LATEST NEWS

पूर्व सीएम केजरीवाल के शीशमहल के रिनोवेशन की जांच होगी, CVC ने दिया आदेश

नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक सीएम आवास पर सीपीडब्ल्यूडी द्वारा एक तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने 13 फरवरी को 6 फ्लैगस्टाफ बंगले (पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का निवास) के नवीनीकरण की जांच का आदेश दिया। CVC ने सीपीडब्ल्यूडी से इन आरोपों की विस्तृत जांच करने को कहा है कि 40,000 वर्ग गज (8 एकड़) में फैली एक भव्य हवेली के निर्माण के लिए भवन निर्माण मानदंड जारी किए गए थे। केजरीवाल ने जो भ्रष्टाचार किया वो सबके सामने आया है-विजेंद्र गुप्ता वहीं पर इस पूरे मामले पर भाजपा नेता और रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता (vijender gupta) ने कहा- ‘शीशमहल’ को लेकर आप और अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचार अब खुलकर सामने आ गया है। सीवीसी ने तथ्यों के आधार पर संज्ञान लिया है। मैंने 14 और 21 अक्टूबर को सीवीसी को दो पत्र लिखे। मैंने सीवीसी को लिखा कि ‘शीशमहल’ का क्षेत्रफल मूल रूप से 10,000 गज से कम था, लेकिन बगल के बंगलों और 8 टाइप-5 फ्लैटों को खाली करा लिया गया और इसमें 50,000 गज के करीब विलय कर दिया गया। पूरी संरचना अवैध है। मैंने यह भी लिखा कि करोड़ों रुपये की बेहिसाब विलासिता की वस्तुएं स्थापित की गईं। मेरे द्वारा लिखे गए दो पत्रों के आधार पर, सीवीसी ने सीपीडब्ल्यूडी से एक तथ्यात्मक रिपोर्ट देने को कहा है। सीवीसी ने सीपीडब्ल्यूडी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर जांच का आदेश दिया है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी दिया बयान वहीं पर इस मामले पर बोलते हुए राजौरी गार्डन से भाजपा के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने कहा कि मैं यह जानकर हैरान हूं कि बंगले का क्षेत्रफल 8 एकड़ है। अरविंद केजरीवाल को रहने के लिए 8 एकड़ के घर की जरूरत थी। मैं इसके खिलाफ सतर्कता जांच का स्वागत करता हूं।

पहले हुआ आक्सन में चयन, फाइनल मुकाबला जीत सन्नी इलेवन बनी आमला की नंबर वन टीम ।

First the selection was done in the auction, after winning the final match Sunny Eleven became the number one team of Amla. हरिप्रसाद गोहे  आमला । रेल्वे कालोनी स्थित गुरु वाल्मिक खेल मैदान में महाकाल समिति बोडखी आमला द्वारा आमला में प्रथम बार आकस्न द्वारा चुनी गईं ब्लाक स्तरीय टीमों के लिऐ टैनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का अयोजन आयोजित किया गया था । आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य तहसील स्तरीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को बढ़ावा देना था। मिली जानकारी अनुसार आयोजित प्रतियोगिता में आठ आनारो ने अपनी अपनी टीमों को प्रवेश दिलाया था । जिसमें सम्पूर्ण आमला ब्लाक के शहर सहित अंचलों के विभिन्न ग्रामों से खिलाड़ियों ने भाग लिया था । प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन कर सन्नी इलेवन आमला की नंबर एक टीम बनी वहीं दूसरे स्थान पर गुलशन इलेवन आमला की टीम रही । गौरतलब हो की प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया । जिसमे गुलशन इलेवन आमला ने टास जीतकर सन्नी इलेवन आमला को बल्लेबाजी करने आमंत्रित किया । सनी इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में 84 रनो का लक्ष्य गुलशन इलेवन को दिया था । लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलशन इलेवन महज  39 रनो पर सिमट गई और मुकाबला सन्नी इलेवन ने अपने नाम किया । फाइनल मुकाबले में अंकित झरबड़े की घातक गेंदबाजी के सामने गुलशन इलेवन के बल्लेबाज टिक नहीं सके अंकित ने 1,5 ओवर की गेंद बाजी में 4 रन देकर बहुमूल्य 4 विकेट लिए जिन्हे मुकाबले में मेन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया । वहीं राहुल ने टूर्नामेंट में 12 विकेट लिऐ जिन्हें बतौर मेन आफ द सीरीज किताब से नवाजा गया और बेस्ट ऑलराउंडर निखिल को नवाजा गया । अयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता की फाइनल विजेता रही सनी इलेवन टीम को मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष आमला नितिन गाडरे के हस्ते 31000  हजार रूपए नगद राशि वहीं उप विजेता गुलशन इलेवन को 15000 हजार रूपए राशि एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया । सन्नी इलेवन के आनर सन्नी भ्मभरकर ने  कैप्टन शिवम् बचले सोहेल खान विनय घोघरे अल्ताफ खान, निखिल,रतीश, सत्यजीत, बसीम मामू,बंटी,हेतू, अविनाश झरबडे हुसैन, टिंकू,अंकित,राहुल, चिंटू को जीत के लिए बधाई प्रेषित की ।

अंबिकापुर नगर निगम चुनाव में भाजपा की मंजूषा ने जीता महापौर का चुनाव

अंबिकापुर  उत्तर छत्तीसगढ़ के अहम नगरीय निकायों में से एक अंबिकापुर नगर निगम में डॉ. अजय तिर्की का तिलस्म टूट गया है. दो बार महापौर रह चुके कांग्रेस के डॉ. तिर्की पर भाजपा की मंजूषा भगत ने 10 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से महापौर पद का चुनाव जीता. अंबिकापुर नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए कांग्रेस ने एक बार फिर डॉ. अजय तिर्की पर भरोसा जताया था. लगातार दो बार से अंबिकापुर के महापौर रह चुके आर्थोपेडिक डॉक्टर अजय तिर्की में कांग्रेस के इतर खुद का अपना एक मुकाम है. इसके साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की भी क्षेत्र में पकड़ है. यही वजह है कि छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के लिए महापौर की एक सीट कम से कम पक्की मानी जा रही थी, लेकिन पहले भी महापौर चुनाव में शिकस्त खा चुकी मंजूषा भगत ने इस बार पार्टी के साथ पूरा जोर लगाया और आखिरकार 10 हजार पांच सौ मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की. बात करें अंबिकापुर नगर निगम में पार्षद चुनाव की तो पूरे प्रदेश की तस्वीर यहां भी झलक रही है. भाजपा के 31 पार्षद प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है, वहीं कांग्रेस के 15 प्रत्याशी जीत हासिल करने में कामयाब रहे. वहीं दो निर्दलीय पार्षद प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल कर अपनी पहचान बनाई है.

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल और रिद्धि की शादी, सामने आई खूबसूरत तस्वीर

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान जैन परिवार की बेटी रिद्धि के साथ शादी के बंधन में बंधे. इसकी रिशेप्शन पार्टी भोपाल (Bhopal) के नीलबड़ इलाके के वाना ग्रीन होटल में शुक्रवार (14 फरवरी) को आयोजित हुई. इस समारोह में देश भर के कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी देखने को मिली. इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता भोपाल पहुंचे. उनके साथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत मध्य प्रदेश के कई बड़े नेता भी शामिल हुए. बता दें कुणाल सिंह की पत्नी रिद्धि जैन जाने माने डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती हैं. रिद्धि के पिता संदीप जैन भी बड़े डॉक्टर हैं. कुणाल और रिद्धि भोपाल में एक ही स्कूल में पढ़े हैं. शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा? वहीं शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेटे और बहु की तस्वीरें भी शेयर करते हुए कहा, “इष्टदेव की कृपा, पूर्वजों के आशीर्वाद और सभी स्नेहीजनों की मंगलकामनाओं से आज बेटे कुणाल और रिद्धि का आशीर्वाद समारोह सानंद संपन्न हुआ. रिद्धि बहू नहीं, बेटी बनकर घर आ रही है. अपने परिवार में उसका स्वागत करते हुए दिल गर्व और खुशी से भर गया है.” उन्होंने आगे लिखा, “आप सभी आत्मीयजनों का आभार, जिन्होंने अपनी उपस्थिति, प्यार व आशीर्वाद से इस विशेष दिन को और यादगार बना दिया. यह दिन हमेशा हमारी यादों में बसेगा और आपकी शुभकामनाएं कुणाल एवं रिद्धि के नए जीवन की आधारशिला बनेंगी. नए सफर की इस खूबसूरत शुरुआत पर कुणाल और रिद्धि को अनगिनत शुभकामनाएं और अनंत आशीर्वाद.” सीएम मोहन यादव ने दीं शुभकामनाएं वहीं सीएम मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते कहा, “शिवराज सिंह जी के सुपुत्र के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपति कुणाल और रिद्धि को शुभकामनाएं दी. आप दोनों का दाम्पत्य जीवन सुख, समृद्धि और प्रेम से परिपूर्ण रहे, ऐसी मंगलकामनाएं हैं.” शादी में गड़करी समेत कई नेता पहुंचे राज्यपाल मंगू भाई पटेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश सरकार के अनेक मंत्री, विधायक और सांसद आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। पंडित धीरेंद्र शास्त्री समेत कई साधु-संत भी नवयुगल को आशीर्वाद देने पहुंचे। बारात में नाचे शिवराज और साधना कुणाल की बारात में मां साधना सिंह, पिता शिवराज सिंह और भाई कार्तिकेय ने भी जमकर नृत्य किया। प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी बारात में नाचते दिखे।   18 मार्च को दिल्ली में समारोह इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, राज्य के मुख्यमंत्री, और अन्य प्रमुख राजनीतिक हस्तियों का दिल्ली में 18 मार्च को आयोजित रिसेप्शन कार्यक्रम में स्वागत किया जाएगा। यह भी बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय का विवाह छह मार्च को जोधपुर में होगा और भोपाल में 12 मार्च को रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद, 18 मार्च को दिल्ली में दोनों बेटों के लिए एक साथ स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा।    रिद्धि जैन का परिवार कई दशकों से भोपाल में रह रहा है और राजधानी के सबसे संस्कारित और सम्मानित परिवारों में माना जाता है। परिजन बताते हैं कि कुणाल सिंह को रिद्धि की खूबसूरती ने लुभाया। हाईप्रोफाइल फैमिली की होने के बावजूद रिद्धि शुरु से सादगी पसंद रहीं हैं जिससे शिवराज सिंह चौहान खासे प्रभावित हैं। यही वजह है कि बेटे कुणाल चौहान की रिद्धि से शादी की बात पर वे तुरंत सहमत हो गए। कुणाल सिंह चौहान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम कार्तिकेय चौहान है। 14 जून को जन्मे कुणाल सिंह चौहान 28 वर्ष के हैं। बड़े भाई कार्तिकेय जहां राजनीति में सक्रिय हैं और पिता का कामकाज संभालते हैं वहीं कुणाल को राजनीति में ज्यादा रुचि नहीं है। कुणालसिंह पारिवारिक खेती-बाड़ी संभालते हैं और उनका अपना डेयरी का भी बिजनेस है। कुणाल सिंह चौहान की रिद्धि जैन से शादी पिछले साल 21 मई को तय हुई थी। इस कार्यक्रम को बहुत गोपनीय रखा गया। कार्यक्रम के फोटो वायरल होने के पहले, दो दिनों तक किसी को इसकी भनक तक नहीं लग सकी थी। शादी तय होने के बाद कुणाल सिंह चौहान की छोटी सी प्रेम कहानी Shivraj Singh Chouhan Son Love Story सामने आई थी। कुणाल और रिद्धि जैन Riddhi Jain अमेरिका के एक ही स्कूल में पढ़े। स्कूल में ही दोनों के बीच प्रेम का अंकुर फूट गया था और फिर ये नजदीकियां कभी कम नहीं हुईं। कुणाल, रिद्धि की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे। भोपाल लौटने पर दोनों की शादी की चर्चा होने लगी थी। कुणाल सिंह और रिद्धि जैन ने अपनी प्रेम कहानी को सुखद मोड़ देकर शादी करने का फैसला लिया। दोनों परिवारों ने भी इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी।

बीजेपी की प्रचंड पर कार्यकर्ताओं के साथ जमकर थिरके डिप्टी सीएम अरुण साव

मुंगेली प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है. जिसमें कई निकायों भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है. वहीं कई जगहों पर बीजेपी लीड बनाए हुए है. इसके अलावा सभी 10 नगर निगमों में भी कमल खिल गया है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर लोरमी भाजपा इकाई जश्न में डूब गई है. साथ ही इस जश्न में प्रदेश के डिप्टी सीएम और लोरमी से विधायक अरुण साव भी कार्यकर्ताओं संग जमकर थिरक रहे हैं. मुंगेली जिले के लोरमी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा ने परचम लहराया है. प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव इस चुनाव में लगातार प्रचार प्रसार करते नजर आए थे. जहां भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा 2456 मतों से जीत दर्ज कर ली है. तो वहीं कांग्रेस के अनिल दास को हार का सामना करना पड़ा है. मुंगेली जिले के लोरमी नगर पंचायत को अरुण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद नगर पालिका का दर्जा मिला है. जहां पहले 15 वार्ड में नगर पंचायत में चुनाव होता था. लेकिन इस बार नगर पालिका क्षेत्र में कुल 18 वार्डों में चुनाव हुआ है. यहां पर 11 पार्षद भाजपा के, एक निर्दलीय सहित 6 कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. जिनमें 2 भाजपा के पार्षद प्रत्याशी मतदान के पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं. वहीं सुजीत वर्मा की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है. लोरमी में भाजपा जीत का जश्न मना रही है. 49 नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष और पार्षदों के लिए हुआ चुनाव 49 नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष और पार्षदों का निर्वाचन किया गया, जिनमें बीजापुर, किरंदुल, बड़ी-बचेली, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, कवर्धा, पंडरिया, कुम्हारी, अहिवारा, अमलेश्वर, दल्लीराजहरा, बालोद, बेमेतरा, डोंगरगढ़, महासमुंद, बागबाहरा, सरायपाली, तिल्दा-नेवरा, गोबरणवापारा, आरंग, अभनपुर, मंदिर हसौद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, भाटापारा, सिमगा, तखतपुर, रतनपुर, बोदरी, गौरेला, पेण्ड्रा, मुंगेली, लोरमी, खरसिया, जांजगीर-नैला, चांपा, अकलतरा, सक्ती, दीपिका, कटघोरा, बांकी-मोंगरा, बलरामपुर, रामानुजगंज, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़ और जशपुरनगर शामिल हैं.

अमेरिका से आई फ्लाइट में हथकड़ी पहने भारतीयों को देख भड़कीं उमा भारती

भोपाल अमेरिका से अवैध भारतीय अप्रवासियों को बेड़ियों में जकड़कर भारत भेजा गया था. वरिष्ठ भाजपा नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने इस तरीके को शर्मनाक और क्रूर बताते हुए शनिवार को अमेरिकी सरकार पर निशाना साधा. दरअसल 104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान 5 फरवरी को अमृतसर पहुंचा, यह अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा निर्वासित भारतीयों का पहला ऐसा जत्था था. बेड़ियों में जकड़कर लाए गए भारतीय दावा किया कि पूरी यात्रा के दौरान उनके हाथ और पैर बेड़ियों में जकड़े रहे और अमृतसर में उतरने के बाद ही उनकी बेड़ियां खोली गईं. इस पर उमा भारती भड़क गईं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लगातार तीन पोस्ट किए. जिसमें उन्होंने लिखा कि, ”जिस तरह से अवैध भारतीय अप्रवासियों को हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़कर अमेरिका से वापस भेजा गया, वह बेहद शर्मनाक और मानवता पर कलंक है. यह निर्दयता एवं हिंसक मनोवृति रेड इंडियंस के एवं अमेरिका में बसे हुए अफ्रीकी मूल के लोगों के मामले में अमेरिका की सरकारों ने कई बार दिखाई है.” ‘ऐसी क्रूरता इस भूमंडल पर महापाप’ उन्होंने लिखा, ”जब उनको हवाई जहाज से ही भेज रहे थे, हथकड़ी बेड़ी में उनको जकड़ कर रखना, अमेरिकी शासन की क्रूरता एवं अमानवीयता को दर्शाता है. अवैध तरीके से किसी देश में घुसना अपराध है, उसकी सजा के प्रत्येक देश में अपने कानून के अनुसार प्रावधान हैं. किंतु ऐसी क्रूरता इस भूमंडल पर महापाप है.” उमा भारती ने यह ट्वीट पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी टैग किए हैं. आज अप्रवासियों को लेकर अमृतसर आ सकती है एक और फ्लाइट बता दें कि 119 अवैध अप्रवासियों को लेकर एक और अमेरिकी विमान के शनिवार को अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने की संभावना है. यह ट्रंप सरकार द्वारा निर्वासित भारतीयों का दूसरा ऐसा जत्था है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विमान के रात करीब 10 बजे हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है. PM मोदी और ट्रंप की मुलाकात के बीच हुई ये कार्रवाई बता दें यह प्रक्रिया ऐसे समय में की जा रही है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर आव्रजन सहित कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की. पीएम मोदी ने एक संयुक्त मीडिया सम्मेलन के दौरान सत्यापित भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी में सहयोग की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की, लेकिन साथ ही प्रवासियों का शोषण करने वाले मानव तस्करी नेटवर्क से निपटने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

खूंखार मार्को एब्बन की मेक्सिको सिटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई

 मेक्सिको यूरोप के सबसे खूंखार अपराधियों में शुमार एक ड्रग तस्कर मेक्सिको में मारा गया है। उसने अपनी मौत का ढोंग करते हुए भागने का प्रयास किया था। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। मार्को एब्बन को गुरुवार को मेक्सिको सिटी से लगभग 25 किलोमीटर दूर अटिज़ापान डी ज़ारागोसा के एक शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रवर्तन अधिकारियों ने एब्बन की पहचान की पुष्टि की। यूरोप की पुलिस एजेंसी यूरोपोल ने एब्बन को यूरोप के “सबसे वांछित भगोड़ों” में सूचीबद्ध किया था। वह ब्राजील से नीदरलैंड्स में ड्रग्स की तस्करी में शामिल था। यूरोपीय पुलिस की वेबसाइट पर कहा गया है कि उसे अक्टूबर 2020 में सात साल से अधिक की सजा सुनाई गई थी। 2014 और 2015 के बीच एब्बन और उसके साथियों ने 400 किलो कोकीन को अनानास के कंटेनरों में छिपाकर तस्करी करने का आरोप है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने ने पिछले अक्टूबर में कूलियाकान में अपनी मौत का ढोंग किया था। यह मेक्सिको के सिनालोआ कार्टेल का गढ़ है और वहां दो कार्टेल गुटों के बीच संघर्ष चल रहा था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, एब्बन को एक गुट से जुड़े होने का आरोप था, लेकिन उस समय उसकी मौत का कोई सबूत नहीं मिला था। केवल एक कथित प्रेमिका का बयान था जिसने शव की पहचान की थी। मेक्सिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने उत्तर मेक्सिको के चिहुआहुआ राज्य में एक संदिग्ध सिनालोआ कार्टेल ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे अमेरिका द्वारा वांछित किया गया था। स्थानीय मीडिया ने उसे हम्बर्टो रिवेरा के रूप में पहचाना।

सिंगरौली में सड़क दुर्घटना के बाद भीड़ का तांडव, फूंकी गाड़ियां

सिंगरौली  सिंगरौली जिले में  कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने 7 बस और 4 हाइवा (माल ढोने वाली गाड़ी) को आग के हवाले कर दिया, जिससे पूरी तरह अराजकता फैल गई. मृतकों की पहचान रामलालू यादव और रामसागर प्रजापति के रूप में हुई है. घटना माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अमिलिया घाटी की है. दोनों मृतक स्थानीय निवासी थे. अमिलिया घाटी में सड़क हादसे के बाद मचे बवाल की सूचना पाकर पुलसि मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दुर्घटना में मारे गए दोनों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. हालात को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात की गई. सिंगरौली के कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला और पुलिस अधीक्षक मनोज खत्री ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. जानकारी के मुताबिक जिन वाहनों में भीड़ ने आग लगाई वे उसी कोलमाइंस कंपनी के हैं, जिसके लोडर ट्रक से एक्सीडेंट हुआ था. ये वाहन कोयला परिवहन और कोलमाइंस में काम करने वाले कर्मचारियों को लाने-ले जाने के काम में लगे थे. सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक मनोज खत्री ने बताया कि गुस्साई भीड़ वाहनों को आग के हवाले करने के बाद कोलमाइंस की ओर बढ़ रही थी. लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भीड़ को तितर-बितर किया. सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक मनोज खत्री ने बताया कि अमिलिया कोयला खदान से कोयला लोड करके कोल यार्ड की तरफ जा रहे एक हाइवा ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद हाइवा भी पलट गया था. दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद, मृतकों के परिवार के सदस्यों सहित स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जो कुछ ही समय में हिंसक हो गया. एसपी खत्री ने कहा, ‘दुर्घटना के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि भीड़ ने 7 बसों सहित 11 वाहनों को आग लगा दी. पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया. भीड़ को काबू में करने के दौरान कई पुलिसकर्मियों को भी चोट आई.’ इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो हाइवा में लगे डैश कैम में कैद हो गया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक से टक्कर के बाद हाइवा रोड से उतरकर खाई में चला जाता है. सीट बेल्ट टूटने से ड्राइवर केबिन में ही जोरदार झटके खाने लगता है. पुलिस ने बवाल और वाहनों में आग लगाने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की बात कही. एसपी खत्री ने कहा, ‘हम दुर्घटना और उसके बाद कानून व्यवस्था की स्थिति के संबंध में सभी कानूनी दायित्वों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं.’ गनीमत रही की बस में सवार कर्मचारी समय रहते उतर गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. स्थिति पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल बुलाया गया. अ​मिलिया घाटी में स्थिति को और अधिक बिगड़ने से रोकने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है.  

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का बेहतर प्रदर्शन, दर्ज की बड़ी जीत

रायपुर विष्णु के सुशासन पर जनता की मुहर लगी है. नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने अब तक सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है. दस नगर निगमों में हुए चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है. वहीं नगर पालिका और नगर पंचायतों में भाजपा का स्ट्राइक रेट 90 फीसदी रहा है. भाजपा की इस बड़ी जीत का श्रेय सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व को दिया जा रहा है. विष्णुदेव साय ने ज्यादातर निकायों में रोड शो कर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जनता का समर्थन मांगा था. इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए राज्य की 11 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी. रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में ऐतिहासिक बढ़त के साथ भाजपा के प्रत्याशी को जीत मिली थी. संगठन से जुड़े आला नेता कहते हैं कि विष्णुदेव साय का सौम्य चेहरा, मोदी की गारंटी पर जनता का भरोसा और राज्य में सुशासन की बयान की वजह से जनता का समर्थन भाजपा को लगातार मिल रहा है.  नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के बड़े कारण विष्णु के नेतृत्व में जनता का भरोसा     2023 के विधानसभा चुनाव के बाद विष्णुदेव साय सूबे की सरकार के मुखिया बने थे.     दीर्घ राजनीतिक अनुभव, सौम्य और सरल चेहरा और कुशल प्रशासनिक नेतृत्व के बूते जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे. विष्णु के सुशासन और ठोस निर्णयों ने जीता जनता का भरोसा     सरकार की बागडोर संभालने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने स्वभाव के विपरीत जाकर कई कड़े फैसले लिए.     पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच, सीजीएमएससी घोटाले की ईओडब्ल्यू-एसीबी में एफआईआर, कोयला-शराब-महादेव एप जैसे घोटाले पर बरती गई सख्ती ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया.     महतारी वंदन, दो साल का बकाया बोनस, धान का समर्थन मूल्य, नई उद्योग नीति, पीएम आवास, छात्रों को ब्याज मुक्त कर्ज, रामलला दर्शन योजना जैसी योजनाओं के बूते सुशासन की नींव मजबूत की. मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यकुशलता से सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल स्थापित करने में सफलता प्राप्त की.       मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने कुशल नेतृत्व के बूते सरकार और संगठन पर अपनी पकड़ मजबूत की.     सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाकर नेतृत्व को एक नई दिशा दी. बीजेपी ने स्थानीय निकायों में दिए बेहतर प्रत्याशी     भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव में जिताऊ चेहरे ही मैदान में उतारे. रायगढ़ जैसी सीट पर एक चाय वाले को टिकट देकर यह संकेत दे दिया कि यह नई भाजपा है. जहां बड़े नेताओं के पसंदीदा चेहरे ही टिकट नहीं पा सकते. आम आदमी भाजपा का चेहरो हो सकता है. प्रत्यक्ष चुनाव के बावजूद सभी बड़े निकायों में बीजेपी की बड़ी जीत     पूर्ववर्ती सरकार ने महापौर और अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रत्यक्ष प्रणाली को बदल दिया था. साय सरकार ने प्रत्यक्ष निर्वाचन की पुरानी नीति पर अमल किया.     प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली से पार्षदों की खरीद-फरोख्त की आशंका को खत्म किया.     महापौर-अध्यक्ष के प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली का फायदा भाजपा को मिला. निकायों में भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया.  

नीमन तिराहे पर एथिनॉल टेंकर पलटा

बटियागढ़  बटियागढ़ के नीमन तिराहे पर एथेनॉल का टैंकर पलटने की घटना के तत्काल बाद कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा एहतियात कदम उठाए गए। मौके पर एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी, तहसीलदार श्री चौधरी सहित राजस्व, पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद हैं। यहां पर कोई जनहानि नहीं हुई है। कलेक्टर कोचर ने बताया कि यहाँ ट्रैफिक रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कानपुर से टैंकर रवाना हो गया, एहतियात सभी कार्यवाही की जा रही है। यह टैंकर एथेनॉल लेकर जबलपुर जा रहा था, उक्त एथेनॉल पेट्रोल में मिलाया जाता है। कलेक्टर श्री कोचर ने बताया घटनास्थल पर फायर बिग्रेड, तीन हाइड्रा मशीन, एक एंबुलेंस और एसडीआरएफ टीम पहुंच चुकी है, पूरा एरिया सील कर दिया गया है। यहाँ से केवल इमरजेंसी वाहन निकल रहे हैं।

रायपुर में पूर्व मेयर एजाज ढेबर भी 1500 वोट से हारे, जीत के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल

रायपुर छत्तीसगढ़ के 5 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। रायगढ़ में जीववर्धन चौहान ने जानकी काटजू को 36,365 वोट से हरा दिया है। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हराया है। जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को किया पराजित। रायपुर में पूर्व मेयर एजाज ढेबर भी 1500 वोट से पार्षद चुनाव हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल है। लोरमी में भाजपा की जीत के बाद डिप्टी सीएम साव कार्यकर्ताओं संग जमकर थिरके, रायपुर में राजेश मूणत कार्यकर्ताओं संग झूमे। बता दें कि 5 निगम में बीजेपी लीड कर रही है। मंत्री श्यामबिहार जायसवाल की बहू चुनाव हार गईं हैं। कांग्रेस की रीमा ने चंपा जायसवाल को 44 वोट से हराया है। रायपुर में मीनल चौबे 1,01,439 वोट से बढ़त बनाई हुई हैं। 10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है।   नगर निगम बीजेपी कांग्रेस कौन आगे/ जीते रायपुर मीनल चौबे दीप्ति दुबे मीनल चौबे (बीजेपी) 1,01,439 वोट से आगे दुर्ग अलका बाघमार प्रेमलता पोषण साहू अलका बाघमार (बीजेपी) 15,000 वोट से आगे राजनांदगांव मधुसूदन यादव निखिल द्विवेदी मधुसूदन यादव (बीजेपी) 43,500 वोट से जीते बिलासपुर पूजा विधानी प्रमोद नायक पूजा विधानी (बीजेपी) 20,000 वोट से आगे अंबिकापुर मंजूषा भगत अजय तिर्की मंजूषा भगत (बीजेपी) 11,063 वोट से जीतीं चिरमिरी रामनरेश राय विनय जायसवाल रामनरेश राय (बीजेपी) 4000 वोट से जीते जगदलपुर संजय पांडेय मलकीत सिंह गैदू संजय पांडेय (बीजेपी) जीते रायगढ़ जीववर्धन चौहान जानकी काटजू जीववर्धन चौहान (बीजेपी) 34,365 वोट से जीते कोरबा संजू देवी राजपूत उषा तिवारी संजू देवी राजपूत (बीजेपी) आगे धमतरी जगदीश रामू मेहरा — (कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो चुका है) बीजेपी

पुलवामा हमले मै शहीद हुए मझोली के जाबांज को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

संग्रामपुर  पुलवामा हमले में 2019 सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले में मध्यप्रदेश का एक जांबाज लाल भी शहीद हो गया था, जबलपुर के मझोली तहसील के खुडावल गांव के रहने वाले अश्विनी कुमार काछी सीआरपीएफ की 35वीं बटालियन में तैनात थे। अश्विनी चार साल पहले 2014-15 में सीआरपीएफ की 35वीं बटालियन में भर्ती हुए थे, शुक्रवार को उनके निज निवास स्थित समाधि स्थल पहुँचकर भावपूर्ण श्रद्धान्जलि अर्पित कर कोटि कोटि नमन किया,उसके उपरांत उनके निज निवास पहुँचकर माता जी एवं बड़े भाई से भेंट कर प्रणाम किया

दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर के आकस्मिक निरीक्षण पर अनुपस्थित पाये गये शिक्षक तरेश कुमार निलंबित

दमोह  नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 में शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रहित एवं पारदर्शिता की दृष्टि से 01 जून 2024 से शिक्षको को सार्थक मोबाइल एप पर उपस्थिति दर्ज कराने एवं सतत् मांनिटरिंग करने संबंधी निर्देश प्रसारित किये गये थे।  प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला पटी शीशपुर तरेश कुमार मुडा, संकुल शासकीय केशोराम पाण्डेंय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह, विकास खण्ड दमोह शाला से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हुए सार्थक मोबाइल एप पर लगातार कई माहो से अनियमित उपस्थित दर्ज की जा रही है, आज उक्त विद्यालय का निरीक्षण किया गया जिसमें शिक्षक तरेश कुमार मुडा अनुपस्थित पाये गये। उक्त कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-03 के विपरीत होकर, वरिष्ठ कार्यालय के आदेश/निर्देशों की अवहेलना करना, शाला से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहना, पदीय दायित्वों का निर्वहन न करते हुए, कार्य के प्रति उदासीनता, लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता का स्पष्ट घोतक है।   अतः मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील ) नियम-1966 के नियम-09 में निहित् प्रावधानो के तहत् प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला पटी शीशपुर तरेश कुमार मुडा, संकुल शासकीय केशोराम पाण्डेंय कन्या उच्च.माध्यमिक विद्यालय दमोह, विकास खण्ड दमोह के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में श्री मुडा का मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड दमोह जिला दमोह नियत किया जाता है तथा शासन नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्तें की पात्रता होगी।

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में राजनांदगांव नगर निगम से भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव चुनाव जीते

 रायपुर छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं का भाजपा कार्यालय में पहुंचना शुरू हो गया है। भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी को धन्यवाद दिया।  भाजपा के रामविचार नेताम ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ऐतिहासिक जीत मिली है। सभी नगर निगमों में भाजपा को जीत मिली है। साय सरकार के 13 महीने के कार्यकाल पर जनता ने मुहर लगाई है।  15 साल बाद रायपुर मेयर पद पर होगा भाजपा का कब्जा रायपुर नगर निगम के मेयर पर पर 15 साल बाद रायपुर में मेयर पद पर भाजपा का कब्जा होने जा रहा है। मतगणना में भाजपा की मीनल चौबे 1 लाख से अधिक वोटों से बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही हैं। मीनल चौबे पिछले कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।  मीनल चौबे ने कहा कि घोषणा पत्र के सभी वादों को पूरा करेंगे। कांग्रेस के भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो चुकी थी, इसलिए जनता ने सबक सिखा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन पर जनता ने भरोसा जताया है। छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में राजनांदगांव नगर निगम से भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव चुनाव जीते छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में राजनांदगांव नगर निगम से भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव चुनाव जीत गए हैं। पूर्व में वह राजनांदगांव से सांसद और नगर निगम में महापौर रह चुके हैं। रायगढ़ नगर निगम में चाय बेचने वाले जीववर्धन चौहान बने महापौर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम में महापौर पद के लिए चुनाव लड़ रहे जीववर्धन चौहान चुनाव जीत गए हैं। जीववर्धन चौहान चाय की दुकान चलाते हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- रायगढ़ में भाजपा की जीत, जीववर्धन की जीत ऐतिहासिक है।  रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। भगवती चरण वार्ड से 500 वोट से पीछे चल रहे हैं। अभी चुनाव से पहले 5 साल तक कांग्रेस से महापौर रहे हैं।  भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जनता का धन्यवाद किया है। भाजपा को अधिकांश जगहों पर जीत मिले ही। साय सरकार के सुशासन को जनता ने स्वीकार किया है। हमने पूरी मेहनत की थी, पर जनता का समर्थन नहीं मिला : टीएस सिंहदेव अंबिकापुर नगर निगम में भाजपा की जीत पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि हमने पूरी मेहनत की थी, लेकिन जनता का समर्थन नहीं मिला। जनादेश हमे स्वीकार है। पिछले 10 साल से अंबिकापुर में कांग्रेस का कब्जा था। इस बार अंबिकापुर नगर निगम में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत चुनाव जीते हैं। टीएस सिंहदेव ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र का विकास हो यही चाहते हैं। छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में CM साय के ‘घर’ में कांटे की टक्कर में कांग्रेस की जीत छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के गृह जिले के कुनकुरी नगर पंचायत से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आई है। कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुई कांटे की टक्कर में कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील की जीत हुई है। भाजपा प्रत्याशी की मांग पर दोबारा मतों की गणना की गई थी, लेकिन इसमें भी कांग्रेस प्रत्याशी की जीत रही। राजनांदगांव नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव 40 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

वेलेंटाइन डे पर रातोंरात लखपति बना किसान, एक साल की मेहनत के बाद मिला चमचमाता 4 कैरेट 24

 पन्ना  पन्ना में एक किसान की तकदीर उस वक्त बदल गई, जब उसे खेत में खुदाई के दौरान एक बेशकीमती हीरा मिला. यह हीरा 4.24 कैरेट का बताया जा रहा है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी जा रही है. किसान ने यह हीरा हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है, जहां इसे नीलामी के लिए रखा जाएगा. पन्ना जिले को देशभर में हीरों की धरती कहा जाता है. यहां की मिट्टी कब किसे रंक से राजा बना दे, कोई नहीं जानता. ऐसा ही कुछ हुआ गहरा गांव के किसान ठाकुर प्रसाद यादव के साथ. वे कई वर्षों से अपने खेत में हीरे की खदान चला रहे थे. लगातार मेहनत और उम्मीदों के बाद आखिरकार 4 कैरेट 24 सेंट का चमचमाता हीरा उनके हाथ लगा. हीरा मिलते ही ठाकुर प्रसाद की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने इसे हीरा कार्यालय में जमा करा दिया. हीरा मिलने के बाद किसान ठाकुर प्रसाद यादव ने बताया कि नीलामी के बाद मिलने वाली रकम से वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारेंगे और एक नया काम शुरू करेंगे. वहीं, खेत के मालिक धर्मदास ने भी इस पर खुशी जताई कि उनके खेत में बेशकीमती हीरा मिला. इस मामले में हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि यह हीरा सरकोहा क्षेत्र की खदान से निकला है और इसे अगली नीलामी में बोली के लिए रखा जाएगा. पन्ना में पहले भी कई किसान और मजदूरों की किस्मत यहां की मिट्टी ने बदल दी है. पन्ना के हीरा व्यापारी रविंद्र जड़िया ने बताया कि यहां की धरती लोगों को रातोंरात अमीर बना सकती है. पिछले ही साल हीरा नीलामी में 5 करोड़ रुपये से अधिक के हीरे बेचे गए थे. आने वाले दिनों में पन्ना का हीरा बाजार और भी आगे बढ़ने की उम्मीद है. हीरा कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, इस बहुमूल्य हीरे की नीलामी में बड़ी संख्या में व्यापारी हिस्सा ले सकते हैं. यदि बाजार में इसकी मांग अधिक रही, तो इसकी कीमत 20 लाख से भी ज्यादा पहुंच सकती है. इससे पहले भी पन्ना के कई मजदूर और किसान हीरे की बदौलत लखपति और करोड़पति बन चुके हैं. पिछले साल भी कई किसानों ने नीलामी के जरिए लाखों-करोड़ों रुपये कमाए थे. अब सबकी नजरें इस बहुमूल्य हीरे की नीलामी पर टिकी हैं.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet