LATEST NEWS

आखिर अयोध्या राम मंदिर से जुड़ा फैसला सुनाने से पहले पूर्व CJI भगवान के पास क्यों बैठे

नई दिल्ली भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने कार्यकाल पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि आखिर अयोध्या राम मंदिर से जुड़ा फैसला सुनाने से पहले वह भगवान के पास क्यों बैठे थे। साथ ही उन्होंने गणेश पूजा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उनके घर आने पर भी प्रतिक्रिया दी है। खास बात है कि इन दोनों ही मुद्दों को लेकर विपक्षी राजनीतिक दलों ने जमकर आपत्ति जताई थी। बीबीसी से बातचीत में फैसले को लेकर जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, ‘अगर आप सोशल मीडिया देखेंगे और जज की कही बात समझने की कोशिश करेंगे, तो आपको गलत जवाब मिलेगा। मैं इनकार नहीं करता कि मैं धार्मिक व्यक्ति हूं। हमारे संविधान में यह जरूरी नहीं है कि आपको स्वतंत्र जज होने के लिए नास्तिक होना होगा और मैं अपनी आस्था का सम्मान करता हूं। मेरी आस्था मुझे धर्म की सार्वभौमिकता सिखाती है।’ उन्होंने कहा, ‘जो भी मेरी अदालत में आया, उसे निष्पक्ष न्याय दिया गया है। फिर चाहे वह किसी भी धर्म का हो। यह सुप्रीम कोर्ट के सभी दूसरे जजों पर भी लागू होता है।’ पूर्व सीजेआई ने बताया कि न्यायाधीश संघर्ष में काम करते हैं। उन्होंने कहा , ‘ऐसे संघर्ष के बीच आप शांति कैसे पा सकते हैं। अलग-अलग जजों के पास शांति हासिल करने के अलग-अलग तरीके होते हैं। मेरे लिए ध्यान और प्रार्थना बहुत जरूरी है, लेकिन ध्यान और प्रार्थना मुझे सिखाती है कि देश के हर धार्मिक समूह और समुदाय के साथ निष्पक्ष रहना है।’ दरअसल, जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा था कि वह अयोध्या पर फैसले से पहले भगवान के सामने बैठे थे। पीएम मोदी के घर पर आने पर क्या बोले इस मामले पर जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारी व्यवस्था इतनी मेच्योर तो है जो समझ सके कि उच्च संवैधानिक पदाधिकारियों के बीच जो शिष्टाचार होता है, उसका मामलों से कोई लेना देना नहीं होता है।’ उन्होंने कहा कि पीएम के घर आने से पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड जैसे मामलों में फैसले दिए हैं और उनके आने के बाद भी। उन्होंने कहा, ‘लोकतांत्रिक समाज में न्यायपालिका की भूमिका संसद में विपक्ष की नहीं होती है। हम यहां मामलों पर फैसला करने के लिए और कानून के हिसाब से काम करने के लिए हैं।’ जस्टिस चंद्रचूड़ बीते साल नवंबर में रिटायर हो गए थे। अब सीजेआई संजीव खन्ना हैं।

एमपी टूरिज्म बोर्ड और वी रियल संस्था के बीच हुआ एमओयू,विदेशी पर्यटकों की संख्या में होगी वृद्धि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में गुरूवार को एमपी टूरिज्म बोर्ड और फिनलैंड की संस्था वी रियल के बीच प्रदेश के पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों और संग्रहालयों पर आधुनिक तकनीक का उपयोग कर वर्चुअल टूर तैयार करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जीवंत अनुभूति देने वाले इन वर्चुअल टूर के माध्यम से अब पर्यटन, इतिहास और संस्कृति में रूचि रखने वाले व्यक्ति, अपने देश में रहते हुए मध्यप्रदेश के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति से परिचित हो सकेंगे। इससे प्रदेश के पर्यटन स्थलों और एतिहासिक धरोहरों का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने में मदद मिलेगी और विश्व के विभिन्न देशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भारत में फिनलैंड के राजदूत किम्मो लाहदेविर्ता का शॉल और पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और प्रदेश के पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों और संस्कृति को प्रदर्शित करती कॉफी टेबल बुक भेंट की। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि फिनलैंड की कंपनी वी-रियल द्वारा इतिहास, संस्कृति, और धरोहर का उन्नत तकनीक के माध्यम से वीडियो निर्माण कर संरक्षित और पुनर्जीवित किया जाता है। कंपनी इस वर्चुअल टूर को अपने प्लेट फार्म पर उपलब्ध कराती है, जो वैश्विक स्तर पर शैक्षणिक संस्थाओं सहित टूर और ट्रैवल संस्थानों सहित आम नागरिकों के लिए उपलब्ध रहते हैं। आज हुए इस एमओयू से मध्यप्रदेश के इतिहास और संस्कृति की अद्यतन जानकारी वर्चुअल स्वरूप में वैश्विक स्तर पर सहज रूप से उपलब्ध होगी। एमओयू हस्ताक्षर अवसर पर अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड सुबिदिशा मुखर्जी, वी रियल संस्था के सीईओ जोहानेस स्वॉर्डस्टॉर्म सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।  

इंफोसिस के नौकरी छीनने के तरीके पर उठे सवाल, बाउंसर बुलाकर 6 बजे तक कैंपस खाली करने को कहा

नई दिल्ली आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस द्वारा लगभग 400 ट्रेनी को नौकरी से निकालने को लेकर विवाद गहरा गया है। इन्फोसिस ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि यह कदम उन उनके असेसमेंट में तीन बार असफल होने के बाद उठाया गया है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया दो दशकों से लागू है और इसके अंतर्गत ट्रेनी को तीन प्रयासों में असेसमेंट पास करना अनिवार्य होता है। इन्फोसिस ने पीटीआई से बातचीत में कहा, “सभी ट्रेनी को असेसमेंट पास करने के लिए तीन मौके दिए जाते हैं, अगर वे इनमें असफल रहते हैं तो वे कंपनी के साथ बने नहीं रह सकते हैं।” आपको बता दें कि यह मैसूर कैंपस का मामला है। इन्होंने सितंबर 2024 में कंपनी जॉइन की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन्हें निकालने की प्रक्रिया काफी व्यवस्थित तरीके से की गई थी। 50-50 के बैच में 9:30 बजे से लैपटॉप लेकर बुलाया गया। इस दौरान वहां सुरक्षा कर्मी और बाउंसर भी मौजूद थे। कंपनी के इस कदम पर आलोचना की जा रही है। उन्हें कैंपस छोड़ने के लिए भी कम समय दिया गया। एक महिला कर्मचारी ने मैनेजमेंट से रात को रुकने की अनुमति देने की विनती की, लेकिन उसे 6 बजे तक कैंपस छोड़ने का आदेश दिया। कर्मचारी ने कहा, “मैं कल जाऊंगी। अभी कहां जाऊंगी?” अधिकारियों ने जवाब दिया, “हमें नहीं पता, अब आप कंपनी का हिस्सा नहीं हैं।” अधिकांश प्रभावित कर्मचारी 2022 बैच के इंजीनियर थे। इन्होंने इन्फोसिस के मैसूर कैंपस में ट्रेनिंग ली थी। आईटी कर्मचारियों की यूनियन NITES ने इन्फोसिस पर बर्खास्तगी की प्रक्रिया के दौरान धमकाने के आरोप लगाए हैं। NITES के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सलूजा ने आरोप लगाया, “कंपनी ने बाउंसर और सुरक्षा कर्मियों का उपयोग कर्मचारियों को डराने-धमकाने के लिए किया और उन्हें मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं दी, ताकि वे इस घटना को कैद नहीं कर सकें या किसी से मदद नहीं मांग सकें।”

फिलीपींस के बाद अब चार और देशों ने ब्रह्मोस मिसाइल को हासिल करने में रुचि दिखाई

नई दिल्ली भारत की बनाई ब्रह्मोस मिसाइल के फैन दुनिया के कई देश हो गए हैं। फिलीपींस के बाद अब खबरें हैं कि चार और देशों ने इस सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल को हासिल करने में रुचि दिखाई है। हालांकि, इस लेकर सेना या सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। भारत ने बीते साल ही में फिलीपींस को ब्रह्मोस की डिलीवरी करना शुरू किया है। ट्रिब्यून इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 4 और देशों को ब्रह्मोस बेचने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इनमें संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, मिस्र और वियतनाम शामिल है। इससे पहले भारत पहले ही यह मिसाइल फिलीपींस को बेच चुका है। वहीं, इंडोनेशिया से डील पर चर्चाओं का दौर जारी है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कुछ समय में इंडोनेशिया से एक प्रतिनिधिमंडल भारत आ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, देश मुख्य रूप से ब्रह्मोस का लैंड वर्जन खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। जबकि, फिलीपींस ने तट पर इस्तेमाल किए जाने वाले वेरिएंट की मांग की थी, जो एंटी शिप क्रूज मिसाइल बन सकता हो। इसकी रेंज 290 किमी होगी। भारत के पास जमीन, समुद्र और हवाई वर्जन मौजूद हैं। खास बात है कि फिलीपींस उन 6 देशों में से एक है, जिनका समुद्री क्षेत्र को लेकर चीन के साथ साउथ चाइना सी में विवाद चल रहा है। अखबार से बातचीत में ब्रह्मोस के महानिदेशक जेआर जोसी ने जानकारी दी है कि ब्रह्मोस एनजी के ट्रायल शुरू हो गए हैं। ये ट्रायल 2026 तक पूरे हो जाएंगे। एनजी वर्जन को सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान के साथ जोड़ा जाना है। इन्हें सुखोई के पंख पर लगाया जाएगा। एयरो इंडिया 2025 के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश बदलाव के क्रांतिकारी दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि भारत ऐतिहासिक रूप से अपनी रक्षा जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर रहा है। अगर मैं एक दशक पहले की बात करूं तो हमारे देश में 65 से 70 प्रतिशत रक्षा उपकरण आयात किए जाते थे।’ उन्होंने कहा, ‘यदि हम आज की स्थिति को देखें तो आप इसे समाधान या चमत्कार कह सकते हैं, लेकिन आज देश में लगभग उतने ही प्रतिशत रक्षा उपकरणों का निर्माण हो रहा है।’ सिंह ने कहा, ‘आज हम ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहां लड़ाकू विमान, मिसाइल प्रणाली, नौसैन्य पोत या ऐसे अनेक उपकरण और प्लेटफॉर्म न सिर्फ हमारी सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं बल्कि पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र भी बन रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘आज हम छोटे तोपखानों से लेकर ब्रह्मोस और आकाश मिसाइल प्रणाली जैसे बड़े प्लेटफॉर्म तक, सब कुछ कई देशों को निर्यात कर रहे हैं। इससे न केवल हमारा रक्षा निर्यात बढ़ रहा है बल्कि वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों के साथ हमारी नई साझेदारियां भी विकसित और मजबूत हो रही हैं।’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में हर क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में हर सेक्टर में निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद है। यहां नर्मदा, ताप्ती आदि नदियों की अपार जल राशि है, निरंतर बिजली उपलब्ध है, वन संपदा है, सड़कों, रेलवे और वायु मार्ग का अच्छा नेटवर्क है और उद्योगों को बड़ी रियायतें हैं। मुख्यमंत्री ने आगामी 24 एवं 25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में झीलों, पहाड़ों और वन संपदा से युक्त सुंदर भोपाल शहर में आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अधिक से अधिक निवेश करें और इन तारीखों को अविस्मरणीय बनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को नई दिल्ली में जीआईएस-2025 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम में उद्योगपतियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक समय लोग उद्योगपतियों से मिलने में झिझक महसूस करते थे, लेकिन हमने उस धारणा को बदला है। हम निरंतर उद्योगपतियों, निवेशकों से संवाद कर रहे हैं। प्रदेश में छोटे-छोटे स्थान पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की गई हैं। समाज में उद्योगपतियों का महत्वपूर्ण स्थान है। उद्योगों से रोजगार उत्पन्न होते हैं और रोजगार से लोगों की आजीविका चलती है। वे एक तरह से उद्योगपति समाज के पालक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज दुनिया कह रही है कि हम बुद्ध के रास्ते पर चलकर युद्ध से विमुक्त होंगे। महात्मा बुद्ध हमारे ही देश के थे। भारत ने ही सारे विश्व को शांति और सर्व कल्याण का संदेश दिया है। हम शांति और विकास के पक्षधर हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने बनाई वैश्विक मंच पर अपनी पहचान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीआईएस-2025 के दिल्ली में इन्वेस्ट एम.पी. कर्टेन रेजर कार्यक्रम में कहा कि भोपाल में 24-25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का कर्टेन रेज़र केवल एक औपचारिक कार्यक्रम न होकर संभावनाओं से भरपूर, सशक्त और समृद्ध मध्यप्रदेश की एक झलक थी। हमारे निवेश के 3डी मॉडल को आज दुनिया भर के उद्योग जगत ने सराहा है। यह मॉडल निवेशकों की ड्राइव, प्रदेश के डेवलपमेंट और हमारी डिटरमिनेशन का प्रतीक है। हम निवेशकों के साथ एक मजबूत साझेदारी बनाकर मध्यप्रदेश को नवाचार और औद्योगिक क्रांति का केंद्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्यरत रहेंगे। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि मध्यप्रदेश आगे बढ़ते हुए एक इंडस्ट्री रेडी स्टेट बन रहा है। हमने सभी सेक्टर के उद्योगपतियों को आमंत्रित किया है। 400 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि आयोजन में 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भागीदारी की जिसमें नई दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों के निवेशक शामिल हुए। साथ ही 40 देशों के राजनयिक और व्यापारिक प्रतिनिधि, राजदूत, उच्चायुक्त, काउंसलर, मुख्य सचिव आर्थिक व व्यापारिक विशेषज्ञ आदि शामिल हुए। आयोजन में 15 से अधिक प्रमुख उद्योगपतियों से वन– टू–वन मीटिंग की गई जिसमे से जागृत कोटेचा (सीईओ, पेप्सिको भारत और दक्षिण एशिया), पुनित डालमिया (चेयरमैन, डालमिया भारत), माधवकृष्ण सिंघानिया (जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, जेके सीमेंट), विनीत मित्तल (चेयरमैन, अवाडा ग्रुप), जीन-मार्क लेक्लरक्यू (सीईओ, सॉफलेट माल्ट), रिकान्त पिट्टी (संस्थापक, ईज माय ट्रिप), विनय व्यास (सीईओ, फ्यूजन एक्स एनर्जी), अनिल चालमालासेटी (ग्रुप सीईओ और एमडी, ग्रीनको ग्रुप), विनीत आर्य (वाइस चेयरमैन, जेबीएम समूह), राहुल मित्तल (चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, RITES) और अनुसूया रे (वाइस प्रेसिडेंट कॉर्पोरेट अफेयर्स, ऐबी-इनवेव इंडिया) शामिल थे। अनेक देशों ने दिखाई मध्यप्रदेश में निवेश की रुचि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के कर्टन-रेज़र कार्यक्रम में विभिन्न देशों के राजदूतों ने मध्यप्रदेश को संभावनाओं से भरपूर निवेश गंतव्य बताते हुए विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की इच्छा जताई। ऑस्ट्रेलिया के राजदूत ने शिक्षा, कृषि और कौशल विकास में सहयोग को प्राथमिकता देने की बात कही, जबकि मैक्सिको के राजदूत ने प्रदेश की नीतियों की सराहना करते हुए निवेश संभावनाओं पर सकारात्मक रुख प्रकट किया। अलबानिया के राजदूत ने शहरी नियोजन के क्षेत्र में अपनी रुचि व्यक्त की, वहीं जिम्बाब्वे के राजदूत ने कृषि क्षेत्र में साझेदारी को लेकर उत्साह दिखाया। स्लोवेनिया के राजदूत ने पर्यटन क्षेत्र में निवेश और सहयोग की संभावनाओं को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। विभिन्न देशों की रुचि इस बात का प्रमाण है कि मध्यप्रदेश अपनी रणनीतिक नीतियों, सुदृढ़ अधोसंरचना और निवेश-अनुकूल वातावरण के कारण वैश्विक निवेशकों का पसंदीदा स्थान बन रहा है। मध्यप्रदेश: रणनीतिक निवेश गंतव्य के रूप में उद्योग जगत की पहली पसंद : सिंघानिया सीआईआई नॉर्दर्न रीजन के चेयरमैन और जेके सीमेंट के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ माधवकृष्ण सिंघानिया ने कहा कि प्रदेश की रणनीतिक स्थिति, निवेश अनुकूल नीतियां और सुगम प्रक्रियाएं इसे निवेशकों के लिए आकर्षक स्थल बनाती हैं। उन्होंने बताया कि जेके सीमेंट ने वर्ष 2016 में कटनी में वॉल पुट्टी प्लांट की स्थापना के साथ प्रदेश में अपनी औद्योगिक यात्रा शुरू की थी। इसके बाद उज्जैन और पन्ना में भी संयंत्र स्थापित किए गए। हाल ही में कंपनी ने पन्ना में 3 हजार करोड़ रूपये निवेश करने की घोषणा की है। मध्यप्रदेश की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति लॉजिस्टिक्स के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रदेश में उच्चस्तरीय अधोसंरचना, सुव्यवस्थित प्रशासनिक प्रक्रिया और उद्योग-अनुकूल नीतियां निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं। विभिन्न सेक्टर-फोकस्ड नीतियों के माध्यम से सरकार निवेशकों की आवश्यकताओं के अनुसार सुधार कर रही है, जिससे मध्य प्रदेश एक वास्तविक निवेश-फ्रेंडली राज्य के रूप में उभर रहा है। अवाडा ग्रुप चेयरमैन विनीत मित्तल ने भी अपने अनुभव साझा किये। दो इंटरैक्टिव राउंड टेबल बैठकें हुईं कर्टेन रेजर कार्यक्रम में दिल्ली में दो इंटरैक्टिव राउंड टेबल मीटिंग हुई। पहली इंटरैक्टिव राउंड टेबल प्रमुख दूरसंचार कंपनियों के साथ हुई, जिसमें भारत में दूरसंचार के भविष्य और मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश सरकार के स्वागत भाषण से हुई। डीपीआईआईपी के प्रमुख सचिव ने प्रस्तावित टेलीकॉम पार्क की जानकारी दी, जो राज्य के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय दूरसंचार मंत्रालय, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, रिलायंस जियो, एरिक्सन और नोकिया सहित प्रमुख उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया। चर्चाओं में 5-जी, मेक इन इंडिया, दूरसंचार उपकरण निर्माण, और कौशल विकास जैसे विषयों पर जोर दिया गया। साथ ही ग्वालियर के पास प्रस्तावित टेलीकॉम पार्क, सरकारी सब्सिडी, और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नीतिगत सुधारों पर विचार-विमर्श हुआ। दूसरी इंटरैक्टिव राउंड टेबल, प्रमुख राजदूतों और राजनयिकों के साथ हुई। इसमें … Read more

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 27 हजार रुपए में उज्बेकिस्तान से पहुंची थी युवती… App में होता था सौदा… 11 आरोपी पकड़ाए

रायपुर  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुछ दिन पहले हुई देर रात वीआईपी रोड में विदेशी युवती ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी थी और जमकर हंगामा मचाया था। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि जिस विदेशी युवती की गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ था वह युवती देह व्यापार के लिए उज्बेकिस्तान से पहुंची थी। आरोपी भावेश आचार्य ने युवती को बुलाने के एवज में 27 हजार रूपये दलाल को दिये थे। पुलिस ने युवती और आरोपी से पूछताछ के बाद 11 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी दलाल हैं और सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की है। पूछताछ में युवती ने किया खुलासा तेलीबांधा पुलिस के द्वारा कार में सवार आरोपिया युवती सहित आरोपी भावेश आचार्य पिता बीएस. आचार्य निवासी महावीर नगर गुरूद्वारा के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर से पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा अपने रिश्ते के बारे में न बताकर लगातार पुलिस टीम को गुमराह किया जा रहा था। कड़ाई से पूछताछ में युवती द्वारा बताया गया कि, वह उज्बेकिस्तान अण्डी जान क्षेत्र की निवासी है, जो जुगल कुमार के बुलाये जाने पर देह व्यापार हेतु मुंबई से रायपुर आकर एक होटल में रूकी थी। इसके साथ ही आरोपी भावेश आचार्य ने पूछताछ में बताया कि वह देह व्यापार के दलाल जुगल कुमार से मोबाईल फोन पर संपर्क कर युवती बुलाने बोला था, जिस पर जुगल कुमार द्वारा उज्बेकिस्तान की युवती को देह व्यापार हेतु रायपुर बुलाया गया था एवं भावेश आचार्य द्वारा इसके एवज में जुगल कुमार को 27,000/- रूपये दिया गया था। देह व्यापार के लिए पहुंची थी युवती तेलीबांधा पुलिस द्वारा कार में सवार आरोपित युवती सहित आरोपित भावेश आचार्य से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपित लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि कार सवार विदेशी युवती उज्बेकिस्तान अण्डी जान क्षेत्र की निवासी है। विदेशी युवती जुगल कुमार के बुलाए जाने पर देह व्यापार के लिए मुंबई से रायपुर आकर होटल में रुकी थी। जांच के बाद खुला पूरा राज     आईजी अमरेश मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए। थाना तेलीबांधा एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा दोनों आरोपितों से देह व्यापार में संलिप्त दलालों के संबंध में पूछताछ कर जांच शुरू की गई।     टीम के सदस्यों द्वारा देह व्यापार में शमिल आरोपितों की पतासाजी करते हुए आरोपित रवि ठाकरे निवासी आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द, जागेंद्र उके उर्फ मोहन निवासी हनुमान नगर पहाड़ीपारा गुढ़ियारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।     आरोपितों द्वारा अपने साथी जुगल सहित अन्य के साथ मिलकर देह व्यापार संचालित करना बताया। लोकेंटो एप के माध्यम से अपने ग्राहकों को युवतियों का फोटो व रेट उपलब्ध कराते थे। दोनों आरोपितों को 10 फरवरी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी     रवि ठाकरे निवासी आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द टिकरापारा।     जागेंद्र उके उर्फ मोहन निवासी गुढ़ियारी।     बृजेश साहा निवासी अंबिकापुर सरगांव, हाल पता कमल विहार टिकरापारा।     मो. साजिद निवासी ग्राम सेमरिया थाना सेमरिया जिला चतरा, हाल पता मोतीनगर संतोषी नगर टिकरापारा।     दिनेश लिलवानी निवासी देवपुरी टिकरापारा।     शेख इमरान निवासी संजय नगर टिकरापारा।     अमित सोनी निवासी पुरानी बस्ती।     रमेंद्र पाठक निवासी रायपुरा सत्यम विहार डीडी नगर।     शेख नूरूल हक निवासी चौरसिया कालोनी टिकरापारा।     दुर्गेश पनागर निवासी थाना सिटी कोतवाली कवर्धा।     जुगल कुमार राय निवासी दमदमा पोस्ट नहाटा परगना पश्चिम बंगाल। हाल पता अशोक नगर ट्रांसफार्मर गुढ़ियारी।  

आरसीबी के नए कप्तान रजत पाटीदार, 4 साल में चमकी किस्मत; सिर्फ 27 मैच खेले, दिल जीत लेगी ये कहानी

नई दिल्ली  आईपीएल इतिहास की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी कि आरसीबी ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। आरसीबी के लिए आईपीएल 2025 में स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। आरसीबी ने इसका ऐलान गुरुवार को किया। पाटीदार साल 2022 से आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं और सिर्फ 2 साल के तगड़े खेल के बाद ये खिलाड़ी आरसीबी का कप्तान बनने में कामयाब रहे हैं। रजत पाटीदार ने यहां तक का रास्ता बेहद कठिनाइयों के साथ नापा है। सिर्फ 20 लाख में टीम में आए मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे रजत पाटीदार आईपीएल 2022 में चोटिल लवनिथ सिसोदिया की जगह पर 20 लाख रुपये की कीमत में आरसीबी में शामिल हुए थे। रजत घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। रजत ने पहले आईपीएल 2021 में आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया था और सीजन में खेले गए चार मैचों में 71 रन बनाए थे। बाद में वो एक बार से एक साल बाद आरसीबी की टीम का हिस्सा बने। रजत पाटीदार ने अबतक आईपीएल में कुल 27 ही मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 799 रन बनाए हैं। उनका सबसे बेस्ट स्कोर 112 का है, वहीं उनका स्ट्राइक रेट करीब 159 का है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी की टीम ने पाटीदार को 11 करोड़ की कीमत में रिटेन किया था। गेंदबाज के रूप में की थी करियर की शुरुआत 31 साल के रजत पाटीदार ने गेंदबाज के रूप में करियर की शुरुआत की थी। अंडर-15 के बाद उन्होंने बल्लेबाजी पर फोकस किया। 2014 में फुटबॉल खेलते समय घुटने में चोट लगने के बाद उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी थी। वह 8 महीने मैदान से दूर रहे लेकिन इसके बाद सब कुछ बदल गया। सर्जरी के बाद वह एक अलग खिलाड़ी के रूप में वापस आए जो कुछ बड़ा हासिल करना चाहत था। बल्लेबाजी की टेक्निक को और बेहतर करने के लिए पाटीदार ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज अमय खुरासिया से ट्रेनिंग ली। इसके बाद सब कुछ बदल गया। उम्र से बड़े लड़कों के साथ खेलकर हुए बड़े रजत के पिता मनोहर पाटीदार ने एक बार बताया कि रजत बचपन से ही क्रिकेट का दीवाना था और खेल के प्रति उसका गहरा रुझान देखकर हमने उसे लगातार प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि रजत केवल 8 साल की उम्र में इंदौर के एक क्रिकेट क्लब से जुड़ गए थे और 10 साल के होते-होते अपनी उम्र से बड़े लड़कों के साथ मैच खेलने लगे थे। मध्य प्रदेश की कप्तानी भी की रजत पाटीदर मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने 2015 में डेब्यू किया था। रजत ने फर्स्ट क्लास में कुल 68 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से कुल 4738 रन निकले हैं। वहीं लिस्ट ए में उन्होंने 64 मैचों में 2211 रन बनाए हैं। भारत के लिए भी रजत ने 3 टेस्ट और 1 वनडे मैच खेला है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बस दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बस दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए देने के निर्देश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रयागराज महाकुंभ से मंदसौर लौट रही यात्री बस के 3 श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली-मुम्बई हाई-वे पर कोटा जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई। इसमें यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी घायलों के समुचित उपचार के लिए जिला प्रशासन मंदसौर को निर्देशित किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रयागराज में संत जनों का प्राप्त किया आशीर्वाद

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने महाकुंभ मेला क्षेत्र प्रयागराज में संतजनों से सौजन्य भेंट की और शुभाशीष प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कार्ष्णि आश्रम (रमणरेती धाम) में कार्ष्णिपीठाधीश्वर गुरुशरणानंद जी महाराज एवं श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने शिविर में विभिन्न संतों का सान्निध्य भी प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जूनापीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि जी महाराज एवं स्वामी राघवाचार्य जी से भेंट कर उनका शुभाशीष प्राप्त किया।

सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद नियमानुसार सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद से पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ था। 0 से 1 KM तक इंफेक्टेड और 1 से 10 KM तक सर्विलांस जोन घोषित किया गया था. चक्रधर नगर शासकीय पोल्ट्री फार्म की साफ सफाई और डिजइनफेक्शन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पशु पालन विभाग द्वारा सैनिटाइजेशन सर्टिफिकेट जारी किया गया है। सैनिटाइजेशन प्रमाण पत्र जारी होने के बाद सर्विलांस जोन 1 से 10 KM में पहले से उपलब्ध मुर्गी और अंडों की बिक्री हो सकेगी, लेकिन सर्विलांस जोन की सीमा के अंदर और बाहर किसी प्रकार के पक्षियों और पक्षी उत्पाद अंडों आदि के परिवहन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, एवियन इन्फ्लूएंजा की रोकथाम और नियंत्रण के लिए कार्य योजना के अनुसार संक्रमित क्षेत्र 0-1 KM में कम से कम 3 महीने तक निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कर डिजीज मुक्त घोषित होने तक पक्षियों के पालने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 15 दिनों में लिया जाएगा सैंपल बताया जा रहा है कि सर्विलांस जोन में हर 15 दिन के अंतराल पर बर्ड फ्लू जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा। प्रत्येक 15 दिन में सर्विलांस जोन के 25 प्रतिशत गांवों से नमूने एकत्रित किया जाएंगे। 4 पक्षियों के सैंपल नेगेटिव आने के बाद सर्विलांस जोन को डिसीज मुक्त घोषित किया जा सकेगा। इस प्रक्रिया में कम से कम 3 माह का समय लगेगा। पूरी प्रक्रिया नियमानुसार की गई इस संबंध में जानकारी देते हुए उप संचालक पशुपालन डीडी झरिया ने बताया कि शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में कलिंग की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण करके संक्रमित क्षेत्र के डिसइंफेक्शन और सैनिटाइजेशन प्रक्रिया पूर्ण किया गया है। सर्विलांस जोन में पहले से उपलब्ध पोल्ट्री उत्पाद की बिक्री की जा सकेगी, पर 1 से 10 किमी क्षेत्र सीमा के अंदर और बाहर से पोल्ट्री उत्पाद की आवाजाही और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।  

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच एक बार फिर दिग्विजय सिंह और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आमने-सामने

इंदौर  प्रयागराज महाकुंभ में स्नान को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच एक बार फिर दिग्विजय सिंह और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आमने-सामने हैं. दरअसल दिग्विजय सिंह द्वारा महाकुंभ को आस्था का इवेंट बनाने संबंधी बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार किया है. बुधवार को इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ”दिग्विजय सिंह प्रयागराज में स्नान करने गए यह बड़ी और खुशी की बात है. लेकिन गंगा नदी से निकलते ही उन्होंने फिर वैसा ही बयान दिया. ऐसे बयान देने वाले लोगों के बारे में कहा गया है कि ऐसे लोगों पर कितनी ही गंगा नदी डाल दो उन पर कोई असर नहीं होने वाला. कम से कम गंगा से निकलकर तो कुछ अच्छा बोलना चाहिए.” इतनी भीड़ आएगी अंदाजा नहीं था विजयवर्गीय ने प्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर कहा कि, ”वहां व्यवस्थाएं जबरदस्त हैं. लेकिन इतनी जनता आ जाएगी इसका अंदाजा किसी को नहीं था.” उन्होंने कहा, ”अनुमान के मुताबिक, 20 से 25 करोड़ लोग आने का अनुमान सबको था. लेकिन अब तक वहां 50 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं. यह विश्व का सबसे बड़ा सनातन समागम है. इसकी खूबियां भी लोगों को दिखाई देना चाहिए. क्योंकि विश्व में इतना बड़ा मानव समूह कहीं भी दिखाई नहीं देता.”         आज प्रयागराज में मेरे पिता दिग्विजय सिंह जी के साथ महाकुंभ माघ पूर्णिमा के पावन दिन पर त्रिवेणी संगम में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माँ गंगा यमुना सरस्वती, सूर्यदेव भगवान, हमारे पितरों व देवी देवताओं का आशीर्वाद और असीम कृपा सदैव बनी रहे। सज्जन सिंह पर बोले कैलाश विजयवर्गीय गौरतलब है कि, दिग्विजय सिंह माघ पूर्णिमा के दिन अपने पुत्र जयवर्धन सिंह के साथ प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे थे. जहां उन्होंने कहा था कि, ”भाजपा को महाकुंभ जैसे आस्था के विषय को इवेंट नहीं बनना चाहिए.” इधर कैलाश विजयवर्गीय ने सिख दंगों के मामले में दोषी ठहराए गए कांग्रेस नेता सज्जन सिंह मामले में कहा सिखों के खिलाफ हिंसा के कारण ही उस दौरान सिख समाज को हिंदू धर्म से अलग करने का प्रयास किया गया. लिहाजा ऐसे मामले के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होना चाहिए.”

वार्ड पार्षद ने विधायक के नाम लिखा पत्र , वार्ड विकास कार्यों के लिए 10,10 लाख रुपए राशि देने की मांग ।

Ward councilor wrote a letter to the MLA हरिप्रसाद गोहे  आमला । भगत सिंह वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद खुशबू विजय अतुलकर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के माध्यम से आमला विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे को पत्र लिखकर वार्ड विकास के कार्यों के लिए 10,10 लाख रुपए की राशि विधायक निधि से देने की मांग की गई । पार्षद खुशबू अतुलकर ने सौपे पत्र के माध्यम से बताया  नगर पालिका द्वारा पत्र के माध्यम से सभी पार्षदों को अवगत कराया गया है कि माननीय विधायक महोदय द्वारा सभी वार्डों में 3, 50 की राशि प्रत्येक वार्डो के विकास कार्य के लिए दी जा रही है और समस्त पार्षदों से विकास कार्यों की सूची बना के सात दिन में नगर पालिका कार्यालय में जमा करने को कहा गया है । पार्षद ने बताया कि मेरे द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी के माध्यम से विधायक महोदय को पत्र लिखकर समस्त वार्डों में 10-10 लाख देने की मांग की गई है क्योंकि वार्डों में नालिया सड़के विद्युत पोल और  सौंदर्यकरण जैसे बहुत सारे कार्य करवाने हैं जो की इतनी कम राशि में नहीं हो सकता है । पार्षद ने बताया कि फंड के अभाव में इतने समय में सभी पार्षद गण अपने-अपने वार्डों में कुछ ज्यादा कार्य नहीं कर पाए बहुत दिनों से समस्त सम्माननीय पार्षद गण विधायक निधि से अपने-अपने वार्ड में विकास कार्य करने की राह देख रहे हैं जिसमें विधायक जी द्वारा साढे तीन लाख रूपए देना ऊंट के मुंह में जीरे जैसी कहावत हो जाएगी इसीलिए मेरे द्वारा विधायक महोदय को पत्र देकर राशि बढ़ाने की मांग की गई है । पार्षद ने बताया कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि विधायक महोदय वार्डों के विकास कार्य की ओर ध्यान देते हुए आवश्यक राशि बढ़ाने की कोशिश करेंगे आगे पार्षद ने बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि विधायक महोदय जी द्वारा नगर वासियों को नगर पालिका के लिए जगह और करोड़ों रुपए की राशि स्वीकृत कराई गई है जो कि बहुत बड़ा सहरानिय कार्य है इसके लिए मैं नगर पालिका परिषद और अमला नगर वासियों की ओर से विधायक महोदय जी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट करती हूं ।

मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में 17 से 26 फरवरी तक महादेव मेला आयोजित किया जाएगा

पचमढ़ी मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन व लोकप्रिय पर्यटन स्थल पचमढ़ी में 17 से 26 फरवरी तक महादेव मेला आयोजित किया जाएगा. मेले में लाखों श्रद्धालु व पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है, जिसके चलते बुधवार को पचमढ़ी में तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई. बैठक में नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीणा और पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने अधिकारियों, मेला समिति के सदस्यों और मंडलों को दिशा-निर्देश भी दिए. गौरतलब है कि महाशिवरात्रि पर हर साल यहां इस मेले का आयोजन होता है. चौरागढ़ महादेव के दर्शन करने आते हैं लाखों भक्त हर साल महाशिवरात्रि पर दूर-दूर से लोग यहां चौरागढ़ में महादेव की पूजा करने आते हैं. यहां मध्य प्रदेश के साथ महाराष्ट्र से भी भारी संख्या में लोग छिंदवाड़ा के रास्ते पहुंचे हैं. पचमढ़ी की खूबसूरत वादियों के बीच स्थित चौरागढ़, बड़ा महादेव और जटा शंकर मंदिर में भी भारी संख्या में भक्त व पर्यटक पहुंचते हैं. यही वजह है कि पचमढ़ी महादेव मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने बुधवार को समीक्षा बैठक ली. महादेव मेले में पहुंचेंगे 5-6 लाख लोग पचमढ़ी के चंपक बंगलो में प्रशासनिक अधिकारियों सहित मेला समिति सदस्य और मंडलों की उपस्थिति में महादेव मेला की तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एसएस रावत द्वारा मेले की रूपरेखा के संबंध में जानकारी दी गईं. उन्होंने बताया कि मेले में मध्य प्रदेश और विशेषकर महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. इस बार 5 से 6 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. बसों की पचमढ़ी में एंट्री बंद, ऐसी रहेगी व्यवस्था बैठक में बताया गया कि गत वर्ष की तरह इस बार भी पचमढ़ी में बसों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. इसके लिए मटकुली पर एक चेक पॉइंट बनाया जाएगा. साथ ही पगारा के पास भी एक चेक पॉइंट रहेगा. दोनों चेक पॉइंट के माध्यम से वाहनों का प्रबंधन किया जाएगा. कलेक्टर ने ट्रैफिक पुलिस सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला अवधि के दौरान ट्रैफिक का बेहतर प्रबंधन किया जाए. चिन्हित पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त रोशनी सहित अन्य व्यवस्थाएं रहें। पार्किंग स्थल पर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट अलग-अलग होंगे. महादेव मेले के लिए संचालित वाहनों को विशेष पास दिए जाएंगे. PWD समय पर पूरा करे सभी आवश्यक कार्य महादेव मेला 2025 को लेकर कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को भी दिशा-निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा, ” मेला स्थल तक आने जाने वाले मार्गों की मरम्मत की जाए. मेला स्थल पहुंच मार्ग और चौरागढ़ मंदिर की क्षतिग्रस्त सीढ़ियां और चबूतरों की मरम्मत व नांदिया जंक्शन की ओर से प्रवेश मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं करें.” इसके अलावा मेला क्षेत्र में पेयजल, बिजली व रोशनी समेत सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए.” डिजास्टर मैनेजमेंट टीमें भी रहें अलर्ट मेले में होने वाली भारी भीड़ की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर ने होमगार्ड, पुलिस, आपदा मित्र व स्वास्थ्य विभाग मुस्तैदी से तैनात रहने के लिए कहा है. उन्होंने साडा सीईओ को निर्देश दिए कि सभी सेक्टर पर फायर सेफ्टी उपकरण उपलब्ध रहे. सूचनाओं के आदान-प्रदान करने के लिए पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम भी स्थापित किया जाएं. इसके अलावा ड्यूटी में तैनात कर्मचारी को आईडी कार्ड भी जारी किए जाएं.  

Bird flu :छिंदवाड़ा कलेक्टर ने आगामी आदेश तक नॉनवेज बेचने पर पाबंदी लगाई

छिंदवाड़ा  मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में प्रशासन ने हजारों मुर्गे-मुर्गियां और लगभग 40 हजार अंडों को दफनाकर नष्ट कर दिया है. एहतियात के तौर पर छिंदवाड़ा कलेक्टर ने आगामी आदेश तक नॉनवेज बेचने पर पाबंदी लगा दी है. इस आर्टिकल में जानें कि आखिर बर्ड फ्लू क्या होता है? इंसानों के लिए ये कितना खतरनाक है, मध्य प्रदेश में इस बीमारी ने कब कब दस्तक दी और इससे कैसे बचें? बर्ड फ्लू क्या होता है? वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक बर्ड फ्लू संक्रमण को एवियन इन्फ्लूएंजा (Avian Influenza) भी कहा जाता है. ये टाइप-ए वायरस के कारण होता है और आमतौर पर, मुर्गे-मुर्गियों, अन्य पक्षी और पशु प्रजातियों को भी संक्रमित करता है. बर्ड फ्लू मुख्य रूप से श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है और इंसानों को भी हो सकता है. बर्ड फ्लू के कई स्ट्रेन मौजूद हैं, जिसमें H5N1, H7N9, H5N6 और H5N8 शामिल हैं. इनमें से कई स्ट्रेन पक्षियों की मौत का कारण भी बन जाते हैं. 1997 में सबसे पहले ये बीमारी सामने आई थी. मध्य प्रदेश में कब आया बर्ड फ्लू? 1997 में चीन में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया था, जिसके बाद 2006 में भारत में पहली बार बर्ड फ्लू ने दस्तक दी. पहली बार एवियन इन्फ्लूएंजा (Bird flu) महाराष्ट्र के नवापुर के एक पोल्ट्री फार्म में हुआ था. इसके बाद से मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में समय-समय पर ये बीमारी फैलती रही है. गावी डॉट ऑर्ग के मुताबिक बर्ड फ्लू की वजह से 2006 से लेकर अबतक 1 करोड़ से अधिक मुर्गे-मुर्गियों और पक्षियों को मारा जा चुका है, जिससे मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ. छिंदवाड़ा में एक महीने नहीं मिलेगा नॉनवेज हाल ही में एमपी के छिंदवाड़ा में फैले बर्ड फ्लू से बचाव लिए कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए हैं. कलेक्टर के आदेश पर 1 महीने के लिए छिंदवाड़ा में चिकन/मीट बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. वहीं चिकन/मटन मार्केट से 1 किलोमीटर तक के दायरे में आने वाले कुल 11 वार्ड को संक्रमित एरिया घोषित किया गया है. पशुपालन व डेयरी विभाग के उपसंचालक डॉ. एचजीएस पक्षवार ने कहा,” छिंदवाड़ा में संक्रमित क्षेत्र के 1 किमी के दायरे में 758 मुर्गियां, 38126 अंडे और 144 किलो मुर्गी दाने को जमीन में गाड़कर नष्ट कर दिया गया है.” बता दें कि महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद 7200 से अधिक मुर्गे-मुर्गियों को नष्ट किया गया है. इंसानों में बर्ड फ्लू कैसे फैलता है? एनएचएस डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, ” बर्ड फ्लू से संक्रमित पक्षी मुर्गे-मुर्गियों को मारने, खाने, पकाने, उन्हें छूने, उनके मल-मूत्र के संपर्क में आने से इंसानों को भी बर्ड फ्लू हो सकता है. पोल्ट्री फार्म या मीट मार्केट में इसका संक्रमण सबसे ज्यादा हो सकता है.” बर्ड फ्लू से कैसे बचें?     अगर आपके क्षेत्र में बर्ड फ्लू का संक्रमण फैला है तो हो सके तो कुछ दिनों के लिए नॉनवेज खाना छोड़ दें.     पक्षियों और जीवित मुर्गे-मुर्गियों के संपर्क में आने से भी बचें.     अधपका या कच्चा मांस खाने से बचें.     खाना खाने से पहले अच्छी तरह साबुन से हाथ धोएं.     पोल्ट्री फार्म, पशु-पक्षियों के या मीट मार्केट में न जाएं.     कच्चे अंडे खाने से बचें. बर्ड फ्लू के इंसानों में क्या लक्षण होते हैं? WHO के मुताबिक, ” बर्ड फ्लू से संक्रमित होने पर इंसानों में इसके लक्षण वायरल फीवर की तरह तेजी से दिखाई देते हैं. जैसे- अत्यधिक खांसी, मसल्स में दर्द, तेज बुखार, बेवजह ठंड लगना, सिरदर्द आदि. वहीं कई लोगों को अचानक पेट दर्द, दस्त और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं. इसके कई स्ट्रेन इंसानों के लिए घातक भी हैं.” बर्ड फ्लू का क्या इलाज है? वर्तमान में बर्ड फ्लू की कोई वैक्सीन नहीं है. हालांकि, इससे संक्रमित होने पर डॉक्टर एंटीवायरल दवाएं देकर इसके प्रभाव को कम करने की कोशिश करते हैं. नॉन वेज खाना चाहिए या नहीं? इस सवाल पर लोगों को अक्सर डिबेट करते हुए देखा जाता है. नॉन वेज खाएं या न खाएं, इसे लेकर सभी की अपनी पसंद, मान्यताएं और विचार रहते हैं पर खुद साइंस की नजरों में नॉनवेज खाने के फायदे से ज्यादा नुकसान बताए गए हैं. WHO के मुताबिक अत्यधिक नॉन वेज खाने से कैंसर (खासतौर पर आंत और मलाशय का कैंसर) हार्ट डिसीज, डायबिटीज होने की सबसे ज्यादा संभावना होती है. वहीं कच्चा या अधपका मांस खाने से बर्ड फ्लू के साथ-साथ कई तरह के गंभीर संक्रमण होते है. हालांकि, कई रिपोर्ट्स में नॉन वेज को एक बेहतर डाइट के रूप में प्रदर्शित किया जाता है. लेकिन कितनी मात्रा में नॉनवेज डायट इंसानी शरीर के लिए सुरक्षित है या नहीं? इस सवाल के जवाब के लिए कोई साइंटिफिक डाटा उपलब्ध नहीं है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व रेडियो दिवस पर दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व रेडियो दिवस पर नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा है कि आज के आधुनिक संचार के युग में रेडियो हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। ग्रामीण क्षेत्रों में समाचारों का प्रस्तुतीकरण, फिल्मी गीतों सहित मनोरंजन के अन्य कार्यक्रम, आवश्यक सूचनाओं का प्रसार पहुंचाने में रेडियो महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि रेडियो के साथ हम सभी की अनमोल यादें जुड़ी हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet