LATEST NEWS

नेता सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल, जबलपुर में विशेष कार्यक्रम

Special program at Neta Subhash Chandra Bose Central Jail, Jabalpur जितेन्द्र श्रीवास्तव विशेष संवाददाताजबलपुर। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में जबलपुर स्थित केंद्रीय जेल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में साहित्यिक, सांस्कृतिक, और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जेल के बंदियों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और उनके संघर्षों को याद करते हुए कविताएं, भाषण प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। बंदियों ने अपने रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन करते हुए सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों और उनकी देशभक्ति को शब्दों और कलाओं के माध्यम से व्यक्त किया। खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें बंदियों ने सक्रियता और ऊर्जा के साथ भाग लिया। इन खेलों ने न केवल उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया, बल्कि टीम भावना और अनुशासन का भी संदेश दिया। पुष्पांजलि और संग्रहालय का अवलोकन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की शायिका पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की गई। इसके पश्चात सुभाष संग्रहालय का अवलोकन किया गया, जहां नेताजी के जीवन से जुड़ी तस्वीरें, दस्तावेज़, और उनकी प्रेरणादायक गाथाओं का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य यह कार्यक्रम सुभाष चंद्र बोस के विचारों और उनके अद्वितीय पराक्रम को बंदियों और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का एक प्रयास था। नेताजी के जीवन के माध्यम से सभी को देशभक्ति, साहस, और आत्मबलिदान की प्रेरणा दी गई। पराक्रम दिवस पर आयोजित यह विशेष कार्यक्रम सुभाष चंद्र बोस के विचारों और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग को आत्मसात करने का अवसर था। इस प्रकार के आयोजन से न केवल बंदियों में सकारात्मकता का संचार होता है, बल्कि समाज में भी प्रेरणा का संदेश जाता है।

स्कूल की जर्जर बिल्डिंग की दीवार गिरी, मलबे में दबने से दिव्यांग की मौत

Wall of dilapidated school building collapses, disabled person dies after getting buried under debris मध्यप्रदेश के सतना जिले के कोटर थाना अंतर्गत इटौरा गांव में प्राथमिक शाला की दीवार गिरने से एक दिव्यांग युवक घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय अतुल सिंह पिता अशोक सिंह बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे शासकीय प्राथमिक शाला की दीवार के पास लगे हैंडपंप से पानी पी रहा था। उसका एक साथी सागर दाहिया (14) हैंडपंप चला रहा था। इस दौरान कई साल से बंद पड़ी स्कूल की दीवार ढह गई। मलबे में दबने से अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर अतुल को बाहर निकाला गया और फिर निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान अतुल की मौत हो गई। ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोपग्रामीणों के मुताबिक प्राथमिक शाला की बिल्डिंग समेत उसकी बाउंड्री काफी जर्जर हालत में थी। इसके बारे में शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को पहले भी सूचना दी जा चुकी थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसी लापरवाही के चलते दीवार गिर गई और दिव्यांग बालक की जान चली गई।

कैबिनेट बैठक के लिए महेश्वर तैयार, मंत्रियों को मिलेगा मालवा निमाड़ के व्यंजन

Maheshwar ready for cabinet meeting, ministers will get dishes from Malwa Nimar शुक्रवार को पर्यटन नगरी महेश्वर में होने वाली मंत्रीमंडल बैठक के लिए तैयारियां जोरों पर है। नर्मदा रिट्रीट कैम्पस में एक बड़ा डोम तैयार किया गया है। बैठक में शामिल मंत्रियों को मालवी और निमाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे। दाल बाफले, चूरमा लड्डू, दाल पानिए, बेसन गट्टे की सब्जी सहित अन्य व्यंजन परोसे जाएंगे। माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में धार्मिक नगरी में शराब बिक्री पर प्रतिबंध के फैसले को मंजूरी दी जाएगी। लोकमाता अहिल्या बाई होलकर का 300 वां जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इस मौके पर महेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक करने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री सुबह साढ़े दस बजे महेश्वर पहुंच जाएंगे। पहले अहिल्या प्रतिमा का पूजन होगा, फिर यहां मंत्रियों का सामूहिक फोटो सेशन होगा। दोपहर 12 बजे बैठक शुरू होगी। जिसमे प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। मालवी-निमाड़ी अंदाज में सजा परिसर जिस परिसर में बैठक होगी। उसे मालवी निमाड़ी अंदाज में सजाया गया है। दीवारों पर मांडने व संजा सजाए गए है। इसके अलावा रंग-बिरंगी वंदनदार भी सजाई गई है। परिसर के मुख्य गेट पर महेश्वर किले की प्रतिकृति बनाई गई है। महेश्वर में मुख्यमंत्री व मंत्री चार घंटे तक रुकेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से भोपाल रवाना हो जाएंगे। परिसर के समीप एक हेलीपेड भी बनाय गया है। पहली बार निमाड़ में आने वाले महेश्वर में यह बैठक हो रही है। इससे पहले हनुमंतिया में भी कैबिनेट बैठक हो चुकी है।

सेज यूनिवर्सिटी और एक्सप्रेस ई कनेक्ट का समझौता: कृषि क्षेत्र में नवाचार

Sage University and Express E Connect tie up: Innovation in agriculture sector भोपाल ! दिनांक 22 जनवरी 2025 को एलसीबी फर्टिलाइजर और एक्सप्रेस ई कनेक्ट के प्रबंध निदेशक उदित नारायण और भोपाल स्थित सेज यूनिवर्सिटी के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता जैव उर्वरकों और अन्य संबंधित उत्पादों के प्रदर्शन, प्रमाणन, निर्माण और व्यवसायीकरण को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। इस साझेदारी के तहत शोध और नवाचार को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे कृषि क्षेत्र में क्रांति आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इस समझौते से पहले भी एलसीबी फर्टिलाइजर और एक्सप्रेस ई कनेक्ट ने मध्य प्रदेश में महत्वपूर्ण पहल की है। 25 दिसंबर 2024 को, अटल जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर, पंचायती राज मंत्री माननीय प्रहलाद पटेल जी ने दमोह जिले में एलसीबी फर्टिलाइजर और एक्सप्रेस ई कनेक्ट के साथ मिलकर आत्मनिर्भर गौशाला परियोजना का शुभारंभ किया था। इस पहल का उद्देश्य गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाना और कृषि उत्पादकता में सुधार करना था। इस आत्मनिर्भर गौशाला परियोजना के तहत जैव उर्वरकों का निर्माण गोबर और अन्य जैविक कचरे से किया जाता है। इसका उपयोग खेतों में किया जाने वाला रासायनिक उर्वरकों का स्थान लेने के लिए किया जा रहा है। यह मॉडल न केवल पर्यावरण को सुरक्षित बनाता है, बल्कि किसानों को किफायती और प्रभावी विकल्प भी प्रदान करता है। इस पहल से किसानों के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। Read More: अटल जन्म शताब्दी पर जैविक खेती को बढ़ावा: दमोह में जैविक खाद इकाई का शुभारंभ नए एमओयू के तहत सेज यूनिवर्सिटी शोध और तकनीकी सहयोग में अपनी भूमिका निभाएगी। यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ किसानों और उद्योग के लिए प्रमाणन प्रक्रियाएं विकसित करेंगे। इसके साथ ही, जैव उर्वरकों और संबंधित उत्पादों के प्रदर्शन के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह साझेदारी छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए भी नए अवसर खोलेगी। एलसीबी फर्टिलाइजर और एक्सप्रेस ई कनेक्ट ने इस समझौते के माध्यम से कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने का संकल्प लिया है। आत्मनिर्भर गौशालाओं को और अधिक व्यापक रूप में स्थापित करने और जैव उर्वरकों के उपयोग को प्रोत्साहित करने की योजना है। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जाएगी। इस समझौते के माध्यम से मध्य प्रदेश के कृषि क्षेत्र में नवाचार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। माननीय प्रहलाद पटेल जी द्वारा शुरू की गई आत्मनिर्भर गौशाला परियोजना और नई साझेदारी के बीच का यह तालमेल राज्य और देश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

इंदौर के अन्नपूर्णा में बदमाशों का तांडव सीसीटीवी में कैद हुई कारों की तोड़फोड़

The orgy of miscreants in Annapurna, Indore, the vandalism of cars captured in CCTV इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी कारों में जमकर तोड़फोड़ मचाई। पीड़ित प्रमोद शर्मा ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दिए हैं, जिसमें बदमाशों की करतूत साफ नजर आ रही है। बावजूद इसके, अन्नपूर्णा पुलिस ने अभी तक केवल आवेदन ही लिया है और आरोपियों की पहचान में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। प्रिकांको कॉलोनी के निवासी प्रमोद शर्मा परिवार के साथ रहते हैं और 9 जनवरी से तीर्थयात्रा पर गए हुए थे। 20 जनवरी की रात पड़ोसी ईश्वर भारद्वाज का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कारों पर पथराव किया है। प्रमोद की कार के कांच भी इस दौरान तोड़ दिए गए। मामले की जानकारी पड़ोसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची एफवीआर टीम ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने को कहा। 21 जनवरी को इंदौर लौटने के बाद प्रमोद शर्मा ने अन्नपूर्णा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपे, जिसमें बाइक सवार बदमाश साफ तौर पर कारों में तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। पुलिस ने फुटेज देखने के बाद मामले की जांच का आश्वासन दिया, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी अब तक पकड़ में नहीं आए हैं। इस मामले में पुलिस की सुस्ती से क्षेत्र के निवासियों में नाराजगी है।

DJ पर गाइडलाइन बनी,अमल कौन कराएगा” MP हाईकोर्ट ने मांगा सरकार से जवाब

jabalpur high court notice to state government implement guidelines on dj जबलपुर ! मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर में डीजे को लेकर गाइडलाइन बनाने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई. याचिका में कहा गया “डीजे की तेज आवाज से लोगों को शारीरिक नुकसान होता है. इसके अलावा सामुदायिक दंगे भड़काने में डीजे भी माध्यम बनता है.” याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत तथा जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने सरकार को निर्देशित किया है “इस मुद्दे पर जवाब पेश करें.” याचिका पर अगली सुनवाई 17 फरवरी को निर्धारित की गयी है. डीजे की आवाज को लेकर कार्रवाई नहीं होती अधिवक्ता अमिताभ गुप्ता की तरफ से दायर की गयी याचिका में कहा गया “दिन के समय डीजे की अधिकतम आवाज 55 डिसमिल तथा रात के समय 45 डिसमिल होना चाहिए. इससे अधिक आवाज से ध्वनि प्रदूषण फैलता है और लोगों के स्वास्थ पर विपरीत प्रभाव पडता है. वर्तमान में सिर्फ कोलाहल एक्ट के तहत कार्रवाई का प्रावधान है. ट्रकों में 20 फीट तक सउंड बांधकर डीजे बजाये जाते हैं, जिससे लोगों के कान खराब हो रहे हैं. इसके अलावा डीजे बजाने के कारण कई स्थानों पर सांप्रदायिक दंगे भी भड़के हैं. इसका मुख्य कारण डीजे में बजाए जाने वाले गाने हैं.” हाई कोर्ट ने सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से बताया गया “मुख्यमंत्री ने डीजे बजाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं.” इस पर युगलपीठ ने कहा “सिर्फ निर्देश जारी पर्याप्त नहीं है, उनका पालन भी आवश्यक है.” युगलपीठ ने सुनवाई के बाद आदेश जारी करते हुए सरकार से कहा है “इस मामले में सारे बिंदुओं पर विस्तृत जवाब पेश करें.” बता दें कि मुख्यमंत्री का पद संभालने के कुछ दिनों बाद डॉ. मोहन यादव ने डीजे और लाउड स्पीकर को लेकर सख्ती की थी. लेकिन ये मुहिम एक हफ्ते ही चली. इसके बाद फिर वही ढर्रा शुरू हो गया.

क्या टाइगर छोड़ने से रोजगार मिल जाएगा” जयवर्धन सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंह पर छोड़े तीर

Will leaving Tiger provide employment? Jaivardhan Singh shot arrows at Jyotiraditya Singh. शिवपुरी : कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने शिवपुरी पहुंचकर बीजेपी को निशाने पर लिया. इसके साथ ही उन्होंने 27 जनवरी को भारत रत्न बाबा साहब की जन्मस्थली महू में होने वाले कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. जयवर्धन सिंह ने कहा “इतिहास गवाह है कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पहले कितने प्रधानमंत्री और रह चुके हैं और कितने गृह मंत्री बने लेकिन अब तक किसी ने भी संविधान को लिखने वाले बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के खिलाफ टिप्पणी नहीं की.” इसके साथ ही जयवर्धन सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी निशाने पर लिया. “संविधान को बदलने की कोशिश में बीजेपी” जयवर्धन सिंह ने कहा “गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में बाबासाहब के खिलाफ टिप्पणी की. इससे जनता में आक्रोश है. अन्य देश भी भारत के संविधान की तारीफ करते हैं. संविधान की वजह से देश का हर नागरिक सुरक्षित है. आजादी के बाद भारत और पाकिस्तान अलग हो गए. पाकिस्तान के पास भारत जैसा संविधान नहीं था. इसके चलते आज पाकिस्तान की गिनती आतंकियों में होती है. वहीं, भारत विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान रखता है. यह सब संविधान की देन है. वहीं, भाजपा संविधान को बदलने की कोशिश में लगी हुई है.” “शिवपुरी के बीजेपी नेताओं को जनता से मतलब नहीं” कांग्रेस विधायक ने कहा “कांग्रेस जय बापू, जय भीम, जय संविधान को मानने वाली है. इसी के चलते 27 जनवरी को कांग्रेस भारत रत्न बाबा साहब की जन्मस्थली महू इंदौर में विशाल सभा करने वाली है. इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद प्रियंका गांधी जैसे कांग्रेस के बड़े नेता जुटेंगे. इसकी तैयारी के लिए पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में हर जिले में बैठक ली जा रही है.” केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर ली चुटकी लेते हुए राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा “यहां के नेताओं को जनता का दर्द समझ में नहीं आता. शिवपुरी-झांसी लिंक रोड इसका उदाहरण है. यहां कई वर्षों से सड़क खराब पड़ी है. जनता सड़क पर उतर कर प्रदर्शन भी कर चुकी है.” शिवपुरी में बीजेपी संगठन 3 धड़ों में बंटा जयवर्धन सिंह ने कहा “शिवपुरी में रोजगार की कमी है. इसके बावजूद रोजगार के अवसर को ना बढ़ाते हुए टाइगर छोड़े जा रहे हैं. टाइगर रिजर्व बनाने के लिए कई गांव खाली करवा लिए गए, लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया.शिवपुरी में भाजपा तीन धड़ों में बंट चुकी है. यहां संगठन के लोगों और मूल भाजपाइयों को दरकिनार कर पैकेज पर आये पूर्व कांग्रेसी नेता जसवंत जाटव को जिला अध्यक्ष बना दिया गया है. जबकि जसवंत जाटव को जिला अध्यक्ष बनाने पर करैरा विधायक रमेश खटीक ने विरोध किया था.”

नगर पालिका सीएमओ की तलाश में शहडोल पहुंची इटारसी पुलिस, गिरफ्तारी वारंट है जारी

Itarsi police reached Shahdol in search of Municipality CMO, arrest warrant issued शहडोल नगर पालिका के सीएमओ को गिरफ्तार करने के लिए इटारसी से पुलिस की टीम शहडोल पहुंची, लेकिन मुख्य नगर पालिका अधिकारी टीम को नहीं मिले। सीएमओ अक्षत बुंदेला पर कूटरचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर शासकीय राशि का दुरुपयोग करने का आरोप है, जिसके चलते न्यायालय ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इसके बाद इटारसी पुलिस शहडोल पहुंची और उनके कार्यालय व घर पर दबिश दी, लेकिन सीएमओ वहां मौजूद नहीं थे। बताया गया कि सीएमओ पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही छुट्टी लेकर कहीं चले गए। दरअसल, नपा इटारसी के पूर्व राजस्व निरीक्षक संजीव श्रीवास्तव और सर्विस प्रोवाइडर राजा सैफी को न्यायालय द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद जेल भेज दिया गया है। इसी मामले से जुड़े तत्कालीन सीएमओ इटारसी एवं वर्तमान में शहडोल सीएमओ अक्षत बुंदेला और तत्कालीन उप रजिस्ट्रार आनंद पांडेय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इटारसी पुलिस की टीम के एसआई अरविंद बेले और हेमंत तिवारी शहडोल स्थित सीएमओ अक्षत बुंदेला के आवास और कार्यालय पहुंची, लेकिन वे नहीं मिले। बता दें कि इस मामले में प्लॉट खरीदने वाली शुभांगी रसाल के पति शंकर रसाल ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि प्लॉट खरीदने के बाद जब वे मौके पर पहुंचे, तो पता चला कि 81ए नंबर का कोई प्लॉट है ही नहीं। स्थानीय लोगों ने भी पुष्टि की कि नक्शे में दिखाया गया प्लॉट की जगह खाली नहीं है। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का रुख किया। इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि न्यायालय ने सीएमओ अक्षत बुंदेला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह मामला धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है। हमने अपनी टीम को शहडोल उनके ऑफिस और घर में तलाश करने के लिए भेजा था। लेकिन जब टीम वहां पहुंची, तो पता चला कि सीएमओ पहले ही छुट्टी लेकर कहीं चले गए हैं। हमारी टीम उनकी तलाश कर रही है।

अखिलेश ने महाकुंभ में बैठक को बताया राजनीतिक, बोले- वक्फ की जमीन कब्जाना चाहती भाजपा

Akhilesh called the meeting in Mahakumbh political, said – BJP wants to capture Waqf land राजधानी लखनऊ में बुधवार को सपा ने जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर सपा मुखिया ने सूबे की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने महाकुंभ में हो रही योगी कैबिनेट की बैठक को राजनीतिक बताया। सपा मुखिया ने कहा कि महाकुंभ राजनीति की जगह नहीं है। भाजपा वहां पर राजनीति कर रही है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए। मिल्कीपुर चुनाव को लेकर भी सरकार को घेरा। कहा कि मिल्कीपुर चुनाव को लेकर भाजपा ने पुलिस को आगे कर दिया है। एक दिन पहले लखनऊ में वक्फ संशोधन अधिनियम पर हुई जेपीसी की बैठक पर भी सपा मुखिया ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोग वक्फ की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। ये लोग समाज में नफरत फैलाना चाहते हैं।

चंबल नदी के बीच टापू पर बने घर से मिला 2000 किलो से अधिक डोडाचूरा, नाव में सफर कर पहुंची टीम

More than 2000 kg of garbage found in a house built on an island in the middle of Chambal river, the team reached by boat केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मंदसौर जिले की शामगढ़ तहसील के चंबल नदी के डूब क्षेत्र में स्थित करेलिया टापू पर एक सुनसान घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर के अंदर कुल 103 बोरों में भरा हुआ 20 क्विंटल 83 किलो 400 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। दरअसल, मामले की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार सुबह सीबीएन के अधिकारियों की टीमों को करेलिया टापू के लिए रवाना किया गया। टापू तक पहुंचने के लिए एक टीम नाव से और दूसरी टीम पैदल यात्रा पर निकली। दोनों टीमों को मौके पर पहुंचने के लिए नाव और पैदल करीब 60 मिनट की यात्रा करनी पड़ी। मौके पर पहुंचने के बाद टीम ने घर की तलाशी ली, जहां अवैध डोडाचूरा भरे 103 प्लास्टिक बैग बरामद हुए। बरामद डोडाचूरा को टीम ने कब्जे में लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से सड़क तक लाया और वहां से तीन पिकअप वाहनों में सीबीएन कार्यालय गरोठ भेजा। यहां कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए डोडाचूरा का वजन किया गया, जो कुल 20 क्विंटल 83 किलो 400 ग्राम निकला। सीबीएन ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इंदौर के पिलियाखाल क्षेत्र नाला इतना साफ कि अब वहां होगी निगम की बैठक

Indore’s Piliyakhal area drain is so clean that now corporation meeting will be held there इंदौर में स्वच्छता को लेकर फिर से नगर निगम ने कमर कस ली है,क्योकि 15 फरवरी से इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो चुका है। इंदौर सात बार से सफाई में नंबर वन है। आठवीं बार भी इंदौर इस खिताब को बरकरार रखना चाहता है। इस बार शहर के जलस्त्रोतों को साफ करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इंदौर के पिलियाखाल क्षेत्र के घाट की सूरत निगम ने चार माह में बदल दी। पहले यहां चारों तरफ गाद और गंदा पानी था, किनारे पर खड़े रहने पर बदबू आती थी, लेकिन अब घाट इतना सुंदर हो चुका है कि मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने अगली महापौर परिषद बैठक सूख चुके नाले में करने का फैसला लिया है। घाट के दोनो तरफ पत्थर की दीवार भी बनाई गई है। इंदौर के एक नंबर विधनासभा क्षेत्र में आने वाले पिलियाखाल क्षेत्र में कई आश्रम और प्राचीन मंदिर है। नाले के प्रदूषित पानी के कारण यहां के घाटों पर पर एक फीट तक गाद जमी रहती थी। इस कारण लोग घाट के समीप बने मंदिरों तक भी नहीं जा सकते थे, लेकिन लगातार तीन से ज्यादा पोकलेन की मदद से पूरे क्षेत्र के नाले की गाद को हटाया गया और एक ट्रेंच के जरिए नाले के दूषित पानी का बहाव सीमित किया गया। अब नाला पूरी तरह सूख चुका है। इस बार जल प्रदूषण कम करने के भी अंक स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे में इस बार जल प्रदूषण कम करने के लिए किए गए उपायों के भी नंबर है। इस कारण नगर निगम नालों की सफाई पर जोर दे रहा है। इंदौर के बापट चौराहा वाले नाले, कुलकर्णी नगर और पलासिया नाले की गाद भी साफ की गई है। कृष्णपुरा छत्री से लालबाग तक 100 से ज्यादा डंपर खाद निकाली गई है। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि है कि इस बार पिलियाखाल के घाट पर महापौर परिषद की बैठक अायोजित की जाएगी। जिमसें शहर विकास से जुड़े एजेंडों पर चर्चा होगी।

कैलारस शक्कर कारखाना नीलामी के विरोध में धरना दे रहे विधायक पंकज उपाध्याय को पुलिस ने किया गिरफ्तार  10 हजार किसान युवाओ ने दी गिरफ्तारी।

Police arrested MLA Pankaj Upadhyay who was protesting against Kailaras sugar factory auction. 10 thousand farmer youth arrested. कारखाने की जमीन नीलामी ना होना किसानो की बड़ी जीत: पंकज उपाध्याय कैलारस शक्कर कारखाने पर पिछले 4 दिनों से धरना चल था । अततःपूर्व से घोषित कार्यक्रम में शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति के द्वारा सत्याग्रह एवं जेलभरो आंदोलन का आह्वान किया गया था जिसमें हजारों की संख्या में किसान और युवा और हजारो की संख्या में ट्रैक्टर  धरना स्थल पर शक्कर कारखाने पर पहुंचे सुबह 9:00 बजे से ही ग्रामीण क्षेत्र के किसान और युवा बड़ी संख्या में अपने स्वयं के ट्रैक्टरों एवं मोटर साइकिलोऔर छोटे वाहनों से धरना स्थल पर पहुंचने लगे सुबह 10:00 बजे सभा को संबोधित करते हुए विधायक पंकज उपाध्याय ने कहा कि हमारे चार दिन से शांति पूर्ण धरना चल रहा है परंतु प्रशासन ने हमारी कोई खबर नहीं ली हमें मजबूरन सड़कों पर आना पड रहा है हमारा कारखाना हमारै पुरखों की संपत्ति है इसे बेचना किसाने और हमारे साथ बड़ा धोखा है पंकज उपाध्याय के आहवान पर हजारों की संख्या में किसान और युवा सड़क पर उतर के तहसील घेराव करने पहुंचे एडीएम C B प्रसाद पूर्व से गेट पर उपस्थित थे जिन्होंने विधायक एवं नेताओं से बात कर समाधान निकालने का प्रयास किया कम्युनिस्ट नेता अशोक तिवारी ने कहा कि यह कारखाना सहकारी नियमों से बना था और किसी शासन प्रशासन को इसकी भूमि बेचने का अधिकार नहीं है एडीएम प्रसाद ने कहा कि कारखाने की भूमि हाई कोर्ट के निर्णय के बाद बिक रही है कार्यक्रम में उपस्थित उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि कारखाने की भूमि बेचना किसानों एवं युवा के साथ बड़ा धोखा है कारखाने को पुनः प्रारंभ करना ही होगा प्रशासन से सहमति ना बनने पर विधायक पंकज उपाध्याय एवं अन्य नेता सड़क पर बैठकर अपनी मांगे मंगवाने के लिए अड  गए बहुत हुज्जत के बाद कई थानों की पुलिस ने विधायक पंकज उपाध्याय अशोक तिवारी गयाराम धाकड़  बैजनाथ कुशवाह, अशोक तिवारी , सोनेराम कुशवाह,गयाराम धाकड़, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मधुराज  सिंह तोमर ,विनोद शर्मा पार्षद  ,नंदलाल खरे ,सुभाष सिंह सिकरवार, हरीश पाठक बृजमोहन मरैया,केशव प्रसाद गोयनर, सुरेश उपाध्याय,  राजवीर धाकड़ ,ओमप्रकाश श्रीवास पूरन धाकड़,सुरेंद्र शाक्य, नरहरि शर्मा, डॉ.शम्मा कुरैशी,मोहित शुक्ला,ओमप्रकाश शर्मा,अशोक जाटव,दीपेंद्र सिंह जादौन,राजेंद्र सिंह जादौन, बिंदु कुरैशी,राजेश गुप्ता,विनोद दुबे,राजकुमार सिंह सिकरवार ،मुकेश शुक्ला,कुरैशी,उदयराज सिंह जादौन,रामपाल सिंह सिकरवार,हरेंद्र सिंह जादौन ,भूषण सिंह धाकड़,रफीक मोहम्मद,जीवनलाल त्यागी,रामदयाल धाकड़, रामहेत त्यागी,दिलशाद कुरैशी,मोहन रसोईया,शराफत अली खान,साबिर पठान,विजेंद्र   गौड़,रानू मिश्रा,संदीप मरैया,बल्लभ यादव,जगदीश जाटव पूर्व सरपंच रीजोनी,धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, नरेश शर्मा जापथाप,डॉ.सुरेश शर्मा जोरा,सतेंद्र सोलंकी,नीरज जाटव,संतोष सोलंकी,बदन सिंह आम आदमी पार्टी,कमल रावत,पम्मी शर्मा,मनोज कुशवाह,बादशाह यादव,विनोद पलैया पार्षद,श्रीमती कमलेश उमरैया,सुनीता आदिवासी  ، राजकुमार धाकड़,धर्मेंद्र धाकड़,राजू शर्मा ,ओमप्रकाश शाक्य,सुमेर शाक्य,रमेश कुशवाह,केदार सोलंकी, उम्मेद कुशवाह फौजी,दर्शन धाकड़ सरपंच,अरुण शर्मा,मोनू धाकड़,विकाश त्यागी,पवन शर्मा, इशाक मोहम्मद,सुमेर धाकड़ सरपंच,माखन शाक्य, के साथ पुलिस वाहन में बिठाकर अस्थाई जेल कम्युनिटी हॉल कैलारस में ले गए रास्ते भर हजारों कार्यकर्ताओं ने पुलिस वाहन को रोककर रास्ता रोका और चक्का जाम कर दिया लगभग 2 घंटे के बाद पुलिस वाहन तहसील से अस्थाई जेल पहुंच सका हजारों की संख्या में किसान युवा और कार्यकर्ता पहुंचने पर पुलिस की व्यवस्था बिगड़ गई पुलिस प्रशासन ने आनंन फानन में गिरफ्तारी  दर्शाकर प्रदर्शनकारियों को रिहा करने लिया निर्णय लिया कुछ समय बाद सूचना लगी किसी भी शक्कर कारखाने की बोली में भाग नहीं लिया और बोली निरस्त की गई पंकज उपाध्याय ने कहा कि नीलामी में किसी बोली वाले का भग ना लेना निश्चित रूप से किसानों और युवाओं की जीत है और शक्कर कारखाना प्रारंभ होने तक या आंदोलन निरंतर जारी रहेगा

भिंड तहसील में रिश्वतखोर क्लर्क की दबंगई: बुजुर्ग महिला पर बरसाए जूते-थप्पड़

Bullying of bribe taking clerk in Bhind tehsil: Elderly woman slapped with shoes बताया जा रहा है कि आरोपी क्लर्क ने उस महिला से काम कराने के नाम पर रिश्वत भी ली थी। महिला ने जब उससे काम के बारे में पूछताछ की तो मामला गर्मा गया और इसी दौरान बाबू ने दफ्तर में सबके सामने उससे मारपीट शुरु कर दी। इस दौरान जब महिला का पति उसे बचाने आया, तो आरोपी ने उसे भी पीट दिया। घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। ये वाकया एक बार फिर सरकारी दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारियों की दबंगई का उदाहरण पेश करता है। Clerk assaulted elderly woman in Bhind tehsil office : भिंड जिले की गोहद तहसील कार्यालय में एक बाबू ने बुजुर्ग महिला की सरेआम जूतों से पिटाई कर दी। उस महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि वो अपने काम के बारे में पूछताछ कर रही थी। घटना का एक वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने आरोपी क्लर्क नवल किशोर गौड़ को सस्पेंड कर दिया है। घटना के बाद ये बात भी सामने आई है कि आरोपी क्लर्क ने महिला से काम करने के बदले रिश्वत ली थी। बावजूद इसके, काम पूरा नहीं हुआ। महिला जब तहसील दफ्तर पहुंची और अपने काम के बारे में पूछताछ करने लगी तो आरोपी ने उसपर जूते और थप्पड़ बरसाने शुरु कर दिए। इस दौरान महिला का पति उसे बचाने आया तो बाबू ने उसे भी पीट दिया। महिला ने काम के बारे में पूछताछ की तो दबंगई पर उतर आया क्लर्कसरकारी दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारी किस कदर दादागिरी पर उतर आते हैं, ये घटना इसका नमूना है। सोमवार दोपहर गोहद तहसील में 55 वर्षीय महिला दीपा जाटव अपनी ज़मीन से संबंधित काम सिलसिले गोहद तहसील कार्यालय पहुंची थी। आरोप है कि बाबू नवल किशोर गौड़ ने काम करवाने के नाम पर उससे रिश्वत ली थी, लेकिन फिर भी काम पूरा नहीं किया। जब महिला ने इस बात को लेकर पर सवाल उठाया तो क्लर्क के साथ उसकी बहस हो गई। बुजुर्ग महिला को जूतों-थप्पड़ों से पीटाविवाद बढ़ने लगा और बाबू नवल किशोर गौड़ ने महिला को पीटना शुरु कर दिया। उसने बुजुर्ग महिला महिला पर थप्पड़ और जूतों की बौछार कर दी। घटना के दौरान जब महिला का पति उसे बचाने आया, तो बाबू ने उसे भी पीट दिया। मारपीट के दौरान महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर ने बाबू नवल किशोर गौड़ को निलंबित कर दिया गया।

अहिल्या देवी की नगरी महेश्वर में 24 को कैबिनेट की बैठक, बस सेवा शुरू करने का हो सकता है ऐलान

Cabinet meeting on 24th in Ahilya Devi’s city Maheshwar, announcement may be made to start bus service. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 24 जनवरी को लोकमाता अहिल्या देवी की नगरी महेश्वर में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में सरकार द्वारा प्रस्तावित प्रदेश में बस सेवा शुरू करने को मंजूरी मिलने की संभावना है। सरकार इस वर्ष के अंत तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में यात्री बस सेवा प्रारंभ करना चाहती है। शुरू में कुछ चयनित रूटों पर बसे चलाई जाएंगी। बैठक के बाद परिवहन विभाग इस प्रस्ताव को लेकर आगे की कार्रवाई तेज करेगा। इसके तहत बस सेवा संचालित करने के लिए एक कंपनी स्थापित की जाएगी, जो प्रदेश में यात्री बसों का संचालन करेगी। इस बैठक को लेकर सभी संबंधित विभाग तैयारियों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2025 मालवा की महारानी पुण्यश्लोका अहिल्या देवी का 300 वां जयंती वर्ष है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने देवी अहिल्या माता की 300वीं जयंती मनाने का निर्णय लिया है। इस उपलक्ष्य में हम पूरे वर्ष अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की अगली बैठक मालवा की महारानी लोकमाता अहिल्या देवी को समर्पित की जाएगी। कैबिनेट की बैठक 24 जनवरी को लोकमाता की राजधानी रही धार्मिक नगरी महेश्वर में होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को जारी अपने संदेश में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकमाता अहिल्या देवी का जीवन धार्मिकता, त्याग और करुणा का प्रतीक था। वे न केवल एक कुशल शासिका थीं, बल्कि एक आदर्श नारी और माता भी थीं। लोकमाता अहिल्या देवी के शासनकाल, उनकी कर्तव्यपरायणता, धर्म परायणता, सुशासन, दानशीलता, धार्मिकता आदि गुणों से हमें सद्मार्ग और सुशासन के जरिए लोक-कल्याण की असीम ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। उनके व्यक्तित्व की आभा से पूरा समाज आज भी उन्हें अत्यंत श्रद्धा से देखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की पावन धरा वह स्थान है, जहां रानी दुर्गावती, लोकमाता अहिल्या देवी, सम्राट विक्रमादित्य और राजा भोज जैसे प्रतापी एवं सुशासन लाने वाले शासक हुए हैं। इनके नाम और काम पर मध्यप्रदेश सदैव गौरवान्वित होता आया है। इस संदर्भ में महिला शासिका लोकमाता अहिल्या देवी का नाम भी अजर-अमर है। उनके नाम पर समर्पित मंत्रि-परिषद की बैठक में हम जनकल्याण से जुड़ी कई नवीन योजनाओं को मंजूरी देने जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि हम सब मालवा की लोकमाता अहिल्या देवी के पुण्य स्मरण में शामिल हों। वे स्वयं और सभी मंत्रीगण मिलकर अहिल्या माता को समर्पित मंत्रिपरिषद की बैठक के लिए महेश्वर जाएंगे और यही लोकमाता को उनके सद्कार्यों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

बिजली मांगने गए किसानों के खिलाफ लाइनमैन ने दर्ज करा दी एफआईआर

Lineman lodged FIR against farmers who went to ask for electricity गुना जिले में किसान रबी फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से परेशान हैं। वहीं, बिजली कंपनी की मनमानी का विरोध करने पर किसानों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसा ही मामला गुना जिले के बरखेड़ागिर्द क्षेत्र में सामने आया है, जहां एक लाइनमैन की शिकायत पर पुलिस ने 6 किसानों पर आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित किसानों के समर्थन में ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी को आवेदन दिया है और एफआईआर वापस लेने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को आवेदन देने आए करीब एक दर्जन ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बरखेड़ागिर्द फीडर पर पदस्थ लाइनमैन द्वारा किसानों को नियमानुसार बिजली सप्लाई नहीं दी जा रही है। इस संबंध में 14 जनवरी को गांव के कुछ किसान फीडर पर पहुंचे थे और लाइनमैन की मनमानी का विरोध किया था। अगले ही दिन, 15 जनवरी को लाइनमैन सुनील धुर्वे की शिकायत पर पुलिस ने 6 किसानों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज कर लिए। जिसके बाद गांव में आक्रोश व्याप्त है। किसानों का कहना है कि वे सिर्फ बिजली मांगने के लिए पहुंचे थे, किसी का अपमान करना या लड़ाई-झगड़ा करना उनका उद्देश्य नहीं था। इसलिए किसानों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं और लाइनमैन को फीडर से हटाया जाए। गौरतलब है कि हाल ही में शाजापुर जिले के कालापीपल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों को दिन के समय 10 घंटे बिजली देने की घोषणा की थी। इसके विपरीत गुना जिले में नियमानुसार बिजली मांगने वाले किसानों पर एफआईआर दर्ज होने का गंभीर घटनाक्रम सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर प्रमाणित कर रहा है। पहले डीएपी और अब बिजली के लिए परेशान हो रहे किसानों में सरकार के खिलाफ आक्रोश भी बढ़ रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet