LATEST NEWS

राहत : हाईकोर्ट ने दी EWS के अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट, अब 45 साल तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

जबलपुर  मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के पक्ष में राहतकारी आदेश जारी किया है। डबल बेंच ने अपने अंतरिम आदेश में माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2024 में उन्हें आयु सीमा में 5 साल की छूट प्रदान करने के अंतरिम आदेश दिया है। रीवा निवासी ने दायर की थी याचिका रीवा निवासी पुष्पेंद्र द्विवेदी और अन्य की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि शिक्षक चयन परीक्षा की रूल बुक की कंडिका 7.1 और 7.2 में ईडब्ल्यूएस को आरक्षित वर्ग माना गया था। रूल बुक की कंडिका 6.2 में अन्य आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी) को आयु सीमा में छूट दी गई थी। आरक्षित ईडब्ल्यूएस वर्ग को उम्र में किसी प्रकार की छूट प्रदान नहीं गयी है। याचिका में भर्ती नियम की संवैधानिकता को चुनौती दी गयी थी। क्या है EWS में उम्र की सीमा का मामला? दरअसल, रीवा निवासी पुष्पेंद्र द्विवेदी व अन्य की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि शिक्षक चयन परीक्षा की रूल बुक की कंडिका 7.1 और 7.2 में ईडब्ल्यूएस को आरक्षित वर्ग माना गया था. रूल बुक की कंडिका 6.2 में अन्य आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी) को आयु सीमा में छूट दी गई थी. वहीं ईडब्ल्यूएस वर्ग को उम्र में किसी प्रकार की छूट प्रदान नहीं गई थी. आयू सीमा में छूट की मांग याचिकाकर्ताओं की तरफ से पैरवी करते हुए अधिवक्ता अधिवक्ता धीरज तिवारी और ईशान सोनी ने तर्क दिया गया कि ईडब्ल्यूएस वर्ग को आयु सीमा में छूट न देना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 समानता का अधिकार और अनुच्छेद 16 सार्वजनिक रोजगार में अवसर की समानता का उल्लंघन है। ईडब्ल्यूएस कोटा को आरक्षित वर्ग में रखे जाने के कारण उम्र सीमा में भी उम्मीदवारों को छूट प्रदान की जानी चाहिए। डबल बेंच ने सुनवाई पश्चात उक्त ईओडब्ल्यू वर्ग के उम्मीदवारों के लिए राहतकारी अंतरिम आदेश जारी किए। युगलपीठ ने याचिका पर अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित की है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 11 फरवरी है। कोर्ट के फैसले के बाद 45 की उम्र तक के ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थी फॉर्म भर सकेंगे। कोर्ट में दिए गए ये तर्क याचिका में कहा गया कि ईडब्ल्यूएस वर्ग को आयु सीमा में छूट न देना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 समानता का अधिकार और अनुच्छेद 16 सार्वजनिक रोजगार में अवसर की समानता का उल्लंघन है. याचिका में भर्ती नियम की संवैधानिकता को भी चुनौती दी गई थी. याचिका में राहत चाही गई थी कि ईडब्ल्यूएस कोटा को आरक्षित वर्ग में रखे जाने के कारण उम्र सीमा में भी उम्मीदवारों को छूट प्रदान की जानी चाहिए. हजारों EWS कैंडिडेट्स को होगा फायदा युगल पीठ ने सुनवाई के बाद अपने अंतरिम आदेश में ईओडब्ल्यू वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में पांच साल की छूट प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं. इस आदेश के बाद 45 वर्ष तक के EWS कैंडिडेट भी शिक्षक चयन परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिससे हजारों कैंडिडेट्स को फायदा होगा. युगलपीठ ने याचिका पर अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित की है. याचिकाकर्ताओं की तरफ से अधिवक्ता धीरज तिवारी व ईशान सोनी ने पैरवी की.

100 KM पैदल चलकर जवानों ने ढेर किए 31 नक्सली, इंद्रावती नेशनल पार्क के जंगल में बुलाई थी बैठक, मिली मौत

नई दिल्ली छत्तीसगढ़ पुलिस ने बीजापुर में एक साथ 31 नक्सलियों को मार गिराया। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से लॉन्च किए गए इस ऑपरेशन से नक्सली हक्का-बक्का रह गए। दोनों ओर से हुई भीषण गोलीबारी में दो जवान भी शहीद हो गए, जबकि दो जख्मी हो गए। रविवार को इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया में एक जंगली पहाड़ी पर हुई इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में कई बेहद खूंखार और 11 महिलाएं भी शामिल हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हमें नक्सलियों के तेलंगाना स्टेट कमिटी, वेस्ट बस्तर डिवीजन और नेशल पार्क एरियार कमिटी के कैडर की मौजूदगी की सूचना मिली थी। टेक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन (TCOC) से पहले इंद्रावती नेशनल पार्क के जंगल में उन्होंने एक बैठक बुलाई थी।’ नक्सली मार्च से जून के बीच TCOC करते हैं, जिस दौरान वे अपनी गतिविधियों को बढ़ाते हैं। अधिकारी ने बताया कि 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ पुलिस की कॉम्बैट यूनिट्स, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और बस्तर फाइटर्स को अलग-अलग दिशाओं एरिया में बुलाया गया था। उन्होंने कहा, ‘सरप्राइज एलिमेंट को रणनीति के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए, कुछ टीमों को इंद्रावती नेशनल पार्क में महाराष्ट्र पुलिस के लॉन्चिंग पैड्स से बुलाया गया।’ रविवार सुबह पट्रोलिंग टीमें पहाड़ी तक पहुंची, जहां नक्सलियों को देखा गया था। पहाड़ी को घेरते हुए सुरक्षाकर्मी आगे बढ़ते रहे और सुबह 8 बजे गोलीबारी शुरू हुई। अधिकारी ने बताया, ‘गोलीबारी के बीच नक्सली दो समूहों में बंट गए। एक समूह जिसमें तेलंगाना कमिटी के कैडर थे, पीछे हटने लगा, जबकि दूसरा समूह फायरिंग में जुटा रहा।’ महाराष्ट्र की तरफ से घुसी टीम को देख नक्सली हैरान रह गए, क्योंकि उन्होंने इस दिशा से इतनी बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों के आने की उम्मीद नहीं की थी। शाम चार बजे तक रुक-रुककर फायरिंग होती रही। अधिकारी ने बताया कि रूट में बदलाव की रणनीति ने एक बड़ी सफलता को पाने में मदद की, जिसमें 31 नक्सली ढेर हो गए। मुठभेड़ स्थल बीजापुर जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर और महाराष्ट्र सीमा से 40 किलोमीटर दूर है। तीन दिन के ऑपरेशन सुरक्षाबल करीब 100 किलोमीटर तक पैदल चलकर वहां पहुंचे थे। मारे गए नक्सलियों, शहीद जवानों के शव और घायलों को एयरलिफ्ट किया गया। कुछ जवानों, जिनमें अधिकतर महिला कमांडो थीं, डिहाइड्रेशन का शिकार हो चुकी थीं। सभी को एयरलिफ्ट करके बीजापुर लाया गया। मुठभेड़ स्थल से 24 हथियार, बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए। मारे गए 31 नक्सलियों में से 5 की पहचान बेहद खूंकार कैडर के रूप में हुई जिन पर कुल 25 लाख रुपए का इनाम था। पश्चिम बस्तर डिवीजन के डिवीजनल कमिटी मेंबर हंगा करमा पर 8 लाख रुपए का इना घोषित था। इस साल छत्तीसगढ़ में 81 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें से 65 बस्तर में ढेर हुए हैं। पिछले साल 219 नक्सली मारे गए थे।

तेजस के राह की बड़ी बाधा दूर! वायु सेना को जल्द मिलेगी 83 विमानों की खेप: HAL

बेंगलुरु  भारतीय वायु सेना को मिलने वाले 83 स्वदेशी लड़ाकू विमान मिलने का रास्ता साफ हो गया है।तेजस के लिए अमेरिकी कंपनी जीई से मिलने वाले इंजन 404 की आपूर्ति पर सहमति बन गयी है और पहला इंजन इस वर्ष मार्च में तथा इस वर्ष के अंत तक कुल 12 इंजन मिल जायेंगे। तेजस का निर्माण करने वाली हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने कहा है कि इंजन 404 के साथ साथ तेजस मार्क वन के लिए इंजन 414 की आपूर्ति सुचारू होने पर वह 2031-32 तक सभी 180 तेजस विमानों की आपूर्ति कर देगी। एचएएल के मुख्य प्रबंध निदेशक डी के सुनील ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब में कहा कि जीई के साथ शीर्ष स्तर पर बातचीत हुई है और इंजन 404 की आपूर्ति पर सहमति बन गयी है। उन्होंने कहा कि पहला इंजन इस वर्ष मार्च में और बाकी 11 इस वर्ष के अंत तक मिल जाएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तेजस मार्क वन के इंजन 414 को लेकर पिछले सप्ताह एचएएल की बोस्टन में जीई के साथ बात हुई है। एचएएल ने जीई से कहा है कि वह पहले इंजन के लिए 80 प्रतिशत प्रौद्योगिकी हंस्तांतरण पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे और उसके बाद इसकी कीमत पर बात की जायेगी। उन्होंने कहा कि हमने अपने सभी बिन्दुओं से जीई को अवगत करा दिया है और अब उनके जवाब का इंतजार है। दुर्घटना के बाद से ग्राउंडेड यानी उड़ान नहीं भर रहे हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर (एएलएच) के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि उसकी स्वाश प्लेट टूट गयी थी। अभी दुर्घटना के कारणों की जांच में तीन सप्ताह का समय और लगेगा इसके बाद पूरी स्थिति साफ होगी तथा इसकी उड़ान शुरू करने के बारे में निर्णय लिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इतना तय है कि हेलिकॉप्टर के डिजाइन में किसी तरह की खामी नहीं है। उन्होंने कहा कि पायलटों के प्रशिक्षण से संबंधित पहलू पर भी ध्यान दिया जायेगा। उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान एमका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसका काम तेजी से हो रहा है और इसका प्राेटोटाइप तीन वर्ष में उड़ान भरने के लिए तैयार हो जायेगा। श्री सुनील ने कहा कि एचएएल प्रौदयोगिकी और अनुसंधान पर बड़ा निवेश कर रही है और उसका लक्ष्य अब निर्यात बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अनेक देशों के साथ विभिन्न स्तर पर बातचीत चल रही है। इसके लिए एचएएल विदेशों में अपने कार्यालय खोलने की दिशा में भी काम कर रही है।

41 साल पहले कांग्रेस के एक नेता पर हमला करने के आरोप में रिटायर्ड DGP को 3 महीने की मिली जेल

भुज गुजरात की एक अदालत ने राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कुलदीप शर्मा को  3 महीने की जेल की सजा सुनाई है। उन्हें 41 साल पहले कच्छ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रहते हुए कांग्रेस के एक नेता पर हमला करने और गलत तरीके से उन्हें बंधक बनाने के मामले में दोषी ठहराया गया था। भुज के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बी.एम. प्रजापति की अदालत ने मामले में पूर्व पुलिस निरीक्षक गिरीश वासवदा को भी दोषी ठहराया और तीन महीने की जेल की सजा सुनाई। शिकायतकर्ता का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील आरएस गढ़वी ने कहा, “कुलदीप शर्मा और वासवदा दोनों को आज आईपीसी की धारा 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना) के तहत दोषी ठहराया गया। अदालत ने उन्हें तीन महीने की कैद और 1,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।” यह मामला 1984 का है, जब कांग्रेस नेता इब्राहिम मंधारा, जिन्हें इभाला सेठ के नाम से जाना जाता था पर एसपी ऑफिस में कुलदीप शर्मा और कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों ने हमला किया था। इब्राहिम मंधारा का अब निधन हो चुका है। शंकर जोशी नामक व्यक्ति द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, शहर में दर्ज एक मामले पर चर्चा के लिए कच्छ के नलिया शहर से शिकायतकर्ता इब्राहिम और स्थानीय विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल 6 मई, 1984 को भुज में एसपी कार्यालय में शर्मा से मिलने गया था। गढ़वी ने कहा कि वे नलिया में एक पुलिस अभियान के सिलसिले में (तत्कालीन) एसपी कुलदीप शर्मा से मिले और उनसे निर्दोष लोगों के बजाय अपराधियों को कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस दौरान तीखी बहस के बाद कुलदीप शर्मा इब्राहिम को दूसरे कमरे में ले गए और अपने साथी अधिकारियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। भुज कोर्ट में दर्ज शिकायत में शंकर जोशी ने 1976 बैच के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी कुलदीप शर्मा, वासवदा और दो अन्य आरोपियों (जिनकी अब मृत्यु हो चुकी है) के खिलाफ आईपीसी की धारा 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत कार्रवाई की मांग की। इब्राहिम जिनकी 2020 में मृत्यु हो गई थी उनके बेटे इकबाल मंधारा ने फैसले के बाद भुज कोर्ट के बाहर मिठाई बांटी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि न्याय में देरी न्याय से इनकार के समान है, लेकिन 40 साल बाद सच्चाई की जीत हुई है। मेरे पिता ने न्याय के लिए अथक संघर्ष किया और आज का फैसला जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही सुनिश्चित करता है।

KKR में वापसी पर बोले वैभव अरोड़ा- ‘मैं किसी और टीम के लिए नहीं खेलना चाहता था’

कोलकाता आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिताब जीतने वाले अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद वैभव अरोड़ा आगामी 2025 सीजन के लिए वापस आ गए हैं और उन्होंने कहा कि उनका इस फ्रैंचाइजी से भावनात्मक लगाव है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आईपीएल के 17वें संस्करण में 10 मैचों में 11 विकेट लिए जिससे नई गेंद को स्विंग करने की उनकी क्षमता से बल्लेबाजों को कई तरह की परेशानियां हुईं। अब नाइट राइडर्स के साथ वापस आकर वह उस फ्रैंचाइजी में वापस आकर खुश हैं जो परिवार की तरह लगता है। वैभव ने कहा, ‘केकेआर के साथ वापस आना खास था। मैं पिछले चार सीजन से नाइट राइडर्स के साथ हूं और फ्रैंचाइजी के साथ मेरा भावनात्मक लगाव है। यह मेरे अपने परिवार की तरह लगता है। इसलिए जब केकेआर ने मुझे फिर से चुना, तो मुझे उस टीम में वापस जाने से राहत मिली, जिसके साथ मैंने पिछले साल खिताब जीता था। मैं किसी और टीम के लिए नहीं खेलना चाहता था।’ 27 वर्षीय खिलाड़ी पर्दे के पीछे कड़ी मेहनत कर रहा है। प्रभावशाली घरेलू सत्र के बाद, वह खेल के सभी चरणों में योगदान देने के लिए दृढ़ है। उन्होंने कहा, ‘मैंने 2024 में पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया और मैं इससे आत्मविश्वास लूंगा। हालांकि, मैंने अपनी डेथ बॉलिंग पर काम किया है और मैं खेल के उस चरण में भी जितना संभव हो उतना प्रभावी होना चाहता हूं। मैंने लाल गेंद के क्रिकेट में भी अपने धीमे, यॉर्कर और अन्य विविधताओं पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कहा कि मैं खेल के किसी भी चरण में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करने के लिए सफेद गेंद के क्रिकेट में भी यही निष्पादन लाने की कोशिश करूंगा।’ पूर्व भारतीय और वर्तमान केकेआर गेंदबाजी कोच भरत अरुण के साथ काम करना पिछले कुछ वर्षों में वैभव के विकास को आकार देने में एक अभिन्न भूमिका निभाई है। अपने कोच के प्रभाव का श्रेय देते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने पिछले कुछ वर्षों में भरत सर के साथ काम किया है, यह तीसरा वर्ष होगा। जिस तरह से वह अपने अनुभव और सीख साझा करते हैं, उससे मुझे हर साल बेहतर गेंदबाज बनने में मदद मिली है। इसलिए उम्मीद है कि मैं इस साल उनके मार्गदर्शन में और भी बेहतर प्रदर्शन करूंगा और टीम को जीत दिलाने की कोशिश करूंगा।’ वैभव ने हर्षित राणा के साथ भी एक शानदार साझेदारी बनाई है, दोनों एक घातक जोड़ी की तरह खेलते हैं। दोनों के बीच मैदान के अंदर और बाहर भी शानदार दोस्ती है और एक बार फिर से साथ आने को लेकर उत्साहित हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यह हमारा साथ में तीसरा साल है। हमें शुरू में साथ खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन जब मिला, तो हमने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। पिछले साल भी जब हमने ट्रॉफी जीती, तो साझेदारी के तौर पर हमने दोनों छोर से अच्छा काम किया। जब आप साझेदारी में गेंदबाजी करते हैं, तो मैदान के बाहर भी एक अलग रिश्ता बनता है। इस साल उन्हें रिटेन किया गया और मुझे नीलामी में खरीदा गया। ऐसा लगता है कि भाई फिर से साथ आ गए हैं।’ इस सीजन में टीम के लिए जिस तरह का दबाव और जिम्मेदारी वहन करेंगे, उसे देखते हुए वैभव ने कहा, ‘प्रशंसकों की अपेक्षाएं होती हैं और उन अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमेशा मजेदार होता है। एक बार ट्रॉफी जीतना अद्भुत है, लेकिन असली चुनौती लगातार सीजन जीतना है। यह एक अलग तरह की चुनौती है और ऐसी परिस्थितियों में यह आनंददायक होगा।’ वैभव ने नाइट राइडर्स को अन्य टीमों से अलग बनाने वाली बातों और ईडन गार्डन्स में घरेलू दर्शकों के सामने खेलने के अपने अनुभव के बारे में भी बात करते हुए कहा, ‘कोलकाता में प्रशंसकों से मिलने वाला समर्थन हमारी ताकत है। हम उनके लिए खेलना चाहते हैं और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना चाहते हैं क्योंकि वे हमें बहुत प्रेरित करते हैं। हमने पिछले सीजन में ट्रॉफी जीती थी और हम इस साल भी ऐसा ही करने की कोशिश करेंगे।’  

हमास ने इजरायल के साथ-साथ अमेरिका, कतर और मिस्र को भी दी चेतावनी, टूटने वाला है संघर्षविराम?

जेरुसलम हमास ने गाजा से इजरायली बंधकों की रिहाई में देरी का ऐलान कर दिया है। हमास ने इजरायल के साथ-साथ अमेरिका, कतर और मिस्र को भी चेतावनी दी है। इसके बाद इजरायल और हमास के बीच संघर्षविराम को लेकर आशंका गहराने लगी है। करीब 16 महीने तक चले युद्ध के बाद यह संघर्षविराम हुआ था। हमास इजरायल के बंधकों को रिहा कर रहा है। लेकिन पिछले हफ्ते जो बंधक छूटकर आए हैं, उनमें तीन पुरुष बेहद कमजोर नजर आए। इस सीजफायर के दौरान ही गाजा के बंधकों की रिहाई होनी है। वहीं, इजरायल का कहना है कि आठ लोगों की मौत हो चुकी है। हमास से बंधकों की रिहाई अगले शनिवार को होने वाली है। परिवारों का कहना है कि जो लोग जिंदा हैं, उनके लिए यह समय बहुत कीमती है। सोमवार को हमास के ऐलान के बाद इजरायल इस बात का इंतजार कर रहा है कि मंगलवार को सुरक्षा कैबिनेट की बैठक में क्या फैसला होगा। इन घटनाओं ने गाजा में नए डर को जन्म दिया है, जहां सैकड़ों हजारों विस्थापित फिलिस्तीनी युद्ध के पहले हफ्तों में निकाले जाने के बाद क्षेत्र के उत्तर में अपने घरों के बचे हुए हिस्सों की ओर बढ़ गए हैं। सीजफायर के छह सप्ताह के पहले चरण के आधे से अधिक समय में अनिश्चितता, उस कठिन चरण पर बातचीत को जटिल बनाती है जो एक हफ्ते पहले शुरू होने वाली थी। हुआ क्या है? हमास ने इजरायल पर आरोप लगाया कि उसने समझौते के अपने हिस्से को पूरा नहीं किया है। इसमें कहा गया है कि उसयने उत्तरी गाजा में फिलिस्तीनियों को लौटने की अनुमति नहीं दी। पूरे क्षेत्र में हमले किए और मदद को सुविधाजनक बनाने में विफल रहा। हमास ने कहा है कि अगली नोटिस तक बंधकों की रिहाई थमी रहेगी। हमास के इस रवैये को इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने संघर्ष विराम समझौते का पूर्ण उल्लंघन बताया। साथ ही उन्होंने अपनी सेना को पूरी तरह से अलर्ट रहने के लिए कहा। वहीं प्रधानमंत्री द्वारा तैनात किए गए बंधकों के समन्वयक ने कहाकि सरकार अपने हिस्से के समझौते को पूरा करने को तैयार है। इजरायल के लिए यह बात बाद में हमास ने एक बयान जारी कर कहाकि बंधकों की रिहाई पर लगी रोक इजरायल के लिए एक चेतावनी है। साथ ही उसने कहा कि अमेरिका, कतर और मिस्र के लिए इजरायल पर दबाव डालने के लिए पांच दिन का समय है। अगर इजरायल अपनी जिम्मेदारियों का पालन करता है तो बंधकों की रिहाई योजना के मुताबिक चलाने के लिए दरवाजा खुला है।

मोहन कैबिनेट की बैठक में 7 प्रस्तावों पर लगी मुहर, नई इमारतों में पाइप लाइन से मिलेगी गैस

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई ।बैठक मेंकई नई नीतियों, पॉलिसी को मंजूरी दी गई।इसके अलावा प्रयागराज महाकुंभ 2025 में जा रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने कई बड़े फैसले लिए है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और समापन कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के आने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी 23 फरवरी को छतरपुर में कैंसर अस्पताल का भूमि-पूजन करेंगे। अगले दिन 24 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का शुभारंभ करेंगे। भोपाल में 24-25 फरवरी को होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारी जारी हैं। कैबिनेट बैठक में सात नीतियों को मंजूरी दी गई। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि नीतियों के कारण लगभग 20 लाख मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा। अधिकतम आर्थिक सहायता ढाई सौ करोड़ रुपए की होगी। उद्योग संवर्धन नीति सहित अन्य नीतियों में यह प्रावधान दिया गया है कि निवेशकों को विभिन्न अनुमतियां एक स्थान से बिना किसी कठिनाई के मिल जाए, इसके लिए व्यवस्था बनाई जाएगी। सिंगल विंडो सिस्टम प्रभावित तरीके से क्रियान्वित किया जाएगा। फिल्म और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नीति में संशोधन किए गए हैं। पढ़िए मोहन कैबिनेट बैठक के अहम फैसले      प्रधानमंत्री मोदी 23 फरवरी को छतरपुर में कैंसर अस्पताल का भूमि-पूजन करेंगे। अगले दिन 24 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का शुभारंभ करेंगे। भोपाल में 24-25 फरवरी को होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारी जारी हैं। समिट में विदेशों से आने वाले उद्योग और व्यापार समूहों तथा विभिन्न देशों के वाणिज्यिक दूतावासों से बेहतर तालमेल और समन्वय के लिए 12 फरवरी को नई दिल्ली में विशेष बैठक होने जा रही है।     मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी अधिक है। रीवा की ओर से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रीवा सहित मैहर, सतना, मऊगंज और सीधी में ठहरने, भोजन और छोटे बच्चों के लिए दूध-बिस्किट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। शासकीय एजेंसियां, स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से व्यवस्था में लगी हैं। चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए एंबुलेंस और डॉक्टर आदि की भी व्यवस्था है।     महाराष्ट्र सीमा पर श्रद्धालुओं और वाहनों के आवागमन का प्रबंधन किया जा रहा है। प्रयागराज कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भीड़ और आवागमन की स्थिति का गूगल सहित अन्य स्रोतों से जानकारी के आधार पर कार्यक्रम बनाने के आहवान किया जा रहा है।सभी अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनके रुकने ठहरने के लिए इंतजाम करने के निर्देश दिए है।     24-25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर एक समूह का गठन भी किया गया है। दो डिप्टी सीएम और भोपाल के प्रभारी मंत्री को भी शामिल किया गया है। स्थाई विधायक और मेयर भी शामिल हैं।     सभी विभागों को निर्देश दिए हैं इस ऑफ डूइंग के तहत सरकार काम कर रही है। लॉजिस्टिक क्षमता को बढ़ाना, इसके लिए हमने लॉजिस्टिक पॉलिसी बनाई है।ट्रांसपोर्टेशन में भी पॉलिसी को ध्यान में रखा है।। मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी     कैबिनेट बैठक में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पॉलिसी को मंजूरी ।     मप्र फिल्म पर्यटन नीति, पर्यटन नीति और उद्योग समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी।     MP में निवेशकों को 200 करोड़ तक की मदद     कैबिनेट की बैठक में उद्योग संवर्धन नीति को मिली मंजूरी     नई उद्योग नीति के तहत 10 नीतियों को मंजूरी     पांच साल में 13 हजार 179 करोड़ खर्च किए जाएंगे     प्रदेश में 20 लाख नए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे     कैबिनेट में न्यू एक्सपोर्ट पॉलिसी को भी मंजूरी     पंप स्टोरेज नीति को मिली मंजूरी     सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पॉलिसी को मंजूरी। शिवपुरी में एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी शिवपुरी में एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने दी मंजूरी। इसका अनुबंध पहले ही हो चुका है। कलेक्टर को भूमि अधिग्रहण सहित अन्य कार्यों के लिए अधिकृत किया गया। नई इमारतों में पाइप लाइन से मिलेगी गैस शहरी गैस वितरण नीति को कैबिनेट मंजूरी दी इसमें पाइप के माध्यम से घरों में सीधे रसोई गैस की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए नगर तथा ग्राम निवेश के नियमों में प्रावधान किया गया है। जो भी नई मल्टी स्टोरी बनेगी उसमें पाइप के माध्यम से रसोई गैस की आपूर्ति की व्यवस्था करनी होगी। पंप स्टोरेज पॉलिसी को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी। इसमें जब जल विद्युत की आवश्यकता होगी तब पंप से स्टोर किए गए पानी का उपयोग किया जाएगा। इस क्षेत्र में डेढ़ लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावना जताई गई है।

पंजाब में पार्टी में बढ़ते असंतोष को देखते हुए आप पार्टी संयोजक केजरीवाल ने यह बैठक बुलाई

नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक के लिए भगवंत मान अपनी पूरी कैबिनेट के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। पंजाब में पार्टी में बढ़ते असंतोष को देखते हुए AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह बैठक बुलाई है। दिल्ली के कपूरथला हाउस में यह बैठक होगी। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस का कहना है कि अरविंद केजरीवाल भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बैठक के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 10 फरवरी को होने वाली कैबिनेट मीटिंग भी टाल दी थी जो अब 13 फरवरी को बुलाई गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा के किसी हिंदू के भी पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बयान से इन आशंकओं को बल मिला है जिस में उन्होंने कहा था कि जो आदमी डिजर्व करता है, उसे जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। देश में सिर्फ 2 फीसदी सिख, फिर भी डॉ. मनमोहन सिंह पीएम बने, तो किसी ने एतराज नहीं किया।  उधर, नेता प्रति पक्ष कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा ने 30 विधायक उनके संपर्क में होने की बात कह कर पंजाब से लेकर दिल्ली तक खलबली मचा दी है। प्रताप बाजवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम बनेंगे। हाल ही में लुधियाना वेस्ट से आप के विधायक गुरप्रीत गोगी का निधन हुआ है। यह सीट खाली हो है। केजरीवाल यहां से उपचुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में हार के बाद आम आदमी पार्टी का पूरा बोझ पंजाब पर पड़ेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के नेताओं के बीच अंदरुनी जंग होगी और कई विधायक आम आदमी पार्टी से बगावत कर सकते हैं। इनमें से 30 कांग्रेस के संपर्क में हैं। आप के सांसद कंग बोले, यह रूटीन मीटिंग केजरीवाल के दिल्ली में मीटिंग लेने पर आप सांसद मालविंदर कंग ने कहा कि दिल्ली में संगठनात्मक मीटिंग है। केजरीवाल हमारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। इस तरह की बैठकें किसी भी पार्टी की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा होती हैं।कांग्रेस के तो अपने विधायक उनसे दूर हैं, तो हमारे 30 कैसे संपर्क में होंगे। वहीं, आप के प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि ये रूटीन मीटिंग है। पंजाब के विधायकों व मंत्रियों ने दिल्ली चुनाव में प्रचार किया था। ऐसे में पार्टी नेताओं से फीडबैक लेगी। यह पार्टी की मर्जी है कि मीटिंग चंडीगढ़ में करें या दिल्ली। दिल्ली में हुए नुकसान की भरपाई की कोशिश दिल्ली के बाद पंजाब ही ऐसा राज्य है, जहां आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाई है। हरियाणा में खाता तक नहीं खुला था। गुजरात में पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी। अब दिल्ली हाथ से छिन गई तो अब अरविंद केजरीवाल पंजाब के जरिए ही अपनी पॉलिटिक्स चलाएंगे। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव हैं और पार्टी अभी तक उन वादों को पूरा नहीं कर सकी है जो उसने सत्ता में आने के लिए पंजाब की जनता से किए थे। मतलब दिल्ली में हुए नुकसान की भरपाई की कोशिश की जाएगी क्योंकि अगर पंजाब हाथ से निकला तो आम आदमी पार्टी के वजूद पर संकट खड़ा हो जाएगा। कांग्रेस को मध्यावधि चुनाव की आशंका क्यों? दिल्ली के नतीजों के बाद पंजाब कांग्रेस खुश नजर आ रही है। उसका कहना है कि अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी का यही अंजाम होगा। पंजाब में भी शराब पॉलिसी का घोटाला निकलेगा। ये वही पॉलिसी है, जिसमें केजरीवाल और मनीष सिसोदिया फंसे थे। इसी साल पंजाब में धान खरीद में एमएसपी घोटाला किया। पंजाब सरकार में केजरीवाल के दखल से पार्टी में बिखराव होगा और विधायक टूटेंगे और कांग्रेस में आयेंगे। ऐसे में पंजाब में समय से पहले चुनाव हो सकते हैं।

रिलायंस ने स्पोर्ट्स ड्रिंक बाजार में रखा कदम, सिर्फ 10 रुपये में मिलेगी ये स्पोर्ट्स ड्रिंक

मुंबई  रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने नया स्पोर्ट्स ड्रिंक ‘स्पिनर’ लॉन्च किया है, जिसे स्पिन के जादूगर मुथैया मुरलीधरन के साथ मिलकर बनाया गया है। यह भारत का सबसे किफायती स्पोर्ट्स ड्रिंक है और सिर्फ 10 रुपए में उपलब्ध होगा। इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर यह ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है और तीन फ्लेवर – नींबू, संतरा और नाइट्रो ब्लू में आएगा। कंपनी का दावा है कि अगले तीन वर्षों में स्पोर्ट्स ड्रिंक्स का बाजार 1 अरब डॉलर तक पहुंचेगा, जिसमें स्पिनर बड़ी भूमिका निभाएगा। लॉन्च के साथ ही स्पिनर ने मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटन्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स जैसी आईपीएल टीमों से भी साझेदारी की है। मुथैया मुरलीधरन ने कहा, “स्पिनर हर भारतीय को एक्टिव और हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगा।” वहीं, आरसीपीएल के सीओओ केतन मोदी ने कहा, “हमारा लक्ष्य हर भारतीय को किफायती और प्रभावी हाइड्रेशन उपलब्ध कराना है।” कंपनी ने क्या कहा? मुरलीधरन ने कहा, ‘‘मैं रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ इस रोमांचक उद्यम का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं…‘स्पिनर’ एक पासा पलटने वाला साबित होगा, जो हर भारतीय को ऊर्जावान और सक्रिय बने रहने में मदद करेगा।’’ रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लि. के मुख्य परिचालन अधिकारी केतन मोदी ने कहा, ‘‘हम मानते हैं कि हर भारतीय की पहुंच गुणवत्तापूर्ण उत्पादों तक होनी चाहिए। ‘स्पिनर’ के साथ, हमने एक किफायती और प्रभावी ‘हाइड्रेशन’ पेय बनाया है जिसका आनंद हर कोई ले सकता है, चाहे आप एक पेशेवर एथलीट हों या कोई ऐसा व्यक्ति जो ‘हाइड्रेटेड’ रहना चाहता हो। उन्होंने कहा, ‘‘हम क्रिकेट के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन और आईपीएल टीमों के साथ साझेदारी में इस अभिनव उत्पाद को बाजार में लाने को लेकर खासे उत्साहित हैं।’’ दस रुपये वाला ‘स्पिनर’ स्पोर्ट्स ड्रिंक, नींबू, संतरा और नाइट्रो ब्लू जैसे तीन स्वादों में उपलब्ध है।

हिंदुजा ग्रुप की कंपनी IIHL को रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण की मंजूरी मिली

मुंबई अनिल अंबानी की कर्ज में डूबी कंपनी रिलायंस कैपिटल इस महीने के अंत तक बिक जाएगी। दरअसल, राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनलीएलटी) ने रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण करने के इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) के अनुरोध को स्वीकार कर लिया। ऐसे में आईआईएचएल के 26 फरवरी तक रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण करने का रास्ता साफ हो गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई सूत्रों ने कहा कि एनसीएलटी के समक्ष मामले की सुनवाई के दौरान आईआईएचएल ने निश्चित दस्तावेज जमा करने और रिलायंस कैपिटल की समाधान योजना के कार्यान्वयन की दिशा में वित्तीय समापन मिलने की पुष्टि की। अब 26 फरवरी को सुनवाई एनसीएलटी ने इसके पहले दिन में सुनवाई के दौरान 26 फरवरी, 2025 तक समापन हासिल करने के लिए आईआईएचएल की याचिका को स्वीकार कर लिया था। अब मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को निर्धारित की गई है। उस दिन अनुमोदित समाधान योजना के अंतिम समापन और रिलायंस कैपिटल एवं इसकी अनुषंगियों का नियंत्रण आईआईएचएल को सौंपने पर चर्चा होगी। निगरानी समिति की आज बैठक सूत्रों ने बताया कि रिलायंस कैपिटल के प्रशासक मंगलवार को निगरानी समिति की बैठक बुलाने वाले हैं, ताकि फंडिंग के लिए दस्तावेजों को निष्पादित किया जा सके और लक्षित समापन तिथि तक फंड की निकासी शुरू की जा सके। सूत्रों के मुताबिक, हिंदुजा समूह की कंपनी आईआईएचएल के ऋणदाताओं ने आश्वस्त किया है कि वे रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (आरसीएल) के लेनदारों को समाधान योजना मूल्य के कुल 9,861 करोड़ रुपये का भुगतान पूरा करने के लिए जरूरी 4,300 करोड़ रुपये की शेष राशि निकालने के लिए तैयार हैं। 58 प्रतिशत से अधिक रकम जमा आईआईएचएल ने पहले ही विभिन्न एस्क्रो खातों में समाधान योजना मूल्य की 58 प्रतिशत से अधिक राशि जमा की हुई है। आईआईएचएल अप्रैल, 2023 में संकटग्रस्त वित्तीय सेवा फर्म का अधिग्रहण करने के लिए सफल समाधान आवेदक के रूप में उभरी थी। उसने अप्रैल, 2023 में 9,650 करोड़ रुपये की बोली जीती थी।

एआई पहले से ही हमारी अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और यहां तक ​​कि हमारे समाज को नया रूप दे रहा है: पीएम मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस के ग्रैंड पैलेस में एआई एक्शन समिट को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने और मुझे इसकी सह-अध्यक्षता करने के लिए आमंत्रित करने के लिए अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रोन का आभारी हूं। एआई पहले से ही हमारी अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और यहां तक ​​कि हमारे समाज को नया रूप दे रहा है। एआई इस सदी में मानवता के लिए कोड लिख रहा है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि एआई से करोड़ों लोगों की बदल सकती है जिंदगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एआई अभूतपूर्व पैमाने और गति से विकसित हो रहा है और इसे और भी तेजी से अपनाया और लागू किया जा रहा है। सीमाओं के पार भी गहरी निर्भरता है। इसलिए, शासन और मानकों को स्थापित करने के लिए सामूहिक वैश्विक प्रयासों की आवश्यकता है जो हमारे साझा मूल्यों को अपलोड करते हैं, जोखिमों को संबोधित करते हैं और विश्वास का निर्माण करते हैं। लेकिन शासन केवल दरार और प्रतिद्वंद्विता को प्रबंधित करने के बारे में नहीं है। यह नवाचार को बढ़ावा देने और वैश्विक भलाई के लिए इसे लागू करने के बारे में भी है। इसलिए हमें नवाचार और शासन के बारे में गहराई से सोचना चाहिए और खुलकर चर्चा करनी चाहिए।”   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं एक सरल प्रयोग से शुरुआत करता हूं। यदि आप अपनी मेडिकल रिपोर्ट एआई ऐप पर अपलोड करते हैं, तो यह सरल भाषा में, बिना किसी शब्दजाल के, आपके स्वास्थ्य के लिए इसका क्या मतलब है, समझा सकता है। लेकिन यदि आप उसी ऐप से किसी व्यक्ति का बाएं हाथ से लिखते हुए चित्र बनाने को कहते हैं, तो ऐप सबसे अधिक संभावना किसी व्यक्ति को उसके दाएं हाथ से लिखते हुए दिखाएगा।” पेरिस में AI एक्शन समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “शासन का मतलब सभी के लिए पहुंच सुनिश्चित करना भी है, खास तौर पर ग्लोबल साउथ में। यह वह जगह है जहां क्षमताओं की सबसे ज़्यादा कमी है, चाहे वह शक्ति हो, प्रतिभा हो या वित्तीय संसाधनों के लिए डेटा। एआई स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बहुत कुछ बेहतर करके लाखों लोगों के जीवन को बदलने में मदद कर सकता है। यह एक ऐसी दुनिया बनाने में मदद कर सकता है जिसमें सतत विकास लक्ष्यों की यात्रा आसान और तेज़ हो जाए। ऐसा करने के लिए, हमें संसाधनों और प्रतिभाओं को एक साथ लाना होगा। हमें ओपन-सोर्स सिस्टम विकसित करना होगा जो विश्वास और पारदर्शिता को बढ़ाए। हमें पूर्वाग्रहों से मुक्त गुणवत्तापूर्ण डेटा सेट बनाना होगा।”

प्रयागराज कुंभ जाने वाली ट्रेनें प्रभावित, रेलवे ने 2 ट्रेनें 11 से 13 फरवरी तक प्रभावित होंगी

रतलाम  प्रयागराज महाकुंभ 2025 में लगातार देशभर से श्रद्धालुओं पहुंच रहे हैं. जिससे इन दिनों सड़क मार्ग पर काफी जाम लग रहे हैं. श्रद्धालु अब ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, प्रयागराज मंडल में कुंभ मेला आयोजन के चलते रेलवे को अब कुछ ट्रेनों को निरस्त भी करना पड़ रहा है. वहीं, कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शर्ट अर्जीनेट भी किया गया है. साथ ही रतलाम मंडल की 2 यात्री ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है. 11 से 13 फरवरी तक ट्रेनें रहेंगी प्रभावित प्रयागराज मंडल में हो रहे महाकुंभ मेला 2025 के चलते रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरने वाली 2 ट्रेनें 11 से 13 फरवरी तक प्रभावित होंगी. ऐसे में रतलाम रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से प्रयागराज के लिए अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो प्रभावित ट्रेनों की जानकारी लेकर ही यात्रा करें. प्रयागराज की बजाए खजुराहो से चलेंगी ये ट्रेनें ट्रेन संख्या 14115, डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस 11 और 12 फरवरी को खजुराहो स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी. साथ ही संख्या 14116, प्रयागराज-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस 12 और 13 फरवरी 2025 को खजुराहो से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी. यह यात्री गाड़ी प्रयागराज से शुरू नहीं होकर खजुराहो रेलवे स्टेशन से चलेगी रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने कहा, ” जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों की पूर्व में ही टिकट बुकिंग करवा ली है वह ट्रेनों की जानकारी लेकर ही यात्रा करें. ट्रेनों की जानकारी रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.”

दिल्ली पुलिस की छापेमारी तेज, अमानतुल्लाह खान एक बार फिर मुश्किलों में घिरे

नई दिल्ली आम आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं। एक अपराधी को भगाने में मदद का आरोप लगने के बाद से अमानतुल्लाह खान फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस जॉइंट ऑपरेशन चला रही है। जामिया नगर थाने समेत साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट और क्राइम ब्रांच की टीम रेड कर रही है। माना जा रहा है कि विधायक अमानतुल्ला खान किसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के सबसे प्रमुख मुस्लिम चेहरे के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की। भ्रष्टाचार के केस में जेल की यात्रा कर चुके अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि उन्होंने जामिया नगर इलाके में पुलिस के काम में बाधा पहुंचाई और गिरफ्त में चुके एक अपराधी को भागने में मदद की। आरोप है कि अमानतुल्लाह कान के साथ पहुंची भीड़ ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी की। दिल्ली पुलिस की एक टीम दोपहर जामिया नगर में शाहबाज खान को गिरफ्तार करने पहुंची। शाहबाज हत्या की कोशिश और आर्म्स ऐक्ट में वांछित अपराधी है। जनवरी 2018 में शाहबाज के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मुताबिक उसने आपसी रंजिश में तीन लोगों पर हमला किया था और एक को बुरी तरह जख्मी कर दिया था। उसे हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी। लेकिन वह कोर्ट की तारीखों और पुलिस के समन को ठुकराना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘सोमवार को हम उससे (शाहबाज) से पूछताछ कर रहे थे। तभी अचानक वहां कुछ लोग पहुंच गए। वो हमसे सवाल करने लगे और शाहबाज को खींच ले गए। इससे पहले कि हम कुछ कर पाते, उन्होंने कहा कि वे अमानतुल्लाह खान के आदमी हैं और वह भी पास ही हैं। हम सभी घेर लिए गए और भीड़ ने हमें शाहबाज को पकड़ने नहीं दिया। उन्होंने हमारे साथ धक्का-मुक्की की। शाहबाज भागने में कामयाब हो गया।’ कथित तौर पर बाद में वहां अमानतुल्लाह खान भी पहुंच गए। शाहबाज घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने बताया कि अमानतुल्लाह खान के घर पर भी एक टीम पहुंची, लेकिन वह नहीं मिले। डीसीपी साउथईस्ट रवि कुमार सिंह ने कहा कि शाहबाज वांछित अपराधी है। ‘उसे 2018 में कोर्ट ने अपराधी घोषित किया था। क्राइम ब्रान्च की एक टीम उसे गिरफ्तार करने गई थी। उससे जब पूछताछ चल रही थी अमानतुल्लाह खान अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए और उसे भगा दिया। यह साफतौर पर सरकारी काम में बाधा है। क्राइम ब्रान्च की शिकायत के आधार पर हमने अमानतुल्लाह कान और उनके सहयोगियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 221 के तहत केस दर्ज कर लिया है।’ डीसीपी ने कहा कि वे उन सभी लोगों की जांच कर रहे हैं जो इसमें शामिल थे। अमानतुल्लाह खान से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अमानतुल्लाह खान ने ओखला विधानसभा सीट से तीसरी बार जीत हासिल की है। उन्हें पिछले साल सितंबर में ईडी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें नवंबर 2024 में कोर्ट ने बेल दी थी।

असुविधा से बचने श्रद्धालु, भीड़ और आवागमन की स्थिति की जानकारी लेकर बनाएं प्रयागराज का कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव केन्द्रीय मंत्री अमित शाह समिट के समापन सत्र में होंगे शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव असुविधा से बचने श्रद्धालु, भीड़ और आवागमन की स्थिति की जानकारी लेकर बनाएं प्रयागराज का कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जीआईएस में आ रहे विदेशी उद्योग समूहों और वाणिज्यिक दूतावासों के साथ समन्वय के लिए 12 फरवरी को नई दिल्ली में होगी विशेष बैठक प्रयागराज आने-जाने वालों के लिए की जा रही हैं सभी व्यवस्थाएं असुविधा से बचने श्रद्धालु, भीड़ और आवागमन की स्थिति की जानकारी लेकर बनाएं प्रयागराज का कार्यक्रम जिला प्रशासन सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों का भी ले रहे हैं सहयोग विधानसभा वार विजन डाक्यूमेंट विकसित किए जाएं मंत्री और विधायकगण जनता से बेहतर संवाद के लिए विकसित करें वर्चुअल व्यवस्था मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रीगण को किया संबोधित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और समापन कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी 23 फरवरी को छतरपुर में कैंसर अस्पताल का भूमि-पूजन करेंगे। अगले दिन 24 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का शुभारंभ करेंगे। भोपाल में 24-25 फरवरी को होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारी जारी हैं। समिट में विदेशों से आने वाले उद्योग और व्यापार समूहों तथा विभिन्न देशों के वाणिज्यिक दूतावासों से बेहतर तालमेल और समन्वय के लिए 12 फरवरी को नई दिल्ली में विशेष बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणाम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में क्षेत्र के व्यवस्थित विकास और जनकल्याण को गति प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रयागराज कुंभ पहुंच रहे जन सैलाब के संदर्भ में कहा कि मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी अधिक है। रीवा की ओर से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रीवा सहित मैहर, सतना, मऊगंज और सीधी में ठहरने, भोजन और छोटे बच्चों के लिए दूध-बिस्किट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। शासकीय एजेंसियां, स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से व्यवस्था में लगी हैं। चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए एंबुलेंस और डॉक्टर आदि की भी व्यवस्था है। वाहनों की पार्किंग, पुलिस की हाई-वे पेट्रोलिंग और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट आदि की व्यवस्था के परिणाम स्वरुप जाम की स्थिति में तुलनात्मक रूप से कमी आई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रयागराज से आने-जाने वालों की बड़ी संख्या को देखते हुए मार्गों के नियोजन, प्रयागराज प्रशासन से तालमेल और श्रद्धालुओं की संख्या का अनुमान लगाते हुए व्यवस्था की जा रही है। महाराष्ट्र सीमा पर भी श्रद्धालुओं और वाहनों के आवागमन का प्रबंधन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रयागराज कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भीड़ और आवागमन की स्थिति का गूगल सहित अन्य स्रोतों से जानकारी के आधार पर कार्यक्रम बनाने के आहवान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद के सदस्यों से भी जन-सामान्य को इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा वार विजन डॉक्यूमेंट विकसित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने मंत्री और विधायकगण को क्षेत्र के लोगों से बेहतर संवाद के लिए अपने-अपने स्तर पर वर्चुअल व्यवस्था विकसित करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इससे विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ ही राजधानी से भी अधिक प्रभावी तरीके से सतत् संपर्क बनाने में मदद मिलेगी।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्रप्रदेश के तीर्थयात्रियों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्रप्रदेश के तीर्थयात्रियों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया जबलपुर जिले के सिहोरा में नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाइ-वे पर हुआ हादसा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को दिए आवश्यक निर्देश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रयागराज से आ रहे आंध्रप्रदेश के तीर्थयात्रियों की भीषण सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि जबलपुर जिले के सिहोरा में नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाइ-वे पर ट्रैवलर और ट्रक की भिंड़त से यह हादसा हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घायलों के समुचित उपचार और सभी मृतकों के परिजन से सम्पर्क कर पार्थिव देह पहुंचाने की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रयागराज की यात्रा लंबी है, इसलिए वाहन चालकों के पर्याप्त आराम और नींद का ध्यान रखना आवश्यक है। साथ ही तेज रफ्तार से वाहन चलाने से भी बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारियों को दुर्घटना के संबंध में जांच के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online