LATEST NEWS

बटन दबाते ही आता है पानी, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ के लिए उज्जैन के किसान ने बनाया चांदी का नलकूप

चित्तौड़गढ़/उज्जैन। मध्यप्रदेश में रहने वाले भगवान सांवलिया सेठ के भक्त प्रहलाद सिंह ने अपनी मन्नत पूरी होने पर चांदी का नलकूप भेंट किया है। प्रहलाद सिंह अपने खेत पर पांच नलकूप खुदवाया, लेकिन एक में भी पानी नहीं आया था। बाद में प्रहलाद सिंह भगवान सांवलिया सेठ से मन्नत मांगी तो छठे नलकूप में भरपूर पानी आ गया। मन्नत पूरी होने पर प्रहलाद ने सोमवार को मंदिर पहुंचकर भगवान सांवलिया सेठ को चांदी का नलकूप भेंट किया। जानकारी में सामने आया कि मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित कटारिया खेड़ा निवासी प्रहलाद सिंह पुत्र निलेश सिंह पेशे से किसान हैं। उनका परिवार खेती पर ही आधारित है। सिंचाई को लेकर पानी की आवश्यकता हुई तो उन्होंने नलकूप खुदवाने का निर्णय किया। उन्होंने बोरवेल मशीन मंगवाई नलकूप के लिए बोर कराया, लेकिन उसमें पानी नहीं आया। इसके बाद दूसरा बोर कराया उसमें भी पानी नहीं आया। प्रहलाद ने हिम्मत नहीं हारी और तीसरा बोर कराया, लेकिन भाग्य ने यहां भी साथ नहीं दिया। इस तरह प्रहलाद ने एक के बाद एक पांच बोर खुदवाए, लेकिन एक में भी पानी नहीं आया। अंत में प्रहलाद ने भगवान सांवलिया सेठ से मन्नत मांगी। इसके बाद सांवलिया सेठ का नमा लेकर छठा नलकूप खुदवाया तो उसमें भरपूर पानी आ गया। इस पर प्रहलाद सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपनी मनोकामना पूरी होने पर प्रहलाद ने चांदी का नलकूप बनवाया। करीब 119 ग्राम चांदी का नलकूप किसान ने भगवान को भेंट किया। इसमें बैट्री सिस्टम भी है, जिससे कि पानी भरने और मोटर चलाने पर चांदी के नलकूप से पानी भी निकलता है। सोमवार सुबह प्रहलाद सिंह चांदी नलकूप लेकर मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा के साथ भगवान को नलकूप चढ़ाया। मंदिर प्रभारी शर्मा ने बताया कि भगवान सांवलिया सेठ के मंदिर में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं। अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। बिजनेस में पार्टनर भी बनाते हैं। मनोकामनाएं पूरी होने पर विभिन्न प्रकार की वस्तुएं तथा व्यापार में मुनाफा होने पर लाखों रुपये की नकदी चढ़ाते हैं।

टॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर ने की आत्महत्या, गोवा से मिला शव

गोवा फिल्म इंडस्ट्री से बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक मशहूर प्रोड्यूसर का निधन हो गया है। चौंकाने वाली बात तो ये है कि प्रोड्यूसर का निधन किसी बीमारी या एक्सीडेंट से नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने खुद अपनी जान ले ली है। प्रोड्यूसर ने आत्महत्या कर ली है। अब इस खबर से न सिर्फ फैंस और उनका परिवार, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री हैरान है। हर किसी को प्रोड्यूसर की मौत की खबर से सदमा लगा है और सभी इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। प्रोड्यूसर केपी चौधरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने आत्महत्या कर ली है और पुलिस ने इस खबर को कन्फर्म कर दिया है। आपको बता दें, फिल्म प्रोड्यूसर केपी चौधरी उर्फ कृष्ण प्रसाद चौधरी, टॉलीवुड ड्रग्स मामले में सुर्खियों में आए थे। इस केस में वो आरोपी थे। साल 2023 में केपी चौधरी को गिरफ्तार तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने केपी चौधरी के पास से कोकीन के 90 पाउच जब्त किए थे, जिनका वजन 82.75 ग्राम था। हालांकि, वो बाद में जमानत पर रिहा हो गए थे। पुलिस को जो जानकारी मिली थी उसके मुताबिक, प्रोड्यूसर जिन्हें ड्रग्स देते थे वो लोग पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। इनमें तेलुगू और तमिल के एक्टर्स और बिजनेस जगत के भी लोग शामिल थे। अब प्रोड्यूसर ने आत्महत्या कर ली ही और उनका शव गोवा से बरामद हुआ है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म प्रोड्यूसर के इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों ने रिवील किया है कि वो ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद से परेशान थे। इतना ही नहीं केपी चौधरी आर्थिक समस्याओं से भी जूझ रहे थे।

चार महीनों से वेतन न मिलने से परेशान व्यावसायिक शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन

रायपुर प्रदेश भर के व्यावसायिक शिक्षक पिछले चार महीनों से वेतन न मिलने की वजह से परेशान हैं और उन्हें समग्र शिक्षा कार्यालय के बाहर अपनी परेशानियां जताने के लिए मजबूर हैं. इन शिक्षकों का कहना है कि उन्हें उनकी मेहनत का उचित मेहनताना समय पर नहीं मिल रहा है, जिसके कारण उनका जीवन मुश्किल हो गया है. शिक्षक संगठन ने अपग्रेड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और ग्राम तरंग कम्पनी को बर्खास्त करने की मांग उठाई है. शिक्षकों का आरोप है कि इन कंपनियों ने उन्हें वेतन देने में जानबूझकर देरी की है, जबकि ठेकेदारों को भुगतान कर दिया गया है. बता दें, समग्र शिक्षा और इन कंपनियों के बीच हुए अनुबंध का उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे व्यावसायिक शिक्षकों की समस्याएं और बढ़ रही हैं. शिक्षक संघों ने सवाल उठाया है कि इन ठेकेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही, जो MOU (Memorandum of Understanding) का पालन नहीं कर रहे हैं और शिक्षकों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं. संगठन ने प्रदेश सरकार से जल्द समाधान की मांग की है, ताकि वेतन भुगतान में देरी को रोकने और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया जा सके.

मध्यप्रदेश में केंद्र की विशेष सहायता से वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलेगी, केंद्रीय सहायता मिलने से खजाने पर बोझ कम होगा

भोपल आम बजट के बाद अब राज्य में बजट की माथापच्ची तेज होगी। केंद्रीय करों में मिलने वाले हिस्से और आर्थिक सहायता को बड़ी राहत मानते हुए वित्त विभाग के अफसर बजट को तैयार कर रहे हैं। सीएम 15 फरवरी से मंत्रियों और वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठकों का दौर शुरू करेंगे। इन्हीं बैठकों में बजट को अंतिम रूप दिया जाएगा। बजट में गरीब, नारी, युवा और किसानों के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। बजट का आकार बढ़कर चार लाख करोड़ तक होने का अनुमान है।  मध्यप्रदेश में केंद्र की विशेष सहायता से वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलेगी। लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाओं के चलते सरकार को हर माह करीब डेढ़ हजार करोड़ का खर्च करने पड़ रहे हैं। केंद्रीय सहायता मिलने से खजाने पर बोझ कम होगा। केंद्र ने 50 साल के लिए ब्याज मुक्त ऋण पर अतिरिक्त कर्ज लेने की सुविधा भी दी है। कर्ज एफआरबीएम की तीन प्रतिशत की लिमिट से 0.5 फीसदी ज्यादा होगा। केंद्रीय बजट में सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 योजना की घोषणा की गई है। योजना आकांक्षी जिलों में शुरू होगी। इसमें एमपी के 8 जिले शामिल हैं। खासतौर पर किशोरी बालिकाओं के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी। राज्य में युवा, नारी, किसान और गरीब मिशन पर काम हो रहा है। बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसलिए इस वर्ग के लिए बजट बढ़ाया जा रहा है। मेडिकल को विस्तार केंद्रीय बजट में मेडिकल सीटें बढ़ाने की बात कही गई है। अगले एक साल में मध्यप्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 21 हो जाएगी। 12 नए कॉलेज खुलने से 2,000 अतिरिक्त सीटें मिलेंगी। अगले तीन सालों में हर जिले में कैंसर सेंटर खोलने की योजना की घोषणा की गई है, जिससे मध्य प्रदेश को भी एक कैंसर सेंटर मिलने की संभावना है। देश में 200 डे केयर सेंटर खोले जाएंगे। एमपी को भी कुछ सेंटर मिल सकते हैं। नल से जल होगा सुगम जल जीवन मिशन की मियाद 2028 तक कर दी गई है। इससे मप्र को अतिरिक्त 20 हजार करोड़ मिल सकते हैं। यह राशि जल आपूर्ति योजनाओं को तेजी से लागू करने में सहायक होगी। 36 लाख घरों में नल से जल पहुंचाने की उम्मीद अब और बढ़ गई है। बजट की कमी के चलते बाधा आ रही थी।

नर्मदा जयंती 4 फरवरी 2025 मंगलवार को मनाई जाएगी, माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती

अमरकंटक नर्मदा नदी भारत की सात प्रमुख पवित्र नदियों में से एक है। हिंदू धर्म में गंगा के समान पवित्र माना जाता है। इसका उद्गम मध्यप्रदेश के अमरकंटक से हुआ है। नर्मदा के प्राकट्य होने के बाद से हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष नर्मदा जयंती 4 फरवरी 2025 मंगलवार को मनाई जाएगी। क्या करना चाहिए नर्मदा जयंती के दिन नर्मदा नदी पर स्नान करने के बाद मां नर्मदा नदी के तट पर फूल, धूप, अक्षत, कुमकुम आदि से पूजन करना चाहिए। इस दिन नर्मदा नदी में 11 आटे के दीप जलाने चाहिए और उनका दीपदान करना चाहिए। यह बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। विष्णु पुराण के अनुसार नाग राजाओं द्वारा माँ नर्मदा को यह वरदान प्राप्त है कि जो व्यक्ति इनके जल का स्मरण भी करेगा उसके शरीर में कभी सर्प का विष नहीं फैलेगा। वायु पुराण के अनुसार माँ नर्मदा पितरों की पुत्री हैं, जो पत्थर को भी देवत्व प्रदान करती हैं और पत्थर के भीतर आत्मा प्रतिष्ठित करने वाली हैं। नर्मदेश्वर शिवलिंग- नर्मदा के तट से प्राप्त शिवलिंगों को नर्मदेश्वर शिवलिंग कहा जाता है। मान्यता है कि ये स्वयं प्रकट होते हैं और बिना किसी विशेष प्रक्रिया के पूजनीय होते हैं। नर्मदा पूजा विधि- नर्मदा जल लेकर भगवान शिव या किसी देवी-देवता पर अर्पण करें। स्नान करते समय “ॐ नमः शिवाय” या “नर्मदे हर” मंत्र का जाप करें। नर्मदा जल का प्रयोग- नर्मदा का जल घर में रखना शुभ माना जाता है। इसका उपयोग अभिषेक, हवन और अन्य धार्मिक कार्यों में किया जाता है।  

गाजियाबाद में एक स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली कराई गई बिल्डिंग

गाजियाबाद गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना इलाके में एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही डॉग व बॉम स्कवाड की टीम भी पहुंची। आनन-फानन बच्चों को स्कूल मैदान में भेजा गया और जांच की गई। जानकारी के अनुसार, शालीमार गार्डन थाना इलाके में स्थित सेंट मैरी स्कूल को ईमेल पर सोमवार सुबह करीब सात बजे धमकी भरा मैसेज पहुंचा। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि ईमेल में स्कूल को खाली करने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सुरक्षा के लिहाज से तुरंत सभी बच्चों को स्कूल मैदान में भेज दिया गया। साथ ही डॉग व बॉम स्कवाड की टीम ने जांच शुरू की। छानबीन व तलाश करने फर्जी धमकी होने का पता चला। स्कूल प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही जो ईमेल आया था उसकी जांच के लिए भी साइबर टीम लगाई गई है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मिल्कीपुर में जनसभा को किया संबोधित

अयोध्या सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में विकास के नाम पर लोगों से जमीनें छीनी और लोगों को मुआवजा नहीं दिया है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जब सपा की सरकार बनेगी तो हम अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अयोध्या में खरीदी गई जमीनों की सूची जारी कर दें तो पता चल जाएगा कि सबसे बड़ा भूमाफिया कौन है? सबसे बड़े भूमाफिया भाजपा के लोग ही हैं। अयोध्या में फाइव स्टार होटल बनाने के लिए जमीन ली गई पर गरीबों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया। अखिलेश यादव ने कहा कि ये तो भाजपा के लोग भी जानते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी के नहीं हैं। वो भाजपा वालों के भी नहीं हैं। वो सिर्फ परिस्थितियों के अनुसार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रही है। इसके लिए अफसरों की तैनाती की जा चुकी है। अफसरों में पीडीए के लोग नहीं हैं। अखिलेश यादव ने महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री योगी गूगल पर सर्च करना नहीं जानते हैं। अगर जानते हों तो गूगल पर महाकुंभ टाइप करें पता चल जाएगा कि कितनी जगह भगदड़ मची है।

दो सप्ताह में दुबारा आगजनी में लाखों का नुकसान, राजस्थान-अलवर के शालीमार फ्लैट्स में दूसरी बार लगी आग

अलवर/भरतपुर। अलवर में अपना घर शालीमार फ्लैट्स में पिछले दो सप्ताह में दोबारा से आगजनी की घटना हुई। हादसे में करीब तीन लाख के आसपास का नुकसान हो गया। आगजनी का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मकान मालिक नरेन्द्र सेनी ने बताया कि आज दोपहर 2 बजे के समीप वह अपने परिवार के साथ रिस्तेदारी में शादी समाहरोह में सम्मिलित होने गए थे। शाम 6 बजे के समीप पड़ोसियों का फोन आया, जिन्होंने घर से धुआं निकलने की जानकारी दी। हालांकि जब तक मैं अपने परिवार के साथ घर लौटा तब तक फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पहुंच चुकी थी। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। जब घर आकर देखा तो मकान के आखिरी वाले बेडरूम में बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट पाया मिला। उसके पास ही ड्रेसिंग रखी हुई थी, जिसमें आग लग गई। वहीं ड्रेसिंग के साथ साथ बाकी पूरे कमरे में आग लग गई। अलमारी व बेड ओर एयरकंडीशनर सहित काफी समान जलकर राख हो गया। वहीं बताया कि अभी 2 वर्ष पहले ही 22 लाख के करीब फ्लैट खरीद था, जिसकी अभी तक क़िस्त भी बाकी हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि महज 2 सप्ताह में ये दूसरी बड़ी घटना हुई, लेकिन देर रात तक सोसायटी की तरफ से कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति पीड़ित के पास नही पहुंचा है। एक के बाद एक घटना लोगों में भय का माहौल पैदा कर गई। सोसायटी में रहने वाले लोगों में हर समय डर रहने लग गया कि पता नहीं कब उनके फ्लैट में आग लग जाये और जीवन की जमा पूंजी कड़ी मेहनत कब राख बन जाए।

जलने से डॉक्टर की मौत, राजस्थान-जालौर के उम्मेदाबाद आयुर्वेदिक अस्पताल में लगी भीषण आग

जालौर। जालौर के उम्मेदाबाद आयुर्वेदिक अस्पताल में रविवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें अस्पताल में सो रहे डॉक्टर मुरारी लाल मीणा की दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि डॉक्टर पलंग समेत जल गए। डॉक्टर मुरारी लाल मीणा जयपुर के करतारपुर भगवती नगर के निवासी थे और उम्मेदाबाद आयुर्वेदिक औषधालय में थे। वे अस्पताल परिसर में ही बने कमरे में रहते थे, जिसमें उनकी रसोई भी थी। रविवार रात अचानक कमरे में आग लग गई। माना जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि डॉक्टर को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। सोमवार सुबह अस्पताल से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उम्मेदाबाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक जालौर गौतम जैन, बिशनगढ़ थानाधिकारी नेम सिंह समेत अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक डॉक्टर के परिजनों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। फिलहाल आग के कारणों का पता लगाने के लिए एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस मामले की हर एंगल से पड़ताल कर रही है ताकि घटना के असल कारणों का खुलासा हो सके।

चिप्स ने दिए FIR के निर्देश, छत्तीसगढ़-बीएसएनएल की निविदा में दिनेश इंजीनियरिंग ने लगाया फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र

रायपुर। बीएसएनएल (BSNL) द्वारा जारी की गई निविदा में भाग लेने के लिए फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर चिप्स (छत्तीसगढ़ राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विभाग) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र के संबंध में जांच करने पर यह संज्ञान में आया कि ऐसा अनुभव प्रमाण पत्र चिप्स द्वारा मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड को कभी जारी ही नहीं किया गया था. चिप्स ने पत्राचार के माध्यम से मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड से यह जानने का हर संभव प्रयास किया कि यह अनुभव प्रमाण पत्र उन्हें (मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड) कैसे और किसकी मदद से प्राप्त हुई परन्तु मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड ने अब तक अपेक्षित जानकारी नहीं दी है. उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए इस घटना की पूर्णतः निष्पक्ष और व्यापक जांच के लिए सीईओ चिप्स ने 2 फरवरी 2025 मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के विरुद्ध सिविल लाइन्स थाने में आवश्यक कार्यवाही करने के लिए पत्र भेजा गया है. गौरतलब है कि बीएसएनएल द्वारा जारी की गई निविदा में भाग लेने के लिए दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड ने चिप्स के भारतनेट फेज-2 परियोजना के अनुभव प्रमाण पत्र निविदा दस्तावेज में इस्तेमाल किया है.

CM साय ने फिल्म उद्योग के लिए बताया अपूरणीय क्षति, छत्तीसगढ़-छालीवुड एक्टर राजेश अवस्थी का निधन

रायपुर. छालीवुड एक्टर राजेश अवस्थी के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. पूर्व में वह छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे और यहां की लोक कला, संस्कृति एवं परंपरा के संवर्धन में उनका अनुकरणीय योगदान रहा. उनका निधन छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है. सीएम ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है. “”छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री राजेश अवस्थी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। पूर्व में वह छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे और यहां की लोक कला, संस्कृति एवं परंपरा के संवर्धन में…””     — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 3, 2025 राजेश अवस्थी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया : साव उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दुख जताया. राजेश अवस्थी को बहुत ही ऊर्जावान कलाकार बताते हुए साव ने कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को आगे बढ़ाने काम किया है. उन्होंने लगातार पार्टी के लिए काम किया. ऐसे साथी को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. ईश्वर इस समय में उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे. भाजपा ने खोया समर्पित कार्यकर्ता : किरण देव राजेश अवस्थी के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने शोक जताया. उन्होंने कहा, आज हम सब बहुत दुखी हैं, शोक में हैं. हमारी पार्टी के सिपाही, भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ के गौरव भाई राजेश अवस्थी का निधन समाचार मिलने से मन बहुत आहत है. हमने एक बेहद समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी. मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. परिवार जनों को इस भारी दुख को सहने की शक्ति मिले, ऐसी भगवान के चरणों में प्रार्थना है.

सौरभ शर्मा मामले में चौंकाने वाला खुलासा, 50 से अधिक बेनामी संपत्ति का राज… 30 लोगों को भेजा गया नोटिस

भोपाल परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. अब हाल ही में लोकायुक्त पुलिस की गिरफ्त में आए सौरभ शर्मा और उसके साथी चेतन सिंह और शरद जायसवाल से पूछताछ में 50 से ज्यादा बेनामी संपत्तियों का खुलासा हुआ है. इन संपत्तियों के नाम पर 30 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनसे जल्द ही पूछताछ की जाएगी. सौरभ शर्मा केस में चौंकाने वाला खुलासा दरअसल लोकायुक्त ने सौरभ शर्मा की 50 से ज़्यादा संपत्तियों का खुलासा किया है, जिसमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर शामिल हैं. जांच में पता चला कि सौरभ ने अपने करीबियों के नाम पर कई संपत्तियां रजिस्टर्ड करवा रखी थीं. लोकायुक्त ने 30 से ज़्यादा लोगों को नोटिस भेजा है, जिनसे पूछताछ की जाएगी. सौरभ शर्मा की रिमांड 4 फरवरी को खत्म हो रही है, ऐसे में जांच में और भी पेचीदगियां सामने आने की उम्मीद है. यह मामला अब एक बड़ी जांच और कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा बन गया है. भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में मिले दस्तावेज छापेमारी के दौरान सौरभ के घर और दफ्तर से भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में स्थित संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं. इनमें से ज्यादातर संपत्तियां उसके रिश्तेदारों और करीबियों के नाम पर हैं, हालांकि इनकी असली रजिस्ट्रियां सौरभ के पास ही मिलीं. कई संपत्तियों की पावर ऑफ अटॉर्नी भी दूसरे लोगों के नाम पर की गई थी. 4 फरवरी को खत्म हो रही सौरभ की रिमांड बता दें कि लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ से इन संपत्तियों के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसने इनमें अपना नाम होने से इनकार किया. जांच में सहयोग न करने पर 30 लोगों को नोटिस भेजा गया है. 4 फरवरी को सौरभ की रिमांड खत्म होने के बाद लोकायुक्त फिर से रिमांड की मांग कर सकता है. क्या है मामला दरअसल लोकायुक्त ने सौरभ शर्मा की 50 से ज्यादा संपत्तियों का खुलासा किया है। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर शहरों की संपत्तियां शामिल हैं। जांच में पता चला है कि सौरभ ने कई संपत्तियां अपने करीबियों के नाम पर रजिस्टर्ड करवा रखी हैं। इस लिस्ट में 30 से ज्यादा करीबियों के नाम हैं। मामले में सभी को नोटिस भेजा गया है। इन सभी से पूछताछ की जाएगी। बता दें कि सौरभ शर्मा की रिमांड कल 4 फरवरी मंगलवार को खत्म हो जाएगी। लेकिन सौरभ इन संपत्तियों को लेकर जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। जिसके बाद लोकायुक्त ने 30 लोगों को नोटिस भेजा है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में मिले दस्तावेज बता दें कि छापेमारी के दौरान सौरभ के घर और दफ्तर से भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में स्थित संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। इनमें से ज्यादातर संपत्तियां उसके रिश्तेदारों और करीबियों के नाम पर हैं। लेकिन ऑरिजनल रजिस्ट्री सौरभ के पास ही मिली हैं। सौरभ की कई संपत्तियों की पावर ऑफ अटॉर्नी भी दूसरे लोगों के नाम पर की गई थीं। कल खत्म हो जाएगी या बढ़ेगी सौरभ की रिमांड? बता दें कि सौरभ शर्मा की 7 दिन की रिमांड कल 4 फरवरी मंगलवार को खत्म हो जाएगी। जिसके बाद तीनों सौरभ, चेतन और शरद को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में लगातार हो रहे खुलासे के बाद संभावना यही है कि लोकायुक्त पुलिस सौरभ, चेतन और शरद की रिमांड और बढ़ा सकती है। प्रॉपर्टी की बिक्री पर लग चुकी है रोक  सौरभ शर्मा के ठिकानों से जब्त हुए प्रॉपर्टी को खुर्द-बुर्द करने से बचाने के लिए लोकायुक्त ने जिला पंजीयकों को पहले ही पत्र लिख दिया है। दस्तावेजों में मिली प्रत्येक प्रापर्टी की जानकारी पंजीयकों को उपलब्ध करवा दी गई है ताकि उनकी दोबारा से रजिस्ट्री नहीं करवाई जा सके। शरद जायसवाल और चेतन सिंह ने किसी प्रकार के खुलासे नहीं किए हैं। हर महीने आता था 4 लाख किराया लोकायुक्त पुलिस सूत्रों ने बताया कि सौरभ शर्मा के पास हर महीने 4 लाख रुपये किराया आता था। यह जानकारी सौरभ ने पूछताछ के दौरान पुलिस को दी है। यह किराया उसकी प्रापर्टियों से मिल रहा था। ग्वालियर में स्थित प्रापर्टी का किराया लेने के लिए उसने कर्मचारी नियुक्त कर रखा था। यह कर्मचारी किराया वसूल कर सौरभ को भेजता था।  सौरभ की बढ़ सकती है रिमांड  सौरभ शर्मा समेत उसके तीनों सहयोगियों की रिमांड अवधि 4 फरवरी तक है। पूछताछ के दौरान सौरभ ने प्रापर्टी खरीदने के लिए फायनेंस करने वालों के नामों का खुलासा नहीं किया है। इसके साथ ही लोकायुक्त के ऐसे दर्जनों सवाल हैं, जिनके जवाब उसने नहीं दिए हैं। इसलिए अब लोकायुक्त पुलिस उसकी रिमांड अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन लगा सकती है। 

भारत में करीब 8 नए स्मार्टफोन फरवरी में देंगे दस्तक

फरवरी माह में भारत में करीब 8 नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग होगी। जिन स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाना है, उसमें शाओमी का अल्ट्रा स्मार्टफोन है, जो एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। साथ ही मिड बजट स्मार्टफोन Vivo V50 सीरीज को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा ASUS ROG Phone 9 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। यह एक गेमिंग स्मार्टफोन होगा। Realme P3 Pro     लॉन्ड डेट- फरवरी के पहला हफ्ता     संभावित कीमत – 10 से 20 हजार रुपये फोन में 6.70 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट दिया जाएगा। फोन में 5200mAh बैटरी दी जाएगी। iQOO Neo 10R     संभावित कीमत – 30 हजार रुपये     संभावित लॉन्च डेट – मिड फरवरी फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर सपोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही फोन में 144Hz एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन वर्सेटाइल कैमरा सिस्टम के साथ आएगा। Vivo V50 सीरीज संभावित कीमत – 40 से 50 हजार रुपये इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन Vivo V50 और V50 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। फोन 6.67 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही 50MP मेन कैमरा के साथ 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 6000mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। Xiaomi 15 सीरीज इस सीरीज में Xiaomi 15 और 15 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दी जाएगी। साथ ही पावर बैकअप के लिए 5500mAh बैटरी और 90W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। Samsung Galaxy A36/ Galaxy A56 सैमसंग गैलेक्सी A सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन Galay A36 और Galaxy A56 को लॉन्च किया जा सकता है। Infinix Note 50 सीरीज संभावित कीमत – 15,000 रुपये फोन को फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन कीमत और फीचर का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि ऐसा दावा किया जा रहा है कि फोन को बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। TECNO Curve संभावित कीमत – 10 से 20 हजार रुपये यह कर्व्ड डिस्प्ले वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। फोन प्रीमियम बिल्ड क्वॉलिटी में आएगा। ASUS ROG Phone 9 सीरीज इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन ASUS ROG Phone 9 और ROG Phone 9 Pro को लॉन्च किया जाएगा। फोन को इसी माह भारत में लॉन्च किया जाना है। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आएगा। साथ ही फोन में 5800mAh बैटरी सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन 165Hz एमोलेड डिस्प्ले में आएगा।

मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन

भोपाल    फरवरी माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदेमातरम गायन मे पशुपालन एवं डेयरी विभाग, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन सिहं पटेल, मुख्य सचिव, अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी, अशोक बर्णवाल, प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह सहित सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  

बोर्ड परीक्षा में छात्रों को मुख्य उत्तर पुस्तिका में क्वेश्चन पेपर साल्व करना होगा, अब उत्तर पुस्तिका 32 पेज की होगी

भोपाल  माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इन दिनों छात्र पढ़ाई में जुट चुके हैं, क्योंकि उनके पास महज 22 दिन ही शेष बचे हैं। हर बार माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से परीक्षा में कुछ बदलाव किए जाते हैं। इस बार छात्रों को सप्लीमेंट्री कापी नहीं मिलेगी। उन्हें मुख्य उत्तर पुस्तिका में क्वेश्चन पेपर साल्व करना होगा। यह उत्तर पुस्तिका 32 पेज की होगी। अब तक 20 पेज की ही आंसर शीट दी जाती थी। उत्तर पुस्तिका के पहले पेज पर बार कोड लगा रहेगा। उत्तर पुस्तिका की सिलाई उखड़ी तो नकल श्रेणी में दर्ज होगा एमपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर पाबंदी लगाने के लिए कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। प्रश्नपत्रों के बंडलों को पुलिस स्टेशन से निकालने और वितरित करने में सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। क्वेशन पेपर के साथ उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण क्रमवार किया जाएगा। सामाजिक विज्ञान में आसानी से स्कोर कर सकते हैं छात्र 10वीं की परीक्षा में सामाजिक विज्ञान में छात्र आसानी से स्कोर कर सकते हैं। छात्रों को तीन घंटे में 23 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। पिछले साल परिणाम 72.2 प्रतिशत था। मेधावी स्टूडेंट्स ने 90 से अधिक मार्क्स प्राप्त किए थे। परीक्षा में छात्र कुछ बातों का ध्यान रख अच्छा स्कोर कर सकते हैं। एग्रीकल्चर से जुड़े प्रश्न छात्र पढ़ लें परीक्षा में मैप वर्क चार मार्क्स का आता है। छात्र इसमें गलती कर देते हैं। यदि स्टूडेंट्स को प्रदेश और विशेषताओं की जानकारी होगी तो पूरे मार्क्स मिल सकते हैं। इसमें राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं भारत में राष्ट्रवाद चैप्टर और परिवहन से संबंधी प्रश्न पूछे जाते हैं। एग्रीकल्चर से जुड़े प्रश्नों को छात्र पढ़ लें। मैप वर्क पर ध्यान दें, इस पर पूरे नंबर मिलते हैं चैप्टर के आखिरी में दिए गए बिंदुओं को पढ़ें। मैप वर्क पर ध्यान दें। इसमें पूरे अंक मिलते हैं। वहीं हिंदी में निबंध और पत्र लेखन में पूरे मार्क्स मिलते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रश्नों का पैटर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसमें मार्क्स के साथ हर प्रश्नों के पैटर्न की जानकारी है। इसमें हर सब्जेक्ट के प्रश्नों का पैटर्न और अंक योजना को वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet