LATEST NEWS

उच्च न्यायालय से प्रस्ताव मिलने पर आहोर स्थित न्यायालय को क्रमोन्नत करने पर विचार – विधि एवं विधिक कार्य मंत्री

जयपुर विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि आहोर में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय को क्रमोन्नत करने के संबंध में उच्च न्यायालय से प्रस्ताव प्राप्त होने पर निर्धारित मापदण्डों तथा वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर विचार किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि आहोर स्थित न्यायालय को वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में क्रमोन्नत करने का प्रस्ताव वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय की समिति में विचारार्थ लंबित है। विधि एवं विधिक कार्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आहोर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में सिविल मुकदमों की कुल संख्या 1607 है तथा क्रिमिनल मुकदमों की संख्या 425 है। यह मुकदमें जालोर स्थित न्यायालय में सुने जा रहे हैं। इससे पहले विधायक श्री छगनसिंह राजपुरोहित के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में विधि एवं विधिक कार्य मंत्री ने कहा कि किसी स्थान पर न्यायालय की स्थापना अथवा क्रमोन्नयन माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय से परामर्श या प्रस्ताव प्राप्त होने पर तथा निर्धारित मानदण्ड के अनुसार प्रकरण लम्बित होने पर की जा सकती है। भविष्य में आहोर में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय को वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में क्रमोन्नत करने का प्रस्ताव माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय से प्राप्त होने पर, निर्धारित मानदण्ड  1200-1500 प्रकरण लंबित होने पर तथा वित्तीय संसाधन की उपलब्धता होने पर ही राज्य सरकार द्वारा विचार किया जा सकेगा।

मध्यप्रदेश को लगातार 7 बार कृषि कर्मण अवार्ड से नवाजा गया

भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयास से कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल है। मध्यप्रदेश को वर्ष 2011-12 सें 2017-18 तक लगातार 7 बार कृषि कर्मण अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है। मध्यप्रदेश वर्ष – 2011-12 से 2012-13 एवं 2014-15 में कुल खाद्यन्न केटेगरी के लिए 2013-14, 2015-16 एवं 2016-17 में गेहूं फसल के लिये और वर्ष 2017-18 में दलहन फसल के लिये कृषि कर्मण अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है। वर्ष- 2022 में मध्यप्रदेश के भू-अभिलेखों के एकीकरण के लिये केन्द्र सरकार द्वारा फसल बीमा योजनांतर्गत कत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया है। प्रदेश में गेहूं, उड़द, मसूर, सोयाबीन, अल्सी, फसलों को क्षेत्राच्छादन सबसे अधिक है। मक्का और तिल के उत्पादन में मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर है।  

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए पेशवाई मार्गों का निरीक्षण किया

उज्जैन उज्जैन  कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए पेशवाई मार्गों का निरीक्षण किया। सभी 13 अखाड़ों की पेशवाई के रूटों का निरीक्षण कर कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने सभी मार्गों की गूगल मैप पर मार्किंग के निर्देश दिए। साथ ही मार्गों से अतिक्रमण हटाने और सौंदर्यीकरण के निर्देश भी दिए। कलेक्टर सिंह ने नीलगंगा तालाब के सौंदर्यीकरण और व्यवस्थाओं की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। पेशवाई मार्गों के निरीक्षण के दौरान अग्नि अखाड़े की पेशवाई का मार्ग लाल बाबा के मंदिर से, निरंजनी अखाड़े की पेशवाई का मार्ग राजे धर्मशाला से, जूना अखाड़ा, नया उदासीन, आनंद, आवाहन, अटल, निर्वाणी अखाड़ों का पेशवाई मार्ग नीलगंगा से, उदासीन अखाड़े का मार्ग अलखधाम आश्रम से और निर्मल अखाड़े का मार्ग गुरुद्वारा फ्रीगंज से निर्धारित किया गया है। निरीक्षण के दौरान खाक चौक से अंकपात मार्ग होते हुए निकास चौराहा, इंदौर गेट से कंठाल मार्ग, तेलीवाड़ा चौराहा आदि पेशवाई मार्गों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर सिंह ने श्री महाकाल महालोक में श्री महाकाल अन्न क्षेत्र के प्रथम तल पर संचालित प्रसादी क्षेत्र का भ्रमण कर निरीक्षण किया एवं वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रवचन हॉल, रोपवे के निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात, कलेक्टर सिंह ने रुद्रसागर सेतु एवं महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, कार्य की गुणवत्ता व मापदंडों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने आज विधानसभा में कहा- बहरोड़ मिडवे को आउटसोर्स पर पुनः प्रारम्भ करने पर शीघ्र निर्णय लिया जायेगा

