LATEST NEWS

द हंड्रेड: एसआरएच ने नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स फ्रेंचाइजी खरीदी

नई दिल्ली सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स फ्रेंचाइजी हासिल कर ली है। यॉर्कशायर काउंटी द्वारा संचालित टीम के लिए विजयी बोली 100 मिलियन जीबीपी है। यह इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा बेची गई छठी हंड्रेड फ्रेंचाइजी है और मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बाद एसआरएच तीसरी आईपीएल फ्रेंचाइजी है, जिसने 100 गेंदों की प्रतियोगिता में एक टीम हासिल की है। पिछले कुछ दिनों में इंग्लिश बोर्ड ने लंदन स्पिरिट, ओवल इनविंसिबल्स, वेल्श फायर, मैनचेस्टर ओरिजिनल्स और बर्मिंघम फीनिक्स को बेच दिया है। दो और टीमें – ट्रेंट रॉकेट्स और सदर्न ब्रेव – बिक्री के लिए तैयार हैं। चेन्नई स्थित सन ग्रुप द्वारा प्रबंधित सनराइजर्स, फ्रेंचाइजी क्रिकेट के क्षेत्र में पुरानी है। वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हैदराबाद स्थित टीम हैं और एसए 20 में भी सनराइजर्स ईस्टर्न केप उनकी एक टीम है। वर्तमान में आईपीएल में उनका नेतृत्व पैट कमिंस कर रहे हैं, जो यकीनन सबसे सम्मानित अंतरराष्ट्रीय कप्तानों में से एक हैं। वे पिछले साल आईपीएल में उपविजेता रहे थे। एसए 20 में, वे दो बार के गत चैंपियन हैं।  

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से वेस्टइंडीज के 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की होगी शुरुआत

नई दिल्ली वेस्टइंडीज की पुरुष क्रिकेट टीम 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत फ्रैंक वॉरेल ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला से करेगी। यह श्रृंखला 25 जून से 16 जुलाई तक खेली जाएगी। डैरेन सैमी की कोचिंग में यह वेस्टइंडीज का पहला टेस्ट असाइनमेंट होगा, जिन्होंने रेड-बॉल कोच आंद्रे कोली की जगह ली है। श्रृंखला का पहला टेस्ट बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा, दूसरा टेस्ट ग्रेनेडा नेशनल स्टेडियम में और अंतिम टेस्ट जमैका के सबीना पार्क में होगा। इसके बाद दोनों टीमें पांच टी20 मैच भी खेलेंगी। पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सत्र का समापन वेस्टइंडीज अपनी घरेलू गर्मी का समापन 31 जुलाई से 12 अगस्त तक पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों के साथ करेगा। टी20 सीरीज फ्लोरिडा में ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम में होगी, जबकि ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद में एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ विदेशी दौरे इसके बाद वेस्टइंडीज 21 सितंबर से 23 दिसंबर तक भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड का दौरा करेगा। बांग्लादेश में टीम तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी, जबकि न्यूजीलैंड दौरे में तीन टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैच शामिल होंगे। वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी में इंग्लैंड और आयरलैंड दौरा 2023 वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने से चूकने के बाद, वेस्टइंडीज 2027 विश्व कप की तैयारी में आयरलैंड और इंग्लैंड में तीन-तीन वनडे और टी20 मैच खेलेगा। आयरलैंड में मुकाबले 21 से 25 मई तक मलाहाइड में होंगे, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच 29 मई, 1 जून और 3 जून को हेडिंग्ली, कार्डिफ और द ओवल में खेले जाएंगे। इसके बाद टीम तीन टी20 मैचों के लिए बेलफास्ट लौटेगी, जहां 15 जून को उनका यूके दौरा समाप्त होगा। वेस्टइंडीज महिला टीम का 2025 अभियान वेस्टइंडीज की महिला टीम अपने 2025 अभियान की शुरुआत 4 से 19 अप्रैल तक पाकिस्तान में विश्व कप क्वालीफायर से करेगी। इस टूर्नामेंट में छह टीमें अगस्त-सितंबर में भारत में होने वाले महिला विश्व कप के दो स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। इसके बाद टीम 21 मई से 8 जून तक इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां तीन टी20 और तीन वनडे खेले जाएंगे। फिर वेस्टइंडीज की महिलाएं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्वदेश में तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबलों में भिड़ेंगी। इन सभी मैचों की मेजबानी बारबाडोस का केंसिंग्टन ओवल करेगा। वेस्टइंडीज की पुरुष और महिला टीमों के व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम से यह साफ है कि वे आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।  

पुलिस ने कर्नाटक के कॉफी बागान में बंधक बनाए गए 12 मजदूरों को मुक्त कराया गया

 अशोकनगर कर्नाटक के कॉफी बागान में बंधक बनाकर रखे गए मध्यप्रदेश के 12 मजदूरों को पुलिस ने मुक्त करवा लिया है. सभी मजदूर मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से कॉफी बागान में काम करने गए थे. दरअसल, अशोकनगर एसपी विनीत जैन को 30 जनवरी को मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की एक टीम कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में गई थी. टीम के सदस्यों ने सबसे पहले कॉफी बागान में बंधक बनाए गए मजदूरों को ढूंढा. अशोकनगर थाने के प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि मजदूरों के स्थान का पता लगाने के बाद पुलिस ने चिकमंगलूर जिले के जयापुरा थाने से संपर्क किया और स्थानीय पुलिस की मदद से 12 मजदूरों को मुक्त कराया गया और मध्यप्रदेश वापस लाया गया. वहीं, ठेकेदार अफसर अली को बाद में पकड़ लिया गया और अशोकनगर लाया गया. अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कॉफी बागान मैनेजमेंट से 90 हजार रुपये का एडवांस लेकर ठेकेदार अली अशोकनगर से मजदूरों को कर्नाटक ले गया था. लेकिन वह वहां से भाग निकला था. एसपी ने बताया कि ये लोग कुछ हद तक बंधुआ मजदूरों की तरह काम कर रहे थे. उन्होंने बताया कि कुछ और लोग भी इसी तरह से वहां काम कर रहे हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है. मजदूरों को कर्नाटक लेकर गया ठेकेदार फरार जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्र टकनेरी से कई मजदूरों को ठेकेदार अफसर अली मजदूरी के लिए कर्नाटक लेकर गया। वह उनको कर्नाटक के घने जंगलों में कॉफी के फल को तोड़ने के काम के लिए लेकर गया था। ठेकेदार करीब 2 महीने पहले उनको लेकर गया था। उनको वहां छोड़कर ठेकेदार फरार हो गया। वहां काम करने गए मजदूरों ने अपने घर पर ऐसी बात बताई की परिजन हैरान परेशान हो गए। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पहुंच गए। पुलिस के पास पहुंचे परिजन मजदूरों के परिजन में से एक मनकुंवर बाई ने पुलिस में शिकायत की गई। उसने बताया कि उनके परिवार और आसपास के रहने वाले कई मजदूर कर्नाटक में फंसे हुए हैं। उन्हें घर नहीं आने दिया जा रहा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत सुन मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन एसपी विनीत कुमार जैन ने तुरंत एक्शन लेते हुए निर्देश दिए। जिस पर थाना कोतवाली प्रभारी मनीष शर्मा के नेतृत्व में एक टीम बनाकर जांच शुरू की गई। उनकी तरफ से कॉफी कंपनी के लोगों से मामले को लेकर चर्चा की गई। साथ ही वहां के मैनेजर को पूरी स्थिति से अवगत कराया गया। इसके बाद कंपनी ने मजदूरों को वहां से छोड़ा। वहां से छूटते ही बुधवार की सुबह मजदूर शहर लौटे और एसपी से मुलाकात की। मजदूरों के छूटने में महाराज सिंधिया ने की मदद बंधक से आजाद होकर आई मजदूर इंदर बाई ने बताया कि उन्होंने वहां फंसे होने की सूचना बीजेपी नेता उपेंद्र पाराशर को बताई थी। जिसके बाद उन्होंने मामले को क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के संज्ञान में लाया। इसके बाद एसपी को शिकायत की गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां फंसे मजदूरों को यहां लाने की कार्रवाई शुरू की थी। बाउंड्री वॉल के अंदर बने थे मजदूरों के मकान कर्नाटक से लौटे मजदूर मोतीलाल ने बताया कि उन्हें वहां पर घने जंगल के बीच एक बाउंड्री वॉल के अंदर रखा जाता था। साथ ही मजदूरी के लिए पहाड़ी इलाके में ले जाया जाता था। बाहर जाने के लिए भी अनुमति लेना पड़ता था। राशन लेने के लिए भी एक ही व्यक्ति जंगल से कुछ ही दूरी पर स्थित बाजार से आता था। उसके लिए भी एक ही मजदूर को भेजा जाता था जो सभी मजदूरों का राशन लेकर आता था। छोड़ने आए व्यक्ति ने जो बताया कर देगा हैरान कर्नाटक से मजदूरों को लेकर आए राम सिंह ने बताया कि वह भी यहां से मजदूरों को 380 रुपए रोज में लेकर जाते हैं। हालांकि फंसे हुए मजदूरों का ठेकेदार अफसर अली वहां से एडवांस पैसा लेकर भाग आया। मजदूरों लेकर आए व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने मेरी पत्नी और बच्चे को भी वही रोका है और कंपनी के लोगों ने मुझे इन मजदूरों को यहां छोड़ने के लिए कहा है। अब इन्हें छोड़ कर वापस भी जाना है। वहीं मजदूरों ने अभी भी वहां अन्य 70 मजदूरो के फंसे होने की बात भी बताई। एसपी ने बताया कि जिले के टकनेरी ग्राम के कुछ मजदूर पिछले दो माह पहले कर्नाटक के चिकमगलूर जिले के अन्नापुरई में काम करने के लिए गए थे। जहां उन्हें पैसे के लेनदेन के कारण रोक लिया गया। इसके बाद उनके परिजनों ने शिकायत की तो लगभग एक दर्जन मजदूर घर लौट आए। जिनमें इंदर बाई आदिवासी, मोटीलाल आदिवासी, जानकी बाई, सिमरन आदिवासी, गीता आदिवासी, कृष्ण, मोतीलाल, कल्लू, रामसिंह सहित अन्य मजदूर शामिल हैं।  

UP में शराब बिक्री के नियमों में कई अहम बदलाव, यूपी में पियक्कड़ों की मौज, जाने क्या

लखनऊ यूपी में शराब बिक्री के नियमों में बड़ा बदलाव किया जाएगा, इसके नियम के तहत पहली बार अंग्रेजी शराब के छोटे पैक भी मिलेगें. इसके अलावा देसी शराब के मिलावट को कम करने के लिए भी बदलाव किया गया है. आइए जानते हैं विस्तार से… मुख्य बदलाव अंग्रेजी शराब के छोटे पैक: पहली बार 60 एमएल और 90 एमएल की बोतलों की बिक्री की अनुमति दी गई है. प्रीमियम ब्रांड की दुकानें: अब मॉल्स के मल्टीप्लेक्स क्षेत्र में प्रीमियम ब्रांड की दुकानें नहीं खुलेंगी, लेकिन सक्षम स्तर से अनुमति मिलने पर हवाई अड्डों, मेट्रो और रेलवे स्टेशनों के मुख्य भवन में इन्हें खोला जा सकेगा. होम लाइसेंस का सरलीकरण ज्यादा शराब खरीदने और रखने के लिए व्यक्तिगत होम लाइसेंस लेना अब आसान होगा. सालाना फीस 11000 रुपये और सिक्योरिटी  भी 11000 होगी. सिर्फ तीन साल से  इनकम टैक्स देने वाला व्यक्ति ही लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं. देसी शराब के लिए ब्रिक पैक मिलावट रोकने के लिए अब देसी शराब ब्रिक पैक में बेची जाएगी. भांग की दुकानों की फीस में बढ़ोतरी भांग की दुकानों की लाइसेंस फीस 10% बढ़ा दी गई है. हालांकि, मॉडल शॉप की लाइसेंस फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ई-लॉटरी से दुकानें आवंटित होंगी दुकान आवंटन के लिए तीन चरणों में ई-लॉटरी होगी, इसके बाद ई-टेंडर के जरिए दुकानें आवंटित की जाएंगी. आवेदकों को पोर्टल पर नया पंजीकरण कराना होगा. दुकानों के समय में कोई बदलाव नहीं दुकानें पहले की तरह सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगी. डिजिटल पेमेंट और सीसीटीवी अनिवार्य सभी फुटकर दुकानों पर डिजिटल पेमेंट और सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य कर दिए गए हैं. एमआरपी अंकित होगी देसी शराब की बोतलों और टेट्रा पैक पर एमआरपी दर्ज होगी.

इको क्लब द्वारा नेचर कैंप का आयोजन: छात्राओं को प्रकृति से जोड़ने की अनूठी पहल

सिवनी मालवा शासकीय कन्या महाविद्यालय, सिवनी मालवा के इको क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के महत्व को समझाने के उद्देश्य से छात्राओं के लिए एक दिवसीय नेचर कैंप का आयोजन किया गया, जिसकी इस बार की थीम थी “बर्ड वाचिंग”। यह कैंप पीपलगोटा वन परिक्षेत्र में आयोजित किया गया, जहां छात्राओं ने प्रकृति की गोद में पर्यावरणीय शिक्षा का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में इको क्लब इकाई ने पीपलगोटा वन परिक्षेत्र के लिए प्रस्थान किया। दल की रवानगी करते हुए प्राचार्य डॉ. धुर्वे ने कहा कि, “प्राकृतिक स्थलों पर जाकर सीखना न केवल ज्ञानवर्धक होता है, बल्कि यह हमें प्रकृति के करीब लाकर पर्यावरणीय चुनौतियों को समझने और समाधान ढूंढने की प्रेरणा देता है। इको क्लब का यह प्रयास सराहनीय है, जो छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी सिखा रहा है।” वन परिक्षेत्र के भ्रमण के दौरान वनरक्षक श्री जीवन लाल यादव द्वारा इको क्लब कि छात्राओं को विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे तथा पक्षियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान वनरक्षक श्री जितेंद्र कुमार चौधरी एवं वनपाल श्री महिपाल सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। प्रकृति भ्रमण के दौरान विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति में छात्राओं ने स्थानीय वनस्पतियों और पक्षियों की प्रजातियों की पहचान की और उनके पर्यावरणीय महत्व को समझा। प्रकृति भ्रमण के दौरान इको क्लब संयोजक डॉ. सतीश बालापुरे ने कहा कि, “नेचर कैंप का उद्देश्य छात्राओं को प्रकृति के साथ गहरे जुड़ाव का अनुभव कराना है। इस तरह की गतिविधियां उन्हें जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्व को समझने में मदद करती हैं।” सह-संयोजक रजनीकांत वर्मा ने कहा कि, “पर्यावरण संरक्षण केवल एक विषय नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। नेचर कैंप जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील और जागरूक बना सकते हैं।” प्राध्यापक डॉ. बाऊ पटेल ने कहा कि, “नेचर कैंप जैसे आयोजन छात्राओं को प्रकृति के करीब लाने और उनके भीतर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का बेहतरीन माध्यम हैं। यह अनुभव न केवल उनके शैक्षणिक विकास में सहायक होगा, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।” छात्राओं ने इस अनुभव को अत्यधिक प्रेरणादायक और शिक्षाप्रद बताया। कार्यक्रम के अंत में इको क्लब ने भविष्य में ऐसे और भी आयोजनों की योजना बनाई, जिससे छात्राओं को न केवल शिक्षा, बल्कि पर्यावरणीय जिम्मेदारी की समझ भी मिले। नेचर विजिट के दौरान प्राध्यापक कु.आकांक्षा पांडे, नीलम दुबे एवं शशांक गौर तथा इको क्लब इकाई की समस्त छात्राएं उपस्थित रही।

महिला वर्ग के खेलों में ट्रांसजेंडरों की एंट्री पर लगा स्टॉप, डोनाल्ड ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला

न्यूयॉर्क  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण करने के बाद में लगातार एक्शन में है। कार्यकाल की शुरुआत में ही उन्होंने कई बड़े फैसले लिए हैं। इसमें एक फैसला खिलाड़ियों से जुड़ा हुआ भी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक ऐसे कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत ट्रांसजेंडर खिलाड़ी महिला वर्ग के खेलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। डोनाल्ड ट्रंप का यह आदेश उन पर लागू होगा जो जन्म के समय पुरुष थे और बाद में लिंग परिवर्तन कराकर महिला बन गए। ट्रंप ने अपने अभियान के दौरान कहा था कि पुरुषों को महिलाओं के खेलों से दूर रखा जाना चाहिए। एपी वोटकास्ट के मुताबिक, आधे से ज्यादा वोटर्स ने कहा कि सरकार और समाज में ट्रांसजेंडर अधिकारों के लिए समर्थन बहुत आगे बढ़ गया है। उन्होंने चुनाव से पहले बयानबाजी जारी रखी और ट्रांसजेंडर पागलपन से छुटकारा पाने का वादा किया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि यह आदेश ‘शीर्षक IX’ के वादे को बनाए रखेगा और ऐसे स्कूलों और एथलेटिक संघों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की आवश्यकता होगी, जो महिलाओं को एकल-लिंग वाले खेलों और लॉकर रूम से वंचित करते हैं। डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान शिक्षा सचिव बेट्सी डेवोस ने 2020 में एक शीर्षक IX नीति जारी की। इसने यौन उत्पीड़न की परिभाषा को सीमित कर दिया और कॉलेजों को केवल तभी दावों की जांच करने की जरूरत थी जब उन्हें कुछ अधिकारियों को सूचित किया गया हो। पूर्व राष्ट्रपति की सरकार ने वापस लिया था प्रस्ताव पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की सरकार ने एक नियम प्रस्तावित किया था, जो स्कूलों को ट्रांसजेंडर एथलीट्स को पूरी तरह प्रतिबंधित करने से रोकता, लेकिन कुछ मामलों में सुरक्षा और निष्पक्षता की बुनियाद पर सीमाएं लगाने की इजाजत देता। हालांकि दिसंबर 2023 में बाइडेन प्रशासन ने इस प्रस्ताव को वापस ले लिया, क्योंकि इसे लेकर विवाद था और कानूनी मुश्किलें सामने आ रही थीं। अमेरिका की सेना में भी ट्रांसजेंडर्स की भर्ती पर लग सकती है रोक डोनाल्ड ट्रंप का यह आदेश ट्रांसजेंडर आबादी पर किस तरह से असर डालेगा अभी तो यह साफ नहीं है, लेकिन उनकी संख्या के बारे में पता लगाना बेहद ही मुश्किल है। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेना में ट्रांसजेंडर्स की भर्ती के आदेश पर भी रोक लगाने के एक कार्यकारी आदेश पर साइन किए हैं। कार्यकारी आदेश के तहत नए रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पेंटागन नीति की समीक्षा करेंगे और समीक्षा के बाद ट्रांसजेंडर्स सैनिकों के अमेरिकी सेना में भर्ती पर रोक लगाने का फैसला कर सकते हैं।

सनी लियोनी भी बॉलीवुड के दूसरे सितारों के कदम पर चलने लगी, अभिनेत्री ने भी एक प्रॉपर्टी खरीदी

मुंबई  सनी लियोनी (Sunny Leone) भी बॉलीवुड के दूसरे सितारों के कदम पर चलने लगी हैं। एक्टिंग से इतर उन्होंने एक और कारोबार शुरू कर दिया है। यह कारोबार रियल एस्टेट का है। इन दिनों बॉलीवुड के काफी सितारे अलग-अलग जगह पर प्रॉपर्टी खरीद और बेच रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने भी एक प्रॉपर्टी खरीदी है। सनी लियोन ने मुंबई के ओशिवारा में 8 करोड़ रुपये में ऑफिस स्पेस खरीदा है। यह जानकारी स्क्वायर यार्ड्स ने दी। प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट के मुताबिक यह ऑफिस स्पेस करनजीत कौर वेबर के नाम से खरीदा गया है। बता दें कि सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वेबर है। यह प्रॉपर्टी वीर सिग्नेचर में स्थित है, जो ओशिवारा में स्थित वीर ग्रुप का एक कमर्शियल प्रोजेक्ट है। कितना बड़ा है ऑफिस स्पेस? प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक इस ऑफिस स्पेस का कारपेट एरिया 176.98 वर्ग मीटर है। वहीं बिल्ट-अप एरिया 194.67 वर्ग मीटर है। इसमें तीन कार पार्किंग दी गई हैं। इस लेन-देन में 35.01 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस लगी है। किसने बेची यह प्रॉपर्टी? सनी लियोनी ने यह प्रॉपर्टी आनंद कमलनयन पंडित और रूपा आनंद पंडित के स्वामित्व वाली कंपनी ऐश्वर्या प्रॉपर्टी एंड एस्टेट्स से खरीदी है। आनंद पंडित फेमस फिल्म निर्माता, वितरक और रियल एस्टेट डेवलपर हैं। उन्होंने टोटल धमाल, चेहरे और द बिग बुल जैसी फिल्में बनाई हैं। रियल एस्टेट में हाथ आजमा रहे कई सितारे इन दिनों कई फिल्मी सितारे रियल एस्टेट में हाथ आजमा रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ओशिवारा में अपना डुप्लेक्स अपार्टमेंट 83 करोड़ रुपये में बेचा था। उन्होंने इसे 31 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं कुछ दिन पहले सोनाक्षी सिन्हा ने भी मुंबई के बांद्रा पश्चिम की एक हाउसिंग कांप्लेक्स का अपना अपार्टमेंट बेचा है। यह प्रॉपर्टी उन्होंने 22.50 करोड़ रुपये में बेची। सोनाक्षी सिन्हा ने मार्च 2020 में यह प्रॉपर्टी 14.0 करोड़ रुपये में खरीदी थी। फिल्म निर्देशन सुभाष घई ने भी कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के साथ मिलकर मुंबई में 24 करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट खरीदा है।

कृष्णागिरी में 13 साल की छात्रा के साथ रेप, एक महीने बाद हुआ खुलासा, सरकारी स्कूल के तीन शिक्षक गिरफ्तार

कृष्णागिरी तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में 13 साल की स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्कूल के ही शिक्षकों ने छात्रा के साथ रेप किया। एक महीने के बाद इस वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों शिक्षकों को बुधवार को  POCSO कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों को 15 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एक सरकारी स्कूल में तीन शिक्षकों ने 13 साल की छात्रा का यौन उत्पीड़न किया है। तीनों आरोपियों को बुधवार को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार करने के बाद 15 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार यह अपराध 2 जनवरी को स्कूल के शौचालय के अंदर हुआ। न्यूज एजेंसी एएनआई ने कृष्णागिरी कलेक्टर सी दिनेश कुमार के हवाले से बताया, “कृष्णागिरी जिले के एक सरकारी मिडिल स्कूल में तीन शिक्षकों ने 13 वर्षीय छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। तीनों शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने निलंबित कर दिया है और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षकों को 15 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।” मामले से अवगत एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कथित अपराध के एक महीने बाद 2 फरवरी को सामने आई, जब छात्रा के माता-पिता ने प्रधानाध्यापक के इस अपराध के बारे में सूचित किया। सूचना मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और चाइल्ड हेल्पलाइन ने शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा, “पीड़िता के माता-पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर तीनों आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है और उन्हें पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।” आपको बता दें कि पिछले साल के अंत में तमिलनाडु में कोट्टूरपुरम पुलिस ने अन्ना विश्वविद्यालय मामले में एकमात्र आरोपी बिरयानी विक्रेता 37 वर्षीय ज्ञानसेकरन को गिरफ्तार किया था। उसने विश्वविद्यालय में जबरन घुसकर कथित तौर पर दूसरे वर्ष की छात्रा के साथ मारपीट की थी। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि वह 23 दिसंबर को एक इमारत के पीछे अपने पुरुष मित्र के साथ घूम रही थी, तभी आरोपी ने उन्हें धमकाया। उसने पहले उसके पुरुष मित्र, तीसरे वर्ष के छात्र के साथ मारपीट की और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने अगले दिन कोट्टूरपुरम के महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इस अपराध ने राज्य में बड़े पैमाने पर राजनीतिक हंगामा मचा दिया। कृष्णागिरी के कलेक्टर ने क्या कहा? कृष्णागिरी के कलेक्टर सी दिनेश कुमार ने कहा, “कृष्णागिरी जिले के एक सरकारी मिडिल स्कूल में तीन शिक्षकों ने 13 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने तीनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षकों को 15 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एक महीने बाद वारदात का हुआ खुलासा पुलिस के मुताबिक, 2 जनवरी को स्कूल के शौचालय में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि यह घटना 2 फरवरी को प्रकाश में आई। जब छात्रा के माता-पिता ने स्कूल के प्रिंसिपल को इस घटना की जानकारी दी, तब जाकर एक महीने बाद वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने जानकारी मिलने ही एक्शन लेना शुरू कर दिया। डीईओ ने मामले में लिया एक्शन सूचना मिलने के बाद, जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और चाइल्ड हेल्पलाइन ने शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। चाइल्ड हेल्पलाइन के अफसरों के मुताबिक, पीड़ित के माता-पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, तीन आरोपी शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन तीनों शिक्षकों को पोक्सो अधिनियम की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।  

बाराबंकी में पुलिस पर बदमाश ने चला दी गोली, मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली, 5 गिरफ्तार

बाराबंकी यूपी के बाराबंकी जिले में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलियां चलीं. इस दौरान पुलिस की गोली से तीन बदमाश घायल हो गए. वहीं, दो को दौड़ाकर पकड़ लिया गया. इस तरह कुल 5 बदमाश पकड़े गए हैं. घटना जिले के अलग-अलग थानों की है. फिलहाल, घायल बदमाशों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.    आपको बता दें कि पहली पुलिस मुठभेड़ में कैब ड्राइवर को बंधक बनाकर कार लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इन पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था. मामले में पीड़ित उमाशंकर यादव ने बताया कि वो थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में रैपिडो टैक्सी में अपनी स्विफ्ट डिजायर कार चलाते हैं.  5 फरवरी की दोपहर को अहिमामऊ चौराहा के पास खड़ा था, तभी एक राइड मिली जिसमें दो व्यक्तियों द्वारा गाड़ी में बैठकर रेलवे स्टेशन बाराबंकी चलने की बात कही गई. लेकिन रास्ते में उन्होंने कार व अन्य समान लूट लिया. जिसके बाद उमाशंकर ने फौरन पुलिस को इनफॉर्म किया तो पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी. बुधवार रात थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के सूत मिल रोड के पास 3 बदमाश मोटरसाइकिल से आते हुए दिखाई दिए. पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम को देखकर गिरफ्तारी से बचने हेतु बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई. पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया. घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विजय कुमार रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह लखनऊ का रहने वाला है. वहीं, दूसरी घटना थाना बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत बुजुर्ग दंपति से हुई लूट की घटना से संबंधित है. इस मामले में फरार अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा थाना सतरिख, जैदपुर, सफदरगंज, फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत अनाज के गोदामों से चोरी की घटना करने वाले 3 अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है. इस बाबत पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस और बदमाशों से मुठभेड़ हुई है, जिसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है. उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. वहीं, 2 गिरफ्तार हुए हैं. तीनों घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.  

लखनऊ में 11 साल की मासूम से तीन नाबालिगों ने किया दुष्‍कर्म

लखनऊ  यूपी की राजधानी लखनऊ में 11 वर्षीय लड़की के साथ तीन नाबालिगों ने दुष्‍कर्म किया। अपने साथ हुई ज्‍यादती से जब लड़की रोने लगी तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे चुप रहने को मजबूर कर दिया। यह घटना बीबीडी थाना क्षेत्र के चिनहट इलाके में हुई। लड़की की मां ने 9, 10 और 11 साल के तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। तीनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी लड़की को खेलने के बहाने अपने साथ घर से बाहर ले जाते थे। पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया कि पीड़ित लड़की कुछ दिनों से डरी हुई लग रही थी। वह पिछले कुछ दिनों से चुपचाप चल रही थी और उसने हमसे बात नहीं की। बीते 27 जनवरी को वह घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान तीनों आरोपी उसके पास आए तो उनको देखकर वह डर गई। हम उसके इस व्‍यवहार से आशंकित थे। किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी मां ने जब बेटी से उसके असमान्‍य बर्ताव के बारे में पूछा, तब जाकर उसने बताया कि तीनों आरोपियों उसके साथ गलत और गंदी चीजें कीं। आरोपियों ने उसे खेलने के बहाने पास के स्‍कूल में ले गए और गलत काम किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मां ने तत्‍काल पुलिस से शिकायत की और तीनों लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

मुख्यमंत्री ने जेलों में बंदियों की सुरक्षा और सुधार गतिविधियों में तेजी लाने के दिए निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गरीब बंदियों को जमानत एवं जुर्माना अदा करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को 25 हजार रुपए तक की जुर्माना राशि मंजूर की जाती है। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने अबतक 31 बंदियों को जुर्माना एवं जमानत के रूप में 6 लाख 43 लाख 517 रुपए की राशि मंजूर की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 479 के प्रावधानों का पालन करने में भी मध्यप्रदेश देश में अग्रणी राज्य है। इस धारा में यह प्रावधान है कि “जेल अधीक्षक, जेल में निरूद्ध अभियुक्त व्यक्ति के उपबंधित कारावास की आधार या एक-तिहाई अवधि पूर्ण होने पर, ऐसे व्यक्ति को जमानत पर निर्मुक्त करने के लिए संबंधित माननीय न्यायालय को कार्रवाई करने के लिए तुरन्त लिखित में आवेदन करेगा।” इस प्रावधान के तहत प्रदेश के 78 केदियों के प्रकरण न्यायालय की ओर भेजे गाए जिनमें से 46 केदियों के पक्ष में कार्यवाही हुई और वे रिहा कर दिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों ही मामलों में प्रदेश के अव्वल रहने पर जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग के अधिकारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादवबुधवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग की समीक्षा बैठक को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को राज्य की जेलों में बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने और उनके बौद्धिक एवं चारित्रिक सुधार की गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिए। प्रदेश की सभी जेलों में जारी है ई-प्रिजन व्यवस्था बैठक में बताया गया कि प्रदेश की सभी जेलों में ई-प्रिजन व्यवस्था लागू है। इस व्यवस्था में बंदियों से संबंधित जानकारियों को निरंतर अद्यतन किया जाता है। ई-प्रिजन मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए (लीगेसी डाटा के साथ) अबतक कुल 13 लाख 17 हजार 303 आमद दर्ज की जा चुकी है। आईसीजेएस के माध्यम से 1लाख 31 हजार से अधिक बंदियों की जानकारी प्रविष्टि भी की जा चुकी है। बताया गया कि गत 1 जुलाई 2024 से अब तक नवीन आपराधिक कानून के अंतर्गत ई-प्रिजन पर 48 हजार 139 बंदियों की आमद हुई है। जेलों की क्षमता में वृद्धि के प्रयास भी किए जा रहे हैं। 15 नवम्बर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर भी सजा में छूट देकर समय पूर्व रिहाई का प्रस्ताव मान्य बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रतिवर्ष 15 नवम्बर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर बंदियों को समय पूर्व रिहाई किए जाने का प्रस्ताव रखा गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए कहा कि अच्छे आचरण वाले बंदियों को इस विशेष दिवस पर विशेष परिहार प्रदान किया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुली जेलों से बंदियों को स्वतंत्रता का अहसास होने का जिक्र कर प्रदेश में खुली जेलों की संख्या बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेल केवल सजा भुगतने की जगह नहीं, बल्कि सुधार और पुनर्वास का केंद्र भी होनी चाहिए। उन्होंने जेलों में सुधारात्मक गतिविधियों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने बंदियों के लिए कौशल विकास, योग, आध्यात्मिक शिक्षा और काउंसलिंग जैसी योजनाओं को विस्तार देने पर बल दिया। इससे न केवल बंदियों का मानसिक एवं चारित्रिक विकास होगा, बल्कि उनकी समाज में पुनः सकारात्मक रूप से वापसी भी सुनिश्चित होगी। नवाचारों को दें प्रोत्साहन बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जेल सुधार कार्य में समाज की भी भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने जेलों में सामाजिक व धार्मिक संगठनों और विशेषज्ञों की मदद से सुधार कार्यक्रम चलाने की जरूरत बताई। राज्य सरकार बंदियों के सुधार और पुनर्वास के लिए हरसंभव प्रयास करेगी ताकि वे भविष्य में एक सम्मानजनक जीवन जी सकें। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं जीपी सिंह, प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी, सचिव जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं मनीष सिंह, एडीजी अखेतो सेमा, अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक संजय पांडे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। विभागीय अधिकारियों ने विभाग की मौजूदा कार्यप्रणाली, गत एक वर्ष की गतिविधियों, उपलब्धियों और भावी योजनाओं की जानकारी दी।  

जल संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए संचालित पानी बचाओ अभियान का सकारात्मक असर

रायपुर जल संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए संचालित पानी बचाओ अभियान का सकारात्मक असर अब बालोद जिले में दिखने लगा है। डौंडी विकासखंड के ग्राम छिंदगांव के आदिवासी कृषक श्रवण कुमार के लिए यह अभियान आर्थिक रूप से अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। पूर्व में ग्रीष्मकालीन धान की खेती करने वाले श्रवण कुमार ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग के मार्गदर्शन से इस बार अपनी 02 एकड़ भूमि में मक्का की खेती की। इससे उन्हें 88,200 रुपये की शुद्ध आमदनी हुई, जो धान की तुलना में दोगुनी है। किसान श्रवण कुमार ने बताया कि मक्का उत्पादन पर कुल 11,800 रुपये का खर्च आया, जिसमें खाद, बीज और अन्य व्यवस्थाएं शामिल थीं। वहीं, मक्का की बिक्री से 1 लाख रुपये की आमदनी हुई, जिससे उन्हें 88,200 रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। इसके विपरीत, गर्मी के मौसम में धान की खेती में ज्यादा लागत और पानी अधिक लगता है और उसकी तुलना में लाभ कम होता है। मक्के की खेती से न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई, बल्कि पानी की खपत भी अत्यंत कम रही, जिससे भूजल संरक्षण में भी मदद मिली। इसके अलावा, मक्के के अवशेष खेतों में सड़ाने से मिट्टी की उर्वरता में सुधार हुआ, जिससे खरीफ सीजन में धान का उत्पादन प्रति एकड़ 3-4 क्विंटल बढ़ गया। इस सफलता से प्रेरित होकर श्रवण कुमार ने इस वर्ष भी रबी सीजन में मक्का की खेती करने का निर्णय लिया है। किसान श्रवण कुमार ने जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित पानी बचाओ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन की प्रेरणा से वे धान के स्थान पर अन्य फसलों की खेती के लिए प्रेरित हुए हैं, जिसका लाभ भी मिला है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति होगी, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

औचक निरीक्षण के लिये सात जिलों का चयन रेंडम आधार पर किया गया

भोपाल लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के निर्देश पर 5 फरवरी को लोक निर्माण विभाग के सातों परिक्षेत्रों के एक-एक जिले में मुख्य अभियंताओं के दलों ने औचक निरीक्षण किया। इन औचक निरीक्षणों की खास बात यह रही कि दो दिन पहले तक किसी को यह नहीं पता था कि कौन सा निरीक्षण दल किस जिले में किन निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने वाला है। औचक निरीक्षण के लिये सात जिलों का चयन रेंडम आधार पर किया गया, जिसमें भोपाल परिक्षेत्र से भोपाल, ग्वालियर परिक्षेत्र से ग्वालियर, जबलपुर परिक्षेत्र से कटनी, इंदौर परिक्षेत्र से धार, रीवा परिक्षेत्र से शहडोल, उज्जैन परिक्षेत्र से रतलाम एवं सागर परिक्षेत्र से पन्ना जिला शामिल था। सभी सात जिलों में 5-5 निर्माण कार्यों को औचक निरीक्षण हेतु सॉफ्टवेयर के माध्यम से चिन्हित किया गया, जिनमें से तीन कार्य निर्माणाधीन स्तर पर थे एवं दो कार्य परफॉर्मेंस गारंटी वाले थे। इन 5 निर्माण कार्यों में से एक कार्य भवन निर्माण का था। मंत्री सिंह के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने इन औचक निरीक्षणों के लिए एक विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इस सॉफ्टवेयर से सबसे पहले रेंडम आधार पर मुख्य अभियंताओं के दल निर्मित किए गए और रेंडम आधार पर इन्हें एक-एक जिले का आवंटन किया गया। यह कार्यवाही दो दिन पहले की गई जिससे मुख्य अभियंताओं के दल अपनी यात्रा एवं परिवहन की तैयारी कर सकें। औचक निरीक्षण के एक दिन पहले इन दलों को रेंडम आधार पर चयनित पांच-पांच निर्माण कार्यों की सूची प्रदान की गई। सड़क निर्माण कार्यों में सामग्री के नमूने लेने के लिए रेंडम चैनेज भी सॉफ्टवेयर से ही जनरेट की गई। प्रदेश के सात जिलो में चयनित 35 कार्यो में से 21 कार्य पी.डब्ल्यू.डी. सड़क एवं पुल के थे, 06 कार्य भवन निर्माण के थे, 6 कार्य म.प्र. सड़क विकास निगम, 01 कार्य म.प्र. भवन विकास निगम एवं 01 कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग का शामिल किया गया। मंत्री सिंह के निर्देशानुसार सभी निरीक्षण दलों को उसी दिन अपनी निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर सीधे सॉफ्टवेयर पर अपलोड करनी है। इन रिपोर्ट्स की समीक्षा दूसरे दिन यानी 6 फरवरी 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर की जाएगी। निरीक्षण के दौरान लिए गए सैंपल्स की लैब रिपोर्ट भी 3 दिन के अंदर प्राप्त कर सीधे सॉफ्टवेयर पर ही अपलोड की जाएगी। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की जियो टैग्ड फोटो लेकर इन्हें भी सॉफ्टवेयर पर रिपोर्ट के साथ अपलोड करना अनिवार्य था जिससे निर्माण की गुणवत्ता और निरीक्षण कार्यवाही को प्रामाणिक रूप से प्रस्तुत किया जा सके। लोक निर्माण विभाग में इस तरह की कार्रवाई पहली बार हुई है। मंत्री सिंह के निर्देशानुसार इस तरह के औचक निरीक्षण हर महीने की पांच और 20 तारीख को किया जाना है। निरीक्षण हेतु दलों का, जिलों का, निर्माण कार्यों का और सामग्री के सैंपल लेने हेतु स्थानो का चयन सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेंडम आधार पर किया जाएगा। भोपाल जिले में एमपीआरडीसी से महाप्रबंधक पवन अरोडा और जबलपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता भवन आर.के. अहिरवार के दल ने गांधी चिकित्सालय परिसर में नर्सिंग कॉलेज छात्रावास भवन, भोपाल देवास चार लेन मार्ग, बरखेडी कुशलपुरा मार्ग, समसपुर से खारी मार्ग और अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के एप्रोच मार्ग का निरीक्षण किया। अन्य जिलों में निरीक्षण किये गये महत्वपूर्ण निर्माण कार्य इस प्रकार है। कटनी में ढीमरखेड़ा शासकीय महाविद्यालय का निर्माण कार्य। कटनी मेंहटा-पटैरा-कुम्हारी-रैपुरा-सुलैया-बहोरीबद-सिहोरा मार्ग। ग्वालियर में शासकीय महाविद्यालय चीनौर का भवन निर्माण। ग्वालियर में पटेल का पुरा गुरी बंजारों का पुरा। धार में उषापुरा-सिंकदरी-मोहमदपुरा-रोले-कालासुरा-मेटमा रोड़। धार सुंदरई से रामपुरा रोड़ निर्माण। शहडोल में उमरिया शहडोल मार्ग। शहडोल में जनकपुर से दर्गापुर मार्ग। रतलाम में हाई स्कूल भवन कसारी का निर्माण। रतलाम में जाबरा-पिपलोदा रोड़ से पंचेवा सुखेड़ा रोड़। पन्ना से पवई मोहन्द्रा रोड़। पन्ना में पवई बायपास।

ईमानदारी की मिसाल, खोया मोबाइल यात्री को लौटाया

भोपाल भोपाल रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों की यात्री सेवा और ईमानदारी का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया।ग्वालियर से भोपाल आ रहे यात्री श्री नितेश मंगरिया का कीमती एंड्रॉयड मोबाइल फोन ट्रेन संख्या 12648 कोंगु सुपरफास्ट एक्सप्रेस से उतरते समय प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर गिर गया, जिसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। फोन को वाणिज्य बुकिंग क्लर्क श्रीमती अंकिता पटेल ने देखा और ईमानदारी दिखाते हुए इसे उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) श्री अशोक नागर के सुपुर्द कर दिया। कुछ समय बाद जब यात्री के परिजनों का फोन उसी मोबाइल पर आया, तो श्री अशोक नागर ने उन्हें मोबाइल सुरक्षित होने की जानकारी दी। बाद में जब श्री नितेश मंगरिया भोपाल स्टेशन पर पहुंचे, तो उन्होंने रेलवे प्रशासन और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें और किसी भी असुविधा की स्थिति में रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करें।

हल्बी या गोंडी बोली में लिखा जाएगा संग्रहालय का नाम, प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

रायपुर छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण की स्मृति में नवा रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन के समीप निर्माणाधीन जनजातीय संग्रहालय का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस संग्रहालय में अंग्रेजी हुकुमत के दौरान हुए जनजातीय विद्रोहों की झांकी का निर्माण किया जा रहा है। आदिम जाति, अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने निर्माणाधीन संग्रहालय का आज निरीक्षण किया और संग्रहालय निर्माण की धीमी गति पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने संग्रहालय के शेष कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों, ठेकेदारों और क्यूरेटर का एक दल बनाकर एक-एक गैलेरी का कार्य उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कहा कि संग्रहालय के आस-पास जल जमाव की स्थिति निर्मित न हो, इस पर विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने मुख्यद्वार के पास वाटर फॉउटेन भी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने संग्रहालय का नाम हल्बी एवं गोंडी बोली में भी अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संग्रहालय के भीतर लगने वाली दुकानों को ट्राइफेड को दिए जाने के संबंध में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संग्रहालय परिसर सौर ऊर्जा से उत्पन्न विद्युत से जगमगा सके, इसे ध्यान में रखते हुए सोलर प्लांट स्थापना की जाए। इस अवसर पर आदिम जाति विकास विभाग के आयुक्त श्री पदुम सिंह ऐल्मा सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet