LATEST NEWS

करीब 7 लाख पुराने रजिस्टर्ड वाहनों में लगायी गयी हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट

भोपाल प्रदेश में एक अप्रैल, 2019 के बाद पंजीकृत होने वाले नये वाहनों में परिवहन विभाग हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगा रहा है। इसके पूर्व पंजीकृत वाहनों में भी सोसायटी ऑफ इण्डियन ऑटोमोबाइल मैन्युफेक्चर्स (एसआईएएम) के माध्यम से वाहन स्वामी द्वारा हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवायी जा रही है। वाहनों में एचएसआरपी लगाये जाने से वाहन की नम्बर प्लेट में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी और अपराध किये जाने पर रोक लगाने में काफी मदद मिली है। वाहन चोरी की दशा में उसे ट्रेस करने में भी मदद मिल रही है। प्रदेश में पुराने रजिस्टर्ड वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाये जाने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 7 लाख से अधिक पुराने रजिस्टर्ड वाहनों में एचएसआरपी लगवायी जा चुकी हैं।

जनजातीय अंचल के स्कूली बच्चों ने स्वच्छ जल की महत्ता को समझा

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेव्हलपमेंट कम्पनी (एमपीयूडीसी) एशियन डेव्हलपमेंट के सहयोग से प्रदेश में जल-प्रदाय योजनाओं पर कार्य कर रही है। इसी के साथ एमपीयूडीसी योजना क्षेत्र में स्वच्छ जल की महत्ता के संबंध में जन-जागरूकता कार्यक्रम भी चला रही है। एमपीयूडीसी ने बालाघाट जिले के जनजातीय अंचल के बैहर और मलाजखण्ड में पीएमश्री गर्ल्स् स्कूल और उत्कृष्ट विद्यालय में जल-ऑडिट कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बच्चों को शुद्ध जल के फायदे और दूषित पानी से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गयी। बच्चों को जल-संरक्षण के लिये प्रेरित किया गया। दोनों स्कूलों में बच्चों की जल-ऑडिट टीम भी बनायी गयी। इन कार्यक्रमों में 700 छात्रों ने सक्रिय रूप से भागीदारी की। सामुदायिक विकास अधिकारी सुश्री अपराजिता मिश्रा और उपयंत्री श्री अंकित सिंह ने बच्चों को क्षेत्र में संचालित जल-प्रदाय योजना कार्य-प्रणाली की जानकारी दी। बच्चों को पानी के रिसाव और अपव्यय के प्रति जागरूक रहने की भी समझाइश दी गयी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अर्जुन सिंह के निधन पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी और जनसंघ के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता श्री अर्जुन सिंह के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए आजीवन समर्पित रहे श्रद्धेय अर्जुन सिंह के निधन का समाचार अत्यधिक दु:खद है। मूलत: रीवा निवासी स्व. सिंह का सारा जीवन लोक कल्याण और जनसेवा के लिए समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. सिंह ने जनसंघ और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रुप में जीवनपर्यंत माँ भारती की सेवा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेरी भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि श्री अर्जुन सिंह का रविवार को प्रात: भोपाल के बंसल अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी अंत्यष्टि गृह नगर रीवा में सोमवार को होगी।  

महाकुम्भ: महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं से भरी जीप मैहर में पलटी, महिला की दर्दनाक मौत, पांच अन्य श्रद्धालु घायल

मैहर मध्य प्रदेश के मैहर जिले में प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं से भरी एक जीप पलट गई। इस हादसे में नागपुर की मंगला एकनाथ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। पांच अन्य श्रद्धालु घायल हैं, यह घटना रविवार सुबह 5:00 बजे की है। घटना चौरसिया ढाबे के पास की है। वहीं जीप में सवार गजानंद का कहना है कि हादसे से 2 घंटे पहले ड्राइवर से कहा था कि आराम कर लो लेकिन ड्राइवर माना नहीं श्रद्धालुओं का समूह प्रयागराज महाकुंभ से काशी और अयोध्या के दर्शन करते हुए महाराष्ट्र लौट रहा था। नादन देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को मैहर के सिविल अस्पताल भेजा गया।  

प्रयागराज महाकुंभ में अब तक जूना अखाड़ा में कुल 4500 नागा संन्यासी और 2150 संन्यासिनी बनाई जा चुकी, मोह-माया त्‍यागी

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में इस बार 220 लोगों ने संन्यास लेकर नागा संन्यासी बनने का निर्णय लिया है। जूना अखाड़ा ने 200 पुरुष और 20 महिलाओं को विधि-विधान के साथ संन्यास दिलाया है। इन लोगों ने पिंडदान और विजया हवन कर अपने जीवन को सनातन धर्म के प्रति समर्पित कर दिया। नागा संन्यासी बनने वाले लोग जानकारी के मुताबिक, संन्यास लेने वालों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और बिहार की महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। अब तक जूना अखाड़ा में कुल 4500 नागा संन्यासी और 2150 संन्यासिनी बनाई जा चुकी हैं। जो लोग संन्यास नहीं ले पाए थे, उन्हें शनिवार को विशेष संन्यास दिया गया। 108 बार मंत्रोच्चार के बीच स्नान सभी नए संन्यासियों को सेक्टर 20 के गंगा घाट पर 108 बार मंत्रोच्चार करवाकर स्नान कराया गया। स्नान के बाद उन्होंने पिंडदान किया और परिवार से संपर्क खत्म कर स्वयं को मृत घोषित किया। दशनामी संन्यासिनी अखाड़ा की अध्यक्ष डॉ. देव्या गिरि ने बताया कि सभी नागा संन्यासी और संन्यासिनी वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर्व में शामिल होंगे। जप तप में रहना होगा लीन नए संन्यासियों को आध्यात्मिक जीवन के लिए स्वयं को जप-तप में लीन करना होगा। इस दौरान उन्हें अमृत स्नान कराते समय अखाड़े के शिविर में रहना होगा। स्नान के बाद, वे सभी अखाड़े का हिस्सा बन जाएंगे। 28 जनवरी तक कुल 8495 बनाए जा चुके हैं नागा संन्यासी महाकुंभ में 28 जनवरी तक कुल 8495 नागा संन्यासी बनाए जा चुके हैं। इसमें जूना अखाड़ा में 4500 संन्यासी, 2150 संन्यासिनी, महानिर्वाणी में 250, निरंजनी में 1100 संन्यासी और 150 संन्यासिनी शामिल हैं। इसके अलावा अटल में 85 संन्यासी, आवाहन में 150, और बड़ा उदासीन में 110 संन्यासी बनाए गए हैं। मौनी अमावस्या के स्नान में नहीं हुआ भव्यता का प्रदर्शन 28 जनवरी को मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व के लिए नागा संन्यासियों को संगम तट पर स्नान करना था, लेकिन एक भगदड़ के कारण साधारण तरीके से स्नान किया गया। भव्यता का प्रदर्शन नहीं हो पाया। सभी नागा संन्यासियों और संन्यासिनी वसंत पंचमी पर स्नान करेंगे। त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी नए नागा संन्यासियों के उत्साह के साथ त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाने की तैयारी है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि ने कहा कि नए संन्यासियों में अमृत स्नान के लिए विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सभी जप-तप में लीन होकर महाकुंभ के अगले स्नान पर्व को सफलता पूर्वक संपन्न कराने का प्रयास कर रहे हैं। महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू हो चुका है, जहां कई विदेशी श्रद्धालु भी दीक्षा ले चुके हैं।  

तेंदुए ने बुजुर्ग को बनाया शिकार, जंगल में मिली लाश, इलाके में दहशत

धमतरी जिले में तेंदुए ने आज एक बुजुर्ग की जान ले ली. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग को घसीटकर जंगल ले गया और उसे मौत के घाट उतार दिया. यह घटना मगरलोड इलाके के ग्राम बेन्द्राचुआ गांव की है. बताया जा रहा है कि सोनारिन दैहान निवासी 62 वर्षीय मनराखन ध्रुव सड़क किनारे आराम कर रहा था, तभी तेंदुआ आ धमका. तेंदुआ बुजुर्ग को सड़क से घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया और मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना के बाद उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र के अधिकारी और मगरलोड पुलिस मौके पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टी-20 में विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की अंडर-19 विमेन्स टी-20 क्रिकेट टीम द्वारा विश्व कप जीतने पर बधाई और शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि विमेन्स टीम ने यह प्रतियाेगिता दूसरी बार जीती है। फाइनल मैच में लगातार दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराकर भारतीय टीम ने यह गौरव हासिल किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीम की सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राष्ट्रीय कौशल उत्कृष्टता केंद्रों से मध्यप्रदेश को मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को सशक्त करते हुए केंद्रीय बजट 2025 में कौशल विकास और रोजगार को केंद्र में रखा गया है। मध्यप्रदेश इस अवसर का लाभ उठाते हुए प्रदेश को ‘कौशल शक्ति प्रदेश’ के रूप में विकसित करने के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हम एक ऐसा वातावरण तैयार कर रहे हैं, जहां हर युवा को नवीनतम औद्योगिक जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण मिलेगा। इससे प्रदेश की प्रतिभा न केवल राष्ट्रीय बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय बजट-2025 में घोषित 5 राष्ट्रीय कौशल उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना से मध्यप्रदेश को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। इन केंद्रों के माध्यम से “मेक फॉर इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड” अभियान को मजबूती मिलेगी, जिससे राज्य में प्रशिक्षकों के उन्नत प्रशिक्षण, प्रमाणन प्रणाली और उद्योग से जुड़े पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस पहल को राज्य के युवाओं के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कौशल विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। स्टार्ट-अप्स और उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्टार्ट-अप्स के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के फंड ऑफ फंड्स की घोषणा से मध्यप्रदेश के नवाचार और उद्यमिता को नई दिशा मिलेगी। राज्य सरकार इस कोष का अधिकतम लाभ उठाने के लिए एक विशेष कार्ययोजना तैयार कर रही है, जिससे स्थानीय स्टार्ट-अप्स को पूंजी और संरचनात्मक सहायता मिल सके। कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने कहा कि “यह बजट केवल कौशल विकास की बात नहीं करता, बल्कि इसे रोजगार से जोड़कर समग्र विकास का एक मॉडल प्रस्तुत करता है। हम मध्यप्रदेश में डिजिटल लर्निंग, AI आधारित शिक्षा और नए उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्राथमिकता देंगे। यह युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के द्वार खोलेगा।” उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में घोषित योजनाओं को राज्य स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा व्यापक रणनीति बनाई जा रही है। रोजगार उन्मुख कौशल प्रशिक्षण और नए अवसर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बजट में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) फ्रेमवर्क पर जोर दिया गया है, जिससे मध्यप्रदेश को टियर-2 शहरों में वैश्विक कंपनियों के कौशल केंद्रों को स्थापित करने का अवसर मिलेगा। इससे प्रतिभाशाली युवाओं को वैश्विक बाजार के अनुरूप तैयार किया जाएगा। पर्यटन और आतिथ्य उद्योग में मुद्रा लोन का प्रावधान किया गया है। सरकार होम-स्टे और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को विशेष वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। अनुसूचित जाति और जनजाति महिलाओं एवं वंचित समुदायों के उद्यमियों के लिए सरकार पहली बार 5 लाख युवाओं को ऑनलाइन क्षमता निर्माण और उद्यमिता प्रशिक्षण से जोड़ने जा रही है। स्किल हब’ बनने की दिशा में अग्रसर मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह बजट मध्यप्रदेश को कौशल और नवाचार का केंद्र बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। राज्य में नए स्किलिंग हब, GCC केंद्र और स्टार्टअप्स के लिए फंडिंग से रोजगार के असंख्य अवसर उत्पन्न होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आत्म-निर्भर भारत विजन को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश “स्किल हब ऑफ इंडिया” बनने की ओर अग्रसर है। मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने कहा कि राज्य सरकार आगामी वर्षों में कौशल विकास को रोजगार से सीधे जोड़ने के लिए नई रणनीति तैयार करेगी, जिससे हर युवा को उसकी क्षमता के अनुरूप अवसर मिल सके। यह बजट केवल वित्तीय आवंटन का दस्तावेज नहीं, बल्कि एक नए युग की शुरुआत है जहां कौशल ही विकसित समाज, विकसित प्रदेश और विकसित देश की नीव बनेगा।

32 दिनों में 33 हार्डकोर माओवादी ढेर, बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए 16 लाख के 8 इनामी नक्सली

बीजापुर पश्चिम बस्तर डिवीजन के तोड़का-कोरचोली जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शनिवार को हुए मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए. मारे गए माओवादियों में एक एरिया कमेटी मेंबर (ACM) का माओवादी कमलेश नीलकंठ भी शामिल है, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. मुठभेड़ में मारे गए कुल 8 नक्सलियों पर 16 लाख रुपये का इनाम था. मुठभेड़ स्थल से जवानों ने एक नाग इंसास रायफल, दो 12 बोर बंदूकें, एक BGL लॉन्चर और अन्य बारूदी सामग्री बरामद की है. प्रेस कांफ्रेंस कर मुठभेड़ की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि यह मुठभेड़ 31 जनवरी 2025 को हुई, जब गंगालूर थाना क्षेत्र के तोड़का कोरचोली जंगल एरिया में प्रतिबंधित माओवादी संगठन अंतर्गत पश्चिम बस्तर डिवीजन के DVCM दिनेश, PLGA कंपनी नंबर 02, PLGA Platoon & Militia company के सशस्त्र माओवादियों cadres की उपस्थिति की सूचना मिली. सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 और केरिपु 222 वाहिनी के जवानों के साथ मिलकर माओवादी विरोधी अभियान चलाया. 1 फरवरी को सुबह 8:30 बजे माओवादी और सुरक्षा बलों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई, जिसमें 8 माओवादी ढेर हो गए. मुठभेड़ में दो DRG जवानों को मामूली चोटें आईं, लेकिन उनकी स्थिति अब सामान्य है. मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की जानकारी कमलेश नीलकंठ (24 वर्ष) (एरिया कमेटी सदस्य) – 5 लाख रुपये का इनाम ताती कमलू (30 वर्ष) (LOS सदस्य) – 3 लाख रुपये का इनाम मंगल ताती (35 वर्ष) (LOS सदस्य) – 3 लाख रुपये का इनाम लच्छु पोटाम (40 वर्ष) (मिलिशिया कमांडर) – 1 लाख रुपये का इनाम शंकर ताती (26 वर्ष) (आरपीसी उपाध्यक्ष) – 1 लाख रुपये का इनाम राजू ताती (सावनार आरपीसी उपाध्यक्ष) – 1 लाख रुपये का इनाम विज्जू पदम (22 वर्ष) (मिलिशिया कंपनी सदस्य) – 1 लाख रुपये का इनाम सन्नू ताती (40 वर्ष) (जनताना सरकार कमांडर) – 1 लाख रुपये का इनाम 32 दिनों में मारे गए 33 हार्डकोर माओवादी पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, सुन्दरराज पी. ने बताया कि 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली थी और 2025 में भी बस्तर संभाग में माओवादी गुटों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी. पिछले 32 दिनों में 33 हार्डकोर माओवादी मारे गए हैं. माओवादियों के तमाम साजिश और कायराना हरकतों के बावजूद भी सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास के लिए समर्पित होकर कार्य किया जा रहा हैl विगत 4-5 दशकों से बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और विश्वास का दुश्मन बना हुआ है नक्सल संगठन अपना अंतिम सांस ले रहा है. क्षेत्र की जनता के जानमाल की रक्षा करने के दायित्वों का पुलिस और सुरक्षा बलों के सदस्यों द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए पूर्ण समर्पित भाव से कार्य निर्वहन किया जा रहा है.

गुड़ से तौलकर ग्रामीण महिलाओं ने गाए मंगल गीत, राजस्थान-अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष ने किया विकास कार्यों का शुभारम्भ

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर शहर को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सड़क व अन्य निर्माण कार्यो का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गांव में उन्हें गुड़ से तौला गया और बड़ी संख्या में महिलाओं ने उनकी अगवानी कर मंगल गीत गाए। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। देवनानी ने सुबह वार्ड 74 की आंतेड बस्ती में शक्ति सिंह डांगी से नौरत जी हलवाई तक सड़क व नाली निर्माण कार्य और गांधी नगर स्थित अमरचंद जी दायमा के मकान से दिलीप जी भाटी के मकान तक सड़क निर्माण कार्य शुभारंभ किया। उन्होंने ग्राम बोराज में रतन सिंह जी के मकान से राणा के तालाब शमशान तक सड़क निर्माण व हथाई से गोपाल की दुकान होते हुए मंगल हालु जी के मकान तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। आंतेड में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया। बोराज में  उन्हें गुड़ से तौला गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उनकी अगवानी की और मंगल गीत गाए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर के चंहुमुुखी विकास के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे है। पिछले बजट में अजमेर को सैकड़ों करोड़ रूपए के विकास कार्यो की सौगात मिली थी। इन सभी बजट घोषणाओं पर पूरी गम्भीरता के साथ काम किया जा रहा है। यह पहली बार है जब एक बजट में अजमेर को इतनी सारी सौगातें मिली हो। अजमेर को चिकित्सा के क्षेत्र मेंं हब बनाने के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल मेें करोड़ो रूपए की लागत से सुपरस्पेशिलिटी ब्लॉक तैयार किया जाएगा। अजमेर उत्तर के कोटड़ा क्षेत्र मेंं सैटेलाइट अस्पताल का भवन बनना शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर आरोग्य मन्दिर स्थापित किए गए है । लोगों को उनके घर के पास ही उपचार उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह शिक्षा, रोजगार, आर्युवेद, खेल, तकनीकी शिक्षा एवं अन्य विविध क्षेत्रों में अजमेर के लिए कई अहम घोषणाएं हुई है। इन सभी घोषणाओं पर काम भी शुरू हो गया है। अधिकांश कामों के लिए स्थान चयन कर भूमि आंवटन की प्रक्रिया कर ली गई है। शीघ्र ही यह सभी काम अजमेर की विकास धारा में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।

पुलिस की नारकोटिक्स विंग नीमच इकाई नेपूर्व सरपंच के घर ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, तालाब में छिपा देता था मशीनें

मंदसौर पुलिस की नारकोटिक्स विंग नीमच इकाई ने मंदसौर जिले की गरोठ तहसील के गांव हिंगोरिया का खेड़ा में एमडीएमए सिंथेटिक ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जब्त किया है। मामले में नीमच से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, वहीं फैक्ट्री मालिक आक्या कुंवरपदा का पूर्व सरपंच फरार है। एक माह में मंदसौर जिले के गरोठ क्षेत्र में यह दूसरी फैक्ट्री मिली है। इससे पहले 13 जनवरी को एनसीबी की टीम ने गांव खारखेड़ा में भी संतरे के खेत के बीच में दबिश देकर फैक्ट्री पकड़ी थी।   ड्रग्स के साथ पकड़े गए दो तस्कर नारकोटिक्स विंग के एसपी सूरज वर्मा ने बताया कि एक फरवरी की रात नीमच बायपास पर टीम ने नाकाबंदी कर मोटरसाइकल से जा रहे बालू सिंह पंवार तथा कमलेश प्रजापत को रोककर तलाशी ली। उनके पास 806 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जब्त किया गया। पकड़े गए तस्करों ने किया फैक्ट्री का खुलासा आरोपितों ने बताया कि ग्राम आक्या कुंवरपदा का पूर्व सरपंच दिनेश मोहेल निवासी ग्राम हिंगोरिया का खेड़ा लंबे समय से अपने घर में ही एमडीएमए ड्रग्स बनाकर बेच रहा है। एमडीएमए बनाने के बाद घर के पास बनी हौद में उपकरण को छुपाया है। इस पर पुलिस ने पूर्व सरपंच को एनडीपीएस एक्टस की धारा 8/29 के तहत आरोपित बनाकर हिंगोरिया का खेड़ा में मोहेल के घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। घर के पास बनी पानी की हौद में एमडी बनाने के विभिन्न उपकरण एवं व्यवसायिक मात्रा में तैयार लगभग 300 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स मिला। एमडीएमए की तरफ मुड़ रहे तस्कर मंदसौर जिले में एमडीएमए ड्रग्स के तस्कर भी तेजी से पैर पसार रहे हैं। एक माह में ही दो अलग-अलग एजेंसियों ने गरोठ क्षेत्र में एमडीएमए ड्रग्स बनाने की दो फैक्ट्ररियों का राजफाश किया है। 13 जनवरी को एनसीबी की टीम ने गरोठ तहसील के ग्राम खारखेड़ा में संतरे के बगीचे के बीच चल रही फैक्ट्री से एमडीएमए ड्रग्स बनाने की सामग्री जब्त की थी। यहां लगभग 50 किलोग्राम प्रतिमाह ड्रग्स बनाने जितना सामान मिला था। इससे पहले अक्टूबर 24 में गुजरात एटीएस व एनसीबी की टीम ने भोपाल में भी एमडीएमए ड्रग्स की फैक्ट्री पर कार्रवाई की थी। इस मामले में मंदसौर जिले के हरीश आंजना, प्रेमसुख पाटीदार को गिरफ्तार किया है।, वहीं, देवल्दी के शोएब लाला की तलाश है।

प्रमुख तीर्थ नगरों से होगी शुरूआत: नशामुक्ति की दिशा में मोहन सरकार ने बढ़ाया प्रभावी कदम

भोपाल लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने खरगोन जिले में अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में कैबिनेट कर ऐसा ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिसे पूरे प्रदेश में सराहा गया। निर्णय था, प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों एवं ग्रामपंचायतों में शराबबंदी का। इसी दिन मोहन सरकार ने यह भी निर्णय लिया कि पुण्य सलिला माँ नर्मदा के तट के दोनों किनारे 5 किलोमीटर की परिधि में शराबबंदी पूर्ववत लागू रहेगी। यह दिन इस लिये भी मध्यप्रदेश के इतिहास में स्मरणीय बनेगा, क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने महिलाओं के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास के उद्देश्य से “देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन” को भी स्वीकृत कर लागू किये जाने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नशामुक्ति की दिशा में उठाया गया। यह कदम जन-आस्था और धार्मिक दृष्टि से श्रृद्धा के 19 नगरीय क्षेत्र एवं ग्राम पंचायतों में प्रभावशाली होगा। मंत्रि-परिषद ने जिन धार्मिक स्थान पर शराब बंदी का निर्णय लिया उसमें एक नगर निगम, 6 नगर पालिका, 6 नगर परिषद और 6 ग्राम पंचायतें हैं। जिन प्रमुख पवित्र नगरों में शराबबंदी लागू की जा रही है उनमें बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन, प्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली नर्मदा नदी का उद्गम अमरकंटक, महेश्वर, ओरछा रामराजा मंदिर क्षेत्र, ओंकारेश्वर, मंडला में सतधारा क्षेत्र, मुलताई में ताप्ती उद्गम क्षेत्र, पीतांबरा देवीपीठ दतिया, जबलपुर भेड़ाघाट क्षेत्र, चित्रकूट, मैहर, सलकनपुर, सांची, मंडलेश्वर, वान्द्रावान, खजुराहो, नलखेड़ा, पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र मंदसौर, बरमान घाट और पन्ना शामिल हैं। नये वित्तीय वर्ष से इन सभी क्षेत्र में शराब की दुकानें नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिये “विकास के साथ विरासत” का मंत्र दिया है। हमारी सरकार 13 दिसम्बर 2023 को कार्यभार संभालने के पहले दिन से ही इस सूत्र पर काम कर रही है। विरासत की रक्षा के लिये जितना महत्वपूर्ण भवनों, ऐतिहासिक स्थलों और साँस्कृतिक प्रसंगों को सहेजना होता है उतना ही महत्वपूर्ण समाज जीवन की विशिष्टताओं को सहेजना है जिससे आने वाली पीढ़ियाँ संस्कारवान बन सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थ केवल धार्मिक क्षेत्र ही नहीं होते, उन्हें समाज निर्माण का केन्द्र माना गया है। वहाँ का वातावरण सात्विक होना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगामी उज्जैन सिहंस्थ के दृष्टिगत हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सरकार विकास कार्यों के साथ विरासत सहेजने की दिशा में काम कर रही है। इस निर्णय से पहले कृष्ण पाथेय निर्माण करने, राम पथ गमन के विकास का काम तेज करने, वर्ष 2028 के सिंहस्थ की तैयारी आरंभ करने, खुले में माँस बिक्री प्रतिबंधित करने और ध्वनि विस्तारकों को सीमित करने जैसे निर्णय लिये गये हैं। इसके साथ पाठ्यक्रम में महापुरुषों का जीवन चरित्र जोड़ने की पहल की गई है, जिससे, नई पीढ़ी को संकल्पशीलता की प्रेरणा मिले। मध्यप्रदेश सरकार का यह निर्णय भारतीय सांस्कृतिक विरासत की उस जीवन शैली की ओर है जिसमें शाकाहार, सात्विकता और नशामुक्त जीवन शैली को आदर्श माना गया है। मांस-मदिरा मुक्त जीवन शैली को देवों और मनुष्यता का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार आस्था केन्द्रों के माध्यम से ऐसा वातावरण बनाना चाहती है, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। प्रत्येक स्थान की अपनी मौलिक ऊर्जा होती है। प्रत्येक स्थान अथवा क्षेत्र की अपनी विशिष्ट ऊर्जा होती है। इसे हम धरती के विभिन्न भागों के निवासियों की जीवन शैली और मानसिकता से समझ सकते हैं। भारतीय मनीषियों ने ऐसे स्थानों में तीर्थ क्षेत्रों का चयन किया जो सकारात्मक ऊर्जा का केन्द्र हैं, जिससे व्यक्ति वहाँ जाकर क्षोभ से मुक्त होकर उत्साह के साथ लौटे जिससे उसके कर्म कर्तव्य भी आदर्श हों।  

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मशहूर बाघ छोटा भीम की उपचार के दौरान भोपाल में मौत

उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मशहूर बाघ छोटा भीम की उपचार के दौरान रविवार को भोपाल में मौत हो गई। छोटा भीम को नवंबर के महीने में गले में फंदा फंस जाने से घायल होने के बाद भोपाल उपचार के लिए भेजा गया था। भोपाल वन विहार रेस्क्यू सेंटर में छोटा भीम का उपचार किया जा रहा था। भोपाल भेजे जाने के कुछ दिनों बाद यह खबर आई थी कि छोटा भीम की सेहत में सुधार हो रहा है। घटना के लगभग 2 महीने बाद आई उसकी मौत की सूचना ने वन्य प्राणी प्रेमियों को सकते में डाल दिया है।   सांस लेने में थी परेशानी बताया जा रहा है कि छोटा भीम के गले में लगी चोट की वजह से उसे सांस लेने में लगातार परेशानी हो रही थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि गले में लगी चोट को डॉक्टर ठीक नहीं कर पाए थे, जिसकी वजह से इंफेक्शन भी लगातार बढ़ता जा रहा था। भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान संचालक ने बताया है कि नर बाघ छोटा भीम, जो उपचार हेतु बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया से 30 नवंबर 2024 को घायल अवस्था में लाया गया था, उपचार के दौरान बाघ मौत हो गई है। गले में फंस गया था फंदा लगभग दो महीना पहले छोटा भीम को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खतौली क्षेत्र से रेस्क्यू किया गया था। उस समय उसके गले में दो पहिया वाहन के क्लच वायर का बना हुआ फंदा कसा हुआ था। उसने फंदे से मुक्त होने के लिए काफी प्रयास किया था, जिसके कारण फंदा उसके गले में काफी अंदर तक धंस गया था और वह बुरी तरह से घायल हो गया था। बाघ डी-वन से संघर्ष इस घटना के कुछ दिन पहले छोटा भीम का डी वन बाघ से भी संघर्ष हुआ था, जिसमें उसके पैर में चोट लग गई थी। छोटा भीम की मौत बांधों का टाइगर रिजर्व के लिए बड़ी क्षति है।

मंडला-सिवनी स्टेट हाईवे में 100 फीट गहरी खाई में पलटी बस, 20 यात्री हुए घायल

केवलारी, सिवनी मंडला-सिवनी स्टेट हाईवे में 1-2 फरवरी की मध्य रात 2.15 बजे यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सिवनी के केवलारी थाना अंतर्गत देवकरणटोला गांव के पास सड़क किनारे लगभग 100 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुघर्टनाग्रस्त पक्षीराज कंपनी की बस एमपी 07 जेएफ 5499 शहडोल से नागपुर जा रही थी। गनीमत की रही इतनी गहरी खाई में गिरने के बाद यात्री बाल-बाल बच गए। दुघर्टना के बाद मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।   रास्ते से निकल रहे अन्य लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को बस से निकालकर ऊपर लाया गया। घटना के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर पहुँचे महाकुम्भ ; वसंत पंचमी पर लगाई संगम में डुबकी

 प्रयागराज, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर ने कुंभ मेले के दौरान कई महत्त्वपूर्ण आध्यात्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया, वहाँ कई अखाड़ों के साधु-संतों से मुलाकात की और हजारों श्रद्धालुओं के लिए ध्यान-सत्र का आयोजन किया। 2 फरवरी की सुबह, सबसे पहले गुरुदेव ने आर्ट ऑफ लिविंग कैंप से 800 मीटर की दूरी पर स्थित नागवासुकी घाट पर देश विदेश से पहुँचे अनुयायियों के साथ गंगा स्नान किया। उसके बाद गुरुदेव सीधे सतुआ बाबा के आश्रम पहुंचे  जहां उन्होंने बाबा से  मुलाकात और आध्यात्मिक चर्चा की। इस अवसर पर बजरंगदास मार्ग सेक्टर 8 में स्थित आर्ट ऑफ लिविंग कैंप में रूद्र पूजा और गणेश होम का आयोजन भी हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुरुदेव आज स्वामी अवधेशानंद गिरी जी के प्रयागराज आश्रम पहुँचे, जहां उन्होंने उनसे आध्यात्मिक चर्चा की। दोपहर 12 बजे गुरुदेव ने संगम पर श्रद्धा की डुबकी लगाई उसके बाद दिगंबर अखाड़े के साधु संतों से मुलाकात की। गुरुदेव की ओर से श्री श्री तत्त्व द्वारा भंडारे का आयोजन कर रहे विभिन्न साधु-संतों को 10 टन खाद्य सामग्री दान की गई, जिसमें बिस्किट, घी, सोया बड़ी आदि शामिल थे। आर्ट ऑफ लिविंग कैंप में भी हर दिन भंडारा चलाया जा  रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं को बिस्किट और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। आज वसंत पंचमी के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा विशेष भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें लाखों भक्तों को भोजन कराया जा रहा है। शाम को, मीडिया से बातचीत करते हुए गुरुदेव ने कहा, “यह कुंभ मेला एक अद्भुत अनुभव है, जो हर व्यक्ति के लिए अपनी आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने का एक शानदार अवसर है। यह दुनिया को दर्शाता है कि कैसे विभिन्न आस्थाएं और संप्रदाय एक साथ रहकर पूजा-पाठ कर सकते हैं। आज जहां दुनिया धर्मों और मान्यताओं के बीच संघर्ष कर रही है, उन्हें यहां आकर विविधता में एकता का सजीव उदाहरण देखना चाहिए।” वसंत पंचमी की संध्या पर आर्ट ऑफ लिविंग के सत्संग सभागार में एक भव्य सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें गुरुदेव ने श्रद्धालुओं को ध्यान कराया। आगामी 4 फरवरी को, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर महाकुंभ की पवित्र धरती प्रयागराज से पूरे विश्व को ऑनलाइन सामूहिक ध्यान कराएंगे, जिसमें 180 देशों से करोड़ों लोग जुड़ेंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet