LATEST NEWS

15 पदों के लिए 45 अभ्यर्थी होंगे शामिल, छत्तीसगढ़-परिवहन उप निरीक्षक पद के लिए साक्षात्कार 17 को

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परिवहन विभाग में परिवहन उप निरीक्षक की पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए साक्षात्कार 17 दिसंबर को होगा। लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर वर्गवार और उपवर्गवार 45 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार दो पालियों में होगी, जिसमें प्रथम पाली सुबह 10 बजे और द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से आयोजित होगी। साक्षात्कार से एक दिन पहले 16 दिसंबर को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन दो पालियों में किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे प्रथम पाली और दोपहर डेढ़ बजे द्वितीय पाली आयोग कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। सत्यापन प्रक्रिया में अनुपस्थित रहने वाले या अर्हता पूरी न करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक लोक सेवा आयोग से मिली जानकारी के अनुसार परिवहन उप निरीक्षक के कुल 15 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम तीन अक्टूबर को घोषित किया गया। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में  शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निःशक्तजन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पहचान पत्र और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र मूल प्रति और स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ प्रस्तुत करना होगा। सभी प्रमाण पत्रों का जारी तिथि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक सुनिश्चित होना चाहिए। अंतिम तिथि के बाद जारी प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे। दस्तावेजों की कमी की स्थिति में अभ्यर्थी की उम्मीदवारी समाप्त कर दी जाएगी।

गोवा ने लगाई जीत की हैट्रिक, हैदराबाद एफसी के खिलाफ बटोरे पूरे तीन अंक

हैदराबाद इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में हैदराबाद एफसी का अपने घरेलू मैदान जीएमसी बालायोगी एथलेटिक स्टेडियम में हारने का सिलसिला जारी है। मेजबान टीम को अपने घर पर खेले चौथे मैच में भी हार मिली, जब एफसी गोवा ने बुधवार रात आईएसएल 2024-25 में जीत की हैट्रिक पूरी करते हुए मुकाबला 2-0 से अपने नाम किया।  एफसी गोवा की जीत में राइट विंगर उदांता सिंह ने 33वें और स्पेनिश अटैकिंग मिडफील्डर इकर गुआरोटक्सेना ने 44वें मिनट में गोल किए। स्पेनिश अटैकिंग मिडफील्डर इकर गुआरोटक्सेना को दूसरा गोल करने और मिडफील्ड में दमदार खेल दिखाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। एफसी गोवा 10 मैचों में पांच जीत, तीन ड्रा और दो हार से 18 अंक लेकर तालिका में छठे से तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं, अपनी टीम की लगातार तीसरी हार से हैदराबाद एफसी के हेड कोच थांगबोई सिंग्टो जरूर निराश होंगे। हैदराबाद एफसी 10 मैचों में दो जीत, एक ड्रा और सात हार से सात अंक लेकर तालिका में 11वें स्थान पर बनी हुई है। यह आईएसएल में दोनों टीमों के बीच 11वां मुकाबला था और आज एफसी गोवा ने छठी बार जीत हासिल की है जबकि हैदराबाद ने तीन मैच जीते हैं। दो मैच ड्रा रहे हैं। मैच का पहला गोल 33वें मिनट में आया, जब राइट विंगर उदांता सिंह ने एफसी गोवा को शुरुआती बढ़त दिलाते हुए स्कोर 1-0 कर दिया। 44वें मिनट में स्पेनिश अटैकिंग मिडफील्डर इकर गुआरोटक्सेना ने गोल करके एफसी गोवा की बढ़त को दोगुना करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। पहले हाफ में दबदबा एफसी गोवा का रहा क्योंकि राइट विंगर उदांता सिंह और स्पेनिश अटैकिंग मिडफील्डर इकर गुआरोटक्सेना के गोल की बदौलत बढ़त बनाई और उसे बरकरार रखा। लिहाजा, एफसी गोवा 2-0 की बढ़त के साथ हाफ टाइम ब्रेक पर गई। गेंद पर ज्यादा नियंत्रण एफसी गोवा का 62 फीसदी रहा। गोवा ने छह प्रयास किए और दो शॉट टारगेट पर रखे, जिन पर गोल आए। वहीं, गेंद पर 38 फीसदी कब्जा रखने वाली हैदराबाद एफसी की ओर से आठ प्रयास किए गए, जिनमें से तीन शॉट टारगेट पर भी रहे लेकिन गोल नहीं आया।  

5वीं और 8वीं कक्षा में होगी केन्द्रीकृत परीक्षा, छत्तीसगढ़-शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार की कवायद

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए सत्र 2024-25 में कक्षा 5वीं और 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री साय ने यह कदम विद्यार्थियों की शिक्षा स्तर को सुधारने और शैक्षणिक वातावरण को और प्रभावी बनाने के लिए उठाया है। यह परीक्षा राज्य के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में संचालित होगी। हालांकि सीबीएससी और आईसीएससी पाठ्यक्रम वाले विद्यालय इस व्यवस्था से बाहर रहेंगे। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रालय, स्कूल शिक्षा विभाग महानदी भवन नवा रायपुर से समस्त जिला कलेक्टर और जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी कर दी गई है। स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने कहा कि परीक्षाएं जिला स्तर पर निशुल्क आयोजित की जाएगी और जिला शिक्षा अधिकारी गोपनीयता बनाए रखते हुए गुणवत्तापूर्ण परीक्षा संपन्न कराएंगे। परीक्षा मार्च माह में आयोजित होगी और इसकी समय-सारणी लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र  विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को पूर्ण गोपनीयता के साथ तैयार किए जाएंगे और प्रश्न पत्र वितरण के बाद, उन्हें संबंधित केंद्र के निकटवर्ती थाने में सुरक्षित रखा जाएगा। शिक्षकों को प्रश्न पत्र के नमूने पहले से उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि छात्रों को सही दिशा में तैयारी करा सकें। सचिव परदेशी ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केन्द्रीय मूल्यांकन केंद्रों में किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य उन्हीं शिक्षकों से कराया जाएगा, जो कक्षा 5वीं और 8वीं पढ़ाते हैं। कक्षा चौथी और सातवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अन्य विद्यालयों में कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों को किसी विषय में अनुत्तीर्ण घोषित किया जाएगा, उन्हें दो महीने के भीतर पूरक परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। हालांकि, विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश (छठवीं और नवमीं) दे दिया जाएगा। विद्यार्थियों की तैयारी सत्र प्रारंभ से ही सुनिश्चित किया जाएगा। केन्द्रीकृत परीक्षा की तैयारी के लिए संकुल समन्वयकों और प्रधान पाठकों की बैठक आयोजित की जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के दूसरे मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा की,हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को मौका

एडिलेड भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के पिंक बॉल टेस्ट में चोटिल जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को सीरीज के दूसरे मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी। यह मैच एडिलेड में शुक्रवार से खेला जाएगा। यह मेजबान टीम के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि हेजलवुड ने पर्थ टेस्ट में पांच विकेट लिए थे और अन्य गेंदबाजों के मुकाबले उनका प्रदर्शन बेहतर था। उन्होंने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में एक विकेट लिया था। लगभग 18 महीने में ऑस्ट्रेलिया के लिए बोलैंड का यह पहला मैच होगा। उन्होंने पिछला टेस्ट मैच पिछले साल एशेज सीरीज के दौरान खेला था। बोलैंड का शामिल होना प्लेइंग इलेवन में एकमात्र बदलाव है। इस बीच, ऑलराउंडर मिचेल मार्श टीम में बने रहेंगे। हालांकि वह पीठ की अकड़न के कारण भारत की दूसरी पारी के दौरान पूरी ताकत से गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। भारत ने शुक्रवार से एडिलेड में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए अभी तक अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि मध्यक्रम के बल्लेबाजों में से किसे बेंच पर बाहर बैठना पड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया को सीरीज के पहले मैच में पर्थ में 295 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा, जो 2008 के मोहाली टेस्ट में 320 रनों की हार के बाद टेस्ट में भारत के खिलाफ रनों के लिहाज से उनकी दूसरी सबसे बड़ी हार है। भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 से आगे चल रही है। दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 : उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड।  

आठ महीने पहले हुई थी पोस्टिंग, राजस्थान-बीकानेर में सेना के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर. महाजन के आर्मी नॉर्थ कैंप में सेना के एक जवान ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना देर रात की है। मृतक सैनिक की पहचान महाराष्ट्र निवासी संतोष पंवार के रूप में हुई है। सैनिक का शव महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सैन्य अधिकारी और अन्य जवान अस्पताल पहुंचे। संतोष पंवार की पोस्टिंग करीब 8 महीने पहले हुई थी। वे महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में तैनात थे। बुधवार शाम को वे कैंप से अपने कमरे में चले गए। इस दौरान कई देर तक कमरा बंद रहा। संतोष के साथियों को शक हुआ तो कमरे के बाहर से आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। कई देर तक दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन जब गेट नहीं खोला वे उसे तोड़कर अंदर गए। जहां कमरे में वे फंदे से लटके हुए मिले। सुसाइड की जानकारी मिलने के बाद महाजन पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक सुसाइड के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

राशिद और नबी ने की अफगानिस्तान में महिला शिक्षा अधिकार के बहाली की अपील

नई दिल्ली अफगानिस्तान क्रिकेट के सबसे बड़े नाम राशिद खान और मोहम्मद नबी ने तालिबान द्वारा नर्स और दाइयों के रूप में प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं के लिए संस्थानों को बंद करने की कथित रूप से कड़ी आलोचना की है। अगस्त 2021 में तालिबान के कब्जे के बाद से अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों के लिए ये बंदिशें एक नया झटका हैं। तालिबान ने लड़कियों और महिलाओं के लिए माध्यमिक और उच्च शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया है, हालाँकि अब तक चिकित्सा क्षेत्र में छूट मौजूद थी। लड़कियों और महिलाओं के खेल में भाग लेने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिससे आईसीसी के पूर्ण सदस्य के रूप में अफगानिस्तान की स्थिति लगातार जांच के दायरे में आ गई है। राशिद ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, इस्लाम में शिक्षा का केंद्रीय स्थान है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए ज्ञान की खोज पर जोर देती है। कुरान सीखने के महत्व पर प्रकाश डालता है और दोनों लिंगों के समान आध्यात्मिक मूल्य को स्वीकार करता है। अफगानिस्तान की बहनों और माताओं के लिए हाल ही में शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों के बंद होने पर मैं बहुत दुख और निराशा के साथ विचार करता हूं। इस निर्णय ने न केवल उनके भविष्य को बल्कि हमारे समाज के व्यापक ताने-बाने को भी गहराई से प्रभावित किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से वे जो दर्द और दुख व्यक्त करते हैं, वह उनके सामने आने वाले संघर्षों की मार्मिक याद दिलाता है। उन्होंने आगे कहा, अफगानिस्तान, हमारी प्यारी मातृभूमि, एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। देश को हर क्षेत्र में पेशेवरों की सख्त जरूरत है, खासकर चिकित्सा क्षेत्र में। महिला डॉक्टरों और नर्सों की भारी कमी विशेष रूप से चिंताजनक है, क्योंकि यह सीधे तौर पर महिलाओं की स्वास्थ्य सेवा और सम्मान को प्रभावित करती है। हमारी बहनों और माताओं के लिए यह ज़रूरी है कि उन्हें ऐसे चिकित्सा पेशेवरों द्वारा प्रदान की जाने वाली देखभाल तक पहुँच मिले जो वास्तव में उनकी जरूरतों को समझते हों। मैं ईमानदारी से इस फ़ैसले पर पुनर्विचार करने की अपील करता हूँ ताकि अफगान लड़कियाँ शिक्षा के अपने अधिकार को पुनः प्राप्त कर सकें और देश के विकास मंअ योगदान दे सकें। सभी को शिक्षा प्रदान करना न केवल एक सामाजिक ज़िम्मेदारी है बल्कि एक नैतिक दायित्व है जो हमारे विश्वास और मूल्यों में गहराई से निहित है। नबी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखते हुए राशिद का समर्थन किया, उन्होंने लिखा, लड़कियों को चिकित्सा की पढ़ाई करने से प्रतिबंधित करने का तालिबान का फैसला न केवल दिल तोड़ने वाला है, बल्कि बेहद अन्यायपूर्ण भी है। इस्लाम ने हमेशा सभी के लिए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया है, और इतिहास मुस्लिम महिलाओं के प्रेरक उदाहरणों से भरा पड़ा है, जिन्होंने ज्ञान के माध्यम से कई पीढ़ियों को महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं तालिबान से इन मूल्यों पर विचार करने का आग्रह करता हूं। लड़कियों को सीखने और अपने लोगों की सेवा करने का मौका न देना उनके सपनों और हमारे देश के भविष्य दोनों के साथ विश्वासघात है। हमारी बेटियों को पढ़ने, बढ़ने और सभी के लिए एक बेहतर अफगानिस्तान बनाने दें। यह उनका अधिकार है, और इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। वहीं, रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी फेसबुक पर एक पोस्ट डाली, जिसमें उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया।  

मरीजों से स्वास्थ्य की ली जानकारी, छत्तीसगढ़-रायपुर के एम्स और मेकाहारा अस्पताल पहुंचे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

रायपुर. राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा राजधानी रायपुर स्थित एम्स, डीकेएस और मेकाहारा हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान मंत्री वर्मा ने अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ-साथ मरीज़ों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री वर्मा ने अस्पताल की व्यवस्था और इलाज के संबंध में मरीजों से जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों को समय पर मरीज़ों को बेहतर इलाज और दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री वर्मा ने बालौदाबाज़ार जिले के रहने वाले पुकार यादव, ग्राम देवरी की निर्मला वर्मा, बालौदाबाज़ार के सुमन दास साहू से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। सिर में चोट के इलाज के लिए डीकेएस के वार्ड- सी 6 में भर्ती 20 वर्ष के पुकार सिंह ने बेहतर इलाज के कारण स्वास्थ्य में तेजी से सुधार की जानकारी दी। इसी तरह नस में ब्लाकेज के इलाज के लिए मेकाहारा हॉस्पिटल के वार्ड-19 में भर्ती 55 वर्षीय सुमन दास साहू ने स्वास्थ्य में सुधार की बात कही। इसी तरह बलौदाबाजार के ग्राम देवरी की 54 वर्षीय निर्मला वर्मा निमोनिया के इलाज के लिए एम्स हॉस्पिटल में भर्ती है। वर्मा ने उनके स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सकों से चर्चा कर बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

पैलेस में पुलिस के साथ मौका कमिश्नर सर्वे कर रिपोर्ट पेश करें, राजस्थान-बीकानेर राजघराने के विवाद पर कोर्ट के आदेश

बीकानेर. राजमाता सुशीला कुमारी की संपत्ति को खुर्दबुर्द होने से रोकने के लिये न्यायालय ने त्रिलोचन शर्मा को मौका कमिश्नर नियुक्त कर दिनांक 3 दिसंबर को न्यायालय में रिपोर्ट पेश करने का आदेश जारी किया था। लेकिन न्यायालय आदेश के बावजूद मौका कमिश्नर को शिव विलास, लालगढ़ पैलेस में प्रवेश नहीं करने दिया गया। 3 दिसंबर को कोर्ट में तारीख पेशी के दिन मौका कमिश्नर त्रिलोचन शर्मा ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर न्यायालय को अवगत करवाया कि वे कोर्ट के आदेश की अनुपालना में उभय पक्षों के अधिवक्ताओं को सूचित कर शिव विलास, लालगढ़ पैलेस, बीकानेर में कमिश्नर रिपोर्ट तैयार करने के लिए 30 नवंबर को गये थे, लेकिन उन्हें शिव विलास, लालगढ़ पैलेस में गार्ड ने यह कहकर प्रवेश नहीं करने दिया कि सिद्धिकुमारी यहां नहीं हैं। इसलिए उनकी इजाजत के बिना किसी को भी प्रवेश करने नहीं दिया जायेगा। इसके अलावा लालगढ़ पैलेस के दरवाजे बंद कर ताला लगा दिया। जिसके बाद राजमाता सुशीला कुमारी की संपत्तियों की सूची नहीं बन पाई। इसके अलावा सिद्धि कुमारी के अधिवक्ता ने आवेदन प्रस्तुत कर मौका कमिश्नर की नियुक्ति पर उनकी सहमति को विथड्रा करने का आग्रह किया। प्रार्थना पत्र पर बहस सुनने के बाद न्यायालय द्वारा उक्त प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया गया तथा साथ ही सिद्धि कुमारी व गार्ड अविनाश व्यास को जानबुझ कर न्यायालय के आदेश की पालना ना होने देने के लिए कारण बताओं नोटिस जारी करने व मौका कमिश्नर त्रिलोचन शर्मा को निर्देशित किया। जिसमें ये कहा गया कि वे आज (गुरुवार) ही दोपहर 2 बजे पुन: शिव विलास, लालगढ़ पैलेस जाकर उपस्थित पक्षकारान की मौजूदगी में आवश्यक रुप से निरिक्षण कर 6 दिसंबर को अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा सिद्धि कुमारी के अधिवक्ता को हिदायत दी कि वे न्यायालय के आदेश की पालना सुनिश्चित करें। यदि अब किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न किया जाता हैं तो कमीश्नर द्वारा नियमानुसार पुलिस इमदाद की मांग की जा सकेगी। नहीं खुले कमरों के ताले न्यायालय के उक्त आदेश की पालना में मौका कमिश्नर दोनों पक्षों की मौजूदगी में एक बार पुन: शिव विलास की रिपोर्ट तैयार करने के लिए पहुंचे, लेकिन एक बार फिर उन्हें यह बताया गया कि कमरों की चाभियां सिद्धि कुमारी के पास हैं तथा उनकी तबीयत ठीक नही हैं अत: वे शिव विलास के कमरें खुलवाने में सक्षम नहीं हैं। परिणामस्वरुप न्यायालय के आदेश के बावजूद मौंका कमिश्नर को एक बार पुन: बिना रिपोट तैयार किए लौटना पड़ा। मौका कमिश्नर ने आज न्यायालय में पेश की रिपोर्ट इधर, मौका कमीश्नर की ओर से आज न्यायालय में अपनी रिपोर्ट पेश की है। जिसमें बताया है कि अप्रार्थी संख्या 1 पक्ष के सहयोग के अभाव में मौका रिपोर्ट तैयार नहीं की जा सकी। अत: पुलिस अधीक्षक बीकानेर को तहरीर जारी कर निर्देशित फरमाए कि वे पर्याप्त सुरक्षा एवं पुलिस बल के सहयोग से कमिश्नर रिपोर्ट में आने वाली समस्त बाधाओं को निवारित कर आवश्यकता होने पर ताले तोड़कर रिपोर्ट बनाने में वांछित सहयोग प्रदान करें।

प्रबंधन की सामने आई लापरवाही, छत्तीसगढ़-मनेन्द्रगढ़ में ड्रेसिंग के दौरान कोयला गिरने से दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़. मनेन्द्रगढ़ में एसईसीएल खदान हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक खदान के अंदर ड्रेसिंग के दौरान ये घटना हुई है। सिर पर कोयला गिरने से दोनों श्रमिक घायल हुए थे। दोनों को उपचार के लिए सेंट्रल हॉस्पिटल मनेन्द्रगढ़ लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। छ.ग./मप्र की सीमा पर स्थित राजनगर उपक्षेत्र के झिरिया अंडर ग्राउंड में ये हादसा हुआ है। घटना के बाद खदान में कार्यरत श्रमिकों में भय का माहौल है। मरने वाले श्रमिकों में लखन लाल और वॉल्टर तिर्की शामिल हैं। यह घटना खदानों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा के प्रति प्रबंधन की लापरवाही और खतरनाक परिस्थितियों को उजागर करती है। जिले के हसदेव क्षेत्र में एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की झिरिया अंडरग्राउंड खदान में हुई यह दुर्घटना न केवल श्रमिक सुरक्षा मानकों की कमी को उजागर करती है, बल्कि खनन क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल भी उठाती है। प्रबंधन की जिम्मेदारी यह घटना इस बात की ओर इशारा करती है कि खदान में सुरक्षा मानकों को गंभीरता से लागू नहीं किया जा रहा है। छत को सपोर्ट देने के लिए प्रयुक्त उपकरणों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस हादसे की तत्काल और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, और दोषी प्रबंधन अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। यह घटना सभी संबंधित पक्षों के लिए एक चेतावनी है कि खदान सुरक्षा को हल्के में लेना श्रमिकों की जान के लिए खतरा बन सकता है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ रिकार्ड 28 गेंद में अभिषेक शर्मा ने शतक जड़ा

राजकोट पंजाब के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ रिकार्ड 28 गेंद में शतक जड़ा। इसी के साथ वह र्विल पटेल के साथ सबसे तेज टी-20 शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए हरनूर सिंह के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे अभिषेक ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंद में नाबाद 106 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और 11 छक्के लगाए। पंजाब ने अभिषेक की इस आक्रामक पारी की बदौलत 9.3 ओवर में ही तीन विकेट पर 144 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। पंजाब की यह ग्रुप ए में सात मैचों में से पांचवीं जीत है और नॉकआउट में जाने के लिए उसने इस जीत के साथ अपने नेट रन रेट में भी बढ़ाया है। 28 गेंद में लगाया गया यह शतक अब विश्व में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक है। सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड इस्तोनिया के साहिल चौहान के नाम है। साहिल चौहान ने इस वर्ष जून में साइप्रस के खिलाफ 27 गेंद में शतक लगाया था। इससे पहले मेघालय ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 142 रन का स्कोर खड़ा किया था। मेघालय के अर्पित भटेवरा ने सर्वाधिक (31) रन बनाये। योगेश तिवारी (20), लैरी संगमा (21), जसकीरत सिंह (15), इबितलांग थाबाह (17) और एरियन संगमा (13)रन बनाकर आउट हुए।

अल सुबह आयकर विभाग ने इंदौर, देपालपुर, मनावर, राजगढ़ सहित 12 स्थानों पर एक साथ दबिश दी

मनावर  मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर के बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी, प्रॉपर्टी ब्रोकर और पेट्रोल पंप व्यवसायी सहित अन्य व्यापारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा गुरुवार अल सुबह 25 आयकर अधिकारियों की टीम ने इंदौर, देपालपुर, मनावर, राजगढ़ सहित 12 स्थानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक आयरक विभाग की टीम को इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। जांच के बाद आज व्यापारियों के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा गया। इनमें मनावर के बड़े बिल्डिंग मटेरियल के व्यापारी आरसी जैन भी शामिल है। इसके साथ ही पेट्रोल पंप व्यवसायी गोलू पहाड़‍िया, प्रॉपर्टी ब्रोकर, पंकज गोधा, जहीर शेख, कालू उफ बब्बू टेलर, राजेश शर्मा और अमित मिश्रा भी शामिल हैं। आयकर विभाग की टीम ने इनके घरों, दफ्तर और पेट्रोल पंप पर छापा मारा है। आयकर विभाग की टीम अभी दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इनके पास से क्या मिला। इसके साथ ही पेट्रोल पंप व्यवसायी गोलू पहाड़‍िया, प्रॉपर्टी ब्रोकर, पंकज गोधा, जहीर शेख, कालू उफ बब्बू टेलर, राजेश शर्मा और अमित मिश्रा भी शामिल हैं। आयकर विभाग की टीम ने इनके घरों, दफ्तर और पेट्रोल पंप पर छापा मारा है। राजगढ़ में चार स्थानों पर सराफा व्यापारियों के यहां इनकम टैक्स रेड धार जिले के राजगढ़ में गुरुवार को इनकम टैक्स टीम द्वारा चार सराफा व्यापारियों के यहां एक साथ छापा मारा। इस दौरान व्यापारियों के मोबाइल बंद करवाकर पूछताछ की जा रही थी। वहीं दुकानों में मौजूद व्यापारियों के अलावा अन्य किसी को अंदर नहीं आने दिया गया। शटर गिराकर टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। आयकर विभाग की टीम द्वारा सुबह करीब 11 बजे मैन चौपाटी स्थित केसर एवं एसवी ज्वलेर्स पर छापा मारा गया। यहां दुकान मालिक एवं घर के अन्य सदस्यों के मोबाइल बंद करवाकर कैश से संबंधित छानबीन की जा रही थी। चारों स्थानों पर अलग-अलग टीमों द्वारा जांच की जा रही है। जैसे ही दुकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी तो दुकानों के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई थी। इस मामले में टीम के अधिकारियों से चर्चा की गई, लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने इन्कार कर दिया। उनका कहना था कि जांच के बाद जानकारी दी जाएगी।

मदरसा अधिनियम में संशोधन करेगी योगी सरकार, दायरे से बाहर होगी ग्रेजुएशन की डिग्री

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार मदरसा अधिनियम में महत्वपूर्ण संशोधन करने जा रही है. इस संशोधन के तहत कुछ मदरसा डिग्रियों को अधिनियम के दायरे से बाहर किया जाएगा. विशेष रूप से, कामिल और फाजिल प्रमाणपत्र देने वाले मदरसों को अब मान्यता नहीं दी जाएगी. यह कदम शासन स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसके लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, इस संशोधन का मुख्य उद्देश्य मदरसों को केवल शैक्षिक संस्थान के रूप में सीमित करना है, जिससे कि उनका पाठ्यक्रम और प्रमाणपत्र राष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्था के अनुरूप हो सके. इस प्रस्ताव के तहत, मदरसा शिक्षा और प्रशिक्षण को सिर्फ बारहवीं कक्षा तक सीमित करने की योजना है. इस बदलाव से संबंधित नियमों और निर्देशों को शीघ्र लागू किया जाएगा, और इसे मदरसों के संचालन में एक नई दिशा देने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है. क्यों किया जा रहा है यह बदलाव? सुप्रीम कोर्ट का आदेश: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम, 2004 की संवैधानिक वैधता को सही ठहराते हुए यह स्पष्ट किया कि बारहवीं कक्षा के बाद कामिल और फाजिल डिग्री देने वाले मदरसों को मान्यता नहीं दी जा सकती. वहीं, उच्च शिक्षा यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) अधिनियम के तहत संचालित होती है. मदरसा एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट की तीन न्यायाधीशों की पीठ ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड एक्ट 2004 को संवैधानिक करार दिय. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से राज्य के लगभग 17 लाख मदरसा छात्रों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि इससे उनकी शिक्षा और भविष्य की पढ़ाई के लिए अनिश्चितता खत्म हो गई है. मदरसा कानून है क्या? उत्तर प्रदेश में मदरसा शिक्षा को सुव्यवस्थित और संरचित करने के उद्देश्य से 2004 में एक विशेष कानून बनाया गया, जिसे यूपी मदरसा बोर्ड अधिनियम के नाम से जाना जाता है. इस कानून के तहत उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की स्थापना की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य में संचालित मदरसों की शिक्षा को प्रबंधित और नियोजित करना है. इस अधिनियम में अरबी, उर्दू, फारसी, इस्लामिक स्टडीज, तिब्ब (यानी पारंपरिक चिकित्सा), और दर्शनशास्त्र जैसी पारंपरिक इस्लामी शिक्षा को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है. यह कानून मदरसों को एक संरचित पाठ्यक्रम के अनुसार संचालित करने का ढांचा प्रदान करता है, ताकि धार्मिक और सांस्कृतिक अध्ययन के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा का भी समावेश किया जा सके. उत्तर प्रदेश में करीब 25,000 मदरसे हैं, जिनमें से लगभग 16,000 मदरसों को यूपी मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त है शिक्षा नीति के अनुरूप: केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति का उद्देश्य सभी प्रकार की शिक्षा को एकीकृत करना है. इसीलिए मदरसा शिक्षा को भी मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. मदरसों की सीमाओं का निर्धारण: इस संशोधन के बाद, मदरसा बोर्ड केवल बारहवीं कक्षा तक की शिक्षा तक सीमित रहेगा. इससे मदरसों की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित किया जा सकेगा. इस बदलाव का क्या होगा असर? मदरसों का आधुनिकीकरण: यह बदलाव मदरसों को आधुनिक शिक्षा पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित करेगा. छात्रों के लिए अधिक अवसर: मदरसों के छात्रों को अब उच्च शिक्षा के लिए और अधिक विकल्प मिलेंगे. वे अन्य विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर सकेंगे. समाज में एकता: यह बदलाव मदरसों और मुख्यधारा की शिक्षा के बीच की खाई को कम करने में मदद करेगा और समाज में एकता लाने में योगदान देगा.  

भारत एक दशक से पोलियोमुक्त है, प्रदेशवासी बच्चों को पोलियो से बचाव की दृष्टि से अभियान में हिस्सा लें: CM यादव

भोपाल  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बताया कि राज्य के 16 जिलों में आगामी आठ से 16 दिसंबर के बीच पल्सपोलियो अभियान चलाया जा रहा है और प्रदेशवासी अपने बच्चों को पोलियो से बचाव की दृष्टि से इस अभियान में हिस्सा लें। डॉ यादव ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि भारत पिछले एक दशक से पोलियोमुक्त है। भारत को पोलियोमुक्त बनाने में सभी जनप्रतिनिधियों, शासकीय विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिल कर काम किया है। इस अभियान की सफलता के लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पोलियो बच्चों में आजीवन दिव्यांगता पैदा कर देता है। इससे बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राज्य में आठ से 16 दिसंबर तक प्रदेश के 16 जिलों भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, इंदौर, कटनी, खरगोन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, सतना, श्योपुर, टीकमगढ़, विदिशा और भिंड इत्यादि में पल्सपोलियो अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन जिलों के सभी नागरिकों से अपील है कि पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाएं और इस बीमारी को हराएं।

Bitcoin ने रचा इतिहास, लाख डॉलर के पार पहुंची कीमत, ट्रंप की जीत के बाद 50 फीसदी उछला

मुंबई  बिट्कॉइन (Bitcoin) का प्राइस पहली बार 1 लाख डॉलर ( $100000 Mark) के पार जा पहुंचा है. जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के अमेरिका (United States) की राजगद्दी संभालने से पहले बिट्कॉइन में  तेजी बनी हुई है. क्रिप्टो ट्रेडर्स को उम्मीद है कि ट्रंप प्रशासन क्रिप्टोकरेंसी फ्रेंडली पॉलिसी (Cryptocurrency Friendly Policy) ला सकते हैं जिसके चलते बिटिकॉइन में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के भी बिट्कॉइन और क्रिप्टोकरेंसी के पक्ष में दिए बयान के चलते बिट्कॉइन के प्राइस में तेजी आई है. उन्होंने मास्को में इकोनॉमिक फोरम में कहा है कि अब कोई बिट्कॉइन और वर्जुअल एसेट्स पर प्रतिबंध नहीं लगा सकेगा. बिटकॉइ पहली बार 1 लाख डॉलर पार गुरुवार 5 दिसंबर 2024 को बिट्कॉइन 102,727 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. 5 नवंबर 2024 को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से ही बिट्कॉइन में तेजी जारी है. चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने अमेरिका को दुनिया का बिट्कॉइन और क्रिप्टोकरेंसी का कैपिटल बनाने का वादा किया था. पॉल एटकिंस (Paul Atkins) के एसईसी (SEC) के प्रमुख बनाए जाने की संभावना के चलते भी बिट्कॉइन में जोरदा तेजी आई है. 2017 से ही एटकिंस डिजिटल एसेट्स के इस्तेमाल को बढ़ावा देने वाली संगठन डिजिटल चैंबर ऑफ कॉमर्स की सह-अध्यक्षता कर चुके हैं. पॉल एटकिंस, गैरी गेंसलर (Gary Gensler) की जगह ले सकते हैं जिन्हें क्रिप्टोकरेंसी के विरोधी के तौर पर देखा जाता है. 2024 में आया 134 फीसदी का उछाल साल 2024 में बिट्कॉइन के प्राइस में 134 फीसदी का उछाल आ चुका है. जबकि 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद से बिट्कॉइन में 50 फीसदी की तेजी आ चुकी है.  बर्नस्टेन (Bernstein) के एक्सपर्ट्स ने ये भविष्यवाणी की है कि 2025 में बिट्कॉइन प्राइस 2 लाख डॉलर दिया है. यानि मौजूदा लेवल से इस क्रिप्टोकरेंसी में डबल उछाल आ सकता है. ट्रंप अमेरिका में बिट्कॉइन रिजर्व बना सकते हैं ऐसे में अभी से बिट्कॉइन की जोरदार खरीदारी हो रही है. इसके चलते भी कीमतों में रिकॉर्ड उछाल आया है.    कहां तक जाएगी कीमत ट्रंप ने अपने चुनावी अभियान के दौरान डिजिटल एसेट्स को सपोर्ट किया था और अमेरिका को प्लेनेट की क्रिप्टो कैपिटल के रूप में स्थापित करने और एक राष्ट्रीय बिटकॉइन रिजर्व बनाने की बात कही थी। हॉन्ग कॉन्ग के स्वतंत्र क्रिप्टोकरेंसी विश्लेषक जस्टिन डी’एनेथन ने कहा कि बिटकॉइन का 100,000 डॉलर को पार करना सिर्फ एक मील का पत्थर नहीं है। यह फाइनेंस, टेक और भू-राजनीति में बदलाव का प्रमाण है। जिसे कुछ समय पहले कल्पना के रूप में खारिज कर दिया गया था, वह आज के वास्तविकता है। इसके साथ ही क्रिप्टोकरेंसी क्षेत्र को दो साल पहले एक बड़े संकट का सामना करना पड़ा था जब FTX क्रिप्टो एक्सचेंज बंद हो गया था। कंपनी का फाउंडर सैम बैंकमैन-फ्राइड को जेल जाना पड़ा था। डिजिटल एसेट इनवेस्टमेंट फर्म कैनरी कैपिटल के फाउंडर स्टीवन मैकक्लर्ग ने कहा कि 25 दिसंबर तक बिटकॉइन की कीमत $120,000 तक पहुंच जाएगी।

कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए, तमाम सवालों के दिए जवाब, ओपनिंग कौन करेगा यह भी बताया

नई दिल्ली एडिलेड के ओवल में कल यानी शुक्रवार 6 दिसंबर से शुरू हो रहे पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले आज यानी 5 दिसंबर को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए। रोहित शर्मा ने इस पीसी में तमाम सवालों के जवाब दिए। उन्होंने इस बात पर सस्पेंस खत्म कर दिया कि एडिलेड में ओपनिंग कौन करेगा। उन्होंने बताया कि केएल राहुल यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करेंगे और वे खुद मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करेंगे। रोहित ने ये भी कहा कि पिछली बार एडिलेड में जो हुआ, उस परिणाम को बदलने की कोशिश हमारी रहेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ की और कहा कि हर कोई चुनौती के लिए तैयार है और अपने से ज्यादा टीम को आगे रखता है। रोहित ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ में कहा, “जायसवाल, पंत, गिल अलग जेनरेशन के खिलाड़ी हैं। जब हम पहली बार ऑस्ट्रेलिया आए थे, तो हम इस बारे में सोचते थे कि कैसे स्कोर करना है। ये लोग केवल मैच जीतने के बारे में सोचते हैं। उनका प्राथमिक ध्यान मैच जीतना है। वे ये नहीं सोचते कि शतक मारना है या दोहरा शतक मारना है। वे सिर्फ और सिर्फ ये सोचते हैं कि मैच को कैसे जीता जाए।” रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया या विदेशी परस्थितियों में खेलने को लेकर कहा, “जब आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं, तो तकलीफ तो सहनी पड़ेगी। खिलाड़ी मानसिक रूप से मजबूत होते हैं, अनुकूलन में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। वे किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। यह मुश्किल है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ भी आसान नहीं होता। हर एक युवा खिलाड़ी भी इसके लिए तैयार है।” केएल राहुल को ओपनर के तौर पर खिलाने पर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “केएल और जायसवाल की साझेदारी ने संभवतः हमें टेस्ट मैच जिता दिया। इसमें बदलाव की कोई जरूरत नहीं है, शायद भविष्य में यह अलग हो। केएल राहुल इस समय अपनी जगह के हकदार हैं। मैंने बाहर से जो देखा, वह शानदार थे। व्यक्तिगत तौर पर, यह (ओपनिंग से हटना) आसान नहीं था, लेकिन टीम के लिए यह बहुत मायने रखता है।” पिंक बॉल टेस्ट के पिछले रिजल्ट पर रोहित शर्मा ने कहा, “पिछली बार एडिलेड टेस्ट में हमें सर्वश्रेष्ठ परिणाम नहीं मिला था, लेकिन हम इसे बदलने के लिए दृढ़ हैं।” पर्थ में आर अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों को बेंच पर बैठाने पर रोहित शर्मा ने कहा, “उन्हें बाहर रखना हमेशा मुश्किल होता है। मैं निश्चित रूप से उन्हें बाकी सीरीज में बड़ी भूमिका निभाते हुए देखता हूं। वे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।” पिंक बॉल चैलेंज को लेकर कप्तान रोहित शर्मा बोले, “जितना ज्यादा समय आप पिंक बॉल से खेलते हैं, यह उतना ही आसान होता जाता है। आपको इससे निपटने का अपना तरीका ढूंढ़ना होगा, मौजूदा स्थिति के हिसाब से प्रयास करना होगा। टीम आपके फैसले का समर्थन करेगी। हमने यहां मैच देखे हैं और परिस्थितियों को समझते हैं।” ऑस्ट्रेलियाई टीम में दरार पड़ गई है। इसका जिक्र कमेंटेटर्स कर चुके हैं। इस पर रोहित शर्मा ने कहा, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, उनके ड्रेसिंग रूम में क्या हो रहा है। हम अपने ड्रेसिंग रूम के बारे में जानते हैं, जहां शानदार माहौल है।” रोहित शर्मा ने हर्षित राणा और नितीश रेड्डी को लेकर कहा, “ऐसा नहीं लगा कि यह उनका पहला गेम था (पर्थ में)। उनकी बॉडी लैंग्वेज शानदार दिखी। जब आप कोई बड़ी सीरीज जीतना चाहते हैं तो आपको इन खिलाड़ियों की जरूरत होती है।” ओपनिंग करने के सवाल पर रोहित शर्मा ने कहा, “मैं ओपनिंग नहीं करूंगा। केएल राहुल ओपनिंग करेंगे और मैं मिडिल ऑर्डर में किसी पोजिशन पर खेलूंगा।”  रोहित शर्मा ने सबसे पहले प्रैक्टिस मैच को लेकर कहा कि पहला दिन बारिश के कारण खराब हो गया था। ऐसे में हम जो कर सकते थे, वह हमने दूसरे दिन किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet