचल मच गई है। दरअसल, महेश नगर थाने के महावीर नगर में किरोड़ीलाल मीणा और महेश नगर सीआई कविता शर्मा के बीच विवाद हो गया था। मंत्री के महिला इंस्पेक्टर पर भड़कने का एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें मंत्री सीआई से जबरन एक मकान में घुसने और एक लड़की करे पुलिस की गाड़ी में बैठाने को लेकर सवाल कर रहे हैं। उन्होंने SI भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग करने वाले छात्र नेताओं के घर जाकर उनके परिवार, माता-पिता को परेशान करने का आरोप लगाया। वहीं, बुधवार सुबह किरोड़ीलाल मीणा इस पूरे मामले की शिकायत लेकर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम से मिले। उन्होंने सीआई पर भी फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet