LATEST NEWS

आयुक्त ने बताया अभूतपूर्व योगदान, राजस्थान-सूचना एवं जनसंपर्क की अतिरिक्त निदेशक अलका सक्सेना सेवानिवृत्त

जयपुर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की अतिरिक्त निदेशक अलका सक्सेना को उनकी सेवानिवृत्ति होने पर शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री सुनील शर्मा ने जनसंपर्क के क्षेत्र में श्रीमती सक्सेना के योगदान और उनकी कार्यशैली को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि श्रीमती सक्सेना उर्जावान एवं लोकप्रिय अधिकारी रही हैं। अलका सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि विभाग में बिताए गए उनके कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और स्नेह के लिए वे सभी की आभारी हैं। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने श्रीमती सक्सेना के साथ अपने अनुभव साझा किए। उल्लेखनीय है कि श्रीमती अलका सक्सेना ने अपने सेवा काल में विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण अभियानों और जनसंपर्क गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित किया। उनके नेतृत्व में विभाग ने जनसंपर्क एवं संचार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की। प्रारंभ में विभाग के आयुक्त श्री सुनील शर्मा ने श्रीमती सक्सेना को बुके एवं मोमन्टो देकर सम्मानित किया। राज्य महिला आयोग हनुमानगढ़ में करेगा जनसुनवाई जयपुर। राजस्थान राज्य महिला आयोग 7 फरवरी को हनुमानगढ़ जिले में जन सुनवाई का आयोजन करेगा। इसमें जिले की महिलाओं की समस्याओं को सुना जाएगा तथा उनके निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

स्टार स्पिनर राशिद खान ने टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, अब रचेंगे इतिहास

नई दिल्ली अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पिछले कुछ समय से इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का राज था, मगर अब उनसे यह ताज छिनने वाला है। 26 साल की उम्र में राशिद खान ने उनकी बराबरी कर ली है और अब उनकी नजरें इतिहास रचने पर होगी। राशिद ने टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए MI केपटाउन के SA20 मैच के दौरान की ​​राशिद ने रन चेज के 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान काइल वेरिन को आउट (क्लीन बोल्ड) करके अपना विकेट खाता खोला और फिर 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्केस एकरमैन के डिफेंस को भेदकर उनके स्टंप उखाड़कर ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। राशिद खान के नाम अब 460 मैचों की 456 पारियों में 631 विकेट हो गए हैं। उनके नाम टी20 में 4 पांच विकेट हॉल हैं। राशिद ने यह विकेट 6.49 की इकॉनमी और 16.7 के स्ट्राइक रेट के साथ लिए हैं। वहीं ड्वेन ब्रावो की बात करें तो, उन्होंने 631 विकेट लेने के लिए 582 मैचों की 546 पारियां ली थी। ब्रावो का इकॉनमी भी इस दौरान राशिद से काफी अधिक 8.26 की रही थी और उनका स्ट्राइक रेट 17.7 का था। राशिद ने उनसे 110 पारियां पहले यह उपलब्धि हासिल की है। 2015 में टी20 डेब्यू करने वाले राशिद खान ने पिछले 10 वर्षों में अफगानिस्तान के लिए 96 T20I मैच खेलने के अलावा एडिलेड स्ट्राइकर्स, बंद-ए-अमीर ड्रेगन, बारबाडोस ट्राइडेंट्स, कोमिला विक्टोरियंस, डरबन हीट, गुजरात टाइटन्स, गुयाना अमेज़न वॉरियर्स, आईसीसी वर्ल्ड इलेवन, काबुल जवाना, लाहौर कलंदर्स, एमआई केप टाउन, एमआई न्यूयॉर्क, स्पीन घर टाइगर्स, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, ससेक्स और ट्रेंट रॉकेट्स पुरुष टीम जैसी टीमों के लिए टी 20 मैच खेले हैं।

नये बजट में आयकर दाता शासकीय सेवकों को फायदा होगा

नये बजट में आयकर की समीक्षा भोपाल प्रथम चार लाख पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।अगर आपकी वार्षिक आय बारह लाख तक है तो सभी प्रकार की छूट का उपयोग करने पर आयकर शून्य हो जायेगा। अर्थात आपको कोई आयकर नहीं देना होगा। टैक्स स्लैब इस प्रकार हैं – 4 लाख तक                 शून्य 8 लाख तक                5% 12 लाख तक.            15% 20 लाख तक              20% 24 लाख तक।            25% 24 से अधिक।            30% अगर लाभ की द्रष्टि देखा जाए तो आयकर दाताओं को शानदार लाभ फायदा होगा वो इस प्रकार है। — 8 लाख तक।           30000 9 लाख तक।           40000 10 लाख तक।         50000 11 लाख तक।         65000 12 लाख तक।         80000 20 लाख तक।         90000 24 लाख तक।        110000 24 लाख रुपए से 50 लाख रुपए की वार्षिक आय वालों को रू 110000 का लाभ प्राप्त होगा । पहली बार शासकीय सेवको  को इतना शानदार फायदा होगा। यह बजट कर्मचारियों को बहुत लाभकारी रहेगा। विश्लेषक – डॉ अजित बाबू जैन वित्तीय विशेषज्ञ एवं पुस्तक लेखक 9131217185

सर्दी-खांसी संक्रमण की पुष्टि, छत्तीसगढ़-कोरबा में तीन साल के बच्चे में HMPV का मिला पहला मामला

कोरबा। छत्तीसगढ़ में एचएमपीवी का पहला मामला सामने आया है। यहां तीन वर्षीय बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके घर पहुंचकर जानकारी ली। बताया जा रहा है कि 27 जनवरी को सर्दी-खांसी के लिए एक निजी अस्पताल में मासूम को भर्ती कराया गया। मासूम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे सांस लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। एचएमपीवी का मामला होने के संदेह में नमूना जांच के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर भेजे गए थे। कोरबा जिला स्वास्थ्य अधिकारी एसएन केसरी ने बताया कि परिजनों का सैंपल लिया गया है। जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, और जानकारी ली जा रही है।

‘सिकंदर’ का रास्‍ता रोकेंगे पवन कल्‍याण, मोहनलाल, देवरकोंडा

मुंबई साल 2025 का पहला महीना बॉक्‍स ऑफिस पर ठंडा बीता है। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की नई रिलीज फिल्‍मों का धंधा मंदा ही रहा है। ऐसे में हर किसी की नजर ईद पर है, जब सलमान खान की मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म ‘सिकंदर’ रिलीज होगी। दिलचस्‍प है कि एक ओर जहां ‘सिकंदर’ का सामना करने के लिए बॉलीवुड की और कोई फिल्‍म तैयार नहीं है, वहीं साउथ सिनेमा में तीन-तीन सुपरस्‍टार की फिल्‍में सलमान खान से टकराएंगी। इनमें पवन कल्‍याण, मोहनलाल और विजय देवरकोंडा की फिल्‍में है। बीते दिनों IMDb की लिस्‍ट जारी हुई थी, जिसमें सलमान खान की ‘सिकंदर’ को 2025 की मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म बताया गया था। ‘गजनी’ फेम एआर मुरुगादॉस के डायरेक्‍शन में बनी इस एक्‍शन फिल्‍म में रश्‍म‍िका मंदाना, सुनील शेट्टी, सत्‍यराज, शरमन जोशी, काजल अग्रवाल और प्रतीक बब्‍बर भी हैं। यह फिल्‍म 28 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली है। ईद पर साउथ की 3 बड़ी फिल्‍में हो रहीं रिलीज अब खबर है कि भले ही ‘सिकंदर’ के साथ बॉलीवुड की कोई फिल्‍म नहीं टकरा रही है, लेकिन साउथ इंडियन फिल्‍म इंडस्‍ट्री से इसे तगड़ा कंपीटिशन मिल सकता है। सुपरस्‍टार और आंध्र प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री पवन कल्‍याण की फिल्‍म ‘हरि हर वीरा मल्लू’, मोहनलाल और पृथ्‍वीराज सुकुमारन की ‘L2: एम्पुरान’, और विजय देवरकोंडा की VD12 भी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की तैयारी कर रही है। मोहनलाल की ‘लूस‍िफर’ का सीक्‍वल ‘L2: एम्पुरान’ साउथ की इन फिल्‍मों में ‘L2: एम्पुरान’ का पलड़ा भारी है। यह मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म ‘लूसिफर’ का सीक्‍वल है। पृथ्वीराज सुकुमारन इस फिल्‍म के डायरेक्‍टर हैं और इसे पैन इंडिया रिलीज करने वाले हैं। अब अगर यह फिल्‍म हिंदी के दर्शकों को पसंद आती है, तो यकीनन ‘सिकंदर’ को उसके घरेलू मैदान में टक्कर देने की क्षमता रखती है। यह फिल्‍म 27 मार्च 2025 को रिलीज हो रही है। पवन कल्‍याण और बॉबी देओल की ‘हरि हर वीरा मल्लू’ ईद 2025 की एक और बड़ी रिलीज ‘हरि हर वीरा मल्लू’ है। इससे उप मुख्‍यमंत्री बनने के बाद पवन कल्‍याण पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। साथ ही इसमें बॉबी देओल भी नेगेटिव रोल में हैं। हालांकि यह फिल्म तेलुगू बाजार में अध‍िक प्रभावशाली है। लेकिन इसे हिंदी वर्जन में भी गिने-चुने स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज किया जाएगा। यह पीरियड एक्शन-ड्रामा साउथ में बॉक्स ऑफिस पर यकीनन धमाल मचाएगी। लेकिन हिंदी में इसका कितना जोर चलता है, यह देखने वाली बात होगी। ‘हरि हर वीरा मल्लू’ 28 मार्च 2025 को रिलीज होगी। विजय देवरकोंडा की VD12 भी दिखा सकती है दम साउथ से तीसरा बड़ा दांव विजय देवरकोंडा लगा रहे हैं। ईद के मौके पर 28 मार्च को उनकी VD12 आ रही है, जिसका टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। हालांकि, यह ‘सिकंदर’, ‘हरि हर वीरा मल्लू’ और ‘L2: एम्पुरान’ के सामने छोटी फिल्म है। लेकिन अगर पवन कल्याण की फ‍िल्‍म में देरी होती है, तो विजय की फिल्‍म को मौका मिल सकता है। …पर ‘सिकंदर’ का पलड़ा है सबसे भारी हालांकि, इन सबके बीच एक बड़ी बात यह भी है कि हिंदी बॉक्‍स ऑफिस पर सलमान खान की ‘सिकंदर’ के आगे इन तीनों का बहुत जोर नहीं चलने वाला है। एक्‍टर का सुपरस्‍टारडम और उनकी फैन फॉलोइंग का नजारा हम 2023 में देख चुके हैं, जब दिवाली के ही दिन रिलीज के बावजूद उनकी ‘टाइगर 3’ ने ओपनिंग डे पर 44.50 करोड़ रुपये कमाए थे। यह इसलिए भी मायने रखती है कि यह ऐसा त्‍योहार है, जब अध‍िकतर लोग व्‍यस्‍तता के कारण घर से निकलकर थ‍िएटर जाना पसंद नहीं करते हैं। ‘टाइगर 3’ ने देश में 282.79 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड 464 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया था। ईद पर देशभर में पूरे हफ्ते दिखेगी फैंस की दीवानगी इन चारों फिल्‍मों के मौजूदा बज़ पर भी ध्‍यान दें, तो ‘सिकंदर’ किसी भी दूसरी रिलीज की तुलना में बहुत बेहतर स्‍थ‍िति में है। खासकर ईद के मौके पर सलमान की फिल्‍म की रिलीज उनके फैंस के लिए त्‍योहार जैसी होती है। लेकिन इतना जरूर है कि इस बार ईद पर बॉलीवुड से लेकर साउथ तक, पूरा हफ्ता सुपरस्‍टार्स के लिए फैंस की दीवानगी के नाम रहने वाला है।

एक सेशन में दो बार किया एक ही बल्लेबाज को आउट, नाथन लायन ने कर दिया कमाल

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आपने कई टीमों को एक दिन में दो-दो बार ऑलआउट होता देखा होगा, मगर क्या कभी आपने ऐसा नजारा देखा है जहां एक बल्लेबाज एक ही सेशन में दो बार आउट हुआ हो। शायद नहीं, मगर यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के स्टाफ ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने श्रीलंका के खिलाफ कर दिखाया है। लायन ने पहले टेस्ट के चौथे दिन के पहले सेशन में श्रीलंका के दिनेश चंडीमल दो-दो बार आउट किया। पहली बार उन्होंने चंडीमल को दिन की शुरुआत में पहली पारी में 72 के निजी स्कोर पर आउट किया। जब श्रीलंकाई टीम ताश के पत्तों की तरह 165 के स्कोर पर ढह गई तब ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें फॉलोऑन दिया और सेशन के खत्म होने तक श्रीलंका ने 75 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाए। तीसरा विकेट इस दौरान दिनेश चंडीमल का ही था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए अपनी पारी 654 रनों पर घोषित कर दी थी। मेहमानों के लिए उस्मान ख्वाजा ने दोहरा शतक जड़ा तो स्टीव स्मिथ और जोश इंग्लिस ने ताबड़तोड़ शतक बनाए। इसके बाद बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 165 रनों पर ही ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू कुहनेमन ने पंजा खोला, जबकि नाथन लायन ने तीन विकेट चटकाए। पहली पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास 489 रनों की बढ़त थी जिस वजह से उन्होंने श्रीलंका को फिर से बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। पहले सेशन का अंत होते-होते श्रीलंका 75 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुका है। दूसरी पारी में चंडीमल को आउट करने के बाद नाथन लायन ने एक और इतिहास रचा। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में विकेटों का दोहरा शतक पूरा करने वाले पहले स्पिनर और कुल दूसरे गेंदबाज बन चुके हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले गेंदबाज पैट कमिंस थे। ऑस्ट्रेलिया अब यह टेस्ट मैच जीतने से 7 ही विकेट दूर है।

कांग्रेस के पार्षद का भी आवेदन रद्द, छत्तीसगढ़-बालोद के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 से BJP ने नहीं उतारा प्रत्याशी

बालोद। बालोद जिले में नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में राजनैतिक पार्टियों ने अपने सभी उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। भाजपा की एक लिस्ट ने सबको चौका कर रख दिया। जिला पंचायत सदस्यों के लिए जारी की गई सूची में क्षेत्र क्रमांक 14 को स्वतंत्र घोषित कर दिया गया है, यहां से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। जिला बालोद जिले की राजनीति में जिला बनने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। जिसपर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को कोई प्रत्याशी नहीं मिल पाया है या फिर पार्टी के अंदरूनी हालत ठीक नहीं है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने सभी सीटों पर जीत का दावा किया और कहा कि हम तो जीत के लिए तैयार हैं कांग्रेस की हालत खराब है कहीं प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं तो कहीं फार्म रिजेक्ट हो रहे हैं। आपको बता दें कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 में भाजपा का पेंच बुरी तरह से फंस गया। दो दावेदारों के नाम और उनके नेता अपने-अपने प्रत्याशी के लिए अड़े रहे परिणाम यह हुआ कि भाजपा ने उस जगह से किसी को नहीं उतारा तो वहीं कांग्रेस के एक पार्षद का फार्म रिजेक्ट हो गया। बालोद नगर पालिका के वार्ड 15 के लिए कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी धनेश्वरी ठाकुर का आवेदन निरस्त हो गया। वैध सूची में उनका नाम नहीं आया तो एसडीएम कार्यालय परिसर में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस घटना पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को लेकर निश्चिंत नहीं है। अभी से वो हार मान चुके हैं। अब धनेश्वरी ठाकुर निर्दलीय चुनाव में प्रत्याशी रहेंगे, वे पिछले कार्यकाल में कांग्रेस से पार्षद थे।

विशिष्ट फार्मर आईडी बनाकर एग्रीस्टैक योजना से होंगे खुशहाल, राजस्थान-जयपुर में 5 फरवरी से फार्मर रजिस्ट्री अभियान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में किसान समृद्ध और खुशहाल होंगे। राज्य सरकार द्वारा गत 13 दिसम्बर को अजमेर में आयोजित किसान सम्मेलन में एग्रीस्टैक योजना में फामर्स रजिस्ट्री प्रोजेक्ट के तहत किसानों के फार्मर आईडी बनाने का कार्य प्रारम्भ किया गया है। इसी कड़ी में कृषि कानूनों विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित एग्रीस्टैक योजनांतर्गत जयपुर जिले में फार्मर रजिस्ट्री अभियान का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर 5 फरवरी से शिविर आरम्भ होंगे। जिला कलेक्टर डॉक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को शिविरों के सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुमन पंवार ने बताया कि भारत सरकार के कृषि विभाग द्वारा संचालित एग्रीस्टैक योजनांतर्गत जिला जयपुर में फार्मर रजिस्ट्री अभियान का आयोजन ग्राम स्तर पर 5 फरवरी से 31 मार्च 2025 तक किया जायेगा। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में किसानों की विशिष्ट फार्मर आईडी बनाई जायेगी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक किसान को विशिष्ट फार्मर आईडी 11 अंकों की प्रदान की जायेगी। किसानों द्वारा आईडी बनवाने के लिये आधार कार्ड, जमाबंदी, मोबाईल नम्बर की जरूरत होगी। भविष्य में किसानों को सरकारी योजनाओं व सेवाओं तक आसान पहुंच करने, प्रधानमंत्री किसान/मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से प्राप्त आईडी उपयोगी होगी।

चुभने लगी धूप, छत्तीसगढ़ में रात का पारा बढ़ने से ठंड गायब

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिन और रात का पारा सामान्य से ज्यादा होने की वजह से गर्मी का अहसास होने लगा है। प्रदेश में ठंड गायब हो गई है। अब गर्मी परेशान करने लगी है। दिन का तापमान बढ़ने से धूप चुभने लगी है। प्रदेश में उत्तरी ठंडी हवाओं का असर खत्म हो गया है। इसके चलते वातावरण में अब शुष्कता बढ़ने लगी है। आज शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। वहीं बालोद जिला सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में क्रमिक रूप से एक से तीन डिग्री तक वृद्धि होगी। इससे आगामी दिनों में लगभग ठंड गायब हो जाएगी। प्रदेश में मौसम साफ है और उत्तरी हवाओं का असर खत्म हो गया है। इसके वजह से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में फरवरी माह के पहले सप्ताह से ही धूप चुभने लगेगी। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी का अहसास होने लगेगा। गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में दिन में गर्मी महसूस हुई। रात में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। इस वजह से ठंड का अहसास खत्म हो गया है। राजधानी रायपुर में दिन का तापमान 33 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके अलावा अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। इसके वजह से अब रात में भी ठंड का अहसास कम होने लगी है और गर्मी का अहसास होने लगी है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बालोद में 33.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री बलरामपुर में रिकॉर्ड किया गया। बीते दिनों की तुलना में प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आगामी दिनों में तापमान बढ़ने से लोग धूप से परेशान नजर आएंगे। इसके साथ ही फरवरी माह के पहले सप्ताह ही अच्छी गर्मी पड़ सकती है।

विकसित भारत के संकल्पों को साकार करता ऐतिहासिक बजट – वैभव पंवार

Historic budget realizing the resolutions of developed India – Shri Vaibhav Panwar भोपाल। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025-26 भारत के समग्र विकास को गति देने वाला है। यह बजट गरीब, युवा, किसान, महिलाएं और मध्यमवर्गीय परिवारों सहित सभी वर्गों के उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने बजट 2025-26 के संदर्भ में कही। उन्होंने कहा कि यह बजट राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्टार्टअप्स, इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों को भी प्रोत्साहित करेगा। इसमें कृषि, उद्योग, निवेश, निर्यात, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए ठोस योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बजट में युवाओं को ध्यान में रखते हुए स्टार्टअप्स के लिए ऋण सीमा को 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये किया गया है। साथ ही 27 फोकस क्षेत्रों में ऋण गारंटी को घटाकर एक प्रतिशत कर दिया गया है। सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लिए ऋण सीमा को 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया गया है। सरकार ने फंड ऑफ फंड्स की स्थापना की है, जिसके तहत सरकार स्टार्टअप्स के लिए 10 हजार करोड़ की मदद देगी। पंवार ने कहा कि यह बजट अंत्योदय की भावना के अनुरूप समावेशी, कल्याणकारी और सर्वस्पर्शी है, जो सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करेगा। इस दूरदर्शी बजट हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का आत्मीय अभिनंदन एवं सादर आभार। अंकित गर्गप्रदेश मीडिया प्रभारीभाजयुमो मप्र

24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, राजस्थान-दौसा में पत्नी के तबादले के बाद एसपी पति ने संभाली कमान

दौसा। राजस्थान सरकार द्वारा बीती रात जारी आईपीएस तबादला सूची में 24 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया, जिसमें आईपीएस दंपति रंजीता शर्मा और सागर राणा का नाम चर्चा में आ गया। दौसा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद से रंजीता शर्मा का तबादला कर दिया गया है और अब उनकी जगह उनके पति सागर राणा को जिले की कमान सौंपी गई है। पहली बार हुआ ऐसा तबादला? रंजीता शर्मा और सागर राणा दोनों ही 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। रंजीता शर्मा को पहले कोटपूतली में एसपी के रूप में नियुक्त किया गया था, जबकि उनके पति सागर राणा सांचौर में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। अब दौसा एसपी के पद से रंजीता शर्मा का तबादला होने के बाद उनके स्थान पर उनके पति की नियुक्ति की गई है। यह पहला मामला माना जा रहा है, जब किसी जिले में आईपीएस पति-पत्नी की अदला-बदली हुई हो। तबादला सूची में अन्य बदलाव दौसा जिले में एक और महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लोकेश सोनवाल का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब जयपुर एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) का एसपी बनाया गया है। लोकेश सोनवाल हाल ही में आरपीएस से पदोन्नत होकर 2024 बैच के आईपीएस बने हैं। इस तबादला सूची के जारी होने के बाद आईपीएस दंपति की चर्चा राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में तेज हो गई है।

महिला की मौत और युवक गंभीर, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में स्कूटी सवार पति-पत्नी को ईंट से भरे वाहन ने मारी टक्कर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ईट लोड भारी वाहन के चालक में तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में महिला की मौत हो गई, महिला के पति की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में जुट गई है। उक्त घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनई निवासी कार्तिकेश्वर अगरिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि कल दोपहर वह अपनी पत्नी निद्रावती अगरिया के साथ अपनी स्कूटी से बैंक से पैसा निकालने आया था। घर का राशन लेकर पत्नी के साथ गांव लौट रहा था। शाम करीब पांच के आसपास जब वह रेंगाल बहरी एवं ग्राम बरकसपाली के मध्य गायत्री मंदिर के आगे मेन रोड पर पीछे की तरफ से आ रहे लाल रंग का ईंट से लदे वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे निद्रावती अगरिया के कमर के नीचे दोनों पैरों में चोंट लगकर बुरी तरह कुचला गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 100 अत्याधुनिक नंद घर स्थापित करेगा वेदांता

•    साझेदारी के तहत सक्ती जिले की 100 ब्राउनफील्ड आँगनवाड़ियों को आधुनिक नंद घरों में तब्दील किया जाएगा •    वेदांता समूह ने भारत के 15 राज्यों में 7,000 नंद घर स्थापित कर ग्रामीण विकास को नई दिशा दी है, जहाँ शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और कौशल विकास के क्षेत्र में उन्नत सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं नई दिल्ली/ सिंघीतराई  सामुदायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए, वेदांता ग्रुप अपनी प्रमुख महिला और बाल विकास पहल ‘प्रोजेक्ट नंद घर’ के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के सक्ती जिले में 100 नंद घर स्थापित करेगा। यह महत्वाकांक्षी परियोजना वेदांता की सामाजिक प्रभाव शाखा अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (आफ) और सक्ती जिले के महिला और बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग के बीच साझेदारी के तहत चलाई जा रही है, जिसके लिए हाल ही में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह पहल वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पॉवर प्लांट (वीएलसीटीपीपी) द्वारा समर्थित है। सिंघीतराई में वीएलसीटीपीपी का निर्माणाधीन थर्मल पॉवर प्लांट है, जिसकी कुल क्षमता 1,200 मेगावाट है। सक्ती के महिला और बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग ने 100 ब्राउनफील्ड आँगनवाड़ियों की सूची तैयार की है, जिन्हें आधुनिक नंद घरों में बदलने का काम किया जाएगा। ‘प्रोजेक्ट नंद घर’ वेदांता ग्रुप की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो पारंपरिक आँगनवाड़ियों को अत्याधुनिक सुविधाओं में बदलकर समुदायों को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहा है। सक्ती जिले के महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले ने समुदाय के विकास के प्रति वेदांता ग्रुप की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा, “हमारे जिले की आँगनवाड़ियों को नंद घरों में बदलने के उद्देश्य से अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और वीएलसीटीपीपी के बीच हुई महत्वपूर्ण साझेदारी वास्तव में सराहनीय है। ये आधुनिक केंद्र एक बेहतर इकोसिस्टम से लैस होंगे, जिससे हमारे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, उनके समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा और महिलाएँ सशक्त बनेंगी। मुझे विश्वास है कि यह साझेदारी नए अवसर उत्पन्न करेगी और सक्ती जिले के जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।” शशि अरोड़ा, नंद घर के सीईओ ने कहा, “मैं छत्तीसगढ़ सरकार और सक्ती जिले के महिला और बाल विकास विभाग का आभारी हूँ, जिन्होंने हमें 100 मौजूदा आँगनवाड़ियों को तकनीकी दृष्टि से उन्नत नंद घर केंद्रों में बदलने की जिम्मेदारी दी है, ताकि बच्चों और महिलाओं का समग्र विकास हो सके। 15 राज्यों में पहले से 7,000 से अधिक नंद घर सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं, और यह हमारा सौभाग्य है कि हम 5 लाख से भी अधिक बच्चों और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दे  रहे है। हम इस यात्रा को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि बच्चों की देखभाल के क्षेत्र में क्राँति लाई जा सके। हमारा मुख्य ध्यान कुपोषण से लड़ने, प्री-प्राइमरी शिक्षा को बेहतर बनाने और महिलाओं को सशक्त बनाने पर है। हम राज्य और केंद्र सरकारों के साथ मिलकर समुदायों को सशक्त बनाने और स्थायी बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं।” देवेंद्र कुमार पटेल, वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पॉवर प्लांट के मुख्य प्रचालन अधिकारी ने परियोजना की शुरुआत पर बोलते हुए कहा, “वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में, हम बड़े पैमाने पर महत्वपूर्ण निवेश कर रहे हैं, ताकि सामुदायिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके और जरूरतमंदों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। नंद घर पहल सक्ती जिले के बच्चों और महिलाओं के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है, जो परिवर्तनकारी अवसर प्रदान करती है और सतत विकास को प्रोत्साहित करती है। अपने केंद्रित दृष्टिकोण और अटूट समर्पण के साथ, यह परियोजना छत्तीसगढ़ के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने और एक उज्जवल तथा अधिक समृद्ध भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।” वेदांता समूह ने अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की प्रमुख पहल ‘नंद घर’ के माध्यम से ग्रामीण बाल देखभाल और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों को आधुनिक रूप देने में अग्रणी भूमिका निभाई है। महिला और बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से स्थापित इस परियोजना का लक्ष्य देश भर की 13.7 लाख आँगनवाड़ियों के माध्यम से 7 करोड़ बच्चों और 2 करोड़ महिलाओं को सशक्त बनाना है। बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और कौशल विकास के अवसर प्रदान करके, यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों को भारत के विकास की मुख्यधारा से जोड़ती है। इस दिशा में, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (आफ) ने नंद घर नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए कई साझेदारियाँ की हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में पहले से ही 262 नंद घर संचालित हो रहे हैं। नंद घरों को इस प्रकार से डिज़ाइन किया गया है कि ये ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के जीवन में परिवर्तनकारी बदलाव ला सकें। सतत विकास को ध्यान में रखते हुए बनाए गए इन केंद्रों में आधुनिक सुविधाएँ जैसे स्मार्ट लर्निंग टूल्स, बिजली, स्वच्छ पेयजल और साफ-सुथरे शौचालय उपलब्ध हैं। ये केंद्र बच्चों और महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सक्षम वातावरण तैयार करते हैं। इंटरएक्टिव ई-लर्निंग मॉड्यूल्स और स्मार्ट टीवी के माध्यम से 3 से 6 साल के बच्चों को शिक्षा की एक आकर्षक दुनिया मिलती है, जो उन्हें औपचारिक स्कूलिंग के लिए तैयार करती है। स्मार्ट एजुकेशनल किट्स की उपलब्धता सीखने की प्रक्रिया को और भी मजेदार और प्रभावी बना देती है, जिससे बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है। शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने के अलावा, ये केंद्र कुपोषण से लड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहाँ बच्चों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पोषक आहार प्रदान किया जाता है। साथ ही, नियमित स्वास्थ्य जाँच, टीकाकरण अभियान और सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम जैसी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ भी प्रदान की जाती हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए, कौशल विकास कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है, जिससे उनकी क्षमताओं में वृद्धि होती है और आत्मनिर्भरता व आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा, क्रेडिट लिंकेज महिलाओं के लिए उद्यमिता के क्षेत्र में मार्ग प्रशस्त करते हैं, जिससे उनकी वित्तीय स्वतंत्रता और सामुदायिक उन्नति को बढ़ावा मिलता है। नंद घर के बारे में: नंद घर, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की एक प्रमुख सामाजिक पहल है, जो देश में आँगनवाड़ी सिस्टम को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। पूरे भारत में 15 राज्यों में फैले 7000 नंद घर बदलाव और सतत विकास के प्रतीक हैं और ये अब तक 2.8 लाख बच्चों और 2.1 लाख महिलाओं के जीवन में सकारात्मक … Read more

बर्थडे पार्टी में देवर के गला दबाने पर किया बचाव, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में भाभी ने मारी कुल्हाड़ी

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले के ग्राम केरा के भाटापारा में भाभी पुष्पा बंजारे और देवर राम खिलावन बंजारे के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला किया। जिससे लहू लुहान जमीन पर गिर गया। राम खिलावन बंजारे शराब के नशे में घर पहुंचा और बर्थडे पार्टी के बीच में उल्टी कर दी। जिसपर पुष्पा बंजारे ने नाराजगी जताई और दोनों के बीच विवाद हुआ था। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, शुकवार की रात करीबन 9 से 9.30 बजे के बीच पुष्पा बंजारे अपने घर में बर्थडे थी। इस दौरान देवर राम खिलावन बंजारे जोकि शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और बर्थडे पार्टी के बीच उल्टी करने लगा। जिसे देख पुष्पा बंजारे ने नाराजगी जताई तो देवर राम खिलावन ने गला दबा कर उसे मारने की कोशिश की। इस दौरान अपने बचाव में पुष्पा बंजारे ने पास में रखे कुल्हाड़ी से देवर राम खिलावन के सिर पर हमला कर दिया। जिससे चोट लगने पर वहीं जमीन पर लहूलुहान गिर पड़ा। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम आरक्षाक अभिषेक जायसवाल मौके पर पहुंचे और घायल राम खिलावन को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल नवागढ़ में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी नवागढ़ पुलिस को दी गई जहां पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

सुंदरकांड का पाठ करने से पहले जानें ये जरूरी बातें

‘हनुमान’ शब्द में दो शब्दों का मेल है। एक है ‘हनु’ और दूसरा है ‘मान’ अर्थात ऐसा व्यक्तित्व जिसके मान (अभिमान-अहंकार) के भाव का पूर्णत: हनन हो चुका है। जिसे मान-सम्मान की कोई इच्छा नहीं हो, वही हनुमान है। साधक, भक्त को अहं ही ऊंचा नहीं उठने देता है। अभिमान ही सबसे प्रबल शत्रु है व्यक्ति का। श्री हनुमान जी का जीवन स्वयं में एक आदर्श जीवन है। गोस्वामी तुलसीदास कहते हैं कि श्री हनुमान जी के समान दूसरा बड़भागी नहीं है और न कोई दूसरा इनसे बढ़कर श्री राम चरण का अनुरागी ही है। सुंदर कांड वास्तव में हनुमान जी का कांड है। हनुमान जी का एक नाम सुंदर भी है। सुंदर कांड के लिए कहा गया है- सुंदरे सुंदरो राम: सुंदरे सुंदरीकथा। सुंदरे सुंदरी सीता सुंदरे किम् न सुंदरम्।। सुंदरकांड में मुख्य मूर्ति श्री हनुमान जी की ही रखी जानी चाहिए। इतना अवश्य ध्यान में रखना चाहिए कि हनुमान जी सेवक रूप में भक्ति के प्रतीक हैं, अत: उनकी अर्चना करने से पहले भगवान राम का स्मरण और पूजन करने से शीघ्र फल मिलता है। कोई व्यक्ति खो गया हो अथवा पति-पत्नी, साझेदारों के संबंध बिगड़ गए हों और उनको सुधारने की आवश्यकता अनुभव हो रही हो तो सुंदर कांड शीघ्र फल देने वाला होता है। भगवान राम का चरित्र बल भी और शब्द बल भी चरित्र को शक्ति सम्पन्न बनाता है। राम के कर्म ने और वाल्मीकि ने उसको शब्द शक्ति दी। भगवान राम के पावन चरित्र का श्रवण-मनन करने से व्यक्ति को आत्मज्ञान होता है पर सांसारिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए भी पाठ में किन्हीं पद्यों का सम्पुट लगाया जाता है। सम्पुट का अर्थ होता है एक बार सम्पुट के रूप में प्रयोग किया जाने वाला पद्य, फिर पाठ का पद्य फिर वह सम्पुट का पद्य। वाल्मीकि कृत रामायण में सात कांड हैं। संतान प्राप्ति के लिए बालकांड, धन प्राप्ति के लिए अयोध्या कांड, अनुसंधान में सफलता के प्राप्त करने के लिए अरण्य, राज्यादि की प्राप्ति के लिए किष्किंधा, सम्पूर्ण कार्य सिद्ध के लिए सुंदर और धर्म, अर्थ, काम तथा मोक्ष प्राप्त करने के लिए उत्तरकांड का प्रयोग किया जाता है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88