जयपुर पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने आज विधानसभा में कहा कि बहरोड़ मिडवे को आउटसोर्स पद्धति पर फिर से प्रारम्भ  किए जाने के संबंध में शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा। पर्यटन मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थीं। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि इस संबंध में जल्द ही निर्णय लेकर मिडवे प्रारंभ किया जायेगा। इससे पहले विधायक श्री जसवंत सिंह यादव के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में पर्यटन मंत्री ने बताया कि राजस्थान पर्यटन विकास निगम के बहरोड़ मिडवे पर यात्री बसों का ठहराव बंद होने के कारण राजस्व प्राप्ति लगभग बंद हो गई थी। मिडवे बहरोड़ द्वारा संचालन अवधि में पर्याप्त राजस्व अर्जन के अभाव में निरन्तर व्यावसायिक हानि होने के कारण राजकीय हित में इसे बंद करने का निर्णय लिया गया।   उन्होंने बताया कि मिडवे बहरोड़ की मरम्मत कराए जाने संबंधी कोई योजना वर्तमान में विचाराधीन नहीं है। निगम द्वारा इस मिडवे को आउटसोर्स पद्धति पर पुनः संचालित किए जाने की प्रक्रिया विचाराधीन है।

पीएम मोदी राज्यसभा में चर्चा करते हुए कांग्रेस पर किया हमला, कहा- उनके लिए फैमिली फर्स्ट, हमारे लिए नेशन फर्स्ट

नई दिल्ली पीएम मोदी राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। मोदी ने राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने अपने भाषण में देश की दिशा को लेकर विस्तार से बात की और हम सभी के लिए एक मार्गदर्शन दिया। राष्ट्रपति का अभिभाषण प्रेरणादायक और प्रभावी था। यह सबके लिए भविष्य की दिशा को स्पष्ट करता है। मोदी ने कहा कि इसे हर किसी ने अपनी समझ के हिसाब से अलग-अलग तरीके से समझा। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के बारे में भी कहा और इसे हमारा दायित्व बताया। कांग्रेस का मॉडल फैमिली फर्स्ट- पीएम मोदी कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनसे इस बारे में कोई उम्मीद करना एक बड़ी गलती होगी, क्योंकि उनकी सोच इस दिशा में नहीं जाती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब एक परिवार के लिए समर्पित हो गई है, और उनके लिए ये संभव नहीं है। मोदी ने यह भी बताया कि कांग्रेस का मॉडल “फैमिली फर्स्ट” है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश की जनता ने हमें तीसरी बार लगातार सेवा करने का मौका दिया है, जो यह दिखाता है कि लोगों ने हमारे विकास मॉडल को समझा और उसे समर्थन दिया। उन्होंने अपने मॉडल को एक शब्द में “नेशन फर्स्ट” बताया और कहा कि इसी भावना के साथ हमारी सरकार ने नीतियों और कार्यों को लागू किया है। समाज में जाति का जहर फैलाने की कोशिश हो रही- पीएम मोदी राज्यसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज समाज में जाति का जहर फैलाने की कोशिश की जा रही है… कई सालों से सभी दलों के ओबीसी सांसद ओबीसी पैनल को संवैधानिक दर्जा देने की मांग कर रहे थे। लेकिन उनकी मांग को खारिज कर दिया गया, क्योंकि यह उनकी (कांग्रेस) राजनीति के अनुकूल नहीं था। लेकिन हमने इस पैनल को संवैधानिक दर्जा दिया।” कांग्रेस ने बाबा साहेब को भारत रत्न के लायक नहीं समझा राज्यसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह सर्वविदित है कि कांग्रेस के मन में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के प्रति कितना गुस्सा और नफरत थी। उन्होंने कभी भी बाबा साहेब को भारत रत्न के लायक नहीं समझा। लेकिन आज मजबूरी में उन्हें ‘जय भीम’ का नारा लगाना पड़ रहा है।”

