LATEST NEWS

इंदौर के अन्नपूर्णा में बदमाशों का तांडव सीसीटीवी में कैद हुई कारों की तोड़फोड़

The orgy of miscreants in Annapurna, Indore, the vandalism of cars captured in CCTV इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी कारों में जमकर तोड़फोड़ मचाई। पीड़ित प्रमोद शर्मा ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दिए हैं, जिसमें बदमाशों की करतूत साफ नजर आ रही है। बावजूद इसके, अन्नपूर्णा पुलिस ने अभी तक केवल आवेदन ही लिया है और आरोपियों की पहचान में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। प्रिकांको कॉलोनी के निवासी प्रमोद शर्मा परिवार के साथ रहते हैं और 9 जनवरी से तीर्थयात्रा पर गए हुए थे। 20 जनवरी की रात पड़ोसी ईश्वर भारद्वाज का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कारों पर पथराव किया है। प्रमोद की कार के कांच भी इस दौरान तोड़ दिए गए। मामले की जानकारी पड़ोसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची एफवीआर टीम ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने को कहा। 21 जनवरी को इंदौर लौटने के बाद प्रमोद शर्मा ने अन्नपूर्णा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपे, जिसमें बाइक सवार बदमाश साफ तौर पर कारों में तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। पुलिस ने फुटेज देखने के बाद मामले की जांच का आश्वासन दिया, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी अब तक पकड़ में नहीं आए हैं। इस मामले में पुलिस की सुस्ती से क्षेत्र के निवासियों में नाराजगी है।

DJ पर गाइडलाइन बनी,अमल कौन कराएगा” MP हाईकोर्ट ने मांगा सरकार से जवाब

jabalpur high court notice to state government implement guidelines on dj जबलपुर ! मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर में डीजे को लेकर गाइडलाइन बनाने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई. याचिका में कहा गया “डीजे की तेज आवाज से लोगों को शारीरिक नुकसान होता है. इसके अलावा सामुदायिक दंगे भड़काने में डीजे भी माध्यम बनता है.” याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत तथा जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने सरकार को निर्देशित किया है “इस मुद्दे पर जवाब पेश करें.” याचिका पर अगली सुनवाई 17 फरवरी को निर्धारित की गयी है. डीजे की आवाज को लेकर कार्रवाई नहीं होती अधिवक्ता अमिताभ गुप्ता की तरफ से दायर की गयी याचिका में कहा गया “दिन के समय डीजे की अधिकतम आवाज 55 डिसमिल तथा रात के समय 45 डिसमिल होना चाहिए. इससे अधिक आवाज से ध्वनि प्रदूषण फैलता है और लोगों के स्वास्थ पर विपरीत प्रभाव पडता है. वर्तमान में सिर्फ कोलाहल एक्ट के तहत कार्रवाई का प्रावधान है. ट्रकों में 20 फीट तक सउंड बांधकर डीजे बजाये जाते हैं, जिससे लोगों के कान खराब हो रहे हैं. इसके अलावा डीजे बजाने के कारण कई स्थानों पर सांप्रदायिक दंगे भी भड़के हैं. इसका मुख्य कारण डीजे में बजाए जाने वाले गाने हैं.” हाई कोर्ट ने सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से बताया गया “मुख्यमंत्री ने डीजे बजाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं.” इस पर युगलपीठ ने कहा “सिर्फ निर्देश जारी पर्याप्त नहीं है, उनका पालन भी आवश्यक है.” युगलपीठ ने सुनवाई के बाद आदेश जारी करते हुए सरकार से कहा है “इस मामले में सारे बिंदुओं पर विस्तृत जवाब पेश करें.” बता दें कि मुख्यमंत्री का पद संभालने के कुछ दिनों बाद डॉ. मोहन यादव ने डीजे और लाउड स्पीकर को लेकर सख्ती की थी. लेकिन ये मुहिम एक हफ्ते ही चली. इसके बाद फिर वही ढर्रा शुरू हो गया.

क्या टाइगर छोड़ने से रोजगार मिल जाएगा” जयवर्धन सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंह पर छोड़े तीर

Will leaving Tiger provide employment? Jaivardhan Singh shot arrows at Jyotiraditya Singh. शिवपुरी : कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने शिवपुरी पहुंचकर बीजेपी को निशाने पर लिया. इसके साथ ही उन्होंने 27 जनवरी को भारत रत्न बाबा साहब की जन्मस्थली महू में होने वाले कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. जयवर्धन सिंह ने कहा “इतिहास गवाह है कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पहले कितने प्रधानमंत्री और रह चुके हैं और कितने गृह मंत्री बने लेकिन अब तक किसी ने भी संविधान को लिखने वाले बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के खिलाफ टिप्पणी नहीं की.” इसके साथ ही जयवर्धन सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी निशाने पर लिया. “संविधान को बदलने की कोशिश में बीजेपी” जयवर्धन सिंह ने कहा “गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में बाबासाहब के खिलाफ टिप्पणी की. इससे जनता में आक्रोश है. अन्य देश भी भारत के संविधान की तारीफ करते हैं. संविधान की वजह से देश का हर नागरिक सुरक्षित है. आजादी के बाद भारत और पाकिस्तान अलग हो गए. पाकिस्तान के पास भारत जैसा संविधान नहीं था. इसके चलते आज पाकिस्तान की गिनती आतंकियों में होती है. वहीं, भारत विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान रखता है. यह सब संविधान की देन है. वहीं, भाजपा संविधान को बदलने की कोशिश में लगी हुई है.” “शिवपुरी के बीजेपी नेताओं को जनता से मतलब नहीं” कांग्रेस विधायक ने कहा “कांग्रेस जय बापू, जय भीम, जय संविधान को मानने वाली है. इसी के चलते 27 जनवरी को कांग्रेस भारत रत्न बाबा साहब की जन्मस्थली महू इंदौर में विशाल सभा करने वाली है. इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद प्रियंका गांधी जैसे कांग्रेस के बड़े नेता जुटेंगे. इसकी तैयारी के लिए पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में हर जिले में बैठक ली जा रही है.” केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर ली चुटकी लेते हुए राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा “यहां के नेताओं को जनता का दर्द समझ में नहीं आता. शिवपुरी-झांसी लिंक रोड इसका उदाहरण है. यहां कई वर्षों से सड़क खराब पड़ी है. जनता सड़क पर उतर कर प्रदर्शन भी कर चुकी है.” शिवपुरी में बीजेपी संगठन 3 धड़ों में बंटा जयवर्धन सिंह ने कहा “शिवपुरी में रोजगार की कमी है. इसके बावजूद रोजगार के अवसर को ना बढ़ाते हुए टाइगर छोड़े जा रहे हैं. टाइगर रिजर्व बनाने के लिए कई गांव खाली करवा लिए गए, लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया.शिवपुरी में भाजपा तीन धड़ों में बंट चुकी है. यहां संगठन के लोगों और मूल भाजपाइयों को दरकिनार कर पैकेज पर आये पूर्व कांग्रेसी नेता जसवंत जाटव को जिला अध्यक्ष बना दिया गया है. जबकि जसवंत जाटव को जिला अध्यक्ष बनाने पर करैरा विधायक रमेश खटीक ने विरोध किया था.”

नगर पालिका सीएमओ की तलाश में शहडोल पहुंची इटारसी पुलिस, गिरफ्तारी वारंट है जारी

Itarsi police reached Shahdol in search of Municipality CMO, arrest warrant issued शहडोल नगर पालिका के सीएमओ को गिरफ्तार करने के लिए इटारसी से पुलिस की टीम शहडोल पहुंची, लेकिन मुख्य नगर पालिका अधिकारी टीम को नहीं मिले। सीएमओ अक्षत बुंदेला पर कूटरचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर शासकीय राशि का दुरुपयोग करने का आरोप है, जिसके चलते न्यायालय ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इसके बाद इटारसी पुलिस शहडोल पहुंची और उनके कार्यालय व घर पर दबिश दी, लेकिन सीएमओ वहां मौजूद नहीं थे। बताया गया कि सीएमओ पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही छुट्टी लेकर कहीं चले गए। दरअसल, नपा इटारसी के पूर्व राजस्व निरीक्षक संजीव श्रीवास्तव और सर्विस प्रोवाइडर राजा सैफी को न्यायालय द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद जेल भेज दिया गया है। इसी मामले से जुड़े तत्कालीन सीएमओ इटारसी एवं वर्तमान में शहडोल सीएमओ अक्षत बुंदेला और तत्कालीन उप रजिस्ट्रार आनंद पांडेय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इटारसी पुलिस की टीम के एसआई अरविंद बेले और हेमंत तिवारी शहडोल स्थित सीएमओ अक्षत बुंदेला के आवास और कार्यालय पहुंची, लेकिन वे नहीं मिले। बता दें कि इस मामले में प्लॉट खरीदने वाली शुभांगी रसाल के पति शंकर रसाल ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि प्लॉट खरीदने के बाद जब वे मौके पर पहुंचे, तो पता चला कि 81ए नंबर का कोई प्लॉट है ही नहीं। स्थानीय लोगों ने भी पुष्टि की कि नक्शे में दिखाया गया प्लॉट की जगह खाली नहीं है। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का रुख किया। इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि न्यायालय ने सीएमओ अक्षत बुंदेला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह मामला धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है। हमने अपनी टीम को शहडोल उनके ऑफिस और घर में तलाश करने के लिए भेजा था। लेकिन जब टीम वहां पहुंची, तो पता चला कि सीएमओ पहले ही छुट्टी लेकर कहीं चले गए हैं। हमारी टीम उनकी तलाश कर रही है।

अखिलेश ने महाकुंभ में बैठक को बताया राजनीतिक, बोले- वक्फ की जमीन कब्जाना चाहती भाजपा

Akhilesh called the meeting in Mahakumbh political, said – BJP wants to capture Waqf land राजधानी लखनऊ में बुधवार को सपा ने जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर सपा मुखिया ने सूबे की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने महाकुंभ में हो रही योगी कैबिनेट की बैठक को राजनीतिक बताया। सपा मुखिया ने कहा कि महाकुंभ राजनीति की जगह नहीं है। भाजपा वहां पर राजनीति कर रही है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए। मिल्कीपुर चुनाव को लेकर भी सरकार को घेरा। कहा कि मिल्कीपुर चुनाव को लेकर भाजपा ने पुलिस को आगे कर दिया है। एक दिन पहले लखनऊ में वक्फ संशोधन अधिनियम पर हुई जेपीसी की बैठक पर भी सपा मुखिया ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोग वक्फ की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। ये लोग समाज में नफरत फैलाना चाहते हैं।

चंबल नदी के बीच टापू पर बने घर से मिला 2000 किलो से अधिक डोडाचूरा, नाव में सफर कर पहुंची टीम

More than 2000 kg of garbage found in a house built on an island in the middle of Chambal river, the team reached by boat केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मंदसौर जिले की शामगढ़ तहसील के चंबल नदी के डूब क्षेत्र में स्थित करेलिया टापू पर एक सुनसान घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर के अंदर कुल 103 बोरों में भरा हुआ 20 क्विंटल 83 किलो 400 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। दरअसल, मामले की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार सुबह सीबीएन के अधिकारियों की टीमों को करेलिया टापू के लिए रवाना किया गया। टापू तक पहुंचने के लिए एक टीम नाव से और दूसरी टीम पैदल यात्रा पर निकली। दोनों टीमों को मौके पर पहुंचने के लिए नाव और पैदल करीब 60 मिनट की यात्रा करनी पड़ी। मौके पर पहुंचने के बाद टीम ने घर की तलाशी ली, जहां अवैध डोडाचूरा भरे 103 प्लास्टिक बैग बरामद हुए। बरामद डोडाचूरा को टीम ने कब्जे में लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से सड़क तक लाया और वहां से तीन पिकअप वाहनों में सीबीएन कार्यालय गरोठ भेजा। यहां कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए डोडाचूरा का वजन किया गया, जो कुल 20 क्विंटल 83 किलो 400 ग्राम निकला। सीबीएन ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इंदौर के पिलियाखाल क्षेत्र नाला इतना साफ कि अब वहां होगी निगम की बैठक

Indore’s Piliyakhal area drain is so clean that now corporation meeting will be held there इंदौर में स्वच्छता को लेकर फिर से नगर निगम ने कमर कस ली है,क्योकि 15 फरवरी से इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो चुका है। इंदौर सात बार से सफाई में नंबर वन है। आठवीं बार भी इंदौर इस खिताब को बरकरार रखना चाहता है। इस बार शहर के जलस्त्रोतों को साफ करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इंदौर के पिलियाखाल क्षेत्र के घाट की सूरत निगम ने चार माह में बदल दी। पहले यहां चारों तरफ गाद और गंदा पानी था, किनारे पर खड़े रहने पर बदबू आती थी, लेकिन अब घाट इतना सुंदर हो चुका है कि मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने अगली महापौर परिषद बैठक सूख चुके नाले में करने का फैसला लिया है। घाट के दोनो तरफ पत्थर की दीवार भी बनाई गई है। इंदौर के एक नंबर विधनासभा क्षेत्र में आने वाले पिलियाखाल क्षेत्र में कई आश्रम और प्राचीन मंदिर है। नाले के प्रदूषित पानी के कारण यहां के घाटों पर पर एक फीट तक गाद जमी रहती थी। इस कारण लोग घाट के समीप बने मंदिरों तक भी नहीं जा सकते थे, लेकिन लगातार तीन से ज्यादा पोकलेन की मदद से पूरे क्षेत्र के नाले की गाद को हटाया गया और एक ट्रेंच के जरिए नाले के दूषित पानी का बहाव सीमित किया गया। अब नाला पूरी तरह सूख चुका है। इस बार जल प्रदूषण कम करने के भी अंक स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे में इस बार जल प्रदूषण कम करने के लिए किए गए उपायों के भी नंबर है। इस कारण नगर निगम नालों की सफाई पर जोर दे रहा है। इंदौर के बापट चौराहा वाले नाले, कुलकर्णी नगर और पलासिया नाले की गाद भी साफ की गई है। कृष्णपुरा छत्री से लालबाग तक 100 से ज्यादा डंपर खाद निकाली गई है। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि है कि इस बार पिलियाखाल के घाट पर महापौर परिषद की बैठक अायोजित की जाएगी। जिमसें शहर विकास से जुड़े एजेंडों पर चर्चा होगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login