साजिद रशीदी ने बताया की दिल्ली चुनाव में BJP को दिया वोट, वीडियो जारी कर मुस्लिमों को दिया संदेश

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है अब सबको शनिवार का इंतजार है जब नतीजे सामने आएंगे। इसी बीच भाजपा आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी कह रहे हैं कि उन्होंने दिल्ली चुनाव में भाजपा को वोट दिया है। एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए अमित मालवीय ने लिखा, ‘ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के साजिद रशीदी कहते हैं कि उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट दिया है। यह कोई अकेला मामला नहीं है। यदि मुसलमान भी बड़े पैमाने पर भाजपा का समर्थन करने लगें तो तथाकथित ‘धर्मनिरपेक्ष’ दलों को चिंतित होना चाहिए।’ मुस्लिमों को दिया संदेश वीडियो में साजिद कहते हैं, ‘दोस्तों मैंने वोट कर दिया है। मैंने ये वोट किसको किया है, आफको सुनकर बड़ा आश्चर्य होगा। मैंने यह वोट भारतीय जनता पार्टी को किया है। जिंदगी में पहली बार मैंने भारतीय जनता पार्टी को वोट किया है। क्यों किया है इसके पीछे बहुत सारे कारण हैं। अबतक मुसलमानों पर यह आरोप लगता रहा कि भाजपा को हराने के लिए मुसलमान वोट करता है। मैंने यह वोट इसलिए किया बीजेपी को कि दिल्ली के अंदर बीजेपी जीते। मुसलमानों के मन में यह बात बैठा दी गई है कि भाजपा को हराओ, नहीं तो अगर वे सत्ता में आए तो मुसलमानों के अधिकार छीन लिए जाएंगे। मैंने मुसलमानों के मन से उस डर को निकालने के लिए (भाजपा को) वोट दिया। अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है तो मैं मुसलमानों को दिखाऊंगा कि मुसलमानों के कौन से अधिकार छीने गए हैं। ऐसा नहीं है कि मैं भाजपा में शामिल हो गया हूं या उनके सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। अगर उनकी कोई नीति मुसलमानों के खिलाफ जाती है तो मैं उसका विरोध करूंगा। मुझे धमकियां मिल रही हैं और आरोप लगाया जा रहा है कि मैं भाजपा के हाथों बिक गया हूं। ऐसा कुछ नहीं है, मैं भाजपा के किसी नेता से भी नहीं मिला हूं। मेरे खिलाफ मामले दर्ज हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य मुसलमानों के दिल और दिमाग से उस डर को निकालना है। अगर मुसलमान भाजपा को वोट देते हैं तो हमारा हक होगा और अगर भाजपा हमारे खिलाफ कुछ करती है तो हम उससे सवाल कर सकते हैं।’ एग्जिट पोल में बीजेपी सरकार बुधवार को वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के अनुमान सामने आए हैं। जिसमें ज्यादातर में भाजपा के दिल्ली में अगली सरकार बनाने का अनुमान जताया गया है। वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन में खास फर्क नहीं है। जबकि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पिछड़ती दिख रही है। एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत के अंतर को लेकर अलग-अलग अनुमान लगाए गए हैं। एक पोल में कहा गया है कि पार्टी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 51-60 सीटें जीत सकती है। दो पोल में आप की जीत का भी अनुमान लगाया गया है।

मध्य प्रदेश के बजट सत्र की तारीख तय, 10 मार्च से शुरू होगा विधानसभा session

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। सोलहवीं विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा और 24 मार्च तक चलेगा। 15 दिवसीय सत्र में 9 बैठकें होंगी। इस दौरान सदन में बैठकें और विधेयकों पर चर्चा होगी।। इसकी अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा गुरुवार को जारी कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 19 फरवरी और अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 6 मार्च  तक प्राप्त की जाएंगी। वहीं, स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267- क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में चार मार्च से कार्यालय में प्राप्त की जाएंगी। कब क्या होगा? 1. सोमवार, 10 मार्च: राज्यपाल का अभिभाषण,  अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव 2. मंगलवार, 11 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य   3. बुधवार, 12 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य 4. गुरुवार, 13 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य 5. शुक्रवार, 14 मार्च: अवकाश (होली) 6. शनिवार, 15 मार्च: अवकाश 7. रविवार, 16 मार्च: अवकाश 8. सोमवार, 17 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य 9. मंगलवार, 18 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य 10. बुधवार, 19 मार्च: अवकाश (रंगपंचमी) 11. गुरुवार, 20 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य 12. शुक्रवार, 21 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य  (डेढ़ बजे तक), अशासकीय कार्य 13. शनिवार, 22 मार्च: अवकाश 14. रविवार, 23 मार्च: अवकाश 15. सोमवार, 24 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य  

बागेश्वर धाम आ सकते हैं पीएम मोदी, धीरेंद्र शास्त्री ने भेजा निमंत्रण; एक साथ करेंगे दो बड़े काम

 छतरपुर  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 फरवरी को होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को छतरपुर के बागेश्वर धाम जा सकते हैं. पीएम मोदी बागेश्वर धाम ट्रस्ट द्वारा बनाए जा रहे बड़े कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला रखेंगे. कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी भोपाल आएंगे और मध्य प्रदेश राज भवन में रात्रि विश्राम करेंगे. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक, ”कैंसर हॉस्पिटल के भूमि पूजन का निमंत्रण प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया है.” हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय से अभी तक पीएम मोदी के छतरपुर जाने की अधिकृत मंजूरी नहीं आई है. राज्य सरकार तैयारी में जुटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश प्रवास को लेकर राज्य सरकार तैयारी में जुटी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी भोपाल में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट के उद्घाटन सत्र में 24 फरवरी को शामिल होंगे. माना जा रहा है कि इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम जाएंगे और इसके बाद भोपाल आएंगे. 24 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट में शामिल होंगे. अडानी, गोदरेज सहित बड़े बिजनेसमैन का आना तय इन्वेस्टर समिट में देश के बड़े उद्योग समूह अडानी समूह, गोदरेज, जेके सीमेंट के राघव पाठ सिंघानिया, आईटीसी लिमिटेड के संजीव पुरी कुमार, मंगलम बिड़ला सहित 100 से ज्यादा कंपनियों के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर शामिल होंगे. इसके अलावा कनाडा, जर्मनी, जापान, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, थाईलैंड, इटली, यूके सहित देश के हाई कमिश्नर एम्बेसडर ने भी इन्वेस्टर सबमिट में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी है. इन्वेस्टर समिट में देश और विदेश के 10 हजार निवेशक शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. 3 लाख करोड़ के प्रस्ताव प्राप्त हुए वहीं, इन्वेस्टर समिट में मध्य प्रदेश में निवेश की बड़ी राह खुलने की उम्मीद जताई जा रही है. मध्य प्रदेश सरकार को देश और विदेश के निवेशकों से अभी तक 3 लाख करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मिल चुके हैं. यह प्रस्ताव मध्य प्रदेश के उद्योग विभाग द्वारा शुरू किए गए इन्वेस्ट पोर्टल पर प्राप्त हुए हैं. निवेशकों ने मध्य प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग, सोलर सेक्टर, खनिज टेक्सटाइल सहित कई क्षेत्रों में निवेश को लेकर अपनी रुचि जताई है. वहीं, इसके पहले मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रीजनल इन्वेस्टर समिट भी की थी. इसमें भी मध्य प्रदेश सरकार को चार लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए थे. राज्य सरकार सरल बना रही नीति उधर, राज्य सरकार प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिए लगातार नीतियों को सरल बना रही है. इसके लिए सरकार नीतियों में लगातार बदलाव कर रही है. राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में की गई रीजनल इंवेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों से चर्चा के दौरान निवेश की राह में रोड़ा बनने वाली नीतियों को लेकर कई सुझाव मिले थे. इसके आधार पर सरकार नीतियों में लगातार बदलाव कर रही है और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के पहले कई नीतियों में बदलाव करने जा रही है. सरकार को उम्मीद है कि प्रदेश में बड़ा निवेश आने से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के मामले में बड़े रास्ते खुलेंगे. वहीं आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी. Global Investor Summit, 24 और 25 फरवरी ● 250 एकड़ क्षेत्र में मानव संग्रहालय में तैयारियां जोरों पर ● 30 से अधिक देशों के निवेशक जिनमें जापान, जर्मनी, अमेरिका और इंग्लैंड शामिल ● 50 से अधिक देश के बड़े उद्योगपतियों को भेजा गया आमंत्रण पत्र ● 23 की रात को भोपाल पहुंचेंगे पीमए मोदी राजभवन में करेंगे रात्रि विश्राम ● 23 को बागेश्वर धाम(Bageshwar Dham) भी जा सकते हैं पीएम मोदी ● 24 की सुबह मानव संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल ● 25 जेट विमानों की पार्किंग की जगह बनाई गई एयरपोर्ट पर ● 250 एकड़ में डोम, अस्थाई कक्ष, कैंप के साथ लाइव एग्जीबिशन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- जैसलमेर और टोंक जिले में नवीन मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य प्रगतिरत पर है

जयपुर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह ने आज विधानसभा में कहा कि जैसलमेर और टोंक जिले में 100-100 एमबीबीएस सीटों की क्षमता के नवीन मेडिकल कॉलेज खोले जाने हेतु निर्माण कार्य प्रगतिरत है। इन्हें शैक्षणिक सत्र 2025-26 में एनएमसी से अनुमति पश्चात् प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय प्रवर्तित योजना के तहत पीजी पाठ्यक्रमों में 527 नवीन सीटों की चरणबद्ध रूप से वृद्धि भी एनएमसी की स्वीकृति उपरांत की जायेगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 6 संभाग मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इसके अतिरिक्त राजमेस सोसायिटी के अंतर्गत 22 मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। श्री सिंह ने कहा कि प्रतापगढ़, राजसमंद एवं जालौर में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज संचालित किये जायेंगे। इससे पहले विधायक श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा चिकित्सा महाविद्यालयों में निर्धारित शुल्क संरचना की निरंतर समीक्षा की जाती है। अंतिम शुल्क संरचना की समीक्षा वर्ष 2024 में की गयी है। उन्होंने शुल्क संरचना का विवरण सदन के पटल पर रखा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि चिकित्सा महाविद्यालयों में अध्ययनरत पात्र छात्रों को छात्रवृति दी जाती है। जिनमें राज्य एवं केन्द्र का अंश भी निहित है। उन्होंने छात्रवृतियों की जानकारी व मापदण्डों का विवरण सदन के पटल पर रखा।

आनंद शिविर में भाग लेने देश की चार संस्थाओं में जा सकते हैं शासकीय सेवक

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आनंद विभाग लोगों के जीवन को टेन्शन फ्री कर उनके जीवन में आनंद के लिए कार्य कर रहा है। शासकीय सेवकों में आनंद शिविर से सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए राज्य आनंद संस्थान द्वारा वर्तमान में देश की 4 संस्थाओं से एमओयू किया यगा है। इन संस्थाओं में द आर्ट ऑफ लिविंग फाउण्डेशन बैंगलूरू, इनिशिएटिव ऑफ चेंज पुणे, दशा (फाउंडेशन) गोगा सेन्टर कोयम्बटूर, हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट (कान्हा शान्तिवनम) हैदराबाद शामिल हैं। आनंद शिविर में भाग लेने के लिए आनंद विभाग की वेबसाइट WWW.anadsansthanmp.in के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। आनंद शिविर में पंजीयन करवाते समय शासकीय सेवकों को नियंत्रणकर्ता अधिकारी की अनुमति आवश्यक होगी। आनंद शिविरों के माध्यम से व्यक्तियों को आनंद के साथ परिपूर्ण जीवन जीने की कला सीखने को मिलती है। चारों संस्थानों के साथ 5 आनंद शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें 184 प्रतिभागियों की सहभागिता रही।  

नवीन न्यायालयों की स्थापना ओर क्रमोन्नयन का निर्णय निर्धारित मापदण्डों के आधार पर – विधि एवं विधिक कार्य मंत्री

जयपुर विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि पीपलखूंट में मुकदमों की संख्या निर्धारित मापदण्ड से काफी कम होने के कारण वर्तमान में यहां नवीन न्यायालय खोले जाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नवीन सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय की स्थापना और क्रमोन्नयन के संबंध में निर्णय निर्धारित मापदण्डों के आधार पर लिया जाता है। इसके लिए राजस्थान उच्च न्यायालय की सहमति भी आवश्यक है। विधि एवं विधिक कार्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पीपलखूंट(घाटोल) में वर्तमान में 24 प्रकरण सिविल एवं 281 मुकदमे क्रिमिनल प्रकृति के हैं, जो निर्धारित मापदंड 1700-2000 लम्बित प्रकरणों की संख्या से कम है। उन्होंने जानकारी दी कि पीपलखूंट(घाटोल) में न्यायायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के सृजन के लिए प्रस्ताव प्राप्त होने पर राज्य उच्च न्यायालय की समिति द्वारा लंबित प्रकरणों की संख्या को देखते हुए पीपलखूंट में ग्राम न्यायालय सृजन हेतु राज्य सरकार को 18 दिसम्बर 2014 को पत्र लिखा गया, जिस पर सरकार द्वारा सहमति प्रदान नहीं की गयी। श्री पटेल ने कहा कि इसके बाद यहाँ वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश, अपर सिविल न्यायाधीश न्यायालय सृजन का ज्ञापन प्राप्त होने पर लंबित प्रकरणों की संख्या के आंकड़े समिति के समक्ष प्रस्तुत किये गए। समिति द्वारा 12 अगस्त 2023 को प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संयुक्त मुकदमों की संख्या के आधार पर पीपलखूंट में न्यायालय खोलने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। इससे पहले विधायक श्री नाना लाल निनामा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में विधि एवं विधिक कार्य मंत्री ने बताया कि वर्तमान में पीपलखूंट में किसी भी प्रकार का न्यायालय खोले जाने का प्रस्ताव माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय में विचारार्थ लंबित नहीं है। भविष्य में इस संबंध में माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय से प्रस्ताव प्राप्त होने पर तथा वित्तींय संसाधन की उपलब्धता होने पर राज्य सरकार द्वारा विचार किया जा सकेगा।

प्राइमरी स्कूल टीचर के घर EOW का छापा, हुआ चौंकाने वाला खुलासा, 52 प्लाटों की रजिस्ट्री, 14 बैंकों में खाते

शिवपुरी  मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के भौंती में बुधवार को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने एक प्राथमिक सहायक शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के घर रेड की है। इस छापामार कार्रवाई के दौरान प्राथमिक शिक्षक के पास 8 करोड़ से अधिक की संपत्ति की जानकारी हाथ लगी है। प्राथमिक शिक्षक के खिलाफ एक शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में बताया गया था कि शिक्षक के यहां पर आय से अधिक संपत्ति है। पूर्व कांग्रेस विधायक के करीबी बताया जा रहा है कि भौंती के प्राइमरी टीचर सुरेश सिंह भदौरिया भिंड जिले के रहने वाले हैं। वह वर्ग तीन के शासकीय शिक्षक है और कैडर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ हैं। वैसे सुरेश सिंह भिंड के रहने वाले हैं। लेकिन शिक्षक बनने के बाद वह यही रहने लगे। यह भी सामने आ रहा है कि वह पिछोर के पूर्व कांग्रेस विधायक केपी सिंह के करीबी हैं। इसके साथ ही जमीनों के कारोबार से भी जुड़े हैं। वहीं, सुरेश सिंह भदौरिया पर हरिजन एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। ईओडब्ल्यू को 8 करोड़ से अधिक की संपत्ति मिली ईओडब्ल्यू ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि शिक्षक के नाम पर 8 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति है। जिनमें दुकानें, घर, कार, सोना-चांदी, ट्रक-ट्रैक्टर और भी अन्य चीजें शामिल हैं। आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दर्ज मामले के तहत यह कार्रवाई की गई। शिक्षक के घर से छापे में एजेंसी को एक रिहायशी भवन और 1करोड़ 70 लाख की 11 दुकानें, पिछोर रोड पर करीब 1 करोड़ की 10 दुकानें, करीब 5 करोड़ के 52 प्लॉट से संबंधित रजिस्ट्री के बारे में पता चला है। आय से अधिक संपत्ति हुई बरामद ईओडब्ल्यू के अनुसार सुरेश सिंह भदौरिया ने अपने सेवाकाल में लगभग 38 लाख 4 हजार रुपए वेतन के रूप में कमाए हैं। लेकिन, छापे में मिली संपत्तियों की अनुमानित कीमत 8 करोड़ 36 लाख 32 हजार 340 रुपए है। इस प्रकार, आरोपी ने अपनी वैध आय से 7 करोड़ 98 लाख 28 हजार 340 रुपए की अधिक संपत्ति अर्जित की है। ईओडब्ल्यू को छापे के दौरान 44 भू अधिकार पुस्तिकाएं और 12 बैंक खातों की पासबुक मिली हैं। जांच एजेंसी इन दस्तावेजों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। छापे में यह संपत्ति भी मिली इसके अलावा चल संपत्ति में 4 लाख 71 हजार 370 रुपए कैश, 2342214 रुपए कीमत का 371 ग्राम सोना, करीब 128736 रुपए की 2 किलो 826 ग्राम चांदी, एक ट्रक, एक स्कॉर्पियो, फर्नीचर, एलसीडी टीवी और एसी, एक बाइक बरामद हुए। इसकी कीमत 31 लाख 90 हजार रुपए हैं। इसके अलावा एक ट्रैक्टर, 5 थ्रेसर, एक टैंकर, चार ट्रॉली और 25 लाख के तीन कल्टीवेटर भी बरामद किए हैं।

भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राज्य सरकार आमजन को नि:शुल्क सुविधाएं दे रही, अब परिजनों संग खेल रहा है नैतिक

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राज्य सरकार आमजन को नि:शुल्क तथा बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दे रही है। राज्य में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के जरिए सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं मदरसों में बच्चों की स्क्रीनिंग कर उन्हें जन्मजात बीमारियों से निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में हनुमानगढ जिले के पीलीबंगा स्थित गांव 41-एलएलडब्ल्यू निवासी 3 वर्षीय नैतिक के दिल का सफल ऑपरेशन जयपुर के नारायणा हॉस्पीटल में किया गया है। ऑपरेशन के बाद अब बच्चा बिलकुल स्वस्थ है और परिजनों और बच्चों के साथ खेल रहा है। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर श्री कानाराम के निर्देशन में स्वास्थ्य सेवाओं से आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी के तहत आरबीएसके के तहत खण्ड पीलीबंगा के गांव 41-एलएलडब्ल्यू के रहने वाले  3 वर्षीय बच्चे नैतिक के दिल में छेद का ऑपरेशन गत 26 दिसम्बर को किया गया। डॉ. शर्मा ने बताया कि बचपन से ही नैतिक के दिल में छेद था, जिसकी वजह से वह हमेशा बीमार रहता था। इससे उसका शारीरिक विकास भी नहीं हो रहा था। डॉ. शर्मा ने बताया कि बच्चों की स्क्रीनिंग में पता लगा कि नैतिक का शारीरिक विकास नहीं हो पा रहा है। नैतिक की चिकित्सकीय जांच में पता चला कि उसके दिल में छेद है, जिसकी वजह से उसकी सांस फूल जाती है और वह अक्सर बीमार ही रहता है। आरबीएसके टीम ने नैतिक के पिता श्री मंगतराम से बात की और बच्चे की बीमारी के बारे में  जानकारी दी। बच्चे के पिता ने भी बच्चे की अक्सर बीमार रहने की पुष्टि की। आरबीएसके टीम ने बताया कि बच्चे का इलाज आरबीएसके के तहत राज्य सरकार द्वारा नि:शुल्क किया जाएगा। परिजनों की मंजूरी के बाद नैतिक को ऑपरेशन  के लिए जयपुर के नारायणा हॉस्पीटल में भेजा गया, जहां गत 26 दिसम्बर  को नैतिक का ऑपरेशन  किया गया। ऑपरेशन के बाद 30 दिसम्बर  को नैतिक को नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट किया गया। कुछ दिन  बाद नैतिक को डिस्चार्ज कर दिया गया। अपने गांव पहुंचने के बाद नैतिक अब बिल्कुल स्वस्थ है। नैतिक का ऑपरेशन करवाने में पीलीबंगा बीसीएमओ डॉ. मनोज अरोड़ा, डीईआईसी सुनील शर्मा, आरबीएसके टीम के डॉ. श्री प्रकाश, फार्मासिस्ट गुरदयाल, प्रदीप एवं अन्य चिकित्साकर्मियों का सहयोग रहा। नैतिक के पिता श्री मंगतराम ने बताया कि वह ईट-भट्टे पर  मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाते हैं। दिल में छेद का महंगा ऑपरेशन करवाना उनके बस के बात नहीं थी। उन्होंने आरबीएसके के तहत नैतिक का नि:शुल्क आपरेशन करवाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद दिया है।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया माली समाज के केलेण्डर का विमोचन

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने आज निवास कार्यालय पर संयुक्त माली-सैनी-मरार समाज के केलेण्डर का विमोचन किया। संयुक्त माली-सैनी-मरार समाज के अध्यक्ष जी.पी. माली, उपाध्यक्ष राम नाराण चौहान, महासचिव राजेन्द्र कुमार अंबाडकर और प्रकाश मालवीय सहित समाजजन मैजूद थे।  

राजधानी के VIP रोड पर आधी रात को बड़ा सड़क हादसा, पुलिस ने युवती और उसके साथी हो हिरासत में लिया

रायपुर  छत्तीसगढ़ की राजधानी के VIP रोड पर आधी रात को बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसके तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ।घायलों को तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कार सवार रशियन युवती ने हंगामा किया। लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज घटना के अनुसार, तेज रफ्तार कार में एक युवक और एक रशियन युवती सवार थे, जो दोनों नशे में धुत थे। कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उन्हें मेकाहारा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस ने युवती और उसके साथी हो हिरासत में लिया हादसे के बाद, रशियन युवती ने मौके पर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे और कार में सवार युवक को हिरासत में लिया। दोनों नशे में होने के कारण पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने घटना के बारे में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी युवक और रशियन युवती के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet